CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG BREAKING : यहाँ स्थानीय अवकाश घोषित, तीन दिन रहेगी छुट्टी

CG BREAKING : यहाँ स्थानीय अवकाश घोषित, तीन दिन रहेगी छुट्टी

 सुकमा। जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। रामाराम मेला, महानवमी और गोवर्धन पूजा पर स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश कोषालय, उपकोषालय एवं बैंकों के लिए लागू नहीं होगी। सुकमा कलेक्टर हरिस एस. ने कैलेण्डर वर्ष 2023 के लिए जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित की है। जिनमें 7 फरवरी को रामाराम मेला, 23 अक्टूबर को दशहरा (महानवमी) और 13 नवम्बर को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) शामिल है। इस दिवस को सम्पूर्ण सुकमा जिला में अवकाश रहेगी तथा यह अवकाश कोषालय, उपकोषालय एवं बैंकों के लिए लागू नहीं होगी।

मुख्यमंत्री बघेल से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री बघेल से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने की सौजन्य मुलाकात

 रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) ने विभिन्न विषयों के साथ छत्तीसगढ़ में क्रिकेट को बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा की।

मोहम्मद अजहरुद्दीन रायपुर के प्रवास पर आए हैं। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 21 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच की चर्चा के दौरान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय वन डे मैच की मेजबानी मिलने पर मुख्यमंत्री बघेल को बधाई दी, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मुख्यमंत्री बघेल को दादा बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

गरीब परिवारों की बेटियों के लिए सहारा बनी नोनी सुरक्षा योजना

गरीब परिवारों की बेटियों के लिए सहारा बनी नोनी सुरक्षा योजना

 00 योजना के तहत अब तक 76 हजार से अधिक बेटियां हुई पंजीकृत

रायपुर। गरीब परिवार में जन्म लेने वाली बेटियों के लिए नोनी सुरक्षा योजना बड़ा सहारा बन रही है। इससे परिवार की बेटियों के भविष्य को लेकर चिंता दूर हुई है। योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों को 18 वर्ष पूरा होने और 12वीं उत्तीर्ण होने पर एक लाख रूपए प्रदान किए जाते हैं। इसके लिए जीवन बीमा निगम एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मध्य अनुबंध किया गया है। नोनी सुरक्षा योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा गरीब परिवारों की पंजीकृत बालिका के नाम पर भारतीय जीवन बीमा निगम में 05 वर्ष तक प्रति वर्ष 5 हजार रूपये अर्थात कुल 25 हजार रूपये जमा किए जाते हैं। योजना के तहत अब तक 76 हजार 477 बच्चियों का पंजीयन किया गया है। वर्ष 2021-22 में 11 हजार 765 बेटियों को योजना का लाभ दिया गया है।

जनगणना वर्ष 2001 के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में बाल लिंगानुपात प्रति हजार 975 था जो कि जनगणना वर्ष 2011 में घटकर एक हजार के अनुपात में 969 हो गया। इस प्रकार राज्य में घटते बाल लिंगानुपात तथा बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच बढ़ाने के लिए 01 अप्रैल 2014 से नोनी सुरक्षा योजना लागू की गई। योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में बालिकाओं की शैक्षणिक तथा स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार लाना, बालिकाओं के अच्छे भविष्य की आधारशिला रखना, बालिका भ्रूण हत्या रोकना और बालिकाओं के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच लाना और बाल विवाह की रोकथाम करना है।
छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की 01 अप्रैल 2014 के बाद जन्मी अधिकतम दो बालिकाओं को योजना के तहत लाभ मिलता है। योजना के शुरू होने से शहरी क्षेत्रों के गरीब परिवारों के साथ दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में बसे परिवारों में भी बेटियों के भविष्य की चिंता दूर हुई है। योजना का लाभ लेने के लिए जिला स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी और विकासखण्ड स्तर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वहां अभी तक 4193 बच्चियों को चिन्हंाकित कर ऑनलाईन एंट्री कर दी गई है। इनमें से 1032 बच्चियों को एलआईसी के द्वारा जारी बॉण्ड प्रदान किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार की पहल नोनी सुरक्षा योजना लागू किये जाने से लड़कियों के उज्जवल भविष्य की राह आसान हो गयी है और बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या की घटनाओं में कमी आ रही है।

बाल आश्रम में बच्चों के साथ लखमा ने मनाया जन्मदिन

बाल आश्रम में बच्चों के साथ लखमा ने मनाया जन्मदिन

 रायपुर। बाल आश्रम रायपुर में रहने वाले बच्चों एवं कर्मचारियों के साथ वाणिज्य,उद्योग व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने केक काट कर अपना जन्मदिन सादगी के साथ मनाया । बच्चों एवं कर्मचारियों को उन्होने न केवल मिठाई व खाना परोसा बल्कि स्वंय भी बैठकर उनके साथ भोजन किया। काफी देर वे बाल आश्रम में रहे और बच्चों के साथ बातचीत कर उनकी गतिविधियों से अवगत हुए। बाल आश्रम परिवार की ओर से श्री अजय तिवारी,श्री श्रीमाल व अन्य सदस्यों ने लखमा को पुष्प गुच्छ भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

 

छत्तीसगढ़ के लोक तिहार: दान की महान संस्कृति का परिचायक छेरछेरा (मां शाकंभरी जयंती )

छत्तीसगढ़ के लोक तिहार: दान की महान संस्कृति का परिचायक छेरछेरा (मां शाकंभरी जयंती )

 रायपुर। छेरछेरा पर्व पौष पूर्णिमा के दिन छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम, हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसे छेरछेरा पुन्नी या छेरछेरा तिहार भी कहते हैं। इसे दान लेने-देने पर्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन दान करने से घरों में धन धान्य की कोई कमी नहीं रहती। इस दिन छत्तीसगढ़ में बच्चे और बड़े, सभी घर-घर जाकर अन्न का दान ग्रहण करते हैं। युवा डंडा नृत्य करते हैं।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए शासन द्वारा बीते चार वर्षों के दौरान उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों के क्रम में स्थानीय तीज-त्यौहारों पर भी अब सार्वजनिक अवकाश दिए जाते हैं। इनमें छेरछेरा (मां शाकंभरी जयंती) तिहार भी शामिल है। जिन अन्य लोक पर्वों पर सार्वजनिक अवकाश दिए जाते हैं वे हैं हरेली, तीजा, मां कर्मा जयंती, विश्व आदिवासी दिवस और छठ। अब राज्य में इन तीज-त्यौहारों को व्यापक स्तर पर मनाया जाता है, जिसमें शासन की भी भागीदारी होती है। इन पर्वों के दौरान महत्वपूर्ण शासकीय आयोजन होते है तथा महत्वपूर्ण शासकीय घोषणाएं भी की जाती है। छेरछेरा पुन्नी के दिन स्वयं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी परम्परा का निर्वाह करते हुए छेरछेरा मांगते हैं।
छत्तीसगढ़ का लोक जीवन प्राचीन काल से ही दान परम्परा का पोषक रहा है। कृषि यहाँ का जीवनाधार है और धान मुख्य फसल। किसान धान की बोनी से लेकर कटाई और मिंजाई के बाद कोठी में रखते तक दान परम्परा का निर्वाह करता है। छेर छेरा के दिन शाकंभरी देवी की जयंती मनाई जाती है। ऐसी लोक मान्यता है कि प्राचीन काल में छत्तीसगढ़ में सर्वत्र घोर अकाल पडऩे के कारण हाकाकार मच गया। लोग भूख और प्यास से अकाल मौत के मुँह में समाने लगे। काले बादल भी निष्ठुर हो गए। नभ मंडल में छाते जरूर पर बरसते नहीं। तब दुखीजनों की पूजा-प्रार्थना से प्रसन्न होकर अन्न, फूल-फल व औषधि की देवी शाकम्भरी प्रकट हुई और अकाल को सुकाल में बदल दिया। सर्वत्र खुशी का माहौल निर्मित हो गया। छेरछेरा पुन्नी के दिन इन्हीं शाकंभरी देवी की पूजा-अर्चना की जाती है। यह भी लोक मान्यता है कि भगवान शंकर ने इसी दिन नट का रूप धारण कर पार्वती (अन्नपूर्णा) से अन्नदान प्राप्त किया था। छेरछेरा पर्व इतिहास की ओर भी इंगित करता है
छेरछेरा पर बच्चे गली-मोहल्लों, घरों में जाकर छेरछेरा (दान) मांगते हैं। दान लेते समय बच्चे छेर छेरा माई कोठी के धान ला हेर हेरा कहते हैं और जब तक गृहस्वामिनी अन्न दान नहीं देंगी तब तक वे कहते रहेंगे- अरन बरन कोदो दरन, जब्भे देबे तब्भे टरन। इसका मतलब ये होता है कि बच्चे कह रहे हैं, मां दान दो, जब तक दान नहीं दोगे तब तक हम नहीं जाएंगे। छेरछेरा पर्व में अमीर गरीब के बीच दूरी कम करने और आर्थिक विषमता को दूर करने का संदेश छिपा है। इस पर्व में अहंकार के त्याग की भावना है, जो हमारी परम्परा से जुड़ी है। सामाजिक समरसता सुदृढ़ करने में भी इस लोक पर्व को छत्तीसगढ़ के गांव और शहरों में लोग उत्साह से मनाते हैं।

1,900 करोड़ के कर्ज से लदे एसकेएस पावर का हो सकता है अधिग्रहण

1,900 करोड़ के कर्ज से लदे एसकेएस पावर का हो सकता है अधिग्रहण

 रायपुर। भारत के दो सबसे बड़े बिजनेस हाउस, अडानी ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज , छत्तीसगढ़ की कंपनी एसकेएस पावर का अधिग्रहण करने की दौड़ में हैं। इस प्लांट पर बैंक ऑफ बड़ौदा और एसबीआई का लगभग 1,900 करोड़ रुपए बकाया है। अन्य बिडर्स में एनटीपीसी, टोरेंट पावर, शारदा एनर्जी एंड मिनरल्स, जिंदल पावर और सिंगापुर स्थित वैंटेज प्वाइंट एसेट मैनेजमेंट शामिल हैं।

अडाणी पहले से ही थर्मल पावर के कारोबार में है। ग्रुप की कंपनी, अडाणी पावर के की गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में उपस्थिति के साथ 13,650 मेगावाट की स्थापित क्षमता है। इसलिए, कोल बेस्ड इस प्लांट का अधिग्रहण अडाणी ग्रुप के लिए काफी मायने रखता है। अडाणी ग्रुप के पास, ऑस्ट्रेलिया में खदानें हैं, जहां से उच्च कैलोरी मान वाला कोयले मिलता है

रिलायंस की बात करें तो, कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी पहले ही बता चुके हैं, उनका फोकस न्यू एनर्जी पर है। पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर पीवी (फोटोवोल्टिक) मैन्युफैक्चरिंग के लिए चार गीगा कारखानों के साथ जामनगर में एक गीगा कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है, जिसमें सेल और मॉड्यूल शामिल होंगे। रिलायंस को ग्रीन हाइड्रोजन के लिए थर्मल पावर की जरूरत होगी, क्योंकि इसमें काफी सारी मैन्युफैक्चरिंग शामिल है।

जनता की जरूरतों को पूरा करना हमारी प्राथमिकता-विकास

जनता की जरूरतों को पूरा करना हमारी प्राथमिकता-विकास

 0- माधवराव सप्रे वार्ड क्र.69 में कई कार्यों का हुआ भूमि पूजन

रायपुर। संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय रायपुर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत लगातार अलग-अलग वार्डों ेमें वहां की जरूरतों के मुताबिक जो कि खुद वहां के नागरिकों ने तय कर रखा है उन कामों के लिए रोजाना भूमि पूजन करवा रहे हैं और अधिकारियों कर्मचारियों को साथ लेकर भी चल रहे हैं ताकि समय सीमा वह काम पूरा भी हो सके। एक प्रकार से यह काम उन्होने अपने दिनचर्या में शामिल कर रखा है। इस कड़ी में आज जोन क्र.08 अन्तर्गत माधवराव सप्रे वार्ड क्र.69 में रोड, नाली एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। भूमिपूजन भी स्थानीय नागरिक ही कर रहे हैं ताकि उन्हे भी अपने जवाबदारी का एहसास हो ताकि वे इसकी मानिटरिंग कर सकें।सुबह-सुबह शीतलहर के बीच काफी संख्या में स्वमेव जुटे लोगों के साथ काफी आत्मीयता से बैठकर विधायक ने चाय भी पी। कुछ बातें निकल गई तो विकास ने कहा कि पूर्व विधायक धरना प्रदर्शन में मस्त रहें हम अपने विकास कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी को बताने की जरूरत नहीं कि क्या हुआ है और क्या हो रहा पब्लिक सब देख रही है।

आज माधवराव सप्रे वार्ड क्र.69 में किये गए भूमि पूजन जो आगामी दिनों में पूरा होगा-

01. गणेश नगर क्षेत्र व शिवम विहार कॉलोनी क्षेत्र में रोड व नाली निर्माण।
02. मेहर समाज सामुदायिक भवन निर्माण।
03. सत्यम विहार कॉलोनी खल्लारी मंदिर में नाली निर्माण।
04. कुशल गृह निर्माण फेस 1 से हराही तालाब तक रोड व नाली निर्माण।
05. मंजीत ग्रीन सिटी के पीछे रोड व नाली निर्माण।
06. कल्चुरी समाज के पास मंजीत ग्रीन सिटी क्षेत्र में नाली निर्माण।
07. एच.आर. टॉवर से जितेन्द्र अग्रवाल के मकान तक रोड नाली निर्माण।
इस दौरान माधराव सप्रे वार्ड क्र.69 के पार्षद बीरेन्द्र देवांगन, एल्डरमैन डेमेन्द्र यदु, छाया पार्षद भक्कू कश्यप, सीतेन्द्र ठाकुर, सुरेश चन्द्रवंशी, हेमंत कामड़े, धुरऊ राम यदु, सपन गुहा, भूषण चक्रधारी, सोमनाथ चक्रधारी, रितेश साहू, अजय निषाद, कुमारी बाई टण्डन, भारती राठौर, प्रेमलाल बंसोड़, जीवन देवांगन, सूर्यकान्त उपाध्याय, अक्कू सैनिक, मीना शर्मा, मालती साहू, मुकुंद मेश्राम, शिवानंद महिलांगे, एम.एल. बघेल सहित काफी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

CG NEWS : मुख्यमंत्री मितान योजना: अब घर बैठे बन रहे पैनकार्ड, बस टोल फ्री पर करें कॉल

CG NEWS : मुख्यमंत्री मितान योजना: अब घर बैठे बन रहे पैनकार्ड, बस टोल फ्री पर करें कॉल

 रायपुर। धमतरी शहर के रिसाईपारा वार्ड की गृहणी सरिता साहू काफी खुश हैं, कि घर बैठे उनकी पैन कार्ड बनाने की प्रक्रिया मितान ने आकर पूरी कर दी। वे कहतीं हैं कि पैन कार्ड बनाने के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करने पर मितान उनके घर पहुंचे और उनसे जरूरी दस्तावेज लेकर पैन कार्ड बनाने की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर दी। मितान ने बताया गया कि तय समय में दिए गए पते पर पैन कार्ड आ जाएगा। पैनकार्ड बनाने की प्रक्रिया आसान होने से साहू खुश होकर कहने लगीं कि पैनकार्ड के लिए उन्हें कार्यालयों में जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी और सब आसानी से हो गया। इसके लिए वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि मुख्यमंत्री मितान योजना हम गृहणियों सहित आम लोगों के लिए वरदान से कम नहीं, क्योंकि इसके जरिए जरूरी सेवाएं नागरिकों को घर बैठे मिल रही है।

प्रदेश सरकार के चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य में गौरव दिवस पर 17 दिसम्बर 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मितान योजना में पैनकार्ड के लिए पंजीयन कराने की सुविधा देकर नागरिकों को एक और सौगात दी। इसके तहत अब मितान घर आकर पैनकार्ड बनाने आवश्यक दस्तावेज संकलित कर आगे पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। सरिता साहू सहित धमतरी शहर के अब तक आठ लोगों का पैनकार्ड के लिए पंजीकरण किया गया है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज के तौर पर आधार कार्ड और दो पासपोर्ट आकार के फोटो लिए जा रहे हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य इस योजना को विस्तारित कर सभी नागरिकों विशेषतः बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निरक्षरों को घर बैठे आसानी से 100 प्रकार की सेवाएं घर बैठे प्रदान करना है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा 01 मई 2022 से नागरिकों को सरकारी दस्तावेज बनवाने हेतु घर पहुँच सेवा “मुख्यमंत्री मितान योजना” की शुरुआत प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में प्रारंभ की गई थी। योजना के तहत 16 प्रकार की नागरिक सेवाएं टोल फ्री नम्बर 14545 पर कॉल करने पर घर पहुंचकर मितान के माध्यम से प्रदान की जा रही हैं। इसके तहत अब तक करीब 47400 लोगों ने शासकीय दस्तावेज घर पर बनवाने के लिए अपाइंटमंेट कराया है, वहीं 37700 से अधिक नागरिकों ने घर बैठे ही अपने जरूरी शासकीय दस्तावेज प्राप्त किए है। इसके अलावा लगभग 96 हजार से अधिक नागरिकों ने शासकीय दस्तावेजों को प्राप्त करने के संबंध में जानकारी हासिल की है। पहले जहां 13 नागरिक सेवाएं मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज के नकल के लिए अनुरोध, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, दुकान पंजीकरण, भूमि की जानकारी, जन्म प्रमाण पत्र सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, विवाह प्रमाण पत्र सुधार, आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेटेशन की सुविधा दी जा रही थी। वहीं मुख्यमंत्री की पहल पर एक नवंबर 2022 से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार पंजीयन एवं सभी आयु वर्ग के नागरिकों के आधार में मोबाईल नंबर अद्यतन सुविधा प्रारंभ की गई। अब मितान योजना में नागरिक सुविधाओं का दायरा बढ़ाते हुए पैन कार्ड बनाने को भी शामिल किया गया है। इससे लोगों को श्रम, समय और धन की बचत हो रही है साथ ही साथ प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से भी निजात मिल रही है।

CG NEWS : झगड़ा होने पर बच्चों को लेकर मायके चली गई पत्नी, पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

CG NEWS : झगड़ा होने पर बच्चों को लेकर मायके चली गई पत्नी, पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

 बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिससे नाराज पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायका चली गई। इधर, पत्नी के छोड़कर जाने से दुखी युवक ने घर में सुसाइड कर लिया।

ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाले नीतिश भारद्वाज (30) खेती का काम करता था। उसे शराब की लत थी। मंगलवार की शाम को भी वह शराब पीकर घर पहुंचा। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने भाई को कॉल कर बुलाया फिर वह अपने बच्चों को लेकर भाई के साथ मल्हार स्थित मायके चली गई। नीतिश घर में अकेला रह गया।

बुधवार की सुबह तक उसके मकान का दरवाजा नहीं खुला था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर पड़ोसियों ने उसे आवाज दी। लेकिन, अंदर से कोई आवाज सुनाई नहीं दी। तब पड़ोसी उसके मकान के पीछे के रास्ते से अंदर जाकर देखा तो युवक की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली। इसके बाद गांव वालों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पत्नी को बुलवाया। परिजनों की मौजूदगी में मकान का दरवाजा खोलकर पुलिस अंदर गई। शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेजा गया।

बड़ी खबर : मिशन 2023 की लक्ष्य की ओर कांग्रेस, 137 लोगों ने पार्टी में किया प्रवेश

बड़ी खबर : मिशन 2023 की लक्ष्य की ओर कांग्रेस, 137 लोगों ने पार्टी में किया प्रवेश

 रायपुर। कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी संगठन पर आस्था व्यक्त करते हुये आजाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के नेतृत्व में नगर पालिका निगम, बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 42 एवं 43 के संगठन के 137 सदस्यों ने कांग्रेस प्रवेश किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, योग आयोग के सदस्य रवीन्द्र सिंह उपस्थित थे।

कांग्रेस में प्रवेश करने वाले में सरस्वती रजक, रेखा निर्मलकर, फटकन रजक, चंद्रिका साहू, शीतला यादव, सिलोचनी यादव, चित्रलेखा निर्मलकर, कांति गोड, पुष्पा रजक, गुंजा रजक, कांति कश्यप, पुष्पा यादव, पिंकी निर्मलकर, सेवती रजक, दुर्गा रजक, इंद्राणी रजक, मालती निषाद, प्रतिमा रजक, पुनम सोनकर, चंद्रिका बाई कुर्रे, ईश्वरी बाई निर्मलकर, रजनी निर्मलकर, रूखमणी यादव, सविता यादव, लच्छन गोड, सरिता देवी सिंह, शकुंलता मानिकपुरी, सुशीला निषाद, प्रीती ध्रुव, भगवती रजक, सुमित्रा यादव, पार्वती मरावी, राजेश्वरी कश्यप, अनिता यादव, इंद्राणी रजक, मीना रजक, आशा चौहान, रागिनी निर्मलकर, विजय कुमारी गौतम, रजनी कोसले, दुकलहीन बाई कश्यप, विटावन बाई सोनवानी, पूजा निर्मलकर, सुखलाल चौहान, पूर्णिमा रजक, आशा रजक, बंसता बाई रजक, हरा बाई जांगडे, सफिना भास्कर, द्रोपती कुर्मी, परवनी कुरमी, सुनीता निषाद, सुकिता रजक, ईश्वरी रजक, रजनी निर्मलकर, लक्ष्मी विश्वकर्मा, कविता धृतलहरे, उत्तरा वर्मा, मनोरमा वर्मा, मंजू मानिकपुरी, संतोष कश्यप, कौशिल्या यादव, राधिका कश्यप, पिंकी वर्मा, त्रिवेणी निर्मलकर, मेलन मरावी, सविता कश्यप, पुष्पा विश्वकर्मा, सुनीता कश्यप, अंजनी कश्यप, रानी बाई कश्यप, सुनंदा वस्त्रकार, द्रोपदी वालेकर, कौशिल्या धुरी, गनेसिया रजक, श्यामता निर्मलकर, शांति कुरमी, धनकोटी राव, ठेलिया बाई गोड, हसिना बेगम, शुक्रवारा मानिकपुरी, दसमम बाई गोड़, कोकईया शुक्ला, गुड्डी गोसाई, केजा बाई गंधर्व, गायत्री बाई राय, बसंती निषाद, सकुन नायक, शीलता नायक, सावित्री मानिकपुरी, मीनाक्षी यादव, कुमारी निषाद, शोभा सोनी, अनिता सोनी, द्रोपदी निषाद, पुष्पा निर्मलकर, रामकली दास, रूखमणी केवट, जुगबाई गोड, बिसन निर्मलकर, लक्ष्मी प्रधान, उर्वशी श्रीवास, तिजन बाई निषाद, संतोषी श्रीवास, संतोषी ध्रुव, जुगबाई अहिरवार, कलावती राजपूत, चंद्रीका अहिरवार, उर्मिला गोड, धानबाई अहिरवार, कलिन्द्री जायसवाल, रानीदेवी वर्मा, मती निषाद, अनिता श्रीवास, ढेलिया निषाद, लक्ष्मीन यादव, लक्ष्मीन नेताम, पुनम साहू, मीना ध्रुव, पी. विजया, सरिता श्रीवास, सुशीला कश्यप, पुष्पा श्रीवास, कला रजक, बुधिया ध्रुव, शांति अनंत, जेठिया यादव, सरिता, उत्तर बाई, सुनीता राजपूत, रामा राजपूत, रामप्यारी साहू, नरबदिया यादव, उर्वशी पालेकर, शैल बाई नायक, गौरी यादव शामिल है ।

CM और स्पीकर के बीच चुटीली बातचीत : मुख्यमंत्री ने कहा- पांच बार विधानसभा पहुंचा पर अलंकरण नहीं मिला, महंत बोले- आपको वो मिला जिसके लिए हम तरस रहे…

CM और स्पीकर के बीच चुटीली बातचीत : मुख्यमंत्री ने कहा- पांच बार विधानसभा पहुंचा पर अलंकरण नहीं मिला, महंत बोले- आपको वो मिला जिसके लिए हम तरस रहे…

 रायपुर. विधानसभा में बुधवार शाम एक रोचक वाकया देखने को मिला. दरअसल, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उत्कृष्टता अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया था. अतिथियों का संबोधन चल रहा था, इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच मजाकिया लहजे में बयानबाजी हुई.

इस बार विधायक संतराम नेताम को उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार मिला. समारोह के बाद सीएम भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि मैं पांच बार विधानसभा पहुंचा, लेकिन अलंकरण नहीं मिला. वहीं दूसरी बार के विधायक संतराम नेताम को ये अलंकरण मिला, जिसके लिए उन्हें बधाई.

हम तरस रहे हैं- चरणदास महंत

सीएम के बाद अब बारी विधानसभा अध्यक्ष की आई. उन्होंने कहा कि मुझे मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट विधायक के रूप में अलंकरण मिला है. इसके बाद स्पीकर ने सीएम की ओर देखकर कहा कि आपको उत्कृष्ट पुरस्कार नहीं मिला, इसलिए ऊपर वाले ने उत्कृष्ट मुख्यमंत्री बनाया, जो सबसे बड़ा पुरस्कार है. जिसके लिए हम तरस रहे हैं. दोनों नेताओं के बीच की इस वार्ता को सुनकर सभाकक्ष ठहाकों से गूंज उठा.

मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर, तीन दिन तक बंद रहेगी देशी-विदेशी शराब दुकानें, जानें क्या वजह…

मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर, तीन दिन तक बंद रहेगी देशी-विदेशी शराब दुकानें, जानें क्या वजह…

 रायपुर। निर्वाचन क्षेत्रों में 3 दिन शुष्क दिवस घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बलरामपुर जिले में सरपंच के 03 पद तथा पंच के 03 पदों के लिए मतदान 09 जनवरी 2023 दिन सोमवार को नियत है। मतदान, मतगणना 09 जनवरी 2023 के लिए मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व जिले के निर्वाचन क्षेत्र में स्थित मदिरा की दुकानों को बंद रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विजय दयाराम के. ने आदेश जारी कर शुष्क दिवस घोषित किया है।

निर्वाचन क्षेत्र की मदिरा दुकान 07 जनवरी 2023 से लेकर 09 जनवरी 2023 को सम्पूर्ण मतगणना दिवस तक बंद रहेगी। कलेक्टर ने संबंधित वृत्त आबकारी उपनिरीक्षकों को यह सुनिश्चित करने कहा है कि उनके प्रभार क्षेत्र में शुष्क दिवस के दौरान न तो मदिरा का विक्रय होने पाए और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा का संव्यवहार ही हो। इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए।

हादसों का कहर : बेमेतरा जिले की सड़कें हुई खून से लाल, नए साल के तीसरे दिन भी हादसों का सिलसिला जारी !

हादसों का कहर : बेमेतरा जिले की सड़कें हुई खून से लाल, नए साल के तीसरे दिन भी हादसों का सिलसिला जारी !

 बेमेतरा। बेमेतरा जिले में रफ्तार का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है। अधिकांश लोगों की जान यातायात नियमों की अनदेखी करने की वज़ह से गई है। नए साल के इन तीन दिनों में दिन 6 लोगो की मौत होचुकी है और तकरीबन 4 लोग गंभीर रूप से घायल होचुके है। दो अलग अलग जगह गांव के डबरी में पानी अधिक होने के कारण दो मासूम की मौत डूबने से हुई। जिससे कई घरों के चिराग बुझ गए। अधिकांश लोगों की जान यातायात नियमों की अनदेखी करने की वज़ह से गईं।

आत्महत्या या हत्या! सिर में चोट के निशान, चेहरा लहूलुहान और फंदे पर मिली महिला की लाश

आत्महत्या या हत्या! सिर में चोट के निशान, चेहरा लहूलुहान और फंदे पर मिली महिला की लाश

 कोरबा। ग्राम तिवरता-झाबर मार्ग  से लगे कोसाबाड़ी नर्सरी में एक महिला की लाश खून से लथपथ फांसी के फंदे पर लटकी मिली।घटना की जानकारी मिलते ही दीपका पुलिस( police) मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल से कुछ दूरी पर मृतिका का चप्पल और चूड़ी( bangles) का टुकड़ा मिला है. मृतिका के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। सिर फटा हुआ और चेहरा खून से लथपथ और बाल बिखरे हुए थे.।जिस तरह से मृतिका के शरीर पर चोट के निशान पाया गया है उससे मामला संदिग्ध है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार( wait) 

दीपका थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन उसके सिर पर चोट को देखते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।पीएम रिपोर्ट ( report)में मौत के कारण का पता चलने के बाद जांच कार्यवाही की जाएगी. बताया जा रहा है मृतिका जेठकुवर थोड़ा दिमागी रूप से कमजोर थी और अपने दोनों बेटे से अलग रहती थी।

प्रेग्नेंट प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाया, जंगल में छोड़कर भागा प्रेमी, अब हुआ गिरफ्तार

प्रेग्नेंट प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाया, जंगल में छोड़कर भागा प्रेमी, अब हुआ गिरफ्तार

 बालोद। CRIME NEWS : प्रदेश में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. ऐसा ही मामला बालोद से सामने आया है. यहां युवक शादी का झांसा देकर युवती से शरीरिक संबंध बनाता रहा. युवती के 6 माह की गर्भवती होने पर युवक ने उसे बाइक में बैठाकर अपने साथ ले गया।  युवती को जहर की डिब्बी देकर उसे जंगल में ही छोड़ दिया और वह फरारा हो गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

आपको बता दें कि पीड़िता जैसे-तैसे लिफ्ट लेकर आरोपी के गांव पहुंची, आरोपी के घर में नहीं मिलने पर परिजनों के साथ डौंडी थाने आकर मामले की रिपोर्ट लिखवाई. रिपोर्ट में बताया गया है कि 7 माह पूर्व 14 मई 2022 को रात्रि में आरोपी सालिकराम टावरे पीड़िता के नानी घर के कमरे में आकर मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं कहकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया. पीड़िता ने अपने गर्भवती होने की जानकारी आरोपी को दी थी, जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता से शादी कर पत्नी बनाने का प्रलोभन दिया.

26 तारीख को पीड़िता के नानी घर आकर आरोपी सालिकराम ने शादी कर पत्नी बनाकर रखने की बात कहकर पीड़िता को अपनी बाइक में बिठाकर घोटिया के जंगल में ले गया और कीटनाशक दवा की डिब्बी देकर छोड़ दिया. इसके बाद पीड़िता ने अपनी सुझबुझ से जंगल से बाहर आकर आरोपी के गांव पहुंची, जहां आरोपी घर से फरार था. इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. वहीं डौंडी पुलिस ने आरोपी सालिक राम टावरे पिता सुखचंद टावरे उम्र 34 वर्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

Breaking : इन 9 फ्लाइट्स को किया गया कैंसल, ये बड़ी वजह आई सामने…

Breaking : इन 9 फ्लाइट्स को किया गया कैंसल, ये बड़ी वजह आई सामने…

 राजधानी रायपुर में आज मौसम का मिजाज थोड़ा बदला हुआ दिखाई दिया जहां बारिश और कोहरा की वजह से विजिबलिटी काफी कम हो गई थी। इसका असर सिर्फ जमीन ही नहीं बल्कि आसमान में भी दिखाई पड़ा। राजधानी में घने कोहरे की वजह से अधिकांश फ्लाइट्स रद्द कर दी गई। मुंबई से पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने के कारण नागपुर लौटा दिया गया।

रायपुर एयरपोर्ट अथारिटी के मुताबिक दिल्ली की तीन फ्लाइट्स सहित इंडिगो की 9 फ्लाइट रद्द कर दी गई है। कोहरा की वजह से विजिबलिटी कम होने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर फ्लाइट्स की लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। इस वजह से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए दिल्ली, हैदराबाद, इंदौर, भोपाल और जगदलपुर की फ्लाइट रद्द कर दी गई।

दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद, जगदलपुर, इंदौर और भोपाल की फ्लाइट रद्द की गई है। विजिबिलिटी कम होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया।

 अभी सर्दी से नहीं मिलेगी राहत, हल्की बारिश के साथ घने कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अभी सर्दी से नहीं मिलेगी राहत, हल्की बारिश के साथ घने कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 रायपुर। CG Weather Update : मौसम विभाग  राजधानी रायपुर में भी बारिश होने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में भी बीते कल से कोहरा छाया हुआ है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

दोपहर के वक्त भी लोगों को स्वेटर, जैकेट के साथ ही रेनकोट पहने भी देखा गया। उत्तरी छत्तीसगढ़( chhattisgarh) भी पूरी तरह से घने कोहरे से ढंका रहा। घने कोहरे व ठंड को देखते हुए प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सात जनवरी तक स्कूल भी बंद हो गए।

उत्तर की ओर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण घना कोहरा

उत्तर की ओर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण बुधवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरा छाने व धूप न निकलने से दिन में भी रात जैसी ठंड रही। कोहरा व बारिश की वजह से रायपुर के अधिकतम तापमान में भी जबरदस्त गिरावट आ गई।

छत्तीसगढ़ में 20 लाख से अधिक किसानों से 84.66 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को 17,544 करोड़ रूपए का भुगतान

छत्तीसगढ़ में 20 लाख से अधिक किसानों से 84.66 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को 17,544 करोड़ रूपए का भुगतान

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। यह अभियान 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 84.66 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में राज्य के 20 लाख से अधिक किसानों को 17,544 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है।

मुख्यमंत्री की पहल पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 71.50 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 58.25 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि 04 जनवरी को 33 हजार 804 किसानों से 1.37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से लगभग 16 हजार टन धान की भी खरीदी हुई हैं। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए 52 हजार से अधिक टोकन तथा ”टोकन तुंहर हाथ एप” के जरिये लगभग 5 हजार से अधिक टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि इस साल राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नये किसान शामिल हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2600 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इसी तरह राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है।

CG BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य निलंबित, सहायक शिक्षिका बर्खास्त… आदेश जारी

CG BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य निलंबित, सहायक शिक्षिका बर्खास्त… आदेश जारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग ने डाइट खैरागढ़ की प्रभारी प्राचार्य तारिणी सिंह के खिलाफ मिली शिकायत के बाद सस्पेंड कर दिया है।

वहीं जशपुर नगर की शासकीय प्राथमिक शाला सारुडीह की सहायक शिक्षिका सुपर्णा पाठक को शासकीय कार्य मे लापरवाही बरतने पर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जशपुर ने शासकीय प्राथमिक शाला सारूडीह की सहायक शिक्षक सुपर्णा पाठक का शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के कारण सेवा समाप्त किया है। सीईओ जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षक सुपर्णा पाठक विगत 03 फरवरी 2017 से बगैर कोई सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं। जिन्हें विभाग द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया था। किन्तु सुपर्णा पाठक द्वारा किसी प्रकार का जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इस हेतु सामान्य प्रशासन समिति जनपद पंचायत जशपुर की बैठक के अनुमोदन उपरांत सहायक शिक्षक पाठक को एक माह पूर्व सूचना देते हुए सेवा समाप्त किया गया है।

 चार IG, 4 DIG और 3 को सेलेक्शन ग्रेड की सौगात

चार IG, 4 DIG और 3 को सेलेक्शन ग्रेड की सौगात

 रायपुर। राज्य सरकार ने आईपीएस का प्रमोशन आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन के बाद गृह विभाग ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। 2005 बैच के चारों आईपीएस अधिकारी आईजी पदोन्नत हो गए हैं। इनमें अमरेश मिश्रा, राहुल भगत, आरिफ शेख और ध्रुव गुप्ता शामिल हैं। आरिफ को छोड़ तीन आईपीएस अफसर डेपुटेशन पर हैं। उन्हें प्रोफार्मा प्रमोशन दिया जाएगा।

इसी तरह 2009 बैच के अमित कांबले, प्रखर पांडेय, मनीष शर्मा, डी रविशंकर डीआईजी प्रमोट हुए हैं। अमरेश मिश्रा, राहुल भगत, ध्रुव गुप्ता और शेख आरिफ हूसैन में से सिर्फ आरिफ छत्तीसगढ़ में हैं। बाकी तीनों सेंट्रल डेपुटेशन पर दिल्ली में पोस्टेड हैं। अमरेश एनआईए में हैं मगर इस वक्त हायर एजुकेशन के लिए यूएस में हैं। तो राहुल भगत डायरेक्टर सोशल सिक्यूरिटी हैं। ध्रुव गुप्ता आईबी में हैं। आरिफ शेख रायपुर में प्रभारी आईजी हैं। 2010 बैच के अभिषेक मीणा, सदानंद कुमार और गिरीजाशंकर जायसवाल को सलेशन ग्रेड मिला है।

 

 

Raipur News : मुख्यमंत्री ने दक्षिण भारत के अग्रणी डिजिटल न्यूज नेटवर्क ’हैशटैग यू’ के छत्तीसगढ़ संस्करण का किया शुभारंभ

Raipur News : मुख्यमंत्री ने दक्षिण भारत के अग्रणी डिजिटल न्यूज नेटवर्क ’हैशटैग यू’ के छत्तीसगढ़ संस्करण का किया शुभारंभ

 रायपुर  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दक्षिण भारत के अग्रणी डिजिटल न्यूज नेटवर्क ’हैशटैग यू’ का छत्तीसगढ़ संस्करण लॉच किया। ’हैशटैग यू छत्तीसगढ़’ हिन्दी में होगा और इसमें छत्तीसगढ़ से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार और रिपोर्ट प्रकाशित किए जाएंगे।

6 अन्य भाषाओं में किया जा रहा लॉन्च

’हैशटैग यू’ के सीईओ दिनेश अकुला ने मुख्यमंत्री को बताया कि ’हैशटैग यू’ को एक साल पहले तेलुगु में लॉन्च किया गया था। यह तेलुगु मीडिया में अग्रणी वेबसाइट और यू ट्यूब चैनल में से एक है। निकट भविष्य में मनोरंजन वेबसाइट के अलावा नेटवर्क 6 अन्य भाषाओं में लॉन्च किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल नेटवर्क द्वारा गहन विश्लेषण और बारीकियों के साथ समाचारों को कवर किया जाता है। पाठकों तक त्वरित गति से समाचारों के सम्प्रेषण का प्रयास किया जाता है।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस डिजिटल न्यूज नेटवर्क के छत्तीसगढ़ संस्करण के शुभारंभ के अवसर पर अकुला और नेटवर्क के डिजिटल हेड प्रफुल्ल पारे को बधाई और शुभकामनाएं दी।

CG BREAKING : संतराम नेताम छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए उपाध्यक्ष चुने गए निर्विरोध

CG BREAKING : संतराम नेताम छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए उपाध्यक्ष चुने गए निर्विरोध

 रायपुर। संतराम नेताम छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए. छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए उपाध्यक्ष के चुनाव में केशकाल के विधायक संतराम नेताम सर्व सम्मति से उपाध्यक्ष चुने गए. मनोज मंडावी के निधन के बाद से विधानसभा उपाध्यक्ष का पद रिक्त था. इसके लिए केशकाल के विधायक संतराम नेताम का चयन किया गया है. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी थी।

आज नामांकन और गुरुवार को चुनाव होना था, लेकिन एकमात्र नामांकन होने के कारण उपाध्यक्ष के रूप में उनके नाम का ऐलान कर दिया गया है. संतराम नेताम ने साल 2013 में केशकाल विधानसभा से पहली बार चुनाव जीता था. इसके बाद 2018 में फिर जीत दर्ज की. इससे पहले वह बड़ेराजपुर जनपद पंचायत के सदस्य भी रह चुके थे. 2 मई 1972 को कोंडागांव में विश्रामपुर के पलना जन्में नेताम ने एमए एलएलबी करने के बाद पुलिस की नौकरी में कदम रखा।

इसके बाद करीब 17 साल तक छत्तीसगढ़ पुलिस में अपनी सेवाएं दीं. फिर कांग्रेस की सदस्यता ले ली. कभी शादी-समारोह में बैंड बजाते तो कभी रामलीला के मंच में कुंभकर्ण की भूमिका निभाते, कभी जूठे बर्तन साफ करते और कभी हल चलाते हुए वीडियो में आपने संतराम नेताम को देखा होगा. नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के केशकाल विधानसभा के विधायक नेताम को लोग इस तरह की कई भूमिकाओं में देख चुके हैं. नेताम को डाउन टू अर्थ रहना पसंद है।

CG NEWS : भाजपा विधायक रंजना साहू ने इस मुद्दे पर मंत्री डहरिया को घेरा सदन में हुआ गर्मागर्मी

CG NEWS : भाजपा विधायक रंजना साहू ने इस मुद्दे पर मंत्री डहरिया को घेरा सदन में हुआ गर्मागर्मी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के तीसरे दिन आज सदन में सत्र शुरू होने से पहले सभी सदस्यों ने अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत को 4 साल पूरे होने पर बधाई दी। वहीं, सीएम भूपेश बघेल के दादा बनने और कवासी लखमा के जन्मदिन पर बधाई दी।

भाजपा विधायक रंजना साहू ने नगर पालिका निगम के अंतर्गत सीसी रोड निर्माण निरस्त होने के मामला उठाते हुए नगरी प्रशासन मंत्री शिव डहरिया को घेरा। जिसके जवाब में मंत्री डहरिया ने निजी भूमि होने की वजह से निर्माण कार्य रोके जाने की बात कही। इस मुद्दे पर सदन में काफी गर्मागर्मी हुई। वहीं विपक्ष के सदस्यों ने जांच की मांग की। स्वीकार निजी भूमि धमतरी सीसी रोड निर्माण ऑर्डर जारी होने के बाद टेंडर निरस्त हुआ था। निजी स्वामित्व की भूमि बीच में आने की वजह से कार्य निरस्त हो गया था।

विपक्ष ने शिव डहरिया के निवास तेलीबांधा में भी ऐसे प्रकरण सामने आने के बावजूद निर्माण को लेकर सवाल उठाया। विपक्ष निर्माण रोकने के पीछे राजनीतिक वजह बताई।

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 5 जनवरी को होगी बैठक

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 5 जनवरी को होगी बैठक

 दंतेवाड़ा । जिले में  26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन के लिये 5 जनवरी को सायंकाल 4 बजे कलेक्ट्रेट के जिला कार्यालय के  डंकिनी सभा कक्ष में  बैठक आयोजित की जायेगी। उक्त बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों सहित कार्यालय प्रमुखों तथा जिला मुख्यालय स्थित महाविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के प्रधानाचार्यों को उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं। 

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने किया छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग की ट्रॉफी का अनावरण

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने किया छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग की ट्रॉफी का अनावरण

 रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट काउंसिल के सहयोग से प्रदेश के पिछड़े, आदिवासी, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों से प्रतिभाशाली महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का चयन कर “छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग“ का आयोजन होने जा रहा है। CPL-T20 26 जनवरी से 12 फरवरी 2023 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर, भिलाई स्टील प्लांट सेक्टर 1 क्रिकेट स्टेडियम, राजा रघुराज सिंह क्रिकेट स्टेडियम बिलासपुर, महात्मा गांधी क्रिकेट स्टेडियम अंबिकापुर एवं गांधी स्टेडियम जगदलपुर में एक साथ दिन-रात्रि में आयोजित होगा।

कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि इस में 2500 खिलाड़ियों ने ट्रायल्स दिया था जिसमें से प्रदर्शन के आधार पर 8 पुरुष वर्ग और 3 महिला वर्ग की टीमों का गठन आईपीएल की तर्ज पर किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण राजीव भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलेजा, सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री सुमित्रा धृतलहरे, पियुष कोसरे, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, कांग्रेस पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं मोर्चा प्रकोष्ठ विभागों के अध्यक्षों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने आयोजक छत्तीसगढ़ कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण जैन को आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित प्रदान की