CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
आंगनबाड़ी, रसोईया, होमगार्ड-कोटवार की वेतन वृद्धि से भाजपा दुखी : धनंजय

आंगनबाड़ी, रसोईया, होमगार्ड-कोटवार की वेतन वृद्धि से भाजपा दुखी : धनंजय

 रायपुर । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के बजट में मानदेय और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि में की गई बढ़ोत्तरी का लाभ प्रदेश के 25 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा। मोदी सरकार की महंगाई से पीड़ित जनता को मानदेय बढ़ाकर राहत देने का काम भूपेश बघेल की सरकार ने किया है। बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानीनों, ग्राम कोटवारों, ग्राम पटेलों, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत रसोईयों, विद्यालयों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों, होमगार्ड जवानों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की गयी है, स्वावलंबी गोठानों की संचालन समिति के अध्यक्ष एवं अशासकीय सदस्यों को मानदेय दिया जा रहा है, ग्रामीण क्षेत्र एवं सामाजिक सुरक्षा के साथ शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, छात्रवृत्ति और छात्रावास के विद्यार्थियों को भोजन सहायता योजना की राशि में की गई वृद्धि से भाजपा दुखी है।


धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने जो कहा सो किया की नीति पर काम कर रही है जिसका लाभ प्रदेश के हर वर्ग को हो रहा जिससे भाजपा दुखी है। भाजपा के द्वारा प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के खिलाफ दुष्प्रचार, झूठा प्रोपोगंडा चलाया जा रहा था उसका भी पर्दाफाश हो गया। जनता भाजपा नेताओं के चरित्र को समझ गयी, भाजपा नेताओं के बहकावे में नहीं आ रही है, भाजपा के पास 2023 के चुनाव के लिये न तो मुद्दा है, न तो जनसमर्थन है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा की हालत छत्तीसगढ़ में नाजुक है 2018 के चुनाव में भाजपा 15 सीट में सिमट गई थी और जो हरकत भाजपा के नेता कर रहे हैं प्रदेश सरकार के द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं उसका विरोध कर भाजपा अब 2023 में 14 सीट बचा ले बड़ी बात होगी।
CG CRIME : शादी का झांसा देकर युवती से 5 साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME : शादी का झांसा देकर युवती से 5 साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 कांकेर/दुर्गूकोंदल / शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी प्रमेश उम्र 23 वर्ष  पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला दुर्गूकोंदल का बताया जा रहा है।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खुटगांव निवासी आरोपी युवक प्रमेश जैन ने गांव की युवती को वर्ष 2018 से शादी का लालच देकर लगातार 5 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच युवक अपने ही समाज की लड़की से विवाह करने के लिए तिथि तय कर कार्ड वितरण करना शुरू किया। इससे परेशान होकर युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिस पर परिजनों ने थाना दुर्गूकोंदल में 10 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पीड़ित युवती के बयान के आधार पर दुर्गूकोंदल पुलिस खुटगांव पहुंची और आरोपी पुलिस को कब्जे में लेकर पूछताछ की। थाना

थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने का गुनाह कबूल लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363, 376, 376 (2) (N) 506 आईपीसी 4, 6 पोक्सो एक्ट तहत मामला पंजीबद्ध किया है। और आरोपी न्यायालय को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से माननीय न्यायालय ने आरोपी युवक को रिमांड पर जेल भेज दिया है।

CG NEWS : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल 77 पुलिसवालों का प्रमोशन, DGP ने जारी किया आदेश

CG NEWS : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल 77 पुलिसवालों का प्रमोशन, DGP ने जारी किया आदेश

 बस्तर। बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में तैनात 77 पुलिस जवानों का प्रमोशन हुआ है। सभी जवान बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले में हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में शामिल थे। छत्तीसगढ़ के DGP अशोक जुनेजा ने सभी जवानों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। पदोन्नत होने वालों में DRG, CAF के जवान शामिल हैं। बीजापुर के सबसे ज्यादा 21 जवानों को प्रमोशन मिला है।

CG NEWS : सीएम बघेल 21 मार्च को ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ का करेंगे शुभारंभ, 15 करोड़ पौधों के रोपण का रखा गया लक्ष्य

CG NEWS : सीएम बघेल 21 मार्च को ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ का करेंगे शुभारंभ, 15 करोड़ पौधों के रोपण का रखा गया लक्ष्य

 रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ (Chief Minister Tree Estate Scheme) का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत प्रदेशभर के हर जिले में एक-एक स्थान पर समारोह के रूप में शुभारंभ के कार्यक्रम का आयोजन होगा।मुख्यमंत्री द्वारा वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में 

‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’

लागू किए जाने की घोषणा उपरांत इसके क्रियान्वयन की तैयारियां जोरो पर है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने इस तारतम्य में प्रदेश के समस्त कलेक्टर तथा वनमंडलाधिकारियों को पत्र भेजकर जिले में ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ के शुभारंभ कार्यक्रम के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित आम जनता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।गौरतलब है कि ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ के तहत समस्त वर्ग के सभी इच्छुक भूमिस्वामी, शासकीय अर्द्ध शासकीय एवं शासन की स्वायत्त संस्थाएं, निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, गैर शासकीय संस्थाएं, पंचायतें तथा भूमि अनुबंध धारक इस योजना का लाभ जे सकते है। इस योजना के अंतर्गत हितग्राही की निजी भूमि में 5 एकड़ तक रोपण हेतु 100 प्रतिशत तथा 05 एकड़ से अधिक क्षेत्र में रोपण हेतु 50 प्रतिशत वित्तीय अनुदान शासन द्वारा हितग्राहियों को प्रदाय किया जाएगा।

 नक्‍सलियों ने खेली खूनी होली, पुलिस मुखबिरी के शक में पहले अपहरण फिर उतारा मौत के घाट, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था स्टूडेंट

नक्‍सलियों ने खेली खूनी होली, पुलिस मुखबिरी के शक में पहले अपहरण फिर उतारा मौत के घाट, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था स्टूडेंट

 रायपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर माओवादियों ने एक छात्र की हत्या करके उसके शव को गांव में फेंक दिया है। युवक गढ़चिरौली में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी करता था। होली में अपने घर गया हुआ था। माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी के शक में युवक का पहले अपहरण किया और फिर मार डाला।  मामला जिले के भामरागढ़ थाना क्षेत्र का है।

कारी के मुताबिक, युवक साईनाथ नरोट (26) गढ़चिरौली जिले के नक्सल प्रभावित गांव मर्दूहूर का रहने वाला था। जो पिछले कई सालों से गढ़चिरौली में रहकर पढ़ाई करता था। करीब 4 से 5 दिन पहले होली की छुट्टियों में अपने गांव लौटा था। किसी काम से गुरुवार को वह गांव से बाहर निकलकर जंगल के रास्ते कहीं जा रहा था। जिसकी सूचना नक्सलियों को मिली। ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे करीब 5 से 7 माओवादियों ने उसका अपहरण कर लिया। और फिर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगा कर गोली मार दी।घटना सामने आने से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है.।
 
CG Job Alert : सुनहरा मौका, रोजगार प्रदान करने इस दिन प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इन पदों पर होगी भर्ती

CG Job Alert : सुनहरा मौका, रोजगार प्रदान करने इस दिन प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इन पदों पर होगी भर्ती

 कबीरधाम। जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है। उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 14 मार्च 2023 मंगलवार दोपहर 11 बजे से 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

कवर्धा द्वारा पद सेल्समेन के 05 पद (न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वी कक्षा उत्तीर्ण, वेतन 5,000$ अन्य भत्ता, आयुसीमा न्यूनतम 22 वर्ष, कार्यक्षेत्र संपूर्ण जिला कबीरधाम) पर भर्ती किया जाना है। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है।

 

अधिक जानकारी के लिए

चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है, अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

ये ज़रूरी डॉक्यूमेंट ( documents) 

प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है।

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी से ईडी ने की घंटों पूछताछ

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी से ईडी ने की घंटों पूछताछ

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई को लेकर जहां कांग्रेस हमलावर है और लगातार ईडी दफ्तर के समीप पंडाल लगाकर धरना प्रदर्शन कर रही है,वहीं ईडी दफ्तर में उन सभी नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है, जिनके घर और दफ्तर पर ईडी की टीम दबिश दे चुकी है।

गुरुवार को कांग्रेस नेता विनोद तिवारी से पूछताछ हुई।

इससे पहले देवेंद्र यादव समेत अन्य नेताओं से भी पूछताछ हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार पचपेढ़ी नाका रोड,पुजारी पार्क के सामने स्थित ईडी के दफ्तर में गुरूवार को कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को ईडी ने नोटिस देकर बुलाया था।

तिवारी के वहां पहुंचने के बाद ईडी के अधिकारियों ने करीब दस घंटे तक उनसे पूछताछ की। तिवारी को मनी लाड्रिंग और कोयले से संबंधित मामलों को लेकर पूछताछ की गई।

इस दौरान बड़ी संख्यां में कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी दफ्तर के बाहर नारेबाजी लगा रहे थे। गौरतलब है कि इससे पहले विधायक देवेंद्र यादव,श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल, गिरीश देवांगन, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, विधायक चंद्रदेव राय समेत अन्य कांग्रेस नेताओं से ईडी के अधिकारी पूछताछ कर चुके है।

ईडी दफ्तर के बाहर निकलने के बाद विनोद तिवारी ने मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह की आय से अधिक संपत्ति की शिकायत करना गुनाह बन गया। अगर यह गुनाह है तो मैं बार-बार यह करूंगा।जब तक डा.रमन सिंह अपनी आय से अधिक संपत्ति का स्त्रोत छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता को नहीं बता देते तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।पहले भी लड़े है और आगे भी लड़ेगे।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बनकर वसूली करने के मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद आरोपित राजेश चौधरी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। वहीं निलंबित आइएएस समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल और शिवशंकर नाग से पूछताछ करने के लिए लगाए गए आवेदन पर एक अप्रैल को सुनवाई होगी।

विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में ईडी की ओर से तर्क प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि ईडी को जांच के दौरान दस्तावेज मिले हैं, जिनके संबंध में पूछताछ करनी है। ईडी को अनुमति दी जाए, ताकि दस्तावेजों के तस्दीक करने के साथ ही उनका बयान लिया जा सके।

वहीं निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल सुनील अग्रवाल की जांच एम्स में कराने की अनुमति देने का आवेदन दिया गया था। कोर्ट ने दोनों आवेदनों पर विचार करने के बाद एक अप्रैल को सुनवाई करने की तिथि निर्धारित की है।

 

प्रदेश के गरीबों, किसानों के साथ ही गांवों का भी किया जा रहा तेजी से विकास : डॉ चरणदास महंत

प्रदेश के गरीबों, किसानों के साथ ही गांवों का भी किया जा रहा तेजी से विकास : डॉ चरणदास महंत

 जांजगीर-चांपा  विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने जिले के नगर पंचायत क्षेत्र सारागांव में विधिविधान से भूमिपूजन और लोकार्पण करते हुए विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।

उन्होंने क्षेत्र में बेहतर विद्युत सेवा के लिए नवसृजित विद्युत उप संभाग कार्यालय सारागांव के लोकार्पण के साथ ही नगर पंचायत सारागांव क्षेत्र में एक करोड़ 62 लाख रूपये से अधिक राशि के 6 विकास कार्यों का लोकार्पण और 17 लाख रूपये से अधिक राशि के एक कार्य का शिलान्यास किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने इस तरह डॉ भीमराव अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन सारागांव परिसर में नगर पंचायत क्षेत्र के कुल एक करोड़ 80 लाख रुपए के सात विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्युत उप संभाग कार्यालय सारागांव के लोकार्पण अवसर पर 511 लाख रूपये के लागत से बने विद्युत विस्तार कार्य और उपकेंद्र बाराद्वार का भी लोकार्पण किया। इस प्रकार विधानसभा अध्यक्ष ने आज कुल 6 सौ 91 लाख रूपये से अधिक विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि प्रदेश के गरीबों, किसानों के साथ ही गांवों का भी तेजी से विकास किया जा रहा है। प्रदेश में सभी सुखी रहे और उनके बच्चों के पढ़ाई लिखाई सहित अन्य सुविधाओं के लिए भी लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के लोगो में योग्यता की कोई कमी नहीं है, जिले के नागरिक अमेरिका सहित अन्य देशों में रहकर बेहतर कार्य कर रहें है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगो को बजट में जिले के लिए किए गए मेडिकल कालेज की घोषणा सहित अन्य घोषणाओं की भी जानकारी दी। राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि आमजन की आधारभूत सुविधाओं का ख्याल रखना आवश्यक है। किसी भी व्यक्ति की आधारभूत जरूरतों में बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि होती है।

जिसके लिए लगातार कार्य करते हुए गांवों का भी विकास तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में घोषित दो विद्युत उपसंभाग कार्यालयों में से एक कार्यालय सारागांव में स्थापित किया गया है जो क्षेत्र के लोगो के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की। इसके साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत सारागांव के अध्यक्ष रामकिशन सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष दिलेश्वर राठौर की उपस्थित में संपन्न हुआ।

मुख्य नगर पंचायत अधिकारी सारागांव से प्राप्त जानकारी अनुसार डॉ महंत ने आज 83 लाख रुपये की लागत से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन सारागांव रोड, 26 लाख 35 हजार रुपए की लागत से पौनी पसारी व्यवसायिक परिसर, 30 लाख 6 हजार रुपए की लागत से स्वामी आत्मानंद बी.डी.एम. अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आहाता निर्माण कार्य, 8 लाख 30 हजार रुपये की लागत से स्वामी आत्मानंद बी.डी.एम. अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में किचन शेड निर्माण कार्य, 11 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आहाता निर्माण एवं सीसी रोड निमार्ण कार्य, 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्र. 05 मनका दाई मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण और 17 लाख 79 हजार रुपये की लागत से गौठान शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

 

 

सारागांव में नवसृजित विद्युत उप संभाग कार्यालय के लोकार्पण अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, इंटिग्रेटेड पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजनांतर्गत नगर पंचायत सारागांव में कुल 281.31 लाख रुपए के विद्युत विस्तार कार्य अंतर्गत 33 केवी के शिरोपरी लाइन 23 किलोमीटर, 11 केवी शिरोपरी लाईन 4 किलोमीटर, नवीन वितरण ट्रांसफार्मर 12 नग और नवीन निम्नदाब केबल लाईन 22 किलोमीटर के कार्य सहित 230 लाख रूपए लागत राशि के 33/11 केवी उप केन्द्र बाराद्वार का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, विभिन्न जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, एल्डरमैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सत्यनारायण देवांगन, विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित आमजन उपस्थित थे।

 

 

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ रहा सर्वाधिक गर्म : मौसम विभाग

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ रहा सर्वाधिक गर्म : मौसम विभाग

 रायपुर । प्रदेश में अब हवा की दिशा बदलने वाली है और गर्मी और बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम भी लगातार जारी रहेगा। शुक्रवार को प्रदेशभर में रायगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा।

एडब्ल्यूएस रायगढ़ का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अब तपिश और बढ़ने वाली है। संभावना है कि इस वर्ष मार्च का महीना पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा तपिश वाला रहने वाला है।

शुक्रवार सुबह से ही प्रदेश का मौसम शुष्क रहा और प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ। रायपुर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहे। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा।

ठंड के सीजन में इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में ठंड कमतर ही रही। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी और फरवरी माह में इस वर्ष एक भी दिन शीत दिवस नहीं पड़ा। हालांकि चार जनवरी को अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई थी और 18 वर्षों के पहले के स्तर पर रायपुर का अधिकतम तापमान आया था।

 

शिकारियों के बिछाए करंट की चपेट में आकर बायसन ने गवाईं जान, मैदानी अमले की लापरवाही आई सामने, शो कॉज नोटिस

शिकारियों के बिछाए करंट की चपेट में आकर बायसन ने गवाईं जान, मैदानी अमले की लापरवाही आई सामने, शो कॉज नोटिस

 बिलासपुर। अचानकमार अभ्यारण्य में शिकारियों के बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आकर बायसन की मौत हो गई। इस घटना में वन विभाग के मैदानी अमले की गंभीर लापरवाही सामने आई है, और इस वजह से डिप्टी रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि 8 मार्च की सुबह लोरमी के समीप परसवारा के बीट नंबर 1535 में ग्रामीणों ने एक बायसन को मृत अवस्था में देखा। वह जंगली सूअर को मारने के लिए बिछाए गए बिजली के तार के संपर्क में आ गया था, जिसके चलते उसके अगले पैर में घाव हो गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

मैदानी अमले को थी घटना की जानकारी..?

इस मामले में यह जानकारी सामने आ रही है कि मुंगेली वन मंडल के अंतर्गत आने वाले इस इलाके के मैदानी अमले को घटना की जानकारी पहले ही हो चुकी थी। वन भैंसे की मौत की खबर फायर वाचर, वन रक्षक, डिप्टी रेंजर को होने के बाद भी रेंजर और डीएफओ को इसकी जानकारी तीन से चार दिन बाद दी गई। बताया जा रहा है कि वन अमले को उम्मीद थी मामला यूं ही दब जायेगा। मगर ग्रामीणों ने इसकी खबर उच्च अधिकारियों को दे दी।

पीएम में हुई करंट से मौत की पुष्टि

बायसन की मौत की खबर मिलने पर वन अमले के साथ ही खोजी कुत्ते को भी यहां भेजा गया। पंचनामे के बाद घटना स्थल पर ही बायसन का पोस्टमार्टम कराया गया और वहीं शव को जला दिया गया। पोस्टमार्टम में बायसन की मौत करंट से होने की पुष्टि हुई। इससे यह तय हो गया कि जंगली सूअर जैसे जानवरों का शिकार करने के लिए बिछाए गए करंट से ही बायसन की मौत हुई है। पोस्टमार्टम में यह बात भी सामने आयी है कि बायसन की मौत 72 घंटे पहले हुई है।

संदेही को पकड़कर किया पूछताछ

इस मामले में यह जानकारी भी सामने आ रही है कि घटनास्थल पर पहुंचे डॉग स्क्वॉड की मदद से एक ग्रामीण को पकड़ा गया था और उससे पूछताछ की गई। CCF राजेश चन्देले ने TRP न्यूज़ को बताया कि ग्रामीण के घर की तलाशी में कोई संदेहास्पद वास्तु नहीं मिली है। चूंकि पुलिस ने उसे रात के वक्त कस्टडी में नहीं लिया है, इसलिए फ़िलहाल उसे छोड़ा गया है, दिन में उससे फिर से पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि जांच के दौरान शिकारियों का पूरा दल पकड़ में आएगा।

संबंधितों को नोटिस जारी करने के निर्देश

इधर घटना की जानकारी नहीं देने पर रेंजर ने डिप्टी रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें समय रहते जवाब नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई है। पता यह भी चला है कि इस बात की जानकारी DFO शमा फारूकी को भी नहीं दी गई थी। हालांकि DFO के फोन रिसीव नहीं करने के चलते इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

CCF राजेश चन्देले ने बताया कि इस मामले में मैदानी अमले की लापरवाही सामने आयी है, इसलिए उन्होंने DFO से संबंधित अमले को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसमें जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि मुख्यालय से वन विभाग की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया था जिसमें कहा गया था कि होली के आसपास जंगलों में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए ताकि शिकारियों से वन्य प्राणियों को बचाया जा सके। इसके बावजूद यह हादसा हुआ है। बायसन की मौत की खबर भी ग्रामीणों की ओर से ही वन विभाग को दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि होली के दौरान पेट्रोलिंग बिल्कुल दिखाई नहीं दे रही थी। गौरतलब है कि कि आए दिन जंगली सूअर का शिकार करने के लिए करंट लगाकर जाल बिछाए जाते हैं, जिससे घटनाएं हो रही है और वन्यजीव भी मारे जा रहे हैं। बीते दिनों बिलासपुर से लगे सकरी में एक तेंदुआ शिकारियों के जाल में फंस कर घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान कानन पेंडारी चिड़ियाघर में मौत हो गई थी।

CG Crime News: महानदी में मछली पकड़ने गए लोगों को मिला नर कंकाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

CG Crime News: महानदी में मछली पकड़ने गए लोगों को मिला नर कंकाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

 जांजगीर चांपा। CG Crime News :  जिले में महानदी किनारे मानव कंकाल मिला है। यहां मछली पकड़ने मछुआरे पहुंचे हुए थे। उन्होंने ही कंकाल देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।

रोज की तरह शुक्रवार को भी मछुआरे नदी में मछली पकड़ने गए थे। उसी दौरान उनकी नजर बगल में पड़े रेत पर पड़ी। वहां उन्होंने मानव कंकाल देखा। इसके बाद आस-पास नहा रहे लोग भी मौके पर पहुंच गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई थी।

कंकाल लगभग 2 से 3 माह पुराना होने की आशंका

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया की महानदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों ने देखा की रेत के अंदर एक मानव कंकाल का पैर दिख रहा था। जिसकी सूचना थाने में दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेत के अंदर दबे मानव कंकाल को खोद कर बाहर निकाला है। यह कंकाल लगभग 2 से 3 माह पुराना होने की आशंका है। फिलहाल जांच के लिए कंकाल को फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।

The Burning House : सुने मकान में लगी आग कोई जनहानि नहीं, फायर बिग्रेड की टीम ने पाया काबू

The Burning House : सुने मकान में लगी आग कोई जनहानि नहीं, फायर बिग्रेड की टीम ने पाया काबू

 काँकेर। शहर के जवाहर वार्ड के मेन रोड नेशनल हाईवे से लगे एक सुने मकान में आज सुबह 5 बजे लगभग आग लग गई सुबह घूमने निकले लोगो ने जब मकान से आग की लपटें देखी फिर तुरन्त मकान मालिक रमेश ठाकुर को फोन कर आग लगने की जानकारी दी गई।

जिसके बाद फायर स्टेशन फोन कर फायर बिग्रेड बुलाया गया फायर बिग्रेड के आते ही मकान में लगे आग पर काबू पाया गया । बताया जा रहा है मकान में कोई नही रहता था बहुत पुराना मकान कोने के कारण खंडहर जैसा हो गया हैं मकान के अंदर पुराने कम्प्यूटर के सामान और ख़ुर्शी टेबल रखे हुवे थे किसी तरह का कोई जान माल की हानि नही हुई हैं आग लगने का कारण  पता नही सका है।

मुख्यमंत्री बघेल आज पाटन और मनेन्द्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री बघेल आज पाटन और मनेन्द्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर।Raipur News: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज दुर्ग, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 11 मार्च को सुबह 10.40 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर 11.55 बजे दुर्ग जिले के मिनी स्टेडियम पाटन पहुंचेंगे और वहां सुबह 11 बजे से स्वर्गीय भोलाराम कश्यप स्मृति सभास्थल में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के 77वें महाधिवेशन में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात दोपहर 2.05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 3.05 बजे मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ पहुंचेंगे और इसके बाद दोपहर 3.45 बजे मनेन्द्रगढ़ से प्रस्थान कर शाम 4.45 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर आएंगे।

CG Congress : केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, राजधानी में 13 मार्च को करेंगे राजभवन मार्च, प्रभारी कुमारी शैलजा और CM बघेल होंगे शामिल

CG Congress : केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, राजधानी में 13 मार्च को करेंगे राजभवन मार्च, प्रभारी कुमारी शैलजा और CM बघेल होंगे शामिल

 रायपुर। CG Congress : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में कोनी कैपिटलिज्म नीति के कारण देश का नुकसान हो रहा है। गहरे आर्थिक संकट के समय भाजपा की मोदी सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है और एसबीआई व एलआईसी जैसी सार्वजनिक संस्थाओं को अडानी समूह में निवेश करने को मजबूर कर रही है।

CG Congress : जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ो की बचत जोखिम में है, जिसके खिलाफ देशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा चरणबध्द आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 13 मार्च 2023 को दोपहर 12 बजे अम्बेडकर चौक, रायपुर में प्रदेश कांग्रेस द्वारा राजभवन मार्च का आयोजन किया गया है।

CG Congress : इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन, एआईससी के प्रदेश प्रभारी सचिवद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

CG TRANSFER BREAKING : SP ने कई थाना प्रभारियों का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट

CG TRANSFER BREAKING : SP ने कई थाना प्रभारियों का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट

 कोरबा। CG Police Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला पुलिस विभाग में तबादला किया गया है। SP उदय किरण ने पुलिसकर्मियों का किया तबादला, बदले गए कई थानों के प्रभारी, सनत सोनवानी को मिला बालको का प्रभार…मनीष नागर बने…


 
 
 
CG SUICIDE NEWS : 45 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात, जाँच में जुटी पुलिस

CG SUICIDE NEWS : 45 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात, जाँच में जुटी पुलिस

 राजनांदगाव : CG SUICIDE NEWS : जिले के डोंगरगढ से सटे ग्राम अछोली में एक 45 वर्षीय युवक ने अपनी जान दे दी है। युवक ने सुने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा कि मृतक दीगालु शादीशुदा है उसके 2 लड़का और एक लड़की है।

जानकारी के अनुसार, मृतक दीगालू साहू पिता भानु साहू उम्र लगभग 45 वर्ष है, जो अछोली का रहने वाला है. यह घटना आज शाम करीब 5.30 बजे की बताई जा रही हैं। परिजनों ने बताया कि मृतक के परिजन पुराने घर में साथ मे रहते है, नया घर खाली था वहीं आकर मृतक ने फांसी लगाई है। नया और पुराना दोनो घर नया अछोली में है।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने दीगालु को डोंगरगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के साथ किसी को कोई विवाद नही था, ना ही घर पर किसी प्रकार का विवाद हुआ है, तो फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि दीगालू ने मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस जाँच में जुट गई है।

कलिंगा विश्वविद्यालय में “पैसों की पाठशाला” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

कलिंगा विश्वविद्यालय में “पैसों की पाठशाला” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

 रायपुर। नया रायपुर कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थान है। जिसे राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के द्वारा बी प्लस रेंक की मान्यता प्रदान की गयी है। यह छत्तीसगढ़ में एकमात्र निजी विश्वविद्यालय है जो एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 में उच्चस्तरीय 101-150 विश्वविद्यालयों में शामिल है।

कलिंगा विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, बार काउंसिल ऑफ इंडिया, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद आदि प्रतिष्ठित संस्थानों से मान्यता प्रदान की गयी है। वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय ने हाल ही में कलिंगा विश्वविद्यालय सभागार में “पैसों की पाठशाला” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्य वक्ता राहुल पटेल थे, जो एक प्रशिक्षक है और इस कार्यक्रम के प्रेरक वक्ता थे। बुधवार, 1 मार्च, 2023 को प्रातः 10 बजे कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत देवी सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पारंपरिक दीप प्रज्वलित कर की गई। स्वागत भाषण डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीन कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ने दिया। श्री राहुल पटेल ने कार्यशाला के दौरान वाणिज्य और प्रबंधन के छात्रों को धन प्रबंधन, मुद्रास्फीति, शेयर बाजार, निवेश, बचत और निवेश के बीच अंतर, व्यापार के महत्व आदि के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने कार्यशाला में गहरी रुचि ली और इंटरैक्टिव सत्र के दौरान रिसोर्स पर्सन के साथ बातचीत की। छात्रो ने शेयर बाजार, व्यापार और निवेश के बारे में ज्ञान प्राप्त किया। उन्हें डिस्काउंटिंग सिद्धांत और लोगों की क्रय शक्ति के बारे में पता चला। उन्होंने बचत पर निवेश के महत्व का विश्लेषण किया। कार्यशाला में बीबीए, बीकॉम और एमबीए के विभिन्न सेमेस्टर के लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया।

वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय की रिया गोयल ने अतिथि वक्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किया। शिल्पा शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला के दौरान नेहा चोइथरमाणी कार्यक्रम की समन्वयक भी थीं, रिया गोयल,शिल्पा शर्मा, राम गिरधर,मरियम अहमद, देबाशीष मोहंती, डॉ कोमल गुप्ता और स्वाति तिवारी सभी उपस्थित थे।

नक्सलियों का उत्पात जारी, क्रेशर प्लांट में पिकअप और मिक्सिंग मशीन में लगाई आग

नक्सलियों का उत्पात जारी, क्रेशर प्लांट में पिकअप और मिक्सिंग मशीन में लगाई आग

 बीजापुर। नक्सलियों ने बीजापुर में होली के दूसरे दिन क्रेशर प्लांट में जमकर उत्पात मचाया। यहां के मुरदण्डा गांव में स्थापित क्रेशर प्लांट में नक्सलियों ने तोड़फोड़ करते हुए एक पिकअप वाहन और एक मिक्सिंग मशीन को आग के हवाले कर दिया हैं। नक्सलियों ने दूसरी बार यहां वारदात को अंजाम दिया हैं।

बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के आवापल्ली थाना क्षेत्र के मुरदण्डा गांव में गुरुवार की मध्य रात को हथियारों से लैस नक्सलियों ने क्रेशर प्लांट में जमकर उत्पात मचाया। यहां नक्सलियों ने एक पिकअप वाहन, मिक्सिंग मशीन को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं नक्सलियों ने प्लांट में तोड़फोड़ कर काफी नुकसान पहुंचाया है।

आवापल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में कार्रवाई शुरू की। बता दें कि आवापल्ली से बासागुड़ा मार्ग पर बीच में मुरदण्डा गांव में यह क्रेशर प्लांट स्थापित हैं। इससे पहले भी पिछले साल इसी प्लांट पर नक्सलियों ने तोड़फोड़ करके उत्पात मचाया था। जानकारी मिली है कि यह क्रेशर प्लांट तेलंगाना के किसी ठेकेदार है।

CG BREAKING : आय से अधिक संपत्ति मामले में अमन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, अग्रिम जमानत याचिका निरस्त

CG BREAKING : आय से अधिक संपत्ति मामले में अमन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, अग्रिम जमानत याचिका निरस्त

 रायपुर : CG BREAKING : आय से अधिक संपत्ति के मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह (Aman Singh) की जमानत आवेदन को जिला न्यायालय ने निरस्त कर दिया है. बता दें कि, उचित शर्मा ने अमन सिंह पर आय से अधिक संपत्ति के मामले पर शिकायत कर जांच की मांग की है, जिस पर पिछले दिनों रायपुर में आर्थिक अपराध शाखा ने पूछताछ की थी.

पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह और यास्मिन सिंह पति अमन सिंह के प्रकरण में उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश दिनांक 01.03.2023 के अनुक्रम पुनः विवेचना में लिया गया है.

इस प्रकरण में अमन सिंह और यास्मिन सिंह द्वारा अग्रिम जमानत के लिए विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अधि.) रायपुर में आवेदन लगाया था, जिसमेंEOW/ACB की ओर से अमृतो दास, अतिरिक्त महाधिवक्ता राघवेन्द्र प्रधान अतिरिक्त महाधिवक्ता और मिथलेश वर्मा, उप संचालक अभियोजन, ईओडब्ल्यू/एसीबी रायपुर द्वारा बहस कर पैरवी की.

वहीं रायपुर विशेष न्यायालय ने सभी का तर्क सुनने के बाद अपने आदेश दिनांक 10.03.2023 के माध्यम से अमन सिंह और यास्मिन सिंह के द्वारा प्रस्तुत अग्रिम जमानत आवेदन को निरस्त कर दिया है.

होली की रंगो से पिघल जाती है छुआछूत और ऊंच-नीच की दीवारें : अमित जोगी

होली की रंगो से पिघल जाती है छुआछूत और ऊंच-नीच की दीवारें : अमित जोगी

 जोगी निवास में रही होली की धूम, नगाड़े की थाप पर झूमे कार्यकर्ता

रायपुर । सिविल लाइन स्थित अनुग्रह जोगी निवास में होली की धूम रही है। पार्टी सुप्रीमों डॉ रेणु जोगी,  प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी और डॉ ऋचा जोगी ने कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाया, कार्यकर्ताओं के साथ होली खेले और मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने जोगी निवास में फाग कार्यक्रम रखा जिसमें पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी होली का नगाड़ा बजाए और फाग रस में झूमें।

पार्टी प्रवक्ता भगवानू नायक ने होली की परंपरागत बतासे का हार पहनाकर अमित जोगी का सम्मान किया। वहीं नगाड़े की थाप और फाग की रसों में जोगी कांग्रेसी जमकर झूमे और थिरके। इस दौरान अमित जोगी ने कहा होली के रंगों का त्यौहार भाषा, जाति, धर्म,  लिंग जैसी सभी सामाजिक बाधायें लाँगकर हम सबको एक दूसरे को रंग लगाने का अवसर देती है। होली हमारे देश का सबसे लोकतांत्रिक पर्व है। छुआछूत और ऊँच-नींच की दिवारे होली के रंगों में पिघल जाती हैं। भारतीय समरसता के इस गौरवशाली पर्व को गुलाल के रंगों, भांग के भजिए और ठंडाई और फाग के रसों में डूबने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। मुझे विश्वास है कि इस पर्व में हम सब आपसी भाईचारा स्थापित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पार्टी प्रवक्ता भगवानू नायक ने कहा होली का पर्व देश और समाज को जोड़ने का काम करता है, होली के दिन लोग गिले शिकवे भूलकर दुश्मन को भी गले लगाने की वर्षों पुरानी परंपरा है नई पीढ़ी इस परंपरा को आगे बढ़ाए, समाज में कटुता के बजाय मित्रता के बीज लगाए।



अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने कहा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हम सभी भारतीयों में दिल के अंदर होली का पर्व  प्रेम, स्नेह, भाईचारा और सामाजिक चेतना लाने का काम करता है।  जिला अध्यक्ष संदीप यदु ने कहा होली का पर्व फागुन माह में रंगो की बरसात और खुशियों की बौछार लेकर आता है। अनुसूचित जाति मोर्चा के नेता भगत हरवंश ने कहा होली का पर्व समाज में व्याप्त जात पात और भेदभाव को मिटाने का काम करता है। इस दौरान जोगी निवास में पार्टी सुप्रीमों डॉ रेणु जोगी, पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी, डॉ ऋचा जोगी, मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक, अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, जिला अध्यक्ष संदीप यदु, अनुसूचित जाति मोर्चा के नेता भगत हरबंस, अजय देवांगन, हरीश कोठारी,महेंद्र चंद्राकर,  सनी तिवारी, रमेश चंद्राकर, हर्ष पाल, मदन नायक, रोहित नायक  सहित बड़ी संख्या में जोगी कांग्रेसी उपस्थित थे।

बेरोजगारी भत्ते के नाम पर बेरोजगारों का मखौल उड़ा रही है कांग्रेस : बृजमोहन

बेरोजगारी भत्ते के नाम पर बेरोजगारों का मखौल उड़ा रही है कांग्रेस : बृजमोहन

 रायपुर । भाजपा पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि  कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में 10 लाख बेरोजगार युवाओं को ढाई हजार रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी। आज 51 माह बीतने के बावजूद उन्होंने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया।

विगत दिनों कांग्रेस सरकार के मंत्री उमेश पटेल ने विधानसभा में बताया कि प्रदेश में 18 लाख 80 हज़ार पंजीकृत बेरोजगार हैं, परन्तु भूपेश सरकार ने बजट में 2 वर्ष के लिए बेरोजगारी भत्ता हेतु 250 करोड रुपए की व्यवस्था की है। कांग्रेस के जन् घोषणा पत्र में किए वादे के अनुसार यह तो मात्र 1 माह का ही बेरोजगारी भत्ता होता है। तो क्या यह सरकार केवल एक माह का बेरोजगारी भत्ता देकर अपने कर्तव्य से इतिश्री समझ रही है।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की बजट में बेरोजगारी भत्ता देने की जो घोषणा भूपेश बघेल सरकार ने किए हैं वह बचे हुए 6 माह में ना तो इनकी औपचारिकता पूर्ण कर पाएंगे और ना कोई नियम और कानून ही बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार बेरोजगारी भत्ता न देना पड़े इसलिए नए नियम कानून स्वयं बना रही है प्रति परिवार छह लाख से नीचे की आय को गरीबी रेखा की आय मानी जाती है परंतु उन्होंने बेरोजगारी भत्ता में ढाई लाख की सीमा निर्धारित करके बेरोजगारों की परिभाषा ही बदल दी है। उन्होंने कहा कि यह केवल लोगों को ठगने की घोषणा है।

मोदी सरकार देश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना बंद करने का षड़यंत्र कर रही : कांग्रेस

मोदी सरकार देश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना बंद करने का षड़यंत्र कर रही : कांग्रेस

 पीएम आवास पर भाजपा के झूठ को कांग्रेस बेनकाब करने जनता के बीच जायेगी : सुशील

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा के झूठ को बेनकाब करने कांग्रेस जनता के बीच जायेगी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार देश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना को बंद करने का षड़यंत्र रच रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता प्रधानमंत्री आवास पर झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार प्रधानमंत्री आवास पर हितग्राहियों के मांग के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर उसको पूरा कर रही है। भाजपा गलत आंकड़े प्रस्तुत कर झूठ की राजनीति कर रही है। इसीलिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्णय लिया है कि आवासहीनों का सर्वे करवा कर सभी पात्र हितग्राहियों को कांग्रेस सरकार मकान देगी। भाजपा के झूठ को बेनकाब करने कांग्रेस जनता के बीच भी जायेगी।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में राज्य में ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास के काम प्रगति पर है। मुद्दाविहीन भाजपा आम जनता से गलत फार्म भरवा कर लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। प्रदेश में कुल शहरी और ग्रामीण मिलाकर कांग्रेस सरकार बनने के बाद 1,304,000 (तेरह लाख चार हजार) आवास स्वीकृत हुये है। प्रदेश में 10.57 लाख ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास की मंजूरी हुई जिसमें 8.41 लाख आवास पूर्ण हो चुके है, शेष में कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में लगने वाली राज्यांश का पूर्ण भुगतान किया जा चुका है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में 2 लाख 69 हजार मकान स्वीकृत हुये। प्रधानमंत्री आवास के शहरी क्षेत्र का ही यदि तुलनात्मक अध्ययन करे तो रमन सिंह सरकार ने 4 साल में शहरी क्षेत्र में मात्र 19,000 मकान बनाये थे तथा भूपेश सरकार ने 4 साल में 247,000 मकान बनाये है। रमन सरकार ने चार साल में मात्र 272 करोड़ रू. का राज्यांश दिया था इसके विपरीत कांग्रेस सरकार ने 4 साल में 2100 करोड़ शहरी आवास में राज्यांश दिया है। मुख्यमंत्री ने बजट में भी प्रधानमंत्री आवास के लिये 3238 करोड़ का प्रावधान किया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपना हिस्सा न देने पड़े इसलिये प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति में हमेशा कोताही बरतती है। गरीबों के आशियाने के सपने को चकनाचूर करने वाले गरीबों के हितैषी बनने का पाखंड कर रहे हैं। भाजपा छत्तीसगढ़ में राज्य शासन पर झूठा आरोप लगाकर प्रधानमंत्री आवास पर भ्रम फैलाती है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार इस दिशा में सतत प्रयासरत रहती है कि प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिले, चाहे वह केंद्र की योजना हो अथवा राज्य की। प्रधानमंत्री आवास योजना में केंद्रांश और राज्यांश क्रमशः 60 प्रतिशत और 40 प्रतिशत है इसलिए इस योजना के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार हमेशा अपने अंश को देने कोताही बरतती है।

बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम अराजक सरकार के खिलाफ धर्म युद्ध का आगाज : बृजमोहन

बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम अराजक सरकार के खिलाफ धर्म युद्ध का आगाज : बृजमोहन

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वाहन पर बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को भाजपा शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में दक्षिण विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन विधायक बृजमोहन अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल के नेतृत्व में सांसद सुनील सोनी की उपस्थिति में किया गया। कार्यालय में प्रदेश भाजपा नेतृत्वकर्ता, पूर्व विधायक, जिला प्रभारी और पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारियो की उपस्थिति रही।

गौरतलब है कि भाजपा ने शुरू से ही बूथों की मजबूती हेतु कार्य किया है जिसके सकारात्मक परिणाम भी देखने मिले है केंद्र सहित राज्यो में भाजपा की मजबूती एवं सरकार निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। वर्तमान वर्ष में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव है एवं आगामी वर्ष में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा बूथों की मजबूती पर जोर दे रही है। जिसको लेकर पूरे प्रदेश में विभिन्न बिंदुओं के आधार पर बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाएगी जिसमे प्रशिक्षण और कार्यशाला विशेष है। रायपुर शहर जिला में 242 शक्तिकेन्द्र हैं प्रत्येक शक्तिकेन्द्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश टोली , जिला टोली और मंडल टोली बनाकर शक्तिकेन्द्रों तक विस्तारक के तौर पर पहुँचना है एवं 10 दिनों का प्रवास करना तय है। दक्षिण के चारो मंडल अध्यक्ष को बूथ सशक्तिकरण का पूर्ण फॉर्मेट दिया गया जिसे शीघ्र भरकर कार्यलय में जमा करने के निर्देश दिए गए। उसके पश्चात बूथों तक पहुंचेंगे। बूथ सशक्तीकरण हेतु बिंदुवार इन  कार्यो को भाजपा द्वारा किया जाना तय है। जिसमे बूथ समितियों का गठन सत्यापन और कार्य विभाजन, पन्ना प्रमुख की नियुक्ति, प्रभावी मतदाता प्रमुख का निर्माण , लाभार्थी प्रमुख निर्माण ,  सामाजिक श्रेणी प्रमुख का निर्माण , बूथों पर व्हाट्सअप ग्रुप का निर्माण , मन की बात कार्यक्रम में उपस्थिति और जनकारी की व्यवस्था एवं बूथ समितियों और पेज प्रमुखों की सरल एप में पूर्ण डाटा एंट्री और भाजपा के प्रमुख 6 कार्यकर्मो का आयोजन प्रमुखता से बूथों में करना।

5 और 6 मार्च को तीन विधानसभाओ उत्तर , पश्चिम एवं ग्रामीण विधानसभा की बूथ सशक्तीकरण अभियान को लेकर विधानसभा वार कार्यशाला का पूर्व सम्पन्न की जा चुकी है। जिसके तहत शुक्रवार को रायपुर शहर जिला के दक्षिण विधानसभा की कार्यशाला आयोजित की गई। जैसा कि पूर्व नियोजित है कि 17 से 27 मार्च 10 दिनों तक प्रत्येक दायित्ववान कार्यकर्ताओ को एक एक शक्तिकेन्द्र मे पूर्ण समय देना तय है। 17 तारीख को ही प्रत्येक शक्तिकेन्द्रों में राष्ट्रपति के अभिभाषण को पढ़कर सुनाना अनिवार्य है। भाजपा आगामी चुनावों में कोई कसर नही छोड़ना चाहती। भाजपा हर मोर्चे पर अपनी सजगता के साथ कमर कसकर तैयार है यह किसी क्षेत्र में कोई कसर नही छोड़ना चाहती।

भाजपा शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत कार्यशाला में भाजपा वरिष्ठ नेता विमल चोपड़ा ने कार्यकर्ताओं की कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया। दक्षिण विधानसभा की कार्यशाला में पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में पूर्व विधायक विमल चोपड़ा ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसकी मजबूती के आधार स्तम्भ इसकी कार्यप्रणाली और कार्यकर्ता हैं। हमने बूथ स्तर पर मजबूती के साथ मिलकर कार्य किया है जिसके परिणाम सुखद रहे हैं। देश मे आज केंद्र की मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार मजबूत बूथ के परिणाम स्वरूप है।

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बूथ शशक्तिकरण अभियान अपने आप मे आगामी चुनावों के नजरिए से वर्तमान अराजक कांग्रेस सरकार के खिलाफ धर्म युद्ध की नींव रखने जैसा महत्वपूर्ण है। हमारे नेता मोदी ने विश्व में भारत का परचम लहराया है। भारतीय नेतृत्व की स्वीकार्यता आज विश्व पटल पर अंकित है। यह सब हमारी पार्टी द्वारा सूक्ष्मता से किए गए कार्य का से ही संभव हो सका है। केंद्रीय नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने बूथ की मजबूती हेतु पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण अभियान से जुड़ने एवं प्रभावी रूप से करने का आह्वाहन किया है। मै छत्तीसगढ़ भाजपा के तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा को आश्वस्त करता हूँ कि प्रदेश भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में अपना सम्पूर्ण देंगे। हम प्रदेश के हर बूथ तक पहुँचेंगे और केंद्र द्वारा दिए गए प्रत्येक निर्देश को अक्षर सह पूर्ण करेंगे मैं दावे के साथ कहता हूँ यदि हमने इन सभी कार्यो को पूरी कर्मठता और ईमानदारी से किया तो 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने से हमे कोई ताकत नही रोक सकती।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल ने कहा कि इसके पूर्व में भी हमने मेरा बूथ सबसे मजबूत पर सार्थक कार्य किए जिसका परिणाम केंद्र में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार है अब केंद्रीय नेतृत्व के आह्वाहन पर हमें बूथ सशक्तिकरण अभियान के दायित्व का सफलता से निर्वाहन करना है हम सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी बूथों तक जाएंगे अपना बूथ मजबूत बनाएंगे और पार्टी हित में सकारात्मक परिणाम लाने में अहम भूमिका निभाएंगे भाजपा कार्यकर्ता दायित्व निर्वाहन में सदैव सजग रहता है और सफल परिणाम में अपनी सहभागिता निभाता है ।

भाजपा शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत की गई संगठनात्मक कार्यशाला में विशेष रूप से रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी ,विधायक बृजमोहन अग्रवाल , जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल , विमल चोपड़ा , जिला सहप्रभारी डॉ अजय राव , सुभाष तिवारी, महामंत्री सत्यम दुवा , ललित जयसिंघ , मनीषा चंद्राकर  , अकबर अली , संजुनारायण सिंह , वंदना राठौड, मंजुल श्रीवास्तव , राज गायकवाड़ , चक्रों जगत , स्वप्निल मिश्रा , मुकेश पंजवानी , प्रवीण देवड़ा , सालिक सिंह ठाकुर , आनंद शिवहरे ,राकेश सिंह , पार्षद सरिता वर्मा , भूपेंद्र डागा , तोषण साहू , रवि मिश्रा , अनिल शर्मा , संदीप कसार , सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

अभियोजन अधिकारियों का प्रमोशन, देखें लिस्ट...

अभियोजन अधिकारियों का प्रमोशन, देखें लिस्ट...

 रायपुर । गृह विभाग ने अभियोजन अधिकारियों का प्रमोशन आदेश किया है। आदेश में 20 जिला अभियोजन अधिकारियों को उप संचालक, दो संयुक्त संचालक को अतिरिक्त संचालक और 4 उप संचालकों को संयुक्त संचालक पदोन्नत कर पोस्टिंग दी गई है।


देखें लिस्ट...



PM Modi Visit In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी, G -20 की बैठक में होंगे शामिल, CM भूपेश  ने मुलाकात कर योजनाओं पर की चर्चा

PM Modi Visit In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी, G -20 की बैठक में होंगे शामिल, CM भूपेश ने मुलाकात कर योजनाओं पर की चर्चा

 रायपुर/ नई दिल्ली : PM Modi Visit In Chhattisgarh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में जी-20 की बैठक में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ आएंगे. इसकी तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में उनसे भेंट की. इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ की कई योजनाओं के संबंध में भी चर्चा हुई.बैठक के बाद चर्चा के संबंध में जानकारी देते हुए CM बघेल ने मीडिया को बताया कि जी-20 की तैयारियों को लेकर बात हुई. अन्य राज्यों में जो आयोजन हुए हैं, उसे लेकर चर्चा हुई. छत्तीसगढ़ में सितंबर में आयोजन होना है. इसमें पीएम मोदी शामिल होंगे. उन्हें निमंत्रण दिया. फाग को लेकर चर्चा हुई. पीएम ने कहा कि सभी साथियों के साथ मिलकर आप लोग होली मनाते हैं. इसके लिए उन्होंने तारीफ की. मैंने भी उन्हें होली की शुभकामनाएं दी. छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर से दुर्ग के बीच लाइट मेट्रो का प्रस्ताव रखा है. उसके संबंध में बताया और प्रधानमंत्री से सहयोग मांगा.