CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा स्लोगन, फोटोग्राफी एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा स्लोगन, फोटोग्राफी एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन

 रायपुर : राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 दिसंबर 2022 को “छत्तीसगढ़ गौरव दिवस” (Chhattisgarh Pride Day) मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

5 जनवरी तक भेज सकते है अपनी प्रविष्टियां 

इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा ” स्लोगन प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को https://www.cgmodel.in पर 5 जनवरी तक अपनी प्रविष्टियां भेजनी होंगी। प्रतियोगिता के लिए विभाग द्वारा तय किए गए विषय हैं – पर्यटन, प्रकृति, आर्किटेक्चर, जन-सुविधाएं, स्वच्छता, शिक्षा, त्यौहार-परम्पराएं, विकास कार्य और शासकीय योजनायें।

BREAKING NEWS : बीजेपी की प्रेस वार्ता में पूर्व CM डॉ. रमन सिंह ने कोंग्रेस पर कसा तंज, कहा- 4 साल लूट, हत्या, चोरी, भ्रष्टाचार घटनाओं से भरा

BREAKING NEWS : बीजेपी की प्रेस वार्ता में पूर्व CM डॉ. रमन सिंह ने कोंग्रेस पर कसा तंज, कहा- 4 साल लूट, हत्या, चोरी, भ्रष्टाचार घटनाओं से भरा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल पूरे होने पर बीजेपी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रेस वार्ता में कोंग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया हैं. इस दौरान प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री केदार कश्यप, मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक पुन्नू लाल मौजूद रहे.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि-छत्तीसगढ़ सरकार 4 साल छत्तीसगढ़ के लूट, हत्या, चोरी, भ्रष्टाचार घटनाओं से भरा हुआ है. देशभर में जितनी बदनामी हुई है छत्तीसगढ़ का सर झुक गया है. भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में लोग सर गर्व से ऊंचा हो जाता था.  बीजेपी के 15 साल के कार्यकाल को स्वर्णिम बताया हुए कहा सन् 2000 में जब कांग्रेस सरकार थी उसके बाद अब जब सरकार चला रही है राजनीतिक हत्याएं हो रही है, गौरव का विषय नहीं है गर्त में ले जाने का विषय है कलेक्टर और अधिकारियों की रेट तय किया जाता है दुनिया में कहीं भी ऐसी सरकार नहीं देखी।

पूरे देशभर में दुष्कर्म के मामले पर छत्तीसगढ़ सरकार छठवें नंबर पर है, डकैती पर पांचवे नंबर स्थान है, हत्या के मामले पर तीसरे स्थान पर हैं. पिछले 4 साल में 19 हजार से अधिक लोगों ने आत्महत्या की है. किसानों ने बड़ी संख्या में आत्महत्या की, सरकार ने 36 में से 35 वादे पूरे कर लिए हैं तो आखिर लोग क्यों आंदोलन कर रहे सरकार ये बताए।

गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित, 18 दिसंबर को निकाली जाएगी शोभायात्रा

गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित, 18 दिसंबर को निकाली जाएगी शोभायात्रा

 भिलाई के सेक्टर 6 सतनाम भवन में गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर सतनाम समाज के द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा। जहां क्षेत्रवासी हर्षोल्लास के साथ ही इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं ।

इस अवसर पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जहां 18 तारीख को शोभा यात्रा निकाल कर गुरु घासीदास जयंती मनाया जाएगा।
मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के डीएमई डॉ विष्णु दत्त मुख्य रूप से उपस्थित हुए,उनके साथ अनुभवी डॉक्टर भी मौजूद रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ । गुरु घासीदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया जिसके बाद दीप प्रज्वलित कर गुरु घासीदास के किए गए कार्य को याद किया गया। इस चिकित्सा शिविर में भारी संख्या में लोग अपना इलाज कराने पहुंच रहे हैं,क्योंकि हर प्रकार का इलाज विशेषज्ञों के द्वारा किया जा रहा है।

 

CG BREAKING : राज्य सरकार ने IAS धनंजय देवांगन के वीआरएस को किया मंजूर, देखें आदेश…

CG BREAKING : राज्य सरकार ने IAS धनंजय देवांगन के वीआरएस को किया मंजूर, देखें आदेश…

 रायपुर। राज्य सरकार ने 2004 रैंक के IAS अधिकारी धनंजय देवांगन ने स्वेक्छिक सेवानिवृत्ति मंजूर कर लिया है। उन्हें किसी प्राधिकरण में बतौर सदस्य पोस्ट रिटायरमेंट पोस्टिंग दी जाएगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

देखिये आदेश-

 

दो दिवसीय डॉ. अरुण कुमार सेन स्मृति समारोह का यादगार संपन्न हुआ

दो दिवसीय डॉ. अरुण कुमार सेन स्मृति समारोह का यादगार संपन्न हुआ

 
रायपुर । कथक नृत्य के खूबसूरत रूपों की युवा कलाकारों के माध्यम से आज रात नयनाभिराम प्रस्तुतियों का रसिकों ने रँगमन्दिर सभागार में जमकर आनन्द लिया। इसी के साथ दो दिवसीय डॉ. अरुण कुमार सेन स्मृति समारोह का यादगार समापन हो गया।

आज का आरम्भ हुआ कमलादेवी संगीत महाविद्यालय के कलाकारों की नृत्य पेशकश से। पहली प्रस्तुति थी पण्डित बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि स्वरूप  -- 'अर्धांग' और दूसरी पेशकश  'धमार'  थीं जिसे उन्होंने डॉ. अरुण कुमार सेन की स्मृति में तैयार किया था। इसके उपरांत  'दक्ष यज्ञ'  में कलाकारों ने पुनः अपनी तैयारी दिखाई। लखनऊ घराने के दिग्गज पण्डित लच्छु महारा कीलात्मक रचना को दर्शकों ने अत्यंत सराहा। इस तीनों कथक की संरचनाओं को तैयार किया था - डॉ.आरती सिंह ने। शामिल कलाकारों में थे डॉ. सिंह , राशि कौर , तेजस्विनी शाह , प्रेरणा देवांगन , तृप्ति तामस्कर , उषा शर्मा , पारुल कुम्बलकर , चिरंजीवी हलधर  और नरेंद्र जलछत्री।

भातखंडे ललित कला शिक्षा समिति के आयोजन में  अंतरराष्ट्रीय ख्याति के भरतनाट्यम गुरु जी. रतीश बाबू  और उनके दल ने भरतनाट्यम के विविध रूप बंदिशों के माध्यम से साकार किये। इसी क्रम में डेविड निराला के लोकरंग की नयनाभिराम प्रस्तुतियों से समापन हुआ।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्था के उपाध्यक्ष  अजय तिवारी,  सचिव - शोभा खंडेलवाल एवं सदस्य , शांति बरडिया, पूजा दानी ने कलाकारों का पुष्प गुच्छ एवं शॉल से स्वागत क
CG board 10th and 12th exam : CG बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल किया घोषित, यहां चेक करें

CG board 10th and 12th exam : CG बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल किया घोषित, यहां चेक करें

 रायपुर : CG board 10th and 12th exam : छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं, 12वीं परीक्षा का टाइमटेबल घोषित कर दिया गया है। साथ ही परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, दसवीं की परीक्षाएं 2 मार्च गुरुवार से शुरू होगी और बुधवार, 24 मार्च, 2022 तक चलेगी।

इसके आलावा, बारहवीं की परीक्षाएं 1 मार्च बुधवार से शुरू होगी और 31  तक चलेगी। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि यह परीक्षाएं सुबह 09:15 बजे से दोपहर 12.15 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।

राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति के तहत स्वशासी महाविद्यालयों में नवीन पाठ्यक्रम लागू करने अध्यादेश पर किए हस्ताक्षर

राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति के तहत स्वशासी महाविद्यालयों में नवीन पाठ्यक्रम लागू करने अध्यादेश पर किए हस्ताक्षर

 रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राज्य के हेमचंद विश्वविद्यालय-दुर्ग, संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय-अम्बिकापुर, अटल बिहारी विश्वविद्यालय-बिलासपुर एवं पं. रविशंकर विश्वविद्यालय-रायपुर के अंतर्गत स्वशासी महाविद्यालयों में चार वर्षीय उपाधि पाठ्यक्रम लागू करने हेतु विश्वविद्यालयों के अध्यादेश में हस्ताक्षर कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में नई शिक्षा नीति के तहत् शिक्षा में नवाचार प्रारंभ करने हेतु, चार वर्षीय पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाना है। इसी क्रम में सम्बद्ध स्वशासी महाविद्यालयों में, उक्त पाठ्यक्रम लागू करने के लिए पं. रविशंकर विश्वविद्यालय द्वारा अध्यादेश क्र. 197, हेमचंद विश्वविद्यालय द्वारा अध्यादेश क्र. 144, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा अध्यादेश क्र. 181 एवं अटल बिहारी विश्वविद्यालय द्वारा अध्यादेश क्र. 144, राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। जिस पर राज्यपाल द्वारा हस्ताक्षर कर दिया गया है। इन स्वशासी महाविद्यालयों में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम विद च्वाईस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम एण्ड लर्निंग आउटकम बेस्ड करीकुलम फ्रेमवर्क प्रारंभ किए जाने का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री बघेल आज महासमुंद में अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक, कवि सम्मेलन और क्षेत्रीय सरस मेला में भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री बघेल आज महासमुंद में अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक, कवि सम्मेलन और क्षेत्रीय सरस मेला में भी होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में आयोजित कवि सम्मेलन तथा क्षेत्रीय सरस मेला सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही वे 16 दिसम्बर को ही सबेरे महासमुंद में अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता लेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  बघेल 16 दिसम्बर को सबेेरे 9.30 बजे से महासमुंद अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता लेंगे। वे इसके पश्चात् पूर्वान्ह 11.15 बजे ग्राम-शेर हेलीपेड, जिला-महासमुंद से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।

सरस मेला के शुभारंभ समारोह

मुख्यमंत्री 16 दिसम्बर को शाम 7.00 बजे राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई. ग्राउण्ड में आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला के शुभारंभ समारोह और रात्रि 9.00 बजे पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित कवि सम्मेलन-2022 में शामिल होंगे।

विजय दिवस आज, मुख्यमंत्री बघेल ने शुभकामनाएं देते हुए भारतीय वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

विजय दिवस आज, मुख्यमंत्री बघेल ने शुभकामनाएं देते हुए भारतीय वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विजय दिवस की शुभकामनाएं ( wishes (देते हुए भारतीय वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को नमन किया है।

बघेल ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान ( pakistan) बीच 1971 में हुए युद्ध में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  इंदिरा गांधी के निर्देशन और फील्ड मॉर्शल मॉनेक शॉ के नेतृत्व में भारतीय सेना ने शौर्य और बलिदान की सर्वाेच्च परम्परा का निर्वाह करते हुए अदम्य साहस दिखाया। युद्ध में 16 दिसम्बर के दिन भारतीय जवानों की जीत हुई और पाकिस्तान के हजारों सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया। इसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान के विभाजन से विश्व पटल पर एक नए देश बांग्लादेश का उदय हुआ। यह  इंदिरा गांधी जी के दृढ़ निश्चय और पराक्रमी नेतृत्व का कमाल था। इंदिरा जी न डरीं, न सैनिकों का हौसला कम होने दिया।

 
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ अपराध दर्ज

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ अपराध दर्ज

 रायपुर। देश की सबसे तेज गति से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जो नागपुर से बिलासपुर के बीच शुरू हुई है। कुछ ही दिन वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू हुए हुआ है और इस पर भी पथराव किया गया। यह घटना बुधवार की देर शाम की बताई जा रही है। वहीं इस मामले पर रेलवे पथराव करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने वाली है। रेलवे पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 14 दिसंबर को गाडी संख्या गाडी संख्या-20826 वंदे भारत एक्सप्रेस में समय 18.09 बजे भिलाई नगर से भिलाई पावर हाउस के मध्य सेक्शन में किसी अज्ञात के द्वारा पत्थरबाजी की गई है जिसके कारण E-1 के दाहिने तरफ के बाहर का सीशा क्रेक हो गया है, जिसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, भिलाई को प्राप्त होते ही निरीक्षक, पूर्णिमा राय बंजारे, अपने मातहत बल सदस्यों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, गाड़ी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुकी थी। निरीक्षक के द्वारा कार्यरत गार्ड वरुण कुमार सिंह से समन्वय करने पर बताया गया कि भिलाई नगर से भिलाई पावर हाउस के बीच मीड सेक्शन उक्त गाडी में पत्थरबाजी हुई जिस पर अज्ञात के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, भिलाई मे अपराध कमांक 2251/2022 धारा-154 रेल अधिनियम दिनांक 14.12.2022 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जाँच मे लिया गया है तथा मामले संलिप्त व्यक्ति की पतासाजी के लिए जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस से समन्वय कर कार्यवाही की जा रही है। आरोपी की पतासाजी के लिए मुखबीर भी तैनात किया गया है। इस प्रकार की घटना कार्य करने वाले अपराधियों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

इसके साथ ही साथ रेलवे के द्वारा रेलवे लाइन के किनारे निवासरत लोगो को समझाइश देकर काउंसलिंग किया जा रहा है। रेलवे की प्रबुद्ध नागरिको एवं आमजनो से भी अपील है कि इस प्रकार की घटनाओं को भविष्य में रोकथाम हेतु अपने आसपास के बस्तीवालों को समझाइश देकर जागरूक करें।

कैट ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जी-20 के आयोजनों में व्यापारिक समुदाय को शामिल करने का किया आग्रह

कैट ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जी-20 के आयोजनों में व्यापारिक समुदाय को शामिल करने का किया आग्रह

 रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौबे  ने बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे एक पत्र में उनसे आग्रह किया है कि भारत के जी-20 अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान देश में आयोजित होने वाले विभिन्न आयोजनों में देश के व्यापारी वर्ग की भागीदारी को भी सुनिश्चित करने के आदेश दें।

मोदी को लिखे अपने पत्र में कैट ने कहा है कि देश का व्यापारिक समुदाय जी-20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान अपनी प्रमुख भूमिका निभाने के लिए बहुत प्रेरित है। कैट ने कहा की जी 20 का अध्यक्षीय कार्यकाल भारत के लिए न केवल हमारे भारत की सदियों पुरानी और जीवंत संस्कृति को प्रदर्शित करने का अवसर है, बल्कि बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और निश्चित रूप से व्यापार के मामले में देश में हुए  विकास की गति को प्रदर्शित करने का भी अवसर है। कैट ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी और जी -20 शेरपा अमिताभ कांत को भी इसी आशय का पत्र भेजा है।

कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष परमानन्द जैन ने बताया कि मोदी को भेजे पत्र में कैट ने कहा है की इस बड़े आयोजन में बड़ी संख्या में विदेशी गणमान्य व्यक्ति और प्रतिनिधि विभिन्न शहरों में मीटिंग आदि करेंगे और निश्चित रूप से संबंधित शहरों में घूमेंगे और खरीदारी भी करेंगे। ऐसे परिदृश्य को देखते हुए प्रत्येक ऐसे शहर के व्यापारिक बाजारों को शहर की पुरानी विरासत और देश में व्यापार और वाणिज्य के विकास को दर्शाते हुए मार्केटों को बेहतर तरीक़े से रोशन किया जाना और सजाया जाना श्रेयस्कर होगा। कैट ने यह भी सुझाव दिया कि जी-20 के कार्यक्रम जिस शहर में हों, उन शहरों में विशेष प्रकार के “उत्सव“ आयोजित किए जाएँ  जहां न केवल एक वाणिज्यिक प्रदर्शनी आयोजित की जाए। बल्कि उस शहर की विकास यात्रा दिखाई जाए तथा अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएँ।

पारवानी एवं जैन ने बताया कि इस संबंध में कैट ने पृथक रूप से  दिल्ली के उप राज्यपाल वी.के. सक्सेना को एक पत्र भेजकर दिल्ली के बाज़ारों को सजाये जाने तथा राजधानी में एक  “दिल्ली उत्सव“ आयोजित करने का सुझाव दिया है क्योंकि दिल्ली देश की राजधानी है और इस नाते से दिल्ली और देश की समृद्ध सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत से मेहमानों को रूबरू कराया जाना चाहिए, जिससे देश की एक छवि स्थापित हो सके।

पारवानी और जैन ने कहा कि कैट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “जन भागीदारी“ एवं  छोटे क्षेत्रों को प्रोत्साहन दिए जाने के विजन से प्रेरित होकर देश भर में विशेष रूप से उन शहरों में जहां जी- 20 बैठकें और अन्य कार्यक्रम होंगे, वहां की व्यापारी संगठनों को जी 20 बैठकों और अन्य कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए शहरों को तैयार करने के लिए विभिन्न योजनाओं में शामिल किया जाना चाहिए। यह कदम छोटे उद्योगों, स्टार्ट-अप्स, व्यापारियों और घरेलू व्यापार के अन्य कार्य क्षेत्रों के लिए जी-20 और अन्य देशों को अपने उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने का एक अच्छा अवसर होगा। बड़ी कंपनियों के अलावा, छोटे उद्योग और अन्य खुदरा क्षेत्र भी जी-20 शिखर सम्मेलन के उद्देश्यों और जनादेश में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।

पारवानी और जैन ने यह भी कहा कि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि 19 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं तथा यूरोपीय संघ के अलावा, 10 अन्य देश विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में और संयुक्त राष्ट्र, विश्व व्यापार संगठन, डब्ल्यूएचओ, आईएमएफ सहित 11 विश्व संगठन, आदि जी-20 की बैठकों में भाग लेंगे और तदनुसार सरकार द्वारा लगभग 200 आयोजनों की योजना बनाई गई है जो विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाएंगे और इसलिए ऐसे प्रत्येक शहर में बड़ी संख्या में विदेशी गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिनिधियों के आने की संभावना है जिससे व्यापार में बड़ी वृद्धि होने की संभावना है।

कैट ने स्थानीय व्यापार संघों और सरकारी प्रशासन के सहयोग से जी-20 कार्यक्रम के प्रत्येक मेजबान शहर में रोशनी और बाजारों के सौंदर्यीकरण को व्यवस्थित करने के लिए स्वयं सेवी सेवाएं देने की पेशकश की है।

रायपुर के बीटीआई मैदान में 15 से 25 तक क्षेत्रीय सरस मेला

रायपुर के बीटीआई मैदान में 15 से 25 तक क्षेत्रीय सरस मेला

 कई राज्यों के उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ होगी बिक्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत गठित महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और विक्रय के लिए रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई मैदान में 15 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन किया गया है।

11 दिनों तक चलने वाले इस मेले में छत्तीसगढ़ के साथ ही कई राज्यों के ग्रामीण समुदायों द्वारा निर्मित सामग्रियों की बिक्री और प्रदर्शन किया जाएगा। मेला में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के फूड स्टॉल में लोग स्थानीय व्यजंनों का लुत्फ उठा सकेंगे। 

क्षेत्रीय सरस मेला में असम, गुजरात, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण समुदायों द्वारा उत्पादित उत्कृष्ट उत्पाद भी प्रदर्शनी-सह-विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। मेलास्थल में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी।

'बिहान' के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं तथा प्रदेश के गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में काम कर रहे समूहों द्वारा उत्पादित व निर्मित प्राकृतिक उत्पादों के प्रोत्साहन और विक्रय के लिए आयोजित इस मेला में लोग प्रतिदिन सवेरे दस बजे से रात दस बजे तक प्रदर्शनी, खरीदी, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों तथा सांस्कृतिक संध्या का आनंद ले सकेंगे। 

राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गांवों की समृद्धि और रोजगार के लिए संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन - 'बिहान' योजना के अंतर्गत इस क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला में 'बिहान’ के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गठित महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित कई विशिष्ट जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी-सह-विक्रय की व्यवस्था रहेगी। कोसा, सिल्क, खादी, हैण्डलूम, बैलमेटल, टेराकोटा, बांस, काष्ठ शिल्प इत्यादि उत्पाद बिक्री और प्रदर्शनी के लिए उपलब्ध रहेंगे।

प्रदेश के विभिन्न जिलों से रसायन मुक्त विशेष उत्पादों जैसे सुगंधित चावल, ब्लैक राइस, मसाले, तेल, वनोपज आधारित दुर्लभ उत्पाद, शहद इत्यादि की मेला में बिक्री की जाएगी।

 

पिता की इस हरकत से नाराज बेटों ने कर दी हत्या, बोरे में भरकर नदी में फेंका था शव

पिता की इस हरकत से नाराज बेटों ने कर दी हत्या, बोरे में भरकर नदी में फेंका था शव

 बेमेतरा। जिले में 7 दिसंबर को हुए एक व्यक्ति के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने उसके दोनों बेटों समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि उसके पिता को शराब पीने की लत थी। वो शराब पीकर आए दिन हंगामा और विवाद करता था, इसलिए उसे मार दिया। मामला बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम अमोरा का है।

जानकारी के मुताबिक, 8 दिसंबर को ग्राम अमोरा के कोटवार ने थाने में सूचना दी थी कि शिवनाथ नदी में एक व्यक्ति की लाश मिली है। जिसके बाद पुलिस मौके पर दलबल के साथ पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल का मुआयना करने पर मामला सुसाइड या हादसा नहीं बल्कि हत्या का लगा। जिसके बाद पुलिस हत्या के एंगल से जांच में जुट गई। शव के हाथ में गोदना के निशान थे और लाश करीब 7-8 दिन पुरानी थी। मृत व्यक्ति की शिनाख्त भिनपुरी निवासी आदोराम वर्मा के रूप में हुई थी।

लाश 7-8 दिन पुरानी थी, उसके बावजूद आदोराम वर्मा की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं थी। इसलिए पुलिस का शक सबसे पहले परिवार वालों पर ही गया। पुलिस ने मृतक के दोनों बेटों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। मृतक के बड़े बेटे ढालेन्द्र वर्मा ने बताया कि उसने और उसके छोटे भाई सूर्या ने पिता की हत्या गला दबाकर की। लाश को ठिकाने लगाने में इनके बुआ के बेटे विष्णु वर्मा ने इनका साथ दिया।

तीनों आरोपियों ने मिलकर शव को बोरे में भरा और उसकी सिलाई कर दी। 7 दिसंबर की रात करीब 11-12 बजे तीनों अमोरा घाट के बड़े पुल पर पहुंचे और वहीं से लाश को नदी में फेंक दिया। इसके बाद वे घर वापस आ गए। 14 दिसंबर को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

CG NEWS : बिना अनुमति लिए विदेश घूमने जाने वाली टीचर की छुट्टी, जिला शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

CG NEWS : बिना अनुमति लिए विदेश घूमने जाने वाली टीचर की छुट्टी, जिला शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

 दुर्ग। बिना पूर्व अनुमति के विदेश प्रवास पर जाने वाली शिक्षिका की छुट्टी, विभाग ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित बोरसी विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका गायत्री मिश्रा को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है।  बिना पूर्व अनुमति के लंबी छुट्टी पर जाने के कारण विभाग ने ये कार्रवाई की है।

बता दें कि टीचर बीते 30 अक्टूबर से 21 नवंबर तक बिना किसी पूर्व अनुमति के विदेश प्रवास पर थीं। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक पी.के. पांडेय ने शिक्षिका गायत्री मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

राजधानी में मंडराया ठगों का साया, क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट कराने के नाम पर लाखो रुपयों की धोखाधड़ी, पुलिस ने दो लोगों को दबोचा…

राजधानी में मंडराया ठगों का साया, क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट कराने के नाम पर लाखो रुपयों की धोखाधड़ी, पुलिस ने दो लोगों को दबोचा…

 रायपुर। क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट कराने के नाम पर लाखो रूपये की ठगी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने क्रिप्टो करेंसी में रकम दोगुना करने का झांसा देकर प्रार्थी से 15 लाख रूपये की ठगी किये। आमानाका निवासी सौरभ सिंघल को झांसे में लेकर अपना शिकार बनाये था। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सौरभ सिंघल ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया किया वह हर्षित ज्वेल्स हीरापुर रोड टाटीबंध रायपुर में रहता है तथा लोहे का कमीशन पर व्यवसाय करता है। 30 अप्रैल 2022 को प्रार्थी के पूर्व के परिचित प्रेमलाल प्रधान उसके पास आकर क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करने तथा दो महीने में रकम दोगुना होने का झांसा देकर क्रिप्टो करेंसी में 15 लाख रूपये इन्वेस्ट करने को कहा, जिस पर प्रार्थी क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करने के लिए राजी हो गया। प्रार्थी ने 15 लाख रूपये क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करने के लिए दिये।

इनवेस्ट करने के 3 महीने बाद प्रेमलाल प्रधान से पैसे के संबंध में पूछने पर उसके द्वारा प्रार्थी को आश्वासन देकर क्रिप्टो करेंसी करने वाले अमरजीत एवं अन्य साथियों से मिलाया जहां उन्होने ने भी प्रार्थी को इन्वेस्ट किये गये रकम को दोगुना कर वापस करने का आश्वासन दिया गया किन्तु पुन: दो महीने के बाद प्रेमलाल प्रधान से उक्त क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट किये गये रकम के पूछने पर उसके द्वारा गुमराह किया जाने लगा। इस प्रकार प्रेमलाल प्रधान, चेतन कुमार साहू, अमरजीत एवं अन्य साथियों के द्वारा मिलकर प्रार्थी को क्रिप्टो करेंसी में पैसे इन्वेस्ट कर रकम दोगुना होने का झांसा देकर प्रार्थी से कुल 15 जाख रूपए की ठगी ​किए।

पुलिस द्वारा आरोपी प्रेमलाल प्रधान एवं अमरजीत सिंह को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों द्वारा अपने साथी चेतन कुमार साहू एवं अन्य के साथ मिलकर ठगी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी प्रेमलाल प्रधान एवं अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी-

01. प्रेमलाल प्रधान पिता अरक्षित प्रधान उम्र 48 साल निवासी सेक्टर 03 रोड नं. 17, प्रोफेसर कॉलोनी थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
02. अमरजीत सिंह पिता महावीर सिंह उम्र 31 साल निवासी आर.जेड 25 द्वारका सेक्टर 1 थाना पालम दिल्ली।

कांग्रेस नेता के मर्डर में इस्तेमाल हत्यारों की कार बरामद, दूसरी कार और आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…

कांग्रेस नेता के मर्डर में इस्तेमाल हत्यारों की कार बरामद, दूसरी कार और आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…

 बिलासपुर : बिलासपुर में कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस के एक दिन बाद भी खाली हैं। पुलिस की तफ्तीश में लावारिश एक नीले रंग की कार बरामद हुई हैं। पुलिस इस कार को शूटर्स का होने की आशंका जताते हुए जब्त कर लिया हैं। पुलिस कार के नंबर से इस हत्याकांड के सुराग जुटाने का प्रयास कर रही हैं। आपको बता दे कि बुधवार को हुए इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस अफसर रायपुर टोल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही, इधर बिलासपुर-कोटा रोड से शातिर शूटर्स फरार हो गए। जांच में कार का नंबर प्लेट बदलने की बात भी सामने आ रही हैं।

गौरतलब हैं कि बुधवार को फिल्मी स्टाईल में शातिर बदमाशों ने कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की रास्ता रोककर हत्या कर दी थी। दिनदहाड़े बीच सड़क पर संजू त्रिपाठी की कार के दोनों तरफ से अंधाधुन फायरिंग कर हत्या करने के बाद बड़ी ही आसानी से मौके से फरार हो गये थे। उधर घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस के हाथ आज दूसरे दिन भी कुछ खास नही लग सका है। पुलिस की तफ्तीश में घटनास्थल पर आठ राउंड फायरिंग किया गया, जिसमें एक मिस फायद होने के साथ ही 7 राउंड गोली संजू त्रिपाठी पर दागी गयी। पुलिस इस हत्याकांड के पीछे सुपारी किलिंग की आशंका जताई जा रही है।

वहीं प्रारंभिक जांच में पुलिस को संजू के छोटे भाई कपिल त्रिपाठी पर शक है। पुलिस ने जांच के दौरान कोटा-भरनी मुख्य मार्ग पर सूनसान जगह पर एक लावारिश कार बरामद की हैं। नीले रंग की इस कार का नंबर सीजी 10 एफ 1372 बताया जा रहा हैं। पुलिस का आशंका हैं कि शूटर जिस दो कार में आये थे, उनमें एक कार सफेद और दूसरी कार नीले रंग थी। वारदात के बाद भागने के दौरान बदमाशों ने सूनसान स्थान पर कार छोड़कर दूसरी गाड़ी से फरार हो गये। पुलिस ने लावारिश हालत में मिली कार को जब्त कर लिया हैं। कार का नंबर और चेचिस नंबर के आधार पर पुलिस इस हत्याकांड के आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।

बिलासपुर एसएसपी पारूल माथुर ने पुलिस अधिकारियों की टीम गठित कर इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के साथ ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया हैं। वही पुलिस इस हत्याकांड में मृतक संजू के छोटे भाई को मख्य आरोपी मानकर चल रही है, जो कि घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में जमीन विवाद में ये सुपारी किलिंग कराये जाने की बात सामने आ रही हैं। फिलहाल पुलिस संजू के छोटे भाई सहित इस वारदात में शामिल फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

Breaking : विधानसभा में पहली बार पेश होगा ई-बजट, विधायक लैपटाप पर देख सकेंगे बजट की प्रति, वित्त विभाग ने तैयार किया ऐप…

Breaking : विधानसभा में पहली बार पेश होगा ई-बजट, विधायक लैपटाप पर देख सकेंगे बजट की प्रति, वित्त विभाग ने तैयार किया ऐप…

 रायपुर, CG Assembly Breaking छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहली बार ई-बजट (E-Budget) पेश करने की तैयारी चल रही है। विधायकों को विधानसभा में ही लैपटाप पर बजट की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। अब तक विधायकों को बजट की कापी उपलब्ध कराई जाती थी।

वित्त विभाग ने तैयार किया है एप

CG Assembly Breaking : ई-बजट के लिए वित्त विभाग की ओर से एक एप तैयार किया जा रहा है, जिसमें बजट से जुड़ी सभी जानकारी विधायकों को उपलब्ध होगी। इसके साथ ही विधानसभा में विधायकों की सीट पर भी यह सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे वह आसानी से जानकारी ले सकेंगे। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने विशेष सत्र में घोषणा की थी कि इस बार ई-बजट पेश किया जाएगा।

योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी आनलाइन मिलेगी

विधायकों को एप पर ही उनके क्षेत्र के लिए स्वीकृत बजट की जानकारी मिलने के साथ ही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट को भी आनलाइन दिया जाएगा। किस मद में कितना पैसा आया है, विधायकों के क्षेत्र की पिछली योजनाओं में क्या प्रगति है, कहां रुकी है, इसकी जानकारी भी मिल जाएगी।

BREAKING : राजधानी में महिला की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, शरीर में मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

BREAKING : राजधानी में महिला की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, शरीर में मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

 रायपुर। राजधानी रायपुर में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की लाश घर में मिली है। लाश मिलने इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक स्थित घर में एक महिला की लाश मिली है। महिला के शरीर में चोट की निशान देखने को मिला है। मृतक का नाम कीर्ति जघेंल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं मृतिका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा मरचूरी लाया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

CRIME NEWS : रक्षक बने भक्षक : कोयला चोरी में लिप्त डिप्टी रेंजर समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CRIME NEWS : रक्षक बने भक्षक : कोयला चोरी में लिप्त डिप्टी रेंजर समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 कोल माइंस से बिना एंट्री वाहनों के जरिए कोयले चोरी का भांडाफोड, कोयला चोरी में संलिप्त आरोपियों पर पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

. कोयला चोरी में लिप्त डिप्टी रेंजर समेत सिक्योरिटी एजेंसी का सुपरवाइजर, गार्ड समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। पूंजीपथरा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता आयी है पूंजीपथरा पुलिस द्वारा थाना तमनार अंतर्गत अंबुजा सीमेंट लिमिटेड गारे पलमा कोल माइन्स से बिना एंट्री कोयला लोड़ वाहनों को बाहर निकालकर कोयले को अवैध रूप से बिक्री करने के खेल में संलिप्त 6 आरोपियों को पकड़ा है, जिसमें डिप्टी रेंजर भी शामिल है। आरोपियों से पुलिस ने 2 ट्रेलर वाहन जिसमें 8 लाख रूपये का कोयला जप्ती किया है, साथ ही साथ आरोपियों को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा दिया गया है.

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीतेदिनों तमनार अंतर्गत अंबुजा सीमेंट लिमिटेड गारे पलमा ५/8 कोल माइंस के सुरक्षा अधिकारी अभय मिश्रा ने थाना पूंजीपथरा सूचना देते हुए बताया कि कोल माइंस की सुरक्षा में लगी सिक्योरिटी गार्ड कंपनी एसआईएस के कर्मचारी बिना एंट्री कोयला लोड़ वाहनों को माइंस से निकालकर कोयला बेचा रहा है। बीते दिनों कोल माइंस से ट्रेलर क्रमांक- OD 15 S 3252 एवं OD 23 L 3899 से निकला कोयला पूंजीपथरा क्षेत्र के तमनार चौक पर खड़े होने की जानकारी मिली थी। इस संबंध में कोल माइंस के सुरक्षा अधिकारी के आवेदन पर थाना पूंजीपथरा में दोनों वाहन के चालक व सिक्योरिटी कंपनी एसआईएस के दो कर्मचारियों पर चोरी का अपराध दर्ज कर किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिरपुर विकास विशेष क्षेत्र प्राधिकरण के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिरपुर विकास विशेष क्षेत्र प्राधिकरण के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सर्किट हाउस सिरपुर में आयोजित सिरपुर विकास विशेष क्षेत्र प्राधिकरण के अध्यक्ष  सतीश जग्गी के कार्य भार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। जग्गी ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया।

गौरतलब है कि इस प्राधिकरण की स्थापना का उद्देश्य सिरपुर को अंतरराष्ट्रीय हेरिटेज का  स्थान दिलाना और सिरपुर सहित आस पास के गांव का विकास करना है,जिससे सिरपुर की पहचान विश्व पटल में अंकित हो सके।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि सिरपुर के माध्यम से छतीसगढ़ को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है। सिरपुर ऐतिहासिक स्थल है। यह विभिन्न मतों का संगम है। यहां पर करीब 1500 साल पहले निर्माण कार्य हुआ है। यहां पर ह्वेनसांग आये थे, यह नागार्जुन की तपोस्थली रही है।  उनको विभिन्न विधा का ज्ञान था। सिरपुर राजधानी भी थी और शिक्षा का केंद्र भी था। यहां पर महानदी है उसके माध्यम से व्यापार होता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को मिलकर बौद्ध सर्किट के रूप में विश्व पटल पर सिरपुर को स्थापित करना है। इस अवसर गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने गंधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चनाकर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री ने गंधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चनाकर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

 . शिव आशीर्वाद की खुशबू से परिपूर्ण गंधेश्वर नाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने किया दर्शन

. सुबह, दोपहर और संध्याकाल शिवभक्तों को मंदिर में मिलता है अलग–अलग खुशबुओं का एहसास

 महासमुन्द। मुख्यमंत्री ने आज महासमुन्द के अंतर्गत सिरपुर स्थित गंधेश्वर नाथ मंदिर में विधिवत पूजन कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की । मुख्यमंत्री का शंखध्वनि एवं मंत्रोच्चार के साथ मंदिर द्वार पर स्वागत किया गया। उन्होंने गंधेश्वर नाथ मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ चर्चा की और मंदिर के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गंधेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में कदंब के पौधे का भी रोपण किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण से महानदी के सुंदर तट का अवलोकन भी किया। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित प्राचीन मूर्तियों को भी देखा। मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।

शिव आशीर्वाद की खुशबू से परिपूर्ण गंधेश्वर नाथ मंदिर

सिरपुर स्थित गंगेश्वर नाथ मंदिर का अपने आप में ऐतिहासिक पुरातात्विक और आध्यात्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस मंदिर में शिवभक्तों को भगवान शिव के शिवलिंग से सुबह, दोपहर और संध्याकाल में अलग-अलग खुशबुओं का एहसास मिलता है। ऐसा माना जाता है कि सुबह की पूजा के वक्त शिवलिंग से चंदन की खुशबू आती है । वहीं दोपहर में केसर की सुगंध मिलती है और संध्या पूजन के समय गुलाब की खुशबू का एहसास होता है । इसी वजह से भगवान शिव के इस मंदिर का नाम गंधेश्वर नाथ मंदिर पड़ा है। श्रावण मास में मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है दूर-दूर से लोग शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पहुंचते हैं।

गंधेश्वर नाथ मंदिर का है ऐतिहासिक, पुरातात्विक और पौराणिक महत्व

सिरपुर को प्राचीन दक्षिण कौशल की राजधानी कहा जाता है। मंदिर की प्राचीनता का प्रत्यक्ष उदाहरण यहां की स्थापत्य कला में स्पष्ट नजर आता है। मंदिर के गर्भगृह के सामने स्थापित चार स्तंभों पर पाली भाषा व ब्राह्मी लिपि में अभिलेख अंकित है। जानकारों का कहना है की इन अभिलेखों में भगवान शिव की स्तुति व शिव पार्वती विवाह के प्रसंग उत्कीर्ण किए गए हैं। वर्तमान में मंदिर प्रांगण में सिरपुर क्षेत्र में उत्खनन द्वारा प्राप्त पुरातात्विक महत्व की प्राचीन मूर्तियों को स्थापित किया गया है। इन मूर्तियों में भगवान नटराज की नृत्य में मूर्ति विशेष है। पौराणिक मान्यता है कि बाणासुर नमक महान शिव भक्त यहां निवास करता था, जिसने यहां भगवान शिव की घोर तपस्या की। इसके फलस्वरूप भगवान शिव ने उसे यहां दर्शन दिए।

हिंदू,बौद्ध व जैन संस्कृतियों का संगम है सिरपुर

महानदी के तट पर स्थित प्राचीन गंधेश्वर नाथ मंदिर न सिर्फ भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष है बल्कि यहां पर हिंदू, बौद्ध और जैन संस्कृतियों का अद्भुत संगम दिखाई देता है। मंदिर प्रांगण में सिरपुर क्षेत्र में प्राप्त पुरातत्विक मूर्तियां रखी गई है। जिनमें त्रिदेव ब्रह्मा–विष्णु–महेश, नवग्रह, भगवान बुद्ध की भूमि स्पर्श मुद्रा में मूर्ति और साथ ही साथ जैन धर्म से मुड़ी से जुड़ी मूर्ति भी दिखाई देती है।

अद्भुत है मंदिर से महानदी तट का नजारा

गंधेश्वरनाथ मंदिर महानदी के तट पर स्थित है। मंदिर से महानदी का बहुत ही सुंदर और नयनाभिराम दृश्य दिखाई देता है। महानदी के तट का यह नजारा मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से भी और महत्वपूर्ण बना देता है। मुख्यमंत्री ने आज मंदिर प्रांगण से महानदी तट के सुंदर दृश्य का अवलोकन किया।

किसानों के लिए बड़ी खबर, इस दिन खाते में आएगी किसान न्याय योजना की राशि

किसानों के लिए बड़ी खबर, इस दिन खाते में आएगी किसान न्याय योजना की राशि

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel) अपने प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान महासमंुद जिले के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मरारकसीबहरा पहुंचे। उन्होंने वहां आम जनता से सीधे बात-चीत कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने भी शासकीय योजनाओं से मिल रहे भरपूर लाभ के बारे में बताया और राज्य सरकार की सराहना की।

मुख्यमंत्री  बघेल ( chief minister) भेंट-मुलाकात अभियान में कहा कि किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा संचालित ”राजीव गांधी किसान न्याय योजना” की चौथी किस्त की राशि 31 मार्च के पहले किसानों को मिल जाएगी।

सभी वर्ग के लोगों के विकास के लिए विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का संचालन

मुख्यमंत्री  बघेल ने इस अवसर पर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में सभी वर्ग के लोगों के विकास के लिए विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें किसान, मजदूर, आदिवासी सहित गरीब व कमजोर आदि वर्ग के लोगों के हित को ध्यान में रखा गया है।

मुख्यमंत्री बघेल आज महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के बागबाहरा में अधिकारियों की ले रहे समीक्षा बैठक…

मुख्यमंत्री बघेल आज महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के बागबाहरा में अधिकारियों की ले रहे समीक्षा बैठक…

 बागबाहरा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महासमुन्द जिले के खल्लारी विधानसभा के बागबाहरा रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। उन्होंने नरवा, गौठान, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क आदि सभी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देने की बात कही।

उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना पर चर्चा की और कहा कि जो परिवार छूट गए हैं उनका सर्वे कराएं।

मुख्यमंत्री ने नरवा कार्यक्रम को गति देने एवं इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए है और उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों को होनी चाहिए।

CRIME NEWS : पुलिस को मिली सफलता, चंद घंटे के अन्दर सुलझाया अंधे कत्ल की गुत्थी

CRIME NEWS : पुलिस को मिली सफलता, चंद घंटे के अन्दर सुलझाया अंधे कत्ल की गुत्थी

 बेमेतरा। से महज आठ किलोमीटर दूर स्थित ग्राम-अमोरा के शिवनाथ नदी के छोटे पुल के पास प्लास्टिक की बोरे में भरी एक अज्ञात शव मिलने से हड़कम्प मच गया। ग्राम कोटवार के जरिये बेमेतरा पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची। ग्राम अमोरा के शिवनाथ नदी से शव को निकाल कर बारीकी से निरीक्षण किया गया।

मृतक के दाएं हाथ पर माँ का गोदना लिखा हुआ था। बाये हाथ में ओम व आदर्श वर्मा उसके नीचे अनिता बाई लिखा हुआ था।मृतक के हुलिया के सम्बंध में पतासाजी की गई, तो ग्राम भिमपुरी का आदो वर्मा के नाम से पहचान हुआ। मृतक आदो वर्मा शराब का आदी था। आये दिन शराब पीकर घर के लोगों को परेशान करता था। पिता की शराब की लत व रोज के विवाद से तंग आकर दो पुत्रों ने 7 दिसम्बर को गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय घर के अन्य लोग सो रहे थे। उसके शव को विष्णु के साथ मिलकर छुपाने की नियत से पीले रंग के प्लास्टिक की बोरे में भर छोटे पुल के नीचे पानी में डाल दिये।। कड़ाई से पूछताछ करने पर मृतक का बड़ा लड़का ढालेन्द्र, सूर्या व बुआ का लड़का विष्णु वर्मा ने अपना जुर्म कबूल करते हुए घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने चंद घंटों में ही अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने मृतक के दोनों बेटों व बुआ के लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

गुजरात में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष...प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य मुलाकात

गुजरात में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष...प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य मुलाकात

  गुजरात की राजधानी गांधी नगर में आयोजित गुजरात प्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री व मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल गुजरात पहुंचे, जहाँ शपथ ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कार्यक्रम स्थल पर सौजन्य मुलाकात की । पीएम मोदी ने चंदेल से उनके कुशलता की जानकारी ली, साथ ही सभी अतिथियों से सौजन्य मुलाकात की।

इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी, छ.ग. प्रदेश भाजपा के संगठन प्रभारी ओम माथुर सहित देश के अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री, अनेक केन्द्रीय मंत्री तथा देश के अनेक राज्यों से आये विधान सभा व विधान परिषद् के नेता प्रतिपक्ष शामिल रहे।