CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
शत्रु से मुक्ति पाने के लिए आज करें मां कालरात्रि का पूजन, जानें पूजा विधि, से लेकर सबकुछ

शत्रु से मुक्ति पाने के लिए आज करें मां कालरात्रि का पूजन, जानें पूजा विधि, से लेकर सबकुछ

 शारदीय नवरात्रि( navratri) की सप्तमी मां कालरात्रि को समर्पित है. देवी का सातवां रूप संकटों से उबारने वाला माना जाता है. इस साल महासप्तमी तिथि 2 अक्टूबर 2022 को है. देवी कालरात्रि का पूजन रात्रि के समय बहुत शुभ माना जाता है। शुंभ, निशुंभ के साथ रक्तबीज का विनाश करने के लिए देवी ने कालरात्रि का रूप धारण किया था।

देवी कालरात्रि का रंग कृष्ण वर्ण है, इसलिए इनका नाम कालरात्रि है. गधे पर विराजमान देवी कालरात्रि के तीन नेत्र हैं. मां की चार भुजाओं में खड्ग, कांटा (लौह अस्त्र) सुशोभित है. गले में माला बिजली की तरह चमकती है।

मां कालरात्रि पूजा विधि (Maa Kalratri Puja Vidhi)

मां कालरात्रि( kalratri) की पूजा दो तरीके से की जाती है. एक तंत्र-मंत्र के उपासक द्वारा और दूसरा शास्त्रीय पूजन. गृहस्थ लोगों को मां की शास्त्रीय विधि से पूजा करना चाहिए। देवी की पूजा में नीले रंग का उपयोग करें. माता के इस रूप को गुड़ का भोग अति प्रिय है. रात रानी या गेंदे के फूल अर्पित कर घी का दीपक लगाएं और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. पूजा में शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।

मां कालरात्रि भोग (Maa Kalratri Bhog)

साहस की देवी कालरात्रि को गुड़ का भोग अर्पित करें. कहते हैं इससे शत्रु और विरोधियों पर विजय प्राप्त करने का आशीर्वाद मिलता है।

 
बापू के दिखाए मार्ग पर चलकर छत्तीसगढ़ ग्राम स्वराज्य की दिशा में आगे बढ़ रहा: मुख्यमंत्री बघेल

बापू के दिखाए मार्ग पर चलकर छत्तीसगढ़ ग्राम स्वराज्य की दिशा में आगे बढ़ रहा: मुख्यमंत्री बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी( mahatami gandhi) की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।उन्होंने कहा है कि गांधीजी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए छत्तीसगढ़ ग्राम स्वराज की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने इस लक्ष्य को साधने के लिए सुराजी गांव योजना शुरू की है और नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी को नये रूप में विकसित किया जा रहा है। सुराजी गांव योजना के बने गौठानों आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित हो रहे हैं। गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सुराजी गांव योजना एक महत्वपूर्ण कदम है। इस काम को और आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना की शुरूआत की गई है। इससे पशुपालकों और ग्रामीणों से गोबर और गोमूत्र खरीदा जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया आधार मिला है।

महात्मा गांधी की करूणा, छत्तीसगढ़ सरकार का मूलमंत्र है

बघेल ने कहा कि महात्मा गांधी की करूणा, छत्तीसगढ़ सरकार का मूलमंत्र है। तीन साल पहले 2019 में गांधी जयंती के दिन ही हमने कुपोषण के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान किया था, इसके उल्लेखनीय परिणाम सामने आए हैं। लगभग 50 प्रतिशत कुपोषित बच्चों को हम कुपोषण से बाहर लाने में सफल रहे हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है। गांधी जी ने सबकी अच्छी सेहत के लिए कई प्रयोग किए इसलिए हमने सार्वभौम स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिता दी है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से हम अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश में लगे हैं।

बापू के दिखाए मार्ग पर चलकर प्रदेश ग्राम स्वराज्य की दिशा में आगे बढ़ रहा : भूपेश बघेल

बापू के दिखाए मार्ग पर चलकर प्रदेश ग्राम स्वराज्य की दिशा में आगे बढ़ रहा : भूपेश बघेल

 मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। उन्होंने कहा है कि गांधीजी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए  छत्तीसगढ़ ग्राम स्वराज की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने इस लक्ष्य को साधने के लिए सुराजी गांव योजना शुरू की है और नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी को नये रूप में विकसित किया जा रहा है। सुराजी गांव योजना के बने गौठानों आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित हो रहे है। गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सुराजी गांव योजना एक महत्वपूर्ण कदम है। इस काम को और आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना की शुरूआत की गई है। इससे पशुपालकों और ग्रामीणों से गोबर और गोमूत्र खरीदा जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया आधार मिला हैमुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि महात्मा गांधी की करूणा, छत्तीसगढ़ सरकार का मूलमंत्र है। तीन साल पहले 2019 में गांधी जयंती के दिन ही हमने  कुपोषण के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान किया था, इसके उल्लेखनीय परिणाम सामने आए हैं। लगभग 50 प्रतिशत कुपोषित बच्चों को हम कुपोषण से बाहर लाने में सफल रहे हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है। गांधी जी ने सबकी अच्छी सेहत के लिए कई प्रयोग किए इसलिए हमने सार्वभौम स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिता दी है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से हम अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश में लगे हैं।

 

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज देखने स्टेडियम पहुंचे सीएम बघेल

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज देखने स्टेडियम पहुंचे सीएम बघेल

 रायपुर। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के तहत क्रिकेट का फाइनल मैच इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच शुरू हो चुका है। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज रात 7.30 बजे से शुरू हुए फाइनल मैच को देखने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्टेडियम पहुंचे। मुख्यमंत्री के स्टेडियम पहुंचने पर दर्शकों ने खड़े होकर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्टेडियम का चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री मैदान के बीच पहुंचकर टॉस में हुए शामिल।

मां के साथ संबंध बनाना चाहता था मृतक...गुस्साए बेटे ने कर दी निर्मम हत्या...पकड़े जाने के डर से निकाला चेहरे की चमड़ी

मां के साथ संबंध बनाना चाहता था मृतक...गुस्साए बेटे ने कर दी निर्मम हत्या...पकड़े जाने के डर से निकाला चेहरे की चमड़ी

 रायपुर। राजधानी के डीडीनगर पुलिस ने सरोना स्थित जगुआर शोरूम (Jaguar Showroom) के पास मिली लाश की गुत्थी सुलझा ली है। हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मृतक आरोपी के मां के साथ संबंध बनाना चाहता था, जिससे नाराज होकर युवक अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि 24 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे जगुवार शोरूम के पीछे सरोना में एक व्यक्ति का शव मिला था। शव के गला से सिर व चेहरा का चमड़ी छिला हुआ तथा सिर के बाये तरफ किसी ठोस चीज से मारने का गहरा निशान होने के साथ ही मुंह का दांत एवं जबड़ा दिखाई दे रहा था तथा थोड़ी दूर में ही मृतक का आटो भी खड़ा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आकाश सिंह उर्फ रामू एवं दीनानाथ यादव उर्फ दीना की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। पतासाजी के दौरान दीनानाथ उर्फ दीना के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई की वह कहीं चला गया है तथा आकाश सिंह उर्फ रामू की पतासाजी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में आकाश सिंह उर्फ रामू से पूछताछ करने पर बताया कि वह अपने साथी दीनानाथ उर्फ दीना के साथ मिलकर चंदन यादव की हत्या की है।

इस वजह से की हत्या

पूछताछ में आरोपी आकाश सिंह उर्फ रामू ने बताया कि मृतक चंदन यादव उसकी मां के साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था, जिससे क्षुब्ध होकर आकाश सिंह उर्फ रामू 22 वर्ष ने अपने साथी दीनानाथ उर्फ दीना 40 वर्ष के साथ मिलकर चंदन यादव की हत्या करने की योजना बना डाली। योजना के अनुसार दोनों ने मोबाईल फोन से चंदन यादव को फोन कर घटना स्थल के पास बुलाया। जिस पर चंदन यादव अपने आटो से वहां पहुंचा।

तीनों आटो में बैठकर शराब पिये इसी दौरान चंदन को नशा होने पर आरोपियों ने आटो में रखे टूल किट से चंदन यादव के सिर पर वार कर हमला किये, जिससे उसकी मृत्यु हो गई तथा शव की पहचान छिपाने व अपना बचाव करने के उद्देश्य से मृतक चंदन यादव के सिर एवं चेहरे की चमड़ी को धारदार चापड़ से छील कर अलग कर दिये तथा मृतक के शव को वहीं छोड़कर आटो को कुछ दूरी में खड़ा कर फरार हो गये।

जिससे टीम के सदस्यों को आरोपी दीनानाथ उर्फ दीना के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कि वह बिहार में जाकर छिपा हुआ है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दीनानाथ उर्फ दीना को भी पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त टूल किट एवं घटना के दौरान पहने हुए कपड़े तथा मृतक का आटो जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

BREAKING : 1000 से ज्यादा सहायक शिक्षकों का प्रमोशन, देखें सूची

BREAKING : 1000 से ज्यादा सहायक शिक्षकों का प्रमोशन, देखें सूची

 बीजापुर/सुकमा/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के 3 जिले बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर में 1000 से ज्यादा सहायक शिक्षकों का प्रमोशन आदेश जारी किया गया है. सहायक शिक्षकों का प्राथमिक शाला प्रधान पाठक में प्रमोशन का आदेश बालोद और कोंडगांव के बाद अब नारायणपुर से जारी हुआ. नारायणपुर से 354 सहायक शिक्षकों का प्रमोशन हुआ है. नारायणपुर भी आदेश को व्यक्तिगत जारी किया गया है. बीजापुर और सुकमा से भी प्रमोशन आर्डर जारी हो गया है. बीजापुर से 556 सहायक शिक्षकों का प्रधान पाठक प्रमोशन हुआ है।

देखें लिस्ट

 

 

 

 

 

 

छत्तीसगढ़ पुलिस के 3 डीएसपी ने खुलेआम यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां

छत्तीसगढ़ पुलिस के 3 डीएसपी ने खुलेआम यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां

बीजापुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के 3 डीएसपी ने न केवल खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई बल्कि इसका  वीडियो भी स्वयं के मोबाइल से सेल्फी बनाकर  शेयर किया। आम जनता से तो पुलिस यातायात नियमों का पालन करने और करवाने पर जोर देती है पर उनके खुद के विभाग के राजपत्रित अधिकारी खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। 
बता दें कि वीडियो में दिख रहीं तीनों महिला अधिकारी बीजापुर जिले में पदस्थ नेहा पवार नारायणपुर जिले में पदस्थ मोनिका मरावी व एक और  डीएसपी हैं। इन्होंने शाम के समय भीड़ भाड़ वाले सड़क में तीन सवारी स्कूटी में सवार होकर तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर स्वयं सेल्फी से वीडियो बनाया और अपने दोस्तों से शेयर किया। इनके इस कारनामे से कई लोगों की जान जोखिम में आ गई थी। कैमरा से वीडियो बनाती अधिकारी बीजापुर जिले में पदस्थ डी एस पी नेहा पवार हैं। क्या यातयात नियमों का पालन करना आम आदमी की जिम्मेदारी है। पुलिस विभाग के अधिकारियों पर नियम लागू नहीं होता क्या? यदि होता हो तो देखते हैं की  संबंधित जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों इनके खिलाफ क्या कार्यवाही करते हैं?
पंडरिया विधानसभा क्षेत्रवासियों को CM ने दी सौगात, 68 करोड़ 87 लाख रूपए के 81 कार्यो का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

पंडरिया विधानसभा क्षेत्रवासियों को CM ने दी सौगात, 68 करोड़ 87 लाख रूपए के 81 कार्यो का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

 रायपुर। CM भूपेश बघेल ने कबीरधाम प्रवास के दौरान आज विधानसभा पंडरिया में 68 करोड़ 87 लाख रूपए के 81 कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उप संभाग के तहत 4 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से ग्राम मुनमुना से कामठी मार्ग के आगर नदी पर पुल निर्माण का कार्य, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा अंतर्गत 7 लाख 41 हजार रूपए की लागत से ग्राम पंचायत उड़ियाकला में सीसीरोड़ निर्माण का कार्य, 7 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत गोछिया में वीरांगना अंवतीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आहता निर्माण, 5 लाख 20 हजार रूपए की लागत से ग्राम पंचायत मोहगांव में सीसी रोड़ निर्माण, 5 लाख 20 रूपए की लागत से ग्राम पंचायत भगवताटोला में सीसी रोड़ निर्माण, 5 लाख 20 हजार रूपए की लागत से ग्राम पंचायत जमुनिया में सीसी रोड़ निर्माण और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत 132/33 केव्ही उपकेन्द्र गंडई का लोकार्पण किया।

62 करोड़ 85 लाख रूपए के कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री  बघेल ने 5 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत से धौराबंद से कृतबांधा, 4 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से ग्राम विरेन्द्र-पटपर में विरेन्द्र नगर से पटपर और 3 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत से सोनपुरी से भुडकुड़ा मार्ग का निर्माण कार्य, 45 लाख 15 हजार रूपए की लागत से ग्राम कुण्डा में परियोजना कार्यालय सह संसाधन केन्द्र, 24.70 लाख रूपए की लागत से मेनरोड़ से बिरमपुर, 60.53 लाख रूपए की लागत से मेनरोड़ से पालीगुढ़ा, 50.44 लाख रूपए की लागत से मेनरोड़ से मिरमिट्टी, 75.62 लाख रूपए की लागत से धरमपुरा से जिंदा, 127.96 लाख रूपए की लागत से खैरझिटी से घिरघोसा, 32.51 लाख रूपए की लागत से इंदौरी रोड़ बिलकुलीकला से बिटकुली खुर्द, 55.89 लाख रूपए की लागत से इंदौरी तमरूआ रोड़ से नवागांव, 26.66 लाख रूपए की लागत से बिरनपुर लिटिपुर से बिसनपुरा, 75.01 लाख रूपए की लागत से हथलेवा से सिंघनपुरी।

546.39 लाख रूपए की लागत से मेनरोड़ से गगरिया से खम्हरिया, 22.53 लाख रूपए की लागत से हरदी से रगरा, 23.05 लाख रूपए की लागत से दनियाखुर्द से बनिया, 25.70 लाख रूपए की लागत से बिरोड़ा साजा रोड से खैरबना, 78.70 लाख रूपए की लागत से एसएच-09 से केसलीगोड़ान, 150.44 लाख रूपए की लागत से दामापुर से डोंगरिया, 116.59 लाख रूपए की लागत से एसएच-09 से चारभांटा, 63.83 लाख रूपए की लागत से बसनी से घोरपेन्ड्री।

120.70 लाख रूपए की लागत से एसएच-09 से लाड़गपुर, 47.76 लाख रूपए की लागत से भरतपुर से धनेली, 108.64 लाख रूपए की लागत से एसएच-09 से लडुवा, 183.57 लाख रूपए की लागत से मेनरोड़ से बोहिल, 352.49 लाख रूपए की लागत से रहमानकांपा से बिरनबाह, 351.24 लाख रूपए की लागत से बदना से पंडरीपानी, 55.62 लाख रूपए की लागत से नानापुरी से भैंसबोड़, 93.82 लाख रूपए की लागत से पोलमी से आमापारा, 287.67 मेनरोड़ से कोयलारी कापा, 51.21 लाख रूपए की लागत से मंझोलीरवन से गुढ़ा, 35.21 लाख रूपए की लागत से कामठी से नवापारा तक कुल 28 सड़क निर्माण कार्य कुल लागत 32 करोड़ 34 लाख 48 हजार रूपए का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन अंतर्गत 128.89 लाख रूपए की लागत से सिंगल विलेज नल जल प्रदाय योजना ग्राम पंचायत सिंघौरी, 177.04 लाख रूपए की लागत से दानीघटोली, 141.33 लाख रूपए की लागत से लोखान(ओडाडबरी), 106.98 लाख रूपए की लागत से दुल्लीपारा(माकरी), 121.39 लाख रूपए की लागत से भगतपुर, 117.15 लाख रूपए की लागत से धनेली (भगतपुर) और 185.92 लाख रूपए की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना ग्राम भंडारपुर (सुखतरा) में कुल 7 कार्य कुल लागत 8 करोड़ 78 लाख 70 हजार रूपए, पंडरिया में 50 लाख रूपए की लागत से ब्लाक पब्लिक हेल्थ युनिट का निर्माण कार्य, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में 6.50 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य मैदान के पास, 6.50 लाख रूपए की लागत से साहूपारा।

9.88 लाख रूपए की लागत से मुख्य मार्ग से नागाबाबा रोड़ तक सड़क उन्नयन कार्य, 5.41 लाख रूपए की लागत से नायापारा, 6.14 लाख रूपए की लागत से चितावर पारा, 5.20 लाख रूपए की लागत से मुख्यमार्ग से रमेशर के घर के आगे तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य, 9 लाख रूपए की लागत से माध्यमिक शाला उड़ियाखुर्द में दीर्घ मरम्मत कार्य, 8.32 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक शाला दरिगंवा, 8.32 लाख रूपए की लागत से भांटकुडेरा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 57.4 लाख रूपए की लागत से 5 नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण, 11.48 लाख रूपए की लागत से नवीन पूर्व माध्यमिक शाला भवन निर्माण, 18 लाख रूपए की लागत से नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण, 30.47 लाख रूपए की लागत से 5 यात्री प्रतीक्षालय निर्माण।

22.8 लाख रूपए की लागत से सुघ्घर हटरी (हाट बजार), 5.98 लाख रूपए की लागत से शीतला मंदिर से बस्ती तक, 6 लाख रूपए की लागत से मुख्य मार्ग से अघनु धुर्वे के घर तक सीसी रोड़ निर्माण, 5 लाख रूपए की लागत से सतनामी समाज सामुदायिक भवन, 5 लाख रूपए की लागत से सिन्हा समाज, 5 लाख रूपए की लागत से आदिवासी समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण कुल 32 कार्यो के लिए कुल लागत 2 करोड़ 32 लाख 39 हजार रूपए, 239.00 लाख रूपए की लागत से नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र निर्माण कार्य ग्राम बिरनपुर विकासखंड पंडरिया और 2 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से ग्राम उडिया (कारेसरा) विकासखंड सहसपुर लोहारा कुल दो कार्यो लागत 5 करोड़ 14 लाख रूपए का शिलन्यास और भूमिपूजन किया।

हसीलदारों का बड़े पैमाने पर हुआ ट्रांसफर..राज्य सरकार ने जारी किया आदेश...देखें लिस्ट

हसीलदारों का बड़े पैमाने पर हुआ ट्रांसफर..राज्य सरकार ने जारी किया आदेश...देखें लिस्ट

 रायपुर। राज्य सरकार ने 19 तहसीलदारों के ट्रांसफर आदेश जारी किया हैं। साथ ही 15 दिन के भीतर ज्वाइन करने का निर्देश दिया गया है। देखें लिस्ट

 

मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, राज्य के छात्रों को जल्द ही मिलेगा हेलीकॉप्टर सवारी करने का मौका

मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, राज्य के छात्रों को जल्द ही मिलेगा हेलीकॉप्टर सवारी करने का मौका

 Raipur : सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा जल्द ही राज्य के छात्रों को सरकार द्वारा मुफ्त में हेलीकॉप्टर की सवारी करने का मौका मिलने वाला है। बता दें कि प्रदेश के टॉपर को 8 अक्टूबर को राज्य सरकार के दौरा हेलीकॉप्टर में घूमाया जाएगा। ये सुविधा सिर्फ 10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉपर्स को दिया जाएगा। जिसके बाद 9 अक्टूबर को सीएम हाउस में टॉपर्स को सम्मानित भी किया जायेगा ।

हाल ही में इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। बता दें कि छात्रों के प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा ये कदम उठाया गया था। फ्री हेलीकॉप्टर राइड कराने का सीएम का बस यही मकसद है कि छात्रों के सपनों को एक उड़न मिल सके। इस हेलीकॉप्टर राइड को छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘मुख्यमंत्री टॉपर्स चॉपर राइड’ नाम दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने हाईस्कूल व हायर सेकंडरी की परीक्षा के प्रदेश के 10 और 12 वी के टॉपर्स और जिलों में सबसे ज्यादा नंबर पाने वाले छात्र को हेलीकॉप्टर की सैर कराने का फैसला सीएम भूपेश बघेल द्वारा लिया गया है। वही इस राइड के नाम को टॉपर्स को समर्पित किया गया है। जिसे ‘मुख्यमंत्री टॉपर्स चॉपर राइड’ के नाम से जाना जाता है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पीएससी के रिजल्ट पर लगाई रोक, इस दिन होगी अगली सुनवाई

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पीएससी के रिजल्ट पर लगाई रोक, इस दिन होगी अगली सुनवाई

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में इंटरव्यू के अंतिम दिन परिणाम घोषित करने की परंपरा टूट गई। हाईकोर्ट ने परिणाम पर रोक लगा दी है. पिछले दिनों आरक्षण के संबंध में हाईकोर्ट के आदेश के परिप्रेक्ष्य में यह रोक लगाई गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी. 171 पदों के लिए 20 सितंबर से इंटरव्यू की शुरुआत हुई थी.

मुख्य परीक्षा के बाद 509 उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के लिए किया गया था. 30 सितंबर को इंटरव्यू का अंतिम दिन था. वर्ष 2013 से यह परंपरा थी कि इंटरव्यू के अंतिम दिन ही परिणाम जारी किया जाता था. इस बार यह परंपरा टूट गई. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी और जस्टिस पीपी साहू की डिविजन बैंच ने इस महीने 19 सितंबर को अपने फैसले में 58% आरक्षण को रद्द कर दिया है.

हाईकोर्ट ने 50% से ज्यादा आरक्षण को असंवैधानिक बताया है. छत्तीसगढ़ पीएससी ने 58% आरक्षण के मुताबिक पदों का आरक्षण तय करते हुए एक दिसंबर 2021 को विज्ञापन जारी किया था. अब हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक नए सिरे से आरक्षण की प्रक्रिया तय करना होगा. इस संबंध में एक याचिका की सुनवाई के बाद जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू ने नतीजे पर रोक लगा दी है.

मौत बनकर बरसी बारिश, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत, 2 घायल

मौत बनकर बरसी बारिश, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत, 2 घायल

 महासमुंद। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ अचानक हुई बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 घायल हो गए है। घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया गया है। डाक्टरों ने घायलों की स्थिति सामान्य बताई है।

महासमुंद जिले के तेंदुकोना थाना क्षेत्र और बुंदेली चौकी में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक घटना घटित हुई है। तेंदुकोना थाना क्षेत्र के लखन सिंह 32 साल और जय सिंह ठाकुर की आकशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है। वहीं बुंदेली चौकी क्षेत्र के पंकज पटेल 14 साल और खेमन पटेल 16 साल आकाशिय बिजली गिरने से घायल हो गए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। जानकारी अनुसार बारिश के वक्त चारों घूमने निकले थे। उसी बीच अचानक गर्जन के साथ बारिश होने लगी और आकाशित बिजली गिरने से घटना घटित हो गई है।
डागा कन्या महाविद्यालय में दिखी रास गरबा की धूम, सभापति प्रमोद दुबे हुए शामिल

डागा कन्या महाविद्यालय में दिखी रास गरबा की धूम, सभापति प्रमोद दुबे हुए शामिल

 रायपुर। रायपुर में जहां एक तरफ दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिल रही है तो वहीँ नवरात्र की शुरुआत होते ही शहर के विभिन्न इलाकों में रोजाना गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी के कचहरी चौक स्थित डागा कन्या महाविद्यालय में नवरात्र के शुभ अवसर पर रास गरबा का आयोजन किया गया, जहाँ एक हजार से अधिक छात्राओ ने भाग लिया। कुछ छात्राओ ने माँ दुर्गा के नवरूपो में नृत्य प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर एवं वर्तमान सभापति प्रमोद दुबे उपस्थित हुए। मां दुर्गा के पूजा अर्चना के पश्चात् गरबा नृत्य प्रस्तुत किये गए। रास गरबा में सभापति प्रमोद दुबे छात्राओ को गरबा करते देख स्वम् भी माता दुर्गा के भक्ति गीत संगीत के साथ थिरकने के लिए बाध्य हो गये। उक्त कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अजय तिवारी , डॉ संगीता घई एवं समस्त प्राध्यापक गण सम्मलित हुए।

 

   

आकाश शर्मा बने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष, ऋषभ दुर्गाकर को मिली भिलाई की कमान

आकाश शर्मा बने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष, ऋषभ दुर्गाकर को मिली भिलाई की कमान

 भिलाई। युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में आकाश शर्मा चुन लिए गए हैं। शनिवार को जारी चुनाव परिणाम में आकाश शर्मा ने 3.50 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। वहीं भिलाई शहर जिला यूथ कांग्रेस से ऋषभ दुर्गाकर ने जीत हासिल की है। यूथ कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण से जयंत देशमुख अध्यक्ष बने हैं।

श्री धनवंत्री मेडिकल स्टोर में बदमाशों ने की तोड़फोड़, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

श्री धनवंत्री मेडिकल स्टोर में बदमाशों ने की तोड़फोड़, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

 बेमेतरा : आम जनता को कम लागत में दवाइयां मुहैया कराए जाने के लिए श्री धनवंत्री मेडिकल स्टोर खोला गया था. लेकिन अब चोर उसी मेडिकल स्टोर पर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं ताजा घटना छत्तीसगढ़ के बेमेतरा थाने से निकल कर सामने आई है जहां चोरों ने यहां स्थित धन्वंतरी मेडिकल स्टोर को निशाना बनाया है वह चोरी की वारदात को अंजाम दिया है साथ ही तोड़फोड़ की है. जिसकी सूचना पुलिस को दे दिया गया पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा ले रही है व चोरों की तलाश में जुट गई है.

बता दे कि आवेदक खिलेश्वर साहू पिता श्रवण साहू उम्र 21 साल घाटोली थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा ने थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह धनवंतरी मेडिकल स्टोर बेमेतरा में कार्य करता है वह 23 सितंबर को रात 8:00 बजे मेडिकल को बंद कर कर घर चला गया था और वह आज यानी 1 अक्टूबर की सुबह 9:40 बजे दुकान खोलने आया तो देखा कि उसके धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का पोस्टर दरयामिनी रात्रि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फाड़कर नुकसान पहुंचाया गया है, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर मामले की कार्रवाई कर रही है.

एक ही फंदे पर लटकती मिली लड़के-लड़की की लाश, इलाके में फैली सनसनी

एक ही फंदे पर लटकती मिली लड़के-लड़की की लाश, इलाके में फैली सनसनी

 बिलासपुर।  बिलासपुर में नाबालिग लड़के और लड़की की लाश जंगल में पेड़ पर लटकती मिली है। दोनों दो दिन पहले से लापता थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। अब उनके शव मिलने की खबर आ गई। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के पोड़ी के जंगल में शनिवार की सुबह 17 साल की लड़की और लड़के के शव को पेड़ पर फांसी पर लटका मीणों ने देखा। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। लड़की की पहचान हो गई है। वह पेंड्रा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके परिजनों ने शुक्रवार को उसके गायब होने का केस दर्ज कराया है। वह 29 सितंबर की सुबह 11.30 बजे गायब हुई थी। जब वह नहीं मिली तब अपहरण की आशंका से केस दर्ज कराया। पेंड्रा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडरिया में दी बड़ी सौगात, 68 करोड़ रूपए के 81 कार्यो का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडरिया में दी बड़ी सौगात, 68 करोड़ रूपए के 81 कार्यो का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम प्रवास के दौरान आज विधानसभा पंडरिया में 68 करोड़ 87 लाख रूपए के 81 कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उप संभाग के तहत 4 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से ग्राम मुनमुना से कामठी मार्ग के आगर नदी पर पुल निर्माण का कार्य, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा अंतर्गत 7 लाख 41 हजार रूपए की लागत से ग्राम पंचायत उड़ियाकला में सीसीरोड़ निर्माण का कार्य, 7 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत गोछिया में वीरांगना अंवतीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आहता निर्माण, 5 लाख 20 हजार रूपए की लागत से ग्राम पंचायत मोहगांव में सीसी रोड़ निर्माण, 5 लाख 20 रूपए की लागत से ग्राम पंचायत भगवताटोला में सीसी रोड़ निर्माण, 5 लाख 20 हजार रूपए की लागत से ग्राम पंचायत जमुनिया में सीसी रोड़ निर्माण और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत 132/33 केव्ही उपकेन्द्र गंडई का लोकार्पण किया।

62 करोड़ 85 लाख रूपए के कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री बघेल ने 5 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत से धौराबंद से कृतबांधा, 4 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से ग्राम विरेन्द्र-पटपर में विरेन्द्र नगर से पटपर और 3 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत से सोनपुरी से भुडकुड़ा मार्ग का निर्माण कार्य, 45 लाख 15 हजार रूपए की लागत से ग्राम कुण्डा में परियोजना कार्यालय सह संसाधन केन्द्र, 24.70 लाख रूपए की लागत से मेनरोड़ से बिरमपुर, 60.53 लाख रूपए की लागत से मेनरोड़ से पालीगुढ़ा, 50.44 लाख रूपए की लागत से मेनरोड़ से मिरमिट्टी, 75.62 लाख रूपए की लागत से धरमपुरा से जिंदा, 127.96 लाख रूपए की लागत से खैरझिटी से घिरघोसा, 32.51 लाख रूपए की लागत से इंदौरी रोड़ बिलकुलीकला से बिटकुली खुर्द, 55.89 लाख रूपए की लागत से इंदौरी तमरूआ रोड़ से नवागांव, 26.66 लाख रूपए की लागत से बिरनपुर लिटिपुर से बिसनपुरा, 75.01 लाख रूपए की लागत से हथलेवा से सिंघनपुरी, 546.39 लाख रूपए की लागत से मेनरोड़ से गगरिया से खम्हरिया, 22.53 लाख रूपए की लागत से हरदी से रगरा, 23.05 लाख रूपए की लागत से दनियाखुर्द से बनिया, 25.70 लाख रूपए की लागत से बिरोड़ा साजा रोड से खैरबना, 78.70 लाख रूपए की लागत से एसएच-09 से केसलीगोड़ान, 150.44 लाख रूपए की लागत से दामापुर से डोंगरिया,a 116.59 लाख रूपए की लागत से एसएच-09 से चारभांटा, 63.83 लाख रूपए की लागत से बसनी से घोरपेन्ड्री, 120.70 लाख रूपए की लागत से एसएच-09 से लाड़गपुर, 47.76 लाख रूपए की लागत से भरतपुर से धनेली, 108.64 लाख रूपए की लागत से एसएच-09 से लडुवा, 183.57 लाख रूपए की लागत से मेनरोड़ से बोहिल, 352.49 लाख रूपए की लागत से रहमानकांपा से बिरनबाह, 351.24 लाख रूपए की लागत से बदना से पंडरीपानी, 55.62 लाख रूपए की लागत से नानापुरी से भैंसबोड़, 93.82 लाख रूपए की लागत से पोलमी से आमापारा, 287.67 मेनरोड़ से कोयलारी कापा, 51.21 लाख रूपए की लागत से मंझोलीरवन से गुढ़ा, 35.21 लाख रूपए की लागत से कामठी से नवापारा तक कुल 28 सड़क निर्माण कार्य कुल लागत 32 करोड़ 34 लाख 48 हजार रूपए का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन अंतर्गत 128.89 लाख रूपए की लागत से सिंगल विलेज नल जल प्रदाय योजना ग्राम पंचायत सिंघौरी, 177.04 लाख रूपए की लागत से दानीघटोली, 141.33 लाख रूपए की लागत से लोखान(ओडाडबरी), 106.98 लाख रूपए की लागत से दुल्लीपारा(माकरी), 121.39 लाख रूपए की लागत से भगतपुर, 117.15 लाख रूपए की लागत से धनेली (भगतपुर) और 185.92 लाख रूपए की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना ग्राम भंडारपुर (सुखतरा) में कुल 7 कार्य कुल लागत 8 करोड़ 78 लाख 70 हजार रूपए, पंडरिया में 50 लाख रूपए की लागत से ब्लाक पब्लिक हेल्थ युनिट का निर्माण कार्य, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में 6.50 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य मैदान के पास, 6.50 लाख रूपए की लागत से साहूपारा, 9.88 लाख रूपए की लागत से मुख्य मार्ग से नागाबाबा रोड़ तक सड़क उन्नयन कार्य, 5.41 लाख रूपए की लागत से नायापारा, 6.14 लाख रूपए की लागत से चितावर पारा, 5.20 लाख रूपए की लागत से मुख्यमार्ग से रमेशर के घर के आगे तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य, 9 लाख रूपए की लागत से माध्यमिक शाला उड़ियाखुर्द में दीर्घ मरम्मत कार्य, 8.32 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक शाला दरिगंवा, 8.32 लाख रूपए की लागत से भांटकुडेरा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 57.4 लाख रूपए की लागत से 5 नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण, 11.48 लाख रूपए की लागत से नवीन पूर्व माध्यमिक शाला भवन निर्माण, 18 लाख रूपए की लागत से नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण, 30.47 लाख रूपए की लागत से 5 यात्री प्रतीक्षालय निर्माण (माड्यूलर), 22.8 लाख रूपए की लागत से सुघ्घर हटरी (हाट बजार), 5.98 लाख रूपए की लागत से शीतला मंदिर से बस्ती तक, 6 लाख रूपए की लागत से मुख्य मार्ग से अघनु धुर्वे के घर तक सीसी रोड़ निर्माण, 5 लाख रूपए की लागत से सतनामी समाज सामुदायिक भवन, 5 लाख रूपए की लागत से सिन्हा समाज, 5 लाख रूपए की लागत से आदिवासी समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण कुल 32 कार्यो के लिए कुल लागत 2 करोड़ 32 लाख 39 हजार रूपए, 239.00 लाख रूपए की लागत से नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र निर्माण कार्य ग्राम बिरनपुर विकासखंड पंडरिया और 2 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से ग्राम उडिया (कारेसरा) विकासखंड सहसपुर लोहारा कुल दो कार्यो लागत 5 करोड़ 14 लाख रूपए का शिलन्यास और भूमिपूजन किया।

CG हाईकोर्ट ने पीएससी रिजल्ट पर रोक लगाई, PSC ने कहा- शासन से दिशा निर्देश मिलने के बाद ही जारी करेंगे साक्षात्कार का परिणाम

CG हाईकोर्ट ने पीएससी रिजल्ट पर रोक लगाई, PSC ने कहा- शासन से दिशा निर्देश मिलने के बाद ही जारी करेंगे साक्षात्कार का परिणाम

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा 58 प्रतिशत आरक्षण देने जारी अधिसूचना को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है। इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ पीएससी 2022 का परीक्षा परिणाम फंस गया है। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई हाई कोर्ट में हुई। इस दौरान राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से बताया कि 58 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर राज्य शासन को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा गया है। जब तक शासन का मार्गदर्शन नहीं मिल जाता, साक्षात्कार का परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। साथ ही कहा कि हाई कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी और जस्टिस पीपी साहू की डिविजन बैंच ने इस महीने 19 सितंबर को अपने फैसले में 58% आरक्षण को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने 50% से ज्यादा आरक्षण को असंवैधानिक बताया है। छत्तीसगढ़ पीएससी ने 58% आरक्षण के मुताबिक पदों का आरक्षण तय करते हुए एक दिसंबर 2021 को विज्ञापन जारी किया था। अब हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक नए सिरे से आरक्षण की प्रक्रिया तय करना होगा। इस संबंध में एक याचिका की सुनवाई के बाद जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू ने नतीजे पर रोक लगा दी है। इस मामले में अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी।

बता दें कि 171 पदों के लिए 20 सितंबर से इंटरव्यू की शुरुआत हुई थी। मुख्य परीक्षा के बाद 509 उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के लिए किया गया था। 30 सितंबर को इंटरव्यू का अंतिम दिन था। वर्ष 2013 से यह परंपरा थी कि इंटरव्यू के अंतिम दिन ही परिणाम जारी किया जाता था। इस बार यह परंपरा टूट गई।

डिविजन बैंच का फैसला

2012 में तत्कालीन सरकार ने 58% आरक्षण देने का फैसला किया था। इससे क्षुब्ध होकर डॉ. पंकज साहू एवं अन्य, अरुण कुमार पाठक एवं अन्य ने अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी, विनय पांडेय एवं अन्य के जरिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। याचिकाकर्ताओं ने निवेदन किया था कि 50% से ज्यादा आरक्षण सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के विरुद्ध और असंवैधानिक है। इन सभी मामलों की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी और जस्टिस पीपी साहू की डिविजन बैंच ने फैसला सुरक्षित कर लिया था। इस पर 19 सितंबर को फैसला सुनाया कि 50% से ज्यादा आरक्षण का प्रावधान असंवैधानिक है।

आज से बदल रहा इन 74 ट्रेनों का समय, देखें लिस्ट कही आपकी ट्रेन भी तो नहीं शामिल

आज से बदल रहा इन 74 ट्रेनों का समय, देखें लिस्ट कही आपकी ट्रेन भी तो नहीं शामिल

 रायपुर : भारतीय रेलवे की समय सारणी में एक अक्टूबर से आंशिक परिवर्तन किया जा रहा हैं । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में नई रेलवे समय-सारणी में इस रेलवे से चलने वाली एवं होकर गुजरने अप दिशा एवं डाउन दिशा की 74 गाड़ियों के परिचालन में बदलाव किए हैं।

राजधानी से गुजरने वाली गाड़ी 18518-विशाखापट्नम-कोरबा एक्सप्रेस जो सुबह 8 बजे पहुंचती थी, वह सुबह 7.20 बजे पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 20856 साइनागर शिरडी पुरी एक्सप्रेस जो कि सुबह 7 बजे पहुंचती थी, वहीं सुबह 7.10 बजे पहुंचेगी। एक अन्य ट्रेन 08527 रायपुर विशाखापट्नम स्पेशल जो कि सुबह जो कि सुबह 5.30 बजे पहुंचती थी, वहीं अब सुबह 5.20 बजे पहुंचेगी।

साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार

राष्ट्रीय त्यौहारों एवं रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा के लिए दुर्ग -हटिया-दुर्ग के मध्य चल रही 08185 / 08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल की सुविधा 28 सितम्बर, 2022 तक चल रही है, इस गाड़ी के परिचालन दिनांक 27 जनवरी, 2023 तक विस्तार किया जा रहा है।

अनारक्षित टिकट से यात्रा करने की सुविधा

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 11040 गोंदिया-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस के एस-2 एवं एस -7, गाड़ी संख्या 12855/12856 बिलासपुर-इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एस-10 एवं एस-11, गाड़ी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस के एस-6, गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस के एस-13 को सामान्य कोच घोषित करते हुए यात्रियों को अनारक्षित टिकट के साथ यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है । यह सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। इस सुविधा से यात्रियों को किफ़ायती दरों में स्लीपर कोच में सुगम व सुविधायुक्त यात्रा करने की सुविधा प्राप्त होगी ।

दुर्गा कॉलेज एवम कोपलवानी के संयुक्त तत्वाधान में सुपोषण माह मनाया गया

दुर्गा कॉलेज एवम कोपलवानी के संयुक्त तत्वाधान में सुपोषण माह मनाया गया

 रायपुर। दुर्गा कॉलेज एवम कोपलवानी के संयुक्त तत्वाधान में इस माह को मनाया गया ।ऐसी स्थिति में जहा सभी सामान्य बच्चे उनके बचपन से चीजों को समझते हैं या उनके टीचर से सुन के या उनके पेरेंट्स से सुनकर या आसपास के माहौल से सुनकर पोषण आहार को समझते हैं कुछ हद तक वहीं पर यह दिव्यांग बच्चे सुनाई नहीं देने की वजह से ऐसी चीजों से अक्सर वंचित रह जाते हैं ...कोपल वाणी मैं डॉक्टर श्वेता छाबड़ा जी एवं डॉक्टर  शिल्पी गोयल जी के द्वारा इस संदर्भ में बच्चों को जानकारी दी गई किन चीजों में विटामिन पाया जाता है क्या खाने से क्या विटामिन शरीर को मिलते हैं और विटामिंस की हमारे शरीर को क्यों जरूरत होती है ।दिन भर के हमारी डाइट में क्या शामिल होना चाहिए पानी कितना पीना चाहिए और क्यों पीना चाहिए सभी टॉपिक्स पर चर्चा की गई ,बच्चों को अधिक से अधिक यह विषय समझ में आ सके इसके लिये चित्रकार्ड, ब्लैक बोर्ड और साइन लैंग्वेज टीचर्स के माध्यम से इस विषय को बच्चो के समक्ष रखा गया । साथ ही साथ बच्चो को पोषण संबंधित जानकारी अच्छे से प्राप्त हुई या नहीं हुई इसके लिए उनका मूल्यांकन भी अलग अलग एक्टिविटी से किया गया बच्चों ने शिक्षण को बहुत इंजॉय किया
इस कार्यक्रम में Nss कार्यक्रम प्रभारी  सुनीता चंसोरिया, कोपल वाणी की प्राचार्या पदमा शर्मा, एवम कोपल वाणी महाविद्यालय की प्राचार्या प्रीति उपाध्याय अंजली देशपांडे,एवम सभी कोपलवानी के शिक्षक शिशिकाए उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी भी इसमें उपस्थित रहे॥

आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला समेत 3 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला समेत 3 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

 रायगढ। CG BIG NEWS : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने से दो महिला समेत 3 लोगों की आकस्मिक मौत हो गई है। तेज बारिश, आकाशीय बिजली की चमक के दौरान शाम करीब 5 बजे तीनों रतनपुर (केशला) तालाब के पास शिव मंदिर के पास रुके थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सुचना मिलते ही डीएसपी (प्रशिक्षु) सौरभ उइके और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचें और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है।

मृतकों के नाम :

(1) सुखीराम बंजारा पिता शंकर बंजारा उम्र 34 साल निवासी केशला।

(2) कमला सारथी पति रोहित सारथी उम्र 30 वर्ष निवासी केशला (रतनपुर)।

(3) खुलासो सारथी पति एतवार सारथी उम्र 60 वर्ष निवासी गांधीनगर लैलूंगा।

बाल विकास विभाग में बड़ी सर्जरी, कई अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें सूची

बाल विकास विभाग में बड़ी सर्जरी, कई अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें सूची

 रायपुर। CG Transfer Breaking : प्रदेश में लगातार तबादले का सिलसिला जारी है। वहीँ इसी कड़ी में अब बाल विकास विभाग में भी बड़ी सर्जरी हुई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आदेश जारी कर कुल 9 बाल विकास परियोजना अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

देखें आदेश : 

 

 
 

छात्र संघ चुनाव के लिए शुरू हुई गहमागहमी...रविवि ने सरकार से मांगा अभिमत

छात्र संघ चुनाव के लिए शुरू हुई गहमागहमी...रविवि ने सरकार से मांगा अभिमत

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में छात्र संघ चुनाव के लिए एक बार फिर गहमागहमी शुरू हो गई है। प्रदेश के 14 विश्वविद्यालय सहित संबद्ध महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मनोनयन और प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखा है। यह अभिमत मांगा है की विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में मनोनयन या फिर प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने पर अभी मत दे, ताकि यह प्रक्रिया जल्द से जल्द संपादित कराई जा सके, जिसमें शासन की ओर से एक माह बाद भी प्रतिउत्तर विश्वविद्यालय प्रबंधन को प्राप्त नहीं हो पाया है। हालांकि आज तमाम महाविद्यालय में और विश्वविद्यालयों में प्रथम वर्ष सहित अन्य कक्षाओं में प्रवेश का अंतिम दिन है। इसमें कल से ऑनलाइन पोर्टल बंद हो जाएंगे इसलिए रवि वी प्रबंधन भी यह निश्चित नहीं कर पा रहा है की चुनाव किस मोड में होने चाहिए।

बता दें कि राज्य के 14 विश्वविद्यालय से संबंध कई महाविद्यालयों में मनोनयन के आधार पर नई छात्र संघ परिषद गठित कर ली गई है। इस संबंध में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव शैलेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि मनोनयन या फिर प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव दोनों ही पद्धति पर शासन से अभिमत लेने के लिए एक माह पहले पत्र लिखा गया है, जिसमें अब तक जवाब नहीं मिला है फिर भी विश्वविद्यालय प्रबंधन ने महाविद्यालयों को अपनी निर्णय के आधार पर मनोनयन पद्धति से चुनाव कराए जाने के लिए निर्देशित कर दिया है। 

उनका कहना है कि शासन से यह अभिमत प्राप्त होते हैं कि प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव होना है तो मनोनयन के आधार पर जिन महाविद्यालयों में छात्र संघ परिषद गठित कर ली जाएगी उसे भंग कर दिया जाएगा और नए सिरे से चुनाव कराने के लिए निर्देशित किए जाएंगे। 

दीक्षांत अक्टूबर में संभावित

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह अक्टूबर में आयोजित किए जा सकते हैं इस विद्यालय प्रबंधन ने इस कन्वोकेशन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। केवल कुलाधिपति और सीएम से तिथि के लिए इंतजार की किया जा रहा है, ताकि उनकी अनुमति और सहमति मिलने के बाद कन्वोकेशन की डेट फाइनल की जा सके। इस बार का लोकेशन में 300 से अधिक छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे और 250 से अधिक छात्र छात्राओं को शोध उपाधि प्रदान की जाएगी 2020 में कन्वोकेशन हुआ था। उसके बाद से कनेक्ट कन्वोकेशन नहीं हो पाया है क्योंकि 2019 से कोविड-19 के संक्रमण के बाद सभी शैक्षणिक संस्थानों में तालाबंदी कर दी गई थी और ऑनलाइन मोड में शिक्षा दी गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने कहा कि तैयारियां पूर्ण है 10 दिन बाद कुलाधिपति और सीएम से हरी झंडी मिलती है, तो कन्वोकेशन की डेट फाइनल कर लिया जाएगा उनका कहना था कि ने क की अनिवार्यता के लिए कन्वोकेशन होना काफी आवश्यक है, इसलिए विश्वविद्यालय इस मुद्दे पर काफी गंभीर है।

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत कुकदुर में भगत राम के यहां किया भोजन

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत कुकदुर में भगत राम के यहां किया भोजन

 रायपुर। भेंट मुलाकात कार्यकम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कबीरधाम जिले के ग्राम कुकदूर पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम पंचायत अध्यक्ष भगत राम पुसाम के यहां भोजन करने के लिए पहुंचे।

 ग्राम पंचायत कुकदुर में श्री भगत राम पुसाम के यहां भोजन किया।

मुख्यमंत्री को छत्तीसगढिय़ा भोजन और पारंपरिक व्यंजन परोसा गया। भोजन में चेंच भाजी, ठेठरी, खुरमी, फरा, कुदकी से बनी खीर और सिलबटे से पिसी टमाटर की चटनी शामिल था। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने भोजन ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल न

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कल राज्य स्तरीय आयोजन इंडोर स्टेडियम में

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कल राज्य स्तरीय आयोजन इंडोर स्टेडियम में

 रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में एक अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा, कई जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने के साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के लिए प्रतिवर्ष एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों सहित राजधानी में हर साल विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।