CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
मितान योजना : आम नागरिकों को मिल रही घर पहुंच सुविधा : 1700 से अधिक प्रमाण पत्र घर पहुंचाए गए

मितान योजना : आम नागरिकों को मिल रही घर पहुंच सुविधा : 1700 से अधिक प्रमाण पत्र घर पहुंचाए गए

रायपुर | आम नागरिकों को कई प्रकार के जरूरी दस्तावेज अब आसान तरीके से घर में ही उपलब्ध हो रहे हैं। मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत 1700 से अधिक प्रमाण पत्र लोगों को घर पहुंचाकर दिए गए हैं। इस योजना में प्रथम चरण में जन्म प्रमाण पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र जैसी 13 प्रकार के जरूरी दस्तावेज घर पहुंचाकर दिए जा रहे हैं। यह योजना राज्य के सभी नगर निगम क्षेत्रों में संचालित की जा रही है।
नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा नागरिकों को सरकारी दस्तावेज बनवाने हेतु घर पहुँच सेवा ’मुख्यमंत्री मितान योजना’ की शुरुआत 01 मई 2022 से प्रदेश के समस्त 14 नगर निगमों में प्रारंभ की गई। ’मुख्यमंत्री मितान योजना’ द्वारा प्रमाणपत्र, लाइसेंस बनाने हेतु टोल-फ्री नंबर 14545 जारी किया गया है, जो सभी कार्य दिवसों में प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित किया जा रहा है, जिसमे नागरिकों द्वारा सम्बंधित शासकीय सेवा प्राप्त करने दस्तावेज संबंधी जानकारी प्रदान करता है।
’मुख्यमंत्री मितान योजना’ आमनागरिकों की सुविधा के लिए एक महत्त्वपूर्ण योजना है, जिसकी सुव्यवस्थित संचालन के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मानिटरिंग लगातार की जा रही है। इसमें 13 विभिन्न सेवाएं को आमनागरिको के घर पर पहुंचा कर दी जा रही है। जन केन्द्रित इस सुविधा के अंतर्गत आमनागरिको को अब बार-बार विभाग का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इससे आवेदकों के धन तथा समय दोनों की ही बचत हो रही है। मुख्यमंत्री मितान योजना अंतर्गत एक माह में 11000 से अधिक नागरिकों ने कॉल कर सेवा संबंधी जानकारी प्राप्त की और लगभग 4500 से अधिक नागरिकों ने प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सफलतापूर्वक अपने आवदेन दर्ज कराए जिनमें 1700 से ज्यादा विभिन्न प्रमाण पत्र मितानों द्वारा आवेदकों के घर पर उपलब्ध कराये जा चुके हैं।

इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें छात्र ने बिना किसी दबाव में जान देने की बात कही गई है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के मुताबिक बांकीमोंगरा क्षेत्र के शंतिनगर निवासी राहुल विश्वकर्मा 26 माइनिंग इंजीनियरिंग का छात्र था। गुरुवार रात राहुल अपने परिवार के साथ बैठकर खाना खाया और फिर रात करीब 11 बजे अपने कमरे में सोने चला गया। अगले दिन सुबह जब काफी देर राहुल कमरे से बाहर नहीं आया तो मां अंदर देखने गई, इस पर मां ने अन्य परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। राहुल के शव की तलाशी में पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने बिना किसी दबाव में फांसी लगाने की बात कही है। साथ ही लिखा है कि उसकी मौत के लिए वह खुद जिम्मेदार है। इसे लेकर किसी को परेशान नहीं किया जाए। राहुल ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले को प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी सिर्फ मामले की जांच करने की बात कह रही है।
 

 छत्तीसगढ़ राज्य का भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार

छत्तीसगढ़ राज्य का भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में संचालित भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला है। छत्तीसगढ़ में कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा संचालित लैंड रिकॉड्र्स प्रोजेक्ट, भुइयां सॉफ्टवेयर को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित आईएमसी डिजिटल अवाड्र्स 2021 से सम्मानित किया गया है। सरकारी क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए यह पुरस्कार कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र को प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भू-अभिलेख विभाग एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र को इस पुरस्कार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेखों, ऑनलाइन नक्शें की उपलब्धता और पंजीयन विभाग से भुइयां के इंटीग्रेशन होने से डुप्लिकेट पंजीयन की समस्याओं में कमी लाने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में भू-अभिलेखों को डिजिटाइज करने और लोगों को इसे ऑनलाइन के माध्यम से सहज रूप में उपलब्ध कराने के लिए भुइयां कार्यक्रम बनाया गया है। भुइयां सॉफ्टवेयर नक्शा, खसरा एवं उससे जुड़े जमीन के कागजात को ऑनलाइन प्रस्तुत करता हैं साथ ही संपत्ति के रजिस्ट्री एकीकृत करते हुए डुप्लीकेट रजिस्ट्री के समस्या का समाधान करता है। भुइयां कार्यक्रम राजस्व विभाग के विभिन्न प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने का माध्यम है। इसमें डिजिटल रूप से हस्ताक्षर किए हुए 4 करोड़ कागजात ऑनलाइन उपलब्ध है।
इस सॉफ्टवेयर में प्रोजेक्ट में विभागों के प्रमुख अधिकारियों राजस्व, खाद्य, कृषि, एनसीपीआई, मृदा स्वास्थ्य, वाणिज्यिक कर, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और कई अन्य विभागों के सचिव तथा जिला के कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक का लॉग इन आईडी बनाया गया है तथा 3800 से अधिक बैंक को भुइयां से एकीकृत किया गया है, जिससे किसी भूमि पर डुप्लिकेट ऋण प्रदाय किये जाने से रोका जा सकता है एवं ऋण की ऑनलाइन प्रविष्टि भी की जा सकती है। इस पुरस्कार को एनआईसी के वैज्ञानिक सौरभ दुबे ने प्रतिनिधि के तौर पर ग्रहण किया।
 

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म् , आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म् , आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार उरला निवासी 21 वर्षीय प्रार्थिया ने थाना में शिकायत किया कि आरोपी राजू साहू 23 वर्ष ने प्रार्थिया को शादी का झंसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। युवती के शादी के कहे जाने पर जिसके बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। प्रार्थिया की शिकायत पर उरला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
 

मजिस्ट्रेट चेकिंग में रेलवे ने वसूला पौने दो लाख का जुर्माना

मजिस्ट्रेट चेकिंग में रेलवे ने वसूला पौने दो लाख का जुर्माना

रायपुर : यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के स्टेशनों पर रेलवे मजिस्ट्रेट ग्रिजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सहायक वाणिज्य प्रबंधक के साथ टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक टीटीई, आरपीएफ स्टाफ एवं जीआरपी स्टाफ भी शामिल थे।

इसमें 2 मेल एक्सप्रेस गाड़ियों गोंडवाना एक्सप्रेस एवं इंटरसिटी एक्सप्रेस में रायपुर से राजनंदगांव एवं राजनंदगांव से रायपुर के मध्य में चेकिंग की गई। इस मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान में कुल 323 मामलों से 1,70,735/- रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। स्टेशनों पर सेक्शन 155 के तहत दिव्यांग डिब्बा, सेक्शन 162 के तहत महिला डिब्बा , सेक्शन 145 के तहत न्यूसेंस,सेक्शन 147 के तहत अनाधिकृत रूप से प्रवेश , सेक्शन144 के तहत अवैध वेंडिंग, सेक्शन 156 के तहत ट्रैन के पायदान पर यात्रा करना, सेक्शन 141के तहत अनधिकृत रूप से चैन पुलिंग के सभी केसों से लगभग 125 मामलों से 50900 राजस्व प्राप्त हुआ
 

लाखों की हेराफेरी कर 5 स्टार होटल का अकाउंट मैनेजर फरार…

लाखों की हेराफेरी कर 5 स्टार होटल का अकाउंट मैनेजर फरार…

रायपुर : राजधानी के तेलीबांधा स्थित एक 5 स्टार होटल का अकाउंट मैनेजर लाखों की हेराफेरी कर फरार हो गया है। तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

दरअसल तेलीबांधा स्थित होटल सायाजी के अकाउंट मैनेजर सिद्धार्थ त्रिवेदी ने कस्टमर से पूरे पैसे लेकर होटल के खाते में जमाकर करीब 30 लाख की हेराफेरी कर फरार हो गया है। कूटरचना कर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धारा समेत कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।
 

ब्रेकिंग न्यूज़ : विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से, अधिसूचना जारी…

ब्रेकिंग न्यूज़ : विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से, अधिसूचना जारी…

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। यह सत्र 27 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में कुल 6 बैठकें होंगीं। विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। 

साड़ी का फंदा बना पति ने लगाई फांसी...

साड़ी का फंदा बना पति ने लगाई फांसी...

गरियाबंद : जिले के देवभोग थाना के मगररोडा गांव में 25 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक हेमलाल यादव के परिजनों ने घटना की सूचना देवभोग पुलिस को दी।

देवभोग थाना प्रभारी बोधन साहू के अनुसार युवक मानसिक तौर पर परेशान था. पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत..

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत..

महासमुंद : महानदी रेलवे पुल में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक आत्महत्या करने की नीयत से पुल के पास बैठा था। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। रेलवे ने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है।  

आकाशीय बिजली गिरने से हुई किसान की मौत..

आकाशीय बिजली गिरने से हुई किसान की मौत..

कोरबा : ग्राम पंचायत बक्साही के आश्रित मोहल्ला भदरापारा निवासी शिव सिंह की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। शिव सिंह रतनपुर खुंटाघाट बांध के डूबान की ओर खेती किसानी करता हैं और वहीं झोपड़ी बनाकर निवास कर रहा था। बुधवार को दोपहर 12 बजे तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकी।

इस दौरान तीन चार लोग झोपड़ी में छिपे हुए थे। झोपड़ी में गाज गिरने से शिव सिंह उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गया। सूचना मिलने पर पाली पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा कर शव को स्वजनों को सौंप दिया।

RAIPUR NEWS : छालीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

RAIPUR NEWS : छालीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

रायपुर : छालीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय (42 वर्ष) का बुधवार देर रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे स्व. प्रकाश उपाध्याय के सुपुत्र एवंं नितीन उपाध्याय के बड़े भाई थे। उनकी शवयात्रा दोपहर 12 बजे गोल चौक रोहणीपुरम स्थित निवास से मारवाड़ी श्मशानघाट के लिए निकलेगी। निशांत के निधन से छत्तीसगढ़ के कला जगत में गहरा शोक छा गया है।

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर व कलाकार निशांत उपाध्याय के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रगट की। मुख्यमंत्री ने निशांत के निधन को इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति बताया है।

 

अज्ञात ट्रक ने 12 गायो को रौंदा

अज्ञात ट्रक ने 12 गायो को रौंदा

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विधानसभा के धोबनीडीह में अज्ञात ट्रक ने 12 गायों को रौंद दिया। जिसने यह हादसा देखा, उसका दिल दहल गया। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। तत्काल सरपंच ने भटगांव थाना को सूचना दी, इसके बाद मौके पर भटगांव पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है।

गौरतलब इस सड़क हादसा में 9 गायों की मौत हो गई और 3 गाय की स्थिति बेहद गंभीर है। जबकि वही सड़क किनारे पड़े कई गायों को कुत्ते नोंच-नोंचकर खा रहे थे।एक तरफ सरकार गायों की रक्षा के लिए गौठान और कांजी हाउस जैसे भवन निर्माण कर रहें है तो वही लापरवाह ग्रामीणों की वजह से आवारा पशुएँ सड़क हादसों का शिकार हो रहे है। अमूमन इस तरह के घटना खास तौर पर बरसात के समय में ही देखने को मिलता है। क्योंकि आवारा पशु बरसात के दिनों में घास चरने सड़क किनारे अपना बसेरा बनाकर बैठ जाता है।
 

टैंकर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवती की मौत

टैंकर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवती की मौत

रायपुर : छेरीखेड़ी ओव्हरब्रीज पर टैंकर ने स्कूटी सवार दो लोगों को ठोकर मार दिया। जिससे स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। वहीं उसके चाचा घायल हो गया। प्रार्थी की शिकायत पर टैंकर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी यमसाय किरण अपनी भतीजी बी. काव्या 18 वर्ष के साथ एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 एवी 7503 से कहीं जा रहा था तभी छेड़ीखेड़ी ओव्हरब्रीज के पास टैंकर क्रमांक सीजी 07 सीए 7747 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टिवा वाहन को ठोकर मार दिया। जिससे बी.काव्या की मौत हो गई। वहीं यमसाय किरण घायल हो गया। घटना के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। प्रार्थी की शिकायत पर मंदिरहसौद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
 

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत

रायपुर : धरसींवा थाना क्षेत्र के मेन रोड तरपोंगी के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मामले में धरसींवा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक लेखराम कुर्रे 42 वर्ष बिलासपुर का रहने वाला था। बताया जाता है कि कल रात वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 10 एडब्लू 2764 से बिलासपुर जा रहा था। तभी मेनरोड तरपोंगी के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालके खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
 

भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, फायरब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू

भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, फायरब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू

भिलाई : भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बुधवार रात करीब 9 बजे बार एंड रॉड मिल में भीषण आग लग गई। आग को काबू पा लिया गया है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की नहीं हुई है। खबर है कि हादसे के चलते सरिया उत्पादन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

गौरतलब हो कि भिलाई स्टील प्लांट के बार एंड रॉड मिल में रात करीब 9 बजे भीषण आग लग गई। जिससे मौके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। हालांकि अभी स्थिति नार्मल हो गई है। लेकिन अभी भी उत्पादन शुरू नहीं हो पाया है। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 

3 भाईयो ने मिलकर कि निगरानीशुदा बदमाश की हत्या

3 भाईयो ने मिलकर कि निगरानीशुदा बदमाश की हत्या

रायपुर : राजधानी में फिर एक हत्या का मामला सामने आया है . चंगोराभाठा इलाके में निगरानीशुदा बदमाश राजा ठाकुर की हत्या हो गई है। तीन सगे भाईयों ने डंडे से पीट-पीटकर राजा की हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। डीडी नगर थाना पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही थी। इस मामले में 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही एक की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक चंगोराभाठा झंडा चौक गली के पास तीन भाई रामअवतार साहू, रामु साहू और बितेश उर्फ किशोर साहू तीनो अपने घर के पास उसी मोहल्ले के रहने वाले दुर्गेश नामक लड़के को गालियां दे रहे थे , इसी बीच मोहल्ले के ही राजा ठाकुर और सुनील साहू भी पहुचे। इसके बाद तीनों भाइयों से क्या हुआ क्यो गाली दे रहे हो कहने पर तीनों भाइयों और राजा ठाकुर और सुनील साहू के बीच झगड़ा हुआ जिसमे रामअवतार, रामु और बितेश द्वारा डंडे और पाइप तथा हाथ मुक्के से राजा ठाकुर और सुनील साहू से मारपीट किये। जिसमे राजा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुआ। मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजा ठाकुर को सुनील साहू और राजा ठाकुर के परिजन जगन्नाथ अस्पताल लाये जहा उसकी मृत्यु हो गयी।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी सुनील साहू की रिपोर्ट पर थाना डीडी नगर में उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है प्रकरण के दो आरोपी रामावतार साहू एवं रामू साहू को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इनमें से रामू साहू गूँगा-बहरा है। एक अन्य आरोपी भाई बितेश साहू की पता तलाश जारी है।
 

सड़क हादसा : मालवाहक और  बाइक दोनों आपस में टकराई , 2 की मौत, 2 घायल…

सड़क हादसा : मालवाहक और बाइक दोनों आपस में टकराई , 2 की मौत, 2 घायल…

गरियाबंद : नेशनल हाइवे में पांडुका थाने के सामने मालवाहक (टाटा मैजिक) और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो सवारों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक युवती और मालवाहक चालक बुरी तरह से घायल हो गये .जिन्हें इलग हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी भूषण चन्द्राकर ने बताया कि नेशनल हाइवे में पांडुका मोड़ के पास टाटा मैजिक और बाइक में भिड़ंत हो गई। बाइक में दो युवक व एक युवती सवार थे। गलत दिशा से चला रहा बाइक चालक सामने से आ रहे टाटा मैजिक से जा टकराया। दुर्घटना में बाइक में आग लग गई, जिससे चालक व पीछे सवार युवक बुरी तरह से झुलस गए। वहीं युवती दूर फिंक गई। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर से दोनों युवकों के मौत होने की पुष्टि की। वहीं घायल युवती और मालवाहक चालक का इलाज किया जा रहा है। मृतकों में राजिम निवासी देवनारायण यादव व मदनपुर निवासी करन ध्रुव शामिल हैं, वहीं मदनपुर निवासी सोहद्रा ठाकुर घायल है।
 

छत्तीसगढ़ हर्बल्स के गुणवत्ता परीक्षण के लिए 5 प्रयोगशाला स्थापित

छत्तीसगढ़ हर्बल्स के गुणवत्ता परीक्षण के लिए 5 प्रयोगशाला स्थापित

रायपुर : ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स‘ ब्राण्ड के तहत उत्पादित किए जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य में 5 गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना की गई है। वन वृत्त स्तर पर रायपुर, अम्बिकापुर, जगदलपुर, कांकेर तथा बिलासपुर में स्थापित इन प्रयोग शालाओं में परीक्षण उपरांत प्राथमिक तौर पर उत्पादों की गुणवत्ता संबंधी प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। इससे छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों के विक्रय को देश तथा देश के बाहर और बढ़ावा मिलेगा।

इन प्रयोगशालाओं के संचालन का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा किया जाएगा। लैब में परीक्षण के लिए लैब एनालिस्ट की नियुक्ति की जा चुकी है। मुख्यालय स्तर पर भी इसके लिए विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है। प्रयोगशाला में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप 65 लघु वनोपज एवं 59 औषधीय, 46 खाद्य, 07 कॉस्मेटिक तथा अन्य 22 उत्पादों का परीक्षण किया जाएगा। इनमें संबंधित वृत्त के अंतर्गत आने वाले सभी जिला यूनियन तथा वन-धन विकास केन्द्रों के उत्पादों का परीक्षण होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हाल ही में वन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में इसका शुभारंभ किया गया।

गौरतलब है कि राज्य में लघु वनोपजों के प्रसंस्करण में 8 हजार 11 स्व-सहायता समूह के सदस्य कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2021-22 में 6 करोड़ 38 लाख रूपए के उत्पादों का विक्रय किया गया था। इनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को देश तथा देश के बाहर विक्रय करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन उत्पादों के विपणन के लिए यह आवश्यक है कि समय-समय पर इनकी गुणवत्ता तथा घटकों का परीक्षण मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में किया जाए। छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज, हर्बल उत्पाद एवं हर्बल औषधि के परीक्षण के लिए पर्याप्त प्रयोगशाला नहीं है, इसे ध्यान में रखते हुए इन प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है।
 

जल्द होगी मुख्यमंत्री महतारी न्याय जतन योजना की शुरूआत : डॉ. किरणमयी नायक...

जल्द होगी मुख्यमंत्री महतारी न्याय जतन योजना की शुरूआत : डॉ. किरणमयी नायक...

बलरामपुर : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर आधारित कार्यशाला नवीन विश्राम गृह बलरामपुर में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग भी शामिल हुए।

कार्यशाला में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने कहा कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग कहने को तो गैर कानूनी है फिर भी यह हमारे समाज की गंभीर समस्या बनी हुई है। शारीरिक शोषण से देह व्यापार व बंधुआ मजदूरी तक के लिए ह्यूमन ट्रैफिकिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि मानव व्यापार की समस्या से निपटने के लिए सबसे पहले लोगों को जागरूक करना होगा, हम सभी को मानव व्यापार के खतरों और उसके दुष्प्रभाव के बारे में गांव एवं शहर के लोगों को जागरूक करना होगा।

डॉ. नायक ने बताया कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महतारी न्याय जतन योजना की शुरूआत की जाएगी। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिला आदिवासी बाहुल्य है, यहां के लोगों को ह्यूमन ट्रैफिकिंग के प्रति अभियान चलाकर जागरूक किया जायेगा। कार्यशाला में मानव तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पुनर्वास के विषय पर विस्तृत परिचर्चा की गई।

कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन प्रशान्त कतलम, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जे.आर.प्रधान, जिला बाल संरक्षण अधिकारी हरीश अबदुल्ला मानव व्यापार के रोकथाम के कार्य करने वाली स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्यगण सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

मौसम अलर्ट : बदला मौसम का मिजाज़, प्रदेश में आज भी हो सकती बारिश...

मौसम अलर्ट : बदला मौसम का मिजाज़, प्रदेश में आज भी हो सकती बारिश...

रायपुर : प्रदेश भर में मानसून के प्रभाव से विभिन्न क्षेत्रों में हुई हल्की फुहारों से दिन में भीषण गर्मी और रात में होने वाली उमस से राहत मिली है। मौसम का मिजाज बदलने व पारा गिरने से रात में ठंडी हवाएं चल रही है। दिन के अधिकतम तापमान के साथ रात के पारे में गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। अगले दो दिनों तक मौसम का रुख इस प्रकार ही बना रहेगा।

राजधानी समेत प्रदेश भर में मंगलवार सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए थे। राजधानी का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। साथ ही न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। इधर, प्रदेश के कई भागों में आज भारी वर्षा भी हुई। बस्तर के कई क्षेत्रों में वर्षा से निचली बस्तियों में पानी भर गया। जिससे लोग परेशान हुए।
 

सड़क हादसे में मीडिया कर्मी की मौत...

सड़क हादसे में मीडिया कर्मी की मौत...

धमतरी/रायपुर : सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि युवक रायपुर के एक अखबार में कंप्यूटर शाखा में पदस्त हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घटना आज तड़के कुरूद थाना क्षेत्र के हाइवे मरौद बीजनिगम के पास की है। जानकारी के मुताबिक मृतक महेश यादव, पिता कीलन यादव मूल रूप से धमतरी के नगरी के रहने वाले थे, जो अपने परिवार के साथ रायपुर में रहता था।

जो रायपुर से प्रकाशित दैनिक अखबार में पेजमेकर का कार्य करता था. आज सुबह वो कहीं जाने के लिए निकला था, तभी नेशनल हाइवे पर मरौद के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
 

गांव के तालाब में तैरती हुई मिली युवक की लाश

गांव के तालाब में तैरती हुई मिली युवक की लाश

रायपुर : राजधानी रायपुर से लगे धुसरा गांव में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। गांव के तालाब में तैरते हुए मिली है युवक की लाश। मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

वही ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से निकाला बाहर निकाला गया।युवक की पहचान नहीं हो पायी हैं। पुलिस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। फि़लहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो पाएगा।

 

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारत की अंडर-16 बास्केटबॉल टीम में जगह बनाई

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारत की अंडर-16 बास्केटबॉल टीम में जगह बनाई

रायपुर : राजनांदगांव की दो बेटियों को भारत की अंडर-16 बॉस्केटबॉल टीम में स्थान मिला है। भारतीय खेल प्राधिकरण के राजनांदगांव ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहीं प्रार्थना साल्वे और मोनी अडला जॉर्डन के अम्मान में आयोजित फीबा एशिया अंडर-16 बास्केटबॉल चैंपियनशिप में देश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह चैंपियनशिप 24 जून से 30 जून तक आयोजित है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री श्री उमेश पटेल ने भारतीय टीम में इन दोनों के चयन के लिए बधाई दी है। उन्होंने चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए दोनों को शुभकामनाएं भी दी हैं।

डेल्ही पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव की इन दोनों छात्राओं का चयन इस साल जनवरी मं इंदौर में हुई जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इन दोनों खिलाड़ियों ने अम्मान में होने वाले एशियन चैंपियनशिप के लिए बेंगलुरू में आयोजित भारतीय टीम के कैंप में भी हिस्सा लिया है।
 

 मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से 22.42 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से 22.42 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों की स्लम बस्तियों में निवासरत लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा 22 लाख 42 हजार 235 लोगों को नि:शुल्क इलाज मुहैया कराया गया है। इसके तहत राज्य के 169 नगरीय निकायों की स्लम बस्तियों में अब तक मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम द्वारा 31 हजार 740 कैम्प लगाकर लोगों की नि:शुल्क जांच व उपचार कर दवाईयां दी गई हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि नगरीय क्षेत्रों की तंग बस्तियों के एवं अन्य जरूरत मंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवायें उपलब्ध करायें।

गौरतलब है कि राज्य के 14 नगर निगम क्षेत्रों की स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के प्रथम चरण की शुरूआत 01 नवम्बर 2020 को हुई थी। इसके तहत 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा स्लम बस्तियों में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार एवं दवा वितरण की शुरूआत की गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इस योजना से लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा मिलने की सफलता को देखते हुए 31 मार्च 2022 को इसका विस्तार पूरे राज्य के नगरीय निकाय क्षेत्रों में किया गया तथा 60 और नई मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू की गई। इस योजना के तहत अब पूरे राज्य के नगरीय क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम, मेडिकल उपकरण एवं दवाओं से लैस 120 मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक 4 लाख 45 हजार 661 मरीजों को पैथालॉजी टेस्ट की सुविधा मुहैया कराने के साथ ही 18 लाख 38 हजार 804 से अधिक मरीजों को नि:शुल्क दवाएं दी गई हैं। इस योजना के तहत लाभान्वित मरीजों में 2 लाख 34 हजार 553 श्रमिक हैं।

 

सीमा पर हुए नक्सली मुठभेड़ में 3 जवान शहीद

सीमा पर हुए नक्सली मुठभेड़ में 3 जवान शहीद

गरियाबंद : छत्तीगढ़ और ओडिशा की सीमा पर सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने अचनाक हामला कर दिया . जिससे इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हो गए।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के गरियाबंद इलाके से लगे ओडिशा के नुवापाड़ा जिले में सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी ड्यूटी पर निकली थी, उसी दौरान हमला हो गया। बताया जा रहा है कि मौके पर 100 से अधिक नक्सली मौजूद थे। जवानों ने भी जबरदस्त फायरिंग कर मुहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।

बता दे कि शहीद हुएजवान में एएसआई-शिशुपाल सिंह, ASI-शिवलाल और कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह शहीद हो गए। शिशुपाल सिंह यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले थे, वहीं शिवलाल महेंद्रगढ़ और धर्मेंद्र सिंह रोहतास के रहने वाले थे।