CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG Transfer News : समाज कल्याण विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, आदेश जारी, देखें सूची

CG Transfer News : समाज कल्याण विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, आदेश जारी, देखें सूची

 रायपुर। CG Transfer News समाज कल्याण विभाग में अधीक्षक, संगठन के साथ-साथ तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के थोक में तबादले किए गए हैं। देखें सूची…

 

 

 

 

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को मिलेगी सौगात, आज CM भूपेश बघेल करेंगे 8 करोड़ 13 लाख रूपए का भुगतान

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को मिलेगी सौगात, आज CM भूपेश बघेल करेंगे 8 करोड़ 13 लाख रूपए का भुगतान

 Raipur : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 16 सितंबर से 30 सितंबर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.67 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 5.34 करोड़ रूपए भुगतान, गौठान समितियों को 1.69 करोड़ और महिला समूहों को 1.11 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 350.54 करोड़ का भुगतान
गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में अब तक हितग्राहियों को 342 करोड 41 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें 18 करोड़ रूपए की बोनस राशि भी शामिल है। 06 अक्टूबर को 8.13 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 350 करोड़ 54 लाख रूपए हो जाएगा।

गोधन न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। गौठानों में 15 सितम्बर तक खरीदे गए 82.50 लाख क्विंटल गोबर के एवज में ग्रामीणों को 165 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है। 06 अक्टूबर को गोबर विक्रेताओं को 5.34 करोड़ रूपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 170.64 करोड़ रूपए हो जाएगा।

गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 159.41 करोड़ रूपए राशि की भुगतान किया जा चुका है। गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को 06 अक्टूबर को 2.79 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 162.21 करोड़ रूपए हो जाएगा। स्वावलंबी गौठानों में स्वयं की राशि से 20.60 करोड़ रूपए का गोबर क्रय किया है।

गौठानों में 53,231 लीटर गोमूत्र की खरीदी

अभी शुरूआती दौर में राज्य के 77 गौठानों में 4 रूपए लीटर की दर से गोमूत्र की खरीदी की जा रही है। गौठानों में अब तक 53 हजार 231 लीटर क्रय किए गए गौमूत्र से 30,940 लीटर कीट नियंत्रक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत तैयार किया गया है, जिसमें से 22,528 लीटर ब्रम्हास्त्र और जीवमृत की बिक्री से 10.05 लाख रूपए की आय हुई है।

गोबर से 24 लाख कम्पोस्ट खाद का उत्पादन-समूहों को 81.84 करोड़ की आय
गौठानों में महिला समूहों द्वारा 18.38 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 5.35 लाख क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट एवं 18,924 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट प्लस खाद का निर्माण किया जा चुका है, जिसे सोसायटियों के माध्यम से क्रमशः 10 रूपए, 6 रूपए तथा 6.50 रूपए प्रतिकिलो की दर पर विक्रय किया जा रहा है। महिला समूह गोबर से खाद के अलावा गो-कास्ट, दीया, अगरबत्ती, मूर्तियां एवं अन्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय कर लाभ अर्जित कर रही हैं।

गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ अन्य आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अब तक 81.84 करोड़ रूपए की आय हो चुकी हैं। राज्य में गौठानों से 11,187 महिला स्व-सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 83,874 है। गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत उत्पादन की शुरुआत की जा चुकी है।

गोधन न्याय से 2.89 लाख ग्रामीण पशुपालक लाभान्वित
राज्य में गोधन के संरक्षण और संर्वधन के लिए गांवों में गौठानों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गौठानों में पशुधन देख-रेख, उपचार एवं चारे-पानी का निःशुल्क बेहतर प्रबंध है। राज्य में अब तक 10,624 गांवों में गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 8408 गौठान निर्मित एवं 1758 गौठान निर्माणाधीन है। गोधन न्याय योजना से 2 लाख 89 हजार से अधिक ग्रामीण, पशुपालक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। गोबर बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने वालों में 46 प्रतिशत महिलाएं है।

Accident : रफ्तार के कहर ने ले ली जान, अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत

Accident : रफ्तार के कहर ने ले ली जान, अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत

 रायगढ़। Accident जिलें में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें मां और बेटे की मौत हो गई। जानकारी अनुसार तेज रफ्तार ट्रेलर बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा हैं कि मृतक बेटा अपनी मां को लेकर ससुराल जा रहा था, तभी ये हादसा हो गया। वही दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना छाल थाना क्षेत्र का हैं।

बताया जा रहा हैं कि 26 वर्षीय दिलेश्वर राठिया अपनी मां संपत्ति बाई राठिया को लेकर अपने ससुराल जोबी जाने के लिए रवाना हुआ था। तभी बीच रास्ते में ग्राम कुडेकेला के पास दोनों बाइक से पहुंचे थे, तभी वहां पर कलश विर्सजन का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय लापरवाही पूर्वक ट्रेलर चालक ने बाइक पर सवार मां और बेटे को चपेट में ले लिया। जिसमें मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

 

BREAKING : CAF जवान ने की आत्महत्या, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, कैम्प में मचा हड़कंप

BREAKING : CAF जवान ने की आत्महत्या, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, कैम्प में मचा हड़कंप

 बीजापुर। जिले से एक बड़ी खबर प्रकाश में आया हैं। यहां CAF के 15वीं बटालियन के जवान ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक जवान मध्यप्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था।

बीजापुर SP आंजनेय वाश्ने ने बताया कि CAF के 15वीं बटालियन में सुनील कुमार की पोस्टिंग थी। सुनील मूलतः मध्यप्रदेश के भिंड जिला का रहने वाला था। बताया जा रहा हैं कि बुधवार की रात करीब 11 बजें कैम्प में सुनील कुमार ने एकाएक अपने सर्विस रायफल से खुद के माथे पर गोली मार ली।

कैम्प में गोली चलने की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। कैम्प में मौजूद जवान भागकर मौके पर पहुंचे तो सुनील की लहुलूहान लाश मौके पर पड़ी थी। बीजापुर एसपी आंजनेय वाश्ने ने बताया कि जवान ने आत्महत्या क्यों की अभी ये स्पष्ट नही हो सका हैं।

कांग्रेसी नेता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सीएम से लगाई परिवार के सुरक्षा की गुहार

कांग्रेसी नेता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सीएम से लगाई परिवार के सुरक्षा की गुहार

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक कांग्रेसी नेता ने आत्महत्या कर ली है. नेता ने पेड़ से फंसी खुद की जान ले ली. मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमे उन्होंने सरकार से अपने परिवार की सरक्षा की बात कही. और साथ ही में अपने परिवार वालों इ माफ़ी भी मांगी. वर्त्तमान में पुलिस इस घटना की जाँच कर रही है. मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले 52 वर्षीय रज्जब अली कांग्रेस के नेता हैं. रज्जब अली लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं. मंगलवार को उनकी लाश पेड़ से लटकती मिली परिजनों के साथ ही मोहल्ले वालों को जानकारी लगने पर घटनास्थल पर भीड़ लग गई. पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर मृतक के जेब की तलाशी ली. जिसमें एक सुसाइड नोट भी मृतक की जेब से निकला.

सीएम से लगाई परिवार की सुरक्षा की गुहार
मृतक ने सुसाइड नोट में अपने परिवार को अच्छे से रहने और मुस्लिम समाज द्वारा साथ देने की बात लिखी है. साथ ही मृतक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता बता परिवार की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है. हालांकि किसी का भी नाम मृतक ने अपने सुसाइड नोट में नही लिखा है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है. शव लेकर जाते समय परिजनों ने थोड़ी देर के लिए शनिचरी रपटा के पास शव गाड़ी में रखकर रोड जाम कर धरना दे दिया था. पर पुलिस वालों की समझाइश पर और लिखित शिकायत लेने व उचित कार्यवाही की समझाइश पर परिजनों ने जाम खोल दिया.

सीएम भूपेश बघेल आज रायपुर, भण्डारपुरी और पाटन के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सीएम भूपेश बघेल आज रायपुर, भण्डारपुरी और पाटन के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर, भण्डारपुरी और पाटन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल आज दोपहर 12 बजे बुढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1.15 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकाप्टर से रवाना होकर तहसील आरंग के भण्डारपुरी पहुंचेंगे और वहां दोपहर 1.35 बजे भण्डारपुरी धाम मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल भण्डारपुरी धाम से दोपहर 2.30 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.50 बजे पाटन पहुंचेंगे और वहां स्वामी आत्मानंद जी महाराज जयंती समारोह में शामिल होने के साथ ही विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात शाम 4.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज करेंगे छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ, पहली बार पारंपरिक खेलों का राज्यभर में होगा आयोजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज करेंगे छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ, पहली बार पारंपरिक खेलों का राज्यभर में होगा आयोजन

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे बुढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में करेंगे। कार्यक्रम खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल की अध्यक्षता में होगा। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में 14 प्रकार के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। पारंपरिक खेलों की यह प्रतियोगिता गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 स्तरों पर होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को भी तवज्जो देने और लोगों में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए शुरू किए गए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन से ग्रामीण अंचलों का खेल अब गांवों से निकलकर शहरों तक पहुंचेगा। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरूआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर से शुरू होगी। इसके बाद जोन स्तर, फिर विकासखंड, नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस प्रतियोगिता में युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हो सकते हैं। यह प्रतियोगिता 6 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 6 जनवरी 2023 तक होगी। पुरूषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्पर्धा के साथ ही टीम एवं एकल स्तर पर प्रतियोगिताएं होगी। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में पारम्परिक खेल प्रतियोगिताएं दो श्रेणी में होंगी। इसमें दलीय श्रेणी गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल है।

राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में उद्घाटन अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव द्वय पारसनाथ राजवाडे और विकास उपाध्याय के साथ ही विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा और अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग जितेन्द्र मुदलियार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

CRIME : अपराधियों के हौसले बुलंद, बस स्टैंड में पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट, वाहन में भी किया तोड़फोड़..

CRIME : अपराधियों के हौसले बुलंद, बस स्टैंड में पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट, वाहन में भी किया तोड़फोड़..

 अंबिकापुर। अंबिकापुर में स्थानीय बस स्टैंड को देर रात दुकान बंद कराने पहुंचे आरक्षक से मारपीट का मामला सामने आया है। अपराधियों ने पुलिस आरक्षक के वाहन में भी तोड़फोड़ की है। बताया जा रहा है विजयदशमी की रात आरक्षक बस स्टैंड में दुकान बंद करने के लिए कह रहा था इसी बात को लेकर कुछ युवक वहां पहुंचे और आरक्षक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दिया।

देखते ही देखते लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई आरक्षक वहा से किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा लेकिन आरोपियों को के द्वारा उसके वाहन को भी निशाना बनाया गया। आरोपी कौन थे, कहां के थे इस बारे में अभी तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं है लेकिन शहर के बीचोबीच स्थित बस स्टैंड में इस घटना से एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है कि आखिर असामाजिक तत्वों के हौसला किस कदर बुलंद है कि वे पुलिस आरक्षक पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। आरक्षक का नाम मंटु गुप्ता है जो कि न्यू बस स्टैंड चौकी में पदस्थ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।

दशहरे पर SSP प्रशांत अग्रवाल ने की पुलिस लाइन में शस्त्रों की पूजा

दशहरे पर SSP प्रशांत अग्रवाल ने की पुलिस लाइन में शस्त्रों की पूजा

 रायपुर : राजधानी के पुलिस लाइन में स्थित शास्त्रागार में दशहरे के मौके पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने शस्त्रों की पूजा की, इस अवसर पर जिले के तमाम पुलिस के आला-अधिकारी भी मौजूद रहे.

बता दे की दशहरा का पर्व गुरुवार को पूरे देश में मनाया जा रहा है. इस अवसर पर बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया जाता है… दशहरा पर्व को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन दशहरा पूजा के साथ अस्त्र-शस्त्र की पूजा का विधान है…कहा जाता है कि इस दिन शस्त्र पूजा से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए पुलिस लाईन में अस्त्र शष्त्रों की पूजा पाठ की गई.

ब्रेकिंगः लोक कला साधकों को राज्य अलंकरण श्रेणी में दिए जायेंगे तीन नए पुरस्कार

ब्रेकिंगः लोक कला साधकों को राज्य अलंकरण श्रेणी में दिए जायेंगे तीन नए पुरस्कार

 रायपुर। दशहरे के शुभ अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के लोक कला साधकों के लिए बड़ी घोषणा की है। छत्तीसगढ़ राज्य के लोक संस्कृति के साधकों की साधना से नए कलाकारों को प्रेरित करने के लिए सरकार ने राज्योत्सव के अवसर पर तीन नए पुरस्कार प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने स्वयं ट्वीट कर दी है।

इन क्षेत्रों में मिलेंगे सम्मान

1. लक्ष्मण मस्तुरिया पुरस्कार- लोकगीत
2. खुमान साव पुरस्कार- लोक संगीत
3. माता कौशल्या सम्मान- श्रेष्ठ रामायण (मानस) मंडली

महिला सांसद पर टिप्पणी कर बुरे फंसे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, महिला आयोग ने भेजा पत्र, कहा- माफी मांगे…

महिला सांसद पर टिप्पणी कर बुरे फंसे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, महिला आयोग ने भेजा पत्र, कहा- माफी मांगे…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री व लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू को राष्ट्रीय महिला आयोग( NCW) ने एक पत्र भेजा है। जिसमें सख्त लहजे में राष्ट्रीय महिला आयोग ने ताम्रध्वज साहू को माफी मांगने कहा गया है। दरअसल, यह मामला गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा महिला सांसद सरोज पांडेय पर की गई टिप्पणी से जुड़ा हुआ है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से कहा गया है कि सांसद सरोज पांडेय पर दिए गए बयान के मामले को संज्ञान में लिया गया है। अब प्रदेश के गृहमंत्री को पत्र भेजकर कमेंट मामले में उनसे जानकारी मांगी गई है और आयोग की तरफ से इस मामले में माफी मांगने को भी कहा गया है। इससे पहले खराब सड़क पर सरोज पांडेय ने वीडियो बनाया था, ताम्रध्वज साहू ने इसके जवाब में उन्हें चार्मिंग फेस कहा था।

जिसके बाद सरोज पांडेय ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने नवरात्रि की बधाई दी और कहा की मातृ शक्ति के आराधना के महापर्व पर आपको एक महिला और एक बेटी की मां होने के नाते पत्र लिखने को मजबूर हो गई हूं। उन्होंने लिखा कि आपके मंत्री ने भाषा की मर्यादा को लांघा है।

CG Transfer :  वित्त विभाग के कर्मचारी इधर से उधर, देखें ट्रांसफर लिस्ट

CG Transfer : वित्त विभाग के कर्मचारी इधर से उधर, देखें ट्रांसफर लिस्ट

 Raipur : CG Transfer राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में वित्त विभाग के कर्मचारियों का तबादला किया है। जिसमे सीनियर ऑडिटर, असिस्टेंट ऑडिटर, सहायक ग्रेड-2 और 3 के कर्मचारी बदले गए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज WRS कालोनी, कुम्हारी, चरौदा और भिलाई-3 में दशहरा उत्सव में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज WRS कालोनी, कुम्हारी, चरौदा और भिलाई-3 में दशहरा उत्सव में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel) आज  रायपुर, कुम्हारी, चरौदा और भिलाई-3 में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज 10.30 बजे रायपुर से कार से प्रस्थान कर 11 बजे पाटन( patan) तहसील के ग्राम कुरूदडीह पहुंचेंगं और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 2.30 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।

दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री आज संध्या 6 बजे रायपुर के डब्ल्यूआरएस( WRS) कालोनी जायेंगे और वहां दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात 7.05 बजे कुम्हारी महामाया मंदिर प्रांगण में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद 7.35 बजे हनुमान मंदिर मैदान चरौदा पहुंचेंगे और वहां दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 8 बजे बिजली नगर भिलाई-3 में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात रायपुर वापस लौट आयेंगे।

 
 
CG Transfer News : आबकारी विभाग में 6 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें सूची

CG Transfer News : आबकारी विभाग में 6 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें सूची

 रायपुर। CG Transfer News आबकारी विभाग में आबकारी अधिकारी के तबादले हुए हैं। 6 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए हैं।

देखें लिस्ट –  CG Transfer News

छत्तीसगढ़: राज्यपाल ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…

छत्तीसगढ़: राज्यपाल ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…

 रायपुर: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें एक आदर्श जीवन जीने की सीख देता है। यह उत्सव हमें याद दिलाता है कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं तो उनकी सदैव जीत होती है।


छत्तीसगढ़: पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी ध्यान देना जरूरी- संसदीय सचिव विकास उपाध्याय

छत्तीसगढ़: पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी ध्यान देना जरूरी- संसदीय सचिव विकास उपाध्याय

 

  • खेल से खिलाड़ियों में अनुशासन, धैर्य,एकता, सजगता एवं स्वस्थ प्रतियोगिता का होगा विकास-सत्यनारायण शर्मा
  • रायपुर संभाग ओवरऑल चैंपियन बना
  • 22वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022 पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह

रायपुर: 22 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022-23 का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह सालेम अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संपन्न हुआ।छत्तीसगढ़ के पांच जोन बस्तर,बिलासपुर,सरगुजा,दुर्ग और रायपुर के खेल प्रतिभागियों ने 1से 4 अक्टूबर तक आयोजित 10 विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक रायपुर पश्चिम श्री विकास उपाध्याय ने कहा कि इस उम्र के बच्चों को पढ़ाई के साथ- साथ खेलकूद में भी ध्यान देना चाहिए।शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी जरूरी है।इसी तरह रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि समाज निर्माण व संतुलित व्यक्तिव के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन अपना एक विशिष्ट महत्व रखता है । प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों में अनुशासन, धैर्य,एकता, सजगता एवं स्वस्थ प्रतियोगिता जैसी भावना का विकास अपने जीवन लक्ष्य निर्धारण करने के लिए प्रेरिणा मिलती है । इससे खिलाड़ियों में अनुशासन होता है।साथ ही युवा शक्ति को अपने  जीवन लक्ष्य निर्धारण करने के लिए प्रेरणा मिलती है।

1 अक्टूबर से 4अक्टूबर तक चले इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में पांच संभाग से 1520 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।इस प्रतियोगिता में रायपुर संभाग को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।इस प्रतियोगिता में 10 विभिन्न विधाओं के खेल प्रतियोगिता में सॉफ्ट टेनिस बालक बालिका 14,17,19 वर्ष, बास्केटबॉल बालक-बालिका 17 वर्ष, स्पीडबॉल बालक बालिका 17,19 वर्ष , स्क्वैश बालक-बालिका 19 वर्ष, कुश्ती (फ्री स्टाईल), बालक-बालिका 14,17,19 वर्ष, कुश्ती (ग्रीकोरोमन) बालक 17,19 वर्ष, रोलर स्केटिंग बालक-बालिका 14,17,19 वर्ष,हॉकी बालक-बालिका 14 वर्ष, पावरलिफ्टिंग बालक-बालिका 19 वर्ष और भारोत्तोलन बालक-बालिका 17,19 वर्ष शामिल थे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी आर. एल. ठाकुर  एवं संगठन सचिव सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं

 रायपुर: मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है।

राजधानी में दशहरा उत्सव को लेकर सुगम सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए रुट मेप जारी, भारी वाहनों के आवागमन पर रोक

राजधानी में दशहरा उत्सव को लेकर सुगम सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए रुट मेप जारी, भारी वाहनों के आवागमन पर रोक

 रायपुर। शहर के प्रमुख दशहरा मैदान डब्ल्यू आर एस दशहरा मैदान  और रावणभाठा दशहरा मैदानभाटागांव जाने वाले दर्शकों के सुविधा के लिए रायपुर पुलिस ने रूट एवं पार्किंग व्यवस्था बनाया है। वहीँ विजयादशमी के अवसर पर सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए रिंग रोड पर भारी वाहनों के आने जाने पररोक लगा दी गई है।

यातायात रायपुर दिनांक 5 अक्टूबर 2022 विजयादशमी के अवसर पर राजधानी रायपुर के विभिन्न दशहरा मैदानो पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित है इस दौरान शहर के लोगों का भारी संख्या में रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित होना संभावित है जिसे देखते हुए सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा निम्नानुसार मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है: –

01. दशहरा उत्सव मैदान डब्ल्यू आर एस कॉलोनी रायपुर: – दशहरा उत्सव मैदान डब्ल्यू आर एस कॉलोनी रायपुर में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन चालक फाफाडीह चौक से डीआरएम ऑफिस केंद्रीय विद्यालय होकर डब्ल्यू आर एस कॉलोनी रावणभाठा मैदान जाकर केन्द्रीय विद्यालय के समीप पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर सकेंगे।

02. रावणभाठा दशहरा उत्सव मैदान भाटागांव रावणभाठा दशहरा उत्सव मैदान भाटा गांव में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन चालक अपना वाहन दशहरा उत्सव मैदान के बाहर स्थित पार्किंग स्थल में तथा रिंग रोड की ओर से आने वाले वाहन चालक फिल्टर प्लांट नया बस स्टैंड प्रवेश मार्ग पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।

इस दौरान यात्री बसों का आवागमन फिल्टर प्लांट की ओर नया मार्ग से ना होकर बस स्टैंड मुख्य द्वार (सामने की ओर से) से प्रवेश कर नीलकंठेश्वर धाम के सामने मार्ग से बाहर निकलेंगे।

भारी मालवाहक वाहनों पर रात्रि 2:00 बजे तक रोक 

दशहरा उत्सव कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु रिंग रोड में चलने वाले भारी वाहनों का आवागमन रात्रि 2:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

Breaking : मछली पालन विभाग के कई सहायक और उप संचालक अधकारियों का तबादला, देखें ट्रांसफर लिस्ट

Breaking : मछली पालन विभाग के कई सहायक और उप संचालक अधकारियों का तबादला, देखें ट्रांसफर लिस्ट

 रायपुर। Big Breaking  मछली पालन विभाग में बड़ी संख्या में तबादले हुए हैं। सहायक संचालक और उप संचालक स्तर के अधिकारियों के तबादले किये गये हैं। विभाग ने ट्रांसफर लिस्ट जारी की है।

देखिए लिस्ट –

 
रमन सरकार ने आरक्षण मामले कोर्ट में जानबूझ कर लापरवाही बरता था- मोहन मरकाम

रमन सरकार ने आरक्षण मामले कोर्ट में जानबूझ कर लापरवाही बरता था- मोहन मरकाम

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोण्डागांव में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि पूर्ववर्ती रमन सरकार के लापरवाही के कारण हाईकोर्ट में आरक्षण रद्द हुआ। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के 58 प्रतिशत आरक्षण को बिलासपुर उच्च न्यायालय द्वारा रद्द किये जाने का फैसला आया।

भाजपा की लापरवाही के कारण आरक्षण के खिलाफ फैसला आया। रमन सरकार ने अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन नहीं किया था। कांग्रेस सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर किया है। हम आदिवासी समाज की लड़ाई लड़ेंगे।
उनकी सरकार की लापरवाही, अकर्मण्यता और गैर जिम्मेदाराना रवैये का नतीजा यह फैसला है। रमन सरकार ने 2011 में आरक्षण को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने का निर्णय लिया था। 2012 में हाईकोर्ट में चुनौती दी गयी थी।

सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न निर्णयों जिसमें इंदिरा साहनी का फैसला प्रमुख के अनुसार कोई भी राज्य सरकार यदि 50 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण करती है तो अत्यंत विशेष परिस्थितियों, विचार एवं तथ्यों के साथ कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करना होगा। इसका भी ख्याल नहीं किया गया।
छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को बढ़ाने के तमाम तर्कसंगत कारण और विशेष परिस्थितियां है लेकिन भारतीय जनता पार्टी और रमन सरकार की नीयत में खोट थी। उन्होंने अदालत में राज्य की 95 प्रतिशत आबादी के हक में तर्क नहीं दिया और जनता को उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

जब आरक्षण को बढ़ाने का निर्णय हुआ उसी समय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार राज्य सरकार को अदालत के सामने आरक्षण को 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने की विशेष परिस्थितियों और कारण को बताना था।
तत्कालीन रमन सरकार अपने इस दायित्व का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर पायी। 2012 में बिलासपुर उच्च न्यायालय में 58 प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ याचिका दायर हुई तब भी रमन सरकार ने सही ढंग से उन विशेष कारणों को प्रस्तुत नहीं किया जिसके कारण राज्य में आरक्षण को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया गया।

CM बघेल ने अपने निवास में किया कन्या भोज का आयोजन, मुख्यमंत्री ने कन्याओं को अपने हाथों से कराया भोजन, देखें फोटो

CM बघेल ने अपने निवास में किया कन्या भोज का आयोजन, मुख्यमंत्री ने कन्याओं को अपने हाथों से कराया भोजन, देखें फोटो

 भिलाई : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महानवमी के पावन अवसर पर भिलाई निवास में कन्यापूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया। जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने भी कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन कराया उनके आर्शीवाद भी लिए.इस दौरान सीएम ने खुद अपने हाथों से उन्हें भोजन परसा.

बता दे कि देश भर में नवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया. नौ दिन तक चलने वाले इस महापर्व में मां दुर्गा के अलग-अलग रुपों की पूजा अर्चना की गई. बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के मौके पर व्रत उपवास रखते हैं और अष्टमी-नवमी को हवन के पश्चात कन्या भोज कराया जाता है. नौ कन्याओं को देवी का रुप मानकर कुमकुम इत्यादि लगाकर उन्हें सात्विक भोजन कराया जाता है और उनका आशीर्वाद लेकर व्रत उपवास का परायण किया जाता है.

सीएम हाउस में होगी कैबिनेट की बैठक...इन मुद्दों पर होगी चर्चा

सीएम हाउस में होगी कैबिनेट की बैठक...इन मुद्दों पर होगी चर्चा

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 16 सितंबर से 30 सितंबर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.67 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 5.34 करोड़ रूपए भुगतान, गौठान समितियों को 1.69 करोड़ और महिला समूहों को 1.11 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 350.54 करोड़ का भुगतान

गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में अब तक हितग्राहियों को 342 करोड 41 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें 18 करोड़ रूपए की बोनस राशि भी शामिल है। 06 अक्टूबर को 8.13 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 350 करोड़ 54 लाख रूपए हो जाएगा।

CG Transfer : नवगठित जिलों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, 6 अधिकारियों के तबादले, सहकारिता विभाग ने जारी किया आदेश

CG Transfer : नवगठित जिलों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, 6 अधिकारियों के तबादले, सहकारिता विभाग ने जारी किया आदेश

 रायपुर।  सहकारिता विभाग ने नवगठित जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़, सक्ती, मोहला -मानपुर- अंबागढ़ चौकी, मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर एवं खैरागढ़ – छुईखदान- गण्डई में प्रशासकीय सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सहायक पंजीयकों को नवीन जिलों के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। ये नोडल अधिकारी वर्तमान कार्य के साथ-साथ नवगठित जिलों का कार्य भी करेंगे।

 सहकारिता विभाग द्वारा मंत्रालय से आज जारी आदेश अनुसार व्यास नारायण साहू, उप पंजीयक कार्यालय रायगढ़ को सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार महेश्वरी तिवारी संयुक्त पंजीयक कार्यालय बिलासपुर को सक्ती, आशुतोष डडसेना को उप पंजीयक कार्यालय दुर्ग को मोहला – मानपुर – अंबागढ़ चौकी, रघुराज सिंह उप पंजीयक कार्यालय राजनांदगांव को खैरागढ़ – छुईखदान – गण्डई और बजरंग राम पैकरा उप पंजीयक कार्यालय सूरजपुर को मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

 

इन अधिकारियों का हुआ तबादला..

CG Transfer : सहकारिता विभाग में कार्यरत 6 उप पंजीयक और सहायक पंजीयक प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से स्थानांतरित किया गया है।सहकारिता विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार उप पंजीयक राजनांदगांव एन.एल. टंडन को अंबिकापुर, सहायक पंजीयक राजनांदगांव विजय सिंह उइके को कोरिया, अनिल कुमार तिर्की सहायक पंजीयक अंबिकापुर को जशपुर, अनिल कुमार बनज सहायक पंजीयक दुर्ग को राजनांदगांव, सहायक पंजीयक जगदलपुर बी.एल. धु्रव को दंतेवाड़ा और सहायक पंजीयक बिलासपुर डॉ. उषा धु्रव को गरियाबंद पदस्थ किया गया है।

 

दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी...आरोपी को भागते हुए किया गया गिरफ्तार

दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी...आरोपी को भागते हुए किया गया गिरफ्तार

 अम्बिकापुर। जिले के उदयपुर व अम्बिकापुर में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा ली है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जशपुर भाग रहा था जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर के गिरफ्तार किया है।

आरोपी लखनपुर थाना क्षेत्र के कोरजा का रहने वाले वाला है जिसका नाम राकेश राजवाड़े उर्फ जग्गू है आरोपी राकेश पुराना बदमाश है इसका भाई भी जेल में है। मृतक उर्मिला यादव के साथ 4-5 साल पहले राकेश की शादी हुई थी। मारपीट करने की वजह से युवती ने राकेश को छोड़ दिया था और मृतक आशाराम यादव के साथ रह रही थी। पत्नी के छोड़कर चले जाने की रंजिश के कारण राकेश ने इस खतरनाक घटना को अंजाम दिया है। राकेश राजवाड़े ने युवती के पति की हत्या करने के बाद युवती को बाइक में बैठाकर उदयपुर के जंगल ले गया और वहां युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी भी हत्या कर दी। जंगल में युवती की मिली थी अर्धनग्न लाश, सोमवार को उदयपुर थाना क्षेत्र में मुटकी के जंगल में युवती का शव देखा गया था। सूचना के बाद उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त उर्मिला यादव उम्र 23 वर्ष हुई युवती की लाश एक छोटे पेड़ से बंधी हुई थी, चेहरे से काफी खून बह रहा था।

गौठान में 1 माह में 90 से अधिक गायों की मौत… नेता प्रतिपक्ष ने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग

गौठान में 1 माह में 90 से अधिक गायों की मौत… नेता प्रतिपक्ष ने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ग्राम भैसों (पामगढ़) जिला जांजगीर-चाम्पा का अचानक दौरा किया तथा ग्राम के गौठान का निरीक्षण किया। गौठान में 12 से अधिक गौ माताओं के कंकाल मिले इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणजनों ने बताया कि पिछले 1 माह से ग्राम भैसों के इस गौठान में 90 से अधिक गायों की मृत्यु हुई है, अभी भी बड़ी संख्या में गाय बीमार है।


नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने जब गौठान के संदर्भ में जानकारी ली तो पता चला कि इस गौठान में गायों के लिये चारा, पानी व छाया की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण गौमाताएं असमय काल के गाल में समा रही हैं तथा गंभीर रूप से बीमार पड़ रहीं हैं। उन्होंने कहा कि छ.ग. में कांग्रेस की यह भूपेश सरकार गौठानों को लेकर बड़े-बड़े विज्ञापन व बड़ी-बड़ी चर्चाएं करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। ग्रामभैसों सहित पूरे प्रदेश के गौठानों का यही हाल है। उन्होंने कहा कि गौठानों के बदहाली के लिए व गौमाताओं की मृत्यु के लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने आरोप लगाया कि अभी तक शासन व प्रशासन का जिम्मेदार अधिकारी वहां नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष नजदीक में रहते है, लेकिन उन्हें जाने की फुर्सत नहीं मिली। उन्होंने कहा कि उसी गांव में शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष भी निवास करते है, लेकिन वह भी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी लेने का महसूस तक नहीं किया है।

नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने ग्रामभैसों में 90 से अधिक हुई गायों के मौत का उच्चस्तरीय जांच की मांग की तथा दोषियों के खिलाफ शीघ्र सख्त कार्यवाही करने की मांग की है ताकि कहीं भी ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति प्रदेश के किसी भी गौठानों में न हो। इस दौरान नारायण चंदेल के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, कृष्ण कुमार सिंग सार्वा, पामगढ़ मण्डल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, शेश शंकर तिवारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष धनंजय सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोषी सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष संतोष लहरे, आकाश सिंह, विश्वनाथ यादव, रामलाल कश्यप, उदालिक साहू, शिवरीनारायण मण्डल अध्यक्ष संजीव बंजारे, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामभैसों के नागरिकगण उपस्थित थे।