BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
भू- काननू पर सीएम का बड़ा फैसला, बाहरी व्यक्ति अब नहीं खरीद पाएंगे जमीन, लगी रोक

भू- काननू पर सीएम का बड़ा फैसला, बाहरी व्यक्ति अब नहीं खरीद पाएंगे जमीन, लगी रोक

 देहरादून। उत्तराखंड में भू-काननू को लेकर कुछ दिनों पहले जमकर विरोध हुआ था। भू-काननू के विरोध में देहरादून समेत कई जिलों में स्थानीय लोगों और कई समाज सेवी संस्थाओं ने रैली निकाली थी। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए साल पर भू कानून को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। धामी ने बाहरी लोगों के उत्तराखंड में जमीन खरीदने पर रोक लगा दी है। धामी ने आदेश दिया है कि अग्रिम आदेश तक जिलाधिकारी उत्तराखंड से बाहर के व्यक्तियों को कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से भूमि क्रय करने की अनुमति नहीं देंगे। यानी प्रदेश में बाहरी व्यक्तियों के कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से जमीन खरीदने पर अंतरिम रोक लगा दी गई है।

हालांकि इसके पहले भी मुख्यमंत्री उत्तराखंड में भूमि क्रय से पूर्व खरीदार के भूमि खरीदने के कारण पृष्ठभूमि के सत्यापन के उपरांत ही भूमि क्रय करने के निर्देश दिये थे।

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर भू काननू को लेकर अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि भू-कानून के लिए बनाई गई कमेटी द्वारा बड़े पैमाने पर जन सुनवाई की जाए और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों और विशेषज्ञों की राय ली जाए। भू- कानून के लिए विकेंद्रीकृत व्यवस्था के लिए गढ़वाल और कुमाऊं कमिश्नर को भी शामिल किया जाए।

हालांकि इसके पहले भी मुख्यमंत्री उत्तराखंड में भूमि क्रय से पूर्व खरीदार के भूमि खरीदने के कारण पृष्ठभूमि के सत्यापन के उपरांत ही भूमि क्रय करने के निर्देश दिये थे।

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर भू काननू को लेकर अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि भू-कानून के लिए बनाई गई कमेटी द्वारा बड़े पैमाने पर जन सुनवाई की जाए और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों और विशेषज्ञों की राय ली जाए। भू- कानून के लिए विकेंद्रीकृत व्यवस्था के लिए गढ़वाल और कुमाऊं कमिश्नर को भी शामिल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि समिति द्वारा विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के सुझावों के आधार पर तेजी से ड्राफ्ट बनाया जाए। तब तक प्रदेश में बाहरी व्यक्तियों के कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से जमीन खरीदने पर रोक लगा दी गई है।

 प्रदेश के 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट...कई क्षेत्रों में बारिश...मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश के 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट...कई क्षेत्रों में बारिश...मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में आज सोमवार से बदलाव देखने को मिलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बादल छा सकते हैं, 1 से 4 जनवरी के बीच कहीं-कहीं घने कोहरे और बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, रीवा, शहडोल के संभाग ,भोपाल, नर्मदापुरम संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

प्रदेश के 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, कई क्षेत्रों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  इसके अलावा ग्वालियर चंबल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।आने वाले दिनों में ठंड का असर तेज हो सकती है, कई जिलों में शीतलहर के साथ कोल्ड डे की भी स्थिति बन सकती है।

 इन जिलों में कोहरे और बारिश की चेतावनी

प्रदेश के 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, कई क्षेत्रों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक,आज सोमवार को ग्वालियर, सागर संभाग के जिले और दतिया, भिंड, मुरैना, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मंडला जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। खजुराहों, दतिया, सतना, छतरपुर और टीकमगढ़ में शीतल दिन रहने का अनुमान है।

प्रदेश के 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, कई क्षेत्रों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट वही जनवरी के पहले सप्ताह में भोपाल, सागर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और रीवा संभाग के जिलों में ओलावृष्टि के आसार है, जबकि इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और शहडोल में बूंदाबांदी हो सकती है।रीवा और शहडोल संभाग में कहीं-कहीं घने कोहरे और बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।

नए साल के जश्न के बीच पत्नी ने गोली मारकर की पति और जेठ की हत्या, थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

नए साल के जश्न के बीच पत्नी ने गोली मारकर की पति और जेठ की हत्या, थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

 उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन से नए साल के जश्न के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां सोमवार की सुबह एक महिला ने अपने पति और जेठ पर गोली।गोली लगने से पति की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं जेठ को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाय गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामला इंगोरिया थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी महिला सविता उम्र 38 वर्ष पति राधेश्याम पिस्टल लेकर थाने पहुंची और उसने बताया कि मैं अपने पति राधेश्याम उम्र 45 वर्ष और जेठ धीरज को गोली मार दी है, जब पुलिस ने इस बात की तफ्तीश की तो पता चला कि घटना बिल्कुल सही है। राधेश्याम पिता नागुलाल की मौत हो चुकी है, जबकि उसके जेठ धीरज गंभीर रूप से घायल था, जिसे पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए उज्जैन जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि सविता आंगनवाड़ी में काम करती है जो कि पिछले काफी समय से पति राधेश्याम और जेठ धीरज द्वारा विवाद करने और प्रताड़ित करने से परेशान थी। जिसके कारण ही उसने यह कदम उठाया। सविता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसका जेठ धीरज अवैध हथियार का धंधा करता था, जिसे कुछ दिनों पहले बड़नगर पुलिस ने तस्करी करते हुए पकड़ा भी था। आज भी वह पिस्टल लेकर उसे मारने ही घर पर आया था जिसे छीनकर उसने पति राधेश्याम और जेठ धीरज पर फायर कर दिया। बताया जाता है कि घटना में राधेश्याम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि धीरज गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसे उज्जैन जिला चिकित्सालय भेजा गया है, जहां उसकी भी मौत हो गई है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

नए साल में पिकनिक मनाने जा रहे 6 दोस्तों की भीषण सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम…

नए साल में पिकनिक मनाने जा रहे 6 दोस्तों की भीषण सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम…

 जमशेदपुर: झारखंड में नए साल पर बड़ा हादसा हो गया। जमशेदपुर में सुबह बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस गोल चक्कर के निकट हुई सड़क दुर्घटना में 6 युवकों की मौत हो गई। मृतकों में सभी की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच की है। सभी मृतक आदित्यपुर के बाबा आश्रम रोड नंबर 5 के निवासी थे।

सभी सुबह 5 बजे सूरज नामक युवक की कार पर सवार होकर पिकनिक मनाने के लिए निकले थे। कार सूरज चला रहा था और बिष्टुपुर गोल चक्कर के निकट अनियंत्रित होकर पहले कार गोल चक्कर से टकराई उसके बाद बिजली के खंभे से टकराते हुए पेड़ से टकरा गई। सुबह हुई दुर्घटना के बाद उस इलाके में ऑफर तफरी मच गई। तत्काल ही मौके पर बिष्टुपुर पुलिस पहुंची। कार में लाश बुरी तरह फंसी हुई थी। किसी तरह उन्हें बाहर निकाल कर टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही बाबा आश्रम से लोग पहले टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे जहां से सबको पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज लाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सभी युवक आपस में दोस्त है और रात में कॉलोनी में ही लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया था। आयोजन के बाद अचानक इनमें पिकनिक की योजना बनी और सभी कार से निकल गए। कार पर 7 लोग सवार थे जिसमें एक का इलाज टीएमएच में चल रहा है।

शुभम कुमार झा पता बाबा आश्रम रोड नंबर 5 आदित्यपुर मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिला के निवासी हैं। सुबह 5:00 ड्यूटी की बात कह कर वह घर से निकला था शुभम मल्टी टेक में कार्यकर्ता था। अनिकेत महतो उर्फ मोनू 3 महीना पहले टाटा मोटर्स में ट्रेनिंग में ड्यूटी पड़े थे अभी कंपनी ब्लॉक क्लोजर होने के चलते बंद था इसीलिए घर पर थे मूल रूप से बिहार के पटना जिला अंतर्गत मोकामा निवासी है।

देशी कट्टे दिलाने के नाम पर युवक का अपहरण कर मांगी थी 40 लाख की फिरौती, पुलिस ने किया खुलासा

देशी कट्टे दिलाने के नाम पर युवक का अपहरण कर मांगी थी 40 लाख की फिरौती, पुलिस ने किया खुलासा

 MP NEWS : देवास में अपहरण कर 40 लाख की फिरोती मांगने के मामले में पुलिस ने रविवार शाम को खुलासा किया है। 29 दिसंबर को औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि भावेश उर्फ शिब्बू पिता ललित सोनी उम्र 24 निवासी 152 गंगा नगर गायब हो गया है। मामले में औधोगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने भावेश के पिता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया था, उसके बाद पुलिस की 4 अलग-अलग टीम बनाई गयी थी।

शुरुआती जांच में पुलिस को सूचना मिली थी कि भावेश अपने दोस्त की बाईक से लिफ्ट लेकर बाईपास चौराहे तक पहुंचा फिर वहां से किसी के साथ चला गया। पूछताछ में पुलिस को पता चला था कि भावेश के नंबर पर उसके पिता के एक दोस्त ने कॉल किया था जिसमें एक महिला ने भावेश को छोडऩे के एवज में 40 लाख रुपए की मांग की थी। उसके बाद पुलिस ने सायबर टीम के सहयोग से मंदसौर में दबिश दी और ग्राम सूरी जिला मंदसौर से भावेश को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया गया।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने देशी कट्टे दिलाने के नाम पर भावेश को बाइपास पर बुलाया था। वहां से सीधे कार में बैठा कर बरखेड़ा कला जिला रतलाम और फिर ग्राम सूरी जिला मंदसौर ले गए थे। वहां पर भावेश को रस्सी से बांधकर रखा गया था। आरोपी कुछ माह पहले भावेश के घर किराए से रहते थे। उसके परिवार व अन्य के बारे में सारी गतिविधियां जानते थे। जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि भावेश गलत संगतों को लेकर कर्ज में था। जिसे काम की तलाश थी, जिससे वह ज्यादा रुपए कमा सके।

जांच में ये भी पता चला है की भावेश को पहले से जानकारी थी कि हेमराज कट्टे खरीदने बेचने का काम करता है। इसी बात को लेकर उसने देशी कट्टे बेचने का प्लान बनाया था। एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने मीडिया के सामने खुलासा करते हुए बताया कि, औधोगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने भावेश सोनी को मुक्त कराकर आरोपी हेमराज उर्फ अजय शर्मा और उसकी पत्नी सपना शर्मा,गोविंद प्रजापति और गुड्डी बाई पति दशरथ सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है।

Rules Change from 1 January 2024: आज से साल ही नहीं ये 8 नियम भी बदल गए,आपकी जेब पर ऐसे बढ़ेगा बोझ

Rules Change from 1 January 2024: आज से साल ही नहीं ये 8 नियम भी बदल गए,आपकी जेब पर ऐसे बढ़ेगा बोझ

 आज से नए साल का आगाज हो गया है. देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बड़े बदलाव होते हैं. जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर होता है. नए साल के पहले ही दिन सरकार ने आम जनता को खुशखबरी दी है. नए साल के पहले दिन कमर्शियल गैस के दाम कम हुए हैं. इसके अलावा आज से कौन से नियम बदलने वाले हैं, इनकी जानकारी होना जरूरी है. आइए आपको बताते हैं आज से होने वाले बदलावों के बारे में…

आज से बदल गए ये नियम

नए सिम कार्ड नियम

1 जनवरी 2024 से सिम कार्ड खरीदने और रखने के नियम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब सिम कार्ड खरीदने पर सिर्फ डिजिटल KYC ही होगी. इससे पहले डॉक्यूमेंट्स का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाता था.

UPI ID हो गई डीएक्टिवेट

नए साल से नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई (NPCI) नई पॉलिसी लागू कर रहा है. इसके तहत एक या उससे ज्यादा साल से इनएक्टिविट यूपीआई आईडी को ब्लॉक कर दिया जाएगा.

1 जनवरी को एलपीजी के रेट

आईओसीएल ने देश के लोगों को नए साल का तोहफा दिया है. 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत में एक महीने में दूसरी बार गिरावट देखने को मिली है. वैसे दाम में मामूली गिरावट है. अगर इसे पूरे महीने के हिसाब से कैलकुलेट करें तो कीमत में 39 रुपए से लेकर 44 रुपए तक की गिरावट आई है.

म्युचुअल फंड और डीमैट अकाउंट वालों को बड़ी राहत

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने म्युचुअल फंड और डीमैट खाता में नॉमिनेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. पहले नॉमिनी बताने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर थी. अब 6 महीने का समय और दे दिया गया है. अब नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 30 जून, 2024 कर दी गई है.

बंद हो सकता है जीमेल अकाउंट

अगर आपने अपने जीमेल अकाउंट को 1-2 साल से इस्तेमाल नहीं किया है तो आपका गूगल का जीमेल अकाउंट बंद हो सकता है. गूगल का ये नियम सिर्फ पर्सनल अकाउंट पर होगा. ये नियम बिजनेस अकाउंट पर लागू नहीं होगा.

इनकम टैक्स डेडलाइन

असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए आईटीआर फाइल करने की आखिरी डेट 31 दिसंबर को खत्म हो गई है. इसके बाद आपको इस साल के लिए आईटीआर दाखिल करने का मौका नहीं मिलेगा.

बैंक लॉकर एग्रीमेंट

गाड़ियां होंगी महंगी
 
आज यानी 1 जनवरी से मारुति सुजुकी, महिंद्रा और ऑडी जैसी कई कंपनियों की कारें महंगी हो रही हैं. गाड़ियों की कीमतों में 2-3 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है.

 

Happy New Year 2024: आखिर 1 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है नया साल? पढ़ें क्या है इसके पीछे का इतिहास

Happy New Year 2024: आखिर 1 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है नया साल? पढ़ें क्या है इसके पीछे का इतिहास

 New Year 2024: हर साल 1 जनवरी को ही नया साल क्यों मनाया जाता है, किसी दूसरे महीने की शुरूआत में क्यों नहीं मना लेते हैं। हर साल की तरह 2023 भी खत्म होने में कुछ ही घंटे बाकी है और 2024 की शुरूआत हम सब 1 जनवरी से ही करेंगे।

वैसे तो दुनिया भर में अनेक धार्मिक मान्यताओं वाले लोग रहते हैं, और वह सभी अपने कैलेंडर के मुताबिक नया साल मनाते है। साथ ही आज के समय में ज्यादातर लोग इंग्लिश कैलेंडर का इस्तेमाल करते हैं और अंग्रेजी कैलेंडर में 1 जनवरी को ही नए साल के तौर पर मनाया जाता है। 1 जनवरी को नए साल मनाने की परंपरा काफी पुरानी है और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं,

आईए जानते है इसके पीछे की कुछ खास वजह 

नया साल 1 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं 

45 ईसा पूर्व रोमन साम्राज्य में कैलेंडर का चलन हुआ करता था। रोम के तत्कालीन राजा नूमा पोंपिलुस के समय रोमन कैलेंडर में 10 महीने होते थे, साल में 310 दिन और सप्ताह में 8 दिन। कुछ समय बाद नूमा ने कैलेंडर में बदलाव कर दिए और जनवरी को कैलेंडर का पहला महीना माना। 1 जनवरी को नया साल मनाने का चलन 1582 ईस्वी के ग्रेगेरियन कैलेंडर की शुरूआत के बाद हुआ।

ग्रेगोरियन कैलेंडर कैसे बना ?

जीसस क्राइस्ट के जन्म से 46 साल पहले रोमन के राजा जूलियस सीजर ने नई गणनाओं के आधार पर नए कैलेंडर का निर्माण किया। इसका नाम गसीजर ने ही 1 जनवरी से नए साल के शुरूआत की घोषणा की। धरती 365 दिन 6 घंटे सूर्य की परिक्रमा करती है। ऐसे जब जनवरी और फरवरी माह को जोड़ा गया तो सूर्य की गणना के साथ इसका तालमेल नहीं बैठा इसके बाद खगोलविदों ने इस पर गहन अध्ययन किया।

किसी भी कैलेंडर को सूर्य चक्र या चंद्र चक्र की गणना पर आधारित बनाया जाता है। चंद्र चक्र पर बनने वाले कैलेंडर में 354 दिन होते हैं। वहीं, सूर्य चक्र पर बनने वाले कैलेंडर में 365 दिन होते हैं। ग्रिगोरियन कैलेंडर सूर्य चक्र पर आधारित है। अधिकतर देशों में ग्रेगोरियन कैलेंडर का ही इस्तेमाल किया जाता है।

अलग अलग धर्माें के अनुसार

ईसाई धर्म के प्रसार के साथ ही 1 जनवरी को नया साल मनाने की परंपरा आम हो गई। वहीं, सिख धर्म के मान्यताओं के अनुसार बैसाखी वाले दिन को नए साल के रूप में मनाया जाता है, और उसी तरह से हिन्दू धर्म के अनुसार हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नव वर्ष से शुरूआत होती है।

हिन्दू धर्म के अनुसार– ब्रह्मा जी ने पृथ्वी की रचना चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के दिन की थी।
इस्लाम धर्म के अनुसार इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से नया साल मनाया जाता है, इसलिए इस दिन को नए साल के तौर पर मनाया जाता है।

 ग्लोबल कैलेंडर को मान्यता 

1 जनवरी को नया साल मनाने की परंपरा का एक कारण यह भी है कि धीरे-धीरे ज्यादातर देशों ने ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपना लिया है। इस कैलेंडर में भी यही तारीख साल की शुरूआत के तौर पर निर्धारित है। इस वजह से, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्रेड और संचार को सुगम बनाने के लिए भी 1 जनवरी को नए साल का जश्न मनाने का तरीका माना जाता है।

काला क्यों नहीं होता है हवाई जहाज? हमेशा सफेद रहता है रंग, वजह जान रह जाएंगे हैरान

काला क्यों नहीं होता है हवाई जहाज? हमेशा सफेद रहता है रंग, वजह जान रह जाएंगे हैरान

 दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं जो हम हमेशा देखते तो हैं लेकिन उसकी वजह नहीं जानते हैं. ये चीजें देखने से कॉमन लगती हैं लेकिन हम इनकी वजह जानने की कोशिश नहीं करते. अब ज़रा आप ही सोचिये. आपने एरोप्लेन को कई बार देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि इन प्लेन्स का रंग हमेशा सफेद ही क्यों होता है

आसमान में उड़ते बड़े-बड़े प्लेन्स आपने कई बार देखे होंगे. लेकिन आपने कभी ये सोचा कि कोई भी प्लेन काला या नीला क्यों नहीं होता? साथ ही किसी और कलर का क्यों नहीं होता है प्लेन? ये हमेशा सफ़ेद क्यों होता है. हमें लगता है कि ये इत्तेफाक होगा लेकिन आपको बता दें कि इसका एक ख़ास कारण है. ज्यादातर लोगों को इसकी वजह नहीं पता होगी.

BREAKING : एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट..

BREAKING : एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट..

 भोपाल :  एमपी में एक बार फिर तबादले 10 IAS अफसरों के दबादले किए गए । 4 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इनमें उज्जैन, बैतूल, नर्मदापुरम और गुना जिला शामिल है। गुना से हटाए गए कलेक्टर तरुण राठी की जगह बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह को गुना कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं संदीप यादव नए जनसंपर्क आयुक्त बनाए गए है।

देखें लिस्ट-

MP TRANSFER BREAKING : एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट..

PhonePe, Google Pay, Paytm और BHIM App आज आधी रात से हो जाएंगे बंद, जानें क्यों…

PhonePe, Google Pay, Paytm और BHIM App आज आधी रात से हो जाएंगे बंद, जानें क्यों…

  नई दिल्ली : भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम जल्द ही नए नियम लागू करने जा रही है। आज यानी 31 दिसंबर की रात 12 बजे से यह नियम पुरे देशभर में लागू कर दी जाएगी। साल भर से बंद यूपीआईआईडी (UPI ID) एक जनवरी से काम करना बंद कर देगा।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यह नियम इस लिए लागू कर रहा क्यों की यूजर्स धोखाधड़ी से बचाया जा सके। अक्सर कई ग्राहक बैंक में अपना नंबर बिना बदलवाए अपना मोबाइल नंबर बदल लेते हैं। इसके चलते उनके अकाउंट से भी जालसाज पैसे उड़ा देते हैं।

 बता दें, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के नियम के अनुसार दूरसंचार कंपनियों के पास 90 दिनों के अंदर नए उपयोगकर्ताओं को निष्क्रिय मोबाइल नंबर आवंटित करने का अधिकार है। ऐसे में अगर नंबर बैंक से लिंक रहेगा तो नया नंबर लेने वाला व्यक्ति आपके अकाउंट से पैसे उड़ा सकता है.

एक जनवरी से UPI ID से लेकर नए सिम कार्ड खरीदने के बदल जाएंगे नियम, जानें

एक जनवरी से UPI ID से लेकर नए सिम कार्ड खरीदने के बदल जाएंगे नियम, जानें

 Rules Will Change From The New Year: कुछ ही घंटों में नए वर्ष यानी 2024 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। तो आइए जानें नए साल में क्या कुछ बदल जाएंगे।

महंगाई भत्ता
 केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोत्तरी की घोषणा मार्च महीने में सकती है। हालांकि, अब तक यह लागू 1 जनवरी से होता रहा है। भत्ता 4 फीसदी तक बढ़या जा सकता है। अगर 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। और भत्ता 50 फीसदी या उससे ज्यादा होगा तो HRA रिवाइज हो जाएगा।

रिवाइज बैंक
केंद्रीय रिजर्व बैंक के मुताबिक रिवाइज बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन करने की अंतिम तिथि आज 31 दिसंबर 2023 तक है। ऐसा नहीं करने पर लॉकर फ्रीज कर दिया जाएगा। वहीँ जिन ग्राहकों ने बीते साल यानी 31 दिसंबर, 2022 को या उससे पहले बैंक लॉकर अनुबंध जमा किया था, उन्हें एक संशोधित कॉन्ट्रैक्ट साइन करके बैंक ब्रांच में जमा करना होगा।

सिम कार्ड के लिए नए नियम
एक जनवरी 2024 में नये सिम कार्ड खरीदने के नियमों में बदल जाएंगे। अब KYC की जगह पेपरलेस केवाईसी की प्रक्रिया करनी होगी। वहीं बायोमेट्रिक के जरिए भी जानकारी देना अनिवार्य कर दिया गया है।

UPI ​​आईडी
 एक जनवरी से साल भर से बंद यूपीआई ​​आईडी बंद कर दिए जाएंगे। NPCI ने ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स PhonePe, Google Pay, Paytm और BHIM App को ऐसा करने के आदेश दिए है। अब एक साल से अधिक समय से बंद UPI ID को निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

LPG सिलेंडर सस्ते
 नए साल यानी 1 जनवरी से राजस्थान में 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मिलने शुरू हो जाएंगे। हालांकि, इसका लाभ सिर्फ उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा। बता दें कि बीजेपी ने अपने चुनावी वायदे में इसका ऐलान किया था. जबकि नए साल पर घरेलू और कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों पर सरकारी तेल कंपनियां भी फैसला ले सकती हैं।

BREAKING : एमपी में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा...जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग, देखें लिस्ट

BREAKING : एमपी में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा...जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग, देखें लिस्ट

 भोपाल :  मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल विस्तार के 5 दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है। गृह मंत्रालय और सामान्य प्रशासन विभाग मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपने पास रखा है, कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन और प्रहलाद पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मिला है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को वित्त, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा दिया गया है।

 इन मंत्रियों को मिले यह विभाग

डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री जनसंपर्क, गृह, जेल, विमानन, औद्योगिक नीति, नर्मदा घाटी विकास, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, अन्य विभाग

जगदीश देवड़ा डेप्युटी सीएम वित्त विभाग, वाणिज्य कर, योजना आर्थिकी और सांख्यिकी

राजेंद्र शुक्ल डेप्युटी सीएम स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा

कैलाश विजयवर्गीय कैबिनेट मंत्री नगरीय विकास, विधि एवं विधायी, संसदीय कार्य

प्रहलाद सिंह पटेल कैबिनेट मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, श्रम

राकेश सिंह कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग

विजय शाह कैबिनेट मंत्री जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत और पनुर्वास

एदल सिंह कंसाना कैबिनेट मंत्री किसान कल्याण और कृषि

प्रद्युमन सिंह तोमर कैबिनेट मंत्री स्कूल शिक्षा

तुलसी सिलावट कैबिनेट मंत्री जल संसाधन

गोविंद सिंह राजपूत कैबिनेट मंत्री खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

विश्वास सारंग कैबिनेट मंत्री खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता

इंदर सिंह परमार कैबिनेट मंत्री तकनीकी और कौशल विकास

राव उदय प्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री परिवहन, स्कूल शिक्षा

करण सिंह वर्मा कैबिनेट मंत्री राजस्व

नारायण सिंह कुशवाहा कैबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिक और खाद्य प्रसंस्करण

संपतिया उईके कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी

निर्मल भूरिया कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास

नागर सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण

चैतन्य काश्यप कैबिनेट मंत्री उद्योग एवं योजना

राकेश शुक्ला कैबिनेट मंत्री आईटी, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास

कृष्णा गौर स्वतंत्र प्रभार मंत्री पर्यटन एवं गैस राहत

धर्मेंद्र लोधी स्वतंत्र प्रभारी मंत्री श्रम

दिलीप जायसवाल स्वतंत्र प्रभार मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति

गौतम टेटवाल स्वतंत्र प्रभार मंत्री उर्जा

लखन पटेल स्वतंत्र प्रभार मंत्री मत्स्य विभाग

नारायण सिंह पंवार स्वतंत्र प्रभार मंत्री सामान्य विभाग

राधा सिंह राज्य मंत्री

प्रतिमा बागरी राज्य मंत्री

दिलीप अहिरवार राज्य मंत्री

नरेंद्र शिवाजी पटेल राज्य मंत्री

 

 बड़ा सड़क हादसा : तेज रफ्तार हाईवा और ऑटो में जोरदार टक्कर...4 लोगों की मौत

बड़ा सड़क हादसा : तेज रफ्तार हाईवा और ऑटो में जोरदार टक्कर...4 लोगों की मौत

 मध्यप्रदेश। सीधी में तेज रफ्तार हाईवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवपुरवा गांव में दोपहर करीब 3 बजे की है। बताया जा रहा है कि ऑटो सीधी से शिवपुरवा की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रहे हाईवा से ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। वहीं मामले की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

95 में सब कुछ फ्री, Jio के इस रिचार्ज प्लान ने सभी टेलीकॉम कंपनियों की उड़ाई रातों की नींद

95 में सब कुछ फ्री, Jio के इस रिचार्ज प्लान ने सभी टेलीकॉम कंपनियों की उड़ाई रातों की नींद

 Reliance Jio: दोस्तों, आज के समय में जिओ (Jio) भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों (Telecom Companies) में से एक बन चुकी है। जिओ के पास सबसे बड़ा यूजर बेस आज के समय में बन चुका है। ज्यादातर लोग अपने मोबाइल फोन में जिओ सिम का इस्तेमाल ही करते हैं क्योंकि जिओ की सिम में आपको कम पैसों का रिचार्ज मिल जाता है।

साथ ही बाकी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में इसके अंदर आपको काफी अच्छी सुविधाए देखने को मिलती है।रिलायंस जिओ (Reliance Jio) कंपनी की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान लॉन्च किया जा चुके हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं जिसको सुनकर आप भी खुश हो जाएंगे।

यह रिचार्ज प्लान 400 से भी कम का है और सबसे खास बात यह है कि यह पूरे 3 महीने तक चलने वाला है। यह रिचार्ज प्लान 395 का होने वाला है जिसकी वैलिडिटी 84 दिनों की रहेगी। भारत में मौजूद बड़ी-बड़ी टेलीकॉम कंपनियों जैसे कि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के पास भी जिओ जैसा रिचार्ज प्लान मौजूद नहीं है।

जो लोग कम पैसे खर्च करके ज्यादा दिनों तक किसी रिचार्ज प्लान का बेनिफिट लेना चाहते हैं उनके लिए यह किसी वरदान से काम नहीं होने वाला है।आपको मात्र 395 खर्च करने होंगे और अगले 84 दिनों तक आप जियो के इस खास रिचार्ज प्लान का लाभ उठा पाएंगे। अगर आप लोग सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं तो इस रिचार्ज प्लान के तहत आप 84 दिनों तक इंटरनेट का इस्तेमाल बड़ी आसानी से कर पाएंगे।

अगर इसके बेनिफिट की बात करें तो 84 दिनों तक आप अनलिमिटेड कॉलिंग (Unlimited Calling) का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की तरफ से 1000 एसएमएस (SMS) की सुविधा भी मुफ्त में दी जा रही है। इसके अलावा इस प्लान के तहत आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे की Jio Tv, Jio Cloud का मुफ्त में सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है।

PM मोदी ने अयोध्या धाम स्टेशन का किया उद्घाटन...6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने अयोध्या धाम स्टेशन का किया उद्घाटन...6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो के दौरान भव्य स्वागत हुआ, सड़क के दोनों किनारे खड़े लोग उन पर पुष्पवर्षा करते नजर आए।अयोध्या धाम जंक्शन से 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भी पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे, साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी आज अयोध्या में करीब 15 किलोमीटर का रोड शो भी करेंगे. 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं. पीएम मोदी थोड़ी देर में अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचकर पीएम मोदी पहले वहां का निरीक्षण कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, करीब 241 करोड़ की लागत से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन बनाया गया है. अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तमाम आधुनिक सुविधाओं से उपलब्ध है.

पीएम मोदी को सुनने उमड़ी भीड़

एक तरफ अयोध्या में पीएम मोदी का विशाल रोड शो जारी है. दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए जनसभा स्थल पर हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े हैं. ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाते हुए लोग पीएम मोदी को सुनने पहुंच रहे हैं. रैली वाली जगह पर लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं. इसके साथ ही वे भगवान श्रीराम की भी जय-जयकार कर रहे हैं. एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी रैली को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी आज अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन...बढ़ाई गई सुरक्षा

प्रधानमंत्री मोदी आज अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन...बढ़ाई गई सुरक्षा

 नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश प्रशासन ने बड़े पैमाने पर पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के दृश्य जारी किए हैं। आज पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम मोदी पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई।राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी, आचार्य सत्येन्द्र दास ने मीडिया से कहा, ”यह अच्छा है कि पीएम नरेंद्र मोदी यहां आ रहे हैं और वह आज रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। वह एक रोड शो भी करेंगे. पीएम मोदी को अयोध्या में देखकर लोग खुश होंगे। हवाईअड्डा विदेश और देश भर से लोगों को आसानी से अयोध्या आने में मदद करेगा।”  प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या पहुंच चुके है। थोड़ी ही देर में वो रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करते नज़र आएंगे।

एक ही परिवार के 4 लोगों ने की खुदकुशी, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

एक ही परिवार के 4 लोगों ने की खुदकुशी, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

 विशाखापत्तनम में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर का सेवन कर खुदकुशी कर ली। जबकि एक लड़की की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि आर्थिक स्थिती खराब होने से परेशान होकर परिवार ने ये जानलेवा कदम उठाया है। घटना विशाखापत्तनम के अनाकापल्ले जिले में हुई है।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान शिव रामकृष्ण (40), उनकी पत्नी माधवी (38) और दो बेटियों के रूप में की गई। उनकी तीसरी बेटी जिंदा बच गई है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस को संदेह है कि परिवार ने आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या की है। शुरुआती जांच से पता चला है कि रामकृष्ण पेशे से सुनार थे और गुंटूर जिले के तेनाली शहर के रहने वाले थे। कुछ साल पहले काम के लिए अनाकापल्ले आ गए थे और वहीं एक फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहते थे।

पुलिस ने बताया कि परिवार ने गुरुवार की रात को जहर खाया होगा, जिसके बाद उनमें से चार मृत पाए गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

राजस्थान में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, हाईकमान लगाएगा मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर...राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

राजस्थान में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, हाईकमान लगाएगा मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर...राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

 राजस्थान में मंत्रिमंडल के विस्तार का इंतजार अब खत्म होने वाला है. शनिवार को राजभवन में दोपहर 3.30 बजे कई विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा शपथ ले चुके हैं

दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर हैं. वहीं माना जा रहा है आज ही रात को दिल्ली से लौटते ही राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करेंगे. खबरों के मुताबिक आज राजभवन से समय मांगा गया है. वहीं दूसरी तरफ प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी चित्तौड़गढ़ से जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं. खबरों के मुताबिक देर रात राजभवन में मुख्यमंत्री के साथ वह राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं.

अमित शाह करेंगे नाम फाइनल

सूत्रों के मुताबिक जो मंत्री कल शपथ लेंगे उनकी लिस्ट गृहमंत्री अमित शाह के पास है. सीएम भजनलाल आज अमित शाह से चर्चा कर नाम फाइनल करेंगे. इसके बाद विधायकों के पास फोन जाने शुरू हो जाएंगे. माना जा रहा है कि अमित शाह ही मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे.जानकारी के मुताबिक राजभवन से कल शपथ ग्रहण को लेकर समय मांगा गया है. हालांकि अभी पार्टी की तरफ से क्लियर नहीं किया गया है कि किन-किन विधायकों का नाम मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. साथ ही ये भी नहीं बताया गया है कि कल कितने विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे

BREAKING : भारतीय पुलिस सेवा के अध‍िकारियों को मिला प्रमोशन...देखें लिस्ट

BREAKING : भारतीय पुलिस सेवा के अध‍िकारियों को मिला प्रमोशन...देखें लिस्ट

 मध्‍य प्रदेश : एमपी में भारतीय पुलिस सेवा के अध‍िकारियों को पदोन्‍नत किया गया है। राज्‍य शासन ने 13 आइपीएस अधिकारियों की पदोन्‍नति सूची जारी की है। मप्र शासन के गृह विभाग ने 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के 13 अधिका‍रियों को प्रमोट कर पुलिस महानिरीक्षक बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि इन अध‍िकारियों की नवीन पदस्‍थापना के आदेश अभी जारी नहीं किए गए हैं।

सूची में रुचिवर्धन मिश्र, चंद्रशेखर सोलंकी, चैत्रा एन, अनिल सिंह कुशवाह, आरआरएस परिहार, आरके हिंगणकर, अंशुमन सिंह, मनीष कपूरिया, अरविंद कुमार सक्‍सेना, विनीत खन्‍ना, हिमानी खन्‍ना, मिथिलेश शुक्‍ला और अनुराग शर्मा का नाम है। रुचिवर्धन मिश्र को पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन पुलिस मुख्‍यालय बनाया गया है।

वहीं उप पुलिस महानिरीक्षक, विशेष कर्तव्‍यस्‍थ अधिकारी, अतिरिक्‍त पुलिस आयुक्‍त, अपर परिवहन आयुक्‍त और उप पुलिस महानिरीक्षक स्‍तर के इन अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक बना दिया गया है।

सरकार ने इसके साथ ही भारतीय पुलिस सेवा के ही अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्‍नत किया है। इसमें सेनानी, पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक, वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक, संचालक जनसंपर्क, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपायुक्‍त शामिल हैं।

ऐसी कौन सी चीज है, जो जमीन पर होती है पर कभी गंदी नहीं होती ? दम है तो जवाब दो !

ऐसी कौन सी चीज है, जो जमीन पर होती है पर कभी गंदी नहीं होती ? दम है तो जवाब दो !

 UPSC exam: IAS अफसर बनने का सपना तो हरेक विद्यार्थी का होता है, लेकिन UPSC की परीक्षा क्लियर करना इतना आसान नहीं होता। प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। UPSC की परीक्षा में हर साल देश के लाखों युवा शामिल होते हैं पर उनमें से सबसे काबिल परीक्षार्थियों का चयन ही इसमें हो पाता है।

IPS अफसर बनने के लिए परीक्षार्थियों का चयन UPSC की परीक्षा में प्री, मेंस और इंटरव्यू राउंड पास करने के बाद होता है। अगर उम्मीदवार लिखित परीक्षा ( प्री और मेंस ) पास कर लेता है तो उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू राउंड में उम्मीदवारों से जनरल नॉलेज के साथ ही कई ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं, जिनके उत्तर देना आसान नहीं होता।

आईएएस इंटरव्यू में जिस चीज की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है, वह है आत्मविश्वास। इंटरव्यू में ये सवाल आपके प्रजेंस ऑफ माइंड का पता लगाने के लिए पूछे जाते हैं। दोस्तों, अक्सर इस तरह के सवाल सुनने-पढ़ने के बाद दिमाग थोड़ा घूम जाता है। लेकिन यह सवाल दिखने में जितने कठिन हैं, इसका जवाब भी उतना ही सरल है।

कई बार कुछ मजेदार सवाल भी पूछा जाता है, जिनका जवाब, सवाल में ही छिपा होता है। थोड़ा सा दिमाग लगाकर इनका उत्तर दिया जा सकता है।आज हम आपके लिए ऐसे ही चुनिंदा सवालों की श्रृंखला लेकर आए हैं, जो इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं।

 IAS इंटरव्यू प्रश्न

✓ Quiz: ऐसी कौन सी चीज है, जो जमीन पर होती है पर कभी गंदी नहीं होती? दम है तो जवाब दो!
उत्तर : इस प्रश्न का उत्तर सबसे अंत में दिया गया है।

???? सवाल– वह क्या चीज है जो पानी में गिरने पर भी गीली नहीं होती?

उत्तर : ✓ परछाई ।

???? सवाल : वह क्या है, जो आने वाला होता है, जिसका इंतजार सभी करते है, लेकिन वो कभी आता नहीं है?

उत्तर : ✓ कल ।

???? सवाल– ऐसा कौन सा पक्षी है जो कभी भी धरती पर पैर नहीं रखता है?

उत्तर : ✓ हरियल एक ऐसा पक्षी है, जो अपना पैर कभी भी धरती पर नहीं रखता है ।

???? सवाल– वह कौन है जिसे डूबते देख कोई बचाने नहीं आता?

उत्तर : ✓ सूरज ।

???? सवाल– कौन सा फल बाजार में नहीं मिलता है?

उत्तर : ✓ मेहनत का फल ।

???? सवाल– वह कौन सी चीज है, जिसे औरते साल में एक ही बार खरीदती हैं?

उत्तर : ✓ राखी ।

???? सवाल सवाल– ऐसी कौन सी चीज है जो सारे बच्चे खाते हैं लेकिन अच्छी किसी को नहीं लगती है?

उत्तर : ✓ डांट-फटकार ।

???? सवाल : लड़की के शारीर का कौन सा भाग खाया जा सकता है?

उत्तर : ✓ लेडी फिंगर ।

???? सवाल– ऐसा कौन सा जीव है जिसके तीन दिल और नौ दिमाग होते हैं?

उत्तर : ✓ ऑक्टोपस

???? सवाल– वह क्या चीज है जिसे हम दिन की रोशनी में नहीं देख पाते हैं ?

उत्तर : ✓ “अंधेरे” को हम दिन की रोशनी में नहीं देख सकते हैं ।

???? सवाल– भारतीय पेट्रोलियम संस्थान कहाँ स्थित है?

उत्तर : ✓ देहरादून ।

???? सवाल– वह क्या है जो हमेशा आपके सामने होता है लेकिन देखा नहीं जा सकता?

उत्तर : ✓ भविष्य ।

सवाल– लड़की की कौन-सी चीज सिर्फ रात को ही दिखाई देती है?

उत्तर : ✓ परछाई ।

???? सवाल : कौन सा पक्षी तेज उड़ सकता है मगर अपने पैरों पर चल नहीं सकता?

उत्तर : ✓ चमगादड़

???? सवाल– ऐसी कौन सी चीज है जिसे आप एक ही वक्त में किसी को दे भी सकते हैं और अपने पास भी रख सकतें हैं?

उत्तर : ✓ जुबान, ऐसी चीज है जिसे आप किसी को दे सकते हैं और अपने पास भी रख सकते हैं ।

???? सवाल– ऐसा कौन सा जीव है जो क आंख से आगे की तरफ तथा दूसरी आंख से पीछे की तरफ देख सकता है?

उत्तर : ✓ गिरगिट सा जानवर है जो कि आगे से तथा पीछे से दोनों तरफ अपनी अलग-अलग आंखों से देख सकता है ।

???? सवाल– ऐसा क्या है, जिसे एक बार खाने के बाद आप दोबारा नहीं खाना चाहते हैं?

उत्तर : ✓ धोखा ।

???? सवाल– कौन सी चीज है जो गर्म करने से जम जाती है?

उत्तर : ✓ “अंडा” अगर गर्म किया जाए तो वह जम जाएगा ।

सबसे ऊपर दिए गए प्रश्न का सही उत्तर है…
???? परछाई।