नई दिल्ली :- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की है, जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है. आदेश में 8 महासचिव और 21 सचिवों का नाम शामिल है.


नई दिल्ली :- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की है, जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है. आदेश में 8 महासचिव और 21 सचिवों का नाम शामिल है.


नई दिल्ली: आज गुरूवार को फिल्म अभिनेता गोविंदा शिवसेना में शामिल हो गए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिंदे की पार्टी उन्हें मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। ऐसा हुआ तो वे शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
नई दिल्ली। दिल्ली के शराब नीति मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर ईडी की टीम गुरुवार दोपहर को राउज एवेन्यू कोर्ट में पहुंची। जहां ईडी और केजरीवाल दोनों की तरफ से जोरदार दलीलें दी गईं। ईडी ने केजरीवाल की कस्टडी सात दिन के लिए बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने दिल्ली के सीएम को 4 दिन के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपा है।
मध्य प्रदेश : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में अपने फायरब्रांड नेताओं को तैयार कर लिया है. राज्य में प्रचार के लिए कांग्रेस 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, जिसमें पार्टी के राष्ट्री अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का नाम शामिल है.

ये हैं मध्य प्रदेश कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक
मल्लिकार्जुन खड़गे
सोनिया गांधी
राहुल गांधी
प्रियंका गांधी
केसी वेणुगोपाल
जीतेन्द्र सिंह
कमलनाथ
दिग्विजय सिंह
जीतू पटवारी
उमंग सिंघार
अशोक गेहलोत
भूपेश बघेल
सचिन पायलट
कांति लाल भूरिया
अरुण यादव
अजय सिंह
डॉ.गोविंद सिंह
संजय कपूर
विवेक के तंखा
अशोक सिंह
सी पी मित्तल
एनपी प्रजापति
सज्जन सिंह वर्मा
लखन घनघोरिया
तरूण भनोट
जयवर्धन सिंह
हेमन्त कटारे
राजेंद्र कुमार सिंह
रामनिवास रावत
आरिफ मसूद
मीनाक्षी नटराजन
हिना कांवरे
बाला बच्चन
सुखदेव पांसे
रजनीश सिंह
विक्रांत शूरिया
विभा पटेल
साधना भारती
कुणाल चौधरी
आशुतोष चौकसी
नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है. जानकारी के मुताबिक ईडी कस्टडी में मुख्यमंत्री की तबियत बिगड़ी है. सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल 46 तक गिर गया है. डॉक्टरों ने बताया कि शुगर लेवल का इतना नीचे जाना खतरनाक हो सकता है.
आपकों बता दें कि बुधवार को सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मंगलवार की शाम को जेल में अपने पति से मिलने गई. उन्हें डायबिटीज है, शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहे, लेकिन निश्चय दृढ़ है. वे बहुत सच्चे देशभक्त निडर और साहसी व्यक्ति हैं. उनकी लंबी आयु, सेहत और सफलता की कामना करना. उन्होंने कहा है मेरा शरीर जेल में है. लेकिन, आत्मा आप सबके बीच है. आंखें बंद करो तो मुझे अपने आस-पास ही महसूस करोगे.
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि ED के कई छापों में एक पैसा भी नहीं मिला और उनके पति 28 मार्च को अदालत में कथित आबकारी नीति घोटाले में ‘बड़ा खुलासा’ करेंगे. उन्होंने कहा कि उनके पति 28 मार्च को सच्चाई बताएंगे और सबूत भी पेश करेंगे.
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि, “ दो साल की जांच के बावजूद ईडी एक पैसे का भी सबूत नहीं ढूंढ पाई है. उन्होंने मुख्यमंत्री के आवास पर छापा मारा, लेकिन केवल 73,000 रुपये मिले.लेकर बहुत दुखी हैं.
नई दिल्ली। टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन मामले में महुआ मोइत्रा को फिर समन भेजा है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने महुआ को 28 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है।
इससे पहले 19 मार्च को उन्हें ईडी द्वारा समन भेजा गया था। ईडी के सामने पेश ना होने पर ये समन जारी किया गया था। बता दें कि महुआ ने ईडी को चिट्ठी लिखकर पेशी से मोहलत मांगी थी।
ईडी फेमा के प्रावधानों के तहत महुआ का बयान दर्ज करना चाहती है। महुआ के खिलाफ एनआरई खाते से जुड़े लेनदेन की जांच की जा रही है। इसके अलावा विदेश में पैसे भेजने के कुछ अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ पर कई आरोप लगाए थे। निशिकांत ने कहा था कि महुआ ने कारोबारी हीरानंदानी से महंगे गिफ्ट और पैसे लेकर अदाणी समूह और प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में सवाल पूछा था।
नई दिल्ली : हावड़ा मुख्य रेल मार्ग के पटना-डीडीयू रेलखंड पर मंगलवार की देर रात 01410 अप दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन में आग लग गई। यह घटना भोजपुर जिले के अंतर्गत बिहिया और कारीसाथ स्टेशनों के बीच हुई। इस हादसे के बाद अप और डाउन दोनों दिशाओं में ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद हो गया।
होली स्पेशल ट्रेन के एसी बोगी में आग लगते ही अफरातफरी मच गई। यात्री डर गए और जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं 3 डिब्बे व इंजन के साथ बक्सर स्टेशन पर सुबह से खड़ी स्पेशल ट्रेन और क्षतिग्रस्त डिब्बे को घटना वाले स्टेशनों पर काट कर निकाल लिया गया है।
अप लाइन में करीब तीन घंटे, तो डाउन लाइन में करीब छह घंटे के बाद परिचालन बहाल किया जा सका। इस घटना के बाद अप रेलवे लाइन के ओएचई में बिजली की सप्लाई रोक दी गई थी। इस बीच रेलवे ने पटना से खुल चुकी ट्रेनों को आरा से बक्सर की बजाय सासाराम के रास्ते डीडीयू तक चलाया। वहीं कई ट्रेनों को पटना से गया के रास्ते डायवर्ट कर दिया गया।
BJP Releases List Of Star Campaigners: लोकसभा चुनाव में अब बेहद कम समय रह गया है. ऐसे में देश की तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारी में जुटी है. बीजेपी ने बिहार, बंगाल और मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।
मध्य प्रदेश के लिए भाजपा द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भजनलाल शर्मा, हिमंता बिस्वा सरमा, विष्णु देव साय समेत कई लोगों को शामिल किया गया। कांग्रेस से बीजेपी में हाल ही में शामिल हुए सुरेश पचौरी को भी बीजेपी ने स्टार प्रचारक बनाया. वहीं, स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का नाम शामिल नहीं किया गया है.लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए बीजेपी ने बिहार के लिए भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. स्टार प्रचारकों में पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी नेता जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ, विनोद तावड़े, सम्राट चौधरी, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय सहित कई बड़े नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं.

उज्जैन। उज्जैन के महाकाल में बड़ा हादसा हो गया है। महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान आग लग गई जिसकी चपेट में आकर पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि गुलाल उड़ाते समय आग की लपटें तेज हो गई और वहां मौजूद पुजारी इसकी चपेट में आ गए। मामले में अब उज्जैन कलेक्टर ने जांच के निर्देश दे दिए है। कलेक्टर ने 3 दिन में रिपोर्ट तलब की है।
जानकारी के अनुसार, महाकाल मंदिर में पुजारी कपूर से आरती कर रहे थे। इस दौरान किसी ने गुलाल उड़ाया जिसने आग पकड़ ली। इस आग की चपेट में आने से मंदिर में मौजूद छह दर्शनार्थी भी झुलस गए हैं। घटना के वक्त महाकाल मंदिर में होली का जश्न चल रहा था।
वहीं, घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी अस्पताल पहुंच गए हैं। कुल 13 लोग आग की चपेट में आए हैं। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इसके अलावा चार लोगों को इंदौर रेफर किया गया है।
सत्यनारायण, चिंतामन, रमेश, अंश, शुभम, विकास, महेश, मनोज, संजय, आनंद, सोनू और राजकुमार नाम के पुजारी और सेवक आग की चपेट में आने से झुलस गए हैं।
बता दें कि सीएम मोहन यादव के बेटे और बेटी भी महाकाल मंदिर में मौजूद थे। वह दोनों भस्मारती में शामिल होने के लिए गए थे। दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं, कलेक्टर नीरज सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही उन्होंने एक कमेटी बनाने का भी निर्देश दिया है।
अयोध्याः अयोध्या स्थित राम मंदिर में 495 साल बाद भव्य होली उत्सव मनाया गया। सुबह से ही देश के कोने कोने से लोग रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। होली के इस खास अवसर पर मंदिर के अंदर भगवान की दिव्य मूर्ति पर रंग और गुलाल चढ़ाया गया। अपने आराध्य को होली पर रंग चढ़ा कर आनंदित हुए भक्तों के उल्लास से पूरा राम जन्मभूमि परिसर खुशी में डूब गया।
आज सोमवार को होली के विशेष अवसर पर राम मंदिर के प्रांगण में पुजारियों ने रामलला की मूर्ति पर पुष्प वर्षा की और भगवान के साथ होली खेली। साथ ही राग भोग और श्रृंगार के तहत भगवान को अबीर-गुलाल अर्पित किया गया। पुजारियों ने भक्तों के साथ होली के गीत गाए और रामलला को प्रसन्न करने के लिए मूर्ति के सामने नृत्य किया।
राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, ‘रामलला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली होली मनायी जा रही है। रामलला की आकर्षक मूर्ति को फूलों से सजाया गया है, माथे पर गुलाल लगाया गया है। इस अवसर पर रामलला की मूर्ति ने गुलाबी पोशाक पहनी थी।’
BJP Candidate List 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को मंडी से टिकट दिया गया है। वरूण गांधी का टिकट कट गया है। मेनका गांधी का नाम लिस्ट में है, सुल्तानपुर से वो दावेदारी करेंगी। इस लिस्ट में यूपी बाकी बची सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।
बीजेपी ने राजमुंदरी से डी पुंडेश्वरी, मुजफ्फरपुर से राज भूषण निषाद, पाटलीपुत्र से राम कृपाल यादव को टिकट दिया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बक्सर से टिकट काटा गया है. बक्सर से मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। सासाराम से छेदी पासवान को भी टिकट नहीं दिया गया है, उनकी जगह शिवेश राम उम्मीदवार होंगे. मुजफ्फरपुर से अजय निषाद का टिकट काटा गया है। नवादा से विवेक ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है. यह सीट लोजपा के खाते में थी. इसके अलावा बाकी सभी पुराने चेहरों को रिपीट किया गया है. बता दें कि बीजेपी बिहार में 17 लोकसभा सीटों चुनाव लड़ेगी और इन सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है.
एक नजर में देखें लिस्ट




नई दिल्ली/चंडीगढ़। : देश के जानेमाने उद्योगपति नवीन जिंदल ने (BJP Mission 400+) रविवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अब से कुछ देर में नवीन जिंदल की बीजेपी में जॉइनिंग हो सकती है। बीजेपी उन्हें कुरुक्षेत्र सीट से उम्मीदवार बना सकती है। बता दें आज ही पूर्व नौसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया बीजेपी में शामिल हुए हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले में लगे आरोपों की वजह से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्त में हैं। जेल से ही सरकार चलाने का ऐलान कर चुके अरविंद केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्त में ही मुख्यमंत्री के तौर पर पहला फैसला भी लिया है। उन्होंने एक नोट के जरिए दिल्ली सरकार के जल विभाग को लेकर एक आदेश जारी किया है। यह पहला मौका है जब पद पर रहते हुए किसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। आम आदमी पार्टी और खुद अरविंद केजरीवाल इस बात की घोषणा कर चुके हैं कि वह गिरफ्तारी के बावजूद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा नहीं देंगे। केजरीवाल जेल में रहकर ही सरकार चलाना चाहते हैं। हालांकि, कई संविधान विशेषज्ञ इस घोषणा की व्यवहारिकता पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि एक मुख्यमंत्री को हर दिन कई लोगों से मिलना होता है, अफसरों के साथ और कैबिनेट की बैठक लेनी होती है। दर्जनों फाइलों को देखना होता है उन पर हस्ताक्षर करना होता है। लेकिन जेल में हर कैदी को जेल मैन्यूअल का पालन करना होता है और इससे कुछ भी अलग करने के लिए कोर्ट की इजाजत लेनी होगी।
वहीं, आम आदमी पार्टी का कहना है कि जेल से सरकार चलाने के लिए कोर्ट का सहारा लिया जा सकता है। कोर्ट यदि आदेश देता है तो सीएम को किसी ऐसी इमारत में रखा जा सकता है जिसे जेल घोषित कर दिया जाए और वह वहां से मुख्यमंत्री का अपना दफ्तर भी चलाते रहें। कुछ महीनों पहले आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर एक सर्वे भी कराया था और दिल्ली की जनता से पूछा था कि यदि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाता है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या फिर जेल से सरकार चलानी चाहिए। आम आदमी पीर्टी का दावा था कि अधिकतर लोगों ने जवाब दिया कि केजरीवाल को पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए।
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पहली लिस्ट जारी कर दी है, इस सूची में 16 उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं। BSP ने सहारनपुर से माजिद अली, कैराना से श्रीपाल सिंह, मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति, बिजनौर से विजेन्द्र सिंह, नगीना से सुरेंद्र पाल सिंह, मुरादाबाद से मो. इरफान सैफी, रामपुर से जीशान खां,
संभल से शौलत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन, मेरठ से देववृत्त त्यागी, बागपत से प्रवीण बंसल, गौतबुद्धनगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी, बुलंदशहर से गिरीश चंद्र जाटव, आंवला से आबिद अली, पीलीभीत से अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू और शाहजहांपुर से डॉक्टर दोदराम वर्मा को टिकट दिया है.
लखनऊ : लखनऊ में इटौंजा चांदपुर में रविवार सुबह खेत में महिला का शव पड़ा मिला। उससे कुछ दूर पर ही एक युवक का शव भी पेड़ से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। छानबीन करने पर शवों की पहचान विमला और उसके चचेरे देवर रमेश के तौर पर हुई। दोनों लोग शनिवार को मजदूरी के लिए घर से निकले थे। जिसके बाद वापस नहीं लौटे थे। ग्रामीणों ने पुलिस के सामने दावा किया है कि विमला की हत्या की गई है। वहीं, रमेश ने फांसी लगा कर खुदकुशी की है।
अहमदपुर निवासी नरेश की पत्नी विमला शनिवार सुबह मजदूरी के लिए घर से गई थी। वहीं, चचेरा भाई रमेश भी काम पर जाने की बात कह कर निकला था। शाम गुजरने के बाद भी दोनों लोग घर नहीं लौटे। पत्नी विमला को तलाश रहे नरेश को पता चला कि भाई रमेश भी घर नहीं आया है। दोनों के मोबाइल नम्बर भी नहीं मिल रहे थे। जिससे परिवार वाले घबरा गए। आस-पास तलाश करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं, रविवार सुबह ग्रामीणों ने नरेश को बताया कि विमला का शव चांदपुर के एक खेत में पड़ा हुआ है। कुछ दूर पर ही रमेश का शव भी फंदे से लटका हुआ है। यह जानकारी मिलने पर नरेश परिवार के साथ मौके पर पहुंचा। इस बीच इटौंजा पुलिस भी मौके पर आ गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस के सामने रमेश और विमला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। वहीं, परिवार वाले कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। रमेश ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी को तलाश रहा था। जानकारी नहीं मिलने पर सुबह थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराने की बात सोची थी। लेकिन उससे पहले ही विमला और रमेश के शव मिलने की सूचना आ गई।
डीसीपी उत्तरी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि विमला का शव खेत में पड़ा हुआ था। कुछ दूर पर लगे पेड़ में रमेश का शव फंदे से लटकता मिला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, परिवार वालों के बयान भी लिए जाएंगे। जिसके आधार पर कार्रवाई होगी।
नई दिल्ली : सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है, दरअसल, हाई कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी और हिरासत को लेकर की गई चुनौती वाली याचिका को तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया. वहीं केजरीवाल के गिरफ्तारी के बाद AAP पार्टी के नेताओं ने दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल से ही सरकार चलाएंगे.
याचिका पर 27 मार्च को होगी सुनवाई
बता दें कि हाईकोर्ट केजरीवाल की याचिका पर 27 मार्च को सुनवाई करेगा. अरविंद केजरीवाल के वकील की ओर से हाई कोर्ट से इस मामले में तत्काल सुनवाई करने का आग्रह किया गया था. इस मामले की लिस्टिंग अब बुधवार (27 मार्च) को होगी.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालने शनिवार (22 मार्च) को अपनी गिरफ्तारी और ईडी रिमांड को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था. उन्होंने 24 मार्च को तत्काल सुनवाई की मांग की थी.
दो घंटो की पूछताछ के बाद हुए थे गिरफ्तार
ED की टीम ने 21 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दो घंटो की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार (21 मार्च) को अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में ईडी को उनके खिलाफ कार्रवाई करने से रोकने की मांग की गई थी.
नई दिल्ली : आज रात को 8:30 से 9:30 तक पूरे भारत में 1 घंटे के लिए लाइट बंद रहेगी । अर्थ आवर डे (23 मार्च) पर शनिवार को राजभवन में रात्रि 8.30 बजे से 9.30 बजे तक सभी गैर-जरूरी विद्युत प्रकाश उपकरण बंद रखे जाएंगे।
राज्यपाल ने आम जन से भी अपील की है कि एक घंटे के लिए गैरजरूरी लाइट्स को बंद रखकर अर्थ आवर डे में सभी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि इससे सामूहिक तौर पर ऊर्जा संरक्षण की दिशा में हम सार्थक पहल कर पाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी यह हम सबकी महती पहल होगी।
आपको बता दें कि बिजली बचाने के मकसद से दुनियाभर में विश्व भर में ‘अर्थ आवर डे’ मनाया जाता है। यह अर्थ ऑवर वर्ल्ड वाइड फंड (WWF) का एक अभियान है। इसका मकसद लोगों को बिजली के महत्व के प्रति और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरुक करना है।
भारतीय स्टेट बैंक ने चुनावी बॉन्ड से जुड़े सभी आंकड़े जारी किए
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भारतीय स्टेट बैंक ने चुनावी बॉन्ड से जुड़े सभी आंकड़े जारी कर दिए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में सूची भी प्रकाशित की। इस बीच नए डेटा से पता चला है कि 487 दानदाताओं ने चुनावी बॉन्ड के जरिए भारतीय जनता पार्टी को चंदा दिया है।
भारतीय जनता पार्टी को चुनावी बांड (Electoral Bonds) के माध्यम से 6,060 करोड़ रुपये का भारी भरकम चंदा मिला। पार्टी को सबसे ज्यादा चंदा देने वाले टॉप 10 दानदाताओं ने 2,119 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। बीजेपी को मिले कुल चंदे का करीब 35 फीसदी हिस्सा शीर्ष 10 दानदाताओं ने दिया है।
‘फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज लिमिटेड’ ने सबसे ज्यादा चुनावी बॉन्ड खरीदे थे। कंपनी ने कुल 1,368 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किये थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कंपनी ने बीजेपी को 100 करोड़ रुपये का फंड दिया था। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और डीएमके को भी चंदा दिया गया। फ्यूचर गेमिंग कंपनी ने तृणमूल कांग्रेस को 542 करोड़ रुपये और डीएमके को 503 करोड़ रुपये का चंदा दिया।
मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रा टॉप-10 लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों को चंदा दिया है। मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रा ने 1,192 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड खरीदे। उन्होंने कांग्रेस को 110 करोड़ रुपये और बीजेपी को करीब पांच गुना चंदा दिया। मेघा गु्रप से बीजेपी को 584 करोड़ रुपये का फंड मिला। इस कंपनी से बीजेपी को सबसे ज्यादा चंदा मिला है।
इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bonds) के जरिए सबसे ज्यादा चंदा देने वाली कंपनियों की लिस्ट में एमकेजे गु्रप तीसरे नंबर पर है। इस कंपनी का मुख्यालय कोलकाता में है। उन्होंने 617 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे थे। लेकिन इसका आधे से ज्यादा यानी 372 करोड़ रुपए बीजेपी को दे दिया गया। कांग्रेस को 161 करोड़ और तृणमूल कांग्रेस को 47 करोड़ रुपये का चंदा मिला।
टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में आरपीएसजी गु्रप चौथे स्थान पर है। इस ग्रुप की 8 कंपनियों ने 584 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे थे। इन समूहों में हल्दिया एनर्जी ने 377 करोड़ रुपये, धारीवाल इंफ्रास्ट्रक्चर ने 115 करोड़ रुपये, फिलिप्स कार्बन ने 35 करोड़ रुपये और क्रिसेंट पावर ने 34 करोड़ रुपये के बांड खरीदे। इन चारों कंपनियों ने मिलकर 561 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे। इनमें से टीएमसी को सबसे ज्यादा 419 करोड़ रुपये, बीजेपी को 126 करोड़ रुपये और कांग्रेस को 15 करोड़ रुपये मिले।
इस सूची में आदित्य बिड़ला गु्रप पांचवां सबसे बड़ा दानदाता है। इस ग्रुप की टॉप तीन कंपनियों ने 475 करोड़ रुपये के बॉन्ड (Electoral Bonds) खरीदे थे। एस्सेल माइनिंग ने 225 करोड़ रुपये के चुनावी बांड खरीदे, उत्कल एल्युमिना इंटरनेशनल ने 145 करोड़ रुपये के चुनावी बांड खरीदे और बिड़ला कार्बन ने 105 करोड़ रुपये के चुनावी बांड खरीदे।
आरपीएसजी गु्रप ने कुल 553 करोड़ रुपये के चुनावी बांड (Electoral Bonds:) खरीदे। इसमें से बीजेडी को 245 करोड़ रुपये और बीजेपी को 230 करोड़ रुपये मिले। इस समूह की शीर्ष तीन दानदाता कंपनियों ने 475 करोड़ रुपये के बांड खरीदे। एस्सेल माइनिंग ने 225 करोड़ रुपये के चुनावी बांड खरीदे, उत्कल एल्युमिना इंटरनेशनल ने 145 करोड़ रुपये के चुनावी बांड खरीदे और बिड़ला कार्बन ने 105 करोड़ रुपये के चुनावी बांड खरीदे।
इस लिस्ट में अगला नाम है क्विक सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड का। यह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी है। इस कंपनी ने चुनावी बांड पर 410 करोड़ रुपये खर्च किये। इसमें से 375 करोड़ रुपये बीजेपी को और 25 करोड़ रुपये शिवसेना को दिए गए।
वेदांता लिमिटेड सबसे ज्यादा बांड (Electoral Bonds) खरीदने वालों की सूची में सातवें स्थान पर है। इस कंपनी ने 401 करोड़ रुपये के बॉन्ड लिये थे। इससे सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी को हुआ और उन्हें 227 करोड़, कांग्रेस को 104 करोड़ और बीजेडी को 40 करोड़ मिले। भारती गु्रप की चार कंपनियों ने 247 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे थे। इसमें से बीजेपी को 197 करोड़ रुपये मिले। इस बीच गु्रप की कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड ने 183 करोड़ रुपये खर्च किये।
जिंदल ग्रुप की चार कंपनियों ने 192 करोड़ रुपये के बॉन्ड दान किये। 192 करोड़ में से बीजेडी को सबसे ज्यादा 100 करोड़ रुपये मिले। कांग्रेस को 20 करोड़ रुपये और बीजेपी को 2 करोड़ रुपये मिले। इनमें सबसे बड़ा खरीदार जिंदल स्टील एंड पावर था। उन्होंने 123 करोड़ रुपए तक खर्च किए।
इस लिस्ट में टॉप 10 में 10वीं कंपनी अहमदाबाद की टोरेंट गु्रप है। इस ग्रुप की तीन कंपनियों ने 184 करोड़ रुपये के बॉन्ड दान किये। इसमें से बीजेपी को 107 करोड़, कांग्रेस को 17 करोड़ और आम आदमी पार्टी को 7 करोड़ मिले। गु्रप में टोरेंट पावर लिमिटेड ने सबसे ज्यादा 107 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे।
नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अदालत ने शुक्रवार को 28 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया। ईडी के अधिकारी दोपहर करीब पौने 2 बजे केजरीवाल को अदालत लेकर पहुंचे। स्पेशल जज कावेरी बावेजा के सामने उन्हें पेश किया। ईडी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने अदालत में अर्जी देते हुए केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड मांगी। केजरीवाल की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी, विक्रम चौधरी और रमेश गुप्ता ने जांच एजेंसी की मांग का पुरजोर विरोध किया। दोनों पक्षों की विस्तार से दलीलें सुनने के बाद अदालत ने करीब सवा पांच बजे अपना आदेश सुरक्षित रखा, जो देर शाम सात बजे के बाद जारी हुआ।
मॉस्को : रूस की राजधानी मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. यहां क्रॉक्स सिटी हॉल में 5 हथियारबंद लोगों ने भीड़ पर गोलीबारी कर दी. इस हमले में 70 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 115 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है. रूसी स्वास्थ्य मंत्रायल के चीफ मुराशकों ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में भर्ती 115 लोगों में से 60 की हालत काफी गंभीर है. जानकारी के अनुसार यह हमला एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में हुआ है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्रॉक्स सिटी हॉल में जबह एक संगीत कार्यक्रम चल रहा था, तभी कुछ अज्ञात लोग जबरन घुस आए और भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी. आतंकियों ने हॉल में गोलीबारी के साथ ही ग्रेनेड से हमला भी किया. स्थिति पर नियंत्रण के लिए रूसी नेशनल गार्ड्स को मौके पर लगाया गया है. नेशनल गार्ड्स ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कैंपेन शुरू किया है. इस ऑपरेश में हेलीकॉप्टर्स की मदद भी ली गई है. इसके साथ ही मौके पर 50 से ज्यादा एंबुलेंस भी पहुंच गई हैं.
स्थानीय मीडिया की मानें तो गोलीबारी शुरू होने के कुछ ही देर बाद क्रोकस सिटी हॉल में एक धमाका भी हुआ।. कॉन्सर्ट हॉल में आग लगने की घटना के वीडियो और तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. बता दें कि इस हमले के बाद रूस की सुरक्षा एजेंसी एफएसबी ने कहा कि मॉस्को क्रोकस सिटी हॉल में गोलीबारी के बीच कानून प्रवर्तन एजेंसिया जरूरी कदम उठा रही हैं. साथ ही वहां फंसे लोगों को रेस्क्यू करने का काम भी जारी है. बता दें कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक हमलावर भी दिखाई दे रहा है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि इंडिया टीवी नहीं करता है.