CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CM भूपेश बघेल ने माँ कौशल्या मंदिर में सुविधाएं बढ़ाने दिए निर्देश

CM भूपेश बघेल ने माँ कौशल्या मंदिर में सुविधाएं बढ़ाने दिए निर्देश

 रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने चंदखुरी स्थित माँ कौशल्या मंदिर में भक्तों की सुख-सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश मुख्य सचिव को दिए है। यहां सौंदर्यीकरण का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाईट , वाहन पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश दिए है।

साथ ही पेयजल के लिए मंदिर के बाहर और अंदर वाटर फिल्टर लगाए जाएंगे। मंदिर की बाउंड्रीवाल को भी आकर्षक बनाया जाएगा, बाउंड्रीवाल में रामकथा को आकर्षक तरीके से उकेरा जाएगा। तालाब में समुद्र मंथन और भगवान विष्णु की मूर्ति के सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मंदिर के प्रवेश द्वार पर भव्य उद्यान विकसित किया जाएगा। इसके लिए सीएम बघेल ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए है।

आरक्षण के मुद्दे पर विधानसभा में जमकर बहस, कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित

आरक्षण के मुद्दे पर विधानसभा में जमकर बहस, कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष बीच भारी हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही रोक दी गई है।

प्रश्नकाल के बाद पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आदिवासियों के आरक्षण पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सदन से विधेयक पारित होने के बाद अब तक लागू नहीं हो पाया है।

इस पर विपक्ष के विधायकों ने भी राज्य सरकार को घेरा। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। भारी हंगामे और शोर-शराबे के कारण स्पीकर डॉ. चरणदास महंत ने कार्यवाही तीन मिनट के लिए स्थगित कर दी।

CG BREAKING : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की शुरू हुई बैठक

CG BREAKING : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की शुरू हुई बैठक

 रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल और संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे सहित समिति के सदस्य बैठक में उपस्थित हैं।

 

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

 रायपुर। सिविल लाइन स्थित सी-04 भवन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल रायपुर द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराधों सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित करने के साथ ही उनकी प्रशंसा की गई।

वर्ष-2022 में थानों में दर्ज सर्वाधिक अपराधों का निकाल करने पर थाना प्रभारी आरंग निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, थाना प्रभारी खम्हारडीह निरीक्षक विजय यादव, थाना प्रभारी गोबरानवापारा निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम, थाना प्रभारी सरस्वती नगर निरीक्षक श्रुति सिंह, थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक सोनल ग्वाला, थाना प्रभारी पंडरी मोवा निरीक्षक दीपक पासवान ,थाना प्रभारी पुरानी बस्ती लखन पटेल एवं थाना प्रभारी गुढ़ियारी निरीक्षक बृजेश कुशवाहा को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 


नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरणों में सर्वाधिक कार्यवाही करने पर थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक सोनल ग्वाला एवं थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक अमित बेरिया, आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में सर्वाधिक कार्यवाही करने पर थाना प्रभारी सिविल लाइन उपुअ सत्य प्रकाश तिवारी एवं थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक सोनल ग्वाला तथा आबकारी एक्ट के प्रकरणों में सर्वाधिक कार्यवाही करने पर थाना प्रभारी खरोरा निरीक्षक बृजेश तिवारी एवं थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक सोनल ग्वाला को प्रशस्ति – पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को वर्ष – 2023 में और भी बेहतर कार्य कर अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही अन्य कानून-व्यस्था ड्यिूटी को बेहतर तरीके से संपादित करने कहा गया।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.सी.पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रोटोकाल पिताम्बर पटेल सहित समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहें।

भाजपा आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं होने दे रही- कांग्रेस

भाजपा आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं होने दे रही- कांग्रेस

 रायपुर। कांग्रेस आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा की अवसरवादी राजनीति को बेनकाब करने 3 जनवरी को जन अधिकार महारैली राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में निकालेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जन अधिकार महारैली में प्रदेश भर से सर्वसमाज के एक लाख से अधिक लोग आयेंगे। भारतीय जनता पार्टी राजभवन की आड़ में राजनीति कर रही है। आरक्षण संशोधन विधेयक में विलंब भाजपा का साफ षडयंत्र लग रहा है।भाजपा के षड्यंत्र कारी कदम के विरोध में जनता मुखर हो रही भाजपा का प्रदेश व्यापी विरोध स्वफूर्त हो कर जनता खुद कर रही है भाजपा के खिलाफ पुतला दहन ,पोस्टर लगा रैलियां निकाल कर पोस्ट कार्ड भेज कर लोग विरोध कर रहे हैं। विधानसभा में पारित होने के बाद विधेयक राजभवन हस्ताक्षर होने गया है। वहां क्यो रूका है? किसके कहने पर रुका है? यह स्पष्ट हो चुका है कि यह सब किया धरा भाजपा का है। लोगों के अधिकारों पर राजनीति होरही है कांग्रेस चुप नहीं रहेगी। जनाधिकार रैली में जनता को हकीकत बतायेंगे। भाजपा को बेनकाब करेंगे।

मोहन मरकाम ने कहा कि सरकार ने सभी संवैधानिक पहलुओं की पड़ताल करके उसका तथ्यात्मक निराकरण करके आरक्षण संशोधन विधेयक बनाया है। जिसे विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस पर राज्यपाल को अविलंब हस्ताक्षर करना चाहिये। अनावश्यक विलंब करने से हर वर्ग को नुकसान हो रहा सभी के हित में यह जरूरी है कि राजभवन विधेयक पर तत्काल निर्णय ले। कांग्रेस सरकार ने वर्तमान विधेयक को बनाने के ठोस आधारों का अध्ययन किया है।

कांग्रेस ने सर्व समाज को आरक्षण देने अपना काम पूरी ईमानदारी से करके सभी वर्गो के लिये आरक्षण का प्रावधान किया है। अनुसूचित जन जाति, अनुसूचित जाति को उनकी जनगणना के आधार पर तथा पिछड़ा वर्ग को क्वांटी फायबल डाटा आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण का प्रावधान किया। इस विधेयक में अनुसूचित जनजाति के लिये 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के लिये 13 प्रतिशत तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगो को भी 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। 72 प्रतिशत का आरक्षण सभी वर्गो की आबादी के अनुसार निर्णय लिया है। यह विधेयक यदि कानून का रूप लेगा तो हर वर्ग के लोग संतुष्ट होंगे। सभी वंचित वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने सामाजिक न्याय को लागू करने यह विधेयक बनाया गया है। इस विधेयक को विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया है इसको रोकना जनमत का अपमान है।

कांग्रेस ने पोस्टरबाजी कर निम्न स्तर की राजनीति का रिकॉर्ड बनाया – भाजपा

कांग्रेस ने पोस्टरबाजी कर निम्न स्तर की राजनीति का रिकॉर्ड बनाया – भाजपा

 रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने राजभवन के प्रति अशिष्ट आचरण करते हुए पोस्टरबाजी करने की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने निम्न स्तर की राजनीति करने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही देवलाल ने सवाल किया कि क्वांटिफायबल डाटा आयोग, जिसमें ओबीसी की जनसंख्या की जानकारी है, उसे सरकार क्यों छुपा रही है? क्या उसमे ओबीसी की जो वास्तविक जनसंख्या है, उससे कम संख्या बताई है?

सवाल करते हुए कहा, कांग्रेस सरकार क्या यह स्पष्ट करेगी कि उसने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 10 वर्ष पुरानी और बाकी लोगों की जनसंख्या अभी की ली है और इसे आरक्षण का आधार बनाया है?

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने राजभवन को जवाब भेजने की बजाय रैली करना सुनिश्चित किया। इससे यह स्पष्ट समझा जा सकता है कि कांग्रेस आरक्षण के मामले में केवल और केवल और केवल राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि राजभवन सचिवालय द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब न देने के बावजूद मुख्यमंत्री ने जनता से झूठ क्यों बोला कि जवाब दे दिए गए।

देवलाल ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जब यह पूछा कि 58 फीसदी आरक्षण जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई है, आप उसे फिर से लागू करवाना चाहते हैं तो भूपेश बघेल सरकार ने हां क्यों नहीं कहा? उसके लिए 1 महीने का समय क्यों मांग लिया?

देवलाल ठाकुर ने कहा कि सर्व आदिवासी समाज, अनुसूचित जाति समाज भी सरकार प्रायोजित कांग्रेस की तथाकथित महारैली को समर्थन नहीं कर रहे हैं। ऐसा क्यों? इसलिए कि सभी अच्छी तरह समझ रहे हैं कि आरक्षण विरोधी कांग्रेस सभी वर्गों के साथ धोखेबाजी कर रही है। जब कांग्रेस के मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल की गरिमा के प्रतिकूल टिप्पणी कर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं तो यह स्पष्ट है कि उनके ही इशारे पर कांग्रेस स्तरहीन प्रपंच करते हुए जगह जगह पोस्टर लगा रही है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि आरक्षण पर सभी को बांटना और राजनीतिक रोटी सेकना, बेवजह के आरोप लगाना, फ्लेक्स लगाना, बैनर लगाना जनता का हित नहीं करेगा। जनता का हित चाहते हैं तो सरकार आरक्षण पर सही जानकारी दे एवं उसे लागू कराने में अपनी भूमिका निभाए।

CG Accident Breaking : हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी पिकअप वाहन, हादसे में 15 लोग घायल, पिकनिक मनाकर लौट रहे थे सभी

CG Accident Breaking : हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी पिकअप वाहन, हादसे में 15 लोग घायल, पिकनिक मनाकर लौट रहे थे सभी

 कर्वधा। रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे ( national highway) पर मगरदा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया है।यहां एक पिकअप वाहन पलट गई। इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है कि घायलों को मामूली चोटें लगी है।

पिकनिक मनाकर जब ये लोग लौट रहे थे।तब यह हादसा हुआ। मगरदा के पास इनका पिकअप वाहन बेकाबू होकर पलट गया. पुलिस की टीम ने घायलों से इलाज की बात की। लेकिन सभी लोग दूसरा वाहन कर अपने गांव की ओर चले गए।

मुख्यमंत्री बघेल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित ‘कृषि पंचांग 2023’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री बघेल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित ‘कृषि पंचांग 2023’ का किया विमोचन

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  शाम यहां अपने निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा प्रकाशित ‘कृषि पंचांग 2023’ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री  बघेल ने इसके प्रकाशन पर विश्वविद्यालय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और इसे किसानों की खेती-किसानी संबंधी जानकारी के लिए महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री बघेल ने कृषि पंचांग 2023 का विमोचन करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषक हितैषी नीतियों के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ कृषि विकास की ओर निरंतर अग्रसर है।

खुर्सीपार में बेकाबू ट्रक का कहर, आधा दर्जन गाड़ियों को रौंदा, मची अफरा- तफरी, ड्राइवर गिरफ्तार

खुर्सीपार में बेकाबू ट्रक का कहर, आधा दर्जन गाड़ियों को रौंदा, मची अफरा- तफरी, ड्राइवर गिरफ्तार

 दुर्ग। जिले के भिलाई में बड़ा हादसा होते होते टल गया। एक बेकाबू ट्रक तेज रफ्तार में आया और खुर्सीपार मार्केट एरिया( market area) में घुस गया। रास्ते में खड़ी आधा दर्जन बाइक को रौंदता हुआ आगे गया और संकरी गली में फंस गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि, रविवार देर शाम ट्रक CG 07 CJ 1856 तेज रफ्तार में लहराते हुए आ रहा था। ट्रक खुर्सीपार के रिहायशी क्षेत्र में घुस गया। उसे अपनी ओर आता देख वहां से लोग भाग खड़े हुए।

चालक जमकर शराब के नशे में था

लोगों ने देखा कि चालक जमकर शराब के नशे में था। इसके बाद खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंचकर गाड़ी को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया।

CG Conversion Case : धर्मांतरण मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 14 लोगों को किया गिरफ्तार

CG Conversion Case : धर्मांतरण मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 14 लोगों को किया गिरफ्तार

 जशपुर। धर्मांतरण के मामले में पुलिस को  बड़ी सफलता मिली है ।  बगीचा पुलिस ने धर्मांतरण कराने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बगीचा के सामरबहार गांव का है. बगीचा पुलिस को शिकायत मिली थी कि आरोपियों के द्वारा चंगाई के नाम पर गांव के लोगो का धर्मांतरण कराया जा रहा है।शिकायत के बाद पुलिस मामले की चान बीन करने मौके पर पहुंच गई । जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर बगीचा थाना की पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और चंगाई करा रहे लोगो को उनके साजो सामान के साथ बगीचा थाना ले आया गया ।रविवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया ।गिरफ्तार किए गए सभी 12 आरोपी सरगुजा जिले के हैं जबकि 2 लोग स्थानीय है।

CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से , सदन में पेश होगें कई विधेयक

CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से , सदन में पेश होगें कई विधेयक

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे चरण की बैठकें आज से शुरू हो रही है।

पहले दिन भानुप्रतापपुर उपचुनाव में निर्वाचित कांग्रेस विधायक सावित्री मनोज मंडावी सदस्यता की शपथ लेंगी।

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा( discuss) 

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा और समितियों के प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाएंगे और कुछ की समयावधि में वृद्धि का प्रस्ताव होगा।

पूरे देश के लिए नजीर बनेगा छत्तीसगढ़ का पत्रकार सुरक्षा कानून : भूपेश बघेल

पूरे देश के लिए नजीर बनेगा छत्तीसगढ़ का पत्रकार सुरक्षा कानून : भूपेश बघेल

 रायपुर मुख्यमंत्री बघेल रविवार को रायपुर प्रेस क्लब में नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों को नए साल की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि पत्रकारों के सहयोग से छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा देश-दुनिया में पहुंच रही है। उन्होंने इसके लिए पत्रकारों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन समय में भी मीडिया ने अपनी भूमिका सक्रियता से निभाई है। इस दौरान कई पत्रकारों को जान भी गंवाना पड़ा। उन्होंने कोरोना काल में असमय दुनिया छोड़ने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।



मुख्यमंत्री बघेल ने नववर्ष मिलन समारोह में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पत्रकारों की सहायता के लिए हमेशा तैयार है। यहां प्रस्तावित पत्रकार सुरक्षा कानून पूरे देश के लिए नजीर बनेगी। उन्होंने प्रेस क्लब की मांग पर पत्रकारों के होम लोन के ब्याज में छूट देने पर विचार करने की बात भी कही। मुख्यमंत्री बघेल ने समारोह में सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन और दैनिक विश्व परिवार समाचार-पत्र द्वारा प्रकाशित वर्ष-2023 के कैलेंडर का विमोचन किया। वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल और राजकुमार सोनी ने भी समारोह को संबोधित किया। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों की आर्थिक सहायता, पत्रकारों को आवास मुहैया कराने तथा प्रेस क्लब की मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, इंडियन मेडिकल एसोशिएशन रायपुर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, जनसम्पर्क विभाग के संचालक सौमिल रंजन चौबे, अपर संचालक उमेश मिश्रा और संजीव तिवारी तथा प्रेस क्लब की कोषाध्यक्ष शगुफ्ता शिरीन सहित राजधानी के अनेक वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।

सीएम बघेल को जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

सीएम बघेल को जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

 रायपुर  मुख्यमंत्री बघेल को उनके निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर नववर्ष 2023 की बधाई एवँ शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सरजियस मिंज, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, डॉ. एस. भारतीदासन, अंकित आनंद, रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

जवानों के जज्बे, शौर्य और साहस से नक्सलवाद बनेगा बीते दिनों की बात : भूपेश बघेल

जवानों के जज्बे, शौर्य और साहस से नक्सलवाद बनेगा बीते दिनों की बात : भूपेश बघेल

 रायपुर  मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था, अपराधों के नियंत्रण के साथ-साथ कोरोना काल में मानवता की सेवा करने में हमारे पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने देश के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस का नया चेहरा सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों के जज्बे, शौर्य, हौसले और साहस से नक्सली कुछ पाकेट में सिमट कर रह गए हैं। बहुत संभव है कि आने वाले कुछ सालों में नक्सलवाद बीते दिनों की बात हो जाएगी।


मुख्यमंत्री रविवार को पुलिस परेड मैदान में पुलिस के अधिकारियों और जवानों के लिए आयोजित नववर्ष मिलन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने की। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, गृह विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर संभाग में नक्सली अब छोटे से क्षेत्र में सिमट कर रह गए हैं। राज्य सरकार की विश्वास, विकास और सुरक्षा की रणनीति पर चलते हुए हमारे जवानों ने आदिवासियों और वनवासियों का विश्वास जीतने में सफलता पाई है। पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के साहस, समर्पण और बहादुरी से बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया का निर्माण संभव हो सका है। अंदरूनी इलाकों में लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। लोग पुलिस कैंम्प खोलने की मांग करने लगे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर के अंदरूनी इलाकों में एक वर्ष में 23 कैम्प खोले गए हैं। शायद ही देश के किसी संवेदनशील इलाकों में इतने कैम्प खोले गए होंगे। पुलिस कैम्प आदिवासियों और वनवासियों के लिए सुविधा केन्द्र के रूप में काम कर रहे हैं। कैम्प के नजदीक आंगनबाड़ी, राशन दुकान, स्कूल, हाट-बाजार खुले हैं। लोग अब यह समझने लगे हैं कि पुलिस कैम्प हमारी सुरक्षा के लिए हैं। अंदरूनी इलाकों में बनने वाली सड़कें और मोबाईल टावर उनकी सुविधा के लिए हैं। बस्तर अंचल के जन-जीवन में यह एक बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। हमारी पुलिस ने लोगों का दिल जीता है। उन्होंने सुकमा में भेंट मुलाकात के दौरान सामाजिक संगठनों के साथ मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि यहां व्यापारी संगठनों ने बताया कि अब उन्हें सुकमा में शादी-ब्याह करने में कोई परेशानी नही आती। यह हमारे पुलिस बलों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। पुलिस बलों के सम्मान में इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती।

प्रमोशन को लेकर आपस में भिड़े दो संघ, पदोन्नति आदेश को लेकर झूठ फैलाने का आरोप

प्रमोशन को लेकर आपस में भिड़े दो संघ, पदोन्नति आदेश को लेकर झूठ फैलाने का आरोप

 रायगढ़ । कृषि विभाग में दो कर्मचारी संघों बीच में टकराव हुआ। कृषि स्नातकों को 2021 में प्रमोशन देकर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से कृषि विकास अधिकारी बनाया गया था। इसके खिलाफ गैर कृषि स्नातक संघ ने हाईकोर्ट में अपील की थी। प्रमोशन के विरुद्ध कोई आदेश अदालत ने नहीं किया लेकिन भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। अब दोनों संघ आमने-सामने आ गए हैं। 

कृषि विभाग में 2008 के पहले नियुक्तियां ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर की गई थी। इसमें गैर कृषि स्नातकों की संख्या अधिक थी। कृषि स्नातकों की संख्या न के बराबर थी। इस वजह से काम प्रभावित होने लगा क्योंकि विभाग में सामग्रियों के गुणवत्ता नियंत्रण का अधिकार केवल एडीओ, एसएडीओ, एसडीओ और सहायक संचालक को ही है। यह नियम केंद्र सरकार ने ही अधिसूचित किया था। 29 मई 2021 को कृषि विभाग ने 235 कृषि स्नातक ग्रामीण कृषि विकास अधिकारियों को पदोन्नत कर एडीओ बनाया गया था। लेकिन इसके विरुद्ध गैर कृषि स्नातक अधिकारियों ने हाईकोर्ट में अपील की।

अदालत ने 2018 में बने पदोन्नति नियम को अल्ट्रावायर्स घोषित कर दिया लेकिन पदोन्नति के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। पूर्व में बने प्रमोशन नियम को बनाए रखने के लिए शासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। हाईकोर्ट ने पदोन्नति को लेकर कोई अंतरिम आदेश नहीं दिया है लेकिन गैर कृषि स्नातक अधिकारी संघ ने आदेश की गलत व्याख्या करते हुए प्रमोशन को खारिज करने की मांग की है। इसका विरोध करते हुए कृषि स्नातक संघ और छग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रमोशन के बाद वरिष्ठता सूची में स्थान नहीं

कृषि स्नातकों का कहना है कि अप्रैल 2022 में संचालनालय ने वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया था। इसमें 2021 में प्रमोट हुए कृषि स्नातक अधिकारियों के नाम गायब कर दिए। जबकि वे अधिकारी कृषि विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। इसलिए आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

नए साल में पुलिस ने की 200 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, 58 गाड़िया जब्त

नए साल में पुलिस ने की 200 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, 58 गाड़िया जब्त

 रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नए साल के जोरदार जश्न के बीच 31 दिसंबर की रात पुलिस ने ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले 200 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की वहीँ 58 गाड़िया भी जब्त की है। इस बीच पुरे शहर के पुलिस की तगड़ी चाक चौबंद रही और कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई। 

रायपुर ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह ने वीएनएस को बताया कि पुलिस ने ट्रिपल राइड, ड्रंक एंड ड्राइव और अन्य ट्रैफिक नियमो का उल्लंघन करने वाले 200 लोगो पर कार्रवाई की वहीँ 58 गाड़ियां जब्त की है। वहीँ पुलिस ने 8 लोगों को पब्लिक प्लेस में शराब पीते-पिलाते हुए गिरफ्तार किया है। 

राज्यपाल की हठधर्मिता से अटका आरक्षण बिल: भूपेश

राज्यपाल की हठधर्मिता से अटका आरक्षण बिल: भूपेश

रायपुर । आरक्षण विधेयक को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर से राज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा में पारित बिल विधानसभा की संपत्ति कहलाती है।उन्होंने कहा कि विधानसभा में पारित होने के बाद बिल राजभवन गया है और वही अटक गया है अब सवाल हमसे पूछे जा रहे हैं। राज्यपाल या तो बिल पर हस्ताक्षर करें या फिर विधानसभा को वापस लौटाएं। अब फिर से विधानसभा सत्र आ जाएगा यह तो राज्यपाल की हठधर्मिता है कि एक महीना होने के बाद भी बिल अटका हुआ है।

CM भूपेश ने श्रमवीरों के साथ की नये साल की शुरूआत: नववर्ष पर श्रमिकों को मुख्यमंत्री की चार नई सौगातें... की ये महत्वपूर्ण घोषणाएं……

CM भूपेश ने श्रमवीरों के साथ की नये साल की शुरूआत: नववर्ष पर श्रमिकों को मुख्यमंत्री की चार नई सौगातें... की ये महत्वपूर्ण घोषणाएं……

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे नववर्ष के प्रथम दिन राजधानी रायपुर के चावड़ी के मेहनतकश मजदूर भाई-बहनों के साथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नववर्ष का अभिनंदन किया। इस मौके पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरूआत राज्यगीत से हुई। मुख्यमंत्री बघेल ने श्रमवीर भाई-बहनों को मिठाई खिलाकर और कंबल भेंट कर उनके साथ नए वर्ष की खुशियां बांटी। 

नववर्ष के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों को चार नई सौगातें देते हुए कहा है कि अब मजदूर के बच्चे मजदूर नहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अब गरीब श्रमिकों के बच्चे भी बड़ी जगहों पर जाने लगे हैं, श्रमिकों के बच्चे एयरफोर्स जैसी नौकरियों में जा रहे हैं और देश तथा राज्य की विभिन्न सेवाओं में भी चयनित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मजदूर के बच्चों को भी अपने साकार करने हैं और उन्हें भी आसमान छूना है जिसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने चौथी व पाँचवी कक्षाओं के बच्चों को सैनिक स्कूल, नवोदय एवं अन्य निजी संस्थाओं में में प्रवेश के लिए भी कोचिंग और प्रशिक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री आधारभूत शिक्षा प्रशिक्षण सहायता योजना शुरू करने की घोषणा की। 

मुख्यमंत्री बघेल ने श्रमिकों एवं उनके बच्चों को नई सौगातें देते हुए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मंडल के पंजीकृत श्रमिकों हेतु संचालित मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता योजना की राशि को 10 से बढ़ाकर 20 हजार रूपए एक मुश्त देने की घोषणा की है। इसके साथ ही श्री बघेल ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है ताकि श्रमिकों के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की अच्छी तैयारी कर सकें। 

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित मेघावी छात्र छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के नाम में परिवर्तन करते हुए मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेघावी शिक्षा योजना करने की घोषणा की। इस योजना के तहत मुख्यमंत्री ने नवीन कोर्स जैसे इंजीनियरिंग, आईआईटी, बीटेक, ट्रिपल आईटी, एमटेक, एमबीबीएस इत्यादि की पढ़ाई सहित विदेशों में अध्ययन करने के लिए भी श्रमिकों के बच्चों को सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने इन सभी पाठ्यक्रमों में पढ़ाई करने के लिए श्रमिकों के बच्चों को प्रवेश शुल्क, शैक्षणिक शुल्क, आवास एवं भोजन शुल्क में सहायता प्रदान करने के साथ ही प्रतिवर्ष स्टेशनरी के लिए भी 2 हजार रूपए की सहायता देने की घोषणा की है।

श्री बघेल ने इस अवसर पर श्रमवीरों सहित समस्त प्रदेश वासियों को को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे हर किसी के जीवन में उजियारा आ सकता है और छत्तीसगढ़ में गरीब वर्ग के बच्चे भी अब आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में एडमिशन ले कर अपने सपनों को साकार करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने श्रमिकों के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं जिसका लाभ सभी श्रमिक साथी उठाते हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर श्रमिकों के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए श्रमवीरों को योजनाओं के अंतर्गत नई सौगातें देने की भी घोषणा की।  

मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों को गरमा-गरम भोजन उपलब्ध कराने के लिए संचालित शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना केंद्र में पहुंचकर वहां श्रमिक भाई-बहनों के साथ चर्चा की और सुबह की चाय पी। इस मौके पर रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे और छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि जब से मैं मुख्यमंत्री बना हूं, चावड़ी में आकर मजदूर भाई-बहनों के साथ नए साल की शुरुआत करता हूं। मुख्यमंत्री ने श्रम वीरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोगों का सम्मान करके आज मुझे महसूस हो रहा है कि हम गांधी जी के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।

अंधेकत्ल का खुलासा... क्राइम पेट्रोल देख जघन्य हत्या... जिओ फाइबर के गड्ढे में 10 किलो नमक डाल लाश को किए दफन... 3 गिरफ्तार... मामला जान रह जाएंगे हैरान.....

अंधेकत्ल का खुलासा... क्राइम पेट्रोल देख जघन्य हत्या... जिओ फाइबर के गड्ढे में 10 किलो नमक डाल लाश को किए दफन... 3 गिरफ्तार... मामला जान रह जाएंगे हैरान.....

 Balodabazar: थाना कसडोल पुलिस द्वारा अंधेकत्ल के मामले का खुलासा किया गया। शासकीय प्राथमिक शाला करदा के प्रधान पाठक की हत्या करने वाले 03 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों द्वारा झूठी एवं मनगढ़ंत कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। विस्तृत पूछताछ एवं गहन छानबीन से आरोपियों का झूठ पकड़ में आया। पुरानी रंजिश एवं आपसी मनमुटाव बना मृतक शांतिलाल पाटले की हत्या का मुख्य कारण बना। तीनों आरोपी कसडोल नगर के ही रहने वाले है। डंडे से मारकर एवं स्कार्प से गला घोट कर जघन्य हत्या की घटना को अंजाम दी गई थी। लाश को सिद्ध बाबा सोनाखान रोड ग्राम पोड़ी के आगे रोड किनारे गढ्ढे में दफन किया गया था।

सवीता पाटले निवासी ग्राम खम्हरिया हाल कसडोल द्वारा अपने पति शांतिलाल पाटले पिता बिरझेलाल उम्र 45 साल निवासी ग्राम खम्हरिया हाल कसडोल का दिनांक 28.12.2022 के 11ः00 बजे से बिना बताये कही चले जाने से गुमने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना कसडोल में गुम इंसान क्र. 149/2022 दर्ज कर पता तलाश में लिया गया। गुम इंसान पता तलाश में आखिरी बार गुमशुदा के साथ 02 संदेही व्यक्ति संजय श्रीवास निवासी कसडोल एवं श्रृजन यादव निवासी कसडोल को देखे जाने के बारे में पता चला। कि प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिंद्र चौबे एवं अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा दोनों संदेहियों से पुछताछ प्रारंभ किया गया। पूछताछ पर दोनों संदेहियों द्वारा भ्रामक एवं मनगढ़ंत कहानी गढते हुए पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया जाने लगा। 

फिर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों संदेहियों ने गुमशुदा शांतिलाल पाटले की हत्या करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों ने बताया कि गुमशुदा शांतिलाल पाटले के स्वीप्ट कार क्र. CG22 T4392 मे बैठकर सभी एक साथ निकले थे। इस दौरान पुरानी रंजिश एवं आपसी दुश्मनी के कारण योजना बनाकर अपराधिक षड़यंत्र रचकर शांतिलाल पाटले को मारने की योजना बनाई गई। योजना के अनुसार आरोपियों द्वारा मृतक शांतिलाल पाटले को जंगल में डंडे से मारकर एवं स्कार्प से उसका गला घोट कर हत्या करते हुये लाश को सिद्ध बाबा सोनाखान रोड ग्राम पोड़ी के आगे रोड किनारे गढ्ढे में दफन किया गया। 

घटना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करने के पश्चात थाना प्रभारी के.सी.दास के नेतृत्व में थाना कसडोल की पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल सोनाखान रोड जंगल पोंड़ी के आगे पहुंच कर कार्यवाही प्रारंभ किया गया। प्रकरण में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष शव उत्खनन की कार्यवाही कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त किया गया। मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से थाना कसडोल में धारा 302, 201,34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपी संजय श्रीवास एवं श्रृजन यादव को गिरफ्तारी किया गया है। घटना के पश्चात गुमशुदा का कार क्र. CG22 T4392 स्वीप्ट डिजायर को बिलासपुर ले जाकर छोड़ दिया गया था। कार को बिलासपुर ले जाने में तथा आरोपियों का साथ देने वाले आरोपी भागवत दास को भी गिरफ्तार किया गया है। कार की बरामदगी हेतु पृथक से पुलिस टीम भेजी गई है। प्रकरण में विवेचना जारी है। इस अंधे कत्ल के मामले का खुलासा करने में थाना कसडोल से थाना प्रभारी के.सी दास, प्रआर. गिरीश टंडन, आरक्षक, सुजीत तंबोली, चमन मिथलेश, मनोज ब्रम्हे एवं अन्य थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

आरोपियों के नाम 

01. संजय श्रीवास पिता सुरेश श्रीवास उम्र 34 साल निवासी इंदिरा कालोनी वार्ड क्र. 03 कसडोल 

02. श्रृजन यादव पिता शिवकुमार यादव उम्र 19 साल निवासी इंदिरा कालोनी वार्ड क्र. 02 कसडोल 

03. भागवत दास पिता बनउदास उम्र 23 साल निवासी वार्ड नं. 10 ब्राम्हण पारा कसडोल

CG- बेटी की हत्या: पहले मारपीट... फिर पिता ने की बेटी की हत्या... और फिर शव को फांसी के फंदे से लटकाकर बताया आत्महत्या... ऐसे हुआ खुलासा....

CG- बेटी की हत्या: पहले मारपीट... फिर पिता ने की बेटी की हत्या... और फिर शव को फांसी के फंदे से लटकाकर बताया आत्महत्या... ऐसे हुआ खुलासा....

 Dantewada: तीन वर्ष पुराने हत्या के अनसुलझे प्रकरण को गीदम पुलिस ने सुलझाया। आरोपी पिता द्वारा अपनी लड़की की हत्या कर फांसी में लटकाया। आरोपी द्वारा हत्या कर आत्महत्या का स्वरूप दिया गया। प्रार्थी पिता ही हत्या का आरोपी निकला। दंतेवाड़ा के गीदम थाना क्षेत्र का मामला है। सोनधर नाग उम्र 50 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी लड़की अंजू नाग उम्र 19 वर्ष फांसी लगा ली है। इस रिपोर्ट पर थाना गीदम में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। 

जांच के दौरान मृतिका कुमारी अंजू नाग का गला दबाकर हत्या करना एवं फांसी टांगना पाये जाने से थाना गीदम में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के पहले एवं बाद में मृतिका अंजू नाग पिता सोनधर नाग और मृतिका ही घर में उपस्थित थे। इसलिए प्रार्थी के उपर ही शंका हो रहा था लेकिन आरोपी द्वारा प्रारम्भ से ही पुलिस को गुमराह किया जाता रहा और हत्या को आत्महत्या बताता रहा। बाप बेटी में हमेशा वादविवाद होता था। 

इसी दौरान सूचना मिली कि मृतिका के पिता सोनधर नाग द्वारा शराब के नशे में मदहोश होकर कुछ लोगों के सामने अपनी लड़की मृतिका अंजू को मारकर फांसी मेें टांगना व मृत्यु होने पर उतारकर जमीन में रखना बोल रहा था सूचना को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल ही पुलिस द्वारा मृतिका के पिता सोनधर नाग को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो शुरू में घटना करने से इनकार कर रहा था जिसे हिकमत अमली से पूछताछ किया गया।

घटना घटित करना स्वीकार किया। आरोपी सोनधर ने अपनी लड़की अंजू नाग जो मोबाईल फोन में लगातार बात करते रहती थी मना करने पर नहीं मानती थी। आरोपी द्वारा लड़की को मोबाईल में बात करने से मना करने पर झगड़ा करने लगी जिससे आरोपी आवेश में आकर मारपीट कर कमरे में बंद कर ताला लगाकर उसकी सायकल को लेकर ग्राम बालपेट चला गया एक-डेढ़ घन्टे पश्चात वापस घर आया तो मृतिका अंजू द्वारा क्यों ताला बंद करके गये थे कहने पर आरोपी सोनधर नाग द्वारा मारपीट कर गला दबा दिया जिससे वह बेहोश हो गई।

फांसी का रूप देने के लिये पानी का स्टील का ड्रम के सहारे चढ़कर घर के मेयार में फांसी पर लटका दिया जिससे उसकी मौत हो गई तथा मृतिका को फांसी से उतारकर लोगों को गुमराह करने के लिये फांसी लगाई है कहकर बताया तथा थाना में आत्म हत्या का रिपोर्ट करवा दिया था। आरोपी सोनधर द्वारा घटना कारित करने में प्रयुक्त स्टील ड्रम को आरोपी के मेमोरेण्डम कथन अनुसार जप्त किया गया है। 

आरोपी सोनधर नाग पिता मानसू नाग उम्र 50 वर्ष निवासी ठोठापारा गुमड़ा के खिलाफ हत्या का अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया जहां से उसे जेल भेजा गया। आरोपी सोनधर नाग द्वारा स्वयं हत्या कर आत्म हत्या का रूप दिया गया था जिसे पुलिस द्वारा बारीकी से जांच किया गया जिसमें आरोपी पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और पुलिस द्वारा आरोपी को दिनांक 31/12/22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

CG Breaking : हत्या कर नक्सलियों ने बीच सड़क पर फेंका युवक का शव, छोड़ा पर्चा…

CG Breaking : हत्या कर नक्सलियों ने बीच सड़क पर फेंका युवक का शव, छोड़ा पर्चा…

 बीजापुर। साल के पहले दिन नक्सलियों ने दहशत कायम रखने युवक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने पहले युवक का अपहरण किया और फिर मौत के घाट उतारकर शव फेंक दिया. इतना ही नहीं लाल आतंक ने एक पर्चा भी छोड़ा है.

बता दें कि, बीती रात तरेम निवासी संजय ताती का अपहरण कर नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया है. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद पेगड़ापल्ली के बीच सड़क पर युवक का शव फेंक दिया. शव के साथ नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है. जगरगुंडा एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है. मामला तरेम थाना क्षेत्र का है. एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने घटना की पुष्टि की है.

श्रमवीरों के साथ नववर्ष मनाने रायपुर के चावड़ी पहुंचे CM बघेल, बोले – मजदूर के बच्चे अब मजदूर नहीं रहेंगे

श्रमवीरों के साथ नववर्ष मनाने रायपुर के चावड़ी पहुंचे CM बघेल, बोले – मजदूर के बच्चे अब मजदूर नहीं रहेंगे

 मुख्यमंत्री ने कहा- अब मजदूर के बच्चे मजदूर नहीं रहेंगे, हमारी सरकार आपके साथ हैं

. श्रमिक सहायता योजना की राशि को 10 से बढ़ाकर 20 हजार करने की घोषणा

. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क कोचिंग देने की घोषणा

रायपुर। श्रमवीरों के साथ नववर्ष मनाने राजधानी रायपुर के चावड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की नववर्ष की शुरूआत। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मेहनतकश मजदूर भाई-बहनों के साथ की नये वर्ष की शुरूआत। राजगीत अरपा पैरी की धार, के साथ शुरू हुई श्रमवीरो से भेंट मुलाक़ात। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को नववर्ष की दी बधाई।

महापौर एजाज़ ढ़ेबर, विधायक कुलदीप जुनेजा सहित भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल मौजूद, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमवीरों को दी नए वर्ष की सौगात।

चौथी पाँचवी के बच्चों को सैनिक स्कूल, नवोदय में प्रवेश के लिए भी कोचिंग और आधारभूत प्रशिक्षण की घोषणा।  HCM शिक्षा ऐसा माध्यम है जिससे हर किसी के जीवन में प्रकाश आ सकता है।

मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों को श्रमिक सियाँन योजना के तहत 10-10 हज़ार रुपए की सहायता वितरित की, निर्माण श्रमिक उत्कृष्ट खेल के लिए श्रमिकों के बच्चों को 50-50 हज़ार रुपए की सहायता राशि प्रदान की, मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को नववर्ष पर कम्बल और मिष्ठान का वितरण किया। वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत संचालित भोजन केंद्र में मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के संग किया नाश्ता।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मेहनतकश मजदूर भाई-बहनों के साथ की नये वर्ष की शुरूआत। श्रमवीरों को मिठाई देकर और कंबल भेंट कर उनके साथ बांटी नए वर्ष की खुशियां। नववर्ष में श्रमवीरों के साथ सुबह की चाय पी, श्रम अन्न योजना केन्द्र में जाकर श्रमिक भाई-बहनों के साथ की चर्चा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

सीएम ने कहा- अब मजदूरो के बच्चे भी बड़े बड़े जॉब में जाते है .. कोई पोस्ट मैन बना है, कोई पायलेट बना है, कोई सहायक शिक्षक बना है। अब मजदूर का बच्चा मजदूर नहीं रहेगा। लगातार सरकार इनके लिए काम कर रही है। और आज इस अवसर पर मैं कई योजनाओं के लिए घोषणा करता हु …

घोषणा करते हुए सीएम ने कहा श्रमिको के बच्चो के लिए देय राशि 10 से बढ़ाकर 20 हजार कर दिया।पीएसी परीक्षा, व्यापम, कर्मचारी चयन के लिए श्रमिक के बच्चो को नि:शुल्क कोचिंग। मुख्यमंत्री आधार बहुत शिक्षा सहायता योजना शुरू करने की घोषणा जिसके तहत श्रमिक के बच्चो के लिए, श्रमिक परिवार के बच्चो को बाहर पढ़ने जाने वाले बच्चो का शिक्षण शुल्क और खाना का खर्च वहन करेगी राज्य सरकार। इसके साथ ही सीएम ने श्रमिक के बच्चो को कंबल, मिठाई , शाल और चेक किया वितरण।

ACCIDENT NEWS : ड्यूटी पर जा रहे आरक्षक की सड़क हादसे में मौत, वाहन जलकर हुआ खाक…

ACCIDENT NEWS : ड्यूटी पर जा रहे आरक्षक की सड़क हादसे में मौत, वाहन जलकर हुआ खाक…

 रायपुर। राजधानी के नवा रायपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां हाइवा में टकराने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक आरक्षक का नाम कुलदीप तिर्की था। हादसा उस वक्त हुआ जब आरक्षक ड्यूटी पर जा रहे थे।

रखी थाना पुलिस के मुताबिक, रायपुर से सिपाही अभनपुर क्षेत्र में ड्यूटी में पदस्थ होने जा रहा था. इसी दौरान पुलिस जवान संदीप तिर्की की बाइक हाइवा से टकरा गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई साथ ही उसकी गाड़ी में भी आग लग गई. वहीं दूसरी बाइक से दिनेश रक्सेल निवासी मोहदापारा भी हाइवा से टकराया और उसकी भी दर्दनाक मौत हो गई है. पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है.

घटना में कुलदीप को राह चलते लोगों ने बाइक से दूर किया और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। यहां पर उपचार के दौरान कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। वहीं इसी हादसे में एक अन्य बाइक सवार भी घटना का शिकार हो गया।

BIG BREAKING : करोड़ों के फर्जी बैंक गारंटी जमा कर धान उठाने वाले 04 राइस मिल ब्लैक लिस्टेड

BIG BREAKING : करोड़ों के फर्जी बैंक गारंटी जमा कर धान उठाने वाले 04 राइस मिल ब्लैक लिस्टेड

 गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले में फर्जी बैंक गारंटी जमा कर धान उठाव के मामले में विपणन अधिकारी को ससपेंड करने के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए दोषी पाए गए 04 राइस मिलर्स को काली सूची में डाल दिया गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अवर सचिव अमितेश जॉन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

गौरेला के इंड्रस्टील एरिया में संचालित 04 राइस मिल श्याम इंडस्ट्रीज, श्याम फ़ूड प्रोडक्ट, यश राइस मिल और यश मॉर्डन फ़ूड प्रोडक्ट के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 22-23 में लगभग 41 करोड़ रुपए से अधिक की फर्जी बैंक गारंटी लगाकर धान उठाव करने की पुष्टि के बाद कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही ऋचा प्रकाश चौधरी ने इन्हें ब्लैक लिस्ट में शामिल करने का आदेश जारी किया है।

शिकायत पर हुई थी मामले की जांच

वर्ष 2021-22 में पेंड्रारोड के एक राइस मिलर की चार फर्मों द्वारा कथित तौर पर फर्जी बैंक गारंटी को जिला विपणन कार्यालय में प्रस्तुत कर धान उठाव किए जाने का मामला सामने आया था। शिकायतकर्ता ने इस मामले में कलेक्टर को जानकारी देते हुए पूरे प्रकरण के जांच की मांग की, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि पेंड्रारोड में अंजनी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित चावल व्यवसायी और राइस मिलर के खिलाफ कथित तौर पर फर्जी बैंक गारंटी लगाकर धान का उठाव किया गया है।

बैंक द्वारा इस फर्म को वर्ष 2021-22 में लगभग 24 करोड़ की बैंक गारंटी स्वीकृत की गई थी, जिसमें उक्त राइस मिलर द्वारा जिला विपणन कार्यालय में लगभग 44 करोड़ की बैंक गारंटी जमा कर धान का उठाव किया गया। वहीं इस मामले में शिकायतकर्ता ने जिला विपणन अधिकारी लोकेश देवांगन पर मिलीभगत का आरोप लगाया।

शासन द्वारा कस्टम मिलिंग के लिए बैंक गारंटी को बैंक से सर्टिफाई मेल से मंगवाया जाता है, जबकि इस मामले में देवांगन द्वारा कथित तौर में फर्जी सील लगाकर मैनुअली जमा कर लिया गया। जांच में इसकी पुष्टि हुई, जिसके बाद विपणन अधिकारी लोकेश देवांगन को निलंबित किया गया, साथ ही दोषी पाए गए चारों राइस मिल को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।

CG NEWS : अस्पताल में रातभर बिना ढंके पड़ी रही लाश, दहशत में रहे मरीज

CG NEWS : अस्पताल में रातभर बिना ढंके पड़ी रही लाश, दहशत में रहे मरीज

 कोरबा। जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार दोपहर बाद एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद भी अस्पताल के स्टाफ ने उसकी लाश को बिस्तर से नहीं हटाया, बल्कि वहां अन्य मरीजों के साथ ही शव बिना ढंके हुए पड़ा रहा। अन्य मरीज और उनके परिजन रातभर एक शव के साथ डरकर पड़े रहे। उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से शव को हटाने के लिए कहा, लेकिन उनकी बात पर किसी कर्मचारी ने ध्यान नहीं दिया।

मामले की जानकारी मीडियाकर्मियों को भी हुई। मीडिया के हस्तक्षेप के बाद शनिवार तड़के लाश को लोगों के बीच से हटाया गया। वहीं मरीज और उनके परिजनों ने कहा कि वे लाश के साथ ही रहने को मजबूर थे। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई शव को नहीं हटा रहा था। कुछ मरीज जो कमजोर दिल के थे, उन्होंने भगवान का नाम लेकर पूरी रात गुजारी। इसके अलावा अस्पताल के स्टाफ ने शव के ऊपर कपड़ा तक नहीं डाला, बल्कि बॉडी को बिना ढंके उसके बिस्तर पर ही रहने दिया।

मरीजों के परिजनों ने बताया कि लाश जिस बेड पर पड़ी थी, उसी के बगल वाले बिस्तर पर दूसरे व्यक्ति का इलाज चल रहा था। यहां जटगा निवासी सिदार राम को भर्ती कराया गया था। सिदार राम ने कहा कि बुजुर्ग के साथ कोई नहीं था। मौत दोपहर के तुरंत बाद हो गई, लेकिन शव को शनिवार तड़के हटाया गया। तब तक का समय उनके लिए काटना बेहद मुश्किल रहा। यहां भर्ती महिला, बुजुर्ग और बच्चे सहमे से रहे।

इस मामले में जब जिला मेडिकल कॉलेज के डीन से जानकारी ली गई, तो उन्होंने कहा कि ये शर्मसार करने वाली घटना है और दो सदस्यीय टीम बनाकर दो दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग लावारिस हालत में रेलवे स्टेशन के पास मिला था। किसी व्यक्ति ने उसे वहां पड़ा हुआ देखकर 108 एंबुलेंस को सूचना दी थी। जिसके बाद उसे रेलवे स्टेशन के पास से जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव को मर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस उसके परिजनों की तलाश कर रही है।

इस मामले में जिला अस्पताल प्रबंधन ने जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मर्ग मेमो भेजा है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविन्द्र जनार्दन ने पहचान के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की मृत्यु का कारण डॉक्टरों ने सेप्टिक शॉक बताया है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस ने कहा कि मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष है। कद करीब 5 फीट, रंग सावला, चेहरा लंबा, बदन से कमजोर है। उसके सिर के बाल छोटे हैं और उसने सफेद हाफ शर्ट पहनी थी। दाएं हाथ की कोहनी से नीचे का भाग पहले से नहीं है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर लोगों को इस हुलिये से संबंधित किसी भी व्यक्ति की पहचान का पता है, तो वे पुलिस कंट्रोल रूम कोरबा में संपर्क करें।