CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
हिल स्टेशन की खूबसूरती और संस्कृति को बढ़ावा देने, मैनपाट महोत्सव इस दिन से शुरू, बॉलीवुड, भोजपुरी कलाकार देंगे प्रस्तुति…

हिल स्टेशन की खूबसूरती और संस्कृति को बढ़ावा देने, मैनपाट महोत्सव इस दिन से शुरू, बॉलीवुड, भोजपुरी कलाकार देंगे प्रस्तुति…

 अंबिकापुर। पर्यटन को बढ़ावा देने, लोक संस्कृति के संरक्षण तथा विकास को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मैनपाट महोत्सव का आयोजन कमलेश्वरपुर के रोपखार जलाशय के समीप 14 से 16 फरवरी तक किया जा रहा है। महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड, छालीवुड व भोजपुरी के मशहूर कलाकरों के साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां से समा बांधेंगे।

महोत्सव के दौरान पर्यटकों को मैनपाट की खूबसूरत प्राकृतिक सौन्दर्य स्थल टाइगर पॉइंट, मेहता पॉइंट, फिश पॉइंट के साथ जलजली, उल्टापानी जैसे अद्भुत नजारे भी देखने को मिलेंगे।

स्कूली छात्र-छत्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति

शुभारंभ के दिन 14 फरवरी को बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक शशि सुमन, छालीवुड कलाकार पदमश्री अनुज शर्मा, लोक गायिका आर्या नंदिनी, सरगुजिहा गायक संजय सुरीला, 15 फरवरी को भोजपुरी स्टार पवन सिंह, मशहूर हास्य कलाकार सुनील पाल, छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरु साहू, बचपन का प्यार फेम सहदेव दिर्दो सहित कई अन्य कलाकार व स्कूली छात्र-छत्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन के लिए 112 सदस्यीय स्वागत समिति घोषित, मोहन मरकाम चेयरमैन, सीएम बघेल बनें को – चेयरमैन

कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन के लिए 112 सदस्यीय स्वागत समिति घोषित, मोहन मरकाम चेयरमैन, सीएम बघेल बनें को – चेयरमैन

 रायपुर। रायपुर अधिवेशन के लिए कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने स्वागत समिति घोषित की है।

देखें लिस्ट ( list)

BREAKING : बूढा तालाब धरना स्थल में नहीं होगा धरना प्रदर्शन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, यहाँ किया गया स्थानान्तरित

BREAKING : बूढा तालाब धरना स्थल में नहीं होगा धरना प्रदर्शन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, यहाँ किया गया स्थानान्तरित

 रायपुर। महापौर ऐजाज ढेबर के प्रयासों से अब धरना स्थल की जगह में अब परिवर्तन कर दिया गया है, नया रायपुर के तूता में धरना स्थल निर्धारित किया गया है जिसका आदेश आज जिला दंड अधिकारी ने जारी किया है, जिससे अब शहर के बुढापारा, सदर बाजार ,पुरानी बस्ती के साथ शहर के मुख्य मार्गो में भरी ट्रैफिक का दबाव बन जाया करता था। धरना स्थल की वजह से वहाँ व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा था, छोटे दुकानदारों की बात करे तो उनका दिन भर का खर्चा नहीं निकल पा रहा था, स्कूल कालेज के विद्यार्थियों व पालकों के साथ आम लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि फ्यूल का खर्च उनका दोगुना हो गया है। इसलिए कि परिवर्तित मार्ग से जाने पर उन्हे चार की जगह आठ किमी रास्ता तय कर पहुंचना पड़ रहा है। धरना स्थल तो बूढ़ापारा स्टेडियम के पास था लेकिन इसके कारण पुरानी बस्ती,लिली चौक,लाखेनगर से लेकर सुंदरनगर और आजाद चौक,सत्तीबाजार,सदरबाजार कोतवाली चौक,सप्रे स्कूल से लेकर महिला थाना,मारवाड़ी मोक्षधाम मार्ग पर काफी ज्यादा दबाव बढ़ जाता था रोजाना कि बात करें तो हजारों की संख्या में लोगों की यहां से आवाजाही रहती थी. धरना स्थल की जगह में परिवर्तन होने से शहर के मुख्यमर्गो में अब ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

देखें आदेश

CG BREAKING : कांग्रेस जिला अध्यक्ष को नोटिस जारी, बिना अनुमति कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का है मामला

CG BREAKING : कांग्रेस जिला अध्यक्ष को नोटिस जारी, बिना अनुमति कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का है मामला

 रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता को नोटिस जारी किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता को बिना पीसीसी के अनुमोदन के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के मामले में नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

देखें सूची-

CG Posting Breaking : डॉक्टरों को मिली पोस्टिंग, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखे लिस्ट…

CG Posting Breaking : डॉक्टरों को मिली पोस्टिंग, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखे लिस्ट…

 रायपुर। CG Posting News : प्रदेश शासन ने चयनित डॉक्टरों को पोस्टिंग दे दी है। इस बाबत राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दो अलग-अलग चयन सूची में एक सूची में जहां एमबीबीएस चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की है, तो वहीं दूसरी सूची में मेडिसिन विशेषज्ञों को पोस्टिंग दी है। देखिए लिस्ट…

बड़ी खबर : बाल-बाल बचे मंत्री टीएस सिंहदेव, डिवाइडर से टकराई कार… गाड़ी के दोनों टायर फटे

बड़ी खबर : बाल-बाल बचे मंत्री टीएस सिंहदेव, डिवाइडर से टकराई कार… गाड़ी के दोनों टायर फटे

 रायपुर। बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। इस घटना में मंत्री की गाड़ी के दोनों तैयार फट गए हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि इस हादसे में मंत्री टीएस सिंहदेव पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक मंत्री टीएस सिंहदेव रायपुर से अकलतरा जा रहे थे। इस दौरान बिलासपुर से पहले रिंग रोड पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित दो पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में उनकी गाड़ी के दोनों टायर फट गए हैं, वहीं, गाड़ी में बैठे मंत्री टीएस सिंहदेव सहित सभी लोग सुरक्षित है।

BJP नेता के कार को तेज रफ़्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, हादसे में भाजपा नेता की हालत नाजुक

BJP नेता के कार को तेज रफ़्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, हादसे में भाजपा नेता की हालत नाजुक

 बालोद : CG ACCIDENT : जिले में बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता अभिषेक शुक्ला की गाड़ी को एक तेज रफ़्तार बोलेरो ने ठोकर मार दी। इस हादसे में अभिषेक शुक्ला और किशोरी साहू बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहीं  घटना के बाद से बोलेरो चालक फरार हो गया। यह मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा का है

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाजपा नेता गुरुर में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। तभी गुरुर से बालोद की तरफ तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो वाहन ने नेताओं की कार को सामने से टक्कर मार दी। जिससे दोनों नेता बुरी तरह घायल हो गए है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया और प्राथमिकी उपचार के बाद अभिषेक शुक्ला को रेफर कर दिया गया है।

CG NEWS : CM बघेल के काफिले में नये टोयोटा फॉर्च्यूनर की हुई एंट्री, देखें Photos

CG NEWS : CM बघेल के काफिले में नये टोयोटा फॉर्च्यूनर की हुई एंट्री, देखें Photos

 रायपुर : CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले में अत्याधुनिक सुरक्षा मानकों से लैस काले रंग के नए टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) वाहन शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आज सवेरे यहां अपने निवास परिसर में अपने काफिले में शामिल हो रहे इन नए वाहनों की मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री इसके बाद नए वाहनों के काफिले में पुलिस लाइन रायपुर हेलीपेड के लिए रवाना हुए। जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  बघेल के काफिले की पुरानी गाड़ियां करीब पांच साल चल चुकी हैं। सुरक्षा कारणों से इन गाड़ियों को बदला गया है। पुरानी गाड़ियां एक लाख 30 हजार किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं।

सेहत से खिलवाड़ : 2 करोड़ की नकली दवाईयां जब्त, आयुर्वेदिक दवा में मिलाई जा रही थी एलोपैथिक मेडिसिन

सेहत से खिलवाड़ : 2 करोड़ की नकली दवाईयां जब्त, आयुर्वेदिक दवा में मिलाई जा रही थी एलोपैथिक मेडिसिन

 बलौदाबाजार। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शारदा मेडिकल स्टोर सिमगा से 2 करोड़ रुपए की नकली दवाईयां जब्त की गई हैं। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ की सूचनाओं और कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर शुक्रवार को ये कार्रवाई की गई।

नगर पंचायत सिमगा में स्थित शारदा मेडिकल स्टोर्स और उसके संचालक गिरधारी देवांगन के निवास स्थान पर छापा मारकर 37 बोरी सहित 13 कार्टन नकली दवाईयों की खेप जब्त की गई है। इसका बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपए आंका गया है। कार्रवाई औषधि एवं सौन्दर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 नियम 1945 की धारा 18 (सी) 18 (ए) के तहत की गई है। निरीक्षण के दौरान ही जब्त की गई औषधियों को रायपुर प्रयोगशाला भेजा गया। रिपोर्ट में आयुर्वेदिक औषधियों में एलोपैथिक औषधियों को मिलाए जाने की पुष्टि की गई।

रिपोर्ट में पता चला कि आयुर्वेदिक औषधियों के नाम पर उसमें एलोपैथिक औषधियों के कन्टेन जैसे- डायक्लोफेनिक, एसायक्लोफेनिक मिलाया जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। अब मामले को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही औषधि विभाग ने अपील जारी की है कि कोई भी व्यक्ति आयुर्वेदिक दवाईयों का सेवन बिना आयुर्वेदिक चिकित्सक के सलाह के बिना न करें। साथ ही कुछ भी संदिग्ध लगने पर विभाग को अवश्य सूचित करें।

CG CRIME : जमीन विवाद में भतीजों ने चाचा को उतारा मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME : जमीन विवाद में भतीजों ने चाचा को उतारा मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ्तार

 जांजगीर-चांपा। जिले के तनौद गांव में भतीजों ने जमीन विवाद में अपने ही चाचा को मौत के घाट उतार दिया। गुरुवार को पटवारी कार्यालय के सामने भतीजों ने अपने चाचा पर पत्थर से हमला कर उसे मार डाला। जिसके बाद दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।

तनौद गांव में जमीन का सीमांकन कराने के काम से बिलासपुर जिले के सोनलोहर्षि गांव से 67 वर्षीय खोलबहरा साहू आया हुआ था। वो पटवारी ऑफिस के सामने बैठा था, वहीं पामगढ रेवेन्यू इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह ऑफिस मे सीमांकन की तैयारी कर रहे थे। तभी ग्रामीण के दोनों भतीजे संतोष साहू और उत्तम साहू वहां पहुंचे। दोनों सीमांकन का विरोध करने लगे। सीमांकन को लेकर उपजे विवाद को रोकने के लिए पटवारी ने अनावेदक को आवेदन देने के लिए कहा।

इस बीच संतोष साहू और उत्तम साहू अपने चाचा खोलबहरा साहू के साथ हाथापाई करने लगे, जिसे पटवारी और आरआई ने रोका और उन्हें कार्यालय परिसर से बाहर जाने को कहा। अधिकारियो की बात सुनकर दोनों पक्ष कार्यालय के बाहर गए, जहां संतोष साहू और उत्तम साहू ने अपने चाचा के सिर पर पत्थर मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर ही चाचा दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

देर रात मंदिर में लगी भीषण आग, लोगों ने लगाया गंभीर आरोप

देर रात मंदिर में लगी भीषण आग, लोगों ने लगाया गंभीर आरोप

 रायपुर। राजधानी में बीती रात बूढ़ापारा स्थित सप्रे मैदान के पास श्री हनुमान मंदिर में भायक आग लगी गई। आग की वजह से आप पास के लोगो में हड़कंप मच गया। यह घटना करीब 2 बजे हुई है। बताया जा रहा है  की आग इतनी भायक थी की आम लोगो से नहीं भुज पाई जिसके लिए दमकल टीम मौके पर पहुंची।

दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची पुलिस। पुलिस ने मंदिर का ताला तोड़कर आग को काबू में करने की कोशिश की। मंदिर के पीछे कमरे में मंदिर की पूजा सामग्री रखी गई थी जिसमे भी भयानक आग लगी थी। आग इतनी भयानक थी की  मंदिर की दिवार तोड़कर आग को काबू में किया गया। जानकारी के मुताबिक असामाजिक तत्व द्वारा आग लगाई गई है। इस घटना की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है।

CM की पहल पर सूरजपुर जिले के हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लगा 33 नग सोलर हाईमास्ट लाइट

CM की पहल पर सूरजपुर जिले के हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लगा 33 नग सोलर हाईमास्ट लाइट

 रायपुर। सूरजपूर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र के किसान खेती-किसानी और फसल की देखरेख बिना किसी डर के आसानी से कर सकेंगे इसके अलावा उन्हें हाथी आने पर सुरक्षित स्थानों में पहुंचने में मद्द मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस क्षेत्र के हाथी प्रभावित गांवो में 33 नग सोलर हाईमास्ट लाइट लगाए गए हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर के ग्रामवासियो ने मुख्यमंत्री से हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सोलर हाईमास्ट लाईट लगाने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में अंधेरा होने के कारण हाथी आने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान में शरण लेने के लिए अन्य स्थान आने-जाने में असुविधा का समाना करना पड़ता था। सोलर हाईमास्ट लाईट लगने से उन्हें सुरक्षित स्थान पर आने-जाने में मद्द मिलेगी

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर मौके पर ही सोलर हाईमास्ट लाईट लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर जिला प्रशासन, वन विभाग और क्रेडा के अधिकारियों ने फौरी अमल करते हुए हाथी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और सोलर हाईमास्ट लगाने के लिए उपयुक्त स्थल का चयन किया। क्रेडा द्वारा चयनित स्थल पर 33 नग सोलर हाईमास्ट लाईट लगाए जा चुके हैं।

हाथी प्रभावित गांवो में सोलर हाईमास्ट लाईट लगने से ग्रामीण प्रसन्न हैं। गांव से लगे आस-पास के वनों के पास अब प्रकाश की व्यवस्था हो गई है। इससे हाथी आने की जानकारी उन्हें पहले से मिल सकेगी। साथ ही शाम को खेतों से लौटते वक्त अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब वे फसल की देखभाल बिना किसी डर के कर सकेंगे इसके अलावा उन्हें सुरक्षित ठिकाने जाने में आसानी होगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की पहल पर हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सोलर लाईट लगने पर उनके प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

बम्लेश्वरी मंदिर के ऊपर पहाड़ी में तेन्दुए की चहलकदमी कैमरे में हुई कैद

बम्लेश्वरी मंदिर के ऊपर पहाड़ी में तेन्दुए की चहलकदमी कैमरे में हुई कैद

 राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के ऊपर पहाड़ी में हिंसक वन्य प्राणी तेन्दुआ की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पिछले दो रातों से लगातार सीसीटीवी में तेन्दुआ की हरकतें कैद की गई है।

बताया जा रहा है कि रात 10 बजे के बाद तेन्दुआ पहाड़ से निकलकर सीढिय़ों में विचरण करते दिखाई दिया है। हालांकि अब तक तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया है, लेकिन रात को तेंदुए की मौजूदगी से ऊपर मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों में दहशत बनी हुई है।

बता दें कि डोंगरगढ़ के ऊपर स्थित मंदिर में रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। शाम होने के बाद भी कई घंटों तक लोग दर्शन पश्चात सीढिय़ों से नीचे उतरते हैं।

खैरागढ़ डीएफओ पुष्पलता ने बताया कि तेन्दुए का लगातार मां बम्लेश्वरी के दरबार के नजदीक सीढिय़ों में चलते-फिरते तस्वीरें मिली हैं। ऐसे में हिंसक जानवर की प्रत्यक्ष मौजूदगी से जान-माल का खतरा बना हुआ है।

BREAKING NEWS : शहर वासियों को मिली बड़ी सौगात, तेलघानी आरओबी हुआ लोकार्पित

BREAKING NEWS : शहर वासियों को मिली बड़ी सौगात, तेलघानी आरओबी हुआ लोकार्पित

 raipur news : लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ब्रिज का किया लोकार्पण कर दिया है। इसके उद्घाटित हो जाने से शहरवासियों को सुगम यातायात में बड़ी सुविधा होगी। यह आरओबी 35.54 करोड़ रुपये की लागत से बना गया है। यह 526 मीटर लंबा आरओबी है।

इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय, विधायक कुलदीप जुनेजा राजधानी रायपयुर के महापौर एजाज ढेबर व पंकज शर्मा उपस्थित रहे।

सीएम साहब के दिल का एक सुंदर सा कोना, और क्या देखने को बाक़ी है ,आप से दिल लगा के देख लिया…

सीएम साहब के दिल का एक सुंदर सा कोना, और क्या देखने को बाक़ी है ,आप से दिल लगा के देख लिया…

रायपुर- और क्या देखने को बाक़ी है आप से दिल लगा के देख लिया…आज का दिन छत्तीशगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए बेहद ख़ास है दरसल मौक़ा था सीएम भूपेश बघेल की सालगिरह का. सीएम भूपेश बघेल ने आज अपने शादी की सालगिरह के अवसर पर सोशल मीडिया में अपनी धर्मपत्नी मुक्तेश्‍वरी बघेल के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा…और क्या देखने को बाक़ी है, आप से दिल लगा के देख लिया…

छत्तीशगढ़ की जनता विधायक और समर्थक भी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शादी की सालगिरह की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ः कस्टम मिलिंग के लिए 91 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव

छत्तीसगढ़ः कस्टम मिलिंग के लिए 91 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव

 रायपुर। प्रदेश में धान खरीदी के अंतिम तिथि के पश्चात् अब कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स द्वारा तेजी के साथ धान का उठाव शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश की पहल पर पिछले वर्ष की तर्ज पर इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव शुरू किया गया था, जिसके चलते राज्य सरकार को परिवहन व्यय में काफी कमी आयी है।

राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष 23 लाख 82 हजार से अधिक किसानों से 31 जनवरी 2023 तक 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। किसानों को धान खरीदी के एवज में भुगतान हेतु बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को 22 हजार 67 करोड़ रूपए जारी किया गया है। अब तक कुल धान खरीदी 107.53 लाख मीट्रिक टन में से कस्टम मिलिंग के लिए 97 लाख 20 हजार मीट्रिक टन धान उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 91 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव कर लिया गया है।

राज्य में धान खरीदी के आंकड़े में साल-दर-साल की रिकॉर्ड वृद्धि और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति एकड़ के मान से उत्पादक कृषकों को दी जा रही 9 हजार रूपए की इनपुट सब्सिडी का ही परिणाम है कि राज्य की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था लगातार सुदृढ़ होते जा रही है। इस साल राज्य में 249 नई राईस मिले स्थापित हुई है, जिसके कारण राज्य में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग करने के लिए पंजीकृत मिलर्स की संख्या 2035 से बढ़कर अब 2284 हो गई है। राज्य में चार सालों में किसानों ने 80 हजार से अधिक ट्रैक्टर की खरीदी की है।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में धान खरीदी के लिए खरीदी केन्द्रों की संख्या में वृद्धि के साथ ही पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए मैन्यूअल टोकन के साथ-साथ ऑनलाईन टोकन जारी करने की व्यवस्था ‘टोकन तुहंर हाथ‘ एप के माध्यम से किसानों को धान विक्रय के लिए बेहतर व्यवस्था कर दी है, जिसके चलते राज्य में धान खरीदी शुरूआती दिन 01 नवम्बर से लेकर आखिरी दिन 31 जनवरी तक धान खरीदी राज्य में निर्बाध रूप से जारी रही। राज्य में 24.98 लाख पंजीकृत किसानों और 32.19 लाख हेक्टेयर रकबा को देखते हुए इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान था।

धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव की व्यवस्था के चलते इस साल बमुश्किल 3 लाख मेट्रिक टन धान ही संग्रहण केन्द्रों में ले जाना पड़ेगा, जबकि बीते साल लगभग 23 लाख मेट्रिक टन धान संग्रहण केन्द्रों ले जाने की जरूरत पड़ी थी। धान का उठाव की इस व्यवस्था के चलते लगभग 150-200 करोड़ रूपए की बचत होगी।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जानी वाली प्रोत्साहन राशि को प्रति क्विंटल के मान से 120 रूपए दिए जाने से भी कस्टम मिलिंग में तेजी आई है। इस साल 249 नये मिलर्स ने पंजीयन कराया है। इसका सीधा अर्थ यह है कि धान से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और औद्योगीकरण को गति मिली है, इससे रोजगार के नये अवसर भी सृजित हुए हैं।

Amul Hikes Milk Price: महंगाई का झटका, अमूल ने 3 रुपए बढ़ाए दूध के भाव

Amul Hikes Milk Price: महंगाई का झटका, अमूल ने 3 रुपए बढ़ाए दूध के भाव

 Amul Hikes Milk Price। बजट में आम आदमी के लिए कई राहत देने वाली घोषणाएं की गई थी, लेकिन इस खुशी के बीच एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। अमूल कंपनी ने दूध के दाम में 3 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। अमूल कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि दूध की बढ़ी हुई कीमतें आज यानी 3 फरवरी से ही लागू हो जाएगी।

अब 54 रुपए में मिलेगा 1 लीटर दूध

अमूल कंपनी का आधा लीटर दूध अब 27 रुपए का मिलेगा, वहीं 1 लीटर पैकेट के लिए 54 रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा अमूल गोल्ड यानी फुल क्रीम दूध का आधा किलो का पैकेट अब 33 रुपए और इसी क्वॉलिटी का दूध 1 लीटर के लिए 66 रुपए में मिलेगा।

गाय के दूध की कीमत भी बढ़ी

अमूल कंपनी ने गाय के दूध की कीमत में भी बढ़ोतरी कर दी है। अब गाय के 1 लीटर दूध की कीमत 56 रुपये हो गई है, वहीं गाय का आधा लीटर दूध 28 रुपए में मिलेगा। भैंस का A2 दूध अब 70 रुपए प्रति किलो में मिलेगा।

बीते 1 साल में अमूल ने बढ़ाए 8 रुपए दाम

कांग्रेस ने अच्छे दिन का कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है कि केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने लिखा है कि अमूल कंपनी ने बीते 1 साल में 8 रुपए प्रति लीटर तक दूध के दाम बढ़ा दिए हैं।
CG NEWS : आज रायपुर आएंगी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की लेंगी बैठक

CG NEWS : आज रायपुर आएंगी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की लेंगी बैठक

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा आज से तीन दिवसीय रायपुर दौरे पर रहेंगी। बता दें कि कुमारी सैलजा कुमारी आज दोपहर 1.35 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगी।जिसके बाद दोपहर 2 बजे राजीव भवन लीडरशिप डेव्हलपमेन्ट मिशन कि बैठक में शामिल होगी। वहीं Sc.st.obc और माइनोरिटी विभाग के प्रदेश अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक लेंगी। बैठक में मोहन मरकाम , के राजू सर ,चंदन यादव एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजीराव मोघे भी शामिल होंगे। जिसके बाद 4 फरवरी को विधायकों के साथ बैठक और चर्चा करेंगी। वहीं 6 फरवरी को रात्रि 9 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

CG CRIME : शारीरिक संबंध बनाने से पत्नी ने किया मना, तो पति ने टांगी से हमला कर उतारा मौत के घाट

CG CRIME : शारीरिक संबंध बनाने से पत्नी ने किया मना, तो पति ने टांगी से हमला कर उतारा मौत के घाट

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पति ने शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। शराब के नशे में धुत्त पति ने अपनी पत्नी पर टांगी से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं हत्या के बाद वारदात के बाद उसकी धरपकड़ कर रहे उसके छोटे भाई पर भी आरोपी ने ब्लेड से हमला कर दिया। इस घटना की सूचना पर लटोरी पुलिस ने आरोपी पति प्राण साय राजवाड़े को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टांगी को बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम करवां माझा पारा में सोमवार रात दस बजे शराब के नशे में धुत होकर आए प्राण साय राजवाड़े नामक 32 वर्षीय युवक ने मामूली सी बात पर अपनी पत्नी लालो बाई से लड़ाई झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसकी मां प्रेम कुमारी की समझाइश के बाद वह अपने कमरे में चला गया। उसके बाद फिर से वह अपनी पत्नी लालो बाई 30 वर्ष से विवाद करने लगा। पत्नी के मना करने से आक्रोशित प्राण साय ने कमरे में रखी टांगी से लालो बाई की गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चीख सुनकर पहुंची उसकी मां प्रेम कुमारी और छोटे भाई अमृत राजवाड़े ने उसे धरपकड़ करने की कोशिश की। इस दौरान उसने अपने छोटे भाई पर भी ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया।

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी प्राण साय फरार होने की फिराक में था, इसी बीच सूचना मिलने पर लटोरी चौकी प्रभारी धनंजय पाठक ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर लटोरी चौक के पास आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में उसने हत्या की वारदात को कबूल किया। पुलिस ने आरोपित प्राण साय राजवाड़े को धारा 302, 323 के तहत गिरफ्तार कर सूरजपुर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ में मौसम का यू- टर्न, तापमान में गिरावट के साथ बढ़ी ठंड, पढ़ें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

छत्तीसगढ़ में मौसम का यू- टर्न, तापमान में गिरावट के साथ बढ़ी ठंड, पढ़ें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

 रायपुर। प्रदेश में फिर से ठंड लौटने लगी है। निम्न स्तर पर आ रही उत्तरी हवाओं के चलते अब न्यूनतम तापमान गिरने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

आउटर क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी ठंड थोड़ी बढ़ी है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि निम्न स्तर से आ रही उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अब न्यूनतम तापमान भी गिर रहा।

पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज

पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में मौसम का रुख अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा।

CG NEWS : केंद्रीय बजट को कांग्रेस ने नकारा तो भाजपा ने बताया बेहतर

CG NEWS : केंद्रीय बजट को कांग्रेस ने नकारा तो भाजपा ने बताया बेहतर

 सक्ती। CG NEWS : केंद्रीय बजट 2023 को लेकर सक्ती जिले में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। बजट को लेकर एक दूसरे पर हमलावर हैं। जहां बीजेपी इस बजट को शानदार और जनहित में केंद्र सरकार का लिया गया ऐतिहासिक कदम बता रही है, तो वहीं कांग्रेस बजट को निराशाजनक बता रही है।

 

बजट पर अपनी प्रक्रिया देते हुए जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार ने कहा है कि आज का जो बजट है ना केवल एक साल के लिए अपितु देश की भावी योजना को तय करने वाला बजट है। सबसे बड़ी बात हमारे देश में जो खासकर माध्यम वर्गीय लोग है। आयकर में छूट करने का आग्रह रहा जिसे प्रधान मंत्री मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने पूरा किया है।

भाजपा नेता रामनरेश यादव ने कहा कि इस बजट को भविष्य की सारी सम्भावनाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। युवाओ के लिए पूरे विश्व में जो रोजगार मिल सकते है। उसकी प्राथमिकता के आधार पर कौशल उन्नयन और साथ ही 43 लाख युवाओं को कौशल उन्नयन में 3 साल तक स्टाईफन देना एक बहुत बड़ी योजना की शुरुआत है। इसी तरह भाजपा नेता अंकित अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के लिए 2 साल तक महिला सम्मान विकास योजना जिसमें उन्हें साढ़े 7 प्रतिशत की दर पर उन्हें ऋण दिया जायेगा यह आगे चलकर हमारी देश की अर्थव्यवस्था का आधार बनेगा।

वरिष्ठ कांग्रेेसी नेता व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पं. दिगंबर चैबे ने कहा कि यह यह बजट निराशाजनक है। युवाओं के लिए भी बजट में कोई खास बात नहीं है। वहीं गरीबों के लिए कोई नई योजना नहीं है। महिलाओं को भी कोई राहत नहीं मिली है। उत्पादक राज्य होने के बाद भी छत्तीसगढ़ को लाभ नहीं मिलना दुखद है। कांग्रेस नेता व पूर्व नपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा है कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट में भी बुनियादी सवालों और आम जनता की जरूरतों को पुनः नजरअंदाज कर दिया है।

कांग्रेश नेता व नोटरी अधिकारी गिरधर जायसवाल ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वित्त मंत्री के डेढ़ घंटे के बजट भाषण में रोजगार की आस लगाए युवाओं को केवल स्किल डेवलपमेंट का झुनझुना मिला। ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रया देते हुए कहा कि यह बजट काफी निराशाजनक है। बजट में आम लोगों के हित में कोई खास प्रावधान नहीं है। पीएम किसान सम्मान निधि में कोई इजाफा नहीं हुआ है। किसान वर्ग में भारी निराशा है।

फिल्म फेस्टिवल के लिए भेजी गई ‘द बस्तर बॉय’, ’बसपन का प्यार’ वाले सहदेव ने किया है लीड रोल

फिल्म फेस्टिवल के लिए भेजी गई ‘द बस्तर बॉय’, ’बसपन का प्यार’ वाले सहदेव ने किया है लीड रोल

 रायपुर।‘बसपन का प्यार’ से देशभर में पहचान बनाने वाला सहदेव अब शार्ट फिल्म में नजर आए। यह फिल्म बस्तर के जंगलों में शूट की गई है। 15 से 20 मिनट की इस फिल्म ‘द बस्तर बॉय’ में सहदेव लीड रोल में नजर आएगा।

बता दें कि इस फिल्म को जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। इसके साथ ही यूट्यूब पर भी अपलोड किया जाएगा। इस फिल्म में नक्सलवाद के बीच शिक्षा की जरुरत को बेहतरीन ढंग से फिल्माया गया है। फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

फिल्म की शूटिंग बस्तर के अलग-अलग इलाकों में की गई

फिल्म की शूटिंग बस्तर के अलग-अलग इलाकों में की गई है। फिलहाल इस फिल्म को रिलीज होने से पहले ही इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भेजा गया है। पिंटू ने बताया की 15-20 मिनट की इस फिल्म को शूट करने में चार से पांच दिन का समय लगा है।

NIT रायपुर की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में मिली लाश, फैली सनसनी

NIT रायपुर की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में मिली लाश, फैली सनसनी

 रायपुर। राजधानी के सरस्वती( saraswati nagar) नगर थाना इलाके में एनआईटी( NIT) में पढ़ने वाली युवती ने ख़ुदकुशी कर ली। हॉस्टल के कमरें में युवती की लाश मिली है।

जानकारी देते हुए सरस्वती नगर थाना प्रभारी श्रुति सिंह ने बताया कि मृतिका का नाम पिन्दीलेशिया 21 वर्षीया है जो कि आंध्रप्रदेश( andhra pradesh) की रहने वाली है। युवती के कमरे से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस ने मृतिका के आत्महत्या का कारण स्वास्थ्य गत बताया है, युवती की लाश पुलिस को दोपहर 2 बजे उसी के हॉस्टल( hostel) के कमरें में मिली है।

काफी दिनों से  डिप्रेशन में थी युवती

मृतिका की रूम मेट ने पुलिस को बताया कि तबियत की वजह से उसने सुसाइड किया होगा और काफी दिनों से युवती डिप्रेशन में थी।

पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर इधर से उधर, डीजीपी ने जारी किया आदेश

पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर इधर से उधर, डीजीपी ने जारी किया आदेश

 रायपुर। CG TRANSFER BREAKING : प्रदेश के पुलिस विभाग में तबादले का सिलसिला जारी है, रोजाना बड़ी तादात में पुलिस अधिकारीयों का तबादला आदेश जारी किया जा रह है। इसी कड़ी में डीजीपी अशोक जुनेजा ने आज पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत 20 निरीक्षक, 16 उप निरीक्षक, दो आरआई व एक सूबेदार का तबादला हुआ है।

देखें आदेश

बड़ी संख्या में IAS अधिकारीयों को प्रमोशन के साथ नई पदस्थापना, देखें आदेश

बड़ी संख्या में IAS अधिकारीयों को प्रमोशन के साथ नई पदस्थापना, देखें आदेश

 रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन के साथ नवीन पदस्थापना किया गया है। जिसका आदेश जारी राज्य शासन द्वारा जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारीयों के नाम शामिल है।

देखें आदेश 

 

इसके साथ ही 4 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पद्दोनति की गई है।