BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG NEWS : जहरीली शराब पीने से एक-एक कर 16 लोगों की मौत, 2 DSP और 3 इंस्पेक्टर की टीम कर रही मामले की जांच

BIG NEWS : जहरीली शराब पीने से एक-एक कर 16 लोगों की मौत, 2 DSP और 3 इंस्पेक्टर की टीम कर रही मामले की जांच

 BIG NEWS : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब से 16 लोगों की मौत हो गई। कई की हालत गंभीर है। सभी का मोतिहारी और मुजफ्फरपुर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिले के 6 गांवों के लोगों ने अलग-अलग जगहों पर गुरुवार को शराब पी थी। रात से सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। अगले दिन एक-एक कर मौत होनी शुरू हो गई। शनिवार तक 16 लोगों ने दम तोड़ दिया।

इस मामले में जांच करने के लिए पटना से एक स्पेशल टीम मोतिहारी जा रही है। इसमें 5 पुलिस अफसर शामिल हैं। इनमें 2 DSP और 3 इंस्पेक्टर हैं। वहीं जिले के DM-SP का कहना है कि डायरिया-फूड पॉइजनिंग से मौतें हुई हैं। इस घटना पर CM नीतीश कुमार ने कहा- लोगों को गलत काम नहीं करना चाहिए। बार-बार बताया जाता है।

गेहूं काटने बुलाया था, फिर सभी ने शराब पी

शराब पार्टी में शामिल विनोद पासवान ने बताया कि जाटा राम ने हम सभी को गेहूं काटने के लिए बालगंगा बुलाया था। वहां काम करने के बाद सभी ने एकसाथ शराब पी, फिर वहां से घर गए। जैसे-जैसे रात बीती, सभी की हालत बिगड़ने लगी। जाटा राम, ध्रूप पासवान, अशोक पासवान और छोटू की मौत हो गई।

शुक्रवार शाम से मौतों का सिलसिला शुरू हुआ

मौतें शुक्रवार को शुरू हुईं। शाम तक 8 लोगों की जान चली गई। शनिवार सुबह यह आंकड़ा बढ़ कर 16 हो गया। परिवार वालों ने 7 शवों का अंतिम संस्कार बिना पोस्टमॉर्टम के ही कर दिया।

शराब तस्कर और उसके बेटे की मौत

मठ लोहियार में पिता और बेटे की 4 घंटे के अंदर मौत हो गई। पहले नवल दास की मौत हुई, उसके बाद बेटे परमेंद्र दास की। परिजन ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। नवल की बहू की स्थिति नाजुक है। उसका इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि उसे डायरिया हुआ है।

इसी गांव के दिलीप ने बताया कि नवल दास शराब तस्कर था। वह 15 दिन पहले जेल से आया था। इसलिए सभी को शक है कि सभी ने शराब पी जिससे मौत हुई।

LOAN NEWS : होम लोन लेते समय इन बातो का रखें ध्यान

LOAN NEWS : होम लोन लेते समय इन बातो का रखें ध्यान

 आज के समय में घरों की कीमतें तेजी से बढ़ती चली जा रही हैं। इस कारण आपके घर को कुछ होने पर बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में होम इंश्योरेंस लेना एक समझदारी भरा फैसला है। होम इंश्योरेंस में आपके घर को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान के अतिरिक्त चोरी आदि भी कवर होती है। इस वजह घर खरीदने के साथ ही होम इंश्योरेंस लेना एक अच्छा फैसला हो सकता है।

होम इंश्योरेंस के प्रकार को समझें

होम इंश्योरेंस दो प्रकार के होते हैं। पहला – बिल्डिंग इंश्योरेंस और दूसरा – कॉन्टेंट्स इंश्योरेंस। बिल्डिंग इंश्योरेंस में घर के फिजिकल नुकसान को कवर किया जाता है। वहीं, कॉन्टेंट्स इंश्योरेंस में घर के अंदर रखी वस्तुओं के नुकसान को कवर किया जाता है.

इंश्योरेंस कवरेज

होम इंश्योरेंस में कवरेज काफी महत्वपूर्ण होती है। आपको अपने घर और उसमें रखे सामान के आधार पर इंश्योरेंस कवरेज को चुनना चाहिए। आमतौर पर होम इंश्योरेंस काफी सस्ता होता है। 10 लाख के कवर वाले होम इंश्योरेंस का प्रीमियम दो से तीन रुपये प्रतिदिन तक होता है।

होम इंश्योरेंस पॉलिसियों की तुलना करें

आपको होम इंश्योरेंस लेते समय हमेशा कंपनियों के अलग-अलग प्लान की तुलना करनी चाहिए। प्रीमियम की तुलना में आपको हमेशा फीचर्स पर फोकस करना चाहिए।

लिमिट्स को पढ़ें

अन्य की तरह होम इंश्योरेंस  भी कई तरह की लिमिट्स के साथ आता है। ऐसे में आपको इन लिमिट्स को ध्यान से पढ़ना चाहिए, जिससे कि आपको भविष्य में क्लेम करने में कोई असुविधा न हो।

BIG NEWS : प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमला, भाषण के दौरान फेंका गया पाइप बम

BIG NEWS : प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमला, भाषण के दौरान फेंका गया पाइप बम

 BIG NEWS : जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा पर जानलेवा हमले की खबरें हैं। बताया गया है कि वाकायामा शहर में भाषण के दौरान उन पर एक व्यक्ति ने पाइप बम फेंक दिया था। हालांकि, जब तक यह बम फटता, पीएम किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया गया है कि जहां किशिदा का भाषण होना था, वहां से उन्हें निकाले जाने के ठीक बाद ही बड़ा धमाका सुना गया।

घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम किशिदा का भाषण सुनने आए लोगों को इस घटना के बाद इधर-उधर भागते देखा जा सकता है। इस दौरान पुलिसवालों को भी एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर उस पर काबू पाते भी देखा गया। बताया गया है कि घटना में पीएम को कोई चोट नहीं आई है। वे एक कार्यक्रम में अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में भाषण देने आए थे।

देखें वीडियो 

पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट

घटना पर पीएम मोदी ने कहा कि आज ही जापान के वाकायामा में एक हिंसक घटना के बारे में पता चला, जिसमें मेरे मित्र प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा भी मौजूद थे। राहत की बात है कि वे सुरक्षित हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं। भारत हिंसा से जुड़ी सभी घटनाओं की निंदा करता है।

नौ महीने पहले ही हुई थी पूर्व पीएम की हत्या

फूमियो किशिदा पर यह हमला पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के नौ महीने बाद ही हुआ है। शिंजो पर जुलाई, 2022 में एक व्यक्ति ने घर में बनाई गई बंदूक से हमला कर दिया था। पूर्व पीएम की इस घटना में मौत हो गई थी।

BREAKING NEWS : नदी के पूल से नीचे गिरी ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 20 से ज्यादा लोगों की मौत, मची चीख पुकार, सीएम ने जताया दुख

BREAKING NEWS : नदी के पूल से नीचे गिरी ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 20 से ज्यादा लोगों की मौत, मची चीख पुकार, सीएम ने जताया दुख

 BREAKING NEWS : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बड़ा हादसा हुआ है। तिलहर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गर्रा नदी के पुल से नीचे गिर गई। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 40 लोग सवार थे। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों को मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं।

हादसा तिलहर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग ददरौल के सुनौरा गांव के रहने वाले थे। गर्रा नदी से जल लेने थे।

गर्रा नदी से जल लेने आए थे लोग 

जानकारी के मुताबिक ददरौल के सुनौरा गांव में आकाश तिवारी के यहां कथा का आयोजन हो रहा है। गांव के कई लोग शनिवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर तिलहर क्षेत्र में निगोही मार्ग पर बिरसिंहपुर गांव के पास गर्रा नदी से जल लेने आए थे।

जल भरने से पहले चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्रा नदी के पुल पर मोड़ रहा था। बैक करते वक्त ट्रॉली पुल से नीचे उतर गई। इसी दौरान ट्रॉली ट्रैक्टर समेत पुल से नीचे जा गिरी। घटना के वक्त ट्रॉली में महिलाएं, बच्चे समेत कई लोग सवार थे। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई।

ट्रॉली के नीचे दब गए थे लोग 

आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ट्रॉली को सीधा किया। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

सीएम योगी ने जताया दुख 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गर्रा नदी में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समूचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

TECHNOLOGY : फॉरवर्ड मैसेज के लिए वॉट्सऐप में आया नया फीचर

TECHNOLOGY : फॉरवर्ड मैसेज के लिए वॉट्सऐप में आया नया फीचर

 मेटा का मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप वर्तमान में यूजर्स को फॉरवर्ड मीडिया में डिटेल जोड़ने की अनुमति नहीं देता है। WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें जल्द ही बदलाव होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वॉट्सऐप ने गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के जरिए एक नया अपडेट रोलआउट किया है।

यह अपडेट कुछ बीटा परीक्षकों को फारवर्डेड छवियों, वीडियो, GIFs और डॉक्यूमेंट में विवरण जोड़ने की अनुमति दे रहा है। इस नए अपडेट को इंस्ट्राल करने वाले कुछ बीटा परीक्षकों ने स्टेटस अपडेट देखने और वीडियो डाउनलोड करने में समस्याओं का सामना करने की सूचना दी है। हालांकि, वॉट्सऐप के अगले अपडेट के साथ इस समस्या का समाधान करने की उम्मीद है।

यह कैसे काम करेगा

रिपोर्ट के साथ साझा किए गए स्क्रीनशॉट में एंड्रॉइड बीटा टेस्टर अब उस कैप्शन को हटा सकते हैं, जो एक फॉरवर्ड इमेज से जुड़ा हुआ है और स्वयं का एक कस्टम विवरण जोड़ सकता है। जब यह फीचर ज्यादा यूजर्स के लिए आएगा तो वे एक अलग मैसेज के तौर पर नया डिस्क्रिप्शन भेज सकेंगे। इससे रिसीवर को यह जानने में मदद मिलेगी कि यह मूल संदेश से संबंधित नहीं है।

कैसे जरूरी है ये फीचर

यह फीचर तब जरूरी हो सकता है अगर कैप्शन इमेज का सही वर्णन नहीं करता है। अगर यूजर मीडिया फाइल में कोई अन्य कैप्शन जोड़ना चाहते हैं तो भी यह उपयोगी हो सकता है। यूजर अग्रेषित मीडिया को अतिरिक्त संदर्भ भी दे सकते हैं।

वॉट्सऐप का नया सुरक्षा फीचर

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए हाल ही में तीन नए सुरक्षा फीचर पेश किए हैं। वॉट्सऐप के इन नए फीचर्स में अकाउंट प्रोटेक्ट, ऑटोमैटिक सिक्योरिटी कोड और डिवाइस वेरिफिकेशन शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि ये सुविधाएं यूजर्स को सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत देंगी।

PM Kisan Scheme 14th Installment: यदि नहीं किया ये काम तो, अटक जाएगी पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त

PM Kisan Scheme 14th Installment: यदि नहीं किया ये काम तो, अटक जाएगी पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त

 PM Kisan Yojana: अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त का पैसा आपके अकाउंट में आए तो आपको कुछ काम जल्द निपटा लेना चाहिए. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के किसानों को आर्थिक सहायत देती है. इस योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं. ये रकम तीन किस्त में 2000-2000 रुपये करके आते हैं.

LPG Gas Price: अब गैस की कीमतों में आएगी गिरावट खुशखबरी,सरकार का सुपरहिट फॉर्मूला तैयार

LPG Gas Price: अब गैस की कीमतों में आएगी गिरावट खुशखबरी,सरकार का सुपरहिट फॉर्मूला तैयार

 LPG Gas Price: देशभर में बढ़ती गैस की कीमतों को कम करने के लिए सरकार की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है. अब सरकारी तेल कंपनियां देश भर में नई गैस( gas) निर्धारण की व्यवस्था को लाने जा रही है, जिससे आम जनता को राहत मिलेगा. इसके साथ ही गैस की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

सरकार ने छह अप्रैल 2023 को नये दिशानिर्देशों की घोषणा की थी. इसके तहत सरकार घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमतें मासिक आधार पर तय करेगी. यह दर पिछले महीने में भारतीय क्रूड बास्केट (भारत द्वारा आयातित कच्चे तेल की औसत कीमत) का 10 प्रतिशत होगी।

गैस उत्पादन पर कम से कम चार डॉलर प्रति यूनिट का मू्ल्य हासिल

एसएंडपी ने एक बयान में कहा है कि निचली मूल्य सीमा का मतलब है कि ओएनजीसी अपने गैस उत्पादन पर कम से कम चार डॉलर प्रति यूनिट का मू्ल्य हासिल कर सकेगी. भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राकृतिक गैस की कीमतें( gas  price)प्रेस ऐतिहासिक रूप से कम हो जाएं. इसी तरह कीमतों की ऊपरी सीमा ओएनजीसी के लिए आय में वृद्धि सीमित करेगी। खासतौर से मौजूदा बढ़ी हुई कीमतों के बीच ऐसा देखने को मिलेगा.

कब्रिस्तान में कड़ी सुरक्षा और ड्रोन की निगरानी में असद अहमद सुपुर्द-ए-खाक, बेटे के जनाजे में नहीं शामिल हो सका अतीक

कब्रिस्तान में कड़ी सुरक्षा और ड्रोन की निगरानी में असद अहमद सुपुर्द-ए-खाक, बेटे के जनाजे में नहीं शामिल हो सका अतीक

 उत्तरप्रदेश। उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी असद अहमद को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। असद के अंतिम संस्कार में बुआ समेत 25 से 30 शामिल हुए। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उसको सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान ड्रोन से निगरानी की गई। कब्रिस्तान में कुछ दूर पहले ही मीडिया के एंट्री भी रोक दी गई। बीते दिनों एनकाउंटर में यूपी पुलिस की एसटीएफ ने झांसी में असद अहमद को मार गिराया था।

असद के अंतिम संस्कार के बाद अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा ने कहा कि कोर्ट के समय के पहले सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया इसलिए कोर्ट में अर्ज़ी नहीं लग सकी। हमारी मांग थी कि अतीक अहमद को असद के ज़नाजे में शामिल किया जाए। शाइस्ता परवीन यहां मौजूद नहीं थीं। शासन प्रशासन ने अंतिम प्रक्रिया कराने में सहयोग किया और किसी को एतराज़ नहीं है।

शाइस्ता परवीन भी नहीं देख पाई बेटे का मुंह

अतीक अहमद ने अपने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अर्जी दी थी। लेकिन कोर्ट का समय शुरू होने से पहले ही उसका अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। अतीक अशरफ और अली अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए। वहीं असद की मां शाइस्ता परवीन भी अपने बेटे को आखिरी समय में नहीं देख पाईं।

Accident Breaking : दर्दनाक हादसा, खोपोली इलाके में बस खाई में गिरी, 8 की मौत, 32 लोग घायल, 40 यात्री थे सवार

Accident Breaking : दर्दनाक हादसा, खोपोली इलाके में बस खाई में गिरी, 8 की मौत, 32 लोग घायल, 40 यात्री थे सवार

 Accident Breaking : महाराष्ट्र में रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं। बस में 40 यात्री सवार थे।

हादसे की वजह सामने नहीं आई है। हादसा शुक्रवार देर रात खंडाला और खोपोली के बीच पुराने नेशनल हाईवे/( NTional highway) पर शिंगरोबा घाट से उतरते समय हुआ।

सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया

पुलिस, खोपोली पुलिस और स्थानीय लोग दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए। सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Corona Update : मास्क की वापसी, फिर लगेगा लॉकडाउन? 24 घंटे में दर्ज हुए 10000 से ज्यादा मामले

Corona Update : मास्क की वापसी, फिर लगेगा लॉकडाउन? 24 घंटे में दर्ज हुए 10000 से ज्यादा मामले

 बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 10,753 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस बढ़कर 53,720 हो गए हैं।

दिल्ली में 1527 नए केस आए और 3 व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। 909 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। यहां पॉजिटिविटी रेट 27.7% हो गया है, जबकि एक्टिव केस 3,962 हो गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस बात का कोई संकेत नहीं है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट XBB.1.16 बच्चों में गंभीर संक्रमण का कारण बनता है।

राज्यपाल कलराज मिश्र भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। फिलहाल उनकी हालत सामान्य है और वे आइसोलेशन में हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सभी लोग सतर्क रहें और संपर्क में आए हों तो जांच करवा लें। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।वहीं राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केस 1474 हैं। इनमें 464 मामले केवल जयपुर के हैं। सरकार ने मौजूदा हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट जारी किया है।

8th Pay Commission पर केंद्रीय कर्मचार‍ियों के ल‍िए अपडेट, मोदी सरकार ले रही यह फैसला

8th Pay Commission पर केंद्रीय कर्मचार‍ियों के ल‍िए अपडेट, मोदी सरकार ले रही यह फैसला

 7th Pay Commission: सातवे वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचार‍ियों का अगला महंगाई भत्‍ता 1 जुलाई से लागू होगा. लेक‍िन इससे पहले लाखों केंद्रीय कर्मचार‍ियों के ल‍िए बड़ी खुशखबरी आ रही है. सूत्रों का कहना है क‍ि कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में बड़ा इजाफा होने वाला है. दरअसल, अगले साल होने वाले लोक सभा चुनाव से पहले सरकारी कर्मचार‍ियों को खुश करने के ल‍िए यह प्‍लान क‍िया जा रहा है. हालांक‍ि यह भी चर्चा है क‍ि 8वां वेतन आयोग नहीं आएगा.

पिछले वेतन आयोग के आधार पर होगी कैलकुलेशन आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के वक्त कर्मचारियों की सैलरी में सबसे बड़ा इजाफा होगा. लोकसभा चुनाव के बाद वेतन आयोग के गठन पर चर्चा संभव है. सूत्रों का कहना है क‍ि इस पर बात आगे बढ़ रही है. 8वें वेतन आयोग का ज‍िक्र संसद में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने भी क‍िया था. आठवें वेतन आयोग का गठन होने पर केंद्रीय कर्मचार‍ियों की सैलरी में जबरदस्त इजाफा आएगा. पिछले वेतन आयोग की तुलना में इसकी कैलकुलेशन की जाएगी.

कब लागू होगा नया वेतन आयोग?

8वें वेतन आयोग (8th Pay commission) का गठन साल 2024 के अंत तक होने की उम्‍मीद है. इसके बाद इसे एक से दो साल के अंदर लागू क‍िया जा सकता है. यानी यह 2025 के अंत तक या 2026 के शुरू में प्रभाव में आ सकता है. 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के मुकाबले 8वें वेतन आयोग में कुछ बदलाव होने हैं. इसमें फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सैलरी नहीं बढ़ेगी. बल्कि दूसरे क‍िसी फॉर्मूले से सैलरी में बढ़ोतरी की जाएगी.

कब क‍ितनी बढ़ी सैलरी?

– चौथे वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 27.6% का इजाफा हुआ था. इसमें न्यूनतम वेतन 750 रुपये तय क‍िया गया था.
– पांचवे वेतन आयोग में कर्मचार‍ियां की सैलरी में 31 प्रत‍िशत का बड़ा उछाल आया. इससे उनका न्यूनतम वेतन बढ़कर 2550 रुपये महीना हो गया.
– छठे वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लागू करके 1.86 गुना रखा गया. इससे कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में 54 प्रत‍िशत का इजाफा हुआ और बेसिक सैलरी बढ़कर 7000 रुपये हो गई.
– सातवे वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को आधार मानकर 2.57 गुना की वृद्धि हुई. न्‍यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर 18000 रुपये हो गई. कर्मचारी अब फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. लेक‍िन यह 2.57 गुना पर बना हुआ है.

कितनी बढ़ेगी न्यूनतम सैलरी?
8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को आधार रखा जा सकता है. इस आधार पर कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्‍टर 3.68 गुना किया जा सकता है. ऐसे में कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में 44.44% की वृद्धि हो सकती है. कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये या इससे ज्यादा हो सकता है.

नई शराब नीति: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई करेगी पूछताछ

नई शराब नीति: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई करेगी पूछताछ

  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की नई शराब नीति को लेकर ये पूछताछ हो सकती है। सीबीआई की तरफ से केजरीवाल को समन भेज दिया गया है। सीबीआई ने 16 अप्रैल को केजरीवाल को पेश होने को कहा है।

बता दें कि नई शराब नीति मामले में सीबीआई पहले ही दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को अरेस्ट कर चुकी है। सीबीआई ने उन्हें 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था इसको लेकर आम आदमी पार्टी लगातार हमलावर है।

केजरीवाल को गोवा पुलिस ने भी जारी किया समन

इससे पहले गोवा पुलिस ने भी आज दिल्ली के सीएम केजरीवाल को समन जारी किया है। पुलिस ने सीएम केजरीवाल को गुरुवार 27 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। गोवा पुलिस की ओर से ये नोटिस 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सरकारी संपत्ति और सार्वजनिक जगहों पर अवैध रूप से चुनावी पोस्टर चिपकाने और लगाने के मामले में जारी किया गया है। समन के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को पेरनेम पुलिस के सामने पेश होना होगा।

बैसाखी उत्सव के दौरान हुआ बड़ा हादसा, लोहे से बना फुट ब्रिज गिरा, कई घायल … देखें ये वीडियो

बैसाखी उत्सव के दौरान हुआ बड़ा हादसा, लोहे से बना फुट ब्रिज गिरा, कई घायल … देखें ये वीडियो

 जम्मू कश्मीर में आज शुक्रवार के दिन बड़ा हादसा हो गया। उधमपुर में चेनानी ब्लॉक के बैन गांव में एक लोहे से बना एक ब्रिज अचानक गिर गया जिससे दर्जनों लोग नीचे गिरकर घायल हो गए। सभी लोग बैसाखी उत्सव मनाने के लिए आए हुए थे तभी ये हादसा हो गया। अब तक 6 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि आंकड़ा और बढ़ सकता है।

एसएसपी उधमपुर डॉ विनोद ने कहा कि – रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस और अन्य टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया जा रहा है। यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। यहां पर बैसाखी मेला का आयोजन किया गया था, इसी दौरान देविका नदी पर बना लोहे का पुल क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

हालांकि ये पल अचानक कैसे गिर गया इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि इसी तरह से गुजरात के मोरबी में पुल गिर गया था जिसमे 135 लोगों की मौत हो गई थी। लगभग 5 दिन के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरी तरह से ख़त्म किया गया था।

 

Video Player
 
‘कैसा ये इश्क है’… प्रेमी ने ब्रेकअप से किया इंकार तो युवती ने किडनैप कर जमकर पीटा, फिर निर्वस्त्र करके किया ऐसा कारनामा

‘कैसा ये इश्क है’… प्रेमी ने ब्रेकअप से किया इंकार तो युवती ने किडनैप कर जमकर पीटा, फिर निर्वस्त्र करके किया ऐसा कारनामा

 केरल। एर्नाकुलम के हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने पहले तो अपने प्रेमी का किडनैप करवाकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो प्रेमी को नग्न करके उसका वीडियो बनाया और फिर बिना कपड़ों के सड़क पर छोड़ दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की थी।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस काम में प्रेमिका की मदद करने वाले सात अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की गई है। दरअसल, एर्नाकुलम के वर्कला की रहने वाले 19 वर्षीय लक्ष्मीप्रिया का शिवराम नाम के युवक से साथ प्रेम संबंध चल रहा था। इसी दौरान लक्ष्मीप्रिया की मुलाकात एर्नाकुलम के ही रहने वाले किसी व्यक्ति से हो गई। दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। जब इस बात की जानकारी शिवराम को हुई तो उसने प्रेमिका लक्ष्मीप्रिया को समझाने की कोशिश की। मगर, प्रेमिका ने शिवराम की बात मानने से इंकार कर दिया और कहा कि वह उससे दूर हो जाए।

लक्ष्मीप्रिया के कहने के बाद भी शिवराम पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ तो उसने अपने नए प्रेमी को सारी बात बताई। इसके बाद दोनों ने शिवराम को सबक सिखाने के लिए कुछ लोगों को रुपये देकर किराए पर लिया। इसके बाद लक्ष्मीप्रिया ने शिवराम को वाट्सऐप मैसेज किया। शिवराम ने लक्ष्मीप्रिया की बातों में आकर उसे अपनी लोकेशन बता दी। इसके बाद प्रेमिका अपनी नए प्रेमी सहित 6 लोगों के साथ शिवराम की बताई जगह पहुंची और उसे बुलाकर सभी ने गाड़ी में बिठा लिया।

शराब-गांजा पिलाया, निर्वस्त्र करके पीटा, वीडियो बनाई

किडनैप करने के बाद लक्ष्मीप्रिया ने प्रेमी और अन्य लोगों के साथ मिलकर शिवराम को जबरदस्ती शराब पिलाई और गांजा पिला उसके जमकर पीटा। इतने से मन नहीं भरा तो शिवराम को निर्वस्त्र करके पीटा और उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में उसे निर्वस्त्र हालत में ही वायटिला के पास छोड़ दिया और कहा कि यदि किसी को इस बारे में जानकारी दी थी उसका वीडियो वायरल कर देंगे।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी

शिवराम ने अपने साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने एक्शन लेते हुए लक्ष्मीप्रिया और प्रेमी और 6 अन्य को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

BREAKING NEWS : शराब प्रेमियों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, राज्य सरकार ने जारी की बियर की नई कीमत

BREAKING NEWS : शराब प्रेमियों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, राज्य सरकार ने जारी की बियर की नई कीमत

 चंडीगढ़: शराब के शौकीनों के लिए जरूरी सूचना है। पंजाब सरकार ने बीयर की बिक्री को लेकर एक बड़ा बदलाव अमल में लाया है। इसके तहत राज्य में बीयर की बोतल की न्यूनतम और अधिकतम कीमतें तय कर दी गई हैं।

पंजाब के आबकारी एवं कर मामलों के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सरकार के इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीयर की कीमतें उचित सीमाओं में सुनिश्चित रखने के लिए विभाग ने इसकी मिनिमम और मैक्सिमम रिटेेल प्राइस को तय कर दिया गया है।

चीमा ने कहा कि यह कदम पड़ोसी राज्यों से इसकी तस्करी को रोकने के अलावा, इसकी अत्यधिक कीमतों को रोकने के लिए उठाया गया है। उन्होंने यहां एक आधिकारिक बयान में कहा कि ऐसे कदम अवैध शराब के उत्पादन और खपत पर भी लगाम लगाएंगे।

आबकारी विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए चीमा ने कहा, “आबकारी नीति 2023-24 में उपबंध 28 जोड़ा गया है, जिससे, बीयर की दरों को उचित सीमा के भीतर रखने के लिए, खुदरा दुकानों पर बेची जाने वाली बियर की न्यूनतम और अधिकतम खुदरा कीमत तय करने की शक्ति सरकार को दी गई है।” बता दें कि सरकार के पास इस प्रकार की रिपोर्ट आ रही थीं कि कुछ स्थानों पर तय सीमा से बहुत अधिक कीमत में भी शराब की बिक्री की जा रही थी।

खेतों में लगी भीषण आग, 18 हजार से अधिक गायों की जलने से मौत

खेतों में लगी भीषण आग, 18 हजार से अधिक गायों की जलने से मौत

 टेक्सास। Accident: अमेरिका के टेक्सास में साउथफॉर्क डेयरी फार्म में आग लगने से 18,000 से अधिक गायों की जलने से मौत हो गई। विदेशी समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका के इतिहास में खेतों में लगने वाली यह सबसे घातक आग है। आग लगने का कारण अभी भी पता नहीं चला है।

Accident: जानकारी के अनुसार आग ने टेक्सास स्थित एनिमल वेलफेयर इंस्टीट्यूट (AWI) को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह सबसे पुराने अमेरिकी पशु संरक्षण समूहों में से एक है। बीते दस वर्षों में आग से लगभग 65 लाख पशु मारे गए हैं। इनमें से अधिकांश मुर्गे हैं।

इतिहास के झरोखे से : आज डाॅ भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती, जानिए आखिर क्यों मनाई जाती है अंबेडकर जयंती, क्या है इसका इतिहास और महत्व

इतिहास के झरोखे से : आज डाॅ भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती, जानिए आखिर क्यों मनाई जाती है अंबेडकर जयंती, क्या है इसका इतिहास और महत्व

 बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 14 अप्रैल को जयंती होती है। डाॅ. आंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है। उनकी भूमिका संविधान निर्माण में तो अतुल्य थी ही, साथ ही दलित समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण रही। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश( madhya pradesh) के महू में एक गांव में हुआ था। उस दौर में उन्हें आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा। बेहद विषम परिस्थितियों में पढ़ाई करने वाले बाबा साहेब ने स्कूल में भी भेदभाव का सामना किया।

इस साल बाबा भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई जाएगी.आइए जानते हैं बाबा भीमराव अंबेडकर के बारे में रोचक बातें, इतिहास( history)

बाबा साहेब अंबेडकर की उपलब्धि (Baba Saheb Bhimrao Ambedkar Facts)

बालपन से ही बाबासाहेब मेधावी छात्र थे. स्कूल में पढ़ाई में काबिल होने के बावजूद उनसे अछूत की तरह व्यवहार किया जाता था. उस दौर में छुआछूत जैसी समस्याएं व्याप्त होने के कारण उनकी शुरुआती शिक्षा में काफी परेशानी ( problem) आई, लेकिन उन्होंने जात पात की जंजीरों को तोड़ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया और स्कूली शिक्षा पूरी की.

इकोनॉमिक्स( economics) और पॉलिटिकल साइंस में डिग्री प्राप्त की

1913 में अंबेडकर ने अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी से लॉ, इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस में डिग्री प्राप्त की. उन्होंने भारत में लेबर पार्टी का गठन किया, आजादी के बाद कानून मंत्री बने. दो बार राज्यसभा के लिए सांसद चुने गए बाबा साहेब संविधान समिति के अध्यक्ष रहे. समाज में समानता की अलख जलाने वाले अंबेडकर को 1990 में भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से भी सम्मानित किया गया।

क्यों मनाई जाती है डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti Significance)

डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कमजोर और पिछड़ा वर्ग को समान अधिकार दिलाने, जाति व्यवस्था का कड़ा विरोध कर समाज में सुधार लाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. यही वजह है कि बाबा साहेब की जयंती को भारत में जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने, समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने जाति व्यवस्था का कड़ा विरोध कर समाज में सुधार लाने का काम किया है.

Whatsapp New Features : व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए खुशखबरी! इन नए फीचर्स से ज़िन्दगी होगी आसान, ऐसे करेगा काम

Whatsapp New Features : व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए खुशखबरी! इन नए फीचर्स से ज़िन्दगी होगी आसान, ऐसे करेगा काम

 नई दिल्ली। Whatsapp New Features : व्हाट्सऐप जल्द अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स को लॉन्च करने जा रहे है। वहीँ कुछ फीचर्स पहले से ही रोल आउट हो चुके है। साल 2023 में सेक्योरिटी के साथ बेहतर मैसेजिंग जैसे कई पहलू है जिन्हे कंपनी फोकस कर रही है। वहीँ 60 सेकेण्ड के मेसैज सहित कंपेनियन मोड और अकाउंट प्रोटेक्ट जैसे फीचर्स पर काम कर रही है।

जल्द वीडियो मेसेज पाएंगे यूजर्स
WABetaInfo, जो व्हाट्सऐप बिल्ड में होने वाले बदलावों का ट्रैक रखता है ने बताया है कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जल्द ही अपने यूजर्स को वीडियो मेसेज भेजने की अनुमति दे सकता है। ये फीचर अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया यह यूजर्स को 60 सेकंड तक का एक छोटा वीडियो रिकॉर्ड करने में मदद करेगा।

60 सेकेंड का वीडियो भेजकर आपस में हो सकेगी बातचीत
यानी की अब यूजर्स 60 सेकेंड का वीडियो भेजकर आपस में बातचीत कर पाएंगे। ये नया फीचर बिल्कुल वॉइस नोट फीचर की तरह काम करेगा। नए फीचर के आने के बाद यूजर्स रिकॉर्ड बटन को होल्ड करके 60 सेकेंड का वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे और इसके बाद आप जिसे चाहे उसे अपना वीडियो भेज सकेंगे।

वीडियो मेसेज लीक होने की टेंशन नहीं
WhatsApp का वीडियो मेसेज पूरी तरह से एंड ट्रू एंड एन्किप्टेड होगा, मतलब आप उस वीडियो को जिसको भेजेंगे वो विडियो वही देख पाएगा इसके अलावा कोई दूसरा नहीं देख पाएगा। ऐसे में वीडियो मेसेज लीक होने की टेंशन भी खत्म हो जाएगी। वीडियो मेसेज भेजने का ये ऑप्शन अभी टेस्टिंग फेज है और इसे ऐप के अपकमिंग अपडेट में शामिल किया जाएगा।

व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड पर अपने लेटेस्ट अपडेट में सभी बीटा टेस्टर्स के लिए ‘कंपेनियन मोड’ फीचर शुरू कर दिया है। जैसा कि Wabetainfo द्वारा बताया गया है, पहले कंपेनियन मोड केवल बीटा टेस्टर के चुनिंदा समूह के लिए उपलब्ध था। फीचर, मल्टी-डिवाइस सपोर्ट का एक विस्तार, उपयोगकर्ताओं को अपने मौजूदा व्हाट्सएप खातों को अन्य मोबाइल फोन से लिंक करने की अनुमति देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

दूसरा फोन जुड़ा होगा

रिपोर्ट के अनुसार, जो उपयोगकर्ता अपने मौजूदा व्हाट्सएप खाते को एक सेकेंडरी मोबाइल फोन से लिंक करते हैं, वे अब अपने मुख्य फोन पर सक्रिय इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता के बिना दूसरे डिवाइस पर अपनी चैट एक्सेस कर सकते हैं। जब उपयोगकर्ता अपने व्हाट्सएप खाते को एक नए मोबाइल फोन से लिंक करते हैं, तो उनका चैट इतिहास उनके सभी लिंक किए गए उपकरणों में सिंक हो जाएगा।

अकाउंट प्रोटेक्ट
नए फीचर के तहत अगर आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट को नए डिवाइस पर स्विच करते हैं तो सिस्टम आपके पुराने डिवाइस पर इसकी पुष्टि मांगेगा जिससे ये पता चलेगा कि ये आप ही हैं जो नए डिवाइस पर अपना अकाउंट चेक कर रहे हैं. इसका फायदा ये है कि इससे आपको उस समय अलर्ट मिलेगा जब कोई और आपके अकाउंट को खोलने की कोशिश करेगा.

डिवाइस वेरीफिकेशन
मोबाइस डिवाइस मैलवेयर से आपके खातों को बचाने के लिए इस फीचर को शुरू किया गया है. दरअसल ये फीचर आपको बिना आपकी अनुमति दूसरों को मैसेज भेजने से रोकेगा. जिससे मैलवेयर के जरिए कोई आपके अकाउंट का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाए.

ऑटोमैटिक सिक्योरिटी कोड
ये फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए दिया गया है. जिसमें यूजर खुद ही सिक्योर कनेक्शन को वेरिफाई कर सकेंगे.

PM Modi का असम दौरा आज, एम्स गुवाहाटी और तीन मेडिकल कॉलेजों का करेंगे उद्घाटन, बिहू पर आयोजित नृत्य कार्यक्रम में शामिल होंगे

PM Modi का असम दौरा आज, एम्स गुवाहाटी और तीन मेडिकल कॉलेजों का करेंगे उद्घाटन, बिहू पर आयोजित नृत्य कार्यक्रम में शामिल होंगे

 पीएम मोदी सुरसजाई स्टेडियम में बिहू के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में 31 जिलों के 10 हजार से अधिक कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस प्रोग्राम के जरिए असम के लोक नृत्य बिहू को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास होगा।

पीएम असम में ‘आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान की शुरुआत करेंगे। साथ ही लाभार्थियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) कार्ड बांटेंगे। इसके बाद राज्य के सभी जिलों में करीब 1.1 करोड़ AB-PMJAY कार्ड बांटे जाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट (AAHII) की आधारशिला भी रखेंगे।

फूल और गुलाल उड़ाकर पीएम का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 मार्च को असम के गुवाहाटी में रोड शो किया था। इस दौरान सड़क के किनारे पीएम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने फूल और गुलाल उड़ाकर पीएम का स्वागत किया। रोड शो के दौरान पीएम मोदी कार की फ्रंट सीट पर बैठे नजर आए।

‘मोदी सरनेम’ केस में राहुल गांधी की याचिका पर हुई कोर्ट में सुनवाई, 20 अप्रैल को फैसला

‘मोदी सरनेम’ केस में राहुल गांधी की याचिका पर हुई कोर्ट में सुनवाई, 20 अप्रैल को फैसला

 गुजरात। मोदी सरनेम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सूरत कोर्ट ने गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रखा है। सूरत कोर्ट ने ‘मोदी सरनेम’ दोषसिद्धि मामले में राहुल की याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली है और 20 अप्रैल को अपना फैसला सुनाएगी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर. पी. मोगेरा ने कहा कि वह 20 अप्रैल को फैसला सुनाएंगे।

राहुल को हुई थी 2 साल की जेल

गौरतलब है कि सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी सरनेम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के मामले में उन्हें 23 मार्च को दो साल जेल की सजा सुनाई थी।

शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर. पी. मोगेरा की अदालत से राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने के अनुरोध वाली याचिका पर आपत्ति दर्ज कराई थी और कांग्रेस नेता को आदतन अपराधी बताया था।

पूर्णेश मोदी ने कहा था कि दोषी ठहराए जाने और सजा सुनाए जाने के बाद भी आरोपी सार्वजनिक मंच पर मानहानिकारक बयान का समर्थन करता है। आरोपी न सिर्फ अपमानजनक बयान स्वीकार कर रहा है, बल्कि उसको भुनाने की कोशिश भी कर रहा है।