CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
नया साल सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए : CM भूपेश बघेल

नया साल सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए : CM भूपेश बघेल

 रायपुर : RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि नया वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। नए वर्ष में सभी जीवन और कर्तव्य पथ पर सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें।

मुख्यमंत्री ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि नया वर्ष हमारे जीवन में नई उम्मीदें और सकारात्मक ऊर्जा साथ लेकर आता है। इसी ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते चार साल में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ कई नई योजनाओं की शुरूआत की है। कई ऐसे नवाचार हुए है, जिनसे गांव से लेकर शहर तक हर हाथ को काम मिला है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना प्रारंभ की गई। गौठानों में मल्टीएक्टिविटी सेंटर और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जा रहे हैं। स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए सी-मार्ट प्रारंभ किए गए हैं। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता मिली। इनका छत्तीसगढ़ में सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। देश में सबसे कम बेरोजगारी दर के मामले में छत्तीसगढ़ शीर्ष पर है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार ने महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना के साथ समावेशी विकास के लक्ष्य के साथ काम करना शुरू किया। जहां गांवों की आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में नवाचार किए गए, वहीं राज्य की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और वनांचल क्षेत्रों में उपलब्ध विपुल वनोपज को देखते हुए नई उद्योग नीति में कृषि और वनोपज आधारित उद्योगों को प्राथमिकता श्रेणी में रखा गया है। उद्योगों की स्थापना से रोजगार और स्व-रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की पुरातन संस्कृति और परम्पराओं के संवर्धन के साथ नई पीढ़ी को भी उससे जोड़ने में सफल रही। बघेल ने कहा कि बीते कुछ समय में छत्तीसगढ़ ने देश-दुनिया के सामने सफलता की नए सोपान तय किए हैं। फिर से सभी जोश और उत्साह के साथ नए साल की सुनहरी सुबह के अभिनंदन के लिए तैयार हों। सकारात्मकता, एकजुटता और सहयोग से आगे बढ़े, नया छत्तीसगढ़ गढ़ें।

रविशंकर यूनिवर्सिटी में परीक्षा फॉर्म भरने की तारीखें बढ़ी, इस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं छात्र

रविशंकर यूनिवर्सिटी में परीक्षा फॉर्म भरने की तारीखें बढ़ी, इस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं छात्र

 रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने छात्रों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए परीक्षा फॉर्म भरने के समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने आदेश भी जारी कर दिया है। परीक्षा फॉर्म भरने की समय सीमा पहले 31 दिसंबर 2022 तक थी। जिसे बढ़ाकर 7 जनवरी 2023 तक कर दिया गया है।

स्टूडेंट को ऑनलाइन फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं और सैकड़ों दूर दराज के क्षेत्रों के स्टूडेंट्स फॉर्म भरने से वंचित रह गये थे। जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जो छात्र इस बढ़ी हुई समय सीमा में फॉर्म भरेंगे। उन्हें इसके लिए 100 रुपये लेट फीस देनी होगी। जिसके बाद ही फॉर्म को स्वीकार किया जायेगा। पिछले साल विश्वविद्यालय की विभिन्न परीक्षाओं में करीब 1.50 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

CRIME NEWS : 2 लाख की अवैद्य शराब के साथ, बीजेपी नेता समेत दो तस्कर गिरफ्तार

CRIME NEWS : 2 लाख की अवैद्य शराब के साथ, बीजेपी नेता समेत दो तस्कर गिरफ्तार

 महासमुंद। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) द्वारा नववर्ष के मददेनजर रखते हुए, जिलें के समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही करने और अपने-अपने क्षेत्रों में सघन गस्त, पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया गया है। जिसके तहत थाना प्रभारीगण क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अवैध शराब बिक्री पर लगातार निगाह रखी जा रही है।

इस बीच मुखबीर से सूचना मिला कि टाटा एस छोटा हांथी क्रमांक CG 10 R 0138 में अधिक मात्रा में शराब लेकर नदी मोड़ घोड़ारी की ओर से तुमगांव की ओर परिवहन करते जा रहे है। सूचना पर थाना तुमगावं एवं सायबर सेल की टीम NH 53 अमावश मोड़ तुमगांव पहुंचे। जहां पहुंचकर वाहन का इंतजार करने लगा कुछ समय बाद एक वाहन टाटा एस छोटा हांथी क्रमांक CG 10 R 0138 को आते देखा गया। जिसें अमावश मोड़ तुमगांव पास रोका गया। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे वाहन चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम संजय मंधान पिता प्रहलाद मंधान जाति सिंधी उम्र 57 वर्ष साकिन कृष्णानगर वार्ड नं 09 पहाड़ी चैक गुढियारी रायपुर का रहने वाला एवं बाजू सीट में बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम मुनेश्वर चैहान पिता दशरथ चैहान उम्र 32 वर्ष साकिन साहूपारा पानी टंकी के पीछे चंगोराभांठा थाना डीडीनगर का रहने वाला बताया।

वाहन में क्या रखा है के संबंध में पूछताछ किया तो गोलमोल जवाब देने लगे, कड़ाई से पूछताछ कर टाटा एस छोटा हांथी क्रमांक CG 10 R 0138 बंद डाला को खोलवाकर तलाशी लेने पर (01)- 11 खाकी रंग के कार्टून में ROYAL STAG Classic Whisky प्रत्येक कार्टून में 12-12 बोतल सीलबंद अंग्रेजी शराब (02)- 04 खाकी रंग के कार्टून में ROYAL CHALLANGE Gold Whisky प्रत्येक कार्टून में 12-12 बोतल सीलबंद अंग्रेजी शराब मिलने। उक्त शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में दस्तावेज मांगा गया जिन पर कोई कागजात लायसेंस नहीं होना बताया। आरोपियो द्वारा मध्यप्रदेश निर्मित शराब को लगाकर महासमुंद क्षेत्र में खपाने का प्रयास था। जिसके पूर्व ही महासमुंद पुलिस की सतर्कता के कारण पकड़ा गया।

आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से (01)- 11 खाकी रंग के कार्टून में ROYAL STAG Classic Whisky प्रत्येक कार्टून में 12-12 बोतल सीलबंद शराब प्रत्येक बोतल में 750 डस् अंग्रेजी शराब भरी हुई कुल मात्रा 99000 ML कीमती 1,46,520 रूपये। (02)- 04 खाकी रंग के कार्टून में ROYAL CHALLANGE Gold Whisky प्रत्येक कार्टून में 12-12 बोतल सीलबंद शराब प्रत्येक बोतल में 750 ML अंग्रेजी शराब भरी हुई कुल मात्रा 36000 डस् कीमती 53,280 रूपये। कुल जुमला मात्रा 1,35,000 ML कुल जुमला कीमती 1,99,800 रूपये। (03)- टाटा एस छोटा हांथी क्रमांक CG 10 R 0138 पुरानी इस्तेमाली कीमती 4,00,000 रूपये। (04)- एक वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती 10,000 रूपये। (05)- एक ए वन प्लस कंपनी का मोबाईल कीमती 12,000 रूपये। (06)- नगदी रकम 4100 रूपये। कुल जुमला रकम 6,25,900 रूपये को जप्त किया। आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पाये जाने से उनके विरूद्ध थाना तुमगांव में अपराध धारा के तहत कार्यवाही की गई है एवं मामले में विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी-

1- संजय मंधान पिता प्रहलाद मंधान जाति सिंधी उम्र 57 वर्ष साकिन कृष्णानगर वार्ड नं 09 पहाड़ी चैक गुढियारी रायपुर थाना गुढियारी (आरोपी संजय मंधान पूर्व में रह चुका है भाजपा पार्षद)

2- मुनेश्वर चैहान पिता दशरथ चैहान उम्र 32 वर्ष साकिन साहूपारा पानी टंकी के पीछे चंगोराभांठा थाना डीडीनगर जिला रायपुर(छ.ग.)

मालगाड़ी की छत पर मिली अधेड़ की लाश, 25000 हाई वोल्टेज OHE तार की चपेट में आकर मौत

मालगाड़ी की छत पर मिली अधेड़ की लाश, 25000 हाई वोल्टेज OHE तार की चपेट में आकर मौत

 कोरबा। जिले के गेवरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कोयले से भरी मालगाड़ी में एक अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची रेलवे और कुसमुंडा पुलिस ने मृतक की शिनाख्त आदर्श विहार निवासी 56 वर्षीय चमरू कुमार के रूप में की है।

जानकारी के अनुसार गेवरा से कोयला लोड कर मालगाड़ी कोरबा की ओर जा रही थी। लाइन क्लीयर होने के इंतजार में मालगाड़ी गेवरा रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर खड़ी थी। इसी दौरान कुछ रेलकर्मियों ने देखा कि मालगाड़ी के ऊपर एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। इसकी सूचना कुसमुंडा पुलिस को दी। मौके पर RPF को भी बुलाया गया।

जांच कार्यवाही में लाश की पहचान कुसमुंडा थाना अंतर्गत आदर्श विहार मनगांव निवासी 55 वर्षीय चमरू कुमार के रूप में की गई। रेलवे लाइन के 25000 वोल्टेज के हाईटेंशन ओएचई प्रवाह की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, वहीं शरीर के अन्य हिस्से जल चुके थे। वो मालगाड़ी के ऊपर कैसे और क्यूं चढ़ा, इसकी जांच की जा रही है। मामले में कुसमुंडा पुलिस और आरपीएफ दोनों अपने स्तर पर जांच कर रही है।

CG NEWS : स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या, इस बात से था नाराज

CG NEWS : स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या, इस बात से था नाराज

 सक्ती। जिले के मांसी थाना क्षेत्र में 13 साल के नाबालिग ने स्कूल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि पिता द्वारा मोबाइल नहीं दिलाए जाने से नाराज होकर छात्र ने ऐसा कदम उठाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ग्राम सुलौनी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाला 13 वर्ष का नाबालिग छात्र आदित्य श्रीवास सुकलीपाली का रहने वाला है, उसने स्कूल में ही खुदकुशी कर ली है। मृतक के पिता शांति श्रीवास ने बताया कि 26 दिसंबर को वह घर आकर मोबाइल लेने की जिद कर रहा था। पिता का कहना है कि उन्होंने मजदूरी का पैसा आने के बाद मोबाइल खरीद देने की बात कही थी। जिस पर वह नाराज हो गया। सोमवार की दोपहर 12 बजे वो घर से निकला था। देर शाम तक भी जब वो घर वापस नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने सोचा कि वो मेला देखने के लिए चला गया होगा और रात तक आ जाएगा।

इस बीच स्कूल में भी क्रिसमस की छुट्टियां चल रही थीं। जब 26 दिसंबर की देर रात तक भी छात्र घर वापस नहीं आया, तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बजाए अपने स्तर पर ही बच्चे की तलाश करते रहे। रिश्तेदारों के घर जाकर भी उसे ढूंढा गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। 29 दिसंबर को स्कूल खुलने पर जब चपरासी दरवाजा खोलकर अंदर गया, तो कमरे में पंखे के चलने की आवाज सुनी। इसके बाद दरवाजा खोलने की कोशिश की गई, लेकिन वो अंदर से बंद मिला। पीछे की खिड़की से जब क्लास रूम में झांककर देखा गया, तो बच्चे का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।

सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त आदित्य श्रीवास के रूप में की गई। बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। डॉक्टरों ने शव 4 दिन पुरानी बताई है। बच्चे के पिता बाल काटने के साथ-साथ ज्यादा कमाई के लिए मजदूरी भी करते हैं। वहीं स्कूल बंद होने के बावजूद बच्चा स्कूल के अंदर कैसे घुसा इसकी जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे गृह मंत्री Amit Shah, इस जिले में करेंगे आकांक्षी योजनाओं की समीक्षा

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे गृह मंत्री Amit Shah, इस जिले में करेंगे आकांक्षी योजनाओं की समीक्षा

 रायपुर : गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 7 जनवरी को छत्तीसगढ़ आएंगे. इस दौरान गृह मंत्री कोरबा जिले में आकांक्षी केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा सभा को भी संबोधित कर सकते हैं.

गृह मंत्री अमित शाह 7 तारीख को झारखंड़ से छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे. रायपुर में पहुंचने के बाद कोरबा जिले में आकांक्षी जिलों में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा स्थानीय और भाजपा जनप्रतिनिधि की सभा को संबोधित कर सकते हैं.

बता दें कि, साल 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को अहम माना जा रहा है. हालांकि, अभी गृह मंत्री का प्रोटोकाल जारी नहीं हुआ है, लेकिन अमित शाह के आने की खबर से बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है.

CRIME NEWS : बेटे की हत्या करने वाले बुजुर्ग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : बेटे की हत्या करने वाले बुजुर्ग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

 सूरजपुर। CRIME NEWS : जिले में पैसों को लेकर हुए विवाद में अपने बड़े बेटे की हत्या करने वाले एक बुजुर्ग सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान केंवरा गांव के नंदलाल चौधरी (65), उनके छोटे बेटे मनोज (23) और बेटी देवंती (21) वर्ष के रूप में पहचान की गई है।

नंदलाल चौधरी ने अपने छोटे बेटे और बेटी के साथ मिलकर रात को अपने बड़े बेटे संतोष (28) की हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के दौरान उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मृतक ने उनके खेत के लिए किसान निधि की राशि मे अपने हिस्से को लेकर उनके साथ लड़ाई की थी और इसी के चलते आवेश में आकर तीनो ने उसकी गाला दबाकर हत्या कर दी।

प्राकृतिक पेंट से हो रहा सरकारी भवनो का रंग रोगन, जानें क्या है इस पेंट के फायदे

प्राकृतिक पेंट से हो रहा सरकारी भवनो का रंग रोगन, जानें क्या है इस पेंट के फायदे

 रायपुर। नया घर हो या पर्व की तैयारी हम अपने घरो के रंग रोगन में पीछे नहीं रहते। बदलते परिवेश में केवल शहर नहीं बल्कि कस्बों और गांवों में भी अब लोग अपने घरों में पेंट और डिस्टेंपर लगवाना चाहते हैं। बाजार में उपलब्ध रासायनिक पेंट लोगों के जेब के साथ साथ पर्यावरण और स्वास्थ्य पर भी असर डालती है। इसी बात को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी शासकीय विभाग, निगम, मंडल एवं स्थानीय निकायों में भवनों के रंग रोगन के लिए गोबर पेंट का उपयोग करने के निर्देश दिए है। उनके निर्देश का पालन करते हुए रायपुर नगर निगम ने भवनों की पुताई का कार्य आरम्भ कर दिया है।

नगर निगम रायपुर जोन 8 के जोन आयुक्त अरुण बताते है की शासन के आदेशानुसार अपने निगम भवन की पुताई के लिए प्राकृतिक पेंट क्रय किया गया है। इस पेंट की कीमत बाजार में उपलब्ध रासायनिक पेंट से कम है। साथ ही गोबर से निर्मित होने के कारण रासायनिक पेंट की तुलना में इसमें महक भी नहीं की आती जिससे यह पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए अनुकूल है।

रायपुर के जरवाय गौठान में तैयार किया जा रहा प्राकृतिक पेंट

रायपुर के जरवार गौठान में गोवर्धन स्व सहायता समूह की महिलाएं गोबर से प्राकृतिक पेंट बना रही हैं। यहां के गोबर से बने पेंट का उपयोग सबसे पहले रायपुर नगर निगम के भवन की पुताई के लिए किया गया था। नगर निगम की बिल्डिंग की आकर्षक पुताई के लिए 500 किलो पेंट का उपयोग किया गया। सरकारी भवनों के अलावा आम लोगों के बीच भी इस पेंट की मांग बढ़ रही है। रायपुर के अलावा अन्य जिलों में भी स्थानीय लोगों ने इस पेंट का उपयोग किया है वहीं राजधानी में भी बहुत से लोग इस पेंट से अपने घरों की पुताई कर चुके है।

जरवाय गौठान की स्व सहायता समूह की अध्यक्ष धनेश्वरी रात्रे बताती है की उनके समूह में 22 महिलाएं काम करती है। कुछ नया करने की सोच से उन्होंने गोबर से पेंट बनाने का काम शुरू किया। गोबर से पेंट बनाने के लिए महिलाओं ने विधिवत प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। पेंट बनाने की शुरुआत अप्रैल 2022 से हुई और अब तक तीन हजार लीटर पेंट बनाकर समूह की महिलाएं बेच चुकी है। गोबर से निर्मित पेंट आधा लीटर, एक, चार, और दस लीटर के डिब्बों में उपलब्ध है।

ऐसे तैयार होता है गोबर से प्राकृतिक पेंट

प्राकृतिक पेंट बनाने के लिये गोबर को पहले मशीन में पानी के साथ अच्छे से मिलाया जाता है फिर इस मिले हुए घोल से गोबर के फाइबर और तरल को डी-वाटरिंग मशीन के मदद से अलग किया जाता है। इस तरल को 100 डिग्री तापमान में गरम करने से बने अर्क को पेंट के बेस की तरह इस्तेमाल किया जाता है। जिसके बाद इसे प्रोसेस कर पेंट तैयार होता है। गोबर से प्राकृतिक पेंट के निर्माण का मुख्य घटक कार्बोक्सी मिथाइल सेल्यूलोज (सीएससी) होता है। सौ किलो गोबर से लगभग 10 किलो सूखा सीएमसी तैयार होता है। कुल निर्मित पेंट में 30 प्रतिशत मात्रा सीएमसी की होती है। गोवर्धन स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित यह पेंट महिलाओं की आय का जरिया तो है ही साथ ही महिलाओं की अलग पहचान बना रहा है।

बाजार में मिलने वाले अधिकतर पेंट में ऐसे पदार्थ और हैवी मेटल्स मिले होते है जो हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं गोबर से निर्मित पेंट प्राकृतिक पदार्थों से मिलकर बनता है इसलिए इसे प्राकृतिक पेंट भी कहते है। केमिकल युक्त पेंट की कीमत 350 रुपए प्रति लीटर से शुरू होती है पर गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट की कीमत 150 रुपए से शुरू है। गोबर से बने होने के कारण इसे बहुत से फायदे भी है जैसे यह पेंट एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल है साथ ही घर के दीवारों को गर्मी में गर्म होने से भी बचाती है और तापमान नियंत्रित करती है।

2023 New Rules : नए साल से लागू होंगे ये नए नियम, आम आदमी के जीवन पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव…

2023 New Rules : नए साल से लागू होंगे ये नए नियम, आम आदमी के जीवन पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव…

 नई दिल्ली।  कल से नए साल की शुरू हो रही है और नए साल के हर नया महीना अपने साथ कुछ नए बदलाव लेकर आता है, जिसका असर आम आदमी पर पड़ता है। बदलाव लोगों के जीवन में सीधा-सीधा प्रभाव पड़ता है। 1 जनवरी 2023 से भी कुछ जरूरी नियम बदलने वाले हैं। इनमें क्रेडिट कार्ड, बैंक लॉकर, जीएसटी ई-इन्वॉयसिंग, सीएनजी-पीएनजी के भाव और गाड़ियों की कीमतों से जुड़े बदलाव शामिल हैं।

आइए जानते हैं नए साल 2023 से होने वाले परिवर्तनों के बारे में-

1. बैंक लॉकर में रखे सामान के नुकसान पर तय होगी बैंकों की जिम्मेदारी

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बैंक लॉकर से संबंधित नए निर्देश जारी किए हैं। ये नियम 1 जनवरी 2023 से लागू हो जाएंगे। इन नियमों के प्रभाव में आने के बाद लॉकर के मुद्दे पर बैंक अब ग्राहकों के साथ मनमानी नहीं कर पाएंगे। इन नियमों के लागू होने के बाद अगर बैंक लॉकर में रखे सामान को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए बैंक की जवाबदेही तय की जाएगी। बैंक और ग्राहको के बीच एग्रीमेंट साइन किया जाएगा। यह 31 दिसंबर तक के लिए वैध रहेगा। बैंकों को ग्राहकों को लॉकर से जुड़े नियमों में बदलाव के बारे में सभी जानकारी एमएमएस और अन्य माध्यमों से देनी पड़ेगी।

2. क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट से जुड़े नियम बदलेंगे

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के लिए भी 1 जनवरी 2023 से नियमों में बदलाव हो जाएगा। यह बदलाव क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करने पर मिलने वाले रिवार्ड प्वाॅइंट से संबंधित है। नए साल की शुरुआत से एचडीएफसी बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर मिलने वाले रिवाॅर्ड प्वाइंट्स में बदवाल करने जा रहा है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने क्रेडिट कार्ड में बचे सभी रिवॉर्ड प्वाइंट का भुगतान 31 दिसंबर 2022 से पहले ही कर लें। 1 जनवरी 2023 नए नियमों के तहत रिवाॅर्ड प्वाइंट की सुविधाएं दी जाएंगी।

3. पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतों में बदलाव

हर महीने की शुरुआत के साथ पेट्रोलियम कंपनियां पेट्रोल और डीजल की दरें तय करती हैं। पिछले कुछ समय से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रही हैं। ऐसे में दिसंबर महीने के आखिरी दिन जब तेल कंपनियां पेट्रोल व डीजल की कीमतों का पुर्ननिर्धारण करेंगे तो इनकी कीमतों में कुछ बदलाव का फैसला लिया जा सकता है। हालांकि ये बदलाव होंगे या नहीं यह पहली जनवरी की सुबह ही साफ हो पाएगा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ-साथ एलपीजी के घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में भी बदलाव की घोषणा हो सकती है।

4. सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव के साथ ही वाहनों में इस्तेमाल होने वाले सीएनजी और घरों की रसोई में इस्तेमाल होने वाली पीएनजी गैस की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है। बीते कुछ समय में राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में इस महीने के अंत तक गैस कंपनियां इनकी कीमतों में एक बार फिर रिविजन कर सकती हैं। दिल्ली और गुरुग्राम में सीएनजी की कीमतों में लगभग आठ रुपये का अंतर है। पिछले एक वर्षों के दौरान देश की राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में सीएनजी की कीमतों में 70% से अधिक का इजाफा हो गया है। वहीं दूसरी ओर, अक्तूबर महीने में आईजीएल ने घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाली पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की दर दिल्ली में 50.59 रुपये प्रति एससीएम से बढ़ाकर 53.59 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर कर दी थी। अगस्त 2021 के बाद से पीएनजी दरों में यह 10वीं वृद्धि थी। उस दौरान कीमतों में 29.93 रुपये प्रति एससीएम या लगभग 91 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

5. वाहनों की खरीदारी होगी महंगी

नववर्ष 2023 में नए वाहन खरीदना महंगा हो सकता है। प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों जिनमें एमजी मोटर, मारुति सुजुकी, ह्युंडई मोटर्स, होंडा, टाटा मोटर्स, रेनॉल्ट, ऑडी और मर्सिडीज-बेंच जैसी कंपनियां शामिल हैं, ने अपनी गाड़ियों के कीमतों में इजाफा करने की घोषणा की है। देश की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स ने कहा है कि वह आगामी 2 जनवरी 2023 से अपने व्यावसायिक वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी। होंडा ने भी घोषणा की है कि वह अपनी गाड़ियों की कीमतें 30 हजार रुपये तक बढ़ाएगी। ऐसे में अगर आप नए साल में नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके के लिए वर्तमान की तुलना में महंगी साबित हो सकती है।

6. जीएसटी के ई-इन्वॉयसिंग से जुड़े नियम बदलेंगे

जीएसटी ई-इन्वॉयसिंग और इलेक्ट्रॉनिक बिल से जुड़े नियमों में भी नए साल में अहम बदलाव होंगे। सरकार ने जीएसटी की ई-इन्वॉयसिंग के लिए जरूरी सीमा को 20 करोड़ रुपये से घटाकर पांच करोड़ रुपये कर दी है। जीएसटी के नियमों में ये बदलाव 1 जनवरी 2023 से लागू होंगे। ऐसे में जिन व्यापारियों का टर्न ओवर पांच करोड़ रुपये या उससे अधिक है उनके लिए अब इलेक्ट्रॉनिक बिल जनरेट करना जरूरी हो जाएगा।

7. आधार से लिंक नहीं किया तो 1 अप्रैल 2023 से पैन कार्ड होगा निष्क्रिय

आयकर विभाग ने शनिवार को परामर्श जारी किया कि जो पैन (Permanent Account Number) अगले साल मार्च के अंत तक आधार से नहीं जुड़ेंगे, उन्हें निष्क्रिय कर दिया जाएगा। हालांकि राहत की बात यह है कि यह बदलाव जनवरी महीने से ना होकर अप्रैल महीने की पहली तारीख से लागू होगा। आयकर विभाग ने एक सार्वजनिक परामर्श में कहा, “आधार से पैन लिंक करना अनिवार्य है, वह जरूरी है। देरी न करें, इसे आज ही लिंक करें!” आयकर अधिनियम, 1961 के अनुसार, सभी पैन धारकों के लिए, जो छूट श्रेणी में नहीं आते हैं, उन्हें 31 मार्च 2023 से पहले अपने पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य है। 1 अप्रैल 2023 से आधार से अनलिंक पैन निष्क्रिय हो जाएगा।

Chhattisgarh News : ओपन स्कूल के परीक्षा हेतु आवेदन की आखिरी तारीख आज, विलंब शुल्क के साथ 15 तक

Chhattisgarh News : ओपन स्कूल के परीक्षा हेतु आवेदन की आखिरी तारीख आज, विलंब शुल्क के साथ 15 तक

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षा में आवेदन के लिए आज अंतिम तिथि है। आज के बाद आवेदन करने वालों को विलंब शुल्क लगेगा।

बता दें ओपन स्कूल की परीक्षा के आज यानी 31 दिसंबर अंतिम तिथि रखी गई है। इसके बाद 1 जनवरी से लेट फीस के साथ आप आवेदन कर सकेंगे। बता दें छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने विलंब फीस 500 रुपये रखी है।

सूची कार्यालयीन वेबसाईट

प्रवेश हेतु आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर की वेबसाईट से डाऊनलोड कर सकते है। अध्ययन केन्द्रों की सूची कार्यालयीन वेबसाईट www.sos.cg.nic.in में उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़ शासन के कैलेण्डर का विमोचन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़ शासन के कैलेण्डर का विमोचन

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में कैबिनेट बैठक के बाद छत्तीसगढ़ शासन के नववर्ष के कैलेण्डर का विमोचन किया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रकाशित नववर्ष के कैलेण्डर में छत्तीसगढिया संस्कृति की इंद्रधनुषीय छटा बिखेरती तस्वीरें इसे बेहद मनमोहक और नयनाभिराम स्वरूप प्रदान कर रही है।

नववर्ष कैलेण्डर के माध्यम से राज्य की कला, संस्कृति, खान-पान, तीज त्यौहार, खेलकूद, धार्मिक महत्व के स्थलों के संरक्षण, संवर्धन और विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गढ़े गए नये प्रतिमान को प्रदर्शित किया गया है। कैलेण्डर के विमोचन अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यगण, मुख्य सचिव सहित सभी विभागों के सचिवगण उपस्थित थे। छत्तीसगढ़िया जगार के थीम पर प्रकाशित कैलेण्डर के प्रत्येक पृष्ठ में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान और सम्मान को स्थापित करतीं प्रतीत होती है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ शासन के वर्ष 2023 के कैलेण्डर का विमोचन करते हुए सभी को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं एक आम छत्तीसगढ़िया हूं। मैंने वो सब कुछ किया है, जो एक आम छत्तीसगढ़िया ग्रामीण अपने दैनिक जीवन में करता है। मेरी जीवन शैली किसी आम इंसान की तरह ही रही है और अब भी वही आम इंसान मेरे भीतर है। मेरे आचार-विचार और व्यवहार में छत्तीसगढ़ियापन हमेशा से रहा है और रहेगा।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति बहुत प्राचीन और समृद्ध है। संस्कृति से ही हम लोगों की पहचान बनती है। संस्कृति एक दिन में नहीं बनती है, वो सैकड़ों वर्षों से परिष्कृत होकर इस रूप में पहुंचती है, वही हमारी पहचान है, उस पर हमें गर्व करना चाहिए। छत्तीसगढ़ शासन का नववर्ष का कैलेण्डर वास्तव में हमारी सांस्कृतिक विरासत का दस्तावेज है। इस कैलेण्डर के कव्हर पेज पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक ठेठ छत्तीसगढ़िया किसान के रूप में नागर चलाते खूबसूरत तस्वीर प्रकाशित की गई है। कैलेण्डर में छेरछेरा-पुन्नी तिहार के अवसर पर अन्नदान की महिमा को प्रतिपादित करने वाली तस्वीर, माघी पुन्नी मेला राजिम का विहंगम दृश्य, शिवरीनारायण मंदिर का नवीन भव्य और मनमोहक स्वरूप, छत्तीसगढ़िया खेलकूद एवं खान-पान बोरे बासी, आदिवासियों की आस्था का केन्द्र देवगुड़ी, हरेली तिहार, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, तीजा तिहार, बस्तर दशहरा, चंदखुरी धाम एवं करमा नृत्य की मनमोहक तस्वीरें कैलेण्डर में प्रकाशित की गई है, जो कि छत्तीसगढ़िया जगार की प्रतीक है।

 
पंचायत उप चुनाव: नौ पदों के लिए 27 उम्मीदवार मैदान में, 9 जनवरी को होगा मतदान

पंचायत उप चुनाव: नौ पदों के लिए 27 उम्मीदवार मैदान में, 9 जनवरी को होगा मतदान

 रायपुर। जिले में पंचायत उप चुनावों में 9 पदों के लिए 27 उम्मीदवार मैदान में है। जिले में खाली पंचायत प्रतिनिधियों के पदों को भरने के लिए उप चुनाव 9 जनवरी को होगा। चारों विकासखंडो में पंचायत स्तर पर 21 प्रतिनिधियों के पद खाली है। इनमें 15 पंच, 5 सरपंच और 1 जनपद सदस्य का पद शामिल है।

इन खाली पदों पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की प्रक्रिया की जा रही है। तय निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नामांकन दाखिल करने के तिथि तक 4 पंच और 1 सरपंच पद के लिए किसी भी अभ्यर्थी ने पर्चा नही भरा। पंच के 7 पदों पर अभ्यर्थियों का निर्विरोध निर्वाचन होना सुनिश्चित हो गया है। इसके साथ ही एक जनपद सदस्य, 4 सरपंच और 4 पंच पदों के लिए मतदान होना भी निश्चित है।

स्थानीय निर्वाचन प्रभारी सिम्मी नाहिद ने बताया कि तिल्दा जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र 24 से 2 उम्मीदवार मैदान में है। इसी तरह आरंग विकासखंड की ग्राम पंचायत गौरभाठ में सरपंच पद के लिए 2 उम्मीदवार, ग्राम पंचायत भिलाई और चपरीद में सरपंच पद के लिए 5-5 उम्मीदवार तथा अभनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सातपारा में सरपंच पद के लिए चार प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे है। आरंग विकासखंड की खौली ग्राम पंचायत के वार्ड नं 7 में पंच पद के लिए 2 और अभनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपरौद में वार्ड पंच पद के लिए 2 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। धरसीवां विकासखंड की ग्राम पंचायत छपोरा के वार्ड नं 10 से पंच पद के लिए 3 और टेमरी ग्राम पंचायत में वार्ड नं 13 से पंच पद के लिए 2 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है।

नाहिद ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 के तय कार्यक्रम अनुसार जिले में चार पंच पदो, चार सरपंच पदों और एक जनपद सदस्य पद के लिए 9 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। इन पदों के लिए मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के बाद यदि जरूरी हुआ तो मतगणना मुख्यालय में होगी। इन निर्वाचनों के लिए कुल 09 रूट निर्धारित किये गए है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ज्योति गुगेल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग.राज्य कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

 
CG BREAKING : नए साल के जश्न को लेकर गाइडलाइन जारी, दिए गए यह निर्देश

CG BREAKING : नए साल के जश्न को लेकर गाइडलाइन जारी, दिए गए यह निर्देश

 रायपुर।  नववर्ष के कार्यक्रमों के आयोजन में ध्वनि विस्तारक यंत्र लाउडस्पीकर की अनुमति के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को जारी दिशा-निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि नववर्ष के कार्यक्रमों में 31 दिसम्बर एवं 01 जनवरी 2023 की रात को 10 बजे से 12 बजे तक ही नियमानुसार लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति दी जा सकेगी।

इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को ध्वनि प्रदूषण नियम के अधीन ही व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। ध्वनि प्रदूषण नियम के निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि विगत वर्षो के भांति नववर्ष आगमन के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों और संस्थाओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना संभावित है। इन आयोजनों से उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण से प्रदूषण के स्तर वृद्धि को देखते हुए ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नववर्ष की आगमन पर राज्य में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में 31 दिसम्बर 2022 और एक जनवरी 2023 को रात्रि 10 बजे से अर्द्धरात्रि 12 बजे तक लाउडस्पीकर एवं जन उद्बोधन प्रणाली के उपयोग के अनुमति ध्वनि प्रदूषण नियम में निर्धारित मापदण्डों के अध्यधीन रहते हुए अनुमति प्रदान की जाए।

CG PROMOTION BREAKING : वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों का प्रमोशन का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

CG PROMOTION BREAKING : वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों का प्रमोशन का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। CG PROMOTION BREAKING : छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने आदेश जारी किया है। कई अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति उपरांत नवीन पदस्थापना दिया गया है।

देखें लिस्ट

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री बघेल आज प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री बघेल आज प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज मिली जानकारी के अनुसार सीएम बघेल दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते है

बता दे आरक्षण मुद्दे पर बघेल का ट्वीट – स्पष्ट है कि माननीय राज्यपाल भाजपा के इशारे पर आरक्षण विधेयक को रोक रही हैं।

CG Accident News : दर्दनाक हादसा, टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी कार, 2 की मौके पर मौत, 3 घायल, पिकनिक मनाकर लौट रहे थे सभी

CG Accident News : दर्दनाक हादसा, टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी कार, 2 की मौके पर मौत, 3 घायल, पिकनिक मनाकर लौट रहे थे सभी

 बिलासपुर( bilaspur) में शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार आसमा सिटी और पुलिस लाइन( police line) में रहने वाले करीब पांच लोग पिकनिक मनाने के लिए शुक्रवार को कार में सवार होकर कोटा स्थित कोरी डेम गए थे। कार में युवक और लड़कियां सवार थे। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी युवक-युवतियां रात करीब 11 बजे वापस बिलासपुर लौट रहे थे। अभी उनकी कार सकरी क्षेत्र के भरनी रोड के पास पहुंची थी। तभी अचानक कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई।

दो की मौत, तीन घायल

राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस के 112 को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से तीन घायलों( 3 injured)को बाहर निकाला। उन्हें गंभीर चोंटे आई है। वहीं, एक युवक और लड़की कार के अंदर फंसे थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो गई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा उनका इलाज जारी है।

कैबिनेट के 19 बड़े फैसलें : NPS पर मास्टर स्ट्रोक...CM भूपेश ने निकाला ये रास्ता…भूपेश कैबिनेट की बैठक में लिये गये कई अहम फैसले, पढ़िए 19 बड़े फैसलें विस्तार से......

कैबिनेट के 19 बड़े फैसलें : NPS पर मास्टर स्ट्रोक...CM भूपेश ने निकाला ये रास्ता…भूपेश कैबिनेट की बैठक में लिये गये कई अहम फैसले, पढ़िए 19 बड़े फैसलें विस्तार से......

 रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए :-

#पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मास्टर स्ट्रोक :-

आज केबिनेट की बैठक में राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों के एनपीएस की राशि वापस करने के केन्द्र सरकार की मनाही के बाद भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया।

 जिसके तहत शासकीय सेवकों को एक अप्रेल 2022 से ही छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि का सदस्य माना जाएगा और एक नंवबर 2004 या उसके बाद नियुक्त तिथि से 31 मार्च 2022 तक एनपीएस खाते में जमा कर्मचारी अंशदान और उस पर अर्जित लाभांश शासकीय कर्मचारी को एनपीएस नियमों के तहत देय होगा।

कर्मचारियों को राज्य शासन के अंशदान और उस पर अर्जित लाभांश जमा करने पर ही पुरानी पेंशन की पात्रता होगी। इसके लिए शासकीय सेवकों को एनपीएस अंतर्गत पूर्ववत बने रहने अथवा पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने का विकल्प नोटराईज्ड शपथ पत्र में देना होगा। यह विकल्प अंतिम और अपरिवर्तनीय होगा।

 

शासकीय सेवक द्वारा पुरानी पेंशन योजना के विकल्प लेने पर एक नवंबर 2004 से 31 मार्च 2022 तक एनपीएस खाते में शासन द्वारा जमा किए गए अंशदान एवं उस पर प्राप्त लाभांश को शासन के खाते में जमा करना होगा।

 

एक अप्रेल 2022 एवं उसके पश्चात् नियुक्त होने वाले राज्य के शासकीय सेवक अनिवार्य रूप से पुरानी पेंशन योजना के सदस्य होंगे।  

 स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए विशेष योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इस योजना में कुल 780 करोड़ रूपए स्कूलों की मरम्मत में खर्च किए जाएंगे।

नवा रायपुर अटल नगर में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सेक्टर के भीतर क्षेत्रफल श्रेणी के आधार पर भूखण्डों के लीज प्रीमियम निर्धारण के लिए अधोसंरचना विकास शुल्क का पुर्ननिर्धारण किया गया। जिसके तहत 50 एकड़ से अधिक भूखण्ड क्षेत्रफल के लिए वर्तमान अधोसंरचना विकास शुल्क प्रति वर्ग मीटर 500 रूपए को घटाकर 100 रूपए प्रति वर्गमीटर करने का निर्णय लिया गया।

वाणिज्यिक वृक्षारोपण से पर्यावरण सुधार और किसानों की आय में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

इस योजना के तहत राज्य में प्रतिवर्ष 36 हजार एकड़ के मान से 5 साल में एक लाख 80 हजार एकड़ मे क्लोनल नीलगिरी, टिशु कल्चर सागौन एवं बांस, मिलिया डुबिया सहित अन्य आर्थिक लाभकारी प्रजातियों के 15 करोड़ पौधों का रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना का लाभ सभी वर्ग के इच्छुक भूमि स्वामी सहित शासकीय, अर्ध शासकीय, शासन की स्वायत्त संस्थाएं, निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, गैर शासकीय संस्थाएं पंचायतें और लीज लेंड होल्डर जो अपने भूमि में रोपण करना चाहते है, ले सकेंगे।

प्रदेश में मिलेट्स मिशन कार्यक्रम के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई और राज्य में मिलेट उत्पादन और उसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कृषि, वन, सहकारिता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, ग्रामोद्योग, संस्कृति, वाणिज्य एवं उद्योग, पर्यटन, जनसंपर्क, गृह एवं जेल, वाणिज्यिक कर तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से पहल की जाएगी।

छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण (संशोधन) विधेयक-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) विधेयक-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 22 अगस्त 2022 को भोपाल में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक का कार्यवाही विवरण तथा मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की आगामी बैठक हेतु नया एजेण्डा बिन्दू के संबंध में चर्चा की गई और आगामी बैठक के एजेण्डा बिन्दु पर अंतिम रूप दिए जाने हेतु मुख्यमंत्री जी को अधिकृत किया गया।

अंतर्विभागीय और अंतर्निकाय से संबंधित केन्द्र राज्य प्रवर्तित योजनाओं के क्लस्टर स्तर पर क्रियान्वयन अनुश्रवण हेतु 5 नवीन जिलों में जिला स्तरीय एग्लोमरेशन एवं जिला स्तरीय समिति गठन का निर्णय लिया गया।

एम्बूलेंस श्रेणी के वाहनों से जीवनकाल कर उद्ग्रहण हेतु छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 में संशोधन प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 वाहनों से अस्थायी पंजीयन कर में वृद्धि किए जाने हेतु छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 एवं नियम 1991 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 राज्य के सभी जिले में राज्य योजना के राशनकार्डधारियों (एपीएल को छोड़कर) को फोर्टिफाईड चावल वितरण करने का निर्णय लिया गया। इससे 26.42 करोड़ रूपए की राशि व्यय होगी।

 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत जारी राशनकार्डो में माह जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण के समान ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम 2012 के अंतर्गत जारी अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डो में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण करने का निर्णय लिया गया।

 छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं प्रबंधन नियम 2015 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 88 दंतेवाड़ा के विधायक भीमा मंडावी की मृत्यु की घटना की न्यायिक जांच का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

CG- नवविवाहिता की मिली लाश: हत्या की आशंका... गर्भवती महिला के गले में मिले चोट के निशान... एक साल पहले की थी लव मैरिज.....

CG- नवविवाहिता की मिली लाश: हत्या की आशंका... गर्भवती महिला के गले में मिले चोट के निशान... एक साल पहले की थी लव मैरिज.....

 Bilaspur, Chhattisgarh News: नवविवाहिता की घर में लाश मिली है। महिला गर्भवती थी। गले में चोट के निशान मिले है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। 1 साल पहले ही लव मैरिज की थी। बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला है। पंचनामा कार्यवाही किया गया है। शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के चौकी मल्हार अंतर्गत ग्राम डगनिया के अशोक कुमार भारद्वाज की लड़की संध्या राय उम्र 18 साल का भगवान पाली के राम स्नेही राय से एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह की थी। 

जिसकी मृत्यु आज हो गई। गले मे निशान मिले है। इस रिपोर्ट दर्ज कराने पर नवविवाहिता होने के कारण तहसीलदार के साथ मिलकर पंचनामा कार्यवाही किया गया है। पुलिस के मुताबिक शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है। मृत्यु का कारण स्पस्ट नही हो सका है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। मृतिका के परिजनो से पूछताछ किया जा रहा है।

BREAKING: व्याख्याता, प्रधान पाठक, प्राचार्य सहित कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति लिस्ट जारी... स्कूल शिक्षा विभाग से आदेश जारी... जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखें लिस्ट....

BREAKING: व्याख्याता, प्रधान पाठक, प्राचार्य सहित कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति लिस्ट जारी... स्कूल शिक्षा विभाग से आदेश जारी... जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखें लिस्ट....

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। कई जिलों के शिक्षक और कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति लिस्ट जारी हो गई है। देखें सूची.....

ओपन स्कूल मुख्य-अवसर परीक्षा में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर

ओपन स्कूल मुख्य-अवसर परीक्षा में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर

 विलंब शुल्क के साथ 1 से 15 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित मुख्य एवं अवसर परीक्षा वर्ष 2023 में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात् 1 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक राशि 500 रूपये विलम्ब शुल्क के साथ छात्र / छात्राऐं परीक्षा आवेदन फार्म जमा कर सकते है।

राज्य ओपन स्कूल के सचिव ने बताया कि छात्र प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने समीपस्थ अध्ययन केन्द्र में संपर्क कर सकते है। प्रवेश हेतु आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर की वेबसाईट से डाऊनलोड कर सकते है। अध्ययन केन्द्रों की सूची कार्यालयीन वेबसाईट 
www.sos.cg.nic.in में उपलब्ध है।

पहले नक्सलियों ने किया JCB को आग के हवाले, फिर ऑपरेटर और ठेकेदार के मुंशी को दी जान से मारने की धमकी

पहले नक्सलियों ने किया JCB को आग के हवाले, फिर ऑपरेटर और ठेकेदार के मुंशी को दी जान से मारने की धमकी

 सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा में एक बार फिर नक्सलियों का उत्पात सामने आया हैं। यहां आश्रम भवन के काम में लगे हुए ठेकेदार के मुंशी और जेसीबी के ऑपरेटर को बंधक बनाकर नक्सलियों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी। इसके बाद बौखलाए नक्सलियों ने निर्माण स्थल के पास खड़ी जेसीबी में आग लगाकर फरार हो गये। घटना की जानकारीपाते ही पुलिस फोर्स ने तेजी से सर्चिंग जारी कर दी।

जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के भेज्जी इलाके में आश्रम भवन का निर्माण का काम चल रहा है। इस निर्माण काम में जेसीबी समेत अन्य वाहन भी लगी हुई थी। बताया जा रहा हैं कि गुरुवार की देर शाम ग्रामीणों की तरह 12 से 15 माओवादी अचानक निर्माण स्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने निर्माण काम को रुकवा दिया गया। इसके बाद फिर जेसीबी के ऑपरेटर और निर्माण काम करवा रहे मुंशी की बेल्ट और लाठियों से बेरहमी से पिटाई की। मजदूरों को भी काम न करने की धमकी देते हुए मौके से भगा दिया गया।

स्टाफ और जेसीबी ऑपरेटर से मारपीट करने के बाद माओवादियों ने जेसीबी का डीजल टैंक फोड़कर उसमें आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी माओवादी जंगल की तरफ चले गए। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने जिस जगह वारदात को अंजाम दिया है, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस कैंप है। वारदात के कुछ देर बाद नक्सलियों की पिटाई से घायल हुए मुंशी और जेसीबी ऑपरेटर दोनों पुलिस के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी गयी। मौके पर पहुंचे जवानों ने जेसीबी में लगी आग को बुझाया गया। माओवादियों की इस बर्बरता के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी हैं।

BREAKING : रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर में दबने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

BREAKING : रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर में दबने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

 रायपुर।  राजधानी से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत पर ही मौत हो गोई है। वहीँ एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल रिंग रोड NO. 1 में तेज रफ़्तार ट्रेक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, पहिये के नीचे आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीँ दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अस्पताल पहुंचाया और चालक को गिरफ्तार कर ट्रेक्टर जब्त कर लिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, बोले- क्रिकेट का मैदान आपका इंतजार कर रहा…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, बोले- क्रिकेट का मैदान आपका इंतजार कर रहा…

 रायपुर। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का शुक्रवार को एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में पंत को सिर और घुटने में गंभीर चोटें आईं हैं। इसके अलावा पीठ और पैर के कुछ हिस्सों में भी चोटें आईं। ऋषभ पंत का यह एक्सीडेंट रूड़की के पास मोहम्मदपुर जाट एरिया में हुआ। इस हादसे के बाद एक बस ड्राइवर ने मसीहा बनकर ऋषभ पंत की जान बचाई। ड्राइवर ने सबसे पहले बस रोककर ऋषभ पंत को कार से दूर किया। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया। ऋषभ पंत की एक्सीडेंट की खबर सुनकर हर कोई उनके लिए दुआए कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खिलाड़ी ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है, हम सब आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं @RishabhPant17 । क्रिकेट का मैदान आपका इंतजार कर रहा है।

 

बता दें कि क्रिकेटर ऋषभ पंत अपनी मर्सिडीज कार खुद चलाकर होम टाउन रूड़की जा रहे थे। इसी दौरान झपकी आई और उनकी कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। पंत ने खुद बताया कि वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर आए। इसके बाद कार में भीषण आग लग गई थी। इस एक्सीडेंट के बाद सबसे पहले सुशील ही ऋषभ पंत के पास पहुंचे थे।

हरिद्वार एसएसपी अजय कुमार के मुताबिक, जिस वक्त गाड़ी में एक्सीडेंट हुआ, उस वक्त हरियाणा रोडवेज की बस उनके पीछे चल रही थी। चालक सुशील कुमार ने कार हादसा देखकर बस रोकी और 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी। इसके बाद ऋषभ पंत को अस्पताल पहुंचाया गया।

 
CG NEWS : खदान में कार गिरने से सरपंच सहित 4 लोगों की मौत, 15 साल की बेटी ने तैरकर बचाई जान

CG NEWS : खदान में कार गिरने से सरपंच सहित 4 लोगों की मौत, 15 साल की बेटी ने तैरकर बचाई जान

 सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के टीमरलगा गांव के पास पानी से भरे खदान में कार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 साल की लड़की तैरकर बाहर निकल गई। जिससे उसकी जान बच गई।

टीमरलगा के सरपंच महेंद्र पटेल अपने माता-पिता, पत्नी और 15 वर्षीय बेटी के साथ ओडिशा से वापस टीमरलगा गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते पर पत्थर खदान में कार जा गिरी। इस घटना में लड़की तैरकर बाहर निकल आई। फिर राहगीरों की मदद से इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस ने पहले तो सरपंच के पिता का शव बरामद किया। फिर गोताखोरों की मदद से 3 और लोगों की लाश निकाल ली गई। पुलिस जांच के बाद ही मामले का खुलासा होने की बात कह रही है।

CG NEWS : घर के अंदर पुत्र का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, पिता ने दर्ज करा रिपोर्ट

CG NEWS : घर के अंदर पुत्र का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, पिता ने दर्ज करा रिपोर्ट

 सुरजपुर। जिले के प्रतापपुर केवरा गांव में एक युवक का शव उसी के घर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. वही पूरे मामले में पुलिस को प्रथम दृष्टिया हत्या की आशंका जताई जा रही है.

दरअसल, यह पूरा मामला प्रतापपुर पुलिस थाना के केवरा गांव का है, जहां आज सवेरे पुलिस को नंदलाल चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया की उनका पुत्र मृतक संतोष चौधरी रात में शराब की नशे में लड़ाई झगड़ा कर रहा था जिसके बाद लड़ाई झगड़ा के डर से माता-पिता घर से बाहर चले गए थे, रात में घर वापस आ कर सो गए। उनका पुत्र मृतक संतोष चौधरी कब घर आ के सो गया उनको पता नही चला। सुबह उसकी मां जब संतोष चौधरी को उठाने गई तो संतोष चौधरी मरा हुआ था. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंचा तो पाया कि उस घर में एक शख्स का शव पड़ा हुआ है. शव में चोट के निशान को देखने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि इसकी हत्या की गई होगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शुरुआती जांच में मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद किसी नतीजे में पहुंचने की बात कर रहा है, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, जांच में जुट गई है।

लक्ष्मण सिंह, थाना प्रभारी प्रतापपुर