BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत...धुएं से दम घुटने से पति-पत्नी और बच्चों की गई जान

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत...धुएं से दम घुटने से पति-पत्नी और बच्चों की गई जान

 दिल्ली : राजधानी दिल्ली में दम घुटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, ठंड से बचने के लिए ये लोग अंगीठी जलाकर कमरे में सो गए। इस दौरान कमरे में धुआं भरता रहा। इसके बाद परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा।

जानकारी के मुताबिक, घटना बाहरी उत्तरी दिल्ली के खेड़ा इलाके की है। इनमें पति-पत्नी और 2 बच्चे शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था और कमरे में अंगीठी जल रही थी। इसके बाद धुएं से दम घुट गया और चारों लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पश्चिमी दिल्ली में भी 2 लोगों की मौत

इस बीच पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में दो लोग घर के अंदर बेहोश पाए गए। उसके घर के अंदर अंगीठी जल रही थी। बेहोश होने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दोनों नेपाली मूल के हैं।

मरने वालों में एक शख्स की उम्र 50 साल और दूसरे की करीब 28 साल थी। हादसे के वक्त दरवाजा अंदर से बंद था। सर्दी से बचने के लिए घर के अंदर अंगीठी जलाई गई थी। माना जा रहा है कि दोनों की मौत दम घुटने से हुई है। हालांकि असली वजह पोस्टमॉर्टम के बाद सामने आएगी।

कमरे में कोयला जलाकर क्यों नहीं सोना चाहिए?

इस मामले को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि कोयला डालकर अंगीठी जलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी गैसें निकलती हैं, जो जहरीली होती हैं। अगर कोई बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोता है तो कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर काफी बढ़ जाता है। वहां ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने लगती है।

मानवता शर्मसार : कलयुगी बाप ने अपनी ही बेटी के साथ किया रेप...पढिए पूरी खबर

मानवता शर्मसार : कलयुगी बाप ने अपनी ही बेटी के साथ किया रेप...पढिए पूरी खबर

 Bijnor News. बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र से पिता-पुत्री के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. इस मामले में एक नाबालिग पुत्री ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक एक नाबालिग ने अपने ही पिता पर रिश्ते को ताक पर रखकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि मना करने पर उससे मारपीट की गई. थाने में दिए गए आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने पिछले नौ महीने से बार-बार उसके साथ जोर-जबरदस्ती की. पीड़िता के विरोध करने पर पिता ने उसके साथ मारपीट की.

पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज करके आरोपी अब्दुल गफ्फार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की छानबीन जारी है. पीड़िता की मां की नौ महीने पूर्व मृत्यु हो गई थी.

रक्षक पिता बना भक्षक, नाबालिग बेटी की लूट ली आबरू, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

रक्षक पिता बना भक्षक, नाबालिग बेटी की लूट ली आबरू, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

 बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र से पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में एक नाबालिग पुत्री ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक एक नाबालिग ने अपने ही पिता पर रिश्ते को ताक पर रखकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पीड़िता का आरोप है कि मना करने पर उससे मारपीट की गई। थाने में दिए गए आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने पिछले नौ महीने से बार-बार उसके साथ जोर-जबरदस्ती की। पीड़िता के विरोध करने पर पिता ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज करके आरोपी अब्दुल गफ्फार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है। पीड़िता की मां की नौ महीने पूर्व मृत्यु हो गई थी.

84 लाख रुपये सैलरी, 4 महीने छुट्टी, ये लड़की करती है ऐसी नौकरी, जानकर ही लोगों की हालत हो जाती है खराब

84 लाख रुपये सैलरी, 4 महीने छुट्टी, ये लड़की करती है ऐसी नौकरी, जानकर ही लोगों की हालत हो जाती है खराब

 दुनिया में ऐसी कई कंपनियां हैं, जो अपने कर्मचारियों को अच्छी खासी सैलरी देती हैं. इसके अलावा तमाम तरह की सुविधाएं भी उन्हें मिलती हैं, जिसमें समय-समय पर छुट्टियां भी शामिल हैं. वहीं, कई कंपनियां ऐसी भी हैं, जिनमें न तो लोगों को सैलरी ही ढंग की मिलती है और न ही कोई सुविधा. इसके अलावा छुट्टियों की भी बड़ी किल्लत रहती है, जिससे कर्मचारी परेशान रहते हैं, पर आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लाखों में सैलरी मिलती है और साल में कम से कम 4 महीने की छुट्टी, लेकिन वह एक ऐसी नौकरी करती है, जिसके बारे में जानकर ही लोगों की हालत खराब हो जाती है.लड़की का नाम तालेया जेनी है. वह 21 साल की है और ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है. आमतौर पर इतनी उम्र में अभी लड़के-लड़कियां पढ़ाई ही करते रहते हैं, लेकिन इसी उम्र में लड़की करीब 84 लाख रुपये सालाना कमा रही है और सबसे मजे की बात तो ये है कि वह सिर्फ एक ट्रेनी है. उसकी नौकरी परमानेंट नहीं है. जाहिर है इतनी सैलरी जानने के बाद आपके अंदर ये जानने की इच्छा जरूर जगी होगी कि भला लड़की ऐसा कौन सा काम करती है कि ट्रेनी के रूप में ही उसे लाखों रुपये महीने की नौकरी मिली हुई है. तो चलिए आपको इसके बारे में भी बता देते हैं.

कहां और क्या काम करती है लड़की?

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की एक माइनर के तौर पर काम करती है यानी खदानों में काम करती है. उसका काम बस इतना होगा कि खदान में जाना होता है और मशीन के टायरों को सुधारना होता है, उन्हें फिट करना होता है. हालांकि ये काम सुनने में जितना आसान लग रहा है, असल में उतना आसान है नहीं. इस काम को बहुत ही खतरनाक माना जाता है, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि खदानें धंस जाती हैं, जिसमें दबकर लोगों की मौत भी हो जाती है. कई बार तो ऐसा भी होता है कि लोगों को 12-12 घंटे खदानों के अंदर काम करना पड़ता है और वो भी 40 डिग्री के तापमान में. यही वजह है कि कई लोग तो इस नौकरी को करने से साफ मना कर देते हैं.

लगातार 4 महीने की मिल जाती है छुट्टी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालेया को कंपनी ही अपने खर्चे पर जगह-जगह ले जाती है और फिर जब काम पूरा हो जाता है तो उन्हें वापस छोड़ जाती है. कई बार तो ऐसा होता है कि उन्हें 8-8 महीने तक लगातार काम करना पड़ जाता है. हालांकि उसके बाद उन्हें इकट्ठे 4 महीने की छुट्टी भी मिल जाती है, जिसके बाद वो खूब एंजॉय करती हैं.

यहाँ दो दिन मनाई जाएगी मकर संक्राति...जानें क्या है सही तारीख और शुभ मुहूर्त

यहाँ दो दिन मनाई जाएगी मकर संक्राति...जानें क्या है सही तारीख और शुभ मुहूर्त

 भोपाल। देश भर में हर साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन इस बार इसकी तारीख को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। मध्यप्रदेश में 14 या 15 जनवरी कब है मकर संक्रांति की सही तारीख और शुभ मुहूर्त आइए जानते हैं।

मध्यप्रदेश में इस बार मकर संक्रांति का पर्व दो दिन यानी 14 और 15 जनवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 15 जनवरी की अल सुबह 3 बजे सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दौरान श्रद्धालु नर्मदा-शिप्रा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी भी लगा सकते है। वहीं 14 जनवरी को परंपरानुसार पतंगबाजी की जाएगी।

जानें शुभ मुहूर्त
मकर संक्रांति पुण्य काल सुबह 07:15 बजे से लेकर शाम के 06: 21 बजे तक होगा। वहीं, मकर संक्रांति का महा पुण्य काल सुबह 06: 57 बजे से लेकर सुबह 08: 43 बजे तक रहेगा। वहीं, मकर संक्रांति का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11: 54 मिनट से दोपहर 12:37 मिनट तक रहेगा।

बता दें, मकर संक्रांति के पर्व पर दान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर यदि राशि अनुसार दान किया जाता है, तो उसके मिलने वाले फल का महत्व दोगुना हो जाता है। कहा जाता है कि इस दिन दान करने से सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन में संपन्नता आती है।

प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस बार मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि, इस वर्ष ग्रहों की दिशा में बदलाव के कारण मकर संक्रांति की तिथि में परिवर्तन हुआ है।

मकर संक्रांति के दिन सुबह उठे और अपने इष्ट देवी-देवता और सूर्य देव के ध्यान से अपने दिन की शुरुआत करें। इसके बाद स्नान कर और साफ वस्त्र धारण करने के बाद तांबे के पात्र में जल लें, इसमें लाल फूल, गंगाजल और कुमकुम डालकर विधिपूर्वक सूर्य देव को अर्घ्य दें। अब आसन पर बैठकर सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करें।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात

 रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुलाकात की। X पर फोटो पोस्ट कर सीएम साय ने बताया, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी का आज निवास “पहुना” में आगमन हुआ। उनसे पुराने आत्मीय संबंध हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की आगामी विकासपरक योजनाओं पर उनसे सार्थक चर्चा हुई। इस विस्मरणीय क्षण में उन्हें स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया। इस मौके पर गृहमंत्री औऱ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और साजा विधायक ईश्वर साहू मौजूद थे

भतीजे ने चाची को चाकू से गोदा, फिर सिलबट्टे से कुचलकर उतारा मौत के घाट...जाने क्या है पूरा मामला

भतीजे ने चाची को चाकू से गोदा, फिर सिलबट्टे से कुचलकर उतारा मौत के घाट...जाने क्या है पूरा मामला

 सुल्तानपुर:  में एक युवक ने अपनी चाची काे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. 25 वर्षीय एक युवक ने अपनी चाची को सिल-बट्टे से कुचलकर और चाकुओं से गोदकर मार डाला है. घटना के बाद घर पहुंचे मृतका के पति ने कादीपुर थाने में अपने भतीजे आरिफ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अल्ताफ की 30 वर्षीय पत्नी सुफीना शुक्रवार दोपहर को अपने घर पर अकेली थी. तभी आरोपी ने उसपर चाकू से वार कर दिया और फिर सिल-बट्टे से उसे कुचल दिया. पुलिस ने बताया कि अल्ताफ जब फेरी लगाकर अपने घर पहुंचा तो सुफीना खून से लथपथ जमीन पर मृत पड़ी थी.

अल्ताफ ने आरोप लगाया कि आरिफ के इरादे उसकी पत्नी के प्रति अच्छे नहीं थे. जब अल्ताफ घर लौटा तो कथित तौर पर उसका भतीजा चाकू लेकर घर से बाहर भाग रहा था. मृतका के पति की तहरीर पर आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

कब्र से निकाला गया 6 माह के मासूम का शव: पोस्टमार्टम में सामने आएगी मौत की वजह

कब्र से निकाला गया 6 माह के मासूम का शव: पोस्टमार्टम में सामने आएगी मौत की वजह

 भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुत्तों के काटने से मृत 6 माह के मासूम का शव कब्र से निकाला गया है। बच्चे का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच करेगी। पुलिस ने इस मामले में परिजनों से पूछताछ की। बयान दर्ज करने के साथ ही मौत की असल वजह पता करने के लिए बच्चे का पोस्टमार्टम किया जाएगा।  

भोपाल के मिनाल इलाके में कुत्तों के हमले में मासूम की मौत के मामले पर कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इसे संवेदनशील और दुखद मामला बताया। उन्होंने कहा कि इस पर प्रशासन ने पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है। हमने एफआईआर के निर्देश दिए हैं। हमने नियम अनुसार डॉग्स को पकड़ने का निर्देश भी दिया है। पीड़ित परिवार को 50,000 की सहायता दिलाई है। और इसके अलावा भी राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त मदद मुहैया कराई जा रही है। सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो इसके लिए हम बड़े पैमाने पर अभियान चलाएंगे। मामले में किसी भी तरह से  कोई बाधा डालेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि राजधानी भोपाल से 6 माह के मासूम की मौत का मामला सामने आया था। बच्चे का शव झाड़ियों में मिला था। वहीं उसका एक हाथ कटा हुआ था। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ कि बच्चे को तीन आवारा कुत्तों ने मार डाला था। मासूम को कुत्ते घसीटकर ले गए। उसका एक हाथ पूरा खा गए। बच्चे के सिर और पेट समेत पूरे शरीर पर काटने के निशान थे। वहीं पुलिस ने यह मामला तीन दिनों तक दबाए रखा।

यह पूरा मामला अयोध्या नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शिव नगर बस्ती में 6 माह के बच्चे का शव झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में मिला। मासूम का एक हाथ कटा हुआ था। वहीं शव को बिना पोस्टमार्टम के दफना दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्चा घर के बाहर लेटा हुआ था। इस दौरान मासूम को तीन कुत्ते नोचते हुए मैदान में ले गए और उसका हाथ खा गए, पूरे शरीर पर काटने के निशान भी है।

मामला सामने आने के बाद निगम की टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने मिनाल इलाके में गई। इस दौरान नगर निगम टीम और डॉग लवरों में बहस भी हुई।  

 

गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट की बांग्लादेश में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, जानें कारण

गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट की बांग्लादेश में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, जानें कारण

 इंडिगो की मुंबई से गुवाहाटी जा रही एक फ्लाइट को शनिवार को घने कोहरे के चलते बांग्लादेश के ढाका की ओर डायवर्ट किया गया। बताया गया कि गुवाहाटी एयरपोर्ट के आसपास कोहरा इतना घना था कि पायलट को आसपास लैंडिंग के लिए पट्टी भी नहीं दिखी। ऐसे में इंडिगो के विमान को ढाका में लैंड कराया गया।

बताया गया है कि पहले घने कोहरे की वजह से पायलट विमान को कोलकाता ले जाने वाले थे। लेकिन वहां भी खराब मौसम की वजह से इसे भुवनेश्वर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। लेकिन भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर रनवे बंद था। बाद में कैप्टन ने ढाका एयरपोर्ट से संपर्क किया और फ्लाइट को लैंड कराया।

एक्स पर एक पोस्ट में मुंबई यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सूरज सिंह ठाकुर ने इस घटना को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, “मैंने इंडिगो की मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट 6ई 5319 में सफर किया। लेकिन घने कोहरे की वजह से फ्लाइट गुवाहाटी में लैंड नहीं कर सकी, बल्कि इसे ढाका डायवर्ट किया गया।” ठाकुर ने कहा कि फिलहाल फ्लाइट के सभी पैसेंजर बिना पासपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार हैं।

उन्होंने बताया कि यात्रियों को फ्लाइट के अंदर ही बिठाया गया है। मैं नौ घंटे से विमान में ही हूं। मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए मणिपुर के इंफाल जाने वाला था। अब देखते हैं कि कब गुवाहाटी पहुंचते हैं और फिर वहां से इंफाल की फ्लाइट मिलती है।

इंडिगो ने जारी किया बयान

इंडिगो की ओर से जारी बयान के मुताबिक, परिचालन कार्यों के चलते फ्लाइट को ढाका से गुवाहाटी वापस लाने के लिए नए क्रू को तैनात किया गया। इस दौरान यात्रियों को समय-समय पर अपडेट दिए गए और उन्हें खाने-पीने की सुविधा मुहैया कराई गई।

दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट में पहले नंबर पर छह देश, जानें रैकिंग में क्या है भारत का हाल

दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट में पहले नंबर पर छह देश, जानें रैकिंग में क्या है भारत का हाल

 हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2024 ने दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट्स की सूची जारी कर दी है। इस बार पहले नंबर पर एक-दो नहीं बल्कि छह देश हैं। यह पासपोर्ट अपने नागरिकों को दुनिया के 227 गंतव्यों में से 194 में बिना वीजा के एंट्री की सुविधा मुहैया कराते हैं। छह देशों में यूरोप के फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन शामिल हैं। वहीं, लगातार पांच वर्षों से इस स्थान पर बने रहे एशियाई देश जापान और सिंगापुर एक बार फिर नंबर-1 हैं।

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के टॉप-10 में लिस्ट में दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया के साथ फिनलैंड और स्वीडन हैं, जिनके पासपोर्ट 193 गंतव्यों तक बिना वीजा जाने की सुविधा देते हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड हैं, जिनके पासपोर्ट पर नागरिक 192 गंतव्यों पर वीजा-फ्री एंट्री ले सकते हैं। 191 गंतव्यों तक बिना वीजा के जाने की छूट के साथ ब्रिटेन ने चौथे स्थान पर जगह बनाई है। वह पिछले साल छठे पायदान पर था।

लिस्ट में भारत का स्थान

भारत को इस लिस्ट में 80वें स्थान पर रखा गया है। भारतीय अपने पासपोर्ट के जरिए मौजूदा समय में 62 गंतव्यों पर बिना वीजा के जा सकते हैं। इनमें थाईलैंड, इंडोनेशिया, मॉरिशस, श्रीलंका और मालदीव शामिल हैं। वहीं, सबसे कमजोर पासपोर्ट की बात की जाए तो इसमें अफगानिस्तान का नंबर सबसे ऊपर है। हालांकि, पाकिस्तान का पासपोर्ट भी सबसे कमजोर की लिस्ट में चौथे नंबर पर है। युद्ध प्रभावित सीरिया और इराक के पासपोर्ट इस लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर हैं। इसके अलावा नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका का पासपोर्ट भी कमजोर पासपोर्ट की लिस्ट में रखे गए हैं।

दिव्या पाहुजा हत्याकांड : 11 दिन बाद नहर में मिला शव, टैटू से बहन ने की पहचान

दिव्या पाहुजा हत्याकांड : 11 दिन बाद नहर में मिला शव, टैटू से बहन ने की पहचान

 हरियाणा। मॉडल दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना इलाके की नहर में मिला है। पीठ पर बने टैटू से दिव्या पाहुजा की बहन नैना पाहुजा ने शव की पहचान की है। गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी क्राइम विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम और पंजाब पुलिस के साथ मिलकर एनडीआरएफ की टीम पटियाला से खनौरी बॉर्डर तक नहर में लाश की तलाश में जुटी थी, लेकिन दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के फतेहबाद जिले के टोहाना के कूदनी हेड में मिला है। आरोपी बलराज गिल की निशानदेही पर ही डिस्ट्रीब्यूटर के पास पानी बंद होने पर लाश मिली है। यह नहर पंजाब के भाखड़ा से निकलती है। पुलिस शव का डीएनए टेस्ट करा सकती है।

मुख्य आरोपी अभिजीत के साथी बलराज गिल को गुरुवार को पश्चिम बंगाल के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। बलराज गिल देश छोड़कर बैंकॉक जाने की फिराक में था।

दो जनवरी को हुई थी दिव्या की हत्या

दो जनवरी को गुरुग्राम के द सिटी पॉइंट होटल के रूम नंबर 111 में मॉडल दिव्या पाहुजा की गोली मारकर मर्डर किया गया था। होटल के मालिक अभिजीत सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी अभिजीत ने दिव्या पाहुजा की हत्या करने के बाद होटल में साफ-सफाई और रिसेप्शन का काम करने वाले हेमराज व ओम प्रकाश के साथ मिलकर उसके शव को अपनी बीएमडब्ल्यू कार में रखवाया।

इस काम को करने के लिए आरोपी ने दोनों कर्मचारियों को करीब 10 लाख रुपये देने का लालच दिया था। इसके बाद आरोपी अभिजीत ने अपने दो अन्य साथियों बलराज गिल और रवि बंगा को बुलाया और शव को ठिकाने लगाने के लिए अपनी कार उनको दे दी थी।

मामले में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार बलराज गिल से पूछताछ के बाद हरियाणा पुलिस को दिव्या का शव मिला। बलराज ने बताया था कि उसने दिव्या का शव हरियाणा के टोहाना नहर में फेंका था। गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने पूरे हत्याकांड में छह आरोपियों को नामजद किया था। मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह, हेमराज, ओम प्रकाश, मेघा, बलराज गिल और रवि बंगा शामिल हैं।

बड़ा सड़क हादसा, बस नदी में गिरने से 12 लोगों की मौके पर मौत

बड़ा सड़क हादसा, बस नदी में गिरने से 12 लोगों की मौके पर मौत

 नेपाल के डांग जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो भारतीय नागरिक समेत 12 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 8 मृतकों की पहचान कर ली गई है।

यात्री बस बांके के नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी। रास्ते में भालूबांग क्षेत्र में बस पुल से नीचे राप्ती नदी में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आठ मृत यात्रियों की पहचान की है, जिनमें दो भारतीय भी शामिल हैं। अन्य 4 की शिनाख्ती के प्रयास किये जा रहे हैं। हादसे में 22 यात्री घायल हो गए हैं।

मृतक भारतीयों की पहचान बिहार के मलाही के रहने वाले योगेन्द्र राम (67) और उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुने (31) के रूप में हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए कोहलपुर के नेपालगंज मेडिकल टीचिंग अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीट बंटवारे को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक आज...तय हो सकता है संयोजक का नाम

सीट बंटवारे को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक आज...तय हो सकता है संयोजक का नाम

 नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों ने कमर कस ली है और इस दिनों राजनीतिक दलों में लगातार बैठकों के दौर जारी है। विपक्षी दलों के गठबंधन भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन के नेताओं की शनिवार 13 जनवरी को एक वर्चुअल बैठक होने वाली है, जिसमें संयोजक का चुनाव किया जा सकता है।

 आपको बता दें कि I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं की यह बैठक 14 जनवरी को शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के एक दिन पहले हो रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने वाले हैं।

सीएम केजरीवाल को ईडी का चौथा समन, शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया

सीएम केजरीवाल को ईडी का चौथा समन, शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया

 प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलावे का अपना चौथा नोटिस भेज दिया है ।पिछले यानी तीसरे समन में केजरीवाल को 3 जनवरी को बुलाया गया था. मुख्यमंत्री केजरीवाल को पहली बार 2 नवंबर और दूसरी बार 21 दिसंबर को ईडी की टीम ने बुलाया था. केजरीवाल ने कभी समन को गैरकानूनी बताया तो कभी जांच एजेंसी को लिखित जवाब भेजा. इस तरह अबतक वो ईडी के सवालों का सामना करने से बचते आए हैं. वो विपश्यना के लिए कभी पंजाब चले गए. तो कभी उनका कुछ और काम निकल आया.

क्या है दिल्ली शराब घोटाला?

इस घोटाले को लेकर आरोप है कि दिल्ली सरकार ने जानबूझकर बड़े शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाइसेंस शुल्क बढ़ाया. इससे छोटे ठेकेदारों की दुकानें बंद हो गईं और बाजार में केवल बड़े शराब माफियाओं को लाइसेंस मिला. विपक्ष का आरोप ये भी है कि इसके एवज में आप के नेताओं और अफसरों को शराब माफियाओं ने मोटी रकम घूस के तौर पर दी थी.

ये नेता पहले से जेल में

शराब घोटाले को लेकर दिल्ली के उनके नंबर टू मनीष सिसोदिया भी लंबे समय से जेल में हैं. संजय सिंह समेत कई अन्य नेता भी इस मामले में एजेंसी के राडार में रहे हैं

तेज दिमाग वाले या हैं बेफिक्रे? ये फोटो खोलेगा पर्सनालिटी का राज, बस बताएं पहली बार में क्या दिखा!

तेज दिमाग वाले या हैं बेफिक्रे? ये फोटो खोलेगा पर्सनालिटी का राज, बस बताएं पहली बार में क्या दिखा!

 ऑप्टिकल इलुजन यानी भ्रम पैदा करने वाली स्थिति. इन दिनों ऐसी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जो दिमाग को हिलाकर रख देती हैं. कुछ तस्वीरों में किसी शब्द या किसी चीज को तलाशना होता है, तो किसी भ्रम पैदा करने वाली फोटो से आपको पर्सनालिटी, चरित्र आदि से जुड़े राज को जांचने का मौका मिल जाता है. बस आपको यह बताना होता है कि आपने सबसे पहले उस तस्वीर में क्या देखा? आज हम आपके लिए एक ऐसी ही फोटो लेकर आए हैं, जो यह बताने में सक्षम होने का दावा करता है कि आप पहले क्या देखते हैं, इसके आधार पर आप एक बेफिक्रे इंसान हैं या मजबूत दिमाग वाले व्यक्ति.

यह तस्वीर सबसे पहले सोशल न्यूज वेबसाइट ब्राइटसाइड द्वारा साझा की गई थी, जिसमें हो सकता है किसी को एक डरावना जंगल का नजारा दिखाई दे रहा हो, तो किसी दूसरे को इसके भीतर एक जानवर भी छिपा नजर आ सकता है. वो जानवर कोई और नहीं, बल्कि एक बाघ है. लेकिन आपको इनमें से जो भी पहले नजर आया, वो आपकी पर्सनालिटी के बारे में दर्शाता है. इस ऑप्टिकल इलुजन को डिजाइन करने वाले पब्लिकेशन के मुताबिक, अगर आपको नारंगी रंग (Orange Colour) के आसमान के साथ डालियां दिखाई देती हैं, तो इसका मतलब आप ज्ञानी प्रवृत्ति के हैं. यानी आपको हर चीज की अच्छी जानकारी है. इससे यह भी पता चलता है कि आप आरामदायक व्यक्तित्व वाले शख्स हैं.तस्वीर का दूसरा पक्ष भी आपकी पर्सनालिटी की मजबूती के बारे में ही बताता है. जिन लोगों को नारंगी आसमान और पेड़ की जगह सबसे पहले बाघ दिखाई देता है, तो घबराने की जरुरत नहीं. इसका मतलब कुछ गलत नहीं है, बल्कि यह बताता है कि आप बहुत मजबूत दिमाग वाले व्यक्ति हैं. हर तरीके के प्रेशर को हैंडल करने में सक्षम साबित हो सकते हैं. हालांकि, कई लोग तस्वीर को दोबारा देखकर उसे अपनी पर्सनालिटी से मैच की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन पहली बार में जो दिखाई दिया, वहीं सच है. ऐसे में मन बदलने से कुछ नहीं होगा.

लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होंगे जिन्हें जंगल के साथ-साथ बाघ भी दिखाई दिया होगा, तो संभवत: इनकी पर्सनालिटी में दोनों का असर हो सकता है. बता दें कि इस तरह की तस्वीरों के जरिए खुद को चुनौती देने से आपका दिमाग काफी एक्टिव रहता है. ऐसे में आप बड़े से बड़े फैसले को आसानी से ले सकते हैं.

यहाँ दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी, दिलचस्‍प है इनकी प्रेम कहानी, वीडियो हुआ वायरल

यहाँ दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी, दिलचस्‍प है इनकी प्रेम कहानी, वीडियो हुआ वायरल

 मेरठ: फिल्मी गानों ने ये सबक खूब पढ़ाया कि प्यार पर किसी का जोर नहीं होता… हालांकि हकीकत में ऐसी घटनाएं बहुत ही कम होती हैं, लेकिन यूपी की इस प्यार और शादी ने समाज के अनेकों बंधनों को तोड़कर इश्क की एक नई इबारत लिखी है. दरअसल पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो युवतियों ने एक मंदिर में एक दूसरे के साथ सात फेरे लेकर जीने-मरने की कसमें तक खाईं.

पश्चिम बंगाल की रहने वाली जयश्री राऊल (28 साल) और राखी दास (23 साल) पिछले दो वर्षों से एक साथ रह रही थी. ये दोनों लड़कियां एक आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करती थीं. जानकारी के मुताबिक यह दोनों पति-पत्नी के तरह ही साथ रहती थी. लेकिन इन्होंने अब इस बंधन को और भी मजबूती देने के लिए बकायदा पहले नोटरी से शपथ पत्र बनवाया. उसके बाद मंदिर में जाकर मंत्र उच्चारण के साथ शादी की. उनकी शादी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.लोगों ने खूब बनाई वीडियो
मंदिर में जब दोनों युवती शादी कर रहे थे तभी वहां अंदर ही कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया. वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान जिस तरह दूल्हा शेरवानी और दुल्हन साड़ी या लहंगा पहनती है. ठीक उसी तरीके से इनमें एक लड़की शेरवानी और सेहरा बांधे हुए नजर आईं. तो वहीं दूसरी लड़की साड़ी में बैठी हुई थी. सलेमपुर थाना क्षेत्र के मझौलीराज में प्रसिद्ध भांगड़ा भवानी माता के मंदिर में मंत्र उच्चारण के दौरान सात फेरे और मंगलसूत्र पहनने के बाद दोनों शादी संपन्न होने के बाद काफी खुश नजर आईं.

लड़की से प्रेग्‍नेंट होगी मह‍िला! जानकर ताने देने लगे लोग, लेकिन ये चमत्‍कार होगा कैसे?

लड़की से प्रेग्‍नेंट होगी मह‍िला! जानकर ताने देने लगे लोग, लेकिन ये चमत्‍कार होगा कैसे?

 पुरुषों के प्रेग्‍नेंट होने की कहान‍ियां आपने बहुत पढ़ी होंगी. लेकिन क्‍या कभी लड़की से प्रेग्‍नेंट होने के बारे में सुना है? जी हां, लड़की से प्रेग्‍नेंट! एक मह‍िला ने दावा किया है कि वह एक ऐसे शख्‍स से प्रेग्‍नेंट होने जा रही है, जो लड़की के रूप में पैदा हुआ था. उसने जैसे ही सोशल मीडिया में अपनी कहानी शेयर की, लोग ताने देने लगे. उसे ट्रोल करने लगे. लेकिन मह‍िला का कहना है क‍ि उसे कोई फर्क नहीं पड़ता. मगर ये चमत्‍कार हुआ कैसे? क्‍या सच में लड़की दूसरी मह‍िला को प्रेग्‍नेंट (Can a Girl Get Pregnant by Another Girl) कर सकती है? आइए जानते हैं पूरी कहानी.

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के मुताबिक, टेलर और क्लोई ने अपनी कहानी ‘लव डोंट जज’ पॉडकास्ट में बताई. क्‍लो ने कहा, 7 साल पहले एक डेटिंग ऐप पर मेरी मुलाकात टेलर से हुई. दोनों दोस्‍त बन गए और साथ रहने लगे. टेलर हमेशा एक पुरुष की तरह रहा. बाद में एक दिन उसने कहा, मैं ट्रांसजेंडर हूं और एक लड़की की तरह फीलिंंग करता हूं. मैं थेरेपी लेना चाहता हूं, ताक‍ि पूरी तरह लड़की बन सकूं. यह सुनकर मैं शॉक्‍ड रह गई. क्‍योंकि अन्‍य कपल्‍स की तरह मैं भी फैमिल‍ी प्‍लाइनिंग के बारे में सोच रही थी.

डॉक्‍टर ने बता दिया समाधान
हमने अपनी समस्‍या डॉक्‍टर को बताई तो उन्‍होंने एक उपाय निकाला. टेलर की थेरेपी शुरू होने से पहले उसके कुछ अंडे निकालकर फ्रीज करने को कहा. इन्‍हीं अंडों से आईवीएफ के जर‍िये क्‍लो प्रेग्‍नेंट होने जा रही हैं. इससे सुनिश्च‍ित होने जा रहा क‍ि क्‍लो का अगला बच्‍चा इन्‍हीं दोनों का होगा. जैसे ही यह पॉडकास्‍ट सोशल मीडिया में शेयर हुआ, लोगों ने टेलर को खूब सुनाया. उसकी आलोचना की. कुछ ने कहा, आप दुनिया से छुपा रहे थे. आप मह‍िला थे, लेकिन दाढ़ी बढ़ाकर पुरुष होने का दिखावा कर रहे थे. आप अभी भी एक मह‍िला हैं. तब क्‍लो ने पूरी बात शेयर की. कहा, सिर्फ हम नहीं, तमाम सीआईएस जोड़े हैं जो स्वाभाविक रूप से गर्भधारण नहीं कर सकते. परिवार बढ़ाने के लिए उन्हें आईवीएफ उपचार की आवश्यकता होती है. आप लोगों की सोच गलत है.

क्‍या सच में ऐसा होता है?
लेकिन क्‍या सच में मह‍िला दूसरे मह‍िला को प्रेग्‍नेंट कर सकती है? हेल्‍थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, सामान्‍य तौर पर ऐसा संभव ही नहीं. क्‍योंकि भ्रूण बनाने के लिए शुक्राणु कोशिका और अंडा कोशिका का किसी न किसी तरह से मिलना आवश्यक है. लेकिन ट्रांसजेंडरों में ऐसी स्‍थ‍ित‍ि बनती है. उनके पास शुक्राणु होते हैं जो क‍िसी मह‍िला के अंडों से मिलकर भ्रूण बना सकते हैं. क्‍लो और टेलर के साथ यही होने जा रहा है. इसके ल‍िए आईयूआई या फ‍िर आईवीएफ तकनीक का सहारा ल‍िया जा सकता है.

देश के सबसे लंबे पुल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, अब मुंबई से नवी मुंबई अब सिर्फ 20 मिनट दूर

देश के सबसे लंबे पुल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, अब मुंबई से नवी मुंबई अब सिर्फ 20 मिनट दूर

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ का उद्घाटन किया। मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (एमटीएचएल) का नाम अब ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ रखा गया है। पीएम मोदी ने दिसंबर 2016 में इस पुल का शिलान्यास किया था।

अटल सेतु का निर्माण 17,840 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से किया गया है। यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा और 6-लेन वाला है। 16.5 किमी लंबा समुद्र के ऊपर और करीब 5।5 किमी जमीन पर बना है। यह देश का सबसे लंबा पुल है। यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में लगने वाले समय को भी कम करेगा। यह मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। अटल सेतु आज से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।

स्कूल में प्रेयर करते समय बेहोश होकर गिरा 12 साल का छात्र, अस्पताल में मौत

स्कूल में प्रेयर करते समय बेहोश होकर गिरा 12 साल का छात्र, अस्पताल में मौत

बिहार। मोतिहारी में एक सरकारी स्कूल में प्रेयर के समय एक छात्र बेहोश होकर गिर गया। आनन फानन टीचर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में बच्चे के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

घटना बुधवार को शहर के मुजफ्फरपुर रोड स्थित आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में हुई। सभी शिक्षक और छात्र प्रतिदिन की तरह प्रार्थना कर रहे थे। तभी कक्षा छटवीं का छात्र राजेश राम (12 साल) बेहोश होकर गिर पड़ा। मामले की जानकारी छात्र के परिजनों को देने के साथ ही टीचर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दियामौके पर पहुंचे परिजनों ने विद्यालय पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ड्रेस के अलावा जैकेट या अन्य कपड़े पहनने से विद्यालय मना करता है। इस वजह से उनके बेटे को ठंड लगी और मौत हुई है। फिलहाल चकिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बच्चे की मौत का क्या कारण है, वो रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

 

जेठानी ने देवरानी को जिंदा जलाया, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी लगाया

जेठानी ने देवरानी को जिंदा जलाया, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी लगाया

 उत्तर प्रदेश। बांदा में देवरानी की हत्या के आरोप में जेठानी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में जेठानी ने देवरानी पर मिट्टी तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया था। जिससे देवरानी की मौत हो गई थी।

दरअसल, शहर कोतवाली इलाके के फूटा कुआं की रहने वाली चित्रा देवी का जेठानी गीता देवी उर्फ नीता से मकान निर्माण को लेकर 5 जनवरी 2017 को वाद विवाद हो रहा था। घर में दोनों अकेली थीं। कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि जेठानी गीता ने गुस्से में आकर चित्रा को तेल डालकर आग लगा दी। इससे चित्रा बुरी तरह झुलस गई। परिजन अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

मृतका चित्रा देवी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जेठानी और उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने आरोपी गीता उर्फ नीता के खिलाफ चार्जशीट और आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। घटना क्रम में पति के साक्ष्य न मिलने पर पुलिस विवेचना में बाहर कर दिया।

अभियोजन ने 11 गवाह पेश किए, 5 जज बदले गए। अंत में तमाम साक्ष्यों के अवलोकन करते हुए जिला जज की कोर्ट ने आरोपी जेठानी को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।साथ ही 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

कोर्ट के जिला शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह परिहार ने बताया, शहर कोतवाली में चित्रा देवी को उसकी जेठानी ने आग लगाकर जलाकर मार डाला था। पिता की तहरीर पर धारा 302 का मामला दर्ज किया गया था। 2017 में मुकदमा हुआ था। इस मामले में फैसला सुनाया है। हमने 11 गवाह पेश किए। इस सुनवाई के दौरान 5 जज बदल गए, जिला जज कोर्ट ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा और 50 हजार जुर्माना लगाया है। आरोपी गीता उर्फ नीता को जेल भेज दिया गया।