CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
Big Breaking : छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों को मिली जिम्मेदारी, 8 विधायकों को बनाया गया आब्जर्वर

Big Breaking : छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों को मिली जिम्मेदारी, 8 विधायकों को बनाया गया आब्जर्वर

 रायपुर : हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनाने में छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां हिमाचल के चीफ आब्जर्बर बनाये गये हैं, वहीं कांग्रेस के नेता व विधायकों को भी हिमाचल चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। हिमाचल के मंडी के 10 विधानसभा की बागडोर छत्तीसगढ़ के विधाय़क और नेताओं को दी गयी है।

जिन विधायकों को मंडी चुनाव में जिम्मेदारी मिली है, उनमें विनय जायसवाल, गुलाब कमरो, संतराम नेताम , बिनोद चंद्राकर , विक्रम मंडावी, विनय भगत, राजमन बेंजाम, चंद्रदेव राय शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस के दो नेता प्रमोद दुबे और चुन्नीलाल साहू को भी मंडी में विधानसभा की बागडोर सौंपी है।

आपको बता दें हिमाचल प्रदेश में इसी साल चुनाव होना है। कांग्रेस ने हिमाचल चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक चुकी है, कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार परिणाम कांग्रेस के पक्ष में ही आयेगा।

Chhattisgarh Weather – आज शाम तक जमकर बरस सकते हैं बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Chhattisgarh Weather – आज शाम तक जमकर बरस सकते हैं बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

 रायपुर। मानसून की देश के कई राज्यों से विदाई हो चुकी है। मगर चक्रवात नोरू के कारण पिछले कई दिनों से देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार 10 अक्टूबर 2022 को छत्तीसगढ़, यूपी, उत्तराखंड सहित 23 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्य बारिश की संभावना है। कुछ राज्यों में भारी बारिश के भी आसार है।

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के अलावा दक्षिण के भी कुछ राज्यों में अगले कुछ दिनों बारिश जारी रहने का अनुमान है।

23 राज्यों में आज येलो अलर्ट, भारी बारिश का अंदेशा

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक व पूर्वोत्तर के सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में आज तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश व कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है। 23 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

CM BHENT MULAQAT : सीएम भूपेश बघेल आम जनता को कर रहे है संबोधित

CM BHENT MULAQAT : सीएम भूपेश बघेल आम जनता को कर रहे है संबोधित

 कवर्धा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात में आम जनता को कर रहे हैं संबोधित। इस मौके पर उन्होंने कहा – मैं देखने आया हूँ कि लोगों तक हमारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है या नहीं। ग्राम झलमला और आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में उपस्थित है।

किसान घनश्याम साहू , लोहारीडीह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया – मेरा 1.50 लाख रूपये का कर्जा माफ हुआ है। इस पैसे से ट्रैक्टर खरीदा है।

मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी और कहा कि अब किसानों का ट्रैक्टर लोन न चुका पाने की वजह से जब्त नहीं हो रहा है। किसानों को पैसा मिल रहा है वे समय पर अपनी किश्त पटा पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यहां उपस्थित लोगों से पूछा – कितने लोगों का राशनकार्ड बना है।  इस पर बड़ी संख्या में आम जनता ने हाथ उठाकर हां में जवाब दिया।

वहा उपस्थित प्रकाश अग्रवाल, ग्राम-चिल्फी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि अभी तक गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचकर 40 हजार रूपये का लाभ कमाया है। मेरे घर में 10 गाय हैं। जिनसे प्राप्त गोबर बेचकर अच्छी आय हो रही है. इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी।

भेंट-मुलाकात को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए हमारी सरकार ने सुपोषण अभियान की शुरुआत की है।

इंदिरा ध्रुवे ने बताया कि आंगनबाड़ी में गर्म भोजन, अंडा और पौष्टिक आहार मिल रहा है। जिससे मेरे बच्चे की सेहत लगातार अच्छी हो रही है।

बुजुर्ग महिला निकली शातिर चोर, पड़ोसी के घर 2 साल तक लगातार करती रही चोरी, ऐसी खुली पोल…

बुजुर्ग महिला निकली शातिर चोर, पड़ोसी के घर 2 साल तक लगातार करती रही चोरी, ऐसी खुली पोल…

 भिलाई। सुपेला थाने के स्मृति नगर में एक बुजुर्ग महिला अपने पड़ोसी के घर दो सालों से लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रही थी। लेकिन उसके लालच ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। क्योंकि इस बार उसने पैसों की जगह जेवर चुरा लिये जिससे उसकी पोल खुल गई।

सुपेला थाने के स्मृति नगर चौकी अंतर्गत सड़क नंबर 25 श्री श्याम वाटिका में सागर मित्तल रहते हैं। सागर ने रविवार दोपहर को स्मृति नगर चौकी में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि 8 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे उसके माता पिता चौहान टाउन में थे। वह घर में ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ डोंगरगढ़ मंदिर दर्शन करने गया था। वहां से रात 11 बजे के करीब वापस घर लौटा तो बेडरूम की अलमारी के लॉकर टूटा हुआ मिला। उसमें से 40 ग्राम का 1 सोने का नेकलेस, कान का टॉप्स, 20 ग्राम की एक सोने की चेन, 5 ग्राम का सोने का लॉकेट, 15 ग्राम की तीन सोने की अंगूठी सहित करीब 4 लाख रुपए के गहने गायब थे।

स्मृति नगर पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला की सामने मकान में रहने वाली निर्मल कौर (60 साल) को सागर मित्तल के घर के पास शाम को देखा गया। पुलिस ने तुरंत बुजुर्ग महिला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया। सख्ती से पूछताछ करने पर बुजुर्ग ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बुजुर्ग महिला ने बताया कि सागर की मां ने दो साल पहले बाहर जाते समय उसे घर के मेन गेट की चाबी दी थी। महिला ने बड़ी चालाकी से उस चाबी की डुप्लीकेट चाबी बनवा ली। इसके बाद जब भी मित्तल फैमिली घर में ताला लगाकर बाहर जाता महिला तुरंत घर के अंदर पहुंच जाती। इसके बाद बाहर रखे रुपए पैसे चोरी करती और फिर ताला लगाकर अपने घर चली जाती थी। यह सिलसिला दो सालों तक चला और घरवालों को शक तक नहीं हुआ। 8 अक्टूबर को बुजुर्ग फिर चोरी करने गई और इस बार रूम में रखी अलमारी का दराज तोड़कर उसके अंदर से सोने के जवरात चोरी कर लिए। जिससे चोरी की पोल खुल गई और वह पकड़ी गई।

  OMG : घर के अंदर छिपा बैठा था कोबरा का पूरा परिवार...घंटो की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम पाई सफलता…

OMG : घर के अंदर छिपा बैठा था कोबरा का पूरा परिवार...घंटो की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम पाई सफलता…

 कोरबा : OMG बरसात का मौसम शुरू होते ही बरसाती जहरीले जीव-जंतु का निकलना शुरू हो जाता है, इन जीव-जंतु में जहरीले सांप अक्सर कर के लोगों के घरो में घुस जाते है, ऐसा ही एक मामला आया है जहा घर की दीवार को सांपों ने अपना अड्डा बना रखा था यहां करीब एक साथ करीब 12 सांप निकले। जिसे 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। परिजनों ने बताया कि हर एक सांप निकल रहा था जिसे हम लोग मार देते हैं लेकिन यहां इतने सांप होंगे ये कभी सोचा ही नहीं था।

ये मामला है जांजगीर-चंपा जिले के नागरदा कुर्दा गांव का। यहां रहने वाले कंवर और उनका परिवार ने बताया कि घर में लगातार सांप निकले रहे थे जिस कारण से परिजन डरे हुए थे। उऩके घर में जिस दिन से कोबारा सांप निकला उस दिन से लोग और डर गए। कंवर ने बताया कि बीते 5 दिनों से लगातार सांप निकल रहे थे। इन 5 सापों को हमने मार दिया। लेकिन जब सांपों का निकलना बंद नहीं हुआ तो हमने रेस्क्यू टीम से संपर्क किया।

कमरे में लगा दिया था ताला

उन्होंने बताया कि घर के जिस कमरे में सांप निकल रहे थे वो लंबे समय से खाली था। लगातार सांप निकलने के कारण हमने कमरे में ताला लगा दिया था। उस कमरे में कोई नहीं जाता था। रेस्क्यू टीम ने ताला तोड़कर रेस्क्यू किया। जब कमरे की दीवार गिराई गई तो यहां 12 कोबरा सांप के बच्चे मिले। हालांकि रेस्क्यू टीम को कोई बड़ा सांप नहीं मिला। जितने भी सर्प मिले वो सभी बच्चे थे। घर में सांप निकलने की जानकारी पूरे गांव में फैल गई। जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। रेस्क्यू होने के बाद घर वालों ने राहत की सांस ली।

छत्तीसगढ़ में पूर्व सरंपच को माओवादियों ने मारी गोली, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

छत्तीसगढ़ में पूर्व सरंपच को माओवादियों ने मारी गोली, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

 कांकेर। जिले में एक पूर्व सरपंच को माओवादियों ने गोली मार दी। पूर्व सरपंच को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामला कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक चारगांव निवासी पूर्व सरपंच सियाराम रामटेके के घर रविवार की सुबह 5 से 7 की संख्या में माओवादी घुसे और पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसपर गोलियां दाग दी। गोली पैर और पेट पर ही लगी है। पूर्व सरपंच के परिवार के सदस्य भी घटना के समय घर पर ही थे। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल की तरफ भाग निकले। परिजनों ने इस मामले की जानकारी गांव के अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी पूर्व सरपंच को जिला अस्पताल लेकर गए जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

रेल यात्रियों की नहीं थम रही मुश्किलें, रायपुर रेल मंडल से चलने वाली ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट

रेल यात्रियों की नहीं थम रही मुश्किलें, रायपुर रेल मंडल से चलने वाली ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट

 रायपुर। Railway Update : एक बार फिर रेल यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल के रुपरा रोड-नोरला रोड सेक्शन में तीसरी रेलवे लाइन का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस पावर ब्लॉक का कार्य होने के कारण रायपुर रेल मंडल से चलने वाली ट्रेनों का परिचालन थम जाएगा।

देखें लिस्ट – Railway Update

1. 14 से 20 अक्टूबर, तक 08528 विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर रद्द।
2. 15 से 21 अक्टूबर, तक 08527 रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर रद्द।
3. 15 से 20 अक्टूबर, तक 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द।
4. 16 से 21अक्टूबर 08276 जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर रद्द।
5. 15 अक्टूबर, को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

 

शहर के हृदय स्थल में कटा सागोन का पेड़, वनविभाग औऱ राजस्व की टीम पहुंची मौके पर…

शहर के हृदय स्थल में कटा सागोन का पेड़, वनविभाग औऱ राजस्व की टीम पहुंची मौके पर…

 बीजापुर।  जिले में सागोन की अवैध कटाई की खबर अक्सर चर्चा में रहती है। इस बार जो सागोन के पेड़ पर जो अवैध कुल्हाड़ी चली है, वह जंगल में नहीं बल्कि शहर के बीचोबीच तहसील कार्यालय से 50 मीटर की दुरी पर तहसीलपारा में चली है। इस वार्ड में जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी औऱ बड़े नेताओं का घर है औऱ इस इलाके में इस तरह की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।

सागोन पेड़ की अवैध कटाई का यह जो मामला है यह शुक्रवार का है।खसरा नंबर 972/1 में सागोन का वृक्ष सीना ताने खड़ा था लेकिन इस सागोन पेड़ की अवैध कटाई हो गई आखिर किसने इस पेड़ की बली दे दी इसकी जांच वन विभाग व इंद्रावती टाइगर रिजर्व विभाग की टीम कर रही है। इस घटना की जानकारी के बाद राजस्व विभाग के तहसीलदार व नगरपालिका के अधिकारि कर्मचारी भी घटना स्थल पर पहुंचे थे।

हालांकि अवैध सागोन की लकड़ी को वनविभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। बीजापुर बफर रेंजर विनोद तिवारी ने बताया की मेरे पास इसकी जानकारी आयी है इसकी जांच की जा रही है जाँच के बाद कार्यवाही की जाएगी। वहीं बीजापुर के सामान्य वनमण्डल के रेंजर एच आर नाग ने कहा की मैं इसकी जानकारी जुटा रहा हूं जानकारी लेने के बाद कुछ बता पाउंगा।

अब तक तस्करों का नहीं मिला कोई सुराग-
तकरीबन 1 साल पहले ही जिला मुख्यालय में जनपद स्कूल के पीछे 5 सागोन पेड़ो की अवैध कटाई की गई थी। यह मामला भी शहर के रसूखदारों से जुड़ा हुआ था, अब तक उस मामले में किसी के ऊपर कार्यवाही नहीं हुई। इस दफ़े वनविभाग क्या कार्यवाही करेगी यह देखना काफ़ी दिलचस्प होगा।

Diwali 2022 : वास्तु के अनुसार रखें घरों में दीयों, बढ़ेगी सुख-समृद्धि, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Diwali 2022 : वास्तु के अनुसार रखें घरों में दीयों, बढ़ेगी सुख-समृद्धि, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

 Vastu Tips for Diwali 2022 : वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद वस्तुओं और उनकी स्थिति का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि घर में मौजूद हर वस्तु से निगेटिव या फिर पॉजिटिव एनर्जी निकलती हैं जिसका असर घर में रहने वाले लोगों पर अच्छा या बुरा पड़ता है। लेकिन अगर घर में वास्तु दोष हो तो हर एक काम बिगड़ना शुरू हो जाता है। पांच दिनों के त्योहार दिवाली की शुरुआत अगले महीने हो जाएगी. इस दौरान लोग घरों की साफ-सफाई करते हैं और जगमग रोशनी से उसे सरोबार करते हैं. इसके लिए रंग-बिरंगी लाइटों का भी इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, इसके बावजूद लोग अपने घरों में दीए जलाना नहीं भूलते हैं. लोग दिवाली पर हर जगह पर दीए जलाकर घर को रोशन करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इनको रखने के भी नियम हैं. वास्तु के हिसाब से दीयों को रखा जाए तो घर में समृद्धि बढ़ती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है.

मां लक्ष्मी होती है प्रसन्न

दीपावली पर वास्तु के नियमों से दीयों को सही जगह पर रखा जाए तो घर में समृद्धि के साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर प्रवास करने के लिए आती हैं. दीए में डाला गया तेल इंसान की नकारात्मक भावना का प्रतिनिधित्व करता है और उसकी बाती आत्मा की. ऐसे में जलते हुए दीपक से आत्मा की शुद्धि होती है.

थाली में रखें आभूषण

वास्तु के कुछ नियमों के हिसाब से अगर घर में दिशा विशेष में दीयों को जलाकर रखा जाए तो शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है. दीयों को जलाकर जिस थाली में रखें, उसमें सोने या चांदी का कोई आभूषण जरूर रखें. घर के पास में कोई मंदिर है तो दीयों को जलाकर सबसे पहले वहां ले जाएं, कुछ दीए मंदिर में रखें, इसके बाद बाकी के दीए घर में लाकर विभिन्न जगहों पर रखें.

ईशान कोण का ध्यान

दिवाली का दीया मंदिर के बाद सबसे पहले घर के पूजा वाले स्थान पर रखना चाहिए. हालांकि, पूजा स्थल अगर ईशान कोण में हो तो काफी अच्छे परिणाम मिलते हैं. अगर घर का पूजा स्थल ईशान कोण में नहीं बना है तो घर में ईशान कोण वाले जगह पर दीया रखा जा सकता है.

तेल का करें इस्तेमाल

घर पर वायव्य कोण और दक्षिण दिशा में भी एक दीया जरूर रखना चाहिए. दक्षिण दिशा यम की मानी जाती है. इससे पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है. दिवाली पर दीया जलाते समय तेल का ही इस्तेमाल करें और बाती गोल न होकर हमेशा लंबी होनी चाहिए

पुलिस वाहन के सायरन की आवाज सुनकर तालाब में कूदे 4 जुआरी, एक की मौत

पुलिस वाहन के सायरन की आवाज सुनकर तालाब में कूदे 4 जुआरी, एक की मौत

 रायगढ़। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को पुलिस के डर से एक जुआरी तालाब में कूद गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पीछे-पीछे पुलिस भी उसे बचाने के लिए तालाब में कूदी, लेकिन उसकी जान नहीं बचा सके। रविवार को उसका शव तालाब से बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान हालाहुली निवासी जगदीश राठौर (Jagdish Rathore resident of Halahuli) (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

खरसिया थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम ने बताया कि ग्राम हालाहुली में सड़क किनारे जुआ फड़ होने की सूचना मिली थी। वे अपनी टीम के साथ वहां दबिश देने के लिए पहुंचे। वे डूमरभाठा से पगडंडी होकर हालाहुली जाने वाले रास्ते से जा रहे थे। इसी बीच उन्होंने कुछ जुआरियों को जुआ खेलते देख लिया। जुआरी पुलिस वाहन के सायरन की आवाज सुनकर वहां से भागने लगे। इसी रास्ते में एक तालाब भी था। गिरफ्तारी की डर से 3-4 जुआरी इसमें कूद गए।

तालाब में छलांग लगाते देखकर पुलिस भी उनके पीछे-पीछे वहां आई। इनमें से एक व्यक्ति डूबने लगा, तो वो खुद को बचाने के लिए आवाज लगाने लगा। जिस पर थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम ने दो आरक्षकों हेमलाल सिदार और योगेंद्र सिदार को तालाब में उतारा। दोनों आरक्षक जुआरी को बचाने के लिए कूदे, लेकिन काफी ढूंढने के बाद भी वो नहीं मिला। तालाब में काफी संख्या में कमल लगे हुए थे, जिनके पत्तों के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। अंधेरा होने के कारण दोनों आरक्षक तालाब से बाहर निकल गए। दोनों खुद भी काफी थक चुके थे और उनकी सांस उखड़ने लगी थी।

 
मुख्यमंत्री बघेल आज कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री बघेल आज कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की अगली कड़ी में आज  कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के लिए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री  बघेल आमजनों से भेंट-मुलाकात कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  बघेल( CM baghel ) का प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम इसी वर्ष 4 मई से शुरू हुआ है। उन्होंने इसकी शुरुआत सरगुजा संभाग से की। मुख्यमंत्री अब तक राज्य के 16 जिलों के 34 विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए पहुंच चुके हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री आज रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से सुबह 11.30 बजे प्रस्थान कर सुबह 11.55 बजे कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड बोड़ला के ग्राम झलमला पहुंचेंगे और वहां दोपहर 12 बजे से उनका भेंट-मुलाकात कार्यक्रम प्रारंभ होगा। फिर दोपहर 2 बजे ग्राम झलमला से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.15 बजे सहसपुर-लोहारा पहुंचेंगे और वहां उनका भेंट-मुलाकात कार्यक्रम दोपहर 2.55 बजे से प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री सहसपुर-लोहारा कॉलेज मैदान से हेलीकॉप्टर द्वारा शाम 4.45 बजे प्रस्थान कर 4.55 बजे न्यू पुलिस लाइन हेलीपेड कवर्धा पहुंचेंगे और वहां शाम 5 बजे नवीन पुल (शबरी नदी) का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.30 बजे कवर्धा नगर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके पश्चात् विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात् कवर्धा में रात्रि विश्राम करेंगे।

नक्सलियों की मदद करते दो महिलाओ के साथ एक कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

नक्सलियों की मदद करते दो महिलाओ के साथ एक कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में 2 महिला माओवादियों के साथ छत्तीसगढ़ के एक कांग्रेसी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

कांग्रेसी नेता बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महामंत्री बताया जा रहा है। ये 2 महिला माओवादियों का इलाज करवाने तेलंगाना के वारंगल लेकर जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने हनमाकोंडा के पास तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के हवाले से खबर निकलकर सामने आई है। फिलहाल इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
राजस्व अधिकारी अपनी कार्यशैली में लाएं बदलाव : मुख्यमंत्री

राजस्व अधिकारी अपनी कार्यशैली में लाएं बदलाव : मुख्यमंत्री

 रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन राजस्व विभाग के काम-काज की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राजस्व विभाग के ढीले-ढाले काम-काज पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और कलेक्टरों से कहा कि राजस्व का काम-काज चुस्त-दुरूस्त होना चाहिए। राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं। लोगों के काम समय-सीमा के भीतर होना चाहिए। कलेक्टर व  कमिश्नर नियमित रूप से तहसील कार्यों के निरीक्षण करें। अतिवृष्टि एवं अल्पवृष्टि से फसल क्षति की समीक्षा करते हुए सभी कलेक्टरों को संवेदनशीलता के साथ प्रभावित किसानों को समय सीमा में आरबीसी 6(4) अंतर्गत राहत राशि दिलाने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने कहा कि नामांतरण के लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण होना चाहिए।

सभी राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निपटाएं। नागरिकों को राजस्व प्रकरणों में देरी से परेशानी नहीं होनी चाहिए। नागरिकों के कार्य को समय सीमा में न करने पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राजस्व आय की प्राप्तियों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, पीसीसीएफ संजय शुक्ला सहित सभी संभागों के राजस्व कमिश्नर, जिलों के कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैगा, गुनिया, पुजारियों को मिले न्याय योजना लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में बैगा, गुनिया, पुजारियों को भी योजना में जोड़ा गया है। इस योजना के हितग्राहियों को योजना की जानकारी के साथ-साथ उन्हें योजना का लाभ दिलाएं।

पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा गंगरेल डेम का आइलैंड 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को रात रुकने के लिए अच्छे होटल होना जरूरी है। उन्होंने गंगरेल डेम में आइलैंड को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने भी कहा। उन्होंने कहा कि बेहतर आवासीय सुविधा देने राज्य और देश के विभिन्न स्थानों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढोत्तरी होगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। 

कोण्डागांव में होगा बंदोबस्त सर्वे 

मुख्यमंत्री ने राजस्व सचिव और कलेक्टर कोंडागाँव को कोंडागाँव ज़िले में बंदोबस्त सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए कलेक्टर को कार्ययोजना बनाकर तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने बंदोबस्त सर्वे के लिए कमिश्नर और पुराने एसएलआर का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए।  इसी प्रकार बंदाबस्त कार्य में रिटायर राजस्व अधिकारियों का सहयोग लेने को भी कहा। 

 

दिसंबर माह तक गड्ढा मुक्त हो जानी चाहिए सभी सड़कें : भूपेश बघेल

दिसंबर माह तक गड्ढा मुक्त हो जानी चाहिए सभी सड़कें : भूपेश बघेल

 कलेक्टरों को दिए खराब सड़कों की मरम्मत की मॉनिटरिंग के निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ में आगामी दिसंबर माह तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य में अनेक जगहों पर खराब सड़कों की शिकायतों पर सख्त रवैया अपनाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। मुझे खस्ताहाल सड़कों को लेकर कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। इसके लिए जिला कलेक्टरों को नोडल अधिकारी के रूप में काम करने को कहा है।

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन रविवार को मुख्यमंत्री बघेल ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राज्य के अनेक स्थानों पर खराब सड़कों की शिकायतों पर तल्ख रूख दिखाया। उन्होंने खराब सड़कों को शीघ्र बनाने के सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने 6181 किलोमीटर की सड़कों में तत्काल पैचवर्क करके ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कड़े शब्दों में कहा कि, दिसंबर 2022 तक राज्य की सड़कों को गड्ढा मुक्त करें। सड़क मरम्मत के लिए बजट की कोई कमी नहीं आएगी। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि, खराब सड़कों की मरम्मत का कलेक्टर स्वयं मॉनिटरिंग करें। मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में हिदायत देते हुए कहा कि, दौरे पर जाऊंगा तो खराब सड़कों की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। सड़क हर हाल में बनना चाहिए। सड़क किसी भी विभाग की हो, मुझे कोई बहाना नहीं चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस विषय पर दुबारा चर्चा नहीं करने की बात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। सड़क निर्माण की सभी संस्थाओं को आपस में कोआर्डिनेट करने के निर्देश दिए। इस कार्य में कलेक्टर्स नोडल अधिकारी के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि, किसी विभाग को सड़क निर्माण में दिक्कत है तो वो एनओसी दे, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग काम करेगा। मुख्यमंत्री ने तल्ख लहजे में कहा कि, सड़कों का निर्माण प्राथमिकता है, कौन सा विभाग निर्माण करता है ये मायने नहीं रखता।

जैविक खेती को अलग-अलग पैच की बजाय क्लस्टर में कराया जाए : भूपेश बघेल

जैविक खेती को अलग-अलग पैच की बजाय क्लस्टर में कराया जाए : भूपेश बघेल

 कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य में रासायनिक खाद पर निर्भरता को खत्म करने और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया है। इसके लिए जैविक खेती को अलग-अलग पैच में कराने के बजाय क्लस्टर में कराने की बात उन्होंने कही है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन सचिव स्तर के अधिकारियों से विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन पर जानकारी लेते हुए विभागीय समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग और ग्रामोद्योग विभाग की समीक्षा भी की।

कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गर्मी में धान की फसल के लिए बांधों से पानी नहीं देना चाहिए, ताकि जुलाई के समय के लिए पानी बांधों में रहे। गर्मी के सीजन में दलहन-तिलहन को प्रोत्साहित किया जाए। वहीं मुख्यमंत्री ने धान के अलावा दूसरी फसलों में भी वर्मी कम्पोस्ट के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों को वर्मी कम्पोस्ट उपलब्ध कराते रहें और वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग के लिए किसानों को प्रेरित करें। इससे कृषि के लिए रासायनिक खाद पर निर्भरता खत्म होगी और जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। जैविक खेती को अलग-अलग पैच की बजाय क्लस्टर में कराने के निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए हैं। इधर गौठान निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि, बड़े आश्रित गांवों में भी गौठान का निर्माण होना चाहिए। गौठान समितियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि, बहुत से किसानों ने लोन लिया है, लेकिन उन किसानों को वर्मी कम्पोस्ट नहीं मिला है। ऐसे किसानों के पास वर्मी कम्पोस्ट पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।  

मांग के अनुरूप बने कार्ययोजना :
मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रामोद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि, छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ग्रामीण उत्पादों को प्रोत्साहित करना और उन्हें बाजार मुहैया कराना जरूरी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सी-मार्ट (छत्तीसगढ़-मार्ट) की शुरुआत की है। सी-मार्ट के माध्यम से ग्रामीण उत्पादों को एक छत के नीचे बाजार मुहैया कराया जा रहा है। जहां एक हजार से अधिक तरह के ग्रामीण उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कम समय में ही सी-मार्ट के माध्यम से 20 करोड़ रुपये से अधिक के उत्पादों की खरीदी बिक्री हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन उत्पादों की ज्यादा मांग हो, उसके उत्पादन के लिए कार्ययोजना तैयार करें। ऐसे उत्पाद जिनकी मांग दूसरे शहरों से लेकर दूसरे राज्यों से भी है, उनकी उपलब्धता वहां भी सुनिश्चित होना चाहिए।

मल्टीएक्टिविटी सेंटर होगा रीपा :
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का निर्माण करा रही है, जहां मल्टीएक्टिविटी होंगे। रीपा के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर लघु व मध्यम वर्ग के उद्योग भी संचालित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़ा जा सके। इसके लिए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का शेड बड़ा होना चाहिए, ताकि वहां मल्टीएक्टिविटी संचालित की जा सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि, गोधन न्याय योजना के लिए निर्मित 'गौठान मैप पोर्टल' के माध्यम से ही रीपा की मॉनिटरिंग की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि, गोबर से निर्मित पेंट के उत्पादन पर विशेष तौर से ध्यान दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि, शासकीय इमारतों की रंगाई-पोताई के लिए गोबर से निर्मित पेंट का इस्तेमाल हो। उन्होंने कहा कि, इसके लिए गोबर पेंट उत्पादन को बढ़ावा दें ताकि डिमांड पूरी हो सके।

योजनाओं को प्राथमिकता से लागू करें : भूपेश बघेल

योजनाओं को प्राथमिकता से लागू करें : भूपेश बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल की अध्यक्षता में रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में दो दिवसीय कलेक्टर्स कांफ्रेंस की शुरूआत हुई। कांफ्रेंस के पहले दिन मुख्यमंत्री के निर्देशन में सभी कलेक्टरों से  विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।


 क्वान्टीफिएबल डॉटा आयोग द्वारा प्रदेश भर में किए जा रहे अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के सर्वेक्षण, स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना, वनांचलों में आश्रम-छात्रावासों की स्थिति, राजीव युवा मितान क्लब, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन तथा राज्य में बैंकिंग सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर्स को  आवश्यक निर्देश दिए गए।

कॉन्फ्रेंस में क्वान्टीफिएबल डॉटा आयोग द्वारा किए जा रहे अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के सर्वेक्षण के लिए इस वर्ग के ज्यादा से ज्यादा लोगों के पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए, जिससे प्रदेश में उनकी सही संख्या का आंकलन किया जा सके।

 इसके साथ ही कलेक्टर्स को स्कूलों में बच्चों को जारी किए जाने वाले जाति प्रमाण पत्र वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत संचालित सभी हाट-बाजार क्लिनिकों में 60 तरह की दवाईयां और दस तरह की जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराने के कार्य को प्राथमिकता के साथ कराने की बात कही गई.  इस योजना के अंतर्गत अब तक वनांचलों और दूरस्थ क्षेत्रों के कुल 55 लाख 85 हजार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा चुकी हैं।

कांफ्रेंस में एनीमिया के मामलों में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग को समन्वित कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के पदों पर भर्ती की कार्यवाही भी शीघ्र सुनिश्चित करने को कलेक्टर्स से कहा गया है।

 राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को समुचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि क्लब के माध्यम से खेलकूद, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के साथ ही शासकीय योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा सके.

 

योजनाओं को प्राथमिकता से लागू करें : भूपेश बघेल

योजनाओं को प्राथमिकता से लागू करें : भूपेश बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल की अध्यक्षता में रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में दो दिवसीय कलेक्टर्स कांफ्रेंस की शुरूआत हुई। कांफ्रेंस के पहले दिन मुख्यमंत्री के निर्देशन में सभी कलेक्टरों से  विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।


 क्वान्टीफिएबल डॉटा आयोग द्वारा प्रदेश भर में किए जा रहे अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के सर्वेक्षण, स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना, वनांचलों में आश्रम-छात्रावासों की स्थिति, राजीव युवा मितान क्लब, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन तथा राज्य में बैंकिंग सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर्स को  आवश्यक निर्देश दिए गए।

कॉन्फ्रेंस में क्वान्टीफिएबल डॉटा आयोग द्वारा किए जा रहे अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के सर्वेक्षण के लिए इस वर्ग के ज्यादा से ज्यादा लोगों के पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए, जिससे प्रदेश में उनकी सही संख्या का आंकलन किया जा सके।

 इसके साथ ही कलेक्टर्स को स्कूलों में बच्चों को जारी किए जाने वाले जाति प्रमाण पत्र वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत संचालित सभी हाट-बाजार क्लिनिकों में 60 तरह की दवाईयां और दस तरह की जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराने के कार्य को प्राथमिकता के साथ कराने की बात कही गई.  इस योजना के अंतर्गत अब तक वनांचलों और दूरस्थ क्षेत्रों के कुल 55 लाख 85 हजार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा चुकी हैं।

कांफ्रेंस में एनीमिया के मामलों में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग को समन्वित कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के पदों पर भर्ती की कार्यवाही भी शीघ्र सुनिश्चित करने को कलेक्टर्स से कहा गया है।

 राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को समुचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि क्लब के माध्यम से खेलकूद, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के साथ ही शासकीय योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा सके.

 

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

 रायपुर। राजधानी के शास्त्री बाजार में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार मो. अहमद पिता युनूस खान उम्र 23 वर्ष साकिन लाखेनगर रायपुर को गोलबाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें शुक्रवार को माना स्थित SOS की महिला बच्चों को कपड़ा दिलवाने बाजार लेकर आई थी। लोगों को शक हुआ तो महिला को घेर लिया। महिला के साथ दिख रहे बच्चें महिला से मेल नहीं खा रहे थे। बाजार में मौजूद लोगों को लगा कि ये उसकी रिश्तेदार तो नहीं हो सकती, महिला को भीड़ ने पकड़ लिया। बाजार में हंगामा मचा, फौरन पुलिस को खबर दी गई, पुलिस महिला को बच्चों समेत थाने लेकर आई।

इस दौरान कुछ लोगों ने महिला और बच्चों को वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अब इस मामले में अब एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं वीडियो वायरल करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

: मल्लिकार्जुन खड़गे का छत्तीसगढ़ आगमन, राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग, 307 डेलीगेट्स डालेंगे वोट…

: मल्लिकार्जुन खड़गे का छत्तीसगढ़ आगमन, राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग, 307 डेलीगेट्स डालेंगे वोट…

 रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होना है, कांग्रेस अध्यक्ष पद का मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच होना है। कांग्रेस डेलीगेट्स से समर्थन मांगने के लिए जल्द ही कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर आयेंगे। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कुल 307 मतदाता वोट डालेंगे।

पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, सभी कैबिनेट मंत्री, संगठन महामंत्री अमरजीत चावला सहित 307 डेलीगेट्स की सूची जारी की थी। कांग्रेस संगठन महामंत्री ने बताया कि 17 अक्टूबर को राजीव भवन में मतदान होगा, वहीं 19 को वोटों की गिनती और उसी दिन तय हो जायेगा की पार्टी की कमान कौन संभालेगा।

आज छत्तीसगढ़ समेत इस राज्यों में बरसेंगे बादल, वज्रपात की भी संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

आज छत्तीसगढ़ समेत इस राज्यों में बरसेंगे बादल, वज्रपात की भी संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

 नई दिल्ली। Weather Update अक्टूबर में मॉनसून की विदाई के बाद भी कई राज्यों में बारिश जारी है। दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी समेत कई राज्यों में शनिवार को बारिश हुई। दिल्ली करीब 12 घंटे तक बारिश होने से कई इलाकों में जाम लग गया। दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को इसे ध्यान में रखकर लोगों को यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली समेत 17 राज्यों में अगले तीन दिन तक भारी बारिश हो सकती है।

IMD के मुताबिक, आने वाले 2-3 दिनों में भारी बारिश(Heavy rain) का अनुमान है। हरियाणा में 8 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को जबकि यूपी, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में 11 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौमस वैज्ञानिकों का कहना है कि असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी काफी बारिश हो सकती है। इस दौरान स्थानीय लोगों को अलर्ट पर रहने की सलाह दी गई है। तटीय आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

सड़क सड़क पर आ गई है - धरम लाल कौशिक

सड़क सड़क पर आ गई है - धरम लाल कौशिक

छत्तीसगढ़।  पूरे प्रदेश में सड़क खस्ताहाल स्थिति में है । इन्ही समस्याओं को लेकर घरघोड़ा से रायगढ़ तक प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में 3 दिन की भाजपा ने 'शंखनाद' पदयात्रा निकाली है। पदयात्रा में उनके साथ सांसद गोमती साय, उमेश अग्रवाल व आज धरमलाल कौशिक शामिल होने पहुंचे।  
भाजपा नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि पूरे प्रदेश में सड़के सड़क पर आ गई है। सरकार उन्हें बनवाने की स्थिति में नहीं है । जनता को दिखाने के लिए अधिकारियों को डांट फटकार करने या हटाने से काम नहीं चलेगा । उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रमन सरकार में पूरे प्रदेश में सड़के बनी । आज भूपेश सरकार उसे मरम्मत करने की स्थिति में भी नहीं है। बजट में मरम्मत के लिए जो राशि स्वीकृत होती है उसका इन्होंने प्रावधान ही नहीं किया है। पहले तो यह मरम्मत के लिए पैसा बजट में शामिल नहीं करते हैं। जहाँ बजट में जब जो पैसा शामिल करते हैं उसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति नहीं देते हैं।  अगर बजट स्वीकृति होती है तो उसके बाद काम नहीं होता है।  बरसात के बाद अगर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो वह चलने लायक नहीं रहेंगी। 
  खराब सड़कों से होने वाली परेशानियां के प्रति मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकर्षित करने व उन्हें चेतावनी देने के लिए यह पदयात्रा निकाली जा रही है अभी इस पर यात्रा के बाद कलेक्टर का घेराव होगा अगर इसके बाद भी मुख्यमंत्री जी  सड़क नहीं सुधारते हैं तो इससे बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनेगी।
सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही, तीन ठेकेदारों सहित ईई पीडब्ल्यूडी को कारण बताओ नोटिस

सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही, तीन ठेकेदारों सहित ईई पीडब्ल्यूडी को कारण बताओ नोटिस

 रायगढ़। रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य तथा पूंजीपथरा-गेरवानी के मध्य जर्जर सड़क के मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तीन ठेकेदारों सहित लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को कलेक्टर रानू साहू ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जारी नोटिस के अनुसार कुर्रूभांठा-रक्सापाली-कछार-उसरौठ-तारापुर-पुटकापुरी-सुपा से राष्ट्रीय राजमार्ग-216 मार्ग निर्माण कार्य समय-सीमा पूर्ण होने के एक वर्ष पश्चात भी नहीं पूर्ण करने पर मेसर्स बारबरिक प्रोजेक्ट लिमिटेड सूरजपुर एवं धरमजयगढ़-कापू मार्ग समय-सीमा पूर्ण होने पश्चात भी नहीं पूर्ण करने पर मेसर्स सुनील कुमार अग्रवाल, रायगढ़ तथा रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य एवं पूंजीपथरा-गेरवारी के मध्य जर्जर सड़क के मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने पर मेसर्स बी.बी.वर्मा कंस्ट्रक्शन कोरबा को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। ईई पीडब्ल्यूडी को सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति व कार्यादेश जारी होने के बाद भी कार्य में प्रगति नही आने व अपेक्षित मरम्मत कार्य नहीं कराए जाने को लेकर नोटिस जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में कल से नया रोस्टर लागू

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में कल से नया रोस्टर लागू

 बिलासपुर। दशहरा अवकाश के बाद 10 अक्टूबर से खुल रहे हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू किया गया है। इसके अनुसार तीन डिवीजन बेंच होंगे। डिवीजन बेंच एक चीफ जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी और जस्टिस संजय अग्रवाल की होगी। यह कोर्ट रेंट कंट्रोल ट्रिब्यूनल के मामलों को छोड़कर डिवीजन बेंच में लाए गए सभी रिट मैटर, पीआईएल, रिट अपील, रिट पिटीशन, हेबियस कार्पस, टैक्स और टैक्स अपील मामलों की सुनवाई करेगी। दूसरी डिवीजन बेंच जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की होगी, जिसमें डिवीजन बेंच में लाए गए सभी सिविल मैटर, कंपनी और कमर्शियल अपील और रेंट कंट्रोल ट्रिब्यूनल के मामलों की सुनवाई होगी। तीसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय के. अग्रवाल व जस्टिस दीपक कुमार तिवारी होंगे जो सभी क्रिमिनल मैटर सुनेंगे। चीफ जस्टिस की स्पेशल सिंगल बेंच में आर्बिट्रेशन और कॉंसिलेशन एक्ट व लाए गए अन्य मामले दोपहर बाद सुने जाएंगे। जस्टिस गौतम भादुड़ी की स्पेशल बेंच में रुके हुए मामले दोपहर बाद सुने जाएंगे। जस्टिस संजय के अग्रवाल की स्पेशल बेंच में दोपहर बाद क्रिमिनल और सिविल के ट्रांसफर पिटीशन की सुनवाई होगी। जस्टिस पी. सैम कोशी की स्पेशल सिंगल बेंच में सेकेंड अपील, फर्स्ट अपील और कंपनसेशन के मिसलिनियस मामले सुने जाएंगे। जस्टिस संजय अग्रवाल की स्पेशल बेंच में सन् 2011 तक के क्रिमिनल रिवीजन मामले तथा रुके मामले सुने जाएंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार 17 अक्टूबर को कर्मचारियों के DA पर ले सकती है बड़ा निर्णय

छत्तीसगढ़ सरकार 17 अक्टूबर को कर्मचारियों के DA पर ले सकती है बड़ा निर्णय

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार 17 अक्टूबर को कर्मचारियों के DA पर बड़ा निर्णय ले सकती है। भूपेश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फ़ैसला लिया जा सकता है। 17 अक्टूबर को होगी भूपेश कैबिनेट की बैठक। मुख्यमंत्री ने पूर्व में भी कर्मचारियों को संकेत दिये थे। जिसके बाद कर्मचारियों को दीपावली पर बड़ी तोहफ़ा मिल सकता है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें.

दंतैल हाथियों ने किसान को कुचला, मौके पर मौत

दंतैल हाथियों ने किसान को कुचला, मौके पर मौत

 धमतरी। जिले में एक किसान को दो दंतैल हाथियों ने कुचलकर मार डाला। घटना की जानकारी मिलने पर वनकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची।

ग्राम कोहका का रहने वाला किसान महेश दीपक (66 वर्ष) शनिवार को मवेशी खरीदने के लिए ग्राम भिड़ावर गया हुआ था। महेश वहां से वो शाम 5 बजे वापस लौट रहा था, तभी अकलाडोंगरी और कोडेगांव के पास उसका दो दंतैल हाथियों से सामना हो गया। हाथियों ने उसे दौड़ाते हुए सूंड से पकड़ लिया और नीचे पटककर कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रात हो जाने के कारण जिला अस्पताल में शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया था, अब रविवार को पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।