BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG – कपड़ा व्यापारी की तालाब में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

CG – कपड़ा व्यापारी की तालाब में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

 कोरबा। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। कटघोरा थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की तालाब में लाश मिली है। मृतक की पेचान कपड़ा कारोबारी जुगल अग्रवाल के रूप में हुई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की लाश राधासागर तालाब में मिली। आसपास मौजूद बच्चों ने बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि सुबह घर से मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे। इस दौरान वह तालाब में हाथ-पैर धोने पहुंचा था, अचानक फिसल जाने से वह पानी में गिरकर मौत हो गई।

मृतक की पहचान कटघोरा निवासी जुगल अग्रवाल के रूप में की गई है। मृतक जुगल अग्रवाल कपड़े के व्यवसायी थे। वे अंबिकापुर–कटघोरा मुख्य मार्ग पर जुगल क्लॉथ स्टोर नाम से दुकान संचालित करते थे। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई में जुटी है।

CG : खेत से मूंगफली उखाड़ने पर रिश्तेदारों ने बोलरो से पिता-पुत्र को कुचला, तड़प तड़प कर गई जान

CG : खेत से मूंगफली उखाड़ने पर रिश्तेदारों ने बोलरो से पिता-पुत्र को कुचला, तड़प तड़प कर गई जान

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में खेत से मूंगफली उखाड़ने को लेकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मामूली से विवाद पर पिता और बेटे की हत्या कर दी गई। आरोपी युवकों ने बाइक सवार पिता और बेटे पर बोलेरो चढ़ा दी। इस घटना में पिता एवं बड़े बेटे की मौत हो गई। जबकि छोटे बेटे की हालत गंभीर है।

जाने पूरा मामला

मामला सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाने के तीवरागुड़ी गांव का है। मृतकों की पहचान तिवरागुड़ी निवासी त्रिवेणी रवि(41 वर्ष) और बड़े बेटे राजा बाबू (21 वर्ष) के रूप में हुई है। छोटा बेटा करण रवि (16 वर्ष) घायल है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। मृतक त्रिवेणी रवि ने अपने खेतों में मूंगफली बोई थी। त्रिवेणी रवि का छोटा बेटा करण रवि खेत में बैठकर मूंगफली खा रहा था। इसी बीच रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी आया। नर्मदा सोनवानी ने भी अपने खेत में मूंगफली लगाई थी। नर्मदा सोनवानी ने करण रवि पर खेत से मूंगफली उखाड़कर खाने के आरोप लगाया और अपने दोनों बेटों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसी बीच पिता त्रिवेणी रवि एवं बड़ा भाई राजा बाबू आये और बचने की कोशिश करने लगे लेकिन उनसे से भी मारपीट की गई। इस घटना के बाद तीनो पीड़ित पक्ष के लोग थाने पहुंचे और सुरक्षा की मांग की। इस दौरान नर्मदा सोनवानी भी मौजूद था। दोनों पक्ष का थाने में भी विवाद हो गया। उन्होंने जान से मारने की धमकी देदी। दुसरी तरफ पुलिस से कोई मदद नहीं मिली।

जब तीनो बाइक से घर लौट रहे थे। तभी आरोपी बोलेरो से आये और उनपर गाडी चढ़ा दी। सी हादसे में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनो को तत्काल सूरजपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने त्रिवेणी रवि(41 वर्ष) और बड़े बेटे राजा बाबू (21 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटे बेटे की हालत गंभीर है। इसी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

CG ब्रेकिंग : राजधानी में साउथ अफ्रीकन छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

CG ब्रेकिंग : राजधानी में साउथ अफ्रीकन छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

 रायपुर। राजधानी रायपुर में 22 साल के साउथ अफ्रीकन युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक सेनजेलवे सिसोनके निकमबुले मुंबई से रायपुर मेट्स यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने आया था। यह बात भी सामने आई है कि वह मानसिक रोग से पीड़ित था और उसकी दवाइयां भी ले रहा था।

घटना की जानकारी मिलने पर साउथ अफ्रीकन एंबेसी ने रायपुर में सक्रिय होकर मामले में हस्तक्षेप किया। एंबेसी के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन सेनजेलवे को लेकर तुरंत आंबेडकर अस्पताल पहुंचा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत के बाद एंबेसी को सूचित किया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मृतक के मानसिक स्वास्थ्य और मौत के कारणों की पूरी पड़ताल की जाएगी।

छत्तीसगढ़ को महिला केन्द्रित विकास का मॉडल बनाने वाली योजना महतारी सदन : सीएम विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ को महिला केन्द्रित विकास का मॉडल बनाने वाली योजना महतारी सदन : सीएम विष्णु देव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के करेली बड़ी गांव से प्रदेश के 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान शुरू की गई महतारी सदन योजना को श्री साय ने प्रदेश की माताओं और बहनों की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों, के लिए गाँवों में ही केंद्र बनाने महतारी सदनों के निर्माण की घोषणा सरकार ने की थी ताकि आप वहां एकत्रित होकर एक बड़ी सुविधापूर्ण जगह में मिल-जुलकर अपना काम कर सकें। आज यह बड़ा काम पूरा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने धमतरी के करेली बड़ी से 51 महतारी सदनों का किया लोकार्पण

इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, लोकसभा सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, पूर्व मंत्री एवं कुरूद के विधायक श्री अजय चन्द्राकर सहित सचिव श्रीमती निहारिका बारिक और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं गणमान्य नौगरिक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने धमतरी के करेली बड़ी से 51 महतारी सदनों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने आस्था महिला संकुल संगठन करेली बड़ी की महिला समूह सदस्यों को महतारी सदन का हस्तांतरण प्रमाण पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने परिसर मौलश्री का पौधा भी रोपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी सदन योजना छत्तीसगढ़ को महिला-केंद्रित विकास का मॉडल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री

महतारी सदन केवल महिलाओं की तरक्की का आधार ही नहीं बनेगा, बल्कि यह पूरे प्रदेश की तरक्की का आधार बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महतारी सदन माताओं-बहनों की शक्ति, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया केंद्र होगा। महतारी सदन शिक्षा, कौशल और उद्यमिता के द्वार खोलेंगे। उन्होंने कहा कि इन सदनों में महिला स्व-सहायता समूहों को जोड़कर आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने धमतरी के करेली बड़ी से 51 महतारी सदनों का किया लोकार्पण

माताएँ-बहनों के लिए महतारी सदन में सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, हस्तशिल्प, कृषि-आधारित प्रशिक्षण और डिजिटल साक्षरता जैसे अनेक कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

 51 महतारी सदनों का किया लोकार्पण

डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा शुरू, सीएम साय ने नि:शुल्क सेवा बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा शुरू, सीएम साय ने नि:शुल्क सेवा बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के काली मंदिर पहुंचे, जहां कालीमाता सेवा समिति द्वारा भक्तों के लिए निःशुल्क डोंगरगढ़ दर्शन का आयोजन किया गया है। सीएम साय श्रद्धालुओं की बसों को हरी झंडी दिखाई, जिसके बाद श्रद्धालु डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी के दर्शन करेंगे।आज से पंचमी तक श्रद्धालुओं को डोंगरगढ़ ले जाकर निःशुल्क दर्शन कराया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन 300 से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे। रायपुर से डोंगरगढ़ के लिए श्रद्धालुओं से भरी बस आज रवाना की गई।

नान घोटाला मामले में बड़ा अपडेट, रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा की भी होगी गिरफ्तारी

नान घोटाला मामले में बड़ा अपडेट, रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा की भी होगी गिरफ्तारी

 रायपुर।  नान घोटाला मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है जहां इस मामले से जुड़े घोटाले के आरोपी रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा की भी गिरफ्तारी होगी। ED कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट का आवेदन लगाया गया है। प्रोडक्शन वारंट स्वीकृत होने के बाद ED उन्हें रिमांड पर लेगी।

इस मामले में पहले ही रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला को गिरफ्तार किया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है, जिसके बाद ED ने उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू की है।

बता दें कि, गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों अलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को ईडी द्वारा रायपुर कोर्ट से सीधे दिल्ली ले जाया जाएगा। ईडी ने कोर्ट में 28 दिन के रिमांड आवेदन भी दायर किए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार इस मामले में पूरी कार्रवाई विधिवत तरीके से की जाएगी। वहीं 16 अक्टूबर तक रिमांड पर रहेंगे। इस दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी।

रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला गिरफ्तार, ED को मिली 28 दिनों की रिमांड

रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला गिरफ्तार, ED को मिली 28 दिनों की रिमांड

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित नागरिक आपूर्ति निगम घोटाले मामले में ईडी ने दो पूर्व IAS अधिकारियों- आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया। विशेष अदालत ने दोनों को 28 दिनों की ईडी रिमांड पर भेजने की अनुमति दे दी है।

पूर्व मुख्य सचिव आलोक शुक्ला ने सोमवार सुबह रायपुर स्थित विशेष ईडी कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने जैसे ही उनका आवेदन स्वीकार किया, ईडी की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं, अनिल टुटेजा पहले से न्यायिक हिरासत में थे। ईडी ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट के ज़रिए उन्हें भी पेश कराकर कानूनी गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की।

ईडी ने अदालत में यह तर्क दिया कि जब यह घोटाला सामने आया था, तब आलोक शुक्ला निगम के चेयरमैन और अनिल टुटेजा सचिव के पद पर कार्यरत थे। जांच एजेंसी के अनुसार, इनके कार्यकाल के दौरान ही करोड़ों के वित्तीय गड़बड़ी और कथित कमीशनखोरी की शिकायतें मिली थीं। ईडी का कहना है कि दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर गहन पूछताछ जरूरी है, जो छोटी अवधि की हिरासत में संभव नहीं है।

इससे पहले, दोनों अधिकारियों को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी थी। मगर, सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने इसे खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि पहले दो सप्ताह ईडी की हिरासत और फिर दो सप्ताह न्यायिक हिरासत अनिवार्य होगी। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि इन अधिकारियों ने 2015 में शुरू हुई जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया था।

CG : यहां बना छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल, इतने लाख वर्गफुट में बनकर हुआ तैयार, माता की प्रतिमा भी है खास…..

CG : यहां बना छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल, इतने लाख वर्गफुट में बनकर हुआ तैयार, माता की प्रतिमा भी है खास…..

 बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा पंडाल बनकर तैयार है। यहां अरपा तट पर 2 लाख वर्गफीट में पंडाल बनाया गया है। पंडाल में 25 फीट ऊंची माता की आकर्षक प्रतिमा विराजमान की गई है। आपको बता दें यह आयोजन गोंडपारा सुभाष नगर के आदर्श दुर्गोत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है।

समिति इस साल अपनी स्थापना के 50 साल पूरी कर रही है। स्वर्ण जयंती वर्ष को खास बनाने के लिए इस बार समिति ने अरपा नदी तट पर राजस्थान की संस्कृति पर आधारित भव्य झलक वाले पंडाल का निर्माण कराया है। नवरात्र के एक दिन पहले अरपा तट पर जगराता कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक दुकालू यादव की प्रस्तुति दी गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं, नवरात्र के पहले दिन चुनरी यात्रा निकालकर देवी प्रतिमा की स्थापना की गई।

आयोजकों का दावा है कि यह दुर्गा पंडाल छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा पंडाल होगा। इस बार नवरात्र महोत्सव को महाकुंभ की तर्ज पर मनाने की तैयारी की गई है। इसके लिए अरपा तट को सजाया गया है।

साथ ही यहां मेले का भी आयोजन किया गया है। यहां 10 दिन तक मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के साथ ही प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति होगी, जिसमें देवी गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

समिति ने इस बार के आयोजन को खास और आकर्षक बनाने के लिए राजस्थानी कलाकृतियों और महल जैसे पंडाल का निर्माण किया है। 2 लाख वर्गफुट में फैले इस पंडाल को बहुत सुंदर बनाया गया है। वहीं, पंडाल के अंदर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक के साथ झांकी और मंदिर जैसी सजावट की गई है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

ब्रेकिंग : कलेक्टर ने की प्रशासनिक सर्जरी,तहसीलदारों के हुए तबादले,राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के भी बदले गए प्रभार,देखें आदेश..!!

ब्रेकिंग : कलेक्टर ने की प्रशासनिक सर्जरी,तहसीलदारों के हुए तबादले,राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के भी बदले गए प्रभार,देखें आदेश..!!

रायपुर। बिलासपुर जिले में तहसीलदारों के कार्यभार में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बदलाव किया है। बदलाव में सात तहसीलदार और नायब तहसीलदार प्रभावित हुए हैं।

इसी तरह राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के भी प्रभार बदले गए हैं। देखिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 23 सितम्बर को करेंगे 51 महतारी सदनों का लोकार्पण….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 23 सितम्बर को करेंगे 51 महतारी सदनों का लोकार्पण….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर ज़िले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से चलाए गए सफल अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। दोनों पर 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता केवल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव ही नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ में शांति, सुरक्षा और विकास की प्रक्रिया को और भी गति प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री ने इस अभियान में शामिल सुरक्षाकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी बहादुरी और समर्पण से ही प्रदेश आज शांति और विकास की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विज़न और माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में नक्सलवाद का अंत अब पहले से कहीं अधिक निकट और निश्चित होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का संकल्प अवश्य साकार होगा।

मुख्यमंत्री ने जताया विश्वास – मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का सपना होगा साकार….

मुख्यमंत्री ने जताया विश्वास – मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का सपना होगा साकार….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर ज़िले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से चलाए गए सफल अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। दोनों पर 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता केवल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव ही नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ में शांति, सुरक्षा और विकास की प्रक्रिया को और भी गति प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री ने इस अभियान में शामिल सुरक्षाकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी बहादुरी और समर्पण से ही प्रदेश आज शांति और विकास की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विज़न और माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में नक्सलवाद का अंत अब पहले से कहीं अधिक निकट और निश्चित होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का संकल्प अवश्य साकार होगा।

बस्तर ओलम्पिक पंजीयन शुरू: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, दिव्यांग और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा विशेष अवसर….

बस्तर ओलम्पिक पंजीयन शुरू: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, दिव्यांग और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा विशेष अवसर….

 रायपुर: बस्तर अंचल के युवाओं को खेलों की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा “बस्तर ओलम्पिक 2025-26” का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए खिलाड़ियों का पंजीयन शुरू हो गया है। सरकार ने सभी संभागायुक्त और जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग इस आयोजन का मुख्य आयोजन विभाग होगा जबकि गृह (पुलिस) विभाग को नोडल विभाग नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड स्तर पर आयोजन समिति का गठन संबंधित कलेक्टरों द्वारा किया जाएगा। जिला और संभाग स्तरीय समितियाँ सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार गठित की गई हैं। जिला स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत या किसी वरिष्ठ राज्य प्रशासनिक अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।

शुभंकर एवं लोगो

बस्तर ओलम्पिक का शुभंकर और लोगो पिछले वर्ष की तरह इस बार भी “वन भैंसा” और “पहाड़ी मैना” होंगे। इनका उपयोग व्यापक प्रचार-प्रसार में किया जाएगा। शासन ने सभी जिलों को प्रतियोगिता में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने, पंजीयन सुविधा और अन्य तैयारियाँ तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए है। यह आयोजन बस्तर क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने, युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और शासन एवं जनता के बीच संबंध मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगी।

राज्य शासन की मंशा है कि इस आयोजन के माध्यम से बस्तर अंचल की खेल प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिले तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा मिले। इस आयोजन की खासियत यह है कि नक्सल हिंसा में दिव्यांग हुए प्रतिभागियों एवं आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों को सीधे संभाग स्तर पर प्रतिभागिता का अवसर दिया जाएगा। इससे उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।वेटलिफ्टिंग और हॉकी की प्रतियोगिताएँ जिला स्तर से होंगी जबकि अन्य खेलों में विकासखण्ड से लेकर संभाग स्तर तक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

CG : छत्तीसगढ़ में कई IFS अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी

CG : छत्तीसगढ़ में कई IFS अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी

रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार कुल 11 अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।

तबादले की अहम सूची

इस बड़े तबादले को लेकर वन विभाग और राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खासकर, रोकड़ शाखा, सतर्कता और वन्यजीव विभाग में नई नियुक्तियों को अहम माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि विभागीय कामकाज को चुस्त-दुरुस्त करने और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मामलों पर तेजी लाने के लिए यह फेरबदल किया गया है। 

ब्रेकिंग : बच्चों की बल्ले-बल्ले, दशहरा, दीपावली, शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन की छुट्टियां घोषित, जानिए अब किस दिन रहेगी छुट्टी

ब्रेकिंग : बच्चों की बल्ले-बल्ले, दशहरा, दीपावली, शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन की छुट्टियां घोषित, जानिए अब किस दिन रहेगी छुट्टी

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 64 दिनों का अवकाश जारी किया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने यह आदेश जारी किया है।

किस त्यौहार में कितने दिनों की छुट्टी

1. दशहरा अवकाश दिनांक-29.09.2025 से 04.10.2025 तक कुल 06 दिन

2.दीपावली अवकाश दिनांक-20.10.2025 से 25.10.2025 तक कुल 06 दिन

3.शीतकालीन अवकाश दिनांक-22.12.2025 से 27.12.2025 तक कुल 06 दिन

4.ग्रीष्मकालीन अवकाश दिनांक-01.05.2026 से 15.06.2026 तक कुल 46 दिन

कुल 64 दिनों का अवकाश जारी किया गया है।

देखें आदेश

 

नवरात्रि पर डोंगरगढ़ जाने वालों के लिए खुशखबरी, 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

नवरात्रि पर डोंगरगढ़ जाने वालों के लिए खुशखबरी, 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

 रायपुर । नवरात्रि में मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन में अस्थायी रूप से रोका जाएगा। इसके अलावा दुर्ग से डोंगरगढ़ तक एक स्पेशल मेमू ट्रेन चलाई जाएगी, वहीं दो मेमू ट्रेनों को गोंदिया तक बढ़ाया गया है।

बिलासपुर-भगत की कोठी, बिलासपुर-बीकानेर, बिलासपुर-चेत्रई, बिलासपुर-पुणे और रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस को डोंगरगढ़ में 2-2 मिनट का ठहराव दिया गया है। वहीं, गोंदिया-दुर्ग मेमू ट्रेन को नौ दिनों के लिए रायपुर तक विस्तारित किया गया है, जो भिलाई, देवबलौदा, कुम्हारी, सरोना होते हुए रायपुर पहुंचेगी।

रेलवे ने इस दौरान यात्रियों के लिए फलाहारी थाली की सुविधा भी शुरू की है, जिसकी कीमत ₹60 से ₹200 के बीच होगी। यात्री IRCTC की ई-कैटरिंग वेबसाइट या फूड ऑन ट्रैक ऐप से दो घंटे पहले ऑर्डर कर सकेंगे। स्टेशन और ट्रेनों में सात्विक और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

CG : सड़क पर खड़े पिकअप से टकराई बाइक, कलश यात्रा देखने जा रहे दो दोस्तों की मौत

CG : सड़क पर खड़े पिकअप से टकराई बाइक, कलश यात्रा देखने जा रहे दो दोस्तों की मौत

 रायगढ़।  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में 2 दोस्तों की मौत हो गई। रात के समय बिना कोई संकेत के पिकअप चालक सड़क पर वाहन को खड़ी किया था। जिससे अचानक बाइक सवार दोस्त उससे टकरा गए। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात करीब साढ़े 9 बजे पटेलपाली में रहने वाला पंकज महंत 21 साल खाना खाने के बाद अपने साथी समीर दास बैरागी 19 साल के साथ बाइक पर सवार होकर कलश यात्रा देखने के लिए रायगढ़ की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में पटेलपाली मंडी के पास बिना सिग्नल व किसी संकेत एक पिकअप चालक वाहन को लापरवाही पूर्वक सड़क पर खड़ी किया था। हल्की बारिश और अंधेरे की वजह से पिकअप नजर नहीं आया और पंकज महंत व समीर बाइक समेत जोरदार ढंग से पिकअप से टकरा गए। इससे दोनों के सिर व शरीर के अन्य हिस्से पर गंभीर चोट पहुंची। घटना के बाद जब मामले की जानकारी आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। ऐसे में इसकी जानकारी पंकज के पिता रामकुमार महंत को दी गई।

तब रामकुमार अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल ले कर आए। जहां प्रारंभिक ईलाज के बाद डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

CG – पंचतत्व में विलीन हुआ बस्तर का जवान, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा हुजूम, हर आंखों से छलके आंसू

CG – पंचतत्व में विलीन हुआ बस्तर का जवान, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा हुजूम, हर आंखों से छलके आंसू

 बस्तर। मणिपुर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए बस्तर जिले के जवान रंजीत कश्यप का अंतिम संस्कार आज गृह ग्राम बालेंगा में किया गया। शहीद रंजीत कश्यप का पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा तो सभी की आंखें नम हो गई और उसके अंतिम दर्शन के लिए हुजूम उमड़ पड़ा।

मणिपुर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए बस्तर जिले के जवान रंजीत कश्यप का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह गृह ग्राम बालेंगा लाया गया। जहां पूरे सम्मान और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शहीद रंजीत कश्यप का अंतिम संस्कार किया गया ।

बता दें कि 19 सितंबर को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नांबोल सबल इलाके में जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुआ था। शाम 6 बजे के आसपास घात लगाए बैठे आतंकियों ने असम राइफल के काफिले पर हमला किया था। इसमें एक ऑफिसर के साथ ही जवान रंजीत कश्यप शहीद हो गए थे। वहीं तीन अन्य जवान घायल हो गए थे, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

CG : एकबार फिर हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

CG : एकबार फिर हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

 कोरबा।  जिले में एक बार फिर हाथियों का आतंक देखने को मिला है। यहां हाथी के हमले से एक युवक की मौत हो गई है, हाथी ने युवक को कुचल कुचल कर मारा डाला।

जानकारी के मुताबिक़, घटना जिले के कटघोरा ब्लॉक के वन मंडल अंतर्गत पसान रेंज के ग्राम तनेरा की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय धन सिंह गोड के रूप में हुई है। हादसा रविवार की रात हुआ है. मृतक धन सिंह गोड खेती किसानी किया करता था।

हाथी रात में गांव में घुस गया, इसी बीच मृतक धन सिंह गोड का उससे सामना हो गया, जिसके बाद हाथी ने उसे दौड़ाकर कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सुचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई, ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सुचना दी, वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार को राज्य सरकार की ओर से 25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि दी। वहीं ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत भी दी गई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की है जंगल की तरफ न जाएँ।

CRIME NEWS : तंत्र-मंत्र के शक में भतीजे ने गला रेतकर कर दी चाचा की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : तंत्र-मंत्र के शक में भतीजे ने गला रेतकर कर दी चाचा की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 जांजगीर-चांपा।  जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला समाने आ रहा है, यहां चांपा थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के शक में एक युवक ने अपने ही चाचा की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अजीत पाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार यह घटना चांपा के वार्ड नंबर 15 कोटा डबरी की है, जहां 65 वर्षीय राम प्रसाद पाल की उनके भतीजे अजीत पाल ने हसिया से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी को अपने चाचा पर तंत्र-मंत्र करने का शक था, जिससे नाराज होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल चांपा पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

आधी रात क्लब में परोसी जा रही थी शराब: नशे में झूम रहे थे हाई प्रोफाइल लोग, पुलिस ने मारी रेड

आधी रात क्लब में परोसी जा रही थी शराब: नशे में झूम रहे थे हाई प्रोफाइल लोग, पुलिस ने मारी रेड

 दुर्ग। भिलाई के जुनवानी सूर्या स्थित लिस्टोमेनिया क्लब एंड किचन में देर रात तक के नियमों के विपरीत शराब परोसी जा रही थी। हाई प्रोफाइल युवा यहां नशे में थिरक रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने यहां रेड मार दी। पुलिस की रेड के बाद नशे में झूम रहे युवक और युवतियां पीछे से दरवाजे से भागे। एडिशनल एसपी के नेतृत्व में की गई रेड में इस तरह का मामला पाए जाने के बाद क्लब के प्रबंधन को नोटिस जारी कर पुलिस ने जवाब मांगा है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

एएसपी सुखनंदन राठौर की टीम ने अचानक शनिवार व रविवार दरमियानी रात करीब एक बजे दल बल के साथ लिस्टोमेनिया क्लब एवं किचन में दबिश दी। उनके साथ में सुपेला टीआई विजय यादव और एक दर्जन से अधिक जवान भी थे। क्लब का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खटखटाकर दरवाजा खुलवाया। अंदर महफिल सजी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक और युवतियों को शराब परोसा जा रहा था। पुलिस को देखकर कई युवतियां मुंह छुपाकर भागने लगी। यहां के मैनेजर गणेश अन्ना ने पूछताछ में सफाई देते हुआ कहा कि दिन के 12 बजे से रात 12 बजे तक का लाइसेंस है। क्लब बंद कर दिया गया था। सिर्फ बिलिंग का काम चल रहा था। कुछ गेस्ट थे, जो बिलिंग कराकर बैठे थे। मैं चार साल से काम कर रहा हूं। यहां नशा नहीं परोसा जाता है। हमारे मालिक अजय सिंह जो निर्देश देते हैं उसी अनुसार काम करते है।

पहले भी तीन बार हो चुकी है कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन का आदेश है कि 11 बजे तक शटर गिरा देना है। लेखाजोखा कर 12 बजे बंद कर देना है। लेकिन लिस्टोमेनिया 1 बजे रात तक खुला था। अब तक तीन बार कार्रवाई हो चुकी है। आबकारी विभाग ने रेडकर 52 पेटी शराब क्लब से बरामद किया था। दूसरी बार पुलिस और आबकारी विभाग दोनों ने छापेमारी की। कलेक्टर अभिजित सिंह के आदेश पर बंद कराया दिया गया था। बावजूद फिर से शुरू कर दिया गया है।

लाइसेंस किराए पर लेकर परोस रहे शराब

लिस्टोमेनिया के संचालक अजय सिंह बिलासपुर से है। उन्होंने लाइसेंस को दो पार्टनर को किराए पर दे दिया है। जानकार बताते है कि शराब परोसने के लिए लाइसेंस किराए पर नहीं दे सकते। यहां तक इस क्लब में सिगरेट भी बेची जाती है। एक सिगरेट की कीमत 400 रुपए बताया जाता है।

पुलिस ने बताया कि लेस्टोमेनिया क्लब एवं किचन में नशे में झुमने के लिए दुर्ग, भिलाई, रायपुर और राजनांदगांव तक के कपल पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कारों को सूर्या मॉल के बाहर ही नो-पर्किंग में खड़ी की थी। पुलिस टीम ने समझाइश देकर कस्टमरों को छोड़ा है। पुलिस ने 15 मिनट के अंदर क्लब को बंद करा दिया। मैनेजर गणेश अन्ना और तीन चार कर्मचारियों को चौकी में बैठाया गया। पूछताछ के बाद उन्हें नोटिस पर छोड़ दिया गया।

मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात तक संचालित होने के चलते लिस्टोमेनिया क्लब एवं किचन में दबिश देकर वहां की वीडियोग्राफी करवाई गई है। बार संचालक को नोटिस दिया गया है। नोटिस का जवाब आने पर कार्यवाही की जाएगी।

दो नक्सलियों का एनकाउंटर, AK-47 समेत कई अन्य सामग्री बरामद, अभी भी हो रही रूक-रूक कर फायरिंग

दो नक्सलियों का एनकाउंटर, AK-47 समेत कई अन्य सामग्री बरामद, अभी भी हो रही रूक-रूक कर फायरिंग

 नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो माओवादियों को मार गिराया गया। साथ ही मौके से मृत नक्सलियों का शव और एके-47, सहित अन्य हथियार व भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में बड़ी संख्या में माआवादी पहुंचे है और उनके द्वारा किसी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बनाई जा रही है।

इस सूचना के बाद सुरक्षा बलों की टीम के द्वारा सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। जवानों को जंगल में आते नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जवानों ने दो माओवादियों को मार गिराया है।

नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच रूक-रूक कर फायरिंग जारी है। फिलहाल मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव को बरामद कर लिया गया है। मारे गये नक्लियों के शवों की शिनाख्त की जा रही है।

हथियार समेत अन्य सामग्री बरामद

मौके से AK-47 रायफल सहित अन्य हथियार तथा भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य, प्रचार-प्रसार सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएँ बरामद की गई है।

अभियान अभी भी जारी

सर्च अभियान अभी भी लगातार जारी है। अभियान पूर्ण होने के बाद विस्तृत जानकारी अलग से दी जाएगी।

अदरबेड़ा व वाट्टेकल गाँव में नक्सली स्मारक ध्वस्त

नारायणपुर पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 20 सितम्बर को पुलिस की डीआरजी नारायणपुर तथा आईटीबीपी की 29वीं एवं 38वीं वाहिनी की एस.ए.टी टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाकर अदरबेड़ा और वाट्टेकल गाँव में बनाए गए नक्सली स्मारक को ध्वस्त किया।

यह स्मारक नक्सलियों द्वारा थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की याद में बनाया गया था। नक्सली ऐसे स्मारकों के माध्यम से ग्रामीणों के बीच भय व प्रभाव जमाने तथा अपनी विचारधारा को प्रचारित करने की कोशिश करते हैं।

नारायणपुर पुलिस व सुरक्षा बलों ने इस कार्रवाई के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि नक्सलवाद, उसकी विचारधारा और उसके प्रतीक चिन्ह किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। स्मारक ध्वस्त किए जाने से ग्रामीणों में सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास और मनोबल में वृद्धि हुई है तथा क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।

एकलव्य स्कूल में छात्र ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान, मौत की वजह की तलाशने में जुटी पुलिस

एकलव्य स्कूल में छात्र ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान, मौत की वजह की तलाशने में जुटी पुलिस

 कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. एकलव्य आवासीय विद्यालय में दसवीं के छात्र ने आत्महत्या (Kondagaon Student Suicide) कर ली है. स्टूडेंट ने फांसी लगाकर जान देदी. छात्र का शव हॉस्टल के कमरे से मिला है.

छात्र ने की आत्महत्या

मामला कोंडागांव जिले के केशकाल का है. मृतक छात्र 10वीं कक्षा में पढाई करता था. वह एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं की पढ़ाई करता था. छात्र ने आत्महत्या कर ली है. छात्र ने हॉस्टल के कमरे की खिड़की फांसी लगाकर जान देदी. छात्र के आत्महत्या की घटना से हड़कप मच गया.

इसी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. मामले की सूचना पर तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. छात्र ने इतना खैफनाक कदम क्यों उठाया है अभी इसका पता नहीं चल सका है. शव के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. आगे की जांच के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी. सहपाठी, परिजन और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है.

यात्री ध्यान दें…छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द, देखें पूरा शेड्यूल

यात्री ध्यान दें…छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द, देखें पूरा शेड्यूल

 बिलासपुर :  धनबाद, चक्रधरपुर और खड़गपुर मंडलों में हुए रेल रोको आंदोलन के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते रेलवे ने आज यानी 22 सितंबर को ट्रेन नंबर 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 20821 पुणे–सांतरागाछी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12809 सीएसएमटी–हावड़ा मेल, ट्रेन नंबर 12221 पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–शालीमार एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। बता दें कि एक दिन पहले भी करीब 17 ट्रेनों को रद्द किया गया और 15 से ज्यादा ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया था।

इससे पहले 21 सितंबर को भी हावड़ा सहित अन्य डिवीजन की सभी ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। रविवार को भी बिलासपुर पहुंचने वाली मुंबई मेल, पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस, और हमसफर एक्सप्रेस सहित 17 ट्रेनें रद्द रहीं। इन ट्रेनों के बिलासपुर न पहुंचने से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस, हावड़ा–पुणे एक्सप्रेस (घाटशिला तक शॉर्ट टर्मिनेशन), टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस, संतरागाछी–पुणे हमसफर एक्सप्रेस, हावड़ा–सीएसएमटी मेल, हावड़ा–पुणे आज़ाद हिंद एक्सप्रेस और आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस कैंसिल रहीं।

आज ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

13287 दुर्ग-आरा साउथ विहार एक्सप्रेस

20821 पुणे–संत्रागाछी

12809 सीएसएमटी–हावड़ा मेल

12221 पुणे–हावड़ा आज़ाद हिंद एक्स

दूसरी ओर उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर-डोमिंगढ़ सेक्शन में तीसरी लाइन होगा। रेलवे तीसरी लाइन की कमीशनिंग के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम करेगा। इसलिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने या चलने वाली कई गाड़ियों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। इसमें प्रमुख रुप से ट्रेन क्रमांक 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 24 सितंबर, 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 25 सितंबर, नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 26 सितंबर तथा 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 27 सितम्बर को रद्द रहेगी।

नवरात्रि का पहला दिन आज, मां शैलपुत्री की पूजा में इन चीजों को करें अर्पित, मिलेगा सुख-समृध्दि का आशीर्वाद

नवरात्रि का पहला दिन आज, मां शैलपुत्री की पूजा में इन चीजों को करें अर्पित, मिलेगा सुख-समृध्दि का आशीर्वाद

 Shardiya Navratri 1st Day 2025: हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर पड़ने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। वहीं आज से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है, जो हिमालय की पुत्री हैं और मां दुर्गा का प्रथम रूप हैं। शैल का अर्थ होता है हिमालय और पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के चलते पार्वती माता को शैलपुत्री के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि के प्रथम दिन घट स्थापना करना के बाद माता शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

इस दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06:08 से सुबह 08:06 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 तक रहेगा।

चढ़ाएं ये चीजें

कहा जाता है कि, माता शैलपुत्री को सफेद रंग बहुत प्रिय है। इसलिए आज के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। वहीं उनकी पूजा के समय माता को रोली, अक्षत, सिंदूर, धूप, दीप और पुष्प अर्पित करें। इसके अलावा मां शैलपुत्री को लाल गुड़हल का फूल या कोई भी सफेद फूल पूजा में शामिल करना न भूलें।

इन मंत्रो का करें जाप

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोस्तुते।।
या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

माता शैलपुत्री की आरती

शैलपुत्री मां बैल पर सवार, करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी, तेरी महिमा किसी ने ना जानी।
पार्वती तू उमा कहलावे, जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू, दया करे धनवान करे तू।
सोमवार को शिव संग प्यारी, आरती तेरी जिसने उतारी।
उसकी सगरी आस पुजा दो, सगरे दुख तकलीफ मिला दो।
घी का सुंदर दीप जला के, गोला गरी का भोग लगा के।
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं, प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।
जय गिरिराज किशोरी अम्बे, शिव मुख चंद्र चकोरी अम्बे।
मनोकामना पूर्ण कर दो, भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।
जोर से बोलो जय माता दी, सारे बोले जय माता दी।

भाजयुमो की अहम बैठक आज, संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा होंगे शामिल

भाजयुमो की अहम बैठक आज, संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा होंगे शामिल

 रायपुर। रायपुर में आज भाजयुमो की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा शामिल होंगे। यह बैठक सरगुजा में आयोजित की जाएगी, जहां संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में सरगुजा संभाग के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

 बता दें कि, यह बैठक भाजयुमो के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहै है, क्योंकि इसमें संगठन की रणनीति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। पवन साय और राहुल टिकरिहा की उपस्थिति से इस बैठक को और भी महत्व मिलेगा।