CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
साड़ी का फंदा बना पति ने लगाई फांसी...

साड़ी का फंदा बना पति ने लगाई फांसी...

गरियाबंद : जिले के देवभोग थाना के मगररोडा गांव में 25 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक हेमलाल यादव के परिजनों ने घटना की सूचना देवभोग पुलिस को दी।

देवभोग थाना प्रभारी बोधन साहू के अनुसार युवक मानसिक तौर पर परेशान था. पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत..

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत..

महासमुंद : महानदी रेलवे पुल में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक आत्महत्या करने की नीयत से पुल के पास बैठा था। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। रेलवे ने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है।  

आकाशीय बिजली गिरने से हुई किसान की मौत..

आकाशीय बिजली गिरने से हुई किसान की मौत..

कोरबा : ग्राम पंचायत बक्साही के आश्रित मोहल्ला भदरापारा निवासी शिव सिंह की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। शिव सिंह रतनपुर खुंटाघाट बांध के डूबान की ओर खेती किसानी करता हैं और वहीं झोपड़ी बनाकर निवास कर रहा था। बुधवार को दोपहर 12 बजे तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकी।

इस दौरान तीन चार लोग झोपड़ी में छिपे हुए थे। झोपड़ी में गाज गिरने से शिव सिंह उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गया। सूचना मिलने पर पाली पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा कर शव को स्वजनों को सौंप दिया।

RAIPUR NEWS : छालीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

RAIPUR NEWS : छालीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

रायपुर : छालीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय (42 वर्ष) का बुधवार देर रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे स्व. प्रकाश उपाध्याय के सुपुत्र एवंं नितीन उपाध्याय के बड़े भाई थे। उनकी शवयात्रा दोपहर 12 बजे गोल चौक रोहणीपुरम स्थित निवास से मारवाड़ी श्मशानघाट के लिए निकलेगी। निशांत के निधन से छत्तीसगढ़ के कला जगत में गहरा शोक छा गया है।

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर व कलाकार निशांत उपाध्याय के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रगट की। मुख्यमंत्री ने निशांत के निधन को इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति बताया है।

 

अज्ञात ट्रक ने 12 गायो को रौंदा

अज्ञात ट्रक ने 12 गायो को रौंदा

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विधानसभा के धोबनीडीह में अज्ञात ट्रक ने 12 गायों को रौंद दिया। जिसने यह हादसा देखा, उसका दिल दहल गया। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। तत्काल सरपंच ने भटगांव थाना को सूचना दी, इसके बाद मौके पर भटगांव पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है।

गौरतलब इस सड़क हादसा में 9 गायों की मौत हो गई और 3 गाय की स्थिति बेहद गंभीर है। जबकि वही सड़क किनारे पड़े कई गायों को कुत्ते नोंच-नोंचकर खा रहे थे।एक तरफ सरकार गायों की रक्षा के लिए गौठान और कांजी हाउस जैसे भवन निर्माण कर रहें है तो वही लापरवाह ग्रामीणों की वजह से आवारा पशुएँ सड़क हादसों का शिकार हो रहे है। अमूमन इस तरह के घटना खास तौर पर बरसात के समय में ही देखने को मिलता है। क्योंकि आवारा पशु बरसात के दिनों में घास चरने सड़क किनारे अपना बसेरा बनाकर बैठ जाता है।
 

टैंकर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवती की मौत

टैंकर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवती की मौत

रायपुर : छेरीखेड़ी ओव्हरब्रीज पर टैंकर ने स्कूटी सवार दो लोगों को ठोकर मार दिया। जिससे स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। वहीं उसके चाचा घायल हो गया। प्रार्थी की शिकायत पर टैंकर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी यमसाय किरण अपनी भतीजी बी. काव्या 18 वर्ष के साथ एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 एवी 7503 से कहीं जा रहा था तभी छेड़ीखेड़ी ओव्हरब्रीज के पास टैंकर क्रमांक सीजी 07 सीए 7747 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टिवा वाहन को ठोकर मार दिया। जिससे बी.काव्या की मौत हो गई। वहीं यमसाय किरण घायल हो गया। घटना के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। प्रार्थी की शिकायत पर मंदिरहसौद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
 

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत

रायपुर : धरसींवा थाना क्षेत्र के मेन रोड तरपोंगी के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मामले में धरसींवा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक लेखराम कुर्रे 42 वर्ष बिलासपुर का रहने वाला था। बताया जाता है कि कल रात वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 10 एडब्लू 2764 से बिलासपुर जा रहा था। तभी मेनरोड तरपोंगी के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालके खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
 

भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, फायरब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू

भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, फायरब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू

भिलाई : भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बुधवार रात करीब 9 बजे बार एंड रॉड मिल में भीषण आग लग गई। आग को काबू पा लिया गया है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की नहीं हुई है। खबर है कि हादसे के चलते सरिया उत्पादन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

गौरतलब हो कि भिलाई स्टील प्लांट के बार एंड रॉड मिल में रात करीब 9 बजे भीषण आग लग गई। जिससे मौके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। हालांकि अभी स्थिति नार्मल हो गई है। लेकिन अभी भी उत्पादन शुरू नहीं हो पाया है। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 

3 भाईयो ने मिलकर कि निगरानीशुदा बदमाश की हत्या

3 भाईयो ने मिलकर कि निगरानीशुदा बदमाश की हत्या

रायपुर : राजधानी में फिर एक हत्या का मामला सामने आया है . चंगोराभाठा इलाके में निगरानीशुदा बदमाश राजा ठाकुर की हत्या हो गई है। तीन सगे भाईयों ने डंडे से पीट-पीटकर राजा की हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। डीडी नगर थाना पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही थी। इस मामले में 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही एक की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक चंगोराभाठा झंडा चौक गली के पास तीन भाई रामअवतार साहू, रामु साहू और बितेश उर्फ किशोर साहू तीनो अपने घर के पास उसी मोहल्ले के रहने वाले दुर्गेश नामक लड़के को गालियां दे रहे थे , इसी बीच मोहल्ले के ही राजा ठाकुर और सुनील साहू भी पहुचे। इसके बाद तीनों भाइयों से क्या हुआ क्यो गाली दे रहे हो कहने पर तीनों भाइयों और राजा ठाकुर और सुनील साहू के बीच झगड़ा हुआ जिसमे रामअवतार, रामु और बितेश द्वारा डंडे और पाइप तथा हाथ मुक्के से राजा ठाकुर और सुनील साहू से मारपीट किये। जिसमे राजा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुआ। मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजा ठाकुर को सुनील साहू और राजा ठाकुर के परिजन जगन्नाथ अस्पताल लाये जहा उसकी मृत्यु हो गयी।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी सुनील साहू की रिपोर्ट पर थाना डीडी नगर में उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है प्रकरण के दो आरोपी रामावतार साहू एवं रामू साहू को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इनमें से रामू साहू गूँगा-बहरा है। एक अन्य आरोपी भाई बितेश साहू की पता तलाश जारी है।
 

सड़क हादसा : मालवाहक और  बाइक दोनों आपस में टकराई , 2 की मौत, 2 घायल…

सड़क हादसा : मालवाहक और बाइक दोनों आपस में टकराई , 2 की मौत, 2 घायल…

गरियाबंद : नेशनल हाइवे में पांडुका थाने के सामने मालवाहक (टाटा मैजिक) और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो सवारों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक युवती और मालवाहक चालक बुरी तरह से घायल हो गये .जिन्हें इलग हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी भूषण चन्द्राकर ने बताया कि नेशनल हाइवे में पांडुका मोड़ के पास टाटा मैजिक और बाइक में भिड़ंत हो गई। बाइक में दो युवक व एक युवती सवार थे। गलत दिशा से चला रहा बाइक चालक सामने से आ रहे टाटा मैजिक से जा टकराया। दुर्घटना में बाइक में आग लग गई, जिससे चालक व पीछे सवार युवक बुरी तरह से झुलस गए। वहीं युवती दूर फिंक गई। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर से दोनों युवकों के मौत होने की पुष्टि की। वहीं घायल युवती और मालवाहक चालक का इलाज किया जा रहा है। मृतकों में राजिम निवासी देवनारायण यादव व मदनपुर निवासी करन ध्रुव शामिल हैं, वहीं मदनपुर निवासी सोहद्रा ठाकुर घायल है।
 

छत्तीसगढ़ हर्बल्स के गुणवत्ता परीक्षण के लिए 5 प्रयोगशाला स्थापित

छत्तीसगढ़ हर्बल्स के गुणवत्ता परीक्षण के लिए 5 प्रयोगशाला स्थापित

रायपुर : ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स‘ ब्राण्ड के तहत उत्पादित किए जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य में 5 गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना की गई है। वन वृत्त स्तर पर रायपुर, अम्बिकापुर, जगदलपुर, कांकेर तथा बिलासपुर में स्थापित इन प्रयोग शालाओं में परीक्षण उपरांत प्राथमिक तौर पर उत्पादों की गुणवत्ता संबंधी प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। इससे छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों के विक्रय को देश तथा देश के बाहर और बढ़ावा मिलेगा।

इन प्रयोगशालाओं के संचालन का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा किया जाएगा। लैब में परीक्षण के लिए लैब एनालिस्ट की नियुक्ति की जा चुकी है। मुख्यालय स्तर पर भी इसके लिए विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है। प्रयोगशाला में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप 65 लघु वनोपज एवं 59 औषधीय, 46 खाद्य, 07 कॉस्मेटिक तथा अन्य 22 उत्पादों का परीक्षण किया जाएगा। इनमें संबंधित वृत्त के अंतर्गत आने वाले सभी जिला यूनियन तथा वन-धन विकास केन्द्रों के उत्पादों का परीक्षण होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हाल ही में वन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में इसका शुभारंभ किया गया।

गौरतलब है कि राज्य में लघु वनोपजों के प्रसंस्करण में 8 हजार 11 स्व-सहायता समूह के सदस्य कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2021-22 में 6 करोड़ 38 लाख रूपए के उत्पादों का विक्रय किया गया था। इनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को देश तथा देश के बाहर विक्रय करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन उत्पादों के विपणन के लिए यह आवश्यक है कि समय-समय पर इनकी गुणवत्ता तथा घटकों का परीक्षण मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में किया जाए। छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज, हर्बल उत्पाद एवं हर्बल औषधि के परीक्षण के लिए पर्याप्त प्रयोगशाला नहीं है, इसे ध्यान में रखते हुए इन प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है।
 

जल्द होगी मुख्यमंत्री महतारी न्याय जतन योजना की शुरूआत : डॉ. किरणमयी नायक...

जल्द होगी मुख्यमंत्री महतारी न्याय जतन योजना की शुरूआत : डॉ. किरणमयी नायक...

बलरामपुर : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर आधारित कार्यशाला नवीन विश्राम गृह बलरामपुर में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग भी शामिल हुए।

कार्यशाला में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने कहा कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग कहने को तो गैर कानूनी है फिर भी यह हमारे समाज की गंभीर समस्या बनी हुई है। शारीरिक शोषण से देह व्यापार व बंधुआ मजदूरी तक के लिए ह्यूमन ट्रैफिकिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि मानव व्यापार की समस्या से निपटने के लिए सबसे पहले लोगों को जागरूक करना होगा, हम सभी को मानव व्यापार के खतरों और उसके दुष्प्रभाव के बारे में गांव एवं शहर के लोगों को जागरूक करना होगा।

डॉ. नायक ने बताया कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महतारी न्याय जतन योजना की शुरूआत की जाएगी। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिला आदिवासी बाहुल्य है, यहां के लोगों को ह्यूमन ट्रैफिकिंग के प्रति अभियान चलाकर जागरूक किया जायेगा। कार्यशाला में मानव तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पुनर्वास के विषय पर विस्तृत परिचर्चा की गई।

कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन प्रशान्त कतलम, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जे.आर.प्रधान, जिला बाल संरक्षण अधिकारी हरीश अबदुल्ला मानव व्यापार के रोकथाम के कार्य करने वाली स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्यगण सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

मौसम अलर्ट : बदला मौसम का मिजाज़, प्रदेश में आज भी हो सकती बारिश...

मौसम अलर्ट : बदला मौसम का मिजाज़, प्रदेश में आज भी हो सकती बारिश...

रायपुर : प्रदेश भर में मानसून के प्रभाव से विभिन्न क्षेत्रों में हुई हल्की फुहारों से दिन में भीषण गर्मी और रात में होने वाली उमस से राहत मिली है। मौसम का मिजाज बदलने व पारा गिरने से रात में ठंडी हवाएं चल रही है। दिन के अधिकतम तापमान के साथ रात के पारे में गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। अगले दो दिनों तक मौसम का रुख इस प्रकार ही बना रहेगा।

राजधानी समेत प्रदेश भर में मंगलवार सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए थे। राजधानी का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। साथ ही न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। इधर, प्रदेश के कई भागों में आज भारी वर्षा भी हुई। बस्तर के कई क्षेत्रों में वर्षा से निचली बस्तियों में पानी भर गया। जिससे लोग परेशान हुए।
 

सड़क हादसे में मीडिया कर्मी की मौत...

सड़क हादसे में मीडिया कर्मी की मौत...

धमतरी/रायपुर : सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि युवक रायपुर के एक अखबार में कंप्यूटर शाखा में पदस्त हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घटना आज तड़के कुरूद थाना क्षेत्र के हाइवे मरौद बीजनिगम के पास की है। जानकारी के मुताबिक मृतक महेश यादव, पिता कीलन यादव मूल रूप से धमतरी के नगरी के रहने वाले थे, जो अपने परिवार के साथ रायपुर में रहता था।

जो रायपुर से प्रकाशित दैनिक अखबार में पेजमेकर का कार्य करता था. आज सुबह वो कहीं जाने के लिए निकला था, तभी नेशनल हाइवे पर मरौद के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
 

गांव के तालाब में तैरती हुई मिली युवक की लाश

गांव के तालाब में तैरती हुई मिली युवक की लाश

रायपुर : राजधानी रायपुर से लगे धुसरा गांव में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। गांव के तालाब में तैरते हुए मिली है युवक की लाश। मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

वही ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से निकाला बाहर निकाला गया।युवक की पहचान नहीं हो पायी हैं। पुलिस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। फि़लहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो पाएगा।

 

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारत की अंडर-16 बास्केटबॉल टीम में जगह बनाई

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारत की अंडर-16 बास्केटबॉल टीम में जगह बनाई

रायपुर : राजनांदगांव की दो बेटियों को भारत की अंडर-16 बॉस्केटबॉल टीम में स्थान मिला है। भारतीय खेल प्राधिकरण के राजनांदगांव ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहीं प्रार्थना साल्वे और मोनी अडला जॉर्डन के अम्मान में आयोजित फीबा एशिया अंडर-16 बास्केटबॉल चैंपियनशिप में देश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह चैंपियनशिप 24 जून से 30 जून तक आयोजित है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री श्री उमेश पटेल ने भारतीय टीम में इन दोनों के चयन के लिए बधाई दी है। उन्होंने चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए दोनों को शुभकामनाएं भी दी हैं।

डेल्ही पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव की इन दोनों छात्राओं का चयन इस साल जनवरी मं इंदौर में हुई जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इन दोनों खिलाड़ियों ने अम्मान में होने वाले एशियन चैंपियनशिप के लिए बेंगलुरू में आयोजित भारतीय टीम के कैंप में भी हिस्सा लिया है।
 

 मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से 22.42 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से 22.42 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों की स्लम बस्तियों में निवासरत लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा 22 लाख 42 हजार 235 लोगों को नि:शुल्क इलाज मुहैया कराया गया है। इसके तहत राज्य के 169 नगरीय निकायों की स्लम बस्तियों में अब तक मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम द्वारा 31 हजार 740 कैम्प लगाकर लोगों की नि:शुल्क जांच व उपचार कर दवाईयां दी गई हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि नगरीय क्षेत्रों की तंग बस्तियों के एवं अन्य जरूरत मंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवायें उपलब्ध करायें।

गौरतलब है कि राज्य के 14 नगर निगम क्षेत्रों की स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के प्रथम चरण की शुरूआत 01 नवम्बर 2020 को हुई थी। इसके तहत 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा स्लम बस्तियों में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार एवं दवा वितरण की शुरूआत की गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इस योजना से लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा मिलने की सफलता को देखते हुए 31 मार्च 2022 को इसका विस्तार पूरे राज्य के नगरीय निकाय क्षेत्रों में किया गया तथा 60 और नई मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू की गई। इस योजना के तहत अब पूरे राज्य के नगरीय क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम, मेडिकल उपकरण एवं दवाओं से लैस 120 मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक 4 लाख 45 हजार 661 मरीजों को पैथालॉजी टेस्ट की सुविधा मुहैया कराने के साथ ही 18 लाख 38 हजार 804 से अधिक मरीजों को नि:शुल्क दवाएं दी गई हैं। इस योजना के तहत लाभान्वित मरीजों में 2 लाख 34 हजार 553 श्रमिक हैं।

 

सीमा पर हुए नक्सली मुठभेड़ में 3 जवान शहीद

सीमा पर हुए नक्सली मुठभेड़ में 3 जवान शहीद

गरियाबंद : छत्तीगढ़ और ओडिशा की सीमा पर सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने अचनाक हामला कर दिया . जिससे इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हो गए।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के गरियाबंद इलाके से लगे ओडिशा के नुवापाड़ा जिले में सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी ड्यूटी पर निकली थी, उसी दौरान हमला हो गया। बताया जा रहा है कि मौके पर 100 से अधिक नक्सली मौजूद थे। जवानों ने भी जबरदस्त फायरिंग कर मुहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।

बता दे कि शहीद हुएजवान में एएसआई-शिशुपाल सिंह, ASI-शिवलाल और कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह शहीद हो गए। शिशुपाल सिंह यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले थे, वहीं शिवलाल महेंद्रगढ़ और धर्मेंद्र सिंह रोहतास के रहने वाले थे।

युवक फुल रफ्तार ट्रेन इंजन के सामने लेट कर आत्महत्या कर ली..

युवक फुल रफ्तार ट्रेन इंजन के सामने लेट कर आत्महत्या कर ली..

बालोद : जिले में एक युवक फुल रफ्तार ट्रेन इंजन के सामने लेट कर आत्महत्या कर ली. ये खौफनाक मंजर देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो रहे हैं. दरअसल, पूरा मामला जिले के गुंडरदेही थाना और नगर स्थित चैन गंज रेलवे फाटक का है. जहां दो इंजन गुजरने के दौरान 19 वर्षीय आनंद निषाद अचानक पटरी पर लेट मौत को गले लगा लिया. इस घटना का वीडियो रेलवे फाटक में फंसे राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया है,

जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आत्महत्या करने वाला युवक गुण्डरदेही नगर के बघमरा वार्ड का निवासी था. मृतक की आत्महत्या करने के पीछे की वजह क्या है, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. गुंडरदेही पुलिस मामले की जांच में जुटा हुआ है. बता दें कि मृतक के पिता की पहले ही मौत चुकी हैं। 

छात्र ने फांसी लगाकर दी जान..

छात्र ने फांसी लगाकर दी जान..

बिलासपुर : सरकंडा थाना क्षेत्र में एक आईटीआई छात्र ने बीती दोपहर फ ांसी लगा खुदकुशी कर ली। उसने अपने मोबाइल में मैसेज टाइप कर स्क्रीन शॉट लिया जिसमें लिखा है कि मम्मी-पापा आप लोग मेरी कीमत नहीं समझते। मेरे जाने के बाद आप लोगों को मेरी कीमत समझ में आएगी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी अंकित राय (21 वर्ष) पिता उमेंद राय सरकंडा के राजीव विहार में अपने मामा सीताराम के घर रहता था। साथ में परिवार के सदस्य भी रहते थे। सोमवार को परिवार वाले अपने गृह ग्राम पामगढ़ गए थे। इस दौरान अंकित घर में अकेला था, दोपहर करीब 2 बजे मामा सीताराम घर पहुंचे तो देखा अंकित कमरे में फंदे पर लटका हुआ है। परिजनों ने बताया कि अरविंद 12वीं कक्षा की पढ़ाई के बाद आईटीआई कर रहा था।

वह पिछले एक साल से बिलासपुर में ही मम्मी-पापा के साथ रहता था। अरविंद अपने मामा के निर्माणाधीन मकान की देखरेख भी करता था। सोमवार को उसे घर में छोड़कर परिजन अपने गांव चले गए थे। कल शाम सरकंडा पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और युवक की तलाशी ली। इस दौरान उसके जेब से मोबाइल मिला। जांच में पता चला कि छात्र ने मोबाइल में मैसेज टाइप कर रखा था और स्क्रीन शॉट भी लिया था। उसमें लिखा था कि मम्मी-पापा आप लोग को मेरी कीमत नहीं समझते। मेरे जाने के बाद आप लोगों को मेरी कीमत समझ में आएगी।
 

सडक हादसा : ट्रक की ठोकर से हुई व्यक्ति की मौत...

सडक हादसा : ट्रक की ठोकर से हुई व्यक्ति की मौत...

महासमुंद : ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बीते 24 फरवरी 2022 एनएच 353 में ग्राम खैरा चौक के पास ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 4542 के चालक ने ट्रक को तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाकर टिकेश्वर चंद्राकर (46) की बाइक को ठोकर मार दिया।

गंभीर चोट आने के कारण ईलाज के लिए उन्हें रायपुर ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 304 (ए) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।

 

बिना अनुमति भवन निर्माण, निगम ने लगाई पेनाल्टी, रूकवाया 24 भवनों का निर्माण कार्य

बिना अनुमति भवन निर्माण, निगम ने लगाई पेनाल्टी, रूकवाया 24 भवनों का निर्माण कार्य

कोरबा : आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर निगम के भवन निर्माण अनुमति विभाग के अमले ने कार्यवाही करते हुए विभिन्न स्थानों में बिना अनुमति के किए जा रहे 24 भवनों के निर्माण कार्य को रूकवाया तथा उन पर अर्थदण्ड लगाने के साथ ही नियमानुसार भवन निर्माण अनुमति प्राप्त करने एवं उसके बाद ही भवन निर्माण का कार्य करने की कड़ी हिदायत दी।

यहॉं उल्लेखनीय है कि भवन निर्माण हेतु निगम से भवन अनुज्ञा प्राप्त करना नियमों के तहत अनिवार्य है, किन्तु कई बार ऐसी शिकायतें मिलती हैं कि लोगों द्वारा बिना अनुमति के ही भवनों का निर्माण करा लिया जा रहा है, जो नियम विरूद्ध है। आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने इसको संज्ञान में लेते हुए निगम के भवन अधिकारी व जोन पदस्थ इंजीनियरों व अन्य स्टाफ को कड़े निर्देश दिए हैं कि निगम क्षेत्र में बिना अनुमति भवनों का निर्माण न हों, इस हेतु वे सतत रूप से निरीक्षण करें तथा जहॉं कहीं भी बिना अनुमति निर्माण हो रहा है, उस पर त्वरित रूप से कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। निगम के भवन निमावभाग के अमले ने निरीक्षण के दौरान पाया कि दादर, खरमोरा, परशुरामनगर आदि क्षेत्रों में लगभग 24 व्यक्तियों द्वारा निगम से नियमानुसार अनुमति प्राप्त किए बिना ही भवनों का निर्माण कराया जा रहा है, इस पर कार्यवाही करते हुए अमले ने तुंरत निर्माण कार्य कोवे नियमानुसार भवन निर्माण अनुमति निगम से प्राप्त करें तथा तत्पश्चात ही भवन निर्माण का कार्य कराएं अन्यथा कडनुज्ञा प्राप्त कर ही करें भवन निर्माण -

आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आमनागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि भवन निर्माण के पूर्व नियमानुसार अनुमति प्राप्त करना आवश्यक है, अत: विधिवत अनुमति प्राप्त कर ही भवन निर्माण करें। उन्होने कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन की डायरेक्ट भवन अनुज्ञा स्कीम के तहत 500 वर्गमीटर तक के क्षेत्रफल के भवनों के निर्माण की अनुमति 01 रूपये का वन अनुज्ञा स्कीम का लाभ उठाएं तथा 01 रूपये का आवेदन शुल्क में तत्काल भवन अनुज्ञा प्राप्त करें, शेष औपचारिक कार्यवाही क्रमश: संपादित होगी।
 

मोबाइल में मैसेज टाइप कर ITI छात्र ने लगाई फांसी

मोबाइल में मैसेज टाइप कर ITI छात्र ने लगाई फांसी

बिलासपुर : बिलासपुर में ITI का एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली . जिसके बाद पूरा परिवार सदमे में है। मरने से पहले छात्र ने मोबाइल पर मेसेज टाइप किया था मगर किसी को सेंड नहीं किया था . घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक , जाजंगीर जिले के पामगढ़ में रहने वाले उमेद राय का 21 वर्षीय बेटा अंकित राय आइटीआइ का छात्र था। फिलहाल वो सरकंडा के राजीव विहार में अपने मामा सीताराम के घर पर रहता था। सोमवार को घर के सदस्य बाहर गए थे और अंकित घर पर अकेला था। दोपहर के वक्त जब सीताराम वापस घर लौटे तब अंकित की लाश एक कमरे में फंदे पर झूल रही थी। यह देख कर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान अंकित की जेब से एक मोबाइल मिला है। पुलिस ने बताया है कि इस छात्र ने मरने से पहले अपने मोबाइल में एक मैसेज टाइप कर रखा था और उसका स्क्रीन शॉट भी लिया था।

मैसेज में लिखा था कि , 'मम्मी-पापा आप लोग मेरी कीमत नहीं समझते। मेरे जाने के बाद आप लोगों को मेरी कीमत समझ में आएगी।' इस मैसेज को पढ़ने के बाद परिवार वाले चिंतित हैं और हैरान भी है कि आखिर उनके लाडले ने फांसी क्यों लगा ली .हालाँकि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
 

अन्धविश्वास : आकाशीय बिजली गिरने पर बेहोश हुए बच्चियों को गर्दन तक गोबर में गाड़ा

अन्धविश्वास : आकाशीय बिजली गिरने पर बेहोश हुए बच्चियों को गर्दन तक गोबर में गाड़ा

अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से अंधविश्वास का मामला सामने आया है । अंबिकापुर शहर से सटे ग्राम पंचायत ठाकुरपुर के सुपेलपारा में आकाशीय बिजली गिरने पर बेहोश हुए दो बच्चियों को परिजन ने होश में लाने के लिए गर्दन तक गोबर में गाड़ा ।

जानकारी के मुताबिक ,  ग्राम पंचायत ठाकुरपुर के सुपेलपारा की रहने वाली 10 साली की रोशनी तिग्गा और आस्था तिग्गा अपने घर के पीछे आम के पेड़ के पास खेल रही थी। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। वहां आकाशीय बिजली गिरी और दोनों बच्चियां इसके चपेट में आकर बेहोश हो गईं। बच्चियों के बेहोश होने की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन उन्हें अस्पताल नहीं ले गए बल्कि गोबर से उनका इलाज करने लगे।

किसी के कहने पर अंधविश्वास में आकर परिजनों ने बच्चियों को गोबर में गर्दन तक गाड़ दिया। मासूम बच्चियों को गाड़ने की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने बच्चियों के परिजनों को समझाया और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया। अस्पताल में इलाज के बाद अब दोनों बच्चियां खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।
 

RAIPUR: "द ग्लैमर" प्रदर्शनी का लुफ्त उठाने आज आखरी मौका, ग्राहकों की लगी होड़, दर्शकों के लिए चांदी के सिक्के सहित आकर्षक उपहार

RAIPUR: "द ग्लैमर" प्रदर्शनी का लुफ्त उठाने आज आखरी मौका, ग्राहकों की लगी होड़, दर्शकों के लिए चांदी के सिक्के सहित आकर्षक उपहार

रायपुर। राजधानी रायपुर के अवंति विहार स्थित फ़ूड हब में आज "द ग्लैमर" प्रदर्शनी का आखरी दिन है जहाँ सुबह से ही ग्राहकों की होड़ लगी हुई है।

आपको बता दे कि 2 दिवसीय प्री-सावन मेला प्रदर्शन में मध्यप्रदेश, बंगाल, सूरत सहित देशभर से तकरीबन 40 से अधिक फैशन डिजाइनर्स रायपुर पहुँचे है जिनकी कलाकृति ने राजधानीवासीयो का मन मोह लिया। वही प्रदर्शनी में राखी, आर्टिफिशयल ज्वेलरी,साड़ी,सूट,गाउन,कॉस्मेटिक,परफ्यूम, स्वादिष्ट व्यंजन सहित स्वदेशी वस्तुओं से बनी चीज़े उपलब्ध है। एक ही छत के नीचे राखी व तीज त्यौहार में उपयोग होने वाली वस्तुओं की प्रदर्शनी लगने से महिलाओं में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

प्रदर्शनी का शुभारंभ सोमवार को किया गया जो आज देर रात सम्पन्न होगा। इस दौरान राजनैतिक दलों की महिला नेत्री, महिला पत्रकार, समाजसेवी महिलाएं सहित अनेक गणमान्य नागरिक महिलाओं को प्रोत्साहित करने लगातार कार्यक्रम स्थल पहुँच रही है।

कार्यक्रम संयोजिका कविता राठी ने बताया कि प्रदर्शनी में पहुँचने वाली ग्राहक महिलाओं के लिए फ्री गिफ्ट वाउचर, हेयरस्टाइल, मेकअप,ब्यूटी प्रोडक्ट व परामर्श सहित लक्की ड्रा की भी व्यवस्था की गई है जिसमे उन्हें बतौर इनाम चांदी के सिक्के दिए जाएंगे। इसके पूर्व भी श्रीमती राठी द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर 2 दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था जो कि बेहद सफल रहा।