CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CM बघेल बिलासपुर के लिए हुए रवाना, कहा – भाजपा शुरू से ही किसान विरोधी

CM बघेल बिलासपुर के लिए हुए रवाना, कहा – भाजपा शुरू से ही किसान विरोधी

 रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर के लिए रवाना हो गए है। इस दौरान सीएम ने बीजेपी के पीएम खाद्यान्न योजना के हेराफेरी के आरोप पर कहा की भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, डायरेक्ट ट्रांसफर किया जा रहा है। बीजेपी अलग-अलग योजना चलाती थी इसी में कमीशन खोरी होती थी, सभी आधार कार्ड से लिंक है कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है। बीजेपी के शासन काल में एक व्यक्ति के पास 10 और 20 राशन कार्ड होते थे। शिकायत है उस पर कार्यवाही होगी?

किसानों का धान 15 से 20 क्विंटल खरीदी किए जाने पर सीएम ने कहा, गर्मी और बरसात दोनों का पूरा फसल खरीदना चाहता हूं, भारत सरकार एक एनओसी तो दे दे। इथेनॉल प्लांट लगाने की एक पैसा लगना नहीं है फिर भी अनुमति नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा भाजपा शुरू से ही किसान विरोधी है, नहीं चाहते कि किसान और आदिवासियों का भला हो। आज 19 तारीख हो गया आरक्षण विधेयक राजभवन में फाइल पकड़ कर बैठी है, किसी प्रकार का भला नहीं चाहते सिर्फ शोषण करने का काम करते हैं।

छत्तीसगढ़ एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर हुआ सम्मानित, ’’मोर मयारू गुरूजी’’ कार्यक्रम को मिला राष्ट्रीय सिल्वर स्कोच अवार्ड

छत्तीसगढ़ एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर हुआ सम्मानित, ’’मोर मयारू गुरूजी’’ कार्यक्रम को मिला राष्ट्रीय सिल्वर स्कोच अवार्ड

 रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ देश में अपनी अलग पहचान बना रहा है। बघेल ने नेतृत्व में जनहित में जारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनके मानिटरिंग को लेकर छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट रूप से कार्यों का संपादन हो रहा है और इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को लगातार पुरस्कार मिल रहे हैं।

मंत्री अनिला भेड़िया मंत्री एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्राप्त किया सम्मान

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ ने एक और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के ’’मोर मयारू गुरूजी’’ कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर स्कोच अवार्ड (Silver Scorch Award) प्राप्त हुआ है। इस सम्मान को इंडिया हैबिटेट सेन्टर नई दिल्ली में एक बड़े गरिमामय कार्यक्रम में आज स्कोच फाउण्डेशन द्वारा प्रदान किया गया। इस सम्मान को महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया और आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम ने प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोग के सचिव प्रतीक खरे एवं आयोग की सदस्य पूजा खनूजा उपस्थित थे।

Scorch Award: Chhattisgarh once again honored at national level, "Mor Mayaru Guruji" program received National Silver Scorch Award

सम्मान प्राप्त करने उपरांत अपने उद्बोधन में अनिला भेड़िया ने कहा कि बच्चों की मानसिकता को देखकर-समझकर शिक्षकों को बच्चों से व्यवहार करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरूआत की गयी है। इस सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड और वन विभाग बालोद को भी अवार्ड प्राप्त होने पर उन्होंने बधाई दी।

उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त होता है तो काम करने वालों का हौसला बढ़ जाता है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्कोच अवार्ड एक अत्यंत प्रतिष्ठित सम्मान है जो कि 07 चरणों की चरणबद्ध प्रक्रिया को पार करने के उपरांत ही प्राप्त होता है। यह अवार्ड महिला एवं बाल विकास की श्रेणी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में ’’मोर मयारू गुरूजी’’ कार्यक्रम के नवाचार पर दिया गया है।

’’मोर मयारू गुरूजी’’ कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों के बच्चों पर पड़ने वाले मनोवैज्ञानिक प्रभाव को रूचिकर तरीके से बताते हुए उन्हें जागरूक किया जाता है। बच्चों से व्यवहार करते समय या सम्पूर्ण शिक्षा के दौरान शिक्षक के चरित्र तथा व्यक्तित्व का बच्चों पर असर पड़ता है और यदि इसका सजगतापूर्वक ध्यान रखा गया तो बच्चों को नैतिकता और उत्तम चरित्र प्रदान कर बाल अधिकारों की रक्षा संभव है।

गोधन न्याय योजना ग्रामीणों के छोटे-छोटे सपने पूरे करने में बन रही मददगार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

गोधन न्याय योजना ग्रामीणों के छोटे-छोटे सपने पूरे करने में बन रही मददगार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 दो वर्षो में हितग्राहियों को किया गया लगभग 380 करोड़ रूपए का भुगतान

 
खेतों से गौठानों तक पैरा लाने का प्रबंध करें, स्वावलंबी गौठानों की संख्या बढ़ाएं
 
मुख्यमंत्री ने आज हितग्राहियों के खातों में 5 करोड़ 99 लाख रूपए का किया ऑनलाईन अंतरण
 
गोबर विक्रेताओं को अब तक 192.86 करोड़ रूपए का भुगतान
 
गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 169.41 करोड़ रूपए का भुगतान
 
रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गोधन न्याय योजना पशुपालकों, ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों की अतिरिक्त आय का जरिया बन गई है। गोधन न्याय योजना के प्रारंभ होने के बाद से अब तक दो वर्षो में योजना के हितग्राहियों, गौठान समितियों और महिला स्व सहायता समूहों को लगभग 380 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया है। यह राशि इन लोगों के लिए काफी बड़ी राशि है। ग्रामीण गोबर बेचने से मिलने वाली राशि से अपने छोटे-छोटे सपने पूरे कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि के अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। 
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में हितग्राहियों के खातों में 5 करोड़ 99 लाख रूपए का ऑनलाईन अंतरण किया। इस राशि में 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक के पखवाड़े में गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.2 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 41 लाख रूपए, गौठान समितियों को 94 लाख रुपए, महिला समूहों के खाते में लाभांश की राशि के रूप में 64 लाख रूपए की राशि अंतरित की गई। कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, विधायक  संगीता सिन्हा और डॉ. लक्ष्मी धु्रव भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गोबर बेचने से मिली राशि का उपयोग वे बच्चों की पढ़ाई, गहने, मोटरसायकल, स्कूटी खरीदने और खेती की जमीन को विकसित करने में कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों ने राज्य सरकार द्वारा पैरादान की अपील पर गौठानों में 5 लाख क्ंिवटल से अधिक पैरादान किया है। प्रदेश में धान की कटाई का काम लगभग समाप्त हो गया है। अभी भी बहुत से किसानों के खेतों में काफी मात्रा में पैरा इकठ्ठा कर रखा गया है। इस पैरे को  खेतों से गौठानों तक लाने का इंतजाम किया जाना चाहिए। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे स्वावलंबी गौठानों की समितियां अपनी स्वयं की राशि से गोबर खरीदी कर रही हैं। पिछले तीन पखवाड़ों से गोबर खरीदी के लिए दी जाने वाली राशि में से गौठान समितियों द्वारा राज्य शासन की तुलना में अधिक राशि दी जा रही है, 1 से 15 दिसम्बर तक पखवाड़े में गोबर खरीदी के लिए प्रदेश के स्वावलंबी गौठानों ने कृषि विभाग की तुलना में अधिक राशि का भुगतान किया है। गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई 4.41 करोड़ रुपए की राशि में से 2.75 करोड़ रुपए का भुगतान 4372 स्वावलंबी गौठानों ने अपने संसाधनों से और 1.66 करोड़ रूपए का भुगतान कृषि विभाग द्वारा किया गया है। यह एक बड़ा बदलाव है। उन्होंने स्वावलंबी गौठानों की संख्या बढ़ाने और इन गौठानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो गौठान समितियां गौठानों में शेड निर्माण की अनुमति मांग रही हैं, उन्हंे अनुमति दी जानी चाहिए। स्वावलंबी गौठनों द्वारा अब तक 32.36 करोड़ रुपए के गोबर की खरीदी की गई है।
 कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे गौठान गांवों में आजीविका मूलक गतिविधियों के केन्द्र बन गए हैं। गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में इनकी गतिविधियां और भी बढ़ेगी। हमारे गौठान आने वाले समय में गांवों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि गोबर विक्रेताओं को अब तक गोबर खरीदी के एवज में 192.86 करोड़ रूपए और गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 169.41 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। गोधन न्याय योजना में अब तक 96.43 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। योजना से 3 लाख 9 हजार 806 से ज्यादा पशुपालक लाभान्वित हो रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 11 हजार 288 गौठानों को स्वीकृति दी गई है, इनमें से 9,631 गौठान निर्मित हैं। इनमें 8,452 ग्रामीण, 234 शहरी और 1,201 आवर्ती चराई के निर्मित गौठान हैं। गौठानों में 20.27 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया जिसमें से 16.41लाख क्विंटल का विक्रय हो चुका है। गौठानों में 11 हजार 187 स्वसहायता समूहों में 83 हजार 509 महिलाएं सदस्य हैं, जिन्होंने अब तक 86.96 करोड़ की आय अर्जित की है। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, पशुपालन विभाग की संचालक श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, उपसचिव कृषि सुश्री तुलिका प्रजापति उपस्थित थीं।
रंगों से किसी की जाति और धर्म तय नहीं करना चाहिए : सीएम भूपेश बघेल

रंगों से किसी की जाति और धर्म तय नहीं करना चाहिए : सीएम भूपेश बघेल

 रायपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पठान मूवी में फिल्माए गए ‘बेशरम रंग’ गाने को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हो गई है। इस बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का बयान भी सामने आया है। बघेल ने भगवा रंग धारण करने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘साधु जब जीवन में सब कुछ कुर्बान कर देते हैं तो भगवा रंग धारण कर लेते हैं लेकिन भगवा पहनकर घूम रहे इन बजरंगी गुंडों ने जनता के लिए क्या त्याग किया है? इसके बजाय, ये जबरन वसूली की कोशिश कर रहे हैं।

बघेल ने कहा कि कपड़ा पहनना अलग चीज है और धारण करना अलग चीज है। ये बजरंगी गुंडे भगवा गमछा डालकर निकले हैं, कोई बताए कि इन्होंने समाज और परिवार के लिए क्या त्याग किया है?’

बघेल ने कहा, ‘अगर बात केवल रंग की है तो बीजेपी में जो सांसद और विधायक हैं और वो हीरोइनों के साथ भगवा रंग के कपड़े पहनकर डांस कर रहे हैं। तो उसके बारे में इनके (बीजेपी) क्या विचार हैं? रंगों से किसी की जाति और धर्म तय नहीं करना चाहिए।’

सर्चिंग पर निकले जवानों को मिला युवती का शव

सर्चिंग पर निकले जवानों को मिला युवती का शव

 कवर्धा। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सीमा के सोनवाही की जंगल में आदिवासी लड़की की लाश मिली है. लड़की का शव नग्न हालत में मिला है. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. लाश को पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पूरी घटना कवर्धा के झलमला इलाके की है. यहां परिजनों ने 13 दिन पहले नाबालिग लड़की के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी. कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को एमपी से झलमला थाने लेकर आई थी. पूछताछ के बाद उस युवक ने बी आत्महत्या कर जान दे दी.

इस दौरान रविवार की शाम को एमपी पुलिस जंगल में सर्चिंग कर रही थी . तभी उन्हें एक लड़की का शव मिला. लड़की नाबालिग है. झाड़ियों से बदबू आने के बाद पुलिस को शक हुआ. उसके बाद उन्हें सर्चिंग करने पर लड़की की लाश मिली. परिजनों से शव की पहचान करा ली गई है।

शराब के लिए पैसे नहीं दिए, बीवी को मारा कुल्हाड़ी

शराब के लिए पैसे नहीं दिए, बीवी को मारा कुल्हाड़ी

 कोरबा। जिले में एक पति ने अपनी बीवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसने महिला को इसलिए मारा क्योंकि उसने शराब के लिए पैसे नहीं दिए थे। कहा था कि आपने पहले से इतनी पी रखी है और कितना पीओगे। मेरे पास पैसे नहीं है। ये सुनने के बाद युवक गुस्सा हो गया और उसने हमला हमला कर दिया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। मामला शयांग थाना क्षेत्र का है।

खिसलारीपारा निवासी प्रफुल्ल यादव(38) अपनी पत्नी लगनमती(35) और 16 साल के बेटे रामकुमार के साथ रहता है। वह घर का खर्चा चलाने के लिए रोजी मजदूरी करता है। रोज की तरह वह रविवार को भी शराब पीकर घर पहुंचा था। शाम के वक्त तीनों ने मिलकर खाना खाया। इसके बाद रात को ही उसका बेटा कहीं सोने चला गया था।

बताया गया कि रात के वक्त ही प्रफुल्ल ने अपनी पत्नी से कहा कि मुझे पैसे चाहिए शराब पीने के लिए। मगर लगनमती मना करने लगी। कहने लगी तुमने तो पहले से शराब पी रखी है और कितनी पीओगे। मेरे पास पैसे भी नहीं है। बस यही बात सुनकर प्रफुल्ल गुस्से में आ गया और गाली गलौज करने लगा। बाद में कुल्हाड़ी उठाकर उसने लगनमती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घटना के वक्त महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी। इतने में चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला लगनमती का भाई मौके पर पहुंच गया। वहीं आरोपी पति फरार हो गया था। जबकि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है। इसके अलावा पुलिस को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस ने इस केस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मगर आरोपी गांव में नहीं मिला था। इस बीच गांव के ही किसी शख्स ने बताया कि उसे जंगल की तरफ भागते हुए देखा गया है। इसके बाद पुलिस की टीम ने जंगल में दबिश दी और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच जारी है।

गरीबों के लिए केंद्र से आए चावल में कांग्रेस ने किया 5,127 करोड़ का घोटाला : भाजपा

गरीबों के लिए केंद्र से आए चावल में कांग्रेस ने किया 5,127 करोड़ का घोटाला : भाजपा

केंद्र ने दिया 3 करोड़ 80 लाख क्विंटल चावल उसमे से 1 करोड़ 50 लाख क्विंटल चावल गायब:राजेश मूणत

 
रायपुर। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में ली गई प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने आज एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि केंद्र से आए चावल में राज्य की कांग्रेस सरकार ने 5 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला कर दिया है एवं 1 करोड़ 50 लाख क्विंटल चावल गायब है विस्तार वार  जानकारी देते हुए राजेश मूणत ने बताया कि
 
वर्ष 2022 में गरीबी रेखा जीवन यापन करने वाले परिवारों के राशन कार्डो की संख्या 63 लाख 73 हजार 834 है एवं इनमें कुल सदस्य 2 करोड़ 33 लाख 18 हजार 751 है।
 
केंद्र सरकार द्वारा कोविड महामारी के चलते गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत प्रति माह प्रति सदस्य 5 किग्रा, अतिरिक्त चावल की व्यवस्था कराई गई जो कि माह अप्रैल 2020 से दिसम्बर 2022 तक नियमित रूप से प्रदान की जा रही है।
 
केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में निवासरत् गरीब परिवारों के लिए 11 लाख 53 हजार 380 क्विंटल प्रति माह चावल राज्य सरकार को आबंटित किया गया ।
 
• इस प्रकार अप्रैल 2020 से दिसम्बर 2022 तक कुल 33 माह तक केंद्र सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत राज्य सरकार को 3,80,61,540 क्विंटल ( 3 करोड़ 80 लाख 61 हजार 540 क्विंटल) चांवल का अतिरिक्त आबंटन दिया गया ।
 
राज्य सरकार द्वारा माह अप्रैल 2020 से दिसम्बर 2022 तक गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 2,29,80,711 क्विंटल ( 2 करोड़ 29 लाख 80 हजार 711 क्विंटल) चावल का वितरण किया गया है।
 
• इस प्रकार केंद्र सरकार द्वारा गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत भेजे गए अतिरिक्त चावल में राज्य सरकार ने 1,50,80,829 क्विंटल (1 करोड़ 50 लाख 80 हजार 829 क्विंटल) चावल का वितरण नहीं किया।
 
वर्तमान में चावल का बाजार मूल्य 3,400 /- प्रति क्विंटल है इस अनुसार अवितरित चांवल 1,50,80,829 क्विंटल (1 करोड़ 50 लाख 80 हजार 829 क्विंटल लगभग ) का बाजार मूल्य लगभग 5,127,48,18600 रूपये ( 5 हजार 127 करोड़ रूपये लगभग ) है ।
 
इस हिसाब से लगभग 5,127,48,18600 रूपये (लगभग 5 हजार 127 करोड़ रूपये लगभग ) का राज्य सरकार द्वारा घोटाला किया गया है।
 
श्री मूणत ने कहा कोरोनाकाल में निर्धन जनता को सहारा देने के लिए शुरू की गई पीएम गरीब कल्याण योजना में हुए घोटाले का है। गरीबो के हक का अनाज भी डकार जाने वाली भूपेश बघेल सरकार के संरक्षण में हुआ यह घोटाला साक्ष्यों के आधार पर सामने आया है। 
 
 केंद्र  सरकार ने राशन वितरण में फर्जीवाड़ा रुकवाने के लिए ऑनलाइन पीओएस मशीन लोगों के आधार लिंक और थंब इंप्रेशन को जरूरी किया  हुआ है।  इसके बावजूद छत्तीसगढ़ में गरीबों के अनाज की कालाबाजारी की  की गई है। राज्य सरकार ने अपने पीडीएस सिस्टम के माध्यम से केंद्र से मिलने वाले चावल को बांटने में हेरफेर की है,क्योंकि केंद्र और राज्य के आंकड़ों में मिलान नहीं हो पा रहा है। एक अहम सवाल यह भी है कि भूपेश बघेल सरकार ने कोरोनाकाल, में वितरित  चावल का ऑडिट भी नही करवाया है इससे संदेह प्रबल हो जाता है कि राज्य शासन के संरक्षण में बड़े पैमाने पर चावल घोटाला किया गया है।
 
 
प्रेस वार्ता में जिले वार हर आंकड़े की जानकारी दी गई है जिसके आंकड़े संलग्न है।
प्रेस वार्ता में भाजपा वरिष्ठ नेता, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, अमित साहू,प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल माजूद रहे।
Godhan Nyay Yojana : सीएम भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 4 करोड़ 41 लाख का किया भुगतान

Godhan Nyay Yojana : सीएम भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 4 करोड़ 41 लाख का किया भुगतान

 रायपुर : Godhan Nyay Yojana : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 99 लाख रूपए का भुगतान किया है। मुख्यमंत्री ने 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.2 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 41 लाख रूपए की राशि ऑन लाईन अंतरित की।

इस दौरान कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

-गौठान समितियों को 94 लाख रुपए का किया गया भुगतान

-महिला समूहों के खाते में 64 लाख रूपए की लाभांश राशि अंतरित की गई

-गोबर विक्रेताओं को अब तक किया गया 192.86 करोड़ रूपए का भुगतान

-गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक किया गया है 169.41 करोड़ रूपए का भुगतान

-पिछले पखवाड़े की तरह 1 से 15 दिसम्बर तक पखवाड़े में गोबर खरीदी के लिए प्रदेश के स्वावलंबी गौठनों ने कृषि विभाग की तुलना में अधिक राशि का भुगतान किया

-गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई 4.41 करोड़ रुपए की राशि में से 2.75 करोड़ रुपए का भुगतान 4372 स्वावलंबी गौठानों ने अपने संसाधनों से और 1.66 करोड़ रूपए का भुगतान कृषि विभाग द्वारा किया गया

स्वावलंबी गौठनों द्वारा अब तक 32.36 करोड़ रुपए के गोबर की खरीदी की गई है

CG NEWS : घर से गुटखा खाने रात्रि में निकला युवक की खौफनाक तरीके से हुई हत्या

CG NEWS : घर से गुटखा खाने रात्रि में निकला युवक की खौफनाक तरीके से हुई हत्या

 सारंगढ़। सुरक्षित समझे जाने वाले सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले मे अचानक अपराध की बढ़ोत्तरी ने क्षेत्र में दहशत का मौहिल बना दिया है। कभी बंधापाली के पास काम से लौट रहे युवक पर चाक़ू से जानलेवा हमला किया गया, तो कभी दीनदहाड़े केडार थाने क्षेत्र मे जिंदा जलाने की कोशिस, तो वहीं कल देर रात एक नवयुवक की मौत की खबर से पुरा सारंगढ़ अंचल मानो दहल सा गया है।

ताजतरीन मामला कोतवाली थाना सारंगढ़ से लगे ग्राम कटेकोनी की है जहाँ एक युवक की लाश मिलने की खबर से सारंगढ़ की फ़िज़ा मे पुनः दहशत फैल गयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अजय कुर्रे पिता घनश्याम कुर्रे उम्र 22 वर्ष बताया जा रहा है। जो घर से खाना खाने के बाद गुटखा खाने के नाम से करीबन रात्रि 8 बजे घर से निकला, लेकिन देर रात तक घर वापिस नही आया, सुबह पता चला कि किसी ने बेरहमी से पत्थर से सिर को मारकर-मारकर हत्या कर दी है। थाना प्रभारी विजय चौधरी और उनकी पूरी टीम ने मौके वारदात वाले स्थल पर पहुंच चुकी है साथ ही जिले के पुलिस कप्तान एवं एसडीओपी पहुंची हत्या के हर एंगल की जांच कर रही है। जिससे मृतक के हत्यारे तक पहुंच सके और कड़ी सजा दिला सके।

विजय चौधरी थाना प्रभारी-

घनश्याम कुर्रे मृतक का पिता-

CG CRIME : शराब के लिये नहीं दिये पैसे, पति ने पत्नी को मारी कुल्हाड़ी, अस्पताल में भर्ती

CG CRIME : शराब के लिये नहीं दिये पैसे, पति ने पत्नी को मारी कुल्हाड़ी, अस्पताल में भर्ती

 कोरबा। जिले में एक यवुक ने शराब पीने के लिये पैसे देने से मना मना करने पर अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने पत्नी से शराब के लिये पैसे मांगे थे लेकिन उसने यह कहते हुए मना कर दिया कि आपने पहले से इतनी पी रखी है और कितना पीओगे। मेरे पास पैसे नहीं है। ये सुनने के बाद युवक गुस्सा हो गया और उसने हमला हमला कर दिया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। मामला शयांग थाना क्षेत्र का है।

खिसलारीपारा निवासी प्रफुल्ल यादव(38) अपनी पत्नी लगनमती(35) और 16 साल के बेटे रामकुमार के साथ रहता है। वह घर का खर्चा चलाने के लिए रोजी मजदूरी करता है। रविवार को वह शराब पीकर घर पहुंचा था। शाम के पति-पत्नी और बेटे ने मिलकर खाना खाया। इसके बाद रात को ही उसका बेटा सोने चला गया था। बताया गया कि रात के वक्त प्रफुल्ल ने अपनी पत्नी से कहा कि मुझे पैसे चाहिए शराब पीने के लिए। लेकिन लगनमती ने मना कर दिया। इससे प्रफुल्ल गुस्से में आ गया और गाली गलौज करने लगा। उसने कुल्हाड़ी उठाकर लगनमती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

महिला की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला लगनमती का भाई मौके पर पहुंच गया। वहीं आरोपी पति फरार हो गया था। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है। इसके सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस की टीम ने जंगल में दबिश दी और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

 
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में दिखा वन भैंसों का झुंड

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में दिखा वन भैंसों का झुंड

 रायपुर। इंद्रावती टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु वन भैंसा के जनसंख्या वृद्धि, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में 6 वन भैंसों का झुंड हाल ही में देखा गया है।

इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उप निदेशक  धम्मशील गणविर ने बताया कि वन भैसों के संरक्षण के लिए पेट्रोलिंग गार्ड व ग्रामीणों के साथ मिलकर निगरानी किया जा रहा है, ताकि इनका संरक्षण किया जा सके। इंद्रावती टाईगर रिजर्व क्षेत्र की सीमा महाराष्ट्र से लगे होने से वन भैसों का आवागमन दोनों क्षेत्रों में होता है। इसके लिए इंद्रावती टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा महाराष्ट्र राज्य के गड़चिरोली वन विभाग से समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि की साथ मिलकर वन भैंसे के संरक्षण और संवर्धन का कार्य किया जा सके।

भारत में वन भैंसा प्रमुखतः असम व छत्तीसगढ़ में पाया जाता है। वन भैंसा छत्तीसगढ़ में दुर्लभ एवं संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक है। 2800 वर्ग किलोमीटर में फैले इंद्रावती टाइगर रिजर्व वन भैंसों के लिए उपयुक्त प्राकृतिक रहवास है, जिसके कारण यहा वन भैंसा अधिक संख्या में देखने को मिलते हैं।

अनुसूचित जातियों को 2021 की जनगणना के आधार पर मिलेगा आरक्षण: बघेल

अनुसूचित जातियों को 2021 की जनगणना के आधार पर मिलेगा आरक्षण: बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ बाबा गुरूघासीदास के बताए सत्य, अहिंसा, भाईचारा, बंधुत्व, समानता और सद्भाव के मार्ग पर चलकर तीव्र गति से विकास कर रहा है।

उन्होंने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम लालपुर धाम में बाबा गुरूघासीदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जातियों को वर्तमान जनसंख्या के अनुसार 13 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है।मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से 2021 की जनगणना शीघ्र कराने की मांग करते हुए कहा कि नई जनगणना के अनुरूप अनुसूचित जाति को तत्काल आरक्षण प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लालपुर धाम के विकास के लिए एक करोड़ रूपए देने की घोषणा की। 

 

मुख्यमंत्री बघेल ने लालपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में सतनामी समाज के आस्था और विश्वास के प्रतीक जोड़ा जैतखाम और मंदिर की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने लोगों को बाबा गुरूघासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा गुरूघासीदास ने सत्य पर चलने का रास्ता दिखाया है। राज्य शासन बाबा के बताए गए रास्ते पर चल रहा है। उनका सामाजिक समरसता का संदेश आज भी प्रासंगिक है। 

 

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अर्थव्यवस्था में मजबूती लाने का कार्य किया है। यहां किसानों को उनकी मेहनत का पूरा दाम मिल रहा है। उनका कृषि ऋण और सिंचाई कर माफ किया गया है। समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों तथा उड़द, मूंग और अरहर की खरीदी की जा रही है। गन्ना के खरीदी मूल्य में वृद्धि की गई है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए जीर्ण-शीर्ण और मरम्मत योग्य स्कूलों तथा अन्य शासकीय भवनों की मरम्मत के लिए एक हजार करोड़ रूपए तथा तकनीकी शिक्षा की मजबूती के लिए 1200 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बाबाजी के संदेश मानवता की सेवा का अनुकरण करते हुए राज्य शासन द्वारा देश में कोरोना के दौरान लागू लॉक-डाउन में गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वालों को तीन माह तक निःशुल्क राशन दिया गया है। 

 

 

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि बाबा गुरू घासीदास के बताए गए मार्ग पर चलकर हमें आगे बढ़ना है, तभी छत्तीसगढ़ राज्य आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की परम्परा और संस्कृति को आगे बढ़ाने और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में गुरूघासीदास शोध पीठ और संग्रहालय की स्थापना तथा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने हेतु भूमिपूजन किया है। इनकी स्थापना से समाज के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। 

 

लालपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम को संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, पूर्व मंत्री एवं मुंगेली के विधायक पुन्नूलाल मोहले, लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह और सतनाम कल्याण समिति बंधवा के अध्यक्ष गौटिया फणीश्वर पाटले ने भी संबोधित किया।

 

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी (अपेक्स) बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, राजमहंत भुनेश्वर पात्रे, जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष मीना नरेश पाटले, अनुसूचित जाति प्राधिकरण की सदस्य रत्नावली कौशल, बिलासपुर रेंज के आईजी बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद थे।

 

रायपुर से गोवा के लिए नए साल से विमान सेवा शुरू......

रायपुर से गोवा के लिए नए साल से विमान सेवा शुरू......

 रायपुर । रायपुर से गोवा के लिए सीधी उड़ान का लम्बी समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। नए साल में इंडिगो इस रूट में सौगात दे रही है। रायपुर से गोवा के लिए 7 जनवरी से विमान सेवा शुरू हो रही है।

इंडिगो ने संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया है। रायपुर से गोवा के बीच संचालित होने वाली इस हवाई सेवा में यात्री कोच्चि तक का सफर कर सकते हैं

नए साल से प्रदेश के हवाई यात्रियों को अब गोवा जाने-आने के लिए दो उड़ानों का विकल्प उपलब्ध होगा। एक फ्लाइट डाइरेक्ट गोवा- रायपुर सेक्टर में उपलब्ध होगी तथा दूसरी फ्लाइट रायपुर से इंदौर होते हुए गोवा के लिए उपलब्ध होगी। नई फ्लाइट के शुरू होने के साथ रायपुर से गोवा की दूरी सिर्फ दो घंटे में ही तय हो जाएगी।

 

सीएम बघेल करेंगे राशि का वितरण, देखें लाइव...

सीएम बघेल करेंगे राशि का वितरण, देखें लाइव...

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 99 लाख रूपए का भुगतान करेंगे। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं।

देखें लाइव...

 

https://youtu.be/aRBet1I2SwQ
वंदे मेट्रो ट्रेन भी शुरू करेगा भारतीय रेल : अश्विनी वैष्णव

वंदे मेट्रो ट्रेन भी शुरू करेगा भारतीय रेल : अश्विनी वैष्णव

 2023 तक भारत में हाइड्रोजन से चलेंगी ट्रेनें

नई दिल्ली । रेलवे वंदे मेट्रो ट्रेन का निर्माण कर रहा है जो 1950 और 60 के दशक में डिजाइन की गई मेट्रो ट्रेन का स्थान लेगी। रेल एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित हाइड्रोजन ट्रेन दिसंबर 2023 में शुरू होगी। वैष्णव ने कहा, "हम डिजाइन कर रहे हैं और डिजाइन मई या जून तक आ जाना चाहिए। हम एक विश्वस्तरीय वंदे मेट्रो डिजाइन कर रहे हैं, जो एक बड़ी छलांग होगी।" उन्होंने कहा, "ये वंदे मेट्रो ट्रेन इतनी बड़ी संख्या में निर्मित की जाएंगी कि देश भर में 1950 और 1960 के दशक की डिजाइन वाली सभी ट्रेनों को बदल दिया जाएगा।"

केंद्र सरकार, विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों पर ध्यान केंद्रित करते हैं जो खर्च करने में सक्षम नहीं हैं। वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि रेलवे हर भारतीय के जीवन में बड़ा परिवर्तनकारी बदलाव लाए। हाइड्रोजन आधारित ट्रेनों पर एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि वंदे भारत की तरह भारतीय इंजीनियर इसे डिजाइन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "डिजाइन की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है और हमें दिसंबर 2023 तक देश में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू करने में सक्षम होना चाहिए।"

वैष्णव ने रेलवे के निजीकरण से इनकार करते हुए कहा, "रेलवे एक रणनीतिक क्षेत्र है और यह सरकार के पास रहेगा।" केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेलवे वंदे भारत-3 डिजाइन पर काम कर रहा है, जिसमें स्लीपर क्लास भी होगी। इन ट्रेनों का इस्तेमाल लंबी यात्रा के लिए भी किया जाएगा। वर्तमान में, रेलवे एक दिन में 12 किमी रेलवे ट्रैक निर्माण कर रहा है, जो 2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दौरान केवल चार किमी प्रतिदिन हुआ करता थामंत्री ने कहा कि अगले साल, रेलवे एक दिन में 16 किमी से 17 किमी ट्रैक बिछाने का लक्ष्य हासिल कर लेगा, हालांकि प्रधानमंत्री ने 20 किलोमीटर रेलवे लाइन बिछाने का लक्ष्य रखा है। वैष्णव ने कांग्रेस और जद (एस) पर आरोप लगाया, जिन्होंने कर्नाटक के लिए कुछ खास नहीं किया। उनके अनुसार, यूपीए शासन के दौरान राज्य को 835 करोड़ रुपये का आवंटन मिलता था जबकि वर्तमान में 6,091 करोड़ रुपये मिल रहा है। नई तकनीकों को प्राप्त करने के बारे में बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेलवे ने एक नई स्टार्टअप पहल शुरू की है।

"लगभग 800 स्टार्टअप्स ने आवेदन किया और उनमें से 50 को शॉर्टलिस्ट किया गया। अब हम इन स्टार्टअप्स को आइडिया से प्रोडक्ट स्टेज तक सपोर्ट करेंगे। उत्पाद के सफल होने के बाद, हम उन्हें चार साल के लिए धन देंगे और उन्हें चार साल तक व्यवस्थित रखेंगे ताकि वे वास्तव में स्थिर हो सकें और पहले रेलवे के भीतर उन उत्पादों का उपयोग कर सकें, और फिर विश्व स्तर पर वे उन उत्पादों को लेने में सक्षम हों।"

मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन कॉरिडोर निर्माण के बारे में उन्होंने कहा कि यह पूरी गति से चल रहा है। वैष्णव ने दावा किया कि इससे पैदा होने वाले कंपन को देखते हुए बुलेट ट्रेन संचालन की तकनीक इतनी जटिल है, लेकिन भारतीय इंजीनियरों ने तकनीक में महारत हासिल कर ली है। मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के सफल समापन के बाद रेलवे देश में 11 या 12 और कॉरिडोर अपने हाथ में लेगा।

BREAKING : कई IFS अफसरों के हुए तबादले, आलोक कटियार को मिली क्रेडा के CEO की अतिरिक्त जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : कई IFS अफसरों के हुए तबादले, आलोक कटियार को मिली क्रेडा के CEO की अतिरिक्त जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। राज्य सरकार ने 15 IAS अफसरों के साथ-साथ कई IFS अफसरों के भी तबादले किये हैं। जारी आदेश के अनुसार आलोक कटियार को जल जीवन मिशन के साथ क्रेडा CEO की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। नीचे आदेश में देखिए किन्हे कौन सी जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश की कॉपी 

आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को मिलेंगे 5 करोड़ 99 लाख रूपये, मुख्यमंत्री बघेल एक क्लिक से करेंगे ट्रांसफर

आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को मिलेंगे 5 करोड़ 99 लाख रूपये, मुख्यमंत्री बघेल एक क्लिक से करेंगे ट्रांसफर

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 99 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे।

1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.2 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 41 लाख रूपए, गौठान समितियों को 94 लाख और महिला समूहों को 64 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 380.27 करोड़ का भुगतान

गोधन न्याय योजना के तहत राज्य (state) हितग्राहियों को 374 करोड़ 28 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें 18 करोड़ रूपए की बोनस राशि भी शामिल है। 19 दिसम्बर को 5.99 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 380 करोड़ 27 लाख रूपए हो जाएगा।

छत्तीसगढ़( chhattisgarh) के गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी

गोधन न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ के गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। गौठानों में 15 दिसम्बर तक 94.23 लाख क्विंटल गोबर खरीदी के एवज में गोबर विक्रेताओं को 188.45 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है। 19 दिसम्बर को गोबर विक्रेताओं को 4.41 करोड़ रूपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 192.96 करोड़ रूपए हो जाएगा।

संपत्ति विवाद में हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता की हत्या, पिता, भाई और पत्नी समेत 13 गिरफ्तार

संपत्ति विवाद में हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता की हत्या, पिता, भाई और पत्नी समेत 13 गिरफ्तार

 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर( bilaspur) के हिस्ट्रीशीटर पूर्व कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की हत्या का खुलासा हुआ है। साजिश में शामिल पिता जयनारायण त्रिपाठी, भाई कपिल त्रिपाठी उसकी पत्नी सुतित्रा त्रिपाठी समेत 13 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसएसपी पारुल माथुर ने रविवार की रात इस बहुचर्चित हत्याकांड को लेकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले सकरी में हुए हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या करने के बाद से पुलिस इस केस की जांच में जुट गई थी। उन्होंने बताया कि संपत्ति का झगड़ा औक रिश्तेदार महिला से अनैतिक सबंध ही इस हत्याकांड का मुख्य कारण बना। संजू का पिता जयनारायण और मुख्य आरोपी कपिल त्रिपाठी के दो दिसंबर को हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग( recording) मिलने के बाद से ही तय हो गया था कि इन्होंने ही मिलकर षड्यंत्र रचा है।

राजेंद्र सिंह ठाकुर समेत 11 लोगों को गिरफ्तार

पुलिस ने संजू त्रिपाठी के पिता जय नारायण त्रिपाठी, भाई कपिल त्रिपाठी, बहू सुनीता त्रिपाठी, दोस्त प्रेम श्रीवास, अमन गुप्ता, जीजा भरत तिवारी, आशीष तिवारी, रवि तिवारी और राजेंद्र सिंह ठाकुर समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं 5 शूटर अभी फरार हैं. संजू की हत्या के लिए 10 लाख रुपये में यूपी के शूटर्स से सौदा हुआ था।

Godhan Nyay Yojana : CM भूपेश कल गोधन न्याय योजना की राशि का करेंगे अंतरण, बिल्हा में आयोजित गुरू घासीदास जयंती में होंगे शामिल

Godhan Nyay Yojana : CM भूपेश कल गोधन न्याय योजना की राशि का करेंगे अंतरण, बिल्हा में आयोजित गुरू घासीदास जयंती में होंगे शामिल

 रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) 19 दिसंबर को पूर्वान्ह 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा गोधन न्याय योजना के अंतर्गत किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को राशि का अंतरण करेंगे तथा छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर जिले के बिल्हा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 3.05 बजे आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3.50 बजे बिल्हा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।

CG IAS BREAKING: बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखिए लिस्ट

CG IAS BREAKING: बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखिए लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का फेरबदल किया है. कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं. राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है.

CG ACCIDENT NEWS : प्रदेश में यहाँ एक ही जगह पर दो बड़े हादसे, 2 लोगों की मौत

CG ACCIDENT NEWS : प्रदेश में यहाँ एक ही जगह पर दो बड़े हादसे, 2 लोगों की मौत

 भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक ही जगह पर दो सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। दोनों हादसो में बाइक चालक की जान चली गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शव को पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायल को दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पहली दुर्घटना में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जिसमें सवाल चालक की मौत हो गई, वहीं पीछे बैठा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, ठाकुर प्रसाद अपनी बाइक CG 08 AL 6876 से रायपुर की तरफ जा रहा था. रविवार सुबह करीब 10.45 बजे चरोदा GRP थाने के पास नेशनल हाइवे के किनारे स्थित हनुमान मंदिर के पास अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. हादसे में ठाकुर प्रसाद और उसके पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही भिलाई-3 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने तुरंत घायलों को सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते में ठाकुर प्रसाद की मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है. भिलाई-3 टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि 52 वर्षीय ठाकुर प्रसाद साहू पिता पुहुप सिंह साहू राजनांदगांव जिला अंतर्गत उरई डबरी गांव कारहने वाला था।

दूसरा एक्सीडेंट भी उसी स्थान पर 

बाइक सवार को जिस स्थान पर अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारा था, वहीं से कुछ दूरी पर युवक की लाश बरामद की गई. खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात युवक बाइक CG 07 BP 2594) में सवार होकर रायपुर से भिलाई की ओर आ रहा था. उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया।

गौरतलब है कि दुर्ग जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है, बीते दिनों कुम्हारी फ्लाईओवर में एक ही रात में दो भीषण सड़क हादसे हुए थे, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी. हादसों पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के चेकिंग अभियान चलाने और नागरिकों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के साथ-साथ नशे में वाहन न चलाने और अधिक स्पीड में गाड़ी न चलने की हिदायत दी जा रही है. इसके बाद भी जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

नाबालिग लड़की से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, फिर अश्लील फोटो सोशल मीडिया में कर दिया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, फिर अश्लील फोटो सोशल मीडिया में कर दिया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। दुर्ग जिले के भिलाई के रेलवे क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दोस्ती के बाद रेप करने के साथ उसकी अश्लील फोटो इंस्टाग्राम में पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में जीआरपी ने आरोपी शेख साजिद अली (27) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

जीआरपी के मुताबिक पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की थी. जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो एक्ट 4, 6 और आईटी एक्ट 67 और 67 (ए) दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक आरोपी और उसकी दोस्ती 2021 से है और आरोपी ने उसके साथ कई बार अलग-अलग जगहों पर रेप किया।

इसके बाद आरोपी ने उसकी कुछ न्यूड तस्वीरें इंस्टाग्रा में पोस्ट कर दी.  जिसके बाद पीड़िता ने ये जानकारी अपने परिजनों को दी और उन्होंने इसकी रिपोर्ट जीआरपी थाने में दर्ज कराई. जिसके बाद बिना देरी किए भिलाई जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सीएम भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, संभागों में खुलेंगे अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लिए नए प्रयास विद्यालय और छात्रावास

सीएम भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, संभागों में खुलेंगे अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लिए नए प्रयास विद्यालय और छात्रावास

 रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास पेंशनबाड़ा में आयोजित बाबा गुरू घासीदास जंयती समारोह में कहा कि गुरुघासीदास जी एक ऐसे संत थे जिन्होंने मानवता को बचाने के लिए मानव-मानव एक समान का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने समाज में फैली कुरूतियों को दूर करने के लिए समानता, भाईचारा, प्रेम और सद्भाव का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरू घासीदास जी एकमात्र संत हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ी में उपदेश दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा बोली को आगे बढ़ाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में कौन व्यक्ति, कहां, किस धर्म में, किस स्थान में जन्म लेगा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम अच्छी शिक्षा से व्यक्तित्व को निखार सकते है और जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते है। छत्तीसगढ़ सरकार भी बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर में बंद 260 स्कूल हमने पुनः शुरू किया है। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके इसलिए 279 स्वामी आत्मानंद उत्कृट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले। हमारी सरकार ने बड़ी संख्या में 1998 के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती की है। उन्होंने कहा प्रदेश के शाला भवनों, आश्रमों एवं छात्रावासों के कायाकल्प के लिए एक हजार करोड़ रूपए स्वीकृत किया है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए भी छत्तीसगढ़ सरकार राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत् प्रति वर्ष 7 हजार रूपए की राशि दे रही है।

नगरीय निकाय एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव डहरिया और संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर नगर निगम रायपुर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

अनुसूचित जातियों को 2021 की जनगणना के आधार पर मिलेगा आरक्षण-सीएम भूपेश बघेल

अनुसूचित जातियों को 2021 की जनगणना के आधार पर मिलेगा आरक्षण-सीएम भूपेश बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ बाबा गुरूघासीदास के बताए सत्य, अहिंसा, भाईचारा, बंधुत्व, समानता और सद्भाव के मार्ग पर चलकर तीव्र गति से विकास कर रहा है। उन्होंने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम लालपुर धाम में बाबा गुरूघासीदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जातियों को वर्तमान जनसंख्या के अनुसार 13 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से 2021 की जनगणना शीघ्र कराने की मांग करते हुए कहा कि नई जनगणना के अनुरूप अनुसूचित जाति को तत्काल आरक्षण प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लालपुर धाम के विकास के लिए एक करोड़ रूपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री बघेल ने लालपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में सतनामी समाज के आस्था और विश्वास के प्रतीक जोड़ा जैतखाम और मंदिर की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने लोगों को बाबा गुरूघासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा गुरूघासीदास ने सत्य पर चलने का रास्ता दिखाया है। राज्य शासन बाबा के बताए गए रास्ते पर चल रहा है। उनका सामाजिक समरसता का संदेश आज भी प्रासंगिक है।

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अर्थव्यवस्था में मजबूती लाने का कार्य किया है। यहां किसानों को उनकी मेहनत का पूरा दाम मिल रहा है। उनका कृषि ऋण और सिंचाई कर माफ किया गया है। समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों तथा उड़द, मूंग और अरहर की खरीदी की जा रही है। गन्ना के खरीदी मूल्य में वृद्धि की गई है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए जीर्ण-शीर्ण और मरम्मत योग्य स्कूलों तथा अन्य शासकीय भवनों की मरम्मत के लिए एक हजार करोड़ रूपए तथा तकनीकी शिक्षा की मजबूती के लिए 1200 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बाबाजी के संदेश मानवता की सेवा का अनुकरण करते हुए राज्य शासन द्वारा देश में कोरोना के दौरान लागू लॉक-डाउन में गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वालों को तीन माह तक निःशुल्क राशन दिया गया है।

 

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि बाबा गुरू घासीदास के बताए गए मार्ग पर चलकर हमें आगे बढ़ना है, तभी छत्तीसगढ़ राज्य आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की परम्परा और संस्कृति को आगे बढ़ाने और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में गुरूघासीदास शोध पीठ और संग्रहालय की स्थापना तथा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने हेतु भूमिपूजन किया है। इनकी स्थापना से समाज के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

लालपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम को संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, पूर्व मंत्री एवं मुंगेली के विधायक पुन्नूलाल मोहले, लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह और सतनाम कल्याण समिति बंधवा के अध्यक्ष गौटिया फणीश्वर पाटले ने भी संबोधित किया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी (अपेक्स) बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, राजमहंत भुनेश्वर पात्रे, जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष मीना नरेश पाटले, अनुसूचित जाति प्राधिकरण की सदस्य रत्नावली कौशल, बिलासपुर रेंज के आईजी बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद थे।

राज्यपाल का दिल्ली दौरे, राष्ट्रपति और पीएम से करेंगी मुलाकात, आरक्षण मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

राज्यपाल का दिल्ली दौरे, राष्ट्रपति और पीएम से करेंगी मुलाकात, आरक्षण मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक पारित हो गया है। लेकिन यह विधेयक राज्यपाल के हस्ताक्षर के इंतजार में है। वहीं आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राज्य सरकार और राजभवन के बीच तकरार जारी है। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज दिल्ली रवाना होंगी। अपने तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान राज्यपाल 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलने के लिए समय मांगा है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्यपाल छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से चर्चा कर सकती हैं। इसके अलावा वह आदिवासियों के मुद्दे पर चर्चा करेंगी। 21 दिसंबर को राज्यपाल वापस लौटेंगी।

बता दें कि राज्य सरकार ने नुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 13 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है।

19 सितंबर को हाईकोर्ट ने प्रदेश में 2012 से चल रहे 58 प्रतिशत के आरक्षण को असंवैधानिक बताते हुए इसे निरस्त कर दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने कुल 76 प्रतिशत आरक्षण देने का प्राविधान करके करके विधानसभा से आरक्षण संशोधन विधेयक पारित किया है। इस विधेयक को लेकर राज्यपाल असमंजस में पड़ गई हैं। उन्हाेंने 10 बिंदुओं पर आपत्ति करके राज्य सरकार से जवाब-तलब किया है। नतीजा यह हो रहा है कि अभी तक प्रदेश में आरक्षण की शून्य स्थिति बनी हुई है।