BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बहू की शर्मनाक करतूत, जीवित सास का बनवाया मृत्यु प्रमाण-पत्र, वजह जान हैरान हुए लोग

बहू की शर्मनाक करतूत, जीवित सास का बनवाया मृत्यु प्रमाण-पत्र, वजह जान हैरान हुए लोग

 बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां बेमेतरा के कलेक्टर कार्यालय में एक 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने जिंदा होने का प्रमाण देने पहुंची। जिन्होंने कहा कि, ‘साहब मैं जिंदा हूं, मुझे मृत ना माना जाए।’

बता दें कि, पीड़ित बुजुर्ग महिला का नाम शैल शर्मा है। जो कि, नारायणपुर के पास किरना गांव की रहने वाली है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि, जमीन के लालच में उनके अपनों ने ही मृत्यु का प्रमाण पत्र बनवा दिया है और उसके पति की करोड़ों की सम्प्पति अपने नाम करा ली है। पीड़ित महिला ने बताया कि, उसके पति के द्वारा सतना MP में मैहर रोड में 30 डिसमिल जमीन खरीदी गई थी,जिसकी देखभाल उनकी छोटी बहू करती थी कुछ समय पहले जब जमीन का हस्तानांनतरण पति के नाम से हटकर बहु और उसकी बेटी के नाम कर दी गई। जिसे लेकर पीड़िता के नाती और बड़े बेटे ने आपत्ति जताई।

उन्होंने सतना के SDM कोर्ट से जानकारी मांगी तो सभी भौचक्के रह गए। वर्तमान में 81 वर्षीय शैल शर्मा की मौत 32 साल पहले ही 1993 में हो चुकी है जिनका प्रमाण पत्र बेमेतरा के मारो चौकी से जारी किया गया था। जमीन के खेल में रिश्तों को तोड़कर जीवित सास को बहु ने मृत बता दिया। वहीं इस मामले का खुलासा होने के बाद अब पीड़ित महिला जिंदा भूत बनकर घूम रही है जिसने हाल ही में कुछ दिन पहले विदेश दौरा भी किया है। ऐसे में अब देखना ये होगा कि, प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और जिंदा भूत को कब तक जीवित इंसान बना पाता है।

CG : रायपुर के आस पास 35 गांवों में जमीन खरीदी-बिक्री पर लगी रोक हटी

CG : रायपुर के आस पास 35 गांवों में जमीन खरीदी-बिक्री पर लगी रोक हटी

 रायपुर।  रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ सड़क को टू से फोरलेन करने की प्रकिया तेज हो गई है. नेशनल हाइवे ने सड़क का एलाइनमेंट जिला प्रशासन को सौंप दिया है. इसके बाद रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग के करीब 35 गांवों में जमीन खरीदी-बिक्री पर लगी दो महीने पुरानी रोक हटा दी गई है. अब सड़क चौड़ीकरण के तहत दोनों ओर 100 मीटर छोड़कर बाकी जमीन की खरीदी-बिक्री की जा सकेगी.

एनएच की टीम ने तहसील कार्यालय से जमीन के दस्तावेजों का मिलान पूरा कर लिया है. दस्तावेजों के अध्ययन में पता चला कि इस रोड के किनारे ज्यादातर जमीन नेशनल हाइवे की है. इसलिए महज 10 प्रतिशत जमीन ही नेशनल हाइवे को अधिग्रहण करनी पड़ेगी. सड़क चौड़ीकरण के लिए डीपीआर तैयार करने का काम अंतिम चरण में है. डीपीआर फाइनल होते ही नेशनल हाइवे जल्द ही इसका टेंडर जारी करेगा.

186 किमी तक फोरलेन सड़क चौड़ीकरण

रायपुर-बलौदाबाजार और सारंगढ़ तक करीब 186 किलोमीटर तक सड़क का चौड़ीकरण होना है. एनएच प्रथम चरण में रायपुर से धनेली 0 प्वाइंट से 53.1 किलोमीटर तक फोरलेन का काम होना है. दूसरे चरण में 53.1 किलोमीटर से 85.6 किलोमीटर तक तथा तीसरे चरण में 85.6 से 186 किलोमीटर तक फोरलेन सड़क चौड़ीकरण होना है.

सड़क चौड़ीकरण से मिलेगी राहत

फोरलेन सड़क निर्माण होने से इस मार्ग में परिवहन सुविधा सुगम हो जाएगी. अभी टू लेन सड़क होने से बड़ी गाड़ियों की आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. सड़क के चौड़ीकरण होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी.

रोक हटाई गई

रायपुर एडीएम कीर्तिमान राठौर ने जानकारी दी कि रायपुर-बलौदाबाजार चौड़ीकरण के लिए कुछ गांवों की जमीन खरीदी-बिक्री पर रोक थी. नेशनल हाइवे ने एलाइन्मेंट दे दिया है. अब सड़क के दोनों तरफ 100 मीटर छोड़कर जमीन की खरीदी बिक्री हो सकेगी. इसके लिए आदेश जारी हो गया है.

CG Breaking : तूतिया डैम टूटने से एक ही परिवार के 7 लोग बहे, 4 की शव बरामद, तीन लापता

CG Breaking : तूतिया डैम टूटने से एक ही परिवार के 7 लोग बहे, 4 की शव बरामद, तीन लापता

 बलरामपुर - छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लगातार भारी बारिश से जान जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, कई नदी नाले उफान कर है। इसी बीच कल देर रात बलरामपुर में बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के कारण तूतिया डैम में टूट के बह गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 7 लोग बह गए। वही अब 4 लोगो का शव बरामद किया गया हैं वही तीन लोग अब भी लापता हैं। जिसकी तलाश में SDRF की टीम जुटी हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला बलरामपुर जिले के तातापानी चौंकी क्षेत्र का हैं।

ग्रामीणों की मने तो डैम में सीपेज की सूचना पहले ही दी गई थी लेकिन समय पर प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाए गए और ये हादसा हो गया। वहीं इस मामले में कलेक्टर ने जांच टीम गठित करने की बात कही है।

Breaking : 33 लाख के ईनामी 20 खूंखार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Breaking : 33 लाख के ईनामी 20 खूंखार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 सुकमा।  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस व सीआरपीएफ को मिली बड़ी सफलता मिली है, यहां 33 लाख के ईनामी सहित 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिला और 11 पुरुष नक्सली शामिल हैं। जो कई बड़ी वारदातों में शामिल रहें।

माओवादियों ने डीआरजी जिला बल व सीआरपीएफ की 111वीं, 217वीं, 218वीं, 226वीं व कोबरा की 203 बटालियन के प्रयासों से सुकमा एसपी किरण चव्हाण, सीआरपीएफ द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश सिंह, एएसपी अभिषेक वर्मा, SDOP परमेश्वर तिलकवार, डीएसपी मनीष रात्रे के सामने सरेंडर किया है।

BREAKING : प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सामुदायिक भवन के पास लटकती मिली लाश

BREAKING : प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सामुदायिक भवन के पास लटकती मिली लाश

 रायपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। उनकी लाश पुलिस लाइन परिसर में सामुदायिक भवन के पास फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। प्रधान आरक्षक रामआश्रा पोर्ते पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे, पुलिसकर्मियों ने सामुदायिक भवन के पास प्रधान आरक्षक का शव लटकता देखा। तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की बारीकी से छानबीन कर रहे हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि प्रधान आरक्षक रामआश्रा पोर्ते के आत्महत्या करने के पीछे की वजह क्या है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

‘मेड इन इंडिया चिप्स, स्वर्णिम भारत की नई पहचान’ : मुख्यमंत्री साय

‘मेड इन इंडिया चिप्स, स्वर्णिम भारत की नई पहचान’ : मुख्यमंत्री साय

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप आज भारत ने तकनीक के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है। Semicon India 2025 सम्मेलन में देश का पहला स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर ‘विक्रम’ लॉन्च किया गया है। यह उपलब्धि भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता और नवाचार क्षमता का सशक्त प्रमाण है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘विक्रम’ प्रोसेसर का निर्माण पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। यह प्रोसेसर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के स्पेस लॉन्च व्हीकल्स के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इससे न केवल भारत की स्पेस टेक्नोलॉजी को मजबूती मिलेगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारत अपनी तकनीकी श्रेष्ठता का परिचय देगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत ने अर्धचालक निर्माण (Semiconductor Manufacturing) के क्षेत्र में जिस तीव्रता से प्रगति की है, वह विकसित भारत की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि भारत की युवा इंजीनियरिंग प्रतिभा और वैज्ञानिक समुदाय की मेहनत का भी परिणाम है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर का निर्माण यह संदेश देता है कि भारत अब केवल उपभोक्ता नहीं बल्कि निर्माता और वैश्विक तकनीकी नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को यह सफलता और अधिक गति प्रदान करेगी। स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर न केवल अंतरिक्ष अनुसंधान बल्कि रक्षा, संचार और अन्य उच्च तकनीकी क्षेत्रों में भी उपयोगी सिद्ध होगा। यह भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को हार्दिक बधाई और अभिनंदन दिया। उन्होंने कहा कि यह सफलता स्वर्णिम भारत की नई पहचान है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

अमित शाह से सौजन्य भेंट में छत्तीसगढ़ सरकार ने साझा की सुरक्षा और विकास की उपलब्धियां

अमित शाह से सौजन्य भेंट में छत्तीसगढ़ सरकार ने साझा की सुरक्षा और विकास की उपलब्धियां

 रायपुर/नई दिल्ली : दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति के परिणामस्वरूप 453 माओवादी न्यूट्रलाइज हुए, 1616 गिरफ्तार हुए और 1666 ने आत्मसमर्पण किया है। इस अवधि में 65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं और सड़क, पुल-पुलिया व मोबाइल नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है।

उन्हें बस्तर में आई बाढ़ और चल रहे राहत कार्यों की भी जानकारी दी। प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचाना और उनका पुनर्वास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।बस्तर में नक्सल उन्मूलन के साथ ही विकास और शांति की स्थापना हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

BIG BREAKING : रायपुर में इस तारीख को निकलेगी गणेश जी की झांकी, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, हुड़दंगियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई

BIG BREAKING : रायपुर में इस तारीख को निकलेगी गणेश जी की झांकी, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, हुड़दंगियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई

 रायपुर। आगामी गणेश विसर्जन और झांकी जुलूस को लेकर जिला प्रशासन सतर्क और मुस्तैद है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आज कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में झांकी समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम उमाशंकर बंदे एवं एएसपी लखन पटले ने की।

बैठक में एडीएम बंदे ने झांकी आयोजकों से आग्रह किया कि वे यातायात व्यवस्था में सहयोग करें और सभी समितियां माननीय न्यायालय एवं शासन के निर्देशानुसार नगर निगम से अनिवार्य अनुमति प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को निर्धारित समय और निर्धारित रूट पर ही झांकी निकलेगी।

एएसपी लखन पटले ने कहा कि झांकियों के समय और अनुशासन का पालन अनिवार्य होगा। समिति के सदस्यों को नशा सेवन से दूर रहने की हिदायत दी गई है। पुलिस की टीमें पूरे जुलूस के दौरान निगरानी रखेंगी और किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

इस अवसर पर एएसपी डॉ. प्रशांत शुक्ला, सीएसपी दौलत राम पोर्ते, सीएसपी आईपीएस इशू अग्रवाल सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

आरडीए प्लॉट घोटाला मामले में कारोबारी झाबक की सजा बरकरार, तीन अभियंता किए गए बरी

आरडीए प्लॉट घोटाला मामले में कारोबारी झाबक की सजा बरकरार, तीन अभियंता किए गए बरी

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के बहुचर्चित प्लॉट घोटाले में तीन अभियंताओं को बरी कर दिया, जबकि कारोबारी रमेश झाबक की दोषसिद्धि बरकरार रखी। अदालत ने उनकी जमानत निरस्त कर दी और बाकी बची हुई सजा काटने के लिए जेल भेजने का आदेश दिया।

जानें क्या था मामला

यह मामला वर्ष 1996 का है। आरोप था कि आरडीए अधिकारियों ने नियमों को दरकिनार कर रमेश झाबक को दो प्लाट (ई-1 और ई-15) आवंटित किए। न तो नीलामी की गई और न ही तय प्रक्रिया का पालन। इससे प्राधिकरण को लाखों का नुकसान हुआ। लोकायुक्त ने 1997 में केस दर्ज कर विशेष अदालत में चालान पेश किया था

स्पेशल जज (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ने 26 जुलाई 2000 को तत्कालीन उप अभियंता वेद प्रकाश सिन्हा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.एल. गजभिये और सहायक अभियंता एच.एस. गुप्ता को दोषी ठहराया था। व्यापारी रमेश झाबक को भी साजिश (धारा 120-बी आईपीसी) का दोषी पाया गया था।

हाईकोर्ट की एकलपीठ न्यायमूर्ति संजय एस. अग्रवाल ने फैसला सुनाते हुए कहा कि तीनों अभियंता सिर्फ तत्कालीन चेयरमैन नरसिंह मंडल (स्वर्गीय) के आदेश का पालन कर रहे थे। इसलिए उन्हें भ्रष्टाचार या साजिश का दोषी नहीं ठहराया जा सकता। अदालत ने अभियंताओं के बरी होने पर मुहर लगाई और उनकी जमानत व मुचलके खत्म कर दिए।

वहीं कारोबारी रमेश झाबक के खिलाफ फैसले को बरकरार रखा गया। अदालत ने कहा कि उन्होंने अवैध तरीके से प्लाट हासिल किए और प्राधिकरण को नुकसान पहुंचाया। उनकी दो साल की सजा और 1,000 रुपये जुर्माना यथावत रखा गया है।

 
शिक्षक दिवस पर राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2024-25: प्रदेश के 64 शिक्षक होंगे सम्मानित…..

शिक्षक दिवस पर राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2024-25: प्रदेश के 64 शिक्षक होंगे सम्मानित…..

 रायपुर: शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं सेवाओं के लिए राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2024-25 हेतु प्रदेशभर के कुल 64 शिक्षकों का चयन किया गया है। राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार अंतर्गत चयनित शिक्षकों को आगामी 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार, चयनित शिक्षकों में प्राचार्य, प्राचार्य (एल.बी.), प्रधान पाठक, व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.), सहायक शिक्षक (एल.बी.) सहित विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं। पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षकों में रायपुर जिले से प्रधान पाठक गोपाल राम यादव एवं सहायक शिक्षक एल.बी. कामिनी साहू, धमतरी से प्रधान पाठक श्रीमती किरण साहू एवं सहायक शिक्षक एल.बी. कु. प्रीति शांडिल्य का नाम शामिल है।

इसी प्रकार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला से प्रधान पाठक से श्रीमती प्रियंका गोस्वामी एवं व्याख्याता एल.बी. श्री समय लाल काठे, राजनांदगांव से प्राचार्य डॉ. शोभा श्रीवास्तव एवं प्रधान पाठक श्री मुन्हेलाल लिल्हारे, दंतेवाड़ा से प्रधान अध्यापक श्रीमती सुमन जॉर्ज एवं सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती सुनीता अजीत, कबीरधाम से व्याख्याता श्री रमेश कुमार चंद्रवंशी एवं व्याख्याता श्रीमती कामिनी जोशी, सरगुजा से शिक्षक श्रीमती बंदना महथा एवं व्याख्याता श्रीमती अनिता मंदिलवार का नाम शामिल है। नारायणपुर जिला से शिक्षक एल.बी. श्री उमेश कुमार सलाम एवं प्रधान अध्यापक सुश्री सविता यादव, जशपुर से प्रधान पाठक श्रीमती सरिता नायक एवं प्रधान पाठक श्री प्रवीण कुमार पाठक, कोरिया से व्याख्याता/(प्रभारी प्रचार्य) श्री अमित लाल गुप्ता एवं जेल शिक्षक श्रीमती विवेक सिद्धकी का नाम शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

इसी प्रकार मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला से व्याख्याता एल.बी. श्री राजेश कुमार द्विवेदी एवं प्रधान पाठक श्रीमती मीना जायसवाल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से प्रधान अध्यापक श्री किशोर कुमार शर्मा एवं सहायक शिक्षक एल.बी. श्री राजेश कुमार प्रजापति, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रधान पाठक श्रीमती संध्या साहू एवं व्याख्याता एल.बी. श्री संजय देवांगन का नाम शामिल है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिला से शिक्षक एल.बी. श्रीमती चन्द्रमुखी मेहता, दुर्ग से शिक्षक एल.बी. श्री नरोत्तम कुमार साहू एवं श्रीमती शिक्षक एल.बी. श्रीमती खेमलता गोस्वामी, कोरबा से शिक्षक एल.बी. श्रीमती मधुलिका एवं प्रधान पाठक श्रीमती प्रिया दुबे, सूरजपुर से प्रधान पाठक श्रीमती रंजय कुमार सिंह एवं व्याख्याता एल.बी श्री प्रदीप कुमार जायसवाल, बलौदाबाजार-भाटापारा से शिक्षक एल.बी. श्री मोहन लाल वर्मा एवं व्याख्याता एल.बी. श्री जगदीश साहू, मुंगेली से व्याख्याता एल.बी. श्रीमती दुर्गा तिवारी एवं सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती सुधारानी शर्मा, कोण्डागांव से प्रभारी प्राचार्य श्री मनोज कुमार डड़सेना एवं शिक्षक एल.बी. श्री शिवचरण साहू, रायगढ़ से सहायक शिक्षक एल.बी. श्री टिकेश्वर प्रसाद पटेल एवं प्रधान पाठक श्री नंद किशोर सतपथी का नाम शामिल है।

सुकमा जिला से सहायक शिक्षक श्रीमती अंजु बारसे एवं शिक्षक एल.बी. श्री गंगाधर राना, गरियाबंद से सहायक शिक्षक एल.बी. श्री खोमन लाल सिन्हा एवं शिक्षक एल.बी. श्रीमती दिप्ती मिश्रा, सक्ती से शिक्षक एल.बी. श्री संजीव कुमार चंद्रवंशी एवं सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती नीरा साहू, बालोद से व्याख्याता एल.बी. श्री नरोत्तम कुमार यदु एवं सहायक शिक्षक एल.बी. सुश्री एनुका सार्वा का नाम शामिल है। जांजगीर-चांपा जिला से व्याख्याता श्री अमृत लाल साहू एवं व्याख्याता एल.बी. श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, बेमेतरा से शिक्षक एल.बी. श्रीमती सुनीता राजपूत एवं शिक्षक एल.बी. श्रीमती केवरा सेन, महासमुंद से व्याख्याता एल.बी. श्री जगदीश सिन्हा एवं व्याख्याता एल.बी डॉ. श्रीमती ज्योति किरण चंद्राकर, बिलासपुर से व्याख्याता एल.बी. श्रीमती शांति सोनी एवं प्रधान पाठक श्री शिव कुमार छत्रवाणी का नाम शामिल है। बस्तर से व्याख्याता श्रीमती सईदा खान एवं व्याख्याता/प्रधान अध्यापक श्रीमती देवश्री गोयल, उत्तर बस्तर कांकेर से व्याख्याता श्रीमती कुसुम जैन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से प्राचार्य श्रीमती आरती तिवारी एवं प्रधान पाठक एल.बी. कु. साबरा निशा, बीजापुर से प्रधान पाठक श्री जगदीश तोरेंम एवं व्याख्याता एल.बी. श्री अरूण कुमार सिंह का चयन राज्यपाल सम्मान समारोह के लिए किया गया है।

धमतरी जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्याें के लिए 5.16 करोड़ रुपये स्वीकृत….

धमतरी जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्याें के लिए 5.16 करोड़ रुपये स्वीकृत….

 रायपुर: छत्तीसगढ़ शासक जल संसाधन विभाग द्वारा धमतरी जिले की दो सिंचाई योजना के कार्याें को लिए 5 करोड़ 16 लाख 67 हजार रुपयें स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत कार्यों में धमतरी के ग्राम सेमरा में देवरी नाला पर स्टाप डेम निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 35 लाख 33 हजार रुपयें स्वीकृत कियें गये है। इसी प्रकार से ग्राम मड़ाई भांठा में स्टाप डेम निर्माण के लिए एक करोड़ 81 लाख 24 हजार रुपयें स्वीकृत किये गये हैं मंत्रालय महानदी भवन जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

CG : गणेश विसर्जन से लौट रहे ग्रामीणों को बोलेरो ने रौंदा, 3 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

CG : गणेश विसर्जन से लौट रहे ग्रामीणों को बोलेरो ने रौंदा, 3 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

 जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दिल दहला देने वाला हिट एंड रन का मामला सामने आया है. गणेश विसर्जन से लौट बड़ी संख्या में लौट रहे ग्रामीणों को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया. मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. घटना बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम जुरूड़ांड़ की है.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जुरूड़ांड़ में लोग गणेश प्रतिमा को नाचते-गाते विसर्जित करने गए थे, लेकिन लौटने के दौरान पर्व की खुशियां मातम में बदल गई. तेज रफ्तार बोलेरो (CG 15 CR 1439) ने वापस घर लौट रहे ग्रामीणों को रौंद दिया. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 24 से अधिक लोग घायल हो गए, कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई है. सभी घायलों को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. फिलहाल सभी का इलाज जारी है.

CG Breaking : रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में  ED की बड़ी कार्रवाई, 8-10 स्थानों पर छापेमारी

CG Breaking : रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 8-10 स्थानों पर छापेमारी

 रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह से कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की है. यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि से संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर केंद्रित है. सूत्रों के अनुसार, रायपुर के शंकर नगर में कारोबारी विनय गर्ग के आवास पर भी ED की टीम ने दबिश दी है.

ED की इस कार्रवाई में 8 से 10 अधिकारियों के साथ सशस्त्र बल भी मौजूद हैं. रायपुर में 8 से 10 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी जारी है. हालांकि, यह कार्रवाई किस घोटाले या मामले से संबंधित है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

जशपुर के कुनकुरी में विकास की नई इबारत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 53 कार्यों के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति दी…

जशपुर के कुनकुरी में विकास की नई इबारत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 53 कार्यों के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति दी…

 जशपुरनगर। जशपुर के बेटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर पंचायत कुनकुरी के रहवासियो से किये गए वायदे को पूरा करते हुए पांच करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। इस राशि से नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क,पानी,बिजली और प्रसाधनों का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करने के बाद कुनकुरी नगर वासियों से वायदा किया था कि इस क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। अपने इसी वायदे को पूरा करते हुए सीएम श्री साय ने 53 विकास कार्यो के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप इन कार्यों की स्वीकृति दी है।

इन कार्यों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी नगर को संवारने के लिए नगर में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य,सामुदायिक भवन एवं अतिरिक्त कक्षों का निर्माण,बाउंड्रीबाल निर्माण,सांस्कृतिक मंच निर्माण, विद्युतिकरण एवं स्ट्रीट लाइट की स्थापना, शाला भवनों में शौचालय निर्माण अतिरिक्त कक्ष निर्माण,वार्ड में मूर्ति स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य,नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंच मार्ग का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति मिली है।

क्षेत्र की जनता को होगा लाभ

इन विकास कार्यों से नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों के हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी, साथ ही शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध होगी।

नगरवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

नगरवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के इस सौगात का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से वे मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे थे। इस स्वीकृति के बाद शहर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।नगरवासियों ने मुख्यमंत्री का घोषणा पूरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया है।

गणेश विसर्जन में नहीं बजेगा डीजे, पटाखों पर भी लगा बैन, होगी सख्त कार्रवाई

गणेश विसर्जन में नहीं बजेगा डीजे, पटाखों पर भी लगा बैन, होगी सख्त कार्रवाई

 रायपुर। गणेश विसर्जन और ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक बुलाई गई जिसमें डीजे और पटाखों पर बैन लगाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में एडीएम उमाशंकर बंदे और एएसपी लखन पटले ने समाज प्रमुखों से बातचीत की। इस दौरान एएसपी ट्रैफिक इ प्रशांत शुक्ला और अन्य विभागीय अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

बता दें कि, गणेस विसजर्न और ईद-मिलाद-उन-नबी के दौरान चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी। पुलिस ने साफतौर से कहा कि, त्योहारों के दौरान हुड़दंग और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Raipur News: वहीं एएसपी लखन पटले ने कहा कि, जुलूस के दौरान समय का विशेष ध्यान रखा जाएगा। डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस बार जुलूस में पटाखों का भी उपयोग नहीं किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रूट तय किए गए हैं। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।

 ‘पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?’ – दिल की बीमारी से जूझ रही मासूम शांभवी गुरला का सवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इलाज का भरोसा

‘पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?’ – दिल की बीमारी से जूझ रही मासूम शांभवी गुरला का सवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इलाज का भरोसा

 रायपुर।  बीजापुर जिले भोपालपटनम ब्लॉक के वरदली गांव की 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय शांभवी गुरला की मासूम आंखों में एक ही सवाल था— “पापा, मुझे क्या हुआ है, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?”

CG : सरपंच ने महिला से की सेक्स की डिमांड, जानिए फिर क्या हुआ?

CG : सरपंच ने महिला से की सेक्स की डिमांड, जानिए फिर क्या हुआ?

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पुलिस ने महिला से सेक्स की डिमांड कर छेड़खानी करने वाले आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर सरपंच ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।जानकारी के अनुसार,जगताकापा गांव की एक महिला ने 31 अगस्त 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला ने बताया कि 30 अगस्त की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर में अकेली थी। तभी गांव का सरपंच इंदल गोंड शराब के नशे में उसके घर में घुस गया। आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और सेक्स की डिमांड की। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 55 वर्षीय आरोपी सरपंच इंदल गोंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 
Crime : छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला से गैंगरेप, आरोपियों ने सप्ताह भर बंधक बनाकर लूटी आबरू

Crime : छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला से गैंगरेप, आरोपियों ने सप्ताह भर बंधक बनाकर लूटी आबरू

 रायगढ़। जिले में पुसौर के बाद अब कापू में गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां दो युवक तलवार का डर दिखाकर आदिवासी शादीशुदा महिला को घर से उठा ले गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने करीब सप्ताह भर तक उसके साथ कई दिनों तक रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

मामला 21 जुलाई का है। जानकारी के मुताबिक, महिला को ग्राम धमनाडांड किरिया निवासी धानसाय एक्का और बेंसबुड़ी निवासी कमलु तिग्गा ने तलवार से जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती घर से उठा लिया। इसके बाद दोनों आरोपी महिला को लैलूंगा, रेरूमा सहित कई जगहों पर ले गए और करीब एक हफ्ते तक उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया।

घटना के बाद आरोपियों ने महिला को छोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे और उसके पति को धमकाया कि अगर उसने किसी और को घटना के बारे में बताया तो वे दोनों को जान से मार देंगे। घटना के बाद गांव में एक बैठक बुलाई गई, जिसमें मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई। आरोपियों के डर से पीड़िता शुरुआत में रिपोर्ट दर्ज नहीं करा रही थी।

हालांकि, बाद में हिम्मत जुटाकर उसने शनिवार को कापू थाने में शिकायत दर्ज कराई। ASP आकाश मरकाम ने बताया कि कापू थाना क्षेत्र में महिला के साथ गैंगरेप के मामले में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, BNS धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मां की ममता हुई शर्मशार : नवजात शिशु को झोले में भरकर झाड़ियों में फेंका ग्रामीणों ने डायल 112 के मदद से सरकारी अस्पताल पहुँचाया...पढ़े पूरी ख़बर...!!

मां की ममता हुई शर्मशार : नवजात शिशु को झोले में भरकर झाड़ियों में फेंका ग्रामीणों ने डायल 112 के मदद से सरकारी अस्पताल पहुँचाया...पढ़े पूरी ख़बर...!!

 कोरबा : अवैध संबंधों के परिणीति में किसी बिन बिहाए मां ने लोकलाज के भय से जन्मे नवजात शिशु को झोले में भरकर एक ग्रामीण के बाड़ी में झाड़ियों के बीच फेंक दिया। सुबह ग्रामीण ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तब नवजात का पता चला। जिसके तुरंत बाद गांव के लोगों ने डायल 112 को सूचित किया और नवजात को सरकारी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया, साथ ही पुलिस को भी घटना से सूचित किया गया है।

मामला पाली थानांतर्गत ग्राम डोंगानाला की है,जहां किसी बिन बिहाए निर्दयी मां ने ममता को झकझोरने वाली कृत्य को अंजाम देते हुए जन्मे नवजात शिशु को एक झोले में भरकर गांव के एक ग्रामीण किसान सत्ते सिंह मरकाम के बाड़ी में झाड़ियों के बीच बीती रात फेंक दिया था। आज सुबह जब ग्रामीण को अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी से किसी नवजात के रोने की आवाज आयी और वह जब मौके पे जाकर देखा तो झोले में भरकर फेंके गए जीवित नवजात तड़पता मिला, जिस नवजात के शरीर पर चींटी व अन्य कीड़े चल रहे थे। जिसके बाद यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया। जहां मौजूद लोग नवजात की हालत देख भावुक हो गए। इसके बाद लोगों ने डायल 112 को मामले की जानकारी दी तथा जिसके मदद से नवजात शिशु को पाली के सरकारी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने पाली पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी है। जिस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने नवजात से जुड़ी जरूरी कार्रवाई शुरू की है अथवा नही, इसकी जानकारी तो नही मिल पाई है लेकिन शिशु को अस्पताल के गहन चिकित्सा वार्ड में रखा गया है और डॉक्टरों की टीम नवजात की देखभाल कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि नवजात शिशु का जन्म बीती रात्रि में ही हुआ है, जो अवैध संबंधों का परिणाम हो सकता है और जिसे लोकलाज के भय से मां ने झोले में भरकर लावारिश हालत में फेंक दिया।

छत्तीसगढ़ के सुकमा में बड़ी नक्सल साजिश नाकाम, 3 नक्सली गिरफ्तार, आईईडी प्लांट करने की कर रहे थे तैयारी

छत्तीसगढ़ के सुकमा में बड़ी नक्सल साजिश नाकाम, 3 नक्सली गिरफ्तार, आईईडी प्लांट करने की कर रहे थे तैयारी

 सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सलगढ़ सुकमा जिले में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाये जा रहे हैं. एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. सुकमा से तीन नक्सली गिरफ्तार किए (Sukma Naxalite Arrested) गए हैं. ये नक्सली बड़े आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम देने वाले थे.जानकारी के मुताबिक़, जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेंटापाड़ गांव में एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत पुलिस और 50 वीं बटालियन सीआरपीएफ की टीम रविवार को निकली थी गश्त और सर्चिंग ऑपरेशन पर थे. इस दौरान उन्हें ग्राम पेंटापाड़ पगडंडी मार्ग के पास बड़ी कामयाबी हाथ लगी और तीन नक्सली को गिरफ्तार कर लिया.

तीनो नक्सलियों की पहचान ग्राम बुर्कलंका के तीन युवकोंपोड़ियाम जोगा (25), माड़वी मासा (25) और पोज्जा माड़वी (29) के रूप में हुई है. गिरफ्तार नक्सली नक्सली संगठन में मिलिशिया सदस्य हैं. ये किसी बड़े आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम देने वाले थे. इनके पास से तीन किलोग्राम का एक टिफिन बम, पांच इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, पांच मीटर कोर्डेक्स वायर, पांच जिलेटिन रॉड और अन्य सामान बरामद किया है.

इनके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. सोमवार को इन्हे स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन हितग्राहियों का घर-घर होगा सर्वे, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन हितग्राहियों का घर-घर होगा सर्वे, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना आज लाखों महिलाओं के लिए लाभकारी साबित हो रही है। हर महीने मिलने वाली राशि से महिलाएं स्वालंबी बन रही है। वहीं अब इस योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसके तहत अब महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का घर-घर सर्वे होगा।

बता दें कि, इस सर्वे के दौरान पते पर गैर मौजूदगी, अधूरी दस्तावेज और मृत्यु की स्थिति में नए सिरे से रिपोर्ट मंगाई जाएगी। जिसे लेकर महिला बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी ने रायपुर जिले की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए कि,सर्वे में लापरवाही पाए जाने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुपरवाइजर सीडीपीओ और डीपीओ पर सख्त कार्रवाई होगी।

वहीं इस समीक्षा बैठक में कहा गया कि, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी और क्षेत्रीय स्तर के अधिकारी अब नियमित रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी का निरीक्षण करेंगे।

CG : दिल्ली रवाना हुए सीएम साय, केंद्रीय गृह मंत्री से करेंगे मुलाकात

CG : दिल्ली रवाना हुए सीएम साय, केंद्रीय गृह मंत्री से करेंगे मुलाकात

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय दिल्ली दौरे के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। दिल्ली दौरे के दौरान सीएम साय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

वहीं सीएम साय ने खाद की उपलब्ध उपलब्धता को लेकर कहा, हमने शुरू से कहा था खाद की किल्ल्त नहीं होगी, जब डीएपी की थोड़ी किल्लत हुई। तब विकल्प के रूप में नैनो डीएपी उपलब्ध कराया गया, यूरिया की किल्लत हुई तो पिछले बार उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से मांग करने पर 50 हजार मेट्रिक टन उपलब्ध कराया गया अब फिर से 60 हजार मैट्रिक टन की मंजूरी मिली है।

बता दें कि,भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए 60 हजार टन अतिरिक्त यूरिया का आबंटन स्वीकृत किया है। जिसमे 58 हजार मिट्रिक टन स्वदेशी है। उन्होंने कहा कि, अब यूरिया चाहे जो भी हो उसकी मात्रा उसमें होती है। साथ ही पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर कहा कि,यह उनका मामला है उनको चिंता करनी चाहिए।

CG : अनियमितता पाए जाने पर 3 कृषि केंद्रों को कारण बताओ नोटिस

CG : अनियमितता पाए जाने पर 3 कृषि केंद्रों को कारण बताओ नोटिस

 रायपुर। सक्ती जिले में कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों की गुणवत्ता एवं उनके विक्रय पर निगरानी के लिए सतत औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखण्ड जैजैपुर अंतर्गत हसौद, झरप एवं देवरघटा में संचालित 3 कृषि विक्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में उर्वरक निरीक्षक सह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मनोहर कुमार रात्रे द्वारा मेसर्स उदय ट्रेडर्स, हसौद, लहरे  कृषि केन्द्र, झरप एवं भानू किसान समृद्धि केन्द्र, देवरघटा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीओएस स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में अंतर, स्कंध पंजी का संधारण और प्रदर्शन बोर्ड का चस्पा नहीं पाए जाने जैसी अनियमितताएँ पाई गईं। इस पर तीनों विक्रय केंद्र संचालकों को उर्वरक (नियंत्रण) आदेश-1985 के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्राधिकार पत्र निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि किसानों को खरीफ फसल हेतु उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता युक्त खाद एवं कीटनाशक उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। नकली खाद निर्माण, कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य पर विक्रय करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों में उर्वरक निरीक्षक एवं कीटनाशी निरीक्षक द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद एवं कीटनाशक उपलब्ध हो सके।

Crime : शराब के लिए नहीं दिए पैसे, कलयुगी पोते ने नानी की कर दी हत्या

Crime : शराब के लिए नहीं दिए पैसे, कलयुगी पोते ने नानी की कर दी हत्या

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां शराब के लिए पैसे नहीं देने पर कलयुगी पोते ने अपनी नानी पर हमला कर दिया। इस दौरान बुजुर्ग महिला के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बठेना वार्ड का है। पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

साल में सिर्फ एक दिन खुलेगा रहस्यमयी माँ लिंगेश्वरी मंदिर, 3 सितंबर 2025 को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

साल में सिर्फ एक दिन खुलेगा रहस्यमयी माँ लिंगेश्वरी मंदिर, 3 सितंबर 2025 को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

 कोंडागांव।  जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आलोर झाटीबन की पहाड़ी गुफा में स्थित प्राचीन व रहस्यमयी माँ लिंगेश्वरी मंदिर इस वर्ष भी केवल एक दिन के लिए खुलेगा। मगुफा का पट 3 सितंबर 2025, दिन बुधवार को परंपरा अनुसार खोला जाएगा।

बस्तर की सुरम्य वादियों में स्थित यह मंदिर धार्मिक आस्था का अद्भुत केंद्र माना जाता है। यहाँ माता लिंगेश्वरी शिवलिंग रूप में विराजमान हैं। मान्यता है कि मंदिर में मन्नतें मांगने आने वाले भक्तों की इच्छाएँ पूरी होती हैं।

हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी यहाँ पहुँचते हैं। खासतौर पर निःसंतान दंपत्ति संतान प्राप्ति की कामना लेकर माता के दर्शन करने आते हैं। परंपरा के अनुसार मंदिर में खीरा चढ़ाया जाता है। बाद में पुजारी उस खीरे को दोनों पति-पत्नी को बराबर हिस्से में काटकर प्रसाद स्वरूप देते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से दंपत्ति की मन्नतें पूरी होती हैं।

माँ लिंगेश्वरी सेवा समिति के पुजारी नंदलाल दीवान (ग्राम आलोर झाटीबन) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस वर्ष भी पूर्व परंपरा के अनुसार मंदिर के पट 3 सितंबर की सुबह खोले जाएंगे और हजारों श्रद्धालु इस पावन अवसर के साक्षी बनेंगे।

माँ लिंगेश्वरी मेले का लोगों को वर्षभर बेसब्री से इंतजार रहता है। एक दिन पहले से ही भक्त यहाँ डेरा डालना शुरू कर देते हैं ताकि माता के दर्शन का पहला सौभाग्य उन्हें प्राप्त हो सके।