CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
नाली में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस टीम मौके पर…

नाली में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस टीम मौके पर…

 रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाना इलाके के सेक्टर 5 में नाली में डूबा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक के पास से पुलिस को एक मोबाइल फोन भी मिला है।

जानकारी के अनुसार शव के पास से पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया है। मृतक की उम्र तकरीबन 25 से 30 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हत्या की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल मौके पर पहुँची पुलिस टीम शव की शिनाख्त में जुटी हुई है। जिले के सभी थानों से गुम इंसान रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे है।

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री से मिलकर IAS समीर विश्नोई की पत्नी ने परिवार की सुरक्षा की लगाई गुहार, ईडी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री से मिलकर IAS समीर विश्नोई की पत्नी ने परिवार की सुरक्षा की लगाई गुहार, ईडी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापामार कार्रवाई चल रही है। ईडी की टीम ने कार्रवाई में अब तक चार करोड़ नगदी, जेवरात और सोना जब्त किया है। साथ ही कई दस्तावेज भी बरामद किये हैं। वहीं आईएएस अधिकारी समीर विश्वनाई, सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तारी कर लिया गया है। इसके बाद ईडी कड़ी सुरक्षा के बीच इन्हें राजधानी रायपुर के कोर्ट लेकर पहुंची है और एक हफ्ते की रिमांड की मांग कर रही है।

वहीं ईडी की इस कार्रवाई के बीच एक नया मामला सामने आया है जिसमें गिरफ्तार किये गए आईएएस अधिकारी समीर विश्वनोई की पत्नी प्रीति विश्वनोई ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक शिकायत पत्र देकर ईडी के अधिकारियों द्वारा उन्हें व उनके परिवार को परेशान करने के साथ-साथ प्रताड़ना देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है और परिवार के सदस्यों की जानमाल की सुरक्षा देने की गुहार लगाई है।

देखिये पत्र में क्या लिखा है-

डागा कन्या महाविद्यालय रायपुर सभागृह में आज समाजशास्त्र विभाग द्वारा अपराध व समाज विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया

डागा कन्या महाविद्यालय रायपुर सभागृह में आज समाजशास्त्र विभाग द्वारा अपराध व समाज विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया

 रायपुर। आज दिनांक 13 अक्तूबर 2022 को प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय कचहरी चौक रायपुर सभागृह में सुबह 10:00 बजे समाजशास्त्र विभाग द्वारा अपराध व समाज विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया
दुर्गा महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ राजेश शुक्ला विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया महाविद्यालय की समाजशास्त्र की प्राध्यापक डॉ पदमा शर्मा द्वारा विशेषज्ञ का परिचय दिया गया। डा राजेश शुक्ला द्वारा समाज की प्रथा नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को समझाया अंत में प्रश्नकाल के दौरान छात्राओं के प्रश्न एवं शंकाओं का समाधान किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता घई, डॉ.पद्मा शर्मा, डॉ.गायत्री शर्मा डॉ.स्मृति अग्रवाल, डॉ. रेणुका बक्षी, विनय रंजन कुल्लू एवं कला संकाय के प्राध्यापकों के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, थाना प्रभारी,  एसआई और एएसआई के हुए तबादले...देखें पूरी लिस्ट

पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, थाना प्रभारी, एसआई और एएसआई के हुए तबादले...देखें पूरी लिस्ट

 बलौदाबाजार।  पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी किया गया है। थाना प्रभारी सहित एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला हुआ है। एसपी दीपक कुमार झा ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कुल 14 पुलिसकर्मी के नाम शामिल है।

देखें आदेश 

 

पेचकस से वार कर युवक की हत्या, नाबालिग के सामने मां से कर रहा था गलत हरकत

पेचकस से वार कर युवक की हत्या, नाबालिग के सामने मां से कर रहा था गलत हरकत

 दुर्ग। युवक की पेचकस से वार कर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक नाबालिग के सामने उसकी मां से कर गलत हरकत कर रहा था। नाबालिग ने आवेश में आकर मृतक के पेट में पेचकस से वार किया। यह मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के मलपुरीखुर्द गांव का है।

कांग्रेस सरकार पर बीजेपी का प्रहार, बोले – लोगों को डरा धमका कर अवैध वसूली की जा रही

कांग्रेस सरकार पर बीजेपी का प्रहार, बोले – लोगों को डरा धमका कर अवैध वसूली की जा रही

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, नलीनेश ठोकने ,अमित साहू ने एकात्म परिसर कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस और उसकी भूपेश बघेल सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस के लोग गैंगरेप कर रहे हैं। एनएसयूआई के अध्यक्ष शराब दुकानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। महामंत्री पद के लोग नक्सलियों को अस्पताल ले जा रहे हैं। कांग्रेस आखिर ये क्या कर रही है? ताजा मामले में एनएसयूआई के अध्यक्ष का ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वह दबाव पूर्वक 5000 रुपये की मांग कर रहा है और साथ में चार बियर और व्हिस्की की बोतल की भी मांग कर रहा है। इससे भाजपा के लगाए गए आरोप की पुष्टि हो गई है कि शराब में अवैध वसूली का यह खेल जोरों पर है। लोगों को डरा धमका कर अवैध वसूली की जा रही है। मुख्यमंत्री जी से हम मांग करते हैं कि यह स्पष्ट किया जाए कि यह ऑडियो किसका है? इस ऑडियो की पुष्टि कराई जाए। ऑडियो में यह भी शराब वाले को कहा जा रहा है कि आप मिलावट करते हैं। अवैध धंधा करते हैं। मुझे मालूम है। इसी एवज में ही वह पैसे मांग रहा है। जवाब में दुकान कर्मचारी कह रहा है कि ऊपर तक पैसा पहुंचाते हैं। कुरुद में भी कुछ रोज पहले इसी तरह की अवैध वसूली का मामला सामने आया था। ऑडियो में कहा जा रहा है 5 हजार नही 3 हजार दे सकते है पैसा ऊपर भी जा रहा है यह ऊपर तक पैसा कौन ले रहा है।यह कोई नहीं बता रहा। यह बात स्पष्ट होती है कि शराब के व्यापार में अवैध वसूली के साथ ही मिलावट व अवैध शराब बेचने का एक बड़ा धंधा चल रहा है। सरकार इसे स्पष्ट करें।

शराब की अवैध वसूली पर भाजपा के 5 सवाल

प्रदेश भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री से हमारे 5 सवाल हैं कि

1.जब ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार चल रहा है तो आप यह क्यों पूछते हैं कि ईडी क्यों आती है?

  1. क्या शराब दुकानों से वसूली का जिम्मा युवा कांग्रेस को दिया गया है या बाकी लोग भी वसूली करते हैं?
  2. शराब दुकानों को अवैध व्यापार करवाने की आड़ में की जा रही वसूली का पैसा कहां-कहां बांटा जाता है?
  3. जो ऑडियो वायरल हो रहा है, सरकार ने उसकी जांच के आदेश क्यों नहीं दिए?
    अब तक कोई कार्यवाही क्यों नहीं की?
  4. ऑडियो में शराब में मिलावट करने की भी बात सामने आ रही है। आखिर शराब में क्या मिलाया जा रहा है ?इससे लोगों की जान भी जा सकती है। इस पर अभी तक सरकार ने संज्ञान क्यों नहीं लिया?

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता गण ने कहा कि विधानसभा में जब शराब की गुणवत्ता और शराब दुकानों में दो तरह के कैश बॉक्स रखे जाने का मुद्दा उठाया जाता है तो सरकार जवाब नहीं दे पाती। जब विधानसभा में एक जिले की दुकानों का संचालन दूसरे जिले से होने का सवाल उठाया जाता है तो सरकार जवाब नहीं दे पाती। आबकारी मंत्री को उनके विभाग की जानकारी या तो होती नहीं है अथवा वे देना नहीं चाहते। उनकी तरफ से दूसरे मंत्री को खड़ा किया जाता है। यह सरकार ऐसे चल रही है जैसे कोई अयोग्य परीक्षार्थी उत्तर देने के लिए सहयोगी साथ में रखे हो।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता गण ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता पूरे प्रदेश में उत्पात मचा रहे हैं। माफिया राज चल रहा है। अवैध वसूली कर रहे हैं। गैंग रेप कर रहे हैं। नक्सलियों की सेवा में लगे हुए हैं और यह सरकार ऐसे लोगों को संरक्षण दे रही है। बीजापुर का कांग्रेसी नेता तेलंगाना में हार्डकोर नक्सलियों के साथ पकड़ा जाता है और यहां सरकार का मंत्री उसके अपहरण की कहानी सुनाने लगता है। हर मामले में केवल और केवल गुमराह करने की राजनीति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चल रही है। प्रदेश की जनता हाहाकार कर रही है और यहां से हर तरह से पैसा उगाह कर कांग्रेस कंपनी के मालिकों को भेजा जा रहा है। यही वजह है कि भ्रष्ट अफसरों के यहां होने वाली छापेमारी पर मुख्यमंत्री बौखला कर विपक्ष को धमकाने की कोशिश करते हैं। उनके इसी आचरण से प्रेरणा लेकर कांग्रेसियों ने गुंडागर्दी और अवैध वसूली का धंधा खोल रखा है। ऐसा पूरे देश में कहीं नहीं होता कि सरकार अपने भ्रष्ट अफसरों को बचाने की खातिर विपक्ष को धमकाए। लेकिन छत्तीसगढ़ में जो जंगलराज चल रहा है, वह सबके सामने है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज को दी श्रद्धांजलि

 जैजैपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जैजेपुर विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज के गृह ग्राम पिहरीद पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद दीपक भारद्वाज के परिजनों से मुलाकात की।

गौरतलब है कि शहीद दीपक भारद्वाज, सब इंस्पेक्टर बीजापुर जिला के तर्रेम थाना क्षेत्र के जीवनागुड़ा इलाके क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ के दौरान 3 अप्रैल 2021 को शहीद हुए थे। वे छत्तीसगढ़ पुलिस में अपनी 8 साल की सेवा पूरा कर चुके थे। छत्तीसगढ़ शासन की नीति के तहत उन्हें आर्थिक सहायता सरकार द्वारा प्रदान की गई थी। उक्त जानकारी पिता राधेलाल भारद्वाज एवं माँ परमेश्वरी भारद्वाज के द्वारा दी गयी है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि

 रायपुर : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्राइवेट फार्म डालने वाले आवेदकों के लिए यह काम की खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्राइवेट परीक्षा देने वाले आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि निर्धारित कर दी है। आवेदन करने की तिथि 30 नवंबर से 25 दिसंबर 2022 तक दी गई है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने बताया कि आवेदक संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की उपलब्ध वेबसाइट पर देख सकते हैं। साथ ही फार्म भी वहां से भरा जा सकता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हसौद में ली अधिकारियों की बैठक, निष्क्रिय गौठान समितियों को भंग करने दिए निर्देश, साथ ही कही यह बातें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हसौद में ली अधिकारियों की बैठक, निष्क्रिय गौठान समितियों को भंग करने दिए निर्देश, साथ ही कही यह बातें

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सक्ति नया जिला बना है, लोगों में उत्साह है। जिले की स्थापना और प्रथम अधिकारी बनने का सौभाग्य आप लोगों को मिला है। पूरे जोश के साथ काम करके लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। मुख्यमंत्री ने आज सक्ति जिले के हसौद ( जैजैपुर ब्लॉक) में भेंट मुलाकात अभियान के तहत अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अधिकारियों के साथ लाभान्वित होने वाली जनता को भी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। नए जिले में काम की अपार संभावनाएं हैं। आपको संतोष होगा कि जिले को मैंने स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि किसानों व ग्रामीणों की समस्या दूर करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाएं। नामांकन, बटवारा, खतौनी के प्रकरणों का मौके पर निराकरण करें। सभी भूमिहीन ग्रामीण मजदूरों को राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ दिलाएं। दौरे में योजनाओं के प्रचार प्रसार की कमी मिली। मुनादी और व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें लाभ दिलाएं। एक भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित नहीं होने चाहिए।

मुख्यमंत्री बघेल ने जाति प्रमाण पत्रों में त्रुटि होने की गुंजाइश को दूर करने के लिए अंग्रेजी भाषा में जाति प्रमाण पत्र जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं। इससे मात्रात्मक त्रुटि वाली समस्या दूर होगी। सीएम बघेल ने कहा कि सभी गौठानों में गोबर खरीदी हो। कोई भी पंजीकृत किसान और पशुपालक गौठान के लाभ से वंचित न हो। उन्होंने गोठान की वर्तमान प्रगति पर असंतोष जताते हुए इसे सुधारने के निर्देश दिए।

बाप बना हैवान, पत्नी के छोड़ के जाने के बाद बच्चियों के साथ बुझाने लगा हवस, ऐसे हुआ खुलासा

बाप बना हैवान, पत्नी के छोड़ के जाने के बाद बच्चियों के साथ बुझाने लगा हवस, ऐसे हुआ खुलासा

 बिलासपुर। जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहाँ दो मासूम बच्चियों के साथ उनके पिता ने ही कुकर्म की घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, मासूम बच्चियों को उसकी मां छोड़कर चली गई, तब वे अपने पिता के साथ अकेली रहती थीं। पूरा मामला उस समय उजागर हुआ, जब बच्चियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आप बीती बताईं।बच्चियों की बात सुनकर उन्होंने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को जानकारी दी। इसके बाद उनका रेस्क्यू किया गया। अब आरोप है कि पुलिस 10 दिन से इस केस को दबाने का प्रयास कर रही है और दोषी पिता के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। इस केस में FIR की मांग को लेकर गुरु घासीदास सेवादार संघ (GSS) ने पुलिस के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

चकरभाटा थाना क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने इस पूरे केस को उजागर किया है। उन्होंने 30 सितंबर को महिला एवं बाल विकास विभाग की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) को इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि 4 और 6 साल की दो बहनें आंगनबाड़ी केंद्र में गुमशुम रहती हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनकी मां नहीं है और दोनों अपने पिता के साथ रहती हैं। बच्चियों ने जब बातचीत बढ़ी तो दोनों ने पिता की गंदी हरकत के बारे में जानकारी दी। मामला सामने आने पर CWC ने बच्चियों को रेस्क्यू किया और उनसे पूछताछ की, तब उन्होंने घटना के बारे में बताया।

10 दिन बाद भी पुलिस ने हीं की कार्रवाई

मासूम बच्चियों के साथ यौन शोषण के इस केस में चकरभाठा पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर सामाजिक संगठन के पदाधिकारी पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, चकरभाठा TI मनोज नायक का कहना है कि प्रारंभिक जांच व पूछताछ में पता चला है कि बच्चियों के पिता मानसिक रोगी है। CWC ने बच्चियों का मेडिकल जांच कराया है, जिसमें रेप जैसी घटना सामने नहीं आई है। पुलिस अब CWC की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी।

सराहना के बजाए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मिल रही धमकियां

गुरु घासीदास सेवादार संघ की विधिक सलाहकार अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला ने बताया कि इस केस को उजागर करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गांव वाले मिलकर डरा-धमका रहे हैं। बच्चियों को भड़काने का आरोप लगाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत थाने में भी की है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि बच्चियों को शोषण से बचाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सराहना होनी चाहिए या डराना चाहिए। उन्होंने पुलिस को उन्हें सुरक्षा देते हुए धमकाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले को सामने लाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका सिंह को डराया जा रहा है, जबकि इन्हें सराहना मिलनी चाहिए थी, पुलिस को सुनिश्चित करना था कि डरने की जरूरत नहीं है लेकिन इसमें पुलिस प्रशासन की भूमिका सही नही है, अब जब पूरा मामला सामने आया है, तो खानापूर्ति कर मामले को रफा दफा करने का प्रयास चल रहा है।

गुरु घासीदास सेवादार संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

गुरु घासीदास सेवादार संघ की विधिक सलाहकार प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 11 अक्टूबर को संगठन के पदाधिकारी गांव भी गई थी। उन्होंने इस घटना की जानकारी जुटाई, जिसके बाद सच्चाई सामने आने पर संघ ने दो दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की भवरी देवी केस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने विशाखा कमेटी की गाइडलाइन जारी किया है। इसके आधार पर उन्होंने कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चकरभाठा TI मनोज नायक और पुलिस अफसरों पर इस गंभीर केस को दबाने का आरोप भी लगाया है।

 राजधानी पुलिस ने अवैध वसूली करते 4 फर्जी पत्रकारों को किया गिरफ्तार

राजधानी पुलिस ने अवैध वसूली करते 4 फर्जी पत्रकारों को किया गिरफ्तार

 रायपुर। नवा राजधानी स्थित एनआरडीए के सहायक प्रबंधक को पुराने मामले छापने का भय दिखाकर अवैध वसूली करते हुए 4 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार किए गए हैं। तहसीलदार स्तर के अधिकारी बेंजामिन सिक्का से सवा 2 लाख रुपए की अवैध वसूली करते हुए पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार किया।

सभी फर्जी पत्रकार रायपुर और महासमुंद के रहने वाले हैं। इनके नाम सेवकराम दीवान, सुनील यादव, हामिद कादरी समेत आर बी वर्मा बताए गए हैं।राखी थाना पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने सभी के खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज किया है।

राजधानी आ रहे अक्षय कुमार, अपकमिंग फिल्म की करेंगे शूटिंग, एक हप्ते तक गुजारेंगे वक्त…

राजधानी आ रहे अक्षय कुमार, अपकमिंग फिल्म की करेंगे शूटिंग, एक हप्ते तक गुजारेंगे वक्त…

 रायपुर। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ आने वाले है। ये पहली बार है जब किसी बड़े बजट की फिल्म छत्तीसगढ़ में शूट होने जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर 15 अक्टूबर को रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे जिसके बाद रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। जहां पर अक्षय 15 से 17 अक्टूबर तक फिल्म की शूटिंग करेंगे। सूत्रों के अनुसार अक्षय साउथ के सिंघम सूर्या की सुपरहिट फिल्म सोरारई पोटरु का हिंदी रीमेक में काम करने जा रहे है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस राधिका मदान काम करती नजर आने वाली है।

इस फिल्म की शूटिंग पहले दो अक्टूबर को होने वाली थी। लेकिन किसी कारण वर्ष इस फिल्म की शूटिंग को आगे बढ़ दिया गया था। लेकिन अब कन्फर्म है कि इस फिल्म की शूटिंग 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। जिसके लिए सारी तैयारी कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार फिल्म सोरारई पोटरु के हिंदी रीमेक की शूटिंग रायगढ़ के आसपास के इलाकों में लगभग एक सप्ताह तक होगी। फिल्म में छत्तीसगढ़ की अनेक खूबसूरत लोकेशन को दिखाया जाएगा। इससे देशभर में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्धि बढ़ेगी और यहां के खूबसूरत स्थलों से देशवासी परिचित होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज चंडीगढ़ दौरे पर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज चंडीगढ़ दौरे पर

 रायपुर। छग के सीएम भूपेश बघेल( CM baghel)आज चंडीगढ़ दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी शेड्यूल के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल शाम 6 बजे माना एयरपोर्ट( airport) से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। रात 8 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे।

पर्यावरण संरक्षण आज की महती जरूरत - मोहम्मद अकबर

पर्यावरण संरक्षण आज की महती जरूरत - मोहम्मद अकबर

 दो दिवसीय ईको बाल मेले के समापन अवसर पर

सर्वश्रेष्ठ ईको क्लब पुरस्कृत

भारत माता बिलासपुर प्रथम एवं मिंटू स्कूल डूमरतराई द्वितीय

रायपुर। दो दिवसीय ईको बाल मेले के अंतिम दिन ईको क्लब स्कूलों को पुरस्कृत करने के लिये आवास एवं पर्यावरण मंत्री  मोहम्मद अकबर पहुंचे। बच्चों की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कि  अकबर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति की रक्षा वर्तमान की जरूरत है।  अकबर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं यदि यह पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित हो जाये तो प्रकृति की रक्षा के लिये इससे बडा काम और कुछ नहीं हो सकता। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिये अपनी जवाबदारी समझनी चाहिये।  अकबर ने प्रदेश के उत्कृष्ठ ईको क्लब को भी सम्मानित किया।
मंडल के सदस्य सचिव  आर.पी. तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए ईको क्लब स्कूलों के गठन एवं कार्यकलापों के बारे में विस्तार से बताया।  तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के कोने कोने से ईको क्लब के बच्चे भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में दिव्यांग महाविद्यालय के बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ राजगीत एवं पर्यावरण गीत, रामकृष्ण आश्रम, नारायणपुर के बच्चों द्वारा गेडी नृत्य तथा डूमरतराई स्कूल के बच्चों द्वारा बैंड की प्रस्तुती की गई।
इन्हें मिला पुरस्कार -
सर्वश्रेष्ठ ईको क्लब प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार - भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल, बिलासपुर, द्वितीय पुरस्कार - स्व. श्रीराम शर्मा (मिन्टू) शास. हाय.सेके. स्कूल डुमरतराई, रायपुर, तृतीय पुरस्कार - बी.एस.पी. सीनियर सकेण्डरी स्कूल, सेक्टर-7, भिलाई को प्राप्त हुए। सांत्वना पुरस्कार ऑक्सफोर्ड पब्लिक उ.मा. विद्यालय, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बी.एस.पी.ई.एम.एम.एस. सेक्टर-9 भिलाई, शा.उ.मा.वि. बरतीकला, वाड्रफ नगर, ओ.पी. जिंदल, स्कूल रायगढ़, स्वामी करपात्री जी शा.उ.मा.विद्यालय, कबीरधाम को प्रदान किये गये। राज्य स्तरीय ईको बाल मेले पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के हायर सेकेण्डरी स्तर पर प्रथम स्थान - कु. अग्निबाला साहू, बी.एस.पी.एस.एस.एस. सेक्टर-07, भिलाई, मिडिल स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान -  राकेश कुमार मरकाम, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश स्कूल जगदलपुर, ऑन द स्पॉट पेंटींग प्रतियोगिता पर हायर सेकेण्डरी स्कूल स्पर पर प्रथम स्थान - कु. वसुन्धरा पैकरा, शास.उच्च.माध्य.विद्या. तुमान, कोरबा एवं मिडिल स्कूल स्तर पर कु. ऐषणा ताम्रकार, शास. पूर्व माध्य. शाला उसरीजोर, गरियाबंद, भाषण प्रतियोगिता पर हायर सेकेण्डरी स्कूल स्पर पर प्रथम स्थान - कु. कोशी मिश्रा, ओ.पी.जिंदल स्कूल, रायगढ़ जिला-रायगढ़ साथ ही मिडिल स्कूल स्पर पर प्रथम स्थान - कु. इशिता गुप्ता, बी.एस.पी. स्कूल, भिलाई, जिला-दुर्ग। कार्यक्रम का संचालन  अमर प्रकाश सावंत, जनसंपर्क अधिकारी द्वारा किया गया।

 

ॐ की अनुनादी से गूँजा जी. ई. सी. का कार्यक्रम सदन...छात्रों ने सीखे संचार कौशल के गुर

ॐ की अनुनादी से गूँजा जी. ई. सी. का कार्यक्रम सदन...छात्रों ने सीखे संचार कौशल के गुर

 रायपुर। आज दिनांक 12/10/22, को शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर में नवप्रवेशित छात्र छात्राओं के इंडक्शन प्रोग्राम का तृतीय दिवस संपन्न हुआ , आज के दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे के  चरणों में पुष्पांजलि देकर की गई । तदुपरांत, छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रातः ध्यान लगाकर, प्राणायाम तथा ओंकार गुंजन कर, सदन को ॐ की पावन ध्वनि से आंदोलित कर दिया । छात्रों को योगा, इसकी विधि, प्रभाव, और अनगिनत लाभों से अवगत कराकर उनके महत्व और अभ्यास हेतु प्रेरित किया गया ।

इन प्रभावी और ज़रूरी क्रियाकलापों से निवृत होने के पश्चात छात्रों ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, सेंट्रल वर्कशॉप, ग्रंथालय, छात्र-शाखा, परीक्षा विभाग आदि का भ्रमण कर उनकी विशेषताओं, उपलब्ध साधनों के उपयोग, और ज़रूरी संपर्क सूत्रों के बारे में जाना। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में छात्रों ने बेसिक साइंस एंड ह्यूमैनिटीज़ के अंग्रेजी विभाग के व्याख्याता श्री आशीष सिंह ठाकुर द्वारा संचार-कौशल, भाषिक अर्जन, और शारीरिक भाषा, अवाज़, लय इत्यादि के गुर सीखे। तृतीय दिवस के कार्यक्रम का सफल समापन डॉ. एम. आर. खान, प्राचार्य, डा. श्वेता चौबे, बेसिक साइंस एंड ह्यूमैनिटीज के विभागाध्यक्ष, एवम इंडक्शन प्रोग्राम के समन्वयक, तथा प्राध्यापक गण, डा.रचना रस्तोगी, डॉ. अनिल मांझी, सुश्री शशिबाला किंडो,  अर्श खान एवम अन्य सभी विभागों के प्राध्यापक, कर्मचारियों की गरिमामयी सानिध्य में सकुशल सम्पन्न हुआ । बड़ी संख्या में कार्यक्रम में छात्र छात्रा शिरकत कर रहे हैं, जिसकी प्राचार्य महोदय ने जमकर तारीफ़ की और आने वाले समय के लिए इसी निरंतरता की अपेक्षा भी की है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कल सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं की करेंगे समीक्षा

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कल सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं की करेंगे समीक्षा

 रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव 13 अक्टूबर को अंबिकापुर में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदीपान और सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक अभिजीत सिंह भी बैठक में शामिल होंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने सरगुजा संभाग के विभागीय संयुक्त संचालक, सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, सिविल सर्जन्स, खंड चिकित्सा अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों, अस्पताल सलाहकारों और खंड कार्यक्रम प्रबंधकों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया है।

रमन सरकार के दौरान खनिज से जितना राजस्व मिलता था उससे 10 गुना ज्यादा राजस्व सिस्टम सुधारने से मिला है – कांग्रेस

रमन सरकार के दौरान खनिज से जितना राजस्व मिलता था उससे 10 गुना ज्यादा राजस्व सिस्टम सुधारने से मिला है – कांग्रेस

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व के रमन सरकार के दौरान खनिज परिवहन का कार्य रतलाम और प्रतापगढ़ के लोग करते थे और छत्तीसगढ़ के लोग खाली बैठे रहते थे, अब सिस्टम सुधारने के बाद छत्तीसगढ़ के लोगों को खनिज परिवहन का कार्य मिला है तो भाजपाइयों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व के रमन सरकार के दौरान खनिज से जितना राजस्व प्राप्त होता था उससे 10 गुना ज्यादा खनिज से राजस्व सरकार को प्राप्त हो रही है यह सब खनिज से संबंधित सिस्टम को सुधारने के बाद ही हो पाया है। इससे समझ में आता है कि पूर्व की रमन सरकार की कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार और अपने चहेते को खनिज परिवहन का कार्य देने के चलते राज्य के खजाने को भारी चोट पहुंचा है। पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रवक्ता राजेश मूणत को बताना चाहिए जब वर्तमान में खनिज से मिलने वाला राजस्व पूर्व सरकार के दौरान मिलने वाले राजस्व से 10 गुना ज्यादा है तो ऐसे में भ्रष्टाचार किसने किया है?

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं को हवाहवाई बात करने की आदत है धरातल का ज्ञान नहीं है, पहले राजेश मूणत धरातल पर जाकर जानकारी इकट्ठा कर ले उसके बाद बयानबाजी करें। प्रदेश की जनता को पता है 15 साल के भाजपा शासनकाल में कोई ऐसा सरकारी दफ्तर नही था जहाँ सामानों की सप्लाई से लेकर प्रिंटिंग के काम, निर्माण कार्य ठेकेदार भाजपा समर्थित लोग थे, छत्तीसगढ़ से बाहर के लोग करते थे आज सभी काम छत्तीसगढ़ के लोग कर रहे हैं यहां के छोटे मंझोले व्यापारी ठेकेदार प्रिंटर्स कर रहे हैं तो भाजपा नेताओं को तकलीफ क्यों हो रहा है?

महंगाई पर पीसीसी चीफ ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- मोदी निर्मित महंगाई का असर इस बार दीपावली में दीये में दिखेगा

महंगाई पर पीसीसी चीफ ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- मोदी निर्मित महंगाई का असर इस बार दीपावली में दीये में दिखेगा

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी निर्मित महंगाई का प्रकोप इस वर्ष दीपावली के दीया में भी दिखेगा अभी 2 दिन के भीतर खाद्य सामग्री गेहूं, चावल, दाल, आटा, शक्कर, खाद्य तेल के दामों में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हरी सब्जियों के दामों में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मोदी सरकार देश की जनता को महंगाई से राहत दिलाने में नाकाम साबित रही है बल्कि खाद्य सामग्रियों में वस्त्रों में जूता चप्पल में रंग पेंट सहित जरूरी सामानों पर लगाई गई जीएसटी के चलते आवश्यक वस्तुओं के दाम में वृद्धि हुई है।

मोहन मरकाम ने कहा कि 100 दिनों में महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आई मोदी भाजपा की सरकार 8 साल में महंगाई को नियंत्रित करने में असफल रही है। महंगाई को नियंत्रित करने का उपाय करने के बजाए मोदी सरकार ने आवश्यक वस्तुओं में लगने वाले 0 प्रतिशत टैक्स को हटाकर 5 प्रतिशत से 18 प्रतिशत तक जीएसटी लगा दिया है जिसके चलते आवश्यक वस्तुओं के दाम में 10 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है पेट्रोल डीजल के दाम पर वसूला जा रहव मनमाना एक्साइज ड्यूटी भी महंगाई के लिए जिम्मेदार हैं।

ASI, प्लाटून कमांडर समेत इन पदों पर निकली भर्ती, परीक्षा में नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग, जल्द करें आवेदन

ASI, प्लाटून कमांडर समेत इन पदों पर निकली भर्ती, परीक्षा में नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग, जल्द करें आवेदन

 रायपुर। Police Recruitment 2022 : पुलिस विभाग में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए सुनहरा मौक़ा है। छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, रायपुर ने आवेदन मंगाए हैं। पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 16 अक्टूबर तक उम्मीदवार पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Police Recruitment 2022 : इन सभी पदों  भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड 28 अक्टूबर तक उपलब्ध कराया जाएगा।

वैकेंसी डिटेल
Police Recruitment 2022 : भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, सब इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर (स्पेशल ब्रांच), सब इंस्पेक्टर (प्रश्नाधीन दस्तावेज), सब इंस्पेक्टर (रेडियो), सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) एवं सब इंस्पेक्टर (अंगुल चिन्ह) के पद भरे जाएंगे।

शैक्षिक योग्यता
Police Recruitment 2022 : सूबेदार, सब इंस्पेक्टर विशेष शाखा एवं प्लाटून कमांडर पदों के लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं सब इंस्पेक्टर रेडियो के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, सब इंस्पेक्टर अंगुल चिन्ह के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं मैथ में ग्रेजुएशन और सब इंस्पेक्टर पदों के लिए बीएससी इन कंप्यूटर डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। वही पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथियां
Police Recruitment 2022 : ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 26 सितंबर 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 16 अक्टूबर 2022
परीक्षा तिथि (टेंटेटिव) – 6 नवंबर 2022
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि – 28 अक्टूबर 2022

इस पैटर्न में होगी परीक्षा 
Police Recruitment 2022 : पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा पेन एंड पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। जिसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. परीक्षा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर एवं रायपुर जिले में आयोजित की जाएगी।  इसके अलावा उम्मीदवार भर्ती संबंधी कोई भी अन्य जानकारी चेक करना चाहते हैं अथवा ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लिंक https://vyapam.cgstate.gov.in/node/679 पर जाएं।

Transfer Breaking : इस जिले के थाना प्रभारियों को किया गया इधर से उधर, SP ने जारी किया आदेश, देखें ट्रांसफर लिस्ट

Transfer Breaking : इस जिले के थाना प्रभारियों को किया गया इधर से उधर, SP ने जारी किया आदेश, देखें ट्रांसफर लिस्ट

 Raipur : Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी है। इसी बीच पुलिस विभाग में फिर फेरबदल किया गया है। दुर्ग में एसपी अभिषेक पल्लव ने 3 थाना प्रभारी समेत निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले किये हैं। उतई, छावनी, रानीतराई और जामगांव के थाना प्रभारी बदले गए हैं।

TRANSFER BREAKING : ट्रांसफर का सिलसिला जारी, अब इस जिलें में TI, SI, ASI समेत 14 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट..

TRANSFER BREAKING : ट्रांसफर का सिलसिला जारी, अब इस जिलें में TI, SI, ASI समेत 14 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट..

 बलौदाबाजार। जिले में निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षकों सहित 14 पुलिसकर्मियों के तबादले हुए हैं। देखें लिस्ट..

 

कबड्डी खेलते हुए युवक की मौत होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 लाख देने की घोषणा की

कबड्डी खेलते हुए युवक की मौत होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 लाख देने की घोषणा की

 रायपुर : रायगढ़ घरघोड़ा में कबड्डी खेलते हुए युवक की मौत होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे दुखद घटना बताया. उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए मृतक युवक और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की.

सीएम बघेल ने कहा, मृतक परिवार को जिला प्रशासन मुआवजा देगा और हम स्वेच्छा अनुदान से 4 लाख रुपयए दे रहे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, खेल में कभी कभार दुर्घटना हो जाती है. रायगढ़ घरघोड़ा की घटना बेहद दुखद है.

बता दें कि रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मंगलवार को एक खिलाड़ी की मौत हो गई। ग्राम भालूमार में छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

मृत युवक का नाम ठंडा राम मालाकार (35 वर्ष) था, जो पटखनी देने के दौरान सिर के बल गिर गया। इसके कारण सिर पर उसे गंभीर चोट लगी और इलाज के लिए रायगढ़ ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा काशीगढ़ में की 9 बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा काशीगढ़ में की 9 बड़ी घोषणाएं

 रायपुर : ग्राम काशीगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 9 बड़ी घोषणाएं की गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार लोगों के जेब में पैसा डालने का काम कर रही है। सक्ति नया जिला बना है। यहां काफी काम किया जाना है।

महिला समूह की सदस्यों ने बताया मुख्यमंत्री को बताया कि वे और भी गतिविधियों से जुड़ना चाहते हैं। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए हम ग्रामीण औद्योगिक पार्क शुरु कर रहे हैं। शुरुआत में हर ब्लॉक में दो पार्क बना रहे हैं, इसकी संख्या में आगे और बढ़ाएंगे। इसके लिए 600 करोड़ का प्रावधान बजट में किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन गांव में गौठान नहीं बने, वहां जल्द गौठान बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए जा रहे हैं। रोजगार, ग्रामीण स्वास्थ्य को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक कांशीगढ़ में उप-स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुल जाता, तब तक यहां हाट बाजार क्लिनिक लगाया जाएगा।

– ग्राम काशीगढ़ में मिडिल स्कूल भवन का निर्माण

– ग्राम काशीगढ़, ग्राम दतौद, ग्राम मलनी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण

– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजेपुर में ट्रामा सेंटर निर्माण

– जैजेपुर में कृषि गोदाम भवन निर्माण

– जैजेपुर में पशु चिकित्सालय भवन और उसका अहाता निर्माण

– ग्राम बेलकर्री में आंगनबाड़ी भवन निर्माण

– ग्राम अकलसरा से केकराघाट सीसी रोड निर्माण

– ग्राम पेंड्री तथा कचंदा में पशु औषधालय का निर्माण

– ग्राम भोथिया में मनकादाई मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 3 हितग्राहियों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 3 हितग्राहियों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा

 अम्बिकापुर : जनचौपाल में कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्या लेकर बड़ी संख्या में लोग दूर-दूर से पहुंचे हुए थे। कलेक्टर कुंदन कुमार ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में 3 हितग्राहियों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा व एक महिला आवेदक के भूमि के बी-1 व खसरा में तत्काल आवश्यक संशोधन कराया।

कलेक्टर कुंदन कुमार के द्वारा बलरापुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम मुरका निवासी पवन सिंह तथा अम्बिकापुर तहसील के ग्राम जगदीशपुर निवासी बिशनराम को जिला कार्यालय अम्बिकापुर में चेनमेन के पद पर तथा अम्बिकापुर के चोरका कछार निवासी हेम प्रकाश को भृत्य के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया गया।

बतौली जनपद के ग्राम डूमरभवना निवासी प्रमिला के बी-1 खसरा में तत्काल त्रुटि सुधार कर मौके पर प्रदान किया गया। महिला ने बताया कि वह पिछले 3 माह से त्रुटि सुधार के लिए दफ्तरों का चक्कर लगा रही थी।

जनचौपाल में प्राप्त मांग और शिकायतों को तत्काल संबंधित अधिकारी को उसका निराकरण करने के लिए भेजा जाता है। मुख्य रूप से फौती-नामांतरण, बंटवारा, नक्शा दुरूस्त कराना, हॉस्टल में प्रवेश, सड़क की मांग, कूप खनन की मांग, वनाधिकार पट्टा में त्रुटि सुधार, फर्जी पट्टे में धन बिक्री की शिकायत, अत्यधिक बिजली बिल की शिकायत, घरेलू विवाद के मामले, सड़क अतिक्रमण की शिकायत, लोन संबंधी शिकायत प्रमुख रूप से थे।

कलेक्टर की संवेदनशील पहल से आम जनता को बहुत लाभ हो रहा है। वे प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग खुद करते हैं। इससे शीघ्र ही समस्या का निराकरण हो जाता है। उन्होंने 3 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी के एक खिलाड़ी की मौत, खेल के दौरान हुआ हादसा

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी के एक खिलाड़ी की मौत, खेल के दौरान हुआ हादसा

 रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक कार्यक्रम के तहत कबड्डी खेल के दौरान एक खिलाड़ी की मौत हो गई है। खेल में पटखनी देने के दौरान एक खिलाड़ी गंभीर चोट से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती ले जाया गया। लेकिन रास्ते में खिलाड़ी की मौत हो गई। खेल के दौरान खिलाड़ी के घायल होने और मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति से लोगों को जोड़ कर रखने व स्थानीय खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 6 अक्टूबर से 6 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 प्रकार के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है, जिसमें 18 वर्ष से कम, 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं।

इस खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल जैसे-गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद इत्यादि में महिला, पुरूष प्रतिभागी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 स्तरों पर होगा। जिसकी शुरुआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर से हुई है, इसके बाद जोन स्तर, विकासखण्ड, नगरीय स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।