BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मसाला खाने वाले हो जाए सावधान, यहां जहर की फैक्ट्री को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, लकड़ी का बुरादा और रंग मिलाकर किया जा रहा था तैयार

मसाला खाने वाले हो जाए सावधान, यहां जहर की फैक्ट्री को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, लकड़ी का बुरादा और रंग मिलाकर किया जा रहा था तैयार

 ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां खाद्य विभाग ने मसाला फैक्ट्री में छापेमार कार्रवाई करते हुए लकड़ी के बुरादे और रंग से तैयार किए गए मसालों का जखीरा बरामद (A cache of spices recovered) किया है। इसके साथ ही 100 किलो लकड़ी और भारी मात्रा में रंग भी जब्त किया है। इस जहर की मिलवाती की खबर सुनकर सभी के होश उड़ गए है।

दरअसल खाद्य विभाग ने शहर के दाल बाजार किसमिस वाली गली में संचालित महामाया मसाला पिसाई केंद्र पर छापा मारकर लकड़ी का बुरादा और रंगों से तैयार मसाले का पर्दाफाश किया है। मौके से 100 किलो लकड़ी का बुरादा, 4 किलो लाल हरा पीला रंग भी मिला है। सप्लाई के लिए तैयार किये गए 500 किलो मिलावटी मसाले भी मौके से मिले है। मसाला केंद्र मालिक राकेश गोयल ग्रामीण अंचल के ग्रामीण इलाकों में मिलावटी मसाले की सप्लाई करता था। फ़ूड विभाग ने मौके से मसालों के सैंपल लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 दिल्ली-एनसीआर में महसूस किये गए भूकंप के तेज झटके, दहशत में लोग

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किये गए भूकंप के तेज झटके, दहशत में लोग

 Earthquake : राजधानी दिल्ली एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। करीब 3 बजे लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है।

इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश पर्वत को बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि भूकंप के झटके पाकिस्तान में भी लगे है। इसका केंद्र जमीन के 220 किलोमीटर नीचे बताया गया है। भूकंप के झटके पंजाब, जम्मू-कश्मीर पुंछ और चंडीगढ़ में भी महसूस किए गए हैं।

क्यों आते हैं भूकंप? (Why do earthquakes occur?)

हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं होती हैं।

इस तरह WhatsApp पर शेयर करें एचडी क्वालिटी फोटो

इस तरह WhatsApp पर शेयर करें एचडी क्वालिटी फोटो

 टेक डेस्क। व्हाट्सएप यूजर्स के सामने एचडी क्वालिटी में फोटो शेयर करना एक मुश्किल टास्क होता है। बहुत से ऐसे यूजर्स होते हैं जिन्हें एचडी फोटो शेयर करने का तरीका नहीं पता होता है। हम यहां आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से हाई क्वालिटी फोटो साझा कर पाएंगे।

बता दें, ये फीचर पिछले दिनों ही यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया था। लेकिन फिलहाल सभी के लिए ये उपलब्ध नहीं हुआ है। हालांकि यहां बताए गए तरीके से आप चैक कर सकते हैं कि आपको ये फीचर मिला है कि नहीं और एचडी फोटो भी शेयर कर सकते हैं।

व्हाट्सएप पर एचडी क्वालिटी में फोटो शेयर करने के लिए आपको कुछ तरीके फॉलो करने होंगे।

  • पहले स्टेप में व्हाट्सएप को ओपन करना है और सेटिंग वाले मेन्यू में जाना है।
  • इसके बाद चैट विंडो में राइट साइड में क्लिक करेंगे तो कई सारे ऑप्शन दिखेंगे।
  • यहां आपको स्टोरेज और डाटा का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद मीडिया अपलोड क्वालिटी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसमें भी आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे। जिनमें आप अपने हिसाब से किसी भी विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं।
  • याद रहे फोटो की क्वालिटी आपके इंटरनेट कनेक्शन पर भी निर्भर करती है। अगर आपका कनेक्शन वीक होगा तो क्वालिटी में गिरावट आ सकती है।

iPhone से शेयर करने का तरीका

  • आईफोन यूजर्स को निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि यहां ऐसे यूजर्स के लिए भी तरीका बताया गया है।
  • सबसे व्हाट्सएप ओपन करना है और सेटिंग मेन्यू वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • यहां स्टोरेज और डाटा वाला ऑप्शन दिखाई देगा। जिस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने मीडिया अपलोड क्वालिटी ऑप्शन आएगा। जिस पर क्लिक कर देना है।
  • इसमें ऑटो, डाटा और बेस्ट क्वालिटी विकल्प दिखेगा। जिसमें से आप अपने हिसाब से किसी भी ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं।
 छत्तीसगढ़ में 15 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा सड़क सुरक्षा माह

छत्तीसगढ़ में 15 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा सड़क सुरक्षा माह

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में 15 जनवरी से 15 फरवरी तक नागरिकों और सड़क उपयोगकर्ताओं को सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौतियों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह 2024 आयोजित किया जाएगा। सड़क सुरक्षा माह के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 सड़क सुरक्षा माह 2024 के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, परिवहन, पुलिस विभाग, एन.सी.सी, एन.एस.एस., स्काउट गाइड्स एवं स्वयंसेवी और समाजसेवी संस्थाओं तथा विभिन्न संबंधित विभागों के समन्वय और सहयोग से सड़क उपयोगकर्ताओं, विशेष रूप से वाहन चालकों, विद्यार्थियों के प्रशिक्षण, कार्यशाला, सेमीनार, नेत्र जांच शिविर सहित सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 इसके साथ ही लोगों के बीच सड़क सुरक्षा की समस्याओं तथा समाधान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यह जागरूकता अभियान सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु एवं घायलों की संख्या कम करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा।

सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ के साथ जनजागरूकता हेलमेट रैली, सड़क सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, ऑटो वाहन चालकों का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण, आंखों के जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा स्कूल दिवस आयोजित किया जाएगा। स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए स्लोगन, निबंध, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।

 इसके साथ ई रिक्शा वाहन चालकों का प्रशिक्षण, बस वाहन चालकों का प्रशिक्षण, गणतंत्र दिवस समारोह में सड़क सुरक्षा पर झांकी एवं बैनर, पोस्टर, फ्लैक्स, एम्बुलेंस ड्रायविंग ट्रेनिग, वाहनों का फिटनेस, रेडियम स्ट्रिप्स आदि जांच संधारण, शराब सेवन कर वाहन चालन से होने वाले नुकसान पर रैली आयोजित की जाएगी।

इसी प्रकार ग्राम चौपाल में जन जागरूकता के कार्यक्रम, गंभीर सड़क दुर्घटना स्थलों के चिन्हांकन, सड़क सुरक्षा मितानों का प्रशिक्षण, युवाओं के लिये एरोबिक्स जुम्बा के माध्यम से ‘‘स्वस्थ शरीर रखे स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखेे सुरक्षित जन‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 हेलमेट धारी वाहन चालकों को प्रोत्साहन स्वरूप टाफी वितरण सहित स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सड़क सुरक्षा माह 2024 के आयोजन के संबंध मंे अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष संजय शर्मा ने सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी किया है।

फारूक अब्दुल्ला को ED ने भेजा समन, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज होना होगा पेश

फारूक अब्दुल्ला को ED ने भेजा समन, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज होना होगा पेश

 नई दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। उन्हें गुरुवार (11 जनवरी) को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

जेकेसीए से जुड़ा है मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

ईडी ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। बता दें कि जेकेसीए में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर ईडी ने साल 2022 में आरोप पत्र दायर किया था।

 यह मामला जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के फंड के हेरफेर से संबंधित है. इस फंड को क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित कई लोगों ने अपने व्यक्तिगत बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया था। ईडी ने जेकेसीए के पदाधिकारियों के खिलाफ सीबीआई की ओर से दायर चार्जशीट के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की।

BREAKING : दिल दहलाने वाला हादसा, एक ही घर में मिले 11 लोगों की लाश...इलाके में दहशत का माहौल

BREAKING : दिल दहलाने वाला हादसा, एक ही घर में मिले 11 लोगों की लाश...इलाके में दहशत का माहौल

 पाकिस्तान से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मारवत के एक गांव एक घर में पुलिस को 11 लोगों के शव बरामद हुए हैं। लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि ये सभी एक ही परिवार के हैं। जिसमें दो भाई, उनके बच्चे और उनके घर आया एक मेहमान शामिल हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि इन सभी की मौतें कुछ जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। खाने में यह जहरीला पदार्थ मिलाया गया। पुलिस की जांच के अनुसार हमलावर घर से ही जुड़ा व्यक्ति हो सकता है, क्योंकि उसने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद अपराधी घर के गेट को बाहर से बंद कर वहां से भाग गया।

घटना के बाद दहशत का माहौल

इस घटना से हर कोई डरा हुआ है। मृतक के भाई ने बताया कि घटना के दो दिन बाद का है, मृतक का भाई जब घर वापस लौटा तो उसने बाहर से घर के गेट को बंद पाया। किसी अनहोनी के डर में उसने झटके से गेट खोला तो उसने अपने सामने घर के सभी सदस्यों की लाश देखी, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को फोन कर इस घटना के बारे में बताया।

इस दिन सभी स्कूल-कॉलेजों की रहेगी छुट्टी...सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

इस दिन सभी स्कूल-कॉलेजों की रहेगी छुट्टी...सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

 लखनऊ। उत्तरप्रदेश सरकार ने अयोध्या में हो रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी को प्रदेश में सार्वजिनक अवकाश की घोषणा की। इस दिन सारे संस्थान स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी रहेगी। साथ ही प्रदेश में शराब दुकान और मास-मटन की दुकानें भी बंद रहेगी।

बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और समारोह की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सभी आवश्यक सहयोग के लिए अधिकारियों को निर्देशित किये। आयुक्त सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 22 जनवरी के उपरांत अयोध्या में दुनिया भर से रामभक्त यहाँ आएंगे। उनकी सुविधा के लिए पूरे नगर में विभिन्न भाषाओं में साइनेज लगाए जाएं। संविधान की 8वीं अनुसूची में सम्मिलित भाषाओं और संयुक्त राष्ट्र की 6 भाषाओं में साईनेज हों।

सीएम ने कहा कि धर्म पथ, जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, राम पथ जैसे प्रमुख मार्गों अथवा गलियों में धूल न उड़े, गंदगी न हो। जगह-जगह कूड़ेदान रखे हों। वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था हो। अभी 3800 से अधिक स्वच्छताकर्मी तैनात हैं, 1500 कर्मचारियों की संख्या और बढाएं। अयोध्या प्रतिबंधित पॉलीथिन मुक्त नगर हो, इसके लिए हम सभी को प्रयास करना होगा।

वहीँ, आज बुधवार को सीएम योगी बरेली पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी का जो विजन है वही हमारा भी विजन है। योगी जी ने कहा कि नॉर्थ कॉरिडोर योजना का लाभ बरेली को भी मिलेगा। वो लोगों के चेहरे देख लाभ नहीं देते। जो विकास नोएडा में होगा, वैसा ही काशी, प्रयागराज, अयोध्या में होगा। बरेली को जो इसका पूरा फायदा मिलेगा।

अयोध्या नहीं जाएंगे सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे...अस्वीकार किया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता

अयोध्या नहीं जाएंगे सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे...अस्वीकार किया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता

 नई दिल्ली।  कांग्रेस पार्टी ने अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने का न्योता स्वीकार नहीं किया है। पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार कर दिया है। इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस का कोई नेता अयोध्या नहीं जाएगा।

कांग्रेस महासचिव जयराम नरेश ने बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले महीने मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्धाटन का निमंत्रण मिला।

जयराम नरेश ने कहा, ‘भगवान राम की पूजा करोड़ों भारतीय करते हैं। धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता है। बीजेपी और आरएसएस ने सालों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है।’

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के स्वर्ण जड़ित पहले दरवाजे की तस्वीर आई सामने...100 किलो सोने का होगा इस्तेमाल

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के स्वर्ण जड़ित पहले दरवाजे की तस्वीर आई सामने...100 किलो सोने का होगा इस्तेमाल

 अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में बने रामलला के भव्य मंदिर में सोने की परत चढे़ गेट लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को स्वर्ण जड़ित गेट की पहली तस्वीर सामने आई तो भक्त प्रफुल्लि हो उठे। स्वर्ण जड़ित यह दरवाजा गर्भगृह के मुख्य द्वार पर लगाया गया है। मंदिर में ऐसे 14 दरवाजे लगाए जाने हैं, जिनमें करीब 100 किलो सोना उपयोग होने का अनुमान है।अयोध्या नागर शैली में बनाए जा रहे भव्य राम मंदिर में 392 खंभे और 44 द्वार हैं। पहली मंजिल बनकर तैयार हो गई है। इसके लिए दरवाजे हैदराबाद की एक कंपनी तैयार कर रही है। दरवाजों में शानदार नक्काशी की गई है। इनमें शुभता के प्रतीक माने जाने चिह्नों व संकेतों के अलावा हाथी, घोड़े, कमलदल और झरोखे जैसे डिजाइन बनाई गई हैं।

 श्रीराम जन्मभूमि के 380 फीट लंबे और 250 फीट चौड़े परिक्षेत्र में 161 फीट ऊंचा राम मंदिर बनाया जा रहा है। इसके हर मंजिल की ऊंचाई 20 फीट प्रस्तावित है। मंदिर के लिए रामलला की मूर्ति फाइनल कर ली गई है। 22 जनवरी को विशेष मुर्हूत में प्राण प्रतिष्ठा की जानी है।

इससे पहले मंदिर को विशेष तरीके से सजाया जा रहा है। रामलला के लिए सोने और चांदी की प्लटे से बना भव्य आसन गर्भगृह में लगाया गया है। साउथ के एक कलाकार ने उनके चांदी की चरण पादुका बनाई है। जिन्हें देशभर के मंदिरों में दर्शन के लिए रखा जा रहा है। वहीं गुजरात के एक कलाकार ने रामलला की आंखें सोने में गढ़ी है।

अयोध्या राम मंदिर में यह भी खास

1. राम मंदिर का निर्माण परम्परागत नागर शैली में किया गया है।

2. मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट तथा ऊंचाई 161 फीट है।

3. मंदिर तीन मंजिला रहेगा। प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट रहेगी। मंदिर में 392 खंभे व 44 द्वार होंगे।

4. गर्भगृह में प्रभु राम के बालरूप (श्रीरामलला सरकार का विग्रह) होगा। साथ ही इसके प्रथम तल में श्रीराम दरबार होगा।

5. अयोध्या राम मंदिर में 5 मंडप बनाए गए हैं। इनमें रंग मंडप, सभा मंडप, नृत्य मंडप, प्रार्थना मंडप और कीर्तन मंडप शामिल है।

6. खंभों व दीवारों में देवी देवता तथा देवांगनाओं की मूर्तियां उकेरी गई हैं।

7. अयोध्या राम मंदिर में भक्तों को पूर्व दिशा से प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए बने सिंहद्वार में 32 सीढ़ियां बनाई गई हैं।

8. मंदिर परिसर में बुजुर्ग और विकलांग भक्तों के लिए रैम्प और लिफ्ट की व्यवस्था की जानी है।

9. मंदिर के चारों ओर आयताकार परकोटा रहेगा। चारों दिशाओं में इसकी कुल लंबाई 732 मीटर तथा चौड़ाई 14 फीट होगी।

10. परकोटा के चारों कोनों पर सूर्यदेव, मां भगवती, गणपति व भगवान शिव को समर्पित चार मंदिरों का निर्माण किया गया है। उत्तरी भुजा में मां अन्नपूर्णा, व दक्षिणी भुजा में हनुमान जी का मंदिर रहेगा।

SI की पत्नी ने की आत्महत्या...बेटा कॉलेज से लौटा तो फंदे पर लटकी मिली मां, जानिए वजह

SI की पत्नी ने की आत्महत्या...बेटा कॉलेज से लौटा तो फंदे पर लटकी मिली मां, जानिए वजह

 मध्यप्रदेश। ग्वालियर में सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति महराजपुर थाने में एसआई के पद पर तैनात है। घटना के समय वह ड्यूटी पर गए थे।

: जानकारी के अनुसार महाराजपुरा थाना के डीडी नगर में मंगलवार शाम पदस्थ सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र गुर्जर की पत्नी 40 वर्षीय मनीषा गुर्जर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि घटना के समय एसआई पति थाने पर था, जबकि मृतका का बेटा कोचिंग गया हुआ था। बेटा कॉलेज से लौटा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था।

अंदर कमरे में मां फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पड़ोसियों की मदद से मनीषा को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस मैथ्स पज़ल ने किया लोगों के दिमाग का दही, क्या आप बता सकते हैं इसका सही जवाब

इस मैथ्स पज़ल ने किया लोगों के दिमाग का दही, क्या आप बता सकते हैं इसका सही जवाब

 गणित के कई ऐसे छोटे-छोटे सवाल होते हैं, जो आसान होने के बावजूद अच्छे-अच्छों का दिमाग उलझाकर रख देते हैं. इंटरनेट पर अक्सर ऐसी पहेलियां, ऑप्टिकल इल्यूजन और मैथ्स पज़ल वायरल होते रहते हैं, जिनका उत्तर ढूंढने में लोगों को दिमाग के घोड़े दौड़ाने पड़ जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही सवाल लोगों के दिमाग को उलझा रहा है, जिसे जवाब ढूंढने में लोगों के दिमाग का दही हो रहा है. अब देखना यह है कि, आपको इस गणित की पहेली का सही जवाब मिलता है या नहीं.

यहां देखें पोस्ट

कन्फ्यूजन से भरा है ये सवाल (Can You Solve Maths Puzzle)

यह मैथ्स पज़ल देखने में थोड़ा कन्फ्यूजन जरूर पैदा कर रहा है, लेकिन इसे सॉल्व करना इतना भी मुश्किल नहीं है. बस इसे सॉल्व करने के लिए ट्रिक लगाने की जरूरत है, जो बचपन में सिखाई जाती है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस ब्रेन टीज़र को prime_maths_quiz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है, IQ टेस्ट में 95% नाकामयाब हो जाएंगे. 1+1=9, 2+4=15, 3+3=21 है, तो 4+4 = कितना होगा.'

क्या आप ढूंढ पाए जवाब (Mathematics puzzle)

अगर अभी भी आप इस गणित की पहेली का जवाब नहीं ढूंढ पाए हो तो परेशान ना हो. वायरल हो रहे इस मैथ्स पज़ल पर यूजर्स तरह-तरह के जवाब बता रहे हैं. ज्यादातर लोगों ने 27 को सही जवाब बताया है. वहीं कुछ लोगों ने 31 और 12 को करेक्ट आंसर बताया है.

अयोध्या में नहीं निकाली जाएगी शोभायात्रा...इस वजह के चलते लिया गया फैसला, जानें कारण

अयोध्या में नहीं निकाली जाएगी शोभायात्रा...इस वजह के चलते लिया गया फैसला, जानें कारण

 अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होना है। इससे पहले 17 जवनवरी को शोभा यात्रा निकलने वाली थी। लेकिन अब 17 जनवरी को निकलने वाली शोभायात्रा रद्द हो गई है। रक्षा कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है।दरअसल, श्री रामजन्मभूमि ट्रस्ट और मंदिर निर्माण समिति की बैठक हुई है। चर्चा में यह बात सामने आई कि जब रामलला को नगर भ्रमण कराया जाएगा तो उनके दर्शन के लिए श्रद्धालु व भक्त उमड़ पड़ेंगे। ऐसे में भीड़ नियंत्रण में प्रशासन को मुश्किल होगी। जिसकी वजह से 17 जवनवरी को निकलने वाली शोभा यात्रा रद्द कर ​दी गई है।

347 पुलिसकर्मी पहुंचे, 10 दिन में आएंगे 5300 जवान

आपको बता दें कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में देश ​विदेश लाखों लोग शामिल होंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षाबलों की तैनाती रहेगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के क्रम में सोमवार को पहले चरण में 347 पुलिसकर्मी अयोध्या पहुंच गए। इनमें दो उपाधीक्षक (एएसपी), 14 क्षेत्राधिकारी, 27 निरीक्षक, 54 उपनिरीक्षक व 250 मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल हैं। अभी दो अन्य चरणों में जवान अयोध्या पहुंचेंगे। इन्हें ठहराने से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाओं में पुलिस प्रशासन जुटा है।

मोहम्मद शमी समेत 26 प्लेयर अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित... इन 2 स्टार्स को मिला खेल रत्न

मोहम्मद शमी समेत 26 प्लेयर अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित... इन 2 स्टार्स को मिला खेल रत्न

  नई दिल्ली: भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जहां क्रिकेटर मोहम्मद शमी राष्ट्रपति भवन में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पहुंचे। बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया था। उन्होंने 2023 में एशियाई खेलों में अपना और बैडमिंटन में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा एशियाई चैंपियनशिप और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब भी जीता। यह पुरुष जोड़ी वर्तमान में मलेशिया ओपन सुपर 1000 में खेल रही है और इसलिए समारोह में शामिल नहीं हुई।

हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आम तौर पर 29 अगस्त को होने वाले खेल पुरस्कार समारोह को पिछले साल 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक हुए हांगझोउ एशियाई खेलों के कारण स्थगित कर दिया गया था। राष्ट्रपति भवन में समारोह में 26 खिलाड़ियों और पैरा खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पिछले साल दुनिया की नंबर एक जोड़ी बनने वाले चिराग और सात्विक की नजरें पेरिस ओलिंपिक पर टिकी हैं। फिलहाल दूसरी विश्व रैंकिंग पर काबिज इस जोड़ी का इस साल होने वाले पेरिस खेलों के लिए क्वॉलिफाइ करना लगभग तय है।

टखने की चोट से उबर रहे शमी सम्मान हासिल करने के लिए समारोह में मौजूद थे। उन्होंने पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप में सात मैच में 24 विकेट चटकाए थे और भारत को फाइनल में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हाल में शतरंज ग्रैंडमास्टर बनीं आर वैशाली को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह स्टार ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद की बड़ी बहन हैं। कोनेरू हम्पी और द्रोणावल्ली हरिका के बाद ग्रैंडमास्टर बनने वाली वैशाली देश की तीसरी महिला खिलाड़ी हैं। युवा स्टार पिस्टल निशानेबाज 19 वर्षीय ईशा सिंह भी जकार्ता में एशियाई ओलिंपिक क्वॉलिफायर में हिस्सा लेने के कारण समारोह के लिए नहीं पहुंच सकीं।
 
यहां देखिए सभी विजेताओं की पूरी लिस्ट...
 
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023
खिलाड़ी खेल
चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी बैडमिंटन
रंकीरेड्डी सात्विक साई राज बैडमिंटन
   
खेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2023
खिलाड़ी खेल
ओजस प्रवीण देवताले आर्चरी
अदिति गोपीचंद स्वामी आर्चरी
श्रीशंकर एम एथलेटिक्स
पारुल चौधरी एथलेटिक्स
मोहम्मद हुसामुद्दीन मुक्केबाजी
आर वैशाली शतरंज
मोहम्मद शमी क्रिकेट
अनुश अग्रवाल घुड़सवार
दिव्याकृति सिंह घुड़सवारी ड्रेसेज
दीक्षा डागर गोल्फ
कृष्ण बहादुर पाठक हॉकी
पुखरामबम सुशीला चानू हॉकी
पवन कुमार कबड्डी
रितु नेगी कबड्डी
नसरीन खो-खो
पिंकी लॉन कटोरे
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर शूटिंग
ईशा सिंह शूटिंग
हरिंदर पाल सिंह संधू स्क्वाश
अयहिका मुखर्जी टेबल टेनिस
सुनील कुमार कुश्ती
एंटीम कुश्ती
नाओरेम रोशिबिना देवी वुशु
शीतल देवी पैरा आर्चरी
इलूरी अजय कुमार रेड्डी ब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादव पैैरा कैनोइंग
   
खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023 (रेगुलर कैटिगरी)
कोच खेल
ललित कुमार कुश्ती
आर बी रमेश शतरंज
महावीर प्रसाद सैनी पैरा एथलेटिक्स
शिवेंद्र सिंह हॉकी
गणेश प्रभाकर देवरुखकर मलखंब
   
लाइफ टाइम कैटिगरी
कोच खेल
जसकीरत सिंह ग्रेवाल गोल्फ
भास्करन ई कबड्डी
जयन्त कुमार पुसीलाल टेबल टेनिस
   
लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2023
खिलाड़ी खेल
मंजूषा कंवर बैडमिंटन
विनीत कुमार शर्मा हॉकी
कविता सेल्वराज कबड्डी
   
मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी 2023
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर कुल मिलाकर विजेता विश्वविद्यालय
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब प्रथम उपविजेता विश्वविद्यालय
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र द्वितीय उपविजेता विश्वविद्यालय
Breaking : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IPS अफसरों के तबादले..जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

Breaking : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IPS अफसरों के तबादले..जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

 यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. शासन ने मंगलवार को छह आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया. इसमें आगरा के कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह का नाम भी शामिल हैं. उनकी जगह गोरखपुर के आईजी रेंज जें रवींद्र गौड़ को आगरा का नया कमिश्नर बनाया गया है.

प्रीतिंदर सिंह को डीजीपी मुख्यालय से जोड़ दिया गया है. वहीं, कारागार विभाग में तैनात शिवहरि मीना को गौतमबुद्धनगर में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है. इसके अलावा गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त सुरेश राव कुलकर्णी को गोरखपुर का आईजी रेंज बनाया गया है.

प्रयागराज के आईजी रेंज प्रशांत कुमार द्वितीय को अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद प्रतीक्षारत चल रहे प्रेम कुमार गौतम को प्रयागराज का आईजी रेंज बनाया गया है.

भारत में पिछले 24 घंटों में 602 नए मामले, 5 की मौत, जानें कितने हैं एक्टिव केस

भारत में पिछले 24 घंटों में 602 नए मामले, 5 की मौत, जानें कितने हैं एक्टिव केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना के रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। ठंड के मौसम में सर्दी के साथ बढ़ते जुकाम खांसी के साथ ही कोरोना ने भी रफ्तार पकड़नी शुरु कर दी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में 602 नए मामले सामने आए। देश में 5 मौतें और 4,440 एक्टिव केस दर्ज किए गए।

सीएम के सलाहकार के आवास पर ED की दबिश, कई और करीबियों पर कसा शिकंजा…

सीएम के सलाहकार के आवास पर ED की दबिश, कई और करीबियों पर कसा शिकंजा…

 रांची: झारखंड के साहिबगंज अवैध खनन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED छापेमारी कर रही है। ED की टीम आज सुबह CM हेमंत सोरेन के करीबियों के ठिकानों पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, 12 जगहों पर रेड चल रही है।

अवैध खनन मामले में सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू पर ईडी ने छापेमारी की। अभिषेक प्रसाद के आवास और साहिबगंज उपायुक्त के आवास समेत 12 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। छापेमारी अवैध खनन केस में की जा रही है

बुधवार की सुबह एक साथ रांची, देवघर, साहिबगंज और कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी शुरू की है। साहिबगंज उपायुक्त रामनिवास यादव और देवघर में पूर्व एमएलए पप्पू यादव, रांची में आर्किटेक्ट बिनोद सिंह और ठेकेदार सरावगी के ठिकानों पर ED की टीमें पहुंची हैं। वहीं हजारीबाग में डीएसपी राजेंद्र दुबे और कोलकाता में कारोबारी अभय सरावगी के यहां भी रेड की जा रही है।

गौरतलब हो, ED की ये कार्रवाई तब सामने आई है जब एक दिन पहले ही CM सोरेन ने आखिरी समन का दो टूक जवाब दिया था। सूत्रों के मुताबिक, सूबे में राजनीतिक हालात भी असमंजसपूर्ण बने हुए हैं। इसको लेकर आज महागठबंधन के विधायकों की बैठक भी बुलाई गई है। माना जा रहा है कि किसी भी राजनैतिक संकट से उभरने के लिए मुख्यमंत्री सोरेन अपनी पत्नी कल्पना को CM बना सकते हैं।

Accident : ट्रक से भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 14 की मौत 27 गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी

Accident : ट्रक से भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 14 की मौत 27 गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी

 असम : असम में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में 14 लोेगों की दर्दनाक मौत हो गयी। यहां के डेरागांव में 45 लोगों को लेकर जा रही एक बस ट्रक से भिड़ गई। इस भीषण हादसे में बस के परखच्चे उड़ गये, वहीं बस में सवार 14 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

असम में हुए इस भीषण सड़क हादसे के संबंध में पुलिस का कहना है कि बस में बैठे लोग पिकनिक पार्टी के लिए अठखेलिया से बलिजान की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ही यह बस एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। बस तड़के तीन बजे पिकनिक स्पाॅट के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान रास्ते में कोयले से लदे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव कर्मियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस भीषण हादसे में घायल कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया जा रहा है।

पीएम किसान योजना, किसानों को अब नहीं मिलेंगे 6 हजार रुपये !

पीएम किसान योजना, किसानों को अब नहीं मिलेंगे 6 हजार रुपये !

 नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। इसी के तहत किसान सम्मान निधि में पीएम मोदी बड़ा बदलाव कर सकते हैं।

पीएम किसान योजना को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। कहा जा रहा कि अब किसानों को 6 हजार रुपए नहीं ​मिलेंगे बल्कि इस राशि में और इजाफा होकर 9 हजार रुपए मिलेंगे। बता दें कि नए साल 2024 में पीएम मोदी देश के किसानों को खुशखबरी देने जा रहे हैं

2024 मई में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मोदी सरकार किसान सम्मान निधि को सालाना 6 हजार की जगह 9 हजार रुपये करने का ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही फसलों की बीमा का दायरा भी बढ़ाया जाएगा।

उम्मीद है कि केंद्र सरकार ने इस साल के आगामी बजट में इसके लिए राशि का प्रावधान करने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम किसान की राशि 6000 से बढ़ाकर 9000 रुपए करने की योजना अभी केवल छोटे किसानों के लिए है। यानि वे लघु किसान जिनके पास जमीन कम है। वहीं पीएम किसान की बढ़ी हुई राशि का फायदा बड़े किसानों को नहीं मिलेंगे।

रिपोर्ट केअनुसार, वर्तमान वित्तवर्ष में जारी किए गए 1.44 लाख करोड़ रुपये के बजट से करीब 39 फीसदी अधिक राशि बढ़ाकर सरकार 2024-25 के बजट में एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर सकती है। इसमें करीब 39 फीसदी अधिक राशि शामिल होगी। इस नए बजट के फंड से किसानों की आमदनी में वृद्धि और फसल बीमा के क्षेत्र को भी विस्तारित करने का प्रावधान होगा।

सूत्रों की माने तो बजट के आवंटन के बाद, कृषि मंत्रालय ने किसानों को मिलने वाली 6 हजार रुपये की राशि को 9 हजार रुपये करने का फैसला किया है। इससे हर महीने किसानों को 500 रुपये की बजाय अब 750 रुपये की किस्त दी जाएगी।

वर्तमान में पीएम किसान योजना के तहत प्रति वर्ष 6000 रुपये दिए जा रहे हैं। आने वाली फरवरी में किसान सम्मान निधि के 5 साल पूरे हो जाएंगे। ऐसे में केंद्र सरकार अगले 5 साल के लिए किसानों की आमदनी में 50 फीसदी वृद्धि करने की योजना पर काम कर रही है।

फसल बीमा योजना का भी नवनीकरण

पीएम किसान योजना के साथ साथ इसी तरह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना यानी PMFBY को किसानों के हित में विस्तारित किया जा रहा है। इस योजना की शुरुआत 2016 में हुई थी, जिसके तहत किसानों की फसल को बहुत ही कम प्रीमियम पर बीमा किया जाता है। किसानों को इसके लिए केवल 1.5 से 5 प्रतिशत कुल प्रीमियम देना होता है, जबकि शेष राशि सरकार द्वारा सहायता के रूप में जमा की जाती है।

दो बाईकों की आमने सामने हुई भिड़ंत, 3 की मौत

दो बाईकों की आमने सामने हुई भिड़ंत, 3 की मौत

 MP NEWS : मध्यप्रदेश के गुना जिले में आये दिन हादसे हो रहे है। जिले में एक बार फिर हादसा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मधुसूदनगढ़ रास्ते पर जंजाली और पीपल खेड़ी के बीच बड़े आमल्या के पास दो बाईकों के आमने सामने आ जाने से टक्कर हो गयी है। इस हादसे में 3 की मौत हो गयी है और 4 घायल है। मामला राघौगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जिंदा जला पूरा परिवार, प्रेग्नेंट महिला समेत 4 की मौत, शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग…

जिंदा जला पूरा परिवार, प्रेग्नेंट महिला समेत 4 की मौत, शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग…

 बेगूसराय : बिहार में नए साल की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. बिहार के बेगूसराय में अरवा गांव में सोमवार की रात एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. बताया जा रहा है शार्ट सर्किट होने की वजह से घर में आग लग गयी. जिसमें घर के अंदर सो रहे पूरे परिवार की जलकर मौत हो गयी. आगजनी की घटना के बाद से पूरे गाँव में शोक का माहौल है. यह घटना बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक मृतकों में पति, पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं. जिसमें नीरज पासवान उनकी पत्नी कविता देवी अपने दोनों बच्चे लव एवं कुश के साथ फूस के घर में सोए हुए थे. तभी घर में शार्ट सर्किट हुआ और तेज ब्लास्ट होने की आवाज आयी. जिसके बाद देखते – देखते पूरे घर में आग लग गयी. आगजनी इतनी तेज थी कि उन्हें घर से भागने का मौका भी नहीं मिला और आग में झुलसकर उनकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है मृतक नीरज पासवान की पत्नी कविता देवी गर्भवती थी.

स्थानीय लोगों ने घटना की सुचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पहुंची बछवाड़ा पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है. फिलाहल पुलिस मामले में की जांच में जुट गयी है.