CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
जूनियर राष्ट्रीय फेंसिंग स्पर्धा में दिव्यांशु नेताम ने छत्तीसगढ़ को दिलाया कांस्य पदक

जूनियर राष्ट्रीय फेंसिंग स्पर्धा में दिव्यांशु नेताम ने छत्तीसगढ़ को दिलाया कांस्य पदक

रायपुर : जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम कटक में चल रही 30वीं जूनियर राष्ट्रीय फेंसिंग स्पर्धा के पहले ही दिन जूनियर फायल खिलाड़ी दिव्यांशु नेताम ने छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक दिलाया। स्पर्धा में प्रदेश की जूनियर बालक व बालिका फेंसिंग टीमें भाग ले रही हैं। इसका आयोजन ओडिशा स्टेट फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा फेंसिंग एसोसिएशन आफ इंडिया के तत्वावधान में किया जा रहा है।

दिव्यांशु ने लीग मैच के पांच में से चार मैच जीतकर नाकआउट टेबल 64 में प्रवेश किया। पहले मैच में बिहार की तनु प्रिया को 15-0 से हराया, दूसरे मैच में अपनी बहन दीपांशी नेताम को 15-10 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

प्री क्वार्टर फाइनल में पंजाब की जास्मीन कौर को 15-11 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ की तूर एकम को 14-11 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करते हुए छत्तीसगढ़ के लिए पदक पक्का किया। सेमीफइनल में दिव्यांशु को हरियाणा की तमन्नाा से 11-15 से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
 

प्रदेश में आज भारी वर्षा के साथ ही बिजली गिरने की संभावना : मौसम विभाग

प्रदेश में आज भारी वर्षा के साथ ही बिजली गिरने की संभावना : मौसम विभाग

 रायपुर। मानसून की बेरुखी इस वर्ष लगातार बनी हुई है। जून के 30 दिनों में प्रदेश में 29 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। 13 जिलों में सामान्य से कम और तीन में अति कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में शुक्रवार को भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एक से 30 जून तक प्रदेश के दो जिलों में ज्यादा वर्षा हुई। नौ जिलों में सामान्य वर्षा, 13 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। साथ ही तीन जिलों में अति कम वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर में 73.5 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 59 प्रतिशत कम है। सरगुजा में 81.7 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 66 प्रतिशत कम है।

जशपुर में 69.6 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 74 प्रतिशत कम है। मुंगेली में सर्वाधिक 211.5 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 30 प्रतिशत अधिक है। कबीरधाम में भी 181 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 35 प्रतिशत अधिक है। गौरतलब है कि इस वर्ष मानसून पिछले वर्ष की तुलना में सात दिन विलंब से पहुंचा है, लेकिन अभी तक इसकी बेरुखी बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अच्छी वर्षा की उम्मीद है। अब मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से बस्तर रहेगा।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पूर्व पश्चिम द्रोणिका पंजाब से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार है.

 

राज्यपाल ने रथयात्रा पर्व पर दी शुभकामनाएं..कहा -  रथयात्रा हमारी आस्था एवं संस्कृति से जुड़ा पर्व है

राज्यपाल ने रथयात्रा पर्व पर दी शुभकामनाएं..कहा - रथयात्रा हमारी आस्था एवं संस्कृति से जुड़ा पर्व है

 रायपुर : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि रथयात्रा हमारी आस्था एवं संस्कृति से जुड़ा पर्व है। ऐसे त्योहार हम सबको एक सूत्र में बंधने का अवसर देते हैं और आपसी सौहार्द्र बढ़ाते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों की खुशहाली की कामना की है।

उदयपुर की घटना का विरोध, 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद…

उदयपुर की घटना का विरोध, 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद…

रायपुर. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मिलकर 2 जुलाई को रायपुर समेत प्रदेश भर में बंद का आवाहन किया गया है।उदयपुर में हुई हिंसक घटना का विरोध जताने की मंशा के तहत प्रदेश को बंद कराया जा रहा है। इस दौरान तमाम व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी। रवि ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स का भी उन्हें साथ मिल रहा है, व्यापारिक संगठनों के सहयोग से पूरा प्रदेश 2 जुलाई को बंद रहेगा।

कल बैठक में बनाई जाएगी रणनीति

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के इस बंद को चेंबर ऑफ कॉमर्स जैसे व्यापारिक संगठन ने अपना समर्थन दिया है। चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी ने बताया कि 1 जुलाई को रायपुर के चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। बैठक के फौरन बाद प्रदेश के तमाम व्यापारिक संगठनों को बंद को लेकर तय की गई रणनीति बताई जाएगी।

पहले पत्नी और दो बच्चों को मारा...फिर खुद फांसी लगाकर की खुदकुशी...चार लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में पसरा मातम

पहले पत्नी और दो बच्चों को मारा...फिर खुद फांसी लगाकर की खुदकुशी...चार लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में पसरा मातम

 दुर्ग. जिले के उतई थाना के उमरपोटी में एक ही परिवार के चार लोगों के मौत का मामला सामने आया हैं. पहले पत्नी और दो बच्चों को मारा, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. साहू परिवार के चार लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया हैं.

जानकारी के मुताबिक उमरपोटी के पुराना साहू मिलपारा के रहने वाले भोजराम साहू ने पत्नी ललिता साहू का पहले गला घोंटा। वह मोबाइल के लीड वायर से अपनी पत्नी का गला दबाया। इससे मौत हो गई। जबकि, भोजराम ने अपने दोनों बच्चों को तकिया में दबाकर मार डाला।

रायपुर में आज पुरी की तरह निकलेगी रथयात्रा...मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमाम सियासी दिग्गज शामिल होंगे

रायपुर में आज पुरी की तरह निकलेगी रथयात्रा...मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमाम सियासी दिग्गज शामिल होंगे

 रायपुर। रायपुर के गायत्री नगर में जगन्नाथ रथ यात्रा का जश्न पुरी की तर्ज पर होगा। पुरी की ही तरह रथों को सजाया गया है। भगवान इसकी सवारी करेंगे। शुक्रवार काे यहां महाप्रभु के महापर्व से जुड़ी छटा देखने को मिलेगी। इसे लेकर खास तैयारियां भी की गईं हैं। उत्कल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधे श्याम विभार ने बताया कि यहां कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमाम सियासी दिग्गज शामिल होंगे।

आयोजन समिति ने गायत्री नगर में तीन रथ तैयार करवाए हैं। इसी तरह पुरी में भी रथ यात्रा निकलती है। जिस रथ में जगन्नाथ विराजेंगे उसे ‘नंदीघोष कहा जाता है। भाई बलराम जी के रथ का नाम ‘तालध्वज’ है,बहन सुभद्रा जी ‘दर्पदलन’ रथ पर सवार होती हैं। ये तीनों रथ शुक्रवार को लोगों के दर्शन के लिए मौजूद रहेंगे।

यहां भगवान के लिए पुरी से आती है जड़ी बूटियां

मान्यता के मुताबिक गायत्री नगर के जगन्नाथ मंदिर में स्नान पूर्णिमा के बाद से ही बीमार हैं। पिछले करीब 15 दिनों से भगवान जगन्नाथ को काढ़ा दिया जा रहा था। इसके लिए जगन्नाथ पुरी और ओडिशा के नरसिंह नाथ से जड़ी-बूटियां हर साल रायपुर आती हैं। इसी से बने काढ़े का भोग भगवान को लगता है।

शहर में करीब 10 रथ निकलेंगे

टुरी हटरी, पुरानी बस्ती स्थित 500 साल पुराने जगन्नााथ मंदिर में महंत रामसुंदर दास के नेतृत्व में अभिषेक, हवन-पूजन के बाद दोपहर बाद रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2:30 बजे भगवान जगन्नाथ जी, माता सुभद्रा और बलदाऊ जी रथ पर विराजित होंगे। इसके बाद लोहार चौक, पुरानी बस्ती थाना, कंकालीन तालाब, तात्या पारा चौक, आजाद चौक, आमापारा चौक होते हुए लाखे नगर चौक तथा टिल्लू चौक पहुंचेंगे। यहां भगवान जनकपुर में विश्राम करेंगे।

सदरबाजार स्थित 150 साल पुराने जगन्नााथ मंदिर में पुजारी परिवार के नेतृत्व में पूजन के बाद गाजे-बाजे के साथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा कोतवाली चौक, कालीबाड़ी होते हुए टिकरापारा पुजारी पार्क के समीप गुंडिचा मंदिर में समाप्त होगी।

इसके अलावा कोटा स्थित श्रीरामदरबार परिसर, अश्विनी नगर, गुढ़ियारी, आकाशवाणी कालोनी, पुराना मंत्रालय, लिली चौक और आमापारा नगर निगम कालोनी से और बढ़ई पारा से भी दिन भर रथ यात्राएं निकलेंगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा सहित अन्य कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा सहित अन्य कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( chief minister bhupesh baghel)आज 11.30 बजे रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर से निकलने वाली रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 12.10 बजे से 1.10 बजे तक राजीव भवन में आयोजित बैठक में तथा दोपहर 1.20 बजे नारायणा हॉस्पिटल ( narayana hospita)  आयोजित निःशुल्क मेगा स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक सर्जरी कैम्प के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे और वहां आयोजित चिकित्सक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई...साथ ही लोगों से की ये अपील

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई...साथ ही लोगों से की ये अपील

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( chief minister bhupesh baghel) ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

आपको बता दे  बघेल ने आज यहां रथयात्रा की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित संपूर्ण भारत( India ) में एक साथ निकलने वाली यह रथयात्रा( rathyatra) सांस्कृतिक एकता तथा सौहार्द्र का प्रतीक है।

 

लोगों से की यह अपील 

मुख्यमंत्री( chief minister) ने कहा है कि प्रदेश( state) में कोरोना संक्रमण के प्रकरण सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए रथयात्रा के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग एक जगह भीड़ लगाने से बचें और मास्क( mask), फिजिकल डिस्टेंसिंग जैसे संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

पानी में डुबने से महिला की मौत,जांच में जुटी पुलिस….

पानी में डुबने से महिला की मौत,जांच में जुटी पुलिस….

 सरायपाली :  थाना क्षेत्र के ग्राम जलपुर में 29 जून की दोपहर करीब 12 बजे नहाते समय पानी में डुबने से महिला की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मृतीका सरधा बाई बरीहा पति घुरऊ उम्र 55 साल ग्राम जलपुर की निवासी थी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है

कांग्रेस नेता के घर आयकर विभाग का छापा, राजनितिक गलियारों में मची उथल पुथल

कांग्रेस नेता के घर आयकर विभाग का छापा, राजनितिक गलियारों में मची उथल पुथल

 महासमुन्द। शहर के भीतर आयकर विभाग ने कांग्रेस नेता के निवास स्थानी पर छापा मारा है । छत्तीसगढ़ की राजनीति में जाना माना नाम और कांग्रेस के नेता सूर्यकांत तिवारी के निवास स्थान में केन्द्रीय आयकर विभाग के छापा से राजनीतिक गलियारों में भारी उथल पूथल मची हुई है।

आज सुबह 6 बजे से अलग अलग तीन ठिकानों पर सेन्ट्रल से आए आयकर विभाग के तीन टीमों ने सूर्यकांत तिवारी, उनके चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और सूर्यकांत तिवारी के खास आदमी अजय नायडू के निवास में पहुंची है। सुबह से ही आयकर की टीम जांच पड़ताल में लगी है। स्थानीय पुलिस को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की सूचना दी थी। कलकत्ता से पहुंचे आयकर विभाग की टीम असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ इंकमटैक्स की अगुवाई में टीम ने छापा मारा है। पूरे मामले को गुप्त रखा गया है। मीडिया सहित स्थानीय पुलिस को भी मामले बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। अपुष्ट सुत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार सूर्यकांत तिवारी के महासमुन्द के ठिकानों सहित रायपुर के भी कुछ ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा छापा मारने की कार्रवाई की जा रही है। ओडीसा और दिल्ली पासिंग की कार में सीआरपीएफ के जवानों के साथ पूरी टीम यहां पहुंची है।

हेमन्त जायसवाल के घर आयकर का छापा

हेमन्त जायसवाल के घर आयकर का छापा

कोरबा : कोरबा जिले के दुरपा रोड निवासी हेमन्त जायसवाल के निवास पर आज तड़के आयकर विभाग का छापा पडऩे की खबर मिली है।
सूत्रों के अनुसार हेमन्त जायसवाल की काफी दिनों से रेकी की जा रही थी। सूत्रों का कहना है, कि रोड सेल के कोयले में दबाव पूर्वक लाखों रुपये महीने की अवैध उगाही की जा रही है, जिसमें हेमन्त जायसवाल की भी कथित भूमिका लम्बे समय से रही है।

जानकारी के अनुसार कोई सूर्या नामक व्यक्ति राजनीतिक और प्रशासनिक पहुंच बताकर लम्बे समय से रोड सेल के कोयले पर अवैध उगाही करा रहा है। हेमन्त जायसवाल इस व्यक्ति का कथित प्रतिनिधि बनकर धनराशि एकत्र करता रहा है। नया बस स्टैण्ड टी पी नगर के एक जूस सेंटर और पुराना बस स्टैण्ड के एक जूस सेन्टर में अवैध राशि जमा कराई जाती है, जहाँ से उक्त राशि हेमन्त जायसवाल के पास कथित रूप से जाती है और उसके बाद सूर्या के पास पहुंचाई जाती है। बहरहाल सच्चाई छापे की कार्रवाई का खुलासा किये जाने पर सामने आयेगी।
 

मुख्यमंत्री ने मनेन्द्रगढ़ के हनुमान टेकरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने मनेन्द्रगढ़ के हनुमान टेकरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मनेन्द्रगढ़ में स्थित हनुमान टेकरी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश में शान्ति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी श्री शिवराम दास ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में नौमुखी श्री हनुमान तथा सूर्यदेव से शिक्षा प्राप्त करते हुए बाल हनुमान की प्रतिमा स्थापित है, वहीं मंदिर के गुफा मंदिर में अपने कंधों पर रामलखन को बैठाए हुए पाताल हनुमान जी की प्रतिमा भी है।

मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। मंदिर का निर्माण श्री फलाहारी बाबा द्वारा कराया गया था, जिनकी समाधि परिसर में स्थापित है, यहां गौसेवा हेतु गौशाला, साधू- संतो हेतु आश्रम भी है। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, विधायक डॉ. विनय जायसवाल और श्री गुलाब कमरो भी उपस्थित थे। 

शराब के लिए पैसे मांगे, मना किया तो कर दिया चाकू से हामला

शराब के लिए पैसे मांगे, मना किया तो कर दिया चाकू से हामला

रायपुर : रायपुर के आजाद चौक इलाके में एक बदमाश ने बेरहमी से चाकू से हामल कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है । घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आजाद चौक इलाके में शुभम साहू ने शराब पीने के लिए संतोष पटेल से पैसे मांगे। इस पर संतोष ने शुभम को पैसे देने से मना कर दिया। इस बात से आक्रोशित होकर शुभम ने संतोष पर चाकू से हमला कर दिया। इससे संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी शुभम साहू को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

प्लास्टिक का उपयोग करने वाले हो जायें सावधान, 1 जुलाई से हो जाएगा बैन

प्लास्टिक का उपयोग करने वाले हो जायें सावधान, 1 जुलाई से हो जाएगा बैन

दुर्ग : नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत 01 जुलाई से प्लास्टिक पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान से हर कोई वाकिफ है। इसको देखते हुए निगम ने 1 जुलाई से प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं, व्यापारिक संगठनों, आम नागरिकों, खरीदारों, फुटकर विक्रेताओं से अपील की है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय न करें। 01 जुलाई से दुर्ग निगम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर सख्ती की जाएगी, सिंगल यूज प्लास्टिक रखने एवं इसके उपयोग पर कार्रवाई की जाएगी। दुर्ग शहर को प्लास्टिक से मुक्त शहर बनाने के तर्ज पर कार्य किया जाएगा और इस पर हर संभव कार्य किया जाएगा। प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की दिशा में आम नागरिकों एवं व्यापारिक संगठनों तथा फुटकर विक्रेताओं आदि को मिलकर सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार करना होगा।
उल्लेखनीय है कि जगह-जगह पॉलिथीन बिखरे होने की वजह से यह नालियों में पानी को जाम कर देता है, जल स्रोतों को प्रदूषित करता है, डीकंपोज न होने के कारण काफी वर्षों तक यह धरती को किसी न किसी रूप में नुकसान पहुंचाता है, पशु भी पॉलिथीन का सेवन कर मृत्यु की ओर आगे बढ़ रहे हैं, शहर की सुंदरता में बिखरे हुए पॉलिथीन से दाग लगता है। इन्हीं सब कारणों से सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक पर 1 जुलाई से कड़ाई की जाएगी। जब्ती के साथ ही जुर्माना की भी कार्यवाही होगी।
 

उदयपुर की घटना के विरोध में दुर्ग में आया उबाल, हिन्दू युवा मंच ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा ज्ञापन

उदयपुर की घटना के विरोध में दुर्ग में आया उबाल, हिन्दू युवा मंच ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा ज्ञापन

उदयपुर में हुई वीभत्स घटना जो कि बेहद ही निंदनीय है इस घटना के विरुद्ध हिन्दू युवा मंच द्वारा आज संगठन प्रमुख गोविंद राज नायडू के निर्देशानुसार आज शाम पटेल चौक में संगठन के सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर मार्च के स्वरूप में कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपा जिसमें हुई घटना के बारे में विस्तार से उल्लेख था जिस पर सख़्त कार्यवाही की मांग की गई उक्त कार्यक्रम में संगठन प्रमुख़ गोविन्दराज नायडू ने कहा कि उदयपुर में हुई कन्हैयालाल जी जो कि राष्ट्रवादी विचारधारा के अभिव्यक्ति की आज़ादी अनुसार अपने अभिमत व्यक्त करने वाले हमारे हिन्दू भाई की हुई निर्मम हत्या यह भारतवर्ष के संविधान की हत्या है, जो की हिन्दुस्थान में रह रहे सौ करोड़ हिंदुओ को डराने का प्रयास है, ऐसा वीभत्स कृत्य करने वाले आतंकियों पर सख्त कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में भारतवर्ष में इस प्रकार की घटना न दोहराएं भारत देश का तालिबानीकरण नहीं होने दिया जाएगा कार्यकर्म मे पूर्ण रूप से युवाओ के मन मे आक्रोश देखने को मिला अधिकारी के नही आने पर वह गेट तोड़ने की कोशिश कर रहे थे उक्त कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष श्रीकुमार नायर, संगठन महामंत्री राजेश शर्मा, जिला योजना समिति के सदस्य अरुण सिंह,राजा देवांगन, सुरेंद्र जैन, शिवम सिंह, हितेंद्र राजपूत, शिबू सोनी, मंगल, जय देवांगन, दीपक, बंटी उपरिकर, राज गुप्ता, नीरज देवांगन, रोशन राजपूत, बलराम पांडेय, मय्यू चन्द्राकर, योमेश सोनी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए। उपयुक्त जानकारी हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता रोशन सिंह राजपूत द्वारा दी गई 

मोहन मरकाम के तीन वर्ष के सफलतम कार्यकाल होने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा द्वारा किया गया ये कार्यक्रम

मोहन मरकाम के तीन वर्ष के सफलतम कार्यकाल होने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा द्वारा किया गया ये कार्यक्रम

रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के तीन वर्ष के सफलतम उपलब्धियों भरे कार्यकाल होने पर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बैरन बाज़ार हनुमान मंदिर पर मोहन मरकाम जी द्वारा सर्वप्रथम हनुमान जी की पूजा अर्चना की उसके उपरांत ज़रूरतमंदो को छाता,चरण पादुका,स्वल्पाहार वितरित की गयी।आज की कार्यकम मे मुख्य रूप से प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, महामंत्री पीयूष कोसरे, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष नवीन चंद्राकर, वार्ड अध्यक्ष अससु खान, अमित नायडू, सचिन पांडेय, सैफ़ शाह, योगेश तिवारी, शाहिद कुरेशि, अज़ीज़ अहमद, हेमंत पटेल, पारस धीवर, पंकज ठाकुर, अजस्य कुंजर, गोपी जाल, कमलेश सिन्हा, बदल रकसेल , प्रतीक यदु, विकास जूसेजा आदि उपस्थित थे। 

नक्सलियों ने युवा सरपंच को उतारा मौत के घाट, ग्रामीण वेशभूषा पहन गाँव में घुसे थे नक्सली

नक्सलियों ने युवा सरपंच को उतारा मौत के घाट, ग्रामीण वेशभूषा पहन गाँव में घुसे थे नक्सली

बीजापुर |  जिले के तोयनार थाना क्षेत्र के ग्राम मोरमेड मे कल देर शाम नक्सलियों ने अपनी तालीबानी सत्ता के वजूद को बनाये रखने के लिए एक बार फिर से ग्राम पंचायत मोरमेड के सरपंच प्रतिराम कुडिय़म की गला घोटकर हत्या कर दी है। मिली जानकारी केअनुसार नक्सली मृतक के परिवार के सदस्यों को अपना निशाना बनाते रहे हैं, इससे पहले भी परिवार के 02 सदस्यों को नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए मौत के घाट उतार दिया था। सरपंच की नक्सलियों द्वारा हत्या किये जाने की पुष्टि बीजापुर एसपी सुनील शर्मा ने किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोरमेड मे कल देर शाम ग्रामीण वेशभूषा में नक्सलियों का एक ग्रुप गांव पहुंचा और ग्राम पंचायत मोरमेड के सरपंच प्रतिराम कुडिय़म को अपने साथ अगवा करके जंगल की ओर ले गए जिसके बाद नक्सलियों ने सरपंच की गला घोटकर उसकी निर्मम हत्या कर नक्सली जंगल की ओर फरार हो गए। हत्या की सूचना मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और मृतक के शव को अपने साथ वापस गांव ले आए। ग्रामीणों द्वारा इस नक्सली हत्या की जानकारी पुलिस को भी दिया गया है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पंहुचकर मृतक सरपंच प्रतिराम कुडिय़म का शव बरामद कर कार्यवाही उपरांत आज सुबह थाना तोयनार लाया गया है, शव के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा। 
 
मध्यान्ह भोजन में हुआ 25 लाख का घोटाला, बाबू हुआ निलंबित, शिक्षाधिकारी को भी नोटिस जारी

मध्यान्ह भोजन में हुआ 25 लाख का घोटाला, बाबू हुआ निलंबित, शिक्षाधिकारी को भी नोटिस जारी

रायगढ़ | जिले के पुसौर विकासखंड में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। विकासखंड के पंजी की जांच किये जाने पर 25 लाख का घोटाला सामने आया है। बताया जाता है कि उक्त पैसे का आहरण तो कर लिया गया, लेकिन न तो उस पैसे का कोई हिसाब था न ही बिल।

प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सभी विकासखंडों में मुख्य रोकड़ पंजी की जांच और सत्यापन का कार्य चल रहा है। इसके लिए बाकायदा एक टीम का भी गठन किया गया है। इसी तारतम्य में पुसौर विकास खंड में भी मुख्य रोकड़ पंजी की जांच की जा रही थी। जहां संदेह होने पर जांच टीम ने सूक्ष्मता से जब ध्यान देना शुरू किया तो पता चला कि बिना काम हुए पैसा तो निकल लिया गया, लेकिन उसके विरुद्ध न तो कोई बिल है न ही कोई वाउचर दिखाया गया है।

जांच टीम ने वहां के सहायक ग्रेड-3 के लिपिक मनोज कुमार संजय, जो कैशबुक का काम देखता है, उससे पूछताछ की। लेकिन जांच टीम को संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इसके बाद जांच रिपोर्ट मिलने पर जिला शिक्षाधिकारी ने लिपिक को निलंबित कर दिया। वहीं वहां के तत्कालीन एवं वर्तमान विकासखंड शिक्षाधिकारी को शो कॉज नोटिस जारी किया है।

चूल्हा चौका करने वाले हाथ अब घरों को रोशन करने में जुटे हैं : सीएम भूपेश बघेल

चूल्हा चौका करने वाले हाथ अब घरों को रोशन करने में जुटे हैं : सीएम भूपेश बघेल

रायपुर | कभी घर की चारदीवारी में चूल्हा चौका करने वाले हाथ इन दोनों एलईडी बल्ब बना रहे हैं, जिनसे लोगों के घर रोशनी हो रही है। अपनी कार्यकुशलता से ये महिलाएं एलईडी बल्ब सहजता से असेम्बल कर रही है।

महज 10 दिनों के प्रशिक्षण में इन्होंने एलईडी बल्ब असेंबल करना सीख गईं हैं। शिवकुमारी और मीना कुमारी इसे बखूबी बना रही हैं। इन्होंने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से असेम्बल की हुई बल्ब जलाकर दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा इसी तरह जीवन में उजाला भरते रहो।

अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर हुआ जबरदस्त सड़क हादसा , एक ही परिवार के दो सदस्यों की हुई मौत

अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर हुआ जबरदस्त सड़क हादसा , एक ही परिवार के दो सदस्यों की हुई मौत

भिलाई | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिनका इलाज अस्पताल में दाखिल करवाया जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के सुपेला चौक स्थित बबीना बार संचालक स्व श्यामा यादव का  परिवार गोरखपुर गए हुए थे। वे कार से वापसी कर रहे थे तभी ये घटना घटित हुई  ।कार में पांच लोग सवार थे। तारा बेरियर से 200 मीटर आगे बिलासपुर रोड में क्विड कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना भयानक था कि  कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में सभापति यादव उम्र लगभग 56 वर्ष तथा हरेन्द्र यादव उम्र 57 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन घायल राजेन्द्र प्रसाद यादव उम्र 70 वर्ष, राकेश यादव उम्र 45 वर्ष व विरेन्द्र यादव उम्र लगभग 65 वर्ष को सीएचसी उदयपुर उपचार हेतु भेजा गया जिसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि घायलों में राजेन्द्र प्रसाद यादव की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलते ही भिलाई से परिवार के दूसरे सदस्य अम्बिकापुर के लिए रवाना हो गए है। गंभीर अवस्था में घायल राजेन्द्र प्रसाद यादव के पुत्र अजय यादव जो गुजरात में रहते हैं उन्हें भी सूचना दे दी गई है। घटना के बाद यादव परिवार में मातम छाया हुआ है। जानकारी के अनुसार पीएम के बाद शवों को रात तक भिलाई लाया जाएगा।

बताया गया है कि तारा बेरियर से 200 मीटर आगे बिलासपुर रोड में क्विड कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में सभापति यादव (56 वर्ष) तथा हरेन्द्र यादव (57 वर्ष) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तीन घायल राजेन्द्र प्रसाद यादव (70 वर्ष), राकेश यादव (45 वर्ष) व विरेन्द्र यादव (65 वर्ष) को सीएचसी उदयपुर उपचार हेतु भेजा गया लेकिन उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि घायलों में राजेन्द्र प्रसाद यादव की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
 
मंच के स्थापना दिवस पर महाआरती कर प्रसादी वितरण का हुआ आयोजन

मंच के स्थापना दिवस पर महाआरती कर प्रसादी वितरण का हुआ आयोजन

रायपुर । भारत रक्षा मंच के प्रदेश संयोजक राजकुमार राठी, प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महामंत्री शिबू शुक्ला, संगठन मंत्री मंजुल मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर आज शाम 6 बजे अवंति विहार स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा सुंदरकांड का पाठ कर स्वामी राजेश्वरानंद की अगुवाही में महाआरती की गई

श्री राठी ने बताया कि इस अवसर पर विधवा-विधुर-तलाकशुदा युवक-युवती का परिचय सम्मलेन कराने वाली संस्था ब्राइट फाउंडेशन के अध्यक्षगोविंद सीटू एवम महामंत्री मनोज ठाकुर सहित सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया एवं महाआरती के बाद प्रसादी वितरित की गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश मोदी, बजरंग दल के सर्वश्री ऋषि मिश्रा, पंडित नीलकंठ त्रिपाठी , पंडित अशोक शर्मा, लीलाधर चंद्राकर, रविंद्र सिंह ठाकुर, विलास सुतार, डॉ विवेक श्रीवास्तव, अखिल चटर्जी, भोजराज नाग, सोनू अग्रवाल, राजेश सिंघल, किशोर महानंद, उमाकांत मिश्रा, देवप्रसाद दत्ता, कविता राठी, पुष्पा पटेल, जानकी गुप्ता, हार्दिक सिंघवी, प्रियेश तिवारी, दीपक वर्मा, मनीषा सिंह, मिनी पांडेय, रेखा शर्मा, इंद्रपाल सिंह तोमर,  मगतू साहू सहित अनेक हिंदूवादी नेता शामिल हुए।

राजधानी रायपुर में फिर दिनदहाड़े युवक पर चाकू और गंडासे से हुआ जानलेवा हमला

राजधानी रायपुर में फिर दिनदहाड़े युवक पर चाकू और गंडासे से हुआ जानलेवा हमला

रायपुर | राजधानी के गुढिय़ारी क्षेत्र में पूर्व विवाद के चलते दो युवकों ने एक युवक पर चाकू व नारियल काटने के गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया। हमलें में एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर गुढिय़ारी पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार सूर्य नगर गोगांव निवासी एवन सहारे का कुछ दिन पहलेे मोहल्ले के रहने वाले युवक टपोरी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसे लेकर 26 जून को टपोरी अपने साले भोजू के साथ एवन के घर पहुंचा तथा उसके छोटे भाई अमित सहारे के साथ गाली-गलौच कर चला गया। जिसकी जानकारी अमित ने अपने बड़े भाई एवन को दी। दूसरी सुबह अमित और उसका भाई एवन सहारे आरोपी युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने जाने की तैयारी कर रहे थे इसी दौरान टपोरी व उसका साला भोजू आये और दोनों के साथ गाली गलौच करने लगे लगे। जिस पर एवन सहारे ने गाली गलौच करने से मना किया तो टपोरी ने अपने पास रखें बटनदार चाकू एवं उसके साले भोजू ने अपने पास रखें नारियल काटने के गडांसे से उस पर हमला कर दिया। हमले में एवन के बायें हाथ के कलाई, दाहिने हाथ का अंगुठा, बायें कान के पीछे, माथे एवं सिर में गंभीर चोट लगी है। इस घटना की शिकयत गुढिय़ारी थाने में दर्ज करवाई गर्ई। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 506बी, 323, 34 भादवि. एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। तथा आरोपियों की पतासाजी करते हुए उनके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर आरोपी विश्व प्रताप साहू उर्फ टपोरी को गिरफ्तार कर कर लिय गया तथा उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार  चाकू जप्त कर कार्यवाही किया गया। वहीं दूसरा आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
 
रेल यात्री कृपया ध्यान दें : बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस इन दो दिन रहेगी रद्द, रेलवे ने की घोषणा

रेल यात्री कृपया ध्यान दें : बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस इन दो दिन रहेगी रद्द, रेलवे ने की घोषणा

रायपुर | रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अनूपपुर-अमलाई सेक्शन में तीसरी रेललाइन विद्युतीकृत का कार्य 20 से 26 जून तक किया जा रहा है। इस कार्य के फलस्वरूप रैक के अभाव के कारण 29 व 30 जून को बरौनी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

राजधानी रायपुर के कंडोम कॉर्नर से कंडोम लेना सुविधाजनक : लाभार्थी

राजधानी रायपुर के कंडोम कॉर्नर से कंडोम लेना सुविधाजनक : लाभार्थी

रायपुर | राम सिंह (28) अक्सर उरला के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आते है। इसलिए नहीं कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता बल्कि उनको यहाँ के 'कंडोम कार्नर' पर लगे हुए कंडोम बॉक्स से कंडोम लेना सुविधाजनक लगता है।

यहाँ कंडोम मांगने की कोई ज़रुरत नहीं होती है बल्कि जरूरत के अनुसार डिब्बे में से निकाल कर ले जाता हूँ। बिना रोक-टोक इसका लाभ मिलता है । मांगने की भी जरूरत नहीं पड़ती जिससे झिझक भी नहीं होती है। मैं नियमित रूप से यहां आता हूं और अपनी जरूरत के अनुसार कंडोम ले जाता हूं। यहां पैसा भी नहीं देना होता है,'' राम सिंह बताते है।
यह 'कंडोम कार्नर' एक वर्ष पहले शुरू किया गया था और यहाँ के 'कंडोम बक्स' में एक सप्ताह में लगभग 50 कंडोम लोग लेकर जाते है। लोग बाज़ार से कंडोम खरीदने में झिझकते है ताकि कोई देख न ले या दुकानदार ही क्या सोचेगा। और बाज़ार से तो पैसे देकर खरीदना होता है।
शहरी कार्यक्रम प्रबंधक (सीपीएम) ज्योत्सना ग्वाल ने बताया: क्षेत्र के सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर कंडोम बॉक्स कॉर्नर बने हैं । कंडोम बॉक्स से बिना झिझक पुरुष कंडोम ले जाते हैं। साथ ही महिलाएं अनचाहे गर्भ से बचने के लिए गर्भनिरोधक साधन जैसे छाया गोली और अंतरा इंजेक्शन के बारे में भी जानकारी और सुविधाएं दोनों लेती हैं। इसी कड़ी में जून 27 से शुरू हुए जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े में परिवार को नियोजित रखने के फायदे और सुविधाओं पर ज़ोर रहेगा। यह पखवाडा 24 जुलाई तक दो चरणों में मनाया जाएगा। प्रथम चरण में लोगों को परिवार नियोजन के अस्थाई एवं स्थाई साधनों के बारे में जानकारी दी जायेगी और इस पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य केन्द्रों पर परिवार नियोजन की 'बास्केट ऑफ़ चॉइस' भी रखी जायेगी जिनमें विभिन्न प्रकार के अस्थायी गर्भ निरोधक साधन रखे जायेगें जो वहां से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं या इनकी सुविधा ली जा सकती है। इनमें पिल्स, अंतरा इंजेक्शन, आई.यू.सी.डी. इत्यादि शामिल है। दूसरे चरण में 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चिन्हित हितग्राहियों को परामर्श एवं परिवार नियोजन की सेवाएँ सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क दी जाएंगी।
सु ग्वाल ने आगे बताया: नव दंपत्ति को परिवार नियोजन के विषय में खुलकर चर्चा करनी चाहिए जिससे परिवार सुखी और समृद्ध रह सके और माँ और शिशु का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहे।
राष्ट्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के आंकड़ों के अनुसार रायपुर जि़ले में 76.8  योग्य दम्पति आधुनिक गर्भनिरोधक साधनों का उपयोग करते है।  वहीं 58.2त्न महिलाएं नसबंदी करवाती है जबकि पुरुषों में यह प्रतिशत 0.5 ही है। पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए ही जनसँख्या स्थिरता पखबाड़े के दौरान पुरुष नसबंदी पर विशेष जोर दिया जाता है और इसके लिए विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।
 
विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं की सरकारी नौकरी में भर्ती के लिए प्रारंभ करें प्रक्रिया - कलेक्टर

विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं की सरकारी नौकरी में भर्ती के लिए प्रारंभ करें प्रक्रिया - कलेक्टर

रायगढ़ | कलेक्टर  भीम सिंह ने जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को पात्रतानुसार तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश समय-सीमा की बैठक में दिए। उन्होंने जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं के बारे में संकलित की गयी जानकारी पर चर्चा की। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति के अंतर्गत बिरहोर जाति के युवाओं को चिन्हांकित किया गया है। जिनकी संख्या 65 है। जिसमें से 8 वीं पास 59, हाई स्कूल 05 व हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण 01 हितग्राही शामिल है। कलेक्टर  सिंह ने इनकी योग्यता के अनुसार विभागों में पदों पर सीधी भर्ती के निर्देश दिए। गौरतलब है कि शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित पात्र युवाओं की जिले में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर पात्रतानुसार सीधी भर्ती करने के संबंध में निर्देश जारी हुए है।

कलेक्टर  सिंह ने कहा कि पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आयी कि सहकारी समितियों में वर्मी कम्पोस्ट का पर्याप्त भंडारण नहीं है, उन्होंने इस पर गहरी नाराजगी जतायी और कृषि अधिकारी को समितियों में कम्पोस्ट का भंडारण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में गोबर खरीदी की भी समीक्षा की। उन्होंने गौठानों में गोबर खरीदी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन गौठानों में गोबर खरीदी कम हो रही है वहां गौठान समिति और नोडल के साथ पशुपालकों की बैठक लेकर खरीदी बढ़ायी जाए। नये बने वर्मी टांके गाईड लाईन्स के अनुसार ही बने जिससे उसमें कम्पोस्ट तैयार करने में आसानी हो। कलेक्टर  सिंह ने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत वन विभाग सहित सभी गौठानों में एप के माध्यम से खरीदी कर उसकी रोजाना ऑनलाईन एन्ट्री गौठानों के नोडल अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। ऑनलाईन एन्ट्री के अनुसार ही भुगतान की कार्यवाही की जाती है। अत: इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने मॉडल गौठानो में मल्टीएक्टिविटी और ग्रामीण औद्योगिक केंद्रों (रीपा)का काम जल्द पूर्ण करने के लिए कहा। वहां इंस्टाल मशीनों को ऑपरेट कर महिलाओं की टे्रनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर  भीम सिंह ने पीएचई विभाग के अधिकारियों के साथ सभी सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि जिले में कहीं भी बोरवेल खुले नहीं होने चाहिए। जहां भी अनुपयोगी या फेल बोरवेल हो तो उसे रेत, मिट्टी और पत्थर भरकर सतह को पहले जैसा ठोस व समतल किया जाए। उन्होंने सभी सीईओ जनपद को पंचायत स्तर पर इसकी विशेष रूप से जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस विषय में शासन ने गाइड लाइन्स जारी की हैं, जिसका अनिवार्य रूप से पालन किया जाना है। उन्होंने कहा कि निजी भूमि पर भी किए गए बोर असफल व अनुपयोगी है तथा खुले हुए है उसे भी लोगों को जागरूक करते हुए तत्काल बंद करवाया जाए।
कलेक्टर  सिंह ने समग्र शिक्षा के तहत आरईएस के द्वारा स्कूलों में बनवाये जा रहे शौचालयों का कार्य पूर्ण नहीं होने पर गहरी नाराजगी जतायी तथा जल्द सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को इसकी मॉनिटरिंग के लिए कहा। कलेक्टर  सिंह ने कोतरा व कोड़ातराई में खुलने जा रहे स्वामी आत्मानंद स्कूल के संचालन हेतु सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत  अबिनाश मिश्रा, डीएफओ रायगढ़  स्टायलो मंडावी,  डीएफओ धरमजयगढ़  अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर  आर.ए.कुरूवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।