CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
गरीबों की फसल कहलाने वाली लघु धान्य फसलें आज अमीरों का भोजन बन गई हैं : चौबे

गरीबों की फसल कहलाने वाली लघु धान्य फसलें आज अमीरों का भोजन बन गई हैं : चौबे

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि कोदो, कुटकी, रागी जैसी लघु धान्य फसलों के पोषक मूल्यों तथा औषधीय गुणों के कारण वैश्वविक स्तर पर दिनो-दिन इनका महत्व बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ में परम्परागत रूप से उगाई जाने वाली इन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा कोदो, कुटकी एवं रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी किये जाने की पहल के चलते विगत दो वर्षां में इन फसलों का रकबा और उत्पादन काफी तेजी से बढ़ा है। राज्य मिलेट मिशन के तहत वर्ष 2027 तक इन फसलों के रकबे में 1 लाख हैक्टेयर की वृद्धि करने का लक्ष्य रखा गया है, राज्य के किसानों के रूझान को देखते हुए लगता है कि यह लक्ष्य अगले वर्ष ही हांसिल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले इन फसलों को गरीबों की फसल कहा जाता था लेकिन अपने पोषक मूल्य एवं औषधीय गुणों के कारण आज यह अमीरों के भोजन का प्रमुख अंग बन गई है। चौबे ने लघु धान्य फसलों की नवीन प्रजातियों के विकास एवं उन्नत उत्पादन तकनीकी के विकास के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। चौबे आज यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित ‘‘खाद्य एवं पोषण सुरक्षा हेतु लघु धान्य फसले’’ राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ कर रहे थे। कार्यशाला की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा, धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय बीज विकास निगम, नई दिल्ली की अध्यक्ष सह प्रबंध संचालक डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी, छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिहं तथा विश्वविद्यालय के प्रबंध मण्डल सदस्य आनंद मिश्रा उपस्थित थे। चौबे ने इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित मिलेट कैफे का लोकार्पण भी किया।

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में सदियों से कोदो, कुटकी, रागी, सावां, चीना, कंगनी जैसी लघु धान्य फसलों का उत्पादन परंपरागत रूप से किया जाता रहा है। किसी भी प्रकार की भूमि में बहुत कम सिंचाई संसाधनों तथा बहुत कम लागत के साथ इन फसलों की खेती की जा सकती है। इन फसलों में मौसम की विपरित परिस्थितियों को सहने की क्षमता होती है तथा इनमें कीट-बीमारियों का प्रकोप भी बहुत कम होता है। लघु धान्य फसलों में सूखा सहने की अदभुत क्षमता होती है। इसलिए इन्हें छत्तीसगढ़ में अकाल की फसल कहा जाता है और इन्हें भुखमरी के दिनों में पेट भरने के लिए सुरक्षित रखा जाता था। उन्होंने कहा कि अब इन फसलों की पोषकता तथा स्वाथ्यप्रद मूल्यों को देखते हुए वैश्विक स्तर पर मांग बढ़ती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को लघु धान्य वर्ष घोषित किया गया है। चौबे ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य मिलेट मिशन प्रारंभ किया गया है जिसके तहत प्रदेश के 20 जिले शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लघु धान्य फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा कोदो, कुटकी एवं रागी की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। श्री चौबे ने कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण आज किसानों के चैहरे पर खुशी की चमक दिखाई देती है। चार वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से 52 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी की जा रही थी वहां अब प्रति वर्ष 100 लाख मिट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है।

मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा ने कहा कि भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश आदि दक्षिण ऐशियाई देशों में लघु धान्य फसलों की खेती नैसर्गिक रूप से होती रही है तथा यहां की आबो-हवा इन फसलों की पैदावार के लिए मुफीद है। उन्होंने कहा कि विगत कुछ दशकों में लघु धान्य फसलों के स्थान पर धान गेहूं, दलहन एवं अन्य व्यवसायिक फसलों का उत्पादन बढ़ने से लघु धान्य फसलों का रकबा कम हुआ है लेकिन उससे एक बड़ा नुकसान यह हुआ है कि मौसम की विपरित परिस्थितियों में फसलें खराब होने से भुखमरी की नौबत आ रही है। उन्होंने कहा कि इसका बड़ा उदाहरण इस वर्ष बाढ़ के कारण पाकिस्तान में गेहूं की फसल नष्ट होने के कारण वहां भुखमरी की उत्पन्न स्थिति है। शर्मा ने कहा कि लघु धान्य फसलें बहुत कम लागत और संसाधनों में किसी भी प्रकार की मिट्टी में कम अवधि में उगाई जा सकती हैं। ये फसलें प्रतिकूल परिस्थितियों के प्रति सहनशील होती है। लो कैलोरी डाईट होने के कारण यह मधुमेह, रक्तचाप एवं हृदय रोगियों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। इनमें कैल्शियम, मैग्नीशीयम, आयरन, फस्फोरस, अन्य खनिज तथा रेशा प्रचुर मात्रा में होने के कारण मानव स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लघु धान्य फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मिलेट मिशन प्रारंभ करने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के 30 हजार नालों को पुनर्जीवित कर उनके किनारें कोदो, कुटकी, रागी जैसी लघु धान्य फसलें उगाने का कार्य चल रहा है। शर्मा ने आम जनता में मिलेट के उपयोग के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्याल परिसर में मिलेट कैफे प्रांरभ करने के लिए कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल तथा विश्वविद्यालय प्रशासन को बधाई दी। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में मिलेट मिशन के तहत बहुत तेजी से काम चल रहा है। वर्ष 2027 तक 1 लाख 90 हजार हैक्टेयर में मिलेट उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है लेकिन जिस रफ्तार से लघु धान्य फसलों का रकबा बढ़ रहा है उससे लगता है कि यह लक्ष्य वर्ष 2024 में ही हांसिल कर लिया जाएगा।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि 20 जनवरी 1987 को स्थापित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने पिछले 36 वर्षां में आशातीत प्रगति की है। स्थापना के समय जहां विश्वविद्यालय के अंतर्गत केवल एक मात्र कृषि महाविद्यालय रायपुर में संचालित था वहीं आज प्रदेश के सभी जिलों में 34 शासकीय तथा 15 निजी कृषि, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी एवं वानिकी महाविद्यालय संचालित हैं। स्थापना के समय विश्वविद्यालय की प्रवेश क्षमता 100 विद्यार्थियों की थी जो अब बढ़कर प्रति वर्ष लगभग 4000 विद्यार्थी हो गई है। विश्वविद्यालय की स्थापना के समय केवल बिलासपुर में एक मात्र कृषि विज्ञान केन्द्र संचालित था वहीं अब प्रदेश के 27 जिलों में कृषि विज्ञान केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं। डॉ. चंदेल ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा लघु धान्य फसलों के विकास एवं अनुसंधान में भी काफी कार्य किया जा रहा है और विश्वविद्यालय द्वारा कोदो, कुटकी तथा रागी की 9 उन्नत किस्में विकसित की गई हैं जिनमें - इंदिरा कोदो-1, छत्तीसगढ़ कोदो-2, तथा छत्तीसगढ़ कोदो-3, छत्तीसगढ़ कुटकी-1, छत्तीसगढ़ कुटकी-2 तथा छत्तीसगढ़ सोन कुटकी, इंदिरा रागी-1, छत्तीसगढ़ रागी-2 तथा छत्तीसगढ़ रागी-3 शामिल हैं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित भिन्न अनुसंधान प्रक्षेत्रों तथा कृषि विज्ञान केन्द्रों के अन्तर्गत वृहद पैमाने पर लघु धान्य फसलों की खेती तथा बीज उत्पादन किया जा रहा है तथा कृषकों को इन फसलों की खेती हेतु मार्गदर्शन एवं प्रेरणा भी दी जा रही है। विभिन्न कृषक उत्पाद समूहों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को लघु धान्य फसलों के प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन तथा उत्पाद निर्माण एवं विपण हेतु मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लघु धान्य फसलों के बीजों की आपूर्ति के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय बीज निगम के साथ अनुबंध किया जा रहा है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में लघु धान्य फसलों के उत्पादन हेतु अनुसंधान एवं तकनीकी विकास, लघु धान्य फसलों के पोषक मूल्य तथा औषधीय गुणों पर अनुसंधान, लघु धान्य फसलों के प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, उत्पाद निर्माण तथा इन फसलों के बीज उत्पादन एवं वितरण हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर तथा इक्रिसेट हैदराबाद, भारतीय लघु धान्य फसल अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद तथा राष्ट्रीय बीज निगम, नई दिल्ली के मध्य तीन समझौते भी निष्पादित किये गये। इन समझौतों पर राष्ट्रीय बीज निगम की ओर से अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी, अन्तर्राष्ट्रीय अर्धशुष्क कटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (इक्रिसेट) की ओर से उप महानिदेशक डॉ. अरविंद कुमार तथा भारतीय लघु धान्य फसल अनुसंधान संस्थान की ओर से वैज्ञानिक डॉ. हरिप्रसन्न ने हस्ताक्षर किये। इन समझौतों पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिकगण तथा बड़ी संख्या में लघु धान्य फसल उत्पादक प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

महिला संगठन की कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न,राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को पहचान दिलाने तय की रणनीति

महिला संगठन की कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न,राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को पहचान दिलाने तय की रणनीति

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की कार्यकारिणी बैठक बुधवार को रामाधीन मार्ग स्थित माहेश्वरी भवन, राजनांदगांव में सम्पन्न हुई। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ज्योति राठी विशेष अतिथि, प्रदेश अध्यक्ष अमिता मुंदडा की अध्यक्षता व प्रदेश मंत्राणी भावना राठी सहित राजनांदगांव जिला माहेश्वरी महिला संगठन के आतिथ्य में आयोजित बैठक के पश्चात प्रदेश कार्यसमिति द्वारा चयन प्रक्रिया हुई जिसमें सर्वसहमति से शशि गट्टानी को सत्र 2023-2026 तक के लिए प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया।

मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि चुनाव अधिकारी छत्तीसगढ़ माहेश्वरी महिला संगठन कि पूर्व प्रदेश अध्यक्षा पुष्पा राठी व पर्यवेक्षक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा शोभा सादानी की निगरानी में चयन सुनिश्चित हुआ। इस दौरान वरिष्ठ समाजजनों ने संगठन को स्थानीय से लेकर प्रदेश स्तर तक समन्वय बैठाकर मज़बूत करने व राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की पहचान बनाने की रणनीति तय की। राठी ने बताया कि इस दौरान वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य अपने कार्यकाल में किए गए सभी सेवा कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

बैठक में पुष्पा राठी, सरस्वती लोहिया, गीता डागा, आशा डोडिया, रूपा मूंदड़ा, संतोष चांडक, सीमा मल, शशि चितलांगिया, प्रतिभा नत्थानी, सरला चांडक, अंजना टावरी, मधु सोमानी, रेनू टावरी,रश्मि केला, जया बाहेती, संगीता तुवनानी, किरण दम्माणी, शीला गांधी, सुनीता चांडक सहित माहेश्वरी महिला संगठन की समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रही।

CM बघेल और शैलजा कुमारी ने कल्पतरू रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया भ्रमण, मिलेट कुकीज और नवकलेवा राईस चिप्स का चखा स्वाद, की तारीफ

CM बघेल और शैलजा कुमारी ने कल्पतरू रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया भ्रमण, मिलेट कुकीज और नवकलेवा राईस चिप्स का चखा स्वाद, की तारीफ

 रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री शैलजा कुमारी (Shailja Kumari ) के साथ राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित कल्पतरु रूरल इंडस्ट्रियल पार्क पहुंचे। उन्होंने वहां महिला समूहों द्वारा संचालित बेकरी यूनिट, सिलाई यूनिट, नर्सरी, सीएमटीसी, सोलर ड्रायर, सोलर कोल्ड स्टोरेज, हर्बल गुलाल, चाक, फिनायल, सोप और मिक्सचर यूनिट का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने वहां कार्यरत स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके जीवन में आये परिवर्तन की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के आग्रह पर उनके साथ सेल्फी भी ली। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री को बेकरी यूनिट में काम कर रही महिलाओं ने बताया कि उनका समूह कोदो, कुटकी और रागी से बिस्कुट और कुकीज बनाने का कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री बघेल और शैलजा कुमारी ने कोदो से बने बिस्कुट का स्वाद चखा और कुकीज के स्वाद की सराहना की। उन्होंने महिलाओं के आजीविका मूलक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई भी दी।

सिलाई मशीन की इकाई में काम करने वाली ईश्वरी डहरिया ने बताया कि उनका समूह कपड़ा निर्माण का कार्य करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से टी शर्ट सिलाई के लिए आवश्यक मशीन की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके समूह को इंटर लॉक सिलाई से कपड़े तैयार करने के कुछ आर्डर मिले थे, लेकिन मशीन नहीं होने से हम लोग यह काम नहीं कर सके। ईश्वरी ने उन्हें बताया कि इस यूनिट में काम कर रही महिलाओं को माह में 7 हजार रुपए की आमदनी होती है। चर्चा के दौरान ईश्वरी ने मुख्यमंत्री बघेल से बीस बड़ी सिलाई मशीन और इंटर लॉक मशीन की मांग करते हुए कहा कि इससे हम लोगों को काफी सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री द्वारा मशीन की कीमत पूछने पर उन्होंने बताया कि बड़ी सिलाई मशीन 28 हजार रुपए और इंटर लॉक मशीन 80 हजार रुपए की आती है। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही इस केंद्र के लिए बीस बड़ी सिलाई मशीन और इंटर लॉक मशीन देने की घोषणा की। महिलाओं ने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। इस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को निर्देशित किया।

रीपा के प्रशिक्षण केन्द्र में 16 हजार से अधिक महिलाओं को आयमूलक गतिविधियों का प्रशिक्षण

नर्सरी निर्माण यूनिट की यमुना ध्रुव ने बताया कि वे विगत 5 वर्षों से यहाँ कार्य कर रही हैं। इस इकाई में महिलाएं छोटे पौधे तैयार कर उसका विक्रय निजी नर्सरियों को करती है। जिससे 5 से 6 हजार प्रतिमाह आमदनी होती है। लक्ष्य महिला संगठन द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र सीएमटीसी इकाई की अध्यक्ष ने बताया कि यहां अब तक 195 प्रशिक्षण सत्र सम्पादित किये जा चुके हैं, जिससे 16 हजार 6 सौ महिलाओं को विभिन्न आयमूलक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्य से अब तक 1 करोड़ 20 लाख रुपए की आमदनी हुई है। जिसमें महिलाओं को 30 लाख रुपए का लाभ हुआ है। यहां 40 ट्रेनर प्रशिक्षण देते हैं। महिलाओं ने बताया कि आवासीय प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं के रहने और भोजन की अच्छी व्यवस्था की जाती है।

मुख्यमंत्री बघेल ने बटन मशरूम को संरक्षित करने के लिए लगाए गए सोलर कोल्ड स्टोरेज यूनिट का निरीक्षण कर उसकी कार्यशैली की जानकारी ली।
रीपा में कार्यरत महिलाओं के बच्चों की देखरेख एवं पोषण के लिए स्थापित आंगनबाड़ी केंद्र पहुँचने पर आंगनबाड़ी केंद्र के मासूम बच्चों ने फूल भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। महिलाओं ने अतिथियों को तिलक लगाकर स्वागत किया और बताया कि यहाँ सुबह 09 बजे से शाम 5 बजे तक महिलाएं कार्य करती हैं। इस दौरान उनके बच्चों को आंगनबाड़ी में बुनियादी शिक्षा एवं पोषक आहार भी प्रदान किया जाता है।

मिक्सचर यूनिट के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री बघेल और शैलजा कुमारी ने महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे नवकलेवा राईस चिप्स की प्रक्रिया की जानकारी ली। महिलाओं के आग्रह पर अतिथियों ने राईस चिप्स का स्वाद भी लिया। इस केन्द्र में लगाए गए सोलर ड्रायर में लेमन ग्रास फूलों की पंखुड़ियां, मशरूम, हल्दी आदि सुखाए जाते हैं।

चाक निर्माण यूनिट में कार्यरत टिकेश्वरी यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे यहाँ काम कर 6000 रुपये प्रतिमाह कमा लेती हैं। वह राजधानी के दुर्गा कॉलेज में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। रीपा से जुड़कर वह निर्बाध रूप से अपनी पढ़ाई पूरी कर पा रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने लिए एक स्कूटी भी खरीदी है।

महिला समूह को साबुन बेचकर हुई 5 लाख रूपए की आमदनी

सोप निर्माण यूनिट से जुड़ी मोमिन धीवर ने मुख्यमंत्री एवं अतिथियों को उपहार स्वरूप साबुन भेंट किया। उन्होंने बताया कि अब तक उनका समूह 5 लाख रुपए की आमदनी कर चुकी हैं। धीवर ने कहा कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क महिलाओं के जीवन में एक नई क्रांति लेकर आया है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं और उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। हाथ करघा लूम यूनिट और गोदना आर्ट यूनिट के अवलोकन के दौरान महिलाओं ने इस यूनिट में तैयार किया गया राजकीय गमछा भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। उन्होंने समूह की महिलाओं के आग्रह पर उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री एवं अतिथियों को रीपा में बने उत्पादों की टोकरी भेंट की।

भाजपा कार्यसमिति की बैठक अंबिकापुर में, कई दिग्गज नेता हुए शामिल

भाजपा कार्यसमिति की बैठक अंबिकापुर में, कई दिग्गज नेता हुए शामिल

 अम्बिकापुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अंबिकापुर के सबसे बडे़ आलिशान होटल पर्पल ऑर्किड में शुरु हो गई हैं। इसमें प्रदेश के करीब दिग्गज नेता शामिल हुए हैं। बैठक में भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री व सरगुजा सांसद रेणुका सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हैं। इसके साथ ही राज्यसभा के पूर्व सांसद रामविचार नेताम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सोनी,अलोक दूबे,संतोष दास, रूपेश दुबे, भारत सिंह सिसोदिया सहित प्रदेश भाजपा के लगभग सभी पदाधिकारी शामिल हैं।

जिले में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की यह दूसरी बैठक हो रही है। इससे पूर्व प्रदेश की पहली कार्यसमिति की बैठक भाजपा के सरकार में वर्ष 2016 में हुई थी। दूसरी बैठक को लेकर स्थानीय नेताओं ने 2 दिन पहले से ही तैयारी शुरु कर दी थी। सुबह होते तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शहर को बैनर-पोस्टर व स्वागत द्वार से जगह-जगह सजाया गया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 2023 विधानसभा चुनाव माना जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा ने आगामी चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं।

CRIME NEWS : युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को 2 घंटे के भीतर धरदबोचा

CRIME NEWS : युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को 2 घंटे के भीतर धरदबोचा

 सारंगढ़-बिलाईगढ़। CRIME NEWS : जिले में गुनहगारों की अब  खेर नहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ़ के निर्देशन पर जिले में महिला एवं बच्चो के विरूद्ध घटित अपराधों में तत्परता पूर्वक आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये हैं। जिसके पालन में नव पदस्थ थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना बिलाईगढ़ पुलिस टीम द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म के रिपोर्ट के दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-

दिनांक 19.01. 2023 को प्रार्थी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि दिनांक, घटना, समय को आरोपी द्वारा  पीडिता को डरा धमका कर जबरदस्ती बलात्कार किया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 16/2023 धारा 506, 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना पतासाजी के दौरान सूचना पर आरोपी अंगद उर्फ रोहित भारती पिता महादेव उम्र 26 वर्ष साकिन टेढीभदरा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को पकड़ लिया गया है। विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड में उपजेल बलौदाबाजार भेज दिया गया।

CG ACCIDENT : तेज रफ़्तार बाइक हुई हादसे का शिकार, 3 युवक गंभीर रूप से घायल

CG ACCIDENT : तेज रफ़्तार बाइक हुई हादसे का शिकार, 3 युवक गंभीर रूप से घायल

 कोरबा : CG ACCIDENT : राज्य में सड़क दुर्घटनाएं नहीं थम रही है, यहाँ रोज लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं, इसी बीच जिले में तेज रफ़्तार बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। जिसमें 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि, सुअर के बाइक से टकराने से यह हादसा हुआ। पुलिस घायलों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह घटना उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरबुंदिया का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरगबुंदिया निवासी निर्मल साहू, सुकुंवर सिंह और अजय सिंह सिदार तीनों बाइक पर सवार होकर कोरबा की तरफ जा रहे थे। कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग के सरगबुंदिया के पास अचानक सड़क पर सुअर आ गया, जिससे टकराकर बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों युवक सड़क पर जा गिरे

हादसे के बाद राहगीरों ने उरगा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। तीनों के हाथ-पैर और चेहरे पर गंभी चोटें आई है। पुलिस ने घायल युवको का बयान दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य का मिला दर्जा …

छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य का मिला दर्जा …

 छत्तीसगढ़ एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाते जा रहा है जिससे प्रदेश का पूरे देशभर में छत्तीसगढ़ का नाम ऊंचा हो रहा है। छत्तीसगढ़ ने धान खरीदी को लेकर कई रिकॉर्ड बनाए थे वहीँ अब एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वर्तमान खरीफ मार्केटिंग सीजन (KMS) में सेंट्रल पूल में सबसे अधिक धान जमा कराने वाला छत्तीसगढ़ देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा है कि लगातार चार वर्षों से छत्तीसगढ़ कृषि क्षेत्र में लगातार नये-नये कीर्तिमान रच रहा है।

यह किसानों की मेहनत और खेती पर लौटे उनके भरोसे का ही परिणाम है मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों को बधाई देते हुए कहा है कि पुराने रिकॉर्ड टूटने के बाद ये एक और बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस साल राज्य में धान खरीदी का भी नया रिकार्ड कायम हो रहा है। कल शाम तक 103 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी थी। उम्मीद है कि निर्धारित अंतिम तिथि 31 जनवरी तक हम 110 लाख मीट्रिक टन के अनुमानित आंकडे़ को भी पार कर जाएंगे।

भारत सरकार की 15 जनवरी को जारी रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ केंद्रीय पुल में 92 लाख मीट्रिक टन धान का योगदान दे चुका था। इस सीजन में सर्वाधिक धान जमा कराने वाला वह दूसरा प्रदेश बन चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते खेती-किसानी और किसानों के जीवन में सुखद बदलाव आया है।

राज्य में फसल उत्पादकता एवं फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अलावा गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, किसानों की कर्ज माफी, सिंचाई कर माफी से राज्य के किसानों को एक नई ताकत मिली है, जिसके चलते राज्य में किसानों की संख्या और खेती के रकबे में लगातार वृद्धि हो रही है।

छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से इन चार वर्षों में लगातार किसानों की पंजीयन संख्या में वृद्धि हुई है। इस वर्ष 24.96 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है, इनमें 2.30 लाख नए किसान हैं। किसानों को धान विक्रय में सहूलियत हो इस लिहाज से इस साल राज्य में 135 नए उपार्जन केन्द्र शुरू किए गए, जिसके कारण कुल उपार्जन केंद्रों की संख्या 2617 हो गई है।

CG NEWS : नक्‍सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने बरामद किया 35 किलो का आईईडी

CG NEWS : नक्‍सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने बरामद किया 35 किलो का आईईडी

 मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पुलिस ने नक्‍सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने सर्च अभियान में आज मानपुर ब्लॉक के कोहका थाने से 15 किमी दर जंगल से 35 किलो विस्‍फोटक आईईडीबरामद किया है।

जानकारी केअनुसार कोहका थाने की टीम के साथ आइटीबीपी, डीआरजी की सयुंक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। जंगल में आईईडी होने के संकेत पर बम स्क्वाड की टीम मौके पर पहुची। डॉग स्क्वाड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जंगल के आसपास की जांच की। आईईडी को बरामद कर पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निगरानी में विशेषज्ञों ने निष्प्रभावी किया।

CRIME : पुलिस ने अंतर्राज्यीय आरोपी को 12 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार

CRIME : पुलिस ने अंतर्राज्यीय आरोपी को 12 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार

 रायपुर। राजधानी में पुलिस ने गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 किलो नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित नया बस स्टैण्ड पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मदन लाल उम्र 55 साल निवासी मेरठ शिव मंदिर के पास नयी बस्ती थाना ट्रांसपोर्ट नगर उत्तर प्रदेश होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी मदन लाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 किलो 100 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

CG NEWS : आदिवासी बच्ची के साथ दुर्व्यवहार मामले में मंत्री कवासी लखमा ने दिया बड़ा बयान, कहा इस्तीफा दे नारायण चंदेल

CG NEWS : आदिवासी बच्ची के साथ दुर्व्यवहार मामले में मंत्री कवासी लखमा ने दिया बड़ा बयान, कहा इस्तीफा दे नारायण चंदेल

 रायपुर। raipur news बेटे पर लगे दुष्कर्म के आरोप पर घिरे नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल Narayan chandel  से कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा kawasi lakhma  ने इस्तीफा मांगा है. लखमा ने भाजपा के नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा नहीं लेने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है. मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि जब तक यह (दुष्कर्म) मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक नारायण चंदेल को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. आदिवासी बच्ची के साथ दुर्व्यवहार abuse हुआ है, जिसे हम आदिवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे. आदिवासी इन्हें माफ नहीं करेंगे.

इसके साथ ही बीजेपी कार्यसमिति की बैठक पर लखमा ने तंज कसते हुए कहा कि हमने अपने राजनीतिक जीवन में कार्यसमिति की इतनी बैठक नहीं देखी. यहां तो रोज कार्यसमिति की बैठक हो रही है. बैठक में नेता प्रतिपक्ष को भाजपा तत्काल हटाए. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा इतने ही आदिवासी के हितैषी हैं तो राज्यपाल से क्यों नहीं मिल रहे.

अनियमित कर्मचारियों के आंदोलन पर मंत्री ने कहा कि उनसे निवेदन करूंगा कि आंदोलन ना करें. उनका समर्थन कर रहे रमन सिंह ने 15 सालों में उनके लिए कुछ नहीं किया, लेकिन सीएम भूपेश प्रयास कर रहे हैं. कोई ना कोई रास्ता निकलेगा. हड़ताल मत करें, ऐसे में जनता का काम रुक जाता है. हमसे मिले, हम उनसे बात करेंगे, कुछ समाधान करेंगे।

CG BANK CLOSE : गणतंत्र दिवस के बाद इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, नाराज बैंकर्स ने किया हड़ताल का ऐलान

CG BANK CLOSE : गणतंत्र दिवस के बाद इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, नाराज बैंकर्स ने किया हड़ताल का ऐलान

 बिलासपुर। भारतीय बैंक संघ और यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बीच वार्ता विफल होने के बाद नाराज बैंकर्स ने 30 और 31 जनवरी को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का ऐलान कर दिया है। ऐसे में ग्राहकों को समस्या हो सकती है। बिलासपुर में लगातार चार दिन शाखाओं में ताला लटका रहेगा। क्योंकि 28 को आखिरी शनिवार और 29 को रविवार अवकाश है।

अगर आने वाले कुछ दिनों में आपको बैंक में कोई जरूरी काम है, तो सावधान हो जाएं। इस महीने गणतंत्र दिवस के बाद बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। इससे बैंक से जुड़े सभी कामकाज पर गहरा असर पड़ सकता है। कई बैंक यूनियनों की संस्था यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने अपनी विभिन्न् मांगों के लिए दबाव बनाने के लिए 30 जनवरी से दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
 
अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (आईबीए) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है। यह फैसला मुंबई में हुई यूएफबीयू की बैठक में लिया गया। बैंक कर्मचारियों के इस हड़ताल से महीने के अंत में चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। बता दें कि शहर में 14 से अधिक बैंकों के 60 शाखाएं हैं। जिनमें प्रतिदिन करोड़ों रुपये का लेनदेन होता है। ग्राहकों को समस्या हो सकती है।
 
क्यों कर रहे हड़ताल
बैंक अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न् मुद्दे शामिल है। जिनमें पांच दिवसीय कार्यदिवस, पेंशन, नियुक्ति एवं अन्य मुद्दे शामिल है। बैंकर्स की ओर से आइबीए को कई बार अवगत कराया गया। इस बार भी मुंबई में इसे लेकर बैठक हुई। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। यही कारण है कि बैंक कर्मचारियों ने सीधे हड़ताल पर जाने निर्णय लिया है। बैंकर्स को भी यह चिंता सता रही है कि लगातार चार दिनों तक बैंक बंद होने से ग्राहकों को तगड़ा नुकसान होगा। इसके अलावा कामकाज पर भी फर्क पड़ेगा।
CRIME NEWS : धारदार हथियार से युवती की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस…

CRIME NEWS : धारदार हथियार से युवती की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस…

 सूरजपुर। CRIME NEWS : जिले से बड़ी खबर आ रही है जहाँ पर एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कपं मच गया। युवती की लाश उसकी ही घर में मिली। युवती की धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है

जानकारी के अनुसार आज सुबह कोतवाली थाना अंतर्गत नगर के कॉलेज गली में 22 साल की युवती की लाश एक मकान में मिली है। बताया जा रहा है कि युवती दुकान में काम करती थी। युवती की हत्या धारदार हथियार से किये जाने की आशंका है। पुलिस जांच में जुट गई है।

CG NEWS : जंगली सुअर का शिकार करने बिछाया जाल, करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

CG NEWS : जंगली सुअर का शिकार करने बिछाया जाल, करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

 रायगढ़। जिले के ग्राम गुर्दा में जंगली सुअर के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आकर एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। 100 फीसदी झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, खरसिया वन परिक्षेत्र के ग्राम गुर्दा में किसान ने खेत में जंगली सुअरों के लिए बिजली का तार बिछाकर रखा था। महिला बसंती सिदार (60 वर्ष) लकड़ी लेने जंगल में गई थी। इस दौरान वह बिजली की तार की चपेट में आ गई। करंट से बुरी तरह से झुलसकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जंगल से करीब 2 से 3 किमी दूर राजस्व क्षेत्र में घटित हुई है।

घटना की जानकारी लगते ही खरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि जंगली जानवरों के शिकार के लिए कई लोग बिजली का तार बिछाकर रखते हैं। ऐसा करना गैरकानूनी है। खरसिया पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रदेश में नहीं बढ़ा धर्मांतरण, साबित हुआ तो छोड़ दूंगा राजनीति: लखमा

प्रदेश में नहीं बढ़ा धर्मांतरण, साबित हुआ तो छोड़ दूंगा राजनीति: लखमा

 रायपुर । बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को धर्मांतरण के मामले पर छत्तीसगढ़ के मंत्री ने चैलेंज दिया है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में धर्मांतरण के मामले नहीं बढ़े हैं। 

लखमा ने कहा कि अगर वे इसे साबित कर दें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा और अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो उन्हें पंडिताई छोड़नी होगी।

दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री अभी रायपुर में हैं। वे यहां रामकथा करने पहुंचे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल रहा है। इसमें वे कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मामले बढ़े हैं।

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू

 रायपुर । प्रदेश के अंबिकापुर में शुक्रवार को बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शरू हो गयी है। 

 दरअसल भाजपा इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में लगी है। दो दिन पहले ही राष्ट्रीय कार्यसमिति में 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ है।

इसके बाद अब प्रदेश भाजपा की सरगुजा में कार्यसमिति हो रही है। भाजपा का फोकस इस चुनाव में भी बस्तर और सरगुजा है। ऐसे में जहां पिछले साल बस्तर में चिंतन शि‌विर किया गया, वहीं अब सरगुजा में कार्यसमिति हो रही है।

इसमें प्रदेश के साढ़े तीन सौ से ज्यादा पदाधिकारी जुटे है।

कार्यसमिति के पहले दिन सुबह 10 बजे से प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। दो घंटे की बैठक में एजेंडा तय की गई है।

CRIME NEWS : दारू के लिए पैसे नहीं देने पर शराबियों ने कर दी युवक की पिटाई

CRIME NEWS : दारू के लिए पैसे नहीं देने पर शराबियों ने कर दी युवक की पिटाई

 जांजगीर।  आजकल शराब पीकर हुड़दंग मचाना तो आम बात सी हो गई है। पैसे ख़त्म हो जाए तो दूसरों को पैसों के लिए तंग करना। एक ऐसा हो मामला जांजगीर चापा का है। सड़क किनारे खड़े युवक के पास शराब के नशे धूत में 2 दाेस्त पहुंचे और उससे शराब के लिए रुपए मांगने लगे। लेकिन युवक के रुपए देने से इंकार किया तो दोनों शराबी युवक उसके साथ मारपीट कर वहां से भाग निकले, इधर घटना के बाद पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

सीबीएसई काॅलोनी में रहने वाला युवक सौरभ नायडू मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे अपने दोस्त परदेशी सिदार के साथ काॅलोनी के बाहर खड़े हाेकर बात रहा था, इसी बीच तिलक नगर का रहने वाला युवक तनेश्वर साहू अपने दोस्त अविनाश महंत के साथ सौरभ के पास पहुंचा और उससे शराब के लिए रुपए मांगने लगा। सौरभ ने उन्हें रुपए देने से इंकार कर दिया तो तनेश्वर और अविनाश उसके साथ गाली-गलौज करने लगे।

सौरभ के विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और वहां से भाग निकले। इधर घटना के बाद वह सौरभ थाना पहुंचा और इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी तनेश्वर साहू और अविनाश महंत के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर विवेचना में लिया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

SUICIDE NEWS : सुसाइड नोट लिख Bsc Final की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

SUICIDE NEWS : सुसाइड नोट लिख Bsc Final की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

 दुर्ग। SUICIDE NEWS : जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में बीएससी फाइनल ईयर में पढ़ने वाली 22 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। पुलिस को कमरे से एक कॉपी में लिखा सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि युवती ने डिप्रेशन में आकर खुदकुशी की है।

 

 

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि उन्हें गुरुवार को सूचना मिली की विश्वबैंक कॉलोनी में एक कॉलेज छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी ने तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने पाया कि घर के अंदर कमरे में एक युवती फंदे से लटकी हुई है। पूछताछ में उसका नाम पूजा बघेल बताया गया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और युवती के शव को नीचे उतरवाया। तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा की और कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान उन्हें युवती के कमरे से एक डायरी मिली है। उस डायरी में अजीब सी हैंडराइटिंग में कुछ लिखा है। टीआई मनीष शर्मा का कहा है कि डायरी में क्या लिखा है ये पूरा समझ नहीं आ रहा है। इसलिए किसी एक्सपर्ट से उसे पढ़वाया जाएगा। खुदुकुशी का कारण जानने के लिए पुलिस परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ करेगी।

दर्दनाक हादसा, करंट लगने से महिला की मौत, बचाने को पहुंची बेटी और पड़ोसी महिला हुईं घायल…

दर्दनाक हादसा, करंट लगने से महिला की मौत, बचाने को पहुंची बेटी और पड़ोसी महिला हुईं घायल…

 बालोद। बालोद जिला के दल्ली राजहरा में एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं चीख-पुकार सुनकर बचाने आई उसकी बेटी और पड़ोसी महिला घायल हो गईं.

जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर के आंगन में बर्तन साफ कर रही थी. इसी दौरान घर में लगे वायरिंग के अर्थिंग तार में अचानक करंट प्रवाह होने लगा, जिसकी चपेट में महिला आ गई. महिला की चीख-पुकार सुन उसकी बेटी व पड़ोस में रहने वाली महिला बचाने पहुंची तो उन्हें भी झटका लगा.

मौके पर पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों ने तत्काल तीनों को पास मे स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने अनिता प्रसाद को मृत घोषित कर दिया. वहीं पड़ोसी महिला को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. मृतिका की बेटी को भर्ती कर उपचार किया जा रहा. घटना के बाद दल्ली राजहरा पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही में जुट गई है.

बीएसपी क्वार्टर में सड़ी-गली लाश मिलने से मची सनसनी, अकेले रहता था कर्मचारी…

बीएसपी क्वार्टर में सड़ी-गली लाश मिलने से मची सनसनी, अकेले रहता था कर्मचारी…

 बालोद। दल्ली राजहरा बीएसपी क्वार्टर में कर्मचारी की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा कार्रवाई के बाद जांच में जुट गई है.दल्ली राजहरा के निर्मला सेक्टर स्थित एक बीएसपी क्वार्टर से बदबू आने की सूचना पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस जब दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो क्वार्टर में अकेले रहने वाले कर्मचारी नंदा चिन्ना रायडू की सड़ी-गड़ी लाश पलंग पर पड़ी मिली. लाश को देखने पर दो-तीन दिन पहले मौत होने की आशंका जताई गई है. बहरहाल, पुलिस ने पूरे मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी जोरों पर, जायजा लेने रायपुर पहुंची छग प्रभारी कुमारी सैलजा…

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी जोरों पर, जायजा लेने रायपुर पहुंची छग प्रभारी कुमारी सैलजा…

 रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी जोरों पर है. आयोजन के संबंध में पदाधिकारियों से चर्चा करने छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा रायपुर पहुंच गई हैं.

कुमारी सैलजा ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगी. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अंतिम चरण में है. 30 जनवरी को कश्मीर के श्रीनगर में झंडा फहराया जाएगा. वहीं देश के अलग-अलग राज्यों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत होगी, जो लगभग 2 महीने तक चलेगी. इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता घरों तक पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे.

इसके पहले कुमारी सैलजा के एयरपोर्ट पहुंचने पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, रामगोपाल अग्रवाल सहित कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया. तय कार्यक्रम के अनुसार, कुमारी सैलजा सुबह 11 बजे प्रस्तावित महाधिवेशन स्थल का निरीक्षण करेंगी. 21 जनवरी को सुबह 11 बजे राजीव भवन में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी को लेकर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगी. 22 जनवरी को सुबह 8.15 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.

Raipur News : मुख्यमंत्री बघेल ने कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ की माता के निधन पर जताया शोक

Raipur News : मुख्यमंत्री बघेल ने कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ की माता के निधन पर जताया शोक

 रायपुर। रामकुंड निवासी नानकी देवी धुप्पड़ का आकस्मिक निधन हो गया है जो कि श्रीराम और सुभाष धुप्पड़ की माता एवं मनीष, सुनील और गौरव धुप्पड़ की दादी थीं।

सीएम ने जताया शोक – कांग्रे‌स के वरिष्ठ नेता और आरडीए के चेयरमैन सुभाष धुप्पड़ जी की माता नानकी देवी जी के निधन( death) की सूचना दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिजनों को दुख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:

नरवा विकास: खारी नाला अब खारा नहीं बल्कि मीठा...

नरवा विकास: खारी नाला अब खारा नहीं बल्कि मीठा...

 रायपुर । राज्य सरकार द्वारा संचालित सुराजी गांव योजना के तहत नरवा विकास कार्यक्रम अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ वनमंडल के खारी नाला में लगभग 01 करोड़ रूपए की लागत राशि से अर्दन डेम का निर्माण किया गया है। 

इसके निर्माण से वन क्षेत्रों में जल के स्तर में वृद्धि के साथ-साथ 100 एकड़ रकबा में सिंचाई की सुविधा निर्मित हुई है। 

उक्त सुविधा के उपलब्ध होने पर वनांचल के किसानों के लिए खारी नाला अब मीठा एवं लाभप्रद साबित होने लगा है। 

गौरतलब है कि वनमंडल मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भौता के खारी नाला में 210 मीटर चौड़ाई एवं 10 मीटर ऊंचाई के अर्दन डेम निर्मित की गई है, जिसकी कुल लागत 01 करोड़ रूपए है।  इसका कैचमेंट एरिया 55.00 हेक्टेयर है। 

उक्त अर्दन डेम के निर्माण से निकटतम ग्रामों के लगभग 40 परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होने लगे हैं।

जिसमें से 5 सीमांत एवं 35 लघु किसानों के कुल 100 एकड़ रकबा सिंचित होगा एवं जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण से ग्रामों के आसपास क्षेत्रों एवं वन क्षेत्रों में जल के स्तर में वृद्धि होगी। 

इसके फलस्वरूप वनों के पुनरूत्पादन एवं घनत्व में सघन वृद्धि के साथ-साथ वन्यप्राणियों के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित हुई है।

अन्य परिवारों द्वारा निस्तार के साथ-साथ मछली पालन से संबंधित आजीविका कार्य किया जा सकेगा। निर्मित अर्दन डेम से लगा गौठान बना हुआ है जो पशुधन हेतु लाभप्रद होगा। 

गौरतलब है कि वनमंत्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में वनांचल स्थित नालों में कैम्पा मद के तहत भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण तेजी से जारी है।

इस तारतम्य में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख संजय शुक्ला ने बताया कि मनेन्द्रगढ़ वनमंडल स्थित 15 किमी लम्बाई के खारी नाला में कैम्पा मद से वर्तमान में 435 भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है। 

इनमें से अब तक 385 भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इनके निर्माण के लिए कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 के तहत 4 करोड़ 10 लाख रूपए की राशि स्वीकृत है।

CRIME : राजधानी में लाखों के गांजे के साथ नाबालिग समेत चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

CRIME : राजधानी में लाखों के गांजे के साथ नाबालिग समेत चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

 रायपुर : RAIPUR CRIME : राजधानी रायपुर में लाखों के गांजे के साथ नाबालिग समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में आज 19 जनवरी को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत सोनडोंगरी स्थित कान्हा ढ़ाबा पास कुछ व्यक्ति दोपहिया वाहन में गांजा रखें है तथा बिक्री कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.सी.पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चैक मयंक गुर्जर(भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कबीर नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर गांजा बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम रोशन वर्मा, रोशन राय एवं महावीर पाण्डेय निवासी रायपुर होना बताये तथा एक लड़का विधि के साथ संघर्षरत बालक है। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे दोपहिया वाहन की तलाशी लेने पर दोपहिया वाहन में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा चारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 किलो 700 ग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन एवं घटना से संबंधित 04 नग मोबाईल फोन तथा बिक्री रकम 2600/- रूपये जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 24/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार – 01. रोशन वर्मा पिता धीरेन्द्र वर्मा उम्र 23 साल निवासी गोन्दवारा सतनामी पारा थाना खमतराई जिला रायपुर।

02. रोशन राय उर्फ गोल्डन पिता प्रमोद राय उम्र 20 साल निवासी अटल आवास थाना कबीर नगर।

03. महावीर पाण्डेय पिता स्व. शिवदास पाण्डेय उम्र 40 साल निवासी अटल आवास थाना कबीर नगर।

Chhattisgarh News : भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, इन महिला नेत्रियो को मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh News : भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, इन महिला नेत्रियो को मिली जिम्मेदारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 6 प्रदेश मंत्री बनाए गए। प्रदेश कार्यसमिति बैठक के एक दिन पहले ये नई सूची जारी की गई है।

CG Breaking : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले की पायलटिंग गाड़ी पलटी, प्रधान आरक्षक की मौत, 3 घायलों में 1 की हालत गंभीर

CG Breaking : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले की पायलटिंग गाड़ी पलटी, प्रधान आरक्षक की मौत, 3 घायलों में 1 की हालत गंभीर

 सरगुजा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के काफ़िले में लगी पायलेटिंग गाड़ी देर रात पलट गई. दुर्घटना में गाड़ी में सवार प्रधान आरक्षक की मौत हो गई. वहीं तीन सवार घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बिलासपुर से अम्बिकापुर में होने वाले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने जा रहे थे. इस दौरान उदयपुर के खरफरी नाला के पास दुर्घटना हो गई. रात करीबन एक बजे हुई दुर्घटना में घायल सवारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.एक्सीडेंट रात करीब 1 बजे हुआ

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया

गाड़ी पलटने के बाद काफिला रुका. मौके पर मौजूद प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया।उन्हें इलाज के लिए उदयपुर के शासकीय अस्पताल भेजा गया।