CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
RAIPUR NEWS : सड़क हादसे में घायल युवक की हुई मौत...

RAIPUR NEWS : सड़क हादसे में घायल युवक की हुई मौत...

रायपुर : सड़क हादसे में घायल एक्टिवा सवार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में धरसींवा पुलिस ने मृतक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

बता दें कि मृतक डिगेश्वर कुर्रे 20 वर्ष ग्राम सांकरा का रहने वाला था। बताया जाता है कि मृतक डिगेश्वर अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एमके 6654 को चलाते हुए कहीं जा रहा था तभी खुद से अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे डिगेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

RAIPUR NEWS : जीजा ने साली से दुष्कर्म  किया ...

RAIPUR NEWS : जीजा ने साली से दुष्कर्म किया ...

रायपुर : जीजा द्वारा साली को डरा धमका कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थिया की शिकायत पर विधानसभा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने थाना में शिकायत किया कि आरोपी जीजा संजीव बघेल ने पिछले 4 माह से जबरदस्ती डरा धमका कर उसके साथा दुष्कर्म किया। किसी तरह पीडि़ता ने हिम्मत कर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद पीडि़ता ने परिजनों की मदद से मामले की शिकायत विधानसभा थाने में की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 

भालू के हमले में किसान की मौत, ग्रामीणों में दहशत…

भालू के हमले में किसान की मौत, ग्रामीणों में दहशत…

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के सोनाखान वन परिक्षेत्र में भालू के हमले से एक किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक किसान शौच के लिए खेत गया था। इस दौरान उसका सामना भालू से हो गया।

किसान कुछ कर पाता इससे पहले भालू ने हमला कर मार डाला। इधर भालू के हमले की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना वन कर्मचारियों को देने के बाद शव को बरामद किया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत है। बता दें कि भालू के हमले का मामला सोनाखान वन परिक्षेत्र के झाल पानी का है। मृतक किसान का नाम फिरत राम है। 

सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के गौरव को बढ़ावा देने हेतु लिया एक और महत्वपूर्ण निर्णय, जाने क्या

सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के गौरव को बढ़ावा देने हेतु लिया एक और महत्वपूर्ण निर्णय, जाने क्या

रायपुर | छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी शासकीय कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को प्रमुखता से स्थान देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अपने ट्वीट में कहा है कि छत्तीसगढ़ का वैभव, संपन्नता हमारे किसानों से है, उनकी खुशहाली में छत्तीसगढ़ महतारी का ही आशीर्वाद है। हमने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को सभी शासकीय कार्यक्रमों में प्रमुखता से स्थान देने का निर्णय लिया है, जिससे कि हमें हमारी माटी के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति का स्मरण हो सके। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की पहल पर शासकीय कार्यक्रमों की शुरूआत राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार‘...... के साथ की जा रही है।

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक मकान में चल रहा था अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम, पुलिस ने मारा छापा

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक मकान में चल रहा था अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम, पुलिस ने मारा छापा

रायपुर | राजधानी रायपुर के थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत सूरज नगर लाभाण्डी स्थित एक मकान में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| पुलिस के सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कर अधिक दामों में बिक्री कर रहे है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी तेलीबांधा को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी तेलीबांधा भावेश गौतम के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर छापेमार कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 02 व्यक्ति उपस्थित थे जिन्होनें पूछताछ में अपना नाम संदीप जैन एवं विकास शर्मा होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर दोनों के द्वारा अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से काॅमर्शियल सिलेण्डर में गैस रिफिलिंग करना पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे घरेलू गैस के डेढ़ सिलेण्डर से गैस निकाल कर 01 काॅमर्शियल सिलेण्डर में गैस रिफिलिंग करते है जिससे उन्हें 600 - 700 रूपये का फायदा होता है।

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 72 नग गैस सिलेण्डर, 02 नग वैल्यूम मशीन, बिजली बोर्ड, वायर, पाना, पेचकस एवं अन्य उपकरण जुमला कीमती 1,31,100/-रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 417/22 धारा 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी
01. संदीप जैन पिता स्व. रिखनचंद जैन उम्र 35 वर्ष निवासी रिद्धी सिद्धी रेसीडेंसी मकान नंबर 41 थाना तेलीबांधा रायपुर।
02. विकास शर्मा पिता परमेश्वर शर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी सुंदर नगर आदर्श चैक थाना डी.डी. नगर रायपुर।

रायपुर मौसम : राजधानी रायपुर के आसमान में छाए काले बादल, चल रही तेज हवाएं

रायपुर मौसम : राजधानी रायपुर के आसमान में छाए काले बादल, चल रही तेज हवाएं

रायपुर | राजधानी रायपुर के मौसम में अचानक बदलाव आ गया है | शनिवार की दोपहर राजधानी में तेज ठंडी हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा रहे हैं| मौसम में आये इस परिवर्तन से राजधानी वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है| प्रदेश के कई जिलों में झामजम बारिश हो रही है|

माँ के मोबाइल छीनने पर बेटे ने लगायी फांसी...

माँ के मोबाइल छीनने पर बेटे ने लगायी फांसी...

बिलासपुर : बिलासपुर से चौका देने वाला घटना सामने आया है . दिन भर मोबाइल में गेम खेलने से परेशान होकर माँ के द्वारा मोबाइल छीने जाने पर 16 वर्षीय बेटे ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी जानकारी शुक्रवार देर रात पुलिस को दी है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शुभम विहार बापजी रेसीडेंसी कालोनी का है जहाँ सुधीर सिंह और उनका पुत्र 16 वर्षीय युवराज सिंह रहता था । माँ ने पुलिस को बताया कि उसके दिन भर मोबाइल में गेम खेलने से परेशान होकर उससे गुरुवार को उससे मैने मोबाइल छीन लिया था। जिससे वह नाराज होकर कमरे में चला गया था। कमरे में जाने के बाद उसने कमरे मे फाँसी लगा ली। जब घर वालो की नजर उसपर पड़ी तो उसे तुरंत निजी अस्पताल में तुरन्त भर्त्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान कल रात उसकी मौत हो गई। जिसके बाद देर रात इसकी जानकारी परिजनों द्वारा सिविल लाइन पुलिस को दी गई।

इस सम्बंध मे छात्र की पुलिस ने जानकारी मिलने पर कमरे को सील कर दिया है और मामले की जांच कर रही है।
 

प्री-सावन मेले का आयोजन 20 जून और 21 जून को, दर्शकों को चांदी के सिक्के सहित आकर्षक उपहार, देशभर से आएंगे फैशन डिजाइनर्स

प्री-सावन मेले का आयोजन 20 जून और 21 जून को, दर्शकों को चांदी के सिक्के सहित आकर्षक उपहार, देशभर से आएंगे फैशन डिजाइनर्स

रायपुर। राजधानी रायपुर के अवंति विहार स्थित फ़ूड हब में सोमवार से 2 दिवसीय प्री-सावन मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजिका कविता राठी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश, बंगाल, सूरत सहित देशभर से तकरीबन 40 से अधिक फैशन डिजाइनर्स पहुँच रहे है जिनकी कलाकृति राजधानीवासीयो को शत-प्रतिशत पसंद आयेगी।

श्रीमती राठी ने बताया की प्रदर्शनी में राखी, आर्टिफिशयल लरी, साड़ी, सूट, गाउन, कॉस्मेटिक, परफ्यूम, स्वादिष्ट व्यंजन सहित स्वदेशी वस्तुओं से बनी चीज़े उपलब्ध रहेंगी। एक ही छत के नीचे राखी व तीज त्यौहार में उपयोग होने वाली वस्तुओं की प्रदर्शनी लगने से महिलाओं में खासा उत्साह है। कार्यक्रम का शुभारंभ 20 जून प्रातः 11 बजे किया जाएगा जो 21 जून को रात 9 बजे सम्पन्न होगा। इस दौरान राजनैतिक दलों की महिला नेत्री, महिला पत्रकार, समाजसेवी महिलाएं सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

श्रीमती राठी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने वाली महिलाओं के लिए फ्री गिफ्ट वाउचर,फ्री मेहेंदी, हेयरस्टाइल, मेकअप,ब्यूटी प्रोडक्ट व परामर्श सहित लक्की ड्रा की भी व्यवस्था की गई है जिसमे उन्हें बतौर इनाम चांदी के सिक्के दिए जाएंगे। इसके पूर्व भी श्रीमती राठी द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर 2 दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था जो कि बेहद सफल रहा।

मालगाड़ी से कटकर की एक महिला ने आत्महत्या......

मालगाड़ी से कटकर की एक महिला ने आत्महत्या......

कोरबा : कोरबा में एक महिला ने मालगाड़ी से कट कर अपनी जान दे दी । महिला की पहचान सर्वमंगला पारा क्षेत्र की निवासी डेजी बाई 85 वर्ष के रूप में हुई है । आरपीएफ ने मामले में मर्ग कायम कर आगे कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार एक वर्ष पहले इसी स्थान पर डेजी बाई के बेटे ने भी मालगाड़ी से कट कर जान दी थी घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ स्थल पर पहुंची और आगे कार्रवाई की। आरपीएफ कोरबा प्रभारी कुंदन कुमार झा ने बताया कि मामला आत्महत्या का ही है। महिला की पहचान कर ली गई है। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि 24 मार्च 2021 को महिला के इकलौते पुत्र राजेश कुमार की इसी स्थान पर मौत हो गई थी। घटना के बाद महिला अपनी पुत्रियों से यह बात कहा करती थी कि पुत्र उसे बुला रहा है।
 

प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी...

प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी...

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना के ग्राम साबर में प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया । दरअसल, 16 साल की हुई युवती और 20 साल के युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था ।

एक ही मोहल्ले के रहने वाले दोनों प्रेमी जोड़े, एक – दूसरे से इतनी मोहब्बत करते थे कि दोनों ने एक साथ खुदकुशी को गले लगाना उचित समझा और दोनों एक ही पेड़ में फांसी के फंदे से झूल गए पुलिस घटना स्थल पहुंचकर घटना की जांच में जुटी। प्रथम दृष्टया मामला प्रेमप्रसंग का बताया जा रहा है 

सांप के काटने से 8 वर्षीय बच्ची की हुई मौत...

सांप के काटने से 8 वर्षीय बच्ची की हुई मौत...

नारायणपुर : जिले के ग्राम पंचायत बेनूर से 10 किलोमीटर दूर ग्राम बोरावंड में 08 वर्षीय बच्ची मंगोती को सांप ने डस लिया जिससे बच्ची की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बोरावंड निवासी बीतूराम मंडावी के पुत्री मंगोती और उसके साथ दो और बच्चे घर पास पेड़ के नीचे खेल रहे थे। इसी दौरान सांप ने अचानक बिल से निकलकर मंगोती को डस लिया।

सर्पदंश के बाद मंगोती जोर से चिल्लाकर अपने पिता को बताया कि सांप ने डसा है। सर्पदंश के बाद परिजनों ने अस्पताल ले जाना छोड़ देसी दवाई ढूंढऩे चले गए, 04 घंटे बीत गए फिर भी देसी दवाई नहीं मिली जिससे उसकी मौत हो गई। मृतिका के पिता बीतूराम की सूचना के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। 

RAIPUR NEWS : सेना में 4 साल की सेवा अवधि के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रही केंद्र सरकार, भूपेश बघेल

RAIPUR NEWS : सेना में 4 साल की सेवा अवधि के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रही केंद्र सरकार, भूपेश बघेल

रायपुर : केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में देश भर में हो रहे आंदोलन पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अपनी प्रतक्रिया दी। सीम बघेल ने कहा, सेना के जवान और राज्यों की पुलिस डोंको की कार्य प्रणाली और प्रशिक्षण अलग-अलग होते हैं। सेना केजवान को सिर्फ दो ही लोग दीखते हैं एक दोस्त और दुसरा दुश्मन। दुश्मन को देखते ही उन्हें ख़त्म करने की चाह सैनिक में होती है, जबकि पुलिस कानून व्यवस्था पर काम करती है। पुलिस जनता के बीच सामंजस्य बैठने का काम करती है।

भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि केंद्र सरकार सेना में पूर्णकालिक भर्ती दो साल से क्यों नहीं कर रही है। सरकार देश कि सीमा और युवाओं से खिलवाड़ कर रही है। सरकार को श्वेत पात्र जारी करनी चाहिए।

बैंक कैशियर ने की ग्रामीणों से  लाखो रूपए की धोखाधड़ी.....आरोपी गिरफ्तार

बैंक कैशियर ने की ग्रामीणों से लाखो रूपए की धोखाधड़ी.....आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ में बैंक कैशियर ने ग्रामीणों से 13.30 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान नेमिश दीवान 32 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाना के ग्राम बगुडेगा शाखा में कैशियर नेमिश दीवान पदस्थ है। 2020 में ग्रामीणों ने कैशियर पर 13.30 हजार गबन करने का आरोप लगा था। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद से ही आरोपी कैशियर फरार था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी।
इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी 15 जून को गांव में ही देखा गया है। इसके बाद छापेमार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ 420, 467, 468, 471 ईपीसी के तहत कार्रवाई कर आगे की जांच की जा रही है।
 

दंपति से मारपीट,  जुर्म दर्ज

दंपति से मारपीट, जुर्म दर्ज

रायपुर : विवेकानंद चौक बोरियाखुर्द में एक दंपति से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थी की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

बता दें कि प्रार्थी मनोज कुमार साहू 32 वर्ष ने थाने में शिकायत किया कि आरोपी राजेन्द्र साहू, रेखा व रवि डोंगरे ने प्रार्थी मनोज साहू व उसकी पत्नी से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
 

छत्तीसगढ़ में हुई मानसून की दस्तक

छत्तीसगढ़ में हुई मानसून की दस्तक

रायपुर : प्रदेश में मानसून की शुरूवात के साथ आहट मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है। प्रदेश में कई जिलों में झमाझम बारिश हुई तो वहीं कई जिले सुखे रखे। प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला और प्रदेश भर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौषम विभाग के अनुसार पूर्व पश्चिम द्रोणिका, उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से असम तक सक्रिय है, साथ ही एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण बिहार से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक सक्रिय है। इसके प्रभाव से गुरुवार से प्रदेश भर में वर्षा का सिलसिला शुरू होने के आसार है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा भी हो सकती है।
 

ट्रैक्टर ने एक युवक को रौंदा , हुई मौत

ट्रैक्टर ने एक युवक को रौंदा , हुई मौत

रायपुर : चंगोराभाठा के बाजार चौक में एक ट्रैक्टर की ठोकर से एक युवक की मौके अपर हई मौत हो गई। मामले में डीडीनगर पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शत्रुहन साहू 54 वर्ष चंगोराभाठा का रहने वाला था। बताया जाता है कि कल शाम वह पैदल बाजार चौक से अपने घर जा रहा था तभी ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 04 एलएन 4213 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए शत्रुहन को ठोकर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। वहीं पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

 ट्रेलर की ठोकर से हुई  बाइक चालक की मौत

ट्रेलर की ठोकर से हुई बाइक चालक की मौत

रायपुर : अग्रसेन धाम के पास कल दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो लोगों को ठोकर मार दिया। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि कसडोल निवासी मृतक संजय बंजारे 40 वर्ष अपने दोस्त लक्ष्मीनारायण टंडन के साथ बाइक क्रमांक सीजी 04 एलके 2538 से रायपुर आ रहा था तभी अग्रसेन धाम के पास ट्रेलर क्रमांक एमएच 46 एलके 2538 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दिया। जिससे संजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लक्ष्मीनारायण को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची तेलीबांधा पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर हिरासत में लिया है।
 

सडक हादसा : तेज रफ़्तार गाडी पलटने से हुई एएसआई की मौत...

सडक हादसा : तेज रफ़्तार गाडी पलटने से हुई एएसआई की मौत...

सुकमा : जिले में तेज रफ़्तार पुलिस की गाडी पलटने से एएसआई की मौत हो गई है। हादसा देर रात करीब 1:30 बजे ग्राम सिंगनपुर में हुआ है। बताया जा रहा है कि सुकमा से रायपुर जा रही एक पुलिस बोलरो अनियंत्रित होकर पलट गई।

गाडी पलटने से सवार ओम प्रकाश नरेटी की मौत हो गई। वही उनकी बेटी को भी चोटे आई है। बताया जा रहा है कि हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ है। एएसआई ओमप्रकाश नरेटी थाना चिंतागुफा जिला सुकमा में पदस्थ थे।  

प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या..

प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या..

सूरजपुर : जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टुकुडांड में नाला किनारे बेवा की संदिग्ध परिस्थतियों में मिली लाश का राजफाश पुलिस ने कर दिया है।महिला के शादीशुदा प्रेमी ने रास्ते से हटाने के लिए सुनियोजित साजिश के तहत कीटनाशक का सेवन कर एक साथ जान देने का बहाना किया।महिला को कीटनाशक दे दिया और खुद ऐसा नाटक किया कि महिला को लगे कि उसने भी कीटनाशक का सेवन किया है।इससे महिला की मौत हो गई और प्रेमी सुरक्षित बच गया।जांच के बाद पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया है।

2 आरोपी गिरफ्तार प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टुकुडांड के पतरंगी नाला के समीप बीते 29 मई को महिला की लाश मिली थी।लाश के पास कीटनाशक की शीशी पड़ी हुई थी।प्रथम दृष्टया कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर लेने का संदेह पुलिस को हुआ था। महिला से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मृतका ग्राम सिलफिली(प्रतापपुर)की रहने वाली थी।उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व ग्राम कछार थाना चंदौरा के एक व्यक्ति के साथ हुई थी।उनके दो बच्चे है।

शादी के कुछ वर्ष बाद से ही महिला अपने पति और बच्चों सहित ग्राम सिलफिली में अपने मायके में रहती थी। आठ माह पूर्व महिला के पति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी। उसके कुछ दिन बाद से महिला का ग्राम सिलफिली के शिवप्रसाद गोंड के साथ प्रेम संबंध स्थापित हो गया था।

आरोपित शिवप्रसाद गोंड़ विवाहित था।उसकी पत्नी और बच्चे भी साथ में रहते है। दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी शिवप्रसाद के घर वालों को होने पर बीते 26 मई की शाम को उसके रिश्तेदार मृतका के घर आकर शिवप्रसाद से दूर रहने का आग्रह किया था। महिला से इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था।इस घटनाक्रम के बाद महिला रात को गुस्से में अपना घर छोड़कर प्रेमी शिवप्रसाद के पास आ गई थी। पति का देहांत हो जाने के कारण महिला अपने प्रेमी शिवप्रसाद को पति बनाकर उसके साथ रहना चाहती थी किन्तु शिवप्रसाद के घर में उसकी पत्नी एवं बच्चे थे। दोनों अलग- अलग जाति व समाज के थे इसलिए प्रेमी शिवप्रसाद, महिला से पीछा छुड़ाना चाह रहा था।प्रेमी ने कई बार समझा कर घर वापस जाने के लिए बोला किन्तु महिला प्रेमी शिवप्रसाद को छोड़कर जाने के लिए तैयार नही थी।पुलिस के मुताबिक प्रेमी शिवप्रसाद,महिला को साथ लेकर दो दिन तक अपने साथ घुमाता रहा।जब यह तय हो गया कि महिला घर लौटने को तैयार नहीं है तो उसने अपने रास्ते से हटाने के लिए जान से मारने की योजना बनाई।

योजना के तहत बीते 29 मई को वह महिला को साथ लेकर ग्राम टुकुडांड के पतरंगी नाला के समीप पहुंचा। महिला को बोला कि हम लोगों के प्यार को घर एवं समाज वाले स्वीकार नही करेंगे, दोनों बदनाम हो गए हैं घर भी नहीं जा सकते,इससे अच्छा है कि दोनों साथ में जी नही सकते तो साथ में जहर खाकर जान दे देते हैं। प्रेम का हवाला देकर आरोपित प्रेमी ने महिला को झांसे में ले लिया और योजना अनुसार कीटनाशक दवा की दो शीशी एवं महुआ शराब साथ रखकर दोनों पैदल ग्राम टुकूडांड के पतरंगी नाला जंगल अंदर जाकर शराब सेवन करने लगे।महिला की हत्या करने के उद्देश्य से एक जहर की शीशी पीने के लिए दे दिया जिसे महिला ने सेवन कर लिया लेकिन प्रेमी शिवप्रसाद ने जहर सेवन न कर केवल जहर सेवन करने का दिखावा किया।

जहर सेवन करने से महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। संपूर्ण जांच पर आरोपित शिवप्रसाद गोंड़ (27) निवासी ग्राम सिलफिली थाना प्रतापपुर के द्वारा महिला को रास्ते से हटाने के उद्देश्य से जहर सेवन कराकर हत्या करना पाया गया।आरोपित व उसके परिवार के सदस्यों ने भी इन आरोपों की पुष्टि की है।
 

RAIPUR NEWS : बाइक सवार बेकाबू होकर गिरा, इलाज के दौरान हुई मौत..

RAIPUR NEWS : बाइक सवार बेकाबू होकर गिरा, इलाज के दौरान हुई मौत..

रायपुर : ग्राम तरपोंगी के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। धरसींवा पुलिस ने मामले में जांच के दौरान बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

बता दें कि मृतक दिनकर पांडे 47 वर्ष ग्राम तरपोंगी का रहने वाला था। बताया जाता है कि दिनकर पांडे अपनी बाइक को लापरवाही पूर्वक चला रहा था। जिससे अनियंत्रित होकर गिर गया। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज किया है।
 

बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत…

बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत…

मनेन्द्रगढ़ : देर रात घर के अंदर आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद से पूरे परिवार में मातम का माहौल पसरा हुआ है।  मामला भरतपुर विकासखंड के ग्राम चैती के ददरा टोला में एक घर में आकाशीय बिजली गिरी। इसमें 12 वर्षीय लड़के और 5 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। 

किसानों को ऋण देने शिविर का किया जा रहा आयोजन

किसानों को ऋण देने शिविर का किया जा रहा आयोजन

कोरबा : शासन के द्वारा धान के बदले अन्य फसल लेने वाले कृषकों को कृषि ऋण का सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों को अन्य फसलों हेतु खाद, बीज नगद में एवं कृषि सामग्री हेतु ऋण उपलब्ध कराया जा रहा हैं। किसानों को ऋण उपलब्ध कराने हेतु सहकारी समितियों में 18 जून तक शिविर आयोजित किए जायेंगे। ऐसे सभी किसानों को धान की फसल परिवर्तन करने पर ली जाने वाली अन्य फसलों जैसे कोदो ,उड़द, मंूग, अरहर के बीज समितियों के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि विभाग के मैंदानी अधिकारियों के द्वारा लगातार किसानों से संपर्क कर उन्हें फसल परिवर्तन करने एवं अन्य फसलों हेतु कृषि ऋण दिलाने हेतु राजीव गांधी योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। शासन द्वारा धान के बदले अन्य फसलों को बढ़ावा देने के संबंध में जिले को 21 हजार 229 हेक्ट. का लक्ष्य प्रदाय किया गया है। जिले को प्रदाय लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए कृषि विभाग का मैंदानी अमला योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने में पूरी तरह से जुट गया है। योजना हेतु इच्छुक सभी किसानों से विभाग द्वारा सहमति पत्र भरवाया जा रहा है।


उप संचालक कृषि अनिल शुक्ला ने बताया कि छ.ग. शासन के द्वारा कृषि में पर्याप्त निवेश एवं कास्त लागत में राहत देने कृषि आदान सहायता हेतु राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की गई है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का संचालन फसल विविधिकरण, फसल क्षेत्राच्छादन, फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने एवं कृषि आदान सहायता हेतु किया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत धान के बदले अन्य फसल हेतु जिले में एक हजार 990 किसानों के द्वारा कुल 1004.070 हेक्टेयर रकबे हेतु सहमति दे दी गई है। योजनांतर्गत धान के साथ-साथ कृषि एवं उद्यानिकी के उत्पादक कृषकों को नौ हजार रूपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि एवं ऐसे कृषक जो गत वर्ष धान विक्रय किए गए रकबे में सामान्य धान के स्थान पर सुगंधित धान, फोर्टिफाइड धान, कृषि एवं उद्यानिकी की अन्य फसलें अथवा वृक्षारोपण करता है तो उसे प्रति एकड़ 10 हजार रूपये दी जावेगी। वृक्षारोपण करने वाले कृषकों को लगातार 3 वर्षों तक आदान सहायता के रूप में 10 हजार रूपये प्रति एकड़ प्रदाय किया जाएगा।

समितियों में धान के अलावा अन्य फसलों के बीज एवं खाद भी पर्याप्त मात्रा में समिति में भण्डारित किया जा रहा है। उप संचालक कृषि अनिल शुक्ला ने बताया कि समितियों में अभी तक धान बीज 10 हजार 179 क्ंिवटल, कोदो 59 क्ंिवटल, अरहर 84 क्ंिवटल, उडद 11 क्विंटल एवं मूंग बीज 21 क्ंिवटल का भण्डारण किया जा चुका है। इसी प्रकार यूरिया खाद तीन हजार 10 टन, डीएपी 739 टन, एमओपी 190 टन, एसएसपी एक हजार 175 टन एवं एनपीके खाद एक टन का भण्डारण किया जा चुका है। उपसंचालक कृषि शुक्ला द्वारा बताया गया कि समितियों में धान के अलावा कोदो, अरहर, उड़द, मूंग सन एवं ढेंचा (कृषि विभाग द्वारा) का भण्डारण किया गया है जो कि कृषकों के लिए नगद में उपलब्ध है।


 

भालू ने युवक पर किया हमला, हुई मौत

भालू ने युवक पर किया हमला, हुई मौत

मैनपुर : उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के दक्षिण उदंती अभ्यारण्य में भालू के हमले से एक युवक की मौत हो गई है। युवक अपने मवेशियो को ढूंढने के लिए जंगल गया था, जहां भालू ने उस पर हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को युवक का शव उदंती अभ्यारण्य के सरदीनाला जंगल के पास मिला। इसकी जानकारी लगते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है औरमामले की शिकायत जुंगाड़ थाना मे किया गया है। जुंगाड़ थाना द्वारा शव का पंचनामा कर मामले में मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्डम के लिए मैनपुर भेजा गया है। वही दूसरी वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी उदंती डोमार साहू ने तत्काल पहुंचकर मृतक के परिजनो को 25 हजार रूपये प्रदान किया है।
 

अवैध शराब के साथ 3 कोचिये गिरफ्तार…

अवैध शराब के साथ 3 कोचिये गिरफ्तार…

बलोदाबजार : बलोदाबजार के पलारी गाँव में शराब परिवहन करते हुए अलग अलग मामले में 3 कोचियो को गिरफ्तार किया गया है।
पहले आरोपी से 4400रू कीमत मूल्य का 40 पाव मसाला शराब एवं परिहवन में प्रयुक्त मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 04 LH 3328 किमती 20000 को जप्त किया गया है। थाना पलारी को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति साई मंदिर की ओर दो व्यक्ति मोटर सायकल में शराब रख कर ले जा रहे है की मुखबीर सूचना पर तत्काल एक्शन लेते हुए सांई मंदिर पलारी के पास घेराबंदी कर हुमनलाल मनहरे पिता रामा मनहरे उम्र 25 वर्ष निवासी पंचरी थाना खरोरा जिला रायपुर एवं सिद्धार्थ बंजारे पिता जुगरू राम बंजारे उम्र 22 वर्ष सा0 घिरघोल थाना पलारी को शराब परिवहन करते पकड़े गये ।

 

केंद्र सरकार पर भड़के सीएम, ट्वीट कर साधा निशाना आखिर साजिश क्या है...

केंद्र सरकार पर भड़के सीएम, ट्वीट कर साधा निशाना आखिर साजिश क्या है...

रायपुर : नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लगातार तीसरे दिन भी ईडी पूछताछ कर रही है। राहुल को छोड़ने के लिए उनकी बहन प्रियंका भी साथ में थीं। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल के समर्थन में जमकर हंगामा किया। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

इस दौरान धरने पर बैठे सीएम भूपेश ने कहा कि पहली बार किसी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के कार्यालय नहीं जा सकते है और ये स्थिति बनी क्यों… क्योंकि पिछले 8 वर्ष से देश में जो हो रहा है उसे एक व्यक्ति लगातार केंद्र सरकार की नाकामियों को सबके सामने रख रहा है वो है

राहुल गांधी। सीएम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के हर मुद्दे को राहुल गांधी ने उठाया है और इसलिए इन्हें परेशान किया जा रहा है। इनका (भाजपा) का जो राष्ट्रवाद है वो आयातित राष्ट्रवाद है, उस राष्ट्रवाद में जो भी विरोध में हो उसे दबा दिया जाए और कुचल दिया जाए… ये होता है।
सीएम ने ट्वीूट कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। ट्वीट कर लिखा कि ‘मैं अपने घर में इनसे पूछकर जाऊंगा?
मैं अपने कार्यालय इनसे पूछकर जाऊंगा?, मैं नक्सल प्रदेश से आता हूं, मुझे Z+ सुरक्षा है, मुझसे सिर्फ 1 सुरक्षाकर्मी लेकर जाने कहां जाता है, मुझे बीच सड़क पर 1 घंटे तक रोक दिया जाता है।