रायपुर : देशभर में पाँच अक्टूबर को हर्षों उल्लास के साथ विजयादशमी पर्व मनाया जाना है, अलग-अलग राज्यों में रावण दहन किया जाएगा । वही राजधानी रायपुर के WRS कालोनी के ग्राउंड में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा जिसे लेकर महापौर एजाज़ ढेबर और उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप जुनेजा ने ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया । बता दें कि WRS कालोनी में इस साल राज्य के सबसे बड़े रावण का दहन किया जाएगा । महापौर ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए आतिबाजी के साथ साथ मैदान में आने वाले श्रधालुओं को ध्यान में रखते हुए दिशानिर्देश दे दिया है. जिससे किसी भी श्रधालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.महापौर ढेबर ने कहा कि हम सब यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत और अंधकार पर प्रकाश की जीत के रूप में मनाते हैं साथ ही उन्होंने सभी प्रदेश्वासियों को इस अवसर पर शामिल होने का निमंत्रण भी दिया ।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर- इंदौर विमान सेवा के उद्घाटन अवसर पर बिलासपुर और इंदौर नगरवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार विमान सेवाओं के विस्तार के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बिलासपुर से अन्य बड़े शहरों जैसे मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलोर के लिये भी विमान सेवा प्रारम्भ की जाय। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट रायपुर से अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा प्रारम्भ करने और यहां अंतर्राष्ट्रीय कार्गो हब की स्थापना के लिये केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से आग्रह करते हुए कहा कि रायपुर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय मानक अनुसार तैयार किया जा चुका है।

इसके लिए राज्य शासन द्वारा रायपुर एयरपोर्ट हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को 461.20 एकड़ भूमि निशुल्क उपलब्ध कराई गई है। जिस पर रनवे विस्तार, नवीन टर्मिनल भवन निर्माण, एटीसी टॉवर निर्माण कर इसे अंतर्राष्ट्रीय मानक अनुसार तैयार किया जा चुका है। एयरपोर्ट विकास हेतु भूमि की लंबित मांग, एयरपोर्ट परिसर के सुरक्षा सबंधी समस्याओं का राज्य शासन द्वारा समाधान कर लिया गया है। जिससे रायपुर एयरपोर्ट अब अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के संचालन हेतु तैयार है।
मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से रिजनल कनेक्टिविटी योजनांतर्गत अंबिकापुर से बिलासपुर, रायपुर को जोड़ते हुए निकटवर्ती प्रमुख शहरों-वाराणसी, रांची, पटना, भुवनेश्वर जैसे शहरों के लिये विमान सेवा प्रारम्भ करने का आग्रह भी किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के संबंध में राज्य शासन द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट का 3-C VFR श्रेणी में उन्नयन किया गया है। अलायंस एयर कम्पनी द्वारा दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर- प्रयागराज वायुमार्ग पर 01 मार्च 2021 को प्रथम नियमित घरेलू विमान सेवा प्रारम्भ की गयी तथा 05 जून 2022 से बिलासपुर से भोपाल के लिये भी नियमित विमान सेवा प्रारम्भ किया गया है। जो वर्तमान में बंद हो गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास एवं इसे क्रियाशील बनाने हेतु अब तक 25. 10 करोड़ व्यय किया गया है। एयरपोर्ट से बढ़ते हुए विमान सेवा व यात्रियों की संख्या को देखते हुए वर्तमान टर्मिनल भवन की क्षमता के विस्तार हेतु 1 करोड़ 90 लाख के कार्य की स्वीकृति दी जा रही है।
एयरपोर्ट को 3-C IFR मानक अनुसार तैयार करने एवं यहाँ नाईट लैण्डिंग की सुविधा के विकास के लिये 22 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति जारी की जा रही है। एयरपोर्ट से विमानों के सुगम संचालन हेतु पीबीएन नेविगेशन प्रणाली की स्थापना के लिये भारतीय विमानपत्तन को राज्य शासन द्वारा राशि का भुगतान कर दिया गया है।
राज्य सरकार द्वारा अम्बिकापुर एयरपोर्ट को 3-C VFR श्रेणी अनुसार विकसित करने के लिये रनवे विकास व विस्तार, सिटी साईड के विकास कार्यों हेतु 48.00 करोड़ के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गयी है। एयरपोर्ट विकास कार्य तीव्र गति से जारी है 31 दिसम्बर 2022 तक एयरपोर्ट को विकसित कर इसके लायसेंसिंग हेतु आवेदन करने का लक्ष्य है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में विमानन सेवाओं के विस्तार के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद देने के लिए तत्पर है। उन्होंने इस नई विमान सेवा के प्रारंभ होने पर बिलासपुर और इंदौर नगर वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उचित है, एयरपोर्ट के रनवे के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होगी। मुख्यमंत्री बघेल ने इस संबंध में कहा कि राज्य सरकार द्वारा चकरभाटा एयरपोर्ट से लगी हुई 1000 एकड़ भूमि सेना को दी गई थी, लेकिन इसका उपयोग नहीं किए जाने के कारण इस भूमि को वापस लेने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है, भूमि वापस होने पर चकरभाटा एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी। श्री सिंधिया ने कहा कि बिलासपुर और इंदौर दोनों ही शहरों का आर्थिक और धार्मिक रूप से काफी महत्व है, इन दोनों शहरों के एयर कनेक्टिविटी से जुड़ने पर दोनों शहरों के लोगों को एक अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित हर राज्य में एयर कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए केंद्र सरकार तत्पर है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर डॉक्टर्स का तबादला किया है. कई डॉक्टर्स इधर से उधर किए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने कई जिलों के CMHO को बदला है. डॉ. मीरा बघेल को हटाकर अब डॉ. मिथलेश चौधरी को रायपुर CMHO की कमान सौंपी गई है.


रायपुर। परिवहन विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदास्थापित तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का तबादला किया गया है। परिवहन विभाग के अपर सचिव द्वारा जारी आदेश में 39 कर्मचारियों को शामिल किया गया है।
देखें आदेश


भिलाई । लाइट इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री में लगी आग लग जाने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। घटना की जानकारी लगने पर खुर्सीपार पुलिस व फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंच गई है। मशक्कत कर आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया में लगातार आगजनी की घटना है। कैमिकल फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की खबर सामने आई है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। पानी और कैमिकल फॉग से आग बुझाने का प्रयास जारी है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर बघेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे देश में नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है।
इस दौरान देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति का यह पर्व हमें सिखाता है कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही हमारे मूल्यों का हिस्सा है, इन मूल्यों को जीवंत बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है।
नवरात्रि के आठवें दिन होती है मां महागौरी की पूजा, जानें पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, आरती और कथा
अक्टूबर, सोमवार को शारदीया नवरात्रि का आठवां दिन है। शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि के दौरान मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन का महत्व बहुत अधिक होता है। इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। मां महागौरी का रंग अंत्यत गोरा है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर (चकरभाठा) से बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा बिलासपुर के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट करेंगे। विमान सेवा का शुभारंभ 3 अक्टूबर को प्रातः 10.45 बजे बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर (चकरभाठा) से होगा।
राज्य शासन द्वारा 41 करोड़ रूपए की लागत
गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा 41 करोड़ रूपए की लागत से बिलासपुर एयरपोर्ट का विकास 3 सीव्हीएफआर श्रेणी में करके डीजीसीए से लायसेंस प्राप्त किया गया है। बिलासपुर एयरपोर्ट से 01 मार्च 2021 से 72 सीटर नियमित घरेलू विमान सेवा का संचालन दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर-प्रयागराज सेक्टर के लिए किया जा रहा है। इस एयरपोर्ट( airport) से बिलासपुर-भोपाल के लिए नियमित विमान सेवा प्रारंभ हो रही है। बिलासपुर एयरपोर्ट को 4 सीव्हीएफआर श्रेणी में करने की योजना पर कार्य जारी है।
भारत ट्रेन के लिए बिलासपुर( bilaspur) और छत्तीसगढ़ ( chhattisgarh) लगे गोंदिया में कोचिंग डिपो का काम शुरू हो गया है। इस आधार पर रेल अफसरों का कहना है कि छत्तीसगढ़( chhattisgarh) को दो वंदेभारत ट्रेनों की सुविधा मिलेगी।
पहली ट्रेन बिलासपुर से संपर्क क्रांति रूट से दिल्ली जाएगी।दूसरी ट्रेन गोंदिया से चलकर रायपुर-बिलासपुर( raipur bilaspur) होती हुई झारसुगुड़ा (ओडिशा) जा सकती है। दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन रायपुर नहीं आएगी। अभी बिलासपुर से दिल्ली की यात्रा में 18 घंटे लग रहे हैं, लेकिन वंदे भारत से बिलासपुर से दिल्ली का सफर करीब 14 घंटे में पूरा हो सकता है। इसी तरह, गोंदिया से वंदे भारत चली तो यह रायपुर से सिर्फ 4 घंटे में झारसुगुड़ा पहुंच जाएगी।
छत्तीसगढ़ को दो वंतेभारत ट्रेनें मिलने की स्थिति बन गई है
रेलवे की ओर से जारी संभावित सूची में छत्तीसगढ़ भी शामिल था। अब लगभग साफ हो गया है कि छत्तीसगढ़ को दो वंतेभारत ट्रेनें मिलने की स्थिति बन गई है क्योंकि गोंदिया और बिलासपुर में केवल वंदेभारत ट्रेन के लिए 50-50 करोड़ रु. से कोचिंग डिपो बनाने का काम शुरू हो गया।
स्पीड 130, स्टाॅपेज ( stopage) कम रहेंगे
हाल में रेलवे की सीआरएस टीम ने दुर्ग से झारसुगड़ा के बीच ट्रेन को 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर परीक्षण कर लिया है। सूत्रों के अनुसार यह ट्रायल भले ही वंदे भारत ट्रेन के लिए नहीं था, लेकिन यह साफ हो गया कि इस ट्रैक में हाई स्पीड ट्रेन आसानी से चला सकते हैं। यह ट्रायल सफल तो था, लेकिन अभी रेलवे से इसके अप्रूवल का इंतजार है।
रायपुर। जन जागरूकता पुरानी बस्ती स्थित जैतू साव मठ मंदिर मैं आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 153 वी जयंती मनाई गई इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजश्री महंत डॉक्टर राम सुंदर दास पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर केसरी लाल वर्मा जैतू साव मठ मंदिर मे ट्रस्टी अजय तिवारी महासचिव महेंद्र अग्रवाल छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड मैं राज्य कमिश्नर सुरेश शुक्ला जेपी रथ महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी अग्रसेन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजपूत की विशेष तौर पर उपस्थिति रही सभी आगंतुकों ने राष्ट्रपिता और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी वही इस मौके पर कमला देवी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य एस के मूर्ति की उपस्थिति में छात्राओं ने सर्व धर्म प्रार्थना के अंतर्गत राष्ट्रपिता के सम्मान में भजन प्रस्तुत किए वहीं आयोजन में काफी संख्या में विशिष्ट और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही आयोजन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राज महंत डॉक्टर राम सुंदर दास ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व को महान बताया और कहा कि उनके आदर्शों को आम लोगों को आपको साथ करके जीवन में नई ऊर्जा के साथ वृंदा लेकर कार्य करने की जरूरत है तभी हम देश को एक नई ऊंचाइयों में और तरक्की की राह पर स्थापित कर पाएंगे वहीं कुलपति डॉ केसरी लाल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता ने देश की आजादी को दिलाने में जो भूमिका निभाई उसे देश कभी भुला नहीं सकता आज भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर देश विकास के पथ पर चलकर अग्रणी बन रहा है और पूरे विश्व में देश का एक अलग स्थान अब धीरे-धीरे निर्धारित होते जा रहा है
रायपुर । राजधानी में एक बार फिर ऑनलाइन ठगी ने शिकार करना शुरू किया है। देवेंद्र नगर थाने के पंडरी बस स्टैंड में खुद को SBI क्रेडिट कार्ड का अधिकारी बताकर एक लाख 22 हजार की ठगी की है। अनजान मोबाइल नंबर से प्रार्थी ने विष्णु रूपरेला को फ़ोन आया था की SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से बोल रहा हु और KYC भरने के लिए आपको लिंक भेजा गया है। उसे फिलअप प्रार्थियो के क्रेडिट कार्ड से 6 बार में एक लाख 22 हजार रुपए का ट्रांसक्शन किया है।
इस धोखाधड़ी की रिपोर्ट देवेंद्र नगर थाने में दर्ज कराई गई है।
राजनांदगांव। जिले में एक युवक ने बुजुर्ग महिला की ब्लेड से गला काटकर हत्या (slit death) कर दी है। बताया गया कि महिला उस पर चोरी करने का शक करती थी। इसलिए युवक ने महिला की हत्या का प्लान बनाया। फिर हाथ से महिला का मुंह दबाया और ब्लेड से हमला कर उसकी जान ले ली थी। इस मामले में अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।
कोकपुर निवासी कुंवर बाई(70) की लाश 28 अगस्त की सुबह मिली थी। उसके पड़ोसियों ने महिला की लाश देखी थी। महिला के शरीर में काफी चोट के निशान थे। पूरे शरीर से खून निकल रहा था। इसके बाद लोगों ने ही पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
पुलिस ने जांच के दौरान गांव के लोगों से पूछताछ की थी। इसी कड़ी में पुलिस ने रोशन उईके(27) से भी पूछताछ की थी। पूछताछ में ही रोशन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रोशन ने बताया कि कुछ समय पहले महिला के घर चोरी हुई थी। वो उस चोरी के लिए मुझ पर शक करती थी। सब जगह इसने मुझे बदनाम कर दिया कि मैं चोर हूं। मगर मैंने ऐसा नहीं किया था। इसलिए 27 सितंबर की रात को मैं उसके घर पर गया और पहले तो मैंने महिला का मुंह दबाया। फिर ब्लेड से तब तक गला काटा,जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि महिला घर पर अकेले रहती थी। उसके पति की मौत हो चुकी है। जबकि शादी के बास उसकी लड़कियों अपने ससुराल में रहती हैं। पुलिस ने शनिवार को पूरे मामला का खुलासा किया है।
मुंगेली। छेड़खानी मामले के आरोप में महिला ने एक युवक को खौफनाक सजा दी है। जहां बीच बाजार में दिनदहाड़े युवक पर धारदार हथियार से हमला दिया और उसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल, यह घटना छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, छेड़छाड़ के आरोप में महिला ने युवक पर धारदार हथियार महिला किया और हमले के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।
मामले की जानकारी लगते ही युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना के बुधवारी बाजार की घटना है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक का नाम जितेंद्र साहू 36 वर्ष है। वहीं आरोपी का नाम सीमा साहू 36 वर्ष है। दोनों अलग-अलग मोहल्ले रामगढ़ निवासी हैं।
रायपुर। केंद्र ने छत्तीसगढ़ कैडर के दो IAS अफसरों को नई पोस्टिंग की है। सेंट्रल में पहले से पोस्टेड छत्तीसगढ़ कैडर के दो IAS अफसरों को केंद्र ने नयी पोस्टिंग दी है। 2005 बैच के IAS मुकेश कुमार बंसल को डिपार्टमेंट आफ फाइनेंशियल सर्विल में ज्वाइंट सिकरेट्री बनाया गया है।
वहीं 2005 बैच के ही ज्वाइंट सिकरेट्री DOPT होंगे। आपको बता दें कि मुकेश कुमार बंसल अभी प्राइवेट सिकरेट्री को एग्रीकल्चर मिनिस्टर हैं। वहीं रजत कुमार अभी सेंसस के डायरेक्टर थे। ज्वाइंट सिकरेट्री पर मिली मौजूदा दोनों पोस्टिंग काफी पावरफुल माना जा रही है।
आपको बता दें कि आज कमेटी और कैबिनेट ने ज्वाइंट सिकरेट्री या उसके समकक्ष स्तर के 35 अफसरों की नयी पोस्टिंग की है। आपको बता दें कि आज कमेटी और कैबिनेट ने ज्वाइंट सिकरेट्री या उसके समकक्ष स्तर के 35 अफसरों की नयी पोस्टिंग की है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ‘गांधी, युवा और नये भारत की चुनौतियां’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे है. मुख्यमंत्री बघेल ने कहा-दुनिया में सारा परिवर्तन युवाओं ने किया है। गांधी जी ने कर्म और श्रम का सम्मान किया ,इसे उनकी आत्मकथा ‘सत्य के प्रयोग’ से समझा जा सकता है। स्वावलंबी बने,हमारी ऋषि परम्परा और गांधी जी की यही सीख है। उन्होंने ऐसे कामों को भी सम्मान दिलाया जो कभी घृणित समझे जाते थे।युवा हमारी ताकत हैं,उन्हें सही दिशा और अवसर देने की जरूरत है। इसके लिए सामूहिक और संगठित प्रयास की जरूरत है। हमने गोबर, गोमूत्र की खरीदी शुरू की है। हम जैविक राज्य की ओर बढ़ रहे हैं। 20 लाख क्विंटल गर्मी कंपोस्ट हम बना चुके हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा 8,500 खाद बनाने की फैक्टरी हमारे यहां हैं। हमने पराली प्रदूषण से बचने के लिए किसानो से पैरा दान की अपील की। प्रदेश में नौजवान जैविक कृषि से जुड़कर लाखों रुपए की आमदनी कर रहे हैं। मेहनत और समर्पण से स्व-रोजगार गढ़ना और स्वावलंबी बनना गांधी जी का रास्ता है।आपका अनुभव पुस्तक के ज्ञान पर भी भारी पड़ता।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गांधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना ‘महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना’ के शुभारंभ और विभिन्न जिलों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित गौठानों को आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए वहां महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क बनाए जा रहे हैं. इन पार्कों को ग्रामीण उत्पादन एवं सेवा केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विकासखण्ड में दो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे। चालू वित्तीय वर्ष के बजट में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.
प्रदेश में गौठनों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है, प्रथम चरण में 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जा रहे हैं, गौठनों में वर्मीकम्पोस्ट, मुर्गी पालन, बकरी पालन, कृषि उत्पादों और वनोपजों के प्रसंस्करण के कार्य किया जा रहे हैं, इन गतिविधियों में बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाओं और युवाओं को रोजगार और आय के अवसर मिल रहे हैं.
रायपुर। राजधानी की उपासना सागरवंशी ने कोरबा में आयोजित 22वीं राज्य स्तरीय स्कूल किकबॉक्सिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2022 में रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड पदक अपने नाम कर देश भर में छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। उपासना की इस जीत से उनके परिजनों में उत्साह का माहौल है।

विजेता खिलाड़ियों के नाम
गोल्ड मेडल
1.कान्हा पटेल
2.तेजस सोनवानी
3.संदीप यादव
4.दुर्गेश्वरी निषाद
5. उपासना सागरवंशी।
रजत पदक
अवनि
मानसी ठाकुर
अलीशा हुसैन
कांस्य पदक
दीपिका फूटन
नंदिनी फ़ुटान
नमन सोना
उदय भान सिंह फुतानी
पवन चौहान
वंश पाटिल
टीनू निषाद
नई दिल्ली। स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर छत्तीसगढ़ का डंका देशभर में बजा है। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में भी चार पुरस्कार छत्तीसगढ़ को दिये गए है। टॉप परफार्मिंग राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ ने ईस्ट जोन में बाजी मारी है। इसके साथ 3 अन्य कैटेगरी में भी छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। गांधी जयंती पर आयोजित स्वच्छ भारत दिवस 2022 कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ को पुरस्कृत किया है।
पेयजल और स्वच्छता विभाग, जलशक्ति मंत्रालय के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने ईस्ट जोन में बाजी मारी है। वहीं, ईस्ट जोन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में दुर्ग और बालोद ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही ओडीएफ प्लस पर दीवार लेखन प्रतियोगिता में सेंट्रल ज़ोन में छत्तीसगढ़ को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह, जल शक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, जल शक्ति व आदिवासी कार्य राज्यमंत्री बिशेस्वर टुडू उपस्थित रहे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से सचिव, प्रसन्ना आर, स्वच्छ भारत मिशन के संचालक संजय अग्रवाल, सत्य नारायण राठौर, जल जीवन मिशन के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि व अन्य अवार्डी शामिल रहे।
बेमेतरा। एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरला अन्तर्गत रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु 10 अक्टूबर 2022 तक आवेदिकाओं द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदिका एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बेरला में कार्यालयीन समय 10 से 5ः30 बजे तक सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।
परियोजना बेरला अन्तर्गत आंबा केन्द्र पाहंदा-1 में कार्यकर्ता पद हेतु एवं आंगनबाड़ी केन्द्र आनंदगांव-1, देवरबीजा-2, हसदा-2, सरदा-2 में सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। अंतिम तिथि के पश्चात आवेदन मान्य नहीं होगा कोई भी नवीन प्रमाण पत्र संलग्न नहीं किया जावेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी परियोजना कार्यालय बेरला से प्राप्त की जा सकती है।
रायपुर। मुंगेली जिले के ग्राम पंचायत राजपुर एवं उजियारपुर के पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी.एस. राजपूत द्वारा उक्त दोनों ग्राम पंचायत सचिवों के निलंबन की कार्रवाई उनके द्वारा गौठान के कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में की गई है।
ग्राम पंचायत राजपुर के सचिव अर्जुन लाल यादव द्वारा गौठान में गोबर खरीदी नहीं कराने एवं गौठान कार्य में सहयोग नहीं करने तथा ग्राम पंचायत उजियारपुर के सचिव बलरामदास मानिकपुरी द्वारा गौठान में हो रहे निर्माण कार्य, टीकाकरण कार्य में सहयोग नहीं करने एवं शासन की फ्लैगशिप योजना के क्रियान्वयन में रूचि नहीं लेने के मामले में निलंबित किया गया है। निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में अर्जुन लाल यादव का मुख्यालय जनपद पंचायत मुंगेली और बलरामदास मानिकपुरी का मुख्यालय जनपद पंचायत लोरमी निर्धारित किया गया है।
रायपुर। राज्य के तकनीकी शिक्षण संस्थानों (पॉलिटेक्निक और आई.टी.आई.) को टेक्नोलॉजिकल हब के रूप में विकसित करने और कृषि अनुसंधान व नवाचार केंद्रो के अपग्रेडेशन करने के लिए आज मुख्यमंत्री निवास में राज्य योजना आयोग और टाटा टेक्नोलॉजी पुणे के मध्य मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि भविष्य में प्रौद्योगिकी पर आधारित अर्थव्यवस्था के विस्तार की संभावना है और यह जरूरी है कि राज्य के युवाओं को आधुनिकतम तकनीकों से लैस किया जाए ताकि वे रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा टेक्नोलाजी के साथ ये एमओयू छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में तेजी लाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों की मांग के अनुरूप युवाओं की शिक्षा होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ ही युवाओं को प्रशिक्षण भी देना चाहिए ताकि राज्य में रोजगारोन्मुखी मानव संसाधन तैयार हों, देश और दुनिया को कुशलतम मानव संसाधन मिले।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा टेक्नालाजी लिमिटेड, पुणे प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ख्यातिप्राप्त संस्था है जो अपनी सेवाओं और अनुभव का लाभ अन्य राज्यों में भी दे रही है। इस संबंध में एक प्रस्ताव राज्य को भी प्राप्त हुआ। जिसकी उपयोगिता को देखते हुए राज्य योजना आयोग व टाटा टेक्नोलॉजी के मध्य आज एम.ओ.यू. हस्ताक्षर किया जा रहा है। इससे राज्य में रोजगार सृजन में सहायता मिलेगी।
इस मौके पर राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि टाटा टेक्नालाजी द्वारा आगामी तीन वर्षों तक राज्य योजना आयोग के सहयोग से संबंधित विभागों के माध्यम से शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों को अपनी सेवायें उपलब्ध कराई जाएगी । इसके लिए राज्य योजना आयोग में एक ‘स्ट्रेटजी एण्ड पॉलिसी असिस्टेंस यूनिट’ का गठन कर समन्वय का कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में टाटा टेक्नोलाजी पुणे के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट पी.वी.कौलगुड ने कहा कि इस एमओयू के माध्यम से प्रदेश में 23 तकनीकी शार्ट टर्म कोर्सेस की शुरूआत की जाएगी। पी.वी कौलगुड ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वो छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी सेवाएं देंगे। कार्यक्रम के अंत में राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव श्री अनुप कुमार श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योेजना देश के लिए रोल माडल बनने जा रही है। प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष देशभर की जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों को कम करने के लिए कार्य योजना पेश की थी। इसमें सुझाव दिया था कि, छोटे अपराध के बाद सुनवाई का इंतजार कर रहे बंदी द्वारा अपराध स्वीकार कर लेने पर जेल में बिताए समय की सजा में बदलकर रिहाई दे दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक शनिवार को जेल में अदालत लगाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने इस कार्य योजना को मंजूरी दे दी है साथ ही देश भर के हाईकोर्ट को इसे अमल में लाने का निर्देश दिया है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने योजना को विस्तार देते हुए बताया है कि, प्रत्येक शनिवार को जेल में अदालत लगायी जाए। इसमें उन मामलों की सुनवाई कर निपटारा किया जाए, जिसमें आरोपित अपराध स्वीकार कर प्रकरण निराकृत करना चाहते है। ऐसे छोटे अपराध जिन्हें मामूली सजा या जमानत दी जा सकती है, उनका तुरंत निराकरण कर दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने अधिसूचना जारी कर दी है। अक्टूबर के पहले सप्ताह से छ0ग0 की जेलों में प्रत्येक शनिवार को अदालत लगाई जाएगी। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्टेट स्तर के न्यायिक अधिकारी की अदालत लगेगी। अपराध स्वीकार करने पर जेल में काटी गयी अवधि की सजा के रूप में गिनती करते हुए रिहाई आदेश जारी किया जाएगा इसमें मामूली धाराओं में जेल की सजा काट रहे बंदियों को राहत मिलेगी इससे जेल पर दबाव भी कम होगा ।
उक्त आदेश की तैयारी के संबंध में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर संतोष शर्मा द्वारा आवश्यक तैयारियॉ प्रांरभ कर दी गयी है। उनके द्वारा जिले के समस्त न्यायिक अधिकारियों की बैठक लिया जाकर उन्हें अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के निर्देश प्रदान किए जा चुके है। धारा 107/116, 151 द.प्र.सं. के मामलों को चिन्हांकित करने हेतु भी प्रशासनिक अमले को दिशा-निर्देश प्रदान किए गए है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा बंदियों के आवेदन तैयार करने एवं न्यायालय तक प्रस्तुत करने हेतु पेनल तैयार किया गया है जो केन्द्रीय जेल रायपुर तथा उपजेल गरियाबंद में जेलों में आवेदन तैयार कराकर संबंधित न्यायालय में पेश करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया है।उन्होंनेे अपने संदेश में कहा है कि शास्त्री जी ने सादगी से जीवन जिया और अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में अर्पित कर दिया। वास्तव में वे सच्चे गांधीवादी थे। उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय देश को कुशल नेतृत्व प्रदान किया और ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया, जिससे सारा देश एकजुट हो गया। बघेल ने कहा कि शास्त्री जी जैसे कर्मयोगी सदा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।






.jpg)



























