CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
TRANSFER : महिला एवं बाल विकास विभाग में अधिकारी-कर्मचारियों का बड़ी संख्या में तबादला, देखें आदेश की कॉपी

TRANSFER : महिला एवं बाल विकास विभाग में अधिकारी-कर्मचारियों का बड़ी संख्या में तबादला, देखें आदेश की कॉपी

रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ी संख्या में ट्रांसफर हुआ है। जिसमें 8 परियोजना अधिकारियों और 13 सहायक ग्रेड-1 व 11 सहायक ग्रेड-3 के तबादलें हुए हैं।

देखिये आदेश-

देवालय में गूंजे स्वाहा-स्वाहा, देवी मंदिरों में भोग भंडारे व कन्याभोज का आयोजन

देवालय में गूंजे स्वाहा-स्वाहा, देवी मंदिरों में भोग भंडारे व कन्याभोज का आयोजन

 रायपुर। राजधानी में नवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। वही आज अष्टमी के दिन देवी मंदिरों में हवन पूजन के कार्यक्रम हुए। जिसमें काफी संख्या में आम श्रद्धालुजन शामिल हुए। जहां आकाशवाणी काली मंदिर, शीतलामाता मंदिर, दंडवती मंदिर, महामाया मंदिर सहित सभी प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिरों के हवन पूजन के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भक्तजनों के स्वाहा-स्वाहा के मंत्रोपचार से देवालय गूंज उठें, वही दूसरी तरफ नगर में कई स्थानों पर भोग भंडारे के आयोजन किए गए। जिसमें भोग प्रसाद पाने के लिए भक्तों की लंबी कतारे दिखलाई दी।

बता दें कि नवरात्रि में माता के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। जिसमें अष्ठमी के दिन हवन-पूजन के कार्यक्रम होते हैं। तत्पश्चात कन्या भोज और भोज प्रसाद का वितरण किया जाता है। जिसमें आज नगर के कई स्थानों पर भोग प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही कई स्थानों पर कन्या भोज के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कन्या भोज में कन्याओं को भोजन के साथ उपहार देने की परंपरा रही है इसलिए आज के दिन विशेषतौर पर कन्याओं की मांग की जाती है। जिसमें बड़ी खुशी के साथ कन्याएं भोज ग्रहण करने के लिए व उपहार प्राप्त करने के लिए पहुंचती है

सहकारिता विभाग के कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना, देखें सूची

सहकारिता विभाग के कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना, देखें सूची

 रायपुर। सहकारिता विभाग में कार्यरत वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक, सहकारी निरीक्षक, सहकारिता विस्तार अधिकारी, सहायक ग्रेड-1, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। देखें सूची...

 

Big Breaking :  इन जिलों के SP समेत कई IPS अफसरों के हुए तबादले...देखें लिस्ट

Big Breaking : इन जिलों के SP समेत कई IPS अफसरों के हुए तबादले...देखें लिस्ट

 रायपुर। प्रदेश में आज तबादले के दौर के बीच राज्य सरकार द्धारा कई जिलों के एसपी और आईपीएस के तबादले किए गए है। राज्य सरकार ने तीन जिलों के एसपी सहित 6 आईपीएस के तबादले किये हैं। गरियाबंद, बेमेतरा और जीपीएम के पुलिस अधीक्षक बदले गये हैं।

बता दें कि अमित तुकाराम कांबले गरियाबंद के नये एसपी होंगे। 2009 बैच के आईपीएस अभी माना बटालियन में थे। वो वहीं आईके एलेसेला को बेमेतरा के नये एसपी होंगे। उदय किरण जीपीएम के नये एसपी होंगे।


Transfer Breaking : राज्य प्रशासनिक सेवा के कई निगम कमिश्नर का किया गया तबादला, देखें लिस्ट

Transfer Breaking : राज्य प्रशासनिक सेवा के कई निगम कमिश्नर का किया गया तबादला, देखें लिस्ट

 रायपुर। CG Transfer Breaking राज्य सरकार ने कई राज्य प्रशाशनिक सेवा के सयुक्त कलेक्टर अपर कलेक्टर, निगम आयुक्त सहित 20 अफसरों को तबादले किये हैं। देखिए लिस्ट

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के खिलाफ सरोज पांडेय ने सोनिया गांधी से की शिकायत, देखें पत्र में क्या लिखा…

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के खिलाफ सरोज पांडेय ने सोनिया गांधी से की शिकायत, देखें पत्र में क्या लिखा…

 रायपुर। भाजपा की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। पत्र में सरोज पांडेय ने छत्तीसगढ़ की जर्जर सड़कों के मुद्दे को उठाए जाने के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई निजी टिप्पणियों पर आपत्ति जताई है। इसके साथ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा की निजी टिप्पणियों पर सख्त आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

सरोज पांडेय ने सोनिया गांधी को पत्र लिख कर कहा-
सर्वप्रथम आपको शक्ति उपासना के महापर्व नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ। आज जब समस्त भारतवर्ष हर्षोल्लास के साथ मातृशक्ति के आराधना का महापर्व मना रहा है तब कुछ ऐसा हुआ कि मैं आपको यह पत्र लिखने पर मजबूर हो गयी। कुछ दिनों पूर्व मैंने मरम्मत हेतु कराह रही छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों का मुद्दा एक वीडियो के माध्यम से उठाया था। यह मेरे निजी अनुभव के साथ साथ लाखों प्रदेशवासियों की पीड़ा और गुहार भी थी जिसे मैं छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री जी तक पहुँचना चाहती थी।

यह वीडियो जारी किए जाने के बाद से ही गुट बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मुझपर लगातार निजी टिप्पणियाँ की गयीं। पर हद तो तब हो गयी जब प्रदेश के गृहमंत्री और आपकी पार्टी के वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू जी इस विषय पर टिप्पणी करते वक़्त सारी मर्यादाएँ लांघ गए। उनके बयान ने उनकी नारी विरोधी मानसिकता तो उजागर की, मगर उनके बयान को कांग्रेस पार्टी के संरक्षण ने आज समस्त कांग्रेस को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।

सोनिया जी, यह वो देश है जहां के शीर्ष से शीर्ष पद की शोभा भी महिलाओं ने बढ़ाई है। पौराणिक काल से ही नारी को शक्ति का रूप मान कर उसकी उपासना करने वाले राष्ट्र में क्या कोई ऐसा व्यक्ति किसी ज़िम्मेदार पद पर बैठने लायक है जिसकी सोच महिला को सिर्फ सजावट की वस्तु मानती हो? जिसकी मानसिकता पुरुषवर्चस्ववादी हो? जिसके दिलो-दिमाग में यह विचार निहित हो कि महिलाओं की राजनीति में कोई जगह नहीं है वो गृह मंत्री के पद पर बैठ कर आधी आबादी के साथ न्याय कैसे कर सकेगा?

सोनिया जी, हाल में ही उत्तरप्रदेश में प्रियंका गांधी वाद्रा जी ने एक अभियान चलाया था ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ। क्या वह सिर्फ दिखावा था? क्या असल में प्रदेश के गृहमंत्री जी जैसे अहंकारियों की पार्टी है? जिनकी क्षद्म श्रेष्ठता की भावना नारी का सम्मान तक भूल चुकी है।

साले और जीजा के बीच हो रही थी वाटसप पर लाखों की फिरौती, फिर आई पुलिस आख़िर क्या है मामला पढ़िए पूरी ख़बर

साले और जीजा के बीच हो रही थी वाटसप पर लाखों की फिरौती, फिर आई पुलिस आख़िर क्या है मामला पढ़िए पूरी ख़बर

 गरियाबंद :- स्वयं के अपहरण का साजिशकर्ता, स्वयं के अपहरण होने की साजिश रचकर अपने परिजनों से मांगी थी, दो लाख रुपये की फिरौती की रकम,गरियाबंद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी जीजा को बांसकोट से किया गिरफ्तार मामला गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र का है गरियाबंद पुलिस अधीक्षक जे०आर० ठाकुर के दिशा निर्देश, थाना देवभोग पुलिस द्वारा अपराध क़ायम कर आरोपी रूदेन प्रधान पिता परसुराम प्रधान उम्र 27 साल ग्राम पानीगांव थाना अमलीपदर जिला गरियाबंद को दिनांक 02.10. 2022 के 21.30 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।मनोज सोनवानी पिता मुनेश्वर सोनवानी ग्राम मुधवहाल थाना देवभोग जिला गरियाबंद थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका जीजा रूदेन प्रधान सुबह करीबन 08:00 बजे ग्राम मुचबहाल से उसकी बहन पूनम सोनवानी को कॉलेज छोडने गोहरापदर गया था जो उसकी बहन को गोहरापदर कॉलेज छोडकर काम से जा रहा हू कहकर निकल गया जहां से वह देर रात तक घर वापस नही आने पर आसपास जगहों में तलाश ऊनके परिजनों द्वारा किया गया पता नहीं चलने पर थाना देवभोग में अपने जीजा रूदेन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पर गुम इंसान दर्ज कर जाँच एवं तलाशी में लिया गया। जाँच के दौरान मनोज सोनवानी द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की शाम 05:15 बजे उसके मोबाईल में एक अज्ञात मोबाईल नंबर से उसके जीजा जी का फोटो एवं मेसेज आ रहा है तथा किडनेप करने वाला उसे छुड़ाने के एवज में दो लाख रूपये की मांग कर रहा है जिसकी रिपोर्ट थाना देवभोग में दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर ने टीम गठित कर व सायबर सेल की मदद से अपहरणकर्ता के मोबाईल नंबर का लोकेशन प्राप्त कर तुरंत टीम रवाना किया जो प्राप्त लोकेशन में पहुंचकर रेड कार्यवाही किया। अपहृत व्यक्ति रूदेन प्रधान को ग्राम बांसकोट जिला कोण्डागांव में बरामद किया जिनसे पुछताछ दौरान स्वयं का अपहरण का साजिश रचकर अपने साला मनोज सोनवानी से छोड़ने के लिए दो लाख रुपये फिरौती की राशि व्हाट्सअप के माध्यम से मांग करना स्वीकार करने पर आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त एक नग मोबाईल फोन, तीन नग जिओ कंपनी का सीम व एक सोल्ड मोटर सायकल बजाज कंपनी का काले रंग का पल्सर कीमती करीबन एक लाख रुपये को जप्त किया गया एवं आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक जैनसिंग दीवान, छबिल टाण्डेकर, प्रधान आरक्षक विजय मिश्रा, गणेश साहू दीप्तनाथ प्रधान आरक्षक राहुल तिवारी, विशेष टीम से प्र०आर० अंगद राव, जयप्रकाश मिश्रा, आरक्षक सुशील पाठक, हरीश साहू, आरक्षक पोखराज कंदर विरेन्द्र नाग, सायबर सेल से प्र०आर० सतीश यादव आर० तरूण कुमार की अहम भूमिका रही

प्रदेश के सबसे बड़े दशहरे के लिए तैयार राजधानी, महापौर ढेबर ने WRS मैदान में व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

प्रदेश के सबसे बड़े दशहरे के लिए तैयार राजधानी, महापौर ढेबर ने WRS मैदान में व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

 रायपुर : देशभर में पाँच अक्टूबर को हर्षों उल्लास के साथ विजयादशमी पर्व मनाया जाना है, अलग-अलग राज्यों में रावण दहन किया जाएगा । वही राजधानी रायपुर के WRS कालोनी के ग्राउंड में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा जिसे लेकर महापौर एजाज़ ढेबर और उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप जुनेजा ने ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया । बता दें कि WRS कालोनी में इस साल राज्य के सबसे बड़े रावण का दहन किया जाएगा । महापौर ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए आतिबाजी के साथ साथ मैदान में आने वाले श्रधालुओं को ध्यान में रखते हुए दिशानिर्देश दे दिया है. जिससे किसी भी श्रधालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.महापौर ढेबर ने कहा कि हम सब यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत और अंधकार पर प्रकाश की जीत के रूप में मनाते हैं साथ ही उन्होंने सभी प्रदेश्वासियों को इस अवसर पर शामिल होने का निमंत्रण भी दिया ।

बिलासपुर- इंदौर फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से इन बड़े शहरों के लिये भी विमान सेवा प्रारम्भ करने का किया आग्रह

बिलासपुर- इंदौर फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से इन बड़े शहरों के लिये भी विमान सेवा प्रारम्भ करने का किया आग्रह

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर- इंदौर विमान सेवा के उद्घाटन अवसर पर बिलासपुर और इंदौर नगरवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार विमान सेवाओं के विस्तार के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बिलासपुर से अन्य बड़े शहरों जैसे मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलोर के लिये भी विमान सेवा प्रारम्भ की जाय। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट रायपुर से अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा प्रारम्भ करने और यहां अंतर्राष्ट्रीय कार्गो हब की स्थापना के लिये केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से आग्रह करते हुए कहा कि रायपुर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय मानक अनुसार तैयार किया जा चुका है।

इसके लिए राज्य शासन द्वारा रायपुर एयरपोर्ट हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को 461.20 एकड़ भूमि निशुल्क उपलब्ध कराई गई है। जिस पर रनवे विस्तार, नवीन टर्मिनल भवन निर्माण, एटीसी टॉवर निर्माण कर इसे अंतर्राष्ट्रीय मानक अनुसार तैयार किया जा चुका है। एयरपोर्ट विकास हेतु भूमि की लंबित मांग, एयरपोर्ट परिसर के सुरक्षा सबंधी समस्याओं का राज्य शासन द्वारा समाधान कर लिया गया है। जिससे रायपुर एयरपोर्ट अब अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के संचालन हेतु तैयार है।

मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से रिजनल कनेक्टिविटी योजनांतर्गत अंबिकापुर से बिलासपुर, रायपुर को जोड़ते हुए निकटवर्ती प्रमुख शहरों-वाराणसी, रांची, पटना, भुवनेश्वर जैसे शहरों के लिये विमान सेवा प्रारम्भ करने का आग्रह भी किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के संबंध में राज्य शासन द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट का 3-C VFR श्रेणी में उन्नयन किया गया है। अलायंस एयर कम्पनी द्वारा दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर- प्रयागराज वायुमार्ग पर 01 मार्च 2021 को प्रथम नियमित घरेलू विमान सेवा प्रारम्भ की गयी तथा 05 जून 2022 से बिलासपुर से भोपाल के लिये भी नियमित विमान सेवा प्रारम्भ किया गया है। जो वर्तमान में बंद हो गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास एवं इसे क्रियाशील बनाने हेतु अब तक 25. 10 करोड़ व्यय किया गया है। एयरपोर्ट से बढ़ते हुए विमान सेवा व यात्रियों की संख्या को देखते हुए वर्तमान टर्मिनल भवन की क्षमता के विस्तार हेतु 1 करोड़ 90 लाख के कार्य की स्वीकृति दी जा रही है।

एयरपोर्ट को 3-C IFR मानक अनुसार तैयार करने एवं यहाँ नाईट लैण्डिंग की सुविधा के विकास के लिये 22 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति जारी की जा रही है। एयरपोर्ट से विमानों के सुगम संचालन हेतु पीबीएन नेविगेशन प्रणाली की स्थापना के लिये भारतीय विमानपत्तन को राज्य शासन द्वारा राशि का भुगतान कर दिया गया है।

राज्य सरकार द्वारा अम्बिकापुर एयरपोर्ट को 3-C VFR श्रेणी अनुसार विकसित करने के लिये रनवे विकास व विस्तार, सिटी साईड के विकास कार्यों हेतु 48.00 करोड़ के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गयी है। एयरपोर्ट विकास कार्य तीव्र गति से जारी है 31 दिसम्बर 2022 तक एयरपोर्ट को विकसित कर इसके लायसेंसिंग हेतु आवेदन करने का लक्ष्य है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में विमानन सेवाओं के विस्तार के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद देने के लिए तत्पर है। उन्होंने इस नई विमान सेवा के प्रारंभ होने पर बिलासपुर और इंदौर नगर वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उचित है, एयरपोर्ट के रनवे के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होगी। मुख्यमंत्री बघेल ने इस संबंध में कहा कि राज्य सरकार द्वारा चकरभाटा एयरपोर्ट से लगी हुई 1000 एकड़ भूमि सेना को दी गई थी, लेकिन इसका उपयोग नहीं किए जाने के कारण इस भूमि को वापस लेने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है, भूमि वापस होने पर चकरभाटा एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी। श्री सिंधिया ने कहा कि बिलासपुर और इंदौर दोनों ही शहरों का आर्थिक और धार्मिक रूप से काफी महत्व है, इन दोनों शहरों के एयर कनेक्टिविटी से जुड़ने पर दोनों शहरों के लोगों को एक अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित हर राज्य में एयर कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए केंद्र सरकार तत्पर है।

BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल...देखे लिस्ट

BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल...देखे लिस्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर डॉक्टर्स का तबादला किया है. कई डॉक्टर्स इधर से उधर किए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने कई जिलों के CMHO को बदला है. डॉ. मीरा बघेल को हटाकर अब डॉ. मिथलेश चौधरी को रायपुर CMHO की कमान सौंपी गई है.

 

 

 
CG Transfer : परिवहन विभाग में बड़ी संख्या में तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट…

CG Transfer : परिवहन विभाग में बड़ी संख्या में तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट…

 रायपुर। परिवहन विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदास्थापित तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का तबादला किया गया है। परिवहन विभाग के अपर सचिव द्वारा जारी आदेश में 39 कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

देखें आदेश

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक, दमकल वाहन घटनास्थल पर मौजूद

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक, दमकल वाहन घटनास्थल पर मौजूद

 भिलाई । लाइट इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री में लगी आग लग जाने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। घटना की जानकारी लगने पर खुर्सीपार पुलिस व फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंच गई है। मशक्कत कर आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया में लगातार आगजनी की घटना है। कैमिकल फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की खबर सामने आई है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। पानी और कैमिकल फॉग से आग बुझाने का प्रयास जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक केमिकल फैक्ट्री एमके तारकोल में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण तारकोल बनाने की तैयार चल रही थी। मिश्रण के दौरान लापरवाही के कारण आग लगने की जानकारी मिली है। संदेह जताया जा रहा है कि फैक्ट्री में शार्ट सर्किट होने से आगजनी की घटना हुआ है। आग इतनी भीषण है कि आसपास के एरिया के लोगों को दूर रहने तक की सलाह दी गई है। मौके पर एएसपी शहर संजय ध्रुव, थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए है।
सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी शुभकामनाएं, बोले- नारी का सम्मान हमारे मूल्यों का हिस्सा…

सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी शुभकामनाएं, बोले- नारी का सम्मान हमारे मूल्यों का हिस्सा…

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर बघेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे देश में नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है।

इस दौरान देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति का यह पर्व हमें सिखाता है कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही हमारे मूल्यों का हिस्सा है, इन मूल्यों को जीवंत बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है।

नवरात्रि के आठवें दिन होती है मां महागौरी की पूजा, जानें पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, आरती और कथा

नवरात्रि के आठवें दिन होती है मां महागौरी की पूजा, जानें पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, आरती और कथा

 अक्टूबर, सोमवार को शारदीया नवरात्रि का आठवां दिन है। शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि के दौरान मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन का महत्व बहुत अधिक होता है। इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। मां महागौरी का रंग अंत्यत गोरा है।

नवरात्रि के आठवें दिन स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर मां महागौरी की प्रतिमा स्थापित करें। माता को पंचामृत से स्नान कराकर उनका श्रृंगार करें। फिर मां महागौरी को गुड़हल का फूल, अक्षत, सिंदूर, लाल जोड़ा, लाल चूड़ी, पान, सुपारी, नारियल अर्पित करें।

क्या है पूजा विधिन

दुर्गा अष्टमी के दिन कन्या पूजन कराने का विधान है. इस दिन 02 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की कन्याओं का पूजन किया जाता है. हर उम्र की कन्या अलग अलग देवियों का रूप होती हैं. उनके अलग अलग आशीर्वाद प्राप्त होता है. कन्या पूजन करने से मां दुर्गा का आशीष मिलता है क्योंकि ये कन्याएं मां दुर्गा का स्वरूप मानी जाती हैं।

कन्या पूजन शुभ मुहूर्त( subh muhrat) 

अमृत मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 44 मिनट तक

शुभ मुहूर्त- सुबह 9 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक

चर – दोपहर 1 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 7 मिनट तक

लाभ- दोपहर 3 बजकर 7 मिनट से 4 बजकर 36 मिनट तक

अमृत- शाम 4 बजकर 36 मिनट से शाम 6 बजकर 5 मिनट तक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा का करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा का करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज  अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर (चकरभाठा) से बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया, छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा बिलासपुर के प्रभारी मंत्री  जयसिंह अग्रवाल, मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसी सिलावट करेंगे। विमान सेवा का शुभारंभ 3 अक्टूबर को प्रातः 10.45 बजे बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर (चकरभाठा) से होगा।

राज्य शासन द्वारा 41 करोड़ रूपए की लागत

गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा 41 करोड़ रूपए की लागत से बिलासपुर एयरपोर्ट का विकास 3 सीव्हीएफआर श्रेणी में करके डीजीसीए से लायसेंस प्राप्त किया गया है। बिलासपुर एयरपोर्ट से 01 मार्च 2021 से 72 सीटर नियमित घरेलू विमान सेवा का संचालन दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर-प्रयागराज सेक्टर के लिए किया जा रहा है। इस एयरपोर्ट( airport) से बिलासपुर-भोपाल के लिए नियमित विमान सेवा प्रारंभ हो रही है। बिलासपुर एयरपोर्ट को 4 सीव्हीएफआर श्रेणी में करने की योजना पर कार्य जारी है।

छत्तीसगढ़ को मिलेगी दो वंदे भारत ट्रेनें, पहली ट्रेन बिलासपुर से दिल्ली, दूसरी गोंदिया से रायपुर होकर झारसुगुड़ा तक

छत्तीसगढ़ को मिलेगी दो वंदे भारत ट्रेनें, पहली ट्रेन बिलासपुर से दिल्ली, दूसरी गोंदिया से रायपुर होकर झारसुगुड़ा तक

 भारत ट्रेन के लिए बिलासपुर( bilaspur) और छत्तीसगढ़ ( chhattisgarh) लगे गोंदिया में कोचिंग डिपो का काम शुरू हो गया है। इस आधार पर रेल अफसरों का कहना है कि छत्तीसगढ़( chhattisgarh) को दो वंदेभारत ट्रेनों की सुविधा मिलेगी।

पहली ट्रेन बिलासपुर से संपर्क क्रांति रूट से दिल्ली जाएगी।दूसरी ट्रेन गोंदिया से चलकर रायपुर-बिलासपुर( raipur bilaspur) होती हुई झारसुगुड़ा (ओडिशा) जा सकती है। दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन रायपुर नहीं आएगी। अभी बिलासपुर से दिल्ली की यात्रा में 18 घंटे लग रहे हैं, लेकिन वंदे भारत से बिलासपुर से दिल्ली का सफर करीब 14 घंटे में पूरा हो सकता है। इसी तरह, गोंदिया से वंदे भारत चली तो यह रायपुर से सिर्फ 4 घंटे में झारसुगुड़ा पहुंच जाएगी।

छत्तीसगढ़ को दो वंतेभारत ट्रेनें मिलने की स्थिति बन गई है

रेलवे की ओर से जारी संभावित सूची में छत्तीसगढ़ भी शामिल था। अब लगभग साफ हो गया है कि छत्तीसगढ़ को दो वंतेभारत ट्रेनें मिलने की स्थिति बन गई है क्योंकि गोंदिया और बिलासपुर में केवल वंदेभारत ट्रेन के लिए 50-50 करोड़ रु. से कोचिंग डिपो बनाने का काम शुरू हो गया।

स्पीड 130, स्टाॅपेज ( stopage) कम रहेंगे

हाल में रेलवे की सीआरएस टीम ने दुर्ग से झारसुगड़ा के बीच ट्रेन को 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर परीक्षण कर लिया है। सूत्रों के अनुसार यह ट्रायल भले ही वंदे भारत ट्रेन के लिए नहीं था, लेकिन यह साफ हो गया कि इस ट्रैक में हाई स्पीड ट्रेन आसानी से चला सकते हैं। यह ट्रायल सफल तो था, लेकिन अभी रेलवे से इसके अप्रूवल का इंतजार है।

रायपुर : पुरानी बस्ती स्थित जैतू साव मठ मंदिर मैं आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 153 वी जयंती मनाई गई

रायपुर : पुरानी बस्ती स्थित जैतू साव मठ मंदिर मैं आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 153 वी जयंती मनाई गई

 रायपुर। जन जागरूकता पुरानी बस्ती स्थित जैतू साव मठ मंदिर मैं आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 153 वी जयंती मनाई गई इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजश्री महंत डॉक्टर राम सुंदर दास पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर केसरी लाल वर्मा जैतू साव मठ मंदिर मे ट्रस्टी अजय तिवारी महासचिव महेंद्र अग्रवाल छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड मैं राज्य कमिश्नर  सुरेश शुक्ला  जेपी रथ महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी अग्रसेन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजपूत की विशेष तौर पर उपस्थिति रही सभी आगंतुकों ने राष्ट्रपिता और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी वही इस मौके पर कमला देवी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य एस के मूर्ति की उपस्थिति में छात्राओं ने सर्व धर्म प्रार्थना के अंतर्गत राष्ट्रपिता के सम्मान में भजन प्रस्तुत किए वहीं आयोजन में काफी संख्या में विशिष्ट और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही आयोजन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राज महंत डॉक्टर राम सुंदर दास ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व को महान बताया और कहा कि उनके आदर्शों को आम लोगों को आपको साथ करके जीवन में नई ऊर्जा के साथ वृंदा लेकर कार्य करने की जरूरत है तभी हम देश को एक नई ऊंचाइयों में और तरक्की की राह पर स्थापित कर पाएंगे वहीं कुलपति डॉ केसरी लाल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता ने देश की आजादी को दिलाने में जो भूमिका निभाई उसे देश कभी भुला नहीं सकता आज भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर देश विकास के पथ पर चलकर अग्रणी बन रहा है और पूरे विश्व में देश का एक अलग स्थान अब धीरे-धीरे निर्धारित होते जा रहा है

राजधानी में फिर आया ऑनलाइन ठगी का मामला, KYC के नाम पर लाखों की ठगी

राजधानी में फिर आया ऑनलाइन ठगी का मामला, KYC के नाम पर लाखों की ठगी

 रायपुर । राजधानी में एक बार फिर ऑनलाइन ठगी ने शिकार करना शुरू किया है। देवेंद्र नगर  थाने के पंडरी बस स्टैंड में खुद को SBI क्रेडिट कार्ड का अधिकारी बताकर एक लाख 22 हजार की ठगी की है। अनजान मोबाइल नंबर से प्रार्थी ने विष्णु रूपरेला को फ़ोन आया था की SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से बोल रहा हु और KYC भरने के लिए आपको लिंक भेजा गया है। उसे फिलअप प्रार्थियो के क्रेडिट कार्ड से 6 बार में एक लाख 22 हजार रुपए का ट्रांसक्शन किया है।

इस धोखाधड़ी की रिपोर्ट देवेंद्र नगर थाने में दर्ज कराई गई है।

महिला ने लगाया चोरी करने का आरोप, तो युवक ने मौत होने तक ब्लेड से काटा गला

महिला ने लगाया चोरी करने का आरोप, तो युवक ने मौत होने तक ब्लेड से काटा गला

 राजनांदगांव। जिले में एक युवक ने बुजुर्ग महिला की ब्लेड से गला काटकर हत्या (slit death) कर दी है। बताया गया कि महिला उस पर चोरी करने का शक करती थी। इसलिए युवक ने महिला की हत्या का प्लान बनाया। फिर हाथ से महिला का मुंह दबाया और ब्लेड से हमला कर उसकी जान ले ली थी। इस मामले में अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

कोकपुर निवासी कुंवर बाई(70) की लाश 28 अगस्त की सुबह मिली थी। उसके पड़ोसियों ने महिला की लाश देखी थी। महिला के शरीर में काफी चोट के निशान थे। पूरे शरीर से खून निकल रहा था। इसके बाद लोगों ने ही पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

पुलिस ने जांच के दौरान गांव के लोगों से पूछताछ की थी। इसी कड़ी में पुलिस ने रोशन उईके(27) से भी पूछताछ की थी। पूछताछ में ही रोशन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रोशन ने बताया कि कुछ समय पहले महिला के घर चोरी हुई थी। वो उस चोरी के लिए मुझ पर शक करती थी। सब जगह इसने मुझे बदनाम कर दिया कि मैं चोर हूं। मगर मैंने ऐसा नहीं किया था। इसलिए 27 सितंबर की रात को मैं उसके घर पर गया और पहले तो मैंने महिला का मुंह दबाया। फिर ब्लेड से तब तक गला काटा,जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि महिला घर पर अकेले रहती थी। उसके पति की मौत हो चुकी है। जबकि शादी के बास उसकी लड़कियों अपने ससुराल में रहती हैं। पुलिस ने शनिवार को पूरे मामला का खुलासा किया है।

CG NEWS : छेड़खानी की खौफनाक सजा, महिला ने युवक को जिंदा जलाया

CG NEWS : छेड़खानी की खौफनाक सजा, महिला ने युवक को जिंदा जलाया

 मुंगेली। छेड़खानी मामले के आरोप में महिला ने एक युवक को खौफनाक सजा दी है। जहां बीच बाजार में दिनदहाड़े युवक पर धारदार हथियार से हमला दिया और उसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल, यह घटना छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, छेड़छाड़ के आरोप में महिला ने युवक पर धारदार हथियार महिला किया और हमले के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।

मामले की जानकारी लगते ही युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना के बुधवारी बाजार की घटना है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक का नाम जितेंद्र साहू 36 वर्ष है। वहीं आरोपी का नाम सीमा साहू 36 वर्ष है। दोनों अलग-अलग मोहल्ले रामगढ़ निवासी हैं।

BREAKING : छत्तीसगढ़ कैडर के दो IAS अफसरों को भारत सरकार ने दी नई पोस्टिंग

BREAKING : छत्तीसगढ़ कैडर के दो IAS अफसरों को भारत सरकार ने दी नई पोस्टिंग

 रायपुर। केंद्र ने छत्तीसगढ़ कैडर के दो IAS अफसरों को नई पोस्टिंग की है। सेंट्रल में पहले से पोस्टेड छत्तीसगढ़ कैडर के दो IAS अफसरों को केंद्र ने नयी पोस्टिंग दी है। 2005 बैच के IAS मुकेश कुमार बंसल को डिपार्टमेंट आफ फाइनेंशियल सर्विल में ज्वाइंट सिकरेट्री बनाया गया है।

   

वहीं 2005 बैच के ही ज्वाइंट सिकरेट्री DOPT होंगे। आपको बता दें कि मुकेश कुमार बंसल अभी प्राइवेट सिकरेट्री को एग्रीकल्चर मिनिस्टर हैं। वहीं रजत कुमार अभी सेंसस के डायरेक्टर थे। ज्वाइंट सिकरेट्री पर मिली मौजूदा दोनों पोस्टिंग काफी पावरफुल माना जा रही है।

आपको बता दें कि आज कमेटी और कैबिनेट ने ज्वाइंट सिकरेट्री या उसके समकक्ष स्तर के 35 अफसरों की नयी पोस्टिंग की है। आपको बता दें कि आज कमेटी और कैबिनेट ने ज्वाइंट सिकरेट्री या उसके समकक्ष स्तर के 35 अफसरों की नयी पोस्टिंग की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ‘गांधी, युवा और नये भारत की चुनौतियां’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ‘गांधी, युवा और नये भारत की चुनौतियां’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ‘गांधी, युवा और नये भारत की चुनौतियां’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे है. मुख्यमंत्री बघेल ने कहा-दुनिया में सारा परिवर्तन युवाओं ने किया है। गांधी जी ने कर्म और श्रम का सम्मान किया ,इसे उनकी आत्मकथा ‘सत्य के प्रयोग’ से समझा जा सकता है। स्वावलंबी बने,हमारी ऋषि परम्परा और गांधी जी की यही सीख है। उन्होंने ऐसे कामों को भी सम्मान दिलाया जो कभी घृणित समझे जाते थे।युवा हमारी ताकत हैं,उन्हें सही दिशा और अवसर देने की जरूरत है। इसके लिए सामूहिक और संगठित प्रयास की जरूरत है। हमने गोबर, गोमूत्र की खरीदी शुरू की है। हम जैविक राज्य की ओर बढ़ रहे हैं। 20 लाख क्विंटल गर्मी कंपोस्ट हम बना चुके हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा 8,500 खाद बनाने की फैक्टरी हमारे यहां हैं। हमने पराली प्रदूषण से बचने के लिए किसानो से पैरा दान की अपील की। प्रदेश में नौजवान जैविक कृषि से जुड़कर लाखों रुपए की आमदनी कर रहे हैं। मेहनत और समर्पण से स्व-रोजगार गढ़ना और स्वावलंबी बनना गांधी जी का रास्ता है।आपका अनुभव पुस्तक के ज्ञान पर भी भारी पड़ता।

सीएम भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क योजना का किया शुभारंभ

सीएम भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क योजना का किया शुभारंभ

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गांधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना ‘महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना’ के शुभारंभ और विभिन्न जिलों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित गौठानों को आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए वहां महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क बनाए जा रहे हैं. इन पार्कों को ग्रामीण उत्पादन एवं सेवा केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विकासखण्ड में दो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे। चालू वित्तीय वर्ष के बजट में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

प्रदेश में गौठनों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है, प्रथम चरण में 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जा रहे हैं, गौठनों में वर्मीकम्पोस्ट, मुर्गी पालन, बकरी पालन, कृषि उत्पादों और वनोपजों के प्रसंस्करण के कार्य किया जा रहे हैं, इन गतिविधियों में बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाओं और युवाओं को रोजगार और आय के अवसर मिल रहे हैं.

राजधानी की बेटी उपासना ने देशभर में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, किकबॉक्सिंग चैंपिनशिप में गोल्ड पदक किया अपने नाम

राजधानी की बेटी उपासना ने देशभर में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, किकबॉक्सिंग चैंपिनशिप में गोल्ड पदक किया अपने नाम

 रायपुर। राजधानी की उपासना सागरवंशी ने कोरबा में आयोजित 22वीं राज्य स्तरीय स्कूल किकबॉक्सिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2022 में रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड पदक अपने नाम कर देश भर में छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। उपासना की इस जीत से उनके परिजनों में उत्साह का माहौल है।

विजेता खिलाड़ियों के नाम

गोल्ड मेडल

1.कान्हा पटेल
2.तेजस सोनवानी
3.संदीप यादव
4.दुर्गेश्वरी निषाद
5. उपासना सागरवंशी।

रजत पदक

अवनि
मानसी ठाकुर
अलीशा हुसैन

कांस्य पदक
दीपिका फूटन
नंदिनी फ़ुटान
नमन सोना
उदय भान सिंह फुतानी
पवन चौहान
वंश पाटिल
टीनू निषाद