CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
अर्थव्यवस्था की सभी पैमानों पर मोदी सरकार नाकाम, भूखमरी, बेरोजगारी, महंगाई हो चुकी बेलगाम : कांग्रेस

अर्थव्यवस्था की सभी पैमानों पर मोदी सरकार नाकाम, भूखमरी, बेरोजगारी, महंगाई हो चुकी बेलगाम : कांग्रेस

 घट रही जीडीपी, बढ़ रहा रुपए का अवमूल्यन, घटती आमदनी, बढ़ती महंगाई से आम जनता बेहाल : मोहन मरकाम

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था लगातार गर्त में जा रही है। देश की जीडीपी 8.2 से गिरकर 5.7 हो गयी है। विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय व्यापार संतुलन बिगड़ने से आयात पर निर्भरता तेजी से बढ़ रही है। देश पर कुल कर्ज का भार 3 गुना बढ़ चुका है। विगत 12 महीनों में डॉलर के मुकाबले रुपए का मूल्य 12 प्रतिशतसे ज्यादा गिर चुका है। मोदी राज में विगत एक माह में ही विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 26 बिलियन डालर कम हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 2014 की तुलना में 20 परसेंट कम होने के बावजूद डीजल और पेट्रोल 30 से 40 रूपए प्रति लीटर महंगे बेचे जा रहे हैं। थोक और खुदरा महंगाई दर आरबीआई द्वारा तय सीमा से लगातार ऊपर है लेकिन मोदी सरकार का फोकस केवल चंद पूंजीपतियों के मुनाफे पर केंद्रित है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि चालू वित्तीय वर्ष में चार बार रेपो रेट बढ़ाना यह प्रमाणित करता है कि मोदी सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम रही है। 100 दिन में महंगाई कम करने का झांसा देकर केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने अब जनता के प्रति जवाबदेही से मुंह मोड़ लिया है। भुखमरी इंडेक्स में भारत लगातार नीचे आ जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार देश के 45 करोड़ युवा गलत आर्थिक नीतियों से हताश होकर नौकरी की तलाश ही बंद कर चुका है। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था तेजी से उल्टे पांव भाग रही है। जीडीपी लगातार लक्ष्य और अनुमान से कम हो रहा है। नई नौकरी तो दूर लोगों की लगी लगाई नौकरी छीनी जा रही है बेरोजगारी ऐतिहासिक रूप से शिखर पर है, लेकिन मोदी सरकार आत्ममुग्धता से बाहर ही नहीं आ पा रही है। अगर देश की सरकार ही जिम्मेदारी नहीं लेगी तो समस्या का समाधान कैसे होगा?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि रुपया कमजोर होने का मतलब है। विदेश से समानों आयात की लागत बढ़ना। जैसे - कोई सामान विदेश से 1 डॉलर में आता है तो 2013 में हमें 58 रुपए चुकाने होते थे वहीं, अब इसी सामान के 82 रुपए चुकाने होंगे, पूरे 9 रुपए ज्यादा।  जब कोई सामान विदेश से 9 रुपए ज्यादा कीमत पर देश में आएगा, तो लोगों को भी महंगे दाम पर मिलेगा। जैसे - भारत 80 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है, अब यह महंगे दाम पर भारत आएगा। तेल महंगा होगा, तो महंगाई बढ़ेगी; आख़रि डीज़ल के ट्रकों से ही ज़्यादातर माल (फल, सब्ज़ी, खाद्यान्न, और अन्य चीजें) ढोए जाते हैं, तो उसकी लागत बढ़ जाएगी। इसकी वजह से चीजें महंगी होंगी।

CM Bhupesh Baghel ने स्वामी आत्मानंद जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, अन्य मंत्रीगण भी रहे मौजूद

CM Bhupesh Baghel ने स्वामी आत्मानंद जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, अन्य मंत्रीगण भी रहे मौजूद

 रायपुर। Raipur News स्वामी आत्मानंद जयंती हर वर्ष 6 अक्टूबर को मनाई जाती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने आज अपने निवास कार्यालय में समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्वामी आत्मानन्द की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कृषि विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज एफ. तम्बोली, संचालक पशुधन चंदन संजय त्रिपाठी, संचालक उद्यानिकी एवँ प्रक्षेत्र वानिकी माथेश्वरन व्ही. भी उपस्थित हैं।

 
भंडारपुरी में आयोजित गुरू दर्शन मेले और संत समागम में भी शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

भंडारपुरी में आयोजित गुरू दर्शन मेले और संत समागम में भी शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने आज संत बाबा गुरूघासीदास के कर्म स्थली भंडारपुरीधाम में गुरु गद्दी दर्शन कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री  मोहम्मद अकबर एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया उपस्थित थे। मुख्यमंत्री बघेल भंडारपुरी में आयोजित गुरू दर्शन मेले और एक दिवसीय संत समागम में भी शामिल हुए।

मंत्री अमरजीत भगत ने ग्राम तकिया में पानी की टंकी के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन, मज़ार पर चादर चढ़ाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए मांगी दुआ

मंत्री अमरजीत भगत ने ग्राम तकिया में पानी की टंकी के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन, मज़ार पर चादर चढ़ाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए मांगी दुआ

 अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम तकिया में आज राज्य के खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत पहुंचे। जहां मंत्री भगत के द्वारा मज़ार में चादर चढ़ाई और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए दुआ मांगी। इस दौरान मंत्री ने बताया कि हाल ही में यहाँ के निवासियों की ओर पानी की टंकी की माँग की गई थी। जिसे मैंने मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लाया था। जिस पर उन्होंने तुरंत अपनी स्वीकृति प्रदान की थी। जिसका आज पानी की टंकी के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया।

उन्होंने कहा कि सरगुजा में सभी धर्म संप्रदाय के लोग सदियों से मिलजुल कर रहते आ रहे हैं। यही कारण है कि यहां हर मौसम में शांति और प्रेम का वातावरण बना रहता है और आगे भी ऐसा बना रहे यही ईश्वर से कामना करते हैं। उन्होंने कहा सद्भावना ग्राम तकिया में जो भी कमियां हैं उसे जल्द से जल्द दूर किया जाएगा ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो।

इस सुअवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी लक्ष्मी गुप्ता , लाल चंद यादव, मंत्री के विशेष सहायक रमेश वर्मा, एसडीएम, अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष इरफ़ान सिद्दीकी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

 


दंतेवाड़ा में 5 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा में 5 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

 दंतेवाड़ा। जिले में 5 लाख के इनामी नक्सली लखमा कोर्राम ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सली मलांगेर एरिया कमेटी का सदस्य और नीलावाया जनताना सरकार का अध्यक्ष था। यह मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है। आत्मसमर्पित नक्सली के खिलाफ 17 मामले दर्ज थे।

लखमा कोर्राम पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 5 लाख रूपये एवं दंतेवाड़ा पुलिस के तरफ से दस हज़ार रुपए इनाम घोषित था। यह गोपनीय सैनिक 3 ग्रामीणों की हत्या सहित कई गंभीर घटनाओं में शामिल था। दन्तेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने विजयादशमी के अवसर पर लखमा कोर्राम को तिलक लगाकर एवं प्रसाद खिलाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिये स्वागत किया। बता दें अब तक लोन वर्राटू अभियान के तहत 140 इनामी माओवादी सहित कुल 559 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

BREAKING : शासकीय रिकॉर्ड से खिलवाड़ करना पटवारी को पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से निलंबित

BREAKING : शासकीय रिकॉर्ड से खिलवाड़ करना पटवारी को पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से निलंबित

 रायपुर। शासकीय रिकॉर्ड में कूटरचना और खिलवाड़ करने वाले पटवारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित किये गए पटवारी का नाम कमलकांत महतो है और जांजगीर जिला तहसील कार्यालय अकलतरा प.ह.नं. 17 मुख्यायल पकरिया लटिया में पदस्थ थे।

देखिये आदेश-

ACCIDENT : सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी और बच्चे की हालत नाजुक

ACCIDENT : सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी और बच्चे की हालत नाजुक

  जांजगीर-चांपा। जिले के सिवनी मोड़ के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी और बच्चा घायल हैं। पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है, वहीं बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम नवापारा का रहने वाला भुनेश्वर यादव (28 वर्ष) अपनी पत्नी नंदिनी यादव (26 वर्ष) और 8 साल के बेटे शिवम के साथ बुधवार को नैला में दुर्गा प्रतिमाएं और दशहरा देखने के लिए आया था। रात में अपनी बहन काजल वासुदेव के घर फरसवानी चले गए थे। वहां रात को रुकने के बाद गुरुवार सुबह वे अपने घर ग्राम नवापारा जाने के लिए निकले, लेकिन सिवनी मोड़ पर बोलेरो चालक ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक के पीछे बैठी पत्नी और बेटा शिवम भी घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चांपा के बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। पति-पत्नी दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जांजगीर जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही युवक भुनेश्वर यादव ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी नंदिनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत बहुत गंभीर है। फिलहाल उसे बिलासपुर रेफर किया गया है।

बच्चे शिवम को भी मां के साथ रेफर किया गया है। बच्चा बेहोश है, उसके पैर में फ्रैक्चर है और शरीर पर हल्की चोट है। भुनेश्वर यादव के परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल आरोपी बोलेरो चालक को वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

CM भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ, खेल मंत्री उमेश पटेल, महापौर ढेबर समेत कई नेता उपस्थित, 6 जनवरी तक होगा 14 खेलों का आयोजन

CM भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ, खेल मंत्री उमेश पटेल, महापौर ढेबर समेत कई नेता उपस्थित, 6 जनवरी तक होगा 14 खेलों का आयोजन

 रायपुर: ने बुढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आज छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ किया हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल कर रहे हैं। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में 14 प्रकार के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। पारंपरिक खेलों की यह प्रतियोगिता गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 स्तरों पर होगी।

की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को भी तवज्जो देने और लोगों में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए शुरू किए गए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन से ग्रामीण अंचलों का खेल अब गांवों से निकलकर शहरों तक पहुंचेगा। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरूआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर से शुरू होगी। इसके बाद जोन स्तर, फिर विकासखंड, नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस प्रतियोगिता में युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हो सकते हैं। यह प्रतियोगिता 6 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 6 जनवरी 2023 तक होगी।

पुरूषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्पर्धा के साथ ही टीम एवं एकल स्तर पर प्रतियोगिताएं होगी। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में पारम्परिक खेल प्रतियोगिताएं दो श्रेणी में होंगी। इसमें दलीय श्रेणी गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल है।

देखें लाइव

 
CG Transfer News : समाज कल्याण विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, आदेश जारी, देखें सूची

CG Transfer News : समाज कल्याण विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, आदेश जारी, देखें सूची

 रायपुर। CG Transfer News समाज कल्याण विभाग में अधीक्षक, संगठन के साथ-साथ तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के थोक में तबादले किए गए हैं। देखें सूची…

 

 

 

 

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को मिलेगी सौगात, आज CM भूपेश बघेल करेंगे 8 करोड़ 13 लाख रूपए का भुगतान

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को मिलेगी सौगात, आज CM भूपेश बघेल करेंगे 8 करोड़ 13 लाख रूपए का भुगतान

 Raipur : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 16 सितंबर से 30 सितंबर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.67 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 5.34 करोड़ रूपए भुगतान, गौठान समितियों को 1.69 करोड़ और महिला समूहों को 1.11 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 350.54 करोड़ का भुगतान
गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में अब तक हितग्राहियों को 342 करोड 41 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें 18 करोड़ रूपए की बोनस राशि भी शामिल है। 06 अक्टूबर को 8.13 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 350 करोड़ 54 लाख रूपए हो जाएगा।

गोधन न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। गौठानों में 15 सितम्बर तक खरीदे गए 82.50 लाख क्विंटल गोबर के एवज में ग्रामीणों को 165 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है। 06 अक्टूबर को गोबर विक्रेताओं को 5.34 करोड़ रूपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 170.64 करोड़ रूपए हो जाएगा।

गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 159.41 करोड़ रूपए राशि की भुगतान किया जा चुका है। गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को 06 अक्टूबर को 2.79 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 162.21 करोड़ रूपए हो जाएगा। स्वावलंबी गौठानों में स्वयं की राशि से 20.60 करोड़ रूपए का गोबर क्रय किया है।

गौठानों में 53,231 लीटर गोमूत्र की खरीदी

अभी शुरूआती दौर में राज्य के 77 गौठानों में 4 रूपए लीटर की दर से गोमूत्र की खरीदी की जा रही है। गौठानों में अब तक 53 हजार 231 लीटर क्रय किए गए गौमूत्र से 30,940 लीटर कीट नियंत्रक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत तैयार किया गया है, जिसमें से 22,528 लीटर ब्रम्हास्त्र और जीवमृत की बिक्री से 10.05 लाख रूपए की आय हुई है।

गोबर से 24 लाख कम्पोस्ट खाद का उत्पादन-समूहों को 81.84 करोड़ की आय
गौठानों में महिला समूहों द्वारा 18.38 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 5.35 लाख क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट एवं 18,924 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट प्लस खाद का निर्माण किया जा चुका है, जिसे सोसायटियों के माध्यम से क्रमशः 10 रूपए, 6 रूपए तथा 6.50 रूपए प्रतिकिलो की दर पर विक्रय किया जा रहा है। महिला समूह गोबर से खाद के अलावा गो-कास्ट, दीया, अगरबत्ती, मूर्तियां एवं अन्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय कर लाभ अर्जित कर रही हैं।

गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ अन्य आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अब तक 81.84 करोड़ रूपए की आय हो चुकी हैं। राज्य में गौठानों से 11,187 महिला स्व-सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 83,874 है। गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत उत्पादन की शुरुआत की जा चुकी है।

गोधन न्याय से 2.89 लाख ग्रामीण पशुपालक लाभान्वित
राज्य में गोधन के संरक्षण और संर्वधन के लिए गांवों में गौठानों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गौठानों में पशुधन देख-रेख, उपचार एवं चारे-पानी का निःशुल्क बेहतर प्रबंध है। राज्य में अब तक 10,624 गांवों में गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 8408 गौठान निर्मित एवं 1758 गौठान निर्माणाधीन है। गोधन न्याय योजना से 2 लाख 89 हजार से अधिक ग्रामीण, पशुपालक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। गोबर बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने वालों में 46 प्रतिशत महिलाएं है।

Accident : रफ्तार के कहर ने ले ली जान, अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत

Accident : रफ्तार के कहर ने ले ली जान, अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत

 रायगढ़। Accident जिलें में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें मां और बेटे की मौत हो गई। जानकारी अनुसार तेज रफ्तार ट्रेलर बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा हैं कि मृतक बेटा अपनी मां को लेकर ससुराल जा रहा था, तभी ये हादसा हो गया। वही दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना छाल थाना क्षेत्र का हैं।

बताया जा रहा हैं कि 26 वर्षीय दिलेश्वर राठिया अपनी मां संपत्ति बाई राठिया को लेकर अपने ससुराल जोबी जाने के लिए रवाना हुआ था। तभी बीच रास्ते में ग्राम कुडेकेला के पास दोनों बाइक से पहुंचे थे, तभी वहां पर कलश विर्सजन का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय लापरवाही पूर्वक ट्रेलर चालक ने बाइक पर सवार मां और बेटे को चपेट में ले लिया। जिसमें मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

 

BREAKING : CAF जवान ने की आत्महत्या, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, कैम्प में मचा हड़कंप

BREAKING : CAF जवान ने की आत्महत्या, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, कैम्प में मचा हड़कंप

 बीजापुर। जिले से एक बड़ी खबर प्रकाश में आया हैं। यहां CAF के 15वीं बटालियन के जवान ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक जवान मध्यप्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था।

बीजापुर SP आंजनेय वाश्ने ने बताया कि CAF के 15वीं बटालियन में सुनील कुमार की पोस्टिंग थी। सुनील मूलतः मध्यप्रदेश के भिंड जिला का रहने वाला था। बताया जा रहा हैं कि बुधवार की रात करीब 11 बजें कैम्प में सुनील कुमार ने एकाएक अपने सर्विस रायफल से खुद के माथे पर गोली मार ली।

कैम्प में गोली चलने की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। कैम्प में मौजूद जवान भागकर मौके पर पहुंचे तो सुनील की लहुलूहान लाश मौके पर पड़ी थी। बीजापुर एसपी आंजनेय वाश्ने ने बताया कि जवान ने आत्महत्या क्यों की अभी ये स्पष्ट नही हो सका हैं।

कांग्रेसी नेता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सीएम से लगाई परिवार के सुरक्षा की गुहार

कांग्रेसी नेता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सीएम से लगाई परिवार के सुरक्षा की गुहार

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक कांग्रेसी नेता ने आत्महत्या कर ली है. नेता ने पेड़ से फंसी खुद की जान ले ली. मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमे उन्होंने सरकार से अपने परिवार की सरक्षा की बात कही. और साथ ही में अपने परिवार वालों इ माफ़ी भी मांगी. वर्त्तमान में पुलिस इस घटना की जाँच कर रही है. मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले 52 वर्षीय रज्जब अली कांग्रेस के नेता हैं. रज्जब अली लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं. मंगलवार को उनकी लाश पेड़ से लटकती मिली परिजनों के साथ ही मोहल्ले वालों को जानकारी लगने पर घटनास्थल पर भीड़ लग गई. पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर मृतक के जेब की तलाशी ली. जिसमें एक सुसाइड नोट भी मृतक की जेब से निकला.

सीएम से लगाई परिवार की सुरक्षा की गुहार
मृतक ने सुसाइड नोट में अपने परिवार को अच्छे से रहने और मुस्लिम समाज द्वारा साथ देने की बात लिखी है. साथ ही मृतक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता बता परिवार की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है. हालांकि किसी का भी नाम मृतक ने अपने सुसाइड नोट में नही लिखा है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है. शव लेकर जाते समय परिजनों ने थोड़ी देर के लिए शनिचरी रपटा के पास शव गाड़ी में रखकर रोड जाम कर धरना दे दिया था. पर पुलिस वालों की समझाइश पर और लिखित शिकायत लेने व उचित कार्यवाही की समझाइश पर परिजनों ने जाम खोल दिया.

सीएम भूपेश बघेल आज रायपुर, भण्डारपुरी और पाटन के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सीएम भूपेश बघेल आज रायपुर, भण्डारपुरी और पाटन के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर, भण्डारपुरी और पाटन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल आज दोपहर 12 बजे बुढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1.15 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकाप्टर से रवाना होकर तहसील आरंग के भण्डारपुरी पहुंचेंगे और वहां दोपहर 1.35 बजे भण्डारपुरी धाम मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल भण्डारपुरी धाम से दोपहर 2.30 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.50 बजे पाटन पहुंचेंगे और वहां स्वामी आत्मानंद जी महाराज जयंती समारोह में शामिल होने के साथ ही विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात शाम 4.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज करेंगे छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ, पहली बार पारंपरिक खेलों का राज्यभर में होगा आयोजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज करेंगे छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ, पहली बार पारंपरिक खेलों का राज्यभर में होगा आयोजन

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे बुढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में करेंगे। कार्यक्रम खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल की अध्यक्षता में होगा। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में 14 प्रकार के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। पारंपरिक खेलों की यह प्रतियोगिता गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 स्तरों पर होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को भी तवज्जो देने और लोगों में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए शुरू किए गए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन से ग्रामीण अंचलों का खेल अब गांवों से निकलकर शहरों तक पहुंचेगा। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरूआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर से शुरू होगी। इसके बाद जोन स्तर, फिर विकासखंड, नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस प्रतियोगिता में युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हो सकते हैं। यह प्रतियोगिता 6 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 6 जनवरी 2023 तक होगी। पुरूषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्पर्धा के साथ ही टीम एवं एकल स्तर पर प्रतियोगिताएं होगी। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में पारम्परिक खेल प्रतियोगिताएं दो श्रेणी में होंगी। इसमें दलीय श्रेणी गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल है।

राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में उद्घाटन अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव द्वय पारसनाथ राजवाडे और विकास उपाध्याय के साथ ही विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा और अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग जितेन्द्र मुदलियार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

CRIME : अपराधियों के हौसले बुलंद, बस स्टैंड में पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट, वाहन में भी किया तोड़फोड़..

CRIME : अपराधियों के हौसले बुलंद, बस स्टैंड में पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट, वाहन में भी किया तोड़फोड़..

 अंबिकापुर। अंबिकापुर में स्थानीय बस स्टैंड को देर रात दुकान बंद कराने पहुंचे आरक्षक से मारपीट का मामला सामने आया है। अपराधियों ने पुलिस आरक्षक के वाहन में भी तोड़फोड़ की है। बताया जा रहा है विजयदशमी की रात आरक्षक बस स्टैंड में दुकान बंद करने के लिए कह रहा था इसी बात को लेकर कुछ युवक वहां पहुंचे और आरक्षक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दिया।

देखते ही देखते लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई आरक्षक वहा से किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा लेकिन आरोपियों को के द्वारा उसके वाहन को भी निशाना बनाया गया। आरोपी कौन थे, कहां के थे इस बारे में अभी तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं है लेकिन शहर के बीचोबीच स्थित बस स्टैंड में इस घटना से एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है कि आखिर असामाजिक तत्वों के हौसला किस कदर बुलंद है कि वे पुलिस आरक्षक पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। आरक्षक का नाम मंटु गुप्ता है जो कि न्यू बस स्टैंड चौकी में पदस्थ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।

दशहरे पर SSP प्रशांत अग्रवाल ने की पुलिस लाइन में शस्त्रों की पूजा

दशहरे पर SSP प्रशांत अग्रवाल ने की पुलिस लाइन में शस्त्रों की पूजा

 रायपुर : राजधानी के पुलिस लाइन में स्थित शास्त्रागार में दशहरे के मौके पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने शस्त्रों की पूजा की, इस अवसर पर जिले के तमाम पुलिस के आला-अधिकारी भी मौजूद रहे.

बता दे की दशहरा का पर्व गुरुवार को पूरे देश में मनाया जा रहा है. इस अवसर पर बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया जाता है… दशहरा पर्व को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन दशहरा पूजा के साथ अस्त्र-शस्त्र की पूजा का विधान है…कहा जाता है कि इस दिन शस्त्र पूजा से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए पुलिस लाईन में अस्त्र शष्त्रों की पूजा पाठ की गई.

ब्रेकिंगः लोक कला साधकों को राज्य अलंकरण श्रेणी में दिए जायेंगे तीन नए पुरस्कार

ब्रेकिंगः लोक कला साधकों को राज्य अलंकरण श्रेणी में दिए जायेंगे तीन नए पुरस्कार

 रायपुर। दशहरे के शुभ अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के लोक कला साधकों के लिए बड़ी घोषणा की है। छत्तीसगढ़ राज्य के लोक संस्कृति के साधकों की साधना से नए कलाकारों को प्रेरित करने के लिए सरकार ने राज्योत्सव के अवसर पर तीन नए पुरस्कार प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने स्वयं ट्वीट कर दी है।

इन क्षेत्रों में मिलेंगे सम्मान

1. लक्ष्मण मस्तुरिया पुरस्कार- लोकगीत
2. खुमान साव पुरस्कार- लोक संगीत
3. माता कौशल्या सम्मान- श्रेष्ठ रामायण (मानस) मंडली

महिला सांसद पर टिप्पणी कर बुरे फंसे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, महिला आयोग ने भेजा पत्र, कहा- माफी मांगे…

महिला सांसद पर टिप्पणी कर बुरे फंसे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, महिला आयोग ने भेजा पत्र, कहा- माफी मांगे…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री व लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू को राष्ट्रीय महिला आयोग( NCW) ने एक पत्र भेजा है। जिसमें सख्त लहजे में राष्ट्रीय महिला आयोग ने ताम्रध्वज साहू को माफी मांगने कहा गया है। दरअसल, यह मामला गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा महिला सांसद सरोज पांडेय पर की गई टिप्पणी से जुड़ा हुआ है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से कहा गया है कि सांसद सरोज पांडेय पर दिए गए बयान के मामले को संज्ञान में लिया गया है। अब प्रदेश के गृहमंत्री को पत्र भेजकर कमेंट मामले में उनसे जानकारी मांगी गई है और आयोग की तरफ से इस मामले में माफी मांगने को भी कहा गया है। इससे पहले खराब सड़क पर सरोज पांडेय ने वीडियो बनाया था, ताम्रध्वज साहू ने इसके जवाब में उन्हें चार्मिंग फेस कहा था।

जिसके बाद सरोज पांडेय ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने नवरात्रि की बधाई दी और कहा की मातृ शक्ति के आराधना के महापर्व पर आपको एक महिला और एक बेटी की मां होने के नाते पत्र लिखने को मजबूर हो गई हूं। उन्होंने लिखा कि आपके मंत्री ने भाषा की मर्यादा को लांघा है।

CG Transfer :  वित्त विभाग के कर्मचारी इधर से उधर, देखें ट्रांसफर लिस्ट

CG Transfer : वित्त विभाग के कर्मचारी इधर से उधर, देखें ट्रांसफर लिस्ट

 Raipur : CG Transfer राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में वित्त विभाग के कर्मचारियों का तबादला किया है। जिसमे सीनियर ऑडिटर, असिस्टेंट ऑडिटर, सहायक ग्रेड-2 और 3 के कर्मचारी बदले गए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज WRS कालोनी, कुम्हारी, चरौदा और भिलाई-3 में दशहरा उत्सव में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज WRS कालोनी, कुम्हारी, चरौदा और भिलाई-3 में दशहरा उत्सव में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel) आज  रायपुर, कुम्हारी, चरौदा और भिलाई-3 में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज 10.30 बजे रायपुर से कार से प्रस्थान कर 11 बजे पाटन( patan) तहसील के ग्राम कुरूदडीह पहुंचेंगं और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 2.30 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।

दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री आज संध्या 6 बजे रायपुर के डब्ल्यूआरएस( WRS) कालोनी जायेंगे और वहां दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात 7.05 बजे कुम्हारी महामाया मंदिर प्रांगण में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद 7.35 बजे हनुमान मंदिर मैदान चरौदा पहुंचेंगे और वहां दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 8 बजे बिजली नगर भिलाई-3 में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात रायपुर वापस लौट आयेंगे।

 
 
CG Transfer News : आबकारी विभाग में 6 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें सूची

CG Transfer News : आबकारी विभाग में 6 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें सूची

 रायपुर। CG Transfer News आबकारी विभाग में आबकारी अधिकारी के तबादले हुए हैं। 6 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए हैं।

देखें लिस्ट –  CG Transfer News

छत्तीसगढ़: राज्यपाल ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…

छत्तीसगढ़: राज्यपाल ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…

 रायपुर: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें एक आदर्श जीवन जीने की सीख देता है। यह उत्सव हमें याद दिलाता है कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं तो उनकी सदैव जीत होती है।


छत्तीसगढ़: पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी ध्यान देना जरूरी- संसदीय सचिव विकास उपाध्याय

छत्तीसगढ़: पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी ध्यान देना जरूरी- संसदीय सचिव विकास उपाध्याय

 

  • खेल से खिलाड़ियों में अनुशासन, धैर्य,एकता, सजगता एवं स्वस्थ प्रतियोगिता का होगा विकास-सत्यनारायण शर्मा
  • रायपुर संभाग ओवरऑल चैंपियन बना
  • 22वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022 पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह

रायपुर: 22 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022-23 का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह सालेम अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संपन्न हुआ।छत्तीसगढ़ के पांच जोन बस्तर,बिलासपुर,सरगुजा,दुर्ग और रायपुर के खेल प्रतिभागियों ने 1से 4 अक्टूबर तक आयोजित 10 विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक रायपुर पश्चिम श्री विकास उपाध्याय ने कहा कि इस उम्र के बच्चों को पढ़ाई के साथ- साथ खेलकूद में भी ध्यान देना चाहिए।शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी जरूरी है।इसी तरह रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि समाज निर्माण व संतुलित व्यक्तिव के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन अपना एक विशिष्ट महत्व रखता है । प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों में अनुशासन, धैर्य,एकता, सजगता एवं स्वस्थ प्रतियोगिता जैसी भावना का विकास अपने जीवन लक्ष्य निर्धारण करने के लिए प्रेरिणा मिलती है । इससे खिलाड़ियों में अनुशासन होता है।साथ ही युवा शक्ति को अपने  जीवन लक्ष्य निर्धारण करने के लिए प्रेरणा मिलती है।

1 अक्टूबर से 4अक्टूबर तक चले इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में पांच संभाग से 1520 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।इस प्रतियोगिता में रायपुर संभाग को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।इस प्रतियोगिता में 10 विभिन्न विधाओं के खेल प्रतियोगिता में सॉफ्ट टेनिस बालक बालिका 14,17,19 वर्ष, बास्केटबॉल बालक-बालिका 17 वर्ष, स्पीडबॉल बालक बालिका 17,19 वर्ष , स्क्वैश बालक-बालिका 19 वर्ष, कुश्ती (फ्री स्टाईल), बालक-बालिका 14,17,19 वर्ष, कुश्ती (ग्रीकोरोमन) बालक 17,19 वर्ष, रोलर स्केटिंग बालक-बालिका 14,17,19 वर्ष,हॉकी बालक-बालिका 14 वर्ष, पावरलिफ्टिंग बालक-बालिका 19 वर्ष और भारोत्तोलन बालक-बालिका 17,19 वर्ष शामिल थे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी आर. एल. ठाकुर  एवं संगठन सचिव सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं

 रायपुर: मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है।