CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
21वीं सदी के भारत के स्वप्नदृष्टा थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी : मुख्यमंत्री बघेल

21वीं सदी के भारत के स्वप्नदृष्टा थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी : मुख्यमंत्री बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ( CM baghel)ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  राजीव गांधी( rajiv gandhi) की  जयंती पर उन्हें नमन किया है।  राजीव गांधी को को याद करते हुए  बघेल ने कहा है कि राजीव  आधुनिक भारत के स्वप्नदृृष्टा थे, उन्होंने अपने कार्यों से 21 वीं सदी के आधुनिक भारत की नींव रखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  राजीव गांधी( rajiv gandhi) ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। उन्होंने देश में पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। राजीव ने देश में कम्प्यूटर और सूचना क्रांति की नींव रखी जिसके जरिए शासकीय काम-काज में पारदर्शिता और ई-प्रशासन के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित हुई। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को 18 साल में मतदान का अधिकार दिलाया।

भारत में गरीबी उन्मूलन तथा आत्मनिर्भर भारत‘ निर्माण के लक्ष्य की प्राप्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय  राजीव गांधी का यह दृष्टिकोण था कि ‘भारत में गरीबी उन्मूलन तथा आत्मनिर्भर भारत‘ निर्माण के लक्ष्य की प्राप्ति किसानों की आर्थिक दशा में सुधार के बिना संभव नहीं है। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए राज्य सरकार ने गरीबों, किसानों, आदिवासियों सहित सभी वर्गों के लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम और योजनाएं शुरु की हैं। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ शुरु की गयी है। इस योजना के माध्यम से अब तक राज्य के किसानों को 12 हजार 920 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके खाते में डाली गई है। इसके साथ ही राज्य के ग्रामीण अंचल के भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक मदद देने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की गई है।

देश दुनिया में पहली बार दो रूपए किलो में गोबर की खरीदी

राज्य सरकार गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष ध्यान दे रही है। ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सुराजी गांव योजना शुरू की है। गांवों में गौठानों में पशुधन संवर्धन के साथ साथ रोजगार मूलक गतिविधियां शुरू की गई है। इन गौठानों में गोबर खरीदी के लिए ‘गोधन न्याय योजना’ संचालित की जा रही है। इसके तहत अब तक महिला समूहों, किसानों को 330 करोड़ रूपए दिए जा चुके हैं। देश दुनिया में पहली बार दो रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। यही नहीं वनवासियों के द्वारा संग्रहित लघु वनोपजों की खरीदी व्यवस्था, व्यक्तिगत और सामुदायिक वन अधिकार पत्रों का वितरण, ‘तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राज्य के किसानों, पशुपालकों, गौठान समितियों और समूहों को ऑनलाइन जारी करेंगे 1750 करोड़ रूपये

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राज्य के किसानों, पशुपालकों, गौठान समितियों और समूहों को ऑनलाइन जारी करेंगे 1750 करोड़ रूपये

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel) आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर राज्य के किसानों, पशुपालक ग्रामीणों, गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 1750 करोड़ 24 लाख रूपए की राशि उनके बैंक खाते में ऑनलाइन जारी करेंगे। यह राशि छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के तहत दी जाएगी। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल वर्चुअल रूप से राज्य के जनप्रतिनिधियों, किसानों, गौपालकों एवं समूहों की महिलाओं से चर्चा करेंगे।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आज राज्य के 26 लाख 21 हजार किसानों को इस साल की इनपुट सब्सिडी की दूसरी किस्त के रूप 1745 करोड़ रूपए की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इससे पूर्व 21 मई 2022 को राज्य के किसानों को इस योजना की प्रथम किस्त के रूप में 1745 रूपए का भुगतान किया गया था। राजीव गांधी किसान न्याय योजना छत्तीसगढ़ खरीफ वर्ष 2019 से लागू की गई है। इस योजना के तहत अब तक किसानों को 12 हजार 920 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जा चुकी है। 20 अगस्त को द्वितीय किस्त के भुगतान के बाद यह राशि बढ़कर 14 हजार 665 करोड़ हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि खरीफ 2019 में 18.43 लाख किसानों को 4 किस्तों में इनपुट सब्सिडी के रूप में 5627 करोड़ रूपए, खरीफ वर्ष 2020 के 20.59 लाख किसानों को 5553 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जा चुकी है। इस योजना के तहत किसानों को इनपुट सब्सिडी की यह राशि राज्य में फसल उत्पादकता एवं फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा काश्त लागत को कम करने के उद्देश्य से दी जा रही है।

महिला स्व-सहायता समूहों को 5 करोड़ 24 लाख रूपए की राशि जारी करेंगे

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज ही गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 5 करोड़ 24 लाख रूपए की राशि जारी करेंगे। गोधन न्याय योजना के तहत बीते दो सालों में गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और महिला समूहों को 330 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 20 अगस्त को इस योजना की 50वीं किस्त की राशि 5.24 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 335 करोड़ 24 लाख रूपए हो जाएगा।

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष और बीजेपी पार्षद पर हुआ प्राणघातक हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती, इस बात को लेकर हुआ विवाद

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष और बीजेपी पार्षद पर हुआ प्राणघातक हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती, इस बात को लेकर हुआ विवाद

 पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में नाली के मामूली से बात पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला हो गया है। इस विवाद में भाजयुमो उपाध्यक्ष अंकित बंसल और वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद अजय बंसल पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ है। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव सिविल अस्पताल के सामने नाली विवाद को लेकर पड़ोसी जगदीश राठौर,अशोक राठौर एवं उनकी परिवार के पांच छह सदस्यों ने मिलकर शासकीय कर्मचारियों की मौजूदगी में बीजेपी जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष अंकित बंसल, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद अजय बंसल पर पूर्व सुनियोजित ढंग से धारदार हथियारों से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें काफी गंभीर चोटें आई है। आसपास के लोगों ने गंभीर घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचकर मामले की कार्रवाई शुरू की। वहीं गंभीर रूप से घायल अजय बंसल,अंकित बंसल को ICU में भर्ती किया गया है।

पत्थलगांव पुलिस थाना ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्ष की ओर से शिकायत हुई है। इस मामले में काउंटर अपराध दर्ज किया गया है। आगे इस मामले की विवेचना की जा रही है। विवेचना पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट, इन संभागों में होगी भारी वर्षा

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट, इन संभागों में होगी भारी वर्षा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में अति वर्षा होने को लेकर मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक गहरा अवदाब उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। यह लगातार पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने सभी मोबाइल उपयोगकर्ताओं को SMS भी भेजा जा रहा है। साथ ही बारिश को लेकर अलर्ट किया जा रहा है। कल यानी 20 अगस्त को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग, रायपुर संभाग के जिलों में भारी से अति भारी और इससे लगे बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि ,एक गहरा अवदाब उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। यह लगातार पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह गहरा अवदाब आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल और उड़ीसा तट के पास आज दिनांक 19 अगस्त को शाम को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी को पार करके बालासोर और सागर दीप के पास भूमि पर आने की संभावना है। इसके बाद यह लगातार पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए आगे बढ़ने की संभावना है, साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ पहुंचने के बाद थोड़ा कमजोर होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में तथा पूर्वी छोर गोरखपुर, गया, बंकोरा, दिया, गहरा अवदाब के केन्द्र से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

प्रदेश में कल दिनांक 20 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

चेतावनी :- प्रदेश में कल दिनांक 20 अगस्त को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग, रायपुर संभाग के जिलों में भारी से अति भारी और इससे लगे बस्तर संभाग के जिलों में भारी होने की संभावना है।

छत्‍तीसगढ़: राजीव गांधी जयंती पर सीएम बघेल किसानों और पशुपालकों को देंगे बड़ी सौगात

छत्‍तीसगढ़: राजीव गांधी जयंती पर सीएम बघेल किसानों और पशुपालकों को देंगे बड़ी सौगात

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के किसानों के लिए अच्‍छी खबर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर किसानों और पशुपालकों को बड़ी सौगात देने जा रही है।सीएम बघेल किसानों, पशुपालकों, गोठानों से जुड़ी महिला समूहों और गोठान समितियों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के साथ गोधन न्याय योजना की किस्‍त जारी करेंगे। मुख्यमंत्री वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से यह राशि आनलाइन जारी करेंगे।

गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में अब तक हितग्राहियों को 330 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें 18 करोड़ की बोनस राशि भी शामिल है। 20 अगस्त को 5.24 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 335 करोड़ 24 लाख रुपए हो जाएगा।

गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की इकलौती ऐसी योजना है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में 2 रुपए किलो की दर से गोबर तथा 4 रुपए लीटर की दर से गौमूत्र की खरीदी की जा रही है। गौठानों में 31 जुलाई तक खरीदे गए गोबर के एवज में गोबर बेचने वाले ग्रामीणों को 155.60 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है। 20 अगस्त को गोबर विक्रेताओं को 2.64 करोड़ रुपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 158.24 करोड़ रुपए हो जाएगा। गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 151.60 करोड़ रुपए राशि की भुगतान किया जा चुका है। गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को 20 अगस्त को 2.60 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 154.02 करोड़ रुपए हो जाएगा।

गौठानों में महिला समूहों द्वारा गोधन न्याय योजना के अंतर्गत क्रय गोबर से बड़े पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट प्लस एवं अन्य उत्पाद तैयार किया जा रहा है। महिला समूहों द्वारा 17.27 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 5.21 लाख क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट एवं 18,924 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट प्लस खाद का निर्माण किया जा चुका है, जिसे सोसायटियों के माध्यम से शासन के विभिन्न विभागों एवं किसानों को रियायती दर पर प्रदाय किया जा रहा है।

महिला समूह गोबर से खाद के अलावा गो-कास्ट, दीया, अगरबत्ती, मूर्तियां एवं अन्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय कर लाभ अर्जित कर रही हैं। गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ अन्य आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अब तक 78.62 करोड़ रुपए की आय हो चुकी हैं। राज्य में गौठानों से 13,969 महिला स्व-सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 83,874 है। गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत उत्पादन की शुरुआत की जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की शुरूआत भी रायपुर के हीरापुर-जरवाय गौठान में हो चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गौठानों को रूरल इण्डस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां आयमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कृषि एवं वनोपज आधारित प्रसंस्करण इकाईयां, गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण के लिए यूनिटें स्थापित की जा रही हैं। 227 गौठानों में तेल मिल तथा 292 गौठानों में दाल मिल सहित मिनी राईस मिल एवं अन्य प्रकार यूनिटे स्थापित किए जाने का काम तेजी से जारी है।

राज्य में गोधन के संरक्षण और सर्वधन के लिए गांवों में गौठानों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गौठानों में पशुधन देख-रेख, उपचार एवं चारे-पानी का निःशुल्क बेहतर प्रबंध है। राज्य में अब तक 10,624 गांवों में गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 8408 गौठान निर्मित एवं 1758 गौठान निर्माणाधीन है। स्वावलंबी गौठानों ने अब तक स्वयं की राशि से 17.82 करोड़ रुपए का गोबर क्रय किया है। गोधन न्याय योजना से 2 लाख 52 हजार से अधिक ग्रामीण, पशुपालक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। गोबर बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने वालों में 46.05 प्रतिशत संख्या महिलाओं की है। इस योजना से एक लाख 43 हजार से अधिक भूमिहीन परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

7000 करोड़ में बिका DB पॉवर प्लांट, अडानी पॉवर करेगा अधिग्रहण

7000 करोड़ में बिका DB पॉवर प्लांट, अडानी पॉवर करेगा अधिग्रहण

 रायपुर। अडानी पॉवर प्रबंधन जांजगीर-चाम्पा में संचालित डीबी पॉवर प्लांट का अधिग्रहण करने के लिए सहमत हो गया है। 2×600 मेगावाट के थर्मल पॉवर प्लांट के अधिग्रहण के साथ, अदाणी समूह राज्य में ताप विद्युत क्षेत्र में प्लांट संचालन का विस्तार करेगा।

मिली मुताबिक अदानी पॉवर ने डीबी पॉवर प्लांट को 7,017 करोड़ रूपये में खरीदने पर अपनी सहमति जताई है। दोनों कंपनियों के बीच एमओयू 31 अक्टूबर 2022 तक होने की संभावना है।

सुनो रायपुर : राजधानीवासियों को साइबर स्मार्ट बनाने में जुटी पुलिस, साइबर चौपाल के जरिए लोगों को कर रहे जागरूक

सुनो रायपुर : राजधानीवासियों को साइबर स्मार्ट बनाने में जुटी पुलिस, साइबर चौपाल के जरिए लोगों को कर रहे जागरूक

 रायपुर। सुनोरायपुर बी अलर्ट. बी सेफ. आपको साइबर स्मार्ट बनाने रायपुर पुलिस का जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 18 अगस्त को यह कार्यक्रम दुर्गा एजुकेशन सोसाइटी के अंतर्गत दुर्गा महाविद्यालय एवं सो कुसुमताई दापके के विधि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में मौदहापारा थाने के द्वारा यह कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में साइबर एक्सपर्ट मोनाली गुहा विशेष रुप से उपस्थित रही कार्यक्रम की संयोजिका सुनीता चंसोरिया ने बताया कि अनजान नंबर से आए लिंक स्कोर कभी भी क्लिक ना करें आपका फोन हैक हो सकता है रजिस्ट्रेशन या अकाउंट टेस्ट करने के नाम से 5 या ₹10 जैसी राशि के ट्रांसफर की लिंक के माध्यम से कोई लेन देन ना करें दुर्गा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने अपने स्वागत उद्बोधन में मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज हमारे लिए गौरव की बात है की मौदहापारा थाने के टीआई  नितेश सिंह के साथ रायपुर पुलिस की टीम हमारे बीच पहुंची है साइबर एक्सपर्ट मोनाली गुहा कांतिलाल जी जैन नवसृजन मंच से वार्ड 36 हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड से पार्षद अनवर हुसैन जी एवं पार्षद रितेश त्रिपाठी एमआईसी नगर पालिक निगम कुसुमताई दापके विधि महाविद्यालय के प्राचार्य  जाकिर अली सर और डॉक्टर प्रीति सथपथि सभी का हम स्वागत वंदन करते हैं आज जो जानकारी दी जाएगी निश्चित रूप से हमारे विद्यार्थी इससे लाभान्वित होंगे मौधापरा थाने के टीआई  नितेश सिंह सर ने बताया कि साइबर अपराध के प्रति सजग ना होने की वजह से साइबर क्राइम बढ़ रहा है इसलिए राजधानी पुलिस में सुनो रायपुर के नाम से जन जागरूकता अभियान चलाया है।
साइबर एक्सपर्ट मोनाली गुहा ने , लेटेस्ट साइबर क्राइम ट्रेंड और सिक्योरिटी पर गहन विस्तार से ट्रेनिंग दी । उन्होंने अपराधों की मोड्स ऑपरेंडी और साइबर क्राइम के पीछे की क्रिमिनल साइकोलॉजी को समझाया । मोनाली गुहा ने बताया कि कैसे साइबर अपराधी लोगों को लालच या डर दिखाकर झांसे में लेते हैं , किन किन लापरवाहियों की वजह से डेटा लीक और मॉनिटर होता है। साथ ही अपनी रिसर्च का अनुभव साझा किया कि किस तरह से भारत में अलग अलग उम्र वर्ग के लोगों के साथ अपराधी किस तरह की ट्रिक का स्तेमाल कर अपराध को अंजाम दे रहे हैं । मोनाली ने बेहद सरल भाषा में साइबर क्राइम , उसके प्रकार, एवम उससे बचने के उपायों को बताया जिसकी सभी ने सराहना की । उन्होंने ऑनलाइन ऑफलाइन मनी फ्रॉड, डार्क वेब, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराध , वीडियो कॉल स्कैम, पेमेंट एप के माध्यम से होने वाले विभिन्न अपराध, क्युआ कोड फ्रॉड, रिमोट एक्सेस , फिशिंग , क्लिक जैकिंग, एवम जनहित के लिए अपने आगामी रिसर्च पेपर का भी कुछ डाटा साझा किया । सीनियर सिटीजन तथा युवाओं एवम बच्चों के साथ होने वाले अपराध ,विभिन्न ऑफर एवम स्कीम के लुभावने मेसेज से संबंधित क्राइम, अपने करियर में सॉल्व किए गए कुछ गंभीर केसों का जिक्र और उससे मिलने वाला अनुभव भी लोगों के जागरूक होने के लिए साझा किया ।
डार्क वेब से खतरे, नुकसान के बारे में बताया राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे क्राइम और उनकी केस स्टडी तथा अत्याधुनिक उपकरणों द्वारा हो रहे क्राइम की जानकारी थी साथ ही अपने आगामी रिसर्च पेपर का डाटा भी जनहित के लिए साझा किया, साथ ही इन्वेस्टिगेशन के नाम पर किस तरह साइबर अपराधी ही विभिन्न विभाग के अधिकारी, फर्जी साइबर कंसलटेंट, बैंक अधिकारी आदि बनकर अन्य जांच एजेंसियों से पहले इन्वेस्टिगेशन कर देने का दावा करने आदि के नए साइबर क्राइम ट्रेंड की जानकारी दी । उन्होंने विद्यार्थीयो को आश्वासन दिया कि आगे भी इसी तरह की ट्रेनिंग वो लोगों को देती रहेंगी । गौरतलब है अब तक साइबर एक्सपर्ट और उनके भाई आयुष गुहा एवम बहन सोनाली गुहा ने मिलकर 11 लाख लोगों को निःशुल्क साइबर सुरक्षा की ट्रेनिंग देने का लक्ष्य अपने साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस मिशन के तहत पूरा कर लिया है , इसी बीच पुलिस द्वारा किए गए शहर स्तरीय कार्यक्रम सुनो रायपुर की काफी सराहना की एवम पुलिस अधिकारियों को शुभकमाएं दीं।
नव सृजन मंच से  कांतिलाल जी जैन जो पेशे सी ए है उन्होंने बताया कि आजकल लोगों मैं कुछ हद तक जागरूकता आई है किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन पर अपने निजी जानकारी जैसे आधार नंबर पैन कार्ड नंबर एटीएम ओटीपी आदि साझा ना करें किसी व्यक्ति के कहने पर किसी भी एप्लीकेशन को इंस्टॉल ना करें॥
अंत में आभार प्रदर्शन कुसुमताई दापके के विधि महाविद्यालय के प्राचार्य जाकिर अली सर द्वारा किया गया कार्यक्रम में दुर्गा महाविद्यालय एवं विधि महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे॥

छत्तीसगढ़ में चल रही सियासत VS रियासत की लड़ाई, कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय- नेता प्रतिपक्ष

छत्तीसगढ़ में चल रही सियासत VS रियासत की लड़ाई, कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय- नेता प्रतिपक्ष

 रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सियासत और रियासत की लड़ाई चर रही है। कांग्रेस की वजह से छत्तीसगढ़ पिछड़ रहा है।

वहीं मोहन मरकाम के आरोप, कितने बीजेपी नेताओं पर ईडी का छापा पड़ा, इस पर उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल और मोहन मरकाम हमें नसीहत न दें। कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में मीडिया से बात करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि रियासत दार, सियासत पाना चाहते है और जो सियासत में हैं वो रियासत वालों को कुछ भी सौंपना नहीं चाहते।

चंदेल ने दावा किया कि कांग्रेस में सामंजस्य की कमी है। अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी और युवा सभी परेशान हैं। मैंने सुना है कि 22 तारीख से प्रदेश के कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं। प्रशासन व्यवस्था ठप पड़ रही है। रायपुर में तो धरना स्थल छोटा पड़ रहा है, क्योंकि लोगों का आक्रोश बड़ा होता जा रहा है। 2023 के आते-आते ये आक्रोश लावा बनकर फूटेगा। हमारा मिशन है कि आने वाले 2023 में हम कांग्रेस के असली चेहरे को बेनकाब करते हुए कमल खिलाएंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि 24 अगस्त को बीजेपी युवा इकाई सीएम हाउस का घेराव करेगी। यह घेराव बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर होगा। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में बेरोजगारों को भत्ता देने की बात की थी। आज वो भत्ता कहां हैं कांग्रेस को बताना चाहिए। बेरोजगारी की यही आवाज गूंजेगी और हम रायपुर में बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

कमिश्नर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को किया निलंबित, गोबर खरीदी में अनियमितता बरतने का है आरोप

कमिश्नर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को किया निलंबित, गोबर खरीदी में अनियमितता बरतने का है आरोप

 जगदलपुर। कमिश्नर श्याम धावड़े ने भोपालपट्टनम जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय नारायण तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय तिवारी के विरुद्ध यह अनुशासन कार्यवाही छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी में अनियमितता सहित अन्य कार्यों में अनियमितता के कारण कमिश्नर धावड़े ने यह कार्यवाही की।

बीजापुर जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा द्वारा भोपालपट्टनम जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय नारायण तिवारी के विरुद्ध गौठानों में वास्तविक खाद उत्पादन का प्रतिशत कम होने, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्यो को समय पर पूर्ण नहीं करने, बजट समय पर प्रस्तुत नहीं करने एवं अन्य अनियमितताओं के संबंध में जानकारी देते हुए दंडात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की थी। कमिश्नर धावड़े द्वारा शासकीय सेवक के रूप में तिवारी के कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम -3 के विपरीत होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम 9(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में तिवारी का मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, दंतेवाड़ा, जिला दंतेवाड़ा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वान भत्ता की पात्रता होगी।

हत्या का खुलासा: युवक बोला- मां से अवैध संबंध था इसलिए युवक को मार डाला...ये है पूरा मामला

हत्या का खुलासा: युवक बोला- मां से अवैध संबंध था इसलिए युवक को मार डाला...ये है पूरा मामला

 धमतरी: जिले के नवागांव में पैरी नदी किनारे 15 अगस्त को मिली एक युवक की लाश का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। अवैध संबंध के चलते युवक की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला करेली बड़ी चौकी क्षेत्र का है।

ये है पूरा मामला
15 अगस्त को नवागांव गांव में पैरी नदी किनारे एक युवक की लाश मिली थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने युवक की पहचान राजिम के गेवरा नवापारा निवासी यशवंत देवांगन उर्फ बब्बन के रूप में की थी। इसके बाद शव का पीएम कराने के लिए भेजा गया था। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में युवक की हत्या बात का सामने आई थी।

पिछले 5 साल से था अवैध संबंध
इधर, पुलिस की जांच में ये पता चला कि यशवंत का चौबे बांधा निवासी कुमारी बाई साहू के साथ पिछले 5 साल से अवैध संबंध था। इसी आधार पर पुलिस ने कुमारी बाई के बेटे निखिल साहू (20) को हिरासत में लिया था। हिरासत में लेने के बाद पूछताछ में ही उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मां से अवैध संबंध था इसलिए मार डाला
पूछताछ में निखिल ने बताया कि यशवंत का मेरी मां के साथ अवैध संबंध था। इसलिए मैंने उसे मारने का प्लान बना लिया और अपने 2 साथी शंकर साहू ,लोचन साहू के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। निखिल ने बताया कि मैंने उसे नवागांव के पास किसी बहाने से बुलाया था। इसके बाद हमने लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। शव को वहीं छोड़कर हम भाग निकले थे। पुलिस ने निखिल के ही निशानदेही पर उसके 2 साथियों को भी गिरफ्तार किया है।

नशे में धुत होकर प्रधान पाठक ने की बच्चों की पिटाई, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने किया निलंबित

नशे में धुत होकर प्रधान पाठक ने की बच्चों की पिटाई, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने किया निलंबित

 कोरबा: नशे में धुत होकर बच्चों की पिटाई करने वाले प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर संजीव झा ने प्रधान पाठक के संबंध में प्राप्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। कलेक्टर के निर्देश के बाद पूरे मामले की जांच की गई, प्रधान पाठक के संबंध में प्राप्त शिकायत सही पाये जाने पर प्रधान पाठक छत्रपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

विकासखंड पाली अंतर्गत प्राथमिक शाला साजाबहरी के प्रधान पाठक छत्रपाल सिंह द्वारा नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचने और पढ़ाई करने वाले बच्चों की शरीर पर निशान बनने तक पिटाई करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाली द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम वासियों के द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद भी प्रधान पाठक के व्यवहार में कोई परिवर्तन नही हुआ है। जो कि कर्तव्य के प्रति घोर अनुशासनहीनता को दर्शाता है।

जिसके बाद प्रधान पाठक को छत्तीसगढ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 तथा 10 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कटघोरा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार उन्हे जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

सीएम भूपेश बघेल ने 'कृष्ण कुंज' का किया लोकार्पण...

सीएम भूपेश बघेल ने 'कृष्ण कुंज' का किया लोकार्पण...

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तेलीबांधा स्थित कृष्ण कुंज का लोकार्पण किया। उन्होंने जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण की पूजा-अर्चनाकर ’कृष्ण-कुंज’ में पौधरोपण भी किया। सीएम बघेल ने कृष्ण कुंच में कदंब का पौधा लगाया।

बता दें कि इस कृष्ण कुंज के 1.68 हेक्टेयर में 383 पौधे रोपे गए है। इसमें बरगद, पीपल, कदंब, आम, इमली, बेर, गंगा इमली, जामुन, शहतूत, तेंदू ,चिरौंजी के पौधे लगाए गए है। वृक्षारोपण को जन-जन से जोड़ने, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए इसे 'कृष्ण-कुंज' का नाम दिया गया है।

इस दौरान सीएम भूपेश ने गाय को गुड़ और चना खिलाया। वहीं श्री कृष्ण का रूप धारण किए बच्चों से मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के अनेक नाम हैं माखनचोर, रणछोड़, द्वारिकाधीश अनेक नाम हैं, माताएं अपने बच्चों को सदैव भगवान कृष्ण के रूप में देखती हैं। कृष्ण के अनेक रूप हैं, हमारे छत्तीसगढ़ में बच्चे सबसे पहला कोई उपवास रखते हैं तो वह जन्माष्टमी का होता है। भगवान श्री कृष्ण अर्थशास्त्री भी थे, उन्होंने कृषि से गौपालन को जोड़ा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने गौपालन का कार्य शुरू किया है, गांव और शहर में गौठान बना रहे हैं। गोबर और गौमूत्र खरीदने का कार्य भी कर रहे हैं। सरकार गौमाता की सेवा के साथ स्वच्छता का कार्य भी कर रही है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने लोगों को कर्मवादी बनाने का उपदेश दिया। भगवान श्री कृष्ण ने जिन बातों का उपदेश दिया, उन्हें स्वयं भी जीया। वे सही मायने में हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। कृष्ण कुंज में धर्मिक महत्व के वृक्ष बरगद, पीपल, आंवला, कदंब के साथ-साथ औषधि के रूप में उपयोग हर्रा, नीम जैसे कई पेड़ लगाए जाएंगे। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर आज ऐसे ही धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व के वृक्षों को सहेजने के लिए, उनसे निकटता बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ में कृष्ण-कुंज योजना की शुरुआत की जा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कृष्ण कुंज के पास शराब दुकान हटाने के लिए कलेक्टर को निर्देश दिया है।

करंट की चपेट में आने से बस ड्राइवर की मौत, बोर में नहाने के दौरान हुआ हादसा

करंट की चपेट में आने से बस ड्राइवर की मौत, बोर में नहाने के दौरान हुआ हादसा

 जांजगीर-चांपा। हसौद थाना क्षेत्र में कंरट लगने से एक बस ड्राइवर की मौत हो गई। बस ड्राइवर शासकीय बोर में नहाने के लिए गया था और इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद मर्ग कायम कर लिया। परिजनों को खबर दे दी गई है। उनके आने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, बाराद्वार निवासी दिलीप गुप्ता जय श्री श्याम बस सर्विस में ड्राइवर का काम करता था। यह बस रात में हसौद में खड़ी होती थी और वहां से जैजैपुर, बाराद्वार, चांपा, जांजगीर से यात्रियों को लेकर चलती है। आज सुबह सवारी लेने के लिए निकलने से पहले ड्राइवर दिलीप नहाने के लिए हसौद के गोड़धोआ तालाब के किनारे स्थित शासकीय बोर में नहाने के लिए गया। उसने जैसे ही बोर का बटन ऑन किया, वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्रेम विवाह के बाद युवती को साथ ले गए पिता, दुखी होकर युवक ने दे दी जान...पढ़ें पूरा मामला

प्रेम विवाह के बाद युवती को साथ ले गए पिता, दुखी होकर युवक ने दे दी जान...पढ़ें पूरा मामला

 भिलाई। सुपेला थाना अंतर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने महीने भर पहले एक युवत से प्रेम विवाह किया था। लेकिन लड़की के पिता इस शादी के लिये राजी नहीं हुए और विवाह को मानने से इनकार कर दिया और उसे अपने साथ ले गया। इसी वजह से परेशान होकर युवक ने जान दे दी।

जानकारी के अनुसार सुपेला थाना अंतर्गत पांच रास्ता निवासी सोनू सिंह (25) पिता राजेश सिंह ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोनू ने एक महीने पहले रामनगर मुक्तिधाम के पास की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद लड़की के पिता ने प्रेम विवाह को मानने से इनकार कर दिया और उसे अपने साथ ले गया। इसी गम में सोनू ने गुरुवार देर शाम अपने घर में फांसी लगा ली।

सोनू के पिता राजेश सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा 22 साल की एक लड़की से प्रेम करता था। डेढ़ महीने पहले वह लड़की को लेकर बिहार के गोपालगंज जिले के अपने पैत्रक गांव लड़इली भाग गया था। वहां उसने आर्य समाज में लड़की के साथ शादी कर ली। इधर, लड़की के पिता ने वैशाली नगर थाने में लड़की की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

सोनू एक महीने तक लड़की के साथ गांव में रहा। इसके बाद उसे लेकर भिलाई अपने घर आ गया। लड़की के पिता को उनके लौटने का पता चला तो उन्होंने वैशाली नगर थाने में शिकायत की और पुलिस के साथ आकर लड़की को ले गया। फिर बेटी को भेजने से मना कर दिया। इसके बद से सोनू अपने पिता से कहता था कि वह उस लड़की के बिना नहीं रह पाएगा। उसने गुरुवार को लड़की के दुपट्टे से से ही फांसी लगा ली।

राजेश सिंह का कहना है कि लड़का और लड़की दोनों बालिग थे। लड़की ने पुलिस के सामने थाने में यह बोला भी था कि वह सोनू के साथ रहना चाहती है। इसके बाद भी वैशाली नगर पुलिस ने जबरदस्ती लड़की को उसके पिता के साथ भेज दिया। राजेश का कहना है कि यदि लड़की की मर्जी पुलिस मानती और दोनों को साथ रहने देती तो आज उसका बेटा जिंदा होता।

राजेश सिंह का कहना है कि सोनू ने अपने पैत्रक गांव जाकर लड़की से शादी की थी। उसकी दूसरे कास्ट में शादी करने के बाद भी सोनू के दादा ने पोता बहू को स्वीकार कर लिया था। उनके पास दोनों एक महीना रहे भी। जब सोनू वहां लौटा तो दादा ने उसे व बहू को 60 हजार रुपए विदाई भी दी थी।

मेकाहारा एम्बुलेंस संघ का उपाध्यक्ष दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो बना कर देता था धमकी

मेकाहारा एम्बुलेंस संघ का उपाध्यक्ष दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो बना कर देता था धमकी

 रायपुर। मेकाहारा एंबुलेंस संघ के उपाध्यक्ष को पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत गंज थाना पुलिस में अपराध दर्ज किया गया है।

गंज थाना पुलिस ने भल्ला साहू उर्फ रामकुमार साहू को महिला से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया। गंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार साहू ने महिला को शादी का झांसा देकर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो वीडियो बना लिए जिसके बाद वह उसे वायरल करने की धमकी देता था और शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था। आरोपित से तंग आकर के महिला ने थाने में शिकायत दर्ज की जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया।

राज्यपाल उइके को महापौर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

राज्यपाल उइके को महापौर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

 

रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने मुलाकात की और रायपुर में होने वाले महापौर सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। बता दें कि आगामी 27-28 अगस्त को दो दिवसीय महापौर सम्मेलन का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है, जिसमें देश भर के महापौर शामिल होंगे।
गणेश और दुर्गा पूजा समेत आगामी त्योहारों को लेकर गाइडलाइन जारी...यहां पढ़े

गणेश और दुर्गा पूजा समेत आगामी त्योहारों को लेकर गाइडलाइन जारी...यहां पढ़े

 रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी त्योहारों को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया है। सरकार ने तीज त्योहारों के संदर्भ में कलेक्टरों और नगरीय निकाय के अधिकारियों को कहा है कि तीज त्योहारों में ग्रीन ट्रिब्यूनल के मापदंड को नजरंदाज नहीं किया जाए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा समस्त कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र लिखकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इन नियमों का करना होगा पालन
तीज, गणेश विसर्जन, दुर्गा पूजा, पितृ मोक्ष अमावस्या एवं अन्य त्योहारों के लिए सार्वजनिक आयोजनों हेतु तालाबों / घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, फॉगिंग, शुद्ध पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था हो।
तालाबों / घाटों पर विसर्जन के पूर्व पूजन सामग्री को अलग-अलग कर उपयुक्त स्थल पर रखा जाए।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार नदी में मूर्तियों का विसर्जन किसी भी परिस्थिति में न किया जाए, नदी के जल को दूषित होने से बचाया जाए। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें ।
प्लास्टर ऑफ पेरिस तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्री से बनी मूर्तियों के निर्माण को रोकने के लिए कार्रवाई हो।
आयोजन स्थलों के समीप यथा संभव मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था की जाए ।
मूर्ति विसर्जन के रूट का चयन न्यूनतम यातायात बाधा के आधार पर किया जाए।
आयोजन स्थलों पर प्रॉपर लाइटिंग हो।
शहर में आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाऊस में भेजा जाए, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे ।

Janmashtami 2022 : मथुरा और वृंदावन समेत पूरे देश में आज कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, जानें आज का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Janmashtami 2022 : मथुरा और वृंदावन समेत पूरे देश में आज कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, जानें आज का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 आज पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार जन्माष्टमी की तिथि को लेकर भी भ्रम की स्थिति थी। 19 अगस्त को मनाई जाने वाली जन्माष्टमी मथुरा और वृंदावन के आधार पर मनाई जा रही है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर लोग उपवास रखकर और श्रद्धा भाव से बाल गोपाल की पूजा अर्चना करते हैं। यदि आप भी कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की आराधना करके उनको प्रसन्न करना चाहते हैं। तो जन्माष्टमी 19 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त को जाने

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 04:32 से प्रातः 05:16 तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:04 से दोपहर 12: 56 तक
गोधूलि मुहूर्त: सायं 06:47 से सायं 07:11तक 08:49 AM

जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त

श्रीकृष्ण पूजा का शुभ मुहूर्त-18 अगस्त रात्रि 12:20 मिनट से 01:05 मिनट तक है।
कुल पूजा अवधि- 45 मिनट।
पारण का समय- 19 अगस्त, रात्रि 10 बजकर 59 मिनट के बाद है।

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज, मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु, प्रमुख मंदिरों में उत्सव की तैयारियां पूरी

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज, मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु, प्रमुख मंदिरों में उत्सव की तैयारियां पूरी

 रायपुर/ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व शुक्रवार को शहरभर में धूम-धाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजन के साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही शहर के अलग-अलग स्थानों में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

राजधानी के इस्कान मंदिर, श्री दूधाधारी मठ, श्री जैतूसाव मठ, श्याम खाटू मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर समता कालोनी, सदर बाजार गोपाल मंदिर, पुरानी बस्ती गोपाल मंदिर आदि मंदिरों में आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। ईस्कान मंदिर में जन्माष्टमी महा महोत्सव की शुरूआत गुरूवार से हुई।

मंदिर के अध्यक्ष एचएच सिद्दार्थ स्वामी व त्यौहार समिति के चेयरमेन राजेश अग्रवाल ने बताया कि महा महोत्सव की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि दो वर्ष कोरोना की वजह से कई बड़े आयोजन नहीं हो रहे थे, लेकिन इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। मंदिर में विशालकाय पंडाल बनाया गया है, जहां महा महोत्सव की पहले दिन कार्यक्रम रात 8 बजे तक चला। यहां बच्चों ने गीत-संगीत की प्रस्तुति दी। श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कृष्ण जन्माष्टमी सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कृष्ण जन्माष्टमी सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( आज राजधानी में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तेलीबांधा में ‘कृष्ण कुंज’ तथा मोतीबाग में रायपुर स्मार्ट सिटी अंतर्गत स्मार्ट रीडिंग रूम( smart reading room) का भूमिपूजन तथा मोतीबाग में प्रेस क्लब का कार्यक्रम सहित गुढ़ियारी में आयोजित दही हांडी प्रतिय

निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री  बघेल आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर तेलीबांधा पहुंचेंगे और वहां आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी सांस्कृति कार्यक्रम में शामिल होकर कृष्ण कुंज का भूमिपूजन करेंगे। वे इसके पश्चात तेलीबांधा से प्रस्थान कर 1 बजे मोतीबाग पहुंचेंगे और वहां रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड अंतर्गत स्मार्ट रीडिंग रूम का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री  बघेल इस दौरान मोतीबाग में ही 1.15 बजे से 2.15 बजे तक प्रेस क्लब के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ का हर एक पर्व प्रकृति और आदिम संस्कृति से जुड़ा

मुख्यमंत्री शाम 6 बजे राजधानी के श्रीनगर रोड, गुढ़ियारी में आयोजित दही हांडी प्रतियोगिता के कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे इसके पश्चात शाम 7 बजे गुढ़ियारी से मुख्यमंत्री निवास रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। गौरतलब है कि सांस्कृतिक विविधताओं से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ का हर एक पर्व प्रकृति और आदिम संस्कृति से जुड़ा हुआ है। इनके संरक्षण के लिए ही यहां के तीज-त्यौहारों को आम लोगों से जोड़ा गया और अब ‘कृष्ण-कुंज’ योजना के माध्यम से इन सांस्कृतिक महत्व के पेड़ों को सहेजने की अनुकरणीय पहल हो रही है।

दर्दनाक सड़क हादसा, बस और कार में हुई जोरदार टक्कर...5 युवकों की मौके पर मौत, ड्राइवर और कंडक्टर फरार

दर्दनाक सड़क हादसा, बस और कार में हुई जोरदार टक्कर...5 युवकों की मौके पर मौत, ड्राइवर और कंडक्टर फरार

 जगदलपुर( jagdalpur) में एनएच 30 में दर्दनाक हादसा( accident) हुआ है।आज सुबह करीब पौने तीन बजे एक बस और चार पहिया वाहन में टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच युवकों( boys) की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि घटना के तत्काल बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर (conductor) फरार हो गए। वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शवों को निकालने के लिए गैस कटर का उपयोग किया गया।हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची गई है।

मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि रायपुर से जगदलपुर( jagdalpur) की ओर आ रही पायल ट्रेवल्स ( payal travels)की बस सीजी 07 ई 9922 जो यात्रियों को लेकर जगदलपुर आ रही थी कि आसना के आगे मेटावाड़ा पुल के पास जगदलपुर की ओर से आसना की ओर जा रही टाटा नेक्सान वाहन जिसमे 5 युवक सवार थे , यात्री बस ने उसे अपने चपेट में ले लिया, जिससे कि मौके पर ही 5 युवकों की मौत हो गई। फिल्हाल पुलिस  शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बस चालक व परिचालक फरार

हादसे के बाद से  बस चालक व परिचालक फरार हो गए है, वही मृतकों के शव को निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर का उपयोग किया गया है, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया, घटना की जानकारी लगते ही लोगों का जमावाड़ा लगाना शुरू हो गया, बताया जा रहा है कि 4 युवक जगदलपुर के अलग अलग जगह के थे जबकि एक युवक सुकमा का बताया जा रहा है।

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, बदले गए SI, ASI समेत 25 पुलिसकर्मी, देखें आदेश

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, बदले गए SI, ASI समेत 25 पुलिसकर्मी, देखें आदेश

 मुंगेली। जिले के पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के तबादले हुए हैं। सब इंस्पेक्टर और सहायक उप निरीक्षक सहित कुल 25 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया गया है। मुंगेली के पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने ये तबादला आदेश जारी किया है।

सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन पर राजधानी रायपुर में लगेगा 3 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, देश के नामी डॉक्टर करेंगे इलाज

सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन पर राजधानी रायपुर में लगेगा 3 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, देश के नामी डॉक्टर करेंगे इलाज

 रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर  नारायणा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर के नगर पालिक निगम के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में महापौर एजाज ढेबर ने दिनांक 21,22 और 23 अगस्त को तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में देश और प्रदेश के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकगण नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निदान के लिए उपस्थित रहेंगे।

महापौर एजाज ढेबर ने समस्त राजधानीवासियों से अधिक से अधिक संख्या में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर शिविर का अधिकतम वांछित लाभ उठाने का आह्वान किया है। शिविर के लिए पहले से पंजीयन कराया जा रहा है, जहां देश भर के नामी डॉक्टर इलाज करेंगे।

शिविर में सभी प्रकार का निशुल्क टेस्ट किया जाएगा। एक्सरे, ईसीजी, ब्लड जांच, पैथोलॉजी की सारी सुविधा उपलब्ध रहेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जन्माष्टमी के दिन राजधानी के ’कृष्ण-कुंज’ में पौधरोपण की करेंगे शुरूआत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जन्माष्टमी के दिन राजधानी के ’कृष्ण-कुंज’ में पौधरोपण की करेंगे शुरूआत

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी रायपुर के तेलीबांधा में विकसित किए जा रहे कृष्ण-कुंज में सांस्कृतिक एवं जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण की शुरूआत करेंगे। सीएम बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय क्षेत्रों में ’कृष्ण कुंज’ विकसित किए जा रहे हैं।

जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण कुंज में बरगद, पीपल, कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के एवं जीवनोपयोगी आम, इमली, बेर, गंगा इमली, जामुन, गंगा बेर, शहतूत, तेंदू ,चिरौंजी, अनार, कैथा, नीम, गुलर, पलास, अमरूद, सीताफल, बेल, आंवला के वृक्षों का रोपण किया जाएगा।

 
 

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को ’कृष्ण-कुंज’ विकसित करने के लिए वन विभाग को न्यूनतम एक एकड़ भूमि का आबंटन करने के निर्देश दिए हैं। अब तक राज्य के 162 स्थलों को ’कृष्ण कुंज’ के लिए चिन्हांकित कर लिया गया है। वृक्षारोपण की तैयारी भी बड़ी उत्साह के साथ की जा रही है। इस कृष्ण जन्माष्टमी से पूरे राज्य में ’कृष्ण कुंज’ के लिए चिन्हित स्थल पर वृक्षों का रोपण प्रारंभ किया जाएगा। कृष्ण कुंज को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए सभी निकायों में एकरूपता प्रदर्शित करने हेतु वन विभाग द्वारा बाउंड्रीवाल गेट पर लोगो का डिजाईन एक समान तैयार किया गया है।

 

मुख्यमंत्री बघेल ने ‘कृष्ण-कुंज’ योजना के उद्देश्यों को लेकर कहा है कि, “वृक्षारोपण को जन-जन से जोड़ने, अपने सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उन्हें विशिष्ट पहचान देने के लिए इसका नाम ‘कृष्ण-कुंज’ रखा गया है। विगत वर्षों में शहरीकरण की वजह से हो रही अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से इन पेड़ों का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। आने वाली पीढ़ियों को इन पेड़ों के महत्व से जोड़ने के लिए ‘कृष्ण-कुंज’ की पहल की जा रही है।

रायपुर जिले के 10 नगरीय निकाय कुर्रा, खरोरा, बिरगांव, अटारी, तेलीबांधा, आरंग, चंदखुरी, कुरुद समोदा, उरला में कृष्ण-कुंज के लिए स्थल चयनित किया गया है। गरियाबंद जिले के 3 महासमुंद के 6, गौरेला पेंड्रा जिले के 2 कोरिया जिले के 7, कोंडागांव जिले के 3,दंतेवाड़ा जिले के 4, बीजापुर जिले, सुकमा, नारायणपुर के 1-1 स्थलों के साथ कुल 162 चयनित स्थलों में जन्माष्टमी पर पौधों का रोपण किया जायेगा।

 
 

सांस्कृतिक विविधताओं से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ का हर एक पर्व प्रकृति और आदिम संस्कृति से जुड़ा हुआ है। इनके संरक्षण के लिए ही यहां के तीज-त्यौहारों को आम लोगों से जोड़ा गया और अब ‘कृष्ण-कुंज’ योजना के माध्यम से इन सांस्कृतिक महत्व के पेड़ों को सहेजने की अनुकरणीय पहल हो रही है। जो आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर कल की ओर ले जाएगी और एक नए छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएगी।

 

केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर…

केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर…

 रायपुर. मानव संसाधन विकास मंत्रालय उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2008-09 से कॉलेज एवं विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए संचालित केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2015 से ऑनलाईन राष्ट्रीय ई-छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के द्वारा किया जा रहा है। महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 है।

आवेदन के लिए राष्ट्रीय ई-छात्रवृत्ति पोर्टल www.scholarships.gov.in   का उपयोग करें। राष्ट्रीय ई-छात्रवृत्ति पोर्टल की जानकारी मण्डल की वेबसाईट www.cgbse.nic.in     पर भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए www.scholarships.gov.in   की हेल्पलाईन नम्बर 0120-6619540 पर संपर्क किया जा सकता है। 

केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना की पात्रता के लिए कक्षा 12वीं उत्तीर्ण  मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य विषय के वे विद्यार्थी जिनके प्राप्तांक 80 परसेन्टाइल या उससे अधिक होना चाहिए। उनके पालक की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय आठ लाख रूपए या उससे कम होनी चाहिए। जो विद्यार्थी महाविद्यालय में स्नातक पाठ्क्रम में अध्ययन कर रहे है वे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते है। 

वर्ष 2022 संवर्गवार 20 परसेन्टाइल प्राप्त विद्यार्थियों की संख्या इस प्रकार है- कुल 2 लाख 28 हजार 649 उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से विज्ञान विषय में 92 हजार 197, वाणिज्य विषय में 35 हजार 336 और मानविकी विषय में 1 लाख 1 हजार 116 उत्तीर्ण हुए।

इसमें अनुसूचित जाति में कुल 6268, में से विज्ञान विषय में 1494 बालिका के कटऑफ मार्क्स 340 और 898 बालकों के कटऑफ मार्क्स 335 रहे। वाणिज्य विषय में 399 बालिका के कटऑफ मार्क्स 336 और 407 बालकों के कटऑफ मार्क्स 318 रहे। इसी प्रकार मानविकी विषय में 1598 बालिका के कटऑफ मार्क्स 312 और 1381 बालकों के कटऑफ मार्क्स 302 रहे।

अनुसूचित जनजाति में कुल 17 हजार 783 में से विज्ञान विषय में 3326 बालिका के कटऑफ मार्क्स 324 और 1963 बालकों के कटऑफ मार्क्स 316 रहे। वाणिज्य विषय में 588 बालिका के कटऑफ मार्क्स 320 और 643 बालकों के कटऑफ मार्क्स 305 रहे। इसी प्रकार मानविकी विषय में 3454 बालिका के कटऑफ मार्क्स 309 और 2809 बालकों के कटऑफ मार्क्स 303 रहे।

अन्य पिछड़ा वर्ग में कुल 23 हजार 790 में से विज्ञान विषय में 5739 बालिका के कटऑफ मार्क्स 353 और 3730 बालकों के कटऑफ मार्क्स 345 रहे। वाणिज्य विषय में 2059 बालिका के कटऑफ मार्क्स 348 और 1982 बालकों के कटऑफ मार्क्स 326 रहे। इसी प्रकार मानविकी विषय में 5610 बालिका के कटऑफ मार्क्स 315 और 4670 बालकों के कटऑफ मार्क्स 307 रहे।

सामान्य वर्ग में कुल 3040 में से विज्ञान विषय में 687 बालिका के कटऑफ मार्क्स 372 और 528 बालकों के कटऑफ मार्क्स 362 रहे। वाणिज्य विषय में 484 बालिका के कटऑफ मार्क्स 380 और 521 बालकों के कटऑफ मार्क्स 348 रहे। इसी प्रकार मानविकी विषय में 420 बालिका के कटऑफ मार्क्स 331 और 400 बालकों के कटऑफ मार्क्स 319 रहे। 

इस प्रकार कुल 45 हजार 881 विद्यार्थियों में से विज्ञान विषय में कुल 18 हजार 456 विद्यार्थियों ने 11 हजार 246 बालिका और 7210 बालक है। वाणिज्य विषय में कुल 7083 विद्यार्थियों में से 3530 बालिका और 3553 बालक है। मानविकी विषय में कुल 20 हजार 342 विद्यार्थियों में से 11 हजार 82 बालिका और 9 हजार 260 बालक है। 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के उप सचिव ने बताया कि आवेदकों का महाविद्यालय स्तर पर ऑनलाईन वरिफिकेशन होने के बाद ही माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा ऑनलाईन वरिफिकेशन किया जाएगा। अतः महाविद्यालय के संबंधित छात्रों को छात्रवृत्ति के आवेदन प्रतिदिन ऑनलाईन वेरिफिकेशन के बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल कार्यालय को आग्रेषित किए जाए, ताकि सभी पात्र विद्यार्थी इस योजना से लाभान्वित हो सके।