CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
विदेशी फंडिंग से हो रहा छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण : बृजमोहन

विदेशी फंडिंग से हो रहा छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण : बृजमोहन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ मे हो रहे धर्मांतरण में विदेशी फंडिंग का उपयोग किया जा रहा है ऐसा करने वालों को राज्य की भुपेश बघेल सरकार का संरक्षण प्राप्त है। राज्य सरकार इसे सुनियोजित तरीके से बढ़ावा दे रही है। राज्य के गृहमंत्री सिंर्फ दिखावे के लिए चिंता करते है जबकि वो चाहे तो धर्मान्तरण के हो रहे इस अनैतिक कार्य पर कड़ी कानूनी कार्रवाई कर सकते है । ऐसे में यह कहना अतिश्योक्ति नही है कि कांग्रेस का हाथ मिशनरियों के साथ है। मुख्यमंत्री दिल्ली जाकर मिशनरियों के साथ परम आत्मीयता से फोटो सेशन करवाते हैं। उन्हें भरोसा दिलाते हैं। उन्हें बताते हैं कि उनकी पुलिस धर्मांतरण का विरोध करने वाले आदिवासियों पर क्या क्या कार्रवाई कर रही है। उनके मंत्री कवासी लखमा धर्मांतरण करने वालों के वकील बनकर चुनौती देते हैं। उनके विधायक चंदन कश्यप ईसाई मिशनरी के पक्ष में बोल रहे हैं। अब और क्या सबूत दें कि कांग्रेस सरकार इस धर्मांतरण की सूत्रधार है।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि धर्म बदलने वाले देश के विरोध में काम करते हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने विदेशी फंड पारदर्शिता लाने के लिए कानून कड़े किए तो 16 हजार एनजीओ ने अपने पंजीयन रद्द करवा लिये। यह प्रमाणित करता है कि विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण हो रहा है।

भूपेश बघेल आपको मालूम है की नही कि गांधीजी भी लोभ, प्रलोभन देकर धर्मांतरण के बहुत खिलाफ थे ? पूर्वमंत्री बृजमोहन ने कहा कि समूचा बस्तर जल रहा है। धर्मांतरण को लेकर आदिवासी समाज सड़कों पर हैं। भूपेश बघेल की सरकार में ईसाई मिशनरियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। विदेशी धन का उपयोग करके वहां धर्मांतरण हो रहा है। ये सिर्फ धर्मांतरण नहीं बल्कि राष्ट्रांतरण हो रहा है। पूर्व मंत्री बृजमोहन ने कहा कि आदिवासियों की संस्कृति पर मिशनरी का आक्रमण हो रहा है। आदिवासी अपनी संस्कृति की रक्षा न कर सकें, इसके लिए उनका दमन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में बेरोकटोक धर्मांतरण के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है।

ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने किए जाएंगे हरसंभव प्रयास : मंत्री गुरू

ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने किए जाएंगे हरसंभव प्रयास : मंत्री गुरू

 रायपुर । मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व और ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार के मार्गदर्शन में ग्रामोद्योग को ग्रामीणों के जीवनयापन का प्रमुख जरिया बनाने और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री गुरू  ने बुधवार को  ग्रामोद्योग विभाग के बजट चर्चा में यह बातें कही।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा आगामी 27 जनवरी को बजट चर्चा की जानी है, जिसके तारतम्य में मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने ग्रामोद्योग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्ष 2023-24 के नवीन मदों में बजट प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें ग्रामोद्योग के रेशम, हाथकरघा, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा माटीकला प्रभाग के बजट प्रस्ताव शामिल थे।

इस अवसर पर ग्रामोद्योग सचिव  एस. प्रकाश, संचालक ग्रामोद्योग  अरूण प्रसाद पी., अपर संचालक रेशम डॉ. राजेश बघेल, संयुक्त संचालक हाथकरघा  बी.पी. मनहर, माटीकला बोर्ड के अंसारी सहित अन्य अधिकारी  उपस्थित थे।

शहीद दिवस के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का निर्देश, सायरन बजते ही होना होगा खड़े, आदेश जारी

शहीद दिवस के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का निर्देश, सायरन बजते ही होना होगा खड़े, आदेश जारी

 रायपुर। 30जनवरी को शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस (Martyrs Day) का आयोजन किया जायेगा। इसे लेकर जीएडी ने सभी विभागों, कलेक्टर, कमिश्नर और जिला पंचायत सीईओ को निर्देश जारी कर दिया है। जारी निर्देश के मुताबिक 30 जनवरी को सुबह 11 बजे सारे देश में स्वतंत्रता दिवस में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया है।

मौन के पहले सायरन बजाकर व आर्मी गन से सूचना दी जायेगी। सायरन 10.59 से 11 बजे तक बजाया जायेगा। जिसके बाद 2 मिनट का मौन रखने के बाद 11.02 बजे से 11.03 बजे तक दोबारा क्लीयर सारयन बजाया जायेगा। सायरन और सिग्नल सुनकर सभी व्यक्ति खड़े हो जायेंगे और मौन धारण करेंगे।

राज्य सरकार ने निर्देश को गंभीरता से लेने और शहीद दिवस पर अनिवार्य रूप से दो मिनट का मौन रखने का निर्देश दिया है। इस संदर्भ में स्कूल संस्था और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निर्देश जारी करने को कहा गया है। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

 

सीएम ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की दी बधाई, कहा- इस दिन विद्या, कला और संगीत की देवी की आराधना करते हैं

सीएम ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की दी बधाई, कहा- इस दिन विद्या, कला और संगीत की देवी की आराधना करते हैं

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी है। सीएम बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बसंत पंचमी के दिन हम विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना करते हैं। यह ऋतु परिवर्तन का भी दिन है

इस दिन से ऋतुराज बसंत का आगमन होता है। इस समय प्रकृति अपना सर्वोच्च निखार लिए होती है इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल के त्यौहार के रूप में भी मनाते हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कामना की है कि बसंत पंचमी का पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह लेकर आए।

विकास पथ पर आगे बढ़ रहा भारत, हर नागरिक को गौरव गाथा पर गर्व- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

विकास पथ पर आगे बढ़ रहा भारत, हर नागरिक को गौरव गाथा पर गर्व- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू( president) ने कहा कि राष्ट्र बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का हमेशा ऋणी रहेगा. देश के हर नागरिक को गौरव गाथा पर गर्व है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हम सब एक ही हैं और हम सभी भारतीय हैं. इतने सारे पंथों और इतनी सारी भाषाओं ने हमें विभाजित नहीं किया है बल्कि हमें जोड़ा है. इसलिए हम एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सफल हुए हैं।

हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों पर गर्व

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षार्थियों को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार करते हुए हमारी सभ्यता पर आधारित ज्ञान को समकालीन जीवन के लिए प्रासंगिक बनाती है. उन्होंने कहा कि हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों पर गर्व का अनुभव कर सकते हैं।

महिलाएं कल के भारत को स्वरूप देंगी

राष्ट्रपति ने कहा कि महिला सशक्तीकरण तथा महिला और पुरुष के बीच समानता अब केवल नारे नहीं रह गए हैं. मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि महिलाएं( women) ही आने वाले कल के भारत को स्वरूप देने के लिए अधिकतम योगदान देंगी।

हमें विधिवेत्ता बीएन राऊ की भूमिका को भी याद रखना चाहिए, 

राष्ट्रपति ने कहा कि हमें विधिवेत्ता बीएन राऊ की भूमिका को भी याद रखना चाहिए, जिन्होंने प्रारंभिक मसौदा तैयार किया था और अन्य विशेषज्ञ और अधिकारी जिन्होंने संविधान बनाने में मदद की।

रायपुर में 28 जनवरी से तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन, नृत्य, खेल, चित्रकला और क्विज समेत 38 विधाओं में होगी प्रतियोगिता

रायपुर में 28 जनवरी से तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन, नृत्य, खेल, चित्रकला और क्विज समेत 38 विधाओं में होगी प्रतियोगिता

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में 28 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव और छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस युवा महोत्सव में प्रदेशभर के 3 हजार प्रतिभागी 38 विविध विधाओं में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंधित खेल फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़, कबड्डी एवं खो-खो के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में दिखाई देगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड फेस्टिवल का आयोजन महोत्सव में किया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा इस वर्ष 28 से 30 जनवरी तक छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के पहले दिन 28 जनवरी को राजधानी रायपुर के साइंस काॅलेज मैदान खेल संचालनालय परिसर में दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक मुख्य मंच में लोकनृत्य एवं करमा नाच, द्वितीय मंच में बस्तरिया नाच तथा ओपन मंच में राउत नाचा की प्रस्तुति होगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के 1500 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से शाम 6.30 बजे तक लोकगीत और तात्कालिक भाषण, 100 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक शास्त्रीय संगीत हिन्दुस्तानी और कर्नाटका संगीत, 60 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक तबला और गिटार वादन की प्रतियोगिताएं होंगी। खेल संचालनालय के ऊपर के हॉल में दोहपर 2 बजे से शाम 6 बजे तक निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता होगी। विश्वविद्यालय खेल परिसर के शारीरिक शिक्षा शिक्षण विभाग खुला मैदान और हॉल में दोपहर 1 बजे से खो-खो महिला एवं पुरुष, कबड्डी महिला एवं पुरुष तथा कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।

युवा महोत्सव के दूसरे दिन 29 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर के मुख्य मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक पंथी नृत्य और सरहुल नृत्य, दूसरे मंच में सुबह 9 बजे से 5 बजे तक सुवा नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा और ओपन मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 4.30 बजे तक फुगड़ी और भौरा की प्रतियोगिता होगी। पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम के 1500 सीटर हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 7.30 बजे तक एकांकी नाटक, 100 सीटर हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे शास्त्रीय नृत्य भरत नाट्यम, कत्थक, ओडिसी, कुचीपुड़ी और मणिपुरी नृत्य और 60 सीटर हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बांसुरी वादन, हारमोनियम, मृदंगम, सितार और वीणा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेल संचालनालय के ऊपर के हाल में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिता तथा खेल परिसर डोम में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक फूड फेस्टिवल तथा विश्वविद्यालय खेल परिसर मैदान में खो-खो महिला वर्ग सेमी फाइनल और फाइनल राऊंड, कबड्डी महिला वर्ग सेमी फाइनल और फाइनल राऊंड, कुश्ती महिला वर्ग सेमी फाइनल और फाइनल राऊंड और गेड़ी दौड़ का आयोजन होगा।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के अंतिम दिन 30 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर साइंस कॉलेज मैदान के मुख्य मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रॉक बैंड, विश्वविद्यालय खेल परिसर के शारीरिक शिक्षा शिक्षण विभाग खुला मैदान और हॉल में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खो-खो महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल राउंड एवं हार्ड लाइन मैच, कबड्डी महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल राउंड एवं हार्ड लाइन मैच तथा कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की फाइनल राउंड प्रतियोगिताएं होंगी। इसी दिन शाम 4 बजे से खेल संचालनालय परिसर साईंस कालेज मैदान के मुख्य मंच में समापन समारोह का आयोजन होगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में 15 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रदेश भर के तीन हजार प्रतिभागी भाग लेंगे।

28 से 30 जनवरी तक 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का होगा आयोजन

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा 28 जनवरी से 30 जनवरी तक 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का आयोजन होगा। पहले दिन 28 जनवरी को शासकीय नार्गाजुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऑडिटोरियम में दोपहर 1.00 बजे से 6.00 बजे तक छत्तीसगढ़ लोक साहित्य के उन्नयन में युवाओं की भूमिका और छत्तीसगढ़ के आंचलिक साहित्य में युवाओं की भूमिका, दूसरे दिन 29 जनवरी को 11.00 बजे से 6.00 बजे छत्तीसगढ़ साहित्य इलेक्ट्रानिक मीडिया और अंतिम दिन 30 जनवरी को सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक कहानी रचनापाठ तथा कविता पाठ विषय पर लोक साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

CG NEWS : हवाई हमले की मुखबिरी के आरोप में युवक को मौत की सजा, माओवादियों ने जारी किया प्रेस नोट

CG NEWS : हवाई हमले की मुखबिरी के आरोप में युवक को मौत की सजा, माओवादियों ने जारी किया प्रेस नोट

 बीजापुर। माओवादियों ने हवाई हमले के लिए मुखबिरी करने के आरोप में बोटेतोंग निवासी ताती हड़मा को मौत की सजा दी। माओवादियों के दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी की सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी किया है और इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। माओवादी ठिकानों पर हुए हवाई हमले मामले में स्कूल जाने के नाम पर मोबाइल फोन के जरिये मुखबिरी करने और माओवादी ठिकानों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने का आरोप लगाया है।।

यह मामला 11 जनवरी को सुकमा और बीजापुर की सीमा पर माओवादी ठिकानों पर हुए हवाई हमले का है। प्रेस नोट में माओवादी नेता ने लिखा है कि इस हमले के लिए ताती हड़मा ने पुलिस को सटिक लोकेशन शेयर किया था। माओवादी नेता का आरोप है कि तीन साल पहले दंतेवाड़ा में 12 में पढ़ रहे ताती हड़मा को डरा, धमका और पैसों का लालच देकर पुलिस ने मुखबिर बनाया था। 11 जनवरी के हमले के तुरंत बाद माओवादियों ने ताती हड़मा को पकड़ रखा था, उसके बाद उसे मौत की सजा दी गयी।

CG NEWS : गिरोला में आयोजित आभार और सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, बोले – बस्तर में लौट रही है शांति, बदल रहा है…

CG NEWS : गिरोला में आयोजित आभार और सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, बोले – बस्तर में लौट रही है शांति, बदल रहा है…

 बस्तर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर जिले के बकावंड विकासखण्ड के ग्राम गिरोला में सिरहा, गुनिया, गायता, पुजारी, मांझी, बाजा-मोहरिया, आठ पहरिया, राजीव युवा मितान क्लब, गोठान समिति और पंचायती राज प्रतिनिधि द्वारा आयोजित आभार एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर बदल रहा है। बस्तर में शांति और विकास की बयार बह रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पुलिस के जवान ग्रामीणों के साथ कन्धा से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते साल में बस्तर में सबसे कम हिंसा की घटनाएं हुई हैं, इसके लिए पुलिस के अधिकारियों और जवानों और बस्तरवासियों को बधाई। आज बस्तर की संस्कृति की चर्चा देश और दुनिया में फिर से हो रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल की मांग पर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। उन्होंने बकावंड विकासखंड में ग्राम गिरौला से बेतझरन तूताबेड़ा तक 2 किलोमीटर सड़क के डामरीकरण, बकावंड मुख्यालय विकासखंड मुख्यालय और बस्तर में 50-50 सीटर बालक एवं बालिका पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के निर्माण, बकावंड शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जैतगिरी के नवीन शाला भवन के निर्माण, बजावंड उप स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन और प्राकृतिक पर्यटन स्थल बेतझरन, डुरकाबेड़ा और प्राकृतिक जलकुंड टोंगकोंगेरा के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने गिरोला में लगभग 131.61 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न 98 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जिनमें इसमे 68.42 करोड़ लागत के 27 कार्यो का लोकार्पण एवं 65.18 करोड़ लागत के 71 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र, देवगुड़ी व मातागुड़ियों को सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र, वन अधिकार पट्टाधारी किसानों को केसीसी के तहत ऋण प्रदाय किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग व रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से टीबी मुक्त बस्तर अभियान के तहत निक्षय मित्र द्वारा टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण आहार फूड बास्केट, अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के माध्यम से रोजगार हेतु ऋण, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत राशि, माटी कला बोर्ड द्वारा कुम्हारी कार्य के लिए इलेक्ट्रिक चाक, राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत हितग्राहियों को राशि व स्कूली विद्यार्थियों को सामाजिक प्रास्थिति पत्र का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल माता हिंगलाजिन देवी के मंदिर आया था, तब गायता, पुजारियों ने मांझी, चालाकी की तरह मानदेय प्रदान करने की मांग की थी। उन्हें भी राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत सालाना 7000 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है । उन्होंने कहा कि पहले बस्तर में लोग महुआ सड़कों पर फेंकने के लिए बाध्य हो रहे थे, हमने लॉकडाउन के दौरान 30 रुपए किलो में महुआ और 31 रुपए किलो में इमली की खरीदी की। बस्तर में 65 प्रकार की लघु वन उपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। तेंदूपत्ता का 4000 रुपए प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धान के साथ कोदो, कुटकी, रागी की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी कर रही है। बस्तर जिले में पिछले बार 18000 किसानों ने धान बेचा था, इस बार 34000 किसानों ने धान बेचा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसानों, गरीबों, वनोपज संग्राहकों के पास पैसा है। बस्तर में बंद स्कूल खोले गए। हर विकासखंड में दो-दो स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए। हाट बाजार क्लीनिक योजना से लेकर जिला अस्पताल तक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया गया है। राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि लोगों के जीवन में परिवर्तन आए बस्तर की संस्कृति की पहचान बने, लोगों के आस्था के केंद्र को मजबूत किया जा रहा है। वन अधिकार मान्यता पत्र वितरित करने काम जो रोक दिया गया था, उसे फिर से प्रारम्भ किया गया हजारों लोगों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी एवं उद्योगमंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, विधायक अनूप नाग, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले में बैंकिंग सुविधा के विस्तार हेतु बजावण्ड (बकावण्ड) में नए जिला सहकारी बैंक शाखा का शुभारंभ किया। नदी सागर हेतु एटीएम वैन और बड़े किलेपाल में एटीएम का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने क्षेत्र की विभिन्न मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी एवं उद्योगमंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं से आ रहे परिवर्तन का उल्ल्लेख किया। स्वागत भाषण गुनिया समरथ मंडावी ने दिया

इस अवसर पर कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे सहित सिरहा, गुनिया, गायता, पुजारी, मांझी, बाजा-मोहरिया, आठ पहरिया, राजीव युवा मितान क्लब, गोठान समिति और पंचायती राज प्रतिनिधि उपस्थित थे।

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह पार्टी मुख्यालय दिल्ली में फहराएंगे झंडा, सीएम बघेल ने कसा तंज

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह पार्टी मुख्यालय दिल्ली में फहराएंगे झंडा, सीएम बघेल ने कसा तंज

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ा सम्मान दिया है। उन्हें राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराने का दायित्व सौंपा गया है। आमतौर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यालय में झंडा फहराते हैं। लेकिन इस बार पार्टी ने डॉ. रमन सिंह को ये जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि रमन सिंह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वे 15 साल मुख्यमंत्री रहे हैं। पार्टी द्वारा मिले इस बड़े सम्मान को लेकर रमन सिंह ने कहा दिल्ली में ध्वजारोहण करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। नितिन गडकरी जी को बहुत धन्यवाद देता हूं। वरिष्ठ होने के नाते यह अवसर मुझे मिला है।

वहीं सीएम भूपेश बघेल ने जगदलपुर रवाना होने के समय हेलीपैड पर मीडिया को भी उन्होंने कटाक्ष करते हुए बताया कि रमन सिंह को पहली बार कोई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वो भी इसलिए कि पार्टी अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा दिल्ली से बाहर हैं। उधर, रमन सिंह आज शाम दिल्ली रवाना होंगे। वहां वे कुल सुबह पार्टी कार्यालय में झंडा फहराएंगे।

सीएम भूपेश बघेल के बयान पर रमन सिंह ने कहा यह कोई काम नहीं है यह अवसर मुझे मिला है इसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद देता हूं। रासुका के मामले पर सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा संदर्भ समय का है रासुका को लेकर लोगों के मन में दहशत फैलाने की बात है। नारायणपुर की घटना सामने आने के बाद यह कानून लाया गया है। धर्मांतरण के खिलाफ कोई भी आवाज उठाएगा उसके खिलाफ रासुका लगा दिया जाएगा। एक तरह से धर्मांतरण को बढ़ावा देने की बात है।

 
नवजात बच्चे को मिला नव जीवनदान, मां के सीने से लगकर बची बच्चे की जान… कंगारू मदर केयर थेरेपी बनी वरदान

नवजात बच्चे को मिला नव जीवनदान, मां के सीने से लगकर बची बच्चे की जान… कंगारू मदर केयर थेरेपी बनी वरदान

 दंतेवाड़ा। जिले के विकासखंड कुआकोंडा के ग्राम टिकन पाल की रहने वाली संतो आज खुशी-खुशी अपने परिवार के साथ जीवन जी रही है। अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती लगभग 68-70 दिन बाद बच्चे को परिवार को सुपुर्द करते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। बच्चे को स्वस्थ देख परिवार के सदस्यों की आंखें भर आई सभी ने बच्चे को गोदी में लेकर खूब प्यार और दुलार किया।

एक समय ऐसा भी था कि बच्चे की बचने की दुआएं कर रहे थे, पर आज सब कुछ अच्छा देख सभी खुश है, लेकिन पुराने दिनों के संघर्ष को कोई नहीं भूल सकता। ये कहानी है उस बच्ची की जो 31 अक्टूबर 2022 जब जिला अस्पताल दंतेवाड़ा के प्रसूति कक्ष में संतो ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

ये बच्चे बहुत ही कमजोर व प्रीमेच्योर थे पहला बच्चे का वजन 930 ग्राम जिसकी जन्म लेते ही मृत्यु हो गई। द्वितीय शिशु भी कमजोर एवं कम वजन का था, जिसका वजन 1085 ग्राम था, जिसे तत्काल एसएनसीयू दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया। बच्चा कमजोर होने की वजह से स्तनपान करने व सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी।

एसएनसीयू के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश ध्रुव ने शिशु का आकलन कर एसएनसीयू स्टाफ को निर्देशित करते हुए उचित दवाइयां देने को कहा। लगभग 14 दिनों के बाद शिशु में संक्रमण होता प्रतीत हुआ, जिसमें जांच करवाने के बाद ज्ञात हुआ कि शिशु को डेंगू, बुखार पॉजिटिव आ गया। जिसमें रक्त संक्रमण होने पर प्लेटलेट काउंट कम हो गई। यह एक गंभीर स्थिति थी।

शिशु के माता-पिता को समझाकर तत्काल 14 नवम्बर 2022 को एसएनसीयू मेडिकल कॉलेज जगदलपुर को रेफर किया गया, ताकि बच्चे का उचित उपचार किया जा सके। मेडिकल कॉलेज में उपचार के पश्चात 24 नवंबर 2022 को शिशु को पुनः एसएनसीयू जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में लाया गया। इस समय शिशु का वजन और कम लगभग 965 ग्राम हो गया था। एसएनसीयू चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ के लिए यह बड़ा मुश्किल समय था गंभीर रूप से बीमार शिशु का उचित प्रबंधन करना। एसएनसीयू दंतेवाड़ा के शिशु रोग विशेषज्ञ एवं नर्सिंग स्टाफ की कोशिश से नवजात शिशु के प्रबंधन में जुट गए। शिशु को सर्वप्रथम ओरल ट्यूब के माध्यम से मां का दूध एवं विशेष आहार दिया। साथ ही मां एवं बुआ के द्वारा कंगारू मदर केयर से बच्चे का लगातार वजन बढ़ाने का प्रयास किया गया।

गांव के रहने वाले संतो का परिवार काफी दिनों से घर से बाहर थे फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इलाज में सहयोग किया। विशेष रूप से कंगारू मदर केयर से प्रतिदिन 10 से 14 घंटे तक बच्चे का देखभाल किया और जिससे धीरे-धीरे बच्चे का वजन बढ़ने लगा।

प्रतिदिन शिशु का कुछ ग्राम बढ़ना या कम होने का क्रम चलता रहा। आज 23 जनवरी 2023 को शिशु का वजन 1455 ग्राम हो चुका है। शिशु पूरी तरह से स्वस्थ है उसके वायटल स्टेबल हैं, स्तनपान कर रहा है। भारतीय एसएनसीयू गाइडलाइन के अनुसार शिशु पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद, शिशु को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और संतो अपने परिवार के साथ आज खुशहाल जिंदगी जी रही है।

 

 

झाड़-फूंक के बहाने बैगा ने युवती को बनाया अपनी हवस का शिकार

झाड़-फूंक के बहाने बैगा ने युवती को बनाया अपनी हवस का शिकार

 डोंगरगढ़। आजकल लोगों में अंधविश्वास इस कदर बढ़ गया है कि वो क्या कर रहे हैं उन्हें खुद ही नहीं मालूम होता। देश में कई बाबओं को ढोंग खुलने के बाद भी लोग अपनी समस्या का समाधान खोजने निकल पड़ते है, लेकिन हर बार की तरह कुछ पाखंड़ी बाबा इसका गलत उपयोग कर अपना शिकार बना लेते हैं। इसी बीच झाड़-फूंक के बहाने बैगा ने एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

झाड़-फूंक के बहाने बनाया हवस का शिकार

बता दें कि छुरिया थाना क्षेत्र में एक बैगा ने झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला से दुष्कर्म किया। हालांकि, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की एक महिला लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित थी। डॉक्टरों के पास इलाज कराने पर बीमारी ठीक नहीं होने पर किसी ने झाड़ फूंक करने वाले बैगा ग्राम भोलापुर निवासी कोमल चतुर्वेदी का पता बताया था।

पीड़ित महिला दरगाह के पास इलाज कराने पहुंची। इस दौरान बीमारी ठीक करने दरगाह कोमल द्वारा महिला पर झाड़फुंक शुरू किया। बैगा ने महिला को तीन से चार बार इलाज के लिए बुलाया। इस दौरान आरोपी बैगा ने डरा धमका कर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर लिया है।

CRIME NEWS : पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार…

CRIME NEWS : पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार…

 अम्बिकापुर। लखनपुर में 3 दिन पूर्व हुए अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में उपयोग किए गए धारदार हथियार को भी जप्त किया है। दरअसल, 22 जनवरी को खरकाडुग्गू नर्सरी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव पर काफी चोट के निशान थे जिसको देखकर यह साफ था कि किसी के द्वारा इस युवक की हत्या की गई है।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी हरीनाथराम राजवाड़े को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। आरोपी को कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्या करना काबुल किया। 19 जनवरी को मृतक तिलकधारी राजवाड़े सकिन श्याम नगर बड़गांव रात्रि में आरोपी के घर आया था और इसके पूर्व पत्नी के रिश्तेदार के संबंध में पूछ रहा था। जो आरोपी के मृतक से पूर्व पारिवारिक रंजिश होने की शंका पर मृतक के सोने के बाद डांगी के पाशा से सिर में घातक प्रहार कर हत्या कर करना स्वीकार किया।  फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। और हत्या में उपयोग किया गया धारदार हथियार भी जप्त कर दिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गिरोला स्थित अस्थाई हेलीपेड में किया गया आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गिरोला स्थित अस्थाई हेलीपेड में किया गया आत्मीय स्वागत

 रायपुर। दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान आज सिरहा, गुनिया, गायता, पुजारी, मांझी, बाजा मोहरिया, आठ पहारिया और राजीव युवा मितान क्लब सदस्यों के सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए गिरोला पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आत्मीय स्वागत किया गया।

जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल का स्थानीय अस्थाई हेलीपेड में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, स्थानीय लोकसभा सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, जनप्रतिनिधिगण और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री बघेल की अगवानी की।

CM भूपेश बघेल ने बस्तरवासियों को दी 133 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

CM भूपेश बघेल ने बस्तरवासियों को दी 133 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तरवासियों को लगभग 133 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी. बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान आज गिरोला पहुंचे। बघेल बुधवार सिरहा, गुनिया, गायता, पुजारी, मांझी, बाजा मोहरिया, आठ पहारिया और राजीव युवा मितान क्लब सदस्यों के सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए गिरोला पहुंचे थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा भी मुख्यमंत्री के साथ थेे।

मुख्यमंत्री बघेल की अगवानी राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, स्थानीय लोकसभा सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की।

 
स्कूल में भूत का डर : अचानक छात्राएं चीखते-चिल्‍लाते हुईं बेहोश, भूत-प्रेत समझ करने लगे हनुमान चालीसा का पाठ

स्कूल में भूत का डर : अचानक छात्राएं चीखते-चिल्‍लाते हुईं बेहोश, भूत-प्रेत समझ करने लगे हनुमान चालीसा का पाठ

 बालोद। CG NEWS : छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक ऐसी घटित हुई है जिसने सबको आश्चर्य में डाल दिया है। जिले के ग्राम भैंसबोड़ में स्थित हाईस्कूल में इन दिनों छात्राओं के अचानक बेहोश होकर जोर-जोर से चिल्लाने का बड़ा मामला सामने आया है। इस घटना से सारे हाईस्कूल और लोग बहुत ही ज्यादा डरे हुए है

हाईस्कूल के प्राचार्य ने बताया कि जुलाई से लगभग 11 -12 बच्चें बेहोश हो चुकी है। बच्चें प्रार्थना के समय कई बार गिर जाते है।क्लास में बच्चें बैठे-बैठे भी अजीब सी हरकते करते हुए चीखते है। लगभग बेहोश की स्थिति में आ जाते है। ये जुलाई से अगस्त के बीच शुरू हुआ है। कई-कई बार जिला चिकित्सालय से एम्बुलेंस बुलवाकर भेजा भी गया है। अभी 3 बच्चें मूर्छित हुए थे जिन्हें डॉक्टरों द्वारा जांच किया जा रहा है।

इस दौरान छात्राएं अजीब हरकत भी कर रही हैं। इस घटना से हड़कंप मच गया है। लगातार हो रही इस घटना से अन्य स्कूली छात्राएं, शिक्षक व पालकगण परेशान है। छात्राएं क्‍यों बेहोश हो रही है, घटना के पीछे क्या कारण है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। इस मामले को देखते हुए वहां मौजूद लड़कियां सहित अन्‍य लोग भूत-प्रेत की घटना समझ हनुमान चालीसा का पाठ, धूप एवं अपने ईष्ट देवी-देवताओं की पूजा करने लगे।

स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल में पहुच बेहोश हुए छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर जांच कर रही है। CMHO जेएल उईके ने इस घटना को साइकोलाजी का कारण बता रहे हैं। वहीं जांच के बाद ही वास्तविक कारण बताने की बात सीएमएचओ ने कही है। साथ ही छात्राओं को समझाइश दी जा रही है कि घबराए ना। बहरहाल इस घटना से सभी डरे हुए है।

पुलिस मेडल की घोषणा, ADG विवेकानंद को राष्ट्रपति और IPS अभिषेक पल्लव समेत 7 को गैलेंट्री पदक, कुल 18 अफसर और जवानों को मिला मेडल, देखें लिस्ट…

पुलिस मेडल की घोषणा, ADG विवेकानंद को राष्ट्रपति और IPS अभिषेक पल्लव समेत 7 को गैलेंट्री पदक, कुल 18 अफसर और जवानों को मिला मेडल, देखें लिस्ट…

 रायपुर। भारत सरकार ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए मैडल का ऐलान कर दिया है। एडीजी विवेकानंद को प्रेसिडेंट और एसपी दुर्ग अभिषेक पल्लव को वीरता पदक मिलेगा। कुल 18 अफसरों और जवानों को पदकों का ऐलान किया गया है। भारत सरकार ने सराहनीय सेवाओं के लिए चार पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की है। इनमे सूबे के खुफिया चीफ और आईजी रायपुर अजय यादव, बिलासपुर आईजी बद्री नारायण मीणा, रेलवे एसपी झाड़ू राम ठाकुर और ईओडब्ल्यू एसपी पंकज चंद्रा शामिल हैं। सराहनीय सेवा पदक की लिस्ट में एडिशनल एसपी आनंद साहू, इंस्पेक्टर कमलेश्वर साहू, कंपनी कमांडर अरुण काम, प्लाटून कमांडर संजय दुबे और हरिहर प्रसाद तथा प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह शामिल हैं।

भारत सरकार ने एडीजी विवेकानंद को प्रेसिडेंट और एसपी दुर्ग अभिषेक पल्लव को वीरता पदक के लिए सलेक्ट किया है। छत्तीसगढ़ के कुल 18 अफसरों और जवानों को पदकों का ऐलान किया गया है।

वीरता पदक पाने वालों में एसपी दुर्ग अभिषेक पल्लव, रिजर्व इंस्पेक्टर वैभव मिश्रा, एसआई आश्वनी सिनहा, एसआई यशवंत श्याम, हेड कांस्टेबल उशरु राम साहू, एसआई उत्तम कुमार और असिस्टेंट प्लाटून कमांडर स्व0 कृष्पाल सिंह कुशवाह शामिल हैं। छत्तीसगढ़ को कुल 18 मैडल मिले हैं। वीरता याने गलेंट्री मैडल सात, प्रेसिडेंट मैडल एक और सराहनीय सेवाओं के लिए 10 मैडल। देखिए लिस्ट...

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैदियों की रिहाई के प्रस्ताव का किया अनुमोदन

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैदियों की रिहाई के प्रस्ताव का किया अनुमोदन

 रायपुर। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अमृतकाल को कार्यक्रमों की श्रृंखला के रूप में मनाया जाना प्रस्तावित है। इसी क्रम में एक विशेष पहल के अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा कैदियों की कुछ श्रेणियों को विशेष माफी देने और 26 जनवरी 2023 को उन्हें रिहा करना प्रस्तावित किया गया है। राज्यपाल अनसुइया उइके ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शासन के इस निर्णय के फलस्वरूप प्रदेश के 24 सजायाफ्ता कैदियों को 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के मौके पर रिहा करने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल के समक्ष 37 सजायाफ्ता कैदियों की सजा माफी की अनुशंसा की गई थी।

उल्लेखनीय है कि भारत का संविधान के अनुच्छेद 161 के अनुसार किसी विधि के विरूद्ध, किसी अपराध के लिए सिद्धदोष ठहराये गये, किसी व्यक्ति के दंड को क्षमा, उसका प्रविलम्बन, विराम या परिहार करने की अथवा दंडादेश के निलम्बन, परिहार या लघुकरण की शक्ति राज्यपाल में निहित होती है।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कुछ विशेष कैदियों को रिहा करने का उद्देश्य जेल में अनुशासन और सदाचरण सुनिश्चित करना तथा प्रोत्साहन के रूप में जेल से जल्दी रिहाई की संभावनाओं का अवसर प्रदान करना है। निश्चित ही इससे अपराधी जीवन का त्याग और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मेडल के लिए छत्तीसगढ़ के 18 पुलिस अधिकारियों व जवानों का चयन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मेडल के लिए छत्तीसगढ़ के 18 पुलिस अधिकारियों व जवानों का चयन

 भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मेडल्स से सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं जवानों की सूची जारी कर दी है। गृह मंत्रालय से जारी मेडल लिस्ट में पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड के लिए के लिए 7, प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एक और पुलिस मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस के लिए 10 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का चयन किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस मेडल्स से सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी है।

जारी सूची में पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड के लिए आईपीएस अभिषेक पल्लव, आरआई वैभव मिश्रा, एसआई अश्विनी सिन्हा, एसआई यशवंत श्याम, एसआई उत्तम कुमार, हेड कांस्टेबल उशरू राम कोर्राम तथा एपीसी स्व. कृशपाल सिंह कुशवाह का चयन किया गया है।

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी सूची में प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एडीजी विवेकानंद सिन्हा का चयन किया गया है।

इसके अलावा मेरीटोरियस सर्विस ऑफ पुलिस मेडल के लिए रायपुर आईजी अजय कुमार यादव, बिलासपुर आईजी बद्रीनारायण मीणा, आईपीएस झाडूराम ठाकुर, ईओडब्ल्यू एसपी पंकज चंद्रा, एडिशनल एसपी अनंत कुमार साहू, इंस्पेक्टर कमलेश्वर सिंह, कंपनी कमांडर अर्जुन सिंह ठाकुर, प्लाटून कमांडर संजय कुमार दुबे, प्लाटून कमांडर हरिहर प्रसाद तथा हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह का चयन किया गया है।

TRANSFER : थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, SSP ने जारी किया आदेश…

TRANSFER : थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, SSP ने जारी किया आदेश…

 रायगढ़। पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। रायगढ़ एसएसपी अभिषेक मीना ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है। जिसमें 6 थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।

देखिये आदेश-

खुशखबरी, अब राजधानी के सड़कों में दौड़ेंगी ई-बसें, प्रदूषण से मिलेगा छुटकारा

खुशखबरी, अब राजधानी के सड़कों में दौड़ेंगी ई-बसें, प्रदूषण से मिलेगा छुटकारा

 रायपुर। राजधानी की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें (Electric Bus) दिखाई देंगी। नगर निगम ने इन बसों के संचालन के लिए बस ऑपरेटर तय करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। नगर निगम रायपुर में 60 इलेक्ट्रॉनिक बसें चलाएगा

इलेक्ट्रिक बसों के लिए रूट व स्टॉपेज का निर्धारण भी किया जा रहा है। बसों के ट्रायल के बाद किराया तय होगा।

सिर्फ 10 ही बसों पर 12 करोड़ रुपए खर्च 

केंद्रीय अनुदान से मिली 100 सिटी बस को रायपुर नगर निगम ट्रांसपोर्ट लिमिटेड रॉयल्टी बेस पर चलाया थाए लेकिन इस बार सिर्फ 10 ही बसों पर 12 करोड़ रुपए खर्च करके शेष 50 बसें रुट लाइसेंस बेचकर चलाएगा।

स्वास्थ्य कर्मी ने पति से अलग रह रही महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

स्वास्थ्य कर्मी ने पति से अलग रह रही महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 जांजगीर। हमें दुसरो पर विश्वास करना जीवन जीने के लिए जरुरी है परन्तु एक विश्वासघाती स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने परित्यक्ता महिला को शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया ताे वह मुकर गया। इधर घटना के बाद पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर कोथारी में पदस्थ स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है। बिर्रा पुलिस के अनुसार देवरनी का हेमलाल मनहर (52) कोरबा जिला के कोथारी में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ है। उसकी पहचान 37 वर्षीय महिला से हुई।

महिला को उसका पति छोड़कर चला गया है, इसका फायदा उठाते हुए हेमलाल ने महिला को शादी का प्रलोभन दिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला ने जब उसपर शादी करने का दबाव बनाया तो हेमलाल टालमटोल करने लगा, जिससे परेशान होकर महिला ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी, CM बघेल यहां फहराएंगे झंडा…

जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी, CM बघेल यहां फहराएंगे झंडा…

 रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत नवगठित जिला सक्ती मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे. राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है.

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग, वन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा सुकमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया गरियाबंद, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़ तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली में ध्वजारोहण करेंगे.

गणतंत्र दिवस पर विधानसभा के उपाध्यक्ष संतराम नेताम कोण्डागांव, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे बेमेतरा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बिलासपुर, संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय जांजगीर, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े सरगुजा के जिला मुख्यालय अम्बिकापुर, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह बलरामपुर, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव शकुन्तला साहू बलौदाबाजार और संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला मुख्यालय मोहला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे.

विधायक एवं अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण लखेश्वर बघेल दंतेवाड़ा, विधायक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्त विकास बोर्ड श्री चंदन कश्यप नारायणपुर, विधायक अनिता शर्मा धमतरी, विधायक डॉ. विनय जायसवाल कोरबा, विधायक डॉ. के.के. ध्रुव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला मुख्यालय गौरेला, विधायक विनय कुमार भगत जशपुर, विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर, विधायक यशोदा वर्मा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के जिला मुख्यालय खैरागढ़, विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े सांरगढ़-बिलाईगढ़ के जिला मुख्यालय सारंगढ़, विधायक गुलाब कमरो मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में ध्वजारोहण करेंगे.

गणतंत्र दिवस पर 24 सजायाफ्ता कैदियों की रिहाई को राज्यपाल उइके ने दी मंजूरी

गणतंत्र दिवस पर 24 सजायाफ्ता कैदियों की रिहाई को राज्यपाल उइके ने दी मंजूरी

 रायपुर : आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अमृतकाल को कार्यक्रमों की श्रृंखला के रूप में मनाया जाना प्रस्तावित है। इसी क्रम में एक विशेष पहल के अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा कैदियों की कुछ श्रेणियों को विशेष माफी देने और 26 जनवरी 2023 को उन्हें रिहा करना प्रस्तावित किया गया है।

राज्यपाल अनुसुईया उइके (Governor Anusuiya Uike) ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शासन के इस निर्णय के फलस्वरूप प्रदेश के 24 सजायाफ्ता कैदियों को 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के मौके पर रिहा करने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल के समक्ष 37 सजायाफ्ता कैदियों की सजा माफी की अनुशंसा की गई थी।

उल्लेखनीय है कि भारत का संविधान के अनुच्छेद 161 के अनुसार किसी विधि के विरूद्ध, किसी अपराध के लिए सिद्धदोष ठहराये गये, किसी व्यक्ति के दंड को क्षमा, उसका प्रविलम्बन, विराम या परिहार करने की अथवा दंडादेश के निलम्बन, परिहार या लघुकरण की शक्ति राज्यपाल में निहित होती है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कुछ विशेष कैदियों को रिहा करने का उद्देश्य जेल में अनुशासन और सदाचरण सुनिश्चित करना तथा प्रोत्साहन के रूप में जेल से जल्दी रिहाई की संभावनाओं का अवसर प्रदान करना है। निश्चित ही इससे अपराधी जीवन का त्याग और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री बघेल आज बस्तर दौरे पर, 133 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात, ग्राम गिरौला में आमसभा को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री बघेल आज बस्तर दौरे पर, 133 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात, ग्राम गिरौला में आमसभा को करेंगे संबोधित

 मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज बस्तर जिले के दौरे में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 25 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे ग्राम गिरौला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां भूमिपूजन एवं लोकार्पण तथा आमसभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ग्राम गिरौला से दोपहर 2.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2.45 बजे पी.जी. कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउण्ड धरमपुरा पहुंचेंगे और वहां संभाग स्तरीय छात्रावासी छात्रों के सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 3.50 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर मुख्यमंत्री शाम 4 बजे ग्राम लामनी पहुंचकर पक्षी विहार का अवलोकन करेंगे

गोबर से विद्युत उत्पादन करने वाले संयंत्र का उद्घाटन

मुख्यमंत्री कार द्वारा शाम 4.45 बजे ग्राम डोंगाघाट पहुंचकर गोबर से विद्युत उत्पादन करने वाले संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री शाम 5.25 बजे सर्किट हाउस, जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां शाम 6.15 बजे इंद्रावती विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 7.30 बजे कृषि कॉलेज ऑडिटोरियम, कुम्हारवंड में एक निजी चैनला के बेजोड़ बस्तर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वाहनों के टायर चोरी करने वाला आरोपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर धरदबोचा

वाहनों के टायर चोरी करने वाला आरोपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर धरदबोचा

 कोरबा। आजकल चोरी करने आम बात हो गयी है। ऐसा ही एक चोर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्रार्थी रामशरण राठौर पिता अर्जुन लाल राठौर निवासी ग्राम मुढ़ाली थाना हरदीबाजार जिला कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि एम.आर.बी.एल. कोयला ट्रांसपोर्ट कंपनी हरदीबाजार में कार्यरत ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 1447 का चालक विजेन्द्र जगत पिता स्व. नीर सिंह निवासी ग्राम मुरली सलिहापारा थाना हरदीबाजार द्वारा दिनांक 20.01.2023 को ट्रेलर में कोयला लेकर गया था जो कोयला को खाड़ा कोल वासरी में खाली कर ट्रेलर को लाकर एम.आर.बी.एल कैम्प में रख दिया तथा ट्रेलर के ट्राला में लगा 04 नग टायर सहित डिस्क को बदलकर खराब टायर को लगाकर 04 नग टायर सहित डिस्क को चोरी कर ले गया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु थाना हरदीबाजार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता तलाश में जुट गये। प्रकरण की विवेचना के दौरान आज दिनांक 24.01.2023 को मुखबीर से पता चला कि आरोपी ग्राम मुरली सलिहापारा में छिपा हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी रवाना होकर घेराबंदी कर आरोपी विरेन्द्र जगत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी से चोरी गये मशरूका को बरामद कर सामान  किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम पता आरोपी:-

विजेन्द्र जगत उर्फ विरेन्द्र पिता स्व. नीर सिंह जगत उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मुरली सलिहापारा चौकी हरदीबाजार थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा