CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
RAIPUR NEWS : रेलवे ने रद्द की 42 यात्री ट्रेन, यात्री हो रहे हलाकान...

RAIPUR NEWS : रेलवे ने रद्द की 42 यात्री ट्रेन, यात्री हो रहे हलाकान...

रायपुर : पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष ग्रीष्म ऋतु के सीजन में यात्री भाड़े से सर्वाधिक कमाई करने वाला इंडियन रेलवे मिली जानकारी के अनुसार कोयले की कमी के चलते बिजली संकट के चलते माल ढुलाई ट्रेनों को ही चला पाने की स्थिति में है। देश के 75 वर्षों के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय रेल को बिना किसी मुनासिब कारण से 33 ट्रेनें एक साथ रद्द करनी पड़ी है।

ज्ञातव्य है कि गर्मी की छुट्टी में ज्यादातर लोग शादी विवाह, रिश्तेदारी एवं पर्यटन के उद्देश्य से घूमने निकलते हैं। वहीं उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम रेलवे मुंबई, दिल्ली, हावड़ा सहित अनेक राज्यों में टिकटों की मारामारी के चलते यात्री जबर्दस्त भीड़ के चलते हलाकान हो रहे हैं।

भीड़ के चलते रिजर्वेशन काउंटर्स पर लंबी वेटिंग चल रही है। वहीं रेलवे अधिकारियों के अनुसार 33 ट्रेनों में से अधिकतम गाडिय़ों में 50 हजार से भी अधिक यात्री रोजाना यात्रा करते हैं। केवल रायपुर स्टेशन से ही मुख्य ट्रेक पर 112 सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें चलती है जिनमें लंबी दूरी की गाडिय़ों में मुुंबई हावड़ा मेल, गीतांजलि सुपरफास्ट, आजाद हिंद, सारनाथ, संपर्क क्रांति, अहमदाबाद एक्सप्रेस सहित अनेक लंबी दूरी की गाडिय़ों में आरक्षण के लिए एक भी बर्थ नहीं होने से पैक की स्थिति है लोकल ट्रेनों के रद्द होने से भी प्रतिदिन कामकाज के लिए आने जाने वाले यात्रियों यथा रायपुर से बिलासपुर, भाटापारा, राजनांदगांव, दुर्ग, डोंगरगढ़, रायगढ़ आदि की यात्रा नहीं हो पाने से प्रभावित हो रहे हैं।

लोकल ट्रेनों के बंद होने से दैनिक यात्री प्रभावित हो रहे हैं। वहीं रायपुर रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर राकेश सिंह के अनुसार पीक सीजन होने के कारण मई माह में प्लेटफार्म पर भीड़ प्रभावित है।
 

गाँव के बाजार में ताजी सब्जी खरीदते नजर आए खाद्य व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत...

गाँव के बाजार में ताजी सब्जी खरीदते नजर आए खाद्य व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत...

सीतापुर : खाद्य व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत अभी सरगुजा दौरे पर है और लोगों के बीच जा रहे है। इसी तारतम्य में मंत्री भगत ने विकासखंड बतौली अन्तर्गत ग्राम महेशपुर के बाज़ार से सब्जी खरीदी और बाज़ार में आए हुए स्थानीय लोगों से बात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मंत्री को अपने बीच देख लोग भी अत्यधिक उत्साहित दिखे। मंत्री भगत ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश है कि मैं जनता की हर संभव सेवा करूँ।

इसके पश्चात मंत्री भगत ने ग्राम सरमना (विकासखंड बतौली) में अधिकारियों और आम जनता से भेंट कर विकास कार्यों और सुविधाओ का जायजा लिया। लोगों से चर्चा करके शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लिया। साथ ही ग्राम पंचायत एवं उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम रायकेरा का दौरा कर वहां गतिविधियों का जायज़ा लिया। स्थानीय निवासियों से बात कर उनके अनुभव पूछे। डिजिटल वितरण में जो भी परेशानी हो रही है, उसे तत्काल सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए।  

राजधानी रायपुर में लगे "THE GLAMOUR" फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आज अंतिम दिन, ग्राहकों की लगी होड़

राजधानी रायपुर में लगे "THE GLAMOUR" फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आज अंतिम दिन, ग्राहकों की लगी होड़

रायपुर। राजधानी रायपुर के अवंति विहार स्थित फ़ूड हब में मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित 2 दिवसीय "द ग्लैमर" फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी आज देर शाम समाप्त होगी।

आपको बता दे कि प्रदर्शनी में महिलाओं ने आर्टिफिशयल ट्राइबल ज्वेलरी,कॉटन साड़ी,सूट,गाउन,कॉस्मेटिक, स्वादिष्ट व्यंजन,होम-मेड सोप, जेल, आयल, भगवान श्रृंगार सामाग्री,मोदी केयर प्रोडक्ट,शादी गिफ्ट पैकिंग हैंपर,बेकरी आइटम, मूर्ति व पेंटिंग, बेडशीट,केक सहित सैकड़ों की संख्या में स्वदेशी वस्तुओ का प्रदर्शन कर बिक्री की है।

आज सोमवार प्रातः 11 बिरगांव नगर निगम की पूर्व महापौर अम्बिका यदु स्वावलंबी महिलाओं को बधाई देने पहुँची। उन्होंने आयोजन की प्रशंसा करते हुए घरेलू वस्तुएं बिक्री करने सहित लघु उद्योग संचालित कर रही महिलाओं से मुलाकात की।

इस कार्यक्रम को पंडरी कपड़ा मार्किट स्थित न्यू जनरेशन शॉप सहित नेचरोपेथी डॉक्टर अंजली छुगानी ने विशेष सहयोग प्रदान किया है। इस आयोजन से महिलाओं द्वारा संचालित घरेलू उद्योग को नई उड़ान मिलेगी। इस दौरान राजनैतिक दलों की महिला नेत्री, महिला पत्रकार, समाजसेवी महिलाएं सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रही।

BIG BREAKING : राजधानी का बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल नया रायपुर में हुआ स्थानांतरित, बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर केवल 100 लोगों की संख्या में धरना करने की होगी अनुमति

BIG BREAKING : राजधानी का बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल नया रायपुर में हुआ स्थानांतरित, बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर केवल 100 लोगों की संख्या में धरना करने की होगी अनुमति

रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि शहर के बूढ़ा तालाब के सामने के धरना स्थल पर अब केवल एक सौ की संख्या में ही प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण आंदोलन कर सकेंगे। इसके लिए भी प्रशासन से विधिवत अनुमति लेनी होगी। बूढा तालाब के सामने के वर्तमान धरना स्थल पर केवल शांतिपूर्ण आंदोलन की ही अनुमति रहेगी । यहाँ किसी भी प्रकार की रैली या जुलूस की अनुमति नही होगी। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स, सराफा एसोसिएशन और स्थानीय पार्षद सहित आमजनो ने भी इस स्थल से जनता को हो रही असुविधा को देखते हुए अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की थी।

100 की संख्या में कर सकेंगे धरना प्रदर्शन
जिला कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहाँ बताया कि जन भावनाओं और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शहर के इस बूढा तालाब के सामने के धरना स्थल को नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान के सामने स्थान्तरित किया जा रहा है। इस बारे में जिला प्रशासन ने आदेश भी जारी कर दिया है। अब बूढा तालाब के सामने वाले स्थल पर केवल एक सौ लोग ही शांतिपूर्ण आंदोलन कर सकेंगे। एक सौ से ज्यादा की संख्या में प्रदर्शनकारियों को आंदोलन के लिये राज्योत्सव मैदान निर्धारित होगा।

कलेक्टर सौरभ कुमार ने जारी किया आदेश
कलेक्टर ने बताया कि बूढा तालाब के सामने के स्थल पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के जमावड़े से आमजनो को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। आने जाने की असुविधा, बार बार जाम की स्थिति के साथ आस पास की दुकानें भी बंद करनी पड़ रही थी जिस से लोगो को जरूरत की चीजों के लिए भी भटकना पड़ रहा था। इसके साथ ही निकट ही संचालित दानी गर्ल्स स्कूल और सप्रे शाला के विद्यार्थियों को भी स्कूल आने जाने में परेशानी हो रही थी जिस से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। कुमार ने बताया कि लोगो की सुविधा के लिए स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधियों और अन्य संगठनों की मांग पर धरना स्थल को नवा रायपुर राज्योत्सव मैदान के सामने स्थानांतरित किया गया है।साथ ही पुराने धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों की संख्या अधिकतम एक सौ निर्धारित की गई है।

छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा उप अभियंता (सिविल) के 400 पदों हेतु चयन परीक्षा हुई संपन्न, परीक्षा में शामिल हुए 19,902 अभ्यर्थी

छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा उप अभियंता (सिविल) के 400 पदों हेतु चयन परीक्षा हुई संपन्न, परीक्षा में शामिल हुए 19,902 अभ्यर्थी

रायपुर | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा उप अभियंता (सिविल) भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन आज किया गया। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों के 58 केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस परीक्षा में 19,902 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस परीक्षा के लिए 20,436 अभ्यर्थियों ने फॉर्म जमा किया था। उपस्थित अभ्यर्थियों का प्रतिशत 87.6 रहा। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर उप अभियंता सिविल के 400 पदों पर भर्ती के लिए उप अभियंता भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया।

बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से सनसनी धारदार हथियार से की गई हत्या...

बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से सनसनी धारदार हथियार से की गई हत्या...

कवर्धा : बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. पिपरिया थाना क्षेत्र के सिंघनपुरी गांव में शुक्रवार आधी रात महिला की उसके ही घर के आंगन में बेरहमी से हत्या कर दी गई. घर में रखा संदूक भी गायब मिला जिसमें कैश और जेवर रखे हुए थे. हालांकि पुलसि ने चोरी हुए संदूक को घटनास्थल से 200 मीटर दूर पर बरामद कर लिया. संदूक में रखा सामान गायब है.


मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे. हम पति-पत्नी कमरे में सोए हुए थे. आधी रात जब मेरी नींद खुली तो पत्नी भगवनतीन बाई सतनामी अपने बिस्तर पर नहीं थी. कुछ समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो मैं देखने बाहर निकला. तब देखा कि वो खून से लथपत


जमीन पर पड़ी हुई थी. परिवार के अन्य लोगों को उठाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी.
सूचना मिलते ही पुलिस डॉग स्क्वॉयड और विशेष टीम के साथ मौके पर पहुंची. एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि सिंघनपुरी गांव में 63 साल की महिला भगवनतीन बाई सतनामी की लाश आंगन में पड़ी मिली है. महिला की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या किया गया है. परिजनों के मुताबिक घर में चोरी भी हुई है. चोरी हुे संदूक को घर से कुछ दूर बरामद कर लिया गया. लेकिन उसमें समान नहीं था. परिजनों के मुतबिक संदूक में गहने व कैश था. पुलिस छानबीन कर रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर विवेचना में जुट गई है।
 

CG NEWS : तेज़ रफ़्तार ट्रक ने सायकिल सवार को मारी ठोकर, मौत...

CG NEWS : तेज़ रफ़्तार ट्रक ने सायकिल सवार को मारी ठोकर, मौत...

रायपुर : राजधानी के टाटीबंध चौक में सड़क हादसा हुआ है। जहाँ तेज़ रफ़्तार ट्रक ने सायकल सवार को ठोकर मार दी है। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक कन्हैया लाल मांझी अपने सायकल से वेंकेटेश्वर इस्पात उरला से काम कर घर देवबलौदा जा रहे थे,

टाटीबंध चौक के पास पहुंचे ही थे इस दौरान ट्रक क्रमांक रू॥04 श्वङ्घ 9887 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते ठोकर मारकर एक्सीडेंटकर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

छत्तीसगढ़ ने दुनिया को बताया गोबर की कीमत

छत्तीसगढ़ ने दुनिया को बताया गोबर की कीमत

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने के लिए आम जनों के बीच पहुंच रहे हैं। विधानसभाओं के दौरे के क्रम में आज चौथे दिन मुख्यमंत्री भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लटोरी पहुंचे। यहां ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात के लिए आयोजित जन चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके बीच आपको सुनने आया हूं, शासन ने जो योजनाएं बनाई हैं, उसके क्रियान्वयन की जानकारी लेने आया हूं। ग्राम करवां से जन चौपाल में पहुंची जननू कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को बताया कि गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर बेचकर उनकी आय हो रही है और इससे पहले गोबर की कीमत कोई नहीं जानता था, छत्तीसगढ़ ने पूरी दुनिया को गोबर के महत्व बताया दिया है। देश के कई राज्यों में गोबर खरीदी प्रक्रिया शुरू हो रही है।


मुख्यमंत्री ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं का निराकरण भी किया। उन्होंने विश्वकर्मा समाज के मंगल भवन के लिए 10 लाख रूपए और ग्राम चंदरमेहड़ा के यश पाण्डेय को हृदय रोग के इलाज के लिए 50 हजार रूपए की मंजूरी दी।


महतारी दुलार से पढ़ाई हुई आसान-
जन चौपाल में सूरजपुर से आई छात्रा आँचल साहू ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि महतारी दुलार योजना से ही उसकी पढ़ाई पूरी हो पा रही है और मैं अब अपने सपनों को साकार कर पाऊंगी। इसी प्रकार ग्रामीण श्री धनेंद्र त्रिपाठी ने स्वामी आत्मानंद के नाम से स्कूल खोलने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि स्वामी जी ने शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण बातों को आमजनों के साथ साझा करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद के योगदान को देखते हुए ही उनके नाम पर स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया था।


गौठान से बदल रही महिलाओं की जिन्दगी-
ग्राम करवां गौठान में काम कर रही इंदिरा स्व-सहायता समूह की सदस्य सीता जायसवाल ने मुख्यमंत्री को गौठान खोलने के लिए धन्यवाद दिया। सीता जायसवाल ने बताया कि गौठान में रोजगार से महिलाओं की जिंदगी बदली है और आज मैं गौठान से आजीविका प्राप्त कर तीन बच्चों का पालन पोषण कर पा रही हूँ। भेंट-मुलाकात के उपरांत महामाया स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बांस से बनी बैलगाड़ी भेंट की। साथ ही मुख्यमंत्री ने राजीव युवा मितान क्लब को पहली किश्त के रूप में 25 हज़ार रुपये का चेक भी प्रदान किया।


मुख्यमंत्री से सुश्री परवीन बानो ने निवेदन किया उनकी ग्राम पलमा में उनकी जमीन पर उनके पिता ने कृषि ऋण लिया था, पिता के निधन पर अब हम लोन पटाने में असमर्थ है, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कृषि ऋण माफ कर दिया गया है। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को इसकी जांच कराने के निर्देश दिए। जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने सूरजपुर के ग्राम पचायत में सिलफिलि में कोल्ड स्टोरेज बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसे बनवाने के निर्देश दिए। रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली गुरुकुल संस्था की महिलाओं की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने जांच के निर्देश दिए।
 

RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश नरवा कार्यक्रम को अभियान के रूप में चलाएं.....

RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश नरवा कार्यक्रम को अभियान के रूप में चलाएं.....

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने नरवा कार्यक्रम को अभियान के रूप में चलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सूरजपुर जिले के भटगांव में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी जो निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं, उनकी वजह से ज़मीनी स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन दिख रहा है। कुछ जो कार्य के प्रति लापरवाह हैं, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पात्र आदिवासी और गैर आदिवासी समुदाय के लोगों को वनाधिकार पत्र प्रदान करने को कहा। उन्होंने पानी की समस्या के लिए नरवा संवर्धन के माध्यम से जल संरक्षण तथा भूजल स्तर को बढ़ाने पर जोर देने को कहा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भी हो। जल प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। मुख्यमंत्री बघेल ने आवर्ती चराई के अन्तर्गत आने वाले गौठानों को समय में पूर्ण करने को कहा।मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के पाँचवे दिन प्रेमनगर विधान सभा के नवापारा कला के लिये हेलीकॉप्टर से भटगांव से रवाना हो गए।
 

RAIPUR NEWS :  राजधनी के एक निजी चैनल के बंद पड़े स्टूडियो में लगी भयंकर आग.......

RAIPUR NEWS : राजधनी के एक निजी चैनल के बंद पड़े स्टूडियो में लगी भयंकर आग.......

रायपुर : राजधनी के पुराने बसस्टैंड स्थित पगारिया कांप्लेक्स में एक निजी न्यूज चैनल के बंद पड़े स्टूडियो में शनिवार रात आग लग गई। आग बुझाने के लिए पांच दमकल गाड़ियां आईं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। संभावना जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे पगारिया कांप्लेक्स से कुछ लोगों ने धुआं निकलते देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही देवेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल की तीन गाड़ियां भी पहुंच गईं। धुआं ज्यादा होने की वजह से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कत का भी सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद आग बुझी।
 

पति करता था नौकरानी का रेप, पत्नी भी देती थी साथ, दोनों गिरफ्तार

पति करता था नौकरानी का रेप, पत्नी भी देती थी साथ, दोनों गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पत्नी का पति अपने ही घर की नौकरानी को डरा धमका कर दुष्कर्म करता था। पत्नी को इस बात की जानकारी थी, लेकिन वह भी अपने पति का साथ देती रही। आरोपी शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर नौकरानी से मारपीट करता था। वहीं पत्नी द्वारा महिला को धमकी दी जाती कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो चोरी के केस में अंदर करवा देगी। डरी सहमी महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के साथ पत्नी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 5 मई को पीड़िता ने थाना आकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला के मुताबिक मोहंदीपाठ गांव के विजय देवांगन के घर व फैक्ट्री में वह काम करती थी। 11 जनवरी 2020 को विजय ने महिला को चोरी के केस में फंसा देने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद से लगातार महिला को डरा धमकाकर व मारपीट कर शारीरिक संबंध बनाते रहा। उसे अपने पति की काली करतूतों की जानकारी थी और  इसका विरोध करने के बजाय वह अपने पति का सहयोग करती रही। 23 अक्टूबर 2021 की रात विजय देवांगन और उसकी पत्नी नंदिनी देवांगन ने नौकरानी को घर बुलाया और दुष्कर्म की बात किसी से नहीं बताने की धमकी दी। इस दौरान विजय ने महिला के साथ मारपीट भी की थी। 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकारा अपराध 
लगातार प्रताड़ना व शारीरिक शोषण से परेशान महिला ने अर्जुंदा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376, 506 (B), 323, 34 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी विजय देवांगन (59 वर्ष) और नंदिनी देवांगन (54 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। वहीं महिला को आरोपी पति का साथ देने पर गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 

CG NEWS : करंट की चपेट में आकर पति पत्नी की हुई मौत...

CG NEWS : करंट की चपेट में आकर पति पत्नी की हुई मौत...

जगदलपुर : भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मधोता में बिजली करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई है। घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे की है। माम्पुले में पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार साधुपारा निवासी एक महिला खेत में काम कर रहे पति के लिए खाना छोडऩे के लिए पहुंची थी। इसी दौरान वह खेत में लगे फैंसिंग तार में करंट होने की वजह से करंट की चपेट में आ गई, पत्नी को तड़पता देख पति उसे बचाने के लिए दौड़ता हुआ गया और जैसे ही उसने अपनी पत्नी को पकड़ा वह भी करंट की चपेट में आ गया। जिसके बाद मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही गांव में मातम छा गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक टीम भी मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल दोनों की शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद जो रिपोर्ट आएगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

नक्सली पीडि़त महिला की हत्या कर जमीन में गाडऩे वाले 2 आरोपी गिरफ्तार..

नक्सली पीडि़त महिला की हत्या कर जमीन में गाडऩे वाले 2 आरोपी गिरफ्तार..

नारायणपुर : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम गोडरी के रहने वाले आयतू वाड्डे और गुड्डू कुमेटी ने नक्सली पीडि़त को मिले मुआवजे की राशि के लिए 06 बच्चों की मां मैनीबाई की हत्या कर जमीन में गाड़ दिया। इस खौफनाक मंजर को मृतिका मैनीबाई की 08 वर्ष की पुत्रि ने अपनी आंखों से देखा। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका मैनीबाई नक्सली पीडि़त होने से उसे मुआवजे की राशि मिली थी, जिसे लूटने के इरादे से हत्या के आरोपियों आयतू वाड्डे और गुड्डू कुमेटी ने हत्या के वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच के बाद ही इसका खुलासा होगा। ज्ञात हो कि मृतिका मैनीबाई अबूझमाड़ के ग्राम तुड़को की रहने वाली थी, चार वर्ष पहले नक्सलियों ने उनके परिवार को गांव से भगाया था, और उसके पति की हत्या कर दी थी। उसके बाद महिला अपने 06 बच्चों के साथ ग्राम गोडरी में रहती थी।


गौरतलब है कि नक्सली पीडि़तों को शासन-प्रशासन से मिलने वाले सहयोग की राशि लाखों में होती है, जिसके कारण नक्सल प्रभावित इलाकों में रहने वाले नक्सली पीडि़त परिवार के लोगों को हमेंशा खतरा बना होता है। नक्सली पीडि़त परिवार के सदस्य ठगी का शिकार भी बन चुके हैं। यही नहीं नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सली भी नक्सली पीडि़तों को मिली राशि की उगाही करने की बात सामने आती रही है।
 

गैस के बढ़े दाम को विकास से जोड़कर पुरंदेश्वरी जनता के जले पर नमक छिड़क रही  : मरकाम

गैस के बढ़े दाम को विकास से जोड़कर पुरंदेश्वरी जनता के जले पर नमक छिड़क रही : मरकाम

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रसोई गैस के दाम 50 रुपये बढ़ाने का बचाव करने के लिये भाजपा की प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का यह तर्क देना कि जितनी महंगाई बढ़ेगी उतना ही ज्यादा विकास होगा। जनता के जले में नमक छिड़कने के समान है। भारतीय जनता पार्टी के केंद्र से लेकर राज्य तक के नेता मानसिक रूप से मोदी के गुलाम हो सके हैं ।उनमें जनहित के लिये आवाज उठाने का साहस नहीं बचा है। एक तरफ केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ाये जा रही है। रसोई गैस के दाम गृहणियों के पहुंच से दूर होते जा रहे है, दूसरी ओर भाजपा की प्रभारी महंगाई को विकास का पूरक बता रही है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने कहा पुरंदेश्वरी का बयान भाजपा और संघ के मूल चरित्र को भी प्रदर्शित करता। जनता की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिये काल्पनिक बातें करना, छद्मराष्ट्रवाद की दुहाई देना भाजपा का चरित्र है जब-जब भारतीय जनता पार्टी असफल होती है। वह जनता को धर्म के नाम पर राष्ट्र के नाम पर बरगलाने की कोशिश में लग जाती है आज जब गैस सिलेंडर के दाम बेतहाशा बढ़ गये है। पेट्रोल, डीजल, राशन, दवाई, कपड़ा आम आदमी के पहुंच से दूर हो रहे तब भाजपाई महंगाई को विकास से जोड़कर जनता को बरगलाने की बेशर्म थ्योरी ले कर आ गये हैं।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के लगातार हो रहे पराभाव से भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी बौखला गयी है। बौखलाहट में तथ्यहीन और अतार्किक बयानबाजी करने की आदी हो गयी है। इसके पहले बस्तर के चिंतन शिविर में भी पुरंदेश्वरी ने बयान दिया था कि थूक कर भूपेश बघेल और कांग्रेस के मंत्रिमंडल को बहा देंगी। अब वे महंगाई बढ़ने से विकास बढ़ने का नया फार्मूला लेकर आई है। पुरंदेश्वरी के यह नये-नये फार्मूले छत्तीसगढ़ में भाजपा की दुर्गति का एक और कारण बनेगा। पुरंदेश्वरी के कुतर्की बयान भाजपा की ताबूत के आखिरी कील साबित होंगे।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि आसमान छूते गैस सिलेंडर के दाम से महिलाओं के किचन में संकट के बादल मंडरा रहे है। यूपीए सरकार में गैस सिलेंडर के लिये 400 रुपये में गैस सिलेंडर मिलता था लेकिन अब गैस सिलेंडर के लिए 1100 रुपए देना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर के बढ़ती दामों के कारण लकड़ी के चूल्हे में महिलाएं खाना बनाने को मजबूर हो गई है। लकड़ी से निकलने वाले धुआँ महिलाओं के सपने और सेहत को धुंधला कर रहा है। पिछले दो साल में केंद्र सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम 85 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।

उज्ज्वला योजना के नाम पर महिलाओं के साथ छल किया गया। सब्सिडी के नाम पर जनता को धोखा दिया गया। महिलाओं को सिलेंडर का सब्जबाग दिखा कर गैस के दाम इतना बढ़ा दिया कि उज्जवला योजना के सिलेंडर कबाड़ में पड़े हुये है। यूपीए सरकार में जब गैस सिलेंडर के दाम 355 रूपये थे और यदि इसमें 25 पैसा की वृद्धि होती थी तो स्मृति ईरानी सड़कों पर चूल्हे जलाते थे। अब गैस सिलेंडर के दाम 1072 रुपए होने पर भाजपा की महिला प्रभारी कुतर्क कर बचाव कर रही हैं।
 

CG CRIME NEWS :  खौफनाक मंजर 8 साल की बच्ची के आंखो के सामने आरोपियों ने मां को मौत के घाट उतारा, मामले की जाँच में जुटी पुलिस...

CG CRIME NEWS : खौफनाक मंजर 8 साल की बच्ची के आंखो के सामने आरोपियों ने मां को मौत के घाट उतारा, मामले की जाँच में जुटी पुलिस...

नारायणपुर : अबूझमाड़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आरोपियों ने 6 बच्चों की मां को मौत के घाट उतार दिया। इस पूरी घटना को 8 साल की बच्ची ने अपनी आंखो से देखा। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। पूरा मामला नारायणपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक गोडरी गांव के रहने वाले आयतू वाड्डे और गुड्डू कुमेटी नाम के व्यक्तियों ने 6 बच्चों की मां मैनी बाई को मारकर जमीन में गाड़ दिया।

इस खौफनाक मंजर को मृतिका की 8 साल की बेटी ने अपनी आंखों से देखा। मुआवजे की राशि बनी मौत की वजह! मैनी बाई अबूझमाड़ के तुड़को की रहने वाली थी। 4 साल पहले नक्सलियों ने उनके परिवार को गांव से भगाया था और उसके पति की हत्या कर दी थी. उसके बाद महिला अपने 6 बच्चों के साथ गोडरी गांव में रहती थी।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सली पीडि़त होने से महिला को मिली मुआवजे की राशि को लूटने के इरादे से आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

 

RAIPUR NEWS : आम आदमी को लगा महंगाई का तगड़ा झटका, आज से इतने रुपए बढ़े गैस सिलेंडर के दाम...

RAIPUR NEWS : आम आदमी को लगा महंगाई का तगड़ा झटका, आज से इतने रुपए बढ़े गैस सिलेंडर के दाम...

रायपुर : महंगाई में हर रोज उछाल आ रहा है। एक बार फिर घरेलू सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज जारी हुए नए कीमत के अनुसार राजधानी रायपुर में रसोई गैस के दाम 50 रुपए बढ़ गए हैं।

जिसके बाद अब सिलेंडर के लिए आपको 1071 रुपए देने होंगे। इससे पहले घरेलू सिलेंडर का दाम 1021 रुपए था जो अब बढ़कर 1071 हो गया है।
पिछले महीने भी राजधानी में सिलेंडर के दामों में वृद्धि हुई थी। महंगाई लगातार आम जनता की कमर तोड़ रही है। सिलेंडर के लगातार बढ़ते दाम से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बात करें पेट्रोल-डीजल की तो अभी दामों में स्थिर बना हुआ है, लेकिन रसोई गैस के दामों में वृद्धि होने से आम जनता की परेशानियां बढ़ गई है। वहीं इसका असर अब अन्य घरेलू सामानों के दामों में भी असर पड़ेगा।

 

अलर्ट रहें अधिकारी मुख्यमंत्री ने लोगों के प्रति जवाबदेह बनने की दी नसीहत....

अलर्ट रहें अधिकारी मुख्यमंत्री ने लोगों के प्रति जवाबदेह बनने की दी नसीहत....

रायपुर/प्रतापपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को लोगों के प्रति जवाबदेह बनने की नसीहत दी है। प्रतापपुर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि पानी की कमी, भूजल स्तर में कमी को दूर करने विशेष ध्यान दें। नरवा के काम तेज़ी से पूरी करें। हेलीकाप्टर से आते समय देखा था, एक नाला सूख गया है, पर ट्रीटमेन्ट वाला नाला पानी युक्त है। जिनका 13 दिसंबर 2005 के पहले से कब्जा है, उन सभी को फारेस्ट लेंड पट्टा मिल जाए।

सीएम ने कहा कि राजस्व विभाग की शिकायतें हैं। उन्हें दूर करें। पटवारियों की शिकायतें ज्यादा हैं। आवर्ती चराई के लिए पहाड़ी, बस्ती से दूर गौठान बन रहे हैं। इस पर धयान दें। सही जगह बने। गौठान योजना ने गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी गरीब को राशन कार्ड न मिले तो ये हमारी गलती है। यदि कोई समस्या है तो अधिकारियों को अवगत कराइए। लोगों के प्रति जवाबदेह बनिए। काम में मुस्तैदी लाएं। लोगों से उनकी भाषा में बात करिए, उनको अच्छा लगेगा। गुड गवर्नेंस का यही तरीका है।

प्रतापपुर में सरकारी बिल्डिंग में रेन वाटर हार्वेस्टिंग रहना चाहिए। रायपुर शहर के बाद पहला जिला, जहां 800 फ़ीट में पानी नहीं है। वाटर रिचार्जिंग में ध्यान दें। बिना झिझक के अच्छा काम करें। प्रभारी सचिव रिव्यू करें और जितनी भी मेरी घोषणाएं व निर्देश हों, वह पूरी होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि शिकायत निवारण के लिए ऑनलाइन कॉल सेंटर खोले जाएंगे। वहीं नालो से बालू की अवैध खुदाई के मामले पर कड़ाई से करवाई करने के निर्देश दिए। सीएम बघेल ने कहा कि हमारी योजनाओ ने आदिवासियों का दिल जीता है, इस से नक्सली अब सिमट कर रह गए हैं।
 

RAIPUR NEWS : राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में तोडफ़ोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

RAIPUR NEWS : राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में तोडफ़ोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय अस्पताल के सामने खड़ी एम्बुलेंस वाहनों में तोडफ़ोड़ करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अनवर अली ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एम्बुलेंस वाहन मेकाहारा अस्पताल के पर्किंग स्थल के पास लेकर खडा था उसी समय तीनों आरोपी वहां पर आये और अनवर अली से अश्लील गली गलौच करते हुए एम्बुलेंस वाहनों में तोडफ़ोड़ कर वहां फरार हो गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

मौसम अलर्ट : लोगों को मिली आंधी-तूफान से राहत हैं पर आज भी हो सकती हैं इन जगहों पर बारिश.........

मौसम अलर्ट : लोगों को मिली आंधी-तूफान से राहत हैं पर आज भी हो सकती हैं इन जगहों पर बारिश.........

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। तेज आंधी-तूफान के साथ शुक्रवार शाम को राज्य के कई जिलों में बारिश हुई है. इस वजह से पारा 3 डिग्री तक लुढ़का है. अगले कुछ और दिन भी मौसम में बदलाव की संभावना है. इस दौरान बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'असानी Ó का प्रभाव भी देखने को मिलेगा. मौसम केंद्र रायपुर ने शनिवार की भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

 

 मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 1 डिग्री कम है. इसी तरह बिलासपुर में 39 डिग्री, पेंड्रा में सामान्य से 2 कम 37.9 डिग्री,अंबिकापुर में 37.8 डिग्री, जगदलपुर में सामान्य से 1 कम 36.9 डिग्री और दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, यह सामान्य से 3 डिग्री कम है।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 22.5 डिग्री दर्ज किया गया और सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान महासमुंद में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है. छत्तीसगढ़ में उत्तरी हवा के कारण तापमान धीरे-धीरे बढऩे की संभावना है, लेकिन दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से ठंडी नमी युक्त हवा आने के कारण अधिकतम तापमान बढऩे की संभावना नहीं है. दोनों सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होन का अनुमान है।

सीएम भूपेश बघेल ने की जनहित में विभिन्न घोषणाएं, पढ़ें पूरी खबर

सीएम भूपेश बघेल ने की जनहित में विभिन्न घोषणाएं, पढ़ें पूरी खबर

सूरजपुर | सीएम भूपेश बघेल ने सूरजपुर जिला प्रवास के दौरान निम्न घोषणायें की है :-
- वाड्रफनगर में अपर कलेक्टर के लिंक कोर्ट की होगी स्थापना।
- रघुनाथनगर में खुलेगा कॉलेज।
- रघुनाथ नगर में पानी की समस्या दूर करने के लिए तालाब निर्माण किया जाएगा।
- रघुनाथ नगर में मिनी स्टेडियम का होगा निर्माण।
- प्रतापपुर तहसील के खोरमा निवासी सोमारू साय को कैंसर बीमारी के इलाज के लिए एक लाख की स्वीकृति।
- अनति देवी की दोनों दृष्टिहीन बच्चियों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

जिले सूरजपुर के विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर में मुख्यमंत्री की घोषणा
- गोविन्दपुर स्थित माता राजमोहिनी देवी समाधि स्थल परिसर में गेट निर्माण, सौंदर्यीकरण और अहाता निर्माण के लिए 50 लाख रूपए देने की घोषणा।
- गोविन्दपुर स्थित झरिया ज्वाला देवी मंदिर का कराया जाएगा सौंदर्यीकरण।
- गोविन्दपुर में बनेगा 33/11 केवी सबस्टेशन, इससे 95 गांवों को फायदा होगा।
- हाथी की समस्या से निपटने के लिए गोविन्दपुर क्षेत्र के 11 गांव की 33 जगहों पर सोलर लाइट लगाए जाएंगे।
- गोविंदपुर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की खुलेगी शाखा।
- गोविन्दपुर में 11 नंबर चौकी से रमकोटा मार्ग निर्माण की घोषणा।
- गोविंदपुर में आवर्ती चराई गौठान निर्माण में लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के वन मण्डलाधिकारी, उप वन मण्डलाधिकारी एवं रेंजर निलंबन की कार्यवाही की घोषणा।

जिले में आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश...

जिले में आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश...

धमतरी : जिले के कुछ क्षेत्रों में बादलों के बीच सूर्य की लुकाछिपी चलती रही। इस बीच नगरी में जमकर बारिश भी हुई। शुक्रवार दोपहर नगरी अंचल में बादल घिर आये और अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। हवा की गति काफी तेज थी जिसकी वजह से कई जगह पेड़ उखड़ गए। लाइट तुरंत बंद हो गयी। छोटे-मोटे दुकानों के शेड उखडऩे लगे।

लोग सहम गए और व्यवस्थित जगह पर खड़े होकर मौसम का नजारा देखने लगे। बारिश से हालांकि तापमान में वहां थोड़ी गिरावट जरूर आई है। जिले के आसपास भी बादल छाए रहे। आगामी कुछ दिनों तक लगातार बादल छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने बताई है। वैसे जब तक बारिश नहीं होगी तापमान 40 डिग्री के ऊपर ही चलता रहेगा। शुक्रवार को धमतरी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहा। लोगों को धमतरी में भी बारिश का इंतजार है ताकि थोड़ी राहत मिल सके। 

छत्तीसगढ़ में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा, 4 महिला और एक पुरूष को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़ में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा, 4 महिला और एक पुरूष को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

रायपुर : बिलासपुर पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है सरकंडा पुलिस के मुताबिक सेक्स रैकेट में लिप्त 4 महिला और एक पुरूष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्ऱवाई की जा रही है.

पुलिस ने आरोपियों के पास से कंडोम के पैकेट भी बरामत किये है. जिसे पुलिस ने जब्त किया है. ये पूरी कार्रवाई सीएसपी सिविल लाइन के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस ने की है. ये सेक्स रैकेट बंगाली पारा में संचालित किया जा रहा था.


पुलिस के मुताबिक गिरफ़्तार पुरुष का नाम दुर्गा प्रशाद सर्वे पिता कलेशेवर निवासी टिकरापारा बिलासपुर है. वहीं पुलिस अब सेक्स रैकेट में लिप्त महिला आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है.
 

यात्रिगण कृपया ध्यान दे! देर से चलेंगीं ये गाड़ियां, यात्रा से पहले चेक कर लें समय

यात्रिगण कृपया ध्यान दे! देर से चलेंगीं ये गाड़ियां, यात्रा से पहले चेक कर लें समय

रायपुर। पेयरिंग रैक के देरी से पहुँचने के कारण आज शुक्रवार को कुछ गाड़ियां अपने प्रारम्भिक स्टेशन से विलंब से रवाना होगी।
6 मई को पुणे से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजादहिंद एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से रवाना होगी। पुरी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट देरी से रवाना होगी। हावड़ा से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस 4 घंटे 35 मिनट देरी से रवाना होगी। शालीमार से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 4 घंटे 35 मिनट देरी से रवाना होगी। भोपाल से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
इसके अलावा 7 मई को अहमदाबाद से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 5 घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी।
 

इस महाविद्यालय का नाम बदलकर पद्मश्री स्व. पुनाराम निषाद के नाम पर हुआ घोषित...

इस महाविद्यालय का नाम बदलकर पद्मश्री स्व. पुनाराम निषाद के नाम पर हुआ घोषित...

कवर्धा : मुख्यमंत्री बघेल ने दाऊ वासुदेव चंद्राकर विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित मात्स्यिकी महाविद्यालय कबीरधाम का नाम पद्मश्री स्वर्गीय पुनाराम निषाद के नाम पर घोषित किया है। इसके अनुसार मात्स्यिकी महाविद्यालय कबीरधाम के संबंध में स्वर्गीय पुनाराम निषाद मात्स्यिकी महाविद्यालय नाम का उपयोग सभी शासकीय कार्यों में किया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि नवीन मछली निति निर्माण कमेटी द्वारा सर्व समिति से मात्स्यिकी महाविद्यालय कबीरधाम का नामकरण स्वर्गीय पुनाराम निषाद के नाम पर करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके परिणीति राज्य शासन द्वारा मात्स्यिकी महाविद्यालय कबीरधाम का नाम स्व. पुनाराम निषाद के नाम पर रखा गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रति छत्तीसगढ़ मछुआ समुदाय द्वारा अभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
 

मुख्यमंत्री ने तत्काल पूरी की नन्हीं स्मृति की जिद, करवाई हेलीकॉप्टर की सैर...

मुख्यमंत्री ने तत्काल पूरी की नन्हीं स्मृति की जिद, करवाई हेलीकॉप्टर की सैर...

रायपुर : नन्हीं छात्रा स्मृति की जिद पूरी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न सिर्फ उसे, बल्कि और भी बहुत से बच्चों को हेलीकॉप्टर से सैर कराई। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के निरीक्षण के दौरान स्मृति ने आज ही हेलीकॉप्टर से सैर करने की जिद की थी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने कल 10वीं-12वीं में इस साल जिलों में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर की सैर कराने का वादा किया था। क्साल टू में पढऩे वाली स्मृति ने आज इसके बारे में सुना तो वह मुख्यमंत्री से जिद करने लगी कि उसे आज ही हेलीकॉप्टर पर बैठना है।