CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
बड़ी खबरः 13 साल की स्कूली छात्रा का हुआ अपहरण

बड़ी खबरः 13 साल की स्कूली छात्रा का हुआ अपहरण

 कोंडागांव। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ राही है। प्रदेश के कोंडागांव जिले में एक स्कूली छात्रा का अपहरण कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय छात्रा सुबह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी।

फिलहाल इस घटना के बाद से पुलिस मामले को जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक ये घटना सोमवार की सुबह की है। छात्रा अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसका किडनैप कर लिया।

आरोपी युवक जगदलपुर का बताया जा रहा है। इस मामले में फरसगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक के छात्रा और आरोपी युवक का पता नहीं चल पाया है।

बड़ी खबर: मंत्रालय परिसर में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ने लगाई फांसी...घरवालों ने की ये पुष्टि

बड़ी खबर: मंत्रालय परिसर में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ने लगाई फांसी...घरवालों ने की ये पुष्टि

 रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय परिसर में खुदकुशी कर ली। कर्मचारी की इस मौत से अब दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के संगठनों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि छंटनी का शिकार हुआ कर्मचारी बेरोजगारी से परेशान था, और इसी वजह से उसने जान दे दी है।

घरवालों ने की ये पुष्टि
राखी थाने के प्रभारी लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि खुदकुशी करने वाले कर्मचारी का नाम योगेश वानखेड़े हैं। योगेश भिलाई का रहने वाला था। वो मंत्रालय के फूड डिपार्टमेंट में डेली वेज में काम किया करता था। कुछ दिनों से वो अपने काम और वेतन को लेकर परेशान था। योगेश के घरवालों ने भी इसकी पुष्टि की है।

पैसे नहीं मिलने की वजह से तनाव में था युवक
मंगलवार को योगेश अपने काम के सिलसिले में ही फूड डिपार्टमेंट के अधिकारियों से मिलने आया था। वो यहां ड्राइवर की नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले उसे नौकरी से हटा दिया गया। इसी बात को लेकर योगेश परेशान था। उसका कुछ वेतन भी बकाया था, पैसे नहीं मिलने की वजह से वो तनाव में था। जिस पार्किंग में वो विभाग की गाड़ी पार्क करता था वहीं एक पेड़ से अपने गमछे से फंदा बनाकर झूल गया। युवक के शव काे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कर्मचारियों में गुस्सा
योगेश के मौत की खबर सोशल मीडिया के जरिए मंत्रालय के दूसरे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को मिली। जिसके बाद सभी कर्मचारी एक जगह जमा होकर नारेबाजी की है। पुलिस के पहुंचने पर सभी को अपने-अपने विभागों में भेजा गया। इस मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस इस सुसाइड केस में फूड डिपार्टमेंट के अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी। जिन्होंने योगेश को काम से हटाया था।

प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर, गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना, जाने अपने क्षेत्र का हाल

प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर, गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना, जाने अपने क्षेत्र का हाल

 रायपुर। Weather Update प्रदेश में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं कई स्थानों में वज्रपात की संभावना हैं। इसके आलावा कल यानि 21 सितम्बर से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-उत्तर प्रदेश के ऊपर 3.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसकी वजह से मौसम का यह मिजाज बन रहा हैं।

इसके उत्तर- पश्चिम दिशा में उड़ीसा तट की ओर बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में और ज्यादा प्रबल होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका भटिंडा, देल्ही, हरदोई, वाराणसी, रांची, बालासोर, और उसके बाद पूर्व की ओर निम्न दाब के क्षेत्र तक स्थित है। प्रदेश में आज रात से कल तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है। प्रदेश के महासमुंद, गरियाबंद, बस्तर समेत कई जिलों में अच्छी खासी बारिश होने के अनुमान हैं।

पशु चिकित्सा विभाग में तबादला: कई कर्मचारियों को किया गया इधर से उधर

पशु चिकित्सा विभाग में तबादला: कई कर्मचारियों को किया गया इधर से उधर

 सूरजपुर : उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग जिला सूरजपुर में पदस्थ तृतीय श्रेणी (गैर कार्यपालिक) एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का स्थानांतरण करते हुए नीचे दर्शाये अनुसार उनके नाम के समक्ष अंकित स्थान पर स्थानांतरण किया गया है। शिवकुमार पट्टीबंधक पशु चिकित्सालय रेवटी प्रतापपुर से पशु चिकित्सालय बिहारपुर, हीरा लाल पट्टीबंधक पशु चिकित्सालय सूरजपुर से पशु चिकित्सालय सिलफिली, मनोज कुमार साहू स्वच्छकर्ता सह परिचारक, चौकीदर पशु चिकित्सालय बिहारपुर से पशु चिकित्सालय सूरजपुर, गनेश्वर प्रसाद परिचायक कृत्रिम गर्भाधान उपकेन्द्र तेलगंवा, भटगांव से पशु औषधालय जरही, कुमारी आगा परवीन परिचायक पशु औषधालय जरही से कृत्रिम गर्भाधान उपकेन्द्र तेलगवां, अम्बिका प्रसाद पटेल परिचायक पशु चिकित्सालय ओड़गी से पशु औषधालय धरसेड़ी पदस्थ किया गया है।


जिला कार्यालय के कर्मचारियों का तबादला

जिला कार्यालय के कर्मचारियों का तबादला

 सूरजपुर । संयुक्त जिला कार्यालय स्थापना शाखा में पदस्थ तृतीय श्रेणी (गैर कार्यपालिक) व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का स्थानांतरण करते हुए निचे दर्शाये अनुसार उनके नाम के समक्ष अंकित स्थान पर स्थानांतरण किया गया है।

संतोष कुमार साहू स.ग्रे. 02 उप तहसील भटगांव से तहसील लटोरी, सुनील कुमार गुप्ता स.ग्रे. 03, अ.वि.अ.(रा) सूरजपुर से जिला कार्यालय सूरजपुर, चंद्रकांत भगत स.ग्रे. 03 तहसील सूरजपुर से जिला कार्यालय सूरजपुर, कु. प्रिया गुप्ता स.ग्रे. 03 तहसील सूरजपुर से जिला कार्यालय सूरजपुर, मयंक द्विवेदी स.ग्रे. 03 तहसील सूरजपुर से जिला कार्यालय सूरजपुर, सुजीत कुमार हलदार स.ग्रे. 03 तहसील सूरजपुर से तहसील लटोरी, मेरी निशा लकड़ा स.ग्रे. 03 तहसील सूरजपुर से जिला कार्यालय सूरजपुर,  नाजमा खातून स.ग्रे. 03 स्थानीय निर्वाचन जिला कार्यालय सूरजपुर से जिला कार्यालय सूरजपुर, देवेन्द्र कुमार साहू स.ग्रे. 03 जिला कार्यालय सूरजपुर से अ.वि.अ.(रा) सूरजपुर, निशान्त गुप्ता स.ग्रे. 03 जिला कार्यालय सूरजपुर से तहसील प्रतापपुर पदस्थ किया गया है।

प्रेमिका को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख दो बच्चों के बाप को आया इतना गुस्सा, कर दी महिला की निर्मम हत्या

प्रेमिका को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख दो बच्चों के बाप को आया इतना गुस्सा, कर दी महिला की निर्मम हत्या

 रायगढ़।  जिले में घर के आंगन से खोदकर निकाली गई महिला की लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मृतका कांति यादव (Kanti Yadav) के प्रेमी अजय उर्फ खगेश्वर यादव को जशपुर जिले के कुनकुरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने कहा कि, उसकी प्रेमिका उसे धोखा दे रही थी और उसका किसी और के साथ भी अवैध संबंध था।

इस हत्या के पीछे की वजह बताई जा रही है कि, उसकी प्रेमिका कांति यादव (45 वर्ष) की किसी और युवक से भी संबंध थे। आरोपी खगेश्वर यादव ने कहा कि उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। वो कांति यादव से बहुत प्यार करता था और उसके लिए अपनी पत्नी और दो बच्चों को भी छोड़ चुका था, लेकिन कांति ने उसके साथ बेवफाई की थी।

आरोपी युवक का कहना है कि, अगस्त के महीने में अपनी दादी के निधन पर वो दशकर्म संस्कार में कुनकुरी गया था। उसने कांति को भी साथ चलने को कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया था, ऐसे में वो खुद ही अकेला चला गया। 14 अगस्त को जब वो वापस रायगढ़ लौटा, तो घर का दरवाजा खुला देख अंदर आ गया। अंदर उसकी प्रेमिका कांति यादव किसी पराए मर्द के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में मिली।

आरोपी खगेश्वर ने कहा कि उसे देख वो व्यक्ति वहां से फरार हो गया। उसने कहा कि वो उस आदमी को नहीं जानता। इधर जब उसने कांति से इस बारे में पूछा, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर उसे बहुत गुस्सा आ गया और उसने कांति को थप्पड़ मारे और उसका सिर दीवार पर पटक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने दूसरे दिन अपने घर के आंगन में गड्ढा किया और कांति की लाश दफन कर फरार हो गया।

नवीन अंशदायी पेंशन योजना के अंतिम आहरण पर लगी रोक...आदेश जारी

नवीन अंशदायी पेंशन योजना के अंतिम आहरण पर लगी रोक...आदेश जारी

 रायपुर। शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने के मद्देनजर नवीन अंशदायी पेंशन योजना के अंतिम आहरण पर रोक लगायी गयी है

वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेेंशन योजना लागू होने के बाद अंशदायी पेंशन योजना के अंतर्गत आहरण किया जाना अनुचित है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 01 नवम्बर 2004 से लागू नवीन अंशदायी पेंशन योजना (सीपीएस) के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही शासकीय सेवकों के अप्रैल माह के वेतन से नियमानुसार सामान्य भविष्य नीधि की कटौती किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

पूर्व विधायक सहित कई नेता भाजपा में शामिल

पूर्व विधायक सहित कई नेता भाजपा में शामिल

 रायपुर। मंगलवार को भाजपा में दूसरे दलों के कई नेताओं ने प्रवेश कर लिया। इसमें भाजपा से ही बागी हुए नेताओं से लेकर बसपा, जनता कांग्रेस और कांग्रेस के नेता शामिल हैं। दोपहर के वक्त पार्टी के रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में सह संगठन प्रभारी नितिन नवीन पहुंचे। इसके बाद बड़ी तादाद में अपने समर्थकों के साथ आए नेताओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इनके साथ करीब 500 समर्थकों ने भी पार्टी जॉइन किया।
भाजपा में शामिल होने वालों में छत्तीसगढ़ प्रदेश बसपा में सारंगढ़ से पूर्व विधायक रही कामदा जोल्हे, बालोद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, भाजपा के बागी संपत अग्रवाल और विजय अग्रवाल, मनेंद्रगढ़ से जनता कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी लखन श्रीवास्तव शामिल हैं।इस मौके पर मौजूद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने दावा किया कि, ये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों का नतीजा ही है कि, हर वर्ग उनसे प्रभावित है। अब इन नेताओं के पार्टी में आने से भाजपा कई इलाकों में मजबूत होने का विश्वास लिए हुए हैं।

10वीं पास युवाओं के लिए 23 सितम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन: 25 पदों पर होगी भर्ती

10वीं पास युवाओं के लिए 23 सितम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन: 25 पदों पर होगी भर्ती

गरियाबंद: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 23 सितम्बर 2022 दिन शुक्रवार को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक कार्यालय परिसर में निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिसमें निजी प्रतिष्ठानों - एस्प्रा स्कील्स, भटगांव रायपुर, प्रेरक संस्था गरियाबंद एवं एस.बी.आई.लाईफ इंश्योरेंस कं. लि. महासमुंद से प्राप्त प्रशिक्षक के एवं सहायक प्रशिक्षक (नर्सिंग) के 1-1, सहायक लेखापाल के 1, डेवलपमेंट मैनेजर के 3 और इंश्योरेस एडवाईजर के 25 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी।

निजी प्रतिष्ठानों में रोजगार के इच्छुक एवं शैक्षणिक योग्यता प्रशिक्षक व सहायक प्रशिक्षक पद हेतु बी.एस.सी नर्सिंग (2016-17 तक उर्त्तीण), सहायक लेखापाल हेतु बी काम, टैली एक्सपर्ट, डेवलपमेंट मैनेजर हेतु स्नातक एवं इंश्योरेंश एडवाईजर हेत 10वीं पास योग्यता रखने वाले छ.ग. के निवासी आवेदक अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची/प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठायें। प्लेसमेंट कैंप के संबंध में कार्यालय दूरभाष क्रमांक +91-7706-241269, मो.नं. +91-9329559607, +91-8963970727 में संपर्क कर सकते है। 

अवैध गांजा की तस्करी करते दो महिला सहित चार गिरफ्तार

अवैध गांजा की तस्करी करते दो महिला सहित चार गिरफ्तार

 बेमेतरा: पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेद्र सिंह के निर्देशन में सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस को मुखबीर से सुचना मिला कि अज्ञात दो महिला और दो पुरूष अपने बैग में अवैध रूप से गांजा लेकर जा रहे है। सूचना पर थाना बेमेतरा स्टाफ और गवाहो के साथ थाना बेमेतरा के सामने मेन रोड में नांका बंदी कर आने जाने वाले वाहनों को चेकिंग के दौरान दो महिला एवं दो पुरूष अपने-अपने बैग को लेकर जा रहे थे जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जंहा आरोपी 1. आडावाल जगदलपुर जिला बस्तर 2. दिसारीगुडा थाना बोरीगुमा जिला कोरापुट उडीसा 3. कराहीयाना समथर थाना समथर जिला झांसी उत्तर प्रदेश 4. कराहीयाना समथर थाना समथर जिला झांसी उत्तर प्रदेश के कब्जे से अलग-अलग चार बैग में गांजा मादक पदार्थ जुमला वजनी 16 किलो 200 ग्राम कीमती दो लाख 25 हजार एवं 03 नग मोबाईल एक हजार नारकोटिक एक्ट के तहत जप्त कर कार्यवाही किया गया ।

शराब का अवैध परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 9 पेटी अग्रेजी शराब और एक चार पहिया वाहन जब्त

शराब का अवैध परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 9 पेटी अग्रेजी शराब और एक चार पहिया वाहन जब्त

 राजनांदगांव/ जिले में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के दिशा निर्देश में लगातार अवैध शराब तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में आज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मध्यप्रदेश निर्मित शराब का अवैध परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी भावेश पांडे और अखिल तिवारी के पास से 9 पेटी अग्रेजी शराब और एक चार पहिया वाहन जप्त किया है, वहीं आरोपियों के खिलाफ ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

जिला जेल में बंद कैदी के साथ मारपीट, हाथ फैक्चर, प्रहरी पर लगा पैसे नहीं देने पर पिटाई करने का आरोप

जिला जेल में बंद कैदी के साथ मारपीट, हाथ फैक्चर, प्रहरी पर लगा पैसे नहीं देने पर पिटाई करने का आरोप

 गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिला जेल में बंद कैदी के साथ को मारपीट का मामला सामने आया है। 15 दिन पूर्व हुए पिटाई में कैदी का हाथ फैक्चर हो गया था, जिसे जेल प्रबंधन ने दबाए रखा। वहीं मामला बिगड़ते देख आज जिला अस्पताल इलाज के लाया गया, लेकिन गंभीर चोट होने के कारण उसे सिम्स मेडिकल कॉलेज बिलासपुर रिफर किया गया है।

बता दें कि आरोपी शिवकुमार सिंह धारा 420 यानी धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। साथ ही कैदी ने जेल प्रशासन पर यह भी आरोप लगाया है कि परिजनों से मिलने के लिए रुपए की मांग की जाती है।

जेल में वर्चस्व और वसूली की लड़ाई को लेकर विचाराधीन कैदी की जमकर पिटाई हो गई, मामला 15 दिन पुराना है, जब धारा 420 के तहत आरोपी विचाराधीन कैदी शिवकुमार को न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में पेंड्रा रोड जेल भेजा था। जिला अस्पताल लाया गया जहां उसने जेल प्रशासन पर कैदियों के साथ मारपीट का गंभीर आरोप लगाया। कैदी का कहना था कि परिजनों से बात कराने, मुलाकात कराने का रेट जेल प्रशासन ने फिक्स कर रखा है। 5 मिनट फोन से बातचीत करने का 500 रुपये, 10 मिनट का 1000 रुपये, 15 मिनट का 1500 रुपये फिक्स है। इतना ही नहीं जेल प्रशासन की बात ना मानने पर कैदियों की जमकर पिटाई होती है।

विचाराधीन कैदी शिवप्रसाद के आरोपों के अनुसार प्रहरी के पद पर पदस्थ फुलेश्वर साहू ने उसकी जमकर पिटाई की प्लास्टिक के डंडे से हुई पिटाई के बाद कैदी का हाथ टूट गया पर मामला दबाए रखने के लिए जेल प्रशासन ने कैदी का इलाज नहीं कराया। 15 दिन बाद हाथ में लगातार दर्द होने पर कैदी शिवकुमार को जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक्स-रे के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल से सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। क्योंकि चोट 15 दिन पुरानी है जिसकी वजह से मामला गंभीर हो सकता है। मामले में जेल प्रशासन से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अब तक सामने नहीं आया है। वहीं इस पूरी घटना ने जेल के अंदर चल रहे गड़बड़ झाले को सामने ला दिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्बोधन आरम्भ,त्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्बोधन आरम्भ,त्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद विधानसभा क्षेत्र के गुरुर में भेंट मुलाकात स्थल पर पहुंचे है। वहां उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – आज आप सभी के बीच आकर बहुत अच्छा लग रहा है।

सरगुजा और बस्तर से भेंट मुलाकात की शुरुआत की। मरवाही भी गए, रायगढ़ भी गए। सबसे मुलाकात हो रही है। हमारी योजनाओं का लाभ आपको मिल रहा है या नहीं, यह जानने आया हूँ। आपकी समस्या सुनूंगा और समाधान का प्रयास करूँगा। इसलिए सभी अधिकारियों को भी लाया हूँ। किसानों से किया वायदा निभाया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि दीवाली के पहले तीसरा किश्त दे दें। फिर सीएम बघेल ने कहा – हम 15 अक्टूबर को यह देंगे।

भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के 250 पेट्रोल टैंकर के पहिये थमे, हड़ताल शुरू

भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के 250 पेट्रोल टैंकर के पहिये थमे, हड़ताल शुरू

  रायपुर
भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन लखौली द्वारा हड़ताल का एलान किया गया है। एसोसिएशन के ओम प्रकश गुप्ता ने बता है कि 28 ट्रांसपोर्टर हड़ताल में शामिल हैं। इस तरह हड़ताल की वजह से करीब 250 पेट्रोल टैंकर के पहिये थमे रहेंगे। भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन से परिवहन रेट में कमी से ट्रांस्पोटर नाराज हैं। अगले 5 साल के नए रेट को लेकर सभी में नाराजगी है। पिछली बार से 40% कम में ट्रांस्पोट करने को कहा जा रहा है। मजबूरन भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन के पेट्रोल पम्पो में सप्लाई प्रभावित होगी। ट्रांस्पोटर की हड़ताल से पेट्रोल डीजल की आपूर्ति बाधित होने से दिक्कत होगी। रायपुर से लगे लखौली में ट्रांस्पोटर का जमावड़ा है और सभी अनिश्चतकालीन हड़ताल पर अड़े हैं।

मिशन 2023: पुनिया आज बिलासपुर में कार्यकर्ताओं से लेंगे फीडबैक

मिशन 2023: पुनिया आज बिलासपुर में कार्यकर्ताओं से लेंगे फीडबैक

 रायपुर/बिलासपुर। Mission 2023: Punia will take feedback from workers in Bilaspur today: छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी मंगलवार सुबह 12 बजे से कांग्रेस भवन में जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधयों के साथ ही संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में सिटिंग विधायकों के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

ONLINE सट्टा-जुआ खिलाने वाले गिरोह का भांडाफोड़, पुलिस ने देर रात 3 स्थानों पर मारा छापा, करोड़ो की सट्टा-पट्टी, मोबाइल-लैपटॉप व नगदी जप्त…

ONLINE सट्टा-जुआ खिलाने वाले गिरोह का भांडाफोड़, पुलिस ने देर रात 3 स्थानों पर मारा छापा, करोड़ो की सट्टा-पट्टी, मोबाइल-लैपटॉप व नगदी जप्त…

 रायपुर : राजधानी रायपुर में आधी रात को 3 स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी जहां चंगोराभाठा, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी समेत डीडी नगर इलाके के कई मकानों को किराये पर लेकर ऑनलाइन सट्टे का कारोबार कर रहे गिरोह का खुलासा हुआ।

बता दे कि ऑनलाइन जुआ सट्टा संचालित करने वाले गिरोह के 1 नाबालिग समेत कुल 25 अन्तराजजीय सटोरियो को रंगे हाथ ऑनलाइन जुआ सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश सहित प्रदेश के अन्य जिलों के सटोरी शामिल है।

जानकारी के अनुसार इन आरोपियों से लगभग 23 नग मोबाइल,3 नग लेपटॉप समेत नगदी व 4 से ज्यादा रजिस्टरों में करोड़ो की सट्टापट्टी जब्त की गई है। जांच में 100 से ज्यादा बैंक खातों का भी खुलासा हुआ है। महादेव ऐप, रेड्डी अन्ना, लेजर बुक और टाइगर समेत 100 से अधिक ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाली वेबसाइट का भी भांडाफोड़ इस कार्यवाही के माध्यम से हुई है।

रायपुर में गे कपल का लिप-लॉक, खुलेआम लोगों के बीच KISS पर मचा बवाल

रायपुर में गे कपल का लिप-लॉक, खुलेआम लोगों के बीच KISS पर मचा बवाल

 राजधानी रायपुर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में एक लड़का बीच सड़क में दूसरे लड़के को लिप किस कर रहा है। जिसके बाद बवाल मच गया।

जानकारी के मुताबिक 18 सितंबर को रायपुर में प्राइड मार्च निकाला गया। इस प्राइड मार्च में देश के एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान एक गे कपल ने रायपुर के तेलीबांधा तालाब के किनारे सड़क पर खुलेआम एक दूसरे को किस किया। लिप लॉक किस करते इन गे कपल को देख आस-पास मौजूद लाेग सीटियां बजा रहे थे।

वहीं मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और इंटरनेट पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद शहर के लोगों के बीच जमकर बहस छिड़ गई है।

छत्तीसगढ़ में 58% आरक्षण को HC ने किया खारिज, सरकार फैसले को SC में देगी चुनौती

छत्तीसगढ़ में 58% आरक्षण को HC ने किया खारिज, सरकार फैसले को SC में देगी चुनौती

 बिलासपुर: छत्तीसगढ़ सरकार आरक्षण मामले में हाईकोर्ट के फैसले को अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। दरअसल, सोमवार को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने यहां लागू 58 प्रतिशत आरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण फैसला करते हुए इसे खारिज कर दिया है। जिसके बाद हाईकोर्ट के फैसले से सरकार असंतुष्ट है। अब हाईकोर्ट के फैसले को राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। राज्य सरकार ने कहा कि अजा-जजा के हितों के लिए अंतिम सीढ़ी तक लड़ाई लड़ेंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 2012 में 58 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी की थी, जिसे हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि आरक्षण को 50 से बढ़ाकर 58 फीसदी करना असंवैधानिक है। कोर्ट ने आबादी के अनुसार आरक्षण देने को भी गलत माना है। इस अधिसूचना के बाद प्रदेश में सारी सरकारी नियुक्तियां इसी आधार पर हुईं। महाधिवक्ता ने कहा कि चूंकि कोर्ट ने इन नियुक्तियों को लेकर कुछ नहीं कहा है, इसलिए ये यथावत रहेंगी।

उच्च न्यायालय ने आरक्षण को लेकर 2012 में लगाई गई याचिकाओं की सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया। तब तत्कालीन राज्य शासन ने आरक्षण 59 प्रतिशत करने की अधिसूचना जारी की थी। इसके खिलाफ गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति एकेडमी, पीआर खुंटे और सत्यनाम सेवा संघ रायपुर सहित अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका लगाकर इस अधिसूचना को चुनौती दी थी। इन याचिकाओं के बाद 17 और याचिकाएं दायर की गईं, जिन पर हाईकोर्ट में एक साथ सुनवाई हुई।

याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि सरकार ने राज्य की आबादी के हिसाब से आरक्षण का रोस्टर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक अनुसूचित जनजाति को 20 की जगह 32 फीसदी, अनुसूचित जाति को 16 की जगह 12 फीसदी और ओबीसी को 14 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इससे आरक्षण का दायरा संविधान द्वारा निर्धारित 50 फीसदी से ज्यादा हो गया।इससे नौकरी और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश में समस्याएं आ रही हैं।

गौरतलब है कि इन याचिकाओं पर 2012 से लगातार सुनवाई चल रही थी। 6 जुलाई 2022 को कोर्ट ने मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार को मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। इसमें सरकार के नोटिफिकेशन को खारिज करते हुए नियम को खत्म कर दिया।

राज्य सरकार ने 2012 की तत्कालीन रमन सरकार को यह आरोप लगाकर कठघरे में खड़ा कर दिया कि उसने हाईकोर्ट में सही तरीके से तथ्य प्रस्तुत नहीं किए। तत्कालीन सरकार ने जानबूझकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विकास एवं आवश्यकताओं की अनदेखी की।

जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर सीधी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर सीधी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

 बिलासपुर: जिला न्यायाधीश ने (प्रवेश स्तर) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया। सीधी भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाइट https://highcourt.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते है। बता दें कि यह परीक्षा 25 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।

पुलिस महकमे में हुआ फेरबदल, 19 पुलिसकर्मी स्थानांतरित...देखें लिस्ट

पुलिस महकमे में हुआ फेरबदल, 19 पुलिसकर्मी स्थानांतरित...देखें लिस्ट

बलौदाबाजार।  जिलें के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ हैं। बलौदाबाजार-भाटापारा ASP दीपक झा ने ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। देखें लिस्ट…

मुख्यमंत्री बघेल आज संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुरूर और जगन्नाथपुर में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री बघेल आज संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुरूर और जगन्नाथपुर में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( cm bhupesh baghel) भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत आज बालोद जिले के संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुरूर और जगन्नाथपुर में आम जनता से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की सुनवाई के साथ-साथ शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में उनसे फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री बालोद में आयोजित रोड-शो में शामिल होंगे और वहां विभिन्न सामाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक दल्लीराजहरा में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के बाद विभिन्न विकास कार्याें का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात हेलीकॉप्टर से बालोद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुरूर पहुंचेंगे और वहां दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात जगन्नाथपुर जाएंगे और वहां दोपहर 2.35 से 4.05 बजे तक आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात 4.30 बजे गंगा मैया मंदिर झलमला पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे से 6 बजे तक बालोद में मधु चौक से विश्राम गृह तक आयोजित रोड-शो में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बालोद में रात्रि 7 से 9 बजे तक विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

कुदरत का कहर...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 लोगो की मौत, 3 घायल

कुदरत का कहर...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 लोगो की मौत, 3 घायल

 सुरजपुर/ में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगो की मौत हो गयी ।वहीं तीन लोग घायल है।जिनका प्रतापपुर अस्पताल में इलाज जारी है।

दरअसल बलरामपुर जिले के टोनी गांव निवासी मृतक संजय यादव और नन्दलाल पैकरा प्रतापपुर साप्ताहिक बाजार आए हुए थे जहा देर शाम बारिश से बचने के लिए खजूरी गांव के एक दुकान के शेड के नीचे चले गए।जहा कई और लोग भी वहा मौजूद थे ।इसी दौरान आकाशीय बिजली दुकान पर गिरी और बलरामपुर निवासी दोनो युवकों की मौके स्थल पर ही मौत हो गई वही तीन अन्य घायलों को प्रतापपुर अस्पताल (hospital) गया जहा इलाज जारी है,, वही मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।फिलहाल प्रतापपुर पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी हुई है।

प्रेमिका की बेवफाई नहीं हुई बर्दाश्त...फिर सनकी प्रेमी ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

प्रेमिका की बेवफाई नहीं हुई बर्दाश्त...फिर सनकी प्रेमी ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

 राजधानी रायपुर( raipur) के उरला इलाके में युवक ने अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला कर मोबाइल(  mobile)और दुपहिया लुटकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि प्यार में धोखा मिलने के बाद लोहे के सामान से प्रेमिका के सिर और पेट में वारकर फरार हो गया।आरोपी संजीत शाह भी शादीशुदा है और मूलतः असम का रहने वाला है। पटना में अपने बच्चों और पत्नी के साथ रहता है, वहीं प्रेमिका(  lover) से तीन माह से उरला में रहकर फैक्ट्री में काम करता था। वहीं घायल महिला भी शादीशुदा है और 8 साल की बच्ची की मां है, लेकिन अपने पति से अलग रहती है।

छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से होगी धान खरीदी, सीएम भूपेश बघेल ने किया ऐलान

छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से होगी धान खरीदी, सीएम भूपेश बघेल ने किया ऐलान

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किए जाने की घोषणा की है। राज्य में धान उपार्जन के लिए व्यापाक तैयारियां शुरू कर दी गई है। धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न होने पाए, इसको लेकर सभी धान खरदी केंद्रों में आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। राज्य में फिलहाल धान उपार्जन के लिए नए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया जारी है, जो 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगी। सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते राज्य में साल दर साल किसानों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए यह अनुमान है कि इस साल पंजीकृत किसानों की संख्या 25 लाख के पार पहुंच जाएगी। बीते वर्ष 24.05 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था, जबकि वर्ष 2020-21 में पंजीकृत किसानों की संख्या 21.52 लाख थी। विपणन वर्ष 2021-22 में किसानों की संख्या विपणन वर्ष 2020-21 की तुलना में ढाई लाख से ज्यादा बढ़ गई थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसान हितैषी नीतियों के चलते बीते तीन सालों में पंजीकृत धान के रकबे और किसानों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। धान बेचने के लिए पंजीयन कराने वाले किसानों की संख्या वर्ष 2018-19 में 16.96 लाख थी, जो कि वर्ष 2021-22 में बढ़कर 24.05 लाख हो गई है। विपणन वर्ष 2022-23 में पंजीकृत किसानों की संख्या 25 लाख के पार पहुंचने का अनुमान है। पंजीकृत किसानों की वास्तविक संख्या का सही आंकड़ा 31 अक्टूबर 2022 को पंजीयन समाप्त होने के बाद ही पता चल पाएगा। इसी तरह धान का पंजीकृत रकबा भी बीते तीन सालों में 25.60 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 30.26 लाख हेक्टेयर हो गया है। इस साल पंजीकृत रकबे में और वृद्धि अनुमानित है। राज्य में इस साल धान के फसल की बेहतर स्थिति को देखते हुए बीते वर्ष की तुलना में ज्यादा खरीदी का अनुमान है। वर्ष 2018-19 में 80.38 लाख मीट्रिक टन, वर्ष 2019-20 में 83.94 लाख मीट्रिक टन, वर्ष 2020-21 में 92.02 लाख मीट्रिक टन तथा वर्ष 2021-22 में 98 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है।

पंच की हत्या मामले में कोर्ट ने दो अभियुक्तों को दी फांसी की सजा

पंच की हत्या मामले में कोर्ट ने दो अभियुक्तों को दी फांसी की सजा

 रायपुर। जांजगीर चांपा में एक साल पहले हुई जघन्य हत्याकांड मामले में दो आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। दोनों आरोपियों ने गांव के पांच की हत्या कर इसका वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड़ किया था। इस मामले में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने फैसला सुनते हुए फांसी की सजा दोनों आरोपियों को सुनाई है।

ये पूरा मामला जांजगीर के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। 20 नवम्बर 2021 को तुस्मा गांव के पंच भागवत साहू की गांव के ही सोहित कुमार केवट और सुनील कुमार केवट ने गंडासे से काट कर निर्ममता से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड भी किया था। साथ ही गांव में बनी पानी की टंकी में हथियार लेकर चढ़ गए थे और मीडिया को बुलाने की जिद कर रहे थे। मीडिया पहुंची तो दोनों आरोपियों ने बताया कि पंच ने उनकी जमीन बेच दी थी और रुपये भी नहीं दिए थे। इस बात से परेशान दोनों युवकों ने पंच की हत्या कर दी।

इस मामले में पूरे 10 महीने चली सुनवाई के बाद जांजगीर जिला प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने फैसला सुनाया। जज ने हत्याकांड को रेयर ऑफ रेयरेस्ट बताते हुये दोनों आरोपियों को फांसी देने की सजा सुनाई। बता दें, इस पूरे मामले को तत्कालीन थाना प्रभारी शिवरीनारायण रविन्द्र अनंत देख रहे थे। साथ ही इस केस के सरकरी अधिवक्ता राजेश पांडे थे।