CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
BREAKING : कई IFS अफसरों के हुए तबादले, आलोक कटियार को मिली क्रेडा के CEO की अतिरिक्त जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : कई IFS अफसरों के हुए तबादले, आलोक कटियार को मिली क्रेडा के CEO की अतिरिक्त जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। राज्य सरकार ने 15 IAS अफसरों के साथ-साथ कई IFS अफसरों के भी तबादले किये हैं। जारी आदेश के अनुसार आलोक कटियार को जल जीवन मिशन के साथ क्रेडा CEO की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। नीचे आदेश में देखिए किन्हे कौन सी जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश की कॉपी 

आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को मिलेंगे 5 करोड़ 99 लाख रूपये, मुख्यमंत्री बघेल एक क्लिक से करेंगे ट्रांसफर

आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को मिलेंगे 5 करोड़ 99 लाख रूपये, मुख्यमंत्री बघेल एक क्लिक से करेंगे ट्रांसफर

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 99 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे।

1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.2 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 41 लाख रूपए, गौठान समितियों को 94 लाख और महिला समूहों को 64 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 380.27 करोड़ का भुगतान

गोधन न्याय योजना के तहत राज्य (state) हितग्राहियों को 374 करोड़ 28 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें 18 करोड़ रूपए की बोनस राशि भी शामिल है। 19 दिसम्बर को 5.99 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 380 करोड़ 27 लाख रूपए हो जाएगा।

छत्तीसगढ़( chhattisgarh) के गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी

गोधन न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ के गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। गौठानों में 15 दिसम्बर तक 94.23 लाख क्विंटल गोबर खरीदी के एवज में गोबर विक्रेताओं को 188.45 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है। 19 दिसम्बर को गोबर विक्रेताओं को 4.41 करोड़ रूपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 192.96 करोड़ रूपए हो जाएगा।

संपत्ति विवाद में हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता की हत्या, पिता, भाई और पत्नी समेत 13 गिरफ्तार

संपत्ति विवाद में हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता की हत्या, पिता, भाई और पत्नी समेत 13 गिरफ्तार

 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर( bilaspur) के हिस्ट्रीशीटर पूर्व कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की हत्या का खुलासा हुआ है। साजिश में शामिल पिता जयनारायण त्रिपाठी, भाई कपिल त्रिपाठी उसकी पत्नी सुतित्रा त्रिपाठी समेत 13 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसएसपी पारुल माथुर ने रविवार की रात इस बहुचर्चित हत्याकांड को लेकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले सकरी में हुए हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या करने के बाद से पुलिस इस केस की जांच में जुट गई थी। उन्होंने बताया कि संपत्ति का झगड़ा औक रिश्तेदार महिला से अनैतिक सबंध ही इस हत्याकांड का मुख्य कारण बना। संजू का पिता जयनारायण और मुख्य आरोपी कपिल त्रिपाठी के दो दिसंबर को हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग( recording) मिलने के बाद से ही तय हो गया था कि इन्होंने ही मिलकर षड्यंत्र रचा है।

राजेंद्र सिंह ठाकुर समेत 11 लोगों को गिरफ्तार

पुलिस ने संजू त्रिपाठी के पिता जय नारायण त्रिपाठी, भाई कपिल त्रिपाठी, बहू सुनीता त्रिपाठी, दोस्त प्रेम श्रीवास, अमन गुप्ता, जीजा भरत तिवारी, आशीष तिवारी, रवि तिवारी और राजेंद्र सिंह ठाकुर समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं 5 शूटर अभी फरार हैं. संजू की हत्या के लिए 10 लाख रुपये में यूपी के शूटर्स से सौदा हुआ था।

Godhan Nyay Yojana : CM भूपेश कल गोधन न्याय योजना की राशि का करेंगे अंतरण, बिल्हा में आयोजित गुरू घासीदास जयंती में होंगे शामिल

Godhan Nyay Yojana : CM भूपेश कल गोधन न्याय योजना की राशि का करेंगे अंतरण, बिल्हा में आयोजित गुरू घासीदास जयंती में होंगे शामिल

 रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) 19 दिसंबर को पूर्वान्ह 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा गोधन न्याय योजना के अंतर्गत किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को राशि का अंतरण करेंगे तथा छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर जिले के बिल्हा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 3.05 बजे आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3.50 बजे बिल्हा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।

CG IAS BREAKING: बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखिए लिस्ट

CG IAS BREAKING: बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखिए लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का फेरबदल किया है. कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं. राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है.

CG ACCIDENT NEWS : प्रदेश में यहाँ एक ही जगह पर दो बड़े हादसे, 2 लोगों की मौत

CG ACCIDENT NEWS : प्रदेश में यहाँ एक ही जगह पर दो बड़े हादसे, 2 लोगों की मौत

 भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक ही जगह पर दो सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। दोनों हादसो में बाइक चालक की जान चली गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शव को पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायल को दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पहली दुर्घटना में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जिसमें सवाल चालक की मौत हो गई, वहीं पीछे बैठा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, ठाकुर प्रसाद अपनी बाइक CG 08 AL 6876 से रायपुर की तरफ जा रहा था. रविवार सुबह करीब 10.45 बजे चरोदा GRP थाने के पास नेशनल हाइवे के किनारे स्थित हनुमान मंदिर के पास अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. हादसे में ठाकुर प्रसाद और उसके पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही भिलाई-3 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने तुरंत घायलों को सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते में ठाकुर प्रसाद की मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है. भिलाई-3 टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि 52 वर्षीय ठाकुर प्रसाद साहू पिता पुहुप सिंह साहू राजनांदगांव जिला अंतर्गत उरई डबरी गांव कारहने वाला था।

दूसरा एक्सीडेंट भी उसी स्थान पर 

बाइक सवार को जिस स्थान पर अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारा था, वहीं से कुछ दूरी पर युवक की लाश बरामद की गई. खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात युवक बाइक CG 07 BP 2594) में सवार होकर रायपुर से भिलाई की ओर आ रहा था. उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया।

गौरतलब है कि दुर्ग जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है, बीते दिनों कुम्हारी फ्लाईओवर में एक ही रात में दो भीषण सड़क हादसे हुए थे, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी. हादसों पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के चेकिंग अभियान चलाने और नागरिकों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के साथ-साथ नशे में वाहन न चलाने और अधिक स्पीड में गाड़ी न चलने की हिदायत दी जा रही है. इसके बाद भी जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

नाबालिग लड़की से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, फिर अश्लील फोटो सोशल मीडिया में कर दिया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, फिर अश्लील फोटो सोशल मीडिया में कर दिया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। दुर्ग जिले के भिलाई के रेलवे क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दोस्ती के बाद रेप करने के साथ उसकी अश्लील फोटो इंस्टाग्राम में पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में जीआरपी ने आरोपी शेख साजिद अली (27) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

जीआरपी के मुताबिक पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की थी. जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो एक्ट 4, 6 और आईटी एक्ट 67 और 67 (ए) दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक आरोपी और उसकी दोस्ती 2021 से है और आरोपी ने उसके साथ कई बार अलग-अलग जगहों पर रेप किया।

इसके बाद आरोपी ने उसकी कुछ न्यूड तस्वीरें इंस्टाग्रा में पोस्ट कर दी.  जिसके बाद पीड़िता ने ये जानकारी अपने परिजनों को दी और उन्होंने इसकी रिपोर्ट जीआरपी थाने में दर्ज कराई. जिसके बाद बिना देरी किए भिलाई जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सीएम भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, संभागों में खुलेंगे अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लिए नए प्रयास विद्यालय और छात्रावास

सीएम भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, संभागों में खुलेंगे अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लिए नए प्रयास विद्यालय और छात्रावास

 रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास पेंशनबाड़ा में आयोजित बाबा गुरू घासीदास जंयती समारोह में कहा कि गुरुघासीदास जी एक ऐसे संत थे जिन्होंने मानवता को बचाने के लिए मानव-मानव एक समान का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने समाज में फैली कुरूतियों को दूर करने के लिए समानता, भाईचारा, प्रेम और सद्भाव का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरू घासीदास जी एकमात्र संत हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ी में उपदेश दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा बोली को आगे बढ़ाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में कौन व्यक्ति, कहां, किस धर्म में, किस स्थान में जन्म लेगा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम अच्छी शिक्षा से व्यक्तित्व को निखार सकते है और जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते है। छत्तीसगढ़ सरकार भी बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर में बंद 260 स्कूल हमने पुनः शुरू किया है। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके इसलिए 279 स्वामी आत्मानंद उत्कृट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले। हमारी सरकार ने बड़ी संख्या में 1998 के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती की है। उन्होंने कहा प्रदेश के शाला भवनों, आश्रमों एवं छात्रावासों के कायाकल्प के लिए एक हजार करोड़ रूपए स्वीकृत किया है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए भी छत्तीसगढ़ सरकार राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत् प्रति वर्ष 7 हजार रूपए की राशि दे रही है।

नगरीय निकाय एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव डहरिया और संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर नगर निगम रायपुर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

अनुसूचित जातियों को 2021 की जनगणना के आधार पर मिलेगा आरक्षण-सीएम भूपेश बघेल

अनुसूचित जातियों को 2021 की जनगणना के आधार पर मिलेगा आरक्षण-सीएम भूपेश बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ बाबा गुरूघासीदास के बताए सत्य, अहिंसा, भाईचारा, बंधुत्व, समानता और सद्भाव के मार्ग पर चलकर तीव्र गति से विकास कर रहा है। उन्होंने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम लालपुर धाम में बाबा गुरूघासीदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जातियों को वर्तमान जनसंख्या के अनुसार 13 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से 2021 की जनगणना शीघ्र कराने की मांग करते हुए कहा कि नई जनगणना के अनुरूप अनुसूचित जाति को तत्काल आरक्षण प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लालपुर धाम के विकास के लिए एक करोड़ रूपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री बघेल ने लालपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में सतनामी समाज के आस्था और विश्वास के प्रतीक जोड़ा जैतखाम और मंदिर की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने लोगों को बाबा गुरूघासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा गुरूघासीदास ने सत्य पर चलने का रास्ता दिखाया है। राज्य शासन बाबा के बताए गए रास्ते पर चल रहा है। उनका सामाजिक समरसता का संदेश आज भी प्रासंगिक है।

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अर्थव्यवस्था में मजबूती लाने का कार्य किया है। यहां किसानों को उनकी मेहनत का पूरा दाम मिल रहा है। उनका कृषि ऋण और सिंचाई कर माफ किया गया है। समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों तथा उड़द, मूंग और अरहर की खरीदी की जा रही है। गन्ना के खरीदी मूल्य में वृद्धि की गई है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए जीर्ण-शीर्ण और मरम्मत योग्य स्कूलों तथा अन्य शासकीय भवनों की मरम्मत के लिए एक हजार करोड़ रूपए तथा तकनीकी शिक्षा की मजबूती के लिए 1200 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बाबाजी के संदेश मानवता की सेवा का अनुकरण करते हुए राज्य शासन द्वारा देश में कोरोना के दौरान लागू लॉक-डाउन में गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वालों को तीन माह तक निःशुल्क राशन दिया गया है।

 

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि बाबा गुरू घासीदास के बताए गए मार्ग पर चलकर हमें आगे बढ़ना है, तभी छत्तीसगढ़ राज्य आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की परम्परा और संस्कृति को आगे बढ़ाने और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में गुरूघासीदास शोध पीठ और संग्रहालय की स्थापना तथा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने हेतु भूमिपूजन किया है। इनकी स्थापना से समाज के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

लालपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम को संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, पूर्व मंत्री एवं मुंगेली के विधायक पुन्नूलाल मोहले, लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह और सतनाम कल्याण समिति बंधवा के अध्यक्ष गौटिया फणीश्वर पाटले ने भी संबोधित किया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी (अपेक्स) बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, राजमहंत भुनेश्वर पात्रे, जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष मीना नरेश पाटले, अनुसूचित जाति प्राधिकरण की सदस्य रत्नावली कौशल, बिलासपुर रेंज के आईजी बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद थे।

राज्यपाल का दिल्ली दौरे, राष्ट्रपति और पीएम से करेंगी मुलाकात, आरक्षण मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

राज्यपाल का दिल्ली दौरे, राष्ट्रपति और पीएम से करेंगी मुलाकात, आरक्षण मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक पारित हो गया है। लेकिन यह विधेयक राज्यपाल के हस्ताक्षर के इंतजार में है। वहीं आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राज्य सरकार और राजभवन के बीच तकरार जारी है। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज दिल्ली रवाना होंगी। अपने तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान राज्यपाल 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलने के लिए समय मांगा है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्यपाल छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से चर्चा कर सकती हैं। इसके अलावा वह आदिवासियों के मुद्दे पर चर्चा करेंगी। 21 दिसंबर को राज्यपाल वापस लौटेंगी।

बता दें कि राज्य सरकार ने नुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 13 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है।

19 सितंबर को हाईकोर्ट ने प्रदेश में 2012 से चल रहे 58 प्रतिशत के आरक्षण को असंवैधानिक बताते हुए इसे निरस्त कर दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने कुल 76 प्रतिशत आरक्षण देने का प्राविधान करके करके विधानसभा से आरक्षण संशोधन विधेयक पारित किया है। इस विधेयक को लेकर राज्यपाल असमंजस में पड़ गई हैं। उन्हाेंने 10 बिंदुओं पर आपत्ति करके राज्य सरकार से जवाब-तलब किया है। नतीजा यह हो रहा है कि अभी तक प्रदेश में आरक्षण की शून्य स्थिति बनी हुई है।

खदान से कॉपर केबल की चोरी, पुलिस ने मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

खदान से कॉपर केबल की चोरी, पुलिस ने मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

 सूरजपुर। जिले के रेहर भूमिगत खदान के खान अभियंता सुरेश बाबु ने बीते 21 अक्टूबर को सूरजपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि खदान के 1 नंबर इंकलाईन से फ्लेक्सिबल पीव्हीसी कॉपर केबल 30 मीटर को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की विवेचना करते हुए पुलिस ने पूर्व में ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में आरोपी राजा यादव फरार था जिसकी पतासाजी की जा रही थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की पुलिस फरार आरोपी की पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर की आरोपी राजा यादव उर्फ भाकू पिता पूरनचंद यादव उम्र 27 वर्ष निवासी हल्दीबाड़ी सड़कदफाई, थाना चिरमिरी जिला कोरिया को पकड़ा गया जिसके निशानदेही पर चोरी का 10 मीटर तांबा का तार कीमत 7 हजार रूपये का बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर सहित उनकी टीम सक्रिय रही।

ट्रक के पहिचे के नीचे दबने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

ट्रक के पहिचे के नीचे दबने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

 बिलासपुर। CG ACCIDENT NEWS : जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप जा रहा था। तभी ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। जिसके कारण वह पहियों के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई है। हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया और जमकर हंगामा किया है।

जानकारी के मुताबिक चपोरा निवासी संतोष जायसवाल रविवार सुबह 8 बजे के आसपास अपनी बाइक से पेट्रोल डलवाने जा रहा था। इसी दौरान वह चपोरा मोड़ के पास पहुंचा था। उसी वक्त ये हादसा हो गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी।

बताया गया कि सामने की तरफ से एक रफ्तार ट्रक आ रहा था। उसने सीधे युवक को चपेट में ले लिया। युवक बाइक समेत उसके नीचे ही आ गया था। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है। वहीं आस-पास के लोगों ने तुरंत ही इस बात की सूचना संतोष के घरवालों को दी थी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया गया है।

पुलिस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। जिसके बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। परिजनों की मांग थी कि मुआवजा मिलना चाहिए। इसके अलावा आस-पास के लोगों की भीड़ जम हो गई थी। सभी ने मिलकर बिलासपुर-पेंड्रा रोड जाम कर दिया था। करीब 3 घंटे तक यहां जाम लग रहा। उधर पुलिस और प्रशासन की टीम ने जब काफी समझाया तब जाकर लोग शांत हुए हैं।

CM भूपेश की बड़ी सौगात : SC और OBC के छात्रों के लिए प्रयास विद्यालय और ई-लाईब्रेरी की घोषणा

CM भूपेश की बड़ी सौगात : SC और OBC के छात्रों के लिए प्रयास विद्यालय और ई-लाईब्रेरी की घोषणा

 रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरू बाबा घासीदास की जयंती पर अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने राजधानी रायपुर आयोजित कार्यक्रम में सभी संभागीय मुख्यालयों में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रयास विद्यालय प्रारंभ करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने इन वर्गों के लिए पृथक-पृथक छात्रावास तथा नगर निगम रायपुर द्वारा पेंशन बाड़ा स्थित अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में 50 लाख रूपए की लागत से ई-लाईब्रेरी प्रारंभ करने की घोषणा की।

 मानव-मानव एक समान का संदेश आज भी प्रासंगिक – सीएम भूपेश 

मुख्यमंत्री बघेल ने शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास पेंशनबाड़ा में आयोजित बाबा गुरू घासीदास जंयती समारोह में कहा कि गुरुघासीदास जी एक ऐसे संत थे जिन्होंने मानवता को बचाने के लिए मानव-मानव एक समान का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने समाज में फैली कुरूतियों को दूर करने के लिए समानता, भाईचारा, प्रेम और सद्भाव का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरू घासीदास जी एकमात्र संत हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ी में उपदेश दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा बोली को आगे बढ़ाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में कौन व्यक्ति, कहां, किस धर्म में, किस स्थान में जन्म लेगा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम अच्छी शिक्षा से व्यक्तित्व को निखार सकते है और जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते है। छत्तीसगढ़ सरकार भी बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर में बंद 260 स्कूल हमने पुनः शुरू किया है। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके इसलिए 279 स्वामी आत्मानंद उत्कृट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले। हमारी सरकार ने बड़ी संख्या में 1998 के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती की है। उन्होंने कहा प्रदेश के शाला भवनों, आश्रमों एवं छात्रावासों के कायाकल्प के लिए एक हजार करोड़ रूपए स्वीकृत किया है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए भी छत्तीसगढ़ सरकार राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत् प्रति वर्ष 7 हजार रूपए की राशि दे रही है।

कैट सी.जी. चैप्टर का व्हाट्सअप से व्यापार पर सेमीनार का आयोजन 20 दिसम्बर को

कैट सी.जी. चैप्टर का व्हाट्सअप से व्यापार पर सेमीनार का आयोजन 20 दिसम्बर को

 रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे  ने बताया कि 20 दिसम्बर मंगलवार को कैट सी.जी.चैप्टर का व्हाट्सअप से व्यापार पर सेमीनार का आयोजन दोपहर 3 बजे से चौधरी देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, द्वितीय तल, न्यू बाम्बे मार्केट रायपुर में किया जा रहा है।

कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी एवं कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष परमानन्द जैन ने बताया कि 20 दिसम्बर मंगलवार को कैट सी.जी.चैप्टर का व्हाट्सअप से व्यापार पर सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। 

उपरोक्त सेमीनार में कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खण्डेलवाल जी सहित व्हाट्सअप की प्रमुख तकनीकी टीम से प्रियंका जैन (लीड-पेमेंट एण्ड़ फिनांशियल इंकलुशन, व्हाट्सअप पॉलिसी) एवं नेहा बजाज (पब्लिक पॉलिसी मैनेजर, व्हाट्सअप पॉलिसी) उपस्थित रहेगीं। तकनीकी टीम द्वारा व्यापारियों को व्हाट्सअप से व्यापार को कैसे बढ़ाया जा सकता है कि जानकारी दी जायेगी। साथ ही व्यापारियों को व्हाट्सअप से व्यापार संबधित सभी समस्याओं का तकनीकी टीम द्वारा तत्काल निराकरण किया जायेगा। जिससे कि व्यापारियों को व्हाट्सअप में माध्यम से व्यापार करने में आसानी होगी। कैट सी.जी. चैप्टर प्रदेश के सभी व्यापारियों से उपरोक्त सेमीनार का लाभ उठाने की अपील करती है।

 

मुख्यमंत्री ने डॉ शिवकुमार डहरिया को दी जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री ने डॉ शिवकुमार डहरिया को दी जन्मदिन की बधाई

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही डॉ डहरिया का मुंह मीठा भी कराया।

CG NEWS : नवविवाहिता की फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS : नवविवाहिता की फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

 भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक नवविवाहिता की आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी पिछले माह 24 नवंबर को हुई थी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र का है। यहां टंकी मरोदा निवासी एक नवविवाहिता ने शनिवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 24 नवंबर को ही महिला की शादी हुई थी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतिका प्रेरणा गुप्ता (22) ने शनिवार की दोपहर में फांसी लगा ली। उसका पति हीरालाल गुप्ता दोपहर में क्रिकेट देखने के लिए बाहर चला गया था। वो शाम को वापस लौटा तो उसकी लाश फंदे पर झूलती मिली। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि दोनों ने दोपहर में एक साथ खाना खाया था। इसके बाद वो क्रिकेट देखने के लिए घर से बाहर चला गया था। नेवई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। नवविवाहिता की मौत का मामला होने के कारण इसकी न्याययिक दंडाधिकारी जांच होगी।

BREAKING : राज्य में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना होगी लागू, सीएम भूपेश बघेल ने योजना का प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

BREAKING : राज्य में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना होगी लागू, सीएम भूपेश बघेल ने योजना का प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में वृक्षों के व्यवसायिक उपयोग को बढ़ावा देने की अपार संभानाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना लागू किए जाने की घोषणा की है।

इस योजना का उद्देश्य निजी भूमि पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देकर काष्ठ आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना तथा आय व रोजगार के अवसर को बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने राज्य में निजी भूमि पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के संबंध में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना का प्रस्ताव तैयार कर मंत्रिपरिषद की आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

रायपुर से गोवा जाने वालों के लिए खुशखबर, जनवरी से शुरू हो रही ये फ्लाइट, देखें पूरा शेड्यूल

रायपुर से गोवा जाने वालों के लिए खुशखबर, जनवरी से शुरू हो रही ये फ्लाइट, देखें पूरा शेड्यूल

 रायपुर। रायपुर से गोवा के लिए सीधी उड़ान का लम्बी समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। नए साल में इंडिगो इस रूट में सौगात दे रही है। रायपुर से गोवा के लिए 7 जनवरी से विमान सेवा शुरू हो रही है। इंडिगो ने संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया है। रायपुर से गोवा के बीच संचालित होने वाली इस हवाई सेवा में यात्री कोच्चि तक का सफर कर सकते हैं।

नए साल से प्रदेश के हवाई यात्रियों को अब गोवा जाने-आने के लिए दो उड़ानों का विकल्प उपलब्ध होगा। एक फ्लाइट डाइरेक्ट गोवा- रायपुर सेक्टर में उपलब्ध होगी तथा दूसरी फ्लाइट रायपुर से इंदौर होते हुए गोवा के लिए उपलब्ध होगी। नई फ्लाइट के शुरू होने के साथ रायपुर से गोवा की दूरी सिर्फ दो घंटे में ही तय हो जाएगी।

रायपुर-गोवा फ्लाइट का शेड्यूल
इंडिगो 6 ई 885 – रायपुर से 18.40 बजे, गोवा 20.40 बजे, गोवा से 21.10 बजे, कोच्चि 22.30 बजे।

इंडिगो 6 ई 211 – कोच्चि से 6.05 बजे, गोवा 7.30 बजे, गोवा से 8.00 बजे, रायपुर 10.00 बजे।

मुख्यमंत्री बघेल ने बाबा गुरु घासीदास को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया

मुख्यमंत्री बघेल ने बाबा गुरु घासीदास को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया

 रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में गुरु घासीदास बाबा की जयंती पर,  उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया, और प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को बाबा गुरु घासीदास की जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकासमंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।

डॉ. चरणदास महंत ने विधानसभा परिसर में गुरु घासीदास की जयंती पर, उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये

डॉ. चरणदास महंत ने विधानसभा परिसर में गुरु घासीदास की जयंती पर, उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये

 रायपुर।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास मंहत ने गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रतिष्ठापित गुरु घासीदास के तैलचित्र पर आज श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा एवं विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी गुरु घासीदास के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की | इस अवसर पर अपने संदेश में मान. विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि- बाबा गुरू घासीदास छत्तीसगढ़ की पावन धरा से है एवं उनका जीवन-दर्शन एवं विचार मूल्य पूरी मानव जाति के लिए कल्याणकारी हैं। उन्होने समाज को सदैव मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुर्नस्थापना की। डाॅ. महंत ने कहा कि- बाबा गुरू घासीदास ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सदभावना का मार्ग दिखाया। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणादायी है |

BREAKING : राज्य में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना होगी लागू, सीएम भूपेश बघेल ने योजना का प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

BREAKING : राज्य में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना होगी लागू, सीएम भूपेश बघेल ने योजना का प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में वृक्षों के व्यवसायिक उपयोग को बढ़ावा देने की अपार संभानाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना लागू किए जाने की घोषणा की है।

इस योजना का उद्देश्य निजी भूमि पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देकर काष्ठ आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना तथा आय व रोजगार के अवसर को बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने राज्य में निजी भूमि पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के संबंध में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना का प्रस्ताव तैयार कर मंत्रिपरिषद की आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ में घर बैठे ही बनेगा PAN कार्ड, CM ने किया ऐलान, सिर्फ इस टोल फ्री नंबर पर करें एक कॉल…

छत्तीसगढ़ में घर बैठे ही बनेगा PAN कार्ड, CM ने किया ऐलान, सिर्फ इस टोल फ्री नंबर पर करें एक कॉल…

 CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “मुख्यमंत्री मितान योजना” के तहत PAN कार्ड की सुविधा शुरू कर दी है. अब आम आदमी घर बैठे पैन कार्ड बनवा सकते है. मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर एक और नई शुरुआत की जानकारी दी, साथ ट्वीट कर लिखा – छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर हम “मुख्यमंत्री मितान योजना” के ज़रिए अब घर बैठे PAN कार्ड की सुविधा शुरू कर रहे हैं। अब आपको कहीं बाहर जाने की ज़रूरत नहीं। बस फोन घुमाइए और PAN कार्ड पाइए।

प्रदेश के इन चार विवि के आठ कॉलेजों में 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम लागू, राज्यपाल अध्यादेश पर किये हस्ताक्षर

प्रदेश के इन चार विवि के आठ कॉलेजों में 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम लागू, राज्यपाल अध्यादेश पर किये हस्ताक्षर

 रायपुर। राज्य के हेमचंद विवि -दुर्ग, संत गहिरा गुरू विवि-अम्बिकापुर, अटल बिहारी विवि-बिलासपुर एवं पं. रविशंकर विवि-रायपुर के अंतर्गत स्वशासी महाविद्यालयों में चार वर्षीय उपाधि पाठ्यक्रम लागू करने हेतु विश्वविद्यालयों के अध्यादेश में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस समय इन विवि के आठ कालेजों में यह पाठ्यक्रम लागू कर दिया गया है। अगले सत्र से सभी कालेजों में लागू करने की अनुमति मिल गई है।नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा में चार वर्षीय पाठ्यक्रम संबद्ध स्वशासी महाविद्यालयों में, उक्त पाठ्यक्रम लागू करने के लिए इन विवि ने अपने-अपने अध्यादेश राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किए थे। जिस पर राज्यपाल द्वारा हस्ताक्षर कर दिया गया है। इन स्वशासी महाविद्यालयों में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम विद च्वाईस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम एण्ड लर्निंग आउटकम बेस्ड करीकुलम फ्रेमवर्क प्रारंभ किए जाने का प्रावधान किया गया है।


 

BREAKING NEWS : आयुष्मान योजना की प्रोत्साहन राशि वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर बनी जांच समिति

BREAKING NEWS : आयुष्मान योजना की प्रोत्साहन राशि वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर बनी जांच समिति

 रायपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत शासकीय अस्पतालों में योजना के अधीन मरीजों के उपचार को बढ़ावा देने के लिए उपचार में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है। इस राशि को लेकर कुछ अस्पतालों में गलत जानकारी देकर राशि लेने की शिकायत मिली है, जिसकी जांच के लिए समिति का गठन कर लिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में दी गई जानकारी के मुताबिक प्रोत्साहन राशि देने के लिए राज्य नोडल एजेंसी द्वारा एक ऑनलाइन सॉफ्टवेयर बनाया गया है। जिसमें संबंधित कर्मचारियों के खाते में सीधे राशि हस्तांतरित की जाती है। कर्मियों के खातों की जानकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा संचालित पोर्टल के माध्यम से ली जाती है। इस पोर्टल में पूरे स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों- कर्मचारियों की जानकारी उपलब्ध होती है।

प्रोत्साहन राशि पाने की यह है प्रक्रिया

उपचार में शामिल स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की पूरी जानकारी राज्य नोडल एजेंसी द्वारा संचालित सॉफ्टवेयर में अस्पताल में कार्यरत आयुष्मान योजना से संबंधित कर्मचारी के द्वारा ही उपलब्ध करायी जाती है और इसके लिए पूरी तरह अस्पताल प्रभारी ही जिम्मेदार होता है। जानकारी अपलोड किए जाने के बाद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से इसका परीक्षण किया जाता है कि कोई गलत जानकारी तो नहीं भेजी जा रही है। इसके बाद राज्य नोडल एजेंसी में कार्यरत कर्मियों के द्वारा भी इसका परीक्षण किया जाता है। कोई जानकारी गलत लगने पर संबंधित अस्पताल को आपत्ति लगाकर सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही जानकारी वापस भेज दी जाती है।

जांच के लिए समिति का हुआ गठन

प्रोत्साहन राशि को लेकर कुछ जिलों से शिकायतें भी मिल रही थी। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इस आधार पर सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आर प्रसन्ना के दिशा निर्देश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भीम सिंह द्वारा एक जांच समिति का गठन कर दिया गया है। समिति को तत्काल जांच प्रतिवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जांच प्रतिवेदन के आधार पर अगर कोई गलती पायी जाती है तो सख्त कार्यवाही तय है

स्वीकृत क्लेम राशि का 34 फीसदी ही प्रोत्साहन राशि

प्रोत्साहन राशि का 45% मुख्य उपचारकर्ता चिकित्सक को व 15% राशि सहायक चिकित्सक को तथा शेष राशि अन्य क्लिनिकल, नर्सिंग, चतुर्थ श्रेणी एवं डाटा एंट्री स्टाफ को प्राप्त होती है।

दुगुने हो गए क्लेम, बढ़ी सुविधाएं

प्रोत्साहन राशि वितरण किए जाने से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ खूब चंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत उपचार के लिए शासकीय अस्पतालों में ब्लॉक किए जाने वाले प्रकरणों की संख्या में पहले की तुलना में दुगुनी से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके चलते अस्पताल प्रबंधन को भी अस्पताल के आवश्यक कार्यों के लिए अधिक राशि प्राप्त हो रही है। जिसे अस्पताल की अधोसंरचना के विकास में खर्च किया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम भी अब नजर आने लगे हैं।

कल बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

कल बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

 गौरेला पेंड्रा मरवाही:  गुरू घासीदास जयंती पर आगामी 18 दिसंबर को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 18 दिसंबर को जिले की समस्त विदेशी मदिरा दुकान एफ. एल. 1 (घघ) को पूर्णतः बंद रखने के आदेश जारी किए है। कलेक्टर ने संबंधित वृत्त आबकारी उपनिरीक्षकों को यह सुनिश्चित करने कहा है कि उनके प्रभार क्षेत्र में गुरू घासीदास जयंती (रविवार) को न तो मदिरा का विक्रय होने पाए और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा का संव्यवहार ही हो। इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए।