रायपुर। आज 17-8-2022 को Absolute Gym एवं Travel Kingdom Raipur के द्वारा रक्तदान शिविर में 41 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया सभी रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार दिया गया। SSD ब्लड बैंक की विशेष सहायता प्राप्त यह कार्य संपन्न हुआ।
थेलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए यह विशेष कार्य किया गया
कुशल शाह, नीरज, नम्रता ने बताया थेलेसीमिया बच्चों को माता-पिता से अनुवांशिक तौर पर मिलने वाला रक्त-रोग है। इस रोग के होने पर शरीर की हीमोग्लोबिन निर्माण प्रक्रिया में गड़बड़ी हो जाती है जिसके कारण रक्तक्षीणता के लक्षण प्रकट होते हैं। इसकी पहचान तीन माह की आयु के बाद ही होती है। इसमें रोगी बच्चे के शरीर में रक्त की भारी कमी होने लगती है जिसके कारण उसे बार-बार बाहरी खून चढ़ाने की आवश्यकता होती है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने दुर्ग और धमतरी के जिला शिक्षा अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। धमतरी के जिला शिक्षा अधिकारी रजनी नेलसन को प्रभारी प्राचार्य डाईट दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, दुर्ग के जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पा पुरुषोत्तम का भी ट्रांसफर कर उनको उप प्राचार्य डाईट दुर्ग की जिम्मेदारी की गई है।

महासमुंद। महासमुंद जिले के पिथौरा तहसील में पदस्थ 6 पटवारियों के हल्का नंबर में बदलाव करते हुए उनका ट्रांसफर किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा ने इसके लिए आदेश जारी किया है।पटवारी राजेंद्र डोंगरे को लाखागढ़ से पथरला हल्का नंबर भेजा गया है। पटवारी रामनारायण चंद्राकर को लहरौद से पथरला भेजा गया है। साथ ही लाखागढ़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। तीरथराज दीवान को साईसरायपाली से पथरला, गितेश्वरी दीवान को कौहाकुडा से घोंच भेजा गया है। वहीं घनश्याम ध्रुव को सोनासिल्ली से कोकोभाठा और सीमाकिरण को घांेच से कौहाकुडा भेजा गया है।

रायगढ़। पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। रायगढ़ एसपी अभिषेक मीना ने जिले में पदस्थ कई पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में एएसआई, प्रधान आरक्षक, आरक्षक सहित 68 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल है। जांजगीर चांपा में भी एसपी विजय अग्रवाल ने दो इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है।
देखिये आदेश-
गया है।



रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने खनिज विभाग ने तबादला किया है। जिसमें खनिज विभाग के कुल 16 अधिकारियों के ट्रांसफर हुआ है। जारी आदेश में डिप्टी डायरेक्टर से लेकर खनिज अधिकारी, खनिज निरीक्षक व सहायक खनिज अधिकारी के तबादले हुए गए हैं।
देखिये आदेश-


रायपुर ! रायपुर रेडोनियर्स के संचालक दिपांशु जैन ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार बीआरएम 1000 किमी का आयोजन दिनांक 13 से 16 अगस्त याने कि कुल 75 घंटों में 1000 किलोमीटर सायकल चलाने का चैलेन्ज आयोजित किया गया। जिसमें कुल 6 प्रतिभागियों - सुरेश दुआ, डॉ. मनोज कुशवाहा, समीर चंदेल, इन्द्रसेन अग्रवाल, शिशिर जैन, व अजीत सिंह ने भाग लिया। यह आयोजन का रास्ता तीन राज्यों याने छत्तीसगढ़ रायपुर से स्टार्ट होकर सराईपाली होते हुए उड़ीसा के सोहेला, झारसुगडा, राउरकेला के रास्ते झारखण्ड के मनोहरपुर याने कि 500 किलोमीटर तक सायकल चलना व उसी रास्ते पर वापस आने का चैलेन्ज था ।
13 अगस्त को प्रातः 6 बजे छह प्रतिभागियों ने अपना बीआरएम प्रारंभ किया, मौसम बहुत ही बारिश वाला रहा, धीरे धीरे 200 से 450 किलोमीटर तक तीन प्रतिभागियों ने चैलेंज बीच में ही छोड़ दिया परन्तु सुरेश दुआ, डॉ. मनोज कुशवाहा व समीर चंदेल ने 1000 किमी में से करीब करीब 800 किलोमीटर भारी बारिश में सायकल चलाते हुए अपने टाक्स को पूरा किया ।
दिनांक 15 अगस्त को रात्रि 11 बजे वापस रायपुर आकर उन्होंने कुल 1000 किमोमीटर सायकल सिर्फ 65 घंटे यह दूरी पूरी कर छत्तीसगढ़ में ऐतिहास दर्ज कर दिया । सभी साथी राईडर्स - इन्द्रसेन अग्रवाल, निलेश काडे, राकेश निगम, अनिमेष शर्मा, पुरूषोत्तम गुप्ता, उदय प्रताप सिंह, विनय भास्कर, अमित सलूजा, ललित जोबनपुत्र, नितिन जोशी, विजय कुमार, डॉ. विजय खुराना, संदीप श्रीवास्तव, विवेक हेलोडे, विशाल गुप्ता, प्रकाश सिन्हा, दीपक पटवारी, सहित अनेक साथियों ने इन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
रायपुर: भिलाई कैंप 2 इलाके के 6 दोस्त पिकनिक मनाने गरियाबंद गए हुए थे। वहीं पिकनिक से लौटते वक्त उनकी कार सड़क हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई है 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घायल आकाश के भाई कैलाश ने बताया कि कैंप दो शारदा पारा निवासी नीरज बर्नवाल (23 साल), आकाश कुमार चौधरी (23 साल), विनोद कुमार (22 साल), विश्वकर्मा गोड़ (24 साल), भागवत कुमार (23 साल) और पवन कुमार मांझी (24 साल) 15 अगस्त की सुबह 10 बजे गरियाबंद पिकनिक मनाने गए थे। वह लोग आकाश की कार से पिकनिक गए थे।
अभनपुर रोड में हुआ हादसा
इस दौरान उन्होंने झरने के नीचे नहाया। वहां आजादी का तिरंगा लहराया। उसका वीडियो बनाया और उसे अपने भाई को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया में भी डाला। पिकनिक मनाने के बाद सभी लोग कार शाम 5.30 बजे लौट रहे थे। पाटन अभनपुर रोड में अचानक कार डिसबैलेंस हो गई। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इसमें सभी लोगों को गंभीर चोटें आईं। जिसमें इलाज के दौरान नीरज बर्नवाल (23 साल) की मौत हो गई। अभनपुर पुलिस सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
सभी का रायपुर में चल रहा इलाज
सड़क दुर्घटना का शिकार हुए नीरज बर्नवाल की आरोग्य सेतु हॉस्पिटल रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं विनोद के बाएं हाथ की हड़्डी टूटी है। विश्वकर्मा के जांघ की हड्डी टूटी है। भागवत के सिर में अंदरूरी चोट आई है। आकाश कुमार चौधरी आईसीयू में है। सभी दोस्तों का उपचार चल रहा है। इसमें आकाश और भागवत की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन व उनके अन्य दोस्त सभी के जल्द ठीक होने की ईश्वर से कामना कर रहे हैं।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। दरअसल उत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने से वर्षा होने के आसार है।
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, पूर्वी राजस्थान और उससे लगे पश्चिम मध्यप्रदेश, दमोह, अंबिकापुर, पुरुलिया से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक है। 19 अगस्त को उत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है।
बता दें कि प्रदेश में बीते सप्ताह मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में जमकर वर्षा हुई। वहीं नदी नाले उफान पर है। इधर मंगलवार को राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा, यहां कड़ी धूप ने लोगों को परेशान किया।
राज्य में तीन-चार दिनों तक बारिश के दौरान तापमान में तेजी से गिरावट आई थी। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। लेकिन मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा को छोड़कर सभी संभागों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
रायपुरः श्रीमद्भागवत् पुराण, श्रीभविष्य पुराण, अग्नि, विष्णु सहित सहित सभी धर्मग्रंथों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि, बुधवार, रोहिणी, नक्षत्र एवं वृष राशिस्थ चन्द्रमाकालीन अर्धरात्रि के समय हुआ था। भविष्यपुराण में लिखा है-"सिंहराशिगते सूर्ये गगने जलदाकुले। मासि भाद्रपदे अष्टम्यां कृष्णपक्षेअर्धरात्रिके। वृषराशि स्थिते चन्द्रे, नक्षत्रे रोहिणी युते।।" कई बार कृष्ण जन्माष्टमी दो अलग-अलग दिनों पर हो जाती है। जब-जब ऐसा होता है, तब पहले दिन वाली जन्माष्टमी स्मार्त सम्प्रदाय के लोगों के लिये और दूसरे दिन वाली जन्माष्टमी वैष्णव सम्प्रदाय के लोगों के लिये होती है।
वैष्णव परम्पराओं और सिद्धान्तों के आधार पर निर्माणित की गयी है। स्मार्त अनुयायियों के लिये, हिन्दु ग्रन्थ धर्मसिन्धु और निर्णयसिन्धु में, जन्माष्टमी के दिन को निर्धारित करने के लिये स्पष्ट नियम हैं। श्रद्धालु जो वैष्णव सम्प्रदाय के अनुयायी नहीं हैं, उनको जन्माष्टमी के दिन का निर्णय हिन्दु ग्रन्थ में बताये गये नियमों के आधार पर करना चाहिये।
निशिता काल और रोहिणी नक्षत्र
वैष्णव धर्म को मानने वाले लोग अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र को प्राथमिकता देते हैं और वे कभी सप्तमी तिथि के दिन जन्माष्टमी नहीं मनाते हैं। वैष्णव नियमों के अनुसार हिन्दु कैलेण्डर में जन्माष्टमी का दिन अष्टमी अथवा नवमी तिथि पर ही पड़ता है। इन नियमों में निशिता काल को, जो कि हिन्दु अर्धरात्रि का समय है, को प्राथमिकता दी जाती है। जिस दिन अष्टमी तिथि निशिता काल के समय व्याप्त होती है, उस दिन को प्राथमिकता दी जाती है। इन नियमों में रोहिणी नक्षत्र को सम्मिलित करने के लिये कुछ और नियम जोड़े जाते हैं। जन्माष्टमी के दिन का अन्तिम निर्धारण निशिता काल के समय, अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के शुभ संयोजन, के आधार पर किया जाता है। जन्माष्टमी का मुहूर्त मुख्य रूप से अष्टमी देखा जाता है, उसके उपरांत रोहिणी नक्षत्र का पालन किया जाता है।
जन्माष्टमी का पारण सूर्योदय के पश्चात अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के समाप्त होने के बाद किया जाना चाहिये। यदि अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र सूर्यास्त तक समाप्त नहीं होते तो पारण किसी एक के समाप्त होने के पश्चात किया जा सकता है। यदि अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में से कोई भी सूर्यास्त तक समाप्त नहीं होता तब जन्माष्टमी का व्रत दिन के समय नहीं तोड़ा जा सकता। ऐसी स्थिति में व्रती को किसी एक के समाप्त होने के बाद ही व्रत तोड़ना चाहिये।
जन्माष्टमी 2022 कब है
• कृष्ण जन्माष्टमी 18 अगस्त 2022 को, निशिता पूजा का समय: रात्रि 11:45 से 12:30 तक, 19 अगस्त को अवधि 00 घंटे 45 मिनट।
• मध्यरात्रि का क्षणः रात्रि 12:07, 19 अगस्त 2022।
• पारण के दिन अष्टमी तिथि की समाप्ति समयः रात्रि 10:59, 19 अगस्त।
• पारण के दिन रोहिणी नक्षत्र का समाप्ति समयः रात्रि 04:40, 21 अगस्त।
• जन्माष्टमी के लिये अगले दिन का पारण समयः सूर्योदय के बाद।
• पारण के दिन अष्टमी तिथि समाप्त और रोहिणी नक्षत्र उदित।
कैसे नाम पड़ा कृष्ण
कृष्ण मूलतः एक संस्कृत शब्द है, जो काला, अंधेरा या गहरा नीला का समानार्थी है। इसका सम्बन्ध ढलते चंद्रमा के समय को कृष्ण पक्ष कहे जाने में भी स्पष्ट झलकता है। श्रीमद भागवत पुराण के वर्णन अनुसार कृष्ण जब बाल्यावस्था में थे तब नन्दबाबा के घर आचार्य गर्गाचार्य द्वारा उनका नामकरण संस्कार हुआ था। नाम रखते समय गर्गाचार्य ने बताया कि, इसने प्रत्येक युग में अवतार धारण किया है। कभी इसका वर्ण श्वेत, कभी लाल, कभी पीला होता है। पूर्व के प्रत्येक युगों में शरीर धारण करते हुए इसके तीन वर्ण हो चुके हैं। इस बार कृष्णवर्ण का हुआ है, अतः इसका नाम कृष्ण होगा। वासुदेव का पुत्र होने के कारण उसका अतिरतिक्त नाम वासुदेव भी कहा गया। कृष्ण नाम के अतिरिक्त भी कृष्ण भगवान को कई अन्य नामों से जाना जाता रहा है, जो उनकी कई विशेषताओं को दर्शाते हैं।
भाद्रपद कृष्णपक्ष की अष्टमी को मध्यरात्रि में भगवान विष्णु के आठवें अवतार के रूप में श्री विष्णु की सोलह कलाओं से पूर्ण होकर भगवान श्री कृष्ण अवतरित हुए थे। श्री कृष्ण का प्राकट्य आततायी कंस एवं संसार से अधर्म का नाश करने हेतु हुआ था। भविष्योत्तर पुराण में कृष्ण ने स्वयं युधिष्ठिर से कहा कि मैं वासुदेव एवं देवकी से भाद्रपक्ष कृष्णपक्ष की अष्टमी को उत्पन्न हुआ जबकि सूर्य सिंह राशि में एवं चंद्रमा वृषभ राशि में था और नक्षत्र रोहिणी था।
कृष्ण भगवान का जन्म समय रात्रि का माना जाता है अतः इस व्रत में जन्मोत्सव रात्रि का मनायी जाती है। इस व्रत में प्रमुख कृत्य हैं उपवास, कृष्ण पूजा, जागरण एवं पारण। व्रत के दिन प्रातः व्रती को सूर्य, चंद्र, यम, काल, दो संध्याओं, पंच भूतों, पांच दिशाओ के देवों का आहवान करना चाहिए, जिससे वे उपस्थित हों। अपने हाथ में जलपूर्ण ताम्रपात्र रखकर उसमें कुछ फल, पुष्प, अक्षत लेकर संकल्प करना चाहिए कि मैं अपने पापों से निवृत्ति एवं जीवन में सुख प्राप्ति हेतु इस व्रत को करूं। व्रत करते हुए रात्रि को कृष्ण जन्म उत्सव मनाते हुए भजन एवं कीर्तन करना चाहिए। जन्माष्टमी का व्रत करने से जीवन से सभी प्रकार से शाप एवं पाप की निवृत्ति होती है तथा सुख तथा समृद्धि की प्राप्ति होती है।
जन्माष्टमी पूजा विधि
• प्रात:काल स्नान के उपरांत भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करें,
• हाथ में पीले चावल लेकर पूजन करें,
• मां देवकी का स्मरण कर घर में झूला स्थापित करें ,
• रात्रि 12 बजे बाल कृष्ण की पूजा करें,
• जल, दूध, चंदन युक्त जल से कराएं स्नान,
• भगवान को वस्त्र और श्रृंगार अर्पित करें,
• बाल गोपाल को लगाएं माखन मिश्री का भोग,
• सुगंधित पदार्थों से युक्त करें आरती,
• ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें,
जन्माष्टमी व्रत विधि
इस दिन व्रत करने वाले को चाहिए कि उपवास के पहले दिन कम भोजन करें। रात्रि में ब्रह्मचर्य का पालन करें। व्रत के दिन स्नानादि नित्यकर्म करके सूर्यादि सभी देव दिशाओं को नमस्कार करके पूर्व या उत्तर मुख बैठें। भगवान श्रीकृष्ण को वैजयंती के पुष्प अधिक प्रिय है अतः जहां तक बन पडे़ वैजयंती के पुष्प अर्पित करें और पंचगंध लेकर व्रत का संकल्प करें। कृष्णजी की मूर्ति को गंगा जल से स्नान कराएं। फिर दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, केसर के घोल से स्नान कराकर फिर शुद्ध जल से स्नान कराएं। फिर सुन्दर वस्त्र पहनाएं। रात्रि बारह बजे भोग लगाकर पूजन करें व फिर श्रीकृष्णजी की आरती उतारें। उसके बाद भक्तजन प्रसाद ग्रहण करें। व्रती दूसरे दिन नवमी में व्रत का पारणा करें।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात्रि को मोहरात्रि कहा गया है। इस रात में योगेश्वर श्रीकृष्ण का ध्यान, नाम अथवा मंत्र जपते हुए जगने से संसार की मोह-माया से आसक्ति हटती है। जन्माष्टमी का व्रत व्रतराज है। इसके विधिपूर्वक पालन से अनेक व्रतों से प्राप्त होने वाले पुण्य प्राप्त होते हैं। जगद्गुरु श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव निरूसंदेह सम्पूर्ण विश्व के लिए आनंद-मंगल का संदेश देता है।
भक्त जो जन्माष्टमी का व्रत करते हैं, जन्माष्टमी के एक दिन पूर्व केवल एक ही समय भोजन करते हैं। व्रत वाले दिन, स्नान आदि से निवृत्त होने के पश्चात, भक्त लोग पूरे दिन उपवास रखकर, अगले दिन रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि के समाप्त होने के पश्चात व्रत कर पारण का संकल्प लेते हैं। कुछ कृष्णभक्त मात्र रोहिणी नक्षत्र अथवा मात्र अष्टमी तिथि के पश्चात व्रत का पारण कर लेते हैं। संकल्प प्रातःकाल के समय लिया जाता है और संकल्प के साथ ही अहोरात्र का व्रत प्रारम्भ हो जाता है। जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण पूजा निशीथ समय पर की जाती है। वैदिक समय गणना के अनुसार निशीथ मध्यरात्रि का समय होता है। निशीथ समय पर भक्त लोग श्री बालकृष्ण की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। विस्तृत विधि-विधान पूजा में षोडशोपचार पूजा के सभी सोलह चरण सम्मिलित होते हैं।
जन्माष्टमी का पारण सूर्योदय के पश्चात अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के समाप्त होने के बाद किया जाना चाहिये। यदि अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र सूर्यास्त तक समाप्त नहीं होते तो पारण किसी एक के समाप्त होने के पश्चात किया जा सकता है। यदि अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में से कोई भी सूर्यास्त तक समाप्त नहीं होता तब जन्माष्टमी का व्रत दिन के समय नहीं तोड़ा जा सकता। ऐसी स्थिति में व्रती को किसी एक के समाप्त होने के बाद ही व्रत तोड़ना चाहिये।
अतः अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के अन्त समय के आधार पर कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत दो सम्पूर्ण दिनों तक प्रचलित हो सकता है। हिन्दु ग्रन्थ धर्मसिन्धु के अनुसार जो श्रद्धालुजन लगातार दो दिनों तक व्रत करने में समर्थ नहीं है वो जन्माष्टमी के अगले दिन ही सूर्योदय के पश्चात व्रत को तोड़ सकते हैं। मान्यता है कि भगवान कृष्ण मानव जीवन के सभी चक्रों यानि जन्म, मृत्यु, शोक, खुशी आदि से गुजरे हैं इसीलिए उन्हें पूर्णावतार कहा जाता है। जन्माष्टमी व्रत महाफलदायी होता है। इस व्रत को श्रद्धापूर्वक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। कॉलगर्ल के साथ रंगरेलियां मना रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही महिला दलाल समेत तीन कॉलगर्ल भी पकड़े गए हैं। पुलिस सभी पर पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, कवर्धा की महिला दलाल ने बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नगर निगम कॉलोनी महाराणा चौक में किराए का मकान लिया हुआ था। महिला दलाल खुद को दूसरी जगह में किराए का मकान लेकर रहती थी पर नगर निगम कॉलोनी के मकान को देह व्यापार के लिए इस्तेमाल करती थी। यहां आए दिन संदिग्ध युवक-युवतियों के आने की सूचना टीआई परिवेश तिवारी को मिल रही थी। जिस पर उन्होंने थाने के आरक्षक रितेश मिश्रा और केशव मार्को को इसकी पतासाजी हेतु लगाया हुआ था। दोनों आरक्षकों को संदिग्ध युवक युवतियों के उक्त मकान में आने की जानकारी मिली। इसकी सूचना उन्होंने टीआई परिवेश तिवारी को दी।
टीआई परिवेश तिवारी ने इसकी सूचना एसएसपी पारुल माथुर को दी। चूंकि पीटा एक्ट की कार्यवाही राजपत्रित अधिकारी द्वारा की जा सकती है। अतः एसएसपी ने सीएसपी सिविल लाइन मंजुलता बाज को टीआई परिवेश तिवारी के साथ टीम बना कर उक्त मकान में रेड मारने के निर्देश दिए। मकान में रेड मारने पर तीन युवक व तीन युवतियां संदिग्ध हालत में मिले। उनसे नोटिस देकर पुलिस ने जानकारी मांगी जिस पर तीनों कोई सन्तुष्टि जनक जवाब नही दे सके। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
चार माह पहले ही लिया देह व्यापार के लिए किराए का मकान
कवर्धा निवासी महिला दलाल शहर में आकर यह अवैध धंधा संचालित कर रही थी। उसने शहर की ही दो युवतियों को भी इस काम में शामिल कर लिया था। कवर्धा निवासी महिला दलाल के साथ पकड़ी गई दोनो कॉलगर्ल बिलासपुर की ही रहने वाली है। दोनो कॉलगर्ल भी शहर के अलग अलग स्थानों पर रहती है। और देह व्यापार के उद्देश्य से ही ग्राहकों के पहुँचने पर महिला दलाल के बुलाने पर उक्त मकान में आती थीं। कुल मिला कर दलाल समेत तीनों आरोपिया अलग अलग स्थानों में रह कर उक्त मकान में देह व्यापार कर रहीं थी। सिर्फ इसी उद्देश्य के लिए ही मकान किराए पर लिया गया था।
जांजगीर के तीनों युवक हैं शादीशुदा
कॉलगर्ल के साथ पकड़े गए तीनों युवक पड़ोसी जांजगीर जिले के रहने वाले हैं। जो डस्टर कार से बिलासपुर में एय्याशी करने पहुँचे थे। खास बात यह हैं कि तीनों आरोपी शादीशुदा हैं। इनमे से एक आरोपी 33 वर्षीय विजय टंडन पिता मकरान प्रसाद टंडन नूतन कॉलोनी जांजगीर का रहने वाला है। जो तहसील ऑफिस में कभी कभी डेलीविजेस के आधार पर काम करने जाता है। उसके अलावा मुकेश कटकवार पिता पुन्नीलाल उम्र 37 वर्ष कहरा पारा जांजगीर व कलेश कुमार पिता मदन लाल सूर्यवंशी उम्र 39 वर्ष ग्राम कनई जांजगीर भी गिरफ्तार हुए हैं। दोनों युवक प्राइवेट काम करते हैं। मौके पर पुलिस को शराब की आधी खाली बोतलों के साथ ही शराब पीने के संसाधन भी मिले हैं। इसके अलावा अन्य आपत्तिजनक समान भी मकान से मिले हैं।
रायपुर। कालीबाड़ी स्कूल रायपुर 1997 बैच का मिलन व रजत जयंती समारोह शाला प्रांगण में रविन्द्र मंच में आयोजित किया गया।।
इस आयोजन को भव्य बनाने के लिये छात्रो का एक समूह विगत 6 माह से तैयारियों में जुटा हुआ था । सभी कार्यक्रमों को करने के लिए अलग अलग कमिटी बनायीं गयी थी, शिक्षको एवं छात्रो को आमंत्रित करने के लिए अमित उपाध्याय, डॉ अनुराग अग्रवाल, नीलरतन कर्मकार, वैभव शर्मा को जवाबदारी दी गयी थी.
कार्यकम में लगभग 125 छात्रो जो कि देश के विभिन्न शहरो, महानगरो एवम् विदेशों से आये छात्रों की उपस्थिति दर्ज की।
गणेश स्तुति व काली पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
सभी मित्र सर्वप्रथम कालीबाड़ी स्कूल में स्थित काली मंदिर प्रांगण में जमा हुए जहां पर भगवान श्री गणेश व जगत जननी मा काली की आराधना कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।।
ढोल नगाडो के साथ शिक्षको का हुआ स्वागत
शिक्षको के आगमन पर ढोल नगाडो के साथ आरती उतार कर उनका स्वागत किया गया और उन्हें सम्मान के साथ स्कूल के स्टाफ रूम में बिठाया गया , जो शिक्षक दिवंगत हो चुके थे उनके स्वजनो को भी आमंत्रित किया गया था ।
पंजीयन में दिया गया टाई और आई कार्ड
सभी छात्र प्रातः 9 बजे से स्कूल ड्रेस में आना चालू हो गए थे , पंजीयन के साथ सभी छात्रों को स्कूल का आई कार्ड और टाई दे कर पुरानी यादें ताजा करायी गई ।
साथ ही पुरानी यादे ताजा करने के लिए स्कूल के दिनों में स्कूल के बाहर भेल का ठेला लगाने वाले भवानी भेल वाले दादा के लड़के और नारायण समोसा वाले को बुलाया गया था जिसका सभी ने जमकर लुफ्त उठाया।

छात्रों ने किया प्रेयर, शिक्षको ने लिया अटेंडेंस
प्रातः 10:50 मिनट पर स्कूल की घंटी के टन टन के साथ शुरू हुआ स्कूल की सुनहरी यादो का सफ़र, घंटी बजाते ही सभी छात्र लाइन बना कर प्रार्थना के लिए खड़े हुए जिसके बाद शिक्षको के द्वारा सावधान-विश्राम के साथ स्कूल में होने वाली प्रार्थना और राष्ट्र गान कराया गया। प्रार्थना करने के बाद सभी छात्र लाइन से अपनी अपनी कक्षाओं में गए जहां उन्होंने 25 साल पहले की यादो को ताजा किया सभी ये बोलते दिखे की मैं वहाँ बैठा करता था और मेरे बाजू में ये बैठता था, ठीक उसी क्रम में उन्ही दोस्त के बाजु में बैठ कर सभी भाव विभोर हो गये, ठीक उसी समय शिक्षक के क्लास में प्रवेश करते साथ ही सभी छात्र अचम्भित हो गए सभी ने सर का अभिवादन खड़े हो कर किया जिसके बाद शिक्षको ने सभी छात्रो की उपस्थिति ली और जो छात्र देर से कक्षा में आये उन्हें घुटने टेकाए गये, हालाकि तुरंत ही उन्हें अपने स्थान पर बैठने कह दिया गया, लेकिन इन सभी से छात्रों के जेहन में पुरानी यादे ताजा हो गयी। लगभग आधे घंटे क्लास में शिक्षक के साथ समय बिताने के बाद सभी छात्रो का ग्रुप फोटो लिया गया।
ढोल बाजे और पुष्प वर्षा के साथ शिक्षको का किया सम्मान
अब बारी आई, मुख्य कार्यक्रम की जिसके तहत सभी शिक्षको को स्टाफ रूम से रविन्द्र मंच तक ढोल बाजे और पुष्प वर्षा के साथ ले जाया गया और कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत सरस्वती माता और सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की पूजा एवं दीप प्रज्वलित कर की गई सभी शिक्षको का बारी -बारी शाल, श्रीफल, मोमेंटो, पौधे व उपहार से सम्मान किया गया , हर शिक्षको के सम्मान के लिए 7 से 8 छात्रो के समूह को मंच पर बुलाया गया था. इस अवसर पर शाळा समिति के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया.
दोस्ती का सफरनामा किताब, वृक्षारोपण और वेबसाइट का हुआ विमोचन
छात्रो की व्यक्तिगत जानकारी और उनके द्वारा दोस्तों को किस तरीके से मदद कर सकते है उस पर आधारित एक किताब का विमोचन किया गया ।। पुस्तक में लगभग 150 छात्रो का बायो डाटा, छात्र राज किशोर अग्रवाल, अनिर्बन चटर्जी, भुवनेश रामपुरिया के अथक मेहनत के फलस्वरुप एकत्रित हो पाई ।। साथ ही रीयूनियन की एक वेबसाईट www.kalibadi1997.in का भी विमोचन श्रीमती डे मैडम के द्वारा किया गया, वेबसाइट को बनाने में छात्र गौरव जैन का भरपूर योगदान रहा. छात्रों के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।।
गुरुजनों के सम्मान में प्रस्तुत किया गया नाटक
इस अवसर पर छात्रो द्वारा शिक्षको के सम्मान व मह्त्व को दर्शाते एक नाटक का मंचन भी किया गया जिसको देखकर सभी की आंखे नम हो गई , साथ ही दोस्तों के लिए दोस्ती थीम पर एक डांस की प्रस्तुती दी गयी, जिसमे मुख्य रुप से रितेश झंवर, आनंद बहेती , कमल धनगर, रजनीश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, रीतेश पारपाणी, मनीष सोनी ने प्रस्तुति दी इस अवसर पर शिक्षको ने भी गीत गा कर महफ़िल सजा दी, अवचार सर द्वारा छूकर मेरे मन को और फूलो का तारो का सबका कहना है गीत गाया तो वही राहा सर ने जब कोई बात बिगड़ जाए... गीत गा कर सभी को मन्त्र मुग्ध कर दिया।
इस पुरे समय में छात्र मंच और सभा स्थल पर झूमते नजर आये वही आर के तिवारी सर भी मंच पर छात्रों के साथ झूमते हुए नज़र आये।.
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
इस पुरे कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए संस्था से पधारे श्रीमती सोनल शर्मा और उनकी टीम ने देखा और सबसे ज्यादा विजिटिग कार्ड एक्सचेंज करने के रिकॉर्ड के लिए त्वरित सर्टिफिकेट प्रदान किया गया और हमारे द्वारा ऐसे रीयूनियन कार्यक्रम में सबसे ज्यादा प्रतिभागी होने का दावा प्रस्तुत किया गया जिसका प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन के बाद देने का आश्वासन संस्था के द्वारा दिया गया, छात्रों ने उस दिन दो उपलब्धियों को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया.
शाला के लिए छात्रो ने दिया योगदान
छात्रो द्वारा शाळा के एक कक्षा का जीर्णोधार किया जा रहा है जिसमे क्लास रूम टाइल्स, पेंटिंग, एल्युमीनियम की खिड़की एवं दरवाजे शामिल है साथ ही शाला परिसर में लगे ग्लो साइन बोर्ड को भी बदलवाया गया.
सुनहरी यादो के साथ विदा हुए छात्र
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रो को उसी समय ली ग्रुप फोटो की फोटो फ्रेम, दोस्ती का सफ़रनामा की किताब, मिठाई का एक डिब्बा प्रदान किया गया,सभी छात्र सुनहरी यादो के साथ विदा हुए साथ ही फिर मिलने और सभी एक दुसरे के संपर्क में रहने का वादा किया.
पुरे कार्यक्रम में मंच संचालन मुकेश झा, सौरभ अग्रवाल, दीपक तिवारी आभार प्रदर्शन डॉ अनुराग अग्रवाल ने किया कार्यक्रम का सयोंजन मनीष सोनी और रीतेश पारपाणी ने किया. उक्त जानकारी कोर कमिटी के मीडिया प्रभारी अमित अग्रवाल के द्वारा प्रदान की गई
रायपुर / छत्तीसगढ़ भाजपा में तेजी से हो रहे बदलाव को लेकर जहां एक ओर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बदले जा चुके हैं। वहीं दूसरी ओर आज 17 अगस्त को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को बनाया गया है।
अति विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार भाजपा में हो रहे बदलाव को लेकर नवा रायपुर के मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय और अरण्य भवन में भी हलचल तेज है। सूत्र यह बता रहे हैं कि भाजपा में हो रहे बदलाव और नए समीकरणों पर आईएएस आईपीएस आईएफएस अधिकारियों की भी बारीक नजर लगी हुई है, वह भी अपने पुराने सूत्रों से, जो 15 वर्षों तक भाजपा शासनकाल में उनके संपर्क में रहे हैं, उन के माध्यम से अंदरूनी जानकारी ले रहे हैं। इन घटनाओं और चर्चा से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि 2023 का छत्तीसगढ़ का विधानसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है।
सबसे तेज हलचल छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की नियुक्ति के बाद प्रारंभ हुई है और बदलाव भी लगातार देखने को मिल रहे हैं, क्षेत्रीय संगठन मंत्री 16 अगस्त को प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के गृह क्षेत्र बिलासपुर में जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और उन्हें मार्गदर्शन दिया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री बहुत जल्द प्रदेश के सभी जिलों में दौरे पर निकलने वाले हैं।
26 एवं 27 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा भी रायपुर पहुंच रहे हैं और वह मतदान केंद्र से लेकर मंडल स्तर तक के लोगों से जमीनी हकीकत का आकलन करेंगे।
सितंबर माह में भाजपा के चाणक्य और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का भी दो दिवसीय दौरा है, वे भी जमीनी हकीकत की जानकारी लेंगे। साथ ही भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने जो सर्वे करवाया है उसके विषय में भी प्रदेश के स्थानीय नेताओं से चर्चा करेंगे।
भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने बुधवार को खुर्सीपार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी क्रेन ट्रेडिंग कंपनी महालक्ष्मी ट्रेडिंग और चंद्रा हैवी लिफ्टर्स को सील किया है। बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट द्वारा बुधवार को अचानक की गई यह कार्रवाई अवैध कब्जे को लेकर है। बीएसपी की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने के कारण इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
खुर्सीपार नेशनल हाइवे के किनारे स्थित महालक्ष्मी ट्रेडिंग (क्रेन कंपनी) में उस समय हड़कंप मच गया जब बीएसपी की इंफोर्समेंट टीम प्रभारी अधिकारी केके यादव के साथ पहुंची। इस दौरान तहसीलदार व खुर्सीपार पुलिस की टीमें भी मोजूद रहीं। इंफोर्समेंट की टीम ने दोनों कंपनियों के गेट में ताला लगा दिया है। दोनों कंपनियों छत्तीसगढ़ ही नहीं आसपास दूसरे राज्यों में भी क्रेन सप्लाई का काम करती हैं। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में यह बड़ी कंपनियां हैं।
इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के अनुसार खुर्सीपार के जी ई रोड स्थित महालक्ष्मी ट्रेडिंग और चंद्रा हैवी लिफ्टर्स ने बीएसपी की बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। इस परिसर को खाली करने के लिए माननीय सम्पदा न्यायलय द्वारा 2004 मे डिकरी पारित हुई थी, इस डिकरी के परिपालन में बुध्कवार को खुर्सीपार पुलिस एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति मे कार्यवाही की गई। जिस परिसर को सील किया गया जिसमें 23593वर्ग फिट भूमि अनाधिकृत रूप से कब्ज़ा कर लिया गया था।
11 करोड़ रुपए है बाजार मूल्य
जिस जमीन पर उक्त दोनों कंपनियों ने कब्जा कर रखा था उसकाबाजार मूल्य लगभग 11करोड़ है। प्रवर्तन विभाग द्वारा लगातार बीएसपी भूमि पर अवैध कब्जा धारियों के खिलाफ मुहिम जारी है। अवैध कब्जा करने वालों को प्रवर्तन विभाग ने यह स्पष्ट किया की भिलाई इस्पात संयंत्र की देनदारियों का शीघ्र भुगतान करें और किसी भी प्रकार का अवैध कब्ज़ा मकान व आवास को शीघ्र छोड़ दे अन्यथा इस प्रकार की कार्यवाही के लिए तैयार रहे।
कार्रवाई को लेकर बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के प्रभारी अधिकारी केके यादव ने कहा कि है अवैध कब्जे के कारण अभी सीलिंग की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा है कि बीएसपी के बड़े भू भाग जो नेवई उमरपोटी कुटेला भाटा, जी ई रोड, आदि जगहों पर है इन पर भी कतिपय लोगो ने अनाधीकृत कब्जा कर लिया है इस कार्यवाही को चेतावनी समझ शीघ्र कब्ज़ा छोड़े अन्यथा प्रवर्तन विभाग बालपूर्वक अपनी संपत्ति को कब्जा मुक्त करा सकता है
रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की गठन किया है। जिसमें एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन शामिल है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराब बंदी लागू किये जाने के संबंध में अनुशंसा के लिए राज्य के प्रमुख राजनैतिक दलों के विधायकों की राजनैतिक समिति की तृतीय बैठक नया रायपुर के वाणिज्य कर एवं जीएसटी भवन के आबकारी आयुक्त कार्यालय में विधायक सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष विधायक शर्मा ने बताया कि राजनैतिक समिति में सदस्य के रूप में शामिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से 2-2 नाम मांगे गए थे। लेकि इन दोनों पार्टियों द्वारा विधायकों के नाम देने से इंकार किये जाने के संबंध में प्राप्त पत्र की जानकारी सदस्यों को दी।
अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि पूर्ण शराबबंदी के लिए किए जाने वाले आवश्यक तैयारी के अध्ययन के लिए दल का गठन किया जाएगा। अध्ययन दल द्वारा अन्य राज्यों जहां वर्तमान में पूर्ण शराब बंदी लागू है, ऐसे राज्य जहां पूर्ण शराब बंदी लागू थी, लेकिन बाद में शराब का विक्रय फिर शुरू किया गया तथा देश के एक अनुसूचित जनजाति बाहुल्य राज्य का अध्ययन भ्रमण कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके लिए संबंधित राज्यों को अवगत कराते हुए अनुमति ली जाएगी। अनुमति मिलने पर अध्ययन भ्रमण के लिए कार्यक्रम बनाया जाएगा।
बैठक में सदस्यों द्वारा राज्य में अवैध मदिरा विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण किये जाने के लिए सुझाव दिया गया। साथ ही अवैध मदिरा की जप्ती पर बनाये जाने वाले पंचनामे पर संबंधित ग्राम के सरपंच, ग्राम पटेल, कोतवाल तथा समाज प्रमुख/प्रबुद्ध नागरिकों को पंचनामे में उनका हस्ताक्षर अनिवार्य किये जाने का सुझाव दिया गया। बैठक में सदस्यों द्वारा मदिरा दुकानों में सी. सी. टी. व्ही. कैमरा सतत् रूप से चालू रखने, शराब के अलावा अन्य वैकल्पिक नशों पर प्रभावी नियंत्रण किये जाने, विभागीय टोल फ्री नंबर 14405 पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किये जाने संबंधी इत्यादि सुझाव दिये गये।
आबकारी सचिव निरंजन दास ने पूर्व बैठकों के कार्यवाही विवरण एवं पालन प्रतिवेदन से अवगत कराया। बैठक में समिति के सदस्य संसदीय सचिव रश्मि सिंह, शिशुपाल सोरी, कुंवर सिंह निषाद, विधायक केशव चंद्रा, उत्तरी जांगड़े, संगीता सिन्हा, द्वारकाधीश यादव, धनेश्वर साहू, पुरुषोत्तम कंवर आबकारी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर: बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज रायपुर पहुंची। एयरपोर्ट पर प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, भूपेंद्र सव्वानी, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, प्रीतेश गांधी, ललित जैसिंघ और तुषार चोपड़ा ने उनका स्वागत किया।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा हैं। हाल ही में भाजपा ने विष्णु देव साय को बदलकर अरुण साव को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं अब खबर है कि बुधवार को विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष भी बदला जा सकता हैं। वर्तमान में धर्मलाल कौशिक नेता प्रतिपक्ष हैं।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( chief minister bhupesh baghel) आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रोफेशनल बॉक्सिंग इवेंट सहित यूनीसेफ के संचार और आउटरीच उपकरणों के वितरण समारोह और ऊर्जा विभाग के एमओयू कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( CM baghel) दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में यूनीसेफ द्वारा आयोजित तथा ऊर्जा विभाग के एमओयू कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रात्रि 7.45 बजे रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां रात्रि 9.45 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी मुकाबला ‘द जंगल रंबल’ देखेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात वहां से रायपुर स्थित अपने निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच का आयोजन
गौरतलब है कि 8 जून को प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेन्दर सिंह मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच का आयोजन करने के लिए अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने इस अनुरोध को स्वीकार किया था, मुख्यमंत्री की पहल पर राजधानी रायपुर में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग का मुकाबला होने जा रहा है। जिसमें पेशेवर भारतीय मुक्केबाज विजेन्दर सिंह का मुकाबला ‘द जंगल रंबल’ में घाना के मुक्केबाज एलियासु सुले से इंडोर स्टेडियम में शाम साढ़े 6 बजे से शुरू होगा।
JAGDALPUR : बस्तर जिले में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण है। राष्ट्रीय उद्यान की नैसर्गिक सुंदरता और संस्कृति को कैमरे में कैद कर प्रदर्शनी के माध्यम से शहरवासियों के लिए 18-19 अगस्त 2022 को बस्तर आर्ट गैलरी, दलपत सागर के पास आयोजन किया जा रहा है। निदेशक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान धम्मशील गणवीर द्वारा फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने हेतु नागरिकों से अपील की है।
ज्ञात हो कि विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और क्लिक बस्तर के सौजन्य से फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों को राष्ट्रीय उद्यान के प्रकृति और संस्कृति को अपने पांच फोटो के माध्यम से दिखाना था । विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 8 हजार रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपए नगद दिया जाएगा ।
इसी अवसर पर 18 अगस्त को फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह संध्या 6 बजे से बस्तर आर्ट गैलरी में होगा। तद्पश्चात 19 अगस्त को संध्या 7 बजे पुरस्कार वितरण और प्रदर्शनी का समापन होगा ।
रायपुर: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने वरिष्ठ सलाहकार और 10 जिलों के सलाहकार के लिए संविदा पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 24 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
इस विषय में पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा, आवेदन के लिए ऑनलाइन लिंक, चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों को विभाग की वेबसाइट sdma.cg.gov.in पर देखा जा सकता है।
रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज छत्तीसगढ़ के लिए एक राजनीतिक कमेटी की घोषणा की है। जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे जबकि प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया संयोजक होंगे। इसके अलावा 14 अन्य नेता भी समिति के अंग होंगे। माना जा रहा है कि अब यही कोर कमेटी सरकार और संगठन तथा चुनाव आदि का संचालन करेगी। समिति इस प्रकार है :
राजनीतिक मामलों की कमेटी के सदस्य
पी एल पुनिया
मोहन मरकाम
भूपेश बघेल
टी एस सिंह देव
ताम्रध्वज साहू
शिव डहरिया
सत्यनारायण शर्मा
अमरजीत भगत
धनेंद्र साहू
गिरीश देवांगन
एआई सीसी से संबंध प्रदेश के प्रभारी सचिव
11 चंदन यादव
12 सप्तगिरि उल्का
प्रदेश में निवासरत एआईसीसी सेक्रेटरी कमेटी भी रहेंगे सदस्य
13 विकास उपाध्याय
14 राजेंश तिवारी
रायपुर। राजधानी रायपुर के समीप खरोरा थाना क्षेत्र इलाके में सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। जहां ममेरे भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी है। इसके बाद आरोपी खुद मंदिर हसौद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।
खरोरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मुकेश वर्मा 22 ने काजल 21 साल की गला घाेंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को पास के जंगल में फेंक दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया इसके बाद उसने मंदिर हसौद थाने में जाकर अपने गुनाह की जानकारी दी।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बुआ के बेटी की हत्या कर दी है। हत्या की वजह की अभी साफ नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित कई बार काजल को फोन पर बात करने से मना किया था। लेकिन वह नहीं मानी उसने इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस मामले की जानकारी में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार काजल धरसीवा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा में काम करती थी 15 अगस्त की शाम लगभग पांच बजे आरोपी मुकेश युवती के पास पहुंचा और उससे साथ चलने के लिए कहा दोनों साथ निकले ही थे कि अडसेना खल्लारी के पास विवाद हुआ तो युवक ने गला दबाकर हत्या कर दी।
जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के दिन एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव सक्ती नगर के संतोषी टॉकीज साइकिल स्टैंड में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
मृतक पप्पू साहू सक्ती के वार्ड नंबर 5 का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसे नशे की लत थी। पप्पू कल दोपहर 4 बजे के बाद घर से निकला था, जिसके बाद वो वापस नहीं लौटा। जिसके बाद लोगों ने संतोषी टॉकीज के साइकिल स्टैंड में किसी ने उसकी लाश देखी, तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी। प्रधान आरक्षक सक्ती थाना कमल किशोर साहू ने बताया कि परिवार से बातचीत करने पर पता चला है कि युवक अक्सर नशा करके इधर-उधर पड़ा रहता था। माना जा रहा है कि युवक ने नशे की हालत में ही ऐसा आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
दुर्ग: भिलाई नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकू की नोंक पर नाबालिग से रेप किया। इतना ही नहीं घटना किसी को बताने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी की धमकी से किशोरी और उसके परिजन इतना डरे थे कि वो एक महीने तक मामले की शिकायत नहीं कर पाए। वहीं पीड़िता ने फिनायल पीकर खुदकुशी करने की कोशिश भी की। इसके बाद परिजनों काफी डर गए और उसके बाद किसी तरह हिम्मत जुटाकर भिलाई नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना के दिन घर में उनकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। इस दौरान सेक्टर 6 निवासी दया सागर साहू आकर दरवाजा खटखटाया और जैसे ही किशोरी ने दरवाजा खोला तो दया ने उसके पेट में चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए बच्ची का मोबाइल बंद करा दिया। इसके बाद नाबालिग के साथ रेप किया और फिर घटना किसी को बताने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।
इधर घटना के बाद जब पीड़िता के परिजन घर पहुंचे तो नाबालिग बच्ची को बेसुध हालत में देखकर घबरा गए। बच्ची ने अपने माता पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी ने फिर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इससे परिजन काफी डर गए थे। भिलाई नगर टीआई का कहना है कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 450 और 506 बी के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारसी नववर्ष 'नवरोज' के अवसर पर प्रदेशवासियों विशेषकर पारसी समुदाय के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
नवरोज की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि नवरोज सभी लोगों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाए।
इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट भी किया - पारसी नववर्ष "नवरोज" के अवसर पर पारसी समुदाय सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। नवरोज सभी लोगों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाए।






.jpg)





.jpg)
.jpg)















