CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
प्रेम विवाह के बाद युवती को साथ ले गए पिता, दुखी होकर युवक ने दे दी जान...पढ़ें पूरा मामला

प्रेम विवाह के बाद युवती को साथ ले गए पिता, दुखी होकर युवक ने दे दी जान...पढ़ें पूरा मामला

 भिलाई। सुपेला थाना अंतर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने महीने भर पहले एक युवत से प्रेम विवाह किया था। लेकिन लड़की के पिता इस शादी के लिये राजी नहीं हुए और विवाह को मानने से इनकार कर दिया और उसे अपने साथ ले गया। इसी वजह से परेशान होकर युवक ने जान दे दी।

जानकारी के अनुसार सुपेला थाना अंतर्गत पांच रास्ता निवासी सोनू सिंह (25) पिता राजेश सिंह ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोनू ने एक महीने पहले रामनगर मुक्तिधाम के पास की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद लड़की के पिता ने प्रेम विवाह को मानने से इनकार कर दिया और उसे अपने साथ ले गया। इसी गम में सोनू ने गुरुवार देर शाम अपने घर में फांसी लगा ली।

सोनू के पिता राजेश सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा 22 साल की एक लड़की से प्रेम करता था। डेढ़ महीने पहले वह लड़की को लेकर बिहार के गोपालगंज जिले के अपने पैत्रक गांव लड़इली भाग गया था। वहां उसने आर्य समाज में लड़की के साथ शादी कर ली। इधर, लड़की के पिता ने वैशाली नगर थाने में लड़की की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

सोनू एक महीने तक लड़की के साथ गांव में रहा। इसके बाद उसे लेकर भिलाई अपने घर आ गया। लड़की के पिता को उनके लौटने का पता चला तो उन्होंने वैशाली नगर थाने में शिकायत की और पुलिस के साथ आकर लड़की को ले गया। फिर बेटी को भेजने से मना कर दिया। इसके बद से सोनू अपने पिता से कहता था कि वह उस लड़की के बिना नहीं रह पाएगा। उसने गुरुवार को लड़की के दुपट्टे से से ही फांसी लगा ली।

राजेश सिंह का कहना है कि लड़का और लड़की दोनों बालिग थे। लड़की ने पुलिस के सामने थाने में यह बोला भी था कि वह सोनू के साथ रहना चाहती है। इसके बाद भी वैशाली नगर पुलिस ने जबरदस्ती लड़की को उसके पिता के साथ भेज दिया। राजेश का कहना है कि यदि लड़की की मर्जी पुलिस मानती और दोनों को साथ रहने देती तो आज उसका बेटा जिंदा होता।

राजेश सिंह का कहना है कि सोनू ने अपने पैत्रक गांव जाकर लड़की से शादी की थी। उसकी दूसरे कास्ट में शादी करने के बाद भी सोनू के दादा ने पोता बहू को स्वीकार कर लिया था। उनके पास दोनों एक महीना रहे भी। जब सोनू वहां लौटा तो दादा ने उसे व बहू को 60 हजार रुपए विदाई भी दी थी।

मेकाहारा एम्बुलेंस संघ का उपाध्यक्ष दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो बना कर देता था धमकी

मेकाहारा एम्बुलेंस संघ का उपाध्यक्ष दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो बना कर देता था धमकी

 रायपुर। मेकाहारा एंबुलेंस संघ के उपाध्यक्ष को पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत गंज थाना पुलिस में अपराध दर्ज किया गया है।

गंज थाना पुलिस ने भल्ला साहू उर्फ रामकुमार साहू को महिला से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया। गंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार साहू ने महिला को शादी का झांसा देकर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो वीडियो बना लिए जिसके बाद वह उसे वायरल करने की धमकी देता था और शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था। आरोपित से तंग आकर के महिला ने थाने में शिकायत दर्ज की जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया।

राज्यपाल उइके को महापौर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

राज्यपाल उइके को महापौर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

 

रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने मुलाकात की और रायपुर में होने वाले महापौर सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। बता दें कि आगामी 27-28 अगस्त को दो दिवसीय महापौर सम्मेलन का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है, जिसमें देश भर के महापौर शामिल होंगे।
गणेश और दुर्गा पूजा समेत आगामी त्योहारों को लेकर गाइडलाइन जारी...यहां पढ़े

गणेश और दुर्गा पूजा समेत आगामी त्योहारों को लेकर गाइडलाइन जारी...यहां पढ़े

 रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी त्योहारों को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया है। सरकार ने तीज त्योहारों के संदर्भ में कलेक्टरों और नगरीय निकाय के अधिकारियों को कहा है कि तीज त्योहारों में ग्रीन ट्रिब्यूनल के मापदंड को नजरंदाज नहीं किया जाए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा समस्त कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र लिखकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इन नियमों का करना होगा पालन
तीज, गणेश विसर्जन, दुर्गा पूजा, पितृ मोक्ष अमावस्या एवं अन्य त्योहारों के लिए सार्वजनिक आयोजनों हेतु तालाबों / घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, फॉगिंग, शुद्ध पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था हो।
तालाबों / घाटों पर विसर्जन के पूर्व पूजन सामग्री को अलग-अलग कर उपयुक्त स्थल पर रखा जाए।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार नदी में मूर्तियों का विसर्जन किसी भी परिस्थिति में न किया जाए, नदी के जल को दूषित होने से बचाया जाए। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें ।
प्लास्टर ऑफ पेरिस तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्री से बनी मूर्तियों के निर्माण को रोकने के लिए कार्रवाई हो।
आयोजन स्थलों के समीप यथा संभव मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था की जाए ।
मूर्ति विसर्जन के रूट का चयन न्यूनतम यातायात बाधा के आधार पर किया जाए।
आयोजन स्थलों पर प्रॉपर लाइटिंग हो।
शहर में आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाऊस में भेजा जाए, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे ।

Janmashtami 2022 : मथुरा और वृंदावन समेत पूरे देश में आज कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, जानें आज का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Janmashtami 2022 : मथुरा और वृंदावन समेत पूरे देश में आज कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, जानें आज का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 आज पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार जन्माष्टमी की तिथि को लेकर भी भ्रम की स्थिति थी। 19 अगस्त को मनाई जाने वाली जन्माष्टमी मथुरा और वृंदावन के आधार पर मनाई जा रही है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर लोग उपवास रखकर और श्रद्धा भाव से बाल गोपाल की पूजा अर्चना करते हैं। यदि आप भी कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की आराधना करके उनको प्रसन्न करना चाहते हैं। तो जन्माष्टमी 19 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त को जाने

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 04:32 से प्रातः 05:16 तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:04 से दोपहर 12: 56 तक
गोधूलि मुहूर्त: सायं 06:47 से सायं 07:11तक 08:49 AM

जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त

श्रीकृष्ण पूजा का शुभ मुहूर्त-18 अगस्त रात्रि 12:20 मिनट से 01:05 मिनट तक है।
कुल पूजा अवधि- 45 मिनट।
पारण का समय- 19 अगस्त, रात्रि 10 बजकर 59 मिनट के बाद है।

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज, मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु, प्रमुख मंदिरों में उत्सव की तैयारियां पूरी

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज, मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु, प्रमुख मंदिरों में उत्सव की तैयारियां पूरी

 रायपुर/ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व शुक्रवार को शहरभर में धूम-धाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजन के साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही शहर के अलग-अलग स्थानों में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

राजधानी के इस्कान मंदिर, श्री दूधाधारी मठ, श्री जैतूसाव मठ, श्याम खाटू मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर समता कालोनी, सदर बाजार गोपाल मंदिर, पुरानी बस्ती गोपाल मंदिर आदि मंदिरों में आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। ईस्कान मंदिर में जन्माष्टमी महा महोत्सव की शुरूआत गुरूवार से हुई।

मंदिर के अध्यक्ष एचएच सिद्दार्थ स्वामी व त्यौहार समिति के चेयरमेन राजेश अग्रवाल ने बताया कि महा महोत्सव की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि दो वर्ष कोरोना की वजह से कई बड़े आयोजन नहीं हो रहे थे, लेकिन इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। मंदिर में विशालकाय पंडाल बनाया गया है, जहां महा महोत्सव की पहले दिन कार्यक्रम रात 8 बजे तक चला। यहां बच्चों ने गीत-संगीत की प्रस्तुति दी। श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कृष्ण जन्माष्टमी सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कृष्ण जन्माष्टमी सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( आज राजधानी में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तेलीबांधा में ‘कृष्ण कुंज’ तथा मोतीबाग में रायपुर स्मार्ट सिटी अंतर्गत स्मार्ट रीडिंग रूम( smart reading room) का भूमिपूजन तथा मोतीबाग में प्रेस क्लब का कार्यक्रम सहित गुढ़ियारी में आयोजित दही हांडी प्रतिय

निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री  बघेल आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर तेलीबांधा पहुंचेंगे और वहां आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी सांस्कृति कार्यक्रम में शामिल होकर कृष्ण कुंज का भूमिपूजन करेंगे। वे इसके पश्चात तेलीबांधा से प्रस्थान कर 1 बजे मोतीबाग पहुंचेंगे और वहां रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड अंतर्गत स्मार्ट रीडिंग रूम का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री  बघेल इस दौरान मोतीबाग में ही 1.15 बजे से 2.15 बजे तक प्रेस क्लब के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ का हर एक पर्व प्रकृति और आदिम संस्कृति से जुड़ा

मुख्यमंत्री शाम 6 बजे राजधानी के श्रीनगर रोड, गुढ़ियारी में आयोजित दही हांडी प्रतियोगिता के कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे इसके पश्चात शाम 7 बजे गुढ़ियारी से मुख्यमंत्री निवास रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। गौरतलब है कि सांस्कृतिक विविधताओं से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ का हर एक पर्व प्रकृति और आदिम संस्कृति से जुड़ा हुआ है। इनके संरक्षण के लिए ही यहां के तीज-त्यौहारों को आम लोगों से जोड़ा गया और अब ‘कृष्ण-कुंज’ योजना के माध्यम से इन सांस्कृतिक महत्व के पेड़ों को सहेजने की अनुकरणीय पहल हो रही है।

दर्दनाक सड़क हादसा, बस और कार में हुई जोरदार टक्कर...5 युवकों की मौके पर मौत, ड्राइवर और कंडक्टर फरार

दर्दनाक सड़क हादसा, बस और कार में हुई जोरदार टक्कर...5 युवकों की मौके पर मौत, ड्राइवर और कंडक्टर फरार

 जगदलपुर( jagdalpur) में एनएच 30 में दर्दनाक हादसा( accident) हुआ है।आज सुबह करीब पौने तीन बजे एक बस और चार पहिया वाहन में टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच युवकों( boys) की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि घटना के तत्काल बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर (conductor) फरार हो गए। वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शवों को निकालने के लिए गैस कटर का उपयोग किया गया।हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची गई है।

मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि रायपुर से जगदलपुर( jagdalpur) की ओर आ रही पायल ट्रेवल्स ( payal travels)की बस सीजी 07 ई 9922 जो यात्रियों को लेकर जगदलपुर आ रही थी कि आसना के आगे मेटावाड़ा पुल के पास जगदलपुर की ओर से आसना की ओर जा रही टाटा नेक्सान वाहन जिसमे 5 युवक सवार थे , यात्री बस ने उसे अपने चपेट में ले लिया, जिससे कि मौके पर ही 5 युवकों की मौत हो गई। फिल्हाल पुलिस  शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बस चालक व परिचालक फरार

हादसे के बाद से  बस चालक व परिचालक फरार हो गए है, वही मृतकों के शव को निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर का उपयोग किया गया है, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया, घटना की जानकारी लगते ही लोगों का जमावाड़ा लगाना शुरू हो गया, बताया जा रहा है कि 4 युवक जगदलपुर के अलग अलग जगह के थे जबकि एक युवक सुकमा का बताया जा रहा है।

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, बदले गए SI, ASI समेत 25 पुलिसकर्मी, देखें आदेश

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, बदले गए SI, ASI समेत 25 पुलिसकर्मी, देखें आदेश

 मुंगेली। जिले के पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के तबादले हुए हैं। सब इंस्पेक्टर और सहायक उप निरीक्षक सहित कुल 25 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया गया है। मुंगेली के पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने ये तबादला आदेश जारी किया है।

सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन पर राजधानी रायपुर में लगेगा 3 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, देश के नामी डॉक्टर करेंगे इलाज

सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन पर राजधानी रायपुर में लगेगा 3 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, देश के नामी डॉक्टर करेंगे इलाज

 रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर  नारायणा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर के नगर पालिक निगम के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में महापौर एजाज ढेबर ने दिनांक 21,22 और 23 अगस्त को तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में देश और प्रदेश के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकगण नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निदान के लिए उपस्थित रहेंगे।

महापौर एजाज ढेबर ने समस्त राजधानीवासियों से अधिक से अधिक संख्या में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर शिविर का अधिकतम वांछित लाभ उठाने का आह्वान किया है। शिविर के लिए पहले से पंजीयन कराया जा रहा है, जहां देश भर के नामी डॉक्टर इलाज करेंगे।

शिविर में सभी प्रकार का निशुल्क टेस्ट किया जाएगा। एक्सरे, ईसीजी, ब्लड जांच, पैथोलॉजी की सारी सुविधा उपलब्ध रहेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जन्माष्टमी के दिन राजधानी के ’कृष्ण-कुंज’ में पौधरोपण की करेंगे शुरूआत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जन्माष्टमी के दिन राजधानी के ’कृष्ण-कुंज’ में पौधरोपण की करेंगे शुरूआत

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी रायपुर के तेलीबांधा में विकसित किए जा रहे कृष्ण-कुंज में सांस्कृतिक एवं जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण की शुरूआत करेंगे। सीएम बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय क्षेत्रों में ’कृष्ण कुंज’ विकसित किए जा रहे हैं।

जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण कुंज में बरगद, पीपल, कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के एवं जीवनोपयोगी आम, इमली, बेर, गंगा इमली, जामुन, गंगा बेर, शहतूत, तेंदू ,चिरौंजी, अनार, कैथा, नीम, गुलर, पलास, अमरूद, सीताफल, बेल, आंवला के वृक्षों का रोपण किया जाएगा।

 
 

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को ’कृष्ण-कुंज’ विकसित करने के लिए वन विभाग को न्यूनतम एक एकड़ भूमि का आबंटन करने के निर्देश दिए हैं। अब तक राज्य के 162 स्थलों को ’कृष्ण कुंज’ के लिए चिन्हांकित कर लिया गया है। वृक्षारोपण की तैयारी भी बड़ी उत्साह के साथ की जा रही है। इस कृष्ण जन्माष्टमी से पूरे राज्य में ’कृष्ण कुंज’ के लिए चिन्हित स्थल पर वृक्षों का रोपण प्रारंभ किया जाएगा। कृष्ण कुंज को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए सभी निकायों में एकरूपता प्रदर्शित करने हेतु वन विभाग द्वारा बाउंड्रीवाल गेट पर लोगो का डिजाईन एक समान तैयार किया गया है।

 

मुख्यमंत्री बघेल ने ‘कृष्ण-कुंज’ योजना के उद्देश्यों को लेकर कहा है कि, “वृक्षारोपण को जन-जन से जोड़ने, अपने सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उन्हें विशिष्ट पहचान देने के लिए इसका नाम ‘कृष्ण-कुंज’ रखा गया है। विगत वर्षों में शहरीकरण की वजह से हो रही अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से इन पेड़ों का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। आने वाली पीढ़ियों को इन पेड़ों के महत्व से जोड़ने के लिए ‘कृष्ण-कुंज’ की पहल की जा रही है।

रायपुर जिले के 10 नगरीय निकाय कुर्रा, खरोरा, बिरगांव, अटारी, तेलीबांधा, आरंग, चंदखुरी, कुरुद समोदा, उरला में कृष्ण-कुंज के लिए स्थल चयनित किया गया है। गरियाबंद जिले के 3 महासमुंद के 6, गौरेला पेंड्रा जिले के 2 कोरिया जिले के 7, कोंडागांव जिले के 3,दंतेवाड़ा जिले के 4, बीजापुर जिले, सुकमा, नारायणपुर के 1-1 स्थलों के साथ कुल 162 चयनित स्थलों में जन्माष्टमी पर पौधों का रोपण किया जायेगा।

 
 

सांस्कृतिक विविधताओं से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ का हर एक पर्व प्रकृति और आदिम संस्कृति से जुड़ा हुआ है। इनके संरक्षण के लिए ही यहां के तीज-त्यौहारों को आम लोगों से जोड़ा गया और अब ‘कृष्ण-कुंज’ योजना के माध्यम से इन सांस्कृतिक महत्व के पेड़ों को सहेजने की अनुकरणीय पहल हो रही है। जो आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर कल की ओर ले जाएगी और एक नए छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएगी।

 

केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर…

केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर…

 रायपुर. मानव संसाधन विकास मंत्रालय उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2008-09 से कॉलेज एवं विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए संचालित केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2015 से ऑनलाईन राष्ट्रीय ई-छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के द्वारा किया जा रहा है। महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 है।

आवेदन के लिए राष्ट्रीय ई-छात्रवृत्ति पोर्टल www.scholarships.gov.in   का उपयोग करें। राष्ट्रीय ई-छात्रवृत्ति पोर्टल की जानकारी मण्डल की वेबसाईट www.cgbse.nic.in     पर भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए www.scholarships.gov.in   की हेल्पलाईन नम्बर 0120-6619540 पर संपर्क किया जा सकता है। 

केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना की पात्रता के लिए कक्षा 12वीं उत्तीर्ण  मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य विषय के वे विद्यार्थी जिनके प्राप्तांक 80 परसेन्टाइल या उससे अधिक होना चाहिए। उनके पालक की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय आठ लाख रूपए या उससे कम होनी चाहिए। जो विद्यार्थी महाविद्यालय में स्नातक पाठ्क्रम में अध्ययन कर रहे है वे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते है। 

वर्ष 2022 संवर्गवार 20 परसेन्टाइल प्राप्त विद्यार्थियों की संख्या इस प्रकार है- कुल 2 लाख 28 हजार 649 उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से विज्ञान विषय में 92 हजार 197, वाणिज्य विषय में 35 हजार 336 और मानविकी विषय में 1 लाख 1 हजार 116 उत्तीर्ण हुए।

इसमें अनुसूचित जाति में कुल 6268, में से विज्ञान विषय में 1494 बालिका के कटऑफ मार्क्स 340 और 898 बालकों के कटऑफ मार्क्स 335 रहे। वाणिज्य विषय में 399 बालिका के कटऑफ मार्क्स 336 और 407 बालकों के कटऑफ मार्क्स 318 रहे। इसी प्रकार मानविकी विषय में 1598 बालिका के कटऑफ मार्क्स 312 और 1381 बालकों के कटऑफ मार्क्स 302 रहे।

अनुसूचित जनजाति में कुल 17 हजार 783 में से विज्ञान विषय में 3326 बालिका के कटऑफ मार्क्स 324 और 1963 बालकों के कटऑफ मार्क्स 316 रहे। वाणिज्य विषय में 588 बालिका के कटऑफ मार्क्स 320 और 643 बालकों के कटऑफ मार्क्स 305 रहे। इसी प्रकार मानविकी विषय में 3454 बालिका के कटऑफ मार्क्स 309 और 2809 बालकों के कटऑफ मार्क्स 303 रहे।

अन्य पिछड़ा वर्ग में कुल 23 हजार 790 में से विज्ञान विषय में 5739 बालिका के कटऑफ मार्क्स 353 और 3730 बालकों के कटऑफ मार्क्स 345 रहे। वाणिज्य विषय में 2059 बालिका के कटऑफ मार्क्स 348 और 1982 बालकों के कटऑफ मार्क्स 326 रहे। इसी प्रकार मानविकी विषय में 5610 बालिका के कटऑफ मार्क्स 315 और 4670 बालकों के कटऑफ मार्क्स 307 रहे।

सामान्य वर्ग में कुल 3040 में से विज्ञान विषय में 687 बालिका के कटऑफ मार्क्स 372 और 528 बालकों के कटऑफ मार्क्स 362 रहे। वाणिज्य विषय में 484 बालिका के कटऑफ मार्क्स 380 और 521 बालकों के कटऑफ मार्क्स 348 रहे। इसी प्रकार मानविकी विषय में 420 बालिका के कटऑफ मार्क्स 331 और 400 बालकों के कटऑफ मार्क्स 319 रहे। 

इस प्रकार कुल 45 हजार 881 विद्यार्थियों में से विज्ञान विषय में कुल 18 हजार 456 विद्यार्थियों ने 11 हजार 246 बालिका और 7210 बालक है। वाणिज्य विषय में कुल 7083 विद्यार्थियों में से 3530 बालिका और 3553 बालक है। मानविकी विषय में कुल 20 हजार 342 विद्यार्थियों में से 11 हजार 82 बालिका और 9 हजार 260 बालक है। 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के उप सचिव ने बताया कि आवेदकों का महाविद्यालय स्तर पर ऑनलाईन वरिफिकेशन होने के बाद ही माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा ऑनलाईन वरिफिकेशन किया जाएगा। अतः महाविद्यालय के संबंधित छात्रों को छात्रवृत्ति के आवेदन प्रतिदिन ऑनलाईन वेरिफिकेशन के बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल कार्यालय को आग्रेषित किए जाए, ताकि सभी पात्र विद्यार्थी इस योजना से लाभान्वित हो सके। 

शादी के 5 माह बाद जिंदा जल गई महिला.. परिजन बोले- केरोसीन डाल खुद को लगाई आग... पिता ने कहा- साहब मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती

शादी के 5 माह बाद जिंदा जल गई महिला.. परिजन बोले- केरोसीन डाल खुद को लगाई आग... पिता ने कहा- साहब मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती

 छत्तीसगढ़: दुर्ग जिले के नंदिनी थाना अंतर्गत एक नव विवाहिता ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छि़ड़क कर आग लगा ली। वहीं मृतिका के पिता ने पुलिस से हत्या की आशंका जाहिर की है। उनका कहना है कि उसकी बेटी की शादी को मात्र 5 महीने हुए हैं। वह खुदकुशी नहीं कर सकती है।

नंदिनी टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार दोपहर उन्हें एक नव विवाहिता राधिका गायकवाड़ (21) के खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। उसने मिट्टी तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस जब मौके पर पहुंची मृतिका पूरी तरह से जल चुकी थी। परिजनों का कहना है कि जब उसने आत्महत्या की तो उस समय घर पर कोई नहीं था।

राधिका मूलत: सहसपुर लोहारा की रहने वाली थी। उसकी शादी 5 महीने पहले पिटौरा गांव निवासी टूमन लाल गायकवाड़ के साथ हुई थी। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

बुलाया गया फोरेंसिक टीम को
नव विवाहिता की खुदकुशी का मामला सामने आने के बाद मामले की जांच के लिए आला पुलिस अधिकारी व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने राधिका की बॉडी को अच्छे तरह से चेक किया। नायब तहसीलदार राजेन्द्र चंद्राकार के सामने पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद शव को शासकीय अस्पताल सुपेला पीएम के लिए ले जाया गया।

पिता ने कहा मेरी बेटी ऐसा कदम नहीं उठा सकती
खुदकुशी की सूचना मिलने पर राधिका के माता और पिता घटना स्थल पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पिता मूलचंद बंदे ने डीएसपी संजय पुंढीर से कहा साहब मेरी बेटी की मौत सामान्य नहीं है। उसकी हत्या की गई है। मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती है। जरूर कोई ऐसी बात हुई होगी, जिससे उसे ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। मेरी बेटी की शादी इसी साल 2 मार्च को हुई थी।

खून से लथपथ मिली लाश.. शव का धड़ गायब...जानिए क्या था पूरा  मामला

खून से लथपथ मिली लाश.. शव का धड़ गायब...जानिए क्या था पूरा मामला

 छत्तीसगढ़: कोरबा के पसान थाना इलाके में एक युवक को जंगली जानवर ने बुरी तरह से नोचकर मार डाला। घटना अडसरा के जंगल की है, जहां से बुधवार रात 24 साल का सुरेश कुमार अपने दोस्त राहुल के साथ बाइक से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। दोनों दोस्त पैदल चलने लगे, लेकिन सुरेश पीछे छूट गया। इसी बीच जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। युवक की खून से लथपथ लाश मिली है, जिसका धड़ गायब है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सेनहा निवासी 26 वर्षीय राहुल कुमार के घर पर छठी का कार्यक्रम था। रात के वक्त वहां रामायण का पाठ चल रहा था। साउंड बॉक्स खराब होने पर दूसरा साउंड बॉक्स लेने के लिए राहुल गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त सुरेश कुमार के साथ निकला। दोनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार थे, लेकिन इसी बीच गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद दोनों बाइक से नीचे उतर गए। राहुल बाइक को लेकर पैदल चलने लगा, वहीं सुरेश उसके पीछे-पीछे आने लगा।

पीछे छूटा सुरेश

रात का समय होने के कारण जंगल में काफी अंधेरा था। इस बीच जब राहुल ने देखा कि सुरेश कुछ बात नहीं कर रहा या उसके चलने की आवाज नहीं आ रही, तो उसने सोचा कि शायद वो थक कर कहीं रुक गया होगा। वहीं हल्की-हल्की बारिश भी हो रही थी। राहुल इस बीच गांव अडसरा पहुंच गया। जब बहुत समय बीत जाने के बाद भी सुरेश नहीं पहुंचा, तो फिर उसने गांववालों को इसकी जानकारी दी।

गांववालों ने जंगल में की तलाश, मिली खून से लथपथ लाश

 

गांव के लोगों ने जंगल में सुरेश की तलाश शुरू की, तब जाकर उसकी लाश पेड़ के पास खून से लथपथ हालत में मिली। सुरेश का धड़ भी गायब था और उसे नोचने के निशान थे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पसान थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पसान थाना प्रभारी शिव कुमार धारी ने बताया कि शव के पास से जंगली जानवर के कुछ बाल मिले हैं, जिससे आशंका है कि जानवरों ने ही युवक को नोचकर मौत के घाट उतारा है।

 

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

पसान थाना प्रभारी शिव कुमार धारी ने बताया कि फिलहाल शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा। पसान वन परिक्षेत्र के धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें अब तक नहीं दी गई है। घटना का पता लगाया जाएगा कि आखिर युवक की मौत कैसे हुई है। फिलहाल मृतक के परिजनों को कोई मुआवजा राशि नहीं दी गई है।

मिक्सर मशीन वाहन ने 9वीं की छात्रा को कुचला, मौके पर ही मौत.. गुस्साए लोगों ने रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे जाम किया

मिक्सर मशीन वाहन ने 9वीं की छात्रा को कुचला, मौके पर ही मौत.. गुस्साए लोगों ने रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे जाम किया

 छत्तीसगढ़: दुर्ग में गुरुवार दोपहर ट्रांजिट मिक्सर मशीन वाहन ने 9वीं क्लास की छात्रा को कुचल दिया। छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे जाम कर दिया। खबर लिखे जाने जाम जारी है। हादसा कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुआ है।

छात्रा खुशी साहू - फाइल फोटो

छात्रा खुशी साहू – फाइल फोटो

जानकारी के मुताबिक, जंजगिरी हायर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं की छात्रा खुशी साहू (15) पुत्री पिता महेंद्र साहू उरला स्थित अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। दोपहर 12 बजे के करीब वह साइकिल से जैसे ही जंजगिरी पेट्रोल पंप के पास पहुंची उसे ट्रांजिट मिक्सर मशीन ने टक्कर मार दी। छात्रा सड़क पर गिरी तो मिक्सर मशीन वाहन छात्रा के ऊपर से गुजर गया।

पुलिस गुस्साए परिजनों को समझाती हुई

पुलिस गुस्साए परिजनों को समझाती हुई

हादसा होते देख लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने मिक्सर वाहन रुकवा लिया और सड़क जाम कर दी। सूचना मिलने पर सीएसपी छावनी और सीएसपी भिलाई नगर सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। अफसर लोगों को सड़क से हटने और जाम खुलवाने के लिए मनाने में लगी है, लेकिन लोग हट नहीं रहे। लोग वहां परिजनों को 40 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

चक्का जाम करते लोग व मौजूद भीड़

चक्का जाम करते लोग व मौजूद भीड़

रायपुर से भिलाई तीन तक लगी वाहनों की लाइन
दुर्घटना स्थल पर लगभग डेढ़ घंटे से चक्का जाम है। इसके चलते रायपुर की तरफ कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे और दुर्ग की तरफ भिलाई तीन तक वहानों की लंबी लाइन लग गई है। यदि जल्द चक्का जाम नहीं खुला तो वाहनों की लाइन रायपुर और दुर्ग शहर को भी टच कर जाएगी। हालांकि मौके पर लोगों और पुलिस अधिकारियों के बीच मान मनौवल का दौर जारी है।

चक्का जाम के चलते वाहनों की लगी लंबी कतार

चक्का जाम के चलते वाहनों की लगी लंबी कतार

बड़ी खबर: राजस्व मंत्री के वाहन दो ग्रामीणों को मारी टक्कर, एक की मौत

बड़ी खबर: राजस्व मंत्री के वाहन दो ग्रामीणों को मारी टक्कर, एक की मौत

 भिलाई: दुर्ग जिले के पाटन में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की गाड़ी ने दो ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई और वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया और शव को रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के वक्त राजस्व मंत्री वाहन में मौजूद नहीं थे। सिर्फ उनका ड्राइवर ही वाहन में था। इस दौरान पाटन के लोहरसी गांव के दो ग्रामीणों को उसने ठोकर मार दी। इस हादसे में एक ग्रामीण को मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को लेकर पाटन थाना पहुंच गए और शव को थाने के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। अधिकारीयों के समझाने के बाद उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया।

छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेंगे शराब और मीट की दुकान, राज्य शासन ने शुष्क दिवस किया घोषित

छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेंगे शराब और मीट की दुकान, राज्य शासन ने शुष्क दिवस किया घोषित

रायपुर : राज्य शासन द्वारा 19 अगस्त को ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी’ के दिन सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी’ पर नगरीय निकायों की सीमा में स्थित पशुवध गृह एवं मांस बिक्री दुकाने बंद रहेगी। शुष्क दिवस में प्रदेश के जिलों में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेंट बार, होटल बार, क्लब आदि बंद रखे जाएंगे।

वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने शुष्क दिवस तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पशुवध गृह बंद रखने के संबंध में मंत्रालय से आदेश जारी किया है। जिला, संभाग और राज्य स्तरीय उड़नदस्तों द्वारा अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

रायपुर के स्वर्णभूमि कॉलोनी में चेन स्नेचिंग...युवती को आई चोट

रायपुर के स्वर्णभूमि कॉलोनी में चेन स्नेचिंग...युवती को आई चोट

 रायपुर। राजधानी रायपुर के अतिसुरक्षित माने जाने वाले स्वर्णभूमि कॉलोनी में चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। जहां देर शाम 2 अज्ञात बाइक सवारों ने घटना को अंजाम दिया है। यह मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

जानकरी के अनुसार कॉलोनी में टहल रही युवती की सोने की चैन खींच कर अज्ञात बाइक सवार भागे। युवती के शोर मचाते ही कॉलोनी में सनसनी फैल गई। इस घटना की शिकार हुई युवती के शरीर में चोटें आयी है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

CG में कांग्रेस की महिला पार्षद का इस्तीफा: लिखा-पार्टी में मौकापरस्त लोग उन्हें अपमानित कर रहे

CG में कांग्रेस की महिला पार्षद का इस्तीफा: लिखा-पार्टी में मौकापरस्त लोग उन्हें अपमानित कर रहे

 दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की नगर पालिका परिषद अहिरवारा की वार्ड 11 की कांग्रेस पार्षद पूर्णिमा अमित दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री गुरु रुद्र कुमार और नगर पालिका के सीएमओ को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है।

इस्तीफे में लिखी ये बातें
पार्षद पूर्णिमा दास ने मंत्री को दिए इस्तीफे में लिखा है कि अहिवारा क्षेत्र में पार्टी के कुछ लोगों की गलत रीति नीतियों से वह आहत हैं। वह लगातार नगर पालिका परिषद अहिवारा दो बार कांग्रेस से पार्षद चुनी जा चुकी हैं। उनके पति अमित दास भी कांग्रेस से पार्षद रह चुके हैं। इसके बाद भी पार्टी के कुछ मौका परस्त लोग उनसे द्वेष भावना रखते हुए अपमानित करते आ रहे हैं। महिला पार्षद का कहना है कि नगर पालिका परिषद अहिवारा चुनाव के दौरान उन्होंने ऐसे कुछ लोगों के खिलाफ मौखिक शिकायत की थी। इसके चलते वे लोग ऐसा कर रहे हैं।

पूर्णिमा ने आरोप लगाया कि इन लोगों के पार्टी विरोधी कार्य के चलते पार्टी नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की सीट हार गईं। उन्होंने हार का कारण और समीक्षा करने की बात कही थी, लेकिन आज तक नहीं होना गंभीर विषय है। ऐसे लोग खुलेआम पार्टी विपरीत जाकर कार्य करके भई ईनाम के तौर पर पार्टी के उच्च पदों पर आसीन हैं। वहीं पार्टी हित में काम करने की वजह से उन्हें संगठन में किसी पद की जवाबदारी नहीं दी गई।

नगर अध्यक्ष पर लगाया उपेक्षा करने का आरोप
पार्षद पूर्णिमा दास ने आरोप लगाया है कि पार्टी के नगर अध्यक्ष के द्वारा लगातार संगठन के कई कार्यक्रमों में उनकी उपेक्षा की गई है। जो लोग पार्टी विपरीत कार्य में संलिप्त होने के कारण पार्टी से निष्कासित हैं उनका फोटो पार्टी के फ्लैक्स में लगाया जा रहा है। ऐसा करके वो क्या संदेश देना चाहते हैं। वार्ड 11 में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भी संगठन अध्यक्ष ने उनकी उपेक्षा की है। इससे मेरे वार्ड के लोगों की भावना को ठेस पहुंची है।

शिकायत के बाद भी नहीं दिया गया ध्यान
महिला पार्षद का आरोप है कि उसने लगातार इन सभी विषयों की शिकायत संगठन के उच्च पदाधिकारियों के समक्ष रखी है। इसके बाद भी उन लोगों ने इस मुद्दे पर कोई विचार नहीं किया है। इसलिए वह अपने सम्मान की रक्षा के लिए पार्टी संगठन एवं जनता द्वारा चुने गये पार्षद पद से इस्तीफा दे रही हैं।

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के 24 मोटल-रिसॉर्ट को 30 वर्षों के लिए लीज पर देगी सरकार, 05 सितंबर तक करें आवेदन

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के 24 मोटल-रिसॉर्ट को 30 वर्षों के लिए लीज पर देगी सरकार, 05 सितंबर तक करें आवेदन

 रायपुर: छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के अनुभवी निजी निवेशकों को आमंत्रित कर पर्यटकों को व्यवसायिक दृष्टिकोण से और अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए टूरिज्म बोर्ड अपने मोटल एवं रिसॉर्ट के संचालन के लिए उन्हें 30 वर्षों के लीज पर दिए जाने की कार्यवाही कर रहा है।

इसका उद्देश्य ये है कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन के विकास की दिशा को सक्षम गति प्राप्त हो सके। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के 24 मोटल-रिसॉर्ट को 30 वर्षों के लिए लीज पर लेने के लिए छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के निजी निवेशक 05 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पूर्व में की गई निविदा के माध्यम से रायगढ़ और सरगुजा में स्थित मोटल के संचालन हेतु सफल निविदाकर्ताओं को उनके द्वारा प्रस्तुत अधिकतम वित्तीय प्रस्ताव को समिति द्वारा मान्य किया गया है और शीघ्र ही इन इकाईयों का संचालन सफल निविदाकर्ताओं को सौंपा जाएगा।

निजी निवेशको द्वारा मितान मोटल, चठिरमा (सरगुजा) के लिए एक मुश्त लीज प्रीमियम राशि 15,07,777 रूपए एवं मितान मोटल, कोड़ातराई (रायगढ़) के लिए एक मुश्त लीज प्रीमियम राशि 25,66,899 रूपए पर 35 प्रतिशत वार्षिक किराया प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है और इन दोनों मोटल्स के संचालन की प्रक्रिया भी जल्द ही प्रारंभ हो जाएगी। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के इस प्रयास से स्थानीय एवं देश-विदेश के पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होगें।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की 10 संचालित एवं 14 असंचालित कुल 24 इकाईयों को 30-30 वर्ष की अवधि के लिए द्वितीय चरण की निविदा ऑनलाइन के माध्यम से आमंत्रित की गई है। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ शासन की अधिकृत वेबसाइट eproc.cgstate.gov.in एवं छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट www.chhattisgarhtourism.in से विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के मोबाइल नंबर +91-771-4224621 और +91-9300652548 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

प्रदेश के छात्रों के हित में बड़ा फैसला...अब उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

प्रदेश के छात्रों के हित में बड़ा फैसला...अब उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल प्रदेश में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय शुरू किए जाएंगे। जिसके बाद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को 10 दिनों के भीतर कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


छत्तीसगढ़ में ही इंग्लिश माध्यम में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश में चरणबद्ध रूप से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ होंगे। प्रथम चरण में आगामी शैक्षणिक सत्र जून 2023 से राज्य के प्रमुख नगरों में कम से कम 10 इंग्लिश मीडियम कॉलेज खुलेंगे। आगामी तीन साल में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में इंग्लिश मीडियम कॉलेज प्रारंभ किए जाएंगे।

वर्तमान में राज्य में इंग्लिश मीडियम के शासकीय महाविद्यालय नहीं होने के कारण राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए महानगरों के महाविद्यालय में प्रवेश लेना पड़ता है। महानगरों में प्रवेश लेने पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर बड़ा आर्थिक बोझ पढ़ता है। जिसमें बड़ी राशि व्यय होती है।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा - अब अभिभावकों को चिंता करने की जरूरत नहीं। अपने बच्चों को खूब पढ़ाइए। अब स्कूल के बाद की शानदार पढ़ाई के लिए बच्चों को बाहर भेजने की आर्थिक परेशानी दूर होगी। छत्तीसगढ़ की शिक्षा क्रांति देश का सबसे अच्छा 'एजुकेशन मॉडल' आने वाले समय में प्रस्तुत करेगी।

 

 

भाटापारा पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

भाटापारा पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज भाटापारा पहुंचे। जहाँ आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान मंत्री और विधायक सहित जन प्रतिनिधि मौजूद है. इस वक्त सीएम भूपेश बघेल कार्य्रकम को संबोधित कर रहे है....
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं.
हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें.

महिला प्यून के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: प्रेमी ने पहले बनाया शारीरिक संबंध, फिर शादी का दबाव देने पर की हत्या

महिला प्यून के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: प्रेमी ने पहले बनाया शारीरिक संबंध, फिर शादी का दबाव देने पर की हत्या

 रायगढ़ के खरसिया थाना क्षेत्र के पलगढ़ घाट के जंगल में 14 अगस्त को मिली महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। और इस मामले में मृतका के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका बेमेतरा के कुटुंब न्यायालय में प्यून के पद पर पदस्थ थी। पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त को मृतका के पिता ने जांजगीर-चांपा जिले के डभरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मृतका के पिता ने बताया था कि उनकी बेटी 14 अगस्त की सुबह 9 बजे अपने घर से बेमेतरा में दफ्तर जाने के लिए स्कूटी से निकली थी। सुबह 11 बजे से उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। थोड़ी देर बाद फिर उन्होंने कॉल किया, लेकिन फिर भी मोबाइल बंद ही था। इससे वे परेशान हो गए। इसके बाद 14 अगस्त की रात में भी जब बेटी घर वापस नहीं लौटी, तब जाकर उन्होंने अगली सुबह थाने में केस दर्ज कराया।

पिता की रिपोर्ट पर डबरा थाने में गुम इंसान का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस दौरान लापता युवती के परिजनों ने ग्राम सुखदा में रहने वाले शंकर लाल केवट (24 वर्ष) पर संदेह जताया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की बात अक्सर इस लड़के से होती थी। इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। सीसीटीवी फुटेज में रायगढ़ जिले के खरसिया के ग्राम पलगढ़ में 14 अगस्त को करीब 11 बजे लापता युवती एक लड़के के साथ जाती हुई दिखाई दी। उनकी स्कूटी पलगढ़ घाटी की ओर जाती नजर आई थी। लगभग 12 बजे स्कूटी पर युवक अकेला आता हुआ नजर आया था।

सीसीटीवी फुटेज में युवती के साथ दिखा आरोपी
सीसीटीवी फुटेज और उनकी लोकेशन से ये साफ हो गया कि लापता युवती शंकर लाल केवट के साथ गई थी और वापस नहीं लौटी। इन सबूतों के आधार पर जांजगीर-चांपा की डभरा पुलिस ने शंकर लाल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की। आरोपी पुलिस की कड़ाई से टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। डभरा एसडीओपी भवानी शंकर खुंटिया ने बताया कि आरोपी ने कत्ल की पूरी दास्तां बताई। उसने कहा कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। 14 अगस्त को बाढ़ के कारण कई जगह रास्ते बंद थे। ऐसे में वो बेमेतरा जाने के लिए रास्ता बताने की बात कहकर युवती को भदरी चौक फगुरम बुलाया था। इसके बाद वो अपनी बाइक से और लड़की अपनी स्कूटी से खरसिया रेलवे स्टेशन तक गए।

आरोपी ने अपना जुर्म कबूला
आरोपी शंकर लाल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि यहां उसने अपनी बाइक रेलवे स्टेशन में ही रख दी और लड़की को उसकी स्कूटी पर बैठाकर पलगढ़ जंगल ले गया। आरोपी ने कहा कि यहां उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवती उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी, जिस पर विवाद हो गया। तब तैश में आकर उसने युवती की कलाई को ब्लेड से काट दिया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

"झूठ और "धोखे" का नाम भूपेश बघेल है! पौने चार साल गुजर गए, लेकिन अब तक पत्रकार सुरक्षा कानून का वादा पूरा नहीं किया-पूर्व मुख्यमंत्री

"झूठ और "धोखे" का नाम भूपेश बघेल है! पौने चार साल गुजर गए, लेकिन अब तक पत्रकार सुरक्षा कानून का वादा पूरा नहीं किया-पूर्व मुख्यमंत्री

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, झूठ और धोखे का नाम भूपेश बघेल है।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि पौने चार साल गुजर गए है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने अब तक पत्रकार सुरक्षा कानून का वादा पूरा नहीं किया है। मुख्यमंत्री अब कह रहे हैं, जल्द पूरा करेंगे, लेकिन आपके जल्दी में इतनी देर क्यों हुई? आपकी नियत खराब है, जल्द ही आप विदा होने वाले हैं।

बता दें कि राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस के कॉन्क्लेव हॉल में आयोजित श्रमवीर सम्मान 2022-23 समारोह में सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र या बजट सत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण जो प्रथमिकताएं थी उनके क्रम में परिवर्तन हुआ है पर पत्रकार सुरक्षा कानून हमारी प्राथमिकता में शामिल है और बहुत जल्द लागू करने के लिए हम प्रयासरत हैं। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस की अध्यक्षता इस संबंध में गठित की गई कमेटी की कई बैठकें हो चुकी हैं। इसका ड्राफ्ट भी तैयार हो गया है।

इस्कॉन मंदिर टाटीबंध में तीन दिवसीय भव्य जन्माष्टमी महा-महोत्सव का शुभारंभ आज से...होंगे विभिन्न कार्यक्रम

इस्कॉन मंदिर टाटीबंध में तीन दिवसीय भव्य जन्माष्टमी महा-महोत्सव का शुभारंभ आज से...होंगे विभिन्न कार्यक्रम

 रायपुर। रायपुर के टाटीबंध में स्थित सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी महा-महोत्सव 2022 का शुभारंभ आज सायंकाल 03 बजे से होगा। इस्कॉन मंदिर रायपुर के अध्यक्ष एच.एच. सिद्धार्थ स्वामी एवं फेस्टीवल कमेटी के चेयरमेन राजेश अग्रवाल के द्वारा दीप प्रजवल्लन कर किया जायेगा। इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर के उपाध्यक्ष सुलोचन प्रभु और जनार्दन प्रभु भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के प्रथम दिन बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन सांयकाल 03 बजे से 07 बजे तक किया जायेगा। बाल महोत्सव समिति की संयोजिका कंचन सिंघानिया एवं सुलोचना बंका ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 21 वर्ष से ईस्कॉन मंदिर टाटीबंध में लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिलता है। कार्यक्रम के पश्चात विजयी प्रतियोगी को पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम के निर्णायकगण के रूप में (1) मोहन राम (2) दीपमाला राउत उपस्थित रहेंगे।

इसके पश्चात रात्रि 08 बजे से 09 बजे तक श्रृंगारमणी लकी मोहन्ती के द्वारा मंगलाचरण, गीता गोविंदम दशावतारम ओडिसी नृत्य की प्रस्तुतियां की जावेगी। कार्यक्रम के दूसरे दिन 19 अगस्त दिन-शुक्रवार को भव्य जन्माष्टमी मनाया जायेगा। कार्यक्रम के तीसरे दिन 20 अगस्त दिन-शनिवार को भव्य व्यास पूजा मनाया जायेगा। कार्यक्रम के पश्चात प्रसादम् की व्यवस्था की गई है।

इस्कॉन मंदिर रायपुर के अध्यक्ष एच.एच. सिद्धार्थ स्वामी ने सभी भक्तजनों से उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर भगवान का आर्शीवाद लेने की बात कही है। यह जानकारी प्रचार-प्रसार समिति के प्रमुख दिलीप केडिया एवं राजेन्द्र पारख ने दी।