CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
रानू साहू की जगह तारण प्रकाश सिन्हा बने रायगढ़ कलेक्टर, रानू बनी संचालक कृषि

रानू साहू की जगह तारण प्रकाश सिन्हा बने रायगढ़ कलेक्टर, रानू बनी संचालक कृषि

 रायपुर। BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार की रात आईपीएस के बाद 12 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों सहित कुल 13 अफसरों का लिस्ट जारी किया हैं। IAS  अफसरों के ट्रांसफर लिस्ट में जांजगीर कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को रायगढ़ कलेक्टर बनाया गया हैं, वही रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू को कृषि विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया हैं।

देखें पूरी लिस्ट…

भारत पर्व में दिख रही छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व पर्यटन स्थलों की झलक

भारत पर्व में दिख रही छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व पर्यटन स्थलों की झलक

 रायपुर। CG NEWS : देश की संस्कृति व पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा लाल किला प्रागंण में 26 जनवरी से 6 दिवसीय कार्यक्रम भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड में लिटिल, चाणक्य, और चेंदरू बस्तर एडवेंचर्स दिखा। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला और खानपान से रूबरू होने का मौका लोगों को मिल रहा है। लाल किले के प्रागंण में 31 जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को गणतंत्र दिवस परेड की सर्वश्रेष्ठ झाकियां भी देखने को मिल रही है।

पर्व में विभिन्न राज्यों के व्यंजन से लेकर भारत की संस्कृति व कला की झलक देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ द्वारा भी भारत पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। प्रदेश की कला और संस्कृति के साथ ही स्टालों के माध्यम से राज्य के पर्यटन स्थलों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। यहां बने गढ़ कलेवा में स्थानीय व्यंजन की खुशबू भी बिखर रही है। भारत पर्व में आने वाले आगंतुकों द्वारा जमकर स्वाद लिया जा रहा है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की हस्तशिल्प व हथकरघा की भी झलक देखने को मिल रही है। यहाँ लगे स्टालों से लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

CG NEWS : गोबर पेंट यूनिट का हुआ शुभारंभ, प्लांट से प्रति शिफ्ट 500 लीटर पेंट होगा तैयार…

CG NEWS : गोबर पेंट यूनिट का हुआ शुभारंभ, प्लांट से प्रति शिफ्ट 500 लीटर पेंट होगा तैयार…

 अंबिकापुर। CG NEWS : गोधन न्याय योजना के अंतर्गत अंबिकापुर नगर निगम के शहरी गौठान घुटरापारा में गोबर पेंट यूनिट का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। गौठान संचालक समूह स्वच्छ अंबिकापुर सिटी लेवल फेडरेशन और संस्था ग्रीन रूट्स द्वारा PPP मोड पर इस यूनिट को स्थापित किया गया है।

संस्था ग्रीन रूट्स द्वारा प्लांट स्थापना के लिए 24 लाख निवेश किया गया है। इस प्लांट में समूह की महिलाएं द्वारा गोबर से पेंट निर्माण का कार्य किया जाएगा। प्लांट की क्षमता 500 लीटर प्रति शिफ्ट है। जिसमें 30 प्रतिशत गोबर का प्रयोग पेंट निर्माण के लिए किया जाएगा।

Tripura Election 2023 : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, खरगे, राहुल, प्रियंका, गहलोत, मुख्यमंत्री बघेल समेत 40 नेताओं के नाम शामिल

Tripura Election 2023 : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, खरगे, राहुल, प्रियंका, गहलोत, मुख्यमंत्री बघेल समेत 40 नेताओं के नाम शामिल

 रायपुर। Tripura Election 2023 :  त्रिपुरा होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। इसी क्रम में पार्टी( party) ने शुक्रवार( friday ) को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस सूची में 40 नेताओं को जगह मिली है।

बता दे 60 सीटों वाली त्रिपुरा विधानसभा ( tripura vidhansabha) लिए चुनाव 16 फरवरी को होगा, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है और कागजात और संबंधित दस्तावेजों की जांच अगले दिन की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि ( last date)2 फरवरी है।

सूची में 40 नेताओं को जगह मिली, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( CM baghel) का नाम भी शामिल

इस सूची में 40 नेताओं को जगह मिली है। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही इस सूची में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है।

मतगणना 2 मार्च को 

सीईओ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसी भी जानकारी और तारीख को लेकर सभी को चुनाव आयोग की वेबसाइट, ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज को फॉलो करना चाहिए।मतगणना 2 मार्च को होगी।

रेलवे ट्रैक के पास झुलसी हालत में मिली महिला, पुलिस कर रही शिनाख्ती की कोशिश

रेलवे ट्रैक के पास झुलसी हालत में मिली महिला, पुलिस कर रही शिनाख्ती की कोशिश

 बिलासपुर। जिले में एक महिला बुरी तरह से झुलसी हालत में रेलवे ट्रैक के पास मिली। महिला दर्द में कराह रही थी जिसे देखकर लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब तक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात उसलापुर स्टेशन के आगे महावीर नगर के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई पड़ी थी। उसकी आवाज सुनकर किसी ने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। डायल 112 और 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

डॉक्टरों के अनुसार महिला आग से 70 प्रतिशत जल गई है। वह छत्तीसगढ़ी में बात कर रही है। लेकिन, अभी बदहवाश है। इसलिए, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके चलते पुलिस को महिला के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने महिला को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए प्रयास किया। लेकिन, महिला बयान नहीं दे पाई है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इस घटना के बाद से पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सभी थानों में इसकी जानकारी देकर गुम इंसान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एक टीम को आसपास के कॉलोनियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाने कहा गया है। इसके आधार पर महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है। जिस तरीके से महिला रेलवे ट्रैक के पास बुरी तरह से जली हुई हालत में मिली है। इससे आशंका है कि उसे किसी ने जलाकर मारने की कोशिश की होगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजधानी में दो दिनों तक ठप रहेगी बिजली विभाग की यह सेवाएं, 30 जनवरी तक रहेगा शटडाउन

राजधानी में दो दिनों तक ठप रहेगी बिजली विभाग की यह सेवाएं, 30 जनवरी तक रहेगा शटडाउन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में बिजली विभाग ने फैसला लिया है कि दो दिन तक शहर में बिजली विभाग का शटडाउन रहेगा। जिसकी वजह से सभी सभी ऑनलाइन सर्विस 3 दिन तक बाधित रहेगी। ATP, CSC, मोर बिजली एप समेत कई सेवाएं बाधित होगी। 27 जनवरी शाम 6 से 30 जनवरी सुबह 10 बजे तक सेवाएं बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने लिया सर्वर अपग्रेड करने को लेकर यह फैसला लिया है।

कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र का तालाब पास मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र का तालाब पास मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरपाली नावाडीह रोड में तालाब के पास शव मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है मृत युवक का नाम रामलाल उम्र 23 वर्ष निवासी बंगरसुता का बताया जा रहा है नावाडीह बरपाली में रिस्तेदार के यहाँ रह कर भवँर सिंह पोर्ते महाविद्यालय में पढ़ाई का रहा था मृतक सुबह 5 बजे घर से निकला था जिसका आज सुबह बरपाली नावाडीह रोड में तालाब के पास मेड में शव मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई  तथा स्थानीय लोगों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है । फिल्हाल पुलिस ने शव पंचनामा भरकर मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है ।

आज से तीन दिनों तक नृत्य, राज्यभर के युवा जुटेंगे शहर में, 38 विधाओं में दिखाएंगे प्रतिभा, मुख्यमंत्री बघेल आज करेंगे महोत्सव का शुभारंभ

आज से तीन दिनों तक नृत्य, राज्यभर के युवा जुटेंगे शहर में, 38 विधाओं में दिखाएंगे प्रतिभा, मुख्यमंत्री बघेल आज करेंगे महोत्सव का शुभारंभ

 रायपुर। Youth Festival In Raipur: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज पूर्वान्ह 11 बजे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत शामिल होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री  उमेश पटेल करेंगे।

युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़िया खेल जैसे कि फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ की स्पर्धाएं होंगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति भी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में देखने को मिलेगी।

छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड फेस्टिवल का आयोजन

महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 28 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में प्रदेशभर के 3 हजार प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

मैग्नेटो मॉल के सामने चलती कार में लगी भयानक आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

मैग्नेटो मॉल के सामने चलती कार में लगी भयानक आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

 रायपुर। Burning Car : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मैग्नेटो मॉल के पास रिंग रोड में एक चार पहिया वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। वहीं कार में बैठे दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है। इस घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के मैग्नेटो मॉल के सामने चलती कार में अचानक ब्लास्ट होने से आग लग गई। बताया जा रहा है जिस गाड़ी में आग लगी है वह स्कार्पियो है, स्कार्पियो में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। कार सवार 2 युवक बाल-बाल बचे। युवकों के कार से उतरते ही बीच सड़क पर स्कार्पियो ब्लास्ट हुई। इस हादसे के बाद वीआईपी चौक पर अफरा-तफरी का माहौल है। फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आग को बुझाया जा रहा है। फ़िलहाल, गाड़ी में आग कैसे लगी कारण अज्ञात है।

CG Crime : सूने मकान से किए थे लाखों रूपए का माल पार, जीजा-साला चढ़े पुलिस के हत्थे…

CG Crime : सूने मकान से किए थे लाखों रूपए का माल पार, जीजा-साला चढ़े पुलिस के हत्थे…

 दुर्ग। CG Crime जिले के विवेकानंद नगर स्थित सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पकड़े गए दोनों आरोपी रिश्ते में जीजा और साला है। पुलिस ने इनके पास 10 लाख रुपए कीमत का चोरी का सामान सहित मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले में लगातार चोरी की वारदातें हो रही थीं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम गठित किया। क्राइम ब्रांच की टीम ने जब चोरी की घटना के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एक संदेही का फुटेज पुलिस के हाथ लगा। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान राहुल बंसोड निवासी चंदनपारा बाबादीप सिंह नगर थाना वैशाली नगर के रूप में हुई। पुलिस ने घेराबंदी करके राहुल गिरफ्तार किया

पूछताछ उसने बताया कि एक माह पूर्व उसने जवाहर नगर स्थित एक सूने मकान का ताला तोड़कर वहां आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम चोरी की थी। इसके 10-11 दिन बाद विवेकानंद कालोनी शांतिनगर के एक सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व 1 डीएसएलआर कैमेरा चोरी किया था। राहुल ने बताया कि उसने चोरी के बाद कुछ जेवरात को अपने जीजा सुरेन्द्र गायकवाड़ के घर में छिपाकर रख था। वहीं बाकी का जेवरात, कैमरा और अन्य सामान अपने घर में रखा था। पुलिस ने राहुल की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात व कैमेरा को जब्त कर लिया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला

 रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला किया है. जिसमें मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी चेतन बोरघरिया को जनसंपर्क विभाग का अवर सचिव बनाया गया है. साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ संवाद के उप महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके अलावा जनसंपर्क विभाग के अवर सचिव विशाल कुमार महाराणा को सरगुजा के डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है.

प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 13 IAS अधिकारियों के हुए तबादले...देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 13 IAS अधिकारियों के हुए तबादले...देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

 रायपुर: प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। प्रतिदिन राजधानी और समस्त जिलों में आईएएस अफसरों के तबादले किए जा रहे है। इसी बीच एक बार फिर देर रात छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। 4 जिलों के कलेक्टर बदले गए.

 
यहां देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी:
पदुम सिंह एल्मा, कलेक्टर, बेमेतरा
तारन प्रकाश सिन्हा, कलेक्टर, रायगढ़
ऋचा प्रकाश चौधरी, कलेक्टर, जांजगीर-चांपा
प्रियंका ऋषि महोबिया, कलेक्टर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
 
रीता यादव, CEO, जिपं गरियाबंद
रोक्तिमा यादव, CEO, जिपं धमतरी
जनक प्रसाद पाठक, विशेष सचिव, आवास पर्यावरण
डॉ. अय्याज तंबोली, विशेष सचिव, नगरीय प्रशासन
रानू साहू, संयुक्त सचिव, कृषि
सारांश मित्तर, CEO, छग इन्फोटेक
जितेंद्र कुमार शुक्ला, संयुक्त सचिव, आवास पर्यावरण
रिमिजियुस एक्का, संचालक, नगरीय प्रशासन
नम्रता गांधी, संचालक, पेंशन
छत्तीशगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल,इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

छत्तीशगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल,इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर । राज्य सरकार ने देर रात कई जिलों के एसपी के तबादले किए है। बिलासपुर, रायगढ़,नारायणपुर, कोरबा सहित कई जिलों के एसपी बदले गए है।

 

गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रोड रायपुर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया

गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रोड रायपुर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया

रायपुर।  गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रोड रायपुर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम भातखंडे ललित कला शिक्षा समिति द्वारा संचालित गुरुकुल महिला महाविद्यालय, लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, कमला देवी संगीत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्रा कुमारी त्रिवेणी सोनकर बीकॉम सेकंड ईयर को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑल इंडिया सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम के लिए गोल्ड मेडल प्राप्त करने के लिए  शासी निकाय अध्यक्ष श्री अजय तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत संचालिका समिति के समस्त सदस्य एवं संस्थाओं के प्राचार्य उपस्थित हुए। महाविद्यालय में मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर बसंत पंचमी का भी आयोजन किया गया। इस उपलक्ष में छात्राएं एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित हुए।
कार शोरूम में दुर्घटना : करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया गंभीर आरोप

कार शोरूम में दुर्घटना : करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया गंभीर आरोप

 रायपुर। ACCIDENT NEWS : राजधानी रायपुर के टाटीबंध इलाके में एक दुर्घटना हो गई है। टाटीबंध में युवक की कार शोरूम में करंट लगने से मौत हो गई है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने शो रूम प्रबंधन पर सुरक्षा में खामी का आरोप लगाते हुए मृतक के शव के साथ शोरूम में मुआवजे और मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन किये है।

बताया जा रहा है कि करदा बेमेतरा जिला का निवासी रोहित साहू (26 साल) रायपुर के टाटीबंध यादव पारा में रहता था। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की नहाते हुए करंट लगने से मौत हो गई। जबकि मृतक के परिजनों का कहना है कि शोरूम से युवक को बुलाया गया और युवक की गाडी धोते हुए करंट लगने से मौत हो गई। मामलें में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। और मृतक का पोस्टमार्टम करके उसके परिजनों को शव सौंप दिया है।

Suspend : गणतंत्र दिवस पर शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, शिकायत के बाद DEO ने किया सस्पेंड…

Suspend : गणतंत्र दिवस पर शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, शिकायत के बाद DEO ने किया सस्पेंड…

 बिलासपुर : Suspend : गणतंत्र दिवस पर जिला के मस्तुरी ब्लाॅक के जुनवानी के एक स्कूल शिक्षक को शराब के नशे में स्कूल पहुंचने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में डीईओ ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शराबी टीचर को सस्पेंड कर दिया है।

बता दें कि शासकीय प्राथमिक शाला जुनवानी में गणतंत्र दिवस समारोह पर स्कूली बच्चे ध्वजारोहण के लिए शिक्षकों का इंतजार कर रहे थे। समय पर शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे। कुछ देर बाद संकुल प्रभारी राम सागर कश्यप शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए ध्वजारोहण करने स्कूल पहुंचे। इस दौरान काफी समय बीतने पर स्कूल के दूसरे शिक्षक पहुंचे।

Suspend: Teacher reached school after drinking alcohol on Republic Day, DEO suspended after complaint…

शिक्षक के इस कृत्य से नाराज ग्रामीणों ने ग्राम सभा की बैठक बुलाई और शराबी प्रधान पाठक राम सागर कश्यप के खिलाफ कार्यवाही के लिए प्रस्ताव पास किया। वहीं देर से स्कूल आने वाले शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने के लिए शपथ पत्र भरवाया गया। इस मामले की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर शराबी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं DEO ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

ED से सेटिंग करवाने के नाम पर 20 लाख की ठगी, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, कोर्ट लेकर पहुंची ईडी

ED से सेटिंग करवाने के नाम पर 20 लाख की ठगी, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, कोर्ट लेकर पहुंची ईडी

 रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई से एक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने ईडी की कार्रवाई को प्रभावित करने और एजेंसी के ज्‍वाइंट डायरेक्टर समेत कई अधिकारियों से सीधा संपर्क बताकर मामला खत्म करा देने का झांसा देकर कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद एक आरोपी के परिजन से कथित रूप से 20 लाख ठग लिए। ईडी इस आरोपी को कोर्ट लेकर पहुंची है, अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी।

ईडी ने मुंबई से राजेश चौधरी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। राकेश चौधरी के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कोयला घोटाला और वसूली मामले में जिसमें सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई और सौम्या चौरसिया समेत तीन अन्य केंद्रीय जेल में बंद हैं। उसी मामले में आरोप है कि मुंबई निवासी राजेश चौधरी ने जेल में बंद इन आरोपितों में से एक के रिश्तेदारों से यह बात कहकर बीस लाख ले लिए कि उसके ईडी में गहरे संपर्क हैं और ज्‍वाइंट डायरेक्टर समेत ईडी के कई अधिकारियों को बोलकर पूरे केस में राहत दिला देगा।

थोड़ी सी विश्वसनीयता है, तो दिसंबर 2018 से बेरोजगारी भत्ता दें- अजय चंद्राकर

थोड़ी सी विश्वसनीयता है, तो दिसंबर 2018 से बेरोजगारी भत्ता दें- अजय चंद्राकर

 रायपुर। मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की घोषणा के बाद से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने इस घोषणा को चुनावी झुनझुना बताया है।

भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस में थोड़ी विश्वसनीयता और नैतिकता बची हो तो वह सरकार बनने के समय से ही बेरोजगारों को भत्ता प्रदान करें। अभी बेरोजगारी भत्ते का ऐलान करना चुनावी झुनझुना मात्र है। बता दें कि इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने जन घोषणापत्र में बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। और यह बेरोजगारी भत्ता यदि दिसंबर 2018 से ही लागू कर दिया जाता है तब तो बेरोजगारों को इसका फायदा मिलेगा। और अगर यह नहीं दिया जाता तो इसे बेरोजगारों को झुनझुना पकड़ा कर चुनावी घोषणा माना जाएगा।

सुनें पूर्व मंत्री ने क्या कहा

भारत व न्यूज़ीलैंड क्रिकेट मैच के बाद रायपुर में एक और रोमांचकारी मुकाबला, आपस में भिड़ेंगे प्रेस क्लब और जनसंपर्क विभाग

भारत व न्यूज़ीलैंड क्रिकेट मैच के बाद रायपुर में एक और रोमांचकारी मुकाबला, आपस में भिड़ेंगे प्रेस क्लब और जनसंपर्क विभाग

 रायपुर। Cricket Match In Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी इन दिनों क्रिकेट के खुमार में डूबी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत व न्यूज़ीलैंड क्रिकेट मैच के आयोजन के बाद राजधानी वासियों को आज एक और रोमांचकारी क्रिकेट मैच का मुकाबला देखने को मिलेगा।

सूचनाओं के संग्रह और योजनाओं के प्रचार प्रसार के कार्य में हमेशा साथ रहने वाले छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग के जाबांज और रायपुर प्रेस क्लब के धुरंधर एक दूसरे के आमने सामने होंगे। इनके बीच इस रोमांचकारी सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन राजधानी के सुभाष स्टेडियम में शाम चार बजे से दूधिया रोशनी में खेला जाएगा।

इस सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन जनसंपर्क विभाग के तत्वाधान में किया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग एवं रायपुर प्रेस क्लब के द्वारा स्थानीय लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मैच देखने के लिए सुभाष स्टेडियम में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। ताकि अंतर्राष्ट्रीय मैच के बाद एक और बड़े क्रिकेट मैच के रोमांच का स्थानीय लोग लुत्फ उठा सकें।

24 घण्टे में डकार गए 8 मुर्गा, अब पुलिस ने दोनों को धरदबोचा

24 घण्टे में डकार गए 8 मुर्गा, अब पुलिस ने दोनों को धरदबोचा

 बिलासपुर। CG CRIME NEWS : न्यायधानी के पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम गोडाडीह में 8 मुर्गा की चोरी का मामला सामने आया है। यहां गोडाडीह निवासी अमीदचंद लहरे पिता भैरव प्रसाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गत 23-24 जनवरी की रात चोर उसके मुर्गा दुकान का ताला तोड़ 8 बायलर मुर्गा, एक खाली गैस सिलेण्डर और टुल्लू पप चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने पतासाजी के दौरान गाँव के ही रामकुमार केवट को सन्देह के आधार पर पकड़ उससे पूछताछ की।

उसने अपने साथी दुर्योधन केवट के साथ वारदात करने और चोरी के मुर्गों को पकाकर खाने तथा टुल्लू पप व गैस सिलेण्डर को छिपाकर रखना बताया। आरोपियों दुल्लू पप और गैस सिलेण्डर बरामद कर उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

CRIME NEWS : दुपहिया वाहन चोरी करने वाले 4 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे…

CRIME NEWS : दुपहिया वाहन चोरी करने वाले 4 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे…

 सरगुजा। CRIME NEWS : 15 जनवरी के शाम दो व्यक्तियों ने बड़ी अनहोनी होने का भय दिखाकर अंबिकापुर शहर में महिला से की थी ठगी। उसी दिन देर शाम आरोपियों ने एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ में भी एक घटना को अंजाम दिया था। जिसे देखते हुए सरगुजा पुलिस व एमसीबी पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक-सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खग़लने व साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान करते हुए मामले में शामिल चार शातिर अंतरराज्यीय आरोपीयो को मेरठ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर सरगुजा लाया गया। जहां उनके पास से 1 दुपहिया वाहन व 4 नग मोबाइल के साथ 75 ग्राम सोना बरामद किया गया। जिसके बाद आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत एवं घटना करीब करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया है।

भावना गुप्ता पुलिस, अधीक्षक सरगुजा-

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद अब इस मंत्री ने चखा जीवन चाचा के हाथों से पान…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद अब इस मंत्री ने चखा जीवन चाचा के हाथों से पान…

 गरियाबंद   / छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया गुरुवार को गरियाबंद जिले के प्रवास पर थे। वे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे। समारोह सम्पन्न होने के पश्चात उन्होंने सर्किट हाउस में आम लोगों से मुलाकात की। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री डॉ डहरिया परिवार सहित भूतेश्वर महादेव परिसर पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंत्री श्री डहरिया ने सपत्निक गरियाबंद के फेमस पान सेंटर में पान का स्वाद भी लिया। ज्ञात है कि श्री जीवन लाल देवांगन विशिष्ट आकार व  प्रकार के पान बनाने की कला में माहिर है। तत्पश्चात मंन्त्री  डहरिया ने मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से अपना हेल्थ चेकअप करवाया। उन्होंने यूनिट में अपना ब्लड प्रेशर चेक करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट लोगों के घर गली तक जा रही है। वास्तव में यह गरीब लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष  अब्दुल गफ्फार मेमन, कलेक्टर  प्रभात मलिक, अपर कलेक्टर  अविनाश भोई भी मौजूद थे।

बड़ी खबरः आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिल सकता है तोहफा, बढ़ सकता है मानदेय

बड़ी खबरः आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिल सकता है तोहफा, बढ़ सकता है मानदेय

 रायपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए अतिरिक्त मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

बता दें कि राज्य सरकार ने घोषणा पत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का नर्सरी शिक्षक के रूप में उन्नयन कर कलेक्टर दर पर मानदेय भुगतान की घोषणा की थी।

केंद्र सरकार की तरफ से संचालित आईसीडीएस परियोजना के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की पदस्थापना की जाती है। इन कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को केंद्र सरकार की तरफ से मानदेय के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त अंशदान के रूप में मानदेय का भुगतान किया जाता है।

अभी दी जा रही राशि

छतीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या 46660 है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र की तरफ से कुल राशि ₹4500 दी जाती है। जिनमें केंद्र 60% यानी ₹2700 और राज्य सरकार 40% यानी 1800 देती है। राज्य सरकार की तरफ से ₹2000 रुपए अतिरिक्त मानदेय भुगतान किया जा रहा है। वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹6500 मानदेय मिल रहा है।

उसी तरह आंगनवाड़ी सहायिकाओं की कुल स्वीकृत संख्या 46660 है, उन्हें कुल ₹2250 रुपये केंद्र सरकार की तरफ से दिये जाते है, जिनमें से केंद्र 60 प्रतिशत यानी 1350 और राज्य सरकार 40% यानी ₹900 का भुगतान करती है। राज्य अंश के रूप में अतिरिक्त ₹1000 मिलते हैं यानी अभी आंगनबाड़ी सहायिकाओं को ₹3250 मानदेय मिलता है।

उसी तरह मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या प्रदेश में 5814 है। केंद्र सरकार की तरफ से कुल राशि ₹3500 दी जाती है जिनमें से 60% केंद्रांश ₹2100 और 40% राज्य ₹1400 होता है। अतिरिक्त राज्यांश के रूप में ₹1000 का भुगतान किया जाता है यानी कुल मानदेय ₹4500 दिए जाते हैं।

जानें सरकार का प्रस्ताव

CG NEWS : कस्तूरबा गांधी विद्यायल में 11वीं की छात्र ने लगाई फांसी, SDM ने पहुंचाया अस्पताल

CG NEWS : कस्तूरबा गांधी विद्यायल में 11वीं की छात्र ने लगाई फांसी, SDM ने पहुंचाया अस्पताल

 कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक छात्रा ने फांसी लगा ली। बता दें कि कोंडागांव के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यायल में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी लगा ली। सभी घटना कि जानकारी मिलते ही हॉस्टल के कमरे में पहुंचे और दरवाजा तोड़कर छात्रा को फांसी के फंदे से नीचे उतारा । वहीं एसडीएम मौके पर पहुंचे और छात्रा को चिंताजनक हालत में हास्पिटल पहुंचाया। हालांकि एसडीएम की समझदारी और सूझबूझ से छात्रा की जान बचायी जा सकी है। यह पूरा मामला कोंडागावं जिला के केशकाल थाना क्षेत्र का हैं।

जानकरी के अनुसार केशकाल में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यायल संचालित हैं। यहां कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने आज सुबह 8 बजें के लगभग कमरे को अंदर से बंद करके बेल्ट से फांसी का फंदा बनाकर झूल गयी। दूसरी छात्राओं ने जब इस घटना को देखा तो उन्होने तुरंत छात्रावास अधीक्षिका को जानकारी दी। आनन फानन में कमरे का दरवाजा तोड़कर छात्रा को फंदे से नीचे उतारा गया। अधीक्षिका ने तुरंत ही घटना की जानकारी एसडीएम शंकरलाल सिन्हा को दी। सूचना मिलते ही बिना वक्त गवांए एसडीएम खुद ही कार चलाकर छात्रावास पहुंचे और तत्काल छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंचे।

समय पर उपचार मिल जाने के बाद अब छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। केशकाल थाना प्रभारी ने छात्रावास अधीक्षिक और एसडीएम की तत्परता से तत्काल छात्रा को अस्पताल पहुंचा गया। जिससे अब छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। छात्रा ने किन कारणों से आत्महत्या की कोशिश की ये अभी जांच का विषय हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा का बयान अभी दर्ज नही हो सका हैं। छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया, ये बयान दर्ज होने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

Raman Taunted Bhupesh Like This – रमन बोले कांग्रेस का घोषणापत्र सिर्फ आखिरी 6 महीनों के लिए था

Raman Taunted Bhupesh Like This – रमन बोले कांग्रेस का घोषणापत्र सिर्फ आखिरी 6 महीनों के लिए था

 रायपुर / पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने CM भूपेश बघेल पर तंज कस्ते हुए प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को कांग्रेस के घोषणापत्र के मुताबिक 4 साल से बकाया ₹12000 करोड़ तत्काल देने को कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नज़दीक आते ही दाऊ भूपेश को प्रदेश के बेरोजगारों के भत्ते की याद आने लगी है।

लगता है कांग्रेस और भूपेश सरकार का घोषणापत्र में किया सभी वादा महज़ आखरी के 6 माह के लिए था। विधायक अजय चंद्राकर ने भी भूपेश सर्कार पर पलटवार किया है उन्होंने भी बेरोजगारों के भत्ते और शराबखोरी का मुद्दा उठाते हुए राज्य सरकार को घेरा है।

रमन सिंह ने कहा चुनाव सामने देखकर दाऊ @bhupeshbaghel को बेरोजगारी भत्ता याद आ गया। 52 महीनों तक युवाओं के ₹2500 का जिक्र नहीं किया, क्या कांग्रेस का घोषणापत्र सिर्फ आखिरी 6 महीनों के लिए था? @RahulGandhi के वादे के अनुरूप 4 साल से बकाया ₹12000 करोड़ तत्काल बेरोजगार युवाओं को दिए जाने चाहिए।

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने जन घोषणापत्र में बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। और यह बेरोजगारी भत्ता यदि दिसंबर 2018 से ही लागू कर दिया जाता है तब तो बेरोजगारों को इसका फायदा मिलेगा।यदि नहीं दिया जाता तो इसे बेरोजगारों को झुनझुना पकड़ा कर चुनावी घोषणा माना जाएगा। अजय चंद्राकर ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने यहां दारू टूरिज्म शुरू की है मिजोरम का कपल यहां आकर राजधानी की सड़कों में शराब पीकर मस्ती करता है।