CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की हुई छुट्टी… नए कर्मचारी होंगे नियुक्त...आदेश जारी

वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की हुई छुट्टी… नए कर्मचारी होंगे नियुक्त...आदेश जारी

 रायपुर। वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के स्थान पर अब नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में वन विभाग की सचिव आर. संगीता ने वन महकमे के सभी एचओडी को लिखा है कि लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों के कारण जनहित से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

 

उन्होंने आगे लिखा है कि कार्य प्रभावित होने की सूरत में इन कर्मचारियों की वापसी का इंतजार न करते हुए नए कर्मचारियों से काम लिया जाए। इसके लिए जहां जहां अनुमति की आवश्यकता हो, उसकी प्रक्रिया शुरू की जाए।

आपको बता दें कि पिछले 29 दिनों से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि उन्हें मानदेय नहीं दिया जाता है, बल्कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को कलेक्टर दर, श्रमायुक्त दर से वेतन भुगतान किया जाता है।

कर्मचारी संघ की मांग है कि वन विभाग के 6500 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।

छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद CRPF जवान को दी गई अंतिम विदाई...बेटे ने जताई सेना में जाने की इच्छा

छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद CRPF जवान को दी गई अंतिम विदाई...बेटे ने जताई सेना में जाने की इच्छा

 छत्तीसगढ़ के बीजापुर( bijapur) क्षेत्र में नक्सली हमले में शहीद हुए नूर हसन को हरियाणा के यमुनानगर के गांव कल्याणपुर में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में गश्त के दौरान नक्सलियों( naxali) की गोलीबारी में 18 सितंबर को नूर हसन शहीद हो गए थे। दिल्ली होते हुए उनका शव मंगलवार( tuesday) को गांव कल्याणपुर पहुंचा। इससे पहले सरांवा पहुंचने पर सैकड़ों बाइक सवार युवकों ने हाथों में तिरंगा लिए और भारत माता की जय व शहीद नूर हसन अमर रहे के नारों के साथ शहीद के पार्थिव शरीर की अगुवानी की।

शहीद के अंतिम दर्शन करने के बाद मौलाना मोहम्मद नसीम ने गुसल की रस्म अदा करवाई

शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही उनकी मां शरीफन, पत्नी बलकीशा, बेटी मनीषा, बहनें सवाली, रोशनी, गलतान और बेटे मोइन की चित्कार से माहौल और अधिक गमगीन हो गया। ग्रामीणों द्वारा शहीद के अंतिम दर्शन करने के बाद मौलाना मोहम्मद नसीम ने गुसल की रस्म अदा करवाई।

बेटे ने जताई सेना में जाने की इच्छा
शहीद के बेटे मोइन खान ने भी पिता की तरह सशस्त्र बलों में भर्ती होने की इच्छा जताई है। फिलहाल 12वीं में पढ़ रहे मोइन खान पढ़ाई के साथ-साथ रोजाना शारीरिक अभ्यास करके भर्ती की तैयारी कर रहा है। पिता की शहादत से उसके हौसले टूटने की बजाय और अधिक मजबूत हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए CRPF में जाने का सुनहरा मौका, 400 पदों के लिए... इस महीने से शुरू होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए CRPF में जाने का सुनहरा मौका, 400 पदों के लिए... इस महीने से शुरू होगी भर्ती

 रायपुर।नौकरी ( job)की तलाश कर रहे प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। प्रदेश के 400 युवाओं की CRPF में भर्ती होगी। युवाओं की भर्ती सिपाही सामान्य ड्यूटी के पद पर होगी।

जानकारी के  मुताबिक भर्ती की प्रक्रिया अक्टूबर महीने से शुरू होगी। इस दौरान बीजापुर, दंतेवाडा, सुकमा के युवाओं की भर्ती होगी।

कुल पदों की संख्या – 400

सातों जिलों में 2100 स्थानीय युवाओं की भर्ती

ऐसे में नक्सलियों ( naxali) खिलाफ ऑपरेशन में फोर्स को एक बड़ा फायदा मिलेगा। इससे पहले बस्तर फाइटर्स फोर्स में भी बस्तर के सातों जिलों में 2100 स्थानीय युवाओं की भर्ती की जा चुकी है।

रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी...रेलवे ने रद्द की 66 ट्रेनें...ये है वजह

रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी...रेलवे ने रद्द की 66 ट्रेनें...ये है वजह

 बिलासपुर।  सीजन में रेल यात्रियों की परेशान बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक साथ 66 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

बताया कि रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन का कार्य व ईब स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने हावड़ा सेक्शन की 66 ट्रेनों को रद कर दिया गया। दोनों प्रमुख दिशाओं में परिचालन के लिए ट्रेनें ही नहीं बची हैं। आने वाले दिनों में यात्रियों को भारी परेशानियों से गुजरना होगा।

वहीं यात्रियों के लिए राहत की खबर ( good news) 

अनूपपुर-मनेंद्रगढ़, मनेंद्रगढ़-अंबिकापुर, और अंबिकापुर-शहडोल ट्रेन फिर से पटरी पर दौड़ेगी। रेल प्रबंधन ने बहाल हुई ट्रेनों के टाइम टेबल जारी किया है। ये ट्रेन 25 और 26 सितंबर से शुरू ट्रेनें होंगी।

जबलपुर-इंदौर के बीच प्रतिदिन चलने वाली

रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी संख्या 22191/22192 इंदौर-जबलपुर-इंदौर के बीच प्रतिदिन चलने वाली ओवर नाइट एक्सप्रेस का दिनांक 21.09.2022 से शुजालपुर स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनो दिशाओं में छः माह के लिए ठहराव प्रदान किया गया है। गाड़ी की समय-सारणी- गाड़ी संख्या 22191 इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस शुजालपुर स्टेशन पर 21.42 बजे पहुँचकर, 21.44 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22192 जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस शुजालपुर स्टेशन पर 06.39 बजे पहुँचकर, 06.41 बजे गन्तव्य के लिये प्रस्थान करेगी।

BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 48 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 48 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

 रायपुर। रायपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने आदेश जारी कर 48 आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों का तबादला कर दिया है।

देखें आदेश

गुरूर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की ये बड़ी घोषणा

गुरूर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की ये बड़ी घोषणा

 बालोद: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को बालोद जिले के संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुरूर और जगन्नाथपुर में आम जनता से भेंट मुलाकात की। उन्होंने शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में उनसे फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री भूपेश ने गुरूर में जनप्रतिनिधियों की मांग पर अनेक घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे टूरिस्ट स्थल ओनाकोना का टूरिज्म के दृष्टिकोण से विकास होगा।

सीएम भूपेश द्वारा की गई घोषणाएं:-

1. गुरूर के जोगिया तालाब का सौन्दर्यीकरण एवं गार्डन
2. बहादुर कलारिन माची नहर पार से मेन रोड मुजगहन तक रोड निर्माण।
3. अंबेडकर चौक गुरूर से कन्हारपुरी तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण
4. सियादेही एवं ओनाकोना पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित
5. नेवारीकला एवं पड़कीभाठ में नाले में रपटा का निर्माण
6. ग्राम बोहारा में गौठान मार्ग पर नवीन पुलिया का निर्माण
7. बोड़रा मेन रोड में पुलिया का निर्माण
8. दर्रा खारून नदी में नवीन पुलिया का निर्माण
9. शासकीय नवीन महाविद्यालय गुरूर में बनेगा अतिरिक्त कक्ष।

जगन्नाथपुर में की ये घोषणा:-

1. जगन्नाथपुर में शिव मंदिर के लिए 10 लाख रूपये।
2. जुंगेरा से घूमका तक सड़क निर्माण।
3. दल्ली चौक बालोद से पाररास तक सड़क सौंदर्यीकरण।
4. लाटाबोड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए नवीन भवन निर्माण की घोषणा।
5. तरौद में हाई स्कूल खोला जाएगा।
6. ग्राम सांकरा में हायर सेकेंडरी स्कूल हेतु नवीन भवन की घोषणा।
7. सिंचाई ग्राम औराभाठा को राजस्व ग्राम घोषित करने हेतु आवश्यक पहल की जाएगी।
8. बालोद मे शीतला मंदिर सहित विभिन्न निर्माण कार्यों को मंजूरी दी।
9. जगन्नाथपुर में मिनी स्टेडियम की घोषणा।
10. स्कूल पहुंच मार्ग निर्माण।
11. सोमनी से अर्जुंदा मार्ग के लिए बजट में प्रावधान किया जाएगा।
12. नेवारीकला के हाई स्कूल का उन्नयन हायर सेकेंडरी के तौर पर किया जाएगा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का पहला बस्तर दौरा...आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भरेंगे जोश

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का पहला बस्तर दौरा...आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भरेंगे जोश

 रायपुर: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल आज से बस्तर के दौरे पर रहेंगे। 5 दिनों तक वे संभाग के सातों जिले में जाएंगे। कार्यकर्ताओं के मुलाकात करेंगे। साथ ही हर जिले में बैठक कर साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बस्तर में जीत दर्ज करने रणनीति बनाएंगे।

बता दें कि अरुण साव के प्रदेश अध्यक्ष और नारायण चंदेल के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद उनका यह पहली बार बस्तर दौरा है। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बस्तर की 12 विधानसभा सीटों में जीत दर्ज करने के लिए एक-एक कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी। दोनों नेता 21 से लेकर 25 सितंबर तक बस्तर, सुकमा ,दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर का दौरा करेंगे।बताया जा रहा है कि दोनों नेता बुधवार दोपहर फ्लाइट से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सीधे जगदलपुर में स्थित आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचेंगे। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद बस्तर के महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव और पूर्व सांसद बलिराम कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति तैयार करेंगे।

14 पदों पर भर्ती के लिए 24 सितम्बर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

14 पदों पर भर्ती के लिए 24 सितम्बर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

 कोण्डागांव: राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोण्डागांव द्वारा 24 सितम्बर को लाईवलीहुड कॉलेज भवन में 14 पदों हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में स्काई ऑटोमोबाईल द्वारा 14 पदों पर भर्ती की जायेगी। जिसमें 12वीं कक्षा उत्तीर्ण युवाओं को सेल्स एक्जीक्यूटिव के 12 पदों एवं ऑफिस बॉय के 01 एवं बैक ऑफिस महिला पद हेतु 01 पद पर भर्ती की जायेगी। इस कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक युवा 24 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे से सायं 3.00 बजे तक लाईवलीहुड कॉलेज में आकर कैंप में शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोण्डागांव में सम्पर्क कर सकते हैं।

इन शिक्षकों की सेवा होगी समाप्त...कलेक्टर ने दिए निर्देश

इन शिक्षकों की सेवा होगी समाप्त...कलेक्टर ने दिए निर्देश

 बलौदाबाजार: कलेक्टर रजत बंसल ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय सीमा के तहत विभागीय कार्यों के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राजस्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, पंचायत विभाग के काम काज से नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर ने दिव्यांग, महिलाओं एवं बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन के शत प्रतिशत भुगतान नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी सीएमओ एवं जनपद सीईओ को फटकार लगाते हुए 7 दिनों में सुधार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर ने गैरहाजिर 30 शिक्षकों की सेवा समाप्ति के भी निर्देश दिए हैं।

बता दें कि जिले में लगभग दिव्यांगों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन धारियों की संख्या 1 लाख से अधिक है, जिसमें 94 प्रतिशत के खाते में डीबीटी के माध्यम से भुगतान हो रहा हैं, लेकिन छोटी-छोटी त्रुटियों जैसे आई एफएस सी कोड, बैंक का नाम, आधार कार्ड में त्रुटि, बैंक खाता का सही मिलान नहीं होने के चलते लगभग 6 प्रतिशत लोगों को पेंशन नहीं ल पा रही है। यह संख्या में लगभग 8 हजार के करीब है। वहीं लगातार अनुपस्थित शिक्षकों पर नाराजगी जताते हुए 3 माह से अधिक लगभग 30 अनुपस्थित शिक्षकों की सेवा समाप्ति के निर्देश दिया है।

जाते जाते मानसून फिर मेहरबान...आज मध्य छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के आसार

जाते जाते मानसून फिर मेहरबान...आज मध्य छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के आसार

 रायपुर। मानसून के जाते-जाते एक बार फिर से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बादल छाए रहने व वर्षा के चलते मौसम में ठंडकता बढ़ गई है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहने की संभावना है। मंगलवार शाम से रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जमकर वर्षा हुई। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी मध्य छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के आसार है। इसके साथ ही प्रदेश भर में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

मंगलवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश का मौसम सामान्य रहा। बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। देर शाम रायपुर सहित कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल गया और जमकर वर्षा हुई। लगातार वर्षा के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया।

रायपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेशभर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में मानसून गतिविधि फिर से सक्रिय हो गई है। इसके प्रभाव से ही बीते कुछ दिनों से वर्षा हो रही है। बुधवार को भी प्रदेशभर में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ में तो भारी वर्षा की संभावना है।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

कोंटा-ओड़गी-गरियाबंद में सात सेमी, करतला-सुकमा-प्रतापपुर-छूरा में पांच सेमी वर्षा हुई है। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेशभर में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है।

इस बार भी नहीं होगा छात्रसंघ चुनाव, मनोनयन से चुने जाएंगे कालेजों में छात्र नेता

इस बार भी नहीं होगा छात्रसंघ चुनाव, मनोनयन से चुने जाएंगे कालेजों में छात्र नेता

 रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने एक बार फिर छात्र संघ चुनाव नहीं कराने का फैसला लिया है। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी कालेजों में मनोनयन के माध्यम से छात्र नेता चुने जाएंगे। कालेजों में छात्रसंघ गठन के लिए प्रक्रिया शुरू होते ही सियासत तेज हो गई। मेधावियों पर अपने संगठन से जुड़ने का दबाव छात्र संगठन बना रहे हैं। खासकर यह नियम आने के बाद छात्र संगठनों की धड़कन तेज हो गई है कि छात्र पदाधिकारियों का गठन मेरिट के आधार होगा और जो पदाधिकारी शपथ ग्रहण नहीं करेगा, उसके पद को खाली रखा जाएगा। यानी उसके बाद वाले मेधावी को अवसर नहीं दिया जाएगा।

ज्यादातर कालेजों में रहेगी छात्राओं की हुकूमत

राजधानी समेत प्रदेश के अधिकतर कालेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) और स्नातक (यूजी) की कक्षाओं में छात्राओं के अंक अधिक हैं। शहर के साइंस कालेज, महंत कालेज, दुर्गा कालेज, छत्तीसगढ़ कालेज में पीजी और यूजी की कक्षाओं में छात्राओं के अंक अधिक हैं। ऐसे में शहर के बड़े कालेजों में छात्राएं ही हुकूमत करेंगी।

जहां सिर्फ यूजी, वहां के लिए नियम

अध्यक्ष- किसी भी यूजी का भाग तीन का विद्यार्थी

उपाध्यक्ष- किसी भी यूजी का भाग तीन का विद्यार्थी

सचिव - किसी भी यूजी का भाग दो का विद्यार्थी

सह सचिव- किसी भी यूजी का भाग एक का विद्यार्थी

सीआर - यूजी के हर सेक्शन से

जहां सिर्फ पीजी, वहां के लिए नियम

अध्यक्ष- फाइनल ईयर या सेमेस्टर पीजी का विद्यार्थी

उपाध्यक्ष- फाइनल ईयर या सेमेस्टर पीजी का विद्यार्थी

सचिव - प्रीवियस ईयर या सेमेस्टर पीजी का विद्यार्थी

सह सचिव -प्रीवियस ईयर या सेमेस्टर पीजी का विद्यार्थी

आज इनके खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे सीएम भूपेश बघेल

आज इनके खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे सीएम भूपेश बघेल

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर करेंगे, इसके बाद वे समीक्षा बैठक लेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शाम 6 बजे से आयोजित होगा।

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात अभियान के तहत बालोद दौरे पर है। वे आज सुबह 10 बजे अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे और कलाकेंद्र तथा मल्लखंभ अकादमी का उद्घाटन सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। सीएम बघेल इसके बाद 11.50 बजे कॉलेज मैदान हेलीपेड बालोद से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर वापस लौट आएंगे।

बड़ी खबरः 13 साल की स्कूली छात्रा का हुआ अपहरण

बड़ी खबरः 13 साल की स्कूली छात्रा का हुआ अपहरण

 कोंडागांव। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ राही है। प्रदेश के कोंडागांव जिले में एक स्कूली छात्रा का अपहरण कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय छात्रा सुबह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी।

फिलहाल इस घटना के बाद से पुलिस मामले को जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक ये घटना सोमवार की सुबह की है। छात्रा अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसका किडनैप कर लिया।

आरोपी युवक जगदलपुर का बताया जा रहा है। इस मामले में फरसगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक के छात्रा और आरोपी युवक का पता नहीं चल पाया है।

बड़ी खबर: मंत्रालय परिसर में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ने लगाई फांसी...घरवालों ने की ये पुष्टि

बड़ी खबर: मंत्रालय परिसर में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ने लगाई फांसी...घरवालों ने की ये पुष्टि

 रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय परिसर में खुदकुशी कर ली। कर्मचारी की इस मौत से अब दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के संगठनों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि छंटनी का शिकार हुआ कर्मचारी बेरोजगारी से परेशान था, और इसी वजह से उसने जान दे दी है।

घरवालों ने की ये पुष्टि
राखी थाने के प्रभारी लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि खुदकुशी करने वाले कर्मचारी का नाम योगेश वानखेड़े हैं। योगेश भिलाई का रहने वाला था। वो मंत्रालय के फूड डिपार्टमेंट में डेली वेज में काम किया करता था। कुछ दिनों से वो अपने काम और वेतन को लेकर परेशान था। योगेश के घरवालों ने भी इसकी पुष्टि की है।

पैसे नहीं मिलने की वजह से तनाव में था युवक
मंगलवार को योगेश अपने काम के सिलसिले में ही फूड डिपार्टमेंट के अधिकारियों से मिलने आया था। वो यहां ड्राइवर की नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले उसे नौकरी से हटा दिया गया। इसी बात को लेकर योगेश परेशान था। उसका कुछ वेतन भी बकाया था, पैसे नहीं मिलने की वजह से वो तनाव में था। जिस पार्किंग में वो विभाग की गाड़ी पार्क करता था वहीं एक पेड़ से अपने गमछे से फंदा बनाकर झूल गया। युवक के शव काे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कर्मचारियों में गुस्सा
योगेश के मौत की खबर सोशल मीडिया के जरिए मंत्रालय के दूसरे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को मिली। जिसके बाद सभी कर्मचारी एक जगह जमा होकर नारेबाजी की है। पुलिस के पहुंचने पर सभी को अपने-अपने विभागों में भेजा गया। इस मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस इस सुसाइड केस में फूड डिपार्टमेंट के अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी। जिन्होंने योगेश को काम से हटाया था।

प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर, गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना, जाने अपने क्षेत्र का हाल

प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर, गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना, जाने अपने क्षेत्र का हाल

 रायपुर। Weather Update प्रदेश में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं कई स्थानों में वज्रपात की संभावना हैं। इसके आलावा कल यानि 21 सितम्बर से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-उत्तर प्रदेश के ऊपर 3.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसकी वजह से मौसम का यह मिजाज बन रहा हैं।

इसके उत्तर- पश्चिम दिशा में उड़ीसा तट की ओर बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में और ज्यादा प्रबल होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका भटिंडा, देल्ही, हरदोई, वाराणसी, रांची, बालासोर, और उसके बाद पूर्व की ओर निम्न दाब के क्षेत्र तक स्थित है। प्रदेश में आज रात से कल तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है। प्रदेश के महासमुंद, गरियाबंद, बस्तर समेत कई जिलों में अच्छी खासी बारिश होने के अनुमान हैं।

पशु चिकित्सा विभाग में तबादला: कई कर्मचारियों को किया गया इधर से उधर

पशु चिकित्सा विभाग में तबादला: कई कर्मचारियों को किया गया इधर से उधर

 सूरजपुर : उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग जिला सूरजपुर में पदस्थ तृतीय श्रेणी (गैर कार्यपालिक) एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का स्थानांतरण करते हुए नीचे दर्शाये अनुसार उनके नाम के समक्ष अंकित स्थान पर स्थानांतरण किया गया है। शिवकुमार पट्टीबंधक पशु चिकित्सालय रेवटी प्रतापपुर से पशु चिकित्सालय बिहारपुर, हीरा लाल पट्टीबंधक पशु चिकित्सालय सूरजपुर से पशु चिकित्सालय सिलफिली, मनोज कुमार साहू स्वच्छकर्ता सह परिचारक, चौकीदर पशु चिकित्सालय बिहारपुर से पशु चिकित्सालय सूरजपुर, गनेश्वर प्रसाद परिचायक कृत्रिम गर्भाधान उपकेन्द्र तेलगंवा, भटगांव से पशु औषधालय जरही, कुमारी आगा परवीन परिचायक पशु औषधालय जरही से कृत्रिम गर्भाधान उपकेन्द्र तेलगवां, अम्बिका प्रसाद पटेल परिचायक पशु चिकित्सालय ओड़गी से पशु औषधालय धरसेड़ी पदस्थ किया गया है।


जिला कार्यालय के कर्मचारियों का तबादला

जिला कार्यालय के कर्मचारियों का तबादला

 सूरजपुर । संयुक्त जिला कार्यालय स्थापना शाखा में पदस्थ तृतीय श्रेणी (गैर कार्यपालिक) व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का स्थानांतरण करते हुए निचे दर्शाये अनुसार उनके नाम के समक्ष अंकित स्थान पर स्थानांतरण किया गया है।

संतोष कुमार साहू स.ग्रे. 02 उप तहसील भटगांव से तहसील लटोरी, सुनील कुमार गुप्ता स.ग्रे. 03, अ.वि.अ.(रा) सूरजपुर से जिला कार्यालय सूरजपुर, चंद्रकांत भगत स.ग्रे. 03 तहसील सूरजपुर से जिला कार्यालय सूरजपुर, कु. प्रिया गुप्ता स.ग्रे. 03 तहसील सूरजपुर से जिला कार्यालय सूरजपुर, मयंक द्विवेदी स.ग्रे. 03 तहसील सूरजपुर से जिला कार्यालय सूरजपुर, सुजीत कुमार हलदार स.ग्रे. 03 तहसील सूरजपुर से तहसील लटोरी, मेरी निशा लकड़ा स.ग्रे. 03 तहसील सूरजपुर से जिला कार्यालय सूरजपुर,  नाजमा खातून स.ग्रे. 03 स्थानीय निर्वाचन जिला कार्यालय सूरजपुर से जिला कार्यालय सूरजपुर, देवेन्द्र कुमार साहू स.ग्रे. 03 जिला कार्यालय सूरजपुर से अ.वि.अ.(रा) सूरजपुर, निशान्त गुप्ता स.ग्रे. 03 जिला कार्यालय सूरजपुर से तहसील प्रतापपुर पदस्थ किया गया है।

प्रेमिका को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख दो बच्चों के बाप को आया इतना गुस्सा, कर दी महिला की निर्मम हत्या

प्रेमिका को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख दो बच्चों के बाप को आया इतना गुस्सा, कर दी महिला की निर्मम हत्या

 रायगढ़।  जिले में घर के आंगन से खोदकर निकाली गई महिला की लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मृतका कांति यादव (Kanti Yadav) के प्रेमी अजय उर्फ खगेश्वर यादव को जशपुर जिले के कुनकुरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने कहा कि, उसकी प्रेमिका उसे धोखा दे रही थी और उसका किसी और के साथ भी अवैध संबंध था।

इस हत्या के पीछे की वजह बताई जा रही है कि, उसकी प्रेमिका कांति यादव (45 वर्ष) की किसी और युवक से भी संबंध थे। आरोपी खगेश्वर यादव ने कहा कि उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। वो कांति यादव से बहुत प्यार करता था और उसके लिए अपनी पत्नी और दो बच्चों को भी छोड़ चुका था, लेकिन कांति ने उसके साथ बेवफाई की थी।

आरोपी युवक का कहना है कि, अगस्त के महीने में अपनी दादी के निधन पर वो दशकर्म संस्कार में कुनकुरी गया था। उसने कांति को भी साथ चलने को कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया था, ऐसे में वो खुद ही अकेला चला गया। 14 अगस्त को जब वो वापस रायगढ़ लौटा, तो घर का दरवाजा खुला देख अंदर आ गया। अंदर उसकी प्रेमिका कांति यादव किसी पराए मर्द के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में मिली।

आरोपी खगेश्वर ने कहा कि उसे देख वो व्यक्ति वहां से फरार हो गया। उसने कहा कि वो उस आदमी को नहीं जानता। इधर जब उसने कांति से इस बारे में पूछा, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर उसे बहुत गुस्सा आ गया और उसने कांति को थप्पड़ मारे और उसका सिर दीवार पर पटक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने दूसरे दिन अपने घर के आंगन में गड्ढा किया और कांति की लाश दफन कर फरार हो गया।

नवीन अंशदायी पेंशन योजना के अंतिम आहरण पर लगी रोक...आदेश जारी

नवीन अंशदायी पेंशन योजना के अंतिम आहरण पर लगी रोक...आदेश जारी

 रायपुर। शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने के मद्देनजर नवीन अंशदायी पेंशन योजना के अंतिम आहरण पर रोक लगायी गयी है

वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेेंशन योजना लागू होने के बाद अंशदायी पेंशन योजना के अंतर्गत आहरण किया जाना अनुचित है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 01 नवम्बर 2004 से लागू नवीन अंशदायी पेंशन योजना (सीपीएस) के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही शासकीय सेवकों के अप्रैल माह के वेतन से नियमानुसार सामान्य भविष्य नीधि की कटौती किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

पूर्व विधायक सहित कई नेता भाजपा में शामिल

पूर्व विधायक सहित कई नेता भाजपा में शामिल

 रायपुर। मंगलवार को भाजपा में दूसरे दलों के कई नेताओं ने प्रवेश कर लिया। इसमें भाजपा से ही बागी हुए नेताओं से लेकर बसपा, जनता कांग्रेस और कांग्रेस के नेता शामिल हैं। दोपहर के वक्त पार्टी के रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में सह संगठन प्रभारी नितिन नवीन पहुंचे। इसके बाद बड़ी तादाद में अपने समर्थकों के साथ आए नेताओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इनके साथ करीब 500 समर्थकों ने भी पार्टी जॉइन किया।
भाजपा में शामिल होने वालों में छत्तीसगढ़ प्रदेश बसपा में सारंगढ़ से पूर्व विधायक रही कामदा जोल्हे, बालोद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, भाजपा के बागी संपत अग्रवाल और विजय अग्रवाल, मनेंद्रगढ़ से जनता कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी लखन श्रीवास्तव शामिल हैं।इस मौके पर मौजूद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने दावा किया कि, ये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों का नतीजा ही है कि, हर वर्ग उनसे प्रभावित है। अब इन नेताओं के पार्टी में आने से भाजपा कई इलाकों में मजबूत होने का विश्वास लिए हुए हैं।

10वीं पास युवाओं के लिए 23 सितम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन: 25 पदों पर होगी भर्ती

10वीं पास युवाओं के लिए 23 सितम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन: 25 पदों पर होगी भर्ती

गरियाबंद: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 23 सितम्बर 2022 दिन शुक्रवार को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक कार्यालय परिसर में निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिसमें निजी प्रतिष्ठानों - एस्प्रा स्कील्स, भटगांव रायपुर, प्रेरक संस्था गरियाबंद एवं एस.बी.आई.लाईफ इंश्योरेंस कं. लि. महासमुंद से प्राप्त प्रशिक्षक के एवं सहायक प्रशिक्षक (नर्सिंग) के 1-1, सहायक लेखापाल के 1, डेवलपमेंट मैनेजर के 3 और इंश्योरेस एडवाईजर के 25 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी।

निजी प्रतिष्ठानों में रोजगार के इच्छुक एवं शैक्षणिक योग्यता प्रशिक्षक व सहायक प्रशिक्षक पद हेतु बी.एस.सी नर्सिंग (2016-17 तक उर्त्तीण), सहायक लेखापाल हेतु बी काम, टैली एक्सपर्ट, डेवलपमेंट मैनेजर हेतु स्नातक एवं इंश्योरेंश एडवाईजर हेत 10वीं पास योग्यता रखने वाले छ.ग. के निवासी आवेदक अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची/प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठायें। प्लेसमेंट कैंप के संबंध में कार्यालय दूरभाष क्रमांक +91-7706-241269, मो.नं. +91-9329559607, +91-8963970727 में संपर्क कर सकते है। 

अवैध गांजा की तस्करी करते दो महिला सहित चार गिरफ्तार

अवैध गांजा की तस्करी करते दो महिला सहित चार गिरफ्तार

 बेमेतरा: पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेद्र सिंह के निर्देशन में सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस को मुखबीर से सुचना मिला कि अज्ञात दो महिला और दो पुरूष अपने बैग में अवैध रूप से गांजा लेकर जा रहे है। सूचना पर थाना बेमेतरा स्टाफ और गवाहो के साथ थाना बेमेतरा के सामने मेन रोड में नांका बंदी कर आने जाने वाले वाहनों को चेकिंग के दौरान दो महिला एवं दो पुरूष अपने-अपने बैग को लेकर जा रहे थे जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जंहा आरोपी 1. आडावाल जगदलपुर जिला बस्तर 2. दिसारीगुडा थाना बोरीगुमा जिला कोरापुट उडीसा 3. कराहीयाना समथर थाना समथर जिला झांसी उत्तर प्रदेश 4. कराहीयाना समथर थाना समथर जिला झांसी उत्तर प्रदेश के कब्जे से अलग-अलग चार बैग में गांजा मादक पदार्थ जुमला वजनी 16 किलो 200 ग्राम कीमती दो लाख 25 हजार एवं 03 नग मोबाईल एक हजार नारकोटिक एक्ट के तहत जप्त कर कार्यवाही किया गया ।

शराब का अवैध परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 9 पेटी अग्रेजी शराब और एक चार पहिया वाहन जब्त

शराब का अवैध परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 9 पेटी अग्रेजी शराब और एक चार पहिया वाहन जब्त

 राजनांदगांव/ जिले में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के दिशा निर्देश में लगातार अवैध शराब तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में आज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मध्यप्रदेश निर्मित शराब का अवैध परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी भावेश पांडे और अखिल तिवारी के पास से 9 पेटी अग्रेजी शराब और एक चार पहिया वाहन जप्त किया है, वहीं आरोपियों के खिलाफ ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

जिला जेल में बंद कैदी के साथ मारपीट, हाथ फैक्चर, प्रहरी पर लगा पैसे नहीं देने पर पिटाई करने का आरोप

जिला जेल में बंद कैदी के साथ मारपीट, हाथ फैक्चर, प्रहरी पर लगा पैसे नहीं देने पर पिटाई करने का आरोप

 गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिला जेल में बंद कैदी के साथ को मारपीट का मामला सामने आया है। 15 दिन पूर्व हुए पिटाई में कैदी का हाथ फैक्चर हो गया था, जिसे जेल प्रबंधन ने दबाए रखा। वहीं मामला बिगड़ते देख आज जिला अस्पताल इलाज के लाया गया, लेकिन गंभीर चोट होने के कारण उसे सिम्स मेडिकल कॉलेज बिलासपुर रिफर किया गया है।

बता दें कि आरोपी शिवकुमार सिंह धारा 420 यानी धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। साथ ही कैदी ने जेल प्रशासन पर यह भी आरोप लगाया है कि परिजनों से मिलने के लिए रुपए की मांग की जाती है।

जेल में वर्चस्व और वसूली की लड़ाई को लेकर विचाराधीन कैदी की जमकर पिटाई हो गई, मामला 15 दिन पुराना है, जब धारा 420 के तहत आरोपी विचाराधीन कैदी शिवकुमार को न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में पेंड्रा रोड जेल भेजा था। जिला अस्पताल लाया गया जहां उसने जेल प्रशासन पर कैदियों के साथ मारपीट का गंभीर आरोप लगाया। कैदी का कहना था कि परिजनों से बात कराने, मुलाकात कराने का रेट जेल प्रशासन ने फिक्स कर रखा है। 5 मिनट फोन से बातचीत करने का 500 रुपये, 10 मिनट का 1000 रुपये, 15 मिनट का 1500 रुपये फिक्स है। इतना ही नहीं जेल प्रशासन की बात ना मानने पर कैदियों की जमकर पिटाई होती है।

विचाराधीन कैदी शिवप्रसाद के आरोपों के अनुसार प्रहरी के पद पर पदस्थ फुलेश्वर साहू ने उसकी जमकर पिटाई की प्लास्टिक के डंडे से हुई पिटाई के बाद कैदी का हाथ टूट गया पर मामला दबाए रखने के लिए जेल प्रशासन ने कैदी का इलाज नहीं कराया। 15 दिन बाद हाथ में लगातार दर्द होने पर कैदी शिवकुमार को जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक्स-रे के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल से सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। क्योंकि चोट 15 दिन पुरानी है जिसकी वजह से मामला गंभीर हो सकता है। मामले में जेल प्रशासन से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अब तक सामने नहीं आया है। वहीं इस पूरी घटना ने जेल के अंदर चल रहे गड़बड़ झाले को सामने ला दिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्बोधन आरम्भ,त्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्बोधन आरम्भ,त्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद विधानसभा क्षेत्र के गुरुर में भेंट मुलाकात स्थल पर पहुंचे है। वहां उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – आज आप सभी के बीच आकर बहुत अच्छा लग रहा है।

सरगुजा और बस्तर से भेंट मुलाकात की शुरुआत की। मरवाही भी गए, रायगढ़ भी गए। सबसे मुलाकात हो रही है। हमारी योजनाओं का लाभ आपको मिल रहा है या नहीं, यह जानने आया हूँ। आपकी समस्या सुनूंगा और समाधान का प्रयास करूँगा। इसलिए सभी अधिकारियों को भी लाया हूँ। किसानों से किया वायदा निभाया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि दीवाली के पहले तीसरा किश्त दे दें। फिर सीएम बघेल ने कहा – हम 15 अक्टूबर को यह देंगे।