CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
मरवाही का विकास ही मेरा संकल्प – भूपेश बघेल

मरवाही का विकास ही मेरा संकल्प – भूपेश बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel)ने मरवाही के स्वर्गीय भंवर सिंह पोर्ते (Bhanwar Singh Porte)की प्रतिमा का अनावरण किया, इसके जरिए उन्होंने यह संदेश दिया कि अब फर्जी आदिवासी के दिन समाप्त हो गए, उन्होंने एक जनसभा भी लिया, जिसमें आदिवासियों से सीधा संवाद किया, मुख्यमंत्री बघेल ने मरवाही में रात्रि विश्राम भी किया।

मरवाही उपचुनाव के काफी समय बाद पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों के साथ आत्मीयता से बातें की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री भंवर सिंह पोर्ते की प्रतिमा का अनावरण किया, इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय पोर्ते द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया, एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मरवाही के विकास का संकल्प व्यक्त किया, वे अपने साथ रायपुर से उच्च अधिकारियों की एक टीम को लेकर भी आए थे, ताकि किसी योजना के क्रियान्वयन को तत्काल मंजूरी दी जा सके। किसी आदिवासी जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह महत्वपूर्ण रात्रि विश्राम था, इसके साथ ही वे आदिवासियों के कल्याण के प्रति कितने चिंतित हैं, इसे भी साफ कर दिया।

बस पलटने से हुए 12 यात्री घायल

बस पलटने से हुए 12 यात्री घायल

अम्बिकापुर: अम्बिकापुर में एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए है। यात्री बस बतौली से अम्बिकापुर जा रही थी। उसी दौरान ग्राम पंचायत कंठी के मेन सड़क में अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगिरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 108 से सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं दरिमा पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की नीतियों को फिर मिला सम्मान...मुख्यमंत्री बघेल ने उद्योग विभाग को दी बधाई

राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की नीतियों को फिर मिला सम्मान...मुख्यमंत्री बघेल ने उद्योग विभाग को दी बधाई

 छत्तीसगढ़ ; ( chhattisgarh) की नीतियों को एक बार फिर केन्द्र सरकार ने सराहा है। केन्द्रीय उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा सोमवार को स्टेट्स स्टार्टअप रैंकिंग( startup ranking) की घोषणा की गई। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  पीयूष गोयल द्वारा नई दिल्ली(new delhi) में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को प्रदेश में स्टार्टअप्स (startup) के विकास हेतु एस्पायरिंग लीडर( leader) के रूप में सम्मानित किया गया।

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ ( chhattisgsrh) वर्तमान औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत स्टार्टअप इकाइयों को लाभान्वित करने हेतु स्टार्टअप पैकेज( startup package) लागू किया गया है। राज्य में कुल 748 स्टार्टअप पंजीकृत है।

छत्तीसगढ़( chhattisgarh) सरकार द्वारा स्टार्टअप( startup) को प्रोत्साहित करने के लिए कई सराहनीय पहल

एस्पायरिंग लीडर के रूप में छत्तीसगढ़ को प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्टार्टअप( startup) को प्रोत्साहित करने के लिए कई सराहनीय पहल की गई है। जिनमें स्टार्टअप पॉलीसी( startup policy) की स्थापना, स्टार्टअप्स के लिए करों में छूट और अनुदान का प्रावधान और इन्क्यूबेटर्स की स्थापना और उनका उन्नयन प्रमुख पहल है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई ( wishes) 

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और उद्योग मंत्री  कवासी लखमा ने इस उपलब्धि के लिए उद्योग विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है।

इन्हें किया गया सम्मानित 

केन्द्रीय मंत्री द्वारा स्टार्टअप ( startup) में विशेष योगदान हेतु छत्तीसगढ़ के तीन अधिकारियों  अनुराग पांडेय, विशेष सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग,  प्रवीण शुक्ला अपर संचालक उद्योग, एवं  सुमन देवांगन सहायक संचालक को सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक नीति- 2019-24 के अंतर्गत स्टार्टअप इकाईयों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य स्टार्टअप पैकेज लागू किया गया है। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इकाईयों को छत्तीसगढ़ में स्थापित होने पर विशेष प्रोत्साहन पैकेज घोषित किया गया है। पैकेज के तहत ब्याज अनुदान अधिकतम 70 प्रतिशत अधिकतम 11 वर्ष के लिए, स्थायी पूंजी निवेश अनुदान अधिकतम 55 प्रतिशत, नेट एसजीएसटी प्रतिपूर्ति अधिकतम 15 वर्ष तक, विद्युत शुल्क छूट अधिकतम 10 वर्ष तक एवं पात्रता अनुसार औद्योगिक नीति 2019-24 में उल्लेखित अन्य अनुदान जैसी भू-प्रब्याजी में छूट, स्टाम्प शुल्क छूट, परियोजना प्रतिवेदन में छूट आदि की सुविधा प्रदान की जाती है।

स्टार्टअप( startup) श्रेणी में भी पुरस्कार देने का प्रावधान किया

औद्योगिक पुरस्कार योजना पुरस्कार योजना के अंतर्गत स्टार्टअप श्रेणी में भी पुरस्कार देने का प्रावधान किया गया है। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों के रूप में क्रमशः 1,51,000 रूपए, 1,00,000 रूपए एवं 51,000 रूपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र देने का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गौरेला में विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गौरेला में विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

 रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( chief minister bhupesh baghel) आज गौरेला( gaurela) में प्रातः 10 बजे अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात यूनिसेफ के सहयोग से संचालित होने वाले नवा आखर कार्यक्रम के शुभारंभ पश्चात इंदिरा गांधी नेशनल ट्रायबल यूनिवर्सिटी अमरकंटक के साथ होने वाले एमओयू कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गौरेला में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा ( discussion) 

मुख्यमंत्री गौरेला( gaurela) में मीडिया( media) प्रतिनिधियों से चर्चा एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के धार्मिक सर्किट मैप का शुभारंभ एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजंन करेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गौरेला से 11.45 बजे हेलीकॉप्टर( helicopter) से अनुपपुर( anuppur) के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री अनुपपुर जिले के ग्राम पथैती स्थित धरहर गणेश मंदिर में दोपहर 12.50 बजे से 1.20 बजे तक दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे से संध्या 5 बजे तक अमरकंटक( amarkantak) स्थित सीताराम बाबा आश्रम एवं नर्मदा मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजन करेंगे।

बड़ी खबर: 25 जुलाई से छत्तीसगढ़ में ठप्प हो जाएंगे सरकारी कामकाज...जानें क्यों होगा ऐसा

बड़ी खबर: 25 जुलाई से छत्तीसगढ़ में ठप्प हो जाएंगे सरकारी कामकाज...जानें क्यों होगा ऐसा

 रायपुर: प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों ने अब आपनी मांग को मनवाने के लिए आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया है. छत्तीसगढ़ में 25 जुलाई से 5 दिनों के लिए सरकारी कामकाज ठप्प होने की आशंका है. 25 जुलाई से 29 जुलाई तक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने तालाबंदी का ऐलान किया है. फेडरेशन की ओर से कहा गया है कि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे. इससे पहले भी कर्मचारियों ने जिला और तहसील स्तर पर आपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था.

अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी
बता दें काफी लंबे समय से महंगाई भत्ते को लेकर छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं. रविवार को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक में 25 जुलाई से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है. 25जुलाई से 29 जुलाई तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. अगर इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो फेडरेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में है.

पहले दी थी चेतावनी
34 फीसद डीए व सातवें वेतन में एचआरए नहीं देने सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी संघों ने राज्य शासन के खिलाफ 30 जून को रैली निकाली थी. तब छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कहा था कि मांग नहीं माने जाने के कारण कर्मचारियों में नाराजगी है. यदि उनकी मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो अगले माह 25 से 29 जुलाई तक शासकीय कार्यालयों में तालाबंदी रहेगी.

ज्वाइनिंग से साथ ही रायपुर कलेक्टर ने किया कुछ ऐसा... इंप्रेस हो गए लोग

ज्वाइनिंग से साथ ही रायपुर कलेक्टर ने किया कुछ ऐसा... इंप्रेस हो गए लोग

 रायपुर: बतौर रायपुर कलेक्टर कामकाज संभालने के बाद कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने कई फैसले लिए हैं. उन्होंने ज्वाइनिंग के साथ ही कुछ प्राथमिकताएं भी तय की हैं. उन्होंने सप्ताह के सातो दिनों के लिए अपना टाइम टेबल जारी कर दिया है. 2011 बैच के IAS अधिकारी डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के कार्यपद्धती को देख जिले के लोग इंप्रेस हो रहे हैं.

ऐसे बीतेंगे हफ्ते के 7 दिन
कलेक्टर ने हर सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनचौपाल करने का फैसला किया है. वहीं मंगलवार को शाम 4 बजे से टीएल बैठक का फैसला किया है. कलेक्टर सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को कार्यालय में रहकर सरकारी कामों को निपटाएंगे. वहीं बुधवार और शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्थलों का दौरा कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे.

अवैध उत्खनन रोकने के लिए बनाई कार्ययोजना
Zee Media से बातचीत करते हुए डॉ भूरे ने बताया कि अवैध प्लाटिंग और रेत के अवैध उत्खनन की जानकारी का उन्हें पता चला है और इसे रोकने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है. साथ ही कलेक्टर भूरे ने कहा कि दसवीं और बारहवीं के बच्चों का रिजल्ट कैसे पहले से बेहतर हो इस दिशा में भी वे प्राथमिकता से काम करेंगे.

2011 बैच के IAS अधिकारी हैं डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे
2011 बैच के IAS अधिकारी डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे रायपुर से पहले दुर्ग में सेवाएं दे रहे थे. इससे पहले वो मुंगेली, कवर्धा, बिलासपुर और बस्तर के कलेक्टर रह चुके हैं. छत्तीसगढ़ के गठन के बाद भूरे राजधानी रायपुर के 20वें कलेक्टर हैं. डॉ भुरे मूल रूप से महाराष्ट्र से संबंध रखते हैं. उन्होंने अपनी एमबीबीएस की डिग्री महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंस नासिक से ली है.

जहाँ प्रेमी जोड़े ने की थी खुदकुशी...उसी घर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जहाँ प्रेमी जोड़े ने की थी खुदकुशी...उसी घर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तरूण नगर (Tarun Nagar) में किराए के मकान में रहने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका शंकर नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती थी। बताया जाता है कि मृृतिका जिस किराए के मकान में फांसी लगाई थी, वहां एक माह पहले एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बहरहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CM भूपेश बघेल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला...बोले- अब महाराष्ट्र में ईडी-सीबीआई का छापा नहीं पड़ेगा…

CM भूपेश बघेल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला...बोले- अब महाराष्ट्र में ईडी-सीबीआई का छापा नहीं पड़ेगा…

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। सीएम बघेल ने ग्रामीणों से कहा है कि आपकी जेब में पैसा डालने वाली जितनी योजनाएं हैं वह राज्य सरकार की हैं। जिन योजनाओं और कार्यक्रमों के जरिए आपकी जेब से पैसा निकल रहा है वह केंद्र सरकार की हैं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर भी तंज कसा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैकुंठपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा, बहुत सारे गांवों में लोगों को यह अंतर करने में कठिनाई है कि कौन सी योजना राज्य सरकार की है और कौन सी केंद्र सरकार की। मैंने उन्हें बताया कि आय बढ़ाने वाला जितना है, जिससे आपकी जेब में पैसा जा रहा है, समझ लो वह राज्य सरकार का है। जेब से निकालने वाला जो कार्यक्रम है, चाहे वह पेट्रोल का भाव बढ़ाना हो, डीजल का भाव बढ़ाना हो, केरोसीन का भाव बढ़ाना हो, रसोई गैस का भाव बढ़ाना हो, खाद का भाव बढ़ाना हो, खाद की अनुपलब्धता होना वह सब केंद्र सरकार का है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, हम यहां कार्गो हब बनाने के लिए प्रयासरत हैं। केंद्र सरकार से स्वीकृति नहीं मिल पाई है। हमारा लैंड लॉक्ड स्टेट है इसलिए कार्गो हब आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा, मिलेट्स का अच्छा कार्य हो रहा, प्राकृतिक संसाधन का समुचित दोहन होना चाहिए। खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ का महुआ इंग्लैंड भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने नए जिलों पर भी बात की। उन्होंने कहा, प्रशासनिक इकाई छोटे करने के पीछे उद्देश्य है कि हमारा प्रदेश भौगोलिक रूप से बड़ा है, शासन के कार्यालय लोगों के नजदीक होने चाहिए। इससे जनता का काम आसानी से होता है।

केंद्रीय एजेंसियों की भूमिका पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा, महाराष्ट्र में सरकार बदल गई। अब वहां छापे नहीं पड़ेंगे। आईटी, ईडी और सीबीआई के दफ्तर वहां से उठकर झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और साउथ के राज्यों में जाएंगे। सीएम बघेल ने कहा, पिछले 8 सालों में एक भी भाजपा नेता के यहां केंद्रीय एजेंसियों की कोई कार्रवाई नहीं हुई। केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई, आईटी सभी का दुरुपयोग कर रही है। इसके जरिए विपक्ष के नेताओं को नियंत्रित करने की कोशिश हो रही है। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

अग्निपथ योजना को लेकर भाजपा को घेरा

सीएम बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के अग्निपथ योजना से जुड़े एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा, भाजपा नेता पहले अपने बेटों को अग्निपथ में भेजें। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का कहना था, अगर कांग्रेस को अग्निपथ योजना नहीं समझ में आ रही है तो क्लास लगा लें।

आवारा पशुओं के कारण सड़कों में बढ़ा हादसों का खतरा...आए दिन हो रही है दुर्घटनाएं…

आवारा पशुओं के कारण सड़कों में बढ़ा हादसों का खतरा...आए दिन हो रही है दुर्घटनाएं…

 अम्बिकापुर। सावधान होशियार रात्रि कालीन अंबिकापुर मुख्य मार्ग एवं रिंग रोड से अगर आप गुजर रहे है तो कृपया करके सावधानीपूर्वक गुजरने का प्रयास करें क्योंकि नगर निगम के घोर लापरवाही के कारण इन दिनों आवारा पशुओं का जमावड़ा मुख्य मार्ग में होने के कारण गंभीर दुर्घटनाएं आए दिन हो रही हैं, इसके बावजूद प्रशासन कान में तेल डाल कर मानों सो रहा है।

बरसात के दिनों में अक्सर शहर के आवारा पशुओं का जमावड़ा मुख्य मार्ग में होता है हटाने के लिए समय-समय पर निगम प्रशासन के द्वारा पशुओं को जब्त कर कांजी हाउस भेज दिया जाता है लेकिन इस बार नगर निगम प्रशासन व आवारा पशुओं के बीच मानो सांठगांठ हो गई हो जिसके कारण आवारा पशुओं का झूड शहर के मुख्य मार्गों घूमते व बैठे बेखौफ नजर आ रहे हैं। परिणाम स्वरूप आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है रात्रि कालीन यह समस्या और गंभीर हो जाती हैं बड़े वाहनों की चपेट में आने कारण यह बेजुबान जहां काल के गाल में समा जा रहे हैं। वहीं छोटे वाहनों के चपेट में आने से आम इंसान दुर्घटना झेल रहा है। ऐसे में निगम प्रशासन चाहिए कि जटिल समस्या बन के आवारा पशुओं को कांजी हाउस भेजने का समय पर प्रबंध करें।

इस मामले में महापौर नगर निगम अम्बिकापुर, डॉ. अजय तिर्की ने कहा, “पुर्व में आवारा पशुओं की धरपकड़ करते हुए इनके मालिकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई थी। इसके बावजूद पुनः बरसात में सड़कों पर आवारा पशुओं का सड़क में दिखाई देना एक गम्भीर समस्या है। आज ही मेरे द्वारा आदेश जारी करते हुए आवारा पशुओं की धरपकड़ करते हुए उन्हें कांजी हाउस भेजा जाएगा।”

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला...नगर निगमों को दिए गए ले-आउट के अधिकार

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला...नगर निगमों को दिए गए ले-आउट के अधिकार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शहरों में लोगों को ले-आउट पास कराने में आ रही दिक्कत को सुलझाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब ले-आउट पास कराने के अधिकार नगर निगमों को दिए गए हैं। पहले ले-आउट पास कराने के लिए नगर निगम और नगर तथा ग्राम निवेश विभाग सेे अनुमोदन लेना पड़ता था। इस नये फैसले से लोगों को एक ही छत की नीचे ले-आउट अनुमोदन की सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नगर निगमों को ले-आउट के अधिकार देने की घोषणा की थी, जिस पर आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा त्वरित अमल करते हुए नगर निगमों को ले-आउट पास कराने का अधिकार देने के संबंध में आज अधिसूचना जारी की गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के 9 जिलों के 12 नगर पालिका निगमों रायपुर, बीरगांव, दुर्ग, भिलाई, चरौदा, रिसाली, राजनांदगांव, रायगढ़, जगदलपुर, अम्बिकापुर, बिलासपुर, कोरबा और धमतरी के आयुक्तों को नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा उनकी सीमा के अंतर्गत शर्तो के साथ ले-आउट पास करने के अधिकार प्रत्यायोजित किया गया है। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि ले-आउट के अनुमोदन का कार्य तकनीकी दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ मास्टर प्लान के क्रियान्वयन का महत्वपूर्ण अंग होगा। प्रत्यायोजित धाराओं का उपयोग छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश के प्रथम तथा द्वितीय श्रेणी अधिकारियों के लिए निर्धारित शैक्षणिक अर्हता को धारण करने वाले अधिकारियों को ही प्रत्योजित अधिकार के अंतर्गत कार्य सम्पादन का दायित्व सौंपा जा सकेगा। संबंधित नगर निगमों को ले-आउट अनुमोदन के लिए अनिवार्य रूप से टाउन प्लानर की नियुक्ति करनी होगी।

आज 4 दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह...देखें शेड्यूल

आज 4 दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह...देखें शेड्यूल

 रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह आज अपने चार दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय मंत्री सिंह आज दोपहर 01:45 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंच कर एनटीपीसी कोरबा के लिए रवाना होंगे व शाम 06 बजे कोरबा पहुंचकर भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचेंगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 5 जुलाई को सुबह 8:00 बजे राम जानकी मंदिर सीतामढ़ी में दर्शन करने के पश्चात सुबह 10 बजे से दोपहर 01:30 कोरबा जिले भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे वहीं दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक वाल्मीकि आश्रम में रहेंगे। शाम 4:30 बजे गीतांजलि भवन पुराना बस स्टैंड कोरबा जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 6 जुलाई को जिला पंचायत कार्यालय कोरबा पहुंचेंगे वहां सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जिला पंचायत मीटिंग हॉल में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ वार्तालाप करेंगे। दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक जिला पंचायत मीटिंग हॉल में जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 03 बजे सांस्कृतिक भवन कटघोरा जाएंगे व शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक रजकम्मा गांवों में दौरा कर स्थानीय निवासियों व कार्यकर्ताओं से वार्तालाप करेंगे।

7 जुलाई को सुबह 9:30 बजे कोरबा विकास स्थल का दौरा करेंगे। सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक कोरकोमा गांव का दौरा कर स्थानीय निवासी व कार्यकर्ताओं से वार्तालाप करेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज हैं दोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक प्रेस क्लब तिलक नगर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद कोरबा से शाम 5:30 बजे रायपुर पहुंच कर रात्रि 8:20 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

महासमुंद में बीजेपी को बड़ा झटका...प्रकाश चंद्राकर नहीं बचा पाए अपनी कुर्सी...कांग्रेस में जश्न का माहौल

महासमुंद में बीजेपी को बड़ा झटका...प्रकाश चंद्राकर नहीं बचा पाए अपनी कुर्सी...कांग्रेस में जश्न का माहौल

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ BJP को एक और बड़ा झटका मिला है. कांग्रेस ने बीजेपी का एक और किला ढहा दिया है. महासमुंद में नगर पालिका अविश्वास प्रस्ताव मत में कांग्रेस को 20 मत और भाजपा को 3 मत मिले, जबकि 6 मत खारिज हो गए हैं. कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव में जीत हासिल की है.

दरअसल, नगर पालिका महासमुंद के अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ( भाजपा ) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस पार्षदों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था, जिस पर कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने चुनाव की तारीख का ऐलान किया था, जिसके बाद 4 जुलाई यानी आज अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस ने जीत हालिस की.

बता दें कि बीते दिनों नगर पालिका के 10 पार्षदों ने पालिका अध्यक्ष पर जनहित के कार्यों की अनदेखी, पालिका नियमों को दरकिनार करने और पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौपा था. अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की थी.

पार्षदों ने लगाया थे ये आरोप

ज्ञापन में पार्षदों ने कहा था कि अध्यक्ष 2 साल से जनहित के कार्यों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे पार्षदों पर वार्डवासी गुस्सा निकाल रहे हैं. वे परिषद के निर्णय का क्रियान्वयन नहीं करा रहे हैं. सामान्य परिषद और प्रेसिडेंट इन काउंसिल द्वारा लिए गए संकल्पों को कार्रवाई पंजी में दर्ज नहीं किया जाता.

सीएम भूपेश बघेल ने की कोरिया में पत्रकार भवन के लिए 25 लाख की घोषणा

सीएम भूपेश बघेल ने की कोरिया में पत्रकार भवन के लिए 25 लाख की घोषणा

 रायपुर.  सरगुजा और बस्तर सम्भाग सहित एक चौथाई से अधिक जगहों पर भेट मुलाक़ात सम्पन्न हुई है, भेंट मुलाक़ात में सभी वर्ग के लोग उपस्थित रहे, बारिश के बावजूद भी लोग बढ़- चढ़कर शामिल हुए।

  • – योजनाओं के क्रियान्वयन की कमियों को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। खुशी है कि दुरस्थ अंचल में लोग बैंक की मांग कर रहे, मतलब है कि लोगों के पास पैसा आया है।
  • – हमारी योजनाओं से लोगों की आय में वृद्धि हुई है, हमारी सोच और रास्ता सही दिशा में जा रहे हैं। राज्य सरकार की योजनाओं से आय बढ़ रही।
  • – संस्कृति का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है, इसलिए हम सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का कार्य हम कर रहे, सभी त्योहार हर्षोल्लास से हम मनाए ये कोशिश है।
  • – सावन में झूले का महत्व है, कल झुमका आइलैंड में झूला भी झूले।
  • – प्रशासनिक इकाई छोटे करने के पीछे उद्देश्य है कि हमारा प्रदेश भौगोलिक रूप से बड़ा है, शासन के कार्यालय लोगों के नज़दीक होने चाहिए।
  • – प्रेसवार्ता में सवाल पर उन्होंने कहा कि टाइगर रिजर्व के सम्बंध में प्रशासनिक कार्य प्रक्रिया में है।
  • – मैंने लोगों से मुलाकात की, लोगों के चेहरे पर आत्मसंतोष का भाव दिखा।
  • – मेरे परिवारजन भी कोरिया घूमने आना चाहते हैं, मगर ऐसा संयोग नहीं बन पाया।
  • – फूलों की खेती हो इसलिए हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी खोली है, ताकि फल फूल का उत्पादन हो सके।
  • – कार्गो हब बनाने हम प्रयासरत हैं, केंद्र से स्वीकृति नहीं मिल पाई, हमारा लैंड लॉक्ड स्टेट है इसलिए कार्गो हब आवश्यक है।
  • – मिलेट्स का अच्छा कार्य हो रहा, प्राकृतिक संसाधन का समुचित दोहन होना चाहिए।
  • – खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ का महुआ इंग्लैंड भेजा गया है।
  • – छत्तीसगढ़ में कई अछूते स्थल हैं, कई सुंदर पर्यटन स्थल यहां, इस दिशा में सभी विभागों ने मिल कर पहली बार कोशिश की, राम वन गमन पथ में सभी विभाग जुड़े हैं।
  • – – कोरोना में डॉक्टर और फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ समाज का भी योगदान, ऐसा ही योगदान समाज पर्यटन के लिए दे, हमें यहां के पर्यटन के लिए आत्मगौरव होना चाहिए।
  • – कोरिया में पत्रकार भवन के लिए 25 लाख की घोषणा।
फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री के आरोपियों की अग्रिम जमानत न्यायालय ने की खारिज

फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री के आरोपियों की अग्रिम जमानत न्यायालय ने की खारिज

 सरगुजा। सूरजपुर जिला न्यायालय ने फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री के मामले में आरोपियों के द्वारा दाखिल अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया है। तीन आरोपियों में से दो आरोपियों के द्वारा न्यायालय में अग्रीम जमानत के लिए आवेदन लगाया था। दोनों आरोपी फर्जी तरीके से रजिस्ट्री मामले में गवाह है।

गौरतलब है कि सूरजपुर जिला मुख्यालय में फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद 3 लोगों मुख्य आरोपी अम्बिकाप्रसाद राजवाड़े एवं रजिस्ट्री में गवाह बने सतीश यादव,भोलापुरी पर धारा120B,420,467,468,471,IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है लेकिन इस मामले में जमीन खरीददार एवं तत्कालीन राजस्व निरीक्षक को अभी तक पुलिस ने आरोपी नहीं बनाया है। जिससे कयास लगाया जा रहा है कि राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस बचाने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र में 19 कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र में 19 कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

 कोरिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र में 87.20 करोड़ रुपए की लागत से कुल 19 कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। बैकुंठपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों से कहा कि कोरिया जिला का भ्रमण अच्छा रहा। आपको बधाई और बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं। योजनाओं का लाभ मिल रहा इस बात का भी सकारात्मक संदेश लोगों तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेरे जाने के बाद भी इसी तरह मेहनत करके बेहतर कार्य करें। – सरगुजा और बस्तर सम्भाग सहित एक चौथाई से अधिक जगहों पर भेट मुलाक़ात सम्पन्न हुई है, भेंट मुलाक़ात में सभी वर्ग के लोग उपस्थित रहे, बारिश के बावजूद भी लोग बढ़- चढ़कर शामिल हुए।

योजनाओं के क्रियान्वयन की कमियों को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। खुशी है कि दुरस्थ अंचल में लोग बैंक की मांग कर रहे, मतलब है कि लोगों के पास पैसा आया है। हमारी योजनाओं से लोगों की आय में वृद्धि हुई है, हमारी सोच और रास्ता सही दिशा में जा रहे हैं। राज्य सरकार की योजनाओं से आय बढ़ रही। संस्कृति का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है, इसलिए हम सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का कार्य हम कर रहे, सभी त्योहार हर्षोल्लास से हम मनाए ये कोशिश है। सावन में झूले का महत्व है, कल झुमका आइलैंड में झूला भी झूले। प्रशासनिक इकाई छोटे करने के पीछे उद्देश्य है कि हमारा प्रदेश भौगोलिक रूप से बड़ा है, शासन के कार्यालय लोगों के नज़दीक होने चाहिए। प्रेसवार्ता में सवाल पर उन्होंने कहा कि टाइगर रिजर्व के सम्बंध में प्रशासनिक कार्य प्रक्रिया में है। – मैंने लोगों से मुलाकात की, लोगों के चेहरे पर आत्मसंतोष का भाव दिखा।

भिलाई के शहीद बेटे कपिल का अंतिम संस्कार दिल्ली में आज शाम...परिजन हुए रवाना

भिलाई के शहीद बेटे कपिल का अंतिम संस्कार दिल्ली में आज शाम...परिजन हुए रवाना

 रायपुर। भिलाई के नेहरू नगर कालीबाड़ी निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय ड्यूटी के दौरान लैंडस्लाइड की चपेट में आकर शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को इंफाल से आर्मी के दिल्ली हेड क्वार्टर लाया गया। परिवार के सदस्यों को आर्मी के ऑफिसर्स ने समझाया कि कपिल केवल भिलाई का ही बेटा नहीं था वो पूरे देश का बेटा था। लैंडस्लाइड में फंसने से उसका पार्थिव शरीर इस लायक नहीं है कि उसे भिलाई ले जाया जा सके। बाद में सभी ने यह तय किया उसका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाए। नई दिल्ली के बरार स्क्वायर मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे किया जाएगा। पत्नी,मां और बहन सहित परिवार के अन्य लोग सोमवार को दिल्ली के लिए सुबह इंडिगो के विमान से रवाना हुए।
जैसे कि मालूम हो इंफाल में वो रेलवे ट्रैक बिछाए जाने के लिए बनाए गए आर्मी कैंप को लीड कर रहे थे। जब उनके भूस्खलन में फंसने की बात सामने आई तो किसी को ये विश्वास नहीं हो रहा था कि कपिल की जान जा सकती है। रविवार दोपहर को जब आर्मी कैंप से फोन आया कि कपिल नहीं रहे तो उनकी बात का विश्वास ही नहीं हो रहा था।कपिल देव पांडेय के चाचा ने बताया कि लैंडस्लाइड में लापता होने की घटना के बाद से पूरा परिवार डरा हुआ था। फोन की घंटी बजते ही कपिल की मां डर जाती थी। वो तुरंत फोन उठाती और यही पूछती कि कपिल कैसा है। रविवार को जब उसके दुनिया से जाने की खबर आई तो मां और बड़ी बहन पूरी तरह टूट सी गई हैं। उनकी बहन भावना पांडेय ने कहा कि कपिल हर शनिवार या रविवार को फोन करके मां और उनसे बात करता था। न जाने उसे ऐसा क्या महसूस कि उसने बुधवार को आर्मी बेस कैंप से दुर्घटना से कुछ सेकेंड पहले फोन किया। शायद उसे कुछ आभास हुआ होगा और उसने अपनी मां के अंतिम दर्शन करने के लिए वीडियो कॉल किया। भिलाई हीं नहीं बल्कि पूरा देश कपिल की शहादत को लेकर शोकाकुल है.

प्रदेश में भारी बारिश के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

प्रदेश में भारी बारिश के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

 रायपुर। raipur news  मौसम विभाग weather department ने अगले 48 घंटे में भारी बारिश के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने प्रशासन व एसडीआरएफ को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। जिन इलाकों में पानी भरने की आशंका है, वहां के आसपास के स्कूल या अन्य भवनों में जरूरत पड़ने पर लोगों को शिफ्ट किया जाएगा।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण झारखंड और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। मानसून द्रोणिका अनूपगढ़, ग्वालियर, सीधी, जमशेदपुर, दिघा और उसके बाद पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक, 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

इसके प्रभाव से 4 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है।

आकाशीय बिजली गिरने से छात्र सहित दो की मौत...बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ा युवक मोबाइल फोन से कर रहा था बात

आकाशीय बिजली गिरने से छात्र सहित दो की मौत...बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ा युवक मोबाइल फोन से कर रहा था बात

 बीजापुर। बीजापुर के मुरदोंडा गांव के समीप रविवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। होने रात आठ बजे के आसपास हुई इस घटना के समय तेज बारिश हो रही थी। घटना की सूचना को रात में ही दे दी गई थी।

बताया रहा है कि कि जिस वक्त आकाशीय बिजली गिरी 10वीं का छात्र गुरुदयाल यालम (15 वर्ष) गांव में घर के पास एक पेड़ के नीचे खड़े होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। तभी आकाशीय बिजली गिरी और छात्र को चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्र हायर सेकेण्डरी स्कूल आवापल्ली में अध्ययनरत था।

इसी दौरान हुई एक अन्य घटना में 50 वर्षीय बुजुर्ग अंगनपल्ली मुत्ता भी बारिश के समय पेड़ के नीचे खड़ा था। उसी समय आकाशीय बिजली गिरी जिससे मुत्ता की भी मौके पर मौत हो गई। बारिश थमने पर रात में ही दोनों मृतक के परिजनों ने थाना आवापल्ली जाकर घटना की जानकारी दी। गांव में दो लोगों की मौत से शोक पसर गया है।

सिविल लाइन इलाके में हॉस्पिटल कर्मी युवती ने की ख़ुदकुशी

सिविल लाइन इलाके में हॉस्पिटल कर्मी युवती ने की ख़ुदकुशी

 रायपुर। राजधानी रायपुर में तरुण नगर के एक मकान में एक युवती की खुदकुशी का मामला सामने आ रहा है। युवती की खुदकुशी का कारण अज्ञात है। मौके पर पहुंची पुलिस को कोई भी सुसाइडल नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है मृतक युवती शंकर नगर के एक निजी अस्पताल में काम कर रही थी। यह मामला सिविल लाइन थाना के ताजनगर चौकी इलाके का है। एक महीने पहले इसी मकान के इसी कमरे में एक प्रेमी-प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

 
छत्‍तीसगढ़ में मानसून हुआ मेहरबान...रायपुर सहित कई जिलों में बारिश की झड़ी

छत्‍तीसगढ़ में मानसून हुआ मेहरबान...रायपुर सहित कई जिलों में बारिश की झड़ी

 रायपुर। Monsoon in Chhattisgarh: राजधानी समेत पूरे छत्‍तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है। रायपुर और कई जिलों में मौसम मेहरबान है। सोमवार सुबह से ही रायपुर में बारिश हो रही है। इससे पहले राजधानी समेत प्रदेश में रविवार धूप और उमस से राहत देने वाला रहा। दिन भर बादल रहे और बूंदाबांदी होती रही।

अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार
मौसम विभाग ने सोमवार को एक-दो स्थानों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना जताई है। रायपुर में बादल छाए रहेंगे। वर्षा होने की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इससे कहीं न कहीं गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश के अधिकतम स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है
मौसम रहेगा सुहाना, एक-दो स्थानों पर हो सकती है तेज वर्षा
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण झारखंड और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। मानसून द्रोणिका और उसके बाद पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
तापमान में नहीं हुई गिरावट
रविवार को दुर्ग और रायपुर में संभागों व शेष सभी जगहों में न्यनतम तापमान पर विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दुर्ग का रहा.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मरवाही...कोटमी और केंवची में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मरवाही...कोटमी और केंवची में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( chief minister bhupesh baghel) आज मरवाही विधानसभा( marvahi vidhansabha) क्षेत्र के ग्राम मरवाही, कोटमी और केंवची में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे और पेण्ड्रा में आयोजित आदिवासी समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गौरेला में विभिन्न समाज एवं संगठनों के पदाधिकारियों से भी मिलेंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 4 जुलाई को बैकुंठपुर में पूर्वान्ह 10 बजे से 11.10 बजे तक अधिकारियों की बैठक, मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा तथा विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करने के पश्चात वहां से मरवाही के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे।

मरवाही में आम जनता से भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री 11.50 बजे से 1.05 बजे तक मरवाही में आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद पेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम कोटमी में दोपहर 2.10 बजे से 3.25 बजे तक तथा 4 बजे से 5.15 बजे तक गौरेला ( garolla )विकासखण्ड के ग्राम केंवची में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात पेण्ड्रा के मल्टीपरपस स्कूल में आयोजित आदिवासी समाज( aadivasi samajh) के सम्मेलन में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़: प्रदेश में 91नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान...रायपुर में मिले सर्वाधिक...देखें जिलेवार आंकड़े

छत्तीसगढ़: प्रदेश में 91नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान...रायपुर में मिले सर्वाधिक...देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 91 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर में सर्वाधिक 29 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 78 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1021 है | आज प्रदेश में4,412 टेस्ट हुए है |


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से9, राजनांदगांव से 6, बालोद से 01, बेमेतरा से 02, कबीरधाम से 00, रायपुर से 26, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 7, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 12, रायगढ़ से 03, कोरबा से 07, जांजगीर- चाम्पा से 01 मुंगेली से 02, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 02, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 08, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

 एक्सप्रेस-वे के ओवरब्रिज का मामला: भ्रष्टाचार की दरारों पर लगाया लेप...उद्घाटन के पहले खुल रही पोल

एक्सप्रेस-वे के ओवरब्रिज का मामला: भ्रष्टाचार की दरारों पर लगाया लेप...उद्घाटन के पहले खुल रही पोल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम (सीआरडीसी) की ओर से 11 किमी एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा चुका है। राज्य सरकार की ओर से इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाना है, लेकिन उससे पहले ही घटिया निर्माण की एक बार फिर पोल खुल गई है। विभाग के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार की दरारों पर रातोरात 'लेप" लगाकर छिपाने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही हकीकत को कैमरे में कैद कर लिया।

दरअसल मामला यह है कि राज्य सरकार के औपचारिक उद्घाटन से पहले ही जून-2022 से एक्सप्रेस-वे को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। सिटी सेंटर शापिंग माल के आगे ओवरब्रिज पर दरारें आ गई थीं। फोटोग्राफर ने एक जुलाई को एक्सप्रेस-वे पर आई दरारों को कैमरे में कैद किया था, लेकिन दो जुलाई की सुबह यह गायब हो गईं।

सीआरडीसी के अधिकारियों ने रातोरात पैचवर्क कराकर दरारों को भर दिया। अब यह देखना लाजिमी है कि अधिकारियों के 'लेप" दरारों को कब तक छिपाकर रखता है। इससे पहले भी एक्सप्रेस-वे पर अतिक्रमण और निर्माण में लेटलतीफी से लेकर अन्य जनहित के मुद्दे उठाए हैं, लेकिन उद्घाटन के पहले ही ओवरब्रिज पर दरारों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वर्ष-2019 में धसक गया था एक हिस्सा

11 अगस्त 2019 को एक्सप्रेस का एक हिस्सा धसक गया था, जिस पर एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची थी। यहां सफर करते समय एक कार बुरी तरह उछल गई थी, जिसमें दंपती सवार थे। वर्ष-2019 में एक्सप्रेस-वे पर घटिया निर्माण की पोल खुलने के बाद जांच समिति बैठी। फिर से ओवरब्रिज का निर्माण श्ाुरू कराया गया। एक्सप्रेस-वे को दोबारा ठीक करने का काम वर्ष-2020 में ही पूरा हो जाना था, लेकिन कोरोनाकाल की वजह से पूरा नहीं हो पाया।

सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा से पूछे सवाल... बताएं आरोपितों से क्‍या है संबंध

सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा से पूछे सवाल... बताएं आरोपितों से क्‍या है संबंध

 रायपुर। उदयपुर घटना को लेकर छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम भूपेश ने कहा, उदयपुर में जिस तरह से बर्बर हत्या की गई उसे कोई भी सभ्य समाज कभी भी स्वीकार नहीं करेगा। उसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। मैंने भी मांग की है कि आरोपी को जल्द सजा मिलनी चाहिए। लेकिन जो दूसरा एंगल आ रहा है वो भाजपा को बताना चाहिए कि जो अपराधी है उनका उनसे (भाजपा से) क्या संबंध है? सोशल मीडिया पर लगातार आ रहा है कि उनका (आरोपियों का) भाजपा से संबंध है, तो भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि उनका उनसे संबंध है या नहीं।

इससे पहले पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणी का समर्थन करने पर उदयपुर (राजस्थान) में दर्जी कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के विरोध में शनिवार को छत्तीसगढ़ स्वस्फूर्त बंद रहा। चाय और पान की गुमटियां तक बंद रहीं। बंद के दौरान कहीं भी टकराव या विवाद की स्थिति उत्पन्न् नहीं हुई।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने प्रदेश में बंद का आह्वान किया था। इसे भाजपा समेत कुछ अन्य राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों, छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स और स्थानीय व्यापारी संगठनों ने अपना समर्थन दिया। शिक्षण संस्थानों से लेकर बाजार, माल, मल्टी प्लेक्स, टाकीज और पेट्रोल पंप भी दोपहर तक बंद रहे। सभी तरह की आवश्यक सेवाओं को बंद से अलग रखा गया था।

अभिनेत्री निहारिका तिवारी को भी धमकी

इधर, मशहूर रियलिटी टीवी शो रोडीज की एक्स कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी को कन्हैया लाल की तरह गला काटने की धमकियां मिल रही हैं। इंस्टाग्राम यूजर्स ने इंस्टाग्राम पर मैसेज कर कहा है कि तू उल्टी गिनती शुरू कर, अब तेरी बारी है। दरअसल, निहारिका ने एक वीडियो पोस्ट कर उदयपुर की घटना की निंदा की थी। निहारिका इन दिनों शूटिंग के सिलसिले में इंडोनेशिया में हैं। निहारिका छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की रहने वाली हैं।


 

मणिपुर भूस्खलन में भिलाई निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय शहीद...तीन दिन बाद आज बरामद हुआ शव

मणिपुर भूस्खलन में भिलाई निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय शहीद...तीन दिन बाद आज बरामद हुआ शव

 रायपुर। भिलाई निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय मणिपुर भूस्खलन में शहीद हो गए है। आज बचाव दल को उनका पार्थिव शव बरामद हुआ है। भिलाई के नेहरू नगर के रहने वाले कपिल देव पांडेय के शव को उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल छवि पाण्डेय ने पहचान की।उनके शव को इंफाल बेस कैंप लाया जा रहा है। उनकी मौत से उनके दो बेटों अभिराज (8) और अवीर (3) के सिर से पता का साया उठ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।