CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS : एक सप्ताह में 2 दिन शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानिए कब और कहा…

CG NEWS : एक सप्ताह में 2 दिन शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानिए कब और कहा…

 रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी 2023 दिन गुरूवार को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी 2023 सोमवार को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किए है।

जारी आदेश में कहा गया है। कि शुष्क दिवस के अवसर पर पुरे प्रदेश में कम्पोजिट तथा विदेशी मदिरा दुकानों, होटल बार, भांग दुकान तथा भण्डारण भाण्डागार को पूर्ण रूप से बंद रखे जाने के आदेश जारी किया गया है। उक्त दिवसों में मदिरा, मादक पदार्थ विक्रय एवं परिवहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

मरीजों के लिए राहत की खबर, जूनियर डाक्टरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, आज से स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू

मरीजों के लिए राहत की खबर, जूनियर डाक्टरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, आज से स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आश्वासन मिलने के बाद मंगलवार को जूनियर डाक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी है।

जूनियर डाक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. प्रेम चौधरी ने कहा कि बुधवार से सभी जूनियर डाक्टर अध्ययन और चिकित्सा सेवाओं में लौट जाएंगे।

बता दें कि शिष्यवृत्ति बढ़ाने की मांग को लेकर रायपुर मेडिकल कालेज के 650 समेत प्रदेश के 10 मेडिकल कालेजों के 3,000 जूनियर डाक्टर 19 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।

शासन जल्द ही उनकी शिष्यवृत्ति बढ़ाएगा

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज में हड़ताल कर रहे जूनियर डाक्टरों के पास प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, सचिव अजय साहू और प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डा. राकेश गुप्ता पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री की तरफ से मांगों पर सहमति देने की बात कही। उन्होंने आश्वस्त किया कि शासन जल्द ही उनकी शिष्यवृत्ति बढ़ाएगा। इसके बाद शाम को हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया।

गणतंत्र दिवस के दिन पुलिस परेड ग्राउंड की ओर आने वाले मार्गो में इन वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंधित, देखें रुटमैप

गणतंत्र दिवस के दिन पुलिस परेड ग्राउंड की ओर आने वाले मार्गो में इन वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंधित, देखें रुटमैप

 रायपुर। 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर मैं आयोजित है। जिसमें राज्यपाल अनुसुइया उइके द्वारा ध्वजारोहण किया जाना है। इस दौरान पुलिस द्वारा आकषर्क परेड एवं स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा झांकी का भी प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को देखने हेतु शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, आमंत्रित विशिष्ट नागरिक, अधिकारी गण एवं भारी संख्या में आम जनता का पुलिस परेड ग्राउंड में आना संभावित है। जिसे देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यातायात पुलिस रायपुर द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने वाले आगंतुकों के वाहनों के पार्किंग हेतु निम्नानुसार मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था बनाया गया है:-

01. लाल कार पास भारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग जिन आमंत्रित अतिथियों के पास लाल कार पास होगी वे पीडब्ल्यूडी चौक से छत्तीसगढ़ कॉलेज, कुंदन पैलेस से सीपीसी कैंटीन होकर एमटी वर्कशॉप गेट से वायरलेस ऑफिस के सामने से होकर मंच के पीछे स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेगें।

02. स्कूली छात्र छात्राओं को परिवहन करने वाले वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग परेड ग्राउंड में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को परिवहन करने वाली वाहन पुलिस लाइन पिछला गेट (धमतरी गेट) से अंदर प्रवेश कर स्केटिंग ग्राउंड के सामने मैदान में पार्क करेंगे।

03. बिना पास धारी वाहन चालकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग पुलिस परेड ग्राउंड कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले दर्शक जिनके पास किसी प्रकार का पास नही है वे महिला थाना चौक से होकर सैंट पौल स्कूल पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर सकेंगे।

04. यातायात डायवर्शन गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुलिस परेड ग्राउंड की ओर आने सभी मांगों पर सामान्य यातायात का आवागमन सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा अतः इस मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालक अन्य मार्गों का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सिद्धार्थ चौक से कालीबाड़ी होकर आने वाले डीजल पेट्रोल सब्जी वाहन एवं अन्य सभी प्रकार के छोटे मालवाहक वाहनों का आवागमन सुबह 07:00 बजे से दोपहर 12:00 तक प्रतिबंधित रहेगा।

CG NEWS : हॉस्टल में महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत करते पकड़ाए शिक्षक, जिला शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

CG NEWS : हॉस्टल में महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत करते पकड़ाए शिक्षक, जिला शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

 कोरबा। CG NEWS : जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास लैंगी में रंगीन मिजाजी गुरुजी को भारी पड़ी है। मामला सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। सहायक शिक्षक प्रदीप कुमार टोप्पो हॉस्टल में महिला के साथ पकड़ा गया था।

जानकारी के अनुसार, प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास लैंगी में 22 जनवरी की रात 9.30 बजे छात्रावास अधीक्षक के कमरे में प्रदीप कुमार टोप्पो सहायक शिक्षक एलबी, शासकीय प्राथमिक शाला मोहनपुर, संकुल केन्द्र चंद्रौटी एक महिला को लेकर गया था। ये देखकर रात करीब 11.30 बजे छात्रावास के चौकीदार और छात्रों ने सहायक शिक्षक को उस कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।

इसकी सूचना डायल 112 और पसान पुलिस को दी गई। रात में पुलिस ने यहां पहुंचकर छात्रावास अधीक्षक के कमरे का ताला खोलकर प्रदीप कुमार टोप्पो और महिला को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई। इसके बाद दोनों से पूछताछ हुई। मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई। उन्होंने जांच कराई, तो छात्रों की शिकायत सही पाई गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी पोड़ी-उपरोड़ा के द्वारा जांच प्रतिवेदन सौंपा गया। महिला के ससुर ने भी बहू के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को आवेदन सौंपा।

 

 

जिला शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश में लिखा है कि विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। सहायक शिक्षक का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत पाया गया है। जिसे देखते हुए सहायक शिक्षक प्रदीप कुमार टोप्पो के खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में सहायक शिक्षक टोप्पो का मुख्यालय कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पाली होगा। निलंबन अवधि में उनको नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी

जानकारी के मुताबिक, महिला और सहायक शिक्षक की दोस्ती काफी समय से थी। दोनों को कई बार छात्रों ने आपत्तिजनक हरकत करते देखा था, जिससे वे परेशान थे। महिला के घर में इस बात की खबर नहीं थी। वो चुपचाप सहायक शिक्षक से मिलना-जुलना करती थी। जब पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई, तब जाकर महिला के घर तक भी बात पहुंची। अब ससुर ने बहू के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन लगाया है।

सरगुजा में सिंहदेव नहीं, अब राजवाड़े करेंगे ध्वजारोहण, जानिए क्या है वजह

सरगुजा में सिंहदेव नहीं, अब राजवाड़े करेंगे ध्वजारोहण, जानिए क्या है वजह

 रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव गणतंत्र दिवस पर सरगुजा में ध्वजारोहण नहीं करेंगे। वो प्रदेश से बाहर रहेंगे, और इसकी सूचना उन्होंने सीएम भूपेश बघेल को दे दी है।

टीएस सिंहदेव का अपने गृह जिले सरगुजा में ध्वजारोहण का कार्यक्रम था। उन्हें मुख्य अतिथि बनाया गया था। आदेश जारी होने के पहले ही स्वास्थ्य मंत्री ने सीएम को पत्र लिखकर सूचित कर दिया था कि वो अपने परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम के चलते प्रदेश से बाहर रहेंगे। अब उनकी जगह संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ध्वजारोहण करेंगे।

 
CG Weather Alert : मौसम हुआ मेहरबान, छग में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने अगले 24 के लिए जारी की चेतावनी

CG Weather Alert : मौसम हुआ मेहरबान, छग में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने अगले 24 के लिए जारी की चेतावनी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 24 घंटे या फिर एक दो दिन में इन राज्यों में बदली के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम की एजेंसी  के मुताबिक, आने वाले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश और हिमपात संभव है।

लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी

गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

अग्रसेन महाविद्यालय की एन.एस.एस. इकाई ने तेंदुआ गाँव मे लगाया शिविर

अग्रसेन महाविद्यालय की एन.एस.एस. इकाई ने तेंदुआ गाँव मे लगाया शिविर

 रायपुर । अग्रसेन महाविद्यालय के अंतर्गत स्थापित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा धरसीवा विकासखंड के तेंदुआ गाँव में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। 

विगत 21 जनवरी से आगामी 27 जनवरी तक आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों की जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। 

इस बार के शिविर का थीम “स्वस्थ युवा, ग्रामीण विकास” रखा गया है- इसलिए सभी कार्यक्रम इसी विषय के अनुरूप आयोजित किये जा रहे हैं। 

शिविर की प्रभारी तथा महाविद्यालय में एनएसएस की संयोजक प्रो. दीपिका अवधिया ने बताया कि पहले दिन उद्घाटन समारोह में तेंदुआ के सरपंच छगनूराम साहू, साहू समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष चूड़ामणि साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर अपने संबोधन में महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ युलेंद्र कुमार राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

उद्घाटन समारोह में सरपंच  छगनूराम साहू ने कहा कि गाँव में इस प्रकार के शिविर लगने से युवाओं में एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिलता है।  डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल ने कहा कि युवाओं में असीम ऊर्जा होती है, उसका सदुपयोग करने के लिए ही ऐसे शिविर आयोजित किये जाते हैं। 

प्राचार्य डॉ युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि तेंदुआ गांव में शिविर आयोजित होने से स्थानीय युवाओं में एक नई उर्जा का संचार होगा और वे भी कुछ विशेष कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। 

एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने शिविर को सफल  बताते हुए इसके सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी। 

तीन सिंचाई योजनाओं के लिए 29.64 करोड़ स्वीकृत

तीन सिंचाई योजनाओं के लिए 29.64 करोड़ स्वीकृत

 रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की तीन विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यां को कराने के लिए 29 करोड़ 64 लाख 7 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। सिंचाई योजनाओं के पूरा होने से 2217 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा क्षेत्रीय किसानों को मिल सकेगी। स्वीकृत सिंचाई योजनाओं में राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड-डोंगरगढ़ की जामरी व्यपवर्तन क्रमांक-02 (नाबार्ड) नहर लाईनिंग कार्य के लिए 13 करोड़ 39 लाख 14 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 850 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-डोंगरगढ़ की देवकट्टा जलाशय नहर लाईनिंग कार्य के लिए 7 करोड़ 52 लाख 38 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 1187 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इसी प्रकार से कोरबा जिले के विकासखण्ड-पोड़ी-उपरोड़ा की तान नदी पर पचरा एनीकट निर्माण कार्य के लिए 8 करोड़ 72 लाख 55 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 180 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश का भाजपा पर प्रहार, बोले– धर्मांतरण, साम्प्रदायिकता, दंगा फैलाने का कामकर रही

मुख्यमंत्री भूपेश का भाजपा पर प्रहार, बोले– धर्मांतरण, साम्प्रदायिकता, दंगा फैलाने का कामकर रही

 रायपुर। CG Political News : सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना कहां पहले तो वह बताएं की पार्टी में उनकी स्वीकार्यता कितनी है। कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर भारत जोड़ो अभियान और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चला रही है। उनके पास में इसका कोई तोड़ नहीं है इसलिए वे बौखलाए हुए हैं। उन्होंने प्रदेश BJP पर कड़ा प्रहार किया है। भाजपा पर उन्होंने प्रदेश की शांति भंग करने और हिंसा भड़काने की साजिश करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री मंगलवार की दोपहर भोपाल रवाना होने से ठीक पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बोले– भाजपा के पास सांप्रदायिकता और धर्मांतरण दो ही मुद्दे हैं। भाजयुमो के कार्यक्रम में पुलिस के साथ मारपीट की गई।नारायणपुर में एसपी पर पथराव किया गया। भाजपा का काम सिर्फ दंगा फैलाना है। इसी कारण रासुका का विरोध कर रहे थे। छटपटा रहे हैं, उनके पांव उखड़ गए हैं छत्तीसगढ़ के जनता ने नकार दिया है तो इसी ताक में हैं।  अब वे सोच रहे है कि कैसे पांव जमाएं।

सीएम भूपेश बघेल ने धान खरीदी को लेकर भाजपा को घेरा कहा वह बताएं कि उनकी सरकार थी तब मनमोहन सिंह को कितनी बार धन्यवाद दिए। फिर दूसरे से अपेक्षा क्यों करते हैं। हमारी सरकार ने धान खरीदी 4 साल में 50 लाख से बढ़कर दुगनी कर दी है। वे तो 50-55 लाख तक भी नहीं पहुंचे थे। 12 लाख से बढ़कर 24 किसान धान बेच रहे हैं। उनकी सरकार ने तो रकबा भी कम कर दिया था। भाजपा किसान विरोधी है, इसीलिए उनकी सरकार में कृषि का क्षेत्र भी काम हुआ, किसान आत्महत्या भी करने लगे थे।

भाजपा ने की अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा, देखें सूची…

भाजपा ने की अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा, देखें सूची…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी हर के मोर्चा में नए अध्यक्षों और कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति कर रही है। वहीं आज प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति से विकास मरकाम प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई है।

देखिये सूची-

 
 
छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नामों का ऐलान- आसिफ़ मेमन को मिली गरियाबंद ज़िले की कमान

छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नामों का ऐलान- आसिफ़ मेमन को मिली गरियाबंद ज़िले की कमान

भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। जारी सूची के अनुसार नसीर खान को रायपुर शहर, दलजीत चावला को रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सभापति आसिफ़ मेमन को गरियाबंद का जिलाध्यक्ष बनाया गया हैं।सोमवार देर शाम भाजपा ने कुल 33 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है।

ये बड़ी ज़िम्मेदारी है अल्पसंख्यकों को प्रत्येक क्षेत्र में समानता एवं उनके अधिकार दिलाने के लिए मैं पूरी ईमानदारी और लगन के साथ कार्य का निर्वाहन करूँगा- आसिफ़ मेमन

ने कहा भाजपा ने जो दायित्व दिया है वे उनके प्रति पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य का निर्वाहन करेंगे श्री मेमन ने आगे कहा कि सभी अल्पसंख्यकों में भाजपा के प्रति विपक्षी दलों द्वारा फैलाए गए भ्रम को दूर करने के लिए कार्य करेंगे एवं पार्टी की नीतियों को अल्पसंख्यक तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंग और क्षेत्र में अल्पसंख्यकों को भाजपा में लाने का प्रयास करेंगे, कहां की पार्टी को और मजबूत करने के लिए गांव-गांव अल्पसंख्यकों को जोड़ा जाएगा

पार्टी को मजबूत करने के लिए अल्पसंख्यकों को संगठन से जोड़ने के लिए , प्रत्येक क्षेत्र में समानता एवं उनके अधिकार दिलाने के लिए कार्य किया जाएगा।आज इस समाज के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ना होगा

आपको बता दें आसिफ़ मेमन वर्तमान में नगर पालिका परिषद
के सभापति है, और लगातार तीसरी बार वे पार्षद के रूप में पदस्थ है उनका सरल और सहज स्वभाव के कारण वे लोगो में काफ़ी लोकप्रिय है लोग उन्हें नगपालिका के डॉ के नाम से भी प्यार से पुकारते है सभापति आसिफ़ मेमन लगतार 15 वर्षों से आमजनता के लिए कार्य करते आ रहे है रोज़ सुबह उन्हें शहर के सडको चौक चौराहे आमंजनता के बीच  देखा जा सकता है

 

CG DOCTOR’S STRIKE : हड़ताल पर डटे जूनियर डाक्टर, मरीज बेहाल, डीएमई ने जताई नाराजगी

CG DOCTOR’S STRIKE : हड़ताल पर डटे जूनियर डाक्टर, मरीज बेहाल, डीएमई ने जताई नाराजगी

 रायपुर। जूनियर डाक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। पहले से मानव संसाधन की समस्या से जूझ रहे आंबेडकर अस्पताल में इलाज प्रभावित होने से मरीज बेहाल रहे। जूनियर डाक्टर मांग पूरी न होने तक हड़ताल पर डटे रहने की बात कह रहे हैं।

 
चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक ने नाराजगी जताई
चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डा. विष्णु दत्त ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि शिष्यवृत्ति बढ़ाने की मांग को लेकर जूनियर डाक्टर स्वास्थ्य मंत्री से मिले। मंत्री ने मांग के संबंध में कार्यवाही का आश्वासन दिया, इसे लेकर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखा है। सभी ने हड़ताल को खत्म करने की बात कही। शिष्यवृत्ति बढ़ाने की मांग नीतिगत फैसला है, यह एकाएक पूरी नहीं हो सकती। जूनियर डाक्टर हठ करने के बजाय प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समझें।
 
अस्पताल की व्यवस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने का कोई हक नहीं है। मांग को पूरा करने के लिए कार्यवाही की जा रही है। यदि हड़ताल खत्म नहीं करते हैं तो प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर मांग को लेकर चर्चा के लिए जूनियर डाक्टरों ने स्वास्थ्य सचिव प्रसन्ना आर से मिलने का समय मांगा है।
CG CRIME NEWS : आपसी रंजीश के चलते युवक ने चलायी गोली, आरोपी गिरफ्तार…

CG CRIME NEWS : आपसी रंजीश के चलते युवक ने चलायी गोली, आरोपी गिरफ्तार…

 कोरबा। CG CRIME NEWS : कोरबा से खबर आयी है यहाँ एक युवक नशे में धुत्त गोलीमारी की घटना अंजाम दिया हैं। युवक ने आपसी रंजीश के चलते दूसरे युवक पर कट्टा से फायर कर दिया। गोलीकांड की इस घटना में युवक बाल-बाल बच गया। निशाना चुकने के बाद आरोपी ने पत्थर से दोबारा हमला किया और युवक को बुरी तरह से घायल कर दिया।

पूरा घटनाक्रम दीपका थानांतर्गत बेलटिकरी बसाहट का हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां रहने वाला दीपक केरकेट्टा का सोमवार की रात अजीत यादव नामक युवक के साथ विवाद हो गया। नशे में धुुत्त दीपक केरेकेट्टा ने विवाद बढ़ने पर अपने पास रखे कट्टा को अजीत पर तान फायरिंग कर दिया। लेकिन निशाना चुकने से अजीत बाल-बाल बच गया। उधर, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने डॉयल 112 पर कॉलकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस बीच नशे में धुत्त दीपक ने पत्थर से दोबारा अजीत पर हमला कर सिर फोड़ दिया। दोनो के बीच हुए हाथापाई भी हुई,और आरोपी दीपक केरकेट्टा को भी चोट आयी हैं। वही इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी दीपक केरकेट्टा को कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं।

घायल युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी को पुलिस जब अस्पताल में इलाज कराने पहुंची, तो वहां मीडिया ने आरोपी से गोली चलाने का कारण पूछा। जिस पर आरोपी ने अजीत पर उसके मां-बाप के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाते हुए उस पर गोली चलाने की बात कही हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक शराब के नशे में धुत्त हालत में मिला है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में दीपक के पिता से अजीत का सोमवार को विवाद होने की बात सामने आ रही हैं, जिसे लेकर अजीत ने दीपक के पिता से अभद्र व्यवहार किया था । इसी बात को लेकर लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने फायर कर दिया।

लूट के लिए घर में घुसे आरोपियों ने महिला का किया रेप, कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

लूट के लिए घर में घुसे आरोपियों ने महिला का किया रेप, कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

 कोरबा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला के घर में घुसकर लूट और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सोमवार को दोषी काशिब खान को उम्रकैद और उसके सहयोगी पवन चौरसिया को 10 साल की सजा सुनाई, साथ ही 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

घटना 11 मई 2020 की है जब पीड़िता महिला अपने घर में अकेली थी, तभी काशिब खान और पवन चौरसिया लूट की नीयत से घर में घुसकर छिप गए। जब महिला खाना खाकर सोने गई, तो दोनों ने महिला को पकड़ लिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि वो शोर न मचा सके और उसके हाथ-पैर बांधकर अलमारी में रखे नगद और सामान लूट लिए। इसके बाद उनकी नीयत बिगड़ गई। काशिब खान ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। हालांकि पवन चौरसिया ने उसके साथ रेप नहीं किया।

पिटाई के कारण महिला को गंभीर चोटें आई थीं। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गए। महिला को उन्होंने कमरे में बंद कर दिया था। 12 मई को पीड़िता ने जोर-जोर से दरवाजा खटखटाया, तब जाकर पड़ोसी वहां आए और महिला को बाहर निकाला। रामपुर चौकी में पीड़िता ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इसके बाद उनके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस की सुनवाई हुई। जिसमें दोनों आरोपी दोषी पाए गए।

CG BIG NEWS : पुरानी पेंशन योजना के नए प्रावधान लागू, वित्त विभाग ने जारी किया नया निर्देश

CG BIG NEWS : पुरानी पेंशन योजना के नए प्रावधान लागू, वित्त विभाग ने जारी किया नया निर्देश

 रायपुर। CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने दिनांक 01 नवंबर, 2004 एवं उसके पश्चात् नियुक्त शासकीय कर्मचारियों हेतु पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने के संबंध में आदेश जारी किया है। 1.11.2004 अथवा उसके पश्चात् नियुक्त शासकीय कर्मचारियों हेतु नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है। अब छत्तीसगढ़ राजपत्र में भी अधिसूचना जारी कर दी गई है। दिनांक 01-04-2022 एवं उसके पश्चात् नियुक्त होने वाले शासकीय सेवक अनिवार्यत पुरानी पेंशन योजना के सदस्य होंगे।

दिनांक 01-11-2004 से 31-03-2022 तक नियुक्त शासकीय सेवकों को नवीन अंशदायी पेंशन योजना (एन.पी.एस.) में बने रहने का विकल्प अधिसूचना के साथ संलग्न निर्धारित प्रपत्र एक (नोटराईज्ड) अथवा पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेने का विकल्प निर्धारित प्रपत्र- दो (नोटराईज्ड) में कार्यालय प्रमुख को प्रस्तुत करना होगा। शासकीय सेवक के द्वारा एक बार दिया गया विकल्प अंतिम एवं अपरिवर्तनीय होगा

पुरानी पेंशन योजना का विकल्प लेने वाले शासकीय सेवकों / उनके नामिनी (मृत्यु के प्रकरणों में) को सेवानिवृत्ति / मृत्यु दिनांक तक जमा शासकीय अंशदान एवं उस पर आहरण दिनांक तक अर्जित लाभांश की राशि शासकीय खाते में जमा किए जाने के पश्चात ही सेवानिवृत्त शासकीय सेवक को लागू पेंशन नियम यथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1976 / छत्तीसगढ़ (कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारी) पेंशन नियम, 1979 के प्रावधानों के अंतर्गत पेंशन की पात्रता होने पर पेंशन भुगतान आदेश जारी किया जाएगा। शासकीय सेवक को देय मृत्यु- सह सेवानिवृत्ति उपादान अवकाश नगदीकरण समूह बीमा योजना की राशि से शासन को देय शासकीय अंशदान एवं उस पर अर्जित लाभांश की राशि के समायोजन किए जाने की सहमति शासकीय सेवक को देना होगा।

 

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ पाठ्‌यपुस्तक निगम में एक और घोटाला, एक ही कंप्यूटर से भरे गए 130 करोड़ के अलग – अलग कंपनियों के टेंडर !

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ पाठ्‌यपुस्तक निगम में एक और घोटाला, एक ही कंप्यूटर से भरे गए 130 करोड़ के अलग – अलग कंपनियों के टेंडर !

 रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम से एक और भ्रष्टाचार का खुलासा हो रहा है, इसबार पाठ्यपुस्तक निगम में करीब 130 करोड़ का ई टेंडर घोटाला सामने आया है।

आपको बता दें कि हर वर्ष की भांति इस साल भी 2023-24 के लिए विभाग ने स्कूली बच्चों के पुस्तकों की छपाई के लिए करीब 10,000 टन कागजों खरीदी की निविदा निकाली थी। हर वर्ष 130 करोड़ की खरीदी की जाती है। छपाई के बाद इन कितबों का वितरण हर साल विभाग स्कूली बच्चों को करता है।

इन कंपनियों ने भरा था टेंडर

  • शाह पेपर मिल्स लिमिटेड, गुजरात
  • सेथिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड, पंजाब
  • चढ्ढा पेपर्स लिमिटेड, उत्तर प्रदेश
  • श्रेयांस इंडस्ट्रीज, दिल्ल

जिनमें कि गुजरात की मे. शाह पेपर मिल्स लिमिटेड, वापी, गुजरात द्वारा टेंडर के लिए लोवर रेट मिला। बता दें कि इस कंपनी ने 1,18,800 अतिरिक्त जीएसटी का रेट भरा था। सरकार ने एक लाख 13 हजार अतिरक्त जीएसटी के साथ यह टेंडर 3000 मिट्रीक टन 70 जीएसएम पेपर खरीदने के लिए गुजरात की कंपनी को दे दिया। एल1 के आधार पर बाकी 3 कंपनियों से निगोशिएशन कर लिया गया।

अब इसे इत्तेफाक कहें या युनियोजित घोटाला देश के अलग अलग राज्यों की कंपनियों ने एक ही दिन 19 सितंबर 2022 को एक घंटे के अंतराल में ही टेंडर भर दिया। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि चार अलग अलग कंपनियों ने टेंडर का फाइनल सब्मिशन एक ही सिस्टम या लैपटॉप से किया जिसका सिस्टम इंफॉर्मेशन क्रमांक- WIN-0617OQKNPH7 है।

ये है चौकाने वाले इत्तेफाक

  • 19 सितंबर 2022 को ही चार अलग-अलग राज्यों की कंपनियों ने भरा टेंडर
  • एक ही दिन एक घंटे के अंतराल में भरा गया
  • सबसे चौकाने वाली बात की सभी कंपनियें ने एक ही कंप्यूटर या लैपटॉप से टेंडर भरा, जिसका इंफॉर्मेशन क्रमांक- WIN-0617OQKNPH7 है।

समझ से परे पाठ्य पुस्तक निगम की कारस्तानी 

आपको बता दें टेंडर फाइनल करने के कई नियम होते हैं। जिसमें पहले टेंडरों की स्क्रूटनी की जाती है। कंपनी की भूमिका भी जांची जाती है। कई स्तरों पर दस्तावेजों की जांच के बाद ही किसी कंपनी को एक टेंडर दिया जाता है। ऐसे में पाठ्य पुस्तक निगम की यह कारस्तानी समझ से परे हैं। क्या विभाग ने कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की जांच नहीं की या उपरी स्तर पर कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए 130 करोड़ का यह टेंडर चार कंपनियों को दे दिया गया।

ज्ञात हो कि इससे पहले भी 78 रु का कागज 113 रुपए में खरीदा जा चुका है। इसकी शिकायत भी ईओडब्लू में की जा चुकी है।

CG PROMOTION BREAKING : इस विभाग में 135 अधिकारियों को मिला प्रमोशन, साथ ही दी गई नयी पोस्टिंग

CG PROMOTION BREAKING : इस विभाग में 135 अधिकारियों को मिला प्रमोशन, साथ ही दी गई नयी पोस्टिंग

 रायपुर। CG PROMOTION BREAKING : कृषि विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारीयों का वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के पद पर प्रमोशन हुआ है। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नयी पोस्टिंग भी दी गयी है।

देखिये आदेश

 

 

 

 

 

शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर- इस महीने कब-कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें, ये रही ड्राई डे की पूरी लिस्ट

शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर- इस महीने कब-कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें, ये रही ड्राई डे की पूरी लिस्ट

 गरियाबंद/ कलेक्टर प्रभात मलिक ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर उक्त दिवसों को शुष्क दिवस घोषित किया है। शुष्क दिवस में गरियाबंद जिले के समस्त देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकाने एवं मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। उक्त शुष्क दिवस में जिले के किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भाण्डारण एवं तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने एवं शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाने तथा जब्त करने की कार्यवाही हेतु आदेशित किया है।

 
CG CRIME NEWS : महिला ने सेक्स करने से किया मना, तो युवक ने पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या

CG CRIME NEWS : महिला ने सेक्स करने से किया मना, तो युवक ने पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या

 कांकेर। CG CRIME NEWS : जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक युवक ने महिला की हत्या कर दी। उसने महिला पर अवैध संबंध बनाने दबाव बनाया था। मगर महिला नहीं मानी। इसी वजह से युवक ने पहले तो उससे विवाद किया। फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। वारदात के पहले दोनों ने साथ में ही शराब भी पी थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

12 जनवरी को ठेलकाबोड पहाड़ी में महिला की लाश मिली थी। चूंकि लाश 4 से 5 दिन पुरानी थी। इसलिए उसकी पहचान करने में पुलिस को पहले दिक्कत का सामना करना पड़ा था। पुलिस ने काफी पड़ताल की थी। तब पुलिस को पता चला था कि महिला का नाम नीरा मंडावी(40) है। वो कोड़ेजुंगा की रहने वाली थी। उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। इसलिए वह घर का खर्चा चलाने के लिए घरों में काम किया करती थी।

ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की जांच के लिए पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की थी। मगर शुरुआत में कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी थी। इसके बाद पुलिस ने लगातार कई और लोगों से भी पूछताछ की, तब पता चला कि महिला को आखिरी बार 7 जनवरी के दिन निरंजन सेठिया (37) के साथ देखा गया था।

साथ में ही पीते थे शराब

इसके बाद पुलिस ने निरंजन को हिरासत में लिया, मगर वह पुलिस को गुमराह करने लगा। फिर पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की, तब आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि नीरा पिछले एक महीने से मेरे घर आया करती थी। घर में ही बैठकर हम साथ में शराब पिया करते थे।

संबंध बनाने से मन करने पर कर दी हत्या 

आरोपी ने बताया कि 7 जनवरी की शाम को भी हमने साथ मे शराब पी। शराब पीने के बाद हम दोनों कोड़ेजुंगा जा रहे थे। इसी बीच जब हम ठेलकाबेड़ पहाड़ी पहुंचे, तब मैंने उसे शारीरिक संबंध बनाने कहा था। मगर वह मना करने लगी। कहने लगी कि मैं किसी गैर मर्द के साथ संबंध नहीं बना सकती। मैंने उसे काफी समझाया, पर वह राजी नहीं हुई। इसलिए पहले मेरा उससे विवाद हुआ। फिर विवाद इतना बढ़ गया कि मैं पास में रखा पत्थर उठाया और उसके सिर पर पटक दिया। कई बार मैंने ऐसा ही किया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। उसने बताया कि महिला को फोन भी वह अपने साथ ले गया था। इसके बावजूद पुलिस मुझ तक पहुंच गई। पुलिस ने सोमवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।

Republic day celebration 2023 – की तैयारियों को लेकर राजभवन में बैठक संपन्न, संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

Republic day celebration 2023 – की तैयारियों को लेकर राजभवन में बैठक संपन्न, संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

 रायपुर : Republic day celebration 2023 : राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में राज्यपाल के उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने विभिन्न विभागों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय पावन पर्व के उपलक्ष्य पर राजभवन में ध्वजारोहण सहित संध्याकाल में स्वागत समारोह का आयोजन होगा। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन सजगता से करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

इस बैठक में यह तय किया गया कि स्वागत समारोह के दौरान अतिथियों के आगमन एवं प्रवेश व्यवस्था पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजभवन द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। समारोह के आमंत्रण पत्रों का वितरण और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को राजभवन लाने एवं वापस ले जाने की व्यवस्था कलेक्टर रायपुर द्वारा की जाएगी। आयुक्त नगर निगम को राजभवन परिसर एवं सड़कों की साफ सफाई, रंगीन झंडों की व्यवस्था, उद्यान विभाग को सजावटी पौधों तथा लॉन की सफाई की जिम्मेदारी दी गई। समारोह के दौरान ट्रैफिक, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा की जाएगी।

इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी और रायपुर कलेक्टोरेट, नगर निगम, पी.डब्ल्यू.डी., बिजली, उद्यानिकी, आयुष विभागों के अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित थे।

CG BIG NEWS : एकबार फिर आरक्षण का मामला पहुंचा हाइकोर्ट, अब राज्यपाल के खिलाफ लगी याचिका

CG BIG NEWS : एकबार फिर आरक्षण का मामला पहुंचा हाइकोर्ट, अब राज्यपाल के खिलाफ लगी याचिका

 बिलासपुर। CG BIG NEWS : आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट पहुंच गया है,अधिवक्ता हिमांक सलूजा ने आरक्षण बिल पास होने के बाद राज्यपाल के द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए जाने के विरुद्ध एक रिट याचिका प्रस्तुत कर दिया है, हालांकि अगली सुनवाई की तारीख फिलहाल तय नहीं है।

बतादें की छत्तीसगढ़ में आरक्षण का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है, इससे पहले बढ़ाए गए आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। जिसके बाद 58% से घटकर 50% आरक्षण हो गया है, जैसे ही सितंबर में हाईकोर्ट का आरक्षण को लेकर आदेश पारित हुआ था, उसके बाद से प्रदेश भर में आरक्षण को लेकर धरना प्रदर्शन और विरोध लगातार चल रहा है। इधर राज्य सरकार द्वारा आरक्षण को 50 से बढ़ाकर 76% किए जाने के बाद बिल पास करके राज्यपाल के पास हस्ताक्षर के लिए भेज दिया गया। तब से लेकर अब तक उस बिल पर हस्ताक्षर नहीं होने को लेकर राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप तो चल ही रहा है। वहीँ अब यह मुद्दा छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में भी रिट याचिका के रूप में लगा दिया गया है। याचिकाकर्ता ने मांग किया है कि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट राज्यपाल अनुसुइया उइके को निर्देशित करें कि वह जल्द से जल्द पास बिल पर हस्ताक्षर करें, ताकि प्रदेशभर के लोगों को आरक्षण का जल्द से जल्द लाभ मिल सके।

बहरहाल देखना यह होगा कि दायर रिट याचिका पर सुनवाई के दौरान सभी पक्ष अपना दलील क्या रखते हैं और हाईकोर्ट इस बढ़े हुए आरक्षण को लेकर अपना क्या फैसला सुनाता हैं ।

CG NEWS : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला टीचर की मौत, लोगों ने चक्काजाम कर जताया भारी आक्रोश

CG NEWS : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला टीचर की मौत, लोगों ने चक्काजाम कर जताया भारी आक्रोश

 बलौदाबाजार। CG NEWS : जिले में हुए सड़क हादसे में एक टीचर की मौत हो गई। वो घर से बलौदाबाजार जा रही थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते मौके पर ही युवती की मौत हो गई है। हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है।

झीपन गांव की रहने वाली शारदा बांधे गांव के ही माध्य्मिक शाला में पढ़ाती थी। सोमवार सुबह 11 बजे के आस-पास वह रिसदा बलौदाबाजार मार्ग से अपने 2 और साथियों के साथ बलौदाबाजार जा रही थी। तभी रिसदा के पास यह हादसा हो गया है।

बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते मौके पर ही शारदा की मौत हो गई। वहीं उसके 2 साथी घायल हुए थे। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। इसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचे लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और चक्काजाम कर दिया। लोगों का कहना था कि यहां आए दिन हादसे होते हैं। इसलिए यहां बाईपास रोड बनाना चाहिए। इसके अलावा लड़की के परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए।

बताया गया है कि लोगों का चक्काजाम शाम 5.30 बजे तक जारी था। शव को भी उठाया नहीं जा सका था। मौके पर कोतवाली पुलिस की टीम मौजूद है। लोगों को समझाया जा रहा है। मगर अब तक लोग शांत नहीं हुए हैं। पुलिस की टीम भी उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।

CG Accident : तेज रफ़्तार बाइक और ट्रक में भिड़ंत, एक की दर्दनाक मौत

CG Accident : तेज रफ़्तार बाइक और ट्रक में भिड़ंत, एक की दर्दनाक मौत

 गरियाबंद : CG Accident : गरियाबंद थाना क्षेत्र में एक तेज रफ़्तार बाइक और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत से हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम को भिजवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, चम्पेश्वर धुर्व उर्फ़ चम्पू (28 वर्षीय) निवासी आलेखुटा अपने जीजा छबीलाल धुर्व के साथ आज दोपहर धिकुड़िया से गारियाबंद शो रूम से गाड़ी ख़रीद कर अपने गांव जा रहा था इस दौरान गरियाबंद-रायपुर नेशनल हाईवे में पैंटोरा के पास रायपुर से आ रही रफ़्तार ट्रक से उसकी मोटर साइकिल की भिंडत हो गई जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरियाबंद ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक चम्पेश्वर धुर्व के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा दिया है। वहीं ठोंकर मारने वाले ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

CG NEWS : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत, बचाने गई दो महिलाएं भी झुलसी…

CG NEWS : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत, बचाने गई दो महिलाएं भी झुलसी…

 भिलाई : CG NEWS : छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में हाई टेंशन तार के चपेट में आने में एक महिला की मौत हो गई. इस हादसे में दो अन्य महिलाएं घायल हुई है, जिनका निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा भिलाई-3 में उमदा रोड में उत्तर वसुंधरा नगर निवासी कोमल जैन के घर पर करीब 11.30 बजे उम्दा रोड स्थित घर में उस वक्त हुआ जब महिलाएं साफ-सफाई कर रही थी. तभी गैलरी से स्टील की पाइप ऊपर मंजिल पहुंचाने के दौरान पाइप हाईटेंशन तार के संपर्क आ गया, जिसमें गंभीर रूप से झुलसी कुमुद जैन पति कोमल जैन (48 वर्ष) की उपचार दौरान मौत हो गई.

वहीं कामिनी रामपुरिया पति दिनेश रामपुरिया (45 साल) व दिशा रामपुरिया पिता दिनेश रामपुरिया (23 वर्ष) घायल हो गईं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है.

CG CRIME NEWS : 14 साल के लड़के ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, खेलने के बहाने सुनसान जगह लेजाकर किया गंदा काम

CG CRIME NEWS : 14 साल के लड़के ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, खेलने के बहाने सुनसान जगह लेजाकर किया गंदा काम

 बिलासपुर। CG CRIME NEWS : न्यायधानी में पांच साल की बच्ची से रेप करने वाले 14 साल के लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के मोहल्ले में रहने वाले आठवीं क्लास का लड़का उसे खेलने के बहाने ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। मामला सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली पांच साल की बच्ची प्राइवेट स्कूल में नर्सरी में पढ़ती है। मोहल्ले के के ही 14 साल का लड़का आठवीं क्लास में पढ़ता है। वह मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलता रहता था। शुक्रवार को बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी। तभी 14 साल का लड़का उसे अपने साथ खिलाने के बहाने ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़के ने उसे इस घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की बात भी कही।

दर्द होने पर माँ को बताई पूरी वारदात 

आरोपी घटना के बाद बच्ची को लेकर मोहल्ले में आ गया और छोड़कर चला गया। बच्ची शाम को जब घर पहुंची, तब उसने अपनी मां को दर्द होने की जानकारी दी। साथ ही उसने लड़के के गलत काम करने के बारे में बताया। लेकिन, उसकी मां को भरोसा नहीं हो रहा था।

डॉक्टर ने की दुष्कर्म की पुस्टि 

शनिवार को बच्ची की मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई, जहां उसका इलाज किया गया। इस दौरान डॉक्टर ने बच्ची के साथ रेप होने की बात कही। इसके बाद मां को बच्ची की बातों पर भरोसा हुआ। शनिवार को ही महिला अपनी बच्ची को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज किया और 14 साल के लड़के को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी लड़के ने भी अपराध स्वीकार किया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।