BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश...जानें IMD का ताजा अपडेट

शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश...जानें IMD का ताजा अपडेट

  इंदौर। उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज शीतलहर छाई हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, आगरा जैसे शहरों में कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबके हुए है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी शीतलहर के साथ घने कोहरे की चपेट में है। मेरठ में भी आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस कारण से राजधानी में तापमान में गिरावट आ सकती है। आज का न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगल 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में भी अच्छी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटों के दौरान पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी के बाद देश के मैदानी राज्यों में आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इस राज्य के सभी स्‍कूल 31 दिसंबर तक बंद....आदेश जारी

इस राज्य के सभी स्‍कूल 31 दिसंबर तक बंद....आदेश जारी

 रांची । झारखंड के सभी स्‍कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। इसका आदेश 31 दिसंबर को स्‍कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 21 दिसंबर, 2;23 को जारी कर दिया। इसे तत्‍काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी आदेश में विभाग की अपर सचिव कुमुद सहाय ने लिखा है कि राज्य में शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक विद्यालय सहित) और सभी निजी विद्यालयों को 26 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2023 तक के लिए बंद किया जाता है।

माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विद्यालय जरूरत के अनुसार वर्ग 10 से वर्ग 12 तक की कक्षाओं का संचालन करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

 
IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग...8 सहायक कलेक्टर बनाए गए SDM, आदेश जारी

IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग...8 सहायक कलेक्टर बनाए गए SDM, आदेश जारी

 भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच के आईएएस (IAS) अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है। 8 सहायक कलेक्टरों को एसडीएम (SDM) बनाया गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, मंडला जिले के सहायक कलेक्टर अर्थ जैन को उज्जैन SDM, छिंदवाड़ा जिले की सहायक कलेक्टर वैशाली जैन को रीवा के हुजूर का SDM, बैतूल के सहायक कलेक्टर दिव्यांशु चौधरी को ग्वालियर के डबरा का SDM बनाया गया है।

वहीं नीमच जिले की सहायक कलेक्टर सृजन वर्मा को सिंगरौली का SDM, विदिशा की सहायक कलेक्टर अर्चना कुमारी को जबलपुर के सिहोरा का SDM, शिवपुरी के सहायक कलेक्टर अरविंद कुमार शाह को शहडोल जिले का SDM, धार के सहायक कलेक्टर शिवम प्रजापति को खंडवा के पुनासा का SDM और देवास के सहायक कलेक्टर टी प्रतीक राव को नर्मदापुरम के इटारसी का SDM बनाया गया है। यहां देखिए सूची…

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: साढ़े 6 करोड़ की शराब पर चलाया बुलडोजर....जानें क्या है पूरा मामला

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: साढ़े 6 करोड़ की शराब पर चलाया बुलडोजर....जानें क्या है पूरा मामला

 छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गुरुवार को आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने साढ़े 6 करोड़ की शराब पर बुलडोजर चलाया है। बताया जा रहा है कि शराब कि डेट एक्सपायर हो चुकी थी। इसलिए बुलडोजर चलाकर इसे नष्ट किया गया है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों की मानें तो साल 2011 से लेकर पिछले 6 महीने पहले एक्सपायर हुई शराब को नष्ट करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों की मौजूदगी में शराब नष्टीकरण की कार्रवाई की गई है। इस शराब को पुलिस और आबकारी विभाग ने जब्त किया था, जिसकी संख्या 37 हजार पेटी थी।

एक्सपायर्ड हुई शराब को नष्ट करने की इस कार्रवाई में अंग्रेजी शराब और बियर शामिल रहे। ऐसी शराब से लोगों की सेहत को ज्यादा नुकसान पहुंच सकता था, इसी के चलते इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। 

आय से अधिक संपत्ति मामला : इस मंत्री को हुई 3 साल की जेल…50 लाख का जुर्माना भी लगा

आय से अधिक संपत्ति मामला : इस मंत्री को हुई 3 साल की जेल…50 लाख का जुर्माना भी लगा

 चेन्नई। आय से अधिक संपत्ति के मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने गुरुवार को डीएमके नेता और तमिलनाडु सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी को तीन साल की कैद और 50 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। छह महीने पहले ही इस मामले में वेल्लोर की एक कोर्ट ने मंत्री और उनकी पत्नी को बरी कर दिया था। स्थानीय कोर्ट का कहना था कि इस मामले में पर्याप्त सबूत नहीं हैं। बाद में हाई कोर्ट ने मामले को स्वत: संज्ञान लिया था।

हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान मंत्री पोनमुडी और उनकी पत्नी पी विशालाक्षी ने कोर्ट में अपना मेडिकल रिकॉर्ड पेश किया और तर्क दिया कि मामला बहुत पुराना है और अब वो 73 साल के हो गए हैं। उनकी पत्नी 60 साल की हैं। कपल ने न्यूनतम सजा का अनुरोध किया था। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला दिया और मंत्री के पोनमुडी को तीन साल की साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उन पर और उनकी पत्नी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। मद्रास हाई कोर्ट द्वारा सजा को 30 दिनों के लिए निलंबित किया गया है, जिससे दोषियों को ऊपरी अदालत में अपील करने की अनुमति मिल गई है।

पोनमुडी और उनकी पत्नी के खिलाफ सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने साल 2002 में मामला दर्ज किया था। तब तत्कालीन अन्नाद्रमुक सरकार 1996-2001 तक सत्ता में थी। आरोप लगाया गया था कि आय के ज्ञात स्रोतों से अलग दोनों की आय 1।4 करोड़ रुपये है। जांच में डीवीएसी ने दावा किया कि पोनमुडी ने 1996-2001 तक राज्य सरकार में मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अवैध संपत्ति अर्जित की है।

इससे पहले 28 जून को वेल्लोर की एक प्रमुख सत्र अदालत ने पोनमुडी और उनकी पत्नी को मामले में यह कहते हुए बरी कर दिया था कि अभियोजन पक्ष पर्याप्त सबूत पेश करने में विफल रहा है। वेल्लोर के प्रधान जिला न्यायाधीश एन वसंतलीला ने मामले में सुनवाई की थी और सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय द्वारा दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में तमिलनाडु पोनमुडी और उनकी पत्नी को बरी कर दिया था। उसके बाद इस मामले को मद्रास हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया और अगस्त में पुनर्विचार करने का फैसला किया। हाई कोर्ट ने इस मामले में मंत्री और उनकी पत्नी को पहले ही दोषी ठहराया था और गुरुवार को सजा सुनाई।

 
आज होगी दिल्ली में मोहन यादव की मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल पर बैठक! हो सकती है कुछ नामों की घोषणा, नए चेहरों को मिल सकता है मौका?

आज होगी दिल्ली में मोहन यादव की मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल पर बैठक! हो सकती है कुछ नामों की घोषणा, नए चेहरों को मिल सकता है मौका?

 MP New Cabinet : नई सरकार के गठन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की शपथ के बाद अब कैबिनेट की चर्चा जोरों पर है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर मोहन कैबिनेट का विस्तार कब होगा? कौन विधायक मंत्री बनेंगे? कितने विधायक मंत्री बनेंगे? कौन-कौन से दिग्गज नेता कैबिनेट में शामिल होंगे? दरअसल जब से मध्य प्रदेश में सीएम और डिप्टी सीएम की शपथ हुई है तब से अभी तक मंत्रिमंडल के चेहरे तय नहीं हुए हैं। अभी तक मंत्रिमंडल को लेकर विचार विमर्श चल रहा है।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आज दिल्ली में बैठक

इसी बीच यह जानकारी सामने आई है कि आज दिल्ली में डॉ मोहन यादव की मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल पर बैठक हो सकती है। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह के साथ बैठक होना है। सुत्रों की मानें तो इस बैठक में मंंत्रिमंडल विस्तार और इसमें शामिल होने वाले विधायकों के नामों पर चर्चा हो सकती है।

नए चेहरों को शामिल करने की उम्मीद

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मंत्रिमंडल में नए शहरों को शामिल किया जा सकता है। जो नेता करीब तीन से पांच बार विधायक बनाकर जीत चुके हैं और उन्हें अब तक मंत्री पद से वंचित रखा गया है उन सभी को इस बार मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। इतना ही नहीं सांसद रहते हुए विधानसभा का चुनाव जीतने वाले नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव के हिसाब से तय होंगे मंत्रिमंडल के चेहरे

जानकारी के मुताबिक, इस बार बीजेपी लोकसभा चुनाव के हिसाब से मंत्रिमंडल के चेहरे तय करने में जुटी है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातिय और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर भी कई विधायकों को मंत्री पद दिया जा सकता है। हालांकि पुराने चेहरों में भी कई नेताओं को उनके परफॉरमेंस के आधार पर मंत्री पद के लिए चुना जा सकता है।

पुराने लोगों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी

इसमें प्रहलाद पटेल, राव उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक, राकेश सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी चुना जा सकता है। साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके अलावा कुछ महिलाओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

इन चेहरों को अब तक नहीं मिला मौका

दिलीप सिंह परिहार, शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया, कुंवर सिंह टेकाम, विजयपाल सिंह, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, राकेश शुक्ला, देवेंद्र जैन, निल जैन , उमा खटीक, दिव्यराज सिंह, शिवनारायण सिंह, संदीप जायसवाल, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी, दिनेश राय, महेंद्र सिंह चौहान, प्रेमशंकर वर्मा, ठाकुरदास नागवंशी, विष्णु खत्री, कृष्णा गौर, रामेश्वर शर्मा, सुदेश राय, गायत्री राजे पवार, आशीष शर्मा, नारायण पटेल, नीना वर्मा, मनोज पटेल, चेतन्य कश्यप।

 
इस दिन पड़ रहा है मार्गशीर्ष की अंतिम पूर्णिमा, मिलेगा 32 गुणा अधिक फल, जानें तारीख और महत्व

इस दिन पड़ रहा है मार्गशीर्ष की अंतिम पूर्णिमा, मिलेगा 32 गुणा अधिक फल, जानें तारीख और महत्व

 पूर्णिमा तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। मार्गशीर्ष माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि साल 2023 की आखिरी पूर्णिमा रहेगी। मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा तिथि 26 दिसंबर 2023 को है। इस पूर्णमि पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। पूर्णिमा का व्रत रखने से व्यक्ति को सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

Margashirsha Purnima 2023: पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि 26 दिसंबर को सुबह 5.46 बजे शुरू होगी और अगले दिन यानी 27 दिसंबर को सुबह 6.02 बजे समाप्त होगी. इसबार उदया तिथि में पूर्णिमा 26 तारीख को होने के चलते पूर्णिमा का व्रत 26 सितंबर को ही रखा जाएगा.मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर शुक्ल योग बन रहा है. यह योग 27 दिसंबर को दोपहर 3.22 बजे तक चलेगा.

Margashirsha Purnima 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन क्या करें
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में किसी पवित्र नदी में स्नान करें यदि आप नदी में स्नान करने में विफल रहते हैं तो घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान करें। साथ ही इस दिन भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा करें। भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल वस्त्र पीली मिठाई आदि चीजें अर्पित करें। साथ ही इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा पढ़ना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन लक्ष्मी नारायण की विधिवत पूजा करने से घर में खुशहाली और सुख संपत्ति बनी रहती है। इसके अलावा मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन तुलसी की जड़ की मिट्टी से पवित्र नदी में स्नान करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन किए गए दान बाकी पूर्णिमा की तुलना में 32 गुना अधिक फलदायी है।

गूगल मैप में आया ये नया फीचर, रास्ते में कौन-कौन सी दुकानें आएंगी यह भी बताएगा, जानें कब से म‍िलेगा यह फीचर?

गूगल मैप में आया ये नया फीचर, रास्ते में कौन-कौन सी दुकानें आएंगी यह भी बताएगा, जानें कब से म‍िलेगा यह फीचर?

 New feature of Google Map:  गूगल ने भारतीय यूजर्स के लिए नई सुविधाओं की घोषणा की, जिसमें स्थलों के आधार पर स्थान ढूंढने के लिए एड्रेस डिस्क्रिप्टर भी शामिल है। अब गूगल मैप्स यूजर्स को आस-पास के रेस्तरां और कैफे के बारे में जानकारी म‍िलेगी। यह नया फीचर लाइव व्यू वॉकिंग नेविगेशन पैदल यात्रियों के लिए दिशानिर्देश और दूरी मार्कर प्रदान करेगा। यह नया फीचर लाइव व्यू वॉकिंग नेविगेशन पैदल यात्रियों के लिए दिशानिर्देश और दूरी मार्कर प्रदान करेगा। भारत में दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए ईंधन-कुशल रूटिंग सुविधा शुरू की जाएगी। गूगल वास्तविक समय के ट्रैफि‍क डेटा और सड़क की ऊंचाई के आधार पर ईंधन और उत्सर्जन को कम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करता है। यह सुविधा‘गूगल मैप्स’ अगले साल की शुरुआत में ही दे देगा। इसके लिए उसने इसे ‘एड्रेस डिस्क्रिप्टर’ का नाम दिया है।  बता दें यह सुविधा अगले साल की शुरुआत में पूरे भारत में लॉन्च की जाएगी। यह गूगल द्वारा भारत से शुरू की जाने वाली पहली वैश्विक सेवा होगी। इसके तहत मैप का इस्तेमाल कर रहे व्यक्ति द्वारा शेयर की गई लोकेशन के सबसे पास के ‘लैंडमार्क और वहां से लोकेशन की दिशा का पता चल सकेगा। डेनियल ने ‘स्ट्रीट व्यू’ नेविगेशन की शुरुआत की घोषणा की जो पैदल चल रहे यूजर्स के रास्ते में पड़ने वाली इमारतों या मार्गों के वास्तविक ऑनलाइन चित्र दिखाएगी और इसके साथ ही जनवरी 2024 से भारत के 15 शहरों में ‘लेंस इन मैप्स’ की सुविधा शुरू की जाएगी, जिससे लोगों को यह पता चल सकेगा कि पैदल चलते समय उनके मार्ग में कौन की दुकानें या अन्य प्रतिष्ठान पड़ेंगे।

डराने लगा कोरोना का नया वैरिएंट, सर्दियों में ज्यादा फैलने का खतरा,अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग…

डराने लगा कोरोना का नया वैरिएंट, सर्दियों में ज्यादा फैलने का खतरा,अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग…

 दिल्ली। कोरोना के नए सब वैरिएंट ने एक बार फिर दुनियाभर की चिंताएं बढ़ा दी हैं. इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बयान जारी किया है और कोरोना के नए सब वैरिएंट जेएन.1 को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ के तौर पर वर्गीकृत किया है. JN.1 को पहले इसके मूल वंश BA.2.86 के एक हिस्से के रूप में वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के तौर पर वर्गीकृत किया गया था. लेकिन अब सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ ही इस संक्रमण का फैलने का खतरा है. इसके चलते इसे अलग से वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के तौर पर वर्गिकृत किया गया है.

हालांकि, डब्लूएचओ ने यह भी कहा कि इससे लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है. डब्ल्यूएचओ ने कहा, “अभी तक मिले मामलों और स्थिति के मद्देनजर जेएन.1 स्वास्थ्य के लिए खतरनाक नहीं है. मौजूदा वैक्सीन इसमें कारगार है और इसके जोखिम से मरीजों को बचाती हैं.
WHO लगातार मामलों की निगरानी रख रहा है. डब्ल्यूएचओ लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. इसमें कहा गया है कि लोग भीड़-भाड़ वाले, बंद या खराब हवा वाले इलाकों में मास्क पहनें. साथ ही जहां तक संभव हो दूसरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि मौजूदा टीके जेएन.1 और सीओवीआईडी ​​-19 वायरस के अन्य परिसंचारी वेरिएंट से होने वाली गंभीर बीमारी और मृत्यु से रक्षा करते हैं. WHO ने स्वास्थ्य कर्मियों और मेडिकल संबंधित सर्विसेज में लगे लोगों के लिए एडवाइजरी जारी है. इसमें कहा गया है कि स्वास्थ्य कर्मी मास्क का उपयोग जरूर करें. पीपीई किट पहनकर ही कोविड पॉजिटिव मरीजों का इलाज करें और वेंटिलेटर सुविधाओं को सुचारू रूप से संचालित रखें.

SBI में अकाउंट है तो ब्रांच जाकर जल्दी करें ये काम...नहीं तो हो जाएगी बड़ी परेशानी

SBI में अकाउंट है तो ब्रांच जाकर जल्दी करें ये काम...नहीं तो हो जाएगी बड़ी परेशानी

 SBI Update: दोस्तों, एसबीआई (SBI) हमारे देश भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है जिसमें करोडो की संख्या में ग्राहक है। दरअसल, एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर एक से बढ़कर एक जबरदस्त स्कीम लेकर आता रहता है, जिसके चलते लोगों का विश्वास SBI के प्रति काफी बढ़ चुका है।अगर आप लोग भी एसबीआई के ग्राहक (SBI customer) हैं तो आप लोगों के लिए हाल ही में बहुत बड़ी अपडेट निकल कर सामने आ रही है।

अगर आप लोग एसबीआई लॉकर (SBI Locker) का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 31 दिसंबर 2023 से पहले बैंक ब्रांच जाकर अपने कुछ जरूरी कामों को निपटाना होगा। अगर आप लोग ऐसा नहीं करते हैं तो आगे चलकर आपको काफी मुसीबतो का सामना करना पड़ सकता है।

RBI ने जारी की अधिसूचना

 हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से एक अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें RBI ने सभी बैंकों को अपने बैंक लॉकर ग्राहकों से नए समझौते पर साइन करवाने के लिए कहा है। अगर आप लोग भी एसबीआई के ग्राहक हैं तो आप लोगों के पास भी समझौते पर साइन करवाने को लेकर अवश्य बैंक की तरफ से फोन आ रही होंगे। बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर 2023 तक आपको यह काम करना अनिवार्य है।

31 दिसम्बर तक निपटा लें ये जरुरी काम

एसबीआई की तरफ से कहा जा रहा है कि बैंक ने ग्राहकों के अधिकारों को शामिल करते हुए एक रिवाइज बैंक लॉकर कॉन्ट्रैक्ट (Revise Bank Locker Contract) जारी किया है जिसके चलते पुराने समझौता को रद्द कर दिया है। इस बारे में एसबीआई द्वारा ग्राहकों को ईमेल (Email) और फोन कॉल के माध्यम से सूचित किया जा रहा है।

हालांकि, बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो इन मैसेज और फोन कॉल्स को अवॉइड करके चल रहे हैं लेकिन अगर आप लोग नए समझौते पर साइन नहीं करते हैं तो बैंक की गाइडलाइंस के अनुसार आपको काफी बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

सीएम ने किसानों के लिए की 2 बड़ी घोषणा, मिलेगा बोनस का लाभ, यहां पढ़े पूरी खबर…..

सीएम ने किसानों के लिए की 2 बड़ी घोषणा, मिलेगा बोनस का लाभ, यहां पढ़े पूरी खबर…..

 मुंबई। महाराष्ट्र के किसानों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है. नए साल से पहले राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार ने क‍िसानों को बड़ा तोहफा द‍िया है। सीएम शिंदे ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार की ओर से धान उत्पादक किसानों को 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का बोनस दिया जाएगा।इससे प्रदेश के लाखों किसानों को लाभ मिलेगा।यह घोषणा सीएम ने सोमवार को नागपुर में शीतकालीन सत्र में विधानसभा को संबोधित करते हुए की।

6 लाख से ज्यादा किसानों का होगा कर्जा माफ

  इसके अलावा विधानसभ में सीएम शिंदे ने राज्य में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए कर्जमाफी को लेकर भी बड़ा ऐलान किया । सीएम ने कहा कि ‘छत्रपति शिवाजी महाराज शेतकरी सम्मान योजना’ के तहत कर्ज माफी से वंचित साढ़े छह लाख किसानों को कर्ज माफी का लाभ भी दिया जाएगा।

 सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि पिछले वर्ष विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से राज्य के किसानों को 44,278 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड सहायता प्रदान की गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज शेतकरी सन्मान योजना के तहत 44 लाख किसानों को 18,762 करोड़ रुपये की कर्ज माफी दी गई, लेकिन सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण 6.56 लाख किसान कर्ज माफी से वंचित रह गये, अब उन सभी का कर्ज माफ किया जाएगा।वही कृषि विभाग की प्रमुख योजनाओं के माध्यम से जुलाई 2022 से अब तक लगभग 15 हजार 40 करोड़ रुपये का लाभ किसानों को दिया गया है।

यहां मुर्दों को भी देना पड़ता है 'किराया', रेंट देने में हो जाए देरी तो कब्र से बाहर निकाल देते हैं शव! पढ़िए पूरी स्टोरी

यहां मुर्दों को भी देना पड़ता है 'किराया', रेंट देने में हो जाए देरी तो कब्र से बाहर निकाल देते हैं शव! पढ़िए पूरी स्टोरी

 Weird News: मौत के बाद कब्र ही सबसे सकून की जगह होती है, ये लाइन आपने भी तो खूब सुनी होगी. लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि कब्र में दफन मुर्दो को भी सुकून नहीं, उन्हें भी कब्रिस्तान में दफन रहने के लिए किराया भरना पड़ता है तो यह आपको सुनकर हैरानी होगी. हालांकि यह सच है.

दरअसल, अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर रहा मध्य अमेरिकन देश ग्वाटेमाला में ऐसा होता है. जहां जगह की कमी के चलते कई बहुमंजिला कब्रिस्तानें बनाई गई हैं. यहां बहुमंजिला कब्रिस्तानों में कब्र के लिए हर माह शव के परिजनों को किराया भरना पड़ता है. अगर किसी रिश्तेदार की कब्र का मालिक एक महीने का किराया देने में समर्थ नहीं है, तो शव को उस कब्र से निकालकर सामूहिक कब्र में रख दिया जाता है. उसकी जगह दूसरे शव को कब्र में दफना दिया जाता है. इन कब्रों का किराया भी काफी महंगा है.

सिर्फ इतना ही नहीं, कब्रिस्तान में आपको कई ऐसे नजारे दिख जाएंगे. जैसे किराया न भरने के चलते कुछ शवों को कब्र से बाहर निकाल दिया गया. कई शव तो खड़े जैसे दिखते हैं जैसे इंतजार कर रहे हैं अपनी दो गज जमीन का. 

गरीबों के लिए होती हैं मुश्किलें 

दरअसल ग्वाटेमाला में जगह की कमी के चलते बहुमंजिला कब्रिस्तान का चलन है, जहां एक कब्र के ऊपर ही दूसरी कब्र बना दी जाती है. यहां लोग जीते जी अपनी कब्र के किराये का इंतज़ाम करते हैं, जबकि गरीब लोगों के लिए ये बहुत मुश्किल होता है. कब्रिस्तान में कुछ बाहर निकली हुई लाशें और कई मृत शरीर बैठे और खड़े भी दिखाई देते हैं.

प्रशासन का कहना है कि ज्यादा आबादी और कम जगह होने के चलते ऐसे नियम बनाने की मजबूरी है. प्रशासन ने हर शहर के बाहर एक सामूहिक ग्राउंड बनाया है जहां हर साल उन शवों को दफनाया जाता है जिनके परिजन समय पर किराया नहीं भर पाते.

Trending News: पिता की मौत के बाद डेढ़ साल तक बेटे ने फ्रीजर में रखा शव...जानें चौंकाने वाली कहानी

Trending News: पिता की मौत के बाद डेढ़ साल तक बेटे ने फ्रीजर में रखा शव...जानें चौंकाने वाली कहानी

 Netherlands: नीदरलैंड्स में एक शख्स ने अपने मृत पिता के शव को 18 महीने तक फ्रीजर में रखा, क्योंकि वह अपने पिता से बिछड़ना नहीं चाहता था. ख़ास बात यह कि नीदरलैंड्स के लैंडग्राफ का रहने वाला डच व्यक्ति 82 साल का है. उसके पिता की उम्र 101 साल थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डच व्यक्ति अपने मृत पिता का अंतिम संस्कार नहीं करना चाहता था. जब इस मामले का पता चला तो हर कोई हैरान रह गया. 

इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस अजीबोगरीब मामले का खुलासा फैमिली डॉक्टर ने किया. रिपोर्ट के अनुसार, बुजुर्ग शख्स का इलाज फैमिली डॉक्टर कर रहा था. लेकिन अचानक बुजुर्ग शख्स गायब हो गए. डॉक्टर को अपने मरीज की चिंता होने लगी. पड़ताल किया तो पता चला बुजुर्ग की तो मौत हो चुकी है.

पिता की मौत को छुपाना चाहता था बेटा 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपने पिता की मौत के बाद 82 साल के बेटे ने उनके शव को फ्रीजर में रखा हुआ था. इस बात को डच व्यक्ति छुपा कर रखना चाहता था. इसमें काफी हद  तक कामयाबी भी मिली. हालांकि 18 महीने बाद पोल खुल गई. डच व्यक्ति ने पकड़े जाने पर अधिकारियों से कहा कि मैं उन्हें जाने नहीं देना चाहता था, नहीं तो मुझे उनकी याद आती.

शव फ्रीजर में रखने की हो रही जांच 

घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि हम इस घटना की जांच कर रहे हैं और फिलहाल किसी साजिश की आशंका नहीं है. हम कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं.  

घटना को लेकर 82 वर्षीय बेटे ने दावा किया है कि उसके पिता की मौत 18 महीने पहले हो गई थी. तभी उसने उनके शव को फ्रीजर में रखने का फैसला कर लिया था. ये मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी. उसने कहा कि शव को इसलिए स्टोर करके रखा, ताकि मुझे अपने पिता की कमी महसूस न हो. 

डॉक्टरों ने कर दिया था मृत घोषित, 24 मिनट बाद जिंदा हो गई मह‍िला...जानें हैरान करने वाला पूरा मामला

डॉक्टरों ने कर दिया था मृत घोषित, 24 मिनट बाद जिंदा हो गई मह‍िला...जानें हैरान करने वाला पूरा मामला

 Viral News: हम सबने यही सुना है कि मरने के बाद कोई जिंदा नहीं लौटता. अमेरिका में एक महिला ने मरने के बाद ज‍िंदा होकर इस कथन को गलत साब‍ित कर द‍िया है. दिलचस्प और हैरान करने वाली बात तो यह है क‍ि मह‍िला अब मौत के बाद के अनुभव को खुद बयान भी कर रही है. दावा है कि महिला की दिल की धड़कन बंद हो जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था लेकिन अपनी मौत के 24 मिनट बाद उसने फिर से जिंदा होकर सबको चौंका द‍िया है.  

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेन कैनाडे नाम की एक मह‍िला ने सोशल मीडिया साइट रेडिट पर अपनी कहानी शेयर की है. महिला ने कहा कि पिछले फरवरी में मुझे घर पर अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ था. मेरे पति ने 911 पर कॉल किया और सीपीआर देना शुरू किया. डॉक्‍टर आए और मुझे मृत घोषित कर दिया लेकिन करीब 24 मिनट के बाद मैं फ‍िर जिंदा हो गई. 

चार मिनट तक पति ने दिया सीपीआर

महिला ने बताया कि उस वक्‍त मेरे साथ क्‍या-क्‍या हुआ, मुझे सब कुछ साफ और अच्‍छे तरीके से याद है. कार्डियक अरेस्ट के बाद मेरे पति ने 4 मिनट तक मुझे सीपीआर दिया. मेरे आसपास अफरा- तफरी मची हुई थी. आनन-फानन में मुझे अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान मैं कोमा में चली गई थी. 2 दिन तक कोमा में रही. जब मैं उठी तो बहुत उलझन में थी. कई दिनों तक मुझे पुरानी चीजें याद नहीं थीं. आईसीयू में मेरे साथ क्‍या-क्‍या हुआ कुछ नहीं पता.

दिलचस्प है पूरा मामला 

महिला ने बताया कि उसे मरने के बाद भी सब कुछ दिख रहा था. उसमें अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर्स भी शामिल थे जिनको उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था. न्यूयॉर्क पोस्ट ने कहा कि कैनाडे का मामला दिलचस्प इसलिए है क्योंकि इस तरह के मामले में अधिकांश लोग लंबे समय तक जीवित नहीं रहते हैं. 1982 और 2018 के बीच दर्ज किए गए 65 मामलों में से केवल 18 लोग ही पूरी तरह ठीक हो पाए. 

लोकसभा से आज 49 सांसद निलंबित...इन सांसदों का नाम शामिल..!!

लोकसभा से आज 49 सांसद निलंबित...इन सांसदों का नाम शामिल..!!

 नई दिल्ली। संसद से मंगलवार को 49 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए गए सांसदों में शशि थरूर, डिंपल यादव, मनीष तिवारी, सुप्रिया सुले और दानिश अली आदि का नाम शामिल है।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्षी सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव लोकसभा में पेश किया। इस तरह अब तक दोनों सदनों से विपक्ष के 141 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है। विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

इन सांसदों का हुआ निलंबन

वी वेंथिलिंगम, गुरजीत सिंह औजला, सुप्रिया सुले, सप्तगिरि उलाका, अदूर प्रकाश, अब्दुल समद समदानी, मनीष तिवारी, प्रद्युत बार्दोलोई, गिरधारी यादव, गीता कोड़ा, फ्रांसिस्को सारदिन्हा, जगत रक्षम, एसआर पार्तिविवन, फारुख अब्दुला, ज्योत्सना महंत, ए गणेश मूर्ति, माला राय, वेलूसामी, ए चंदकुमार, शशि थरूर, कार्ति चिदबंरम, सुदीप बंदोपाध्याय, डिंपल यादव, हसनैन मसूदी, दानिश अली, खदीदुल रहमान, राजीव रंजन सिंह, डीएनवी सेंथिल कुमार, संतोष कुमार, दुआल चंद्र गोस्वामी, रवनीत बिट्टू, दिनेश यादव, के सुधाकरन, मोहम्मद सादिक, एमके विष्णु प्रसाद, पीपी मोहम्मद फैजल, साजदा अहमद, जसवीर सिंह गिल, महाबली सिंह, अमोल कोल्हे, सुशील कुमार रिंकू, सुनील कुमार सिंह, एचटी हसन, एम धनुष कुमार, प्रतिभा सिंह, थोल थोलमावलम, चंद्रेश्वर प्रसाद, आलोक कुमार सुमन, दिलेश्वर कामत को मंगलवार को लोकसभा से निलंबित किया गया है।

कोरोना के JN.1 वेरिएंट सामने आने के बाद केंद्र अलर्ट, राज्यों को जारी की एडवाइजरी

कोरोना के JN.1 वेरिएंट सामने आने के बाद केंद्र अलर्ट, राज्यों को जारी की एडवाइजरी

 भारत में कोरोना के नए वैरियंट का पहला मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों को एडवाइजरी जारी कर कोरोना की स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा है। केंद्र की ताजा एडवाइजरी में कहा गया है कि आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर कुछ एहतियाती कदम उठाना जरूरी है, जिससे इस वायरस के प्रसार के जोखिम को कम किया जा सके।

WHO ने किया अलर्ट

उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया भर के देशों से कोविड-19 मामलों की कड़ी निगरानी रखने और अनुक्रम साझा करने का आग्रह किया है। WHO ने अपने COVID-19 तकनीकी प्रमुख, मारिया वान केरखोव का एक वीडियो भी शेयर किया, जिन्होंने कोरोना के मामलों में हालिया उछाल का कारण बताया और क्या सावधानियां बरती जा सकती हैं। मारिया वान ने कहा कि कई मरीजों के कारण दुनिया भर में सांस सेजुड़ी बीमारियों में वृद्धि हुई है।

WHO की सलाह

डब्ल्यूएचओ एक्सपर्ट ने सदस्य देशों से मजबूत निगरानी और मामलों की गिनती जारी रखने का आग्रह किया ताकि दुनिया के लिए सलाह को “संभावित रूप से संशोधित” करने के लिए उचित कदम उठाए जा सकें। उन्होंने लोगों को टीकाकरण कराने और संक्रमण के मामलों में चिकित्सीय देखभाल करने की भी सलाह दी।

ट्रिपल एक्सीडेंट में 8 की मौके पर मौत, एक ही परिवार के 4 लोगों ने तोडा दम…पढ़िए पूरी खबर

ट्रिपल एक्सीडेंट में 8 की मौके पर मौत, एक ही परिवार के 4 लोगों ने तोडा दम…पढ़िए पूरी खबर

पुणे| महाराष्ट्र के पुणे से रविवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली खबर आई. अहमदनगर-कल्याण हाईवे पर अजिरांची बाग मे तीन एक्सीडेंट एक साथ होने से आठ लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में ओटूर से कल्याण की ओर जा रही पिकअप ने नियंत्रण खोया और एक रिक्शा और ट्रक को टक्कर मार दी. मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, इस भयंकर हादसे की सूचना मिलते ही ओटूर पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस राहत कार्य में लगी है. बताया जा रहा है कि मरने वालों में पांच पुरुष, एक महिला और दो बच्चे हैं. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए ओटूर लाया गया है.

मरने वाले कौन?

accident News :मरने वालों में एक पति-पत्नी और दो छोटे बच्चे शामिल हैं, जो क‍ि मढ़ में सब्जी का कारोबार करते थे। इस हादसे में मृतकों की कुल संख्या आठ है। इनमें पांच पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। मृतकों के नाम गणेश मस्करे (उम्र 30 वर्ष), कोमल मस्करे (उम्र 25 वर्ष), हर्षद मस्करे (उम्र 4 वर्ष) काव्या मस्करे (उम्र 6 वर्ष) हैं।

कब हुआ हादसा?

अन्य मृतकों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। उधर, शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा साढ़े दस से 11 बजे के बीच हुआ।

रविवार को ही नागपुर में हुई 9 लोगों की दर्दनाक मौत

रविवार 17 दिसंबर हादसों के हिसाब से अच्छा दिन नहीं रहा. रविवार की सुबह ही नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली एक कंपनी में बड़ा धमाका हुआ जिसमें 9 लोगों की जान चली गई. वहीं, कई मजदूरों के गंभीर घायल होने की खबर है. वहीं, पुणे-नाशिक हाईवे पर भी एक भीषण सड़क हादसे में कार सवाल चार लोगों ने दम तोड़ दिया.

फिर वापस लौट आया मास्क, एडवाइजरी जारी, 24 घंटे में इतने नए केस आए सामने...कोरोना ने छीन लिया कई लोग की जान

फिर वापस लौट आया मास्क, एडवाइजरी जारी, 24 घंटे में इतने नए केस आए सामने...कोरोना ने छीन लिया कई लोग की जान

 Corona Update: बेंगलुरू: देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। कोरोना ने पिछले 24 घंटे में 335 नए केसों के साथ अपनी गंभीरता दिखा दी है। इसके साथ ही यूपी और केरल में कोरोना से पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 की केरल में दस्तक के साथ ही देश के सभी राज्यों ने अपने यहां स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा बढ़ा दी है। केरल में कोरोना का सबसे घातक वेरिएंट पकड़ में आया है। इससे सबक लेते हुए कर्नाटक सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क पहनने की सलाह जारी की है।

देश में एक बार कोरोना लौट रहा है। सर्दियों के साथ कोरोना की जोरदार वापसी ने केंद्र सरकार के कान खड़े कर दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अपने हेल्थ बुलेटिन में कहा कि रविवार को कोरोना के 335 नए केस सामने आए। साथ ही यूपी में एक और केरल में चार लोगों की मौत दर्ज हुई। कोरोना के एक्टिव केस 1700 से ज्यादा हो गए हैं। केरल में कोरोना का सबसे नया वेरिएंट पकड़ में आया है, जिसने पहले सिंगापुर और फिर अमेरिका और चीन में केसों कोकाफी बढ़ा दिया है। पड़ोसी राज्य में कोरोना के बढ़ते केसों के देखते हुए कर्नाटक सरकार ने भी एडवाइजरी जारी की है।

राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी। कर्नाटक के कोडागु में पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने हालांकि यह भी कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। उन्होंने कहा, ”हमने कल एक बैठक की जहां हमने चर्चा की कि क्या कदम उठाए जाने चाहिए? हम जल्द ही एक एडवाइजरी जारी करेंगे। फिलहाल जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है और जिन्हें दिल की समस्या है और अन्य गंभीर बीमारियाँ हैं, उन्हें मास्क पहनना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “हमने सरकारी अस्पतालों को तैयार रहने को कहा है। केरल के साथ बॉर्डर शेयर करने वाले क्षेत्रों को अधिक सतर्क रहना चाहिए। मैंगलोर, चमनजनगर और कोडागु को सतर्क रहना चाहिए। टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। जिन लोगों को सांस संबंधी समस्या है, उन्हें अनिवार्य रूप से टेस्टिंग कराना होगा।”

क्रिसमस पार्टी से लौट रहे लोगों पर हमला, 16 की मौत

क्रिसमस पार्टी से लौट रहे लोगों पर हमला, 16 की मौत

 नई दिल्ली।  मेक्सिको के उत्तर-मध्य राज्य गुआनाजुआतो के साल्वातिएरा शहर में बंदूकधारियों ने एक क्रिसमस पार्टी पर हमला कर दिया। इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलोें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गोलीबारी के बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

16 लोगों की मौत, कई घायल

स्थानीय मीडिया के अनुसार, साल्वाटिएरा में बंदूकधारियों ने लोगों पर उस समय हमला किया जब वे क्रिसमस पार्टी के बाद एक कार्यक्रम हॉल से बाहर निकल रहे थे जिसे पोसाडा कहा जाता है। इस गोलीबारी में 16 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

हिंसक झड़प में 11 की मौत

बता दें कि 9 दिसंबर को मध्य मेक्सिको में एक आपराधिक गिरोह के बंदूकधारियों और एक छोटे कृषक समुदाय के निवासियों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस गोलीबारी में 11 लोगों की जान चली गई। सोशल मीडिया पर रिपोर्टों से पता चला कि ग्रामीण कार्टेल द्वारा जबरन वसूली से परेशान हो गए थे।

22 साल के दरिंदे ने 65 साल की महिला को बनाया हवस का शिकार, पीड़ित अस्‍पताल में भर्ती…

22 साल के दरिंदे ने 65 साल की महिला को बनाया हवस का शिकार, पीड़ित अस्‍पताल में भर्ती…

 गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में 22 साल के एक लड़के ने अपने से तीन गुना उम्र की महिला के साथ रेप कर दिया। चीखें सुनकर पहुंचे लोगों ने लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं इस हैवानियत की शिकार हुईं महिला को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

यह शर्मनाक वारदात गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के एक गांव में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की भोर में नित्यकर्म के लिए खेत की तरफ गई 65 वर्षीय महिला को गांव के एक युवक ने पकड़ लिया और उनके साथ रेप किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। उधर, गिरने से घायल हुई महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

 

 

पुलिस के मुता‍बिक सहजनवा क्षेत्र की रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला नित्यकर्म के लिए बगल के खेत की तरफ चली गई थीं। आरोप है कि उसी दौरान गांव का 22 वर्षीय युवक उनके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। महिला के विरोध करने पर उसने उन्‍हें जमीन पर गिरा दिया और मुंह दबाकर दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान महिला लगातार चीखने-चिल्‍लाने और शोर मचाने की कोशिश करती रहीं। किसी तरह से छूटने के बाद महिला ने जोर से शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गांव पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और अपने साथ थाने ले गई।

 

 

इस दौरान गिरने से घायल हुई महिला को पुलिस ने सहजनवा के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र (सीएचसी) पर पहुंचाया। जहां से उन्‍हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जा रही है।