CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ युवा सेवा संगठन के तत्वावधान में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

छत्तीसगढ युवा सेवा संगठन के तत्वावधान में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

 रायपुर : Raipur News : छत्तीसगढ युवा सेवा संगठन एवं नगर निगम रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आज 23 जनवरी 2023 को  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती मनाई गई। छत्तीसगढ युवा सेवा संगठन के अध्यक्ष जसमीत शर्मा सोनू ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण किया गया।

इसके साथ ही संगठन के पूर्व अध्यक्ष स्व. गोविन्द शर्मा (पम्मी भैया) फोटो पर भी अतिथितियों एवं गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण किया। इसके पश्चात ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान जन गण मन किया गया। कार्यक्रम में निगम महापौर एजाज ढेबर एवं कुलदीप जुनेजा उपस्थित थे। अतिथियों ने अपने सारगर्भित उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम में निवेदिता कन्या शाला एवं शासकीय शाला चूनाभट्ठी की छात्र छात्रायें एवं षिक्षकगण तरूप्रभा श्रीवास्तव, ईशवरी, सुमित्रा सिन्हा, लक्ष्मी डोंगरे प्रधानपाठक, अर्जुन एक्का सहायक षिक्षक, विरेन्द्र कौशिक,  उत्तमचंद्र चंद्रा सहित शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीष दुबे, संगठन संरक्षक किशोर आहूजा, डा. उदयभान सिंह चौहान, पार्शदगण सुरेश चन्नावार, सुंदर जोगी, बंटी होरा, कामरान अंसारी, गौतम शर्मा, तोमेष गायकवाड़, कमल धृतलहरे, अजय देवांगन, वैभाव शर्मा के साथ यश शर्मा और बडी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

CG Breaking : बीजेपी ने की अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा, देखें लिस्ट

CG Breaking : बीजेपी ने की अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा, देखें लिस्ट

 रायपुर : CG Breaking : भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। जारी सूची के अनुसार  नसीर खान को रायपुर शहर, दलजीत चावला को रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मकबूल अली बिलासपुर के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

CG Breaking : देखें लिस्ट : 

CG CRIME NEWS : लिफ्ट देने के बहाने 7वीं की छात्रा से दुष्कर्म, पहचान के ही युवक ने दिया घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME NEWS : लिफ्ट देने के बहाने 7वीं की छात्रा से दुष्कर्म, पहचान के ही युवक ने दिया घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

 जांजगीर। CG CRIME NEWS : जांजगीर जिला में 7वीं क्लास में पढ़ने वाली एक किशोरी के साथ रेप की घटना सामने आयी हैं। बताया जा रहा हैं कि लड़की को उसी के गांव में हरने वाले परिचय के युवक ने अपनी बाइक पर लिफ्ट दी थी। इसके बाद सूनसान स्थान पर स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। उधर पीड़ित किशोरी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की ये घटना बलौदा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा हैं कि शनिवार को स्कूल में पढ़ाई करने के बाद छात्रा घर लौटी थी। इसके बाद वह शाम को अपनी मामी के घर जाने के लिए पैदल घर से निकली थी। घर से कुछ दूर पर ही ठड़गाबहरा का रहने वाला किशन बंजारे नामक युवक उसके पास पहुंचा। किशन ने लड़की से बातचीत के बाद उसे उसकी मामी के घर तक छोड़ने की बात कहकर अपनी गाड़ी में बिठा लिया। पीड़िता की माने तो वह किशन को पहले से जानती थी। इसलिए उसके साथ चली गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे दूसरे रास्ते की तरफ ले गया। वहां सूनसान इलाके में ले जाकर जबरन रेप किया गया।

इसके बाद युवक ने लड़की से घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। उधर इस घटना से सहमी पीड़ित किशोरी किसी तरह भागकर अपने घर पहुंचीं। डरी सहमी किशोरी ने अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने पीड़ित किशोरी के साथ थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी को उसके ही गांव से गिरफ्तार किया है। बलौदा पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी थाने में अपराध दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने आज न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया हैं।

CG News : होटल वेनिंगटन कोर्ट ने मनाया 6वां स्थापना दिवस, छग में पहली बार दिखी Burj Khalifa जैसी आतिशबाजी

CG News : होटल वेनिंगटन कोर्ट ने मनाया 6वां स्थापना दिवस, छग में पहली बार दिखी Burj Khalifa जैसी आतिशबाजी

 राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित होटल वेनिंगटन कोर्ट ने  6वां स्थापना दिवस मनाया। इस खास अवसर पर होटल के ऑनर ने केक काटकर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम की जश्न भी मनाया गया।

पहली बार दुबई के Burj Khalifa जैसे आतिशबाजी का शो किया गया।  छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ है। जिसे देखने के लिए लोग बेताब हो रहे थे। वहीं होटल के स्थापना दिवस पर होटल स्टाॅफ सहित शहर के अन्य नागरिक उपस्थित थे।

 
BREAKING : एक्शन मोड में एसएसपी, चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच, जानिए क्या है मामला

BREAKING : एक्शन मोड में एसएसपी, चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच, जानिए क्या है मामला

 रायपुर। RAIPUR BREAKING : एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कड़े तेवर दिखाते हुए चौकी प्रभारी को लाइन अटैच करने का आदेश जारी कर दिया है। रामनगर में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के बाद चौकी प्रभारी गुरुविंदर सिंह संधू को लाइन अटैच किया है। गुरुविंदर सिंह संधू रामनगर इलाके में अपराधिक घटनाओं को कम करने में  नाकाम दिख रहे थे, जिसे लेकर एसएसपी ने यह फैसला लिया है।

 

 

CG BREAKING : भारतीय जनता पार्टी ने किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की जारी की सूची, देखें लिस्ट किनके-किनके नाम शामिल

CG BREAKING : भारतीय जनता पार्टी ने किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की जारी की सूची, देखें लिस्ट किनके-किनके नाम शामिल

 रायपुर। CG BREAKING : भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी कर दी गई है।

देखें लिस्ट

 

 

CG NEWS : सीएम बघेल ने अवैध कब्जा व चोरी के मामलों में सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

CG NEWS : सीएम बघेल ने अवैध कब्जा व चोरी के मामलों में सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

 रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माठ और चरोदा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद धरसींवा के रेस्ट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं सहित विकास एवं निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अवैध कब्जा एवं चोरी की रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश एसएसपी रायपुर को दिए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में सड़क मुआवजा के प्रकरणों, नरवा कार्यक्रम, स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की स्थिति खाद्यान्न एवं मिट्टी तेल का वितरण, नवीन सड़कों के निर्माण के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के साथ ही गौठानों में गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण की यूनिट लगाए जाने का कार्य तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संभागायुक्त यशवंत कुमार, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

CG NEWS : नर्सरी पारा में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

CG NEWS : नर्सरी पारा में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

 सरगुजा। CG NEWS : जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुनवानी के नर्सरी पारा में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली, जिसके बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं इसकी सुचना लखनपुर थाना को दी गई सूचना, सूचना उपरांत थाना प्रभारी प्रशिक्षु प्रशांत देवांगन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां जांच शुरू कर दिया गया। वहीं प्रथम दृष्टया हत्या के आशंका होने पर घटना स्थल पर घटना की जानकारी अंबिकापुर के उच्च अधिकारी व फॉरेंसिक की टीम को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही तत्काल फॉरेंसिक टीम पहुंच जांच प्रारम्भ कर दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस पूरी कार्यवाही के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी डॉ प्रशांत देवांगन अखिलेश को फॉरेंसिक टीम प्रधान आरक्षक मुक्ति लाल आरक्षक दशरथ राजवाड़े , राकेश यादव , मुनेश्वर , सहित लखनपुर के पुलिस टीम सक्रिय रही।

Video of Couple in Bike: दुर्ग जिले में चलती बाइक में रोमांस करने और अश्लीलता फैलाने वाले कपल गिरफ्तार, चोरी की निकली बाइक

Video of Couple in Bike: दुर्ग जिले में चलती बाइक में रोमांस करने और अश्लीलता फैलाने वाले कपल गिरफ्तार, चोरी की निकली बाइक

 दुर्ग। Video of Couple in Bike : जिले में बीते दिन चलती बाइक में रोमांस और अश्लीलता का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ था, जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक सवार कपल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जिस बाइक में कपल सवार थे वह बाइक चोरी की थी, जिसे युवक ने बिना किसी डॉक्यूमेंट के 9 हजार रूपये में ख़रीदा था और कुछ दिनों से लगातार इस बाइक से स्टंट कर रहा था।

दरअसल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर बाइक सवार कपल तक पहुची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीँ पुलिस ग्लोब चौक में इस मामले में क्राइम सीन रीक्रिएट करने जा रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है।

बता दें कि दुर्ग जिले में चलती बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवती बाइक की टंकी पर बैठी हुई नजर आ रही थी। वो लड़के को गले लगाए हुए थी। वहीँ दोनों पूरे शहर में ऐसे ही घूमते नजर आए। इस दौरान उनके दोस्त दूसरी गाड़ियों में पीछे चल रहे थे।

CG NEWS : मुख्यमंत्री आज बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरोरा और पुरैना खपरी में करेंगे भेट -मुलाकात

CG NEWS : मुख्यमंत्री आज बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरोरा और पुरैना खपरी में करेंगे भेट -मुलाकात

 रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल आज बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तिल्दा-नेवरा विकासखण्ड के ग्राम सरोरा और बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम पुरैना खपरी में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर लोगों से बातचीत करेंगे और शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत के बारे में जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री आज पूर्वान्ह 11.30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11.40 बजे ग्राम सरोरा पहुंचेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री सरोरा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद पुरैना खपरी में दोपहर 2.35 बजे से 4.15 बजे तक आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद बलौदाबाजार जाएंगे। वहां 4.30 बजे गढ़कलेवा का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री संध्या 5.20 बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में शहीद वीर नारायण सिंह की मूर्ति का अनावरण करने के पश्चात वहां विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मंडल से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री संध्या 7 बजे बलौदाबाजार से कार से प्रस्थान कर 8.15 बजे रायपुर लौट आएंगे।

CRIME NEWS : पुलिस ने अंधे कत्ल की गुथ्थी को सुलझाई, कलयुगी बेटा ही निकला पिता का हत्यारा

CRIME NEWS : पुलिस ने अंधे कत्ल की गुथ्थी को सुलझाई, कलयुगी बेटा ही निकला पिता का हत्यारा

 महासमुंद। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साल पहले हुए पूराने हत्या के मामले को सुलझाया है। पिता के हत्या के आरोप में इकलौते पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। सम्पत्ति के लालच में आकर बेटे ने पिता की हत्या कर दी। हत्यारे बेटे ने अपने बूढ़ी मां को भी कर रखा था गुमराह।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोसरंगी में आज से 1 वर्ष पूर्व 12 जनवरी 2022 सड़क किनारे जनकराम साहू 55 साल की बेशुद्ध अवस्था में मिला था। जिसे महासमुंद जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जिला अस्पताल महासमुंद ने जनक राम साहू को राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में रेफर कर दिया था जहां उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह बात सामने आई कि मृतक जनकराम साहू को किसी धारदार हथियार से मारा गया है। जिससे उसकी मौत हो हुई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने 302 का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था, तब सिटी कोतवाली पुलिस के लाख प्रयास के बाद यह हत्याकांड सुलझ नहीं पाया था।

ऐसी सुलझी यह पूरा मामला-

आज पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उप पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज और थाना प्रभारी गरिमा दादर ने मामले को ओपन कर इसमें जांच प्रारंभ किया। पूर्व में प्रभारियों द्वारा की गई जांच और बयान की विवेचना करने के बाद हत्यारे पुत्र द्वारा दिए गए बयान में भिन्नता पाई गई। वही हत्यारे की कॉल लोकेशन निकाला गया, तब यह जानकारी मिली कि घटना दिनांक की पुत्र के मोबाइल का लोकेशन वही घटना स्थल पर बता रहा है। जहां इस घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर ही हत्यारे पुत्र शंकर उर्फ भोला साहू 24 साल को बुलाकर पूछताछ की गई। पुलिस के जाल में भोला साहू फस गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

हत्या करने की बताई वजह-

पुत्र ने हत्या के पीछे वजह बताया है कि वह अपने खेत का काम करा रहा था और जेसीबी वाले को भुगतान के लिए 6000 की राशि की उसे जरूरत थी। लाख मिन्नतें करने के बाद भी पिता जनकराम साहू ने पैसे नहीं दिए और पुत्र ने पिता हत्या की योजना बनाई। और  पिता की हत्या कर दी।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार ने बनाया धान खरीदने का रिकॉर्ड, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार ने बनाया धान खरीदने का रिकॉर्ड, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

 धरसींवा। छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदने का एक और रिकॉर्ड बनाया है। इसकी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी और बताया- देश भर में धान बेचने वाले सर्वाधिक किसान छत्तीसगढ़ से हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत माठ में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में की गई घोषणाएं-

 

1. ग्राम माठ में पूर्व माध्यमिक शाला का हाईस्कूल में उन्नयन किया जायेगा।

2. आपके क्षेत्र में लिफ्ट इरिगेशन की मांग को देखते हुए ग्राम पंचायत माठ, मुरा, पिकरीडीह, बिठिया, मुड़पार और तिल्दाडीह में इसकी स्वीकृति दी जायेगी।

3. प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति माठ में अहाता निर्माण करवाया जायेगा।

4. ग्राम खौली से भड़हा-बुडगहन-फरहदा होते हुए ग्राम कोसरंगी तक मार्ग चौडीकरण को राम वनगमन पथ के अंतर्गत स्वीकृति दी जायेगी।

5. ग्राम पंचायत फरहदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की स्वीकृति देंगे।

6. ग्राम पंचायत गनियारी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जायेगा।

7. ग्राम पंचायत बरौंडा माध्यमिक शाला को हाई स्कूल के रूप में उन्नयन करेंगे।

8. ग्राम पंचायत मढ़ही और जारा-कुम्हारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।

9. ग्राम नकटी, कुम्हारी में पुरानी बस्ती से नई बस्ती तक पहुंच मार्ग बनवायेंगे ।

10. खरोरा नगर पंचायत मे गौरव पथ निर्माण 1.92 करोड़ रुपए की स्वीकृति।

11. ग्राम सारागांव में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की स्वीकृति।

12. प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सिलयारी का नाम स्व. इंदिरा बनीराम वर्मा के नाम से करने की घोषणा (जमीन दान किया गया है।)

13. ग्राम पंचायत मटिया में सामुदायिक भवन निर्माण

14. ग्राम पंचायत बंगोली निवासी स्व. गुणवंतीन बाई बघेल आई.टी.आई का नामकरण करने का घोषणा, (दानदाता द्वारा भवन खोलने एवं संचालन करने हेतु 45 लाख रूपये नगद एवं भूमिदान दिए)

15. पेंड्रा वन में डॉ खूबचंद बघेल की मूर्ति लगाने की घोषणा।

CM BHENT MULAQAT : सीएम भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की

CM BHENT MULAQAT : सीएम भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं से एक लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है और उनको अब तक 201 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने में लगभग 80 हजार महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां गोबर की खरीदी हो रही है। गोधन न्याय योजना गांव में सामाजिक, आर्थिक परिवर्तन का माध्यम बन गई है। मुख्यमंत्री आज रायपुर जिला के धरसींवा विधानसभा के ग्राम माठ में भेंट मुलाकात के दौरान ग्रामीण के सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन की विभिन्न योजनाएं जो आम जनता के लिए बनाई गई हैं, उसका लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं, यह जानने के लिए मैं आया हूं। आज रायपुर जिले में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत धरसीवा विधानसभा से हो रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमने सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाई हैं। सबसे पहले हमने किसानों का ऋण माफ किया है, ऋण माफी की बात पर सभी लोगों ने हाथ उठाकर ऋण माफ होने की अपनी सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि धान के साथ साथ हम कोदो, कुटकी भी समर्थन मूल्य में खरीद रहे हैं। धान खरीदी में देश में छतीसगढ़ का पंजाब के बाद दूसरा स्थान है, अब तक 103 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। छत्तीसगढ़ में लगभग 23 लाख किसान धान बेच कर लाभांवित हुए हैं। पहले केवल 15 लाख किसान ही धान बेचते थे, पहले धान का रकबा 22 लाख हेक्टेयर था, उसमे भी इजाफा हुआ है। इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गाड़ा-गाड़ा धान खरीदना चाहती है, धान से इथेनॉल बनाना चाहती है, इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति नहीं मिला है। धान से बने इथेनॉल का रेट तय नहीं हुआ है ये सभी व्यावहारिक दिक्कत है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गन्ने से इथेनॉल बनाने का प्लांट कवर्धा में प्रारंभ होने वाला है। कोंडागांव में मक्का से इथेनॉल संयंत्र भी जून में प्रारंभ हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अनुमति दे तो हम किसानों से एक-एक दाना धान की खरीदी करेंगे। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम पंचायत गनियारी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, ग्राम पंचायत मढ़ी और जारा-कुम्हारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं ग्राम सारागांव में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने सहित कई घोषणाएं की।

भूमिन टंडन ने गोबर बेचकर की बेटे और बेटी की शादी

मुख्यमंत्री को भेंट मुलाकात कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना से लाभान्वित हितग्राही भूमिन टंडन ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने इस योजना का लाभ लेकर एक लाख रुपए की कमाई की और इस पैसे को बेटे और बेटी की शादी में खर्च किया। हितग्राही ने बताया कि उन्होंने एक लाख 35 हजार का गोबर बेचा। घर में डेयरी बनाया है, लेकिन दो साल से बंद होने के कगार में था, लेकिन गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर बेचने से पैसा मिल रहा है। अब उनका डेयरी बंद नही होगा। भेंट मुलाकात में माठ निवासी दुरबति यादव ने बताया कि गोबर बेचकर उन्होंने 70 हजार रुपए की आमदनी की है। मुख्यमंत्री ने हंसते हुए कहा कि यादव जी (आपके पति को) को आपने तो काम पर लगा दिया है, इस पर दुरबति ने कहा कि यादव जी के लिए कुछ खरीद लूंगी।

जीवन ने धान बेचकर खरीदा खेत, नाम रखा“बोनस खेत”

भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आये जीवन लाल पारधी ने बताया कि उनकी 27 एकड़ जमीन है, वे खेती-किसानी का काम करते हैं। उनका सभी कर्ज माफ हो गया है।  जीवन ने बताया कि वे 900 कट्टा धान बेचे है, धान बेचते ही 3 दिन पैसा आया। योजना से लाभ लेकर आधा एकड़ खेत खरीदा है, इसी खेत का नाम बोनस खेत रखा है।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थियों ने फ़र्राटेदार अंग्रेजी में मुख्यमंत्री से की बात

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तिल्दा-नेवरा की कक्षा 12वीं की छात्रा मुस्कान वर्मा ने फ़र्राटेदार अंग्रेजी में मुख्यमंत्री से बात करते हुए बताया कि दूसरे स्कूल के मुकाबले आत्मानंद स्कूल में पढ़ने से पैसे की बचत हो रही है। हमारे स्कूल में सभी प्रकार की सुविधाएं, लैब लाइब्रेरी और उत्कृष्ट शिक्षक मौजूद हैं। दूसरी छात्रा ने बताया कि वो स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तिल्दा से पढ़कर 12वीं पास होकर नर्सिंग के कोर्स में प्रवेश ली है, कोर्स की फ़ीस लगभग 2 लाख रुपए है। पिता की मृत्यु कोरोना काल में हो गई है, छात्रा ने मुख्यमंत्री से सहायता मांगी। इस पर मुख्यमंत्री ने एक लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तिल्दा-नेवरा, 12वीं कक्षा की छात्रा वर्षा यादव ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आपकी सफलता में किसकी भूमिका रही, शिक्षक या आपके अनुभव की ? मुख्यमंत्री ने कहा बिना गुरु के ज्ञान नहीं मिलता।

माठ में क्षेत्रवासियों को कई विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत माठ में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अनेक घोषणाएं की। उन्होंने ग्राम माठ में पूर्व माध्यमिक शाला का हाईस्कूल में उन्नयन, ग्राम पंचायत माठ, मुरा, पिकरीडीह, बिठिया, मुड़पार और तिल्दाडीह में लिफ्ट इरिगेशन, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति माठ में अहाता निर्माण, ग्राम खौली से भड़हा-बुडगहन-फरहदा होते हुए ग्राम कोसरंगी तक मार्ग चौडीकरण को राम वनगमन पथ के अंतर्गत स्वीकृति, ग्राम पंचायत फरहदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की स्वीकृति, ग्राम पंचायत गनियारी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की घोषणा, ग्राम पंचायत बरौंडा माध्यमिक शाला को हाई स्कूल के रूप में उन्नयन, ग्राम पंचायत मढ़ही और जारा-कुम्हारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा, ग्राम नकटी कुम्हारी में पुरानी बस्ती से नई बस्ती तक पहुंच मार्ग, खरोरा नगर पंचायत मे 1.92 करोड़ रुपए की लागत से गौरव पथ निर्माण, ग्राम सारागांव में जिला सहकारी बैंक की शाखा, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सिलयारी का नाम स्व. इंदिरा बनीराम वर्मा के नाम से करने की घोषणा, ग्राम पंचायत मटिया में सामुदायिक भवन निर्माण, आई.टी.आई का नामकरण स्व. गुणवंतीन बाई बघेल के नाम से करने, पेंड्रा वन में डॉ खूबचंद बघेल की मूर्ति लगाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की।

JASHPUR NEWS : प्रदीप नारायण दीवान की भाजपा में घर-वापसी

JASHPUR NEWS : प्रदीप नारायण दीवान की भाजपा में घर-वापसी

  जशपुर विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले प्रदीप नारायण दीवान की भाजपा में घर-वापसी हो गई है। वे 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे, चंद्रपुर के पूर्व विधायक स्व युद्धवीर सिंह जूदेव की पत्नि एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति की विशेष आमंत्रित सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव की अगुवाई में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के समक्ष प्रदीप नारायण दीवान को विधिवत भाजपा में घरवापसी कराया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने दीवान का स्वागत करते हुए उन्हें भाजपा में पुनः वापस प्रवेश पर बधाई दी।

बता दें कि प्रदीप नारायण दीवान पहाड़ी कोरवा समुदाय के काफी सशक्त नेतृत्व के तौर पर अपनी पहचान बनाये हैं। छग भाजपा के पितृ पुरुष कहे जाने वाले स्व दिलीप सिंह जूदेव के दत्तक पुत्र और भाजपा के पूर्व विधायक स्व युद्धवीर सिंह जूदेव के करीब माने जाते हैं।

2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने स्व दिलीप सिंह जूदेव की तस्वीर सामने रखकर निर्दलीय चुनाव लडा था और तकरीबन 11 हजार वोट पाकर निर्णायक प्रत्याशी के तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम धरसींवा विधानसभा के ग्राम माठ स्थित भेंट-मुलाकात स्थल पर पहुंचे... छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम धरसींवा विधानसभा के ग्राम माठ स्थित भेंट-मुलाकात स्थल पर पहुंचे... छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की

 रायपुर: भेंट-मुलाकात : धरसींवा विधानसभा, ग्राम माठ

  • मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ग्राम धरसींवा विधानसभा के ग्राम माठ स्थित भेंट-मुलाकात स्थल पर पहुंचे।
  • उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।
  • मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा-राज्य शासन की विभिन्न योजनाएं जो आम जनता के लिए बनाई गई हैं, उसका लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं यह जानने के लिए मैं आया हूं।
  • आज रायपुर जिले में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत धरसीवा विधानसभा से कर रहा हूं।
  • मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि सिद्धांत और व्यवहार में समानता होनी चाहिए। हमने सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाई हैं। सबसे पहले हमने किसानों का ऋण माफ किया है, ऋण माफी की बात पर सभी लोगों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई।
  • मुख्यमंत्री ने कहा-धान के साथ साथ हम कोदो, कुटकी  भी समर्थन मूल्य में खरीद रहे हैं।
  • धान खरीदी में देश में छतीसगढ़ का पंजाब के बाद दूसरा स्थान है, अब तक 103 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। छत्तीसगढ़ में लगभग 23 लाख किसान धान बेच कर लाभांवित हुए हैं।
  • पहले केवल 15 लाख किसान ही धान बेचते थे, पहले रकबा भी 22 लाख हेक्टेयर था, उसमे भी इजाफा हुआ है।



भेंट-मुलाकात अभियान: सीएम बघेल पहुंचे ग्राम माठ

भेंट-मुलाकात अभियान: सीएम बघेल पहुंचे ग्राम माठ

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के तिल्दा विकासखंड के ग्राम माठ पहुँच गए है।

यहाँ पहुंचने पर हेलीपैड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत में  धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, सौरभ मिश्रा, अश्वनी वर्मा, सुरेंद्र गेंद्रे, अरविंद देवांगन चंद्रशेखर शुक्ला के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता ने हेलीपैड पर उत्साहपूर्वक आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने आम जनता का स्वागत स्वीकार करते हुए सभी का अभिवादन किया। 

मुख्यमंत्री आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे। 

 

देर रात पेड़ से टकराई कार, कार सवार तीन की जलकर हुई मौत

देर रात पेड़ से टकराई कार, कार सवार तीन की जलकर हुई मौत

 बिलासपुर। bilaspur news रविवार की रात रतनपुर क्षेत्र के ग्राम पोड़ी पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई जिसकी वजह से जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। इस हादसे में कार सवार एक पत्रकार समेत 3 लोगो के मौत की खबर है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची परन्तु आग की लपटों से घिरी कार को जलता देखकर वह भी कोई मदद नहीं कर पाई। सुबह लोगों ने देखा कि कार के साथ उसमें सवार 3 लोग भी जलकर राख हो चुके हैं। कार में केवल उनके कंकाल नजर आ रहे थे। जानकारी मिल रही है दुर्घनाग्रस्त कार पत्रकार शहनवाज खान की थी। वे भी इस कार में सवार थे। फिलहाल बॉडी की शिनाख्ती पुलिस कर रही है।
बताया जा रहा कि पेड़ से टकराने से शायद गाड़ी का लॉकिंग सिस्टम जाम हो गया । जिस वजह से दरवाजे नहीं खुल पाया और इतना बड़ा हादसा हो गया।

आदिवासी बेटी के साथ दुराचार के आरोपी को दी जाए कड़ी सजा, नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल इस्तीफा दे – पूनम पांडे

आदिवासी बेटी के साथ दुराचार के आरोपी को दी जाए कड़ी सजा, नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल इस्तीफा दे – पूनम पांडे

 रायपुर। भाजपा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे द्वारा आदिवासी बेटी के साथ दुराचार करने पर प्रदेश में सियासत लगातार गरमाती जा रही है. इसको लेकर प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस पांडे ने कहा भारतीय जनता पार्टी के नेता केवल बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा लगाते रहे है, किन्तु वर्तमान परिदृश्य में ऐसा प्रतीत होता है।

पूनम पांडे ने कहा कि प्रदेश में भाजपा से बेटी बचाओं अभियान चलाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है. भाजपा का चरित्र ही बलात्कारियों के साथ खड़ा होना है, भाजपा और उनसे जुड़े संगठन के नेता बलात्कारियों को हार की माला पहनाते हैं उनकी महिमामंडित करते हैं उन्हें तिलक लगाते हैं बलात्कारियों को बचाने सड़कों पर झंडा लेकर प्रदर्शन करते हैं ऐसी भाजपा और उनके नेताओं से महिलाओं की सम्मान और महिला शक्तिकरण की बाते कोरी बकवास ही हैं।

CG News : देवदूत बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी, फांसी पर लटक रहे युवक की बचाई जान, जानें पूरा मामला…

CG News : देवदूत बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी, फांसी पर लटक रहे युवक की बचाई जान, जानें पूरा मामला…

 जांजगीर : फांसी पर लटक रहे मुकेश के लिए पुलिस देवदूत बनकर पहुंच गयी। अगर एक पल भी पुलिस ने देरी की होती, तो मुकेश इस दुनिया में नहीं रहता। फांसी के फंदे पर लटक रहे युवक को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान अब युवक पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। हालांकि अभी भी उसका इलाज चल रहा है।

दरअसल रात करीब करीबन 11:00 बजे मुकेश वैष्णव ने फांसी पर लटककर जान देने की कोशिश की। इधर, बेटे को फांसी पर झूलता देख मां फिरतीन बाई दौड कर थाना आई व अपने लडके मुकेश वैष्णव के फंदे पर लटकने की जानकारी दी। महिला ने बताया कि घर के आंगन में अमरूद का पेड में गमछा से फंदा बना कर फांसी पर लटक रहा है।

जिस पर थाना बलौदा में उपस्थित प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, आर0 संतोष रात्रे तत्काल दौडते हुये मुकेश वैष्णव के घर पहुंचे और फंदे में लटक रहे मुकेश को उसके घर के अन्य सदस्यों की सहयोग से फंदे से निकाला गया। जिसको थाना के पेट्रोलिंग वाहन से प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बलौदा ले जाकर भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार उपरांत ईलाज हेतु बिलासपुर रिफर किया गया। लाईफ केयर अस्पताल बिलासपुर में मुकेश का ईलाज कराया जा रहा है। वर्तमान में मुकेश वैष्णव स्वस्थ है।

प्यार के आगे छोटी पड़ी सात समंदर की दूरी, छत्तीसगढ़ के लड़के ने विदेशी लड़की से की शादी, दुल्हन देखने उमड़ी भीड़…

प्यार के आगे छोटी पड़ी सात समंदर की दूरी, छत्तीसगढ़ के लड़के ने विदेशी लड़की से की शादी, दुल्हन देखने उमड़ी भीड़…

 राजनांदगांव। जब मोहब्बत हो तो सात समंदर पार की दूरी भी छोटी पड़ जाती है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में फिलीपींस से दूल्हन आई। राजनांदगांव में बारात और धूमधाम से शादी हुई। राजनांदगांव के भावेश गायकवाड़ और फिलीपींस की जेझल की शादी बड़ी धूमधाम से हुई। क्या देश क्या विदेश किसी भी देश की सीमाएं दो प्रेम करने वालों को नहीं रोक पाती है और दो प्रेमी जोड़े आज मंगल परिणय में बंध गए वहीं शादी को देखने लोगों की भीड़ मार पड़ी विदेश से आई दुल्हन को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

जब भावेश के गले में जेझल ने वरमाला डाली तो आसपास के लोग विदेशी दूल्हन को देखते रह गए। बैंड-बाजे के साथ बारात निकली तो विदेशी दूल्हन खुद को नाचने से नहीं रोक पाई। दूल्हे के साथ बारातियों ने भी खूब डांस किया। दूल्हे का पूरा परिवार डांस करता नजर आया।

भावेश राजनांदगांव के ममता नगर में रहते है उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई राजनांदगांव से की है जिसके बाद मर्चेंट नेवी की तैयारी करने के लिए मुंबई चले गए। जहां उन्होंने 9 माह की ट्रेनिंग की जिसके बाद उन्हें तुर्की में मर्चेंट नेवी की ट्रेनिंग दी गई जिसके बाद उन्हें कतर में कैप्टन की जॉब मिल गई। कतर में ही उनकी मुलाकात जेझल से हुई धीरे-धीरे मुलाकात मोहब्बत में बदल गई और 5 साल बाद उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। 14 जनवरी को भावेश और जेझल परिणय सूत्र में बंध गए

दो अजनबी विदेश में मिलते हैं और एक दूसरे को देखते ही दोनों के बीच प्यार हो जाता है और दोनों एक ही कंपनी में काम करते हैं धीरे-धीरे नज़दीकियां बढ़ने लगती है और वह नजदीकी यहां प्यार में बदल जाती है। फिर प्यार शादी में। कहते हैं की इश्क जात, पात, धर्म, देश नहीं देखता।

BREAKING : सीएम भूपेश बघेल धरसींवा विधानसभा के तिल्दा विकासखण्ड ग्राम माठ में भेंट मुलाक़ात के लिए हुए रवाना

BREAKING : सीएम भूपेश बघेल धरसींवा विधानसभा के तिल्दा विकासखण्ड ग्राम माठ में भेंट मुलाक़ात के लिए हुए रवाना

 रायपुर। CM BHUPESH BAGHEL मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर हेलीपैड से रायपुर जिले की धरसींवा विधानसभा के तिल्दा विकासखण्ड ग्राम माठ के लिए रवाना हो गए है

मुख्यमंत्री आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम माठ और चरोदा में भेंट-मुलाकात में शामिल होंगे। धरसींवा में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे।

 
Bhent Mulakaat Program : मुख्यमंत्री बघेल आज रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलकात, कुर्मी क्षत्रिय समाज के राज अधिवेशन में भी होंगे शामिल

Bhent Mulakaat Program : मुख्यमंत्री बघेल आज रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलकात, कुर्मी क्षत्रिय समाज के राज अधिवेशन में भी होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात के तहत आज रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माठ तथा चरौदा में भेंट-मुलकात करेंगे। साथ ही वे धरसींवा में शाम को विभिन्न जनप्रतिनिधि मंडलों से भी भेंट करेंगे। वे इस दौरान तरपोंगी में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के राज अधिवेशन में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 22 जनवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.45 बजे विधानसभा क्षेत्र धरसींवा के ग्राम माठ पहुंचेंगे और वहां ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करेंगे। वे भेंट-मुलाकात के पश्चात माठ से दोपहर 1.05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.20 बजे ग्राम तरपोंगी पहुंचेंगे और वहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरपोंगी के प्रागंण में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के आयोजित राज अधिवेशन में शामिल होंगे।

CG Accident Breaking : मौत का गड्ढा! बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 1 की मौत, 6 घायल, मदद के लिए मची चीख-पुकार

CG Accident Breaking : मौत का गड्ढा! बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 1 की मौत, 6 घायल, मदद के लिए मची चीख-पुकार

 कोरबा। छत्तीसगढ़ में सड़के खून से लाल हो रही है. ट्रैफिक नियम में कड़ाई के बाद भी सड़क हादसे में जान गवाने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है.राज्य में पिछले 4 महीने में हुए सड़क हादसे पर एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटाबेस तैयार किया गया है.जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसी बीच  बरातियों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली गढ्डे में अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर में 20 से 25 लोग सवार थे।वहीं घटना में मौके पर ही एक की मौत हो गई है. साथ ही 6 लोग घायल( injured) है।

बताया जा रहा है कि सभी घायलों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.।बरातियों से भरा ट्रैक्टर सीपत थाना अंतर्गत नवागांव से हरदीबाजार आया हुआ था। इसी दौरान ये हादसा हुआ है। फिल्हाल पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गई है।

 
CG Breaking : राजधानी के शारदा चौक में बड़ी घटना, 3 दुकानों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

CG Breaking : राजधानी के शारदा चौक में बड़ी घटना, 3 दुकानों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

 रायपुर। राजधानी रायपुर( raipur) के सबसे व्यस्त चौक जयस्तंभ में बड़ी घटना हो गई है। यहां सुबह सुबह एक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया।

ट्रांसफार्मर में आग लगने से पूरा बिजली की तार जलकर खाक हो गई। इस घटना से पूरा आधा शहर की बिजली गुल हो गई। मौके पर 112 की टीम मौजूद है। दमकल की 2 से 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद है. आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। अब तक 3 दुकान जलकर खाक हो गई है।दूकान के संचालकों बुलाया गया है। मौके पर एक घर पर कुछ लोग फंसे हुए हैं. जिनको बाहर निकालने की जद्दोजहद जारी है. वहीं दमकल की टीम बिजली की तारों की वजह से आग बुझाने में दिक्कतों का सामना कर रही है।