CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
प्रदेश के इन स्थानों में बारिश की संभावना, वज्रपात के भी आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश के इन स्थानों में बारिश की संभावना, वज्रपात के भी आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 रायपुर। मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर हैं लेकिन जाते-जाते कई प्रदेशो में जमकर बरस रही हैं। मानसून की विदाई रेखा उत्तरकाशी, नजीबाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम, भरूच है। वहीं आज भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की आशंका है।

बता दें कि बीते कल प्रदेश में राजधानी रायपुर समेत कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई थी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में निम्न स्तर पर नमी आ रही है जिसके कारण प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

अगर प्रदेश में औसत वर्षा की बात करें तो राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2429.0 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 602.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 1019.9 मिमी, बलरामपुर में 1036.0 मिमी, जशपुर में 1065.6 मिमी, कोरिया में 884.4 मिमी, रायपुर में 934.5 मिमी, बलौदाबाजार में 1180.3 मिमी, गरियाबंद में 1279.5 मिमी, महासमुंद में 1165.5 मिमी, धमतरी में 1325.9 मिमी, बिलासपुर में 1468.8 मिमी, मुंगेली में 1336.8 मिमी, रायगढ़ में 1228.5 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

जांजगीर-चांपा में 1386.8 मिमी, कोरबा में 1227.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1084.2 मिमी, दुर्ग में 992.2 मिमी, कबीरधाम में 1137.9 मिमी, राजनांदगांव में 1239.0 मिमी, बालोद में 1302.4 मिमी, बेमेतरा में 724.7 मिमी, बस्तर में 1833.8 मिमी, कोण्डागांव में 1290.1 मिमी, कांकेर में 1559.1 मिमी, नारायणपुर में 1494.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 1826.0 मिमी और सुकमा में 1613.1 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

CRIME NEWS : देवर ने डंडे से मारकर की भाभी की हत्या, तलाश जारी

CRIME NEWS : देवर ने डंडे से मारकर की भाभी की हत्या, तलाश जारी

 सरगुजा।  जिले के ग्राम चकेरी में सोमवार देर रात देवर ने डंडा मारकर भाभी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के वक्त में आरोपी नशे में धुत था। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र में हुई। दोनों परिवारों के बीच काफी समय से जमीन विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

उदयपुर थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम चकेरी के आश्रित मोहल्ला आमाडुगु में सोमवार देर रात करीब 12-1 बजे आपसी विवाद में हत्या की वारदात हुई। आरोपी परमेश्वर सिंह (28 वर्ष) ने पहले अपने भाई प्रेम सिंह के साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद बड़ा भाई प्रेम सिंह अपने घर चला गया। इसके बाद छोटा भाई परमेश्वर नशे में धुत होकर रात 12 बजे अपने बड़े भाई प्रेम सिंह के घर पहुंचा और खूब गालीगलौज करने लगा। हल्ला-गुल्ला सुनकर बड़ा भाई अपनी पत्नी सुशीला सिंह (30 वर्ष) के साथ बाहर निकला।

इसी दौरान परमेश्वर सिंह ने अपने बड़े भाई प्रेम सिंह पर डंडे से वार कर दिया, तो उसकी पत्नी सुशीला बीच-बचाव करने लगी। जिस पर आरोपी ने भाभी के सिर पर भी डंडे से जोरदार वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और बहुत अधिक खून निकलने लगा। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना में घायल प्रेम सिंह को डायल 112 की टीम ने उदयपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : इन चार थानों के बदले गए थानेदार...एसपी ने जारी किया आदेश

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : इन चार थानों के बदले गए थानेदार...एसपी ने जारी किया आदेश

 छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। इस फेरबदल में चार थानों के प्रभारी बदले गए हैं

गरियाबंद एसपी अमित तुकाराम काम्बले ने जिले 1 रक्षित निरीक्षिक 4 निरीक्षक 4 उपनिरीक्षक एक साऊनी निरीक्षिक की तबादला लिस्ट जारी किया है दो थाना प्रभारी को हटाकर उन्हें रक्षित केन्द्र गरियाबंद में पदस्थ किया है।

रायपुर में पहली बार होने जा रहा ट्राइबल क्वीन ग्लोबल कार्यक्रम, तीन दिनों का होगा आयोजन

रायपुर में पहली बार होने जा रहा ट्राइबल क्वीन ग्लोबल कार्यक्रम, तीन दिनों का होगा आयोजन

 रायपुर। राजधानी में पहली बार ट्राइबल क्वीन ग्लोबल कार्यक्रम होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 13 से 16 अक्टूबर तीन दिनों तक चलेगा।

ट्राइबल क्वीन ग्लोबल कार्यक्रम आदिवासी संस्कृति एवं कला को खोजने तथा विश्व में लोगों के बीच लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। महिलाएं और लड़किया की कार्यक्रम में विशेष भागीदारी होगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल अनुसूईया उईके, विधायक, सांसद, महापौर, कलेक्टर सहित प्रदेश के तमाम प्रतिनिधि शामिल होंगे।

मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, कमलनाथ भी होंगे शामिल

मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, कमलनाथ भी होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समाजवादी नेता और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए रायपुर से रवाना हो गए। वे पहले भोपाल जाएंगे। वहां से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को साथ लेकर मुलायम सिंह के पैतृक गांव सैफई पहुंचेंगे।

रायपुर हवाई अड्‌डे पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से मुझे और कमलनाथ जी को मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में शामिल होने का निर्देश है। उसी के तहत मैं यहां से भोपाल जा रहा हूं। भोपाल में पूर्व सीएम कमलनाथ को लेकर सैफई जाऊंगा।

ED छापे के छापे पर CM बघेल का बड़ा बयान, बोले- BJP नहीं लड़ पा रही सीधी लड़ाई, 6000 करोड़ के चिटफंड घोटाला पर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई…

ED छापे के छापे पर CM बघेल का बड़ा बयान, बोले- BJP नहीं लड़ पा रही सीधी लड़ाई, 6000 करोड़ के चिटफंड घोटाला पर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुबह से ही ED की ताबड़तोड़ छापेमारी हुई है. IAS अफसर, कोयला कारोबारी औऱ कई नेता के ठिकानों पर ED ने दबिश दी है. जिसके बाद इन सभी को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सीधी लड़ाई नहीं लड़ पा रही है. इसलिए सेंट्रल एजेंसियों का सहारा ले रही है.

सीएम बघेल ने आगे कहा कि ईडी-आईटी की कार्रवाई से डराने की कोशिश कर रही है. चुनाव तक इस तरह की कार्रवाई होगी, लेकिन जनता जान चुकी है. केंद्र में बैठी भाजपा सरकार कैसे सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. 6 हजार करोड़ के चिटफंड घोटाला पर ईडी-आईटी की कार्रवाई क्यों नहीं होती ?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ और महासमुंद के कई ठिकानों पर दबिश दी है. ईडी ने रायपुर में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, महासमुंद में रहने वाले उनके ससुर और पूर्व कांग्रेसी विधायक अग्नि चंद्राकर, अजय नायडू, रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू, सनी लुनिया, बादल मक्कड़, देवेंद्र नगर में रहने वाले सीए वियज मालू, कोयला व्यापारी सुनील अग्रवाल, कोयला व्यपारी जय अम्बे ट्रांसपोर्ट के पार्टनर नवनीत तिवारी, शराब कारोबारी अमोलक भाटिया के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की है.

सुभाष कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, ऑयल कुलेंट और मिरर गोदाम जलकर खाक

सुभाष कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, ऑयल कुलेंट और मिरर गोदाम जलकर खाक

 बिलासपुर। जरहाभाठा मंदिर चौक के स्थित सुभाष कॉम्प्लेक्स में मिरर और ऑयल कुलेंट गोदाम में शॉर्ट सर्किट से बीती रात आग लग गई। जिसके बाद यहा हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुआं देखकर बगल में रहने वाले लोग दहशत में मकान छोड़कर छत में चढ़ गए। इधर, आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल की मदद से आग को काबू में करने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे के भीतर तीन दमकल की मदद से आग को काबू में कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के दयालबंद में रहने वाले अभिषेक छाबड़ा व्यवसायी हैं। उनकी जरहाभाठा मंदिर चौक के स्थित सुभाष कॉम्प्लेक्स में हुंडई कंपनी के मोटर पार्ट्स की दुकान है। इसके साथ ही उनका कांच के सामानों का भी व्यवसाय है। कॉम्प्लेक्स के ऊपरी मंजिल में उनका गोदाम है, जहां कांच के सामानों के साथ ही ऑयल कुलेंट रखा था। सोमवार की रात करीब 9 बजे वे दुकान और गोदाम बंद कर अपने घर चले गए थे। तभी रात करीब 10.30 बजे गोदाम से आग की तेज लपटों के साथ धुएं का गुबार उठते दिखा। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर तत्काल बिजली सप्लाई बंद कराया। पूरे इलाके की बिजली बंद कराने के बाद आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई। तब तक वहां फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंच गई थी। इसके बाद आग को काबू में करने का प्रयास शुरू किया गया। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग लगने के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई थी। वहीं, मेन रोड में वाहनों की कतार लग गई। मौके पर मौजूद जवानों ने पहले यातायात बहाल किया। फिर राजीव गांधी चौक और जरहाभाठा मंदिर चौक को ब्लॉक किया। इस दौरान रूट डायवर्ट कर वाहनों को रवाना किया गया। तब जाकर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।

पुलिसकर्मी और फायर बिग्रेड की टीम करीब एक घंटे तक आग बुझाने की कोशिश करते रहे। बताया जा रहा है कि बिजली की शॉर्ट सर्किट के बाद ऑयल कुलेंट और कांच के सामानों तक आग पहुंच गया था, जिसके कारण आग की लपटें तेज हो गई थी। पानी की बौछारें मारने के बाद भी आग तेजी से भड़क रही थी। ऑयल कुलेंट आग में घी की तरह काम कर रहा था। काफी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया गया। गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि, अभी नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सका है।

BREAKING : तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

BREAKING : तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

 रायपुर। राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश में 13 तहसीलदारों और 12 नायब तहसीलदारों के नाम शामिल है।

देखें आदेश

TRANSFER : छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में तबादला, 69 पर्यवेक्षक और 13 परियोजना अधिकारी हुए इधर से उधर, आदेश जारी

TRANSFER : छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में तबादला, 69 पर्यवेक्षक और 13 परियोजना अधिकारी हुए इधर से उधर, आदेश जारी

 रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग में 69 पर्यवेक्षक और 13 बाल विकास परियोजना अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है।

CG BREAKING: छत्तीसगढ़ में कई अफसरों के घर व ठिकानों पर ED की रेड, कलेक्टर भी निशाने पर, मचा हड़कंप…

CG BREAKING: छत्तीसगढ़ में कई अफसरों के घर व ठिकानों पर ED की रेड, कलेक्टर भी निशाने पर, मचा हड़कंप…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुबह से कोल कारोबारी और खनिज विभाग के अफसरों के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी चल रही है ।यह कार्रवाई आयकर के कोरबा से जुड़े माइनिंग और प्रशासनिक अफसरों के यहां छापों के सिलसिले में की जा रही है। इनमें रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू और उनके पति संचालक खनिज जयप्रकाश मौर्य, एक संयुक्त संचालक और भी शामिल हैं।

 
नए जिलों के कलेक्टर को मिली DDO पावर, राज्य सरकार ने किया आदेश जारी

नए जिलों के कलेक्टर को मिली DDO पावर, राज्य सरकार ने किया आदेश जारी

 रायपुर। राज्य सरकार ने नव गठित जिलों के कलेक्टर को DDO पावर दे दिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मोहला मानपुर- अंबागढ़ चौकी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ व सक्ती जिला के जिला प्रशासन एवं जिला कलेक्टर को वित्तीय अधिकार के तहत डीडीओ पावर दे दिया गया है। इस संबंध में राजस्व एवं आपदा विभाग ने निर्देश जारी कर दिया है।

 
बड़े पैमाने पर पटवारियों का हुआ तबादला, 15 दिन के भीतर ज्वाइन करने के निर्देश...देखें ट्रांसफर लिस्ट

बड़े पैमाने पर पटवारियों का हुआ तबादला, 15 दिन के भीतर ज्वाइन करने के निर्देश...देखें ट्रांसफर लिस्ट

 रायपुर । CG Transfer Breaking राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में पटवारियों के तबादले किए हैं। दो अलग-अलग सूचियों में 190 पटवारियों का तबादला किया गया है। जिन पटवारी की तबादला सूची जारी की गई है वह सभी काफी लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए थे। तबादला के बाद सभी पटवारियों को 15 दिन के भीतर ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।

मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार आज, मुख्यमंत्री बघेल भी होंगे शामिल…

मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार आज, मुख्यमंत्री बघेल भी होंगे शामिल…

 रायपुर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. 82 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. अब आज उनका अंतिम संस्कार होगा।इस दौरान कई नेतागण वहां पहुंचने वाले हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सैफई पहुंचेंगे, उनके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आप नेता संजय सिंह भी आज अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे

 
मुख्यमंत्री बघेल ने किया नव निर्मित कांग्रेस भवन का उद्घाटन

मुख्यमंत्री बघेल ने किया नव निर्मित कांग्रेस भवन का उद्घाटन

 कहा : कांग्रेस के महान नेताओं की तस्वीर दिलाएगी गौरवशाली इतिहास की याद

कवर्धा। मुख्यमंत्री बघेल ने सोमवार को कवर्धा में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नव निर्मित कांग्रेस भवन का उद्घाटन किया। वीर स्तंभ चौक में भव्य कांग्रेस भवन के नए भवन का निर्माण पार्टी की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। कांग्रेस भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के वन, परिवहन, आवस एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने की। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंह उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। आमंत्रित अतिथियों ने भव्य कांग्रेस भवन के निर्माण के लिए जिले के समस्त कांग्रेसजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस भवन के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडरिया की विधायक ममता चंद्राकर, कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी थानेश्वर पाटिला, छत्तीसगढ़ राज्य उर्जा विकास अभिकरण (क्रेड़ा) के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित महेश्वरी, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जीमल खान, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, शहर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रानू दुबे, आदि शामिल हुए। इन सभी का कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया।


दशकों पुराने कांग्रेस भवनों के जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ राज्य उर्जा विकास अभिकरण (क्रेड़ा) के सदस्य कन्हैया अग्रवाल को दी थी। उन्होंने पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए कांग्रेस भवन का निर्माण आधुनिक सुविधाओं के साथ किया है। कांग्रेस भवन में विशाल बैठक हॉल के साथ ही कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के लिए अलग-अलग कार्यालय की व्यवस्था की गई है। कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, स्व. इंदिरा गांधी, स्व. राजीव गांधी सहित कांग्रेस के महान नेताओं की बड़ी साईज की तस्वीर लगाई गई है। इसे देखकर कांग्रेसजन में कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास से अभिभूत होंगे।  

कांग्रेस भवन के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस भवन के निर्माण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों के लिए कांग्रेस भवन बहुत उपयोगी साबित होगा तथा कांग्रेसजनों को असुविधा नहीं होगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में मनरेगा के सदस्य कलीम खान, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी, कवर्धा न.पा. के पार्षद अशोक सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगोत्री योगी, तारिनी ठाकुर, शेख अनवरी, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, एल्डरमेन दलजीत पाहुजा, जाकिर चौहान, रामफल कौशिक, आकाश केशरवानी, अजहर खान, सुधीर केशरवानी, गोपाल चंद्रवंशी, विजय पाण्डेय, मनीष शर्मा, बिलाल खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री को तौला गया छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से...

मुख्यमंत्री को तौला गया छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से...

 कवर्धा। कांग्रेस भवन का उदघाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौला गया।उदघाटन समारोह में इन व्यंजनों का वितरण किया गया।  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश में छत्तीसगढ़ी संस्कृति को संरक्षण देने वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाता है।जब वे कांग्रेस भवन का उदघाटन करने आ रहे हैं तो उदघाटन समारोह के प्रमुख कर्ताधर्ता छत्तीसगढ़ क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौलने का निर्णय किया। मुख्य मंत्री भूपेश बघेल को ठेठरी,खुरमी, अइसा , कड़ी लड्डू  सहित अन्य छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौला गया। मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल ने शासकीय कार्यालयों के स्थल में संचालित होने वाले गढ़कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की उपलब्धता सुनिश्चित की है।छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौले जाते समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर प्रसन्नता नजर आ रही थी।

भोरमदेव में बैगा आदिवासी समाज के संग्रहालय का होगा निर्माण : भूपेश बघेल

भोरमदेव में बैगा आदिवासी समाज के संग्रहालय का होगा निर्माण : भूपेश बघेल

 मुख्यमंत्री की आदिवासी समाज सम्मेलन में घोषणा

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल ने सोमवार को कवर्धा विधानसभा के भ्रमण के दौरान कवर्धा नगर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित आदिवासी समाज के सम्मेलन में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समाज की संस्कृति को सहेजने और संरक्षण के लिए भोरमदेव में बैगा आदिवासी समाज के संग्रहालय निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में पोस्ट मेट्रिक छात्रावास को 50 से 100 सीटर करने, कवर्धा स्थित आदिवासी मंगल भवन में अतिरिक्त कमरा निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री बघेल ने विकासखण्ड बोडला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रेंगाखार जंगल की छात्रा कुमारी राधना मेरावी के आईटीआई खड़गपुर में चयन होने पर उसे उच्च शिक्षा के लिए 3 लाख रूपए प्रदान करने भी घोषणा की।

राहत भरी खबर: त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने 42 ट्रेनों में दी अतिरिक्त कोच की सुविधा, देखें गाड़ियों की सूची

राहत भरी खबर: त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने 42 ट्रेनों में दी अतिरिक्त कोच की सुविधा, देखें गाड़ियों की सूची

 बिलासपुर। कोविड-19 संक्रमण के दौरान देशव्यापी लॉक डाउन की स्थिति में यात्री गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से बंद किया गया था । उस समय देश के अलग-अलग स्थानों पर फंसे प्रवासियों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया तथा श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। जैसे-जैसे संक्रमण कम होता गया, यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेने चलाई गई। कोविड के प्रभाव में कमी आने के बाद ट्रेनों का संचालन पूर्ववत किया जा रहा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें जो कि, कोरोनाकाल के दौरान बंद की थी उन्हें शुरू कर दिया गया है। कोरोना के पूर्व दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अपनी तथा यहाँ से गुजरने वाली 343 यात्री ट्रेनों का परिचालन किया जाता था। इन ट्रेनों में 200 मेल/एक्सप्रेस ट्रेन तथा 143 पैसेंजर/लोकल ट्रेनें शामिल है । वर्तमान में सभी 200 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों तथा 127 पैसेंजर लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रारम्भ कर दिया गया है। शेष पैसेंजर ट्रेनों की आक्युपेन्सी अत्यंत कम होने के कारण परिचालन में नहीं हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा त्यौहारों के समय में यात्रियों को अधिक से अधिक आरक्षित सीट/बर्थ उपलब्ध कराने हेतु वर्तमान में 42 ट्रेनों में अतिरिक्त शयनयान एवं वातानुकूलित कोचों का प्रावधान किया गया है । इसके साथ ही दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में दो एसी थ्री एवं दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक एसी थ्री अतिरिक्त कोच की स्थायी सुविधा उपलब्ध कराई गई है । यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 05755/05756 चिरिमिरी-अनूपपुर-चिरिमिरी पैसेजर स्पेशल के सभी 05 स्लीपर कोचों को सामान्य कोच घोषित करते हुये यात्रियों को अनारक्षित टिकट के साथ यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे यात्रियों को किफ़ायती दरों में स्लीपर कोच में सुगम व सुविधायुक्त यात्रा करने की सुविधा प्राप्त होगी । यात्रियों के लिए सुरक्षित, संरक्षित एवं सुविधायुक्त रेल परिचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए आधारभूत संरचना में निरंतर वृद्धि की जा रही है ।

विभिन्न ट्रेनों में उपलब्ध कराई जा रही अतिरिक्त कोचों की जानकारी इस प्रकार है-

शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर में 15 दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का हुआ शुभारंभ

शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर में 15 दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का हुआ शुभारंभ

 रायपुर। शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य  डॉ. एम. आर. खान रहे, एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति में 15 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया | कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती के तेल-चित्र में दीप प्रज्जवलित करते हुए, सरस्वती वंदना के साथ किया गया | अतिथियों का स्वागत संस्था के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया। तत्पश्चात इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आर. एस. परिहार ने विभाग के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा सभी नवप्रवेशित छात्रों का आभार प्रकट किया, तथा डिपार्टमेंट के सारे उपलब्धियों एवं प्रकाशित होने वाली विभागीय पत्रिका के बारे में जानकारी दी। कम्प्यूटर साइंस तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आर. एच. तलवेकर ने कंप्यूटर साइंस तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन के सभी फैकल्टी का परिचय विस्तार से दिया एवम् उन्होंने अपने उद्बोधन में विभाग के सभी प्रयोगशालाओं, गेट क्वालीफाईड स्टूडेंट के डाटा, उनके उपलब्धियों तथा प्लेसमेंट के डाटा छात्रों और उनके पालकों के साथ साझा किया | अपने व्याख्यान में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट का विजन, मिशन तथा डिपार्टमेंट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी, जैसे वर्कशॉप, लैब, विद्यार्थियों के उपलब्धियां आदि सहर्ष साझा किया । तत्पश्चात मैकेनिकल डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय त्रिपाठी जी ने विभाग के विजन, मिशन के बारे में विस्तार से बताया तथा कहा कि इस विजन को प्राप्त करने के लिए हमें किस प्रकार से और कितनी मेहनत करनी है, ये सब उप्लाधियाँ केवल लगन और निरंतरता से हासिल होंगे| उन्होंने सभी फैकल्टी मेंबर के बारे में जानकारी देते हुए विभाग में उपलब्ध प्रयोगशाला, सुविधाएँ जैसे, 3D प्रिंटर, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की मशीनें आदि से अवगत कराया | तत्पश्चात, बेसिक साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष, एवं इंडक्शन प्रोग्राम 2022-23 की समन्वयक, डॉ श्वेता चौबे ने सभी विद्यार्थियों को बेसिक साइंस विभाग से सम्बद्ध शिक्षकों, प्रयोगशालाओं, छात्रों हेतु बनाये गए विभिन्न क्लब्स की जानकारी देते हुए बताया, कि, छात्रों को उनके रूचि के अनुसार क्लब चुनने तथा अपनी प्रतिभा को तराशने का सुअवसर यहाँ ज़रूर मिलेगा, ऐसा इसलिए है क्योंकि, हमारा महाविद्यालय परिवार बहुमुखी और चतुर्मुखी विकास हेतु हमेशा तत्पर है | अपने वक्तव्य में उन्होंने इस बात पर बल दिया कि, आपके इस संघर्ष और ज्ञान अर्जन की प्रक्रिया में महाविद्यालयीन परिवार हमेशा आपके साथ होंगे, परन्तु प्रयत्न आपको ही करना है, इस बात को न भूलें | आप स्वयम ही अपने भविष्य का निर्माण कर सकते हैं, कोई और नहीं | और हम सभी शिक्षक गण आपके लिए सफलता के मार्ग प्रशस्त करने हेतु समय-समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध करते रहेंगे, ताकि आप तरक्की की नयी सीढ़ी चढ़ खुद को शीर्ष पर स्थापित कर सकें | संस्था के वरिष्ठ प्राध्यापक श्री जी. आर. साहू ने विश्वविद्यालय की परीक्षा से सम्बंधित अतिमहत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए, छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की | सभी नए विद्यार्थी कार्यक्रम में उत्साहित नजर आए| सिविल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय गर्ग ने अपने वक्तव्य में अपने विभागीय उपलब्धियों और सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि, आप इंजीनियर तो बन जाएंगे, पर आपको एक सफल इंजीनियर होने के साथ एक सुषभ्य नागरिक भी बनकर सभी के समक्ष एक मिसाल प्रस्तुत लड़नी है। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. आर. खान ने नवप्रवेशित छात्रों का महाविद्यालय में स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि, अभ्यास और प्रयास ये दोनों जीवन में सफल होने के लिए अत्यावश्यक मूल-तत्व हैं एवम् आप सभी को हमेशा प्रयासरत रहना है, तथा अभ्यास करते जाना है, आप पर अपने माता-पिता, गुरु, परिवार, समाज, राज्य, देश और अपने शिक्षण संस्था का नाम शीर्ष तक पहुँचाने का ज़िम्मा है जिसका आप सभी को हर हाल में निर्वहन करना है | इंडक्शन प्रोग्राम के पहले दिन का कार्यक्रम उमंग और उत्साह से साथ संपन्न हुआ |

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस : राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दुर्गा महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस : राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दुर्गा महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

रायपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दुर्गा महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शिल्पा नाहर जी उपस्थित रही प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने एक छोटी सी कहानी के माध्यम से अपनी बात रखी उन्होंने अपने स्वागत उद्बोधन में शिल्पा नाहर जी का स्वागत करते हुए कहा की बच्चे निश्चित ही आपके वक्तव्य से लाभान्वित होंगे कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया द्वारा किया गया उन्होंने बताया कि कोविड-19 पश्चात सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति देश प्रदेश की बिगड़ी है उसी प्रकार, लोगों में मनोरोग की समस्या बड़ी है बड़ी संख्या में लोग डिप्रेशन एंजाइटी की समस्या से जूझ रहे हैं शिल्पा नाहर जी ने अपने व्याख्यान में, ट्रिगर पर बात की जो मनोवैज्ञानिक रूप से काम करता है ट्रिगर सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों होते हैं एक्टिविटी के माध्यम से उन्होंने बच्चों को इसके बारे में समझाया कि किस तरह से हमारे कुछ वाक्य प्रभावित करते हैं विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मैं कैसे हम अपने मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं इसके पश्चात शिल्पा जी द्वारा बच्चों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप प्राचार्य डॉ सुरेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे डॉ. शकुंतला दुल्हनी डॉ राजेश शुक्ला डॉक्टर पटेल डॉ रंजना शर्मा डॉक्टर सुष्मिता सेन डॉक्टर अमन झा रविंद्र राजपूत एवं दुर्गा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित रहे आभार प्रदर्शन डॉ शकुंतला दुल्हनी ने किया

पुलिस के आत्महत्या मामले की हो उच्च स्तरीय हो जांच- धरमलाल कौशिक

पुलिस के आत्महत्या मामले की हो उच्च स्तरीय हो जांच- धरमलाल कौशिक

 रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने गरियाबंद जिले के थाने में पुलिस जवान द्वारा आत्महत्या के मामले की जांच की मांग की है। इससे पूर्व भी करीब 45 दिन पहले इसी थानें एक उप निरीक्षक ने थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस तरह से एक साथ दो मामले का समाने आना कई सवालों को जन्म देता है।

धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पुलिस के हितों की रक्षा की बात अपने घोषणा पत्र में करने की बातें करते हैं। लेकिन जमीनी सच्चाई से कोसों दूर है। इस पूरे मामले की एक जांच दल गठित करके जांच किया जाना चाहिये ताकी मामले से पूरी तरह से पर्दा उठ सकते।

सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही, तीन ठेकेदारों सहित ईई पीडब्ल्यूडी को कारण बताओ नोटिस

सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही, तीन ठेकेदारों सहित ईई पीडब्ल्यूडी को कारण बताओ नोटिस

 रायगढ़ : कलेक्टररानू साहू ने रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य तथा पूंजीपथरा-गेरवानी के मध्य जर्जर सड़क के मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तीन ठेकेदारों सहित लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जारी नोटिस के अनुसार कुरूर्भांठा-रक्सापाली-कछार-उसरौठ-तारापुर-पुटकापुरी-सुपा से राष्ट्रीय राजमार्ग-216 मार्ग निर्माण कार्य समय-सीमा पूर्ण होने के एक वर्ष पश्चात भी नहीं पूर्ण करने पर मेसर्स बारबरिक प्रोजेक्ट लिमिटेड सूरजपुर एवं धरमजयगढ़-कापू मार्ग समय-सीमा पूर्ण होने पश्चात भी नहीं पूर्ण करने पर मेसर्स सुनील कुमार अग्रवाल, रायगढ़ तथा रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य एवं पूंजीपथरा-गेरवारी के मध्य जर्जर सड़क के मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने पर मेसर्स बी.बी.वर्मा कंस्ट्रक्शन कोरबा को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। ईई पीडब्ल्यूडी को सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति व कायार्देश जारी होने के बाद भी कार्य में प्रगति नही आने व अपेक्षित मरम्मत कार्य नहीं कराए जाने को लेकर नोटिस जारी किया गया है।

दो युवकों ने की किशोर की गोली मारकर हत्या, गुटखा लेने पहुंचे दोनों आरोपी, जाने क्या है वजह

दो युवकों ने की किशोर की गोली मारकर हत्या, गुटखा लेने पहुंचे दोनों आरोपी, जाने क्या है वजह

 बिलासपुर। CG Crime जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के मानिकचौरी में गुटखा लेने पहुंचे दो युवकों ने दुकान में बैठे किशोर पर फायरिंग कर दी। जिससे किशोर की मौत हो गई। वहीं किशोर के माता-पिता भी घायल हो गए है। जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी कर रही है।

बता दें कि मानिकचौरी निवासी मंगतूराम अजय 43 वर्ष घर में ही किराना दुकान चलाता है। घर में उसकी पत्नी सरोजनी 39 वर्ष वर्ष, अनिश अजय 17 वर्ष और नेहा अजय 12वर्ष रहते हैं। बताया जाता है कि रविवार की रात करीब साढ़े 8 बजे मंगतूराम घर में खाना खा रहा था। तभी गांव के ही दो युवक भूपेंद्र पोर्ते और नंदकिशोर साहू गुटखा लेने पहुंचे। आवाज देने पर मंगतूराम ने अपने लड़के अनिश को गुटखा देने के लिए बोला।

गुटखा देने के बाद पैसे देने के बजाए दोनों युवक किशोर पर रौब झाड़ने लगे और फिर झगड़ा शुरू हो गया। जिसके बाद अनिश के माता-पिता बाहर आए और उन दोनों ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट किया। जिसके बाद आरोपियों ने अपने पास रखे कट्टा से अनिश पर फायरिंग कर दी और भाग निकले। जिससे अनिश को गोली लगी और उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी कर रही है।

पुलिस ने जवान सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मची हड़कंप…

पुलिस ने जवान सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मची हड़कंप…

 गरियाबंद। Suicide जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में पदस्थ पुलिस जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया, जिसकी जांच की जा रही है।

बता दें कि आरक्षक मृतक दिनेश कोशले 34 वर्ष मंदिरहसौद का रहने वाला था। वह एक साल से मैनपुर थाना में पदस्थ था। बताया जाता है कि दिनेश रात में अपने कमरे में साने गया था, जब सुबह उसे जगाने कर्मचारी गए तो देखा कि कमरे में उसका शव पड़ा हुआ है।

वहीं पास में उसका एके-47 राइफल भी पड़ा हुआ है, जिसमें उसने खुद को गोली मारी है। सूचना पर पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गएहैं। वहीं फोरेंसिक एक्सपर्ट राजधानी से जांच के लिए रवाना हो गए हैं।

CM Bhupesh Baghel कल जाएंगे सैंफई, मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन में होंगे शामिल

CM Bhupesh Baghel कल जाएंगे सैंफई, मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन में होंगे शामिल

 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल कल यानी 11 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन में शामिल होने के लिए सैंफई जाएंगे। इसकी जानकारी आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई है। आज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुलायम सिंह के निधन पर गहरा दुःख जताया है। जिसके बाद वह कल सैंफई के लिए रवाना होंगे।