CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने राम वन गमन समेत किसानों के हित में दिये निर्देश, राजस्व विभाग की कार्यशैली पर जताई नाराज़गी

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने राम वन गमन समेत किसानों के हित में दिये निर्देश, राजस्व विभाग की कार्यशैली पर जताई नाराज़गी

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कलेक्टर और एसपी की मीटिंग में शामिल हुए। सीएम भूपेश बघेल ने राम वन गमन पर्यटन परिपथ में आवासीय व्यवस्था जोड़ने समेत कई निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर नाराज़गी जताई।

सीएम बघेल ने कहा कि आवासीय व्यवस्था होने से पर्यटन बढ़ेगा। राम वन गमन परिपथ में आवासीय व्यवस्था को कार्यक्रम में जोड़ने के सीएम ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को रात रुकने की व्यवस्था करें। पर्यटन केंद्रों में अच्छे होटल होना जरूरी है। गंगरेल डैम में आइलैंड को विकसित करने के निर्देश दिए। अतिवृष्टि एवं अल्पवृष्टि से फसल क्षति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता के साथ प्रभावित किसानों को समय सीमा में आरबीसी 6(4) अंतर्गत राहत राशि दिलाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही सीएम बघेल ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि बैगा, गुनिया, पुजारियों को भी योजना में जोड़ा गया है, उन्हें योजना से अवगत कराकर लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने नामांतरण के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताई। नामांतरण के लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने सभी कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टरों को नियमित रूप से तहसीलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

सीएम बघेल ने राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निपटाने के लिए कहा। नागरिकों को राजस्व प्रकरणों में देरी से परेशानी नहीं होनी चाहिए। ग्रामीणों की सहूलियत के लिए सप्ताह में एक दिन निर्धारित करें. संभाग कमिश्नर तहसीलों का नियमित निरीक्षण करें। मुख्यमंत्री ने सीमांकन प्रकरणों में देरी पर नाराजगी जताते हुए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। नए जिलों में नागरिकों को राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण का लाभ मिलना चाहिए।

पशुधन विकास विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारियों का हुआ तबादला

पशुधन विकास विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारियों का हुआ तबादला

 रायपुर। पशुधन विकास विभाग में चिकित्सा सहायक शल्यज्ञो और तृतीय श्रेणी कार्यपालिका के अधिकारी कर्मचारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई हैं

 
 

आम जनता के लिए बड़ी राहत...मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहरी क्षेत्रों में पट्टों के नवीनीकरण शुल्क कम करने के दिए निर्देश

आम जनता के लिए बड़ी राहत...मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहरी क्षेत्रों में पट्टों के नवीनीकरण शुल्क कम करने के दिए निर्देश

 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने आज आम जनता को बड़ी राहत दी है. शहरी क्षेत्रों में पट्टों के नवीनीकरण शुल्क कम करने के निर्देश दिए है, साथ ही शुल्क का पुनरीक्षण करने को भी कहा. आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन के निर्णय का लाभ आम नागरिकों को मिलना चाहिए। कलेक्टर और राजस्व अमले को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये।

वही कलेक्टर्स कांफ्रेंस से बड़ी खबर निकलकर आ रही है। सीएम भूपेश बघेल ने तीन साल से एक ही स्थान पर जमे पटवारियों को हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी कलेक्टर को कहा कि शहरी क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से राजस्व अमले में स्थान परिवर्तन करें।

सीएम बघेल ने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने लोगों के काम समय पर नहीं करने पर अधिकारियों को चेतवानी दी। सीएम ने भ्रष्टाचार की शिकायत पाए जाने पर सख़्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। सीएम ने सभी कलेक्टरों को नियमित रूप से तहसीलों का निरीक्षण करने कहा। सीएम ने कहा, राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निपटाएं। लोगों को राजस्व प्रकरणों में देरी से परेशानी नहीं होनी चाहिए। ग्रामीणों की सहूलियत के लिए सप्ताह में एक दिन निर्धारित करें। संभाग कमिश्नर तहसीलों का नियमित निरीक्षण करें। सीएम ने नामांतरण के मामलों की पेंडेंसी को लेकर कलेक्टरों पर नाराजगी जताई है। सीएम ने दो टूक कहा कि नामांतरण के लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। सीएम ने सीमांकन के प्रकरणों में देरी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने नए जिलों को खासतौर पर कहा कि वहां राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण हो।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा निर्णय...3 साल से एक स्थान पर जमे पटवारियों का होगा तबादला

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा निर्णय...3 साल से एक स्थान पर जमे पटवारियों का होगा तबादला

 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने गंगरेल डैम को आइलैंड की तरह विकसित करने के निर्देश दिए हैं। यह छत्तीसगढ़ का पहला आइलैंड डेवलप किया जाएगा, जो पर्यटन की दृष्टि से काफी अहम होगा। कलेक्टर्स कांफ्रेंस की शुरुआत राम वन गमन परिपथ के प्रेजेंटेशन के साथ हुई। न्यू सर्किट हाउस में कलेक्टर कांफ्रेंस में सीएम ने कहा कि पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को रात रुकने की व्यवस्था करें। पर्यटन केंद्रों में अच्छे होटल होना जरूरी है। सीएम ने राम वन गमन पर्यटन परिपथ में आवासीय व्यवस्था जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवासीय व्यवस्था होने से ही पर्यटन बढ़ेगा।

  1. सभी कलेक्टर नियमित रूप से तहसीलों का निरीक्षण करें
  2. राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निपटाएं
  3. नागरिकों को राजस्व प्रकरणों में देरी से परेशानी नहीं होनी चाहिए
  4. ग्रामीणों की सहूलियत के लिए सप्ताह में एक दिन निर्धारित करें
  5. संभाग कमिश्नर तहसीलों का नियमित निरीक्षण करें
  6. मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर जताई नाराज़गी
  7. नागरिकों के कार्य को समय सीमा में न करने पर अधिकारियों को चेताया
  8. भ्रष्टाचार की शिकायत पाए जाने पर सख़्त कार्यवाही के दिए निर्देश
  9. 3 साल से एक स्थान पर जमे पटवारियों का होगा तबादला
  10. सभी कलेक्टर को मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
  11. शहरी क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से राजस्व अमले में होगा स्थान परिवर्तन
CG CRIME : युवक पर बीच सड़क तलवार से हमला, अस्पताल में मौत; आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME : युवक पर बीच सड़क तलवार से हमला, अस्पताल में मौत; आरोपी गिरफ्तार

 दुर्ग। जिले में 26 साल के युवक पर आरोपियों ने बीच सड़क पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हमला के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पास की है।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग के राजीव नगर निवासी विजय चंद्राकर(26 साल) पिता तुलाराम चंद्राकर 8 अक्टूबर की रात 11:30 बजे स्कूटी से अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही परमेश्वरी स्कूल के पास पहुंचा उसे तीन लड़कों सागर गुप्ता (23 साल) और शंकर साहू (24 साल) सहित एक नाबालिग लड़के ने रोक लिया। तीनों ने पुराने विवाद व पैसे के लेन देन को लेकर विजय से झगड़ा करना शुरू कर दिया। तीनों ने डंडा, राड और तलवार लेकर उसके ऊपर हमला कर दिया। विजय जान बचाने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसे तलवार से काट दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

प्रदेश में मौसम ने बदली करवट,कई स्थानों पर हो सकती है बारिश

प्रदेश में मौसम ने बदली करवट,कई स्थानों पर हो सकती है बारिश

 रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में अभी भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है कभी धूप तो कभी बारिश का मौसम बना हुआ है। प्रदेश में अभी कुछ दिन और वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 15 अक्टूबर के बाद मानसून की विदाई हो जाएगी। अभी तो बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते रविवार को भी प्रदेश के बहुत से जगह हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के चलते मौसम में भी थोड़ी ठंडकता आई है।

शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम सामान्य रहा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि लोरमी, मैनपुर, तखतपुर, शिवरीनारायण सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश भर में एडब्लयूएस महासमुंद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इसके चलते ही रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।

सुनहरा मौका: युवाओं के लिए सीआरपीएफ में निकली भर्ती…. 8वीं पास भी कर सकते है आवेदन

सुनहरा मौका: युवाओं के लिए सीआरपीएफ में निकली भर्ती…. 8वीं पास भी कर सकते है आवेदन

 सुकमा। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में सिपाही (सामान्य डयूटी) के 128 पदों के लिए सुकमा जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह रिक्तियां विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए है। इच्छुक आवेदक जिला पुलिस लाईन पुसामीपारा धान मंडी के निकट और 219 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल इंजरम में 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। युवाओं को भर्ती केन्द्र से आवेदन प्रारूप प्राप्त कर शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्मतिथि के समर्थन में दस्तावेज, निर्धारित प्रारूप में अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य हैं।भर्ती रैली में पात्रता एवं मापदण्ड में उम्मीदवार को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को स्थानीय बोली गोण्डी, हल्बी भाषा का लेखन एवं बोलने का ज्ञान होना चाहिए। वहीं आयु सीमा में उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2022 की स्थिति में 18 से 28 वर्ष के मध्य तथा शारीरिक कद 153 सेमी, सीना न्यूनतम 74.5सेमी तथा ऊंचाई के अनुरूप मानक वजन के अनुपात में 10 प्रतिशत कम हो। शरीरिक दक्षता परीक्षण में 5 किमी की दौड़ को 24 मिनट में पुरा करना होगा। इसके साथ ही दो स्तर में लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। जिन युवाओं को पीएसटी, पीईटी में योग्य घोषित किया गया है उन्हें निर्धारित तिथि व स्थान में लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए www.crpf.gov.in के साथ ही भर्ती केन्द्र के नोटिस बोर्ड का भी अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही भर्ती रैली केन्द्र सुकमा के हेल्पलाइन नम्बर के नियंत्रण कक्ष +91-78647299016 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

प्रेमिका के महंगे शौक को पूरा करने प्रेमी बना चोर...पढ़े पूरी खबर

प्रेमिका के महंगे शौक को पूरा करने प्रेमी बना चोर...पढ़े पूरी खबर

 भरतपुर/रायपुर। जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र से आश्चर्यजनक मामला सामने आया है। दरअसल प्रेमिका के शौक को पूरा करने के लिए प्रेमी बाइक चोर बन गया। बताया जा रहा है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका के शौक पूरा करने के लिए रोजाना एक बाइक चुराता था। फिलहाल अब वह पुलिस गिरफ्त में है। चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने पहचान करते हुए चोर को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी की 6 बाइक जब्त की है.

छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है, मुख्यमंत्री दिखावा कर रहे हैं : कौशिक

छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है, मुख्यमंत्री दिखावा कर रहे हैं : कौशिक

 रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं इतनी बढ़ चुकी है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक लेकर केवल मात्र सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर औपचारिकता कर रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने 4 वर्ष पूर्ण होने को है इन 4 वर्षों में मुख्यमंत्री बघेल को जरा भी इस बात की चिंता नहीं कि प्रदेश में अपराध नियंत्रण पर कुछ किया जाए। इससे दुर्भाग्यजनक और क्या हो सकता है कि प्रदेश के गृह मंत्री को पुलिस को अपराधियों की सूची सौंपनी पड़ती है। जिस तरह से संगठित गिरोह प्रदेश में सक्रिय है और अब जब चुनावी वर्ष आ चुका है तब केवल सट्टेबाजों पर दिखावें के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार कार्यवाही कर रही है। कहीं इसका रिश्ता चुनावी फंड से तो नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस अपराधियों पर लगाम कसने के बजाय भाजपा कार्यकर्ताओं पर ही कार्यवाही करने में लगी है। पुलिस भूमिका प्रदेश में कांग्रेस के एक विंग के तौर पर रह गई है और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अवैध शराब से लेकर सट्टा, गांजा, मादक पदार्थ के अवैध कारोबार प्रदेश में लगातार फल-फूल रहा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री की चिंता अब गैर वाजिब है जब प्रदेश में अपराध की घटनाएं थम नहीं रही है और वह सत्ता के आनंद में इतने व्यस्त है कि उन्हें दिल्ली के एक परिवार की चिंता राज्य की जनता से अधिक से है। यही कारण है कि अब जब चुनाव करीब है तब अपराधियों पर लगाम की बात करके केवल वह दिखावा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने दी ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद

मुख्यमंत्री ने दी ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद

 रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने मुस्लिम भाईयों सहित प्रदेशवासियों को ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी है। पैगम्बर साहब के जन्मदिवस ईद-मिलादुन्नबी के पवित्र मौके पर उन्होंने देश-दुनिया में अमन-चैन और लोगों की खुशहाली की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हजरत साहब दुनिया में अमन और भाईचारे का संदेश लेकर आए। उनके संदशों ने लाखों लोगों के विचारों और जीवन मूल्यों पर अभूतपूर्व प्रभाव डाला। उन्होंने पूरी दुनिया को मानवता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत मोहम्मद के संदेश हमेशा समाज को सच्चाई और नेकी के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

 

अब गोबर पेंट से होगी स्कूलों की रंगाई-पोताई...

अब गोबर पेंट से होगी स्कूलों की रंगाई-पोताई...

 रायपुर। प्रदेश के स्कूलों की रंगाई-पोताई अब गोबर से निर्मित पेंट से होगी। राज्य में स्थापित किए गए गौठानों में रूरल इंण्डस्ट्रीयल पार्क विकसित किया जा रहा है। इन पार्को में स्व सहायता समूह की महिलाओं गोबर से पेंट बनाने का काम भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण महिलाओं को रोजगार का जरिया देने और उनकी आय बढ़ाने के लिए सभी स्कूलों में रंगाई-पोताई गोबर से बने पेंट से करने के निर्देश दिये हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को राजधानी कि न्यू सर्किट हाऊस में कलेक्टर एसपी कान्फ्रेस के दौरान वाहन गौठान एवं रीपा रूरल इंण्डस्ट्रीयल पार्क के स्वयं स्वः सहायता समूह के द्वारा लगाए स्टॉल का अवलोकन करने पहुंचे। वहाँ उन्होंने समूह द्वारा प्रदर्शित उत्पाद गोबर से बने पेंट कुकीस, अचार तथा बाँस से बने घरेलू उपयोग की वस्तुएं कलाकृति को देखा तथा इस संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा निर्मित किये गए उत्पादों की सराहना करते हुए अपर मुख्य सचिव को कहा कि, राज्य की सभी शासकीय स्कूलों में पोताई कार्य में गौठान या रूरल इंण्डस्ट्रीयल पार्क में निर्मित गोबर से बने पेंट का उपयोग करने के निर्देश जारी करें।

जिला-पुलिस प्रशासन अच्छा कार्य कर रहे हैं, लेकिन कई जगह सुधार की आवश्यकता : भूपेश बघेल

जिला-पुलिस प्रशासन अच्छा कार्य कर रहे हैं, लेकिन कई जगह सुधार की आवश्यकता : भूपेश बघेल

 कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने शनिवार को न्यू-सर्किट हाउस में दो-दिवसीय कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस-प्रशासन अच्छा काम कर रहें है, इसमें कोई दो राय नहीं है, लेकिन कई जगह सुधार की भी आवश्यकता है। प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए। प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी सजग रहकर कार्य करें। पुलिस अपने सूचना तंत्र को मजबूत बनाए। कई घटनाओं को पुलिस ने कम समय में ही सुलझाया है इससे राज्य की अच्छी छवि बनी है। उन्होंने कहा कि चाकूबाजी, सट्टे बाजी, अवैध शराब, ऑनलाईन गैम्बलिंग पर कड़ाई से अंकुश लगाने की जरूरत है। बेसिक पुलिसिंग पर ज्यादा फोकस होना चाहिए। सोशल मीडिया में अफवाहों का तत्काल जवाब आना चाहिए। मीडिया, जनप्रतिनिधि, जनता सभी से पुलिस और प्रशासन का लगातार संवाद बना रहे। चौक चौराहों पर पुलिस की उपस्थिति दिखनी चाहिए। साथ ही सड़क हादसे को रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कलेक्टर और एसपी कॉन्फ्रेंस में प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्रवाई, नक्सली इलाकों में सुरक्षा, विकास और आत्म समर्पित नक्सलियों के पुनर्वास, सड़क दुर्घटना रोकने के कार्याे की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रदेश के सभी संभागायुक्त, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, आईजी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।  

चिटफंड प्रकरणों की विवेचना में तेजी लाये
मुख्यमंत्री ने कॉन्फ्रेंस में कहा कि चिटफंड कम्पनी के डायरेक्टर जिनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है, उन्हें गिरफ्तार किया जाए। अभी तक कुछ प्रकरणों में ही संपत्ति कुर्की की कार्यवाही हुई है। मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए चिटफंड कम्पनियों पर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बचे हुए मामले में भी संपत्ति चिन्हित कर कुर्की की कार्यवाही करायें और निवेशकों को अधिक से अधिक राशि वापस दिलाएं। मुख्यमंत्री ने राजनीतिक प्रकरण की वापसी के बचे हुए प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही करने तथा आदिवासियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की वापसी में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को तोड़ें
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करायी जाए। इन क्षेत्रों में व्हीआईपी भ्रमण के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। नशे की गोलियां, इंजेक्शन, सीरप के सेवन की प्रवृत्ति पर पूर्ण रूप से विराम लगाये एवं विक्रेताओं पर कड़ी कार्यवाही करें। गांजा परिवहन व विक्रय पर भी अंकुश लगायें, सीमावर्ती जिलों में चेकपोस्ट मजबूत करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के कारोबार के नेटवर्क को जड़ से ख़त्म करने के लिए पुलिस सख्त कार्रवाई करें। अन्य राज्यों से हर स्तर पर जरूरी समन्वय करें। नशीले पदार्थ के उत्पादक और इससे जुड़े नेटवर्क के स्रोत तक पहुँचकर कार्रवाई करें। उन्होंने नशीले पदार्थो की तस्करी को तोड़ने के साथ नशा मुक्ति केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया।

महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को रोकने पीसीआर वाहन शीघ्र शुरू होंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के अधिकारी फील्ड में अधिक समय दें, लोगों से सम्पर्क बढ़ायें और विजिबल पुलिसिंग की अवधारणा पर काम करें। एसपी स्वयं रात्रि गश्त में निकलें। महिलाओं व बच्चियों के लिए सुरक्षित माहौल बनायें, ’हमर बेटी, हमर मान” अभियान को बेहतर ढंग से संचालित करें। उन्होंने महिलाओं के विरूद्ध अपराध रोकरने के लिए शीघ्र पीसीआर वाहन शुरू करने के निर्देश दिए। सायबर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, इससे बचने के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम चलायें। धान खरीदी प्रारंभ होने वाली है, पड़ोसी राज्यों से अवैध धान परिवहन पर अंकुश लगाने की ठोस कार्य योजना बनाए। अनूसूचित जाति, जनजाति के विरुद्ध अपराधों में पीड़ित को सहायता राशि शीघ्रता से उपलब्ध कराएं। उन्होंने सड़क सुरक्षा हेतु किए गये प्रयासों की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पूरे प्रयास करने के निर्देश दिये।

विगत वर्षों में नक्सल घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आयी
मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए इन क्षेत्रों में स्थापित किए जा रहे कैम्पों के साथ ही ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोगों को रोजगार से जोड़ा जाए। बस्तर में नक्सल समस्या समाप्त करने हेतु रोजगार मूलक कार्यों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सड़क निर्माण पूर्ण हो चुका है, इससे वहां विकास की गति बढ़ी है। सड़क निर्माण से कनेक्टिविटी बढ़ने से अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्य संभव हुये हैं। मुख्यमंत्री ने अंदरूनी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मोबाईल टॉवर की स्थापना तेजी से करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि अंदरूनी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 525 मोबाईल टॉवर को 4-जी में परिवर्तित किया जा रहा है। अधिकांश इलाकों को मोबाईल कनेक्टिविटी से जोड़ लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करायी जाए। नक्सल क्षेत्रों में व्हीआईपी भ्रमण के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि कलेक्टर और एसपी बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। यह समन्वय भी निचले स्तर पर भी दिखना चाहिए। दुर्घटना के समय त्वरित कार्यवाही के लिए एसओपी तैयार की जाए।

कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस महानिदेशक ने बताया कि कानून व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक, रायपुर प्रशांत अग्रवाल, चिटफंड कम्पनियों एवं नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही तथा सामुदायिक पुलिसिंग के कार्य हेतु तत्कालीन पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव संतोष सिंह एवं नक्सल अभियान के दौरान प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान हेतु पुलिस अधीक्षक, सुकमा सुनील शर्मा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें उक्त क्षेत्र में श्रेष्ठ जिला के रूप में चिन्हित किया गया।

इसी तरह अपराध नियंत्रण, अपराधिक प्रकरणों के निराकरण, महिला, बच्चों एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों का संरक्षण, थानोें से प्रदान की जाने वाली सेवाओं, दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग, नवाचार आदि बिन्दुओं पर प्रदेश के थानों की रैंकिंग की गई, जिसमें थाना कोतवाली, रायगढ़ को उत्कृष्ट शहरी थाना एवं थाना पाटन, जिला दुर्ग को उत्कृष्ट ग्रामीण थाना के रूप में चिन्हित किया गया। जबकि नक्सल विरोधी अभिमान में सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु थाना कोहकामेटा, जिला नारायणपुर को चिन्हित किया गया।

 

BREAKING : राजधानी में ऑनलाइन सट्टा खिलाते तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल, लैपटॉप सहित नगदी जब्त

BREAKING : राजधानी में ऑनलाइन सट्टा खिलाते तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल, लैपटॉप सहित नगदी जब्त

 रायपुर। रायपुर पुलिस ने एक बार फिर से सट्टा बाजार पर बड़ी कार्रवाई की है। सार्वजनिक जगहों पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को तेलीबांधा पुलिस द्वारा रविग्राम तेलीबांधा में घेराबंदी कर पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी राजेंद्र नगर एवं तेलीबांधा के मूल निवासी हैं। सटोरियों के कब्जे से पुलिस ने 3 एंड्राइड फोन, 3 कीपैड मोबाइल, एक लैपटॉप और नगदी रकम सहित अन्य सामग्री जप्त किया है। सटोरियों के विरुद्ध तेलीबांधा थाना क्षेत्र में जुआ एक्ट के सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कारवाई किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर को मुखबीर से सूचना मिली कि रविग्राम तेलीबांधा के कुछ लोग मोबाइल पर ऑनलाइन एप्प से क्रिकेट सटटा खिला रहे है। सूचना पर घटना स्थल पर पुलिस स्टाफ व साक्षियो के समक्ष घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया, पूछताछ पर अपना नाम पंजू साजिदा पिता लखीमल सादिजा उम्र 42 वर्ष साकिन तेलीबांधा गली नंबर 06 मनोज चावला पिता नानक राम चावला उम्र 42 वर्ष साकिन रविग्राम तेलीबांधाए पिंकू अमलानी पिता श्रीचंद अमलानी उम्र 31 वर्ष साकिन पीयुष कालोनी अमलीडीह थाना न्यु राजेन्द्र नगर का रहने वाले बताये। पंजू साजिदा के कब्जा से 01 नग वीवो कंपनी का एन्ड्राईड मोबाईल 01 नग आईटेल कंपनी का की.पेड मोबाईलए नगदी रकम 02 हजार रूपये 01 नग सोनी कंपनी का लैपटाप तथा एक पन्ने मे लिखा सट्टा पट्टी पेन से लिखा हुआ मनोज चांवला के कब्जे से 01 नग सैमसंग कंपनी का एन्ड्राईड मोबाईलए 01 नग आईटेल कंपनी का कीपेड मोबाईल नगदी 1530 रूपये पिंकू अमलानी के कब्जे से 01 नग सैमसंग कंपनी का मोबाईलए 01 नग आईटेल कंपनी का कीपेड मोबाईलए नगदी 1500 रूपये मिला जुमला 45530 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियो के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया।

राजधानी में नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

राजधानी में नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

 रायपुर। राजधानी रायपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रितिक बारिक घटना दिनांक से फरार चल रहा था। आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले पर सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम द्वारा कार्रवाई किया गया है। सिविल लाइन में आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की के साथ आरोपी रितिक बारिक के द्वारा बहला फुसलाकर मोबाईल पर अश्लील मैसेज भेजकर छेड़खानी किया गया है। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन रायपुर में अपराध क्रमांक 581/22 धारा 509ख, 354 भादवि. एवं 8, 12 पास्को एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी रितिक बारीक घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी लगातार पता तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम साईबर सेल से प्राप्त जानकारी एवं मुखबीर के सूचना के आधार पर आरोपी की उपस्थिति दिल्ली में होना ज्ञात होने पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर रायपुर अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी, थाना सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन की पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी रितिक बारिक को गिरफ्तार कर उसकेे कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 नग मोबाइल जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

मुख्यमंत्री कल करेंगे मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, मुख्यमंत्री निवास में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

मुख्यमंत्री कल करेंगे मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, मुख्यमंत्री निवास में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल को शाम 4 बजे स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान करेंगे। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के 125 छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा। सम्मान समारोह मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किया जाएगा।

भूपेश बघेल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रावीण्य सूची में शामिल प्रत्येक छात्र-छात्राओं को डेढ़-डेढ़ लाख रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा समारोह में मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को सिल्वर मेडल भी प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं में 90 और कक्षा 12वीं में 35 छात्र-छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता करेंगे। संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव समारोह के अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। विधायक रामपुकार सिंह, धनेन्द्र साहू, अनिता शर्मा,  देवेन्द्र यादव और राजमन बेंजाम समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में पहली बार आज कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को अनूठे अंदाज में सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा की प्रावीण्य सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को हेलीकॉप्टर में जॉयराइड कराई गई।

 
रायपुर प्रेस क्लब में लगा स्वास्थ्य शिविर, पत्रकारों ने परिवार समेत कराया हेल्थ चेकअप

रायपुर प्रेस क्लब में लगा स्वास्थ्य शिविर, पत्रकारों ने परिवार समेत कराया हेल्थ चेकअप

 रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामु आम्बेडारे ने आज प्रेस क्लब एवं लायंस क्लब सीनियर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के अवसर पर कहा कि रायपुर प्रेस क्लब समय समय पर ऐसे आयोजन करता रहता है। प्रेस परिवार के स्वास्थ्य का ख्याल रखना हमेशा हमारी प्राथमिकता में शामिल रहा है और रहेगा। कोरोना काल में रायपुर प्रेस क्लब ने वैक्सिनेशन के तीनों डोज के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से शिविर लगाकर प्रेस परिवार के साथ साथ सामान्य जन को भी सुविधा उपलब्ध कराई है।

आज मधुकर खेर स्मृति भवन, मोतीबाग में आयोजित नि:शुल्क नेत्र रोग एवं बीपी शुगर टेस्ट शिविर में 600 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु आम्बेडारे ने बताया कि जिन लोगों को नेत्र रोग के निदान के लिए ऑपरेशन की जरूरत है, उनकी आंख का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु आम्बेडारे, कोषाध्यक्ष शगुफ्ता शीरीन, कार्यकारिणी सदस्य संजय शुक्ला, जावेद खान, भोलाराम सिन्हा, मनोज नायक एवं खेल प्रभारी विजय मिश्रा सहित सदस्य उपस्थित रहे।

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैम्प 10 अक्टूबर को, इन पदों के लिए होगी भर्ती

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैम्प 10 अक्टूबर को, इन पदों के लिए होगी भर्ती

 रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 10 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

निजी क्षेत्र के नियोजक एयरटेल पेमेन्ट बैंक लिमिटेड एवं अलर्ट एस.जी.एस. प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा मर्चेन्ट एक्सीक्यूटीव, रूरल बैंक मित्र सिक्यूरिटी गार्ड, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 79 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 8वीं से स्नातक उत्तीर्ण आवेदक पात्र होंगे। इन पदों पर चयन के बाद अभ्यर्थियो को 7 हजार से 12 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। ओमकारा सॉल्यूशन्स, रायपुर गुजरात एवं औरंगाबांद प्लांट के लिए ऑटोमेटेड टेक्निशियन और अमेजान पैंकिंग कंपनी अहमदाबाद के लिए वर्कर के 1100 पदों पर भर्ती करेगी। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ 10वीं उत्तीर्ण आवेदक इस भर्ती में शामिल हो सकते है। नियोजन पर 11 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इच्छुक एवं योग्य आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पर उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है।

उच्च शिक्षा विभाग में हुए तबादले, बदले गए 8 कॉलेजों के प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन भी स्थानांतरित, देखें लिस्ट…

उच्च शिक्षा विभाग में हुए तबादले, बदले गए 8 कॉलेजों के प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन भी स्थानांतरित, देखें लिस्ट…

 रायपुर। Transfer Breaking उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के आठ कॉलेजों के प्रिंसिपल के तबादले किए हैं। इसके अलावा लाइब्रेरियन के भी तबादले किए गए हैं। देखें लिस्ट…

 

हेलीकॉप्टर में घूमते देख दूसरे बच्चें भी टॉपर बनने हुए मोटिवेट

हेलीकॉप्टर में घूमते देख दूसरे बच्चें भी टॉपर बनने हुए मोटिवेट

 रायपुर/ राजधानी रायपुर के आकाश में लाल रंग के हेलीकॉप्टर को बार-बार आसमान में उड़ता देख बच्चें सहज ही आकर्षित हुए और यह चर्चा का विषय बना रहा। बच्चों को मीडिया के माध्यम से यह पता था कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल भी 10वीं और 12 वीं के मेधावी बच्चों को हेलीकॉप्टर से जॉयराइड कराया गया जाएगा। छोटे बच्चें भी भविष्य में अच्छी पढ़ाई कर 10वीं और 12 वीं कक्षा में टॉप करने के लिए प्रेरित हुए।

कुशालपुर रायपुर निवासी कक्षा 6वी के छात्र विनायक भार्गव ने बताया कि आज सुबह से लाल रंग के हेलीकॉप्टर को आसमान में उड़ता देख बहुत अच्छा लगा। जब उनके पिताजी ने बताया कि 10वीं और 12 वीं कक्षा में टॉपर्स छात्रों को आज मुख्यमंत्री की पहल पर हेलीकॉप्टर से जॉयराइड कराया जा रहा है। यह सुनकर छात्र विनायक ने कहा कि जॉयराइड के लिए टॉपर्स बनने के लिए मेहनत करूंगा। इसी प्रकार मोहल्ले के अन्य बच्चे भी आपस में एक दूसरे से चर्चा कर भविष्य में अच्छे नंबर पाकर जॉयराइड में शामिल होने के लिए इच्छा जाहिर कर रहे थे।

जज की 13 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

जज की 13 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

 कवर्धा : घटना कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। कवर्धा के जज की 13 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जज कवर्धा न्यायालय में पदस्थ है। जज की पुत्री ने जज के सरकारी आवास में खुदकुशी की है।

जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान जज की पुत्री सरकारी क्वाटर में अकेली थी। आज सुबह जब परिजन सरकारी क्वाटर में पहुंचे तो उनकी बेटी का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची है।

फिलहाल 13 वर्षीय नाबालिग ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है। खबर लिखे जाने तक सुसाइड नोट या फिर मौत के कारनो की जानकारी नहीं मिल पाई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रूरल इंडस्ट्री पार्क में बने उत्पादों की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रूरल इंडस्ट्री पार्क में बने उत्पादों की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

 राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित दो दिवसीय कलेक्टर एवं एसपी कॉन्फ्रेंस में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदेश के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) एवं गौठानों में बन रहे उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है । इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य यह है कि विभिन्न जिलों से आए कलेक्टर एवं जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एक दूसरे के जिलों में उत्पादित प्रोड्क्ट्स को देखकर प्रेरित हों एवं अपने जिले में स्थापित होने वाले रीपा में इन उत्पादों की संभावनाओं को तलाशने और इनके उत्पादन हेतु बेहतर व्यवस्था एवं माहौल तैयार करें ।

इस प्रदर्शनी में महासमुंद जिले के दूध उत्पाद, मसाले, सुगंधित अगरबत्ती, एलईडी बल्ब आदि उत्पाद हैं, वही रायपुर जिले से साबुन, कुकीज, और मोमबत्ती, जांजगीर-चांपा से कोसा सिल्क की साड़ियां, कुर्तियां, सलवार सूट का कपड़ा, जिला कोंडागांव से नारियल का कोल्ड प्रेस ऑयल, तिखुर मिल्क शेक, मसाले, बस्तर जिले से रागी, मसाले, बेल मेटल के भी उत्पाद लाए गये हैं।

बेमेतरा से केले के रेशे से बने हुए उत्पाद, दंतेवाड़ा से कुकीज, रागी, ड्राई फ्रूट्स, अचार , कांकेर जिले से गोबर से बना हुआ पेंट, मसाले, गौठानों में तैयार किये जा रहे वर्मीकम्पोस्ट के पैकिंग हेतु प्लास्टिक बोरी आदि उत्पाद प्रमुख रूप प्रदर्शित किए गए हैं । प्रदर्शनी में सभी जिलों के कलेक्टर व अन्य अधिकारियों ने स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया और उनकी सराहना भी की।

10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सरकार ने कराई हेलीकाप्टर की सैर

10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सरकार ने कराई हेलीकाप्टर की सैर

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर आखिरकार अमल शुरू हो गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों के लिए हेलीकाप्टर से जॉयराइड शुरु हो गया। पहली बार कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को अनूठे अंदाज में सम्मानित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के 125 छात्र-छात्राओं ने प्रावीणय सूची में जगह बनाई है। इनमें कक्षा 10वीं के 90 और कक्षा 12वीं के 35 छात्र शामिल हैं। इन सभी को हेलीकाप्टर की सैर करवाई जा रही है। हेलीकाप्टर में 7 सीटें होने के कारण एक बार में 7 विद्यार्थी ही सैर कर पाएंगे। मेधावी 125 विद्यार्थियों को सैर कराने के लिए हेलीकाप्टर 18 बार उड़ान भरेगा।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावकों से हस्ताक्षर युक्त सहमति पत्र मांगा था। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने बताया कि अब तक 119 विद्यार्थियों के अभिभावकों से सहमति पत्र प्राप्त हुआ था। इन सभी विद्यार्थियों ने हेलीकाप्टर से सैर करने की इच्छा जाहिर की थी। सभी विद्यार्थियों को सर कराने में करीब 3 घंटे का समय लगेगा।

उल्लेखनीय है कि 6 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथनगर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा स्मृति ने मुख्यमंत्री से पूछा था कि मैं कब हेलीकाप्टर में बैठूंगी। मुख्यमंत्री ने इस पर कहा था कि जब तुम 12वीं कक्षा में टापर बनोगी, तब तुमकों हेलीकाप्टर में बैठाएंगे। उस समय स्मृति जिद पर अड़ गई कि उसे आज ही हेलीकाप्टर में बैठना है। मुख्यमंत्री ने उसकी जिद को पूरी करते हुए न सिर्फ उसे, बल्कि और भी बहुत से विद्यार्थियों को हेलीकाप्टर की सैर कराई थी। मुख्यमंत्री ने 5 मई को घोषणा की थी कि इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं के टापरों को हेलीकाप्टर की सैर कराएंगे।

जायराइड से लौटने के बाद विद्यार्थियों में ऐसे जताई खुशी

– हेलीकाप्टर की जायराइड से लौटने के बाद मेधावी छात्रा अंजुम ने बताया कि बहुत एक्साइटमेंट था, बहुत मजा आया, मैंने आज हेलीकॉप्टर की राइड की, मुख्यमंत्री जी को बहुत बहुत धन्यवाद।

– दामिनी वर्मा ने बताया कि ऐसा लग रहा है कोई बड़ा सपना पूरा हो गया है, मैं बहुत खुश हूं।

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में सीएम भूपेश बघेल ने जताई नाराजगी, बोले- चाकूबाजी की घटनाएं बर्दाश्त नहीं, जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में सीएम भूपेश बघेल ने जताई नाराजगी, बोले- चाकूबाजी की घटनाएं बर्दाश्त नहीं, जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के कलेक्टर-एसपी की बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने चाकूबाजी की घटनाओं को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि चाकूबाजी की घटनाओं पर तेजी से कार्रवाई करें। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं। विजिबल पुलिसिंग पर फोकस करें। एसपी स्वयं रात्रि में गश्त करें। महिलाओं के विरुद्ध अपराध रोकने महिला गश्त पीसीआर वाहन शुरू होंगे।

सीएम ने चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई में देरी और अवैध नशे पर सख्त रुख दिखाया है। सीएम ने दो टूक कहा है कि दूसरे राज्यों में चिटफंड कंपनियों की जो संपत्ति है, उसके बारे में भी पता लगाकर कुर्की की कार्रवाई करें। साथ ही, दूसरे राज्यों से नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए सोर्स पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर भी सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम भूपेश बघेल सालभर बाद कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस के जरिए राज्य सरकार की योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। सीएम भूपेश बघेल न्यू सर्किट हाउस पहुंच चुके हैं और अब बैठक शुरू हो रही है। आज की बैठक कानून व्यवस्था पर ही केंद्रित रहेगी, क्योंकि ईद की वजह से सभी एसपी को तत्काल अपने-अपने जिले के लिए रवाना कर दिया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की हैसियत से कलेक्टर भी बैठक में रहेंगे।

छत्तीसगढ़ में 33 जिलों के गठन के बाद यह पहली बैठक है, जिसमें 33 जिलों के कलेक्टर और एसपी शामिल हो रहे हैं। आज पहले सभी रेंज आईजी प्रेजेंटेशन देंगे। इसके बाद सीएम किसी भी एसपी को रैंडम खड़ा कर जवाब-तलब कर सकते हैं। सालभर पहले जब कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस हुई थी, तब सीएम ने कहा था कि कलेक्टर और एसपी टीम की तरह काम करें। समन्वय में कहीं कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद कानून व्यवस्था बिगड़ने या कलेक्टर-एसपी के बीच समन्वय में कमी जैसी कोई बड़ी स्थिति नहीं बनी, लेकिन हाल में अपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। सट्टे के केस बढ़े हैं। पुलिस कार्रवाई कर रही है, लेकिन लगातार घटनाओं की वजह से विपक्ष ने मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। इसे लेकर सभी एसपी को सीएम कड़े निर्देश दे सकते हैं।

गढ़फुलझर जाएंगे सीएम भूपेश

कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस के बाद सीएम बघेल आज बसना के गढ़फुलझर जाएंगे। वे दोपहर ढाई बजे हेलीकॉप्टर से गढ़फुलझर के लिए रवाना होंगे। यानी इस समय तक बैठक खत्म हो जाएगी। सभी एसपी को छुट्टी दे दी जाएगी। हालांकि खबर है कि मुख्य सचिव बैठक जारी रखेंगे। सीएम शाम को 5.15 बजे गढ़फुलझर से रायपुर लौट आएंगे।

कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस जारी, CM भूपेश बघेल कर रहे जिलेवार योजनाओं की समीक्षा

कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस जारी, CM भूपेश बघेल कर रहे जिलेवार योजनाओं की समीक्षा

 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस के जरिए राज्य सरकार की योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल न्यू सर्किट हाउस पहुंचे और अब बैठक शुरू हो रही है। छत्तीसगढ़ में 33 जिलों के गठन के बाद यह पहली बैठक है, जिसमें 33 जिलों के कलेक्टर और एसपी शामिल हो रहे हैं।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ये ट्रेनें रहेगी 5 दिन रद्द, देखें पूरी लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ये ट्रेनें रहेगी 5 दिन रद्द, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। CG Train Canceled  ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल के रुपरा रोड-नोरला रोड सेक्शन में तीसरी रेलवे लाइन का कार्य किया जा रहा है । इस कार्य के लिए पावर ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके कारण रायपुर रेल मंडल से चने वाली कुछ गाडियाँ का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाड़ियाँ
दिनांक 14 से 20 अक्टूबर, 2022 तक विशाखापट्टनम से चलने वाली 08528 विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 15 से 21 अक्टूबर, 2022 तक रायपुर से चलने वाली 08527 रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर रद्द रहेगी
दिनांक 15 से 20 अक्टूबर, 2022 तक रायपुर से चलने वाली 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 16 से 21 अक्टूबर, 2022 तक जूनागढ़ रोड से चलने वाली 08276 जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।

देरी से रवाना होने वाली गाड़ी
दिनांक 15 अक्टूबर, 2022 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस 1 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी ।