CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
करंट से मजदूर की मौत, स्टेशन मास्टर सस्पेंड

करंट से मजदूर की मौत, स्टेशन मास्टर सस्पेंड

जगदलपुर : जगदलपुर रेलवे स्टेशन में स्टेशन मास्टर के लापरवाही के वजह से हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई । डीआरएम ने स्टेशन मास्टर को सस्पेंड कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में डीआरएम ने स्टेशन मास्टर हरिप्रसाद को निलंबित कर दिया है। विदित हो कि कुछ समय पहले जगदलपुर रेलवे साइडिंग में खाद्य सामग्री उतारते समय एक मजदूर ट्रेन के हाइटेंशन करंट सप्लाई देने वाले तार के संपर्क में आ गया था। गंभीर रूप से घायल मजदूर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। मामले में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई थी। रेलवे साइडिंग में ठेकेदारों पर नियंत्रण रखने की जिम्मेदारी होने की वजह से स्टेशन मास्टर की भी लापरवाही मानी गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले समलेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन को भी स्टेशन मास्टर के निर्देश के बाद रवाना कर दिया गया था, तकरीबन 95 किलोमीटर आगे जाने के बाद इस ट्रेन को वापस बुलाना पड़ा था। इसमें भी स्टेशन मास्टर की लापरवाही मानते हुए डीआरएम ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।
 

नूपुर शर्मा के समर्थक को जान से मारने की धमकी, युवक पहुंचा थाने

नूपुर शर्मा के समर्थक को जान से मारने की धमकी, युवक पहुंचा थाने

भिलाई : नूपुर शर्मा के द्वरा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित ब्यान के बाद जयपुर में कन्हैय्या लाल की हत्या के बाद तालीबानी भिलाई भी पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ में नूपुर शर्मा को सपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी का पहला मामला सामने आया है। जिले के कुम्हारी थाने में ऐसा ही एक मामला आया है। यहां के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर नूपुर शर्मा के सपोर्ट में पोस्ट कर दिया था इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी मिली है।

कुम्हारी पुलिस के अनुसार यह मामला कुम्हारी के कैलाश नगर का है। यहां रहने वाले राजा जगत (22) को मोबाइल नंबर 8815912131 से मैसेज आया और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मैसेज करने वाले ने राजा जगत को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद राज जगत काफी घबराया हुआ है।

कुम्हारी पुलिस ने बताया कि राजा जगत ने 12 जून को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नूपुर शर्मा के विवादित बयान के सपोर्ट में पोस्ट किया था। इसके बाद कासीफ नाम के शख्स के मोबाइन 8815912131 व रितीका नायक के मोबाइल नंबर 9425520183 से उसे धमकी भरा मैसेज मिला है। धमकी मिलने के बाद से राजा जगत काफी दहशत में है।

युवक ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह रायपुर के लाल गंगा कॉम्पलेक्स में काम करता है और रोज उसका रायपुर आना जाना लगा रहता है। मोबाइल जिस कासिफ नाम के शख्स का मैसेज आया है वह भी रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है इसके लिए वह काफी डरा हुआ है। युवक ने बताया कि डर के कारण वह काम पर भी नहीं जा पा रहा है। उसने पुलिस ने इस मामले में जल्द कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
 

हजारों पद पर निकली वैकेंसी...इतने हजार तक मिलेगी सैलरी

हजारों पद पर निकली वैकेंसी...इतने हजार तक मिलेगी सैलरी

रेल के डिब्बे बनाने वाली फैक्ट्री में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन मौका आया है। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई ने ‘एक्ट अपरेंटिस’ के कुल 876 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://icf.indianrailways.gov.in/ पर जाकर आगामी 26 जुलाई, 2022 तक इस वेकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जहां तक योग्यता का सवाल है तो कैंडिडेट 10वीं/12वीं पास एवं निर्धारित ट्रेड में ITI धारक होना चाहिए। आयु सीमा की बात की जाए तो कैंडिडेट की आयु 26 जुलाई 2022 को 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सिलेक्शन प्रोसेस और सैलरी: कैंडिडेट का सिलेक्शन फोन पर इंटरव्यू के आधार पर होगा। सिलेक्शन के बाद शुरुआती सैलरी 6,000-7,000 रुपए हर माह होगी।

CM बघेल ने राजधानी के मौलश्री विहार कॉलोनी में स्थित रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के नवनिर्मित भवन का किया वर्चुअल लोकार्पण

CM बघेल ने राजधानी के मौलश्री विहार कॉलोनी में स्थित रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के नवनिर्मित भवन का किया वर्चुअल लोकार्पण

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार कॉलोनी में स्थित रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के नवनिर्मित भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया। कार्यक्रम स्थल पर रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष जस्टिस शरद कुमार गुप्ता ने नवनिर्मित भवन का फीता काटा।रियल इस्टेट (रेगुलेशन एन्ड डेवलोपमेन्ट) एक्ट 2016 के तहत रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े विवादों के निराकरण के लिए रेरा और रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल फोरम बनाए गए हैं।

वन मंत्री ने हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

वन मंत्री ने हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

00 रायपुर नगर निगम अंतर्गत पौधा के लिए +91-7587011614 पर व्हाट्सअप से कर सकते हैं संपर्क
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वच्छ वातावरण तथा वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री छत्तीसगढ़ में स्वच्छ वातावरण तथा वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज ’तुंहर पौधा तुंहर द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इसका शुभारंभ राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में विविध प्रजातियों के पौधों से भरे दो हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया। वन विभाग द्वारा विशेष पहल करते हुए ’पौधा तुंहर द्वार’ योजना के तहत घर तक निःशुल्क पौधा पहंुचाकर दिया जा रहा है।

इस दौरान वन विभाग रायपुर द्वारा बताया गया कि पौधा तुंहर द्वार योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र रायपुर में 1 से 5 पौधा प्रदाय किया जाएगा। इसमें इच्छुक व्यक्ति, जो पौधों का रोपण करना चाहते हैं, तो वे घर पहंुच पौधा प्रदाय हेतु वितरण प्रभारी को 7587011614 पर व्हाट्सअप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  राकेश चतुर्वेदी, प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ  संजय शुक्ला, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक जे.एस.म्हस्के, मुख्य वन संरक्षक रायपुर  जे.आर. नायक तथा वन मण्डाधिकारी रायपुर  विश्वेष झा सहित विभागीय अधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
गौरतलब है कि राज्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए वन विभाग की समस्त 257 नर्सरियों में 3 करोड़ 12 लाख से अधिक पौधे वर्तमान में उपलब्ध हैं। आज 01 जुलाई को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा ’तुंहर पौधा तुंहर द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के सभी वन मण्डलों में चालू वर्ष के दौरान पौध वितरण का शुभारंभ किया गया। इस तारतम्य में वन मंडल बस्तर अंतर्गत उद्योग एवं आबकारी मंत्री  कवासी लखमा, वन मंडल रायगढ़ अंतर्गत विधायक रायगढ़  प्रकाश नायक तथा जिला पंचायत अध्यक्ष  निराकार पटेल और दुर्ग में विधायक  अरूण बोरा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष  शामिनी यादव एवं महापौर दुर्ग  धीरज बाकलीवाल द्वारा निःशुल्क पौध वितरण का शुभारंभ किया गया। इसी तरह दंतेवाड़ा वन मंडल अंतर्गत विधायक  देवती कर्मा, सुकमा वन मंडल अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी और बीजापुर वन मंडल अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष  शंकर कुडियम द्वारा निःशुल्क पौध वितरण का शुभारंभ किया गया।

जिले के तीन नये स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 तक आमंत्रित

जिले के तीन नये स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 तक आमंत्रित

कोरबा : कोरबा जिले में तीन नये स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इन स्कूलों में भर्ती के लिए 10 जुलाई 2022 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी. भारद्वाज ने बताया कि शासन की महत्वकांक्षी योजना अंतर्गत कोरबा जिले में वर्तमान सत्र हेतु 3 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बालको, कोरबी एवं पसान की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त विद्यालयों में 10 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक छात्र छात्राएं cgschool.in/saems/StudentAdmission/StudentAdmission.aspx लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आपसी रंजिश के चलते किया चाकू से हमला...एक की मौत एक घायल

आपसी रंजिश के चलते किया चाकू से हमला...एक की मौत एक घायल

 सरायपाली। नगर में आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने आवेश में आकर चाकू से हमला करते हुए एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। जबकि, आरोपी के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रजिश के चलते स्थानीय संजय नगर निवासी गणेश जायसवाल ने आवेश में आकर महल मैदान के समीप अपने पुराने दुश्मन विकास आदित्य पिता बाबूलाल आदित्य (20) पर चाकू से जानलेवा हमला किया। हमले के दौरान विकास के समीप ही मौजूद उसके दोस्त दुष्यंत चौहान ने बीच-बचाव की कोशिश की। इस दौरान गुस्से में आकर गणेश जायसवल ने दुष्यंत चौहान (17) वार्ड-15 की छाती पर भी चाकू से बार किया।

जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, विकास आदित्य की जांघ पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान अत्यधिक भीड़ होने से गणेश वहां से भाग निकला। इधर, घटना से आक्रोशित वार्ड-5 के मोहल्ले वासियों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर नगर के मुख्य मार्ग पर न्यायालय के सामने चक्‍काजाम जाम कर दिया।

सूत्रों ने मिली ताजा जानकारी के अनुसार पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी सहित अन्य दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है जिन्हें सरायपाली लाया जा रहा है।

उदयपुर हत्याकांड के विरोध में आज छत्तीसगढ़ बंद...इन सुविधाओं में मिली छूट

उदयपुर हत्याकांड के विरोध में आज छत्तीसगढ़ बंद...इन सुविधाओं में मिली छूट

 राजस्थान: ( rajasthan) उदयपुर( udaipur) में टेलर कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ में बंद का आह्वान किया गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मिलकर इस बंद का आह्वान किया है। बंद को व्यापारियों व भारतीय जनता पार्टी ( BJP )ने भी समर्थन दिया है।

आपको बता दे छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स( chhattisgarh chamber of comnerce) ने भी विश्व हिंदू परिषद के बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। प्रदेश के हिंदूवादी संगठनों और अन्य सामाजिक सगठनों ने इस हत्याकांड का विरोध किया है।

हिंसक घटना के विरोध प्रदेश( state) के विभिन्न संगठनों को समर्थन

उदयपुर में हुई हिंसक घटना के विरोध प्रदेश के विभिन्न संगठनों को समर्थन मिल रहा है। व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स( chamber of commerce) का भी साथ उन्हें मिल रहा है। व्यापारिक व सामाजिक संगठनों के सहयोग से पूरा प्रदेश 2 जुलाई को बंद रहेगा।

उदयपुर की घटना पर आक्रोश 

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा ने इस्लाम धर्म को लेकर टिप्पणी की थी। इसका समर्थन करते हुए उदयपुर( udaipur) के कन्हैयालाल साहू नाम के टेलर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इसके बाद मोहम्मद रियाज अत्तारी व गौस मोहम्मद नाम( mohammad) के युवकों ने कन्हैया की निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। एनआईए की जांच में इन युवकों के पाकिस्तान के आतंकी संगठन से जुड़े होने की बातें सामने आई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रियल एस्टेट अपीलीय न्यायाधिकरण के नवीन भवन का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रियल एस्टेट अपीलीय न्यायाधिकरण के नवीन भवन का करेंगे उद्घाटन

 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ( chief minister bhupesh baghel)आज रियल एस्टेट अपीलीय न्यायाधिकरण के नवीन भवन का उद्घाटन करेंगे।जानकारी के मुताबिक ये कार्य्रकम मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित की गई है।

सोने की झाड़ू से बुहारी लगाकर रथ यात्रा की शुरुआत की

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ( chief minister bhupesh baghel)ने शुक्रवार यहां गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में छेरापहरा की रस्म पूरी कर सोने की झाड़ू से बुहारी लगाकर रथ यात्रा की शुरुआत की। इसके पहले मुख्यमंत्री ने यज्ञशाला के अनुष्ठान में सम्मलित हुए और हवन कुण्ड की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने  जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की आरती की। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली तथा प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना की।

नशामुक्ति केंद्र में विभिन्न पदों पर भर्ती, 5 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

नशामुक्ति केंद्र में विभिन्न पदों पर भर्ती, 5 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

 मुंगेली: छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान, बछेरा के अधीन संचालित एकीकृत पुनर्वास केंद्र में 15 नशा पीड़ितों को 01 माह तक आवासीय, उपचार, परामर्श एवं देखरेख संरक्षण के क्रियान्वयन के लिए विभिन्न पदों पर अनुबंध भर्ती के लिए आवेदन मंगाया है। पात्र आवेदकों से 05 जुलाई 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

उम्मीदवार आवेदन पत्र कार्यालय आनंदा वृद्धाश्रम रामगढ़ के बाहर रखे डाक बाॅक्स, पंजीकृत डाक बाॅक्स, स्पीड पोस्ट/कोरियर के माध्यम से भेज सकते है। अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकर नहीं किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के कार्यक्रम संचालक ने बताया कि परियोजना समंवयक सह व्यावसायिक काउंसलर के 01 पद, लेखापाल सह लिपिक के 01 पद, अंशकालिक चिकित्सक के 01 पद, सामाजिक कार्यकर्ता/मनोवैज्ञानिक के 02 पद, अंशकालिक योग थैरापिस्ट के 01 पद, नर्स के 02 पद, वार्ड बाॅय के 02 पद, पियर एजुकेटर के 01 पद, रसोईया के 01 पद, चैकीदार के 01 पद, स्वीपर के 01 पद पर भर्ती की जाएगी।

ट्रक लूटने की फिराक में थे बदमाश...ड्राइवर की नींद खुली तो चाकू से रेता गला...तीनों आरोपी गिरफ्तार

ट्रक लूटने की फिराक में थे बदमाश...ड्राइवर की नींद खुली तो चाकू से रेता गला...तीनों आरोपी गिरफ्तार

 रायगढ़। CG CRIME NEWS जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में 24 जून की रात हुई ड्राइवर की हत्या  मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ड्राइवर का चाकू से गला रेत दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। दरअसल आरोपियों ने उसका ट्रक लूटना चाहा था। मगर रास्ते में ड्राइवर की नींद खुल गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मार दिया। ट्रक का डीजल खत्म होने के कारण तीनों आरोपी ट्रक छोड़ कर भाग गए थे। अब तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। तीनों झारखंड  के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के तिलगा घाट में 24 जून की रात को एक अधेड़ उम्र के शख्स का शव वरामद हुआ था। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। तब शव की पहचान बिहार निवासी संतोष कुमार दुबे उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई थी। संतोष यहां ट्रांसपोर्टर महेश शर्मा का ट्रक चलाता था। ट्रांसपोर्टर महेश शर्मा ने बताया था कि उसकी गाड़ी आयरन गोली लोड कर एक कंपनी से दूसरे कंपनी में भेजने का काम कर रही थी।

पूछताछ में व्यापारी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने इस केस में संतोष कुमार के परिचित अन्य ड्राइवरों से भी पूछताछ की थी। पूछताछ में पुलिस एक व्यापारी तक पहुंची तो आरोपियों का सुराग लगा था। व्यापारी ने पुलिस को तीन आरोपियों द्वारा आयरन गोली बेचने की बात बताई। हालांकि व्यापारी ने उन्हें मना कर दिया था। बाद में वे वहां से चले गए थे।

पैसों के लिए रची थी लूट की साजिश

यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच और तेज कर दी। जिस ट्रक के ड्राइवर का शव मिला था। उसमें आयरन गोली ही लोड थी। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर खुर्शीद आलम(32), मो. नदीम अंसारी (25) और सद्दाम (29) को हिरासत में लिया था। तीनों आरोपियों को उसी दिन तिलगा घाट के आस-पास भी देखा गया था। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि पैसों की जरूरत के चलते ट्रक लूटने का प्लान बनाया था।

व्यापारी के बयान से मिला सुराग

सद्दाम और नदीम पहले से ही रायगढ़ में ट्रक ड्राइवर थे। खुर्शीद को झारखंड से कट्टा लेकर बुलाया था। उसे गोरखा में एक किराए के मकान में रखा था। तीनों को पता था कि यदि बड़ी मात्रा में आयरन गोली को लूटा जाएगा तो उनका काम आसान हो जाएगा। इसी मकसद से उन्होंने उस व्यापारी से आयरन गोली के बदले पैसे देने की बात की। लेकिन व्यापारी के बयान के बाद तीनों पकड़े गए।
 
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों ने बताया कि 24 जून की रात को हम पहाड़ मंदिर रोड पर गए थे। वहां बड़ी गाड़ियों की एंट्री बंद थी और बहुत सारी गाड़ियां खड़ी थीं। इसी दौरान हमने संतोष दुबे को अपने ट्रक में बैठे देखा। वो नशे में था और ट्रक भी चालू नहीं कर पा रहा था। पूछने पर पता चला कि उसकी गाड़ी में बड़ी मात्रा में आयरन गोली लोड है। इसके बाद गाड़ी स्टार्ट करने के बहाने तीनों ट्रक में चढ़ गए और ट्रक को लेकर निकले गए। तीनों अभी तिलगा घाट ही पहुंचे थे कि तभी ड्राइवर की नींद खुल गई। ड्राइवर के विरोध करने के बाद तीनों ने पहले तो उसे पीटा फिर चाकू से उसका गल रेत कर उसकी हत्या कर दी। 
पौधा तुंहर दुआर सेवा का शुभारंभ...इस नंबर पर संपर्क कर निःशुल्क प्राप्त कर सकते पौधे

पौधा तुंहर दुआर सेवा का शुभारंभ...इस नंबर पर संपर्क कर निःशुल्क प्राप्त कर सकते पौधे

 रायपुर। Plant your door कार्यक्रम के तहत आज दक्षिण कोण्डागांव वन मंडल (Kondagaon Forest Division) अंतर्गत कोण्डागांव नगर पालिका क्षेत्र के समस्त 22 वार्डों हेतु निःशुल्क पौध वितरण का शुभारंभ किया गया। इसके तहत एक जुलाई से 31 जुलाई तक निःशुल्क पौधा का वितरण किया जाएगा।

वन मंडलाधिकारी दक्षिण कोण्डागांव उत्तम कुमार गुप्ता ने बताया कि इस योजना के तहत पौधा प्राप्ति पंजीयन हेतु वन मंडल के दूरभाष क्रमांक मो. 7587014628 में पूर्वान्ह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसमें आंवला मूनगा, नींबू गंगा इमली काजू सीताफल, अमरूद तथा आम के फलदार पौधों का वितरण किया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति को 5 से अधिक की संख्या में पौधे चाहिए तो वे दक्षिण कोण्डागांव वन मंडल अंतर्गत वन रोपणी कोपाबेड़ा तथा वन रोपणी कुम्हारपारा में संपर्क कर पौधे प्राप्त कर सकते हैं। नगरीय क्षेत्र में किसी व्यक्ति द्वारा 5 पौधे तक की मांग किए जाने पर उन्हें घर पहुंचाकर पौधा प्रदाय किया जाएगा।

इस संबंध में बताया गया कि वन चेतना केन्द्र (आमचो सरगी प्रकृति हर्र) कोण्डागांव के प्रांगण में निःशुल्क पौधा वितरण केन्द्र की स्थापना की गई है। वहां से आंवला, मूंनगा, नींबू, गंगा इमली, काजू सीताफल, अमरूद तथा आम प्रजाति के फलदार पौधे निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल गितेश गांधी कपिल टावरी विकास दुआ शम्भु यादव, शांति फाउंडेशन के अध्यक्ष यतिन्द्र सलाम आदि उपस्थित थे।

CG Breaking : यात्रियों की बढ़ी परेशानियां...रेलवे ने इन 18 ट्रेनों को किया रद्द…

CG Breaking : यात्रियों की बढ़ी परेशानियां...रेलवे ने इन 18 ट्रेनों को किया रद्द…

 रायपुर : फिर एक बार रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. ऐसे में बहुत से यात्रियों की परेशानियां अब बढ़ने लगी है. बता दे की रेलवे ने फिर 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. ऐसे में जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार है.

इन ट्रेनों को किया गया रद्द : –

दिनांक 03 से 06 जुलाई, 2022 तक दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया स्पेशल रद्द रहेगी.

दिनांक 03 से 06 जुलाई, 2022 तक गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग स्पेशल रद्द रहेगी.

दिनांक 03 से 06 जुलाई, 2022 तक इतवारी से छूटने वाली 08744 इतवारी-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी .

दिनांक 4 से 6 जुलाई 2022 तक रायगढ़ चलने वाली गाड़ी संख्या 12069 रायगढ़ गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

दिनांक 03 से 05 जुलाई, 2022 तक गेवरा रोड से छूटने वाली 18239 गेवरारोड-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

दिनांक 03 से 05 जुलाई, 2022 तक इतवारी से छूटने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

दिनांक 03 से 05 जुलाई, 2022 तक बिलासपुर से छूटने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

दिनांक 04 से 06 जुलाई, 2022 तक को इतवारी से छूटने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

दिनांक 02 से 05 जुलाई, 2022 तक टाटानगर से छूटने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

दिनांक 04 से 07 जुलाई, 2022 तक इतवारी से छूटने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

दिनांक 04 जुलाई, 2022 को सिकंदराबाद से छूटने वाली 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

दिनांक 05 जुलाई, 2022 को रायपुर से छूटने वाली 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

दिनांक 3 जुलाई 2022 को पुरी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22827 पुरी -सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

5 जुलाई 2022 को सूरत से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22828 सूरत -पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

दिनांक 3 जुलाई 2022 को तिरुनेलवेली से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22620 तिरुनेलवेली बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

दिनांक 5 जुलाई 2022 को बिलासपुर से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22619 बिलासपुर तिरुनेलवेली एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

बड़ी खबर: उदयपुर में हुई घटना के संबंध में चेम्बर द्वारा बंद का नैतिक समर्थन... अति आवश्यक वस्तुओं को राहत

बड़ी खबर: उदयपुर में हुई घटना के संबंध में चेम्बर द्वारा बंद का नैतिक समर्थन... अति आवश्यक वस्तुओं को राहत

 रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन बाम्बे मार्केट रायपुर में व्यापारिक संघों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की आपात बैठक आयोजित कर उदयपुर में घटित घटना की घोर निंदा करते हुए विश्व हिन्दू परिषद  छत्तीसगढ़ प्रांत से प्राप्त पत्र पर चर्चा की गई जिसमें एक दिवसीय छत्तीसगढ़ बंद में चेम्बर से समर्थन मांगा गया इस पर कार्यकारिणी ने एसोसियेशनों से प्राप्त सुझाव एवं समर्थन के आधार पर निर्णय लिया गया कि दिनांक 2 जुलाई 2022, शनिवार को दोपहर दो बजे तक बंद का नैतिक समर्थन करती है जिसमे  सब्जी, फल,दवाई पेट्राल पंप एवं अति आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है।


चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि उदयपुर में जो घटना हुई है वह एक सभ्य, सुसंस्कृत समाज को कलंकित करने वाली है। इस घटना ने समाज को हिलाकर रख दिया। इस घटना के बाद राजस्थान सरकार द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों को खोज निकाला और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने भी इस घटना की कड़ी निंदा और भर्त्सना की और कहा कि इस घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। चेम्बर का मानना है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, समाज को साझाव रूप से यह सुनिश्चित होना चाहिये। सामाजिक सौहार्द को बनाये रखने की जिम्मेदारी हर किसी पर समान रूप से है। इस घटना को संप्रदायिक रंग देने की हर कोशिश को नाकाम किया जाना चाहिये।
 बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने किया। बैठक के अंत में श्री कन्हैयालाल जी की आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बंद का समर्थन रायपुर पुस्तक विके्रता संघ, रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चेन्ट एसोसियेशन, रायपुर सराफा एसोसियेशन, मालवीय रोड शारदा चैक व्यापारी संघ, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसियेशन, रायपुर मशीनरी मर्चेन्ट एसोसियेशन, महात्मा गांधी मार्ग व्यापारी संघ, रविभवन व्यापारी संघ, श्री बंजारी रोड व्यापारी संघ, टू व्हीलर अर्थोराइज्ड डीलर एसोसियेशन, गोलबाजार व्यापारी संघ(परिवार), गुरूनानक मार्केट शारदा चैक व्यापारी संघ, मालवीय रोड जवाहर बाजार व्यवसायिक कल्याण समिति, महादेवघाट रोड व्यापारी संघ, हार्डवेयर पेंट्स एंड सेनेटरी वेयर डीलर्स एसोसियेशन, श्रीराम थोक सब्जी विक्रेता  समिति, डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसियेशन, रायपुर, आलू प्याज आढ़तिया संघ, व्यापारी संघ बिरगांव, डूमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ, रायपुर आप्टिकल व्यापारी वेलफेयर एसोसियेशन, रायपुर एफएमसीजी डिस्ट्रब्यूटर एसोसियेशन सहित अनेक व्यापारिक संघों के प्रतिनिधियों ने बंद का समर्थन किया।
कोरोना के खिलाफ जंग हमने सभी के सहयोग से जीती : भूपेश बघेल

कोरोना के खिलाफ जंग हमने सभी के सहयोग से जीती : भूपेश बघेल

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोविड संक्रमण के दौर में जिस तरह से छत्तीसगढ़ ने जंग लड़ी है वैसे शायद ही देश के किसी और राज्य में काम हुआ हो। मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण में लोगों की जान बचाने के लिए जूझ रहे उन डाक्टरों को भी नमन किया जिन्होंने खुद अपनी जान गंवा दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित डॉक्टर्स डे सम्मान समारोह में उपस्थित डॉक्टर्स और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉ बिधान चंद्र राय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान का भी जिक्र किया। बघेल ने कहा राजनीति के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉ बिधान चंद्र राय खुद को चिकित्सक कहलाना ही पसंद करते थे।

 

मुख्यमंत्री ने डॉक्टर्स के बारे में कहा कि इन्हें भगवान का दर्जा दिया जाता है और डॉक्टर्स से बेहतर इंसानों की सेवा अन्य कोई भी नहीं कर सकता है। बघेल ने कहा कि डाक्टर अगर मरीज के सामने मुस्कुरा भर दें तो मरीज की आधी बीमारी वैसे ही ठीक हो जाती है और डाक्टर्स का व्यवहार ही मरीजों की कई बीमारियों का इलाज है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोविड संक्रमण के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 चिकित्सकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण के दौरान लोगों की सेवा करने के लिए 9 सामाजिक संस्थानों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर आईएमए की तरफ से डॉ ए आर भल्ला, डॉ ललित शाह, डॉ विनय माखीजा को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया गया

कार्यक्रम की शुरूआत में आईएमए के अध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल ने राजकीय गमछे से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समारोह में डॉ अनिल जैन ने डॉ बिधान चंद्र राय की जीवनी के बारे में उपस्थित लोगों को बताया जबकि आभार ज्ञापन आईएमए के सचिव डॉ दिग्विजय सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएमए के हास्पिटल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री को चिकित्सकों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए धन्यवाद दिया और साथ ही ये भी कहा कि भूपेश बघेल चिकित्सकों के सच्चे मित्र एवं सहयोगी हैं।

मंत्री रविंद्र चौबे ने प्रदेश व्यापी फसल बीमा जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की..

मंत्री रविंद्र चौबे ने प्रदेश व्यापी फसल बीमा जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की..

 रायपुर : कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने आज प्रदेश- व्यापी फसल बीमा जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की। रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त एवं गरिमामय में कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ ग्रामीण अंचल में 15 जुलाई तक भ्रमण कर किसानों को फसल बीमा के प्रावधानों की जानकारी और फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित करेगें । देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में फसल बीमा सप्ताह के तहत आज राज्य के सभी जिला मुख्यालयों से भी प्रचार-प्रसार रथ रवाना किए गए, जो 15 जुलाई तक पूरे राज्य में भ्रमण कर किसानों को फसल बीमा कराने के लिए जागरूक करेंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसान धान सिंचित एवं असिंचित ,अरहर, मूंग, उड़द, मक्का एवं उद्यानिकी फसलों का बीमा 15 जुलाई तक करा सकेंगे। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में खेती- किसानी को समृद्ध और किसानों को खुशहाल बनाना छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों एवं योजनाओं को देश भर में सराहा जा रहा है। छत्तीसगढ़ की पहचान कृषि मॉडल राज्य के रूप में होने लगी है। मंत्री चौबे ने कहा कि किसानों को मदद पहुंचाने उन्हें उनका हक दिलाने के मामले में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य है।छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने अपने किसानों को सबसे पहले रबी सीजन 2021-22 की फसल बीमा दावा राशि का भुगतान किया है। खरीफ सीजन शुरू होने से पहले ही हमने डेढ़ लाख से ज्यादा किसानों को उनके द्वारा दी गई प्रीमियम राशि मात्र 15 करोड़ 96 लाख रुपए के एवज में 304 करोड़ 38 लाख रुपए के क्लेम राशि का भुगतान किया है। खरीफ सीजन 2021में राज्य के 4 लाख से अधिक किसानों द्वारा दी गयी किसान प्रीमियम राशि 157 करोड़ 65 लाख रुपए के एवज में 758 करोड़ 43लाख रुपए का भुगतान किया गया है । यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल बीमा प्रीमियम की मात्र डेढ़ प्रतिशत राशि अदा करनी होती है ,जबकि मौसम आधारित उद्यानिकी फसलों के बीमा प्रीमियम राशि में किसानों को मात्र 5 प्रतिशत अंशदान करना होता है.

राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पहुंचे रायपुर

राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पहुंचे रायपुर

 रायपुर। राष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य नेताओं ने यशवंत सिन्हा का स्वागत किया। सिन्हा कांग्रेस विधायकों के साथ संवाद करेंगे।इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनकी मीटिंग है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा भाजपा विधायकों से भी मुलाकात करेंगे और राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगेंगे। यशवंत सिन्हा इस वक्त अलग-अलग राज्यों का दौरा करके वोट देने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को सिन्हा ने तमिलनाडू में विधायकों से संवाद किया। सिन्हा के रायपुर दौरे को देखते हुए शुक्रवार को कांग्रेस के विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी शामिल होंगे।

ट्रक ड्राइवर की हत्या मामले में पुलिस का खुलासा... देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

ट्रक ड्राइवर की हत्या मामले में पुलिस का खुलासा... देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

 रायगढ़। 25 जून की रात थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलगा घाट पर ट्रक ड्राइवर की हत्या मामले में चक्रधरनगर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। लूट के इरादे से किए गए हत्याकांड में झारखंड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें दो ट्रक ड्राइवर हैं तथा एक उनका साथी जिससे झारखंड से हथियार मंगाए गए थे, पूछताछ में आरोपियों द्वारा ट्रक में लोड आयरन गोली को लूटने के इरादे से आरोपियों द्वारा घटना कारित करना कबूल किया गया है।

मृतक ट्रक ड्राइवर संतोष कुमार दुबे उम्र 55 वर्ष निवासी मुजैना सारण (बिहार) ट्रांसपोर्टर महेश शर्मा की ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एल 4422 को एक सप्ताह पहले ही चलाने लिया था वाहन मालिक महेश शर्मा बताए कि उनके ट्रेलर में जामगांव एमएससी फैक्ट्री से पायलट गोली बीएस पूंजीपथरा तराईमाल परिवहन में लगी थी । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को घटना स्थल के निरीक्षण पर कोई विशेष साक्ष्य नहीं प्राप्त हुआ । घटना में हत्या का अपराध अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध दर्ज कर मृतक ट्रक ड्राइवर से जान परिचित व्यक्तियों, संदिग्धों एवं एक व्यापारी से पूछताछ कर पुलिस आरोपियों तक पहुंची । घटना में शामिल आरोपी खुर्शीद आलम, मो. नदीम अंसारी उर्फ टिंकू और सद्दाम उर्फ लड्डू को हिरासत में लिया गया है ।

आरोपियों ने अपने मेमोरेंडम में बताए कि नदीम अंसारी उर्फ टिंकू और सद्दाम उर्फ लड्डू दोनों रायगढ़ में रहकर ट्रक ट्रेलर चलाया करते थे जो अपने गांव के खुर्शीद आलम से संपर्क कर रुपयों की आवश्यकता पर लूटपाट की योजना बनाए । दोनों ट्रक ड्राइवर स्थानीय फैक्ट्री में पायलट गोली परिवहन का कार्य किए थे जिन्होंने पायलट गोली लूटकर आसानी से बेचकर अपराध से बच सकते हैं यह विचार कर लूटपाट का प्लान बनाएं और खुर्शीद आलम को लूटपाट के लिए देसी कट्टा झारखंड से खरीद का रायगढ़ लाने बोले । दोनों ट्रक ड्राइवर अपने साथी खुर्शीद आलम को 15,000-15,000 देसी कट्टा लाने उसके मोबाइल पर ट्रांसफर किए थे । 15 जून को खुर्शीद आलम रायगढ़ आया जिसे दोनों गोरखा में किराए मकान में किराये पर रखे थे । जहां इनका जान पहचान बिहार के रहने वाले एक ट्रक ड्राइवर से हुआ जो रायगढ़ के एक स्थानीय व्यापारी के पास पहले गाड़ी चलाया था जिससे 30-40 टन लोहा पैलेट गोली बेचने के संबंध में चर्चा किए और उस ट्रक ड्राइवर के जरिए 20 जून को आरोपी रायगढ़ के एक व्यापारी से संपर्क किए व्यापारी ने अंजान आदमी की ऐसी पेशकश पर संदेह कते हुए उसे भागा दिया।

पैसों की आवश्यकता पर यह लोग लूटपाट के इरादे पर कायम रहे आरोपी बताएं कि नहीं मालूम था कि पहाड़ मंदिर रोड में नो एंट्री लगती है । उस समय बहुत सारी गाड़ियां खड़ी होती है यह लोग पूरी प्लानिंग के साथ 24 जून की रात लूटपाट के इरादे से तीनों एक ऑटो में गोरखा से आये, जहां शराब पीकर नो एंट्री प्वाइंट की ओर आए । तभी ये ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एल 4422 को खड़ी देखें जिसका ट्रक ड्राइवर अकेला था काफी शराब पिया हुआ था गाड़ी चालू नहीं कर पा रहा था । तब उसे गाड़ी स्टार्ट कर देते हैं कहकर तीनों उसकी गाड़ी में चढ़े गाड़ी को चलाते हुए तिलगा भगोरा होते तिलगा घाट पहुंचे जहां ट्रक के ड्राइवर संतोष कुमार दुबे को जाग तो मारपीट कर गला रेत कर उसकी हत्या कर दिए गाड़ी का डीजल खत्म हो जाने से गाड़ी बंद हो गई । तब पकड़े जाने के डर से गाड़ी को छोड़कर भाग गए ।

अज्ञात आरोपियों की तफ्तीश में जुटी पुलिस को इस दौरान वही व्यापारी संपर्क कर बताया कि उसके पास उसके यहां काम करने वाला एक ड्रायवर कुछ ट्रक ड्रायवरों को लेकर आया था । तब पुलिस टीम व्यापारी के दुकान जाकर फुटेज देखी, उसके पूर्व ड्रायवर से पूछताछ कर तीनों संदेहियों को हिरासत में लिया गया । आरोपियों से मेमोरेंडम पर घटना समय पहने कपड़े घटना में प्रयुक्त एक धारधार हथियार तथा 2 कट्ठा 3 राउंड की जब्ती की गई है । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी लखन पटले, सीएसपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पुलिस टीम के अथक प्रयास से मामला का खुलासा करने में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक किरण गुप्ता, उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, लोमेश राजपूत, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक बिक्कू सिंह ठाकुर, चंद्र कुमार बंजारे, संदीप मिश्रा, सुशील यादव, डोमन सिदार, शैलेंद्र पैकरा, विक्रम कुजूर, श्वेत बारीक की अहम भूमिका रही है । गिरफ्तार आरोपियों पर हत्या, अपराधिक षड्यंत्र तथा आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा जा रहा है ।

नौकरी लगाने के नाम पर 45 लाख से ज्यादा की ठगी...पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर आरोपी

नौकरी लगाने के नाम पर 45 लाख से ज्यादा की ठगी...पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर आरोपी

 बिलासपुर. रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ ठगी के 6 प्रकरण दर्ज हैं, जिसमें 45 लाख से ज्यादा की ठगी की गई है. आरोपी से 1 लाख नगद, लैपटॉप, मोबाइल सहित एटीएम जब्त किया गया है.

बीते दिनों हेमुनगर निवासी भरत यादव और प्रकाश यादव की पहचान आरोपी आशीष पात्रो से हुई थी, जिसमें आशीष ने रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देते हुए उनसे 8 लाख रुपए लिया था. बाद में नौकरी नहीं लगने पर प्रार्थियों ने तोरवा थाने में आशीष पात्रो के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई.पुलिस मामले की जांच कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ओडिशा और रायगढ़ में जगह बदलकर रह रहा है. तोरवा पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की और रायगढ़ में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया. आरोपी से नगद 1 लाख रुपए, लैपटॉप, मोबाइल व एटीएम जब्त किया है. आरोपी के खिलाफ करीब 6 ठगी के प्रकरण दर्ज हैं, जिसमें 45 लाख से ज्यादा की ठगी की गई है.

राजधानी के नये कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने ग्रहण किया पदभार...राज्य निर्माण के बाद बने जिले के 20वें कलेक्टर

राजधानी के नये कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने ग्रहण किया पदभार...राज्य निर्माण के बाद बने जिले के 20वें कलेक्टर

 रायपुर। Raipur News जिले के नवनियुक्त कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज पदभार ग्रहण किया। डा. भुरे इससे पूर्व दुर्ग ज़िले में अपनी सेवाएं दे रहे थे। डा. भुरे वर्ष 2011 बैच के अधिकारी हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश के अनुसार डॉक्टर भुरे रायपुर ज़िले के 54वें कलेक्टर के रूप में पदस्थ हुए है। जबकि छतीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद वे राजधानी के 20 वें कलेक्टर है।

डा. भुरे मूल रूप से महाराष्ट्र  से संबंधित हैं। उन्होंने अपनी एमबीबीएस की डिग्री महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंस नासिक से ली है। डा. भुरे मुंगेली, कवर्धा, बिलासपुर और बस्तर और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस अवसर पर ज़िला पंचायत के सीईओ रवि मित्तल, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर विरेंद्र बहादुर पंचभाई, एन आर साहू, बी सी साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई

 रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। बघेल ने आज यहां रथयात्रा की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित संपूर्ण भारत में एक साथ निकलने वाली यह रथयात्रा सांस्कृतिक एकता तथा सौहार्द्र का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रकरण सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए रथयात्रा के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग एक जगह भीड़ लगाने से बचें और मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग जैसे संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

स्कूलों में छतीसगढ़ महतारी की फोटो लगाने सरकार ने जारी किया आदेश...

स्कूलों में छतीसगढ़ महतारी की फोटो लगाने सरकार ने जारी किया आदेश...

 रायपुर : सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी शासकीय कार्यालयों में छतीसगढ़ महतारी का चित्र लगाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही सभी कार्यक्रमो की शूरुआत में छतीसगढ़ महतारी का पूजन वंदन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। डीपीआई ने भी स्कूल शिक्षा विभाग के लिए निर्देश जारी किए हैं।सामान्य प्रशासन विभाग के सँयुक्त सचिव संजय अग्रवाल ने शासन के सभी विभागाअध्यक्षो, कमिश्नर,कलेक्टरद,जिला पंचायत सीईओ को सम्बोधित पत्र में कहा है कि छतीसगढ़ महतारी के चित्र सभी शासकीय कार्यालयों,कार्यक्रमो,शैक्षणिक संस्थानों,प्रशिक्षण संस्थानों, पंचायतों व स्थानीय निकाय के भवनों में लगाया जाए। इसके साथ ही सभी कार्यक्रम शुरू करने के पूर्व छतीसगढ़ महतारी के चित्र पर श्रद्धापूर्वक पूजन वंदन किये जाने के निर्देश जारी किए हैं।इसके साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग के लिए डीपीआई ने सभी स्कूलों में छतीसगढ़ महतारी के अलावा संवैधानिक पदों के व्यक्तियों राज्यपाल, मुख्यमंत्री,राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री के निर्देश जारी किए हैं। इनके अतिरिक्त अन्य किसी भी राजनैतिक व्यक्ति का चित्र नही लगाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

 

एसपी आफिस में पुलिसकर्मियों के पीएफ खाते में गड़बड़ी का मामला सामने आया…

एसपी आफिस में पुलिसकर्मियों के पीएफ खाते में गड़बड़ी का मामला सामने आया…

 बिलासपुर : एसपी आफिस में पुलिसकर्मियों के पीएफ खाते में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। इसके बाद एसपी आफिस में पदस्थ एएसआइ ने लिपिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस मुख्यालय समेत एसपी से की है। शिकायत के बाद इसकी जांच का जिम्मा एएसपी ग्रामीण को सौंपा गया है। एसपी आफिस में पदस्थ एएसआइ(एम) मधुशिला सरजाल ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति की नक्सली हमले में मौत के बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिली है। वर्ष 2014 में नियुक्ति के बाद से वे अपना काम कर रही हैं। एसपी आफिस के फंड शाखा में नियुक्ति के दौरान मुख्य लिपिक काम में सहयोग करने के बजाय हर काम के लिए रूपये की मांग करने लगा।

 

वह एएसआइ को पुलिसकर्मियों से रूपए की मांग करने के लिए कहता। छुट्टी के दिन भी लिपिक उन्हें ऑफिस बुलाता था। महिला एएसआइ ने इसकी जानकारी अपने सहकर्मियों को भी दी। इस पर साथी कर्मचारी उन्हें आफिस का मामला बताकर शिकायत करने से रोक देते थे। इसकी शिकायत करने पर मुख्य लिपिक ने उन्हें धमकी दी। महिला एएसआइ की शिकायत पर एसपी पास्र्ल माथुर ने जांच का जिम्मा एएसपी ग्रामीण को सौंपा है। शिकायतकर्ता एएसआइ पर पुलिसकर्मियों के पीएफ खाते में गड़बड़ी का आरोप है। इसकी जांच का जिम्मा डीएसपी हेडक्वाटर को सौंपा गया है। इधर उनकी शिकायत सामने आने के बाद एसपी ने एएसपी को जांच का जिम्मा सौंपा है। दोंनों ही मामलों की जांच की जा रही है।

LIC दफ्तर में लगी भीषण आग...लाखों का सामान जलकर खाक

LIC दफ्तर में लगी भीषण आग...लाखों का सामान जलकर खाक

 कोरबा. जिले रामनगर चौकी क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के पास ही LIC दफ्तर में आग लग गई. सूचना पर नगर सेना की एक दमकल पहुंच गई। उसने आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होती जा रही थीं। इस पर एक और दमकल पहुंची, लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। इस पर एक अन्य दमकल को मौके पर बुलाया गया।

आग से वहां रखे कंप्यूटर, फर्नीचर, दस्तावेज सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि नुकसान कितने का हुआ है, यह अभी बताया नहीं जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे तमाम लोगों की पॉलिसी से जुड़े दस्तावेज नष्ट हो गए हैं। 

प्रथम सेवक के रूप में भगवान को लेकर गईं राज्यपाल...मुख्यमंत्री ने स्वर्ण झाड़ू से साफ किया रास्ता

प्रथम सेवक के रूप में भगवान को लेकर गईं राज्यपाल...मुख्यमंत्री ने स्वर्ण झाड़ू से साफ किया रास्ता

 रायपुर। रायपुर में अब से कुछ ही देर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू होने वाली है। राज्यपाल अनुसुईया उईके भगवान जगन्नाथ को प्रथम सेवक के रूप में रथ तक लेकर पहुंची हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छर पहनरा की रस्म की और स्वर्ण झाड़ू से रास्ता साफ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने भगवान की आरती उतारी और मंदिर में हवन किया। मुख्यमंत्री का मंदिर में पगड़ी पहनाकर समिति ने स्वागत किया गया था।

Chhattisgarh Crimes

गायत्री नगर में पुरी की ही तरह रथों को सजाया गया है। भगवान इसकी सवारी करेंगे। महाप्रभु के महापर्व से जुड़ी छटा देखने को मिलेगी। बिलासपुर और बस्तर सहित कई जिलों में भी पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। बिलासपुर में 16 फीट लंबा, 17 फीट ऊंचा और 12 फीट चौड़ा रथ बनाया गया है। बस्तर में भी भगवान जनकपुरी स्थित गुंडिचा मंदिर में अपनी मौसी के घर जाएंगे।

रायपुर में आयोजन समिति ने गायत्री नगर में तीन रथ तैयार करवाए हैं। इसी तरह पुरी में भी रथ यात्रा निकलती है। जिस रथ में जगन्नाथ विराजेंगे उसे ‘नंदीघोष कहा जाता है। भाई बलराम जी के रथ का नाम ‘तालध्वज’ है,बहन सुभद्रा जी ‘दर्पदलन’ रथ पर सवार होती हैं। ये तीनों रथ शुक्रवार को लोगों के दर्शन के लिए मौजूद रहेंगे।

यहां भगवान के लिए पुरी से आती है जड़ी बूटियां

मान्यता के मुताबिक गायत्री नगर के जगन्नाथ मंदिर में स्नान पूर्णिमा के बाद से ही बीमार हैं। पिछले करीब 15 दिनों से भगवान जगन्नाथ को काढ़ा दिया जा रहा था। इसके लिए जगन्नाथ पुरी और ओडिशा के नरसिंह नाथ से जड़ी-बूटियां हर साल रायपुर आती हैं। इसी से बने काढ़े का भोग भगवान को लगता है।

रायपुर का जगन्नाथ मंदिर परिसर में उमड़ी भक्तों की भीड़।