BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
शिक्षक दिवस पर राजभवन में सम्मान समारोह : 64 शिक्षकों को राज्यपाल और 4 को मिलेगा स्मृति पुरस्कार, जानिए किन टीचरों का हुआ है चयन…

शिक्षक दिवस पर राजभवन में सम्मान समारोह : 64 शिक्षकों को राज्यपाल और 4 को मिलेगा स्मृति पुरस्कार, जानिए किन टीचरों का हुआ है चयन…

 रायपुर. शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 64 शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर आज सम्मानित किया जाएगा. राजभवन में आयोजित होने वाले समारोह में राज्यपाल इन शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित करेंगे. सम्मानित होने वाले शिक्षकों का चयन गत वर्ष ही कर लिया गया था. इसके अलावा 4 शिक्षकों को स्मृति सम्मान से नवाजा जाएगा.

इन शिक्षकों को 4 शिक्षकों को मिलेगा स्मृति सम्मान

अजय कुमार चतुर्वेदी शास. उमावि सरहरी सूरजपुर को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार, रमेश कुमार चंद्रवंशी शास. उमावि छिरहा कवर्धा को गजानन माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार, सुनीता यादव शा. प्रा. शाला खिचरी सारंगढ़ बिलाईगढ़ को डॉ. मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरस्कार एवं भोजराम पटेल शा. उमावि तारापुर रायगढ़ को डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

इन्हें मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार

रायपुर जिले से प्रधानपाठक गोपाल राम यादव एवं सहायक शिक्षक एलबी कामिनी साहू, धमतरी से प्रधानपाठक किरण साहू एवं सहायक शिक्षक एलबी प्रीति शांडिल्य का नाम शामिल है. सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला से प्रधानपाठक प्रियंका गोस्वामी एवं व्याख्याता एलबी समय लाल काठे, राजनांदगांव से प्राचार्य डॉ. शोभा श्रीवास्तव एवं प्रधान पाठक मुन्हेलाल लिल्हारे, दंतेवाड़ा से प्रधान अध्यापक सुमन जॉर्ज एवं सहायक शिक्षक एल.बी. सुनीता अजीत, कबीरधाम से व्याख्याता रमेश कुमार चंद्रवंशी एवं व्याख्याता कामिनी जोशी को राज्यपाल पुरस्कार मिलेगा.

सरगुजा से शिक्षक बंदना महथा एवं व्याख्याता अनिता मंदिलवार का नाम शामिल है. नारायणपुर जिला से शिक्षक एल.बी. उमेश कुमार सलाम एवं प्रधान अध्यापक सविता यादव, जशपुर से प्रधान पाठक सरिता नायक एवं प्रधान पाठक प्रवीण कुमार पाठक, कोरिया से व्याख्याता/(प्रभारी प्रचार्य) अमित लाल गुप्ता एवं जेल शिक्षक विवेक सिद्धकी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला से व्याख्याता एल.बी. राजेश कुमार द्विवेदी एवं प्रधान पाठक मीना जायसवाल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से प्रधान अध्यापक किशोर कुमार शर्मा एवं सहायक शिक्षक एल.बी. राजेश कुमार प्रजापति, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रधान पाठक संध्या साहू एवं व्याख्याता एल.बी. संजय देवांगन का नाम शामिल है.

बलरामपुर-रामानुजगंज जिला से शिक्षक एल.बी. चन्द्रमुखी मेहता, दुर्ग से शिक्षक एल.बी. नरोत्तम कुमार साहू एवं शिक्षक एल.बी. खेमलता गोस्वामी, कोरबा से शिक्षक एल.बी. मधुलिका एवं प्रधान पाठक प्रिया दुबे, सूरजपुर से प्रधान पाठक रंजय कुमार सिंह एवं व्याख्याता एल.बी प्रदीप कुमार जायसवाल, बलौदाबाजार-भाटापारा से शिक्षक एल.बी. मोहन लाल वर्मा एवं व्याख्याता एल.बी. जगदीश साहू, मुंगेली से व्याख्याता एल.बी. दुर्गा तिवारी एवं सहायक शिक्षक एल.बी. सुधारानी शर्मा, कोण्डागांव से प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार डड़सेना एवं शिक्षक एल.बी. शिवचरण साहू, रायगढ़ से सहायक शिक्षक एल.बी. टिकेश्वर प्रसाद पटेल एवं प्रधान पाठक नंद किशोर सतपथी का नाम शामिल है.

सुकमा जिला से सहायक शिक्षक अंजु बारसे एवं शिक्षक एल.बी. ट गंगाधर राना, गरियाबंद से सहायक शिक्षक एल.बी. ट खोमन लाल सिन्हा एवं शिक्षक एल.बी. दिप्ती मिश्रा, सक्ती से शिक्षक एल.बी. संजीव कुमार चंद्रवंशी एवं सहायक शिक्षक एल.बी. नीरा साहू, बालोद से व्याख्याता एल.बी. नरोत्तम कुमार यदु एवं सहायक शिक्षक एल.बी. ट एनुका सार्वा का नाम शामिल है. जांजगीर-चांपा जिला से व्याख्याता अमृत लाल साहू एवं व्याख्याता एल.बी. प्रतीक्षा सिंह, बेमेतरा से शिक्षक एल.बी. सुनीता राजपूत एवं शिक्षक एल.बी. केवरा सेन, महासमुंद से व्याख्याता एल.बी. जगदीश सिन्हा एवं व्याख्याता एल.बी डॉ. ज्योति किरण चंद्राकर को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

बिलासपुर से व्याख्याता एल.बी. शांति सोनी एवं प्रधान पाठक शिव कुमार छत्रवाणी का नाम शामिल है. बस्तर से व्याख्याता सईदा खान एवं व्याख्याता/प्रधान अध्यापक देवश्री गोयल, उत्तर बस्तर कांकेर से व्याख्याता कुसुम जैन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से प्राचार्य आरती तिवारी एवं प्रधान पाठक एल.बी. कु. साबरा निशा, बीजापुर से प्रधान पाठक जगदीश तोरेंम एवं व्याख्याता एल.बी. अरूण कुमार सिंह का चयन राज्यपाल पुरस्कार के लिए किया गया है.

गुरु जी पर चढ़ा शराब का नशा! जाना था स्कूल पहुंच गए BEO ऑफिस, DEO ने प्रधान पाठक को किया सस्पेंड

गुरु जी पर चढ़ा शराब का नशा! जाना था स्कूल पहुंच गए BEO ऑफिस, DEO ने प्रधान पाठक को किया सस्पेंड

 कांकेर। शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल जाने के मामले तो सामने आते रहते हैं. लेकिन छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से ऐसा मामला सामने आया है. जिसे सुन आप भी माथा पकड़ लेंगे. यहाँ एक शिक्षक शराब पीकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच गया. जिसके बाद अब उसे निलंबित (CG Teacher Suspend) कर दिया गया है.

मामला दुर्गूकोंदल विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बेल्दो का है. शिक्षक हेमलाल कोमा शासकीय प्राथमिक शाला बेल्दो में प्रधान पाठक के पद पर तैनात है. प्रधान पाठक हेमलाल कोमा शराब के नशे में धूत था. वह शराब के नशे में इस कदर धूत था स्कूल में न होकर सीधे विकासखंड शिक्षा कार्यालय(BEO) पंहुच गया.

इस मामले को दुर्गूकोंदल के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से जांच करवाई. जिसमे शराब पीकर कार्यालय में आने की पुष्टि हुई. इस रिपोर्ट को जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया. जांच रिपोर्ट के आधार पर के बाद प्रधान पाठक हेमलाल कोमा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है.

प्रधान पाठक हेमलाल कोमा को निलंबित कर दिया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी ने उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम तीन के उप नियम 1,2,3 के प्रतिकूल होने पर कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोयलीबेड़ा नियत किया गया है. निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.

132 प्रधान पाठकों का अगस्त का वेतन रूका, शिक्षकों की सामने आई नाराजगी, जानें पूरा मामला

132 प्रधान पाठकों का अगस्त का वेतन रूका, शिक्षकों की सामने आई नाराजगी, जानें पूरा मामला

 गरियाबंद। एक पेड़ मां के नाम की जानकारी गूगल में अपलोड नहीं करने को लेकर 132 प्रधान पाठकों का अगस्त माह का वेतन रोका गया है। जिसे शिक्षक नियम विरुद्ध बता रहे हैं। वही विकासखंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि कार्य पूरा नहीं होने पर बाकायदा नोटिस जारी कर कार्यवाही की गई है। जैसे ही कार्य पूरा हो जायेगा वेतन जारी कर दिया जाएगा।

गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में एक पेड़ मां के नाम अभियान की जानकारी गूगल में अपलोड नहीं करने पर 132 प्रधान पाठकों का वेतन रोक दिया गया है। इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने व्हाट्सएप ग्रुप में आदेश जारी किए थे। पर आदेश का पालन नहीं होने पर प्रधान पाठकों का वेतन रोका गया है। पर बिना लिखित सूचना के अगस्त माह का वेतन रोके जाने को लेकर प्रधान पाठकों में नाराजगी है।

मैनपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक के शिक्षा विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में एक मैसेज डाल एक पेड़ मां के नाम से संबंधित जानकारी गूगल मैप में भरने के निर्देश दिए थे। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी 132 प्रधान पाठकों ने यह कार्य पूरा नहीं किया,जिसके चलते उनका अगस्त माह का वेतन रोक दिया गया। इस संबंध में प्रधान पाठकों का कहना है कि जानकारी भरना आसान नहीं था और तकनीकी समस्या आने के कारण डाटा सबमिट नहीं हो पाया। इसके लिए संकुल स्तर पर बैठक आयोजित का ट्रेनिंग दिया जाना था पर ऐसा नहीं किया गया और सीधे वेतन रोकने की कार्यवाही कर दी गई जो कि गलत है।

वेतन रोके जाने से शिक्षकों में नाराजगी और असंतोष है। उनका कहना है कि विभाग ने शिक्षा जैसे मूल कर्तव्य पर ध्यान देने की बजाय औपचारिकताओं को प्राथमिकता दी जिससे उनकी आजीविका पर असर पड़ रहा है। टीचर्स एसोसिएशन ने इसकी निंदा करते हुए इसे मौलिक अधिकारों का हनन बताया है और वेतन रोके जाने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करने की बात कही है। टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय संगठन मंत्री यशवंत बघेल का कहना है कि जानकारी नहीं भरने पर एक माह का वेतन रोकने की कार्यवाही गलत है यदि जल्द ही वेतन जारी नहीं किया गया तो वे विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे।

वहीं इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मैनपुर महेश पटेल ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम और यूडाइस जैसे महत्वपूर्ण कार्य 2 माह से नहीं किया जा रहे थे जिसके लिए बकायदा पहले नोटिस जारी की गई फिर जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर वेतन रोकने की कार्यवाही की गई है। गरियाबंद जिले की स्थिति राज्य में निम्न स्तर पर होने के चलते जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है। जैसे ही प्रधान पाठक कार्य पूरा कर लेंगे उनका वेतन जारी कर दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की चेतावनी: नकली ई-चालान से सावधान, सिर्फ आधिकारिक पोर्टल से करें

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की चेतावनी: नकली ई-चालान से सावधान, सिर्फ आधिकारिक पोर्टल से करें

 रायपुर। परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन से संबंधित किसी भी ई-चालान का भुगतान केवल विभाग की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही करें।

विभाग ने बताया है कि हाल ही में कुछ धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं, जिनमें वाहन मालिकों को नकली संदेश या ईमेल भेजकर चालान राशि जमा कराने का प्रयास किया गया है। ऐसे में विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अनधिकृत वेबसाइट, लिंक या एप पर भुगतान न करें।

वास्तविक चालान की जानकारी प्राप्त करने के लिए वाहन मालिक विभागीय पोर्टल पर जाकर “Pay Online” विकल्प चुनें। यहां वाहन नंबर और चेसिस नंबर/इंजन नंबर के अंतिम चार अंक डालने पर चालान का पूरा विवरण प्राप्त किया जा सकता है। इसके बाद सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन भुगतान संभव है।

 
संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ आदिवासी कंवर समाज युवा प्रभाग रायपुर द्वारा आयोजित प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत – 2025 करमा तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री  साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। इस संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी, बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है। ऐसे पर्व और परंपराएँ समाज को एकजुट होने का अवसर देती हैं, जिससे स्नेह, सद्भाव एवं सौहार्द की भावना विकसित होती है।

संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि कंवर समाज के युवाओं द्वारा राजधानी रायपुर में करमा तिहार का आयोजन किया जा रहा है। हमारी आदिवासी संस्कृति में अनेक प्रकार के करमा तिहार मनाए जाते हैं। आज एकादशी का करमा तिहार है, जो हमारी कुंवारी बेटियों का पर्व है। इस करमा तिहार का उद्देश्य है कि हमारी बेटियों को उत्तम वर और उत्तम गृहस्थ जीवन मिले। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर बेटियाँ अच्छे वर और अच्छे घर की कामना करती हैं। इसके बाद दशहरा करमा का पर्व आता है, जिसमें विवाह के पश्चात पहली बार जब बेटी मायके आती है, तो वह उपवास रखकर विजयादशमी का पर्व मनाती है। इसी प्रकार जियुत पुत्रिका करमा मनाया जाता है, जिसमें माताएँ पुत्र-पुत्रियों के दीर्घायु जीवन की कामना करती हैं। यह एक कठिन व्रत होता है, जिसमें माताएँ चौबीस घंटे तक बिना अन्न-जल ग्रहण किए उपवास करती हैं।

संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यदि छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां अंग्रेजों के विरुद्ध 12 आदिवासी क्रांतियाँ हुईं। हमारी सरकार नया रायपुर स्थित ट्राइबल म्यूजियम में आदिवासी संस्कृति के महानायकों की छवि को आमजन की जागरूकता के लिए प्रदर्शित करने मॉडल के रूप में उकेरा जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित किया जा रहा है। उनके करकमलों से इस म्यूजियम का शुभारंभ किया जाएगा।

संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी समाज के सशक्तिकरण पर विशेष जोर देती रही है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने आजादी के लगभग 40 वर्षों बाद आदिवासी विभाग का पृथक मंत्रालय बनाकर आदिवासी समाज के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हीं के बताए मार्ग पर वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आदिवासी समाज के बेहतरी एवं समग्र विकास के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं विशेष पिछड़ी जनजाति समाज के लिए पीएम जनमन योजना का संचालन कर रहे हैं, जिससे हितग्राहियों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह ने बस्तर, सरगुजा एवं मध्य क्षेत्र प्राधिकरण का गठन कर विकास को गति प्रदान करने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि युवा आदिवासियों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से हमने नई उद्योग नीति बनाई है, जिसमें बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्रों के लिए विशेष रियायतें दी गई हैं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आदिवासी बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो। इसके लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना राज्य में ही की जा रही है।
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी आदिवासी संस्कृति अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली परंपरा रही है। इसी परंपरा के निर्वहन में आज हम करमा तिहार मना रहे हैं। हमारी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। साय जी के नेतृत्व में ही बस्तर संभाग में बस्तर पांडुम के नाम से ओलंपिक का आयोजन किया गया, जिसकी चर्चा पूरे भारत में हुई। श्री कश्यप ने इस अवसर पर समस्त छत्तीसगढ़वासियों को प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत करमा तिहार की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

संरक्षक, अखिल भारतीय कंवर समाज विकास समिति पमशाला, जशपुर, श्रीमती कौशिल्या साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज और प्रकृति एक-दूसरे के अभिन्न अंग हैं। आदिवासी समाज के लिए प्रकृति सदैव आराध्य रही है। करमा पर्व प्रकृति प्रेम का पर्व है। हमारी संस्कृति अत्यंत गौरवशाली रही है और उसका संरक्षण तथा समय के साथ संवर्धन आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि समाज की महिलाएँ आगे आकर इस संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने सभी को प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत करमा तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राम कुमार टोप्पो, विधायक श्री आशाराम नेताम, विधायक श्री प्रबोध मिंज, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम श्री राम सेवक सिंह पैकरा, केशकला बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, सभापति जिला पंचायत धमतरी श्री टीकाराम कंवर, प्रदेश अध्यक्ष कंवर समाज श्री हरवंश सिंह मिरी, अध्यक्ष कंवर समाज रायपुर महानगर श्री मनोहर सिंह पैकरा सहित कंवर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

गरीब परिवारों का पक्का घर का सपना हो रहा साकार….

गरीब परिवारों का पक्का घर का सपना हो रहा साकार….

 रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्के और सुरक्षित मकान उपलब्ध कराए जा चुके हैं। कच्चे घरों से पक्के घरों में शिफ्ट हुए परिवार अब सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन व्यतीत कर रहे हैं। जनपद पंचायत दंतेवाड़ा के ग्राम पंचायत गामावाड़ा के नियद नेल्ला नार क्षेत्र में मात्र 135 दिनों में एक आवास का निर्माण कार्य पूरा किया गया, जबकि सामान्य परिस्थितियों में जिले में निर्माण कार्यों में अपेक्षाकृत अधिक समय लगता है। रिकॉर्ड समय में मकान का तैयार होना प्रशासन की दक्षता और प्रतिबद्धता का परिचायक है।

योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को तीन किस्तों में 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके साथ ही 90 दिन का मनरेगा रोजगार भी उपलब्ध कराया जाता है, ताकि ग्रामीणों को न केवल आवास बल्कि रोजगार का भी सहारा मिल सके। “सबका साथ, सबका विकास” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में यह योजना एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

सुदूर वनांचल के दंतेवाड़ा जैसे कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्र में भी इस योजना से लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में आवास निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं। बरसात और निर्माण सामग्री की कमी जैसी चुनौतियों के बावजूद प्रशासन ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

जिले में अब तक कुल 2118 पक्के मकान बनकर तैयार हो चुके हैं, जिनमें केवल जनपद दंतेवाड़ा में 547 मकानों का निर्माण संपन्न हुआ है। जिला प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में और अधिक पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ा जाएगा, ताकि जिले का कोई भी परिवार पक्के घर से वंचित न रहे और प्रत्येक परिवार का पक्का मकान का सपना साकार हो सके।

लुत्ती बांध के टूटने पर जताई गहरी नाराज़गी, दुबारा इस तरह की गलती नहीं की जाएगी बर्दाश्त – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

लुत्ती बांध के टूटने पर जताई गहरी नाराज़गी, दुबारा इस तरह की गलती नहीं की जाएगी बर्दाश्त – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में स्थित लुत्ती बांध के टूटने की घटना पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की गलती किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री साय ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि मैदानी अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में जाकर नियमित निरीक्षण नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सतत रूप से फील्ड में जाकर बांधों सहित अन्य संरचनाओं का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में जल संसाधन विभाग की गहन समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान देने, सभी बांधों की जलभराव क्षमता, वर्तमान सिंचाई स्थिति और आगामी परियोजनाओं की प्रगति आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। साथ ही विशेष रूप से बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 का कड़ाई से पालन करने तथा जिला प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने लक्षित सिंचाई क्षमता और वास्तविक सिंचाई क्षमता के बीच अंतर को कम करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेषकर बस्तर और सरगुजा संभाग की अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर बल दिया, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में 04 वृहद परियोजनाएँ, 357 लघु परियोजनाएँ और 300 एनीकेट, इस प्रकार कुल 661 कार्य प्रगतिरत हैं। इसके अतिरिक्त 1036 जीर्णोद्धार कार्य भी चल रहे हैं। इस तरह कुल 1697 कार्य प्रगतिरत हैं, जिनमें लगभग ₹8966 करोड़ की राशि व्यय होगी।

इस बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव श्री रवि मित्तल, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री राजेश सुकुमार टोप्पो, प्रमुख अभियंता श्री इंद्रजीत उईके तथा बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग मंडलों के मुख्य अभियंता सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करें : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…

विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करें : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…

 रायपुर: उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करें, ताकि वे देश और दुनिया में अपनी पहचान बना सकें और विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित कर सकें।

मंत्री श्री वर्मा आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में विद्यार्थियों का ड्रॉपआउट नहीं होना चाहिए, इसके लिए विश्वविद्यालयों को कड़ी निगरानी रखनी होगी और विद्यार्थियों को हर संभव सहायता उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने कुलपतियों से कहा कि परीक्षा का टाइम-टेबल पहले से तय करें ताकि परीक्षाएं समय पर आयोजित हो सकें।

बैठक में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों पर चर्चा की गई। श्री वर्मा ने विश्वविद्यालयों से अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं के कोर्स और नई शैक्षणिक योजनाओं को आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया। विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक एवं नॉन-शैक्षणिक पदों की स्थिति, स्वीकृत पद, कार्यरत प्राध्यापकों की संख्या तथा पाठ्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की गई।

बैठक में उच्च शिक्षा सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने अवगत कराया कि सभी पाठ्यक्रम यूजीसी और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप निर्धारित होंगे। कुलपतियों ने अपने-अपने विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध कॉलेजों की स्थिति का प्रस्तुतीकरण भी दिया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपति और उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

गौरवशाली एवं ऐतिहासिक दिन – गुरु खुशवंत साहेब ने ग्रहण किया मंत्री पद का दायित्व

गौरवशाली एवं ऐतिहासिक दिन – गुरु खुशवंत साहेब ने ग्रहण किया मंत्री पद का दायित्व

 रायपुर।  कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के पिता राजागुरु, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब के सानिध्य में आज छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री के रूप में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मंत्रालय महानदी भवन में पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करते हुए गुरु साहेब जी ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी का स्मरण एवं पूजा-अर्चना की और संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि – यह दायित्व मेरे लिए केवल एक पद नहीं है, बल्कि प्रदेश की युवाशक्ति को कौशल संपन्न बनाने, तकनीकी शिक्षा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने, रोजगार के अवसरों का विस्तार करने और अनुसूचित जाति समाज के सर्वांगीण विकास का प्रण है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समृद्ध छत्तीसगढ़ के विज़न को साकार करने हेतु वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

मोदी सरकार में घर बनाना और घर चलाना दोनों हुआ सस्ता : अमित चिमनानी

मोदी सरकार में घर बनाना और घर चलाना दोनों हुआ सस्ता : अमित चिमनानी

 रायपुर।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता,अर्थशास्त्री एवं महालेखाकार के पूर्व सलाहकार एवं सीए अमित चिमनानी ने कहा है कि देश ने कल अब तक के सबसे बड़े कर-सुधारों में से एक जीएसटी में हुए कर-सुधार से आम आदमी के जीवन में अहम और सकारात्मक बदलाव आना तय है। श्री चिमनानी ने कहा कि केन्द्र सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से आम आदमी की बचत बढ़ेगी और लगभग 6 लाख करोड़ रुपए की खपत बढ़ेगी और आम आदमी के जीवन-स्तर व देश के आर्थिक परिदृश्य में क्रांतिकारी मजबूती आएगी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री चिमनानी ने गुरुवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नए जीएसटी प्रावधानों से विभिन्न क्षेत्रों में आने वाले सकारात्मक पहलुओं का विश्लेषण करते हुए कहा कि इन प्रावधानों से अब घर बनाना और घर चलाना बेहद सस्ता हो जाएगा। गुड एंड सर्विस टैक्स अब गुड और सिंपल टैक्स के नाम से भी जाना जाएगा।

सीमेंट, टीवी,एसी, रेफ्रिजरेटर,सजावट की वस्तुओं में टैक्स कम होने से घर बनाना हुआ सस्ता

श्री चिमनानी ने कहा कि सीमेंट, जो घर बनाने की एक बहुत जरूरी वस्तु है, के टैक्स रेट में 10 प्रतिशत की कटौती घर बनाने की लागत को कम करने जा रही है। अक्सर यह माना जाता है कि एक घर में 20 प्रतिशत लागत सीमेंट की ही होती है और अब उसके टैक्स रेट में 10 प्रतिशत की कटौती घर बनाने की लागत में सीधा-सीधा दो प्रतिशत कमी कर देंगे। घर में लगने वाले और उपयोग होने वाले कई सामान, जिनमें टीवी, रेफ्रिजरेटर, डेकोरेशन के सामान, पर भी टैक्स दरों में भारी कटौती से घर बनाने की लागत में महत्वपूर्ण कमी आएगी। यह कमी घर में उपयोग होने वाली वस्तुओं के हिसाब से 5 से 10 प्रतिशत की हो सकती है।घर चलाने के लिए जरूरी हर एक वस्तु पर अब टैक्स की दरों में कमी होने से घर चलाने का बजट भी प्रभावी रूप से कम होगा।

केवल दो दरे होने से लिटिगेशन खत्म होगा

श्री चिमनानी ने कहा कि चार की जगह जीएसटी टैक्स की दो दरें होने से लिटिगेशन के मामलों में भारी कमी होगी। अक्सर यह देखा जाता था के कई वस्तुओं को लेकर उन पर लगने वाली कर की दर पर विवाद होता था और इसको लेकर कई प्रकार के लिटिगेशन कई स्तरों पर लंबित हैं। इससे व्यापारी वर्ग को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब चार की जगह दो कर दरे होने से ऐसे विवादों में भारी कमी आएगी।

हर प्रदेश में ट्रिब्यूनल खुलने से विवाद के खर्चों में कमी के साथ समय की होगी बचत

श्री चिमनानी ने कहा कि हर प्रदेश में ट्रिब्यूनल खुलने से विवादों पर होने वाले खर्चों में भी भारी कटौती होगी। अन्य प्रदेशों में ट्रिब्यूनल होने से न सिर्फ खर्चा ज्यादा होता था बल्कि समय भी ज्यादा लगता था अब समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

जीएसटी रजिस्ट्रेशन केवल 3 दिन में मिलने से व्यापार होगा आसान

जीएसटी का रजिस्ट्रेशन अब केवल 3 दिन में मिलेगा जो काफी राहतमंद सिद्ध होगा। इससे व्यापार करने में आसानी के साथ अर्जेंट जीएसटी नंबर की आवश्यकता होने पर व्यापार का नुकसान नहीं होगा।

देश में खपत 6 लाख करोड़ तक बढ़ने की संभावना

भारत सरकार द्वारा किए गए इनकम टैक्स एवं जीएसटी के बदलाव के बाद भारत में खपत लगभग 6 लाख करोड रुपए से बढ़ेगी। इससे जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ साथ रोजगार और आर्थिक विकास में भी ज्यादा रफ्तार दिखाई देगी।

7 दिन में रिफंड से एक्सपोर्ट सेक्टर में आयेगा बूम

जीएसटी का रिफंड अब केवल 7 दिनों में होगा जिससे एक्सपोर्ट में भारी उछाल आएगा। इससे स्वास्थ्य शिक्षा और खेती के खर्चों में भी भारी कमी आएगी। श्री चिमनानी ने कहा कि खेती के क्षेत्र में ट्रैक्टर, ट्रैक्टर टायर एवं पार्ट्स, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, एग्रीकल्चर हॉर्टिकल्चर फॉरेस्ट्री मशीन्स पर जीएसटी की दरों में भारी कटौती की गई है। इलेट्रॉनिक सामान 10 प्रतिशत सस्ते हो जाएंगे यानी 50 हजार रुपए मूल्य के सामान पर सीधे-सीधे 5 हजार रुपए की बचत होगी। इसी प्रकार 12 लाख रु. मूल्य की सीएनजी कार पर 1 लाख 20 हजार रुपए की बचत होगी और 20 हजार रुपए के बीमा पर लगभग 4 हजार रुपए की बचत होगी।

श्री चिमनानी ने कहा औसतन एक परिवार अगर वर्ष में 3 लाख 50 हजार रु खर्च करता है तो विभिन्न वस्तुओं के उपयोग पर 40 से 45 हजार रु की बचत प्रत्येक परिवार को होगी।

प्रेस ब्रीफ के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक भी उपस्थित थे।

 
ये कैसा हेलमेट अभियान : पेट्रोल भरवाने पंपों के पास किराए में मिल रहा हेलमेट, रेट केवल 10 रुपए

ये कैसा हेलमेट अभियान : पेट्रोल भरवाने पंपों के पास किराए में मिल रहा हेलमेट, रेट केवल 10 रुपए

 रायपुर। अगर आपको पेट्रोल भरवाना है और आपके पास हेलमेट नहीं है तो आप पेट्रोल पंप के पास ही 10 रुपए किराया के हिसाब से हेलमेट लेकर पेट्रोल भरवा सकते हैं. ये सलाह स्वयं पेट्रोल कर्मचारी दे रहे हैं.

बता दें कि राजधानी रायपुर में पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने सड़क हादसे को देखते हुए दोपहिया वाहन चालकों को बगैर हेलमेट पेट्रोल नहीं देने का निर्णय लिया है. पेट्रोल पंप संचालक इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाने की बात भी कही थी.

बगैर हेलमेट के पेट्रोल लेने आने वालों को समझाइश देने के बाद शुरुआत में पेट्रोल देने, उसके बाद बगैर हेलमेट पेट्रोल नहीं देने की बात कही गई थी. पंप संचालकों के इस निर्णय को उन्हीं के पंपकर्मी धता बता रहे हैं.

बगैर हेलमेट पेट्रोल लेने आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को उन्हीं के पंप कर्मचारी पेट्रोल भरवाने किसी दूसरे का हेलमेट पहनकर पेट्रोल भरवाने की सीख दे रहे हैं.

इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति पेट्रोल भरवाने जाता है और उसके पास हेलमेट नहीं होता तो पेट्रोल कर्मचारी उसे कहते हैं कि किनारे जाकर 10 रुपए किराए के हिसाब हेलमेट किराए पर लेकर पेट्रोल भरवा लीजिए.

CG – व्याख्याता ने की इच्छा मृत्यु की मांग, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, जानिए वजह…..

CG – व्याख्याता ने की इच्छा मृत्यु की मांग, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, जानिए वजह…..

 जांजगीर-चांपा। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के व्याख्याता सुरेश कुमार साहू ने इच्छा मृत्यु की मांग की है। उन्होंने SDM कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और संस्थान के प्रभारी प्राचार्य बी.पी. साहू पर गंभीर आरोप लगाए।

सुरेश कुमार साहू का कहना है कि प्रभारी प्राचार्य पिछले तीन साल से उन्हें कार्यस्थल पर प्रताड़ित कर रहे हैं और इससे उनके पारिवारिक जीवन में भी कलह बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दो बार जांच के बाद भी प्रभारी प्राचार्य को पद से हटाने का आदेश जारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई, जिससे वे बेहद आहत हैं।

व्याख्याता ने यह भी आरोप लगाया कि प्रभारी प्राचार्य बी.पी. साहू ने उनकी सीआर खराब की और प्रमोशन से वंचित करने की कोशिश की। इस मामले की शिकायत वे कलेक्टर, एसपी और यहां तक कि मुख्यमंत्री तक कर चुके हैं।

सुरेश कुमार साहू ने रायपुर स्थित उच्च कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों पर भी आरोप लगाया कि वे प्रभारी प्राचार्य को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही कार्रवाई नहीं की गई, तो उनके पास जीवन समाप्त करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचेगा।

CG : स्पा सेंटर में पुलिस ने मारा छापा, देह व्यापार का हुआ खुलासा, 6 युवतियां पकड़ाई

CG : स्पा सेंटर में पुलिस ने मारा छापा, देह व्यापार का हुआ खुलासा, 6 युवतियां पकड़ाई

 बिलासपुर। जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई की है। सूचना थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। छापेमारी के दौरान 6 युवतियां पुलिस के हत्थे चढ़ीं, जिन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।

तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। इसी सूचना पर CSP गगन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेड की। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया।

पुलिस को छापेमारी के दौरान क्लाउड स्पा सेंटर में 6 युवतियां मिलीं, जिन्हें पकड़कर थाने लाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CG CRIME : ड्रग्स मामले में नया मोड़, Naviya Malik की कॉल डिटेल्स ने खोले कई राज़

CG CRIME : ड्रग्स मामले में नया मोड़, Naviya Malik की कॉल डिटेल्स ने खोले कई राज़

 रायपुर। ड्रग्स रैकेट की जांच कर रही पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। कथित ‘ड्रग्स क्वीन’ Naviya Malik की कॉल डिटेल्स और मोबाइल चैट्स ने मामले को और गंभीर बना दिया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को अब तक 350 से अधिक ऐसे फोन नंबर मिले हैं जिनसे Naviya Malik लगातार संपर्क में थी। इनमें कई प्रभावशाली परिवारों के बच्चे और युवा नेता भी शामिल हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि Naviya न सिर्फ इन लोगों को ड्रग्स सप्लाई करती थी, बल्कि उनके साथ नाइट पार्टीज़ में भी शामिल होती थी। एक बड़े शराब कारोबारी के बेटे से उसकी बातचीत सबसे ज़्यादा पाई गई है, और बताया जा रहा है कि वह उसके साथ कई बार मुंबई भी जा चुकी है।

व्यापारिक और राजनीतिक परिवारों के बच्चे रडार पर

जांच से जुड़े पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस नेटवर्क में स्पंज आयरन उद्योगसराफा कारोबार और कपड़ा व्यापार से जुड़े कुछ रसूखदार परिवारों के युवा भी Naviya के संपर्क में थे। पुलिस अब इन सभी लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है और जल्द ही पूछताछ के लिए तलब करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

चौंकाने वाली बात यह है कि Naviya के संबंध राजनीतिक दलों के युवा नेताओं से भी बताए जा रहे हैं। हालांकि अब तक पुलिस ने सिर्फ 5–6 लोगों को ही पूछताछ के लिए बुलाया है। बाकी लोगों को अभी नोटिस नहीं भेजा गया है।

रिमांड पर Naviya और अयान, ब्लैकमेलिंग का शक

Navia Malik और उसके साथी अयान फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं और गुरुवार तक उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने दोनों से अलग-अलग पूछताछ की है, जिससे कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं।

सूत्रों की मानें तो पुलिस जल्द ही ब्लैकमेलिंग और हनी ट्रैप के मामलों में भी Naviya के खिलाफ नई FIR दर्ज कर सकती है। यह जांच अब केवल ड्रग्स के मामले तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इसके पीछे संगठित अपराध के गहरे तार जुड़ते दिख रहे हैं।

अभी कई परतें खुलनी बाकी

मामला जितना गंभीर दिख रहा है, उतना ही संवेदनशील भी हो सकता है क्योंकि इससे कई प्रतिष्ठित परिवारों की संलिप्तता सामने आ सकती है। पुलिस को अब सभी चैट्स, लोकेशन डिटेल्स और बैंक ट्रांजैक्शंस की भी जांच करनी पड़ सकती है।

GST काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला: कई वस्तुएं हुईं सस्ती, सीएम विष्णुदेव साय ने किया प्रधानमंत्री का धन्यवाद

GST काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला: कई वस्तुएं हुईं सस्ती, सीएम विष्णुदेव साय ने किया प्रधानमंत्री का धन्यवाद

 रायपुर। आम जनता और उद्योग जगत के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। बुधवार को नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में आयोजित 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक में टैक्स ढांचे में बड़े बदलाव किए गए हैं। कई रोजमर्रा की वस्तुएं, दवाइयां, कृषि उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल अब सस्ते हो जाएंगे।

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 12% और 28% टैक्स स्लैब समाप्त किए जाएंगे, जबकि 5% और 18% स्लैब यथावत रहेंगे। इसके साथ ही कुछ आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी दर को शून्य कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रधानमंत्री को धन्यवाद

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा:

“Next Generation GST सुधारों की दिशा में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आयकर में 12 लाख तक की छूट के बाद अब GST में भारी कमी कर दी गई है। इससे रोज़मर्रा की वस्तुएं, कृषि उपकरण, खाद्य सामग्री, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंसेस जैसी चीजें अब सस्ती हो गई हैं।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह कदम Ease of Doing Business और Ease of Living की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जो आम नागरिकों के जीवन को सरल बनाएगा और व्यापारिक गतिविधियों को नई ऊर्जा देगा।

नवरात्रि से लागू होंगे नए स्लैब

सरकार द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जीएसटी दरों में यह बदलाव नवरात्रि के पावन पर्व से प्रभावी होंगे। मुख्यमंत्री साय ने इसे प्रधानमंत्री की “आम आदमी की भलाई और देश की अर्थव्यवस्था को गति देने की प्रतिबद्धता” का प्रमाण बताया।

कौन-कौन सी चीजें होंगी सस्ती?

जानकारी के अनुसार, निम्नलिखित वस्तुओं पर टैक्स दरों में कमी की गई है:

  • रोज़मर्रा की उपयोगी वस्तुएं (जैसे टूथपेस्ट, साबुन, घरेलू उपयोग की सामग्री)

  • खाने-पीने की वस्तुएं (पैक्ड फूड्स, अनाज, डेयरी प्रोडक्ट्स)

  • दवाइयां और स्वास्थ्य उत्पाद

  • कृषि उपकरण और बीज

  • शिक्षा सामग्री (किताबें, स्टेशनरी)

  • ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं

  • मनोरंजन और डिजिटल कंटेंट

 
CG - जिले में गैंगरेप, नाबालिग को देख बिगड़ी दरिंदो की नीयत, सभी ने एक-एक कर मिटाई हवस

CG - जिले में गैंगरेप, नाबालिग को देख बिगड़ी दरिंदो की नीयत, सभी ने एक-एक कर मिटाई हवस

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दुष्कर्म की एक घिनौनी वारदात सामने आई है। यहां 16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार किया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, यह पूरा मामला सोमवार 1 सितंबर बतौली थाना क्षेत्र का है। यहां नाबालिग अपने दोस्त के साथ बरगीडीह गई थी। इसके बाद जब वह देर शाम बेलकोटा लौट रही थी तब नर्सरी के पास 3 युवक और एक नाबालिग शराब पी रहे थे। इस दौरान नाबालिग लड़की को देख उनकी नीयत बिगड़ गई और उन्होंने नाबालिग को धमकाते हुए रोका और नर्सरी ले गए और चारों युवकों ने बारी-बारी नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया।

 बता दें कि, चारों बदमाशों ने पीड़िता के दोस्त के साथ मारपीट भी की। वहीं दुष्कर्म के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई । जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में कराई। पुलिस ने बुधवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिसमें एक सरपंच का भतीजा भी शामिल है। पुलिस ने धारा 4, 6 पास्को एक्ट और 70(2) BNS के तहत केस दर्ज किया और नाबालिग समेत चारों आरोपी विलसन खेस, कुनाल केरकेट्टा और संजय खेस निवासी बेलकोटा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

CG : भाजपा जिला पदाधिकारी की नई टीम घोषित, कई नए चेहरों को मिला जिम्मा

CG : भाजपा जिला पदाधिकारी की नई टीम घोषित, कई नए चेहरों को मिला जिम्मा

 कोरबा l भाजपा भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा जिला कोरबा के पदाधिकारियों की नई घोषणा कर दी गई है। इस नई टीम में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और कोषाध्यक्ष सहित कुल 18 पदाधिकारी शामिल हैं।

CG : सड़क पर बैठे मवेशियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 8 गायों की मौत, 2 घायल

CG : सड़क पर बैठे मवेशियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 8 गायों की मौत, 2 घायल

 सक्ति।  जिले के चौकी फगुरम अंतर्गत भद्री चौक के पास आज सुबह लगभग 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर बैठी करीब 8 से 10 गायों को एक हाईवा वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में 8 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गईं

घटना से आक्रोशित ग्रामीण सुबह करीब 6 बजे भद्री चौक के पास सड़क पर एकत्रित होकर चक्काजाम कर वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही फगुरम चौकी प्रभारी संतोष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। पुलिस की पहल पर ग्रामीणों ने सुबह 6:30 बजे प्रदर्शन समाप्त कर दिया। फिलहाल मृत गायों को सड़क से हटाकर किनारे रखा गया है। उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CG - इन 2 दिन मांस-मटन बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें वजह…..

CG - इन 2 दिन मांस-मटन बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें वजह…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डोल ग्यारस (3 सितंबर 2025) और अनंत चतुर्दशी (6 सितंबर 2025) पर मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। यह आदेश रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे के निर्देश और छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशों के पालन में जारी किया गया है।

नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य अधिकारी प्रीति सिंह ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इन दोनों पावन पर्वों के दौरान शहरभर में स्थित पशुवध गृह और सभी मांस-मटन विक्रय की दुकानें बंद रहेंगी। निगम क्षेत्र के हर वार्ड और जोन में अधिकारी इस प्रतिबंध का कड़ाई से पालन करवाएंगे।

नगर निगम ने साफ किया है कि केवल दुकानों पर ही नहीं, बल्कि होटल, रेस्त्रां और ढाबों में भी मांस-मटन परोसने पर रोक रहेगी। यदि किसी प्रतिष्ठान में इस दौरान मांस परोसा जाता है तो निगम की टीम जप्ती की कार्रवाई करेगी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

डोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी का धार्मिक महत्व पूरे प्रदेश में विशेष रूप से माना जाता है। इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीकृष्ण झांकी और गणेश विसर्जन जैसे धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं। श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए ही नगर निगम ने यह निर्णय लिया है।

निगम ने अपने सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक को आदेशित किया है कि वे लगातार निगरानी रखें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी इलाके में मांस-मटन की बिक्री न हो। निगम की टीमें 3 और 6 सितंबर दोनों दिन सक्रिय रहेंगी।

लोगों से अपील
नगर निगम रायपुर ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन पावन पर्वों पर प्रशासन के आदेश का पालन करें और धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए सहयोग प्रदान करें। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से समाज में सामूहिक सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा।

CRIME : “कोंडागांव में दरिंदगी: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार”

CRIME : “कोंडागांव में दरिंदगी: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार”

 कोंडागांव। फरसगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में जमकर सराहना हो रही है।

कैसे हुआ खुलासा?

यह घटना 22 मई 2025 की रात को घटी। पीड़िता अपने घर से मोबाइल फोन का बहाना बनाकर बाहर निकली थी। वह इंस्टाग्राम पर एक परिचित युवती के जरिए मिले देवकुमार नेताम से मिलने गई थी। वहीं, आरोपी गुपेंद्र मरकाम और देव सेनाम ने उसे कार में बैठाकर सुनसान जंगल में ले गए और वहां मिलकर दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर छोड़ दिया।

परिवार और पुलिस की कार्रवाई

हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत फरसगांव थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आईपीसी की धारा 376(2)(डी) और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।

ताबड़तोड़ छापेमारी और गिरफ्तारी

कोंडागांव पुलिस अधीक्षक देवदत्त सोनवानी के निर्देश पर टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए फरसगांव क्षेत्र से ही दोनों आरोपियों — गुपेंद्र मरकाम (21) और देवकुमार नेताम (22) — को धर दबोचा। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।

छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, बस्तर में जल्द बनेगा हाई-टेक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, बस्तर में जल्द बनेगा हाई-टेक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच लाइसेंस समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह अनुबंध प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के अंतर्गत किया गया है।

इस अवसर पर वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. प्रियंका शुक्ला, राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के अधिकारी जयदीप दास गुप्ता एवं श्रीनिवास राव तथा कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल हैदराबाद के अध्यक्ष डॉ. गुरुनाथ रेड्डी, डॉ. रघुनाथ रेड्डी और के.वी. रेड्डी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि आदिवासी अंचलों सहित प्रदेश के हर नागरिक तक विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचे। उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पूर्व इस अस्पताल के निर्माण की शुरुआत की गई थी और आज जब छत्तीसगढ़ अपनी रजत जयंती मना रहा है, तब इस एमओयू का होना ऐतिहासिक महत्व रखता है। गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर हुआ यह समझौता प्रदेशवासियों के लिए शुभ संकेत है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बस्तर क्षेत्र के लोग लंबे समय से उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से वंचित रहे हैं, किंतु अब यह अस्पताल उनके लिए वरदान साबित होगा। विशेषकर नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के लिए यह जीवनरक्षक सिद्ध होगा। पहले घायल जवानों को एयर एंबुलेंस से रायपुर भेजना पड़ता था, अब जगदलपुर में ही उन्हें अत्याधुनिक इलाज उपलब्ध होगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलें। बस्तर अंचल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की स्थापना राज्य और क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है। पहले ये सेवाएँ केवल रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध थीं, लेकिन अब बस्तर के लोग भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए हर संभव संसाधन उपलब्ध कराएगा।

स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने जानकारी दी कि इस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण पर 200 करोड़ रुपये की लागत आई है, जिसमें से 120 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और 80 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने वहन किए हैं। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) ने भी इस परियोजना में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल 11 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और अत्याधुनिक मशीनों एवं उपकरणों से सुसज्जित है।

यह 10 मंजिला अस्पताल 240 बिस्तरों की क्षमता वाला होगा। इसमें हृदय रोग (कार्डियोलॉजी), किडनी रोग (नेफ्रोलॉजी), मस्तिष्क रोग एवं न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी जैसे विभाग संचालित होंगे। ओपीडी, आईसीयू और आपातकालीन सेवाओं सहित गहन चिकित्सा की अत्याधुनिक सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध होंगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सरकारी दर पर उपचार प्रदान करेगी।

 सरकारी दर पर उपलब्ध इन सेवाओं का लाभ न केवल बस्तर संभाग बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देशभर के मरीज उठा सकेंगे। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक पहल को प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया। इससे बस्तर अंचल के लाखों लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और बड़े शहरों पर उनकी निर्भरता कम होगी। यह अस्पताल न केवल बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के मरीजों के लिए नई आशा और जीवनदायी सुविधा साबित होगा।

 
सीएम साय ने रखी संयुक्त पावर कंपनी मुख्यालय भवन की आधारशिला, साझा की 25 वर्षो की विकास यात्रा

सीएम साय ने रखी संयुक्त पावर कंपनी मुख्यालय भवन की आधारशिला, साझा की 25 वर्षो की विकास यात्रा

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया। रजत जयंती वर्ष और गणेश चतुर्थी जैसे पावन अवसर पर सम्पन्न इस समारोह में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भवन का थ्री-डी मॉडल अनावृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता को नई ऊँचाई देगा, तीनों पावर कंपनियों के बीच समन्वय को मजबूत करेगा और उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे सभी सेवाएँ उपलब्ध कराएगा। उन्होंने इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत मौलश्री पौधरोपण किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 25 वर्षीय यात्रा यह प्रमाण है कि जब संकल्प और संवेदनशीलता साथ चलें तो परिणाम ऐतिहासिक होते हैं। वर्ष 2000 में प्रदेश केवल 1400 मेगावाट बिजली उत्पादन करता था, आज यह क्षमता बढ़कर 30 हजार मेगावाट हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में 1320 मेगावाट क्षमता के नए संयंत्र का शुभारंभ इस उपलब्धि को और सुदृढ़ करने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की यह प्रगति हर नागरिक के विश्वास, मेहनत और भागीदारी का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न उनकी जापान और दक्षिण कोरिया यात्रा ने यह अनुभव कराया कि छत्तीसगढ़ अब वैश्विक स्तर की अधोसंरचना और कार्यसंस्कृति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। संयुक्त मुख्यालय भवन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भवन का निर्माण गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि यह ऊर्जा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की नई पहचान बने।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई उद्योग नीति के अंतर्गत पावर सेक्टर में हाल ही में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं। इसके परिणामस्वरूप आने वाले वर्षों में 30 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन संभव होगा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल प्रदेशवासियों को 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराएगी बल्कि पड़ोसी राज्यों की ज़रूरतें भी पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने छत्तीसगढ़ को मुफ्त बिजली की ओर तेजी से अग्रसर कर दिया है और अब दूरस्थ अंचलों तक इस योजना का लाभ पहुँच रहा है।

वन मंत्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को राज्य निर्माण में उनके योगदान के लिए नमन किया। उन्होंने कहा कि लगभग 270 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन ग्रीन एनर्जी आधारित होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा, विधायक इंद्र कुमार साहू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त मुख्यालय भवन 10,017 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में नौ मंजिला स्वरूप में निर्मित होगा। इसमें छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड और पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के लिए तीन अलग-अलग टॉवर होंगे। 1300 कर्मचारियों की क्षमता वाले इस भवन में 210 सीटों का प्रेक्षागृह, कर्मचारियों के लिए जिम, दो मंजिला बेसमेंट पार्किंग, मैकेनिकल स्टैक पार्किंग और ई-व्हीकल चार्जिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। यह भवन बीईई की पाँच सितारा और गृहा की फाइव स्टार ग्रीन रेटिंग मानकों के अनुरूप निर्मित होगा तथा भवन प्रबंधन प्रणाली से इसका संपूर्ण संचालन होगा।

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने, ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने से मरीज की मौत

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने, ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने से मरीज की मौत

 कांकेर। कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल विकास खंड में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। जहां बीती रात ग्राम मेड़ो में 29 वर्षीय संतोषी सेन को साँप ने काट लिया था। रात 2 बजे उसे दुर्गूकोंदल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल में एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं थी। परिजनों को इंतजार करने के लिए कहा गया, लेकिन 5 घंटे बाद भी एम्बुलेंस नहीं आई।

परिजनों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाने का फैसला किया, लेकिन ऑक्सीजन सिलेंडर खाली होने के कारण मरीज की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने पास ही स्थित भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, जहाँ डॉक्टर ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसी अस्पताल में युवती का पोस्टमार्टम भी कराया गया।

 बता दें कि, यह घटना स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर करती है। मरीज को समय पर इलाज नहीं मिलने और एम्बुलेंस की अनुपलब्धता के कारण उसकी मौत हो गई। यह घटना स्वास्थ्य विभाग के लिए एक बड़ा सवाल है।

इस दिन रहेगा ईद-ए-मिलाद का अवकाश, निर्धारित छुट्टी की तारीख में किया गया संशोधन, आदेश जारी…

इस दिन रहेगा ईद-ए-मिलाद का अवकाश, निर्धारित छुट्टी की तारीख में किया गया संशोधन, आदेश जारी…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) की निर्धारित छुट्टी की तारीख में संशोधन किया है। पहले यह अवकाश 6 सितंबर 2025, शनिवार को निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इसे एक दिन पहले, यानी 5 सितंबर 2025, शुक्रवार को घोषित किया गया है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि 6 सितंबर को निर्धारित सार्वजनिक और सामान्य अवकाश को रद्द कर दिया गया है। नए आदेश के मुताबिक, अब 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के अवसर पर पूरे राज्य में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा। उल्लेखनीय है कि 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का ऐच्छिक अवकाश पूर्ववत प्रभावी रहेगा।

DMF से खरीदी घोटाले में संलिप्तता पर कृषि कारोबारियों के 18 ठिकानों पर हुई छापेमारी

DMF से खरीदी घोटाले में संलिप्तता पर कृषि कारोबारियों के 18 ठिकानों पर हुई छापेमारी

 रायपुर, राजिम, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर में ईडी की दबिश

0 प्रदेश भर में DMF से अरबों रूपये खर्च किये गए कृषि उपकरणों की खरीदी में

रायपुर। ED ने बुधवार सुबह राजधानी समेत पड़ोस के जिलों में कुल 18 ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, राजिम भी शामिल हैं। ये सभी कृषि व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। इस दौरान खुलासा हुआ कि DMF की रकम से अनाप-शनाप दर पर की गई कृषि उपकरणों की खरीदी के मामले में ED ने यह छापेमारी की है।

इनके यहां मारे गए छापे

छापे की कार्रवाई तड़के 5 बजे शुरू हुई। रायपुर में शंकर नगर चौपाटी के पास रहने वाले विनय गर्ग, ला विस्टा अमलीडीह निवासी पवन पोद्दार, शांति नगर भिलाई के विवेकानंद कॉलोनी निवासी सीए आदित्य किशन दिनोदिया, भिलाई-3 वसुंधरा नगर निवासी शिवकुमार मोदी, राजिम के उगमराज कोठारी नामक कारोबारी के घर ऑफिसों में दबिश दी। 3-4 टीमों में ईडी अफसर सशस्त्र सुरक्षा जवानों के साथ इनोवा से पहुंच सुबह 6 बजे सभी ठिकानों को घेरा। हर टीम में 6-8 अफसर-जवान शामिल रहे। ईडी की टीम मोदी के अन्न भूमि ग्रीनटैक प्रालि और मोदी के रायपुर स्थित ऑफिस में भी जांच कर रही है।

ला विस्टा निवासी पवन पोद्दार मूलत: ओडिशा के हैं। दो बेटों के परिवार के साथ हाउस नंबर 9 (सुखशरण) में विगत 12-15 वर्ष से रह रहे हैं। इनका कृषि सप्लाई का बड़ा कारोबार बताया गया है। उगमराज कोठारी के राजिम-महासमुंद रोड स्थित दुकान और साथ लगे घर में भी जांच चल रही है।

DMF से खरीदी में शामिल था पूरा गिरोह

प्रारंभिक जानकारी अनुसार यह छापेमारी कृषि उपकरण सप्लाई में जिला खनिज निधि (DMF) राशि के अनाप-शनाप खर्च को लेकर की गई है। इसके तार कृषि बीज विकास निगम से हुई खरीदी से जुड़े हैं। इसमें बोर्ड के प्रस्ताव सिफारिश पर जिलों में डीएमएफ से एक बड़ी गिरोहबाजी के साथ आर्डर सप्लाई की गई थी।

रानू साहू के संचालक एग्रीकल्चर रहते हुए घोटाले की जांच

कोल लेवी मनी लांड्रिंग और डीएमएफ घोटाले में आरोपी निलंबित आईएएस रानू साहू के एग्रीकल्चर के संचालक के कार्यकाल के दौरान हुई खरीदी सप्लाई से जुड़ा बताया जा रहा है। उस दौरान विनय गर्ग और उनके सहयोगियों ने कोरबा, जांजगीर-चांपा सहित कई अन्य जिलों में पेस्टीसाइड, कृषि उपकरण और अन्य कृषि सामग्री सप्लाई का काम किया था। इस पूरे मामले में ईडी ने कृषि विभाग के कई अफसरों से पूछताछ की थी। डीएमएफ की राशि से ज्यादातर जिलों में कृषि सामग्री की खरीद हुई थी।

जानकारी आ रही है कि शंकर नगर में जांच कर रही ईडी की टीम के अफसर कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर दफ्तर लौट आए हैं। इसके अलावा शाम तक सभी टीमें सभी ठिकानों पर जांच में लगी हुई थीं।