CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
Bhent-mulakaat kaaryakram : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महासमुंद जिले में आम जनता से करेंगे सीधी बात, परखेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत

Bhent-mulakaat kaaryakram : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महासमुंद जिले में आम जनता से करेंगे सीधी बात, परखेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल(CM bhupesh baghel ) अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में आज महासमुंद जिले के बसना विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।

दोपहर 12.05 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.05 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गोपालपुर हेलीपेड से दोपहर 1.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पिथौरा तहसील के ग्राम पिरदा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 2.35 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम पिरदा से शाम 4.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा हाई स्कूल मैदान बसना के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 4.35 बजे बसना में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे

मुख्यमंत्री बघेल से भानुप्रतापपुर के नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मंडावी ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री बघेल से भानुप्रतापपुर के नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मंडावी ने की सौजन्य मुलाकात

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) से  यहां राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर के उप निर्वाचन में नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मंडावी ने सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विधायक  मंडावी( mandavi) की जीत पर उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री  बघेल ने मंडावी को विधायक पद पर उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं( best wishes) दी। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित विधायक  मंडावी के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर के विकास को और गति मिलेगी। साथ ही क्षेत्रवासियों को भी उनकी कर्त्तव्य निष्ठा तथा कार्यकुशलता का भरपूर लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में सभी वर्गों के साथ-साथ आदिवासी समुदाय के विकास और कल्याण

मुख्यमंत्री  बघेल ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में सभी वर्गों के साथ-साथ आदिवासी समुदाय के विकास और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। साथ ही उन्हें हर तरह से अधिकार सम्पन्न बनाने के लिए पहल की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया कि हमने आरक्षण के मुद्दे पर आदिवासी समाज को स्पष्ट रूप से भरोसा दिलाया था कि राज्य में इस मामले में आदिवासी निश्चित रहे, उन्हें 32 प्रतिशत आरक्षण का लाभ जरूर दिलाया जाएगा।

Chhattisgarh : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आ सकते है छग, 4 साल पूरे होने पर सरकार उत्सव मनाने की कर रही तैयारी

Chhattisgarh : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आ सकते है छग, 4 साल पूरे होने पर सरकार उत्सव मनाने की कर रही तैयारी

 रायपुर। 71 विधायकों के बहुमत के साथ सरकार बनाने के बाद सीएम भूपेश बघेल( chief minister) और उनका मंत्रिमंडल 4 साल पूरा करने जा रहा है। इस मौके पर सरकार उत्सव मनाने की तैयारी कर रही है। सरकार 17 दिसम्बर को पूरे कर रही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित किए जाने की जानकारी मिल रही है। इस मौके पर राजस्थान और हिमाचल प्रदेश ( himachal pradesh) सीएम भी बुलाए जा सकते हैं।

CG Job Alert : सुनहरा मौका, सीईओ और एकाउंटेंट के पदों पर निकली भर्ती, पढ़े डिटेल्स

CG Job Alert : सुनहरा मौका, सीईओ और एकाउंटेंट के पदों पर निकली भर्ती, पढ़े डिटेल्स

 बीजापुर। नम्बी धारा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड आवापल्ली, उसूर एवं बुढ़ादेव नावफेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड भोपालपटनम में सीईओ और एकाउंटेंट के दो-दो पदों की भर्ती निकाली  है।

र्ति हेतु 17 दिसम्बर 2022 को सी-मार्ट बीजापुर में 12.30 बजे वाक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया गया है।

ऑफिशियल वेबसाइट ( official website) 

विस्तृत जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट www.Bijapur.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है। अगर आपके पास उचित डिग्री( degree) है तो आप इस वाक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए( more information) 

इन पदों के लिए 17 दिसंबर को आयोजित किये जाने वाले वाक-इन इंटरव्यू के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन( notification) का अवलोकन कर सकते हैं।

 दुर्गा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जाना किन्नरों का इतिहास

दुर्गा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जाना किन्नरों का इतिहास

 रायपुर। दुर्गा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जाना किन्नरों का इतिहास दिनांक 12.12. 2022 को मितवा संकल्प समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के साथ "ट्रांसजेंडर अधिकार संरक्षण अधिनियम 2019" विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में रवीना बरिहा सदस्य तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन एवं विद्या राजपूत अध्यक्ष मितवा संकल्प सेवा समिति कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहू कार ने की कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत उद्बोधन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में किन्नरों का इतिहास यहां के छात्र ताम्रध्वज रहे आज रवीना बरिहा बताएंगी किन्नरों का इतिहास अंग्रेज शासन काल के पहले एवं बाद में क्या स्थिति बनी विद्या व रवीना दोनों किस तरह से शासन प्रशासन से अपने समाज के लिए अपनी बात रख कर आज इस स्थिति में पहुंची हैं दुर्गा महाविद्यालय अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है कि आज रवीना हमारे बीच में आई है मुख्य वक्ता के रूप में रवीना ने बताया कि वह इस कॉलेज के विद्यार्थी रही हैं और वह जब इस कॉलेज में पढ़ती थी तब उनके साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार किया जाता था लेकिन स्कूली जीवन में उन्हें काफी अपमान सहना पड़ा है एवं उनके साथ कोई खेलता नहीं था आपने बताया कि  3000 वर्ष पूर्व के इतिहास को हम देखें तो किन्नरों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था रामायण, महाभारत, मुगल शासन, क्रिश्चियन समुदाय, बौद्ध समुदाय में भी सम्मान पूर्वक व्यवहार किया जाता था अंग्रेजों के काल में 1871अपराधिक जनजाति अधिनियम के कारण ट्रांसजेंडर की स्थिति खराब हुई है हमारी प्राचीन संस्कृत भाषा में 3 जेंडर का उल्लेख है स्त्रीलिंग पुल्लिंग एवं उभयलिंगी पर अगर हम बात करें हैं हिंदी और अंग्रेजी की तो उसमें सिर्फ दो ही लिंग की बात है समाज में ट्रांसजेंडर व्यक्ति को कई तरह की सामाजिक आर्थिक शैक्षिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है इन्हीं समस्याओं को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के बाद केंद्र सरकार के द्वारा ट्रांसजेंडर अधिनियम पारित करवाया गया साथ ही इस एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई दूसरे वक्ता के रूप में विद्या राजपूत अध्यक्ष मितवा संकल्प सेवा समिति ने भी अपनी जीवनी में बताया कि किस तरह से स्कूल में उनके साथ एवं घरवालों का व्यवहार होता था आज वह शेल्टर होम हो गरिमा गृह का संचालन कर रही है जहां पर ट्रांसजेंडर रहकर पढ़ाई लिखाई के साथ अपने इंटरेस्ट के विषयों पर प्रशिक्षण लेते हैं उसके बाद उन्हें जॉब दिलाया जाता है आज पुलिस विभाग में वेदांता, बाल्को, शुभम के मार्ट आदि अन्य स्थानों पर काम कर यह अपनी जीविकोपार्जन कर रहे हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने कहां की यह समुदाय समाज से बहिष्कृत रहे हैं पर आज की स्थिति में थोड़ा बदलाव आया है और आने वाले समय में स्थितियां बदलेंगे साथ ही विद्यार्थियों से यह अपील की इस समुदाय के लोगों का आपको पता चलता है तो आप उनसे अच्छा व्यवहार करें एवं यह जो नए एक्ट के तहत छत्तीसगढ़ सरकार एवं केंद्र शासन की योजनाएं है उन्हें बताएं व उन्हें लाभ दिलाने का प्रयत्न करें उनके साथ समान व्यवहार करें अंत में आभार प्रदर्शन डॉक्टर रोशनी मिश्रा हिंदी विभाग ने किया अपने वक्तव्य में कहा आपके द्वारा किए गए कार्यों के आगे हम नतमस्तक हैं इस तरह की जागरूकता कार्यशाला से अपनी समस्या लोगों तक पहुंचाना संभव है साथ ही विद्यार्थियों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया

CG BREAKING NEWS : कुएं में मिली लापता कार, नायब तहसीलदार सहित चारों की मौत, कार के अंदर मिली लाश…

CG BREAKING NEWS : कुएं में मिली लापता कार, नायब तहसीलदार सहित चारों की मौत, कार के अंदर मिली लाश…

 कांकेर। जिले के गोविंदपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए एक ही परिवार के 4 लोग के कार समेत लापता हो गए थे। वह कार आज तलाशी अभियान के दौरान एक कुंए में मिली है। पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को अभी-अभी बाहर निकाला है। जहाँ कार के चारों की शव भी नजर आ रहे हैं। इससे अब इस मामले में सब कुछ साफ हो गया है। यह मामला हादसे का ही प्रतीत हो रहा है। विदित हो कि एनएच 30 से लापता कार सोमवार को जंगलवार के नजदीक कुंए में गिरी मिली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और कार को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं कार सवार लोगों के शव भी कार में ही मौजूद हैं।

बता दे कि, जिले के गोविंदपुर में रीना दस्ता के यहां शादी समारोह में 10 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें सभी रिश्तेदारों को बुलवाया गया था। पार्टी में शामिल होने के लिए दूर-दूर से रिश्तेदार पहुंचे थे। इनके साथ  उमरकोट ओडिशा से सपन सरकार, रीता सरकार, कोंडागांव से विश्वजीत अधिकारी और हजारी लाल ढ़ाली पहुंचे हुए थे। पार्टी में शामिल होने के बाद चारों शनिवार रात साढ़े 10 बजे एक कार में सवार होकर वापस कोण्डागांव कि ओर जा रहे थे, जो कांकेर से कुछ दूरी तय किए थे कि सभी का मोबाइल बंद हो गया और उनमें से कोई घर नहीं पहुंचा है।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस गुम इंसान दर्ज जांच में जुटी थी। इस दौरान आज कार कुएं में मिली। बता दें कि कार सवार चारों शनिवार की रात जंगलवार कॉलेज के पास से लापता थे। उनके अंतिम लोकेशन के पास ही इनकी कार मिली है। पुलिस ने चारों शव बरामद कर ली है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर शनिवार की रात क्या हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG BREAKING : हाईवे से गायब कार कुएं में मिली, लापता 4 लोगों के शव बरामद

CG BREAKING : हाईवे से गायब कार कुएं में मिली, लापता 4 लोगों के शव बरामद

 कांकेर। NH-30 से लापता हुई कार आखिरकार एक कुएं में गिरी मिली है। कार को बाहर निकाल लिया गया है। गाड़ी में एक महिला और तीन पुरुषों के शव मौजूद हैं। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग और पुलिस मौजूद है। कार से एक बैग भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने चारों शव बरामद कर ली है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर शनिवार की रात क्या हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिकअप वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 17 साल के लड़के की मौत

पिकअप वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 17 साल के लड़के की मौत

 सक्ती। जिले के छपोरा गांव में पेट्रोल पंप के पास एक पिकअप ने बाइक सवार 17 साल के नाबालिग लड़के को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे नाबालिग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने ढाई घंटे तक चक्काजाम भी कर दिया। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम घोघरी का रहने वाला मृतक जुनैद खान (17 वर्ष) मजदूरी करता था। रविवार की शाम 4 बजे वो दूसरे की मोटर साइकिल लेकर घूमने के लिए छपोरा गांव की तरफ जा रहा था। वो अपने गांव घोघरी से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पहुंचा था कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जुनौद की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सहित नाबालिग दूर जा गिरा।

 

हादसे से गुस्साए लोगों ने वहां चक्काजाम कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। मालखरौदा एसडीएम रजनी भगत और राजस्व अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आरोपी पिकअप चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

 

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले दो नए न्यायाधीश, केंद्रीय कानून मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले दो नए न्यायाधीश, केंद्रीय कानून मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

 रायपुर। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के दो अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियमित नियुक्ति कर दी है। केंद्रीय कानून मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नरेंद्र कुमार व्यास और नरेश चंद्रवंशी पदभार ग्रहण की तिथि से बिलासपुर हाईकोर्ट में जज होंगे।

 छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब की रायपुर संभागीय कार्यकारणी गठित

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब की रायपुर संभागीय कार्यकारणी गठित

कौशल विश्वकर्मा, दीपक श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, निखिल भटनागर बने कोषाध्यक्ष

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के रायपुर संभागीय कार्यकारणी का विस्तार संभाग अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने करते हुए दो उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व दो सह-सचिव नियुक्त किया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब संदीप तिवारी राज,प्रदेश महासचिव आशीष मिश्रा मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब रायपुर संभागीय कार्यालय में रविवार को ख़बरभूमि के प्रधान संपादक अजय दुबे का जन्मदिन भी मनाया गया और उपस्थित पत्रकारों द्वारा छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के आगामी योजनाओं, कार्यक्रमों व आयोजनों को लेकर चर्चा की गई।
छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के रायपुर संभाग में नव नियुक्त कार्यकारणी में कौशल विश्वकर्मा , दीपक श्रीवास्तव को संभाग उपाध्यक्ष, निखिल भटनागर को कोषाध्यक्ष व पिंकू घोष एवं पीएलएन लकी को सहसचिव नियुक्त किया गया है।संभाग अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी साथियो के सहयोग व साथ से हम छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के संभाग के सभी जिलों में जल्द ही कार्यकारणी का विस्तार करेंगे और पत्रकार हितों के लिए बनी योजनाओं को गति देंगे।
छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के संभागीय कार्यकारणी विस्तार के अवसर पर प्रदेश मीडिया इंचार्ज प्रशांत नरवरे के साथ अब्दुल हमीद, मो. शमीम, मनदीप सिंह, हैरी बैरागी, अविनाश जॉन, भगत परिहार, हेमराज डोंगरे व अन्य साथी शामिल हुए।
7 साल की मासूम से दुष्कर्म, खून से लतपथ मिली बच्ची, अगवा कर ले गया था बाइक सवार युवक

7 साल की मासूम से दुष्कर्म, खून से लतपथ मिली बच्ची, अगवा कर ले गया था बाइक सवार युवक

 बिलासपुर।जिले से झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, यहाँ सात साल की मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। बाइक सवार युवक मासूम को अकेली पाकर होटल में नाश्ता कराने के बहाने बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी युवक बच्ची को बदहवाश छोड़कर भाग निकला।

खून से लथपत मासूम को देख राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, तब मामला सामने आया। जांच के दौरान पुलिस को बाइक सवार युवक का सीसीटीवी वीडियो मिला, जिसमें वह बच्ची को अपनी बाइक में बैठाकर ले जाते दिख रहा है। आरोपी की पहचान राजेश मिश्रा के रूप में हुई है। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार शहर से लगे चकरभाठा क्षेत्र के गांव की 7 साल की बच्ची के माता-पिता रोजी-मजदूरी करते हैं। परिजनों के काम पर जाने के बाद बच्ची सब्जी मंडी के आसपास ही रहती थी। रोज की तरह शनिवार की सुबह दोनों काम करने चले गए। सुबह करीब 8 बजे उनके जाने के बाद बच्ची और उसका छोटा भाई घूमने के लिए निकल गए। दोनों सब्जी मंडी के आसपास थे, जो उनके घर से करीब दो किलोमीटर दूर है। इसी दौरान बच्ची अचानक गायब हो गई।

राहगीरों को खून से लतपथ मिली मासूम 

बची का छोटा भाई घूमते हुए अपने घर चला गया। लेकिन, बच्ची का कुछ पता नहीं चला। दोपहर करीब 12 बजे राहगीरों ने बच्ची को खून से लथपत हालत में देख कर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्ची से पूछताछ की। घर का पता मिलने पर पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले गए।

सुनसान जगह पर लेजाकर किया दुष्कर्म 

ज्यादा खून बह जाने के कारण बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि बाद में उसकी छुट्टी कर दी। पुलिस की जांच और पूछताछ में पता चला कि बाइक सवार युवक ने उसे अगवा कर लिया था। आरोप बच्ची को होटल में नाश्ता कराने के बहाने ले गया था। फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया और फिर बच्ची को छोड़कर भाग गया।

 बाइक में बैठाकर ले जाते दिखे बाइक सवार आरोपी

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम आरोपी युवक की पहचान करने और तलाश में जुट गई है। पुलिस ने जांच के दौरान आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। इस दौरान दो सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। पहली फुटेज में बच्ची और उसका छोटा भाई पैदल जाते दिख रहे हैं। उनके पीछे बाइक सवार युवक नजर आ रहा है। वहीं, दूसरे फुटेज में युवक बच्ची को बाइक में बैठाकर ले जाते दिख रहा है। इस फुटेज के माध्यम से पुलिस आरोपी युवक की पहचान करने का प्रयास किया था। जिसके बाद बाद उसकी पहचान राजेश के रूप में हुई। फिर पुलिस ने आरोपी को उसके गांव रहंगी से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी 

दूसरे से बात करती थी नाबालिग गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने गला घोंटकर ले ली जान, फिर पत्थर से कुचल दिया सिर

दूसरे से बात करती थी नाबालिग गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने गला घोंटकर ले ली जान, फिर पत्थर से कुचल दिया सिर

 बिलासपुर। जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक युवक ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड की चरित्र शंका में जान ले ली है। दरअसल, युवक को लगता था कि लड़की किसी और से भी बात करती है, इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। बीते दिनों भी इसी बात के चलते विवाद होने पर प्रेमी ने गला दबाकर और पत्थर से सिर कुचलकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। फिर खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया है। फिलहाल मामले में सिरगिट्‌टी थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्रा का प्रेम प्रसंग लंबे समय से यश खुसरैल नामक युवक से चल रहा था। मगर कुछ समय पहले से यश नाबालिग के चरित्र पर शक करने लगा था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को दोनों किसी का जन्मदिन मनाने निकले थे। इसी दौरान फिर से विवाद होने पर यश ने सिलपहरी के आस-पास नाबालिग का गला दबा दिया, जिसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। वहीं अगले दिन रविवार सुबह युवक थाने पंहुचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

वंदे भारत एक्सप्रेस के स्वागत के दौरान बड़ा हादसा, सुरक्षा में लगे जवान की ट्रेन से कटने से मौत

वंदे भारत एक्सप्रेस के स्वागत के दौरान बड़ा हादसा, सुरक्षा में लगे जवान की ट्रेन से कटने से मौत

 डोंगरगढ़ । महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच चलने वाली पहली सेमी स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) रविवार को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया। वहीँ इसी बीच एक दुखद खबर सामने आ रही है, ट्रेन की सुरक्षा में लगे में लगे बम स्क्वायड के एक जवान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

वंदे भारत ट्रेन को लेकर नागपुर में VVIP मूवमेंट था, इस ट्रेन के शुरू होने से पहले रेलवे अफसर और रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी के साथ लोकल पुलिस भी अलर्ट मोड पर है. डोंगरगढ़ स्टेशन आगे महाराष्ट्र के सालेकसा और दरेकसा इलाका नक्सल प्रभावित है. शनिवार को गोंदिया लोकल पुलिस के बम निरोधक दस्ते में कार्यरत आरक्षक विजय नसीने गोंदिया पुलिस के डॉग स्क्वायड और उप निरीक्षक धनराज कुलमेठे के साथ सुरक्षा की चेकिंग पर निकले।

जवान डोंगरगढ़ के रेलवे सुरक्षाबल के प्रधान आरक्षक करतार सिंह सहित बोरतलाव और दरेकसा के बीच सेक्शन पर रेलवे ट्रैक पर चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान दोपहर करीब 12.20 बजे अप लाइन पर चेकिंग के दौरान सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस आ गई, जिसकी चपेट में आने से आरक्षक विजय नसीने ट्रेन की मौके पर ही मौत हो गई।

चार दिनों से लापता युवक की डेम में मिली लाश, साथियों ने लाश को लगाया था ठिकाने

चार दिनों से लापता युवक की डेम में मिली लाश, साथियों ने लाश को लगाया था ठिकाने

 रायगढ़। चार दिनो से लापता हुए पोटिया निवासी युवक की लाश आज सुबह  धरमजयगढ़ पुलिस ने रायगढ़ नगर सैनिक रेस्क्यू टीम की मदद से ओंगना के घुमनारा जंगल में स्थित एक डेम से बरामद की है। आपको बतादेंकि बीते दिनों पोटिया निवासी सुफल सिंह अपने दो साथियों के साथ जंगली जानवर के शिकार के लिए जंगल की ओर निकला था जिसके बाद से वह लापता था वहीं मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना धरमजयगढ़ थाने में दी थी.

तो संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक के साथी पंचराम से कड़ी पूछताछ की तो उसने बताया की सुफल सिंह करंट की चपेट मे आ गया था जिसके बाद सुबह मृतक के साथी पंचराम और सुनील तिर्की दोनों मिलकर मृतक की लाश लकड़ी से उठाकर घुमानरा जंगल में स्थित पक्की डेम पर लेकर गए और मृतक के कमर में वजनी पत्थर बांधकर उसे डेम में फेंक दिया था। वहीं आज धरमजयगढ़ पुलिस नगर सेना के रेस्क्यू टीम की मदद से लाश को डेम से बाहर निकाली और आगे की कार्यवाही कर रही है। एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया कि पोटिया के सफल राठिया की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने थाना में दर्ज कराई है। आपको बता दें की मामले का एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पेंगुलिन तस्करी मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार…

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पेंगुलिन तस्करी मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार…

 रायपुर :  वन एवं जलवायु मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा राज्य में वन अपराधों की रोक थाम के लिए सतत् रूप से अभियान जारी है। इसके तहत गत दिवस 10 दिसम्बर को भानुप्रतापपुर वनमंडल अंतर्गत लगभग 12 लाख रूपए की कीमत के 12.5 किलोग्राम वजनी एक जीवित पेंगुलिन (सालखपरी) को वाहन सहित जब्त कर संलिप्त 5 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक कांकेर राजू अगसिमनी के मार्गदर्शन में वन मंडलाधिकारी पूर्व भानुप्रतापपुर कृष्ण जाधव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा तत्परता से की गई। वन विभाग द्वारा आरोपियो के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जारी है।

गौरतलब है कि 10.दिसम्बर 2022 को मुखबीर के माध्यम से वन विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भानुप्रतापपुर खण्डी नदी के पास पेंगुलिन (सालखपरी) का सौदा होने वाला है, उक्त सूचना के आधार पर वन कर्मचारियों ने इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की घेराबंदी करते हुए समय लगभग 2ः45 बजेे खण्डीनदी पहुंचे। जहां मौके पर पाया कि एक वाहन जिसका क्रमांक ए.पी 39 एच बी 6634 खड़ा था। उक्त वाहन के पास 02 व्यक्ति खडे हुए थे, जिनका नाम देवानंद गोलदार स्व. कालीपद उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पावारास जिला सुकमा एवं धनवीर पिता दिलीप – 28 वर्ष निवासी जेलबाड़ी सुकमा है। कर्मचारियों द्वारा वाहन का जांच कार्य उक्त व्यक्तियों के समक्ष किया गया।

जांच के दौरान वाहन के पीछे डिक्की में जीवित अवस्था मे एक पेंगुलिन पाया गया। पूछताछ के दौरान उपरोक्त व्यक्तियों ने अन्य लोगो का नाम बताया जो उनके सहयोगी के रूप में वाहन क्रमांक ए पी 39 एच बी 6634 उनके साथ ग्राम कुरुसबोड़ी से भानुप्रतापपुर आये थे तथा यह भी बताया कि बाकी लोगो को लगभग 01 कि.मी. दूर पर छोड़ा गया है। उनके बताये अनुसार वन कर्मचारियों द्वारा तत्काल अन्य व्यक्तियों को घेरकर पकड़ा गया, जिन्होने अपना नाम राजेन्द्र पिता अमरसिंह जाति राजपुत ठाकुर ग्राम सुकमा तथा साधुराम पिता सुनहेर जाति गोड ग्राम कुरूसबोड़ी और दसरी बाई पति सहदुराम जाति गोड़ ग्राम कुरुसबोड़ी बताया तथा उन्होने स्वीकार किया कि वे उपरोक्त वाहन से सभी पांचों मिलकर भानुप्रतापपुर वन्यप्राणी सालखपरी (पेंगुलिन) जो जीवित अवस्था में है, उसे विक्रय करने के उद्देश्य से लाया गया है तथा उनके द्वारा भानुप्रतापपुर- अंतागढ़ मार्ग पर खण्डीनदी के पास खरीददार का इंतजार कर रहे थे।

शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता प्रारंभ, इन चित्रकारो की कला की जमकर हो रही है तारीफ़

शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता प्रारंभ, इन चित्रकारो की कला की जमकर हो रही है तारीफ़

रायपुर: शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में 10 से 12 दिसम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम दिन 150 प्रतिभागी शामिल हुए।वही दूसरे दिन लगभग 160 प्रतिभागीयो ने चित्रकला में हिस्सा लिया

मंत्री डॉ. टेकाम ने शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह के शौर्य, पराक्रम और स्वतंत्रता संघर्ष को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही प्रतिभागियों द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह और राज्य के विभिन्न आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान पर की जा रही चित्रकारी का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। अवलोकन के दौरान भिलाई रिसाली निवासी दिव्यांग बालक गौकरण यादव पैर से चित्रकारी कर रहा था। मंत्री डॉ. टेकाम ने उसके हौसले की प्रशंसा की।

इंट्रनेशनल और नेशनल अवार्डेड चित्रकला में प्रतिभागी सुरभि वर्मा ने बतलाया

राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 2 विधाओं – केनवास में पेंटिंग एवं ड्राइंग शीट पेंटिंग में आयोजित की गई है। केनवास पेंटिंग की प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग 16 से 25 एवं 25 आयु वर्ग से ऊपर प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसी प्रकार ड्राइंग शीट पेंटिंग में 12 से 18 आयु वर्ग और 18-30 आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल हुए।

विजय सिंह कवर संचालक- ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रत्येक विधा एवं आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। केनवास पेंटिंग 16 से 25 आयु वर्ग एवं 25 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार, द्वितीय को 8 हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 6 हजार रूपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। इसी प्रकार ड्राइंग शीट पेंटिंग 12 से 18 आयु वर्ग और 18-30 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 5 हजार, द्वितीय को 3 हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2 हजार रूपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक आयु वर्ग के 5 प्रतिभागियों को 01 हजार रूपए के मान सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

हिमाचल से लौटे CM भूपेश, बोले – हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक की बारी

हिमाचल से लौटे CM भूपेश, बोले – हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक की बारी

 रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) रविवार शाम हिमाचल दौरे से राजधानी लौटे है। सीएम बघेल आज हिमाचल प्रदेश के 15वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) के शपथ समारोह में शामिल हुए थे। हिमाचल प्रदेश चुनाव का ऑब्जर्वर और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को मुखयमंती ने बखूबी निभाया, जिसके ख़ुशी में उनके राजधानी रायपुर लौटने पर पुष्प वर्षा और मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

सीएम बघेल ने एयरपोर्ट पर प्रेसवार्ता के दौरान कहा की हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जबरदस्त जीत हुई है। एक बस ड्राइवर का बेटा मुख्यमंत्री बना है। छत्तीसगढ़ के लोग हिमाचल गए थे। हिमाचल चुनाव में मिली जीत में छत्तीसगढ़ का भी योगदान रहा , सभी साथी वहां गए और प्रचार प्रसार किए। छत्तीसगढ़ के उन योजनाओं को हिमाचल में दिए जाने वाली 10 गारंटी में शामिल किया गया, जिसका बड़ा प्रभाव है। हिमाचल की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद, बधाई। हिमाचल देव भूमि है और कांग्रेस की शुरुआत देवभूमि से हुई है। अब तक 2 राज्यों में सरकार थी अब तीसरा राज्य भी हो गया है, अब कर्नाटक की बारी है। वहां भी कांग्रेस का परचम लहराएगा हमें पूरा विश्वास है।

CG : जशपुर की इतिहास में पहली बार हिन्दी फिल्म की शूटिंग, स्थानीय लोगों को मिल रहे रोजगार के अवसर

CG : जशपुर की इतिहास में पहली बार हिन्दी फिल्म की शूटिंग, स्थानीय लोगों को मिल रहे रोजगार के अवसर

 छत्तीसगढ़( chhattisgarh) में हिन्दी फिल्म( Hindi film) को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में पहली फिल्म नीति लागू किया गया है।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के सलाहकार  गौरव द्विवेदी ने  जशपुर के हॉकी स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस( press conference) लेकर फिल्म नीति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल पुलिस अधीक्षक  डी. रविशंकर और इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में भी फिल्मो को बढ़ावा देने के लिए फिल्म नीति लागू किया

गौरव द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के सोच और मंशा अनुसार छत्तीसगढ़ में भी फिल्मो को बढ़ावा देने के लिए फिल्म नीति लागू किया गया इसी कड़ी में जशपुर जिले में फिल्म की शूटिंग की जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के विकास के लिए सब्सिडी की घोषणा की छत्तीसगढ़ में बनी छत्तीसगढ़ फिल्मों के लिए 33 प्रतिशत सब्सिडी देगी सरकार इसी प्रकार दूसरी भाषाओं की फिल्म के लिए और यहां के लोकेशन में बनती है तो 25 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान रखा गया है

छत्तीसगढ़ के विभिन्न सुंदर और प्राकृतिक सौंदर्य जगहों पर सूटिंग

छत्तीसगढ़ के विभिन्न सुंदर और प्राकृतिक सौंदर्य जगहों पर सूटिंग करने आर रहे उन्होंने बता की विगत माह फिल्म के जाने माने अभिनेता  अक्षय कुमार ने रायगढ़ में अपनी सूटिंग पूरी की आगे भी बड़े बड़े कलाकार जशपुर में शुटिंग करने जशपुर आएंगे।

जशपुर जिले के युवाओं को जिनको फिल्म में जाने की विशेष रूचि

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने बताया कि जशपुर जिले के बच्चों का भी फिल्म के लिए आडिसन लिया गया इनमें 3 बच्चियां मुख्य किरदार में हैं और 20 से ज्यादा बच्चों का चयन किया गया है साथ की कार्यशाला के माध्यम से भी फिल्म के संबंध में जानकारी दी जा रही जशपुर जिले के युवाओं को जिनको फिल्म में जाने की विशेष रूचि है।

CG News : तेंदुए के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी

CG News : तेंदुए के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी

 मनेंद्रगढ़। ज़िले के कुंवरपुर वन क्षेत्र के गढ़ौरा गांव में एक बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने हमला किया।वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।इस घटना की पुष्टि लोकनाथ पटेल, वन अधिकारी, महेंद्रगढ़ ने की है।

त्तीसगढ़ समेत दुसरे राज्यों के लोगो को टेंडर दिलाने के नाम पर की करोड़ों रूपये की ठगी, फर्जी वकील गिरफ्तार

त्तीसगढ़ समेत दुसरे राज्यों के लोगो को टेंडर दिलाने के नाम पर की करोड़ों रूपये की ठगी, फर्जी वकील गिरफ्तार

 रायपुर।  छत्तीसगढ़( chhattiagarh के समेत दुसरे राज्यो के करीब 150 लोगो को टेंडर दिलाने के नाम पर करोडो रूपयो की ठगी को अंजाम देकर फरार  फर्जी वकील( fake lawyer) देवनारायण सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक भिलाई के इंजीनियर अनिल बंछोर( anil banchor) ने टिकरापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिल्ली में 20 करोड़ का टेंडर दिलवाने के नाम पर अभी तक 18 लाख रुपए ले चुका है, लेकिन कोई काम नही दिलवाया

अपहरण और अवैध वसुली की शिकायत ( complain)भी दर्ज

आरोपी अपने साथी सूरज विश्वकर्मा के साथ मिलकर लोगो को दिल्ली, महाराष्ट्र, उडीसा में बड़े टेंडर दिलवाने का झांसा देकर करोडो रूपये ठगी करके फरार था। बताया जा रहा है कि आरोपी फर्जी वकील देवनारायण सिन्हा द्वारा ठगी के शिकार मनीष मिश्रा और शांतुनु मिश्रा समेत कई लोगो ने गंज थाने में अपहरण और अवैध वसुली की शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

 दुर्गा महाविद्यालय में आज मानव अधिकार दिवस मनाया गया

दुर्गा महाविद्यालय में आज मानव अधिकार दिवस मनाया गया

रायपुर। दुर्गा महाविद्यालय में आज मानव अधिकार दिवस मनाया गया आज दिनांक 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस है मौलिक अधिकारों का उल्लंघन न हो इनका संरक्षण हो सके इसके लिए 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ गणेश शंकर पांडे उपस्थित रहे आपने विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी मानव अधिकार आयोग कब बना एवं उसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है 12 अक्टूबर 2022  को 29 वर्ष पूर्ण हुए हैं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया इस बार की थीम डिग्निटी फ्रीडम और जस्टिस फॉर ऑल है आपने बताया कि मानव अधिकार के प्रथम अध्यक्ष  रंगनाथ मिश्रा थे मानव अधिकार का गठन क्यों हुआ लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया हम जब अपने अधिकार की बात करते हैं तो हमें अपने कर्तव्यों का भी ध्यान रखना चाहिए अगर हम अपने कर्तव्यों को पूरा करेंगे तो निश्चित ही इस देश का विकास होगा कार्यक्रम में कॉलेज के एनएसएस एवं अन्य छात्र छात्राएं सम्मिलित हुई

13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता हुई 4 महीने की गर्भवती; आरोपी की तलाश

13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता हुई 4 महीने की गर्भवती; आरोपी की तलाश

 कांकेर। जिले में 13 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 8वीं कक्षा में पड़ने वाली नाबालिग पीड़िता 4 महीने की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला कांकेर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग की तबियत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। वहां जांच में छात्रा के 4 महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद माता-पिता ने जब बच्ची से पूछताछ की, तो उसने बताया कि देवकुमार नाम का युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और यहां आकर मजदूरी का काम करता था। आरोपी देवकुमार चारामा में किराए का घर लेकर रह रहा था।

पीड़िता की बात सुनकर माता-पिता ने तत्काल कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। इधर आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Raipur AIIMS: एम्स रायपुर के टीबी पर शोध को मिला बिल-मेलिडां गेट्स फाउंडेशन अवार्ड

Raipur AIIMS: एम्स रायपुर के टीबी पर शोध को मिला बिल-मेलिडां गेट्स फाउंडेशन अवार्ड

 रायपुर। Raipur AIIMS: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में फ्लूरल टीबी को लेकर किए गए शोध को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। मलेशिया में आयोजित इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ इंफेक्शन डिजीज-2022 में इसे बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन डेवलपमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया है। इस शोध की मदद से भारत में दूसरी बार सबसे अधिक पाए जाने वाले फ्लूरल टीबी की जांच में तेजी संभव हो सकेगी।

 
 
प्वाइंट ऑफ केयर की मदद से मरीजों की पहचान

माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अंतर्गत पीजी के छात्र डॉ. अतीश मोहपात्रा ने एम्स के टीबी लैब में 170 टीबी रोगियों पर अतिरिक्त प्राध्यापक डॉ. उज्ज्वला गायकवाड़ के निर्देशन में शोध किया। इसमें पाया गया कि लिपोराबाइनोमनन (एलएएम) डिटेक्शन की मदद से फ्लूरल टीबी को और अधिक सटीकता और तीव्रता के साथ चिन्हित किया जा सकता है। यह अन्य जांच के मुकाबले अधिक कारगर पाया गया। यह प्रयोग रोगियों पर काफी असरदायक रहा और इसकी मदद से प्वाइंट ऑफ केयर पर ही फ्लूरल टीबी के रोगियों की पहचान संभव हो सकेगी।

डॉ. मोहपात्रा के इस शोध को आईसीआईडी-2022 के 40 एब्स्ट्रेक्ट प्रस्तुतियों में ‘डायग्नोस्टिक एक्यूरेसी ऑफ एलएएम डिटेक्शन इन फ्लूरल टीबी’ शीर्षक के इस शोध को भी चुना गया। साथ ही उन्हें बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन का प्रतिष्ठित अवॉर्ड भी प्रदान किया गया।
 
प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर ने दी बधाई

विषय विशेषज्ञों और शोधार्थियों ने भी उनके शोध की काफी सराहना की। निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर ने डॉ. मोहपात्रा और डॉ. गायकवाड़ को शोध के लिए बधाई देते हुए अन्य विभागों से भी रोगियों को त्वरित राहत प्रदान करने वाले शोध करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

Cg news : बिलासपुर स्टेशन पर वंदे भारत के यात्रियों का किया जाएगा भव्य स्वागत, होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

Cg news : बिलासपुर स्टेशन पर वंदे भारत के यात्रियों का किया जाएगा भव्य स्वागत, होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ में जल्द ही वनडे भारत ट्रेन पटरियों में दौड़ने वाली हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर रेलवे स्टेशन से नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को 11 दिसम्बर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह गाड़ी शाम को बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी। बिलासपुर स्टेशन में इस गाड़ी के प्रथम यात्रियों एवं क्रू स्टाफ का भव्य स्वागत रेलवे प्रशासन द्वारा किया जाएगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस के स्वागत अवसर पर संध्या रेल परिवार के सदस्यों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें कथक, कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम, बीहू,  ग्रुप डांस आदि की प्रस्तुति दी जाएगी। आगंतुकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। गाड़ी के आने के उपरांत इस गाड़ी के प्रथम यात्रियों एवं क्रू स्टाफ का भव्य स्वागत भी किया जाएगा। इस दौरान यात्रियों से इस गाड़ी के यात्रा अनुभवों का फीडबेक लिया जाएगा।

वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन 12 दिसंबर 2022 से किया जाएगा। इसके लिए आरक्षण 10 दिसंबर से प्रारंभ हो जाएगा। इस ट्रेन का नंबर 20825/20826 है।

छत्तीसगढ़- ED ने की 152 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़- ED ने की 152 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच

 रायपुर। ED ने छत्तीसगढ़ में डिप्टी सचिव सौम्या चौरसिया, IAS समीर बिश्नोई और सूर्यकांत तिवारी समेत दूसरे आरोपियों की ₹152.31 करोड़ की संपत्ति मनी लॉड्रिंग मामले में अटैच कर दी है। यह कारवाई 25 रुपये प्रति टन कोयले पर कमीशन(सरकारी एक्सटॉर्शन) मामले में की गयी है।

बता दें कि ईडी ने छत्तीसगढ़ में कथित कोयला लेवी घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में कल एक विशेष अदालत में अभियोजन परिवाद पेश किया। ईडी ने इस मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी तथा तीन अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय के अनुसार निदेशालय ने अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आठ हजार पन्नों का अभियोजन परिवाद प्रस्तुत किया।

पांडेय ने बताया कि इसमें आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई, कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी और एक अन्य व्यवसायी सुनील अग्रवाल को आरोपी बनाया गया है। ईडी ने परिवाद में उल्लेख किया है कि वरिष्ठ अधिकारियों, व्यापारियों, राजनेताओं और बिचौलियों से जुड़े एक गिरोह द्वारा राज्य में कोयला परिवहन के लिए 25 रुपये प्रति टन की अवैध उगाही की जा रही थी।