BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
होली से पहले घरों में पसरा मातम...जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत, 40 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती…!!

होली से पहले घरों में पसरा मातम...जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत, 40 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती…!!

 चंडीगढ़: पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। संगरूर के दिड़बा और सुनाम में जहरीली शराब की वजह से 21 लोगों की जान जा चुकी है। बता दें कि सुनाम में सात लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसमें से 6 की जान चली गई। संगरूर से सीएमओ के मुताबिक अस्पताल में 40 लोगों को भर्ती कराया गया था। उनकी शराब में एथेनॉल था।

20 मार्च यानी बुधवार को जहरीली शराब की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके अगले ही दिन यानी गुरुवार को चार अन्य की मौत हो गई। पटियाला के राजिंदर अस्पताल में चार की मौत हो गई। शुक्रवार को आठ अन्य लोगों की मौत हो ई। 22 मार्च को ही मरने वालों का आंकड़ा 16 हो गया था। शनिवार को पांच की मौत हो गई और कुल संख्या 21 पहुंच गई।

पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में 6 की गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि एक घर में जहरीली शराब तैयार की गई थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छापा मारा तो 200 लीटर एथेनॉल बरामद किया गया। यह एक तरह का जहरीला केमिकल होता है। पंजाब सरकार ने मामले की जांच केलिए एक उच्चस्तरीय समिय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि एसआईटी इस नेक्सस के पीछे के सारे लिंक को खंगालेगी। चार सदस्यीय एसआईटी की अगुआई एडीजीपी लॉ ऐंड ऑर्डर आईपीएस गुरिंदर ढिल्लों करेंगे। इसमें डीआईजी पटियाला रेंज हरचरन भुल्लर आईपीएस, एसएसपी संगरूर सरताज चहल और अडिशनल कमिश्नर एक्साइज नरेश दुबे शामिल होंगे।

Holika Dahan 2024 : कल होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का साया...क्या करें और क्या ना करें ? जानिए नियम

Holika Dahan 2024 : कल होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का साया...क्या करें और क्या ना करें ? जानिए नियम

 दिल्ली  : - होलिका दहन आमतौर पर होली से एक दिन पहले मनाया जाता है. होलिका दहन में राक्षसी होलिका को जलाने का जश्न मनाने के लिए अलाव जलाया जाता है, इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का एक प्रतीक कहा जाता है. होली हिंदू कैलेंडर के फाल्गुन महीने की पूर्णिमा के दिन पड़ती है. होलिका दहन, जिसे छोटी होली भी कहा जाता है जो कि एक दिन पहले मनाई जाती है

होलिका दहन के दिन क्या करें? 

  • होलिका दहन से पहले सुबह के समय होलिका का पूजन करने का विधान है और यह पूजा हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए.
  • फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है और इस दिन व्रत या उपवास रखने की भी परंपरा है. इसलिए इस दिन आप व्रत रख सकते हैं.
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि और शांति चाहते हैं तो होलिका दहन के दिन घर की उत्तर दिशा में घी का दीपक जलाएं. ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है.
  • होलिका दहन की सुबह होलिका की पूजा में सरसों, तिल, 11 गोबर के उपले, अक्षत, चीनी और गेहूं के दाने व गेहूं की 7 बालियों का उपयोग किया जाता है.
  • होलिका की पूजा करने के बाद होलिका की 7 बार परिक्रमा लगाते हुए जल अर्पित करना चाहिए. इसके बाद दान करना बेहद शुभ माना जाता है.

होलिका दहन के दिन क्या न करें?

  • हो​लिका दहन के दिन भूल से भी किसी को उधार नहीं देना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर में आने वाली बरकत रुकती है. इसलिए इस दिन पैसे के लेन-देन से बचने की कोशिश करें.
  • होलिका दहन की पूजा करते समय काले व सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. पूजा के समय इन रंगों को पहनना अशुभ माना गया है. आप पूजा के समय पीले, लाग, गुलाबी आदि रंग के कपड़े पहन सकते हैं.
  • होलिका दहन की पूजा में महिलाओं को बाल नहीं बांधने चाहिए यानी खुले बालों से होलिका की पूजा की जाती है. इसके बाद किसी भी समय महिलाएं बाल बांध सकती हैं.
  • ध्यान रहे कि होलिका दहन की रात को सड़क पर पड़ी किसी चीज को हाथ या पैर लगाएं. इस दौरान टोटके का खतरा अधिक रहता है.
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवविवाहित लड़की को अपने ससुराल में पहली होली पर होलिका दहन की अग्नि नहीं देखनी चाहिए. इसे शुभ नहीं माना जाता है.
BREAKING : CBSE ने 20 स्कूलों की मान्यता की रद्द, जानिए क्या है वजह…?

BREAKING : CBSE ने 20 स्कूलों की मान्यता की रद्द, जानिए क्या है वजह…?

 दिल्ली : सीबीएसई (CBSE) ने 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है. सचिव हिमांशु गुप्ता ने बताया कि ये स्कूल फर्जी छात्रों, अयोग्य उम्मीदवारों को प्रस्तुत करने और रिकॉर्ड ठीक से नहीं रखने जैसी विभिन्न गलतफहमियां कर रहे थे.

इस लिस्ट में दिल्ली, यूपी, राजस्थान से लेकर केरल तक के स्कूल शामिल हैं. डमी स्टूडेंट, अयोग्य छात्र और रिकॉर्ड ठीक से नहीं रखने जैसी प्रैक्टस फॉलो कर रहे थे. जिसके बाद CBSE ने एक्शन लेते हुए इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी. इसके अलावा तीन स्कूलों को डिग्रेड भी किया गया है.

सीबीएसई ने कहा है कि उनकी टीम ने इन स्‍कूलों पर सरप्राइज इंस्‍पेक्‍शन किया था. जांच के दौरान यह पाया गया कि कुछ स्कूल डमी छात्रों के नाम पर चलाए जा रहे हैं. यहां वास्‍तव में बच्‍चे पढ़ने के लिए आते ही नहीं है. सीबीएसई का दावा है कि अयोग्य छात्रों को प्रस्तुत करने के विभिन्न मिस्‍कंडक्‍ट (कदाचार) इस जांच के दौरान सामने आए. ये स्‍कूल अभ्यर्थियों और अभिलेखों का रख-रखाव ठीक से नहीं कर रहे थे. गहन जांच के बाद स्कूलों की मान्यता रद्द करने और उनका दर्जा कम करने का निर्णय लिया गया है.

इन लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन...रिश्ते में आ सकती है खटास

इन लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन...रिश्ते में आ सकती है खटास

 Holika Dahan 2024: होली का त्योहार भारतीय सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं में महत्वपूर्ण है। यह त्योहार उत्साह, खुशी, और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कई कहानियां और परंपराएं होली के पीछे हैं, लेकिन सबसे प्रमुख कहानी है प्रहलाद और हिरण्यकश्यप की। प्रहलाद नामक बच्चे को उनके पिता हिरण्यकश्यप के प्रति भक्ति की शिक्षा नहीं पसंद थी, और हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका की सहायता से प्रहलाद को आग में डालने की कोशिश की थी। हालांकि, भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद को कुछ नहीं हुआ, और होली के नाम पर इस घटना को स्मरण करते हुए होली का त्योहार मनाया जाता है।

होली में रंगों का उपयोग किया जाता है, लोग एक-दूसरे पर अद्भुत रंगों के गुलाल फेंकते हैं, और मिठाईयाँ खाते हैं। इसके अलावा, होली में सभी के बीच सामाजिक बंधन बढ़ते हैं और वास्तविकता में भ्रातृभाव और सामरस्य का अनुभव होता है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता हैं. लेकिन कुछ लोगों को होलिका दहन नहीं देखना चाहिए।

अस्थिमित्रों (ऑस्टियोपोरोसिस) जैसी हड्डी संबंधी बीमारीओं से पीड़ित लोग।श्वासनली और हृदय संबंधी बीमारीओं (अस्थमा, दिल की बीमारी) से प्रभावित लोग। चर्म रोग (एक्जिमा, प्सोराइसिस) के मरीज़। यहां तक कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भी धूप और धूल से बचाना चाहिए। और यही नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही परम्परा के अनुसार, नव विवाहिता को अपनी सास के साथ होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सास और बहू द्वारा होलिका दहन साथ में देखने से उनके रिश्तों में खटास आ सकती है। ऐसे में नव विवाहिता द्वारा अपनी पहली होली मायके में मनाने की प्रथा चली आ रही है।

BREAKING : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची

BREAKING : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची

 पुडुचेरी :- भाजपा ने पुडुचेरी और तमिलनाडु से लोकसभा उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। पुडुचेरी से एक तो तमिलनाडु से 14 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू...छत्तीसगढ़ की बाकी बची 5 सीटों पर उम्मीदवारों पर मंथन

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू...छत्तीसगढ़ की बाकी बची 5 सीटों पर उम्मीदवारों पर मंथन

 नई दिल्ली/रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कांग्रेस अब तक उम्मीदवारों की तीन सूची जारी कर चुकी है । वहीं, चौथी सूची पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में छत्तीसगढ़ की बाकी बची 5 सीटों पर उम्मीदवारों पर मंथन के प्रत्याशियों का ऐलान किया जा सकता है।

 बैठक में तमिलनाडु की 9 सीट पर उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए चर्चा हो रही है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह फिर से चुनाव लड़ेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं पार्टी उन्हें भी टिकट दे सकती है। इस बीच कांग्रेस ने गुरुवार को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी ।

 बहुजन समाज पार्टी ने अपनी 7 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की...देखें सूची…!!

बहुजन समाज पार्टी ने अपनी 7 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की...देखें सूची…!!

 भोपाल। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनैतिक दलों ने अपना प्रचार शुरु कर दिया है। एमपी में बीजेपी ने अपने सभी प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है, जबकि कांग्रेस ने अभी 10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी ने भी एमपी में अपने 7 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दिया है।

जारी लिस्ट के अनुसार पार्टी में आज ही बसपा में शामिल हुए मैहर से पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी को सतना संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया है। जबकि खजुराहों से कमलेश पटेल, सीधी से पूजन राम साकेत, मंडला से इंदर सिंह उइके, छिंदवाड़ा से उमाकांत बन्देवार, मंदसौर से कन्हैया लाल मालवीय जबकि बैतूल से अशोक भलावी को टिकट दिया है।

बता दें कि मैहर से पूर्व भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी भी आज ही बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए। बसपा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने नारायण त्रिपाठी को सदस्यता दिलाई। हालांकि वे जरूर बसपा में शामिल हुए हैं, लेकिन अपनी पार्टी विंध्य जनता पार्टी को बसपा में विलय नहीं किया है।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट...57 प्रत्याशियों के नाम शामिल...देखिए लिस्ट..!!

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट...57 प्रत्याशियों के नाम शामिल...देखिए लिस्ट..!!

 नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए 57 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई है।

आपको बता दें अपनी तीसरी सूची में कांग्रेस ने गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, राजस्थान, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट्स का ऐलान किया है।

 
कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार शाम को लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात और महाराष्ट्र समेत सात राज्यों में 57 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया। कांग्रेस पार्टी ने इससे पहले पहली लिस्ट में 39 और दूसरी लिस्ट में 43 नामों की घोषणा की थी।
 

BREAKING : मुख्यमंत्री के घर ईडी की टीम ने दी दबिश...जल्द हो सकते हैं गिरफ्तार?

BREAKING : मुख्यमंत्री के घर ईडी की टीम ने दी दबिश...जल्द हो सकते हैं गिरफ्तार?

 नई दिल्ली : ईडी के अफसरों की टीम ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर दबिश दी है। खबर है कि मुख्यमंत्री निवास में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी है कि सर्चिंग के बाद पूछताछ भी मुख्यमंत्री से हो सकती है। अपुष्ट सूत्र ये भी बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

नॉर्थ जिला के डीसीपी मनोज कुमार मीणा अरविंद केजरीवाल के आवास पर मौजूद हैं. कई एसीपी रैंक के अधिकारी अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंचे हैं. दिल्ली पुलिस के तरफ से भारी पुलिस बल की तैनाती हुई है.

इसके बाद शाम को ED की टीम सीएम केजरीवाल के घर पहुंच गई. ACP रैंक के कई अधिकारी सीएम आवास पर पहुंचे हुए हैं. सामने आया है कि 6 से 8 अधिकारी सीएम केजरीवाल के घर पहुंचे हैं और वे यहां समन देने के लिए पहुंचे हैं. बता दें कि ईडी इसके पहले भी सीएम केजरीवाल को 9 समन दे चुकी है. गुरुवार को 10वां समन सीएम केजरीवाल को दिया गया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं लगाई है, यानी कि सबूतों के आधार पर अभी भी ईडी शराब घोटाले में दिल्ली सीएम को अरेस्ट कर सकती है।

जानकारी के लिए बता दें कि अपनी अर्जी में अरविंद केजरीवाल ने मांग की थी कि कोर्ट की ओर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) को कोई भी दंडात्मक कार्रवाई न करने का निर्देश दिया जाए।

 चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में कलेक्टर-एसपी हटाये गये

चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में कलेक्टर-एसपी हटाये गये

 दिल्ली । इलेक्शन कमीशन लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में है। आधा दर्जन गृह सचिव को हटाने के बाद अब चुनाव आयोग ने चार राज्यों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है और नॉन कैडर वाले कलेक्टर-एसपी का तबादला कर दिया है। चुनाव आयोग ने गुजरात, पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में नेतृत्व पदों पर तैनात गैर-कैडर अधिकारियों के लिए स्थानांतरण आदेश जारी किया है।

बता दें कि जिले में डीएम और एसपी का पद क्रमशः भारतीय प्रशासनिक और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए है। बीते कुछ दिनों से विकसित भारत नाम से भेजा जा रहा व्हाट्सएप मैसेज मोदी सरकार का चुनाव प्रचार कर रहा था। अब चुनाव आयोग ने इस मैसेज पर रोक लगा दी है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को निर्देश देते हुए कहा की अगर आचार संहिता लगने के बाद भी लोगों के पास विकसित भारत से जुड़े संदेश जा रहे हैं तो उन पर फ़ौरन रोक लगे। साथ ही चुनाव आयोग को इस बाबत की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए।

इससे पहले, निर्वाचन आयोग को कई शिकायतें मिल रहीं थीं कि लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी नागरिकों के फोन पर इस तरह के मैसेज अभी भी जा रहे हैं. इतना ही नहीं, चुनाव आयोग ने असम और पंजाब में नेताओं के सगे-संबंधी आईपीएस का भी तबादला किया है. इस बाबत चुनाव आयोग ने आदेश जारी कर दिया है. आदेश के मुताबिक, पंजाब में बठिंडा के एसएसपी और असम में सोनितपुर के एसपी का तबादला कर दिया गया है. नेताओ के सगे-संबंधियों के अधिकारियों को सीधे चुनाव कार्यों में जुड़े होने की वजह से चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है।

जिन अधिकारियों के लिए ट्रांसफर ऑर्डर जारी हुआ है, उनमें गुजरात के छोटा उदयपुर और अहमदाबाद ग्रामीण जिलों के एसपी हैं. इतना ही नहीं, पंजाब में पठानकोट, फाजिल्का, जालंधर ग्रामीण और मलेरकोटला जिलों के एसएसपी भी शामिल हैं. वहीं, ढेंकनाल के डीएम और ओडिशा में देवगढ़ और कटक ग्रामीण के एसपी और पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पूर्व बर्धमान और बीरभूम जिलों के डीएम भी इसमें शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, चुनाव आयोग ने पंजाब में एसएसपी बठिंडा और असम में एसपी सोनितपुर को ट्रांसफर करने का भी निर्देश दिया है।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब में जालंधर के उपायुक्त, एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और एक पुलिस उप महानिरीक्षक के स्थानांतरण का आदेश दिया था. एक अधिकारी ने बताया कि यह तबादले चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों की घोषणा के तीन दिन बाद किए गए हैं. बयान में कहा गया है कि यह कार्रवाई प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।

31 मार्च से पहले निपटा लें पांच जरूरी काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान..

31 मार्च से पहले निपटा लें पांच जरूरी काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान..

 कुछ ही दिनों में मार्च के साथ ही वित्त वर्ष 2023-24 भी खत्म हो जाएगा। आज 21 मार्च है और यह याद रखें अगले 10 दिन में आपको कुछ जरूरी काम निपटाने हैं। मार्च में वित्त वर्ष की क्लोजिंग होती है, कई कामों का लेखा-जोखा पूरा करना होता है।

आपको याद दिला दें कि 31 मार्च से पहले आपको फास्टैग केवाईसी, अपडेटेड आईटीआर, टीडीएस फाइलिंग, जीएसटी कंपोजिशन के लिए आवेदन करने जैसे जरूरी काम करने हैं। ऐसा न करने पर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

1. फास्टैग केवाईसी अपडेट

फास्टैग यूजर्स के लिए 31 मार्च का खासा महत्व है। एनएचएआई ने फास्टैग के केवाईसी  अपडेट करने की समयसीमा बढ़ा दी है। पहले इस काम के लिए आखिरी तारीख 29 फरवरी थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है।

आप अपनी फास्टैग कंपनी के हिसाब से नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन की वेबसाइट या फिर इंडियन हाईवेज़ मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के पोर्टल पर जाकर अपने फास्टैग की केवाईसी के विवरण अपडेट कर सकते हैं। ऐसा न करने की स्थिति में 1 अप्रैल से आपका फास्टैग खाता अवैध हो जाएगा।

2. टैक्स बचाने के लिए निवेश

अप्रैल से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का दौर भी शुरू हो जाएगा। अगर वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आप पुरानी टैक्स योजना में रिटर्न दाखिल कर रहे हैं तो आप अपने निवेश पर कर छूट का भी दावा कर सकते हैं। अगर आपने पहले कर बचत वाली मदों में निवेश नहीं किया है तो आप 31 मार्च से पहले इनमें निवेश करके आयकर बचा सकते हैं।

धारा 80सी के तहत आपके पास ऐसे बहुत से निवेश के विकल्प हैं जो आयकर बचाने का मौका देते हैं, जैसे- सार्वजनिक भविष्य निधि, इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम, सुकन्या समृद्धि, टर्म डिपाजिट, एनपीएस और पोस्ट ऑफिस की दूसरी बचत योजनाओं में निवेश किया जा सकता है।

3. न्यूनतम निवेश की शर्त

अगर आपने पीपीएफ यानी सार्वजनिक भविष्य निधि और सुकन्या समृद्धि सहित ऐसी ही दूसरी सरकार समर्थित योजनाओं में निवेश कर रखा है तो आपके लिए उस खाते में हर वित्त वर्ष में एक न्यूनतम राशि डालनी अनिवार्य होती है।

पीपीएफ में आपको एक साल में न्यूनतम 500 रुपये और सुकन्या समृद्धि योजना में 250 रुपये तक का निवेश करना जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके खाते को डिफॉल्ट घोषित किया जा सकता है और आपको इसपर जुर्माना देना पड़ सकता है।

4. स्रोत पर कर की फाइलिंग

जनवरी 2024 के लिए अलग-अलग धाराओं के तहत ली गई कर छूट के लिए आयकरदाताओं को मार्च में टीडीएस फाइलिंग सर्टिफिकेट दिखाना होगा। अगर सेक्शन 194-आईएम, 194-आईबी और 194एम के तहत टैक्स की कटौती हई है तो इसके लिए 30 मार्च के पहले चालान स्टेटमेंट फाइल करना होगा।

5. जीएसटी कंपोजिशन स्कीम

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मौजूदा जीएसटी करदाता कंपोजिशन स्कीम के लिए 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। एक निश्चित टर्नओवर वाले पात्र कारोबारी करदाता इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं, जोकि एक ज्यादा साधारण कर योजना है।

इसके लिए उन्हें सीएमपी-02 फॉर्म भरना होगा। ऐसे जीएसटी करदाता जिनका सालाना टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपये है, वो इसके तहत आवेदन कर सकते हैं। कुछ विशिष्ट श्रेमी के तहत इसे 75 लाख रखा गया है। रेस्टोरेंट के लिए जहां ये 1.5 करोड़ है, वहीं दूसरे सेवा प्रदाताओं के लिए यह 50 लाख है।

कोटा छात्रा अपहरण मामले में नया मोड़...विदेश जाना चाहती थी युवती इसलिए रची अपहरण की कहानी, पढ़ें पूरी खबर

कोटा छात्रा अपहरण मामले में नया मोड़...विदेश जाना चाहती थी युवती इसलिए रची अपहरण की कहानी, पढ़ें पूरी खबर

 मध्यप्रदेश : शिवपुरी की छात्रा का कोटा से अपहरण होने की खबर ने पूरे म.प्र को हिला दिया तो वहीं अब इस कहानी में एक दिलचस्प मोड़ ले लिया है। जिसमें यह सच्चाई सामने आई कि लड़की विदेश जाना चाहती थी… और इसी लालच में उसने अपनी अपहरण होने की कहानी रची।इस घटना से एक पल को मानो ऐसा सभी को लगा मध्यप्रदेश अब सुरक्षित नहीं रहा या म.प्र का कोई भी शहर अब सुरक्षित नहीं।आए दिन यहां लड़कियों के साथ जुल्म, मारपीट, दुष्कर्म होता है। लेकिन इन लड़कियों की ऊंची उड़ान और महत्वकांक्षा के चलते जो यह अपने पालकों के साथ साजिश रचती हैं उससे अन्य लड़कियों पर होने वाले प्रताडऩा व प्रताडि़त किए जाने वाली घटना पर आगे से कोई विश्वास या भरोसा नहीं करेगा।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका….विधायक ने दिया पार्टी से इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका….विधायक ने दिया पार्टी से इस्तीफा

 ओडिशा : कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। ओडिशा कांग्रेस विधायक अधिराज मोहन पाणीग्राही ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ विभिन्न पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक के पास भेज दिया है।वह 25 साल तक कांग्रेस से जुड़े रहे। माना जा रहा है कि विधायक अधिराज मोहन पाणीग्राही बीजद में शामिल होंगे।कांग्रेस छोड़ने के बाद अधिराज ने कहा है कि खड़ियाल विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ चर्चा करने के बाद हमने कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लिया है। किस पार्टी में जाएंगे, कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करने के बाद अंतिम निर्णय लूंगा। हालांकि, उनके बीजद में शामिल होने की अटकलें लगायी जा रही है।

Bank Holiday : होली पर इतने दिन बैंक रहेंगे बंद...जल्द निपटा लें जरूरी काम, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday : होली पर इतने दिन बैंक रहेंगे बंद...जल्द निपटा लें जरूरी काम, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

   दिल्ली :- इस बार होली 25 मार्च को मनाई जा रही है. इस मौके पर देश के विभिन्न राज्यों में सरकारी और प्राइवेट बैंक 25 मार्च को बंद रहेंगे. मार्च 2024 में कुल मिलाकर 14 बैंक छुट्टियां हैं 

आरबीआई कैलेंडर के अनुसार, चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद 25 मार्च को होली/धुलेटी/डोल जात्रा/धुलंडी के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. होली 2024 के मौके पर अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद (एपी और तेलंगाना), ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला में होली मनाई जाएगी. इस मौके पर बैंक बंद रहेंगे. मार्च 2024 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट 22 मार्च, शुक्रवार, बिहार दिवस (बिहार) 23 मार्च, शनिवार, पूरे भारत में महीने का चौथा शनिवार 24 मार्च, रविवार, पूरे भारत में सप्ताहांत बैंक अवकाश 25 मार्च, सोमवार,  होली (दूसरा दिन) – धुलेटी/डोल जात्रा/धुलंडी कई राज्य 26 मार्च, मंगलवार, दूसरा दिन/होली ओडिशा, मणिपुर और बिहार 27 मार्च, बुधवार, होली बिहार 29 मार्च, शुक्रवार,  गुड फ्राइडे कई राज्य 31 मार्च, रविवार, पूरे भारत में सप्ताहांत बैंक अवकाश

मुख्यमंत्री को लोकसभा चुनाव पहले लगा बड़ा झटका….राष्ट्रीय महासचिव ने दिया पार्टी से इस्तीफा

मुख्यमंत्री को लोकसभा चुनाव पहले लगा बड़ा झटका….राष्ट्रीय महासचिव ने दिया पार्टी से इस्तीफा

 बिहार :- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लोकसभा चुनाव पहले बड़ा झटका लगा है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मो. अली अशरफ फातमी ने नीतीश कुमार का साथ छोड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने मंगलवार (19 मार्च) को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं. उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है. ऐसी खबर है कि अली अशरफ फातमी कल (20 मार्च) आरजेडी जॉइन कर सकते हैं. पहले भी आरजेडी के टिकट से दरभंगा सीट से सांसद रहे हैं. मिथिलांचल की दरभंगा या मधुबनी लोकसभा सीट चाह रहे हैं.

BREAKING: आरएलजेपी अध्यक्ष ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, कहा- मेरे साथ नाइंसाफी हुई है

BREAKING: आरएलजेपी अध्यक्ष ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, कहा- मेरे साथ नाइंसाफी हुई है

 पटना : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। वे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री थे और उन्होंने 2021 में ये पद संभाला था। पारस ने बिहार में भाजपा और उसके सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे का ऐलान होने के बाद इस्तीफा दिया है। इस सीट बंटवारे में उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई है, जिससे वे नाराज हैं।

बता दें दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा कि मैंने बिहार में सीटों को लेकर इंतजार किया. कल सीटों को लेकर घोषणा हो गई. मैंने ईमानदारी के साथ एनडीए की सेवा की. मैं पीएम का शुक्रगुजार हूं. मैं कैबिनेट मंत्री से त्याग पत्र देता हूं. पारस किस खेमे का रूख करेंगे इसको लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा.

इससे पहले राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि हमारी पीठ में छूरा घोंपा गया है. हमारे साथ अन्याय हुआ है. आरजेडी से संपर्क में होने के सवाल पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हमलोग राजनीति में भजन कीर्तन करने नहीं आए हैं. सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर ये भी है कि हाजीपुर से पशुपति कुमार पारस चुनाव लड़ेंगे. पशुपति कुमार पारस इस सीट से अपने भतीजे चिराग पासवान के खिलाफ लड़ेंगे. चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन का दरवाजा खटखटा रहे पारस ने महागठबंधन में समस्तीपुर और नवादा सीटें भी मांगी हैं लेकिन उनकी महागठबंधन में एंट्री आसान नहीं दिख रही हैं.

राज्यपाल ने दिया इस्तीफा: चुनाव के ठीक पहले इस्तीफे से सियासी हलचल तेज, लोकसभा में भाजपा बना सकती है उम्मीदवार

राज्यपाल ने दिया इस्तीफा: चुनाव के ठीक पहले इस्तीफे से सियासी हलचल तेज, लोकसभा में भाजपा बना सकती है उम्मीदवार

  नयी दिल्ली। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने इस्तीफा दे दिया है. वो लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। पिछली बार बीजेपी ने उनको कनिमोझी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था। तमिलिसै सौंदरराजन बीजेपी के टिकट से तमिलनाडु से चुनाव लड़ सकती हैं। वह साल 2019 में चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन वह हार गई थीं। वह 2009 में भी चेन्नई उत्तर से चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन यहां भी उन्हें डीएमके के टीकेएस एलंगोवन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।।

इससे पहले फरवरी में, तमिलिसाई ने पुडुचेरी से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन कहा था कि इस पर फैसला पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को करना है।  तमिलिसाई ने उपराज्यपाल के रूप में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर पुडुचेरी में कहा था, “मेरी इच्छा एक जन प्रतिनिधि बनने की है, लेकिन मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के फैसले का पालन करूंगी।”

तमिलिसाई ने कहा कि वह पुडुचेरी से चुनाव लड़ना पसंद करेंगी, क्योंकि उन्हें हमेशा यह उनका गृह नगर लगता है। राजभवन ने एक बयान में कहा गया कि इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंप दिया गया है। तमिलिसाई सौंदर्यराजन का इस्तीफा उस दिन आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के जगतियाल में एक चुनावी रैली और तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक रोड शो करने वाले हैं।

BREAKING : कांग्रेस की CWC मीटिंग आज...घोषणा पत्र पर लगेगी मुहर

BREAKING : कांग्रेस की CWC मीटिंग आज...घोषणा पत्र पर लगेगी मुहर

 नई दिल्ली :- कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक मंगलवार को होगी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य नेता शामिल होंगे। जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा पत्र पर चर्चा कर उसे पारित किया जाएगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 न्याय और 25 गारंटियां अहम रहने वाली है। इसके अलावा पार्टी अन्य लोकलुभावन के वादे भी कर सकती है।

घोषणा पत्र में कई अहम गारंटियां

 कांग्रेस के घोषणा पत्र में भागीदारी न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और युवा न्याय के साथ 25 गारंटियां होंगी। कांग्रेस की गारंटियों में गरीब महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए देने, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण, आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से अधिक करने के लिए संवैधानिक संशोधन, सरकारी 30 लाख नौकरियों को भरने और सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं समेत 25 गारंटियां दे चुकी है। यह सभी घोषणा पत्र में शामिल किया जा रहा है।

आज व कल अधिकांश सीटों पर फैसला

सीईसी की बैठक मंगलवार व बुधवार को होगी, जिसमें अधिकांश सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। अब तक 82 उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। वहीं दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अधिकांश सीटों पर उम्मीदवार घोषित होना बाकी है। छत्तीसगढ़ में भी अभी 5 सीट बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, कांकेर और बस्तर में उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है।

Election Commission :चुनाव से पहले बड़ा एक्शन : EC ने 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाया गया

Election Commission :चुनाव से पहले बड़ा एक्शन : EC ने 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाया गया

 दिल्ली : - चुनाव आयोग ने आम चुनाव के लिए पहला नोटिफिकेशन जारी करने से पहले आज बड़ी कार्रवाई की की है। आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के डीजीपी को भी हटाने का आदेश दिया गया है।

लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के कुछ दिनों बाद आयोग ने बृह्नमुंबई महानगर पालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों को हटाने का भी आदेश दिया। आयोग ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया था कि वे चुनाव संबंधी कार्यों से जुड़े उन अधिकारियों का तबादला करें, जिन्होंने (पद पर) तीन साल पूरा कर लिया है या अपने गृह जिलों में तैनात हैं। महाराष्ट्र ने कुछ नगर निगम आयुक्तों, अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों के संबंध में निर्देशों का पालन नहीं किया था।

6 गृह सचिव हटाए गए

चुनाव आयोग ने गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटाने का निर्देश जारी किया है। इसके अलावा मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के सामान्य विभाग के सचिव को भी हटाने का आदेश दिया गया है।

Breaking : अब 4 जून को नहीं बल्कि इस दिन होगी वोटों की काउंटिंग, चुनाव आयोग ने घोषित की नई तारीख…

Breaking : अब 4 जून को नहीं बल्कि इस दिन होगी वोटों की काउंटिंग, चुनाव आयोग ने घोषित की नई तारीख…

 नई दिल्ली। चुनाव आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनावों की भी घोषणा की गई है। आयोग ने ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी लोकसभा चुनाव के नतीजे के साथ ही घोषित करने की घोषणा की थी। लेकिन अब आयोग की ओर से सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मतगणना की तारीख में बदलाव किया गया है।

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लोकसभा के पहले चरण के चुनाव के साथ ही 19 अप्रैल को यहां विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। इन दोनों राज्यों में मतगणना 4 जून के बजाए अब 2 जून को होगी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि दोनों राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल 2 जून को समाप्त हो रहा है। ऐसे में किसी भी हालत में 2 जून तक मतगणना का काम पूरा हो जाना चाहिए।

चुनाव आयोग की तरफ से इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। जबकि पहले चुनाव आयोग की तरफ से इन राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना की तारीख 4 जून तय की गई थी। अब चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि यहां मतगणना 2 जून को होगी।