CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
संकल्प मिश्रा को NSUI की बड़ी जिम्मेदारी...बनाए गए मीडिया विभाग के चेयरमैन

संकल्प मिश्रा को NSUI की बड़ी जिम्मेदारी...बनाए गए मीडिया विभाग के चेयरमैन

 
रायपुर -  एनएसयूआई छत्तीसगढ़ मीडिया विभाग का चेयरमैन संकल्प मिश्रा को बनाया गया है। प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की अनुशनशा पर राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन हर्षद शर्मा द्वारा संकल्प मिश्रा को नियुक्त किया है।संकल्प मिश्रा ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं की निष्ठापूर्वक संगठन की ज़िम्मेदारी का पालन करूँगा। मीडिया के माध्यम से सरकार की योजनाओं को छात्रों एवं युवाओं तक पहुँचाने का प्रयास करूँगा। 
संकल्प मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन , प्रभारी विशाल चौधरी , राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन हर्षद शर्मा  का आभार जताया है साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय जी, उपाध्यक्ष अमित शर्मा जी एवं संगठन प्रभारी हेमंत पाल जी का विश्वास जताने हेतु आभार व्यक्त किया है।
CG BREAKING : जेल विभाग में अधिकारी कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर तबादला...देखें आदेश

CG BREAKING : जेल विभाग में अधिकारी कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर तबादला...देखें आदेश

 रायपुर। cg transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में जेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला हुआ है। इसके लिए गृह (जेल) विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक 4 सहायक अधीक्षक, फार्मासिस्ट विभाग में सहायक ग्रेड 2 के 6 कर्मचारी और कुल 56 प्रहरियों का तबादला किया गया है।

देखें आदेश :

 

 

 

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन 6 अक्टूबर से, 14 तरह के पारम्परिक खेल शामिल

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन 6 अक्टूबर से, 14 तरह के पारम्परिक खेल शामिल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने पूरी कार्ययोजना बना ली गई है, जिसे 23 सितम्बर 2022 को जारी कर दिया गया है।

छह स्तरों में होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन का दायित्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपा गया है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरुआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर से आगामी 6 अक्टूबर 2022 से शुरू होगी, जिसका समापन विभिन्न छः स्तरों में होते हुए अंतिम चरण राज्य स्तर पर 6 जनवरी 2023 को होगा। दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 तरह के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बघेल के विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ में पारम्परिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने के लिए पहल की गई है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक से प्रतिभागियों को एक ओर जहां मंच मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और खेल भावना का विकास होगा। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं नगरीय क्षेत्रों में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

दो श्रेणियों में 14 विधान के खेल होंगे:

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक को लेकर जारी मार्गदर्शिका व कार्ययोजना के अनुसार छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता दो श्रेणी में होंगे। इसमें खेल विधाओं के लिहाज से दलीय व एकल श्रेणी निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 में 14 प्रकार के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। इसमें दलीय श्रेणी गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल हैं।

हिमाचल की चुनावी सभा में सीएम ने बीजेपी से पूछा – भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों होता है पेपर लीक?

हिमाचल की चुनावी सभा में सीएम ने बीजेपी से पूछा – भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों होता है पेपर लीक?

 रायपुर। हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में कांग्रेस की जन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर तीखा हमला किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर भाजपा शासित राज्यों में पेपर लीक क्यों हो जाता है, परीक्षाएं रद्द क्यों हो जाती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा जो कहती है ठीक उसका उल्टा करती है। वन रैंक, वन पेंशन की बात करने वाली भाजपा ने नो रैंक, नो पेंशन कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आम लोगों को अधिकार सम्पन्न बनाया है। शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार और मनरेगा के माध्यम से रोजगार का अधिकार दिया है। छत्तीसगढ़ में भी हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। किसानों की ऋण माफी की, केंद्र के अड़ंगे के बावजूद किसानों से 2640 रुपये क्विंटल पर धान खरीदी की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, केंद्र सरकार जीएसटी के नाम पर जनता की जेब खाली कर शोषण कर रही है। विकास का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। बेरोजगारी और महंगाई से राहत के लिए भाजपा के पास कोई योजना नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। वे चुनाव के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल हैं।

गाय के नाम पर दंगा करा सकते हैं, सेवा नहीं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा गाय के नाेम पर दंगा करा सकती है, वोट मांग सकती है पर गाय की सेवा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा हमने छत्तीसगढ़ में गोबर और गौमूत्र की खरीदी शुरू की है। कर्मचारियों के हित में ओल्ड पेंशन लागू किया, हिमाचल प्रदेश में भी सरकार बनी तो यहां भी पुरानी पेंशन लागू की जाएगी।

Transfer News : जल संसाधन विभाग के कई अफसरों का हुआ तबादला, आदेश जारी

Transfer News : जल संसाधन विभाग के कई अफसरों का हुआ तबादला, आदेश जारी

 रायपुर।जल संसाधन विभाग में ईई, एई के तबादले किए गए हैं। करीब 50 से अधिक अफसरों का तबादला हुआ है। इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए है।

देखे आदेश की कॉपी ( copy) 

 

बड़ी खबर : इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर, कई बड़े वारदातों में रही है शामिल

बड़ी खबर : इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर, कई बड़े वारदातों में रही है शामिल

 दंतेवाड़ा। लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 3 लाख की एक इनामी महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाली नक्सली कुमारी कड़ती उर्फ रोशनी ओयाम माटवाड़ा एलओएस डिप्टी कमांडर ने पुलिस अधीक्षक व सीआरपीएफ के अधिकारी के समक्ष समर्पण किया। भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय थी।

नक्सलियों के खोखली विचारधारा व भेदभाव से तंग आकर समर्पण किया। समर्पित महिला नक्सली पर 2017 में बुरखापाल सड़क सुरक्षा में लगे जवानों पर हमला कर 25 जवानों की शहदत एवम 11 जवानों को घायल करने, हत्या, फायरिंग, रोड़ काटने जैसे अन्य घटनाओं में शामिल थी। इस घर वापस आइए अभियान के तहत 139 इनामी व 588 माओवादियों ने अब तक किया समर्पण।

स्योर सामाजिक संस्था ने किया नारी शक्तियों का सम्मान

स्योर सामाजिक संस्था ने किया नारी शक्तियों का सम्मान

 
रायपुर। स्योर सामाजिक संस्था द्वारा वृंदावन हॉल सिविल लाइंस में सामाजिक क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर रहे 25 महिला स्व सहायता समूह, महिला संस्थाएं एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम में किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल जी उपस्थित थे। अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी आश्रम की ब्रह्माकुमारी सविता बहन, पंडित हरिशंकर शुक्ल महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ममता शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकार की सदस्य श्रीमती रामकली यादव, मितवा समिति की अध्यक्षा विद्या राजपूत एवं साइबर एक्सपर्ट सुश्री सोनाली गुहा जी, भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री किशोर महानंद जी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री नलिनेश ठोकने जी, श्री सतीश छुगानी जी उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष देवदत्त साहू ने बताया कि उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं के लिए सरकार की योजनाओं, महिला शिक्षा, महिलाओं के अधिकार, साइबर ठगी, महिला सशक्तिकरण जैसे विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियां कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को दी। साथ ही बताया कि संस्था आगामी माह से बस्तियों में नेत्र जांच शिविर की की शुरुआत करने जा रही हैं। कार्यक्रम में विशेष रूप से समाजसेवी श्री सतीश छुगानी जी का सहयोग रहा। कार्यक्रम का आभार कार्यक्रम प्रभारी सुनीता चंसोरिया ने की। इस पूरे कार्यक्रम में संस्था की ओर से कार्यक्रम की संयोजिका नेहा ठाकुर, कार्यक्रम सह प्रभारी सुमन मुथा, सचिव सी.ए प्रवीण साहू, लक्ष्मीनारायण प्रजापति, डॉ. तृष्णा साहू, अजय सोनी, विकास शर्मा, लक्ष्मीनारायण साहू, अश्विन प्रभाकर, नीलकंठ, गुड्डू साहू, अमित डोये, तुलसी प्रजापति, पिंकी कुर्मी, मोनू सलूजा उपस्थित थे।
CG NEWS : सब इंस्पेक्टर की फांसी पर लटकी मिली लाश, आत्महत्या की आशंका

CG NEWS : सब इंस्पेक्टर की फांसी पर लटकी मिली लाश, आत्महत्या की आशंका

 नारायणपुर। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सब इंस्पेक्टर की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। कहा जा रहा है कि आईटीबीपी के 45 वीं बटालियन के जवान ने बिजली के तार से फंदा बना कर अपनी जान दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के एडका शिविर में तैनात आईटीबीपी के उप निरीक्षक सचिन धुल (29) ने बुधवार रात अपने कार्यालय में फंदे से लटककर जान दे दी। गुरूवार सुबह जब शिविर के जवान धुल के कार्यालय पहुंचे तब उन्होंने उनके शव को फंदे से लटकता पाया। बाद में उन्होंने इसकी जानकारी वहां मौजूद अन्य अधिकारियों और पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि धुल कुछ माह पहले की छुट्रटी से अपने कार्यस्थल लौटे थे। दिल्ली निवासी उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

CM भूपेश बघेल आज हिमाचल प्रदेश में करेंगे रैली

CM भूपेश बघेल आज हिमाचल प्रदेश में करेंगे रैली

RAIPUR NEWS : सीएम भूपेश बघेल आज हिमाचल प्रदेश में रैली करेंगे। जानकारी के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल अब से कुछ देर पहले दिल्ली से पंजाब के लिए रवाना हुए. जहां से वे हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल सुजानपुर चौगान ग्राउंड में एक रैली को सम्बोधित करेंगे। वही आज दोपहर तक वे रायपुर लौट आएंगे।

इस रैली में राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक एवं पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली व तेजिंद्र सिंह बिट्टू सहित प्रदेश के आला कांग्रेस नेता व पार्टी के विधायक व पूर्व विधायक शिरकत करेंगे।

 

एक ही परिवार के चार लोगो की दर्दनाक हत्या, मौके और पहुंची पुलिस

एक ही परिवार के चार लोगो की दर्दनाक हत्या, मौके और पहुंची पुलिस

  दुर्ग /  छत्तीसगढ़ के जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। कुम्हारी के पास स्थित गांव अकोला में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई है। इसमें पति पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और उसकी जांच करने में लगी है। चारों लाशें जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। सूत्रों के मुताबिक घटना रात्रि देर रात की बताई जाती है।

पूरा परिवार रात 11:00 बजे तक जग रहा था। उसके बाद सुबह होने पर यह घटना दिखाई दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आपसी रंजिश का मामला लग रहा है। डॉग स्क्वाड घटना की जांच कर रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि हत्यारे जल्द ही पकड़े जाएंगे।

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा से पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं, जानिए प्रिय भोग, मंत्र और महत्व

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा से पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं, जानिए प्रिय भोग, मंत्र और महत्व

 हिंदू पंचांग अनुसार अश्विन माह के शुक्ल की चतुर्थी तिथि को नवरात्रि का चौथा दिन होता है। इस दिन आदि शक्ति के भवानी के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा का विधान है। नवारित्र( navratri) के 9 दिन मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां कुष्मांडा की पूजा करने से आयु, यश, बल और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है।

शास्त्रों के अनुसार मां कुष्मांडा संसार को अनेक कष्टों और संकटों से मुक्ति दिलाती हैं. इस दिन लाल रंग( red color) के फूलों से पूजा करने का विधान है. ऐसा माना जाता है कि मां को लाल रंग के फूल बेहद प्रिय हैं. कहते हैं कि मां कुष्मांडा की पूजा के बाद दुर्गा चालीसा और मां दुर्गा की आरती अवश्य करनी चाहिए।

मां कूष्मांडा का प्रिय फूल

पुराणों के अनुसार देवी कूष्मांडा को पीले रंग का कमल बेहद पसंद है. मान्यता है कि अगर इसे मां कुष्मांडा को अर्पित किया जाए, तो साधक को अच्छे स्वास्थ का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पीली मिठाई( sweets) आदि चीजें अर्पित करें.

पीला रंग बेहद प्रिय है इसलिए इस दिन मां को पीले ( yellow color)रंग के वस्त्र, पीली चूड़ी, पीली मिठाई आदि चीजें अर्पित करें. इससे मां जल्दी प्रसन्न होती हैं।

NCB की बड़ी कार्रवाई, टोल नाके पर गांजे की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को ऐसे किया गिरफ्तार

NCB की बड़ी कार्रवाई, टोल नाके पर गांजे की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को ऐसे किया गिरफ्तार

 नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो( NCB) की टीम ने आधी रात को दुर्ग के कुम्हारी टोल नाके पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर की एनसीबी जोनल ऑफिस की टीम को एक बड़ा इनपुट मिला था कि छत्तीसगढ़ के रास्ते उड़ीसा से नागपुर की तरफ गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। जिसपर एनसीबी की टीम ने कुम्हारी( kumhari) थाना पुलिस की मदद से सुबह से ही कुम्हारी टोलनाके पर नाकेबंदी कर रखी थी और मिले हुए इनपुट की वाहनों पर नजर रखे हुए थे।

6 लाख रूपयो से ज्यादा बताई जा रही कीमत ( price) 

बोलेरो लेकर जा रहे दोनो तस्कर विशाखापट्टनम के रहने वाले है और उड़ीसा के मलकानगिरी से नागपुर( nagpur) तक लेकर वहां दुसरे तस्करो के हवाले कराना था, जिसके लिये उनको 50 हजार रूपये मिलने थे। एनसीबी( NCB) की टीम ने इन दोनों बोलेरो से करीब 300 किलो से ज्यादा का गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 6 लाख रूपयो से ज्यादा बताई जा रही है। बताया ये भी जा रहा हैं कि एनसीबी की टीम इन तस्करी गैंग पर पिछले एक महीने से नजर रखे हुए थे जिसके बाद कुम्हारी पुलिस के साथ मिलकर ये बडी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव एक से तीन नवम्बर तक, रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव एक से तीन नवम्बर तक, रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा भव्य आयोजन

 रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज मंत्रालय महानदी भवन से 22वें राज्योत्सव और इस अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने इसके गरिमामय एवं भव्य आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एक नवम्बर से तीन नवम्बर तक साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित होगा। बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा भी मौजूद थे।

मुख्य सचिव ने राज्योत्सव के आयोजन के संबंध में संस्कृति विभाग के अधिकारियों को सभी तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक नवम्बर को राज्य अलंकरण समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान किए जाने वाले सम्मान एवं पुरस्कारों के संबंध में सभी आवश्यक जानकारी 15 अक्टूबर तक सामान्य प्रशासन विभाग को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। मुख्य सचिव ने राज्य शासन के सभी विभागों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ब्रोशर, पॉम्प्लेट, हैण्ड बिल और ऑडियो-वीडियो तैयार कर इसका वितरण एवं प्रदर्शन करने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्योत्सव एक ऐसा अवसर है, जिसके माध्यम से शासकीय विभाग अपने-अपने विभागों की गतिविधियों एवं प्रगति को आम जनता तक सहजता से पहुंचा सकते हैं।मुख्य सचिव ने राज्योत्सव स्थल साईंस कॉलेज मैदान में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियां करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। समारोह आयोजन समन्वय समिति का शीघ्र गठन करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने भारत के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रण हेतु राज्य के जनप्रतिनिधि विभिन्न राज्यों में जायेंगे।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के प्रतिभागी कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, अग्निशमन दल, शौचालय इत्यादि व्यवस्था करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में राज्य स्तरीय मानस मंडली 2023 के आयोजन के संबंध में भी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये गये। राज्य स्तरीय मानस मंडली 2023 का आयोजन फरवरी 2023 में होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक में संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी. सहित आदिम जाति कल्याण विभाग, गृह, महिला बाल विकास विभाग, नगरीय प्रशासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, ऊर्जा, स्वास्थ्य, श्रम, उद्योग, ग्रामोद्योग, पंचायत ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये।

मदरसे में फंदे पर लटकती मिली थी छात्रा की लाश, अब उकसाने के आरोप में दो शिक्षक गिरफ्तार

मदरसे में फंदे पर लटकती मिली थी छात्रा की लाश, अब उकसाने के आरोप में दो शिक्षक गिरफ्तार

 सूरजपुर। जिले के भंवराही गांव (Bhanwrahi Village) के मदरसे में एक छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला था, घटना के बाद से मदरसे में हड़कंप मचा हुआ था। वहीँ बसदेई पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल जिले के भवराही गांव में पिछले 10 सालों से एक मदरसा संचालित हो रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों की 160 लड़कियां उर्दू की तालीम हासिल करती हैं, इन्हीं में एक लड़की सुहाना फातिमा जो मध्य प्रदेश के सिंगरौली की रहने वाली थी, सोमवार सुबह 7:00 बजे प्रार्थना के बाद अपने कमरे में चली गई और जब कुछ देर तक वह वापस नहीं लौटी तो बाकी लड़कियों ने जब उसके कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी पर लटकी हुई थी, घटना की जानकारी मदरसे के प्रबंधन के साथ ही स्थानीय बसदेई पुलिस चौकी को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीँ परिजनों ने मदरसे के शिक्षको पर कई गंभीर अआरोप लगाए गए थे, जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मदरसे के दो शिक्षको को गिरफ्तार कर लिया है।

जेनेरिक दवाओं से नागरिकों को 44 करोड़ से ज्यादा की हुई बचत

जेनेरिक दवाओं से नागरिकों को 44 करोड़ से ज्यादा की हुई बचत

 रायपुर / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाएं सस्ती दर पर उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए राज्य के सभी नगरीय निकायों में  धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के तहत जेनेरिक दवाओं की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इन दुकानों में देश की ख्याति प्राप्त कंपनियों की जेनेरिक दवाईयों पर 50 से 70 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। धनवन्तरी दवा दुकानों में सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, इन्सुलिन के साथ गंभीर बीमारियों की दवा, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आईटम भी रियायती मूल्य पर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना 20 अक्टूबर 2021 से शुरू की गई है। योजना के तहत राज्य के समस्त 169 नगरीय निकायों में 190  धनवंतरी मेडिकल स्टोर खोले गये हैं। नगरीय निकायों में करीब 194 दुकानों का चिन्हांकन किया। शासकीय चिकित्सकों को अस्पताल में इलाज हेतु आने वाले मरीजों को जेनेरिक दवाई लिखना अनिवार्य किया गया है। योजना से अब तक 72 करोड़ रूपए एम.आर.पी. की दवाईयों के विक्रय पर 44 करोड़ रूपए की छूट जरूरतमंद लोगों को दी गई है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है और कम मूल्य पर दवा उपलब्ध होने से बचत हो रही है। 

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: राज्य स्तरीय आयोजन एक अक्टूबर को

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: राज्य स्तरीय आयोजन एक अक्टूबर को

 समाज कल्याण मंत्री भेंड़िया होंगी शामिल 

राजधानी के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा कार्यक्रम 
रायपुर- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में एक अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया, कई जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने के साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के लिए प्रतिवर्ष एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों सहित राजधानी में हर साल विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 

लोकतंत्र की मजबूती के लिए पारदर्शी प्रशासन और सूचना का अधिकार आवश्यक: राज्यपाल सुश्री उइके

लोकतंत्र की मजबूती के लिए पारदर्शी प्रशासन और सूचना का अधिकार आवश्यक: राज्यपाल सुश्री उइके

 राज्यपाल ने किया छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग की पुस्तिका ‘‘महत्वपूर्ण निर्णय’’ का विमोचन

रायपुर- राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के ‘‘महत्वपूर्ण निर्णयों’’ के संकलन पर आधारित पुस्तिका ‘‘महत्वपूर्ण निर्णय’’ का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखने के लिए पारदर्शी प्रशासन और आम जनता को प्राप्त सूचना का अधिकार आवश्यक है। इसी से हमारे लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। लोकतंत्र में जनता को प्रशासन की हर गतिविधियों को जानने का अधिकार प्राप्त है। इस अवसर पर मुख्य सूचना आयुक्त  एम. के राउत, पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त  सरजियस मिंज, राज्य सूचना आयुक्त सर्वश्री  अशोक कुमार अग्रवाल,  मनोज त्रिवेदी, धनवेन्द्र जायसवाल, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त  एस.के. तिवारी और सचिव छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयुक्त आनंद मसीह, राज्यपाल के उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।
राज्यपाल सुश्री उइके ने राज्य सूचना आयोग द्वारा महत्वपूर्णय निर्णयों संबंधी संकलन के प्रकाशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आमजनों के साथ जनसूचना अधिकारियों को इस संकलन का सर्वाधिक लाभ मिलेगा। प्रदेश में राज्य सूचना आयोग, सूचना का अधिकार से संबंधित सर्वाेच्च संस्था होती है, ऐसे में यह किताब इस विषय में मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कई आदिवासी बाहुल्य जिले हैं, उन क्षेत्रों में भी विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये जाएं, ताकि वहां के जनसूचना अधिकारियों को नियमों और प्रक्रियाओं की बेहतर जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने इस पुस्तक को जिला स्तर पर भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 
मुख्य सूचना आयुक्त श्री एम.के. राउत ने छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग की स्थापना से लेकर अब तक के कार्य, उपलब्धियों, प्रकरणों की संख्या एवं उनके निराकरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 से वर्ष 2022 तक 67 हजार प्रकरण पंजीबद्ध हुए हैं, जिनमें से 56 हजार प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। किताब में महत्वपूर्ण 136 निर्णयों को शामिल किया गया है राउत ने बताया कि संभाग स्तरीय और जिला स्तर पर जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन कर सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिनियम की धारा 4 (1)(ख) के तहत् प्रत्येक लोक प्राधिकारी को अपनी कार्यालयीन गतिविधियों को कम्प्यूटरीकृत कर वेबसाईट पर अपलोड करना है ताकि आम जनता विभागीय गतिविधियों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सके और प्रशासन में पारदर्शिता बनी रहे। वेबसाईट में विभागीय जानकारी अपलोड होने से जनता को यह आसानी से उपलब्ध हो जाती है। 

IPS मुकेश गुप्ता को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, पदोन्नति निरस्त करने के आदेश को ठहराया सही

IPS मुकेश गुप्ता को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, पदोन्नति निरस्त करने के आदेश को ठहराया सही

 बिलासपुर। आईपीएस मुकेश गुप्ता के प्रमोशन निरस्त करने के मामलें में हाईकोर्ट की डिवीजन बैंच में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी और जस्टिस दीपक तिवारी की डिवीजन बेंच ने सुनवाई के बाद प्रमोशन निरस्त करने के सरकार के फैसले को सही ठहराया है। इसके साथ ही कैट से उन्हें दी गई राहत के आदेश को भी निरस्त कर दिया गया है। कैट फिर सिंगल बैंच के द्वारा मुकेश गुप्ता के पक्ष में आदेश जारी किया गया था। जिसके खिलाफ शासन ने डबल बैंच में अपील की थी।

मुकेश गुप्ता ने शासन के आदेश के खिलाफ केंद्रीय प्रशासनिक अभिकरण में केस लगाया था। कैट ने उनके पक्ष में आदेश दिया और शासन के प्रमोशन निरस्त करने के आदेश पर रोक लगा दी थी। राज्य शासन ने कैट के इस फैसले को अवैधानिक बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। सभी पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने मुकेश गुप्ता के पक्ष में आदेश दिया और कैट के फैसले को सही ठहराया था।

राज्य शासन ने हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के आदेश को डिवीजन बेंच को अपील की थी। शासन का पक्ष रखते हुए उपमहाधिवक्ता जितेंद्र पाली ने बताया था कि उन्हें केंद्र सरकार के परमिशन के बिना ही प्रमोशन दिया गया था। जबकि, इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति लेनी चाहिए थी। सभी पक्षों को सुनने के बाद डिवीजन बेंच ने फैसला सुरक्षित रखा था, जिस पर आज आदेश जारी करते हुए शासन की अपील को स्वीकार कर लिया है।

ये था मामला

निलंबित मुकेश गुप्ता को राज्य शासन ने पूर्व में 2018 में प्रमोशन देकर ADG से DG बना दिया था। तब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। इसके बाद कांग्रेस ने चुनाव जीता। सरकार ने उनके खिलाफ हुई शिकायतों के आधार पर जांच कराई। आरोप सही पाए गए और उनके खिलाफ अलग-अलग कई आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। इसके साथ ही साल 2019 में उनके प्रमोशन आदेश को निरस्त कर दिया गया।

 
छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने पद से दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने पद से दिया इस्तीफा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने इस्तीफा दे दिया है। होरा ने इस्तीफा कथित ऑडियो वायरल होने के बाद दिया है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम से कुछ आपत्तिजनक बातें थीं। हालांकि वायरल ऑडियो के सम्बन्ध में होरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन बातों का खण्डन किया था।

सोशल मीडिया पर वायरल कथित ऑडियो को लेकर होरा ने सिरे से ख़ारिज किया था। उन्होंने इसकी पुलिस से जांच कराने की बात की थी। होरा के मुताबिक ऑडियो में टेंपरिंग कर उसे प्रसारित किया गया है। जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की गई है। इस ऑडियो में कई नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से जुड़े लोगों के नाम भी लिए गए हैं।

इसके बाद से ही यह बातें आने लगी थी कि होरा अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। जिसके बाद खबर आई कि छग ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव पद से गुरुचरण सिंह होरा ने इस्तीफा दे दिया है।

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सालभर पहले की थी लव मैरिज; जांच जारी

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सालभर पहले की थी लव मैरिज; जांच जारी

 कोरबा। जिले के रामपुर चौकी क्षेत्र में एक व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक साल पहले ही उसकी लव मैरिज हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

गोकुल नगर क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड MIG-22 स्थित अपने घर में व्यवसायी ने फांसी लगा ली। मामले की जानकारी होते ही युवक के घर पर भीड़ लग गई। मरने वाले युवक का नाम विवेक तंबोली था, जिसकी खुद की ऑटो पार्ट्स की दुकान थी। उसकी दुकान निहारिका रविशंकर रोड पर थी। वहीं उसकी पत्नी सेंट जेवियर्स स्कूल में टीचर है। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता है, हालांकि इसकी वजहों का पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। कल जैसे ही युवक की पत्नी स्कूल गई, उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी ने विवेक तंबोली को कई बार फोन किया। बार-बार फोन करने पर भी जब उसने कॉल रिसीव नहीं किया, तो उसने पड़ोसी को अपने घर जाने के लिए कहा। पड़ोसी जब युवक के घर पहुंचा, तो वो फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। तत्काल इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी गई। इसके बाद रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

रायपुर में तेज बारिश, इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल मैच में डाल सकती है खलल

रायपुर में तेज बारिश, इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल मैच में डाल सकती है खलल

 रायपुर: राजधानी में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। इसका असर आज होने वाले रोड सेफ्टी के पहले सेमीफाइन मुकाबले पर पड़ सकता है। इससे पहले भी सीरीज के कई मैच बारिश से प्रभावित हो चुके हैं।

बता दें कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स की टीम आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला रायपुर के परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शामल 7.30 बजे से खेला जाएगा।

रायपुर में इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर का बल्ला गरजने के लिए तैयार है। तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ देहरादून में अपनी पारी के साथ फॉर्म में आने के संकेत दिए हैं। वहीं स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, सुरेश रैना और युवराज सिंह ने भी बल्ले से धमाल मचाया है। इंडिया लीजेंड्स के गेंदबाजी विभाग ने भी तीन पारियों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स ने टूर्नामेंट में खराब शुरुआत की थी, लेकिन मेन इन येलो ने बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक मैच में जीत दर्ज कर वापसी की। अगर आज बारिश नहीं होती है तो दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।

Swine Flu के बढ़ते लक्षण को देखते हुए स्वास्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Swine Flu के बढ़ते लक्षण को देखते हुए स्वास्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

 जांजगीर-चांपा: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के सिंह ने बताया कि स्वाईन फ्लू (एच1 एन1) वायरस के संक्रमण से होने वाली श्वसन तंत्र की बीमारी है। यह बीमारी एक संक्रमित व्यक्ति से उसके झिंकने या खांसते वक्त वायरस वातावरण में ड्रापलेट के रूप में फैलते है।

बीमारी की गंभीरता के मद्दे नजर जिले के सभी शासकीय चिकित्सालय एवं निजी चिकित्सालय प्रमुखों को पूर्व से दिषा-निर्देष, लक्षण, जटिलताएं मरीजों को वर्गीकरण, उपचार प्रोटोकॉल, मरीजों को प्रबंधक, बीमारी के रोकथाम को प्रबंधन, कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग, मॉनिटरिंग, धनात्मक मरीजों का सर्विलेंस, मरीजों की पूर्ण जानकारी इंन्द्राज कराना एवं लैब सैंपल रिपोर्टिंग आदि जारी की जा चुकी है।

स्वाईन फ्लू के लक्षण

स्वाईन फ्लू का लक्षण मौसमी फ्लू की तरह होता है, इसमें बुखार, सर्दी, झींक, खांसी, कफ जमना, गले में खरास, सिर दर्द, बदन दर्द, ठंड लगना और थकान की शिकायते होती है। कुछ प्रकरणों में उल्टी-दस्त एवं पेट दर्द भी हो सकता है। गंभीर मरीजों में तेज बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ होती है। इस बीमारी में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क आने के एक से सात दिनों में स्वस्थ्य व्यक्ति संक्रमित हो सकता है। बच्चों, वृद्धों एवं पूर्व से अस्वस्थ व्यक्तियों में स्वाईन फ्लू के संक्रमण के गंभीर परिणाम हो सकते है।

स्वाईन फ्लू से बचाव

खांसते एवं झिंकते समय अपने मूंह व नाक को रूमाल से ढके, अपने नाक, कान अथवा मूंह को छूने से पहले अथवा बाद में अपने हाथों को साबून से धोते रहें, भीड़-भाड़ वाली जगह से दूर रहे और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में ना आये, अच्छी निंद ले, शारीरिक रूप से संक्रीय रहे, पानी अधिक सेवन करने तथा पौष्टिक आहार लें, चिंता व तनाव से दूर रहें एवं स्वस्थ्य जीवन शैली अपनायें। डॉक्टर के सलाह के बिना कोई दवा अपनी मर्जी से न लेवें। हाथ न मिलायें।

जिले में स्वाईन फ्लू की दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सभी स्वाईन फ्लू संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की सुविधा जल्द ही शासकीय मॉलिक्यूलर वायरोलॉजी लैब जांजगीर में उपलब्ध होगी। अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग के +91-9179623851, +91-9179625229 पर संपर्क कर सकते है।

पति ने पत्नी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, आए दिन होता था विवाद

पति ने पत्नी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, आए दिन होता था विवाद

 धमतरी: जिले के ग्राम जंवरगांव में मंगलवार रात एक महिला की लाश मिली है। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है और आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। यह पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

मृतका का नाम इंद्राणी साहू था। जानकारी के अनुसार मृतका और उसके पति भूपेंद्र साहू के बीच सोमवार को लड़ाई हुई और पति ने इंद्राणी के साथ मारपीट भी की थी फिर कमरे में बंद कर दिया था। जिसे उसके बच्चों ने देखा था। मृतका के पिता ने बताया की रात में 8 साल के नाती का फोन आया था। उसने बताया कि पापा ने मां के साथ मारपीट कर उसे कमरे में बंद कर दिया है, इसलिए जल्दी आओ।

मृतका के पिता टीका राम ने बताया कि थोड़ी देर बाद फिर नाती का फोन आया कि मां को जिला अस्पताल ले जा रहे हैं। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बेटी इंद्राणी साहू को मृत घोषित कर दिया। महिला के चेहरे पर लाल और नीले निशान हैं। वहीं गले पर भी गहरा निशान है। इससे गला घोंटकर उसकी हत्या किए जाने का शक है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस ने इंद्राणी के पति को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी गगन बाजपेयी ने कहा कि भूपेंद्र साहू पेशे से ठेकेदार है। वहीं उसकी पत्नी घर में ही किराना दुकान चलाती थी। दोनों के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 8 और 5 साल है। इन दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। आरोपी भूपेंद्र साहू को शराब पीने की भी लत है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

केरल के लिए रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल

केरल के लिए रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने के लिए केरल रवाना हो गए है। उड़ान भरने से पहले सीएम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने और हिमाचल प्रदेश जा रहा हूं।

सीएम भूपेश ने बीजेपी महिला मोर्चा की हुंकार रैली को लेकर कहा कि बहुत अच्छा है। उन्हें हुंकार रैली करनी चाहिए, लेकिन पहले डॉ. रमन सिंह से पूछ लें कि 15 साल में शराबबंदी क्यों नहीं की?

उन्होंने कहा कि बीजेपी महिला मोर्चा महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल डीजल के बारे में भी बात कर ले। स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी को भी धरने में बुलाएं ताकि प्रदेश की महिलाएं उनसे पूछ सकें कि महंगाई इतनी बढ़ क्यों रही है? खाद्य तेलों के दाम में इतनी वृद्धि क्यों हो रही है?

सीएम बघेल ने कहा कि आंदोलन करना है तो उत्तरांचल चले जाएं। अंकिता के साथ अन्याय हुआ है। परिवार के लोग न्याय के लिए लड़ रहे हैं। उसके बारे में भी इन लोगों को बोलना चाहिए।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव और राजस्थान की राजनीति पर कहा कि कांग्रेस में चुनाव चल रहा है। नामांकन 30 तारीख तक होना है। कौन-कौन मैदान में रहेंगे या नहीं रहेंगे, वह स्पष्ट हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के लोग बताएं उनके अध्यक्ष का चुनाव कैसे हो गया? कोई नामांकन नहीं, कोई प्रत्याशी नहीं, कोई दावेदार नहीं, कोई हलचल नहीं, कोई चर्चा नहीं और अध्यक्ष बन गए। दो आदमी ने बना दिया।

योगी सरकार द्वारा दिवाली में गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर देने पर कहा कि गैस सिलेंडर देकर महंगाई से छुटकारा दिलाना चाहते हैं या फिर उसको और जलाना चाहते हैं। क्या बीजेपी महंगाई को स्वीकार कर रही है। महंगाई स्वीकार कर ली है तभी तो महंगाई भत्ता लगातार बढ़ते जा रहा है। एक तरफ महंगाई भत्ता बढ़ रहा है, दूसरी तरफ महंगाई से इनकार कर रहे हैं।