CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
मुख्यमंत्री बघेल आज बागबाहरा में अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री बघेल आज बागबाहरा में अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक

 रायपुर।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में आज महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे। वे इसके पहले बागबाहरा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता लेंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।

सबेरे 10.00 बजे बागबाहरा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 15 दिसम्बर को सबेरे 10.00 बजे बागबाहरा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता लेंगे। वे इसके पश्चात् पूर्वान्ह 11.35 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान हेलीपेड बागबाहरा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान दोपहर 12.00 बजे विधानसभा क्षेत्र महासमुंद के अंतर्गत हाई स्कूल मैदान हेलीपेड ग्राम सिरपुर पहुंचेगें। मुख्यमंत्री  बघेल 12.05 बजे गंधेश्वर मंदिर सिरपुर का दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महासमुंद-तुमगांव रेलवे ओव्हर ब्रिज का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महासमुंद-तुमगांव रेलवे ओव्हर ब्रिज का करेंगे लोकार्पण

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में आज महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल सिरपुर( sirpur) में दोपहर 12.40 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री सिरपुर से दोपहर 2.00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.15 बजे ग्राम शेर तहसील-महासमुंद पहुंचेंगे। वे वहां ग्राम शेर में 2.55 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शामिल होंगे।

प्रस्थान कर 4.45 बजे सर्किट हाउस महासमुंद (mahasamund) 

मुख्यमंत्री इसके पश्चात् अपरान्ह 4.35 बजे ग्राम शेर से कार द्वारा प्रस्थान कर 4.45 बजे सर्किट हाउस महासमुंद पहुंचेंगे। वे शाम 5.20 बजे से मरार पटेल समाज (शंकराचार्य सामुदायिक भवन) के सामाजिक सम्मेलन में भाग लेंगे और 5.45 बजे महासमुंद-तुमगांव रेलवे ओव्हर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री  बघेल शाम 6.05 बजे मंगल भवन, खैरा में एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं से चर्चा करेंगे।

बिलासपुर में गोलीबारी हत्या की घटना निंदनीय अस्वीकार्य, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होगी : कांग्रेस

बिलासपुर में गोलीबारी हत्या की घटना निंदनीय अस्वीकार्य, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होगी : कांग्रेस

 भाजपा आपराधिक घटना पर राजनीति मत करें, मृतक कांग्रेस का पदाधिकारी नहीं था

रायपुर। कांग्रेस ने बिलासपुर में गोली बारी की घटना तथा उसमें एक व्यक्ति की मौत की कांग्रेस ने दुख व्यक्त करते हुए कड़ी निंदा किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि बिलासपुर में गोलीबारी हत्या की घटना निंदनीय अस्वीकार्य दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होगी। भाजपा आपराधिक घटना पर राजनीति मत करें। मृतक कांग्रेस का पदाधिकारी नहीं था। सरकार ने पुलिस को अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने के निर्देश दिये है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि सभ्य समाज में एक भी अपराधिक घटना अस्वीकार्य है। कांग्रेस सरकार अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण के लिये काम कर रही है। भाजपा द्वारा घटना विशेष के आधार पर पूरे राज्य के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करना गलत है। जब राज्य में भाजपा की सरकार थी तब की अपेक्षा राज्य में अपराधों में कमी आई है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के नागरिकों विशेष कर महिलाओं को भय मुक्त जीवन जीने का वातावरण देने को प्राथमिकता में रखा। यही कारण है कि राज्य में अपराधों और महिला अत्याचार की घटनाओं में कमी आयी। सरकार की कानून व्यवस्था के प्रति मुस्तैदी का ही परिणाम है कि राज्य में नक्सल जैसे घटनाओं में भी कमी आयी है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि वर्तमान सरकार में प्रशासनिक सक्रियता और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तेजी से बढ़ी है जिसके चलते ना केवल अपराधों में नियंत्रण हो रहा है, बल्कि अपराधी भी पकड़े जा रहे हैं। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने पहले दिन ही स्पष्ट संदेश दिया कि कोई भी व्यक्ति संविधान और कानून से ऊपर नहीं है और अपनी कार्यवाहीयों से इस तथ्य को प्रमाणित भी किया है। कोई भी आरोपी, कोई भी अपराधी, कोई भी षड्यंत्रकारी कानून और संविधान के दायरे से बाहर नहीं है।

कांग्रेस नेता की सरेआम हत्या कांग्रेस के जंगल राज का प्रमाण : कौशिक

कांग्रेस नेता की सरेआम हत्या कांग्रेस के जंगल राज का प्रमाण : कौशिक

 यह कांग्रेस का राज है या गुंडाराज है, कांग्रेस गौरव दिवस मना रही है और उसके नेताओं की हत्या हो रही है, यह कैसा गौरव है

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिलासपुर में कांग्रेस नेता व जिला महासचिव संजू त्रिपाठी की हत्या की घोर निंदा करते हुए कहा है कि कांग्रेस गौरव दिवस मना रही है और उसके नेताओं की हत्या हो रही है। यह कैसा गौरव है? यह कांग्रेस का राज है या गुंडाराज है?

कौशिक ने कहा कि कांग्रेस नेता पर फिल्मी अंदाज में गोलियों की बौछार कर सरेआम हत्या कांग्रेस के जंगल राज का प्रमाण है। जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में अपराधी बेखौफ होकर जघन्य अपराध कर रहे हैं। राह चलते गोलीबारी कर लोगों को उड़ाया जा रहा है, उससे स्पष्ट है कि यहां सरकार जैसी कोई संस्था रह ही नहीं गई है। सरकार के नाम पर एक ऐसा ढांचा खड़ा है, जिसमें चेतना, शक्ति और संवेदना नहीं है।

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है और राज्य में गुंडाराज कायम हो गया है। सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी को सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतार दिए जाने की हिम्मत अपराधी तत्व कर सकते हैं तो आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन दे सकता है। बिलासपुर में इसके पहले सराफा कारोबारी पर दुकान में घुसकर गोली चलाई गई। मुख्यमंत्री के क्षेत्र दुर्ग जिले के अमलेश्वर में सराफा कारोबारी पर दनादन गोलियां चला कर उसकी हत्या और लूट की गई। वारदात के वक्त मुख्यमंत्री उसी इलाके में अपना सम्मान कराकर गौरव प्राप्त कर रहे थे। क्या छत्तीसगढ़ में यही गौरव भूपेश बघेल सरकार मनाना चाहती है?

 पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि राजधानी से लेकर न्यायधानी तक जंगलराज चल रहा है। पूरे प्रदेश में लोगों की हत्या हो रही है।सामूहिक नरसंहार हो रहे हैं। बलात्कार हो रहे हैं। सामूहिक बलात्कार हो रहे हैं। अपहरण हो रहे हैं, लूट हो रही है, डाके डल रहे हैं और यहां तक कि सरकारी खजाने तक को लूटा जा रहा है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराधी तत्वों के हवाले कर दिया है। पूरे प्रदेश में कहीं भी कोई भी सुरक्षित नहीं है। छत्तीसगढ़ में कानून का राज नहीं, बल्कि माफियाओं का राज चल रहा है।

राजभवन जाकर आरक्षण बहाली की मांग करने वाले भाजपा के नेता अब राजभवन जाने से डर क्यों रहे?

राजभवन जाकर आरक्षण बहाली की मांग करने वाले भाजपा के नेता अब राजभवन जाने से डर क्यों रहे?

 भाजपा नेता आरक्षण विधेयक पर साइन तत्काल करने की मांग को लेकर राजभवन क्यों नहीं जाना चाहते ? किसका है दबाव? कौन रोक रहा है?

रायपुर।  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने आरक्षण मामले पर बयान दे रहे भाजपा नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि न्यायलय के फैसले के बाद 15 अक्टूबर को राजभवन पैदल मार्च कर  आरक्षण की बहाली की मांग करने वाले भाजपा के नेता अब जब आरक्षण  विधेयक में हस्ताक्षर नहीं होने के चलते बहाली में हो रही देरी पर राजभवन जाने से क्यों डर रहे हैं? आखिर भाजपा नेताओं को आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर होने से डर क्यों सता रहा है? भाजपा नेताओं को राजभवन जाने से कौन रोक रहा है? क्या भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के भाजपा नेताओं को इस आरक्षण विधेयक के खिलाफ खड़ा होने का फरमान जारी किया है? भाजपा नेता राजनीति करने बार-बार राजभवन जाते थे अब प्रदेश के आरक्षित वर्ग को मिलने वाले कानूनी अधिकार में हो रही देरी पर राजभवन जाने से कतरा रहे हैं। इससे स्पष्ट हो गया कि भाजपा षडयंत्र पूर्वक आरक्षण रोकने की राजनीति कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा से जुड़े एसटी एससी ओबीसी नेताओं को राजभवन जाकर इन वर्गों के हित में तत्काल आरक्षण पर साइन करने की मांग करना चाहिए राज्य सरकार ने विधेयक लाने से पहले तमाम पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया है। विधि विशेषज्ञों से राय मशवरा की है तब एक पुख्ता और मजबूत आरक्षण कानून पास किया है। इस आरक्षण कानून को सुरक्षा कवच देने के लिए लोकसभा के नौवीं अनुसूची में शामिल कराने का संकल्प भी पारित किया है और उस संकल्प को लोकसभा के नवमी अनुसूची में शामिल कराने के लिए भेज भी दिया  है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ ही नहीं और कई प्रदेश है जहां आरक्षण 50 प्रतिशत से ऊपर है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में 76 प्रतिशत आरक्षण होने से कोई परेशानी नहीं होगी। पूर्व की रमन सरकार ने जब आदिवासी वर्ग को 32 प्रतिशत आरक्षण दिया तभी राज्य में 58 प्रतिशत आरक्षण हो गया था। लेकिन रमन सरकार ने भाजपा के आरक्षण विरोधी चरित्र को आगे रखकर उस 58 प्रतिशत आरक्षण के आधार को न्यायालय में नहीं रखा जिसके चलते न्यायालय में आरक्षण के खिलाफ फैसला आया है।

छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से रुका है पलायन : भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से रुका है पलायन : भूपेश बघेल

 भेंट मुलाकात के दौरान लोगों ने बताया कि अब रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं

रायपुर।  मुख्यमंत्री बघेल ने बुधवार को महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा के ग्राम-बगारपाली में भेंट मुलाकात में लोगों से संवाद के दौरान कहा कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर में लोगों ने उन्हें बताया है कि अब उन्हें रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की वजह से पलायन रुका है।

मुख्यमंत्री ने बताया की जांजगीर में एक मजदूर साथी ने बताया की गांव में गौठान खुलने से उन्हें रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ी। आज बगारपाली में हेमलता ने बताया की पहले काम के लिए उसे पलायन करना पड़ता था। मगर अब गौठान में काम मिल रहा है। अभी सरायपाली में भी मुझे एक व्यक्ति ने ऐसा ही संस्मरण सुनाया था। जशपुर में भी पलायन में कमी आने की बात सामने आई थी। इससे यही समझ में आता है कि योजनाओं से लोगों की आर्थिक स्थिति सुधरी है। ये बहुत अच्छा संकेत है। मुख्यमंत्री ने योजनाओं से आ रहे सामाजिक परिवर्तन का कमेटी द्वारा अध्ययन कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है की आज लोगों को काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा। भूमिहीन मजदूरों को भी हम 7 हजार रुपए दे रहे हैं। ये भी भूमिहीन श्रमिकों के लिए एक बड़ा सहारा बना है।


मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक ब्लॉक में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना कर रही है, जिसके लिए शासकीय भूमि और दो करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में सुगमता से पहुंच के लिए अप्रोच रोड भी बनाएंगे और आधे दर बिजली की उपलब्धता भी की जाएगी ताकि गांव के बच्चों को भी स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से पलायन रुकेगा, देश में ऐसी योजना कहीं और नहीं है। मुुख्यमंत्री ने नौजवानों को इस योजना का हिस्सा बनकर आर्थिक रूप से सशक्त होने की बात कही।

पैरादान की अपील
मुख्यमंत्री ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेने और क्षेत्रवासियों से मिलने आए हैं। उन्होंने नरवा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि बड़े सिंचाई प्रोजेक्ट में किसानों के खेत डूब जाते हैं, इसलिए हम छोटे-छोटे स्ट्रक्चर बना रहे हैं। जिसके जरिए पानी रोकते हैं। इससे सतह पर पानी मिल जाता है, साथ ही जल स्तर बढ़ता है। पानी रोकने से जमीन में नमी बनी रहती है। आज जरूरी है कि सभी नरवा में पानी रोका जाए ताकि किसान के साथ पशु-पक्षी को पीने के लिए पानी मिले। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गोबर के साथ गोमूत्र की भी खरीदी कर रही है। हम गौमाता की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने किसानों से पैरादान करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा के लिए चारा की भी आवश्यकता होगी इसलिए आप सभी पैरादान जरूर करें।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में श्रीमती हेमलता ने मुख्यमंत्री को बताया कि गौठान बनने से रोजगार के अवसर बढ़े हैं। लोगों को स्थानीय स्तर पर ही काम मिलने से गांवों से पलायन रुका है। हेमलता की मांग पर मुख्यमंत्री ने उनकी बेटी वर्षा कुमारी ठाकुर की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके इसलिए छात्रावास की व्यवस्था के निर्देश अधिकारियों को दिए।

श्रीमती नरबाई के बच्चों की पढ़ाई के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा
नयापारा कला की श्रीमती नरबाई बघेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हो गई और उन्हें कोरोना मुआवजा नहीं मिला है, जिसे गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को तत्काल राहत देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने  श्रीमती नरबाई के बच्चों को पढ़ाने के लिए एक लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। ग्राम घोंच निवासी दिव्यांग लाभार्थी ने बताया कि गांव में हाट बाजार क्लिनिक की गाड़ी आती है। मुफ्त में इलाज होता है, दवाई भी मुफ्त मिलती है, जांच का भी पैसा नहीं लगता है। हितग्राही ठाकुर राम को साढ़े 3 एकड़ का वन अधिकार पट्टा मिला है, पट्टा मिलने से शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। किशोर सोनवानी ने बताया कि उन्होंने घरेलू उपयोग के लिए लगाए गए धान में वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग किया है। जिससे उत्पादन अच्छा हुआ और फसल में किसी भी प्रकार की बीमारी की शिकायत नहीं आयी। मुख्यमंत्री ने किशोर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि रासायनिक खाद से भूमि की उर्वरता खत्म हो रही है। हम सभी को धरती माता की सेवा करनी है इसलिए अधिक से अधिक वर्मी कंपोस्ट का उपयोग करना है।

चंद्रभान साहू का 85 हजार रुपये का कर्ज हुआ माफ
श्रीमती नंदिनी ने छत्तीसगढ़िया ओपलम्पिक को लेकर बात की, उन्होंने कबड्डी में संभाग स्तर पर जीत दर्ज की है, अपने ससुराल में जाने के बाद कबड्डी खेलना शुरू किया है। उन्होंने बताया कि एक 60 साल की महिला गेड़ी में फर्स्ट आई है महासमुंद में। उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री ने नंदिनी की तारीफ़ की। लेखराम दीवान ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे राजीव युवा मितान क्लब के समन्वयक हैं। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजनों के बारे में जानकारी दी। किसान चंद्रभान साहू ने बताया कि 85 हजार रुपये का कर्ज माफ हुआ है। योजना के लाभ से मिले पैसे से छोटी बेटी की शादी की और एक गाड़ी भी ले ली है। बेटा आईटीआई में पढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की
घोंच में उप स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र नर्रा का पीएचसी में उन्नयन
मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात में बगारपाली तालाब के सौंदर्यीकरण, ग्राम पंचायत बगारपाली के लिये नये भवन के निर्माण, कोमाखान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू करने, ग्राम कोमाखान में शहीद वीर नारायण सिंह जी की प्रतिमा स्थापित करने, गड़बेड़ा-सिंधुपाली-परसापाली मार्ग और पुल-पुलिया निर्माण की स्वीकृति, हनुमानडीह जलाशय और ठाकुरदिया जलाशय के शीर्ष कार्य मरम्मत, नहरों की रिमॉडलिंग, लाइनिंग और मरम्मत कार्य की स्वीकृति की घोषणा की।

इसी प्रकार उन्होंने शासकीय महाविद्यालय बागबाहरा में ओपन स्टेडियम, उप स्वास्थ्य केन्द्र नर्रा का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन, बगारपाली से तेंदुकोना पक्की सड़क निर्माण, कौहाकूड़ा से खुसरूपाली सड़क निर्माण, बगारपाली में राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन, खुसरूपाली में मंगल भवन, कौहाकूड़ा हाई स्कूल का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जहान सिंह के नाम पर करने और घोंच में उप स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण-संवर्द्धन के निरंतर प्रयास कर रही है राज्य सरकार : अनिला भेंड़िया

छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण-संवर्द्धन के निरंतर प्रयास कर रही है राज्य सरकार : अनिला भेंड़िया

 बालोद जिला स्तरीय युवा उत्सव का रंगारंग शुभारंभ

रायपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया बुधवार को बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विधायक संजारी-बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा उपस्थित थीं।  

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती भेंडिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप आज छत्तीसगढ़ की पहचान पूरे देश एवं दुनिया में बनी है। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत की जानकारी नई पीढ़ी को देना अत्यंत आवश्यक है, जिससे कि हमारी आगामी पीढ़ी को अपने संस्कृति का गौरवबोध हो सके। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा युवा महोत्सव, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक आदि आयोजनों से अपने विरासत को सहेजने तथा इसकी विशिष्टता को पूरे देश और दुनिया को अवगत कराने का कार्य किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप देश और दुनिया में छत्तीसगढ़ की ख्याति फैल रही है।

मंत्री श्रीमती भेंडिया ने नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, रीति-रिवाज, परम्परा, खान-पान सहित संस्कार को भी अक्षुण्ण बनाए रखने की अपील की और बालोद जिले के कलाकारों के कलात्मक प्रतिभा की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम में बालोद जिले के विकासखण्डों के लोक कलाकारों की गीत संगीत की प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों को अभिभूत हुए, जिससे कि युवा उत्सव का यह आयोजन हर्षाेत्सव एवं गर्वोत्सव में बदल गया। कुल 685 प्रतिभागियों ने युवा महोत्सव के विभिन्न 36 विधाओं में भाग लेकर अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान लोक कलाकारों द्वारा डण्डा नृत्य, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, पण्डवानी आदि की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, प्रतिभागी कलाकारों के अलावा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। 

 

31 मार्च के पहले मिलेगी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त : भूपेश बघेल

31 मार्च के पहले मिलेगी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त : भूपेश बघेल

 मुख्यमंत्री बघेल ने मरारकसीबहरा में ग्रामीणों से की सीधे बात-चीत

चण्डी मंदिर बागबाहरा और खल्लारी मंदिर पर्यटन स्थल के रूप में होंगे विकसित
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान 14 दिसम्बर को महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मरारकसीबहरा पहुंचे। उन्होंने वहां आम जनता से सीधे बात-चीत कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने भी शासकीय योजनाओं से मिल रहे भरपूर लाभ के बारे में बताया और राज्य सरकार की सराहना की। मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान में कहा कि किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा संचालित ”राजीव गांधी किसान न्याय योजना” की चौथी किस्त की राशि 31 मार्च के पहले किसानों को मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में सभी वर्ग के लोगों के विकास के लिए विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें किसान, मजदूर, आदिवासी सहित गरीब व कमजोर आदि वर्ग के लोगों के हित को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने इस तारतम्य में ग्राम सुराजी योजना के तहत् नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी कार्यक्रम, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री हॉट बाजार क्लीनिक योजना, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना, वनोपज संग्रहण तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना आदि के बारे में उल्लेख करते हुए लोगों को इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान स्थानीय जनतिनिधियों और ग्रामीणों के आग्रह पर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा को 30 वितस्तर से 50 बिस्तर में उन्नयन और आई.टी.आई. बागबाहरा 2 नये ट्रेड-इलेक्ट्रिशियन तथा फिटर प्रारंभ करने की घोषणा की गई। इसी तरह चण्डी मंदिर बागबाहरा और खल्लारी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में  विकसित करने तथा ग्राम कुलिया में विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा ग्राम एम.के.बाहरा में हाईस्कूल तथा ग्राम मुनगासेर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की गई। साथ ही कमरौद से चरौदा मार्ग एवं पुल-पुलिया और खोपली से सोनापुटी मार्ग एवं पुल-पुलिया के निर्माण की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री बघेल ने ग्राम मरारकसीबहरा में किसानों से कहा कि किसका-किसका कर्ज माफ हुआ है। इस पर एक स्वर में सहमति जताते हुए वहां उपस्थित सभी किसानों ने ”हां” में जवाब दिया। इस दौरान ग्राम कमरौद निवासी किसान जितेंद्र साहू ने बताया कि मेरा ढाई लाख रूपए का कर्ज माफ हुआ है। इसके साथ-साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना का पूरा लाभ मिल रहा है। इनसे हुई आय से डेढ़ एकड़ खेती-जमीन खरीदा है और मकान भी बनाया हूं। इसी तरह ग्राम चुरकी निवासी ओमप्रकाश साहू ने बताया कि वे 2 एकड़ जमीन के मालिक है, 40 हजार का ऋण था जो माफ हो गया है। ग्राम एम.के.बाहरा निवासी श्रीमती तुमेेश्वरी साहू ने बताया कि समूह का नाम जय मां लक्ष्मी स्व-सहायता समूह है। उन्हें शासन द्वारा संचालित योजनाओं के तहत् विभिन्न आयमूलक गतिविधियों से पर्याप्त आमदनी होने लगी है, जिसका लाभ समूह के सभी सदस्यों को मिल रहा है। इसी तरह ग्राम पचेड़ा निवासी चमन लाल साहू, सावित्रिपुर की सजनी मिश्रा तथा श्रीमती प्रेमलता बघेल, दयाराम चंद्राकर आदि ने भी शासन के विभिन्न योजनाओं से हो रहे लाभ के बारे में अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने मरारकसीबहरा में किसान ध्रुव के घर किया भोजन
मुख्यमंत्री बघेल आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान महासमुंद जिले के खल्लारी विधान सभा के ग्राम एम.के.बाहरा निवासी आदिवासी किसान यादराम धु्रव के घर बड़े ही चाव से भोजन किया। उन्हें भोजन में गौठानों की बाड़ी की लालभाजी तथा मुनगाभाजी, तिवरा भाजी के अलावा जिमीकांदा की सब्जी और सील से पीसे टमाटर चटनी फुलकांस की थाली में परोसा गया था।

8 वर्षीया बच्ची की हत्या की जांच करने विशेष टीम गठित...

8 वर्षीया बच्ची की हत्या की जांच करने विशेष टीम गठित...

 रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र के बीएसयूपी कॉलोनी सड्डू में 8 साल की बच्ची की किडनैपिंग के बाद हत्या कर दी गई। इस मामले में एसएसपी ने एडिश्नल एसपी कीर्तन राठौर की अगुवाई में 8 सदस्यीय विशेष टीम बनाई है। एडिश्नल एसपी कीर्तन राठौर की अगुवाई वाली टीम में विधानसभा सीएसपी उदयन बेहार, डीएसपी क्राइम दिनेश सिन्हा, माना सीएसपी कल्पना वर्मा, डीएसपी अजाक ज्योत्सना चौधरी, विधानसभा थाना टीआई संजीव मिश्रा, खमतराई थाना प्रभारी सोनल ग्वाला, एसीसीयू गिरीश तिवारी, निरीक्षक एसीसीयू गौरव तिवारी को शामिल किया गया है।


बता दें कि इस मामले में पुलिस के हाथ सप्ताह भर से खाली हैं। बच्ची का 7 दिसंबर मंगलवार की शाम अपहरण कर लिया गया था। इसकी रिपोर्ट दुर्गा की मां ने विधानसभा थाने में दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस पतासाजी को लेकर गंभीर नहीं दिख रही थी। अचानक मंगलवार रात सवा 10 बजे दुर्गा की लाश एक कार्टन में कोई छोड़ गया था। इसके बाद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बुधवार सुबह मौके का मुआयना कर दुर्गा के माता पिता से भी बात की। शाम को शार्ट पीएम रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने 8 सदस्यीय जांच टीम बनाई। इस रिपोर्ट में डॉक्टर्स ने हत्या के संकेत दिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

 

मुख्यमंत्री ने खल्लारी विस क्षेत्र के लिए 29 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने खल्लारी विस क्षेत्र के लिए 29 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में इन दिनों महासमुंद जिला के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बुधवार को जिले के खल्लारी विधानसभा का दौरा किया और 29 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी।
    
मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कर उनसे बातचीत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी ली तो वहीं ग्रामीणों की आवश्यकता और समस्याओं को भी सुना। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आज शाम बागबाहरा स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के लिए 29 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश के गृहमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, खल्लारी विधायक व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री बघेल द्वारा आज खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के लिए 29 करोड़ 26 लाख 5 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इसमें 25 करोड़ 4 लाख 84 हजार रुपए के 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास तथा 4 करोड़ 21 लाख 21 हजार रुपए के 23 नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया और तेन्दूकोना में नवीन महाविद्यालय भवन निर्माण, कसेकेरा और नवाडीह खुर्द में हाईस्कूल भवन निर्माण, बागबाहरा में नवीन विश्राम गृह निर्माण आदि कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वहीं लोकार्पण कार्यों में रंगमंच, सांस्कृतिक भवन निर्माण, सी.सी. रोड आदि कार्य शामिल रहेगौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल द्वारा बीते 4 मई से आमजनों से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान में मुख्यमंत्री जिन क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं, वहां जनआकांक्षाओं के अनुरूप व क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार विकास कार्यों की सौगात भी दे रहे हैं।

शिक्षा जगत की खबर : CG में अब शिक्षा का अधिकार अधिनियम के कार्यों का संचालन समग्र शिक्षा से

शिक्षा जगत की खबर : CG में अब शिक्षा का अधिकार अधिनियम के कार्यों का संचालन समग्र शिक्षा से

रायपुर / राज्य में संचालित निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 (शिक्षा का अधिकार) योजना का संचालन अब समग्र शिक्षा कार्यालय द्वारा किया जाएगा। अभी तक यह योजना का संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संचालित की जा रही थी।  राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा के अधिकार योजना के तहत सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों के दावा निपटारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) मोड से किए जाने और योजना के समस्य कार्य, प्रबंधन का दायित्व संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के स्थान पर प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय को सौंपा है।  उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) अंतर्गत निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार 2009 की योजना भारत सरकार वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग के पत्र द्वारा केन्द्र प्रवर्तित योजना के फंड विमुक्त करने और उनके उपयोग के निगरानी की संशोधित प्रक्रिया निर्धारित है। विभागीय आदेश द्वारा केन्द्र प्रवर्तित योजना के तहत इस योजना में सिंगल नोडल एजेंसी और योजना के नोडल अधिकारी समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय छत्तीसगढ़ को घोषित किया गया है। योजना के समस्त दायित्व, निर्वहन एवं जिम्मेदारी के लिए समग्र शिक्षा निर्धारित है। वर्तमान में यह कार्य संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा निष्पादित किया जा रहा है।
Suspended : महिला की मौत के मामले में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निलंबित

Suspended : महिला की मौत के मामले में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निलंबित

 अंबिकापुर : Suspended : राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अंबिकापुर के राजमाता देवेन्द्रकुमारी सिंहदेव चिकित्सा महाविद्यालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू एक्का को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्हें मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालय में प्रतापपुर से रिफर किये गये मरीज सुबुकतारा (पति इसराफिल) की हाई रिस्क प्रेगनेंसी संबंधी प्रकरण में बीते 29 नवम्बर को हुई मौत के मामले में निलंबित किया गया है। उनके द्वारा चिकित्सालय में ऑन कॉल ड्यूटी के दौरान चिकित्सालय से सूचना प्राप्त होने के बावजूद अपने पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों का तत्परतापूर्वक निर्वहन नहीं किया गया।

इस घटना के संबंध में 1 दिसम्बर को प्राप्त प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि डॉ. मंजू एक्का ने अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का स्पष्ट उल्लंघन है। डॉ. मंजू एक्का द्वारा पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों का तत्परतापूर्वक निर्वहन नहीं करने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय सिविल सर्जन-सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, जिला- सूरजपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें निलंबन काल में मूलभूत नियम 53 के तहत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

CRIME NEWS : जादू-टोना के शक में महिला की निर्मम हत्या, टांगी से वार कर आरोपी ने उतारा मौत के घाट, अब गिरफ्तार

CRIME NEWS : जादू-टोना के शक में महिला की निर्मम हत्या, टांगी से वार कर आरोपी ने उतारा मौत के घाट, अब गिरफ्तार

 सरगुजा। जिले के बतौली थाना क्षेत्र में टोनही के शक में महिला की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुरानी रंजिश में हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल टांगी को जब्त कर लिया है। घटना मंगलवार की है।

 

ASP विवेक शुक्ला ने बताया कि प्रार्थी रामसाय पैंकरा जो चिरंगा खालपारा का रहने वाला है, उसने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वो और उसकी पत्नी रजमनिया घर के परछी में सोमवार रात को अलग-अलग सो रहे थे। मंगलवार सुबह उसके बेटे राजकुमार ने बताया कि मां रजमनिया नहीं उठ रही है। तब उसने मौके पर जाकर देखा, तो पता चला कि पत्नी रजमनिया की मौत हो चुकी है। उसकी कनपटी और चेहरे पर चोट और खून निकलने का निशान दिखाई दे रहा था। बतौली थाना पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में ही हत्या का मामला लग रहा था। IG सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग ने एसपी भावना गुप्ता को तुरंत टीम का गठन कर आरोपी की तलाश के निर्देश दिए। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम चिरंगा के रहने वाले सीमन राम उर्फ सीमा को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी सीमन राम ने बताया कि उसे राजमनिया पर टोनही होने का शक था और इसे लेकर वो उससे रंजिश रखता था।

आरोपी ने कहा कि उसे लगता था कि उसी के जादू-टोना करने के कारण उसके पिता की तबियत हमेशा खराब रहती है। दोनों के बीच इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हो चुका था। इसलिए उसने पहले की रंजिश में राजमनिया की हत्या लोहे की टांगी और सेंधवार की लकड़ी से वार करके कर दी। हत्या में इस्तेमाल दोनों हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से रुका है पलायन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से रुका है पलायन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने आज महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा के ग्राम-बगारपाली में भेंट मुलाकात में लोगों से संवाद के दौरान कहा कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर में लोगों ने उन्हें बताया है कि अब उन्हें रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की वजह से पलायन रुका है।

रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री ने बताया की जांजगीर में एक मजदूर साथी ने बताया की गांव में गौठान खुलने से उन्हें रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ी। आज बगारपाली में हेमलता ने बताया की पहले काम के लिए उसे पलायन करना पड़ता था। मगर अब गौठान में काम मिल रहा है। अभी सरायपाली में भी मुझे एक व्यक्ति ने ऐसा ही संस्मरण सुनाया था। जशपुर में भी पलायन में कमी आने की बात सामने आई थी। इससे यही समझ में आता है कि योजनाओं से लोगों की आर्थिक स्थिति सुधरी है। ये बहुत अच्छा संकेत है। मुख्यमंत्री ने योजनाओं से आ रहे सामाजिक परिवर्तन का कमेटी द्वारा अध्ययन कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है की आज लोगों को काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा। भूमिहीन मजदूरों को भी हम 7 हजार रुपए दे रहे हैं। ये भी भूमिहीन श्रमिकों के लिए एक बड़ा सहारा बना है।

प्रत्येक ब्लॉक में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक ब्लॉक में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना कर रही है, जिसके लिए शासकीय भूमि और दो करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में सुगमता से पहुंच के लिए अप्रोच रोड भी बनाएंगे और आधे दर बिजली की उपलब्धता भी की जाएगी ताकि गांव के बच्चों को भी स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से पलायन रुकेगा, देश में ऐसी योजना कहीं और नहीं है। मुुख्यमंत्री ने नौजवानों को इस योजना का हिस्सा बनकर आर्थिक रूप से सशक्त होने की बात कही।

पैरादान की अपील

मुख्यमंत्री ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेने और क्षेत्रवासियों से मिलने आए हैं। उन्होंने नरवा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि बड़े सिंचाई प्रोजेक्ट में किसानों के खेत डूब जाते हैं, इसलिए हम छोटे-छोटे स्ट्रक्चर बना रहे हैं। जिसके जरिए पानी रोकते हैं। इससे सतह पर पानी मिल जाता है, साथ ही जल स्तर बढ़ता है। पानी रोकने से जमीन में नमी बनी रहती है। आज जरूरी है कि सभी नरवा में पानी रोका जाए ताकि किसान के साथ पशु-पक्षी को पीने के लिए पानी मिले। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गोबर के साथ गोमूत्र की भी खरीदी कर रही है। हम गौमाता की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने किसानों से पैरादान करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा के लिए चारा की भी आवश्यकता होगी इसलिए आप सभी पैरादान जरूर करें।

गौठान बनने से बढे रोजगार के अवसर

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में हेमलता ने मुख्यमंत्री को बताया कि गौठान बनने से रोजगार के अवसर बढ़े हैं। लोगों को स्थानीय स्तर पर ही काम मिलने से गांवों से पलायन रुका है। हेमलता की मांग पर मुख्यमंत्री ने उनकी बेटी वर्षा कुमारी ठाकुर की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके इसलिए छात्रावास की व्यवस्था के निर्देश अधिकारियों को दिए।

 नरबाई के बच्चों की पढ़ाई के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा

नयापारा कला की नरबाई बघेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हो गई और उन्हें कोरोना मुआवजा नहीं मिला है, जिसे गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को तत्काल राहत देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नरबाई के बच्चों को पढ़ाने के लिए एक लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। ग्राम घोंच निवासी दिव्यांग लाभार्थी ने बताया कि गांव में हाट बाजार क्लिनिक की गाड़ी आती है। मुफ्त में इलाज होता है, दवाई भी मुफ्त मिलती है, जांच का भी पैसा नहीं लगता है। हितग्राही ठाकुर राम को साढ़े 3 एकड़ का वन अधिकार पट्टा मिला है, पट्टा मिलने से शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। किशोर सोनवानी ने बताया कि उन्होंने घरेलू उपयोग के लिए लगाए गए धान में वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग किया है। जिससे उत्पादन अच्छा हुआ और फसल में किसी भी प्रकार की बीमारी की शिकायत नहीं आयी। मुख्यमंत्री ने किशोर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि रासायनिक खाद से भूमि की उर्वरता खत्म हो रही है। हम सभी को धरती माता की सेवा करनी है इसलिए अधिक से अधिक वर्मी कंपोस्ट का उपयोग करना है।

चंद्रभान साहू का 85 हजार रुपये का कर्ज हुआ माफ

नंदिनी ने छत्तीसगढ़िया ओपलम्पिक को लेकर बात की, उन्होंने कबड्डी में संभाग स्तर पर जीत दर्ज की है, अपने ससुराल में जाने के बाद कबड्डी खेलना शुरू किया है। उन्होंने बताया कि एक 60 साल की महिला गेड़ी में फर्स्ट आई है महासमुंद में। उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री ने नंदिनी की तारीफ़ की। लेखराम दीवान ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे राजीव युवा मितान क्लब के समन्वयक हैं। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजनों के बारे में जानकारी दी। किसान चंद्रभान साहू ने बताया कि 85 हजार रुपये का कर्ज माफ हुआ है। योजना के लाभ से मिले पैसे से छोटी बेटी की शादी की और एक गाड़ी भी ले ली है। बेटा आईटीआई में पढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की :

घोंच में उप स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र नर्रा का पीएचसी में उन्नयन

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात में बगारपाली तालाब के सौंदर्यीकरण, ग्राम पंचायत बगारपाली के लिये नये भवन के निर्माण, कोमाखान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू करने, ग्राम कोमाखान में शहीद वीर नारायण सिंह जी की प्रतिमा स्थापित करने, गड़बेड़ा-सिंधुपाली-परसापाली मार्ग और पुल-पुलिया निर्माण की स्वीकृति, हनुमानडीह जलाशय और ठाकुरदिया जलाशय के शीर्ष कार्य मरम्मत, नहरों की रिमॉडलिंग, लाइनिंग और मरम्मत कार्य की स्वीकृति की घोषणा की

इसी प्रकार उन्होंने शासकीय महाविद्यालय बागबाहरा में ओपन स्टेडियम, उप स्वास्थ्य केन्द्र नर्रा का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन, बगारपाली से तेंदुकोना पक्की सड़क निर्माण, कौहाकूड़ा से खुसरूपाली सड़क निर्माण, बगारपाली में राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन, खुसरूपाली में मंगल भवन, कौहाकूड़ा हाई स्कूल का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जहान सिंह के नाम पर करने और घोंच में उप स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा की।

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति के लिए समिति गठित

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति के लिए समिति गठित

 रायपुर  : राज्यपाल एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (2) में निहित प्रावधान अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (Pandit Ravi Shankar Shukla University) रायपुर के कुलपति नियुक्ति हेतु समिति का गठन किया गया है।

इस समिति के अध्यक्ष बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी एवं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सुरेन्द्र दुबे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ. ए.टी. दाबके तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़ के निदेशक प्रोफेसर वेंकप्पाया आर. देसाई सदस्य होंगे। यह समिति अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से 6 सप्ताह के अंदर कुलपति नियुक्ति के लिए तीन व्यक्तियों के पैनल कुलाधिपति को प्रस्तुत करेगी। इस संबंध में 13 दिसंबर को राजभवन सचिवालय से अधिसूचना जारी की गई है।

CG BIG BREAKING : कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे आलाअफसर

CG BIG BREAKING : कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे आलाअफसर

 बिलासपुर : CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या का वारदात सामने आया है। यहां बेखौफ बदमाशों ने सकरी बायपास के पास कार चालक को रोकर अंधाधुन फायरिंग की। इस फायरिंग में बदमाशों ने एक कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के सकरी बायपास के पास दिनदहाड़े गोली चली है। कार को रोकर अंधाधुंध फायरिंग की गई है। जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है की कांग्रेस नेता और महामंत्री को गोली मारकर हत्या की गई है। वहीं अज्ञात आरोपी इस वारदात के बाद फरार हो गये हैं।

कहा ये जा रहा है की, जमीन मामले में विवाद को लेकर यह खूनी खेल खेला गया है। बिलासपुर आईजी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, मौके पर वो पहुंच रहे हैं। वहीं घटनास्थल पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच गए है और मामले की जांच की जा रही है।

CG NEWS : सतनामी समाज द्वारा अभनपुर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन…

CG NEWS : सतनामी समाज द्वारा अभनपुर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन…

 अभनपुर। सतनामी समाज अभनपुर द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री शिवकुमार डहरिया और अध्यक्षता के तौर पर विधायक धनेंद्र साहू हुए उपस्थित साथ ही नगर पंचायत अभनपुर में सभी वार्डों के लिए 3 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया।

 

अभनपुर में सतनामी समाज ने गुरुघासी दास जयंती के उपलक्ष में 13 दिसंबर को हर साल की तरह भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया। जिसमें अभनपुर सतनामी समाज के अध्यक्ष पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राधा कृष्ण टंडन के नेतृत्व में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पुलिस द्वारा एनएच 30 में ट्रैफिक समस्या को कम करने कई जगहों पर रोड़ डाइवर्ट किया जिसके बाद कई गणमान्य नागरिक इस कार्यक्रम में पहुंच सके. अभनपुर सतनामी समाज द्वारा आयोजित बाबा गुरु घासीदास जी के भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम में कल देर शाम मुख्यअतिथि के रूप में नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया व क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू उपस्थित रहे. इस दौरान मंत्री डहरिया ने नगर पंचायत अभनपुर के 3 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन कियागया। साथ ही साथ विश्राम गृह अभनपुर में 25 लाख रूपये के सांस्कृतिक भवन बनाने की घोषणा भी की। इस दौरान, सीएमओ अभनपुर, थाना प्रभारी अभनपुर सहित नगर के गणमान्य नागरिक व सतनामी समाज के हजारों लोग उपस्थित रहे।

 

CG Breaking : सड्डू से गायब हुई 8 साल की बच्ची का मिला शव, सेक्टर – 8 के खुले मैदान में मिली लाश, 6 दिसंबर से लापता थी मासूम…

CG Breaking : सड्डू से गायब हुई 8 साल की बच्ची का मिला शव, सेक्टर – 8 के खुले मैदान में मिली लाश, 6 दिसंबर से लापता थी मासूम…

 रायपुर। राजधानी के सड्डू इलाके से गायब हुई बच्ची की लाश सड्डू के ही सेक्टर 8 के खुले मैदान से मिला है। मासूम का शव मिलने के बाद से पूरे इलाके में गम का और गुस्से का माहौल है। पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। बच्ची बुधवार 6 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे सड्डू के बीएसयूपी कॉलोनी से लापता हुई थी। यहीं इसका घर भी था।

बुधवार की शाम बच्ची घरवालों की आंखों के सामने ही खेल रही थी लेकिन कुछ देर बाद ही बच्ची वहां से गायब हो गई। बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अपहरण की शंका जाहिर की थी। 8 साल की बच्ची का नाम दुर्गा यादव था और उसकी 3 बहनें और एक छोटा भाई है। बहनों के साथ दुर्गा खेल रही थी। मां ने बताया कि उसकी बड़ी बहनें कुछ खाने के लिए घर आईं। मैंने देखा एक सफेद कार के पास बेटी खड़ी थी।

घटना के बाद पुलिस कर्मी जांच में जुटे हुए हैं वहीँ जिस तरह बच्ची का अपहरण हुआ और कुछ दिनों बाद बच्ची की लाश इस तरह से खुले मैदान में मिलने से आस पास के लोगों में डर का माहौल भी हो गया है।

CG TRANSFER : SI, ASI समेत 20 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

CG TRANSFER : SI, ASI समेत 20 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

 सरगुजा। सरगुजा पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने पुलिसिंग में कसावट लाने पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। एसपी द्वारा जारी आदेश में 3 सब इंस्पेक्टर सहित 6 एएसआई, 5 हेड कांस्टेबल और 6 कांस्टेबल का नाम शामिल है।

देखें लिस्ट

 
CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम बगरपाली के लिए रवाना

CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम बगरपाली के लिए रवाना

 रायपुर। आज CM खल्लारी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम-बगारपाली और ग्राम एम.के. बाहरा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे।  बागबाहरा में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलो से करेंगे मुलाकात

गौरव दिवस के लिए मुख्यमंत्री ने कहा- छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है लेकिन जिनसे हमें ये मिलता है वो मजदूर अभी भी कर्ज में डूबे हुए है। छत्तीसगढ़ के लोग भोले-भाले है इनको लाभ मिलना चाहिए लेकिन छत्तीसगढ़ के लोगो को पिछले बहुत सालो में कुछ भी नही मिला हमारी सरकार के 2018 में आने के बाद किसानों को सभी योजना का लाभ मिला सभी के आर्थिक स्थिति में लाभ हुआ और गोधन न्याय योजना से आमदनी बढ़ी और पशुपालन के तरफ लोगो का रुझान बढ़ा रहा है

स्वास्थ्य के क्षेत्र में आप देखेंगे कि पहले उल्टी दस्त से लोगो की मौत होती है पर अब स्लम स्वास्थ्य योजना और भी ऐसी स्वास्थ्य योजना हमने लाई जिससे लोगो की स्थिति बहुत ठीक हुई है। शिक्षा के विषय में पहले स्कूल बंद कर दिया था भारतीय जनता पार्टी ने लेकिन हमने यूनिवर्सिटी और स्कूल खोला 15 साल में इन्होंने जितना मेडिकल कॉलेज नहीं खोला उतना हमने 4 साल में खोल दिया है.

 

राहुल गांधी आज पद यात्रा कर रहे है हम अपनी संस्कृति और भाषा से पहचान बनाए हुए है हर जगह, हमने जो आदिवासी समारोह करवाया उससे पूरे देश-विदेश में हमारी संस्कृति बाहर गई है 

12 दिन हो गए है आरक्षण को लेकर, लेकिन भाजपा विरोधी बनी हुई है, जो राज्यपाल कहे की तुरंत साइन करूंगी लेकिन भारतीय जनता पार्टी के दबाव के वजह से वो किंतु-परंतु कर रहे है। तो आरक्षण सबके लिए है.  सबके अलग-अलग मुंह है कोई बोलता है 70 दिन में नही आया और कोई बोलता है इतनी जल्दबाजी किस बात की थी सब दोगले है। विधानसभा में ACT पारित किया गया है तो राज्यपाल की तरफ से लेट नही होना चाहिए। जब तक वो हस्ताक्षर नहीं करेंगे हम काम कैसे करेंगे मज़ाक बना कर दिए है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान-

. भाजपा के लोग आरक्षण विरोधी हैं.

. ये लोग चाहते ही नहीं कि आरक्षण मिले.

. राज्यपाल तो भोली महिला हैं, आदिवासी हैं, निश्छल हैं.

. उन्होंने कहा था कि जैसे ही विधेयक आएगा हस्ताक्षर कर देंगी.

. अब तक उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किया है.

. स्पष्ट है कि भाजपा के लोग उन पर दबाव बनाए हुए हैं.

. इसलिए अब वे आरक्षण विधेयक पर किंतु-परंतु कर रही हैं.

. उन्हें तत्काल आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर करना चाहिए.

. आरक्षण किसी एक वर्ग के लिए नहीं सभी वर्गों के लिए होता है.

. प्रदेश के लोगों को आरक्षण का लाभ मिलना ही चाहिए.

. भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ मजाक बनाकर रख दिया है

Chhattisgarh News: शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, इस दिन बंद रहेगी शराब दुकानें

Chhattisgarh News: शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, इस दिन बंद रहेगी शराब दुकानें

 बालोद। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ( collector kuldeep)ने आदेश जारी कर जिले में गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित किया है।जारी आदेश के मुताबिक शुष्क दिवस में जिले में स्थित समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा दुकानों( shop), एफ.एल.3 बार एवं मद्य भण्डारण भण्डागार 18 दिसम्बर 2022 को सम्पूर्ण दिवस पर बंद रखा जाएगा।

ट्रक में लगी भीषण आग, मचा अफरा-तफरी का माहौल, दमकल की टीम मौके पर…

ट्रक में लगी भीषण आग, मचा अफरा-तफरी का माहौल, दमकल की टीम मौके पर…

 रायपुर। Fire News रायपुर-बिलासपुर हाइवे स्थित मेटल पार्क के सामने अचानक ट्रक में आग लग गई। जिससे वहां पर अफरा-तफरी की माहौल मच गई। सूचना पर मौके में पहुंची दमकल विभाग की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

बता दें कि घटना करीब पौने 7 बजे की है। रायपुर-बिलासपुर हाइवे रोड स्थित मेटल पार्क के पास अचानक ट्रक में भीषण आग लग गई। भीड़ में मौजूद लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने का प्रयास किया गया है।

BREAKING : मेडिकल कॉलेज में 4 बच्चों की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, 2 डाक्टर सस्पेंड

BREAKING : मेडिकल कॉलेज में 4 बच्चों की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, 2 डाक्टर सस्पेंड

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मेडिकल कालेज में 4 दिसंबर की रात अचानक बिजली गुल होनें के बाद वेंटिलेटर में इलाज का लाभ ले रहे चार बच्चों की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद मेडिकल कालेज के संयुक्त संचालक व सह अस्पताल अधीक्षक डाॅ लखन सिंह के साथ-साथ शिशुरोग विशेषज्ञ डाॅ. कमलेश विश्वकर्मा व स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. मंजू एक्का को निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि चार दिसंबर की रात अंबिकापुर स्थित देवेन्द्र कुमार सिंहदेव मेडिकल कालेज में इलाज के लिये भर्ती चार नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी। इस मामले को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिये थे और जांच के बाद अस्पताल मेडिकल कालेज के संयुक्त संचालक व सह अस्पताल अधीक्षक डाॅ लखन सिंह के साथ-साथ शिशुरोग विशेषज्ञ डाॅ. कमलेश विश्वकर्मा व स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. मंजू एक्का को निलंबित कर दिया गया है।

आज छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा विभाग द्वारा जारी आदेश में राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में डाॅ आरसी आर्या संचालक सह प्राध्यापक पौथोलाॅजी विभाग को अस्थाई रूप से अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी किये हैं। साथ ही साथ इस आदेश में डाॅ आरसी आर्या द्वारा कार्यभार ग्रहण के दिनांक से डाॅ लखन सिंह प्राध्यापक मेडिसिन विभाग अपने संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक अतिरिक्त प्रभार से कार्यमुक्त भी कर दिये गए हैं।

 
 
दुर्गा महाविद्यालय रायपुर में आज अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

दुर्गा महाविद्यालय रायपुर में आज अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

रायपुर: दुर्गा महाविद्यालय रायपुर में छात्र परिषद द्वारा चल रहे मिलन 2022 के अंतर्गत आज दिनांक 13 दिसंबर 2022 को अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एलिमैंशन राउंड खिलाकर 18 खिलाड़ियों की 6 टीम तैयार की गई प्रतियोगिता के दौरान पांच राउंड खिलाए गए पहले शब्द पहचान कर  गाना गाना था दूसरे में  मुखडे के आधार पर अंतरा गाकर  सुनाना था तीसरे में अंतरे के आधार पर मुखड़ा पहचानना था चौथे में धुन को सुन कर गाना गाना था अंतिम राउंड में गाने के मुखड़ा को सुनकर  फिल्म का नाम और फिल्म के कलाकारों के विषय में बताना था निर्णायक के रूप में डॉ अजय शर्मा ,डॉ अजय चंद्राकर, डॉ राजेंद्र शुक्ला, शामिल थे टीम बागेश्वरी को प्रथम स्थान के साथ 500 का नगद पुरस्कार टीम मालकोस् 300 नगद राशि के साथ द्वितीय स्थान टीम यमन 200 रुपए के साथ तृतीय स्थान पर रही कार्यक्रम के संचालन में मुख भूमिका डॉ अमन झा, डॉ विजय कुमार चौबे, डॉ प्रगति दुबे,डॉ इति बैनर्जी, प्रोफ़ेसर सुनीता चंसोरिया, प्रोफ़ेसर रविंद्र राजपूत, डॉ योगिता लोनारे, प्रतिभा खंडेलवाल मैडम मैं अपनी महती भूमिका अदा की कार्यक्रम का स्कोर करने की जिम्मेदारी डॉक्टर गणेश शंकर पांडे एवं डॉक्टर संजीव प्रमाणिक की रही

BREAKING : इस विभाग में बड़ी सर्जरी, 100 के करीब अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : इस विभाग में बड़ी सर्जरी, 100 के करीब अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला किया गया है। जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है. जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी, इंजीनियर, सहायक राजस्व निरीक्षक सहित 98 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।