रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यक्षेत्र अंतर्राज्यीय परिषद के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर धान की फसल के अवशेष से राज्य में एथेनॉल उत्पादन के लिए तेल विपणन कंपनियों के माध्यम से एक वाणिज्यिक एवं एक प्रदर्शन परियोजना की स्वीकृति प्रदान करते हुए राज्य में 2जी एथेनॉल रिफाइनरी की स्थापना की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में मध्यक्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय परिषद की दिनांक 22 अगस्त 2022 को आयोजित बैठक का उल्लेख करते हुए कहा है कि मेरे द्वारा राज्य में, प्रधानमंत्री ‘जी-1‘ योजना (जैव ईंधन-वातावरण अवशेष निवारण) के अंतर्गत फसल अवशेषों के निवारण के लिए लिग्नों सेल्यूलॉजिक बायोमॉस आधारित बायो एथेनॉल उत्पादन हेतु नासिरेजलर (2जी) के संबंध में भारत सरकार की तेल विपणन कम्पनी द्वारा रिफाइनरी स्थापित किए जाने का अनुरोध किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि फसलों विशेषकर, धान का अनुमानित वार्षिक उत्पादन 137 लाख मि.टन (खरीफ विपणन वर्ष 2022-23) है। इससे प्राप्त होने वाले बायोमॉस के निष्पादन के लिए (2जी) लिग्नों सेल्यूलॉजिक बायोमॉस आधारित रिफाइनरी के लिए राज्य में समस्त अनुकूल परिस्थितियां उपलब्ध है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र में आगे लिखा है कि राज्य सरकार के नगरीय निकाय और गौठान समितियों के द्वारा बैकवार्ड लिंकेज के माध्यम से लिग्नों सेल्यूलॉजिक बायोमॉस उपलब्ध कराने के लिए BaStrategic Partenership किया जा सकता है। इसके माध्यम से योजना के उद्दश्यों की पूर्ति के लिये निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार कृषि अवशेषों को जलाने से उत्पन्न पर्यावरण प्रदूषण एवं नगरीय क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में कमी की जा सकेगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित शाह से धान की फसल के अवशेष से राज्य में एथेनॉल उत्पादन के लिए तेल विपणन कंपनियों के माध्यम से एक वाणिज्यिक एवं एक प्रदर्शन परियोजना की स्वीकृति प्रदान करते हुए राज्य में 2जी एथेनॉल रिफाइनरी की स्थापना की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने का अनुरोध किया है।
00 छत्तीसगढ़ की ट्रेनों को रद्द करने पर मौन क्यों है भाजपा के सांसद
रायपुर। मोदी सरकार के द्वारा कोयला आपूर्ति का बहाना बना कर छत्तीसगढ़ की 46 और ट्रेनों को बंद के किये जाने को दुर्भाग्य जनक बताते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार के मनमानी और लापरवाही का खामियाजा छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता को उठाना पड़ा है। मोदी सरकार इतनी क्रूर और अमानवीय और गैर जिम्मेदार हो चुकी है कि अब एक्सप्रेस ट्रेनों को गंतव्य स्थान पहुंचने के पहले बीच रास्ते में रद्द कर घोषणा किया जा रहा है कि ट्रेन आगे नहीं जायेगी। मोदी सरकार ने देश की सबसे विश्वसनीय नागरिक परिवहन सुविधा मानी जानी वाली रेल सुविधा को मजाक बनाकर रख दिया है।
उन्होंने कहा कि साऊथ बिहार एक्सप्रेस जो दुर्ग से पटना जा रही थी उसे बीच रास्ते रायगढ़ में रद्द कर दिया गया। पहले से आने जाने की तैयारी का ट्रेन की टिकट आरक्षित कराए जनता के साथ धोखा मोदी सरकार कर रही है। बीते 4 माह से अधिक हो चुका है जब छत्तीसगढ़ के ट्रेनों को अचानक स्थगित कर दिया जा रहा है अभी पुन: 45 ट्रेनों को स्थगित किया गया है इसके पहले ट्रेनों भी स्थगित किया गया था। पूर्ववर्ती सरकारें रेल्वे को नागरिकों की सुविधा के लिये चलाती थी मोदी सरकार कमाने के लिये जनता को लूटने के लिये इस्तेमाल कर रही। देश भर में कोरोना के सारे प्रतिबंध हटा दिये गये लेकिन रेल्वे कोरोना के नाम पर जनता को मिलेन वाली सारी सुविधाये बंद कर दिया। वृद्ध, विकलांग, छात्रों की सुविधाये हटा दिया। रेल्वे स्टेशन पर टिकिट बिक्री बंद कर टिकिटों के दाम बढ़ा दिया गया।
शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार जानबूझ कर छत्तीसगढ़ के लोगों को परेशान करने की नीयत से छत्तीसगढ़ का यात्री ट्रेनों को रद्द कर रही है। देश में एक जोन मंडल से सर्वाधिक ट्रेने कही रद्द की गयी है तो वह छत्तीसगढ़ है केन्द्र सरकार हमारे राज्य का कोयला ढोने के लिये हमारे ही नागरिकों को परेशान कर रही है दुर्भाग्यजनक है कि भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता बेशर्मीपूर्वक केन्द्र का मौन समर्थन कर रहे है। भाजपा सांसदों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी सरकार के मनमानी पर भाजपा के सांसद मौन रहकर आम जनता के पीड़ा को बढ़ाने में लगे हुए है। भाजपा के 9 सांसदों के निष्क्रियता का नुकसान छत्तीसगढ़ की जनता को उठाना पड़ रहा है छत्तीसगढ़ की जनता के परेशानियों में कभी भी भाजपा के सांसद जनता के पक्ष में खड़े नहीं हुए।
रायपुर। चंडीगढ़ युनिवर्सिटी में लड़कियों के वीडियो बनाने का मामला अभी ठंडा हुआ भी नहीं है और देश की प्रसिद्ध महिला कॉस्मेटिक कंपनी नाइका में भी ऐसा एक मामला सामने आ गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्टोर में एक कर्मचारी द्वारा महिला कर्मचारियों के वीडियो और ऑडियो बनाने व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने और ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है।
इस मामले में नाइका कंपनी के कर्मचारी और मुख्य आरोपी आकाश सिंह राजपूत के खिलाफ तेलीबांधा, रायपुर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
महिला कर्मचारियों का ऑडियो वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाला मुख्य आरोपी आकाश सिंह राजपूत नाइका में लगभग 8 महीनें से कंपनी में काम कर रहा है। पुलिस इस ऐंगल से भी जांच कर रही है कि आरोपी ने महिला कर्मचारियों के अलावा महिला कस्टमर की भी वीडियो तो नहीं बना रहा था। नाइका कंपनी में इससे पहले भी वरिष्ठ पुरुष कर्मचारियों द्वारा महिला कर्मचारियों के मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने की खबरे आती रही हैं। इन घटनाओं की वजह से पिछले दो-तीन सालों में कई कर्मचारियों ने एक के बाद एक करके कंपनियां छोड़ रही हैं। हालांकि रायपुर पुलिस का कहना है कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और इसके बाद ही आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
अम्बिकापुर।सरगुजा जिले के उदयपुर वन क्षेत्र में दस जंगली हाथियों का दल आने से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। हाथियों के द्वारा उनके फसल को उनके घरों को कोई नुकसान ना पहुंचाए इसके लिए ग्रामीण रात रात भर जाग रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वन विभाग भी जंगली हाथियों के दल के आने से ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे ग्रामीण क्षेत्रों में घुसने से रोकने का प्रयास में लगी हुई है।
वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को अँधेरे में बाहर न जाने की समझाईश दी जा रही है बताया जा रहा है सूरजपुर जिले के प्रेम नगर से होते हुए उदयपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों का दल पहुँच गया है। जहां हाथियों के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत की खबर है इसके बावजूद वन विभाग इन जंगली हाथियों को नियंत्रण करने में अभी तक असफल रही है जबकि राज्य सरकार प्रति वर्ष करोड़ों रुपये की राशि इन जंगली हाथियों को नियंत्रित करने में खर्च कर रही है। वन विभाग की माने तो सरगुजा संभाग अन्तर्गत अम्बिकापुर, सुरजपुर व जशपुर के जंगलों में अलग-अलग समुहों में सैकड़ों की संख्या में जंगली हाथी विचरण कर रहे हैं।
रायपुर: कांग्रेस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को पदयात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम नवरात्रि के अवसर पर 26 सितंबर से 4 दिनों तक 162 किलोमीटर की पदयात्रा कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक करने जा रहे हैं।
इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए कोंडागांव के कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से मुलाकात कर उन्हें न्योता दिया है।
बता दें कि हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को बताया था कि छत्तीसगढ़ में 1 दिन में 50 किलोमीटर तक पदयात्रा करते हैं। जिसपर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेता पहले जनता से झूठी बात कह रहे थे अब अपने नेता को झूठी बात बता रहे हैं।
रायपुर। सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था "वक्ता मंच" द्वारा रविवार 25 सितंबर को संध्या 6 बजे वृंदावन सभागृह, सिविल लाईन, रायपुर मेंओपन माईक स्पर्धा आयोजित की गई है। "धरती माता करे पुकार--पर्यावरण में करो सुधार" विषय पर कविता, भाषण, फ़ैन्सी ड्रेस, गीत, गजल, बांसुरी, पियानो, नृत्य, गिटार, पोस्टर व अन्य विधाओं पर एकल प्रस्तुतियों देनी होगी। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि स्पर्धा सबके लिए ओपन है तथा कोई आयु सीमा का बंधन नही रखा गया है। प्रत्येक प्रतिभागी को अपनी प्रस्तुति हेतु अधिकतम 3 मिनट का समय दिया जायेगा। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को पुरस्कृत करने के साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार वितरण वक्ता मंच के वार्षिक समारोह के अवसर पर किया जायेगा।स्पर्धा के अंतर्गत निर्णायकों का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा। ईच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीयन वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू के मो. नंबर 9165599995 पर व्हाट्स एप के मध्यम से कर सकते है।
रायपुर। आज सुबह से ही लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी मिली हा कि आज राजधानी में निगम के नलों में पानी नहीं आया है। जिसके कारण सुबह से ही शहर में जल संकट छाया हुआ है।
दरअसल, विद्युत पोल के गिरने से इंटेक वेल शुरू नहीं हो पाया है। बताया गया कि वाहन की टक्कर से विद्युत पोल गिर गया है। जिस वजह से शहर की 41 में 34 टंकियों में पानी नहीं भर पाया। इस वजह से एक वाहन चालक की गलती से पूरे शहर को पानी नहीं मिला पाया। वहीं अधिकारियों का कहना है कि शाम तक ही जलापूर्ति हो पाएगी।
बता दें इससे पहले 14 सितम्बर को भी शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित था। करीब 35 टंकियों से पानी की सप्लाई नहीं की थी।
रायपुर। ऑनलाइन या ऑफलाइन चल रहे जुआ सट्टा पर लगाम कसने सीएम भूपेश बघेल ने सख्त तेवर दिखाए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जुआ- सट्टा के विविध स्वरूपों और प्लेटफार्मों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस विभाग को कड़े कदम उठाने क निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में चल रहे जुआ सट्टा के अवैध कारोबार को बंद करने कड़े नियम बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि जुआ और सट्टा के ऑनलाइन कारोबार पर लगाम लगाने कड़े कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। इस निर्णय से प्रदेश में जुआ सट्टा के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगेगा।इसके लिए सीएम ने जल्द ही आवश्यक विधिक प्रावधान और प्रक्रियाएं तय करने प्रारूप तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा है।
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव शुक्रवार को आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित साइकिल रैली में शामिल हुए। उन्होंने रैली में करीब 2 किमी साइकिल चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने लोगों को प्रोत्साहित किया। रैली अंबिकापुर के मणीपुर स्कूल से शुरू होकर शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सम्पन्न हुई। रैली के बाद शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा छात्र छात्राओं को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य रहने व शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली गई। कोई बीमार नहीं पड़ना चाहता लेकिन जब बीमार पड़ जाते है तो कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोगों को बीमारी के ईलाज की सुविधा देने के लिए सरकार आयुष्मान कार्ड बनाकर दे रही है। जब सरकार आयुष्मान कार्ड के जरिये सबके लिए ईलाज की व्यवस्था कर रही है तो इसे बनवाने में पीछे न रहे। हर व्यक्ति के पास अनिवार्य रूप से आयुष्मान कार्ड होनी चाहिए। वर्तमान में एक रुपये प्रति किलोग्राम चावल प्राप्त करने वाले राशन कार्ड धारियों के लिए 5 लाख तक तथा अन्य राशन कार्ड धारियों के लिए 50 हजार रुपये तक की ईलाज के लिए आयुष्मान कार्ड प्रत्येक व्यक्ति के लिए बनाई जा रही है। प्रदेश में करीब 58 लाख परिवारों को 5 लाख रुपये की ईलाज की व्यवस्था की जा रही है।
मंत्री सिंहदेव ने कहा कि यूनिवर्सल हेल्थ केयर के तहत आयुष्मान कार्ड को हेल्थ कार्ड के रूप में पहचान पत्र बनाने की दिशा में कार्य करने पर विचार किया जा रहा है। हेल्थ कार्ड में व्यक्ति की पूर्व इलाज की पूरी जानकारी संग्रहित रहेगी। प्रत्येक हेल्थ कार्डधारी का अपना पासवर्ड रहेगा जिसको स्वयं ऑनलाइन खोल सकेंगे और देश के किसी भी अस्पताल में ईलाज कराने पर पूर्व ईलाज की पूरी जानकारी मिल जाएगी। हेल्थ कार्ड बनाने की दिशा में आयुष्मान कार्ड पहला चरण है। इसलिए सबसे पहले सभी आयुष्मान कार्ड बनवाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आयुष्मान कार्ड, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से ईलाज की व्यवस्था की जा रही है। 5 लाख तक की ईलाज की सीमा को सभी के लिए 10 लाख तक करने पर भी विचार किया जा रहा है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कहा कि वर्तमान में बीपीएल परिवार को 5 लाख तक तथा मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना अंतर्गत गंभीर बीमारी की ईलाज के लिए 20 लाख तक की व्यवस्था है। सभी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं। इससे ईलाज कराने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित करें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीएस सिसोदिया ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए नगर निगम के सभी वार्डों में शिविर लगाए जा रहे है। अब तक जिले में 57 प्रतिशत लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनवाया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, पार्षद शैलेंद्र सोनी एवं प्रमोद चौधरी सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा छत्तीसगढ़ उच्चतर न्यायिक सेवा (भर्ती एवं सेवा शर्ते) नियम, 2006 के नियम (5) (ग) के अंतर्गत जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) सीधी भर्ती हेतु आयोजित लिखित परीक्षा 14 नवंबर 2021 के परिणाम की घोषणा कर दी गई है।
परीक्षार्थी अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर की वेबसाइट https://highcourt.cg.gov.in पर देख सकते हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों हाईवोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा चल रहा है। सभी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता अपना खेमा बदल रहे है। इसमें ज्यादातर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी छोड़ते दिख रहे है जिससे पार्टियों को झटका लग रहा है। तो वही अब जेसीसीजे को भी बड़ा झटका लगा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह के पार्टी छोड़ते ही अब पार्टी के बहुत से कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है।
JCCJ के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वहीँ उनके साथ देवेंद्र गुप्ता और 60 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया गया है। एम. डी. दीवान, संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग (अतिरिक्त प्रभार संसदीय कार्य विभाग तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग) को केवल संसदीय कार्य विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए संयुक्त सचिव जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है। शेष प्रभार यथावत रहेगा।
फरदी केरकेट्टा, उप सचिव गृह विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ उप सचिव, संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है। मनोज कुमार श्रीवास्तव, अवर सचिव, गृह विभाग को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त अवर सचिव, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा विमानन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
मनोज कुमार श्रीवास्तव, अवर सचिव द्वारा इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा विमानन विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से के.के. गौतम, अवर सचिव तथा रविन्द्र मेढ़ेकर, अवर सचिव क्रमशः इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा विमानन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
जशपुरनगर। बेवफाई से तंग आकर प्रेमी ने ही नर्स प्रेमिका( nurse) की हत्या कर दी। पुलिस ने 4 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली।
प्रेस कांफ्रेंस( press conference) कर एसएसपी डी. रविशंकर ने बताया कि कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कटंगाखार के स्वास्थ्य केंद्र में टांगरगांव निवासी देवकी चक्रेश सीएचओ के पद पर हाल ही पदस्थ हुई थी। उसका दोकड़ा कांसाबेल निवासी मनोज कुमार उम्र 23 वर्ष के साथ बीते 3-4 वर्ष से प्रेम संबंध था। वे पहले रायपुर में साथ रहते थे। नौकरी लगने के बाद देवकी चक्रेश रायपुर से वापस आ गई। कुछ दिनों से देवकी मनोज के साथ अच्छे से बात नहीं करती थी। इससे मनोज को देवकी पर संदेह हुआ।
त्रिकोणीय संबंध में आक्रोश में आकर की हत्या( murder)
मनोज ने देवकी के मोबाइल( mobile) से एक दूसरे लडक़े से बातचीत करने का डिटेल निकाल लिया और उससे पूछताछ करने लगा और इसी त्रिकोणीय संबंध में आक्रोश में आकर गुरूवार को श्रीनदी के पास मनोज ने टंगिया से वारकर देवकी की हत्या कर दी।
बेमेतरा। छत्तीसगढ़( chhattisgarh) के किसानों को अब बड़ी उपलब्धि मिलेगी। जापान की एक जैविक खाद कीटनाशक कंपनी गौमूत्र खरीदने जा रही है।
जापानी कंपनी ने 1 लाख लीटर गौमूत्र का एडवांस( advance) भी दे दिया है। इस व्यापार के लिए जापानी कंपनी ने किसान से एग्रीमेंट किया। पहले चरण मे कंपनी 20 हजार लीटर गौमूत्र ले जायेंगी। छत्तीसगढ़ सरकार भी 4 रु. लीटर में गौमूत्र ले रही है। नवागढ़ के एक किसान से 50 रु लीटर में गौमूत्र लेंगे।
छत्तीसगढ़ की देशी प्रजाति की कोसली गाय का गोमूत्र
छत्तीसगढ़ की देशी प्रजाति की कोसली गाय का गोमूत्र, दूध के दाम पर बिकेगा। जापान की जैविक खाद व कीटनाशक कंपनी टाऊ एग्रो ने बेमेतरा के नवागढ़ गांव के युवा किसान किशोर राजपूत से 50 रुपये लीटर की दर पर एक लाख लीटर गोमूत्र खरीदने का सौदा किया है।
दंतेवाड़ा। जिले में दर्दनाक सड़क ( road accident)हादसा हुआ है। एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया है। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा कतियाररास के रेलवे अंडर ब्रिज के नजदीक हुआ है। हादसे के बाद ट्रक चालक( truck driver) मौके से फरार हो गया है। वहीं एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के कुटरू कुम्हारपारा का रहने वाला युवक लच्छू मरकाम (25) अपने जीजा के साथ बाइक से दंतेवाड़ा आया हुआ था। जिला मुख्यालय से फिर किसी गांव जा रहा था। इस बीच कतियाररास में रेलवे अंडर ब्रिज के पास मोड़ में ट्रक से टक्कर हो गई। युवक का सिर ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। वहीं दूसरा युवक टक्कर के बाद दूर फेंका गया।
ट्रक चालक मौके से फरार ( truck)
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को वहीं छोड़ मौके से फरार हो गया। वहीं इस मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने घायल को फौरन दंतेवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया। फिर, इस मामले की सूचना दंतेवाड़ा पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया है।
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन क्रमांक 8 क्षेत्र में शुक्रवार को एक ठेका श्रमिक ने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई परंतु दोपहर 1:30 के करीब भट्टी पुलिस पहुंची और जांच के बाद शव को फंदे से उतारा गया। मृतक ने अपने ही कपड़े से फंदा बनाया था।
भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन बैटरी क्रमांक 8 के पास ही एक खंडहर नुमा भवन है, जिसका उपयोग कर्मचारी कपड़ा बदलने के लिए करते हैं। जानकारी के मुताबिक ठेका एजेंसी विनय इंडिया कंपनी का कर्मचारी मोहनलाल 37 वर्ष निवासी जोरातराई आज सामान्य पाली में सुबह 8 बजे के करीब ड्यूटी पर पहुंचा। वह सीधे कार्यस्थल जाने की बजाए इस खंडहर भवन में पहुंच गया।
खबरों के अनुसार करीब 9 बजे इस खंडहर में उक्त ठेका श्रमिक का शव फंदे पर लटकता मिला। युवक ने खंडहर में लगे एक हुक में ही अपने कपड़े से फांसी लगा ली थी। इसकी जानकारी लगने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना आला अधिकारियों को तथा ठेका एजेंसी के अधिकारियों को भी दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भट्टी थाने में भी फोन कर इसकी सूचना दी।
बताया जाता है कि सूचना के बावजूद भट्टी थाने से 1 बजे तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई थी। इसे लेकर कर्मचारियों में आक्रोश की स्थिति बन गई थी। कर्मचारियों का कहना था कि सूचना के बावजूद अब तक पुलिस नहीं पहुंची है जबकि शव सुबह से ही फंदे पर लटकी हुई है।
कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर सीआइएसएफ के जवानों ने घेराबंदी कर दी और किसी को भी घटनास्थल पर जाने नहीं दिया जा रहा था। दोपहर 1:30 बजे के करीब भट्टी थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इसके बाद वहां आवश्यक जांच कार्रवाई करते हुए शव को उतारा। आत्महत्या के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है वहीं मृत ठेका श्रमिक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। भट्टी पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद ही कुछ ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
रायपुर। छत्तीगसढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) पर प्रतिबंध के बाद भले ही पर्यावरण संरक्षण मंडल ने पांच फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त कर बंद करा दिया हो, लेकिन शहर से लेकर गांव तक एसयूपी पर रोक नहीं लग पाई है। राज्य सरकार ने एसयूपी को रोकने के लिए बकायदा गाइडलाइन जारी की है, लेकिन विभागों के बीच तालमेल नहीं होने के कारण पूरा मामला खटाई में पड़ गया है।
पूरे भारत एक जुलाई से में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद से प्रदेश में एसयूपी बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई का जिम्मा पर्यावरण संरक्षण मंडल के पास है। वहीं, बाहरी राज्यों से परिवहन, आयात और निर्यात रोकने का जिम्मा नगरीय निकायों को सौंपा गया है। यही नहीं, एसयूपी की खरीदी-बिक्री करते पाए जाने पर भारी भरकम जुर्माने का भी प्राविधान है। बावजूद इसके एसयूपी की बिक्री पर लगाम नहीं लग पा रही है।
नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों की मानें तो हर शहरी क्षेत्र में एसयूपी के इस्तेमाल को रोकने के लिए दुकानों, कारोबारियों के गोदाम और उत्पादन स्थल पर छापेमार कार्रवाई की जा रही है। अकेले रायपुर में पांच लाख से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया है। राज्य सरकार ने प्लास्टिक के कैरी बैग, कप, प्लेट, ग्लास सहित होर्डिंग, फ्लैक्स और पीवीसी बैनर के निर्माण पर रोक लगाई है।
पर्यावरण विभाग ने इस पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर, एसडीएम और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारियों को जिम्मा सौंपा है। नगरीय निकायों को यह जिम्मा सौंपा गया है कि वह प्लास्टिक आइटम की बड़े पैमाने पर खरीदी-बिक्री पर नजर रखे। उसे माल, दुकान, सिनेमा हाल, स्कूल, कालेज में इस्तेमाल हो रहे सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई करनी है। एसयूपी को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाना है। कंपनियों के लाइसेंस का नवीनीकरण इस शर्त पर करना है कि वह एसयूपी का उत्पादन और बिक्री नहीं करेंगे।
विकल्प उपलब्ध कराने पर रूकेगी बिक्री
पर्यावरण संरक्षण मंडल के सचिव आरपी तिवारी ने बताया कि एसयूपी निर्माण करने वाली पांच कंपनियों का लाइसेंस निरस्त किया गया है। मंडल की तरफ से अधिकारियों की टीम तमिलनाडु जा रही है, जहां एसयूपी के विकल्प के बारे में देशभर के प्रतिनिधि मंथन करेंगे। तिवारी ने कहा कि जब तक विकल्प उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, एसयूपी को रोकना चुनौतिपूर्ण है। प्लास्टिक के विकल्प के रूप में पत्तों से बने प्लेट, दोना हो सकते हैं, लेकिन इनका व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन करना कठिन काम है। साथ ही लोगों को एसयूपी का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक करने की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण मंडल ने जागरूकता अभियान शुरू किया है, लेकिन इसे गांव-गांव तक पहुंचाने की जरूरत है।
राज्य सरकार ने बनाया है टास्क फोर्स
प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए सरकार ने टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स की अब तक दो बैठक हो चुकी है। इसमें प्लास्टिक के विकल्प के रूप में कागज के बैग प्लेट, दोना-पत्तल को लोगों तक पहुंचाने का निर्णय किया गया है। वैवाहिक आयोजन स्थलों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं इसके विकल्प के रूप में नगरीय क्षेत्रों में स्थापित बर्तन बैंक से जरूरी सामान बर्तन लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। हालांकि पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों का मानना है कि बर्तन बैंक पूरी तरह विकल्प नहीं बन सकता है।
प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में एसयूपी पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। निकायों को एसयूपी की खरीदी-बिक्री और इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माना लगाने का भी निर्देश दिया गया है। इसके लिए राज्य सरकार के विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के आधार पर प्रदेश के नगरीय निकायों में कार्रवाई की जा रही है।
इस तरह है जुर्माने का प्राविधान
वेंडर अगर एसयूपी का इस्तेमाल करेगा तो पहली बार में 500 रुपये और दूसरी बार में एक हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। बिक्री करने वाले दुकानदार पर पहली बार में 25 हजार, दूसरी बार में 50 हजार और उत्पादन करने वाले पर पहली बार में एक लाख और दूसरी बार में दो लाख रुपये जुर्माने का प्राविधान है।
रायपुर । कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी पदयात्रा पर निकल रहे हैं। मरकाम कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक 161 किलोमीटर की यात्रा चार दिनों में पूरा करेंगे। इस दौरान वे रास्ते में स्थानीय लोगों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे।
मरकाम की पदयात्रा सोमवार को कोंडागांव के शीतला माता मंदिर से शुरू होगी, जो ग्राम बस्तर तक चलेगी। सुबह छह बजे से शाम आठ बजे तक मरकाम 51 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा पर हैं। मरकाम की पदयात्रा के मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि पदयात्रा में पहले दिन 51 किलोमीटर, दूसरे दिन 50 और तीसरे दिन 45 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।
29 सितंबर को मरकाम 15 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचेंगे। माता के दर्शन के बाद पदयात्रा का समापन होगा। तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की शांति, खुशहाली और समृद्धि की मनोकामना को लेकर कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक की पदयात्रा शुरू की जा रही है।
पदाधिकारियों को भेजी गई पदयात्रा की जानकारी
मरकाम के पदयात्रा की जानकारी कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को भेज दी गई है। इसके साथ ही केंद्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया सहित निगम-मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस जिला संगठन के पदाधिकारियों और एनएसयूआइ, युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी जानकारी दी गई है। पदयात्रा के बारे में विधायकों और पूर्व विधायकों को भी सूचना भेजी गई है।
अंबिकापुर। हसदेव अरण्य में कोल ब्लाक के विरोध के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीन प्रस्तावित कोयला खदानों पर रोक लगा दी है। जन भावनाओं को देखते हुए हसदेव अरण्य क्षेत्र के परसा कोल ब्लाक (हरिहरपुर - फतेहपुर), केते एक्सटेंशन तथा पेंडरखी कोल ब्लाक से कोयला खनन की अनुमति नहीं देने की सहमति मुख्यमंत्री ने दी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को अंबिकापुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बताया कि परसा ईस्ट केते बासेन(पीईकेबी) कोल ब्लाक से द्वितीय चरण के कोयला उत्खनन के लिए ग्रामीणों में ही एक राय नहीं है। इसलिए वे तटस्थ है। किसी एक का समर्थन करना न्यायसंगत नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ,जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद शुक्रवार को ही उन्होंने प्रस्तावित नई कोयला खदानों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी है कि हसदेव अरण्य के सरगुजा क्षेत्र की तीनों खदानों को नहीं खोला जाएगा। सिंहदेव ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने बातचीत के आधार पर लिए गए निर्णय से स्थानीय मीडिया को भी अवगत कराने की बात कही इसलिए वे इसे साझा कर रहे है।
पेड़ों की हटाई नहीं होगी
मुख्यमंत्री द्वारा तीन प्रस्तावित खदान को नहीं खोलने की सहमति देने के बाद उस क्षेत्र में पेड़ों की कटाई नहीं होगी। परसा कोल ब्लॉक(फतेहपुर,हरिहरपुर ) को लेकर ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए राजस्थान राज्य ताप विद्युत परियोजना को आबंटित परसा ईस्ट केते बासेन(पीईकेबी) के दूसरे चरण का कार्य आरंभ नहीं हो सका था। पहले चरण का कोयला उत्खनन के बाद काम बंद हो चुका है। इस खदान को लेकर भी ग्रामीण अब विरोध करने लगे थे। पूर्व में आरंभ हो चुके पीईकेबी कोयला खदान के द्वितीय चरण के काम को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है।
कई लोगों की गई नौकरी
पूर्व से संचालित खदान में काम बंद होने से कई लोगों की नौकरी चली गई है। इसके लिए प्रभावित परिवार उन्हें(टीएस सिंहदेव) को दोषी मानते हैं। इस खदान को लेकर ग्रामीणों की एक राय भी नहीं है। खदान के समर्थन और विरोध दोनों में लोग खड़े हैं। यहां 90 लोगों को मुआवजा मिलना है। इनमें से 30 लोगों ने मुआवजा ले लिया है। खदान का दायरा बढ़ेगा या नहीं इस पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। सिंहदेव ने कहा कि गांव वाले ही जब एक साथ नहीं है तो किसी एक पक्ष के साथ मेरी उपस्थिति भी नहीं है लेकिन उक्त खदान से जो विस्थापित हुए,जिन्होंने मुआवजा लिया,जो पहले नौकरी करते थे ,वे तो चाहेंगे कि खदान का काम आरंभ हो।
गांव वालों की एकजुटता से अमेरा खदान का नहीं हो सका विस्तार
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र के अमेरा खुली खदान का विस्तारीकरण सिर्फ इसलिए नहीं हो सका कि अमेरा से लगे कटकोना और परसोढ़ी के ग्रामीणों ने खदान न खुलने देने एक साथ रहे।सभी की एक राय थी इसलिए वहां खदान का विस्तार नहीं हो सका।
यह है कोल ब्लाक की स्थिति
परसा कोल ब्लाक: इसके दायरे में फतेहपुर और हरिहरपुर ग्राम आ रहे है। कोल ब्लाक आबंटन के विरुद्ध मार्च महीने से ग्रामीणों का धरना चल रहा है। गांव वालों द्वारा फर्जी ग्राम सभा से अनुमति का आरोप लगाया जाता है। मुख्यमंत्री ने इसी कोल ब्लाक के फारेस्ट क्लीयरेंस को रद करने सहमति दी है।
रायपुर। राजधानी में अवैध प्लाटिंग (illegal plotting) पर एक बार फिर ज़िला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध प्लाटिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे (Collector Dr. Sarveshwar Bhure) ने आज अभनपुर और उरला क्षेत्र में 45 खसरों में दर्ज लगभग 29 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर ने अभनपुर और उरला क्षेत्र में हो रही जमीनों की रजिस्ट्री में उप पंजीयक को गंभीरता से सावधानी बरतने के निर्देश दिए है। डॉ भूरे ने छत्तीसगढ़ कॉलोनाइजर एक्ट के तहत अवैध प्लाटिंग करने वालो के विरुद्ध कड़ाई से कार्रवाई करने के भी निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए है।
कलेक्टर डॉ भूरे ने अभनपुर के पटवारी हल्का नम्बर 15 के 24 खसरों और उरला के पटवारी हल्का नम्बर 23 के 21 खसरों की जमीन की खरीदी बिक्री प्रतिबंधित की है। कलेक्टर के निर्देश पर इन सभी खसरों को ई-पंजीयन सॉफ्टवेयर में प्रतिबंधित खसरों की श्रेणी में दर्ज कर दिया है। अब इन खसरों की भूमि की खरीदी-बिक्री रजिस्ट्री नही हो पाएगी। कलेक्टर डॉ भुरे ने ज़िले में अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश भी संबंधित राजस्व अधिकारियों को दिए है।
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला में बेलोंडी कन्या आश्रम (Belondi Kanya Ashram) की छात्रा शाम चार बजे स्कूल के छुटने के बाद वह अपनी छात्रावास पहुंची। इस दौरान उसकी तबियत बिगड़ जाने के कारण छात्रा को रात 9 बजे उपस्वास्थ्य केंद्र आमाबेड़ा ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित करने पर उसका पोस्टमार्टम किया गया। फिर उसके पश्चात उस छात्रा के परिजनो का रो-रो कर बेहद बुरा हाल हो गया।
आश्रम की प्रभारी अधीक्षिका ने बताया कि स्कूल से आने पर उस छात्रा को पेट दर्द और तीन बार दस्त हुआ था ।बरसात होने के कारण उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया। फिर कुछ समय बाद बरसात रूकने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था। वहीं आमाबेड़ा पुलिस अभी भी इस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। यह मामला आमाबेड़ा थाना क्षेत्र का है।
बिलासपुर। नागरिक समिति की अवमानना याचिका पर रायपुर कलेक्टर और एसएसपी को नोटिस जारी किया गया है। ध्वनि प्रदूषण मामले में नियमों का सही ढंग से पालन नहीं करने को लेकर छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति की तरफ से बिलासपुर हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका दायर की थी।
रायपुर शहर में प्रतिबंध के बावजूद गाड़ियों में बड़े-बड़े स्पीकर लगाकर बज रहे धुमाल डीजे के मामले में छत्तीसगढ़ नागरिक समिति ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई। याचिका की सुनवाई में न्यायमूर्ति पी. सेम कोशी और न्यायमूर्ति पी.पी.साहू की युगल पीठ ने दोनों अधिकारियों के विरुद्ध नोटिस जारी किया है। समिति की तरफ से अधिवक्ता सूर्या डांगी ने पक्ष रखा।
क्या अवमानना हुई
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पूर्व में नितिन सिंघवी द्वारा दायर याचिका में कोर्ट ने आदेशित किया था कि था कलेक्टर और एसपी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी वाहन पर साउंड बॉक्स रख कर ना बजे. गाड़ियों पर साउंडबॉक्स रखकर डीजे बजाने पर साउंड बॉक्स जप्त करना है और बिना मजिस्ट्रेट के आदेश के उन्हें नहीं छोड़ा जाना है. साउंड बॉक्स मिलने पर वाहन का रिकॉर्ड रखा जाए. दूसरी बार उसी गाड़ी पर साउंड बॉक्स बजाये जाने पर उस वाहन का परमिट निरस्त किया जावे और बिना उच्च न्यायलय के आदेश के कोई नया परमिट जारी नहीं किया जाये।
नहीं करते आयोजकों के खिलाफ कार्यवाही
पूर्व में दायर की गई जनहित याचिका में कोर्ट ने आदेशित किया था कि अगर कोई आयोजक पुलिस द्वारा मना करने के बावजूद भी डीजे बजाना बंद नहीं करता तो ध्वनि विस्तारक यंत्र जप्त करना है तथा उस आयोजक के विरुद्ध हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर करना है। याचिका में बताया गया कि पुलिस ध्वनि विस्तारक यंत्र जप्त कर लेती है परंतु आयोजकों के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर नहीं करती। गत वर्ष राखी थाना और पुरानी बस्ती थाना में पुलिस द्वारा मना करने के बावजूद भी डीजे बजाया गया। इस साल भी कई प्रकरण हुए, गणेश उत्सव के दौरान 3 सितंबर की रात को शंकर नगर चौक पर गणेश उत्सव समिति द्वारा बजाए जा रहे डीजे को जप्त किया गया परंतु आयोजकों के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना याचिका नहीं दायर की गई। पूर्व में दायर की गई जन हित याचिका में कोर्ट द्वारा कई निर्देश दिए गए थे पर आदेश के बावजूद सडकों पर धुमाल डी.जी बजते है। गणेश उत्सव के दौरान पांच दिन सडकों पर रात दिन धुमाल-डी.जी बजते रहे।
पहले भी की गई है अवमानना याचिका द्दायर
समिति ने सडकों पर बज रहे डी जी धुमाल और कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने के कारण पहले भी अवमानना याचिका द्दायर की थी। इससे पहले अधिवक्ता व्यास मुनि द्विवेदी ने भी अवमानना याचिका द्दायर की थी। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने अंडरटेकिंग दी थी की वो कोर्ट के आदेश का अक्षरतः पालन करवाएंगे, परन्तु कोर्ट के आदेश की अवमानना की गई। गणेश उत्सव के दौरान पुलिस की मनाही के बावजूद, पुलिस की मौजूदगी में ही सैकड़ों की संख्या में धुमाल डीजे बजे।
इससे पहले इसी मामले में 7 अप्रैल को कोर्ट ने राज्य को पालिसी बनाने और ध्वनि प्रदूषण पर शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने के निर्देश दिये थे। कोर्ट ने कहा था कि ध्वनि प्रदूषण को लेकर कोर्ट के पूर्व आदेश का अक्षरस पालन किया जाये।
पूर्व कलेक्टर और एसपी द्वारा दिए गए वचन पत्र को नए कलेक्टर और एसपी को समिति सोपे
कोर्ट ने नोटिस जारी करने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति को आदेशित किया है कि वह पूर्व में दायर की गई अवमानना याचिका में रायपुर कलेक्टर और एसपी द्वारा दी गई अंडरटेकिंग की प्रति कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक सौपे जिसमे अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश का शबत: पालन करवाने की अंडरटेकिंग दी गई थी।गणेश विसर्जन के दौरान महिलाएं फोन कर सहयोग मांगती रहे।
समिति के डॉ राकेश गुप्ता ने चर्चा में बताया की गणेश विसर्जन के दोनों दिन उन्हें कई गर्भवती महिलायें फ़ोन कर डीजे की ध्वनि से छुटकारा पाने के लिए सहयोग मांगती रहीं। महिलाएं कहती रही की पुलिस खड़ी है पर कुछ नहीं कर रही। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने समिति के सदस्यों से चर्चा की तथा शीघ्र ही अवमानना याचिका दायर की।पुलिस कर देती है 121 में फोन करने वाले का नाम उजागर।
डॉ गुप्ता ने बताया कि डीजे के लिए जारी किए गए नंबर और 121 में फोन करने पर आयोजकों को पुलिस शिकायतकर्ता का नाम बता देती है। जिससे बाद में आयोजकों द्वारा शिकायतकर्ता को परेशान किया जाता है। शहर में कई शिकायतकर्ता इसी कारण से परेशान किए गए। इस कारण से आम जनता ने 121 में शिकायत करना बंद कर दिया है। दीनदयाल नगर के ऐसे ही एक प्रकरण में एक महिला द्वारा पुलिस को फोन करने पर पुलिस ने डीजे बजवाने वाले आयोजकों को महिला का नाम बता दिया, जिसके बाद महिला को परेशान किया गया तथा उसके घर के सामने दूसरे दिन थाली बजाई गई। याचिका में यह तथ्य भी कोर्ट को बताया गया।
पुलिस द्वारा ज्यादा स्तर पर ध्वनि प्रदूषण की अनुमति दी गई
याचिका में बताया गया की साइलेंस जोन में अर्थात अस्पताल स्कूल के आसपास दिन के समय 50 डेसिबल से अधिक ध्वनि नहीं निकलनी चाहिए परंतु पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करके साइलेंट जोन में 60 डेसीबल तक डीजे बजाने की अनुमति दी गई जो कि नाइस रूल्स के विरुद्ध है।कैमरे के डाटा सुरक्षित रखे।
समिति की तरफ से याचिका में बताया गया है कि उन्होंने कलेक्टर व एसपी को लिखित में निवेदन किया है कि गणेश विसर्जन के दौरान गाड़ियों में बजाए गए धुमाल-डीजे की सड़कों में लगे कैमरा से ली गई फोटो के डाटा को सुरक्षित रखवाया जावे ताकि उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा सके।
रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थी को राहत देते हुए कॉलेजों में प्रवेश की तिथि को बढ़ा दिया है। जारी आदेश में अब विद्यार्थी 30 सितम्बर तक अपना एडमिशन करा पाएंगे।
रायपुर। केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 2022 बैच के आईएफएस अफसरों का कैडर आबंटित किया है। वन अफसरों की कमी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ को 6 अफसर मिले हैं। इनमें 2 छत्तीसगढ़ मूल के हैं।
हर्षित मेहर ने यूपीएससी की भारतीय वन सेवा परीक्षा में देश में पांचवां स्थान हासिल किया था। हर्षित मैकेनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट रहे हैं। उनके पिता डीके मेहर राज्य वन सेवा के अधिकारी हैं। विपुल अग्रवाल ने 100वीं रैंक हासिल की थी। चंद्रकुमार अग्रवाल मध्यप्रदेश के शिवपुरी के हैं। वे देश में 35 वें स्थान पर रहे। सहारनपुर( sarhanpur) के दीपेश कपिल का 47वें स्थान पर रहे।
छत्तीसगढ़ को 6 नये IFS अधिकारी मिले हैं.
छत्तीसगढ़ को 6 नये IFS अधिकारी मिले हैं. इनमें हर्षित मेहर और विपुल अग्रवाल दोनों छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले हैं. वहीं दीपेश कपिल (Dipesh Kapil), चंद्रकुमार अग्रवाल (Chandrakumar Agarwal), एस नवीन कुमार (S Naveen Kumar) और एमजी वैंकटेश (MG Venkatesh) दूसरे राज्यों से हैं।
जशपुर: जिले के श्रीनदी पुल खारीझरिया के पास मिली कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) की लाश का राज खुल गया है। युवती की हत्या उसके पहले प्रेमी ने की थी। बताया गया है कि, उसके पहले प्रेमी को शक था कि इसका किसी और के साथ चक्कर है, जिसके बाद उसने युवती का वॉट्सऐप हैक किया। जिसमें पता चल गया कि, युवती का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके बाद आरोपी ने दिनदहाड़े युवती की कुल्हाड़ी मारकर जान ले ली थी। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।
स्वास्थ्य विभाग में CHO के पद पर पदस्थ थीं मृतिका दरअसल, गुरुवार दोपहर को श्रीनदी पुल खारीझरिया के पास युवती की खून से लथपथ लाश मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में युवती की पहचान टांगरगांव निवासी देवकी चक्रेश (24) के रूप में हुई थी। देवकी कटंगखार में स्वास्थ्य विभाग में CHO के पद पर पदस्थ थीं। पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी, युवती की स्कूटी और एक गमछा मिला था।
परिजनों ने बताई प्रेम प्रसंग की बात इधर, पुलिस ने इस घटनाक्रम की जानकारी युवती के परिजनों को दी। तब परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि युवती का देवरी निवासी मनोज कुमार(23) से प्रेम प्रसंग था। इसके बाद पुलिस ने मनोज कुमार की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लिया था।
4 साल का प्रेम संबंध, शक पर खत्म हिरासत में लेने के बाद मनोज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि हम दोनों के बीच 4 साल से प्रेम संबंध था। जिसकी वजह से हम रायपुर में भी रह रहे थे। मगर कुछ समय पहले देवकी की यहां पोस्टिंग हो गई। तब वो वापस आ गई थी। इसके बाद मैं भी वापस आ गया। यहां हम बात करते थे, लेकिन देवकी पहले जैसे बात नहीं करती थी। इस पर मुझे शक हुआ।
शॉपिंग के बहाने ले गया और मार डाला आरोपी ने बताया कि मैंने कंप्यूटर की पढ़ाई की है। इसलिए वॉट्सऐप हैक कैसे करते हैं, ये मुझे पता है। इसलिए मैंने देवकी का वॉट्सऐप हैक कर लिया। तब मुझे पता चला कि वो किसी और लड़के से बात करती है। इसके बाद ही मैंने उसे मारने का प्लान बनाया और जशपुर शॉपिंग कराने के बहाने ले जा रहा था। हम दोनों अपनी-अपनी स्कूटी से थे। इस बीच जब हम दोनों श्रीनदी पुल के पास पहुंचे, तब मैंने उसे रोक लिया। उससे पूछा कि तुम किससे बात करती हो। इसके बावजूद उसने कोई जवाब नहीं दिया। फिर मैंने अपने पास जो कुल्हाड़ी रखा था। वो बाहर निकाला और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आज शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।