BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज...उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर लग सकती है मुहर

BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज...उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर लग सकती है मुहर

 नई दिल्ली:- लोकसभा चुनाव 2024  की घोषणा से पहले देश में सियासी गर्मी बढ़ गई है. सभी दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिए हैं और साथ ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करना भी शुरू कर दिया है. बीजेपी ने 2 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए अपने 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी. इसके बाद आज एक बार फिर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है.

माना जा रहा है कि इस बैठक में दूसरी सूची पर भी मुहर लगाई जा सकती है. जानकारी के मुताबिक बीजेपी मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है, जिसमें 150 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया जा सकता है. 

रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा और बिहार से बीजेपी की सहयोगी पार्टियों के साथ सीट बंटवारे पर शीर्ष नेतृत्व में चर्चा की जा सकती है. इसके बाद आपसी सहमति पर आते हुए ही दूसरी सूची के उम्मीदवारों का ऐलान किया जाएगा. इसके अलावा लोकसभा चुनाव के अन्य उम्मीदवारों के नाम पर भी इस बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा.

खुशखबरी : मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को दिया जन्म...इतनी हुई चीतों की संख्या

खुशखबरी : मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को दिया जन्म...इतनी हुई चीतों की संख्या

 श्योपुर: कूनो नेशनल पार्क  से गुड न्यूज आई है. यहां मादा चीता गामिनी (Gamini) ने पांच शावकों को जन्म दिया है. यह जानकारी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने दी है और साथ ही सोशल मीडिया पर शावकों की तस्वीर भी शेयर की है. इस तस्वीर में मादा चीता अपने शावकों को प्यार करती हुई नजर आ रही हैं.

मादा चीता गामिनी की उम्र पांच साल (age of female cheetah Gamini is five years) बताई जा रही है. जिसे दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था. केंद्रीय मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को शावकों के जन्म पर बधाई दी है. शावकों के जन्म को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”मादा चीता करीब पांच वर्ष की है और उसे साउथ अफ्रीका का त्वालू कालाहारी रिजर्व से लाया गया था. उसने आज पांच शावकों को जन्म दिया है. इसके साथ ही भारत में जन्म लेने वाले शावकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है.”

भूपेंद्र यादव ने आगे लिखा, ”भारत की धरती पर चीता का यह चौथा वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीता का यह पहला वंश है. सभी को बधाई विशेषकर वन अधिकारियों, पशु चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ को जिन्होंने चीता के लिए तनाव मुक्त वातावराण सुनिश्चित किया. जिसकी वजह से चीता का मिलन हुआ और शावकों का सफलतापूर्वक जन्म हुआ. अब चीता की कुल संख्या 26 हो गई है जिनमें कूनो नेशनल पार्क के शावक भी शामिल हैं.” दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से 20 चीते भारत लाए गए थे जिनमें से कुछ की मौत हो गई है. पीएम मोदी ने 2022 में चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी. ऐसे में शावकों का भारत की धरती पर जन्म वन विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है.

बड़ी खबर : अब साल में तीन बार दे सकेंगे CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट एग्जाम...ICAI की बड़ी घोषणा...जाने पूरी जानकारी

बड़ी खबर : अब साल में तीन बार दे सकेंगे CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट एग्जाम...ICAI की बड़ी घोषणा...जाने पूरी जानकारी

 दिल्ली :- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने शुक्रवार को सीए की फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर बड़ा ऐलान किया है. ICAI अब साल में तीन बार सीए फाउंडेशन और सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित कराएगा. अभी तक इन परीक्षाओं का साल में केवल दो बार आयोजन होता था. ICAI ने यह फैसला अपनी 430वीं बैठक में लिया था, जिसका आयोजन मार्च 7 को नई दिल्ली में हुआ था.

नई प्रणाली में सीए की फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा जनवरी, मई-जून और सितंबर में होगी. इससे पहले मई-जून और नवंबर-दिसंबर के दौरान परीक्षा होती थी. बताया जा रहा है कि ज्यादा बार परीक्षा का आयोजन कराने से छात्रों को ज्यादा बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा. बता दें कि ग्लोबल लेवल एग्जाम में भी परीक्षा आयोजन कराने की दर ज्यादा होती है.

छात्रों को ध्यान में रखकर लिया गया है फैसला

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने अपने प्रेस रिलीज में कहा कि ये फैसला छात्रों को ध्यान में रखकर लिया गया है. इंस्टीट्यूट ने कहा कि नए बदलावों के बाद अब एग्जाम के आयोजन के अंतराल का समय 6 महीने से घटकर 4 महीने हो जाएगा. इससे छात्रों को एग्जाम में बैठने के ज्यादा मौके मिलेंगे. प्रेस रिलीज के मुताबिक, नई प्रणाली से यह फायदा होगा कि जिन छात्रों की परीक्षा की पढ़ाई पूरी हो गई है, उन्हें एग्जाम में बैठने के लिए 2 महीने अतिरिक्त समय इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

ये है सीए मई-जून परीक्षाओं का शेड्यूल

ICAI ने जून-मई में होने वाली सीए परीक्षाओं की फाइनल डेट जारी कर दी है. इन परीक्षाओं में अब तक 4,36,500 छात्रों ने रजिस्टर किया है. सीए फाउंडेशन एग्जाम 20-26 जून 2024 के दौरान आयोजित होगा. सीए इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप की तारीख अलग-अलग हैं और ये 3-13 मई के बीच आयोजित होंगे. सीए फाइनल परीक्षा भी मई महीने में पूरी हो जाएगी. 

सीए बनने का प्रोसेस?

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए छात्रों को तीन लेवल पर एग्जाम देने होते हैं. सबसे पहले कैंडिडेट को ICAI का फाउंडेशन एग्जाम देना होता है. इसे 12वीं पास कर चुके छात्र दे सकते हैं. फाउंडेशन में पास होने के बाद कैंडिडेट को सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा देनी होती है. इस परीक्षा में दो ग्रुप होते हैं और हर ग्रुप में 4 विषयों का एग्जाम होता है. इंटरमीडिएट एग्जाम क्लियर करने के बाद आखिरी स्टेप है सीए फाइनल. सीए फाइनल का एग्जाम पास करने के बाद कैंडिडेट को सीए का टैग मिल जाता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाइट हाउस प्रोजेक्ट का देंगे उपहार...आज होगा लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाइट हाउस प्रोजेक्ट का देंगे उपहार...आज होगा लोकार्पण

 यूपी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों को लाइट हाउस प्रोजेक्ट का उपहार देंगे। उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान वह वर्चुअल माध्यम से लाइट हाउस प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के निदेशक डा. अनिल कुमार ने बताया कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा ग्लोबल हाऊसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया के अंतर्गत लाइट हाऊस प्रोजेक्ट अवध विहार योजना लखनऊ के सेक्टर-5 में दो हेक्टेयर में निर्मित किया गया है।

प्रधानमंत्री ने 1 जनवरी 2021 को इसका शिलान्यास किया था। इसका निर्माण पीवीसी फेमवर्क माडल पर बनाया गया है। इस तकनीकी का प्रयोग दुनिया के चुनिंदा देशों में होता है। इसके माध्यम से बेहद कम समय भवन निर्माण का कार्य पूरा किया जाता है। उक्त तकनीकी से मकान टिकाऊ, पर्यावरण के अनुकूल एवं आपदारोधी होते हैं। इस तकनीकी का प्रयोग कनाडा जैसे देशों में किया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त ने दिया इस्तीफा...जानें क्या है वजह…

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त ने दिया इस्तीफा...जानें क्या है वजह…

 नई दिल्ली। चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जाता है कि गोयब पंजाब कैडर के 1985 बैच के अफसर है। आईएएस से इस्तीफा देकर 20 नवंबर 2022 में वे चुनाव आयुक्त बने थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

अरुण गोयल के इस्तीफे के पीछे क्या वजह है, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। चुनाव आयुक्त का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जबकि चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटा हुआ है।

बता दें कि देश में इस समय लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। चुनाव आयोग का काम इस समय बहुत बढ़ जाता है। ऐसे में गोयल के इस्तीफे से तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे है। गौरतलब है कि अरुण गोयल के इस कदम के बाद अब चुनाव आयोग में 2 रिक्तियां हो गई हैं।

चुनाव आयोग में कमिश्नर के अब दो पद खाली हो गए हैं। 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण गोयल ने अरुण गोयल पहले सचिव, भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के रूप में काम कर चुके हैं।

सरकार की नई पहल, विधवा महिला को दूसरी शादी करने पर सरकार देगी 2 लाख रुपए...पढ़े पूरी डिटेल्स

सरकार की नई पहल, विधवा महिला को दूसरी शादी करने पर सरकार देगी 2 लाख रुपए...पढ़े पूरी डिटेल्स

 रांची: आपने कभी सोचा नहीं होगा की विधवा महिला के दोबारा शादी करने पर उन्हें 2 लाख रुपये दिय जाएंगे। जी हाँ आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं. झारखंड सरकार ने प्रदेश की विधवा महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। झारखंड की चंपाई सरकार ने विधवा महिलाओं के लिए विधवा पुनर्विवाह योजना की शुरुआत की है। चंपाई सरकार की ये अपनी तरह की पहली और अनूठी योजना है। झारखंड सरकार विधवा महिलाओं को दोबारा शादी करने पर 2 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

झारखंड सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि ​महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना। इस योजना का संचालन महिला बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। सरकार के इस योजना का मतलब है कि महिलाएं अपने जीवन साथी का साथ छुटने के बाद से समाज में अकेली हैं, लाचार हैं और वो फिर से नई जीवन की शुरुआत करना चाहती है। ऐसे विधवा महिलाओं को झारखंड सरकार पुनर्विवाह करने पर आर्थिक सहयोग करेगी।

 Jio ने दी GOOD NEWS,अब 300 रुपये में 1 साल तक सब कुछ मुफ्त मिलेगा,

Jio ने दी GOOD NEWS,अब 300 रुपये में 1 साल तक सब कुछ मुफ्त मिलेगा,

अगर आप भी 300 रुपये से कम वाले मासिक प्लान की तलाश में हैं तो यह प्लान आपके काम आ सकता है। आइए जानते हैं जियो के सस्ते प्लान के फायदे। 299 रुपये वाले रिलायंस जियो प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डेटा के हिसाब से कुल 56 जीबी डेटा मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है।

इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है और प्लान में 100 फ्री एसएमएस ऑफर किए जा रहे हैं। जियो के प्लान में ग्राहकों को JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। रिलायंस जियो का 395 रुपये वाला प्लान उन ग्राहकों के लिए है जो लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में हैं। जियो के 395 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

ग्राहकों को कुल 6GB डेटा मिलेगा. साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और 1,000 एसएमएस मुफ्त मिलेंगे। आपके डेटा प्लान की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64Kbps हो जाएगी।

आपको ये फायदे भी मिलेंगे

395 रुपये वाले इस जियो प्लान में ग्राहकों को इंटरनेट डेटा, कॉलिंग और एसएमएस के अलावा अन्य फायदे भी मिलते हैं। इसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा का एक्सेस और जियो क्लाउड का एक्सेस मिलता है। अगर पके फोन और एरिया में 5G है तो आपको इस प्लान में 5G सर्विस भी मिलेगी। यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो लॉन्ग टर्म रिचार्ज कराना चाहते हैं।

होली के पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात...केंद्र सरकार ने डीए में की 4 % की बढ़ोतरी...जानें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

होली के पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात...केंद्र सरकार ने डीए में की 4 % की बढ़ोतरी...जानें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव व होली से पहले सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दे दिया। गत जनवरी से ही केंद्रीय कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी की बैठक में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते व पेंशनभोगियों को मिलने वाली महंगाई राहत में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया।

महंगाई भत्ते व राहत में बढ़ोतरी का यह फैसला इस साल एक जनवरी से मान्य होगा। सरकार के इस फैसले से 49.18 लाख केंद्रीय कर्मचारी तो 67.95 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की इस बढ़ोतरी से महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी का 50 प्रतिशत हो जाएगा और इससे केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले हाउसिंग भत्ता और ग्रेच्युटी में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। विभिन्न वर्गों को उनकी सैलरी के मुताबिक इसका लाभ मिलेगा।

ग्रेच्युटी अब 20 लाख से बढ़कर 25 लाख हो जाएगी

इस फैसले की जानकारी देते हुए वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों की ग्रेच्युटी अब 20 लाख से बढ़कर 25 लाख हो जाएगी। अभी ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख है। उन्होंने बताया कि सिर्फ चार प्रतिशत महंगाई भत्ते व महंगाई राहत में बढ़ोतरी से सरकार पर सालाना 12,868.72 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा। लेकिन अन्य विभिन्न प्रकार के भत्तों में होने वाली बढ़ोतरी से इस साल जनवरी से लेकर अगले साल फरवरी के बीच केंद्रीय कर्मचारियों को 9,400 करोड़ रुपए का लाभ अलग से मिलेगा।

DA, HRA बढ़ने के साथ मिलेंगे ये अतिरिक्त लाभ 

डीए में बढ़ोतरी के साथ परिवहन भत्ता, कैंटीन भत्ता और प्रतिनियुक्ति भत्ता समेत अन्य भत्ते में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। मकान किराया भत्ता मूल वेतन के 27 प्रतिशत, 19 प्रतिशत और 9 प्रतिशत से बढ़ाकर क्रमश: 30 प्रतिशत, 20 प्रतिशत और 10 प्रतिशत कर दिया गया है। ग्रेच्युटी के तहत लाभ में मौजूदा 20 लाख रुपये से 25 लाख रुपये की बढ़ोतरी के साथ 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

सरकार उठाएगी इतना खर्च 

महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दोनों के कारण सरकारी खजाने पर संयुक्त प्रभाव 12,869 करोड़ रुपये प्रति वर्ष होगा। वर्ष 2024-25 (जनवरी 2024 से फरवरी 2025) के दौरान 15,014 करोड़ रुपये का प्रभाव पड़ेगा। विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर सालाना 9,400 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। 

लाखों कर्मचारियों को होगा लाभ 

स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार डीए और डीआर में वृद्धि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है। इस फैसले से केंद्र सरकार के 49.18 लाख कर्मचारियों के अलावा 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होने की संभावना है, क्योंकि महंगाई राहत (DR) में भी उसी दर से बढ़ोतरी की गई है।

रूह कंपा देने वाली घटना : कक्षा तीसरी की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...फिर कर दी हत्या...पढ़िए पूरी खबर

रूह कंपा देने वाली घटना : कक्षा तीसरी की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...फिर कर दी हत्या...पढ़िए पूरी खबर

 छिंदवाड़ा : नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आते रहते हैं. अक्सर छोटी-छोटी बच्चियों को हवस का शिकार बनाया जाता हैं. इसी तरह अब एक और रूह कपा देने वाली घटना शामे आई हैं. जहाँ छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव के पास खेरवानी की एक नाबालिक के साथ परिजन द्वारा घर के सदस्यों के काम पर जाने के बाद सुनसान घर में बालिका को अकेला पाए जाने पर परिजन द्वारा बलात्कार किया गया । आरोपी द्वारा बलात्कार के बाद पीड़िता को कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद लाश को जंगल में छुपा दिया और परिजन के आने से पहले फरार हो गया।

पीड़िता घर पर नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस द्वारा मामला संज्ञान में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया जिसने पूछताछ में वारदात को कबूल किया। पुलिस द्वारा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । प्रकरण पंजीबद्ध करके जांच की जा रही है ।

कांग्रेस चुनाव समिति की अहम बैठक आज...छत्तीसगढ़ सहित 150 लोकसभा सीटों पर हो सकता उम्मीदवारों का ऐलान

कांग्रेस चुनाव समिति की अहम बैठक आज...छत्तीसगढ़ सहित 150 लोकसभा सीटों पर हो सकता उम्मीदवारों का ऐलान

 नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति () की पहली बैठक गुरुवार 7 मार्च को होगी। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसमें 130 से 150 सीटों पर विचार होगा।ये वो सीटें हैं, जिन पर राज्यों में कोई चुनावी गठबंधन नहीं है। इनमें छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, झारखंड जैसे राज्यों के अलावा ज्यादातर दक्षिण भारत के राज्य हैं, जहां पार्टी का किसी से कोई गठबंधन नहीं है।

 

ज्यादातर राज्यों में उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग पूरी

 कांग्रेस पार्टी के संचार प्रभारी जयराम रमेश के मुताबिक ज्यादातर राज्यों में उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग लगभग तय हो चुकी है। देश के युवाओं को लुभाने की कोशिश में कांग्रेस पहली बार उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने पर ‘रोजगार का अधिकार’ प्रदान करेगी। कांग्रेस की घोषणापत्र समिति ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मिलकर घोषणापत्र के मसौदे की प्रति सौंपी।

 पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की अध्यक्षता वाली समिति में शशि थरूर, के राजू, गुरदीप सप्पल और इमरान प्रतापगढ़ी सदस्य हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस घोषणापत्र में देश में पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानून और सजा का प्रस्ताव भी रखेगी और सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता लाने के उपाय भी सुझाएगी। कांग्रेस कार्य समिति की मंजूरी के बाद घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा।

 घोषणापत्र में पांच न्याय पर जोर

 सूत्रों के हवाले से बताया कि घोषणापत्र के मसौदे का जोर पांच-न्याय (न्याय के पांच स्तंभ) पर है जिसका वादा कांग्रेस ने राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान किया था। घोषणापत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और सरकारी रिक्तियों को भरने के लिए देश में जाति आधारित जनगणना पर भी ध्यान दिया जाएगा।

 इसमें समाज के हाशिए पर मौजूद वर्गों को वित्तीय सहायता प्रदान करने जैसे कुछ कल्याणकारी उपायों पर भी जोर दिए जाने की संभावना है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें न्याय मिले और वे सरकार की कल्याणकारी कदमों का हिस्सा बन सके।

ब्रेकिंग : विधायक के घर ईडी का छापा...घर पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

ब्रेकिंग : विधायक के घर ईडी का छापा...घर पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

  कानपुर : प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के कानपुर स्थित आवास पर छापा मारा है। ईडी टीम ने उनके आवास पर लगे सीसीटीवी कनेक्शन को काट दिया गया। ईडी लखनऊ जोन के अधिकारियों ने सुबह- सुबह इरफान सोलंकी के आवास पर पहुंच कर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। जाजमऊ स्थित सपा विधायक के आवास पर ईडी की टीम पहुंचने की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी एक साल से जेल में बंद हैं। दिसंबर 2022 में उन्हें जेल भेजा गया था। बाद में उन्हें महाराजगंज जेल ट्रांसफर कर दिया गया। विधायक पर महिला ने प्लॉट पर कब्जा करने की मंशा से आगजनी करने का आरोप लगा है। विधायक इरफान के खिलाफ अब तक 17 केस दर्ज किया गया है। इस कारण उनके राज्यसभा चुनाव में इरफान सोलंकी को वोट डालने से भी वंचित होना पड़ा।

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका...एक साथ 54 नेताओं ने किया भाजपा में प्रवेश

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका...एक साथ 54 नेताओं ने किया भाजपा में प्रवेश

 Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं के पाला बदलने की चर्चा खूब सुनने को मिल रही हैं. वही कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति देखने को मिल रही है. जो लोकसभा के चुनावी परिणामों पर प्रभाव डाल सकती है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस पार्टी के शिवपुरी जिले के पूर्व अध्यक्ष और बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव अपने कई समर्थकों के साथ बुधवार को भाजपा में विधिवत रूप से शामिल हो गए.

बात दें बैजनाथ यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन बाद में वह भाजपा और सिंधिया का साथ छोड़कर फिर से कांग्रेस में वापस आ गए थे, अब एक बार फिर से उन्होंने अपने 54 समर्थकों के साथ पाला बदल लिया है.

40 सरपंच और 14 जनपद सदस्यों ने छोड़ चुके हैं कांग्रेस
बीते विधानसभा चुनाव में कोलारस विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे बैजनाथ सिंह यादव के साथ बुधवार को भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेताओं में 40 से ज्यादा सरपंच और 14 से ज्यादा जनपद सदस्य भी शामिल हैं. इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा करते हुए कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है.

कांग्रेस के लिए है बड़ा झटका
कांग्रेस नेता के एकाएक पार्टी छोड़ देने के बाद इसे कांग्रेस के लिए बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है. न केवल खुद बैजनाथ सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं, बल्कि उनके साथ उनके कई समर्थकों ने भी सिंधिया का हाथ थामते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने की घोषणा कर दी है. यही वजह है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतने की आशंका जाहिर की जा रही है.

कांग्रेस से और नेता भी हो सकते हैं भाजपा में शामिल
2024 के लोकसभा चुनाव बिल्कुल नजदीक है. ऐसे में आचार संहिता की घोषणा कभी भी हो सकती है, लेकिन उससे पहले जो खबर सूत्रों के हवाले से आ रही है, उसके मुताबिक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं की संख्या आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है.

सोच समझकर बयान दें… चुनाव आयोग की राहुल गांधी को सलाह, जानें पूरा मामला

सोच समझकर बयान दें… चुनाव आयोग की राहुल गांधी को सलाह, जानें पूरा मामला

 दिल्ली : कसभा चुनावों को लेकर जारी गहमागहमी के बीच भारतीय निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें चुनाव आयोग ने उन्हें भविष्य में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी है।राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा था- पीएम का मतलब है, ‘पनौती मोदी’। उन्होंने विश्व कप के फाइनल मैच का जिक्र करते हुए कहा कि मारे लड़के अच्छा खासा वर्ल्ड कप जीत रहे थे। लेकिन, उन्हें हरवा दिया।इसके अलावा जिस जेबकतरे वाले तंज पर नोटिस जारी किया गया है उसकी कहानी राहुल गांधी लगभग हर सभा में सुना रहे हैं। कहते हैं- ‘जेब काटने के लिए तीन लोग आते हैं। एक जेब कतरा ध्यान भटकाने की कोशिश करता है। दूसरा पीछे से अकार जेब काटता है। तीसरा खड़ा होकर देखता रहता है और आक्रमण करने की फिराक में रहता है। जेब कतरे की तरह ध्यान भटकने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जेब काटने वाले अदाणी है और लाठी मारने वाले अमित शाह हैंआयोग ने पीएम मोदी के खिलाफ बयानों और टिप्पणियों से जुड़े मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश और  राहुल गांधी के जवाबों और अन्य तथ्यों पर विचार-विमर्श के बाद यह एडवाइजरी जारी की है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने भी बयान को खराब माना था
21 दिसंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने आयोग से इन टिप्पणियों के लिए राहुल को जारी किए गए नोटिस पर फैसला लेने के लिए भी कहा था। कोर्ट ने कहा था कि नवंबर 2023 में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता का दिया गया बयान अच्छा नहीं था।कोर्ट के आदेश और राहुल के जवाब सहित जेबकतरा और पनौती जैसे कमेंट से जुड़े केस में सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को भविष्य में अधिक सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी है।

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में गिरी बस, 7 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में गिरी बस, 7 लोगों की मौत

 काठमांडू : नेपाल के बागमती प्रांत में भीषण बस हादसा हो गया है। यात्रियों को लेकर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

खबर के मुताबिक काठमांडू जा रही यात्री बस पर घाटबेसी इलाके में चालक नियंत्रण नहीं रख सका और वह त्रिशूली नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में एक महिला सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। कम 30 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इन लोगों को नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना के साथ स्थानीय लोगों ने बचाया

मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। बस के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सशस्त्र पुलिस बल और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण स्कूल, कुरिनतार, चितवन की एक टीम भी बचाव अभियान में शामिल थी।

महिला ने बेटी के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या...पढ़िए पूरी खबर

महिला ने बेटी के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या...पढ़िए पूरी खबर

 महाराष्ट्र :-  के चंद्रपुर में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। महिला का बेटा भी उसके साथ थी, लेकिन उसने भाग कर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना चंद्रपुर जिले के सावली तहसील के खेड़ी गांव की है। यहां रहने वाली 35 वर्षीय दर्शाना दीपक पेटकर नाम की महिला अपनी 14 साल की बेटी और 11 साल का बेटे के साथ खेत में बने कुएं पर पहुंची थी। दर्शना अपनी बेटी को लेकर कुएं में कूद गई। लेकिन कुएं के पास पहुंचते ही बेटा मां का हाथ छुड़ाकर भाग गया।

इसके बाद बेटा गांव पहुंचा और लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। जब तक लोग कुएं तक पहुंचे महिला और उसकी बेटी की कुएं में डूबने से मौत हो गई थी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव बाहर निकाले। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतका दर्शाना किडनी की बीमारी से पीड़ित थी। अपने बीमारी से तंग आकर महिला ने आत्महत्या का कदम उठाया है, लेकिन वो अपने बच्चों को लेकर सुसाइड करने क्यों गई, इसका पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।

आरबीआई ने क्रेडिट कार्ड यूजर्स को दिया तोहफा, नियमों में किये बड़े बदलाव

आरबीआई ने क्रेडिट कार्ड यूजर्स को दिया तोहफा, नियमों में किये बड़े बदलाव

 नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने क्रेडिट कार्ड जारी करने के नियमों ने बदलाव किए हैं। बैंकिंग रेगुलेटर ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब क्रेडिट कार्ड कंपनियों को ग्राहकों को कई विकल्प मुहैया कराने होंगे।

नोटिफिकेशन में बताया गया है कि किसी ग्राहक को जारी किए गए कार्ड के लिए नेटवर्क का चुनाव कार्ड जारीकर्ता(बैंक या गैर-बैंक) की ओर से तय किया जाता है और यह उन व्यवस्थाओं से जुड़ा होता है जो कार्ड जारीकर्ता अपने द्विपक्षीय समझौतों के संदर्भ में कार्ड नेटवर्क के साथ रखते हैं। आरबीआई ने बताया कि समीक्षा करने पर यह पाया गया कि कार्ड नेटवर्क और कार्ड जारीकर्ता ग्राहकों के बीच कुछ व्यवस्थाएं विद्यमान हैं। आरबीआई ने कहा कि कार्ड जारीकर्ता ग्राहकों के लिए विकल्प की उपलब्धता के लिए अनुकूल नहीं हैं।

ग्राहकों को मुहैया कराए जाए कई विकल्प

आरबीआई ने नोटिफिकेशन में कहा कि क्रेडिट कार्ड कंपनियों को कई विकल्प मुहैया कराने होंगे। कंपनियों को ग्राहकों को मल्टीपल कार्ड नेटवर्क के ऑप्शन को मुहैया कराना होगा। आरबीआई ने कहा कि कार्ड नेटवर्क और कंपनियों के बीच अरेंजमेंट अनुकूल नहीं है। कंपनियां ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखकर करार करें

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कार्ड जारीकर्ता कार्ड नेटवर्क के साथ ऐसी कोई व्यवस्था या समझौता नहीं करेंगे जिससे ग्राहकों को अन्य कार्ड नेटवर्क की सेवाओं का लाभ उठाने से रोकता है। कार्ड जारीकर्ता अपने पात्र ग्राहकों को कार्ड चुनने के समय मल्टीपल कार्ड नेटवर्क का ऑप्शन चुनने का ऑप्शन देंगे। इसके अलावा मौजूदा कार्डधारकों को अगले नवीनीकरण के लिए समय देने की भी बात कही है।

इन कंपनियों पर लागू नहीं होंगे नियम

बता दें कि ये नियम उन लोगों पर लागू नहीं होंगे, जिनके द्वारा जारी सक्रिय कार्डों की संख्या 10 लाख या उससे कम है। इसके अलावा कार्ड जारीकर्ता जो अपने स्वयं के अधिकृत कार्ड नेटवर्क पर क्रेडिट कार्ड जारी करते हैं, उन्हें इससे बाहर रखा गया है। बता दें कि ये नियम नोटिफिकेशन की तारीख से 6 महीने तक प्रभावी रहेंगे।

एक ही परिवार के पांच लोगों की घर के अंदर मिली लाश...जानिए क्या है पूरा मामला

एक ही परिवार के पांच लोगों की घर के अंदर मिली लाश...जानिए क्या है पूरा मामला

 केरल : में पाला के पास एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश घर के अंदर मिली है। मृतक की पहचान 44 वर्षीय जेसन थॉमस, उनकी पत्नी और बच्चे के तौर पर हुई है। मृतक मूल रूप से नजन्दुपारा, अकलाकुन्नम के रहने वाले थे।

पूवारानी कोचुकोट्टारम क्षेत्र में परिवार किराए के मकान में रहता था। जहां जेसन का शव घर के अंदर फंदे पर लटका पाया गया। वहीं पत्नी और बच्चों का शव जमीन पर पड़ा मिला। शव के आसपास खून के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस को संदेह है कि जेसन ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 6 मार्च को, जारी हो सकती है छत्तीसगढ़, केरल और तेलंगाना के उम्मीदवारों की पहली सूची

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 6 मार्च को, जारी हो सकती है छत्तीसगढ़, केरल और तेलंगाना के उम्मीदवारों की पहली सूची

  नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने 12 मार्च के बाद कभी भी लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के संकेत दिए हैं। इस बीच खबर है कि कांग्रेस इस सप्ताह अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। एक अंग्रेजी अखबार में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बुधवार 6 मार्च को होने वाली पहली सीईसी बैठक में छत्तीसगढ़, केरल और तेलंगाना के उम्मीदवारों की सूची पर विचार होने की उम्मीद है।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) स्क्रीनिंग समितियां दो दिनों के भीतर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की अपनी सूची कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) को सौपेंगीं। इसके बाद यह चुनाव समिति अंतिम निर्णय लेगी और उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 194 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसके बाद विपक्ष में उम्मीदवारों की सूची जारी करने का दबाव बढ़ गया है।

घोषणापत्र समिति के प्रस्तावों और वादों को दिया जा रहा है अंतिम रूप

सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कांग्रेस घोषणापत्र समिति अपने प्रस्तावों/वादों को भी अंतिम रूप दे रही है। इसमें एक बार फिर महिलाओं, बेरोजगार युवाओं, किसानों, छात्रों और सामाजिक रूप से पिछड़े और गरीबों को छूट की पेशकश करने की उम्मीद है। इसके अलावा आईटी और एमएसएमई क्षेत्रों को टैक्स प्रोत्साहन का वादा भी किया गया है।

पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट...सामने आई चौंकाने वाली वजह

पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट...सामने आई चौंकाने वाली वजह

 खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक सनकी पति ने अपने ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार घटना भगवानपुरा थाना क्षेत्र के वन ग्राम रायसागर की है। जहां पर एक हैवान पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति नशे का आदि था, शराब पीने के बाद अक्सर घर में विवाद करता था। आज फिर इसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। 

मृतका के तीन छोटे छोटे बच्चे है। महिला की मौत के बाद बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। इधर घटना की जानकारी लगते ही भगवानपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस से मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी ।

 BREAKING : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा सांसद के पद से दिया इस्तीफा...जानें क्या है वजह

BREAKING : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा सांसद के पद से दिया इस्तीफा...जानें क्या है वजह

नई दिल्ली  : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda ) ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा राज्यसभा सभापति ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि जेपी नड्डा 20 फरवरी को गुजरात से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।

बता दें कि जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की सीट से राज्यसभा सांसद के तौर पर अपना इस्तीफा दिया है। बीजेपी अध्यक्ष हाल के चुनाव में गुजरात से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा सदस्य बने रहेंगे। राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने जेपी नड्डा का हिमाचल प्रदेश सीट से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।