CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
SUICIDE NEWS : साहूकारों के प्रताड़ना से युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी यह बात…

SUICIDE NEWS : साहूकारों के प्रताड़ना से युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी यह बात…

 महासमुंद। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 बेलदार पारा निवासी पुरुषोत्तम उर्फ राजेश चौहान 44 साल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने से पहले मृतक पुरुषोत्तम चौहान ने साहूकारों के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए अपने सुसाइड नोट में कहा है कि साहूकारों द्वारा 5 देकर 500 ब्याज ले रहे हैं। मेरे ऊपर साहूकारों द्वारा ब्याज की राशि वापस करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। लगातार साहूकारों के दबाव में मैं हूं, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस मेरी पत्नी से उन सभी साहूकारों के बारे में जानकारी ले ले और उन पर कार्रवाई करें। सिटी कोतवाली पुलिस ने बहरहाल मामले में मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

हम आपको बता दे कि महासमुंद शहर में इन दिनों ब्याज का कारोबार करने वाले साहूकारों का आतंक है। ब्याज की राशि न अदा करने वाले लोगों के साथ मारपीट किया जा रहा है। यहां तक की साहूकारों ने कई लोगों के जमीन, घर, दुकान ओने-पौने भाव में खरीद लिया है। साहूकारों के दबाव के चलते कई लोग बर्बाद होते जा रहे हैं। मजेदार बात यह है कि शहर के ऐसे कई साहूकार हैं जो ब्याज में पैसा चलाते हैं लेकिन उनके पास किसी भी रुप से वैधानिक लाइसेंस नहीं है। ब्याज का यह अवैध कारोबार महासमुंद में दिन प्रतिदिन फल फूल रहा है। शिकायतों के बाद भी ब्याज खोरों पर कार्यवाही ना होना समझ से परे है।

गरीमा दादर, सिटी कोतवाली प्रभारी महासमुंद

CG VIDEO : अब छत्तीसगढ़ में यहाँ चलती बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो वायरल, लड़के की गोद में बैठकर लड़की ने किया Kiss

CG VIDEO : अब छत्तीसगढ़ में यहाँ चलती बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो वायरल, लड़के की गोद में बैठकर लड़की ने किया Kiss

 दुर्ग। CG VIDEO : जिले में चलती बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवती बाइक की टंकी पर बैठी हुई नजर आ रही है। वो लड़के को गले लगाए हुए है। दोनों पूरे शहर में ऐसे ही घूमते नजर आए। इस दौरान उनके दोस्त दूसरी गाड़ियों में पीछे चल रहे थे।

दरअसल, शनिवार सुबह 9.50 बजे एक बिना नंबर की हाई स्पीड ब्लैक कलर की बाइक में एक लड़का भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम पीछे वाले रास्ते से निकला। उसके पीछे कई स्कूटर और बाइक चालक चलते हुए वीडियो बना रहे थे। जब भास्कर की टीम ग्लोब चौक तक उनका पीछा करते हुए पहुंची तो देखा कि लड़का और लड़की एक बाइक में फिल्मी अंदाज में रोमांस कर रहे हैं।

लड़की का चेहरा लड़के के जैकेट से छिपा हुआ था। ये लोग ग्लोब चौक से सेक्टर 8 फ्लाई ओवर होते हुए नेहरू नगर भेलवा तालाब के आगे कुछ देर रुके। उसके बाद वहां से स्मृति नगर के एक रेस्टोरेंट में चले गए। इस दौरान जिन लोगों ने भी इन्हें देखा, वह हैरान रह गया। दूसरे लोग भी पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते दिखे

देखें वीडियो 

बाइक में बैठे लड़का लड़की के साथ ही एक स्कूटर CG 07 CF 0919 चालक लड़का लड़की चल रहे थे। ये लोग भी उनके साथ रेस्टोरेंट तक गए। इससे साफ था कि बाइक सवार लड़का और लड़की ये सारा काम जानबूझकर खुलेआम कर रहे थे।

CG CRIME NEWS : पत्थर से सिर कुचलकर पुजारी की हत्या, मंदिर से 100 फीट दूर मिली लाश

CG CRIME NEWS : पत्थर से सिर कुचलकर पुजारी की हत्या, मंदिर से 100 फीट दूर मिली लाश

 CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में शिव मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई। उनका पत्थर से सिर कुचल दिया गया। पुजारी का शव शनिवार को मंदिर से करीब 100 फीट दूर जंगल में मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है और मौके पर कैंप किए हुए है। बताया जा रहा है कि मंदिर प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा की तराई में बना हुआ है। मामला चांदो थाना क्षेत्र के मगाजी गांव का है।

सुबह नाती लेकर जाता, शाम को लौटते थे

एएसपी प्रशांत कतलम ने बताया कि गौरलाटा पर्वत के नीचे स्थित शिवमंदिर में ग्राम पंचायत धनजी निवासी रतिया चेरवा (60) पुजारी थे। उन्हें प्रतिदिन मंदिर तक लेकर नाती जाता था। रतिया चेरवा शाम तक घर लौट आते थे। शुक्रवार सुबह भी रतिया चेरवा अपने नाती के साथ मंदिर गए थे, लेकिन नहीं लौटे। इस पर परिजनों ने मंदिर पहुंचकर देखा तो रतिया चेरवा वहां नहीं थे। परिजनों ने गांव में पूछताछ की, पर पता नहीं चला।

मंदिर से कुछ दूर मिला शव

एएसपी ने बताया कि शनिवार को गांव वालों के साथ परिजन फिर मंदिर पहुंचे। उन्होंने आसपास तलाश शुरू की तो मंदिर से करीब 100 फीट दूर जंगल में रतिया चेरवा का खून से लथपथ शव मिला। चांदो पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंच शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रतिया चेरवा का चेहरा और सिर पत्थर से कुचला हुआ मिला है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

CG Crime News : हैवान पति की करतूत, चरित्र संदेह में पत्नी को दी खौफनाक मौत, पहले चाकू से गोदा फिर गला रेतकर की हत्या

CG Crime News : हैवान पति की करतूत, चरित्र संदेह में पत्नी को दी खौफनाक मौत, पहले चाकू से गोदा फिर गला रेतकर की हत्या

 रायगढ़। चरित्र संदेह को लेकर एक युवक ने पत्नी को खौफनाक मौत दी। आरोपी ने पहले धारदार चाकू से पत्नी के शरीर पर पहले कई जगह गोदते हुए घायल किया फिर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार थाना छाल के ग्राम बेहरामार की मृतका हिन्ताबाई बरेठ 25 साल के परिजनों से पूछताछ में जानकारी मिली कि आरोपी भवन बरेठ पिता स्वर्गीय उग्रसेन बरेठ उम्र 31 साल निवासी बेहरामार थाना छाल उसकी पत्नी पर चरित्र संदेह करता था। बीते शुक्रवार की दोपहर खाना नहीं बनाने की बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ।झगड़े के बीच आरोपी उसकी पत्नी को धारदार छुरी से गला रेतकर और शरीर में कई जगह चोट पहुंचा कर हत्या कर दी और गांव से ट्रक में बैठकर भाग गया था।

आरोपी भवन बरेठ को हिरासत में लिया

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हत्या की घटना की तस्दीक होते ही पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी में जुट गई। वहीं पुलिस टीम सुरक्षा उपाय अपनाते हुए आरोपी भवन बरेठ को हिरासत में लिया। साथ ही आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त लोहे का कट्टानुमा हथियार चाकू जब्त किया। यह चाकू आरोपी ने उसके आंगन में रखे बर्तन के नीचे से बरामद किया।

CG CRIME NEWS : शौच के लिए गई नाबालिग से शादीशुदा युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

CG CRIME NEWS : शौच के लिए गई नाबालिग से शादीशुदा युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

 दुर्ग। CG CRIME NEWS : जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां शौच के लिए गई नाबालिग लड़की से एक युवक ने अपनी हवस बुझाई है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल 15 वर्षीय बालिका शौच करने के लिए गई थी। इस दौरान ग्राम ढाबा निवासी आरोपी रोहित शादीशुदा है, उसने बालिका का रास्ता रोका और उसके साथ कुकर्म किया और मौके से फरार हो गया। इधर पीड़िता रोते हुए अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पीड़ता के परिजनों की शिकायत के बाद कुम्हारी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

POLICE TRANSFER: पुलिस विभाग में तबादला, SI और आरक्षकों का हुआ ट्रांसफर,देखें आदेश…

POLICE TRANSFER: पुलिस विभाग में तबादला, SI और आरक्षकों का हुआ ट्रांसफर,देखें आदेश…

 महासमुंद। पुलिस विभाग में तबादला हुआ है। महासमुंद एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है। जिसमें उप निरीक्षक और आरक्षकों का तबादला हुआ है।
देखिये आदेश-

भाजपा बिना दूल्हे के बारात निकालना चाह रही : कांग्रेस

भाजपा बिना दूल्हे के बारात निकालना चाह रही : कांग्रेस

 रायपुर।  भाजपा कार्यसमिति की बैठक में राज्य के सरकार बनाने के संकल्प को कांग्रेस ने भाजपा का मुंगेरी लाल का सपना बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के पास न मुद्दे है और नेता किस आधार पर भाजपा सरकार बनाने का दिवा स्वप्न देख रही है? चुनाव को 8 माह बचे है भाजपा अभी तक अपने चेहरे को बता नही पाई है। किस चेहरे को आगे कर वह विधानसभा चुनाव में जायेगी। भाजपा बिना दूल्हे के बारात निकालना चाह रही है। पार्टी को अपने नेतृत्व पर ही भरोसा नही है। किसी भी दल का प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल का नेता पार्टी का राज्य में स्वाभाविक नेता होता है। लेकिन भाजपा को अपने अध्यक्ष और विधायक दल के नेता की जनस्वीकार्यता पर भी संदेह है वह उनको भी चेहरा बनाने से डर रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता अपने आलाकमान के साथ जनता का भी भरोसा खो चुके है। भाजपा के सारे के सारे नेताओं के दामन पर 15 साल के शासन काल में भ्रष्टाचार के दाग लगे है। अत: भाजपाई 15 साल तक सत्ता में रहे नेताओं से दूरी बनाकर जनता की आंख में धूल झोकना चाहती है। वह जनता भाजपा के नेताओं के चरित्र को भलिभांति समझ चुकी है। जनता भाजपा के भुलावे में नहीं आने वाली।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश बघेल की लोकप्रियता उनका छत्तीसगढ़ के प्रति प्रेम भाजपा की सबसे बड़ी चुनौती है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राज्य के लोगों को लगने लगा है कि छत्तीसगढ़ में उनकी अपनी सरकार बनी है। आज गेड़ी चढऩे, बोरे बासी खाने, छत्तीसगढ़ महतारी की जय बोलने में छत्तीसगढ़ के लोगों को गर्व की अनुभूति हो रही है। यही कारण है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकी राम कंवर भी मान रहे राज्य में 2023 में भी भाजपा की सरकार नहीं बनेगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को समझ आ गया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के सामने 15 साल बनाम 4 साल की चुनौती है। जनता भाजपा के 15 साल के कुशासन की तुलना कांग्रेस सरकार के 4 साल से करती है। जनता को 15 साल के भाजपा के कुशासन के बाद एक जनकल्याणकारी सरकार मिली है। किसान को उनकी उपज की पूरी कीमत मिल रहा। किसान का कर्जामाफ हो गया, युवाओं को रोजगार मिल रहा, बेरोजगारी दर देश में सबसे कम है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 5 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। छत्तीसगढ़ में हर वर्ग सरकार से खुश है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के 90 प्रतिशत वायदे को पूरा कर दिया। भाजपा कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के एक आरोप नहीं लगा पाई है। इसके विपरीत भाजपा को जनता को नान घोटाले, डी.के.एस. घोटाले, अंतागढ़ कांड का भी जवाब देना होगा। रमन सरकार की वायदा खिलाफी और धोखाधड़ी को जनता भूली नहीं है। भाजपा को मोदी सरकार की वायदा खिलाफी का भी जवाब देना होगा। 15 लाख हर के खाते, 2 करोड़ नौकरी, महंगाई कम करने, किसानों की आय दुगुनी के वायदों का जनता हिसाब मांग रही।

BREAKING : अब गणतंत्र दिवस में आयोजित हो सकेंगे स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, संसोधित आदेश जारी…

BREAKING : अब गणतंत्र दिवस में आयोजित हो सकेंगे स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, संसोधित आदेश जारी…

 रायपुर। प्रदेश में अब गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चों के व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए अनुमति देते हुए निर्देश जारी किया है। बता दें कि पूर्व में कोरोना के चलते कार्यक्रम आयोजित नहीं करने के निर्देश थे।

कोरोना के खतरे को देखते हुए शासन ने निर्देश जारी कर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय समारोह में स्कूली बच्चों व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में रोक लगा दी गई थी। जिसके बाद राज्य सरकार द्वारा संसोधित आदेश जारी करते हुए अब इस रोक को हटा दिया गया है। नए निर्देश के अनुसार गणतंत्र दिवस पर अब जिला स्तरीय समारोह में स्कूली बच्चों का कार्यक्रम व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।

देखिये आदेश-

IND Vs NZ Match: भारत और न्यूजीलैंड का मैच देखने पहुंचे सीएम भूपेश बघेल

IND Vs NZ Match: भारत और न्यूजीलैंड का मैच देखने पहुंचे सीएम भूपेश बघेल

 रायपुर। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मैच देखने स्टेडियम पहुंचे।

मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला और मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम का चक्कर लगाया, दर्शकों का अभिवादन किया।

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच का आयोजन हो रहा है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वन डे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल दर्शकों के साथ मैच का ले रहे हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत भी मुख्यमंत्री के साथ मैच देख रहे हैं।

 

CG Breaking : स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 16 कर्मचारियों की गई नियुक्ति निरस्त, इस वजह से लिया गया फैसला…

CG Breaking : स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 16 कर्मचारियों की गई नियुक्ति निरस्त, इस वजह से लिया गया फैसला…

 बीजापुर। बीजापुर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सीधी भर्ती के 16 कर्मचारियों की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है. पूर्व CMHO सुनील भारती ने सीधी भर्ती में स्वीकृत पद से ज्यादा भर्ती की गई थी. सीधी भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच टीम बनाकर जांच करवाई थी. जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी CMHO अजय रामटेके ने आदेश जारी किए.

जारी आदेश के मुताबिक जिन्हें बर्खास्त किया गया है, उनमें ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका- 6 पद, लैब असिस्टेंट- 1 पद, फार्मसिस्ट ग्रेड 2- 2 पद, चौकीदार- 1 पद, धोबी- 2 पद, वार्डआया – 1 पद, वार्ड बॉय- 2 पद, मेस सर्वेंट – 1 पद शामिल हैं.

 
CG ACCIDENT : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 3 की मौत

CG ACCIDENT : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 3 की मौत

 कोरिया : CG ACCIDENT : जिले के शिवपुर चरचा थाना क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी सवार 3 लोगों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में तीनों की मौत हो गई। यह मामला शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शिवपुर चरचा से बैकुंठपुर की ओर आ रहे स्कूटी सवार को सरर्डी चौक में तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे स्कूटी सवार तीनों लोगों की मौके मौत हो गई।  बता दें कि, ये मामला रात करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है। मृतक बैकुंठपुर के हररापारा व रायगढ़ के रहने वाले थे।

वहां मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना शिवपुर चरचा थाने को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने युवकों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. जिसके बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप जायेगा।

छत्तीसगढ़ में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

छत्तीसगढ़ में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

 बिलासपुर। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सात साल की बच्ची से रेप करने के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने 13 माह पहले मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है।

हिर्री के पास गांव में रहने वाली महिला सब्जी बेचने का काम करती है। बीते 21 नवंबर 2021 को महिला दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली सात साल की पोती को लेकर सब्जी बेचने बाजार गई थी। तभी ग्राम मोहदा निवासी भोलाराम उर्फ ढोलाराम निषाद (25) भी बाजार गया था। वह शादीशुदा है और घर में उसकी पत्नी व बच्चे भी हैं। दादी के सब्जी बेचने के दौरान बच्ची घर जाने की बात कहने लगी, तब महिला ने बच्ची को भोलाराम के साथ साइकिल में गांव जाने के लिए भेज दी। इस दौरान भोलाराम बच्ची को साइकिल में बैठाकर ले गया। लेकिन, बच्ची को उसके घर छोड़ने के बजाए मंदिर तरफ ले गया और सूनसान जगह पर ले जाकर गलत काम किया। बच्ची ने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी। तब परिजन के साथ जाकर उन्होंने पुलिस में केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी युवक के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ साक्ष्य जुटाकर चालान पेश किया और इसके बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल चला। ट्रायल में आरोपी युवक पर दोष सिद्ध हुआ। शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश विवेक कुमार तिवारी ने आरोपी युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रकरण में शासन की तरफ से विशेष लोक अभियोजक दिनेश सिंह ने पैरवी की।

BREAKING : सीएम भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर किया

BREAKING : सीएम भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर किया

 रायपुर। raipur news  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल cm bhupesh baghel  ने 1 जनवरी से 15 जनवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.13 लाख क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 27 लाख रूपए की राशि ऑन लाईन अंतरित की. गौठान समितियों को 2.23 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया. महिला समूहों के खाते में 01 करोड़ 53 लाख रूपए की लाभांश राशि अंतरित की गई.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 20 जुलाई 2020 से गोधन योजना शुरु हुई है. -योजना में 2 रुपए प्रति के किलो की दर से अब तक 100.86 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई. गोबर विक्रेताओं को अब तक 201.72 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया. गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 175.64 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है. इस तरह गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को अब तक 395.35 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया.

PRSU में कुलपति नियुक्ति हेतु गठित समिति को पैनल प्रस्तुत करने चार सप्ताह बढ़ाया गया समय

PRSU में कुलपति नियुक्ति हेतु गठित समिति को पैनल प्रस्तुत करने चार सप्ताह बढ़ाया गया समय

 रायपुर : Raipur News : राज्यपाल एवं कुलाधिपति अनुसुईया उइके (Anusuiya Uike) द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु गठित समिति को पैनल प्रस्तुत करने के समय में चार सप्ताह की वृद्धि दी गई है। यह वृद्धि छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 13(5) में निहित प्रावधान के तहत् की गई है।

उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर 2022 को कुलाधिपति उइके द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति नियुक्ति हेतु समिति का गठन किया गया था। समिति को अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छहः सप्ताह के अंदर कुलपति नियुक्ति के लिए तीन व्यक्तियों का पैनल कुलाधिपति को प्रस्तुत करना था। अब पैनल प्रस्तुत करने के लिए चार सप्ताह का समय और दिया गया है।

CG NEWS : बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत; पति घायल

CG NEWS : बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत; पति घायल

 कोरबा। जिले के भैसमा चौक के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, वहीं हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पति-पत्नी दोनों किसी पारिवारिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे यह हादसा हुआ। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दीपका नेहरू नगर बतारी निवासी प्यारे लाल SECL कर्मी है। वो गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ है। वो अपनी पत्नी के साथ 2 दिन पहले एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने ससुराल नोन्दरहा गया हुआ था। कार्यक्रम के बाद दोनों शुक्रवार को वापस अपने घर बतारी लौट रहे थे, तभी भैसमा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी केनिया बाई ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं पति प्यारेलाल बाइक से उछलकर दूर जा फेंकाया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल है। लोगों ने घटना की सूचना उरगा पुलिस को दी। हादसों से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और घायल पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने लोगों को काफी समझाया, तब जाकर उन्होंने चक्काजाम खत्म किया।

CG CRIME NEWS : मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत 3 माओवादी गिरफ्तार

CG CRIME NEWS : मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत 3 माओवादी गिरफ्तार

 बीजापुर। CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ के बाद दो महिलाओं सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने बताया कि इंडेनार गांव के जंगलों में दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ हुई।

सुरक्षाबलों ने बासगुड़ा-गंगालूर-किरंदूल इलाकों में वरिष्ठ माओवादी कैडरों की मौजूदगी के इनपुट पर एंटी नक्सल ऑपरेशन शुरू किया गया था। मुठभेड़ के बीच कुछ माओवादी भाग निकले वहीँ सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को पकड़ा। जिनमे गुड्डू कुसरम, हुंगा आलवाम और इंडो शामिल हैं। कुसराम, जिसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम था, गंगालूर एलओएस सदस्य था।

स्टेडियम तक जाने के लिए राजधानी पुलिस ने किया खास इंतजाम, आने-जाने में नहीं होगी किसी तरह की परेशानी…

स्टेडियम तक जाने के लिए राजधानी पुलिस ने किया खास इंतजाम, आने-जाने में नहीं होगी किसी तरह की परेशानी…

 रायपुर : भारत न्यूज़ीलैंड क्रिकेट मैच आयोजन के दौरान सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु नया रायपुर क्षेत्र में 11:00 बजे से रात्रि दो बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। क्रिकेट मैच के दौरान राज्य के अनेक जिलों से दर्शकों का नया रायपुर प्रवेश कर शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आगमन होता है इस दौरान दर्शकों की सुरक्षा एवं शुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है। अतः नया रायपुर से होकर गुजरने वाले भारी माल वाहक वाहनों को निम्न अनुसार मार्गो पर डायवर्शन किया जाता है:-

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 मे जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों के लिए मार्ग जिन माल वाहक वाहनो को आरंग से धमतरी की ओर जाना है वह राजमार्ग क्रमांक 30 से टेली बांधा चौक से रिंग रोड नंबर 1 होकर पचपेढ़ी नौका चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 होकर जा सकेंगे। इसी प्रकार धमतरी की ओर से होकर आरंग की ओर जाने वाले भारी माल वाहक वाहन पचपेड़ी नाका चौक से रिंग रोड नंबर 1 होकर तेलीबंधा चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर आवागमन करेगें।

नया रायपुर के निम्नलिखित प्रवेश मार्गो पर भारी वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंध दिनांक 21 जनवरी 2023 को भारत न्यूज़ीलैंड क्रिकेट मैच आयोजन के दौरान नया रायपुर क्षेत्र में शुभम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु केंद्री, परसत्ती, तूता सेरीखेड़ी एवम् नवागांव मार्ग में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 11:00 बजे से रात्रि 02:00 बजे तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

मुख्यमंत्री और शैलजा कुमारी ने कल्पतरू रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया भ्रमण

मुख्यमंत्री और शैलजा कुमारी ने कल्पतरू रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया भ्रमण

 रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री शैलजा कुमारी के साथ राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित कल्पतरु रूरल इंडस्ट्रियल पार्क पहुंचे। उन्होंने वहां महिला समूहों द्वारा संचालित बेकरी यूनिट, सिलाई यूनिट, नर्सरी, सीएमटीसी, सोलर ड्रायर, सोलर कोल्ड स्टोरेज, हर्बल गुलाल, चाक, फिनायल, सोप और मिक्सचर यूनिट का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वहां कार्यरत स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके जीवन में आये परिवर्तन की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के आग्रह पर उनके साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री सन्नी अग्रवाल भी उपस्थित थे। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री सन्नी अग्रवाल भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री को बेकरी यूनिट में काम कर रही महिलाओं ने बताया कि उनका समूह कोदो, कुटकी और रागी से बिस्कुट और कुकीज बनाने का कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल और सुश्री शैलजा कुमारी ने कोदो से बने बिस्कुट का स्वाद चखा और कुकीज के स्वाद की सराहना की। उन्होंने महिलाओं के आजीविका मूलक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई भी दी। सिलाई मशीन की इकाई में काम करने वाली श्रीमती ईश्वरी डहरिया ने बताया कि उनका समूह कपड़ा निर्माण का कार्य करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से टी शर्ट सिलाई के लिए आवश्यक मशीन की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके समूह को इंटर लॉक सिलाई से कपड़े तैयार करने के कुछ आर्डर मिले थे, लेकिन मशीन नहीं होने से हम लोग यह काम नहीं कर सके। ईश्वरी ने उन्हें बताया कि इस यूनिट में काम कर रही महिलाओं को माह में 7 हजार रुपए की आमदनी होती है। चर्चा के दौरान ईश्वरी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से बीस बड़ी सिलाई मशीन और इंटर लॉक मशीन की मांग करते हुए कहा कि इससे हम लोगों को काफी सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री द्वारा मशीन की कीमत पूछने पर उन्होंने बताया कि बड़ी सिलाई मशीन 28 हजार रुपए और इंटर लॉक मशीन 80 हजार रुपए की आती है। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही इस केंद्र के लिए बीस बड़ी सिलाई मशीन और इंटर लॉक मशीन देने की घोषणा की। महिलाओं ने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। इस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू को निर्देशित किया।

नर्सरी निर्माण यूनिट की श्रीमती यमुना ध्रुव ने बताया कि वे विगत 5 वर्षों से यहाँ कार्य कर रही हैं। इस इकाई में महिलाएं छोटे पौधे तैयार कर उसका विक्रय निजी नर्सरियों को करती है। जिससे 5 से 6 हजार प्रतिमाह आमदनी होती है। लक्ष्य महिला संगठन द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र सीएमटीसी इकाई की अध्यक्ष ने बताया कि यहां अब तक 195 प्रशिक्षण सत्र सम्पादित किये जा चुके हैं, जिससे 16 हजार 6 सौ महिलाओं को विभिन्न आयमूलक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्य से अब तक 1 करोड़ 20 लाख रुपए की आमदनी हुई है। जिसमें महिलाओं को 30 लाख रुपए का लाभ हुआ है। यहां 40 ट्रेनर प्रशिक्षण देते हैं। महिलाओं ने बताया कि आवासीय प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं के रहने और भोजन की अच्छी व्यवस्था की जाती है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बटन मशरूम को संरक्षित करने के लिए लगाए गए सोलर कोल्ड स्टोरेज यूनिट का निरीक्षण कर उसकी कार्यशैली की जानकारी ली। रीपा में कार्यरत महिलाओं के बच्चों की देखरेख एवं पोषण के लिए स्थापित आंगनबाड़ी केंद्र पहुँचने पर आंगनबाड़ी केंद्र के मासूम बच्चों ने फूल भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। महिलाओं ने अतिथियों को तिलक लगाकर स्वागत किया और बताया कि यहाँ सुबह 09 बजे से शाम 5 बजे तक महिलाएं कार्य करती हैं। इस दौरान उनके बच्चों को आंगनबाड़ी में बुनियादी शिक्षा एवं पोषक आहार भी प्रदान किया जाता है। मिक्सचर यूनिट के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल और सुश्री शैलजा कुमारी ने महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे नवकलेवा राईस चिप्स की प्रक्रिया की जानकारी ली। महिलाओं के आग्रह पर अतिथियों ने राईस चिप्स का स्वाद भी लिया। इस केन्द्र में लगाए गए सोलर ड्रायर में लेमन ग्रास फूलों की पंखुडि?ां, मशरूम, हल्दी आदि सुखाए जाते हैं।

IND vs NZ: रायपुर में आज न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे मैच, फिर चल सकता है सिराज का जादू, देखें टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs NZ: रायपुर में आज न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे मैच, फिर चल सकता है सिराज का जादू, देखें टीम इंडिया की प्लेइंग-11

 रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज (21 जनवरी) दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम खेला जाना है।

छत्तीसगढ़िया अंदाज में ढोल नगाड़े के साथ रोहित शर्मा एंड कंपनी ने होटल में प्रवेश किया. पहले मैच में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी दिखाई थी।

औसत की बात करें तो 149.6 रहा

औसत की बात करें तो 149.6 रहा है. ऐसे में इस पिच पर मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों का जादू एक बार फिर देखने को मिल सकता है. सिराज ने पिछले दो वनडे में लगातार चार-चार विकेट अपने नाम किए हैं.

Ind -NZ Match: भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकटों की कर रहे थे कालाबाजारी, 9 गिरफ्तार, 66 टिकट जब्त

Ind -NZ Match: भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकटों की कर रहे थे कालाबाजारी, 9 गिरफ्तार, 66 टिकट जब्त

 रायपुर। शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में आयोजित होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैण्ड एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी के संबंध में सूचनायें प्राप्त हो रही थी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टिकटों की कालाबाजारी में संलिप्त लोगों को पकड़ने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया।

इनके पास टिकट जप्त

टीम के सदस्यों द्वारा दिनांक 19.01.2023 को थाना सिविल लाईन क्षेत्र के कटोरा तालाब पास टिकटों की कालाबाजारी करते कुरूद धमतरी निवासी राहुल वारयानी एवं आकाश वारयानी को पकड़कर उनके कब्जे से 25 नग टिकट तथा दिनांक 20.01.2023 को थाना टिकरापारा क्षेत्र के पचपेढ़ी नाका पास टिकटों की कालाबाजारी करते रायपुर निवासी तनमय जैन एवं अमनदीप सिंह को पकड़कर उनके कब्जे से 19 नग टिकट जप्त किया।

4 आरोपी गिरफ्तार

राहुल वारयानी पिता प्रकाश वारयानी उम्र 27 साल निवासी कुरूद गांधी चैक थाना कुरूद जिला धमतरी। 02. आकाश वारयानी पिता प्रकाश वारयानी उम्र 25 साल निवासी कुरूद गांधी चैक थाना कुरूद जिला धमतरी। 03. तनमय जैन पिता सुभाष जैन उम्र 22 साल निवासी पचपेड़ी नाका सुधर्म जैन विहार टिकरापारा रायपुर। 04. अमनदीप सिंह पिता जितेन्द्र सिंह उम्र 26 साल निवासी महावीर नगर गुरूद्वारा के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

कांग्रेस विधायक की बिगड़ी तबियत: संसदीय सचिव को अस्पताल में कराया गया भर्ती... फीवर और पेट दर्द की शिकायत... CM ने फोन पर जाना हालचाल... गृहमंत्री मिलने पहुंचे अस्पताल....

कांग्रेस विधायक की बिगड़ी तबियत: संसदीय सचिव को अस्पताल में कराया गया भर्ती... फीवर और पेट दर्द की शिकायत... CM ने फोन पर जाना हालचाल... गृहमंत्री मिलने पहुंचे अस्पताल....

 रायपुर। सामरी विधायक और संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज की तबियत अचानक बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने की वजह से चिंतामणि महाराज को आनन-फानन में गंभीर हालत में अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी बेहतर इलाज हेतु उन्हें रायपुर लाया गया। तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने फोन पर उनका हाल-चाल जाना। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रायपुर के निजी अस्पताल में चिंतामणि महाराज का कुशलक्षेम जानने पहुंचे। 

अचानक उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में गंभीर हालत में अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज हेतु राजधानी के निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पहले चिंतामणि महाराज से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना और फिर अस्पताल प्रबंधन से उनके स्वास्थ्य की प्रगति की जानकारी ली।

गृहमंत्री साहू ने अस्पताल प्रबंधन को उनके बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया है। वहीं उन्होंने चिंतामणि महाराज को शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी हैं। फीवर और पेट दर्द की शिकायत थी।

CG- BSC फाइनल ईयर की छात्रा ने की आत्महत्या: फंदे पर लटकी मिली लाश... सुसाइड नोट में लिखी ये बात....

CG- BSC फाइनल ईयर की छात्रा ने की आत्महत्या: फंदे पर लटकी मिली लाश... सुसाइड नोट में लिखी ये बात....

 Bhilai: बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला. सुसाइड नोट भी मिला है. दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में बीएससी फाइनल ईयर में पढ़ने वाली 22 वर्षीय छात्रा ने डिप्रेशन में आकर खुदकुशी कर ली. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान उन्हें युवती के कमरे से एक डायरी मिली है. डायरी में अजीब सी हैंडराइटिंग में कुछ लिखा है. युवती के पिता की मौत हो चुकी है. वह अपनी मां के साथ रहती है. 

बीएससी की छात्रा है और पढ़ने में भी काफी अच्छी थी. पिता की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में चली गई थी. विश्वबैंक कॉलोनी में कॉलेज छात्रा पूजा बघेल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुरानी भिलाई थाना प्रभारी ने तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा. पुलिस ने पाया कि घर के अंदर कमरे में एक युवती फंदे से लटकी हुई है. पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और युवती के शव को नीचे उतरवाया. तब तक युवती की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 
कोडिंग ओलंपियाड: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के 5000 बच्चे होंगे शामिल... जानें रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख....

कोडिंग ओलंपियाड: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के 5000 बच्चे होंगे शामिल... जानें रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख....

 रायपुर। तकनीक के महत्व और भविष्य में इसकी अनिवार्य आवश्यकता को देखते हुए छोटी कक्षाओं से ही छात्र कोडिंग के प्रति आकर्षित हो रहे हैं और इसमें महारत भी हासिल कर रहे हैं। कोडिंग को भविष्य की भाषा भी कहा जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के छात्रो में भी कोडिंग के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूली छात्रों को कोडिंग के प्रति उत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन, हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ मिलकर कोडिंग ओलंम्पियाड का आयोजन कर रहा है। इस ओलंपियाड को भारत के बड़े कोडिंग ओलंम्पियाड्स में से एक माना जाता है। 

गेटिंग फ्यूचर रेडी की थीम पर कोडिंग ओलंम्पियाड में स्कूली छात्रों को सीखने (लर्न), शामिल होने (पार्टिसिपेट) और जीतने ( विन) के मंत्र के साथ सरकारी स्कूलों के 5000 छात्रों को कोडिंग सिखाया जा रहा है। इस कोडिंग ओलिम्पियाड में शामिल होने छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 5 फरवरी 2023 है। ओलंपियाड में हिस्सा लेने के लिए छात्र www.htcodeathon.com वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 23 फरवरी को छात्रों का क्वालिफायर राउंड और 23 फरवरी को ही छात्रों का फिनाले आयोजित होगा।

हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा : ब्लॉक प्रभारी व ब्लॉक अध्यक्षों ने दी रूट चार्ट की जानकारी

हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा : ब्लॉक प्रभारी व ब्लॉक अध्यक्षों ने दी रूट चार्ट की जानकारी

 रायपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के संबंध में बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में जिला ग्रामीण अध्यक्ष उधो वर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा संबंध में चर्चा, छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने संबंधित विस्तृत चर्चा की गई। इस माह में जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के गतिविधियों के संबंध में बारी बारी से ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई। साथ ही बैठक को ब्लॉक प्रभारी एवं ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा पद यात्रा रूट चार्ट की जानकारी दी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए हाथ से हाथ जोड़ो रायपुर जिला के प्रभारी व पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मान करते हुए घर-घर तक पहुंचना है। बैठक को जिला प्रभारी राजेंद्र साहू ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाना है। सरकार के घोषणा के अलावा अनेक कार्य हो रहा है। मतदाता सूची हाथ में रखकर हर घर तक पहुंचना है ताकि किसी का नाम ना छूटे।

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने किया मिलेट कैफे का लोकार्पण

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने किया मिलेट कैफे का लोकार्पण

 रायपुर। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित ‘‘मिलेट कैफे’’ का लोकार्पण किया। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर स्थित विश्वविद्यालय के व्यवसायिक परिसर में प्रारंभ इस मिलेट कैफे में कोदो, कुटकी, रागी तथा अन्य लघु धान्य फसलों से निर्मित विविध व्यंजन - इडली, दोसा, पोहा, उपमा, भजिया, खीर, हलवा, माल्ट, कुकीज़ के साथ ही इनसे निर्मित छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन ठेठरी, खुरमी, अरसा, चाकोली, सेवई, पिढ़िया आदि आम जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्वादप्रेमी लोग यहां इन लजीज़ व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।

इसके अलावा लघु धान्य फसलों से निर्मित अन्य उत्पाद भी विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह मिलेट कैफे आम जनता में लघु धान्य फसलों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने तथा उनके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ किया गया है। यह देश में किसी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किया जाने वाला प्रथम मिलेट कैफे होगा।

इस मिलेट कैफे का संचालन कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर द्वारा किया जाएगा और यहां विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित लघु धान्य व्यंजनों का विक्रय किया जाएगा।

गौरतलब है कि लघु धान्य फसलों की पोषकता तथा स्वास्थ्यप्रद मूल्यों को दृष्टिगत रखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 को मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। मिलेट कैफे के लोकार्पण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, राष्ट्रीय बीज निगम, नई दिल्ली की अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, अन्तर्राष्ट्रीय अर्धशुष्क कटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (इक्रिसेट) के उप महानिदेशक डॉ. अरविंद कुमार, छत्तीसगढ़ शासन कृषि विभाग के संयुक्त सचिव केसी पैकरा, अपर संचालक कृषि अभियांत्रिकी जीके पिढ़िया, छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अपर संचालक आरके चन्द्रवंशी, अपर संचालक उद्यानिकी भूपेन्द्र पाण्डेय सहित षि एवं उद्यानिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं वैज्ञानिक उपस्थित थे।